प्रदेश
जशपुर जंक्शन : जशपुर में बच्चों के लिए आगामी 1 मई से समर कैंप की होगी शुरुआत ,जिले के सभी विकास खंड में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां होंगी आयोजित
जशपुर 27अप्रैल 2025
कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में ग्रीष्म कालीन समर कैंप का आयोजन शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के सभी विकास खंडों में किया जा रहा है।आगामी 1 मई 2025 से जशपुर जशपुर समर कैंप की शुरुआत की जा रही है। जहां बच्चों को कला एवं संस्कृति, खेल प्रतिस्पर्धा, शिक्षा सीखना समझना और संवारना, एक्सपोजर विजिट अभ्यास से अनुभव, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन आदि अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएगी।शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी आवेदन करने हेतु अपने विकास खंड के विकास खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्कूल के प्राचार्य और प्रधान पाठक से सम्पर्क करके आवेदन प्राप्त किया जा सकता है।
समर कैंप में बच्चों को बैडमिंटन, स्विमिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, क्रिकेट, हांकी ,वाटर स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग पर्वतारोहण, नृत्य, संगीत, चित्रकला, हस्तशिल्प, और नाटक में रूचि रखने वाले छात्रों की पहचान आदि शामिल हैं।
इसी प्रकार कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग, स्पोकन इंग्लिश, कम्युनिकेशन स्किल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, करियर काउंसलिंग, एस्ट्रोनॉमी एक्टिविटी बच्चों को एक्सपोजर विजिट कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला न्यायालय, संग्रहालय, पुस्तकालय, एस्ट्रोनॉमी लैब का भी भ्रमण कराया जाएगा।इसी तरह अन्य गतिविधियां में कौशल उन्नयन, सेंटर्स का भ्रमण, स्वच्छता अभियान, सर्च एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण को भी समर कैंप में शामिल किया गया है।
समर कैंप में बच्चों को बैडमिंटन, स्विमिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, क्रिकेट, हांकी ,वाटर स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग पर्वतारोहण, नृत्य, संगीत, चित्रकला, हस्तशिल्प, और नाटक में रूचि रखने वाले छात्रों की पहचान आदि शामिल हैं।
मन की बात की 21 वीं कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
रायपुर 27 अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ को जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का अद्वितीय मंच है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचार और संदेश आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी आमजन तक पहुँचती है, जिससे पूरे समाज में जागरूकता और ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल प्रेरणा देता है, बल्कि समाज में सक्रिय भागीदारी और रचनात्मक परिवर्तन को भी प्रोत्साहित करता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस बार ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की विशेष रूप से सराहना की है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताते हुए प्रधानमंत्री के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा कि आज भारत के युवा तेजी से साइंस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इलाके, जो कभी पिछड़ेपन और हिंसा के लिए पहचाने जाते थे, अब नवाचार के केन्द्र बन रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की सराहना करते हुए कहा कि जहाँ कभी हिंसा और अशांति का साया था, वहाँ आज बच्चे विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र आज पूरे देश का ध्यान आकर्षित कर रहा है, जहाँ बच्चों को थ्री-डी प्रिंटर, रोबोटिक कार जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है। बच्चों का तकनीक के प्रति यह जुड़ाव भारत के उज्ज्वल भविष्य की दिशा को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विज्ञान और नवाचार के प्रति देश के युवाओं में बढ़ता आकर्षण भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र अब वैज्ञानिक चेतना और नवाचार का केन्द्र बन रहा है, जो विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार की दुनिया से जोड़ने का प्रेरक माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री द्वारा की गई यह सराहना न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए एक उत्साहवर्धक संकेत है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों से संवाद करते हैं और देश भर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को साझा कर एक प्रेरक वातावरण तैयार करते हैं।
इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
"प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 'मन की बात' कार्यकम में दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की प्रशंसा छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्र, जो कभी हिंसा के लिए जाने जाते थे, आज विज्ञान और नवाचार के प्रतीक बन रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की सराहना से प्रदेश के बच्चों और युवाओं को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी। यह छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ में विकसित होंगे राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज
रायपुर 27 अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर देश के टॉप 100 शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया गया तो अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ को वरीयता देंगे, जिससे प्रदेश की शैक्षणिक छवि राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ होगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देशित किया कि कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ जैसे जिलों में, जहां पर्याप्त डीएमएफ (जिला खनिज निधि) की राशि उपलब्ध है, वहां कुछ महाविद्यालयों को चिन्हित कर, विषय विशेष के राष्ट्रीय स्तर के मॉडल महाविद्यालयों के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे महाविद्यालय न केवल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए, बल्कि देश-विदेश के विद्यार्थियों के लिए भी अध्ययन का केंद्र बन सकते हैं।
श्री साय ने नवीन शिक्षा नीति के अनुरूप 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' की नीति को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध विषय विशेषज्ञों को शिक्षण से जोड़ने से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और समसामयिक जानकारियों का सीधा लाभ मिलेगा। इसी क्रम में उन्होंने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ को और अधिक उन्नत बनाने हेतु विशेष रणनीति और प्रयास किए जाने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. भारतीदासन ने विभागीय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उषा योजना के तहत बस्तर विश्वविद्यालय को मेरु योजना (बहु विषयक शिक्षा एवं शोध विश्वविद्यालय) के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने अवगत कराया कि शिक्षा सत्र 2024-25 से प्रदेश के 7 शासकीय तथा 17 निजी विश्वविद्यालयों, 335 शासकीय और 321 निजी महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू कर दिया गया है। उन्होंने इस नीति के विभिन्न प्रावधानों तथा चल रही प्रमुख गतिविधियों की भी जानकारी दी। उच्च शिक्षा सचिव डॉ. भारतीदासन ने रुसा 1.0 और 2.0 के तहत हुए कार्यों की प्रगति, प्राध्यापकों की विभागीय पदोन्नति, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग एवं व्यापमं द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियों की स्थिति तथा आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। आगामी कार्ययोजनाओं में 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस', कौशल उन्नयन, रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देना तथा कौशल आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देना प्रमुख हैं।
इस बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन,मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव बसवराजू एस., उच्च शिक्षा आयुक्त डॉ. संतोष देवांगन सहित उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 में बड़ा बदलाव,उद्योग एक ही भू-खंड पर कर सकेंगे दोगुना निर्माण
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम, 1984 में किए सुधार के चलते अब उद्योग एक ही भू-खंड पर दोगुना निर्माण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर हुए इस संशोधन से राज्य में उद्योगों एवं व्यावसायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम में संशोधन 24 दिसंबर 2024 को अधिसूचित किए गए हैं। फ्लैटेड इंडस्ट्रीज़ के लिए फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को 1.5 से बढ़ाकर 3.0 किया गया है, जिससे उद्योग एक ही भूखंड पर अब दोगुना निर्माण कर सकेंगे। इससे विशेष रूप से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को कम लागत में अधिक उपयोग योग्य स्थान उपलब्ध होगा।
औद्योगिक प्लॉट्स के लिए ग्राउंड कवरेज को 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही सेटबैक में कमी की गई है, जिससे ज़मीन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। नगर पालिका क्षेत्रों और विकास प्राधिकरण क्षेत्रों में व्यावसायिक भवनों के लिए न्यूनतम 5.0 एफएआर निर्धारित किया गया है। जिन भूखंडों का क्षेत्रफल 5 एकड़ या उससे अधिक है और जिन तक 100 मीटर चौड़ी सड़क की पहुँच है, उन पर एफएआर 5.0 लागू होगा।
यदि ये भूखंड सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक (सीबीडी) या ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवल्पमेंट (टीओडी) ज़ोन में आते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त 2.0 एफएआर की अनुमति होगी, यानी कुल एफएआर 7.0 तक हो सकेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कहना है कि इन सुधारों से राज्य में आधुनिक औद्योगिक तथा व्यावसायिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
इससे निवेश में वृद्धि, रोजगार सृजन और राज्य की आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी। नगर एवं ग्राम निवेश विभाग ने इन संशोधनों को उद्योग हितैषी नीति के तहत तैयार किया है, ताकि छत्तीसगढ़ में औद्योगिक एवं व्यावसायिक निवेश को बढ़ावा मिल सके।
उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 में बड़ा बदलाव,उद्योग एक ही भू-खंड पर कर सकेंगे दोगुना निर्माण
जशपुर जंक्शन : ईब नदी पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल,विधायक रायमुनि भगत ने किया भूमिपूजन
जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य में जशपुर के केराकोना से बैगाटोली मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर ग्रामीणों को राज्य की विष्णु सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर भरोसा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की बात विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कही।
श्रीमती भगत के द्वारा वायदा पूर्ण करते हुवे जशपुर के केराकोना से बैगाटोली मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल स्वीकृति कराने से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई।उल्लेखनीय है कि जशपुर विधायक ने जशपुर के केराकोना से बैगाटोली मार्ग पर ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल स्वीकृत करा जल्द निर्माण का वायदा क्षेत्रवासियों से किया था,उक्त वायदा को पूरा करते हुए जशपुर विधायक श्रीमती भगत के प्रयास से यहां उच्चस्तरीय पुलिया के निर्माण की स्वीकृति विष्णु सरकार ने दी है। जिसके बाद इसका भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत शामिल रही,जबकि विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित सभी अतिथि कृपा शंकर भगत,प्रभाकर कुमार, राजेंद्र कुमार,नारायण कुमार,मरकाम एस.डी.ओ.सेतु निर्माण विभाग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती भगत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हो रहे तेजी से विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है वह करती है।
इस वक्त विकास कार्यों में तेजी लाने डबल इंजन की सरकार योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।जल्द ही क्षेत्र में और भी विकास कार्य किए जाएंगे।
MLA देवेन्द्र यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
रायपुरः बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav)को हाईकोर्ट के बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने देवेन्द्र यादव की जमानत याचिका को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस एन.के. व्यास की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इस पर अपना फैसला 12 दिसंबर 2024 को सुरक्षित रखा था, जिसे आज घोषित किया गया। दरअसल, पुलिस ने बलौदाबाजार हिंसा के केस में विधायक देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया है। इस मामले में पुलिस ने 4 बार नोटिस जारी किया, लेकिन विधायक ने बयान देने जाने से मना कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
17 अगस्त को हुई थी गिरफ्तारी
विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने 17 अगस्त को भिलाई से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ी। वे रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद रहे। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच उन्होंने जमानत के लिए कई बार अर्जी लगाई। लेकिन, हाईकोर्ट ने जमानत खारिज कर दी है। वे वर्तमान में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। इस मामले में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने जेल में उनसे मुलाकात की है। इनमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब शामिल हैं।
पुलिस ने पेश किया 449 पेज का चालान
जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव की जमानत निचली अलादत ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद उनके वकील ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इधर, केस में देवेंद्र यादव और ओमप्रकाश बंजारे के खिलाफ पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में 449 पेज का चालान पेश किया है। आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसक प्रदर्शन मामले में आरोपी बनाया है। विधायक देवेंद्र यादव पर हिंसा भड़काने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि देवेंद्र के खिलाफ पर्याप्त सबूत और गवाह है। इसके अलावा पुलिस के पास कुछ वीडियो भी है। इसको आधार बनाकर उन्हें हिंसा भड़काने का आरोपी बनाया गया है।
अब हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
विधायक देवेंद्र यादव के वकील ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान तर्क दिया था कि, उनके क्लाइंट का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। पुलिस उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है। वकील ने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते देवेंद्र यादव को आरोपी बनाया गया है। जबकि, वे घटना के समय वहां मौजूद ही नहीं थे। न ही उनके खिलाफ पुलिस के पास कोई सबूत है। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने ऑर्डर रिजर्व कर लिया था, जिस पर आज फैसला सुनाते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी है।
Chhattisgarh : एक – दूसरे को दिल दे बैठी दो लड़कियां, घर वाले नहीं माने तो उठाया ये खौफनाक कदम……
राजनांदगांव। डोंगरगांव क्षेत्र के दुलारदाई डोंगरी इलाके में दो लोगों के फांसी के फंदे में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं शव बुरी तरह से सड़ी-गली हालत में है। डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को जांच में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगांव पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम आमगांव एवं बीजेपार के मध्य स्थित दुलारदाई डोंगरी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर डोंगरगांव पुलिस टीम गठित कर टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों शव नाबालिक लड़कियों के है और दोनों के बीच समलैंगिक संबंध होने की जानकारी सामने आई है। दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन उनके परिजन विरोध में थे आहत होकर दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि पुलिस दोनों के संबंध को लेकर किसी तरह से खुलासा नहीं कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों के एक दूसरे के प्रति आकर्षण था और लंबे समय से वे रिलेशनशिप में थे। उनकी पहली मुलाकात मेला मड़ई के समय ग्राम पारस टोला में मुलाकात हुई थी। तब से वह संपर्क में थे इस बात की जानकारी लगते ही घर वालों ने समझाइश दी थी। परिजनों को उन्होंने शादी करने की बात भी कही थी। जिस पर परिजनों ने दोनों को समझने की कोशिश की। जिसके बाद वह अपने किसी परिजन जो सूरत में रहते थे वहां किसी को बगैर बताए चले गए वहां से उन्हें समझा कर लाया गया। वहीं वे दोनों लड़कियां आखिर का घर से बिना बताए करीब दो महापुर निकल गए थे। जिसके बाद परिजनों ने गुमशुदा की डोंगरगांव थाने में दर्ज कराई थी।
ब्रेकिंग : नगर पालिकाओं में प्रशासकों की हुई नियुक्त, देखिये किसे कहा मिली जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी…
रायपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के 47 नगर पालिकाओं में प्रशासकों की नियुक्ति की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। एसडीएम को प्रशासक बनाए गए हैं। ये प्रशासक नगर पालिकाओं का निर्वाचन कार्यकाल खत्म होते ही अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि आज 6 नगर पालिकाओं का कार्यकाल खत्म हो रहा है, इसमें डोंगरगढ़, रतनपुर, तखतपुर, बोदरी, मनेंद्रगढ़ और कांकेर की नगर पालिका शामिल है।
देखें सूची……



राज्यपाल श्री डेका से विधायकगणों ने सौजन्य भेंट की
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में विधायक धरमलाल कौशिक ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल श्री डेका को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
राज्यपाल श्री डेका से विधायकगणों ने सौजन्य भेंट की
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में विधायक धरमलाल कौशिक ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल श्री डेका को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। श्री डेका ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
BREAKING : पुलिस-नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर...सर्च ऑपरेशन जारी…!!
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सलियों एवं सुरक्षाबलों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि डीआरजी और स्पेशल टास्क फोर्स के 300 जवानों ने नक्सलियों को घेरा है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों ने संयुक्त आपरेशन चलाकर माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए जवाबी कार्रवाई कर रहे है। मौके से सर्चिंग के दौरान जवानों ने 3 नक्सलियों के शव के साथ ही हथियार बरामद किये है।
नक्सली मुठभेड़ गरियाबंद जिले के सोरनामाल जंगल की बतायी जा रही है। पुलिस को माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। ओडिशा के नवरंगपुर की ओर से भी जवानों ने नक्सलियों की घेराबंदी की थी। जिससे नक्सलियों को भागने का मौका नहीं मिल सका। लिहाजा छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के जवानों ने पूरी तरह से घेराबंदी कर नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी।
इस आपरेशन में जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से तीनों के शव बरामद कर जवानों ने कई ऑटोमैटिक हथियार भी जब्त किए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। ये नक्सली बस्तर से भागकर इस क्षेत्र में सक्रिय थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के साथ सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि सर्चिंग के दौरान और भी नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हो सकती है।
Crime : सनकी पति ने कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, पत्नी ने तोड़ा दम, आरोपी फरार…
बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. घटना आज सुबह करीब 5 बजे की है. आसपास के लोगों ने घर पर बेहोश पड़ी लहुलुहान महिला को जैसे ही देखा, उन्होंने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पूरा मामला गुरुर थाना क्षेत्र के कंवर चौकी के अंतर्गत सांगली गांव का है.जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति का नाम केवल साहू है. वहीं मृतिका का नाम ईश्वरी साहू बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है. इस घटना के पीछे के कारणों का पता फिलहाल नहीं चल सका है. पुलिस की जांच के बाद ही इस हत्या के कारणों का पता चल सकेगा.
करणी कृपा पॉवर प्लांट में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, आज फिर बुझ गया एक घर का चिराग
महासमुंद : करणी कृपा पॉवर प्लांट में फिर बुझ गया एक घर का चिराग। सुनी हो गई फिर एक मां की कोख। बिना किसी सुरक्षा के करणी कृपा पॉवर प्लांट में भेड़ बकरियों की तरह मजदूरों से काम लिया जा रहा है। लगातार गरीब परिवारों के बेटों की बलि इस प्लांट को दी जा रही है। आखिर कब थमेगा करणी कृपा में युवाओं की मौत का सिलसिला।
आपको बता दें कि, कल 2 जनवरी को अभिषेक बर्मन नामक एक युवक बैचिंग प्लांट के पास ढलाई का कार्य कर रहा था। जहां पर डीजल पंप ऑपरेटिंग रूम का निर्माण कार्य भी किया जा रहा था। इसी दौरान अभिषेक बर्मन 8 फीट नीचे गड्ढे में जहां क्रांकीट फैलाने का कार्य किया जा रहा था गिर गया। इस बीच एक वाहन के द्वारा क्रांकीट गड्ढे में उड़ेल दिया गया। ढलान पर गाड़ी खिसकती हुई 8 फीट नीचे गड्ढे में गिरी और गाड़ी के नीचे अभिषेक बर्मन आ गए जिससे उनकी मौत हो गई।
मामले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पाई गई त्रुटियों के लिए ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है, और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। साइट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी को देखते हुए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 नियम 2008 के नियम 283 के तहत साइट बैचिंग प्लांट के समीप निर्माणाधीन ’’डीजल रूम’’, और ’’बेड फिल्टर निर्माण कार्य’’ को तब तक प्रतिबंधित कर दिया गया है, जब तक सुरक्षा उपाय पूरी तरह से लागू नहीं किए जाते और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते। सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को श्रम और सुरक्षा कानूनों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
BREAKING: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला, ईडी ऑफिस पहुंचे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूछताछ जारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ से ऊपर के आबकारी घोटाला में प्रवर्तन निदेशालय की जांच तेज हो गई है. पूछताछ के लिए ईडी के बुलावे के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा रायपुर ईडी ऑफिस पहुंचे हैं. उनके बेटे हरीश कवासी को भी आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
शराब घोटाला में छत्तीसगढ़ में ईडी की जांच
28 दिसंबर को ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लकमा के रायपुर स्थित आवास पर छापेमारी की. सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी और उनसे जुड़े लोगों के घर पर भी प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की. इसके अलावा धमतरी सहित सात जिलों में ईडी ने रेड मारी. जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने दावा किया कि उन्हें शराब घोटाला से जुड़े कई अहम दस्तावेज और कुछ टेक्निकल जानकारी मिली हैं. उसी को आधार बनाकर ईडी ने कवासी लकमा और उनके बेटे को पूछताछ के लिए रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय बुलाया.
कवासी लखमा और उनके बेटे के घर अहम दस्तावेज मिलने का दावा
आबकारी घोटाले मामले में कवासी लखमा और उनके बेटे के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी को कैश या दूसरा सामान नहीं मिला है. हालांकि प्रवर्तन निदेशालय ने सोशल साइट पर इस बात की जानकारी दी थी कि आबकारी घोटाला मामले में हुई छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और लेनदेन की जानकारी मिली है. जिसके सत्यापन के लिए पूर्व आबकारी मंत्री और उनके बेटे को 3 जनवरी को पूछताछ के लिए रायपुर कार्यालय में बुलाया गया है.
स्कूल में शिक्षकों से मारपीट और गाली-गलौज मामले में भूपेश बघेल समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा अपराधों मे त्वरित और सख्त वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है। थाना कोटा में प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2.01.2025 को आरोपियों के द्वारा शराब के नशे में स्कूल के अन्दर घुसकर शिक्षकों से गाली गलौज कर मारपीट किया गया है। घटना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया जो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी कोटा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रथम सूचना पत्र क्रमांक 11/2025 धारा 296,351(2),333,3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध 03/03/2025 धारा 170,126,135(3) बी. एन.एस. एस. कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
भूपेश बघेल पिता वेदप्रसाद बघेल उम्र 24 वर्ष
2. सोमेश्वर दिनकर पिता दुर्योधन दिनकर उम्र 28 वर्ष
3.समेर दिनकर पिता संतोष दिनकर उम्र 18 वर्ष
4. राहुल मरावी पिता कन्हैया मरावी उम्र 18 वर्ष सभी निवासी ग्राम बघेलकापा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर (छ. ग.)
