क्राइम

Previous1234567Next

बहुचर्चित कुनकुरी मोबाइल चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, झारखंड से दबोचा गया आरोपी

 

 

कुनकुरी। बहुचर्चित कुनकुरी मोबाइल दुकान चोरी मामले में जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तौसीफ रजा (35), निवासी मुर्गीटोली, मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि उसका दूसरा साथी अब भी फरार है।

जानकारी के अनुसार, कुनकुरी स्थित कठौतिया मोबाइल शॉप में 11 अगस्त की रात चोरों ने शटर के दोनों ताले काटकर दुकान में प्रवेश किया था। चोर बिक्री के लिए रखे करीब 150 मोबाइल हैंडसेट लेकर फरार हो गए थे। मामले में दुकान संचालक पंकज कुमार पारिक की रिपोर्ट पर कुनकुरी थाने में अपराध क्रमांक 148/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि वारदात को दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। घटनास्थल के पास स्थित होटल में संदिग्धों के पहुंचने और मोबाइल नंबर दिए जाने की जानकारी भी पुलिस को मिली।

सीसीटीवी फुटेज, होटल से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों का मिलान करने के बाद पुलिस एक आरोपी तक पहुंची। इसके बाद विशेष पुलिस टीम झारखंड रवाना हुई और लगातार पतासाजी करते हुए तौसीफ रजा को हिरासत में लिया।

कई राज्यों में रेकी, कुनकुरी में दिया वारदात को अंजाम

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ काफी समय से मोबाइल दुकानों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था। दोनों झारखंड से निकलकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने कुनकुरी की कठौतिया मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। घटना की रात दोनों दुकान के पीछे पहुंचे और औजार की मदद से शटर के दोनों ताले काटकर अंदर घुसे। इसके बाद मोबाइल फोन पिट्ठू बैग में भरकर फरार हो गए।

डिब्बे और कवर झाड़ियों में फेंके

पुलिस के मुताबिक, चोरी के बाद आरोपियों ने कुछ दूरी पर मोबाइल के कवर और डिब्बे अलग कर झाड़ियों में फेंक दिए और केवल मोबाइल हैंडसेट अपने साथ रखे। इसके बाद दोनों बस के जरिए वहां से फरार हो गए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फिलहाल उसके फरार साथी के पास हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के साथ करीब 150 मोबाइल की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पिट्ठू बैग और मोबाइल जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार तौसीफ रजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिट्ठू बैग और उसका मोबाइल हैंडसेट जब्त किया है। मामले में आरोपी की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई में निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक गौरव पांडे, उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद वारले, पीएसआई देविका मंडावी, नीता कुर्रे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में फरार दूसरे आरोपी और चोरी के मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए जांच जारी है।

और पढ़ें ...

मजदूरी में मिले पैसों पर विवाद,युवक की हत्या, CCTV में कैद हुआ खूनी हमला, बाप-बेटे गिरफ्तार।

 

 

 

 

जशपुर के सन्ना थाना क्षेत्र में महज मजदूरी के रुपए को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडे और पत्थर से किए गए हमले में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की घटना कैद होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कंदराई पाठ निवासी फगुआ राम कोरवा (30) 10 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ लकड़ी बेचने सन्ना आया था। इसी दौरान पंचायत भवन के पास उसकी मुलाकात गांव के ही फगुआ राम कोरवा (50) और उसके बेटे बृजनाथ राम कोरवा (21) से हुई।

बताया गया कि आरोपियों ने सन्ना निवासी एक व्यक्ति के मृत बछड़े को दफनाया था, जिसके बदले उन्हें मजदूरी के रुपए मिले थे। इसी मजदूरी की रकम में हिस्सा मांगने को लेकर मृतक और आरोपी पिता-पुत्र के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कथित तौर पर लकड़ी के बहिंगा और पास पड़े पत्थर से फगुआ राम के सिर पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल फगुआ राम बेहोश हो गया। उसे एंबुलेंस से जशपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई अघनू राम कोरवा की रिपोर्ट पर सन्ना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण और पोस्टमार्टम के बाद सिर में लगी चोट से हत्यात्मक मृत्यु की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद फगुआ राम कोरवा (50) और बृजनाथ राम कोरवा (21) को गिरफ्तार कर लिया गया। 

एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बहिंगा और पत्थर भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

इस कार्रवाई में सन्ना थाना प्रभारी उप निरीक्षक सीरद साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक रविंद्र एक्का, आरक्षक मनोज जांगड़े, सुरेश टोप्पो और संतोष प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें ...

आदतन बदमाश ‘लक्की’ गिरफ्तार, लूट और हत्या के प्रयास का मामला।

 

 

 

 कुनकुरी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लूटपाट और हत्या के प्रयास के मामले में जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आदतन बदमाश रितेश प्रताप सिंह उर्फ लक्की (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है, जबकि उसके दो अन्य साथी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे खारीझरिया निवासी किया राम यादव के घर में आरोपी अपने साथियों के साथ घुसा। घर के सदस्य सो रहे थे तभी आरोपी ने कमरे में जाकर अलमारी खोलने की कोशिश की। विरोध करने पर उसने घर की बहू का मुंह तकिए से दबाकर हत्या करने का प्रयास किया और अलमारी में रखे करीब 2 लाख 10 हजार रुपए नगद, एक मोबाइल फोन और चांदी की पायल लूटकर मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया और साइबर यूनिट की मदद से आरोपी की पतासाजी शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 18 हजार रुपए नगद तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल बरामद कर जप्त की गई है। 26 अप्रैल 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है, उसे जिला बदर किया जा चुका है और वह पहले पुलिस कस्टडी से भी फरार हो चुका है। इस मामले में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 79/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें ...

ऑपरेशन आघात: उड़ीसा से पकड़ा गया नशे का सप्लायर, जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

 

 

 जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय नशा तस्कर रंजन साहू उर्फ राजन उर्फ पाकु को उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

दरअसल, जनवरी 2026 में कोतबा चौकी क्षेत्र के ग्राम सुरंगपानी में पुलिस ने मोहित कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर उसके पास से 640 नग प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कोडीन फॉस्फेट कफ सिरप जब्त किया था, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख 11 हजार रुपए आंकी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया था तथा उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।

पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि जब्त कफ सिरप का सप्लायर उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम मालिपाड़ा खटकुरबहार का निवासी रंजन साहू है। इसके बाद जशपुर पुलिस ने मामले की गहन विवेचना करते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी अपने गृह ग्राम में मौजूद है। इस पर टीम ने उड़ीसा पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(C), 27(A) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में कोतबा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा है कि जशपुर पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें ...

ऑपरेशन अंकुश : गौ तस्करी का फरार आरोपी फिरोज गुमला (झारखंड) से गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

जशपुर जंक्शन 01 जनवरी 2026 

पंडरापाठ चौकी क्षेत्र में गौ तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए झारखंड के गुमला जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 18.06.2025 को चौकी पंडरापाठ पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन क्रमांक JH-13G-7780 ग्राम देवडांड के लमडांड जंगल के पास सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पलटा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि वाहन में 09 नग गौवंशों को पैरों में रस्सी बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो चुका था।

पुलिस द्वारा मौके से 09 नग गौवंशों को बरामद किया गया, जिनमें से एक गौवंश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि शेष 08 गौवंशों का पशु चिकित्सक से उपचार कराया गया। तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जप्त किया गया।

इस संबंध में चौकी पंडरापाठ में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान जप्त पिकअप वाहन के नंबर को ट्रेस करते हुए उसके मालिक मोहम्मद फिरोज खान की पहचान की गई, जो घटना दिनांक से फरार था। पुलिस द्वारा लगातार उसकी पतासाजी की जा रही थी। मुखबिर सूचना एवं टेक्निकल टीम की सहायता से आरोपी के गुमला (झारखंड) में होने की जानकारी प्राप्त हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी के निवास आजाद बस्ती, गुमला में घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया और जशपुर लाया गया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बतौली क्षेत्र से गौवंश खरीदकर पिकअप वाहन में लोड कर गुमला (झारखंड) ले जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस को आता देख वह वाहन व गौवंशों को छोड़कर फरार हो गया था।

अपराध स्वीकार करने एवं पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

गिरफ्तार आरोपी

नाम – मोहम्मद फिरोज खान

उम्र – 30 वर्ष

निवासी – आजाद बस्ती, गुमला

थाना/जिला – गुमला, झारखंड

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पंडरापाठ उप निरीक्षक सतीश कौशिक, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार पैंकरा, आरक्षक मंगल कुजूर, अरुण राम एवं दिनेश्वर राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत गौ तस्करी के मामले में फरार आरोपी को गुमला (झारखंड) से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गौ तस्करी में संलिप्त अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी है।

और पढ़ें ...

स्टेट हाईवे में पुलिया के नीचे मिली पहाड़ी कोरवा युवती की सड़ी-गली लाश,हत्या या हादसा। .?

स्टेट हाईवे में पहाड़ी कोरवा युवती का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है कि बतौली से बगीचा के बीच स्टेट हाईवे में बगडोल पुलिया के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव बहते नाले में पड़ा हुआ था।ग्रामीणों को जब दुर्गंध आने लगी तो पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद बगीचा पुलिस ने मामले की जांच शुरु की।

बगीचा थाना क्षेत्र के बगडोल पुलिया के नीचे एक पहाड़ी कोरवा युवती राधिका उर्फ वीरेश्वरी बाई का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतिका 24 जुलाई से लापता थी और उसका शव 30 जुलाई को पुलिया के नीचे बहते पानी में मिला। युवती गायबुड़ा की बताई जा रही है जो नगर पंचायत बगीचा के वार्ड क्रमांक 1 स्थित अटल आवास में अपनी अन्य दो सहेलियों के साथ रहती थी और घरेलू कार्य कर जीवन यापन करती थी।

युवती आखिरी बार स्कूटी में देखी गई थी

मृतिका की एक सहेली ने बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 11 बजे छोटू जायसवाल नामक युवक उसे स्कूटी में लेकर गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उसी रात एक स्कूटी हादसा हुआ था,जिसमें छोटू की स्कूटी नाले में गिर गई थी। बताया जा रहा है कि भोर में स्कूटी को चुपके से निकाल लिया गया और युवती को उसी हालत में छोड़ दिया गया।वहीं खबर है कि स्थानीय अस्पताल में परिजनों ने छोटू का इलाज भी कराया इस दौरान युवती की कोई खोज नहीं की गई।

घटना स्थल पर बगीचा बीएमओ डॉ सुनील लकड़ा फोरेंसिक टीम के साथ मौजूद रहे।घटना स्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।एक हफ्ते तक शव पड़ा रहने के कारण बदबू आने लगी थी जिसके कारण जांच टीम को नाले के नीचे से शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।नगर पंचायत के कर्मचारियों व पुलिस के जवानों ने पुलिया के नीचे बहते नाले से शव को निकाला।

सवालों के घेरे में है छोटू की भूमिका

 

हादसे की जांच में बगीचा पुलिस जुटी हुई है।मौके पर पहुंचकर एसडीओपी दिलीप कोसले, टीआई संतलाल आयाम,महिला एएसआई बैजन्ती किंडो समेत फोरेंसिक टीम ने तत्काल जांच शुरु कर दी है।मृतिका के परिजनों को बुलाकर शव को पहचान कराई गई।लगातार पानी में रहने के कारण शव की दुर्दशा हो गई थी।बगीचा पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं जिसपर पुलिस जांच कर रही है।

यदि यह सड़क दुर्घटना थी, तो घटना की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई?

यदि हत्या हुई है, तो शव को एक सप्ताह तक छिपाने का उद्देश्य क्या था?

अगर युवती गंभीर रूप से घायल थी, तो उसे इलाज क्यों नहीं दिलाया गया?

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर पहुंची बगीचा पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने मीडिया को बताया कि 

 “मामले की फोरेंसिक एक्सपर्ट और बगीचा पुलिस द्वारा हर पहलु की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान और सबूतों के आधार पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाएगा।”

और पढ़ें ...

जशपुर में अंधविश्वास का तांडव,जादू-टोना के शक में युवक पर हमला, चार आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र के ग्राम लकरामुड़ा में टोनही के शक में एक युवक और उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। घटना 26 जुलाई की शाम करीब 8:30 बजे की है, जब कुछ ग्रामीणों ने युवक को उसके ही घर से घसीटकर बाहर निकाला और टांगी व ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता भी हमले का शिकार हुए।

मामले की जानकारी अनुसार, लकरामुड़ा निवासी ओमप्रकाश सोनी अपने घर के आंगन में खड़ा था, तभी पड़ोसी बलिचंद्र डहरे ने उस पर जादू-टोना कर अपने बच्चे की मौत का आरोप लगाया और गाली-गलौज करने लगा। ओमप्रकाश के विरोध करने पर बलिचंद्र ने जान से मारने की धमकी दी। कुछ ही देर बाद बलिचंद्र अपने परिजनों सूरज डहरे, सुदर्शन डहरे, माधुरी डहरे, शांति बाई डहरे और सदानंद डहरे के साथ ओमप्रकाश के घर में घुस गया। आरोपियों ने उसे घर से बाहर घसीटा और टांगी व ईंट से हमला किया, जिससे उसकी आंख और सिर में गंभीर चोटें आईं। हमले में उसके पिता के सिर में और मां के चेहरे व हाथ में भी चोटें आईं। तीनों घायलों को अंबिकापुर अस्पताल रेफर किया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 190, 191 तथा छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 की धारा 05 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—बलिचंद्र डहरे, सुदर्शन डहरे, माधुरी डहरे और शांति बाई डहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

मामले की विवेचना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें एएसआई अपलेजर खेस, आरक्षक बूटा सिंह, पवन पैंकरा, सुशील तिर्की और महिला आरक्षक तुलसी कोसले की सक्रिय भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि टोनही प्रताड़ना जैसा अंधविश्वास आधारित अपराध समाज के लिए घातक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जागरूक बनें, अंधविश्वास से दूर रहें और दूसरों को भी शिक्षित करें।

और पढ़ें ...

बिलासपुर मे आयोजित 22वें क्रास कंट्री एथलेटिक चौंपियनशीप में कांकेर जिले का परचम लहराया

कांकेर। बिलासपुर में 2जनवरी को आयोजित चयन प्रतियोगिता में अडर 18 बालिका वर्ग में 4 किमी वर्ग मे कांकेर जिले की केबीकेएस गोटुल स्पोर्ट्स एकेडमी कानापोड़ की लिकेश्वरी तारम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर ली है। वहीं बालक अडर 18 वर्ग में 6किमी दौड़ मे साहिल निषाद ने 6वॉ स्थान पर अपना जगह बनाया है, के बी के एस गोटुल स्पोर्ट्स अकादमी धीरे धीरे अपनी लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए प्रतिभावान बच्चों को निखारने का काम कर रही है। बताते चले की सुदूर अंचल की बच्चों मे हुनर की कमी नही है, शर्त सही दिशा गाइडलाइन नही होने के कारण उनकी प्रतिभा सामने नही आती, पर्वतारोही व कोच स्व. बंशीलाल नेताम के सपनों को पुरा करते हुए केबीकेएस के प्रमुख अश्वनी कांगे, नारायण मरकाम, कृष्णा शोरी के अथक प्रयासों के कारण विगत कुछ वर्षाे से केबीकेएस गोटुल स्पोर्ट्स अकादमी इस क्षेत्र मे सराहनीय कर कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन मे प्रधान आरक्षक प्रभा राम भगत व भावेश सलाम कोंच के रूप में बच्चों के भविष्य संवारने के भविष्य संवारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है, विशिष्ट रूप से, कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षिरसागर कांकेर पद्मश्री अजय मंडावी और कांकेर विधायक आशाराम नेताम लगातार बच्चों का हौसला अफ़ज़ाई कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

जिला स्तरीय युवा उत्सव 03 जनवरी को

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 03 जनवरी 2025 को प्रातः 10.00 बजे से बडेकनेरा रोड स्थित ऑडिटोरियम कोण्डागांव में किया जाएगा। जिला युवा उत्सव में सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, व्यक्तिगत लोकनृत्य, व्यक्तिगत लोकगीत, कहानी लेखन, चित्रकला, तात्कालिक भाषण, कविता पाठ विधा का आयोजन होगा, इसके अलावा हस्तशिल्प एवं हथकरघा तथा कृषि उत्पाद का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले कलाकारों, विकासखण्ड स्तरीय आयोजन के विजेता कलाकार होंगे। जिला स्तरीय आयोजन के विजेताओं को राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा उत्सव जिसका आयोजन 12 जनवरी को प्रतिवर्ष होता है, में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

और पढ़ें ...

संथाल परगना बना चैंपियन, केरल उपविजेता और झारखण्ड फर्स्ट रनरअप रहा

राजधानी रायपुर में चल रहीं 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान फुटबॉल के फाइनल मैच में संथाल परगना ने केरल को पेनाल्टी शूट में एक के मुकाबले चार गोलों से हराकर चैंपियन की ट्रॉफी जीती। केरल की टीम उपविजेता रहीं वहीं झारखण्ड की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीरंदाजी की प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश के बालक तीरंदाज और कर्नाटक की बालिकाएं छायी रहीं। इस पूरी प्रतियोगिता में फुटबॉल और तीरंदाजी के खेलों में लगभग 600 जनजातीय बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। अण्डमान, निकोबार से लेकर पूरे देश के लगभग 30 प्रांतों से जनजातीय खिलाड़ी इस प्रतिस्पर्धा में शामिल हुए। पड़ोसी देश नेपाल से भी खिलाड़ियों के एक दल ने तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री एवं स्वागत समिति के अध्यक्ष केदार कश्यप और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  टंकराम वर्मा ने कोटा स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बेहतरीन खेल दिखाने के लिए सभी का हौसला बढ़ाया। समापन समारोह में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सत्येन्द्र सिंह, अखिल भारतीय खेल-कूद प्रमुख श्री फूल सिंह लेप्चा, राष्ट्रीय महामंत्री योगेश बापट, छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष  उमेश कच्छप और संगठन मंत्री रामनाथ कश्यप, सचिव  अनुराग जैन और स्वागत समिति के सचिव  अमर बंसल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री  प्रवीण ढोलके, सह संगठन मंत्री  सुभाष बडोले, पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रोफेसर राजीव चौधरी, वनवासी विकास समिति महानगर रायपुर के अध्यक्ष  रवि गोयल और सचिव  राजीव शर्मा सहित सह खेल-कूद प्रमुख  पंकज सिंह, श्रीमती संगीता चौबे, डॉ. विजय साण्डिल्य, डॉ. आशुतोष साण्डिल्य, डॉ. मीना मूर्मू,  टिशेन भगत  गोपाल वियानी भी उपस्थित रहे।
संभवतः जनजातीय खिलाड़ियों की यह विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता रू अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा आयोजित इस 24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री  अतुल जोग ने कहा कि यह प्रतियोगिता 1991 से अनवरत आयोजित होती आ रहीं है और यह प्रतियोगिता विशुद्ध रूप से जनजातीय खिलाड़ियों की सहभागिता वाली विश्व की सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। श्री जोग ने यह भी बताया कि इससे पहले भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में केवल तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में ही 316 जनजातीय तीरंदाजों ने हिस्सा लिया था और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मेडल जीतने या खेल खेलने तक सीमित नहीं है बल्कि यह आयोजन खिलाड़ियों में राष्ट्रीय एकता की भावना और हम सबके एक होने के भाव को जगाने वाला है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि हमेशा कड़ी मेहनत करें, खेल से जुड़े रहें और लगातार अभ्यास करें ताकि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन किया जा सके।
खेल की ना भाषा, ना कोई सीमा, केवल प्रतिभा ही पहचान रू समापन समारोह को वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच के नागु ने भी संबोधित किया। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेलों की ना तो कोई भाषा है, ना ही कोई सीमा। खेल प्रतिभा ही खिलाड़ी की पहचान है। श्री नागु ने कहा शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ खेल जीवन संघर्ष के लिए भी हमें तैयार करते हैं। उन्होंने वनवासी कल्याण आश्रम द्वारा जनजातीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। श्री नागु ने सभी विजेताओं को शुभकानाएं दी।
फुटबॉल के 22 मैच, 122 गोल, 9 मैचों का परिणाम टाई ब्रेकर या पेनाल्टी शूट से रू 24 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में फुटबॉल के जनजातीय खिलाड़ियों ने अपना खूब जौहर दिखाया। पूरी प्रतियोगिता में फुटबॉल के 22 मैच कोटा स्टेडियम और यूनिवर्सिटी खेल मैदान पर खेले गये। जनजातीय खिलाड़ियों ने इन मैचों में 122 गोल दागकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल के प्रति खिलाड़ियों का समर्पण और उनकी कुशलता इसी से सिद्ध होती है कि पूरी प्रतियोगिता में 9 मैचों का परिणाम टाई ब्रेकर या पेनाल्टी शूट से हुआ। फुटबॉल के खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक प्रतिभावों का प्रदर्शन किया। अंत में संथाल परगना ने चौंपियन्स ट्रॉफी जीती और केरल उपविजेता रहा। संथाल परगना के गोलकीपर विनय कुण्डू ने फाइनल मैच में पेनाल्टी शूट के 4 गोल बचाकर सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का मेडल प्राप्त किया वहीं संथाल परगना के ही खिलाड़ी विमल मराण्डी मेन ऑफ द टूर्नामेंट रहें। फाइनल मैच में केरल के खिलाड़ी अभिनंद को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

और पढ़ें ...

तीरंदाज़ी में पूर्वी उत्तरप्रदेश का जलवा, 12 में से चार पदक जीते

24वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में हुए तीरंदाज़ी के मुकाबलों में पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीरंदाज़ों का जलवा रहा। कर्नाटक की बालिका तीरंदाजों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने ट्रॉफी और मेडलों के साथ अपनी खेल भावना और व्यवहार से आयोजकों सहित साथी खिलाड़ियों का दिल भी जीत लिया। पूर्वी उत्तरप्रदेश के तीरंदाज़ों ने कुल बारह में से चार पदक जीते हालांकि पूर्वी उत्तरप्रदेश के तीरंदाज किसी भी वर्ग में स्वर्ण पदक नहीं पा सके परंतु जूनियर बालक और सब जूनियर बालक वर्ग में इन खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रांज मेडल प्राप्त किया। तीरंदाजी की जूनियर बालक वर्ग की प्रतिस्पर्धा में राजस्थान के हिमेश बरांडा ने 643 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। पूर्वी उत्तर प्रदेश के आदित्य सिंह ने 637 अंक लेकर रजत और हीरा सिंह ने 626 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में उत्तरबंगाल के सकनोन लेपचा ने 664 अंकों के साथ स्वर्ण और पूर्वी उत्तरप्रदेश के दीपक ने 661 अंक लेकर रजत तथा इंद्रदेव कुमार ने 651 अंक प्राप्त कर ब्रांज मेडल जीता।
जूनियर बालिका वर्ग में उड़ीसा की मंजुलता ने 563 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। छतीसगढ़ की रामशिला नेताम ने 493 अंक लेकर सिल्वर और उड़ीसा की ही मीना तीरिया ने 460 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
सब जूनियर बालिका वर्ग में कर्नाटक की बालिकाओ का वर्चस्व रहा। कर्नाटक की भाग्यश्री ने 599 अंक के साथ स्वर्ण और अन्नपूर्णा ने 563 अंक लेकर रजत पदक पक्का किया। राजस्थान की दर्शी डामोर ने इस वर्ग में 541 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
उल्लेखनीय है की 25 वीं राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीरंदाजी के 40 मीटर, 30 मीटर और 20 मीटर शूटिंग मुकाबले हुए। इन प्रतिस्पर्धाओं में बालक-बालिका जूनियर-सब जूनियर वर्ग में लगभग 400 जनजातीय तीरंदाज़ों ने हिस्सा लिया। तीरंदाज़ी के सभी मुक़ाबले राज्य आर्चरी एकेडमी के मैदान पर हुई।

और पढ़ें ...

हल्बा समाज ने कोदागांव में मनाया शक्ति दिवस पर्व विधायक आशाराम नेताम ने की शिरकत

कांकेर। 26 दिसंबर को अखिल भारतीय आदिवासी हल्बा हल्बी समाज ग्राम कोदागाँव मे शक्ति दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.ज्ञानू राम भुआर्य द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशाराम नेताम विधायक कांकेर द्वारा समाज को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि आदिवासी हल्बा हल्बी समाज एक सभ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणीय स्थान बनाये हुए सभी आदिवासी समाज को मार्गदर्शन व सहयोग करने वाली समाज है तथा समाज की विकास के लिए आज के युवाओं से अपील किया गया। हल्बा हल्बी समाज कोदागाँव द्वारा सामाजिक भवन में टिनासेट निर्माण हेतु निवेदन सह ज्ञापन विधायक को सौंपा गया। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष सीताराम कोटपरिया, पंचु राम नायक, बाबूलाल फ़ांफ़ा, रमेश भंडारी, एस आर कोरटिया, तुमेश कुमार चिराम एवं समाज के लोग सामाजिक परिधान में उपस्थित होकर सामाजिक कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के आदिवासी राष्ट्रीय क्या अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक में भी मेडल ला सकते हैं -रामनाथ कश्यप

छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महामंत्री आयुष मुरारका ने जानकारी देते हुए कहा कि आज साइंस कॉलेज मैदान में तीरंदाजी अकादमी ग्राउंड में एकदिवासी सब जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई
 जिसमें 18 जिले से 310 तक कोच, तीरंदाज मैनेजर, पदाधिकारी,  शामिल रहे, आज की प्रतियोगिता में पैरा आर्चरी के 15 तीरंदाज भी शामिल हुए,
 सब जूनियर और पैरा आर्चरी के नेशनल टूर्नामेंट जयपुर में सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के  साथ साथ होने जा रही है,
  आज संध्या समापन और पुरस्कार अवसर पर वनवासी विकास समिति के संगठन मंत्री  रामनाथ  कश्यप, वनवासी का समिति के प्रदेश महामंत्री ,अनुराग जैन जी और बालोद जिला के तीरंदाजी के प्रमुख लुनिया  छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका पुरस्कार वितरण में प्रमुख रूप से शामिल है, 
 मुख्य अतिथि रामनाथ कश्यप जी ने कहा कि वनवासी क्षेत्र में काम करने वाले चाहे खिलाड़ी हो चाहे सामाजिक कार्यकर्ता हो उनकी अपनी एक अलग पहचान है ,आदिवासियों को तरसते की जरूरत है अगर ठीक से उनको तराशा गया तो छत्तीसगढ़ के आदिवासी राष्ट्रीय क्या अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक में भी मेडल ला सकते हैं ,
इस अवसर पर अनुराग जैन और  सौरभ लुनिया ने भी सभी तीरंदाजो को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल की बहुत संभावनाएं ,
आयुष ने बताया कि आज  टाटानगर में जीते मेडल उनका भी स्वागत किया गया 
18 जिले से आए कोच, पैरा तीरंदाज, स्कोरर, सभी को मोमेंटो, टी शर्त, लोवर देकर सम्मानित किया गया, और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सलेक्ट सभी तीरंदाज को सु, टी शर्ट, लोवर, कीट देकर सम्मानित किया गया, अंत में आभार प्रदर्शन, कैलाश मुरारका द्वारा किया गया,,

और पढ़ें ...

अग्रवाल बॉलिंग कम्पीटिशन रविवार 22 दिसंबर को

अग्रवाल बॉलिंग कम्पीटिशन रविवार 22 दिसंबर को

अग्रवाल सभा अग्रवाल युवा मण्डल द्वारा रविवार 22 दिसंबर को rebounce के सहयोग से बॉलिंग कम्पीटिशन का आयोजन किया जा रहा है । इसमें 15 साल से लेकर किसी भी उम्र के युवा भाग ले सकते हैं । युवा मंडल प्रभारी सुभाष अग्रवाल ने बताया कि युवा मंडल हर समय कुछ ना कुछ नया करके युवाओं को एकजुट करने का प्रयास करता आ रहा है ये प्रतियोगिता आज कल युवाओं में बहुत प्रचलित है । युवा मंडल अध्यक्ष राम अग्रवाल ने बताया कि पूरे प्रदेश से समाज के युवा इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं । प्रतियोगिता मैग्नेटो मॉल के पास rebounce में खेला जाएगा ।
प्रचार प्रसार प्रभारी आयुष मुरारका ने बताया कि सभी प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है ।
इस कार्यक्रम को सुचारू रूप देने के लिए कार्यक्रम के संयोजक संदीप अग्रवाल , अभिसेक टेकरीवाल , वेदान्त अग्रवाल और पुनीत अग्रवाल बनाये गये हैं ।

और पढ़ें ...

स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेशन में शामिल हुए वन मंत्री श्री कश्यप

 प्रदेश के वन मंत्री  केदार कश्यप आज डी.पी.एस. जुनवानी दुर्ग के स्पोर्ट्स डे सेलिब्रेशन 2024 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में कवि और सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ के पूर्व डीन डॉ. हरिओम पवार, पद्मश्री डॉ. सुनील जोशी, आईएनएच और हरिभूमि के प्रधान संपादक श्री हिमांशु द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित थे।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि आज के पवित्र दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन किये है। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पेरेंट्स भी भाग लिये। स्कूल का खेल की दिशा में अच्छा प्रयास रहा है। पढ़ाई का उद्देश्य नौकरी तक ही सीमित न हो। बच्चों में टैलेंट हो तो वह अपना मार्ग स्वयं ढूंढ लेंगे। उन्होंने आयोजन के लिए पूरे डी.पी.एस. परिवार को बधाई दी। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इससे पहले मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने विभिन्न खेलों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। प्रतिभागी बालक-बालिकाओं ने आकर्षक मार्च पॉस्ट और देश की एकता को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दिये।
समारोह को डॉ. हरिओम पवार, डॉ. सुनील जोशी और डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिये। इस अवसर पर डी.पी.एस. मैनेजिंग कमेटी के मेंबर श्री एच. बन्ना और सात्विक सिंधु, डी.पी.एस. जुनवानी के प्राचार्य श्री यशपाल शर्मा, शिक्षकगण, विद्यार्थियों और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

और पढ़ें ...

सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के 30 सदस्य टीम टाटानगर झारखंड प्रदेश में खेलने गई हुई है

सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी  प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के 30 सदस्य टीम टाटानगर झारखंड प्रदेश में खेलने गई हुई है 
आयुष ने कहा कि आज प्रतियोगिता में इंडियन वर्ग में महिला टीम इवेंट में छत्तीसगढ़ को एक मेडल मिलना तय हो गया, कल फाइनल टूर्नामेंट है गोल्ड , नहीं तो ब्रांच मेडल मिलना तय है इसी तरह इंटरनेशनल इक्विपमेंट में रिकर्व वर्ग में हमारे तीरंदाज नेशनल गेम में सिलेक्शन के लिए, कड़ी प्रतिस्पर्धा में जूझ रहे हैं, कल टॉप 32 का टूर्नामेंट होगा, उसके बाद टॉप 16 का टूर्नामेंट होगा उसके बाद टॉप 8 का टूर्नामेंट होगा अगर हमारे तीरंदाज   टॉप 8 में प्रवेश करते हैं तो आने वाले उत्तराखंड में नेशनल गेम में पार्टिसिपेट करेंगे और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कंपाउंड वर्ग और रिकवर दोनों में हमारे तीरंदाज टॉप 64 में आ चुके हैं आने वाले समय में संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अध्यक्ष के रूप में हमारे सामने हैं, हमारी जो इक्विपमेंट कोच की कुछ जरूरत है, उनके सामने रखी है ,अगर यह सब चीज हमें मिलता है, तो आने वाले समय में जो देश के गृहमंत्री अमित शाह जी ने कहा है कि बस्तर से एक बच्चा ओलंपिक में भाग लेगा, और मुझे विश्वास है वह बच्चा तीरंदाजी का ही होगा यह हमें विश्वास  आयुष मुरारका ने कहा कि कल महिला टीम का मेडल मैच है और यही टीम नेशनल गेम उत्तराखंड में भी खेलेगी, इसलिए टीम को मुख्यमंत्री  के तरफ से संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका के तरफ से पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई थी और आने वाले समय में इंटरनेशनल इक्विपमेंट से भी जो खेला जाता है टूर्नामेंट उसमें भी छत्तीसगढ़ के तीरंदाज आगे रहेंगे

और पढ़ें ...

क्रिकेट लीग संयोजक अमित चिमनानी व प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल ठाकुर ने विजेताओं को दी ट्रॉफी और नकद पुरस्कार

मीडिया क्रिकेट लीग का समापन*विस्तार न्यूज बनी विजेता,उपविजेता बनी IBC की टीम

क्रिकेट लीग संयोजक अमित चिमनानी व प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल ठाकुर ने विजेताओं को दी ट्रॉफी और नकद पुरस्कार

मैन ऑफ द मैच, मैंन ऑफ द सीरीज सहित एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार बाटे गए

 रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आहूत दो दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का रविवार को समापन हुआ जिसमें विस्तार न्यूज ने विजेता के तौर पर कप पर कब्जा किया। विजेता टीम को 51 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। आईबीसी की टीम उपविजेता (रनर-अप) रही 31 हजार  रुपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया गया।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के संयोजन और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी के आयोजित द्रोणाचार्य बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड (न्यू राजेंद्र नगर) पर इस मीडिया क्रिकेट लीग में खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए गए जिनमें विस्तार न्यूज के पी. सूरज, सुपर11 के संतोष साहू, एशियन किंग्स के हृतिक, हंका प्रेस के मनीष कुमार, संयुक्त11 के दिनेश राव, संयुक्त2 के अभिषेक तिवारी, आईबीसी24 के विजय गुर्जर, विस्तार न्यूज के सौरव तिवारी, संयुक्त11 के जगन्नाथ राव, विस्तार न्यूज के डोनेश्वर सारंग, नेशनल जर्नस के टिकेश्वर पटेल, आईबीसी24 के अविनाश कौर, और विस्तार न्यूज के अभिषेक तिवारी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसी प्रकार बेस्ट बॉलर आईबीसी24 के विजय गुर्जर, बेस्ट बैट्समैन विस्तार न्यूज के अभिषेक तिवारी, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर एशियन किंग्स के हृतिक और बेस्ट फील्डर संयुक्त11 के पार्थ पुरस्कृत हुए।

मीडिया क्रिकेट लीग का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधासनभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के हाथों हुआ था। इस क्रिकेट स्पर्धा का उद्घाटन मैच सम्पादक-11 और भाजपा नेताओं की टीम के बीच हुआ था। बॉक्स क्रिकेट के तौर पर आयोजित इस लीग मैच में रायपुर के मीडिया जगत की 16 टीमों में मीडिया जगत के 160 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस क्रिकेट लीग के आयोजन में प्रमुख सहयोगी के रूप में अष्टविनायक रियलिटी के संतोष लोहाना और महेश मिरधानी के अतिरिक्त अनेक सहयोगी संस्थाओं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, बढ़ते कदम, ग्रीन आर्मी, भारतीय सिंधु सभा, पू. छ.ग. सिंधी पंचायत युवा विंग, पू. सिंधी पंचायत महावीर नगर, पू. कंधकोट पंचायत का सहयोग मिला।

और पढ़ें ...

पीजी कॉलेज कांकेर में राज्य स्तरीय हैण्डबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का शानदार आयोजन हैण्डबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम रायगढ़ एवं उपविजेता टीम दुर्ग रही

 छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान मे राज्य स्तरीय हैण्डबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 13 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर के खेल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से कुल 10 संभाग रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, सरगुजा, बलौदाबाजार एवं बस्तर के 200 खिलाड़ियो एवं मैनेजर/कोच ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। अतिथियों का स्वागत बस्तर के पारंपरिक नृत्य द्वारा किया गया, उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भाऊ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.वी के.रामटेके के द्वारा माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया जिसमे प्रथम मैच बिलासपुर एवं कोरबा के मध्य खेला गया, जिसमे बिलासपुर की टीम विजेता रहीं जिसकी प्रसंशा मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि ने फाइनल मैच का लुफ्त उठाया फाइनल मैच रायगढ़ एवं दुर्ग के मध्य खेला गया जिसमे बहुत ही रोमांचक मुकाबले में रायगढ़ टीम ने अंतिम क्षणों में निर्णायक गोल करते हुए 23/22 के अंतर से दुर्ग को पराजित कर विजेता बनी एवं मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए विजेता टीम रायगढ़ सेक्टर को बधाई दी एवं उपविजेता टीम दुर्ग सेक्टर को भविष्य में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देते हुए खेल भावना को ध्यान मे रख कर खेलने एवं और मेहनत के साथ आगे बढ़ते रहने की बात कही एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

राज्य स्तरीय हैण्डबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया एवं इस आयोजन के विभिन्न स्तरों जैसे कि उदघाटन, समापन, खेल मैदान की तैयारी, भोजन व्यवस्था, आवास सुविधा एवं बस्तर संभाग के सभी क्रीडा अधिकारीयों की एकजुटता एवं कार्यकुशलता की तारीफ़ की तथा बिना किसी व्यवधान के कार्यक्रम संपन्न कराने पर महाविद्यालय को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष ने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई देते हुए खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाते हुए अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया एवं युवओ को मोबाइल गेम को छोड़ कर मैदानी खेलो को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ.वी के रामटेके ने विजेता टीमों को बधाई दिया साथ हो खेलो मे अनुशासन का परिचय देने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर मूख्य अतिथि के रूप मे पद्मश्री अजय कुमार मंडावी, विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष देवेंद्र कुमार भाऊ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.वी के. रामटेके ने किया। राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक डॉ. अजय सिंह, बिलासपुर एवं डॉ. बोगी शंकर राव वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी कोरबा, मुकेश घोरे वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी मस्तुरी, बस्तर विश्वविद्यालय के खेल संचालक बी. एल. केंवट, एवं डॉ. नवीन कुमार सिंह वरिष्ठ क्रीडा अधिकारी जगदलपुर एवं अतिथिगण डॉ. स्वामी राम बंजारे वरिष्ठ प्राध्यापक, सपन श्रीवास्तव, धीरज जायसवाल, शशांक राय, रोशन साहू, जयप्रकाश गेडाम, सुनील जायसवाल सदस्य जनभागीदारी समिति, ईश्वर कावडे कृषि सभापति कांकेर, बस्तर संभाग के समस्त क्रीडा अधिकारी एवं महाविद्यालय परिवार के कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित थे।

पूरी प्रतियोगिता में मंच का सफल संचालन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक शरद ठाकुर, विजय प्रकाश साहू द्वारा किया गया, हिंदी एवं अंग्रेजी में मैच की कमेंट्री महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अर्चना सिंह एवं विजय प्रकाश साहू ने अपने कुशल अनुभव से 10 संभाग से आये समस्त मैनेजर/कोच, खिलाडियों का दिल जीत लिया एवं सम्पूर्ण प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्रीड़ा अधिकारी सुनील देव जोशी, मनीष टोप्पो, पालन दीवान, चेतन कुमार श्रीवास, हुमन राम यदु, महेंद्र रजक, नीरज कुमार पटेल, अमित सिंह मरकाम, रघुवर सिंह ध्रुव, रविन्द्र कुमार ध्रुव, मुकेश नेताम, सुन्दर लाल भुआर्य एवं प्रतियोगिता के निर्णायक सुनीता साहू, बालकृष्ण साहू, परमेश खरे, मोहनीश वर्मा, अजय धु्रव एवं आशुतोष कुमार ठाकुर का प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत मे राज्य स्तरीय हैण्डबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के संगठन सचिव सुधीर सोवानी क्रीड़ा अधिकारी भानुप्रतापदेव शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी का धन्यवाद किया।

और पढ़ें ...

सिख प्रीमियर लीग क्रिकेट : फाइनल में देहली खालसा व चंडीगढ़ सिंग्स के बीच होगा घमासान

आज देहली खालसा व चंडीगढ़ सिंग्स के बीच होगा फाइनल रायपुर : डब्ल्यूआरएस कॉलोनी क्रिकेट मैदान में चल रहे सिक्ख प्रीमियर लीग राष्ट्रीय क्रिकेट का फाइनल रविवार को देहली खालसा और चंडीगढ़ सिंग्स की टीमों के बीच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि सरदार बलदेव सिंग भाटिया होंगे। यह प्रतियोगिता सिक्ख समाज के तत्वावधान में शहीद भाई तारू सिंघ फाउंडेशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इससे पूर्व शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल में देहली खालसा वॉरियर्स ने शहीद भाई तारू सिंग फाउंडेशन को 15 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मैच में चंडीगढ़ सिंग्स की टीम सिमरन रायल किंग्स को 3 विकेट से मात देकर फाइनल में पहुंची।
और पढ़ें ...

मीडिया क्रिकेट लीग के उद्घाटन में बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यह आयोजन खेल के रोमांच को महसूस करने का अवसर देगा

*मीडिया क्रिकेट लीग के उद्घाटन में बोले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यह आयोजन खेल के रोमांच को महसूस करने का अवसर देगा,आयोजकों को दी बधाई* *मीडिया क्रिकेट लीग का हुआ शानदार उद्घाटन ,शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,विधानसभा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, संगठन महामंत्री पवन साय ,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल* *भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के संयोजन और रायपुर प्रेस क्लब के सयुक्त तत्वाधान में आयोजन* *भाजपा ने जीता उद्घाटन मैच ,संपादक इलेवन को 44 रन से हराया* *रायपुर।* भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के संयोजन और रायपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आहूत दो दिवसीय मीडिया क्रिकेट लीग का उद्घाटन शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधासनभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के हाथों हुआ। रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल ठाकुर विशेष रूप से इस अवसर पर मौजूद रहे ।द्रोणाचार्य बॉक्स क्रिकेट ग्राउंड (न्यू राजेंद्र नगर) में आयोजित इस क्रिकेट स्पर्धा का उद्गाटन मैच सम्पादक-11 और भाजपा नेताओं की टीम के बीच हुआ,जिसे 44 रन से भाजपा ने जीत लिया।भाजपा टीम की कप्तानी मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी कर रहे थे। कार्यक्रम के उद्घाटन में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि मीडिया और भाजपा आमने सामने हो,खेल के मैदान में यह देखना बहुत दिलचस्प है मीडिया के साथी अक्सर अपने कार्यों में काफी व्यस्त रहते है ऐसे में मीडिया क्रिकेट लीग का यह आयोजन निश्चित ही सराहनीय है मै आयोजन के संयोजक अमित चिमनानी और रायपुर प्रेस क्लब सहित आयोजन समिति के सभी साथियों को बहुत बहुत बधाई देता हूं। यह दो दिन का आयोजन हम सभी को जीवन में फिर से खेल के रोमांच को महसूस करने का अवसर देगा ,साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करेगा। *आयोजन में हास्य व्यंग करते हुए बोले डॉ रमन सिंह मीडिया जीते या भाजपा ,मीडिया छापेगा अपने मन से :डॉक्टर रमन सिंह* पूर्व मुख्यमंत्री और विधासनभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि मीडिया और भाजपा आमने सामने तो है जीते कोई और हारे कोई लेकिन मीडिया छापेगा तो अपने हिसाब से। हास्य व्यंग करते हुए उन्होंने कहा मीडिया के साथी यह भी याद रखे सरकार भाजपा की है।उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा खेल हमे तनावमुक्त करता है आज भाग दौड़ के जीवन में खेल के लिए समय नहीं रह गया और मोबाइल ने तो काम और भी खराब कर रखा है निश्चित ही यह खेल का आयोजन हमारे मन, मस्तिष्क में नई ऊर्जा का संचार करेगा। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी और मीडिया क्रिकेट लीग के संयोजक अमित चिमनानी ने बताया कि लीग मैचेस शाम 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक खेले जाएंगे। बॉक्स क्रिकेट के तौर पर आयोजित इस लीग मैच में रायपुर के मीडिया जगत की 16 टीमों में मीडिया जगत के 160 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस क्रिकेट लीग के आयोजन में प्रमुख सहयोगी के रूप में अष्टविनायक रियलिटी के संतोष लोहाना और महेश मिरधानी के अतिरिक्त अनेक सहयोगी संस्थाओं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, बढ़ते कदम, ग्रीन आर्मी, भारतीय सिंधु सभा, पू. छ.ग. सिंधी पंचायत युवा विंग, पू. सिंधी पंचायत महावीर नगर, पू. कंधकोट पंचायत का सहयोग मिल रहा है। मैच के समापन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित रहेंगे। इस क्रिकेट स्पर्धा में विजेता टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। आज के उद्घाटन में विशेष तौर से विधायक पुरंदर मिश्रा,अनुज शर्मा ,वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी,शिव दुबे, नमित जैन यशवंत धोते,विषवेश ठाकरे,यशवंत गोहिल,उचित शर्मा,अंकुश शर्मा , प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल ठाकुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी,भाजपा नेता संदीप शर्मा,दीपक मस्के, किशोर महानंद, देवलाल ठाकुर ,राजीव चक्रवर्ती,सुनील चौधरी,निशिकांत पांडे,रविन्द्र सिंह ठाकुर व बड़ी संख्या में समाजसेवी गण मौजूद रहे।
और पढ़ें ...

43 सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 15 दिसंबर से 21 दिसंबर टाटानगर झारखंड में आयोजित होने जा रही है इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 24 तीरंदाज 6 कोच मैनेजर ,30 व्यक्तियों की टीम भाग ले रही है

43 सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 15 दिसंबर से 21 दिसंबर टाटानगर झारखंड में आयोजित होने जा रही है इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 24 तीरंदाज 6 कोच मैनेजर ,30 व्यक्तियों की टीम भाग ले रही है,
आयुष ne बताया छत्तीसगढ़ के मेडल प्राप्त खिलाड़ी भी खेल रहे 
इस प्रतियोगिता में विजय तीरंदाज आने वाले उत्तराखंड नेशनल गेम में सिलेक्शन होने पर खेलेंगे इस प्रतियोगिता में रिकर्व और कंपाउंड वर्ग के तीरंदाज मेडल लाने पर प्रत्येक तीरंदाज को कैश प्राइज के रूप में माननीय CM द्वारा₹25000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा,
आयुष ने  प्रतियोगिता की सबसे बड़ी उपलब्धि रहेगी, इसमें जो आठ टीम टॉप में रहेगी वह उत्तराखंड नेशनल गेम में खेलेगी छत्तीसगढ़ तिरदाजी संघ के महामंत्री आयुष मुरारका ने आशा व्यक्ति है कि हमारे तीरंदाज इस प्रतियोगिता में इंडियन वर्ग में तो मेडल लेंगे ही हम इस वर्ष रिकवर और कंपाउंड में हमारे तीरंदाज उत्तराखंड नेशनल गेम में मेडल लाने के लिए उतरेंगे तीरंदाजी संघ के महामंत्री आयुष मुरारका ने सभी तीरंदाजो को बधाई और शुभकामनाएं दी है और यह भविष्य के तीरंदाज एक दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल सीजी

और पढ़ें ...

IND vs AUS 2nd Test : ऑस्ट्रेलिया ने जीता दूसरा टेस्ट, भारत को 10 विकेट से हराया

IND vs AUS 2nd Test : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बॉर्डर गावस्कर सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से हरा दिया है, इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 180 रन बना सकी थी. इसके बाद ट्रेविस हेड के 140 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बनाए और 157 रनों की बढ़त हासिल की.

दूसरी पारी में भारतीय टीम 175 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 19 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे कंगारुओं ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में मिचेल स्टार्क ने 6 विकेट झटके, वहीं दूसरी पारी में पैट कमिंस ने पांच विकेट लिए. 

ऐसा रहा मैच का हाल 

चौथे दिन भारत की शुरुआत खराब रही और 7 रन बनाकर खेल रहे रविचंद्रन अश्विन को कप्तान पैट कमिंस ने एलेक्स कैरी के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद  हर्षित राणा 12 गेंदों का सामना करते हुए शून्य पर चलते बने.

175 पर सिमटी भारतीय पारी
इसके बाद नीतीश रेड्डी ने 42 रनों की आक्रामक पारी खेली. इसके बाद आस्ट्रेलिया ने मोहम्मद सिराज को 7 रनों के स्कोर पर आउट कर भारत की पारी को 175 रनों पर समेट दिया. मोहम्मद सिराज ने आठ गेंदों का सामना किया और सात रन बनाए.

और पढ़ें ...

WPL 2025 Auction : IPL के बाद अब WPL 2025 के लिए नीलामी, 120 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी के बाद अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का मंच सजने को तैयार है। नीलामी 15 दिसंबर को बेंगलुरु में आयोजित होगी, जिसमें 19 स्थानों के लिए 120 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। इस नीलामी में 91 भारतीय, 29 विदेशी और 3 एसोसिएट देशों की खिलाड़ी शामिल होंगी। नीलामी रविवार दोपहर 3 बजे शुरू होगी।

ऑक्शन की खास बातें

इस बार कुल 82 ‘अनकैप्ड’ (जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हों) भारतीय खिलाड़ियों और आठ ‘अनकैप्ड’ विदेशी खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। टॉप बेस प्राइस 50 लाख रुपये वाले सेट में तीन दिग्गज खिलाड़ी – डिआंड्रा डॉटिन, हीथर नाइट और लिजेल ली शामिल हैं। इनके लिए सबसे ज्यादा बोली लगने की उम्मीद है।

इसके अलावा, भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा, शुभा सतीश, पूनम यादव, इंग्लैंड की लॉरेन बेल, साउथ अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क, इंग्लैंड की मैया बाउचियर और ऑस्ट्रेलिया की किम गर्थ उन 28 कैप्ड खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका रिजर्व प्राइस 30 लाख रुपये है।

सबसे बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी गुजरात

गौरतलब है कि पांचों फ्रेंचाइजी के पास 2025 सीजन के लिए अपनी टीम बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट है, जो पिछली ऑक्शन में 13.5 करोड़ रुपये से अधिक है। गुजरात जायंट्स 4.4 करोड़ रुपये के सबसे बड़े पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी। आरसीबी की टीम 3.25 करोड़ रुपये के पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी, जबकि यूपी वारियर्स 3.9 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। दो बार की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.5 करोड़ रुपये का पर्स होगा, जबकि 2023 की विजेता मुंबई इंडियंस 2.65 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरेगी।

जानें किस टीम में कितने स्लॉट खाली?

गुजरात जायंट्स: 2 विदेशी सहित 4 स्लॉट।
यूपी वारियर्स: 1 विदेशी सहित 3 स्लॉट।
मुंबई इंडियंस : आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स: 4-4 खिलाड़ी खरीदेंगी।

WPL के पहले सीजन में मुंबई और दूसरे में बेंगलुरु रही विजेता

WPL के अब तक 2 सीजन खेले जा चुके हैं। पहली बार मुंबई इंडियंस ने खिताब पर कब्जा किया था, जबकि WPL 2024 में RCB चैंपियन बनी थी। अब तीसरा सीजन अगले साल खेला जाएगा।

और पढ़ें ...

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन...

श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन...

प्रतियोगिता के शीर्ष चार खिलाड़ि भुवनेश्वर में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में करेंगे प्रदर्शन...

 मैदान पर सीखे गए गुण जीवन के हर पहलू में सीधे तौर पर परिलक्षित होते हैं... प्रो. डी.पी सिंह

रायपुर|  श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय परिसर में शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रायपुर सेक्टर से पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के 12 संबद्ध महाविद्यालयों के कुल 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 15 लड़कियों और 15 लड़कों ने अपनी तीरंदाजी कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कंपाउंड राउंड, इंडियन राउंड और रिकर्व राउंड में अपनी प्रतिभा दिखाई। 

मुख्य अतिथि यूजीसी के पूर्व अध्यक्ष एवं टीआईएसएस चांसलर प्रो. डी.पी सिंह ने विद्यार्थियों और प्रतिभागियों से भेंट कर कहा कि मेरे लिए यह वास्तव में सम्मान की बात है। हम न केवल खेल की भावना के लिए बल्कि शिक्षा, ज्ञान और रचनात्मकता के आदर्शों को अपनाने के लिए भी एकत्र हुए हैं जो हमारे भविष्य को आकार देंगे।

शिक्षा के मौलिक मूल्य पर जोर देते हुए कहा कि , शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों या परीक्षाओं के बारे में नहीं है; यह आने वाली दुनिया के लिए खुद को तैयार करने, आलोचनात्मक सोच, नवाचार और लगातार बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुकूल होने की क्षमता को बढ़ावा देने के बारे में है। ज्ञान वह नींव है जिस पर हम अपना भविष्य बनाते हैं। यह हमें सशक्त बनाता है, हमारे जुनून को प्रज्वलित करता है और अनंत संभावनाओं के द्वार खोलता है।विद्यार्थी  के रूप में, आप अपनी यात्रा के एक महत्वपूर्ण चरण में हैं, जहाँ आपके पास उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्ग बनाने का अवसर है। अपने आप को केवल कक्षा तक सीमित न रखें। 

प्रो. सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ, विद्यार्थियों के विकास का एक और ज़रूरी हिस्सा है खेल । खेल जीवन के मूल्यवान सबक सिखाते हैं: अनुशासन, दृढ़ता, टीमवर्क और लचीलापन। मैदान पर सीखे गए ये गुण जीवन के हर पहलू में सीधे तौर पर परिलक्षित होते हैं, चाहे वह आपकी शैक्षणिक गतिविधियों, पेशेवर जीवन या व्यक्तिगत संबंधों में हो।यह खेल आयोजन सिर्फ़ जीतने या हारने के बारे में नहीं है; यह प्रयास का जश्न मनाने, चरित्र निर्माण और समुदाय की भावना को बढ़ावा देने के बारे में है। भविष्य आपको बनाना है और मैं आपकी शैक्षणिक यात्रा, खेलकूद और आपके सभी भावी प्रयासों के लिए आपको शुभकामनाएँ देता हूँ।

इस प्रतियोगिता के शीर्ष चार खिलाड़ियों का चयन किया गया, जो KKIT भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में भाग लेंगे। 

बॉयज केटेगरी इंडियन राउंड के विजेता नकुल सिंह(विप्र कॉलेज) ,कंपाउंड राउंड के विजेत अर्क महोबिया (महंत कॉलेज), रिकर्व राउंड के विजेता मयूर (महाराजा अग्रसेन कॉलेज) रहे ।

गर्ल्स केटेगरी में इंडियन राउंड की विजेता हर्षिता साहू (शासकीय छत्तीसगढ़ कॉलेज), कंपाउंड राउंड की विजेता आर्शी यादव (महंत कॉलेज ), रिकर्व राउंड की विजेता  छमा पिस्दा (शासकीय डी. बी गर्ल्स कॉलेज) रही।

यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. सौरभ कुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रतियोगिता ने न केवल प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया, बल्कि युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम को बधाई। इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के समर्पण और मेहनत को दर्शाती हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करती हैं।

इस तीरंदाजी प्रतियोगिता के सभी उत्कृष्ट विजेताओं और प्रतिभागियों को यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस. के सिंह और शारीरिक शिक्षा विभाग के निर्देशक डॉ.सुमित तिवारी ने शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था।

और पढ़ें ...

24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन में 40 से अधिक राज्यों के 1000 से अधिक वनवासी खिलाड़ी भाग लेंगे वनांचल क्षेत्रों के सैकड़ों ऐसे खिलाड़ी भी होंगे जो पहली बार ट्रेन का सफर कर रायपुर जैसे शहर में पहुंचेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24वें राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक राजधानी में चलने वाली इस प्रतियोगिता में 40 से अधिक राज्यों के 1000 से अधिक वनवासी खिलाड़ी भाग लेंगे, जो इस क्रीड़ा प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाने वाला है। 27 दिसंबर को सभी प्रतिभागियों का पंजीयन होना तय किया गया है। तीरंदाजी एवं फुटबॉल के खेल में शामिल होने वाले इन खिलाड़ियों को देश के कोने-कोने से चयन कर इस प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया है। राजधानी में होने वाले इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के इस वर्ष का आयोजन अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम से सम्बद्ध वनवासी विकास समिति के छत्तीसगढ़ प्रान्त द्वारा किया जा रहा है।
 स्वागत समिति के अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं सचिव अमर बंसल हैं। समिति के स्वागत सदस्यों में प्रदेश के जाने-माने शिक्षाविद, चिकित्सक, चार्टेड एकाउंटेंट, खेल विशेषज्ञ, व्यवसायी समेत विविध क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं।

इस प्रतियोगिता की विशेष बात यह भी है कि इसमें देश के वनांचल क्षेत्रों के सैकड़ों ऐसे खिलाड़ी भी होंगे जो पहली बार ट्रेन का सफर कर रायपुर जैसे शहर में पहुंचेंगे। उत्तर पूर्वी राज्यों के अंदरूनी क्षेत्रों से लेकर अंडमान-निकोबार द्वीप के खिलाड़ी भी इसमें हिस्सा लेने आ रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न प्रान्तों के खिलाड़ियों के साथ-साथ नेपाल के भी जनजातीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो राजधानी के मैदानों में अपनी प्रतिभा को दिखाएंगे। प्रतियोगिता के विभिन्न आयोजनों को साइंस कॉलेज के मैदान, रविवि के खेल विभाग के मैदान एवं कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। 28 दिसंबर को प्रतियोगिता का आरंभ होगा, वहीं 31 दिसंबर साइंस कॉलेज मैदान में इसका समापन समारोह होगा।

राष्ट्रीय वनवासी क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व राजधानी के जयस्तम्भ चौक से साइंस कॉलेज तक एक विशाल खेल ज्योति रैली निकाली जाएगी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के मध्य 29 दिसंबर को एनआईटी मैदान में विभिन्न प्रान्तों से आए जनजातीय प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं प्रतिभागियों के लिए मातृ हस्त भोजन होगा, जिसमें पूरे रायपुर महानगर के 500 से अधिक परिवारों की सहभागिता होगी। 

राजधानी में होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में आयोजकों की ओर से केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को भी आमंत्रित किया है। इनके अतिरिक्त प्रदेश के मंत्रीगण, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल एवं तीरंदाजी के खिलाड़ी भी आमंत्रित किए गए हैं।

गौरतलब है कि वनांचल क्षेत्र के जनजाति समाज की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए वर्ष 1988 में मुम्बई नगरी से इस प्रतियोगिता का आरंभ हुआ था, जो अपनी तरह का पहला राष्ट्रीय कार्यक्रम था। 'तू मैं - एक रक्त' की भावना के साथ नए कीर्तिमान स्थापित करने के उद्देश्य किए जा रहे इस राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की सफलता कुछ ऐसी रही है कि इसने देश को लिम्बाराम, कविता राउत, मनीष डामोर समेत अनेकों अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं।

और पढ़ें ...

सिख प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का 16 वां साल

*SPL - Sikh Premier League 6 दिसंबर से 15 दिसंबर*

तैयारियां जोरों पर - 6 दिसंबर को अरदास के साथ होगा आगाज*

शहीद भाई तारू सिंह फांउडेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किये जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट सिक्ख प्रीमियर लीग का 16 वां आयोजन 6 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है | पिछले 16 सालों से लगातार हर वर्ष होने वाले सिक्ख प्रीमियर लीग में इस वर्ष जम्मू, तेलगांना, नांदेड़, नागपुर, हैदराबाद, छत्तीसगढ़ सहित कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं | शाहिद तारु भाई फाउंडेशन के प्रमुख त्रिलोचन सिंह ने एक जानकारी में बताया कि इस वर्ष सिख प्रीमियर लीग का आयोजन WRS कॉलोनी मैदान में किया जा रहा है | *Sikh Premier League के सभी खिलाड़ी केसधारी, पगड़ी धारी सिक्ख* Sikh premier league की खास बात यह है कि इस मैच में सभी खिलाड़ी केसधारी सिख होते हैं अर्थात कोई भी खिलाड़ी मोना अर्थात बाल कटे वाला नहीं होता | शाहिद भाई तारु सिंह फाऊंडेशन द्वारा आयोजित इस सिख प्रीमियर लीग के माध्यम से युवाओं को सिक्ख धर्म का पालन करने, सिख धर्म गुरुओं के आदेशों का पालन करने के साथ साथ धर्म के प्रति अपने सिद्धांतों - नियमों का पालन करने जागरूक भी किया जाता है | इस आयोजन में प्रमुख रूप से बलदेव सिंह भाटिया, बाबूलाल ज्वेलर्स, जसमीत चावला, बलविन्दर सिंह छाबड़ा का विशेष सहयोग प्रतिवर्ष मिलता है।

और पढ़ें ...

कोच की बेटी से प्यार, इतने करोड़ के मालिक हैं सुरेश रैना, जानें उनके 5 बड़े रिकॉर्ड…

Suresh Raina Birthday:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रैना ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और दमदार फील्डिंग से भारतीय टीम को कई बार जीत दिलाई है. वो ना सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट, बल्कि आईपीएल के भी दिग्गज खिलाड़ी माने जाते हैं. उनकी शानदार परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें ‘मिस्टर आईपीएल’ के नाम से भी पहचाना जाता है. रैना उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने जो भी चाहा वो पाकर ही दम लिया. क्रिकेट में सफलता के झंडे गाड़ने वाले रैना की लव स्टोरी बेहद क्यूट है. वो कोच की बेटी पर ही दिल हार बैठे थे और उसे अपना जीवनसाथी भी बना लिया.

सुरेश रैना की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उनकी पत्नी का नाम प्रियंका चौधरी है, जो एक बिजनेसवुमेन हैं और Maate चाइल्ड केयर ब्रांड की को-फाउंडर हैं. शादी से पहले वह नीदरलैंड्स में बैंकिंग सेक्टर में काम करती थीं. प्रियंका के पिता तेजपाल चौधरी सुरेश रैना के पहले कोच थे. रैना और प्रियंका की पहली मुलाकात मुरादनगर में हुई थी. साल 2008 में एयरपोर्ट पर 5 मिनट की मुलाकात के बाद उनकी प्रेम कहानी ने रफ्तार पकड़ी और आज दोनों चर्चित कपल में से एक हैं.

कितने करोड़ के मालिक हैं सुरेश रैना?

अब अगर Suresh Raina Net Worth के बारे में बात करें तो उनकी  कुल संपत्ति 25 मिलियन डॉलर (करीब 200 करोड़ रुपये) है. उनकी मंथली इनकम करीब 50 लाख रुपये है.  रैना क्रिकेट से संन्यास के बाद कमेंट्री करते नजर आते हैं.

सुरेश रैना के खास रिकॉर्ड

  1. रैना ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बनने का रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
  2. सुरेश रैना आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी हैं.
  3. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्होंने इस टीम के  साथ 4 आईपीएल खिताब और 2 चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी जीते हैं.
  4. बाएं हाथ के रैना टी20 क्रिकेट में 6000 और 8000 रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं.
  5. टी20 इंटरनेशनल और चैंपियंस लीग टी20 में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव भी रैना के पास है.

कैसा है सुरेश रैना का क्रिकेट करियर?

साल 2008 से लेकर 2018 तक सुरेश रैना (Suresh Raina) ने तीनों फोर्मट्स में कुल मिलाकर 322 मैच खेले हैं, जिसकी 291 पारियों में उनके बल्ले से 32.87 की औसत और 92.45 स्ट्राइक रेट 7988 रन निकले हैं. जिसमें 7 शतक और 48 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा बतौर गेंदबाज उनके खाते में 62 विकेट दर्ज है. जिसमें उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 34 रन पर 3 विकेट है.

टेस्ट-18 मैच मैचों में 768 रन, इसमें 1 शतक और 7 फिफ्टी शामिल हैं.
वनडे- कुल 226 मैचों में 5615 रन बनाए, इसमें 5 शतक और 36 फिफ्टी हैं.
टी20 इंटरनेशनल- अब  तक 78 मैचों में 1604 रन बनाए हैं. 1 शतक 5 फिफ्टी हैं.
आईपीएल- 205 मैच, 5528 रन बनाए, जिनमें 1 शतक और 39 फिफ्टी हैं.

और पढ़ें ...

महासमुंद : आदिवासी बच्चों को तीरंदाजी खेल में अपनी हुनर दिखाने मिल रहा भरपूर अवसर

भारत सरकार की योजना अन्तर्गत खेलों इंडिया लघु केंद्र का संचालन तीरंदाजी खेल में खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा एकलव्य आदर्श मॉडर्न आवासीय विद्यालय भोरिंग में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू (राष्ट्रीय खिलाड़ी) बागबाहरा द्वारा विगत दो वर्षों से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं। प्रशिक्षण में शामिल होने आस पास के खिलाड़ियों के साथ जिले भर के बच्चें शामिल हो रहे हैं। जो एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं स्थानीय विद्यालयों में अध्ययन कर रहे हैं। तीरंदाजी खेल को आगे बढ़ाने व संचालित करने हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराया गया हैं जिसमें प्रतिदिन सुबह-शाम खिलाड़ियों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिल रहा हैं। जिले के विभिन्न ग्राम/ग्राम पंचायतों से लेकर शहरी क्षेत्रों से खिलाड़ी अभ्यास करने शामिल हो रहे हैं। जिले में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन जिला, संभाग स्तरीय, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भोरिंग में किया जा चुका हैं। तीरंदाज़ी खेल को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन का अहम योगदान है। विभागों के आपसी समन्वय से तीरंदाजी खेल में जिले के खिलाड़ियों ने राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने में सफल रहे हैं।
राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता बागबाहरा में लघु केंद्र के 17 खिलाड़ियों की भागीदारी रहीं। राज्य स्तरीय एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग की खेल प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ी शामिल होकर 8 पदक जीतने में सफल रहे। संभाग स्तरीय एकलव्य विद्यालय की तीरंदाजी प्रतियोगिता राजनांदगांव में 12 खिलाड़ी शामिल होकर 12 पदक जीतने में सफल रहे जिसमें 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक व 2 कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। स्कूल नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में देविका यादव ने प्रदेश की टीम से प्रतिनिधित्व किया। महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने अपने हुनर और खेल प्रतिभा को दिखाते हुए आवासीय खेल अकादमी में चयनित होकर वर्तमान में रायपुर, बिलासपुर जैसे शहरों में शासन द्वारा संचालित निःशुल्क आवासीय केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। रायपुर आवासीय खेल अकादमी में जिले की देविका साहू, लक्ष्मी साहू, दिलेश्वरी साहू, अबीर पांडे एवं खेलों इंडिया एक्सीलेंसी सेंटर बेहतराई बिलासपुर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में डोमेश्वरी साहू, यामिनी धीवर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
 जिले के उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ियों में श्रीकांत जगत बाराडोली बसना, चंदन सिदार रेमडा पिथौरा, मनीषा ध्रुव सोनासिल्ली पिथौरा, जयंत ठाकुर महासमुंद, उमेश बरिहा जबलपुर सरायपाली, टुकेश कमार वनसिवनी महासमुंद, लीना नेताम परसाड़ीह महासमुंद, सीमा चिपरीकोना बसना, दिव्या कमार बनसिवनी, दिगंबर नेताम बसना, देवव्रत दीवान घोंच पिथौरा, अश्मि निधि नाग बरिहापाली बसना, पुष्कर ठाकुर केसकेरा बागबाहरा, कुमुदिनी दीवान ठाकुरदिया पिथौरा, लिलिमा नाग बरिहापाली बसना, योगेश नाग खरोरा बसना, नमन मांझी कुदारीबाहरा बसना, कामना ध्रुव बीकेबाहरा बागबाहरा, मनीष सिदार रेमडा पिथौरा, राहुल धीवर तुमगांव, नीलम साहू भोरिंग, वैनिका साहू भोरिग, हुमेश्वरी साहू, टिकेश्वरी साहू, दुर्गेशवरी साहू, शुभम पाठक सभी भोरिंग, केदारनाथ तुमगांव, देविका यादव तुमगांव महासमुंद के खिलाड़ी शामिल हैं। राज्य स्तरीय एकलव्य तीरंदाजी प्रतियोगिता दिनांक 27 से 29 नवम्बर 2024 को अंबिकापुर में आयोजित किया गया हैं जिसमें जिले से कुल 10 खिलाड़ी श्रीकांत जगत, चन्दन सिदार, मनीषा ध्रुव, कामना ध्रुव, योगेश नाग, टुकेश कमार, लिलिमा नाग, कुमुदनी दीवान, दिगम्बर नेताम व जयंत ठाकुर शामिल हैं।

और पढ़ें ...

वन मंत्री ने किया जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का 100 मीटर दौड़ के लिए हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

वन मंत्री ने किया जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का 100 मीटर दौड़ के लिए हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

नारायणपुर, 22 नवंबर 2024// प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने बालक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 100 मीटर दौड़ के प्रतिभागी खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। वन मंत्री श्री कश्यप ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है जो उनके व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में सहायक होगा। बस्तर ओलंपिक में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कराठे, तीरंदाजी, खो.खो, कबड्डीए फुटबॉल, वॉलीबॉल और रस्साकसी जैसे विभिन्न खेलों की प्रतिस्पर्धाएँ शामिल हैं जो जिले के खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का एक बड़ा मंच मिला है।
इस मौके पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, जिला पंचायत सदस्य प्रताप मण्डावी, रानो पोटाई, गंगादई सॉरी, मंगली कावड़े, सुमित्रा सलाम, गौतम एस गोलछा, नरेन्द्र मेश्राम, संदीप झां, रीता मण्डल, कलेक्टर श्री बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, वनमंडलाधिकारी श्री सचिकानंदन के, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन और खेल अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

युवाओं में बढ़ता विश्वास बस्तर ओलंपिक बना खास

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर आयोजित बस्तर ओलम्पिक की स्पर्धाओं में बीजापुर के सुदूर क्षेत्रों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक के तहत ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा का शुभारंभ आज बीजापुर और भैरमगढ़ ब्लाक हुआ। अंदरूनी क्षेत्रों के हजारों खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर सुशासन के सूर्याेदय के साक्षी बने हैं।
बीजापुर के मिनी स्टैडियम एवं भैरमगढ़ में ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाएं आज 18 से शुरू हुई है, जो 21 नवंबर तक चलेंगी। जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। बस्तर ओलंपिक में 14-17 वर्ष एवं 17 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी गोला फेक, तवा फेक, लंबी कूद, लंबी दौड़, रिलेरेस, बैडमिंटन, फुटबाल, कबड्डी, तीरंदाजी, कराटे, वॉलीबाल, रस्साकसी में हिस्सा ले रहे हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बी पुष्पा राव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया नगरपालिका अध्यक्ष  बेनहुर एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ब्लॉक स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ आज बीजापुर के मिनी स्टेडियम में हुआ। अतिथिगणों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं जिला खेल अधिकारी  नारायण प्रसाद गवेल, एसडीएम बीजापुर  उत्तम सिंह पंचारी, सीईओ जनपद पंचायत  गीत कुमार सिंहा सहित अधिकारी-कर्मचारी, खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री ने किक बॉक्सिंग खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की

सरगुजा के चार खिलाडियों ने कर्नाटक के कुर्ग में 10 से 14 नवंबर तक आयोजित प्रोफेशनल नेशनल किक बॉक्सिंग लीग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए 2 स्वर्ण और एक -एक रजत और कांस्य पदक हासिल इस राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। पदक विजेता इन खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
 
वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में सरगुजा की स्वाति राजवाड़े ने 60 किलो से कम वजन वर्ग में गोल्ड, सरवर एक्का ने 50 किलो से कम वजन वर्ग में गोल्ड मैडल, सत्यम साहू ने 70 किलो से कम वजन वर्ग में रजत और संजना मिंज ने 50 किलो से कम वजन वर्ग में कांस्य पदक जीता है।

इस अवसर पर किक बॉक्सिंग एसोशिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष  छगन लाल मूंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा, सचिव  आकाश गुरु दीवान और टीम के कोच श्री खिलावन दास उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

छात्र जीवन ,अपनें जीवनकाल का स्वर्णिम समय होता है - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

जगदलपुर शहर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी हिंदी मीडियम स्कूल धरमपुरा  में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने 135 छात्राओं को साइकिल वितरण किया। सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी  के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इस दौरान विधायक श्री किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज जगदलपुर शहर  में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है। सभी छात्राओं  को बधाई व शुभकामनाएं। सभी बच्चें बेहतर ढंग से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें । हमारे प्रदेश में यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की सोच है कि  शिक्षा,स्वास्थ्य, पेयजल  एवं सभी क्षेत्रों में प्रदेश का  समग्र विकास करना। श्री किरण देव ने कहा यही समय होता है अपने लक्ष्य निर्धारित कर रुचि रख विषय को लेकर पढ़ाई करें जीवन में शिक्षा का विशेष महत्व होता है । श्री देव ने कहा कि शिक्षा को और बेहतर रूप से करने के साथ हमारी छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो  जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है । शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए अच्छा अवसर देना हमारा कर्तव्य है । हमारी सरकार के मंशा के अनुरूप शिक्षा के क्षेत्र में आगे की ओर अग्रसर होते हुए प्रदेश में बेहतर शिक्षा देना हमारा कर्तव्य है । जगदलपुर विधानसभा के सभी स्कूलों को व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाएगा । किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी । बस्तर अंचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस्तर ओलंपिक में बस्तर संभाग के बच्चों में गजब उत्साह देखने को मिला। बस्तर के बच्चों में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। वर्तमान में पढ़ाई के साथ खेलना भी  जरूरी है ।
   इस कार्यक्रम में श्री विधाशरण तिवारी , आर्येंद्र आर्य, रजनीश पानीग्राही, राजेश श्रीवास्तव,शशि रथ , एसएमडीसी सदस्य परितोष मंडल ,मानिक पंत, हितेश राय ,डीईओ बलिराम बधेल ,बीईओ श्री मानसिंह भारद्वाज , भारती देवांगन,प्राचार्य हेमलता त्रिपाठी एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विधालय के विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

68 स्कूल नेशनल गेम गुजरात नदियाल में आयोजित 25 सदस्य दल छत्तीसगढ़ की टीम खेलने गई थी

68 स्कूल नेशनल गेम गुजरात नदियाल में आयोजित 25 सदस्य दल छत्तीसगढ़ की टीम खेलने गई थी
मुरारका के बताया कि इस प्रतियोगिता में रिकर्व वर्ग में शिव तराई तीरंदाज आकाश राज 70 मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है
 छत्तीसगढ़ का तीरंदाज इंटरनेशनल इक्विपमेंट में या रिकवरऔर कंपाउंड वर्क में पहली बार स्कूल नेशनल में मेडल प्राप्त किया है छत्तीसगढ़ का तीरंदाज इंडियन वर्ग में तो हर साल ओपन टूर्नामेंट में मेडल प्राप्त कर रहे हैं,
 परंतु परीक्षा में छत्तीसगढ़ के तीरंदाज को स्कूल नेशनल में मेडल मिलना गर्व की बात है आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आदरणीय विष्णु देव साय ji के नेतृत्व में हमें विश्वास है सभी वर्गों में इंटरनेशनल इक्विपमेंट में हम मेडल लाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री साय जी,तीरंदाजी संघ के कैलाश मुरारका, ने समस्त पदाधिकारी कोच ने मेडल  प्राप्त आकाश राज को बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई

और पढ़ें ...

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा के घर आई खुशियां,पत्नी रितिका ने बेटे को दिया जन्म

टीम इंडिया इस वक्त बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। हालांकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा अभी भारत में ही मौजूद हैं। उनके घर एक बार फिर से खुशियां आई हैं। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने एक बेटे को जन्म दिया हैं। रोहित इसी कारण से अभी तक ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं। यह रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का दूसरा बच्चा है।

रोहित शर्मा को लेकर माना जा रहा था कि वह अपने दूसरे बच्चे के कारण पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से लगभग 6 दिन पहले उनका पत्नी ने बच्चे को जन्म दे दिया है। ऐसे में रोहित शर्मा के पास अब इस मुकाबले के लिए टीम के साथ जुड़ने का पूरा समय है। रोहित जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के रवाना हो सकते हैं।

रोहित-रितिका की 2105 में हुई थी शादी
रोहित और रितिका ने साल 2015 में शादी की थी. दोनों शादी के तीन साल बाद बिटिया के माता पिता बने थे. रोहित ने बच्चे के जन्म के लिए टीम इंडिया से ब्रेक लिया था लेकिन अब वह 22 नवंबर से शुरू होने वाले पर्थ टेस्ट मैच में खेल सकते हैं. रोहित टीम इंडिया के बाकी सदस्यों के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना नहीं हुए थे. उनका शुरुआती दो टेस्ट में खेलना तय नहीं था. लेकिन अब वह ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भर सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया में जरूरी हैं रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान होने के अलावा रोहित शर्मा के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव भी है। रोहित शर्मा एक ओपनर खिलाड़ी हैं। ऐसे में टीम इंडिया को उनकी खास जरूरत भी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट सीरीज खेल रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के नजरिए से यह सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। ऐसे में रोहित शर्मा जितनी जल्द टीम के साथ जुड़े वह भारतीय फैंस और टीम के लिए अच्छा होगा। ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में तीन अर्धशतक दर्ज हैं। उन्हें अपने पहले शतक की अभी भी तलाश है। रोहित शर्मा के जल्द टीम के साथ जुड़ने से टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप को फायदा होगा।

और पढ़ें ...

बस्तर ओलंपिक ने वनांचल के युवाओं को दिया नया मंच, खेलों में बढ़ा उत्साह

जनजातीय बाहुल्य और माओवाद प्रभावित बस्तर संभाग में खेल के माध्यम से विकास और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बस्तर ओलंपिक-2024 का आयोजन किया गया है। इस आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, जिसमें सुदूर गांवों से आए युवा अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस पहल को जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों के संरक्षण के साथ ही, युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया है।

विकासखंड स्तर पर उत्साहपूर्वक भागीदारी

नारायणपुर जिले में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 09 से 16 नवंबर तक किया जा रहा है, जिसमें नारायणपुर विकासखंड हेतु प्रतियोगिता का आयोजन 09 से 11 नवंबर तक नारायणपुर के परेड ग्राउंड और खेल परिसर में किया गया, जिसमें जिले के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ओरछा विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक, फिर 19 से 21 नवंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले भर के खिलाड़ियों को भाग लेने को मौका मिलेगा।

नारायणपुर में हुए आयोजन में बोरावण्ड गांव से आए युवाओं ने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेकर अत्यधिक आनंद मिल रहा है। खिलाड़ियों ने बताया कि यहां उन्हें ठहरने, भोजन, पेयजल और ड्रेस जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बोरावण्ड के खिलाड़ी जयसिंह, रजनु यादव, अमर सिंह मंडावी, सियालाल नाग और उनके साथी बस्तर ओलंपिक में अपने खेल को निखारने के इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ के सुदूर पहुंचविहीन गांव के प्रतिभावान युवाओं के खेल प्रतिभा को निखारने के लिए यह उनकी सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि कबड्डी पुरुष वर्ग में उनकी टीम ने विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें ट्रॉफी, मेडल और टीम को ड्रेस प्रदान किया गया। जिला स्तर के आगामी आयोजन के लिए उनकी टीम अत्यधिक उत्साहित है और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री की पहल से अबूझमाड़ में आया सकारात्मक बदलाव

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं में लगातार सुधार हो रहा है। इस क्षेत्र में माओवादी घटनाओं में कमी आई है और लोगों का जीवन स्तर भी बेहतर हो रहा है। अबूझमाड़ के संवेदनशील इलाकों में सड़क, बिजली, पानी, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और उप-स्वास्थ्य केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाएं स्थापित की जा रही हैं। ईरकभट्टी, मसपुर और गारपा जैसे दूरस्थ गांवों तक अब पक्की सड़कें बन चुकी हैं, जिससे इन गांवों के निवासियों को शहरों और बाजारों से जोड़ने में आसानी हो रही है। नारायणपुर से गारपा और मसपुर तक बस सेवाओं की शुरुआत भी इस क्षेत्र के विकास में एक अहम कदम है, जिससे लोगों को यातायात में सहूलियत मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय के कुशल नेतृत्व और विकासोन्मुख नीतियों का सकारात्मक असर अबूझमाड़ के जनजीवन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुरक्षा में वृद्धि, सड़क संपर्क, और विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता ने यहां के निवासियों को राजधानी और अन्य शहरी क्षेत्रों से जोड़ने का कार्य किया है। अबूझमाड़ के लोग अब अपने गांवों में रहते हुए भी बेहतर अवसर प्राप्त कर रहे हैं और विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय का मानना है कि ऐसे आयोजन न केवल युवाओं को खेल के माध्यम से एक मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक और मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। उनके नेतृत्व में बस्तर संभाग में खेल प्रतिभा के विकास और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का यह प्रयास प्रशंसनीय है।

और पढ़ें ...

राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जशपुर जिले के दो खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (तीरंदाजी) प्रतियोगिता  6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 24 तक रायपुर में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जशपुर जिले में जिला प्रशासन के अंतर्गत संचालित तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) वर्ग के खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष कम्पाउन्ड राउण्ड में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ। इसी प्रकार खिलाड़ी आकाश राम ने अंडर 14 वर्ष कम्पाउन्ड राउण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयनित हआ। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की खेल को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सतत् प्रयासरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले के दोनों खिलाड़ियों को खेल की क्षेत्र में आगे बढ़ाने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं और राज्य का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी। ज्ञातव्य है कि 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा (तीरंदाजी) प्रतियोगिता प्रदेश भर के पांचों संभागों से लगभग 350 से भी ज्यादा तीरंदाज शामिल हुए जिसमें जिला प्रशासन जशपुर के तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर के 6 तीरंदाजों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

इस तीरंदाजी प्रतियोगिता में विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) वर्ग के खिलाड़ी मनोज राम ने अंडर 17 वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। वह प्रतियोगिता 11 नवंबर से 12 नवंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए चयनित टीम आज रायपुर से गुजरात के लिए रवाना हुई। इसी प्रकार अंडर 14 वर्ष राष्ट्रीय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 19 दिसंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक गुजरात के नाडियाड में आयोजित होगी, जिसके लिए जशपुर जिले से श्री आकाश राम चयनित हुआ है, वह टीम के साथ 17 दिसम्बर 2024 को रायपुर से नाडियाड के लिए रवाना होगा।

और पढ़ें ...

क्रिकेटप्रेमियों के लिए आज का दिन धमाकेदार…भारत vs साउथ अफ्रीका पहला टी-20 आज,देखें संभावित प्लेइंग XI

क्रिकेटप्रेमियों के लिए 8 नवंबर धमाकेदार होने जा रहा है. इस दिन क्रिकेट वर्ल्ड की 4 दिग्गज टीमें मैदान पर उतर रही हैं. टी20 का विश्व चैंपियन बनने के बाद भारत पहली बार उस टीम से भिड़ेगा, जिसे उसने फाइनल में हराया था. इससे तकरीबन 12 घंटे पहले पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबला खेला जाएगा.

भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच रात 8.30 बजे (भारतीय समय) से खेला जाएगा. न्यूजीलैंड से घर में क्लीन स्वीप झेलने के बाद भारत का यह पहला मैच है. टेस्ट सीरीज हारने वाली रोहित ब्रिगेड से मौजूदा टी20 टीम एकदम अलग है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जो टीम दक्षिण अफ्रीका पहुंची है, उसमें न्यूजीलैंड से सीरीज हारने वाली टीम का सिर्फ एक सदस्य (अक्षर पटेल) है.

पहली बार भिड़ेंगे भारत-द. अफ्रीका
भारत ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इस ऐतिहासिक मुकाबलके बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हो रही हैं. भारत की जिस प्लेइंग इलेवन ने वर्ल्ड कप जीता था, उसके 4 सदस्य 8 नवंबर के मुकाबले में फिर नजर आएंगे. ये 4 सदस्य हैं- कप्तान सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस टी20 सीरीज में 4 मैच खेले जाने हैं.

भारत (संभावित प्लेइंग XI): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, आवेश खान, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका (संभावित प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन/गेराल्ड कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, नकाबायोमजी पीटर , केशव महाराज, ओटनील बार्टमैन.

और पढ़ें ...

IND vs SA T20: कब-कब होंगे 4 टी20 मैच, यहां जानिए मैचों की टाइमिंग…

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज होना है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है. टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. हाल में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया है. इसलिए फैंस चाहते हैं कि इस हार को भुलाने के लिए सूर्या ब्रिगेड कुछ बड़ा कमाल करे. भारत और अफ्रीकी टीम के बीच यह सीरीज 8 नवंबर से शुरू हो रही है.

सीरीज का शेड्यूल और टाइमिंग क्या है?

टीम इंडिया इस सीरीज में नई चुनौती का सामना करेगी. भारतीय फैंस के बीच मैचों की टाइमिंग को लेकर कुछ उलझन थी. इसलिए हम आपके लिए सीरीज का पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग लेकर आए हैं.

पहला टी20: 8 नवंबर, डरबन –रात 8:30 बजे
दूसरा टी20: 10 नवंबर, गकबेर्हा –रात 7:30 बजे
तीसरा टी20: 13 नवंबर, सेंचुरियन –रात 8:30 बजे
चौथा टी20: 15 नवंबर, जोहानिसबर्ग –रात 8:30 बजे

और पढ़ें ...

बस्तर ओलंपिक-2024 : बस्तर संभाग के सभी विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन हेतु तिथि जारी

बस्तर ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग के सातों जिलों में खेल प्रतियोगिता आयोजन के लिए विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु तिथि निर्धारित किया गया है। बस्तर जिले के बकावण्ड विकासखण्ड में 06 से 12 नवम्बर तक हाई स्कूल मैदान बकावण्ड, बास्तानार विकासखण्ड में 06 से 09 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिनी स्टेडियम किलेपाल, दरभा विकासखण्ड में 07 से 12 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांझीगुड़ा छिंदपाल, तोकापाल विकासखण्ड में 07 से 11 नवम्बर तक हाई स्कूल मैदान तोकापाल में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी तरह लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में 07 से 11 नवम्बर तक हाई स्कूल मैदान उसरीबेड़ा, बस्तर विकासखण्ड में 08 से 12 नवम्बर तक लालबहादुर शास्त्री मैदान बस्तर और जगदलपुर विकासखण्ड के अंतर्गत 09 से 14  नवम्बर तक मिनी स्टेडियम बिलोरी में विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बस्तर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21-22 नवम्बर को क्रीड़ा परिसर धरमपुरा, इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम जगदलपुर और खेलो इंड़िया हॉकी प्रशिक्षण केंद्र पंडरीपानी में आयोजित की जाएगी।
   इसी तरह जिला कोंडागांव के अंतर्गत विकासखण्ड कोण्डागांव में 07 से 14 नवम्बर तक विकास नगर स्टेडियम, खेलो इंडिया सेंटर बड़े कनेरा एवं टाउनहॉल, विकासखण्ड फरसगांव में 08 से 14 नवम्बर तक आदर्श विद्यालय फरसगांव मैदान, विकासखण्ड केशकाल में 08 से 14 नवम्बर तक प्रियदर्शनी स्टेडियम सूरडोंगर केशकाल, विकासखण्ड माकड़ी में 08 से 14 नवम्बर तक आदर्श विद्यालय फरसगांव मैदान और विकासखण्ड बडे़राजपुर में 08 से 14 नवम्बर तक विश्रामपुरी खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 20-21 नवम्बर को विकास नगर स्टेडियम, खेलो इंडिया सेंटर बड़े कनेरा एवं टाउनहॉल कोंड़ागांव मुख्यालय में किया जाएगा।
      जिला दंतेवाड़ा के अंतर्गत विकासखण्ड दंतेवाड़ा में 08 से 13 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ग्राउंड, विकासखण्ड गीदम में 08 से 13 नवम्बर तक जावंगा खेल मैदान, विकासखण्ड कुआकोण्डा में 08 से 13 नवम्बर तक हितावारा खेल मैदान कुआकोण्डा और विकासखण्ड कटेकल्याण में 08 से 13 नवम्बर तक गाटम एवं परचेली खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। साथ ही जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 20-21 नवम्बर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा ग्राउंड में किया जाएगा।
     नारायणपुर जिले के अंतर्गत विकासखण्ड नारायणपुर में 09 से 11 नवम्बर तक क्रीड़ा परिसर मैदान तथा विकासखण्ड ओरझा में 14 से 16 नवम्बर तक क्रीड़ा परिसर मैदान परेड ग्राउंड में तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 19-20 और 24 नवम्बर को क्रीड़ा परिसर मैदान, परेड  ग्राउंड, ऑफिसर्स क्लब, विश्वदिप्ती स्कूल एवं फुटबॉल ग्राउंड बंगलापारा नारायणपुर मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। जिला सुकमा के अंतर्गत विकासखण्ड सुकमा में 10 से 15 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम, हड़मा मिनी स्टेडियम सुकमा में, विकासखण्ड कोंटा में 10 से 15 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम कोंटा और विकासखण्ड छिंदगंढ़ में 10 से 15 नवम्बर तक मिनी-इंडोर स्टेडियम छिंदगढ़ में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21-22 नवम्बर को मिनी स्टेडियम, हड़मा मिनी स्टेडियम सुकमा में किया जाएगा।
    जिला कांकेर के अंतर्गत विकासखण्ड कांकेर में 11 से 14 नवम्बर तक विष्णुप्रसाद शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान गोविंदपुर, विकासखण्ड चारामा 11 से 14 नवम्बर तक शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम चारामा, विकासखण्ड नरहरपुर में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान नरहरपुर, विकासखण्ड भानुप्रतापपुर 13 से 16 नवम्बर तक वन विद्यालय भानुप्रतापुर, विकासखण्ड दुर्गकोंदल मेें 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान दुर्गकोंदल, विकासखण्ड अंतागढ़ में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान अंतागढ़ और विकासखण्ड पखांजुर में 13 से 16 नवम्बर तक उन्मुक्त खेल मैदान पखांजुर में आयोजित की जाएगी। कांकेर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 से 23 नवम्बर तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहरदेव विद्यालय कांकेर, इंडोर स्टेडियम, सेंट माईकल खेल मैदान और कन्या क्रीड़ा परिसर कांकेर में आयोजित किया जाएगा।
   जिला बीजापुर के अंतर्गत विकासखण्ड बीजापुर में 18 से 21 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-एजुकेशन सिटी बीजापुर, विकासखण्ड भोपालपटटनम में 11 से 14 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम, हाई स्कूल मैदान बैडमिंटन क्लब भोपालपट्टनम, विकासखण्ड उसूर में 11 से 14 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम आवापल्ली में किया जाएगा। इसी तरह विकासखण्ड भैरमगढ़ में 18 से 21 नवम्बर तक मिनी स्टेडियम-बैडमिंटन क्लब भैरमगढ़ में आयोजित की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 25-26 नवम्बर को मिनी स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स-एजुकेशन सिटी बीजापुर मुख्यालय में किया जाएगा।

और पढ़ें ...

तेलीबाँधा एवं पंडरी एक्सप्रेस वे के नीचे बस्ती के बच्चे खेल रहे क्रिकेट

  दिनांक 04.11.2024
नगर निगम की पहल पर राजधानी शहर में बच्चों को तेलीबाँधा एवं पंडरी एक्सप्रेस वे के नीचे क्रिकेट खेलने का सुरक्षित स्थान मिला, बस्ती के बच्चे नियमित क्रिकेट खेलकर हो रहे आनंदित, आयुक्त अबिनाश मिश्रा पहुँचे, बच्चों का किया उत्साह वर्धन, फाफाडीह, कचना में ब्रिज के नीचे बॉक्स क्रिकेट की सुविधा देने प्रस्ताव बनाकर शीघ्र कार्य करने के दिए निर्देश 0                                                                                                                                                                                   
         रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के दिशा -निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर की पहल पर राजधानी शहर रायपुर के तेलीबांधा एवं पंडरी एक्सप्रेस वे के नीचे स्थान पर बच्चों और युवाओं को क्रिकेट, वालीबाल, बास्केटबॉल, बेडमिंटन के इंडोर गेम्स खेलने सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवा दिया गया है. वहाँ आसपास की बस्ती के बच्चे एवं युवा मल्टी परपस गेम प्लान एरिया में पहुंचकर क्रिकेट खेलकर आनंदित हो रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में राजधानी शहर में तेलीबांधा एवं पंडरी एक्सप्रेस वे के नीचे के स्थान में सुरक्षित तौर पर क्रिकेट, बेडमिंटन, वालीबाल, बास्केटबॉल के इंडोर गेम्स खेलने मल्टी परपस गेम जोन एरिया बनाया गया. वहाँ पहुंचकर आसपास की बस्तियों के बच्चे एवं युवा क्रिकेट अपने साथियों सहित खेलकर आनंदित हो रहे है। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने वहाँ पहुंचकर बच्चों एवं युवाओं से चर्चा की एवं उनका उत्साह वर्धन किया. वहाँ संध्या के समय प्रकाश व्यवस्था नगर निगम द्वारा दी गयी है, जिससे संध्या के पश्चात भी बच्चे एवं युवा क्रिकेट खेलकर आनंद उठाते दिखते है। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर को तेलीबांधा एवं पंडरी की तर्ज पर कचना ओवरब्रिज एवं फाफाडीह एक्सप्रेस वे के नीचे बच्चों एवं युवाओं को शीघ्र मल्टी परपेस गेम प्लान एरिया विकसित करने की कार्य योजना पर प्रस्ताव तैयार कर कार्य करवाने के निर्देश दिए है। पंडरी एवं तेलीबांधा एक्सप्रेस वे के नीचे बच्चों एवं युवाओं के लिए क्रिकेट, बास्केटबॉल, वालीबाल, बेडमिंटन के इंडोर गेम्स खेलने सुरक्षित स्थान देने मल्टी परपस गेम प्लान एरिया विकसित करने कार्य रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार पूर्ण करवाया गया है. इससे भविष्य में राजधानी शहर में युवाओं, बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का सुअवसर सहज प्राप्त हो सकेगा।

 

और पढ़ें ...

IND W vs NZ W: भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज 2-1 से जीतकर किया कमाल

भारत ने तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ भारतीय महिलाओं ने तीन एकदिवसीय मैचों की शृंखला को 2-1 से जीत लिया है. अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 232 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 34 गेंद शेष रहते मुकाबला और सीरीज, दोनों अपने नाम किए

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया. भारतीय गेंदबाजी शुरुआत में कीवी टीम पर हावी रही क्योंकि न्यूजीलैंड के 5 विकेट 88 रन पर गिर गए थे. उसके बाद ब्रूक हैलीडे और इसाबैला गेज के बीच 64 रनों की साझेदारी ने मेहमान टीम की वापसी करवाई. ब्रूक ने 88 रन की पारी खेली, उनके अलावा न्यूजीलैंड टीम का कोई भी खिलाड़ी 40 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाया. इसी सीरीज में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली दायें हाथ से लेग स्पिन गेंदबाजी करने वाली प्रिया मिश्रा ने 2 अहम विकेट लिए.

स्मृति मंधाना का शतक

स्मृति मंधाना, टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चल पाई थीं. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दोनों वनडे मैचों में में भी उन्होंने कुछ खास पारी नहीं खेली थी. मगर सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में उन्होंने 100 रन बनाए. स्मृति ने 122 गेंदों में 100 रन बनाए, जिसके दौरान उनके बल्ले से 10 चौके भी निकले. अच्छी फॉर्म में वापसी की दृष्टि से यह पारी स्मृति के लिए बहुत अहम रही. उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 63 गेंदों में 59 रन की नाबाद पारी खेली.

और पढ़ें ...

भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को दूसरे टेस्ट में 5 . 3 से हराया लेकिन शूटआउट में श्रृंखला गंवाई

नयी दिल्ली,  भारत ने दूसरे और आखिरी हॉकी टेस्ट में विश्व चैम्पियन जर्मनी को 5 . 3 से हराया लेकिन दो मैचों की श्रृंखला में शूटआउट में पराजय का सामना करना पड़ा । जर्मनी ने बुधवार को पहला टेस्ट 2 . 1 से जीता था । दूसरा मैच भारत के जीतने के बाद श्रृंखला 1 . 1 से बराबर हो गई । श्रृंखला के विजेता का फैसला बाद में शूटआउट में किया गया जिसमें जर्मनी ने 3 . 1 से जीत दर्ज की । दूसरे टेस्ट में जर्मनी के लिये एलियान माजकूर ( सातवां और 57वां मिनट ) ने दो और हेनरिक मर्टजेंस ने 60वें मिनट में एक गोल किया । भारत ने दूसरे हाफ में सुखजीत सिंह ( 34वां और 48वां मिनट) , कप्तान हरमनप्रीत सिंह (42वां और 43वां ) और अभिषेक (45वां मिनट ) के गोलों के दम पर जीत दर्ज की।(भाषा)

और पढ़ें ...

खेल भावना से मिलती है सफलता और आगे बढ़ने की प्रेरणा: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

खेल भावना से मिलती है सफलता और आगे बढ़ने की प्रेरणा: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन

24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ समापन

रायपुर, 24 अक्टूबर 2024/ कोरबा के सीएसईबी पूर्व खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय 24वीं शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग ने प्रथम स्थान और सरगुजा ने द्वितीय और बस्तर संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री लखन लाल देवांगन उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। 

मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने समापन समारोह में शामिल होकर प्रतियोगिता में सम्मिलित प्रदेश के सभी संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खेल भावना से खिलाड़ियों को सफलता और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

समापन समारोह में मंत्री श्री देवांगन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों तथा कोच, मैनेजरों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के लिए कोरबा जिले को मेजबानी मिलना गौरव का विषय है। सभी खिलाड़ियों ने कोरबा के मैदान में बेहतर प्रदर्शन किया है। उनका यह प्रदर्शन बेकार नहीं जाएगा, किसी न किसी रूप में उनकी मेहनत काम आएगी। अभ्यास से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और एक न एक दिन आपकी मेहनत आपको ऊंचे मुकाम पर ले जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल पाएंगे। खिलाड़ी भारत के भविष्य भी हैं और खेल में हुए मानसिक तथा शारीरिक विकास का लाभ उन्हें पुलिस तथा सैन्य सेवा में मिलेगा। उन्होंने शासन द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के माध्यम से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाने की बात कहते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विधायक पाली तानाखार श्री मरकाम ने समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। समारोह के सभापति श्री सोनी, नेता प्रतिपक्ष श्री अग्रवाल ने भी संबोधित किया और खिलाड़ियों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभापति नगर पालिक निगम श्री श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल आदि शामिल हुए।

समापन समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। चार दिवसीय 24वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में 19 वर्षीय बालक बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट अंतर्गत बालक वर्ग में प्रथम स्थान बिलासपुर संभाग, द्वितीय स्थान सरगुजा व तृतीय स्थान बस्तर संभाग ने हासिल किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में प्रथम स्थान बिलासपुर, द्वितीय दुर्ग एवं सरगुजा ने तृतीय स्थान अर्जित किया।

और पढ़ें ...

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ’

छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में प्रदेश सरकार के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन द्वारा आज दीप प्रज्वलित कर 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कटघोरा विधायक  प्रेमचंद पटेल, महापौर कोरबा श्री राजकिशोर प्रसाद, कलेक्टर  अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री  लखन लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बड़े ही गौरव की बात है कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के मेजबानी की जिम्मेदारी कोरबा जिले को मिली है। छत्तीसगढ़ के दूर-दूर से आए हुए खिलाड़ी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए यहां पहुँचे हुए हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेल हमें जीवन मे बहुत कुछ सिखाता है, खेल में हार जीत लगा रहता है, इसमें निराश होने की जरूरत नही है, बल्कि अपनी गलतियों एवं कमियों को सुधार कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की आवश्यकता है।
मंत्री श्री देवांगन ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी देश का आने वाला कल है। शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं अन्य विधाओं में आगे बढ़ने का सभी प्रयास करते है। इस हेतु आप सभी हर क्षेत्र में आगे बढ़कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए  राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ हिस्सा लेने एवं अपना सर्वाेच्च प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। जिससे वे आगे चलकर नेशनल जैसे बड़े प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खेल कौशल दिखा सकें एवं अपने परिवार का नाम रौशन कर सकें।
विधायक कटघोरा श्री पटेल ने कहा कि खेल जीवन के लिए बहुमूल्य है। खेल से व्यक्ति को अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। जीवन में धैर्य व अनुशासन के साथ कठिन परिश्रम करने से निश्चित ही अच्छा परिणाम मिलता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने संभाग का प्रतिनिधित्व करने और ऊर्जा के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में हार-जीत होता रहता है, हार से हमें सीखने की जरूरत है और भविष्य में अपना प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है। यही सोच के साथ हमें खेल को अपनाना चाहिए।
कलेक्टर  अजीत वसंत ने कहा कि खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिससे  शारीरिक के साथ ही बौद्धिक विकास भी होता है। खेल से हम स्पर्धा, समर्पण, मेहनत और टीम भावना सीखते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से अलग अलग क्षेत्रो के लोगों को एक दूसरे की संस्कृति, रीति रिवाजों से परिचित होने व जुड़ने का मौका है।
जिला शिक्षा अधिकारी  टी पी उपाध्याय ने बताया कि इस राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों सभांग बस्तर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा एवं बिलासपुर संभाग के 520 (260 बालक तथा 260 बालिका) प्रतिभागी शामिल हैं। 21 से 24 अक्टूबर तक चलने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के दो विधा की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, श्री हितानंद अग्रवाल, डॉ राजीव सिंह,  प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद  नरेंद्र देवांगन सहित गणमान्य नागरिक, प्रशिक्षकगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

जशपुरनगर : जशपुर की बेटियां क्रिकेट के पिच पर कर रहीं कमाल

क्रिकेट को भारत में खेल नहीं बल्कि जुनून के रूप में जाना जाता इस जुनून का रंग अब जशपुर की बेटियों में भी नजर आ रहा है। जहां जशपुर की बेटियां ना सिर्फ राज्य अपितु राष्ट्रीय स्तर पर जिले का परचम लहराने के लिए तैयारी कर रहीं हैं। इसमें विशेष यह है कि जशपुर जिले में संचालित प्री मेट्रिक बालिका छात्रावास इचकेला की 03 बालिकाओं का चयन अम्बिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 महिला अंडर-17 में अच्छे प्रदर्शन के द्वारा रजत पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के अंडर-17 दल में हो गया है। चयनित खिलाड़ियों में एंजल लकड़ा, झुमुर तिर्की और वर्षा बाई शामिल है। जो आगामी महिला अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में सम्मिलित होगें।
        इसके संबंध में छात्रावास की अधीक्षिका पंडरी बाई ने बताया कि उनकी बेटी आकांक्षा रानी जब छोटी थी तब उन्होंने उसकी रुचि क्रिकेट में देखी और उसे अच्छे स्तर पर कोचिंग दिलाई और उसने राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति हासिल की फिर जब उन्होंने अपने छात्रावास की बच्चियों की ओर देखा तो सभी में अपनी बेटी के समान ही छुपी प्रतिभा को पाया और ठान लिया की वो उन बच्चियों के लिए भी एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगी।
          उन्होंने आगे बताया कि उसके बाद उन्होंने छात्रावास में ही अभ्यास पिच का निर्माण करवाया, फिर बच्चों के लिए बेहतर क्रिकेट सामग्रियां भी ली और अपनी बेटी एवं उसके कोच के माध्यम से बच्चियों की ट्रेंनिग चालू की। जल्द ही इसका परिणाम सामने आने लगा एक एक कर छात्रावास की सभी बच्चियों की प्रतिभा बाहर आने लगी। आज सरगुजा संभाग की क्रिकेट टीम में 13 बच्चियां जशपुर की हैं और 11 तो इचकेला छात्रावास की ही हैं। इसके अलावा तीन बच्चियों का चयन राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के अंडर-17 दल में हुआ है और एक बालिका का चयन बीसीसीआई की अंडर 19 दल में भी हुआ है। हमें शासन प्रशासन का समय समय पर योगदान एवं भी मिलता रहा जिसके लिए हम आभारी हैं।
बीसीसीआई अंडर 19 दल में वर्षा का हुआ चयन
       10वीं कक्षा की वर्षा बाई ने बताया कि छात्रावास में अधीक्षिका के द्वारा हमें निरन्तर प्रशिक्षण एवं सहायता उपलब्ध करायी जा रहा है जिससे हमें प्रोत्साहन मिलता है जब मेरे राष्ट्रीय टीम में चयन की बात मेरे परिजनों को पता चली तो उनकी खुशी का ठीकाना नहीं था उन्होंने पूरे गाँव में मिठाइयां बाटीं। सभी ने कहा कि ऐसे ही खेलो ताकि पूरे देश और विश्व में जिले का नाम रौशन करो। मेरा चयन राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के अंडर-17 दल के साथ बीसीसीआई के अंडर -19 दल में भी हुआ है।
स्मृति मंदाना की तरह बल्लेबाज बनना चाहतीं हैं एंजेल
       कक्षा 8वीं में पढ़ने वाली एंजेल लकड़ा ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि उनका चयन राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के अंडर-17 दल में हुआ है। मुझे मेरे शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलता है। मेरा सपना है कि मैं भी अपनी पसंदीदा बल्लेबाज स्मृति मंदाना की तरह बल्लेबाज बनूं और देश का नाम रौशन करूँ।
झुमुर का सपना हो रहा पूरा
          8वीं कक्षा में अध्ययनरत झुमुर लकड़ा ने बताया कि उनका सपना था कि कभी वह राष्ट्रीय दल में खेलें जब उनका चयन राष्ट्रीय महिला क्रिकेट के अंडर-17 दल में हुआ तब उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। मेरे पिता का साया सिर से उठने के बाद मेरी माँ ने मुझे बहुत मेहनत से पाला। मेरी माँ का भी सपना था कि मैं उनका और अपने परिवार का नाम रौशन करूँ छात्रावास में अधीक्षिका के द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन से यह संभव हो पाया कि मैं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर पा रहीं हूँ।
 

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव को राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। श्री साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों ने भेंटकर उन्हें शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को सफल आयोजन  के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर अधिकारियों ने  उन्हें स्पोर्ट्स किट भी भेंट किया।
          इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव,  एडिशनल पीसीसीएफ श्री सुनील मिश्रा, एडिशनल पीसीसीएफ श्री अरूण पाण्डेय, एडिशनल पीसीसीएफ श्रीमती संजीता गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, सीसीएफ श्री राजू अगासिमनी भी उपस्थित थे।

     प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी श्रीमती शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि राजधानी के 27वें अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है।

      गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। साथ ही आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर भी शामिल होंगी। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

और पढ़ें ...

करोड़ों फैंस का टुटा दिल: भारत वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड

PAKW vs NZW: Womens T20 World Cup 2024: महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 54 रनों से हराकर न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना की है. इसी के साथ भारतीय टीम भी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. भारत को बीते रविवार ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 रनों से हार मिली थी. ऐसे में टीम इंडिया तभी सेमीफाइनल की राह तय कर सकती थी, जब पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत मिले.

इस मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए, लेकिन पिच की हालत ऐसी थी कि पाकिस्तान की पूरी टीम इससे करीब आधे ही रन बना पाई.

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 111 रनों का लक्ष्य रखा था. पाक टीम का विकेट गिरने का सिलसिला दूसरे ओवर में शुरू हुआ, जिसके बाद 28 के स्कोर तक आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. एक समय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे, लेकिन उसके अगले 4 रनों के भीतर पाकिस्तान ने बाकी 5 विकेट भी गंवा दिए. टीम इंडिया जहां पाकिस्तान पर भरोसा कर रही थी, वहां उसके 9 बल्लेबाज तो रनों के मामले में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए.

और पढ़ें ...

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इस दिन होगा फाइनल मैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते दिखेंगे। सचिन तेंदुलकर एक नई लीग इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया के लिए कप्तानी करेंगे। सचिन ही नहीं ब्रायन लारा, शेन वॉट्सन और जॉन्टी रॉड्स जैसे कई स्पोर्ट्स लीजेंड रायपुर पहुचेंगे।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आयोजन होगा। दरअसल 17 नवंबर से होकर 8 दिसंबर, 2024 तक मैच खेले जाएंगे। इस दौरान IML में सचिन समेत कई पुराने दिग्गज मैदान में मैच खेलते दिखेंगे। डी.वाई. नवी मुंबई के पाटिल स्टेडियम में चार मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।  

इनके बीच होगा मुकाबला 

भारत vs इंग्लैंड 28 नवंबर

श्रीलंका vs इंग्लैंड 30 नवंबर

भारत vs वेस्टइंडीज 1 दिसंबर

श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया 2 दिसंबर

वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड 3 दिसंबर

पहला सेमीफाइनल 5 दिसंबर

दूसरा सेमीफाइनल 6 दिसंबर

फाइनल 8 दिसंबर रायपुर

और पढ़ें ...

विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 16 अक्टूबर को

विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन 16 अक्टूबर को

एथलेटिक्स, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, रस्साकशी, व्हॉलीबाल, बास्केटबॉल एवं फुटबॉल इत्यादि खेलों का होगा आयोजन


दुर्ग, 08 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार खेल एंव युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी अनुसार दुर्ग, पाटन एवं धमधा में होने वाले विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत एथलेटिक्स (100 मीटर एवं 400 मीटर दौड, गोला एवं तवा फेक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन (सिंगल एवं डबल), कुश्ती (50 किलो एवं 53 किलो), वेटलिफ्टिंग (40 किलो एवं 45 किलो), रस्साकशी, व्हॉलीबाल, बास्केटबॉल एवं फुटबॉल खेल की स्पर्धाये हांेगी। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत 02 आयुवर्ग में महिला खिलाड़ियों को भाग लेने की पात्रता 09-18 वर्ष तक एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक होगी। प्रतियोगी पंजीयन के लिए अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लेकर प्रतियोगिता स्थल में पहुंचेंगे। 18 से 35 आयुवर्ग के लिए वर्ष 01 जनवरी 1989 से 01 जनवरी 2006 तक एवं 09-18 आयुवर्ग के लिए वर्ष 01 जनवरी 2007 से 01 जनवरी 2015 तक के प्रतियोगी भाग लेंगे। विकासखण्ड स्तर पर उपरोक्त खेलों के आयोजन में दोनों आयु वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी/दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेे सकेंगे। प्रतिभागी अपनी विकासखण्ड स्तर पर ही खेल में भाग लेंगे एवं एक खिलाड़ी एक ही खेल में भाग लेंगे। प्रतिभागियों को निर्धारित समय से पहले पहुंचकर अपना जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लेकर निर्धारित प्रपत्र को भर कर संबंधित विकासखण्ड आयोजन प्रभारी के पास जमा करने कहा गया है। विकासखण्ड पाटन अंतर्गत सेजस सेलूद में खेल का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए पोखन लाल साहू को स्पर्धा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड दुर्ग अंतर्गत शास.उ.मा. पुरई हेतु अशोक रिगरी एवं विकासखण्ड धमधा अंतर्गत कॉलेज मैदान सिरना भाठा धमधा हेतु  कौशलेन्द्र पटेल को स्पर्धा प्रभारी नियुक्त किया गया है। तीनों विकासखण्डों में 16 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे खेल का आयोजन होगा। इसके पश्चात् 18 अक्टूबर 2024 को प्रातः 8 बजे सेजस सेलूद में जिला स्तरीय खेल का आयोजन होगा। जिसके लिए पोखन लाल साहू को स्पर्धा प्रभारी नियुक्त किया गया है। अधिक जानकारी के लिए प्रतिभागी/दल अपने विकासखण्ड नोडल अधिकारी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रविशंकर स्टेडियम दुर्ग स्थित कार्यालय में संपर्क कर सकते है। cg24news.in
और पढ़ें ...

सफलता के लिए संघर्ष, त्याग और समर्पण की भावना जरूरत: मंत्री टंक राम वर्मा

 सफलता के लिए संघर्ष, त्याग और समर्पण की भावना जरूरत: मंत्री श्री टंक राम वर्मा

राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का हुआ समापन

रायपुर संभाग को ओवरऑल चैम्पियनशिप का मिला खिताब 

राज्य के पांच संभाग के लगभग 1790 खिलाड़ी और 300 कोच हुए शामिल

रायपुर, 09 अक्टूबर 2024/मंत्री श्री वर्मा ने खिलाडियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बिना किसी कठिन परिश्रम के ऊंचाईयों तक नहीं पहुंचा जा सकता, यदि हम इतिहास के महान लोगों के जीवन को देखे, तो उनके जीवन में संघर्ष, त्याग और समर्पण जुड़ा हुआ है। खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज राजधानी के जे.आर.दानी स्कूल में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे। विगत चार दिनों से आयोजित इस प्रतियोगिता मंें राज्य के सभी संभागों के स्कूल के 1790 खिलाड़ी और 300 कोच शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग को ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब दिया गया। 

मंत्री श्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रतियोगिता एक बेहतरीन मंच है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में खेल प्रतिभा को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अलंकरण दिवस समारोह में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राज्य के ऐसे खिलाड़ी जो ओलंपिक में गोल्ड मैडल विजेता होंगे, उन्हें 3 करोड़ रूपए से पुरस्कृत करने की घोषणा की। 

मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि आज यहां उपस्थित खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने आए हैं, सरकार की मंशा है कि खिलाड़ी न केवल राज्य स्तर अपितु राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरवान्वित करें। प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का अवसर मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ टीम भावना का विकास होता है। खेल में हार-जीत लगा रहता है, हार कर बैठना बुरी बात है। 

ज्ञात हो कि राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के 05 संभाग से लगभग 1790 प्रतिभागी खिलाड़ी एवं 300 कोच सम्मिलित हुए। विगत 04 दिनों से चलने वाली इस प्रतियोगिता में 10 खेलों बास्केटबाल, हॉकी, फुटबॉल, रोलर स्केटिंग, स्क्वैश, सॉफ्ट टेनिस, बॉक्सिंग, ताईक्वाण्डो, साइकिलिंग एवं तीरंदाजी के खिलाड़ी प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। 

इस अवसर पर विधायकगण  मोती लाल साहू और  पुरंदर मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी  विजय खंडेलवाल, जिला क्रीडा अधिकारी  आई.पी. वर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी और कोच सहित स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप प्री-लांच का आयोजन 10 अक्टूबर को किया जाएगा। इस प्री-लांच चैंपियनशिप का उद्घाटन सुबह सात बजे मे-फेयर रिसोर्ट के गोल्फ कोर्स नया रायपुर में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन करेंगे। 

प्रीलांच कार्यक्रम के कवरेज के लिए पत्रकार साथियों की सुविधा हेतु जनसंपर्क संचालनालय महिला थाने के सामने छोटा पारा से मिनी बस सुबह साढ़े छह बजे रवाना होगी। मे-फ़ेयर गोल्फ कोर्स जाने के इक्षुक पत्रकार साथी इस सुविधा का लाभ ले सकते है । कृपया समय का ध्यान रखेंगे।

और पढ़ें ...
Previous1234567Next