सियासत
जशपुर में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का भव्य शुभारंभ

जशपुर जंक्शन 17 मई
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान” के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ रविवार को पत्थलगांव स्थित मैरिज गार्डन में भव्य रूप से हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
कार्यशाला में जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन स्थल पर पूरे दिन वैचारिक एवं संगठनात्मक सत्रों का दौर चलता रहा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रथम सत्र में “हमारा इतिहास-विकास” विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की भावना से कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ काम करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुषों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए संगठन की मजबूत नींव रखी। आज उसी विचारधारा और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति परिवारवाद या तुष्टिकरण नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के “अंत्योदय” के विचार को आत्मसात करते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है।
द्वितीय सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने “कार्यपद्धति” विषय पर मार्गदर्शन देते हुए संगठनात्मक अनुशासन एवं बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती फूलेश्वरी पैकरा ने “कार्यकर्ता विकास – गुण, आचरण और दायित्व बोध” विषय पर संबोधित करते हुए सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन कार्य करने की प्रेरणा दी।
वहीं संभागीय प्रभारी अवधेश चंदेल ने “विचार-परिवार” विषय पर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा एवं संगठनात्मक मूल्यों पर प्रकाश डाला। पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा ने व्यवहारिक सत्र में कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क और संगठन संचालन के महत्वपूर्ण सूत्र बताए।
प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भरत सिंह ने की।
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे दिन चले सत्रों में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सेवा कार्य, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं कार्यकर्ता विकास पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
वर्षों का इंतजार खत्म, दाराखरिका में ट्रांसफार्मर लगा—ग्रामीणों में खुशी की लहर।

जशपुर जंक्शन 7 मई 2026
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के निर्देश के बाद दाराखरिका में वर्षों से लंबित विद्युत समस्या का समाधान हो गया है।यहां के माध्यमिक शाला के पास जहां खंभे तो वर्षों पहले लगा दिए गए थे, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई थी, वहां अब ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस मुहल्ले में लो वोल्टेज और बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। खंभे लगने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार विभाग को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी रही।
आखिरकार स्थानीय ग्रामीणों ने बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचकर आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या रखी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर संबंधित विभाग ने दाराखरिका में ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी।इस कार्य के पूरा होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने कहा कि “कई वर्षों से जो सपना अधूरा था, वह आज पूरा हुआ है। अब हमें नियमित बिजली मिल रही है, जिससे दैनिक जीवन और बच्चों की पढ़ाई दोनों में सुविधा होगी।”ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निर्देश और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की सक्रियता से यह संभव हो पाया।ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से धन्यवाद देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री एवं कैंप कार्यालय के प्रति सदैव आभारी रहेंगे।
नारी शक्ति वंदन विधेयक रोकने पर भड़कीं रायमुनि भगत,विपक्ष पर सीधा प्रहार।

जशपुर जंक्शन,23 अप्रैल
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को पारित होने से रोकने को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। जशपुर की विधायक रायमुनि भगत ने कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए इसे महिलाओं के प्रति नकारात्मक मानसिकता का उदाहरण बताया है।
जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने राजनीतिक कारणों से इस ऐतिहासिक पहल का विरोध किया और इसे गिराने का प्रयास किया।
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार महिलाओं को विजन 2047 का भागीदार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें उम्मीद थी कि इस मुद्दे पर विपक्ष राजनीति से ऊपर उठकर समर्थन करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने पहले भी धारा 370, तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों का विरोध किया और अब उसी तरह का रुख महिला आरक्षण से जुड़े इस विधेयक पर अपनाया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष पिंकीं गुप्ता ने भी विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि जिस एकजुटता के साथ विपक्ष ने इस विधेयक का विरोध किया, वही ताकत अगर इसे पारित कराने में दिखाई जाती तो महिलाओं को व्यापक लाभ मिलता। उन्होंने परिसीमन के मुद्दे को विपक्ष द्वारा बहाना बताया और कहा कि जनगणना के बाद यह प्रक्रिया स्वाभाविक रूप से पूरी होगी।
रायमुनि भगत ने विपक्ष द्वारा इस मुद्दे को चुनावों से जोड़ने के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि विधेयक के गिरने के बाद देशभर में महिलाओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है, जिससे बचने के लिए विपक्ष इस तरह के आरोप लगा रहा है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है और इसे लागू करने के लिए ही संशोधन विधेयक लाया गया था।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश नंदे, जिला मंत्री संतोष सिंह, फैज़ान सरवर खान, मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कुसुम पेड़ के नीचे ‘बाल चौपाल’ में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर।

रायपुर,16 अप्रैल
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उत्तर बस्तर कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के दूरस्थ ग्राम डांगरा में अनोखे अंदाज में ‘बाल चौपाल’ लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया। हाई स्कूल परिसर में कुसुम पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर उन्होंने महिलाओं और बच्चों के साथ आत्मीय एवं अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा एवं राज्य हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत भी मौजूद रहीं।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बढ़ते कदमों के साथ अब दूरस्थ क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
कार्यक्रम में उन्होंने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, अतिरिक्त पोषण और नियमित स्वास्थ्य देखभाल अपनाने की सलाह दी। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
बाल चौपाल के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें गुड टच-बैड टच, लोकगीत, लोकनृत्य और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। मंत्री ने प्रतिभागी बालिकाओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के विशेष आकर्षण के रूप में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तीन शिशुओं का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने रेडी टू ईट से बनी खीर खिलाकर बच्चों के स्वस्थ भविष्य की कामना की और शिशुवती माताओं को सुपोषण टोकरी भेंट की। इसके अलावा पांच बच्चों को विद्यारंभ संस्कार प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
इस दौरान महतारी वंदन योजना से जुड़ी 68 महिलाओं का ई-केवायसी मौके पर ही पूर्ण किया गया, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।
कार्यक्रम के बाद मंत्री, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एक साथ जमीन पर बैठकर सामूहिक भोज किया। पारंपरिक दोना-पत्तल में परोसे गए स्थानीय व्यंजनों ने कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।
प्रवास के दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भानुप्रतापपुर के ग्राम चौगेल स्थित पुनर्वास केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां की महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन, एसडीएम जीडी वाहिले सहित विभागीय अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
फर्जी कलेक्ट्रेट अफसर बनकर 4.35 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार।

जशपुर जंक्शन,18 फ़रवरी
थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र में खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से 4 लाख 35 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रदीप पंडा (28 वर्ष) निवासी सोडापाठ चौक पुसौर, थाना पुसौर, जिला रायगढ़ (छ.ग.) है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
प्रार्थी रोहित खाखा (23) निवासी ग्राम इचकेला ने 16 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसकी मां को झांसे में लेकर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी लगाने का दावा किया। पहले 50 हजार रुपए, फिर ज्वाइनिंग लेटर के नाम पर 1.50 लाख रुपए लिए बाद में एक अन्य युवक उमेश भगत से भी 2.35 लाख रुपए ऐंठ लिए।
शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को जशपुर के एक होटल से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम से उधारी चुकाने, फर्नीचर व कंप्यूटर खरीदने तथा अन्य खर्च करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने उसके तथाकथित कार्यालय से टेबल, कुर्सी और कंप्यूटर जब्त कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक मोरध्वज देशमुख सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सत्ता आई,सम्मान नहीं मिला: छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता आज भी इंतज़ार में..।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार किसी चमत्कार से नहीं बनी। यह सत्ता उन लाखों कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से बनी, जिन्होंने वर्षों तक कांग्रेस से सड़क, बूथ और गांव-गली में लड़ाई लड़ी। चुनावी मौसम में वही कार्यकर्ता थे जो झंडा उठाए खड़े थे, नारे लगा रहे थे, गालियां खा रहे थे और सत्ता परिवर्तन का सपना जनता तक पहुंचा रहे थे।
लेकिन सत्ता आने के बाद तस्वीर तेजी से बदली। मुख्यमंत्री बने विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री बने, मंत्री बने और इसके बाद संगठन और सरकार के गलियारों में एक अजीब-सी खामोशी छा गई। ऐसा लगा मानो सत्ता का दरवाज़ा बंद हो गया हो और बाहर वही कार्यकर्ता खड़ा रह गया हो, जिसने दरवाज़ा खुलवाने में पूरी उम्र लगा दी।
डेढ़ साल बाद कुछ दर्जन नाम, और फिर सन्नाटा
करीब डेढ़ साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद संगठन ने मंडल, आयोग, प्राधिकरण और बोर्डों की सूची सरकार को सौंपी। तब जाकर कुछ दर्जन नेताओं को सत्ता में औपचारिक हिस्सेदारी मिली। प्रदेश स्तर की लगभग 95 प्रतिशत नियुक्तियां पूरी कर ली गईं लेकिन यह उपलब्धि सिर्फ “ऊपर” तक सीमित रही यानी सिर्फ अध्यक्ष बनाए गए सदस्यों का कॉलम छोड़ दिया गया। वहीं दूसरी तरफ जिला, तहसील और मंडल स्तर पर वही कार्यकर्ता, जो चुनाव में भाजपा का चेहरा थे, आज भी सिर्फ दर्शक बने हुए हैं। दर्जनों आयोग और बोर्ड बने, लेकिन उनमें सदस्यों की नियुक्ति जैसे छोटे-से काम के लिए भी संगठन के पास समय नहीं है।
क्या सामान्य कार्यकर्ता सिर्फ पोस्टर लगाने के लिए है?
30–40 साल भाजपा को देने वाला कार्यकर्ता कोई मंत्री नहीं बनना चाहता। वह सिर्फ इतना चाहता है कि उसे यह महसूस हो कि सत्ता उसकी भी है। एक बोर्ड सदस्य का पद, एक आधिकारिक लेटर पैड, एक विज़िटिंग कार्ड बस इतना-सा सम्मान। वह समाज में सीना चौड़ा करके कह सके कि “मैं भी सरकार का हिस्सा हूं।”लेकिन संगठन के आका शायद यह भूल चुके हैं कि सत्ता केवल कुर्सियों से नहीं चलती, बल्कि सम्मान से चलती है।
सरकार कहती है संगठन तय करेगा?
मंत्री साफ कहते हैं “सूची संगठन से आएगी तो नियुक्ति होगी।”मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी साफ शब्दों में कह चुके हैं “संगठन जैसा तय करेगा, सरकार वैसा करेगी। तो फिर सवाल सीधा है संगठन कर क्या रहा है?
दो साल से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन मंडल, जिला और तहसील स्तर पर नियुक्तियों को लेकर कोई ठोस पहल नहीं दिखती। निगाहें टिकती हैं संगठन के सबसे ताकतवर चेहरों पर संगठन महामंत्री पवन साय और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल पर। समझ नहीं आता आखिर क्यों सामान्य कार्यकर्ता को सत्ता में भागीदार बनाने में वे इतनी बेरुखी दिखा रहे है?
मौका नहीं मिलेगा तो काम कैसे दिखेगा?
यह सिर्फ भावनात्मक सवाल नहीं है, यह प्रशासनिक सवाल भी है। जब सरकार के विभिन्न अंगों में पर्याप्त लोग नहीं होंगे, जब समितियां और बोर्ड अधूरे रहेंगे, तो जनसुविधा कैसे सुधरेगी? परिणाम कैसे आएंगे? जवाबदेही कैसे तय होगी?
सत्ता में भागीदारी केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि काम करके साबित करने का अवसर भी होता है। और अगर अवसर ही नहीं मिलेगा, तो यह शिकायत भी जायज़ है कि “हमें साबित करने का मौका नहीं दिया गया।”
यह पहलू भी कार्यकर्ताओं के लिए असहनीय
कार्यकर्ताओं की दृष्टि से इस पूरे परिदृश्य का सबसे कड़वा और असहनीय पहलू यह भी है कि जो लोग चंद वर्षों पहले भाजपा में आए, जिनका संघर्ष और त्याग पार्टी के कठिन दौर में कहीं दर्ज ही नहीं है, वही आज सत्ता के सबसे बड़े हिस्सेदार बने बैठे हैं और ऊंचे-ऊंचे पदों पर विराजमान हैं। दूसरी ओर, जिन कार्यकर्ताओं ने 30–40 साल संगठन को दिए, जिनकी मेहनत से भाजपा सत्ता तक पहुंची, वे आज भी नियुक्ति की आस में दर-दर देख रहे हैं। इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि सत्ता में बैठे ये नए चेहरे उन्हीं पुराने कार्यकर्ताओं को नियम, कानून, अनुशासन और पार्टी सिद्धांतों का पाठ पढ़ा रहे हैं। यह स्थिति केवल संगठनात्मक अन्याय नहीं, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान पर सीधा प्रहार है। अगर भाजपा में यह संदेश गया कि वर्षों की निष्ठा और संघर्ष से ज्यादा अहमियत हालिया एंट्री और सत्ता-समीकरण की है, तो यह संगठन की जड़ों को कमजोर करने वाला संकेत होगा, जिसकी कीमत भविष्य में पार्टी को चुकानी पड़ सकती है।
आज सवाल यह नहीं है कि किसे पद मिलेगा, सवाल यह है कि क्या भाजपा अपने उस कार्यकर्ता को यह भरोसा दिला पाएगी कि सत्ता सिर्फ चंद चेहरों की नहीं, बल्कि समर्पण करने वाले हर व्यक्ति की है। अगर यह भरोसा समय रहते नहीं दिया गया, तो असंतोष बढ़ेगा जिसका नुकसान सत्ता और संगठन दोनों को होगा।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश शांडिया के मार्गदर्शन में 02 जनवरी गुरूवार को विकासखण्ड कांकेर एवं कोयलीबेड़ा के अन्तर्गत कार्यरत समस्त आर.एच.ओ. (पुरूष) का राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में जिला को 2025 तक टी.बी. मुक्त करने के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिला समन्वयक ने बताया कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अन्तर्गत आश्रित ग्राम पंचायत एवं ग्रामो में उनके जनसंख्या का 03 प्रतिशत टी.बी. संदेहास्पद मरीजों का बलगम जांच कराया जाना आवश्यक है। इस दौरान टी.बी. रोग के संबंध मे लक्षण, जांच एवं उपचार आदि के बारे में जन जागरूकता करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावा 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा एवं समीक्षा की गई। जिला क्षय उन्मूलन समिति द्वारा वर्ष 2024 में टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकासखण्ड कांकेर के उपस्वाथ्य केन्द्र नाथियानवागांव एवं विकासखण्ड कोयलीबेड़ा के उपस्वाथ्य केन्द्र बांदे के आर.एच.ओ. को सम्मानित किया गया।
BREAKING : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य सरकार ने देर रात 46 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट
UP TRANSFER BREAKING : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने गुरुवार (2 जनवरी) की देर रात 46 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से गृह का कार्यभार वापस लेकर फिर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को दिया है।




स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित निवास पहुंचकर कर डॉ. महंत ने दी श्रद्धांजलि
स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित निवास पहुंचकर कर डॉ. महंत ने दी श्रद्धांजलि
देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के दिल्ली स्थित सरकारी निवास पर पहुंचकर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व छग के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने डॉ. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त की ।
स्व. डॉ. सिंह के निधन पर आयोजित अरदास में मृत आत्मा की शांति के लिए आयोजित शांति पाठ में भी शामिल हुए व इस दुख की घड़ी में परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया । इस अवसर पर पीसीसी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा भी उपस्थित थे ।
Aaj Ka Panchang: आज 03 जनवरी 2025 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
03 जनवरी 2024 का पंचांग
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
तिथि
चतुर्थी - 11:39 पी एम तक
नक्षत्र
धनिष्ठा - 10:22 पी एम तक
योग
वज्र - 12:38 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:14 AM
सूर्यास्त- 5:37 PM
चन्द्रोदय- 09:54 ए एम
चन्द्रास्त- 09:09 पी एम
अशुभ काल
राहुकाल- 11:08 ए एम से 12:26 पी एम
यम गण्ड- 03:01 पी एम से 04:19 पी एम
गुलिक- 08:32 ए एम से 09:50 ए एम
दुर्मुहूर्त- 09:19 ए एम से 10:01 ए एम, 12:47 पी एम से 01:28 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 पी एम से 12:46 पी एम
अमृत काल- 01:02 पी एम से 02:35 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:25 ए एम से 06:20 ए एम
शुभ योग
रवि योग- 07:14 ए एम से 10:22 पी एम
Aaj Ka Rashifal 03 January 2025: इन तीन राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, घर-परिवार में रहेगा खुशियों का माहौल, पढ़ें आज का राशिफल
03 January 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 22 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 03 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आज व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होगी, परंतु अभी अधिक लाभ की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह से मेहनत करें। आज ऑफिस में सहकर्मियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें । ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से कंपनी को फायदा होगा। आज दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता से भरा रहेगा। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल-मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कामों में खुशनुमा समय बितेगा।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 4
वृष राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज बिजनेस में लेनदेन बहुत सोच-विचार कर करेंगे, जल्दबाजी में काम करने से बचे। आज आपके वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। बैंकिंग सेक्टर में काम कर रहे लोग अपना टारगेट पूरा कर लेंगे । छात्रों के लिए समय अनुकूल है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो घर में बात करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने प्रयासों और परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता हैं। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि-
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यवसायिक मामलों में परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी सेवारत लोगों को अपने काम के प्रति आज सजग रहने की जरूरत है। आज पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा, मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर में व्यवस्थित और खुशहाल माहौल बना रहेगा। कुछ समय अपने लिए जरूर निकालें। आज व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत आपकी तरक्की के द्वार खोलने वाली है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में आपसी तालमेल बनाकर रखना अच्छा रहाने वाला है। ऑफिस के फाइनेंस संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। आलस्य और थकान अपने ऊपर हावी ना होने दें। अविवाहित जातकों के विवाह की बात फ़ाइनल होगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे। आज का दिन प्रसन्नता और स्फूर्ति से भरा रहेगा। परिवारजनों के साथ किसी विशेष मुद्दे को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। आपकी योग्यता और काबिलियत की समाज और रिश्तेदारों के बीच सराहना होगी। आज युवाओं की गई मेहनत के शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। आज विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
तुला राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज अपने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा फैसला लेने का अनुकूल समय है। आपकी निपुणता और योग्यता लोगों के सामने आएगी। लाभदायक समय बना हुआ है । आपके नेतृत्व में आज बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया जायेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि से आप गर्व महसूस करेंगे । मन में किसी तरह की नकारात्मक विचारों को न आने दे । अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। आज आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज अपने संपर्को को बढ़ाने पर जोर देंगे यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा । आज पुरानी समस्या का समाधान मिल जाने से मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने किसी उपलब्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा । आज आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। घर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। आज किसी विशेष काम को लेकर किए गए प्रयासों से बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं । उधार दिया हुआ या कहीं फंसा हुआ पैसा मिल सकता है । अध्ययनरत युवाओं को सफलता मिलने के योग बने हुए है। अगर घर परिवर्तन संबंधी योजना बन रही हैं, तो आज उस पर अमल कर सकते हैं । आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। महिलाएं आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 2
मकर राशि-
आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। अगर किसी प्रकार की समस्या चल रही है तो जीवनसाथी या अनुभवी लोगों से विचार विमर्श करने से जरूर समाधान मिलेगा। आज अपना ध्यान.. आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में लगा सकते हैं । नया वाहन या नया सामान खरीदने का मन बनायेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज सक्रिय और सकारात्मक रहने से अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय बीतेगा । साथ ही महत्वपूर्ण लोगों से लाभदायक संपर्क भी बनेंगे । रुका हुआ आय का स्त्रोत शुरू हो सकता है। घर की सुख-सुविधाओं की जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 6
मीन राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज आपके व्यापार का लाभ रोज के जैसा बना रहेगा। आज कार्यस्थल पर सभी जिम्मेदारियां खुद की निगरानी में ही पूरी करने की कोशिश करेंगे । सरकारी सेवारत लोग अपने कार्यालय में किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़े। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
Aaj Ka Panchang 2 January 2025: क्या है आज 2 जनवरी का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
Aaj Ka Panchang 2 January 2025: आज का पंचांग - 2 जनवरी 2025 गुरुवार पौष शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज श्रवण नक्षत्र है. अगर आप कोई भी शुभ कार्य उस दिन के शुभ मुहूर्त में करते हैं तो माना जाता है कि इसके शुभ परिणाम भी जल्द मिलते हैं. वैदिक पंचांग के अनुसार आज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त का समय क्या है, राहु काल कितने बजे से कब तक रहने वाला है. अभिजीत मुहूर्त है या नहीं ये सब जरूरी जानकारी होती है. अगर आप अपने दिन की शुरुआत पंचांग को ध्यान में रखते हुए करते हैं तो ऐसा माना जाता है कि इससे आपका पूरा दिन शुभ बीतता है.
आज का पंचांग
तिथि- तृतीया - 25:10:39 तक
नक्षत्र- श्रवण - 23:11:21 तक
करण- तैतिल - 13:50:27 तक, गर - 25:10:39 तक
पक्ष- शुक्ल
योग- हर्शण - 14:57:30 तक
वार- गुरूवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं
सूर्योदय- 07:14:11
सूर्यास्त- 17:36:00
चन्द्र राशि- मकर
चन्द्रोदय- 09:16:00
चन्द्रास्त- 20:03:00
ऋतु- शिशिर
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत- 1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत- 2081
काली सम्वत- 5125
प्रविष्टे / गत्ते- 19
मास पूर्णिमांत- पौष
मास अमांत- पौष
दिन काल- 10:21:49
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त- 10:41:27 से 11:22:54 तक, 14:50:10 से 15:31:38 तक
कुलिक- 10:41:27 से 11:22:54 तक
कंटक- 14:50:10 से 15:31:38 तक
राहु काल- 13:42:49 से 15:00:32 तक
कालवेला /अर्द्धयाम- 16:13:05 से 16:54:32 तक
यमघण्ट- 07:55:38 से 08:37:05 तक
यमगण्ड- 07:14:11 से 08:31:54 तक
गुलिक काल- 09:49:38 से 11:07:21 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत- 12:04:21 से 12:45:49 तक
दिशा शूल
दिशा शूल- दक्षिण
चन्द्रबल और ताराबल
ताराबल- अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
चन्द्रबल- मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन
तो आप आज अपने सभी कार्य पंचांग को ध्यान में रखकर करें. अगर आप जीवन में तरक्की चाहते हैं तो पंचांग में बताए गए शुभ और अशुभ समय पर आपको जरूर विचार करना चाहिए.
Aaj Ka Rashifal 02 January 2025: नए साल के दूसरे दिन इन राशियों को मिलेगा ग्रह-नक्षत्र का साथ, चमकेगा किस्मत का सितारा, पढ़ें दैनिक राशफिल
02 January 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज रात 1 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा। आपके आय के नए रास्ते बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे। छात्र अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में बिताएंगे, जिससे पढ़ाई में कम मन लगेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
वृष राशि-
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ निजी मामलों में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा।
- शुभ रंग- मैरुन
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि-
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे और एक-दूसरे को अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज किसी करीबी से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। सेहत के लिए मॉर्निंग वाक आपके लिए फायदेमंद होगा इससे आपको ताजगी महसूस होगी। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे, सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने रुके हुए काम को भी पूरा करेंगे। इस राशि के व्यवसाय कर रहे लोग आगे बढ़ने में कामयाब रहेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को नई नौकरी का ऑफर आएगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर या धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। अगर आपको लगता है कि आप किसी दुविधा में हैं, तो अपने लिए वक्त निकाले और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहने वाला है। जो लोग पैतृक व्यवसाय कर रहे हैं व्यवसाय में कुछ बदलाव के लिए बड़े भाई से बातचीत करेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में सपरिवार सम्मिलित होंगे। आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।सआज काम में सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 7
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्र छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग एंजॉय करते हुए नजर आएंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। आज रुके हुए धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 8
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व है। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी योजना सफल होगी। आपको पैसे की जरूरत होगी, वह आपको किसी करीबी से मिल जाएगा। आज की शाम दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जायेंगे। सेहत के लिहाज से आज आपको जरा संभल कर रहना होगा। महिलाएं आज आपका काम जल्दी निपटाने में सफल होंगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 4
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी अन्य व्यक्ति की दखलअंदाजी अपने जीवन में न होने दें। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज घर के कामों को करने के बाद महिलाएं फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय व्यतीत करेंगी। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 9
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लंबे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए बदलाव भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। आज रिश्तेदारों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बन जाएगा। घर में बदलाव संबंधी कुछ काम सुचारु रूप से होंगे, फर्नीचर आदि खरीदने का विचार बनायेंगे। मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से आपको बिजनेस से संबंधित जानकारी मिलती रहेगी।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 7
1 Jan 2025 ka Panchang: साल के पहले दिन इतने बजे से लगेगा राहुकाल, क्या है सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
1 Jan 2025 Panchang: कई बार लोग शुभ काम करने के पहले शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं।
अगर आप भी बुधवार 1 जनवरी (Wednusday 1 Jan 2025 Aaj ka Panchang) मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि को कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं, तो राहुकाल का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें। जिससे आपके कार्य में कोई बाधा न आए।
इसके लिए बुधवार 1 जनवरी (Wednusday 1 Jan 2025 Aaj ka Panchang) का पंचाग पढ़ें।
आज के पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त का समय ये रहेगा।
आज का पंचांग
सूर्योदय का समय: 07:21 ए एम
सूर्यास्त का समय: 06:06 पी एम
चंद्रोदय का समय: 08:37 ए एम
चंद्रास्त का समय: 07:31 पी एम
तिथि: द्वितीया – 02:24 ए एम, जनवरी 02 तक
दिन: बुधवार
नक्षत्र: उत्तराषाढा – 11:46 पी एम तक
करण: बालव – 02:55 पी एम तक
शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त: 05:35 ए एम से 06:28 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
गोधूलि मुहूर्त: 06:03 पी एम से 06:30 पी एम
अशुभ मुहूर्त (Ashubh Muhurat)
राहुकाल: 12:43 पी एम से 02:04 पी एम
गुलिककाल: 11:23 ए एम से 12:43 पी एम
यात्रा: उत्तर
Aaj Ka Rashifal 01 January 2025: नए साल के पहले दिन इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर...पढ़ें 1 जनवरी का राशिफल
01 January 2025 Ka Rashifal: आज पौष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 46 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 जनवरी 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेलबर्न से लेकर सिडनी तक… नए साल के जश्न में झूम उठा ऑस्ट्रेलिया
सिडनी और पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में 2025 का आगाज हो चुका है. सिडनी में न्यू ईयर के जश्न की शुरुआत शानदार आतिशबाजी के साथ हुई, जो सिडनी हार्बर ब्रिज के ऊपर दिखाई दी. यह आतिशबाजी शो न केवल शहरवासियों के लिए, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों के लिए एक खास मौका बन चुका है. सिडनी में यह इवेंट हर साल लाखों लोगों को आकर्षित करता है #WATCH | Australia celebrates the beginning of #NewYear2025 with dazzling fireworks in Sydney pic.twitter.com/UHK2rqPQSj
January 2025 : जनवरी में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, सामने आई छुट्टियों की पूरी सूची
- 1 जनवरी 2025: बुधवार को नए साल के दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 02 जनवरी 2025: गुरुवार को नववर्ष अवकाश मन्नम जयंती मिजोरम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
- 05 जनवरी: रविवार को साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ।
- 06 जनवरी 2025: सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर पंजाब समेत कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 11 जनवरी 2025: दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 जनवरी 2025: रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती, साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ।
- 13 जनवरी 2025: लोहड़ी के त्योहार के कारण सोमवार को पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 14 जनवरी 2025: संक्रांति और पोंगल के कारण मंगलवार को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
- 15 जनवरी 2025: बुधवार को तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर टुसू पूजा की वजह से तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 19 जनवरी 2025: रविवार को सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश।
- 22 जनवरी 2025: गुरुवार को इमोइन की वजह से मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 जनवरी 2025: गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
- 25 जनवरी 2025: शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 जनवरी 2025: रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
- 30 जनवरी 2025: गुरुवार को सोनम लोसार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। Bank Holidays January 2025:
Aaj Ka Panchang: आज 31 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
31 दिसंबर 2024 का पंचांग
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा - 03:21 ए एम, जनवरी 01 तक
नक्षत्र
पूर्वाषाढा - 12:03 ए एम, जनवरी 01 तक
योग
ध्रुव - 06:59 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:10 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रास्त- 03:08 पी एम
चन्द्रोदय- 07:41 ए एम
अशुभ काल
राहू- 03:00 पी एम से 04:17 पी एम
यम गण्ड- 09:49 ए एम से 11:07 ए एम
कुलिक- 12:24 पी एम से 01:42 पी एम
दुर्मुहूर्त- 09:18 ए एम से 09:59 ए एम, 11:03 पी एम से 11:57 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:03 पी एम से 12:44 पी एम
अमृत काल- 05:24 पी एम से 07:02 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:24 ए एम से 06:18 ए एम
शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 3:21 ए एम, जनवरी 01 से 07:14 ए एम, जनवरी 01
Aaj Ka Rashifal 31 December: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का आखिरी दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय
Aaj Ka Rashifal 31 December 2024: पंचांग के अनुसार 31 दिसंबर को पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन मंगलवार है। आज के दिन ध्रुव योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इस दिन के साथ साल 2024 का समापन हो जाएगा और नए साल 2025 की शुरुआत 1 जनवरी से हो जाएगी। साल का आखिरी दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? कौन-कौन से उपाय अपनाने फलदायी रहेंगे? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है। साथ सभी राशियों के लिए उपाय भी बताए हैं, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। उत्साह व ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
वृषभ राशि
माता की सेहत का ध्यान रखें। इच्छाओं से समझौता करने की प्रवृत्ति से बचें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह गरीब को भोजन करा दें और शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बड़ी उपलब्धियां अर्जित कर सकते हैं। शुक्र के परिवर्तन के कारण यात्रा के योग हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। पेशेवर जीवन में नए अवसर मिलेंगे। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा और आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में निराशा का भाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें तथा गाय को चार रोटी और गुड़ दें।
कन्या राशि
धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। निर्णय लेते समय दुविधा का अनुभव कर सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।परिवार या दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर बिना वजह तनाव न रखें अन्यथा मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
मन अशांत रहेगा। संपूर्ण परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाएंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सुबह छोटी बच्ची को उपहार दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। व्यापक अनुभव से गुजरेंगे।शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला खिला दें।
धनु राशि
पदोन्नति मिल सकती है। संबंधों में परिवर्तन आ सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
संगीत के प्रति रुझान रहेगा। कोई सहकर्मी आपसे बिना वजह बहस कर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।
कुंभ राशि
मन अशांत रहेगा। निजी संबंधों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। तनाव मिल सकता है।बुद्धि के साथ किया गया कार्य सफल बनाएगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। कुत्ते को भोजन करा दें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।
मीन राशि
पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। अच्छे लोगों से संबंध बनेंगे। सुखद समाचार प्राप्त होगा।आर्थिक मामले में प्रगति होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें।
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है-~इस भजन के जरिए करने लगेंगे आप भगवान का धन्यवाद ! Jaya Kishori
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है॥
पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है।
हैरान है ज़माना, मंजिल भी मिल रही है।
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है॥
तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है।
किसी और चीज की, अब दरकार ही नहीं है।
तेरे साथ से गुलाम, अब गुलफाम हो रहा है॥
मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं।
टूटी हुयी वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं।
तेरी प्रेरणा से ही, सब ये कमाल हो रहा हैं॥
मुझे हर कदम कदम पर, तूने दिया सहारा।
मेरी ज़िन्दगी बदल दी, तूने करके एक इशारा।
एहसान पे तेरा ये, एहसान हो रहा है॥
तूफ़ान आंधियों में, तूने ही मुझको थामा।
तुम कृष्ण बन के आए, मैं जब बना सुदामा।
तेरे करम से अब ये, सरेआम हो रहा है॥
मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है॥
नए साल को शुभ बनाने के लिए क्या करें
नया साल 2025 आपके लिए शुभ और सकारात्मक रहे, इसके लिए जरूरी है कि साल की शुरुआत भी अच्छी हो. आइये जानते हैं नए साल को शुभ बनाने के लिए पहले दिन यानी 1 जनवरी को क्या करें.
शुभता के लिए हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को शुभ माना जाता है. इस मुहूर्त में किए गए सभी कार्यों का शुभ फल ही मिलता है. इसलिए नए साल की शुरुआत भी आप ब्रह्म मुहूर्त में करें. साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठे और अपने दिन की शुभ शुरुआत करें.
हथेलियों के करें दर्शन: धार्मिक मान्यता के अनुसार हथेलियों में लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु का वास होता है. इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले अपने हथेलियों के दर्शन करें और कर दर्शन मंत्र का जाप करें. “कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्”
दान करें: हिंदू धर्म में दान-पुण्य को बहुत ही फलदायी माना गया है. अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम हैं तो साल के पहले दिन गरीब या जरूरतमंदों में दान जरूर करें. श्रद्धानुसार दूसरों की मदद करने से आपको लोगों की दुआएं मिलेंगी और यकीन मानिए इससे बेहतर साल की शुरुआत कुछ और नहीं हो सकती.
पूजा-पाठ: किसी भी शुभ चीज की शुरुआत हम पूजा-पाठ के साथ करते हैं. ऐसे में साल के पहले दिन सपरिवार पूजा-पाठ करें और भगवान से प्रार्थना करें कि, नया साल आपके घर-परिवार के लिए ढेर सारी खुश और तरक्की लेकर आए.
किसानों का पंजाब बंद आज, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 150 ट्रेनें रद्द
नई दिल्ली : पंजाब के कई किसान संगठनों ने 30 दिसंबर यानी सोमवार को पंजाब बंद का आह्वान किया है। भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में यह बंद बुलाया गया है।किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM गैर राजनीतिक) ने बंद बुलाया है, जो सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक प्रभाव में रहेगा। बता दें कि बिगड़ती तबियत के बीच डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह इनकार कर रहे हैं। वह 35 दिनों से अनशन पर हैं।
150 ट्रेनें रद्द
प्रदर्शनकारी किसान कई स्थानों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेल की पटरियों पर ब्लॉक की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उत्तरी रेलवे ने 150 ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है। इनमें नई दिल्ली और वैष्णो देवी और नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन के बीच समेत 3 वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इनके अलावा चंडीगढ़ और अजमेर के बीच चलने वाली वंदे भारत की दूरी को कम किया गया है।
बंद सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान मेडिकल केयर समेत जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। साथ ही बारातें भी बगैर रोक टोक निकल सकेंगी। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सोमवार को पूर्ण बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों की मांगों को सुनने के लिए तैयार नहीं है।
संध्या थिएटर भगदड़ मामले पर आज होगी सुनवाई, अल्लू अर्जुन की जमानत का होगा फैसला
हैदराबाद : हैदराबाद के संध्या थिएटर में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मामले में कोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें इस भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में उन्हें कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी थी।
इसके बाद नामपल्ली कोर्ट द्वारा दी गई 14 दिन की न्यायिक हिरासत शक्रवार को खत्म हो गई। हालांकि, सुपरस्टार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पास की अदालत के सामने पेश होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। लेकिन फिर उनकी जमानत की तारीख टल गई है। ऐसे में आज यानी 30 दिसंबर एक्टर की जमानत की तरीख तय की गई थी।
क्या है मामला
पूरा मामला 4 दिसंबर का है। जब हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी, जहां पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी. भगदड़ जैसी स्थिति में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया था।घटना के बाद मृतक महिला के परिवार की शिकायत पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
करोड़ों यूजर्स को झटका, Jio ने अपने दो प्लान की वैलिडिटी में किया बदलाव
Jio Recharge Plans : रिलायंस जियो टेलीकॉम कंपनी ने अपने दो प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है. ये बदलाव 19 रुपये वाले रिचार्ज प्लान और 29 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में किया गया है. ये दोनों ही प्लान जियो के डेटा वाउचर प्लान हैं, जो काफी ट्रेंड में हैं. आपको बता दें कि पहले जियो का 19 रुपये वाला प्लान 15 रुपये में मिलता था. वहीं जियो का 29 रुपये वाला प्लान 25 रुपये में मिलता था.
Jio का 19 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो का यह 19 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान एक डेटा वाउचर प्लान है. जियो इस प्लान में यूजर्स को बेस प्लान के बराबर वैलिडिटी ऑफर करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है. दरअसल अभी तक अगर पास 84 दिनों की वैलिडिटी वाला कोई प्लान है और आप 19 रुपये का डेटा वाउचर खरीदते हैं तो आपको प्लान की वैलिडिटी 84 दिन तक मिलती थी लेकिन अब कंपनी ने डेटा वाउचर की वैलिडिटी को कम कर दिया है. जियो अपने ग्राहकों को 19 रुपये के प्लान में 1GB डेटा ऑफर करता है. बता दें कि अब आपको इसमें सिर्फ 1 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाएगी.
Jio का 29 रुपये का रिचार्ज प्लान
Jio अपने ग्राहकों को 29 रुपये का रिचार्ज प्लान भी ऑफर करता है. इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 2GB डेटा ऑफर करती है. इस डेटा वाउचर को खरीदते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसमें दो दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है. दो दिन में डेटा खत्म नहीं करते को यह अपने आप ही खत्म हो जाएगा. Jio Recharge Plans
शारीरिक संबंध का मतलब यौन उत्पीड़न नहीं हो सकता : दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली :- हाईकोर्ट ने कहा कि शारीरिक संबंध का मतलब यौन उत्पीड़न नहीं है। ये कहते हुए कोर्ट ने पॉक्सो मामले में आरोपी एक व्यक्ति को बरी कर दिया। उच्च न्यायालय ने कहा कि नाबालिग पीड़िता ने ‘शारीरिक संबंध’ शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसका अर्थ अपने आप से यौन उत्पीड़न नहीं निकाला जा सकता।
हाईकोर्ट ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि निचली अदालत ने कैसे निष्कर्ष निकाला कि कोई यौन उत्पीड़न हुआ था, जबकि पीड़िता स्वेच्छा से आरोपी के साथ गई थी। अदालत ने कहा कि शारीरिक संबंधों से लेकर यौन उत्पीड़न और संभोग तक की बात को साक्ष्य के माध्यम से साबित किया जाना चाहिए। केवल आशंकाओं के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए।अदालत ने 23 दिसंबर को दिए गए फैसले में कहा कि ‘केवल इस तथ्य से कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम है, इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता कि संभोग हुआ था। वास्तव में, पीड़िता ने ‘शारीरिक संबंध’ वाक्यांश का इस्तेमाल किया था, लेकिन इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि उसके कहने का क्या अर्थ था।’
पॉक्सो अधिनियम के तहत केस
कोर्ट ने आगे कहा कि यहां तक कि ‘संबंध बनाया’ शब्द का इस्तेमाल भी पॉक्सो अधिनियम की धारा 3 या आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। हालांकि पॉक्सो अधिनियम के तहत, अगर लड़की नाबालिग है तो सहमति मायने नहीं रखती। ‘शारीरिक संबंध’ वाक्यांश को अपने आप संभोग नहीं माना जा सकता।
Aaj Ka Panchang: आज 30 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
30 दिसंबर 2024 का पंचांग
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या - 03:56 ए एम, दिसम्बर 31 तक
नक्षत्र
मूल - 11:57 पी एम तक
योग
वृद्धि - 08:32 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:10 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रास्त- 03:08 पी एम
अशुभ काल
राहू- 08:31 ए एम से 09:49 ए एम
यम गण्ड- 11:06 ए एम से 12:24 पी एम
कुलिक- 01:41 पी एम से 02:59 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:45 पी एम से 01:26 पी एम, 02:49 पी एम से 03:30 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:03 पी एम से 12:44 पी एम
अमृत काल- 05:24 पी एम से 07:02 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:24 ए एम से 06:18 ए एम
Aaj Ka Rashifal 30 December 2024: आज सोमवती अमावस्या के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय...पढ़ें दैनिक राशिफल
30 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज देर रात 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 32 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 58 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान-दानादि की सोमवती अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हादसा : रनवे पर धमाके के बाद आग का गोला बना विमान, अब तक 85 यात्रियों की मौत
दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है।
जानकारी के अनुसार, विमान बैंकॉक से लौट रहा था। फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे। आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बता दें कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। आग बुझाने के बाद बचाव अधिकारी विमान से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। मामले में अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बता दें कि यह हादसा कुछ दिन पहले कजाकिस्तान में हुए एक विमान हादसे के बाद हुआ है, जिसमें 67 सवारों में से 38 की मौत हो गई थी।
Aaj Ka Panchang: आज 29 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
29 दिसंबर 2024 का पंचांग
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी - 04:01 ए एम, दिसम्बर 30 तक
नक्षत्र
ज्येष्ठा - 11:22 पी एम तक
योग
गण्ड - 09:41 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:10 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रोदय- 05:47 ए एम, दिसम्बर 29
चन्द्रास्त- 03:08 पी एम
अशुभ काल
राहू- 04:16 पी एम से 05:34 पी एम
यम गण्ड- 12:23 पी एम से 01:41 पी एम
कुलिक- 02:59 पी एम से 04:16 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:11 पी एम से 04:52 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:03 पी एम से 12:44 पी एम
अमृत काल- 02:09 पी एम से 03:49 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:24 ए एम से 06:18 ए एम
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 11:22 पी एम से 07:13 ए एम, दिसम्बर 30
Aaj Ka Rashifal 29 December 2024: मासिक शिवरात्रि पर भोलेनाथ बरसाएंगे इन 3 राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल
29 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 22 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 3
वृष राशि
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक समस्यायें खत्म होंगी।आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। शिव जी की कृपा आप पर होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 3
मिथुन राशि
आज आप करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
कर्क राशि
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बन सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आप जीवनसाथी की मदद कर सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। फैशन डिजाइयिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नएस्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा।आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीचनजदीकियां बढेंगी। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बनारहेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरें होंगे।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि
आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। करियरमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। आपके साथ सब अच्छा होगा आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। सीनियर्स आपके काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
तुला राशि
आज आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। रोजगार पाने में लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिता सकते हैं। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ सकती है। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे।
- शुभ रंग- मेजेंटा
- शुभ अंक- 1
धनु राशि
आज किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। जीवनसाथी आपकी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। शिव आराधना से फायदा होगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 7
मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आज बच्चे पार्क में खेलने जा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलता रहेगा।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। करोबार में आ रही परेशानिया खत्म होंगी। आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 8
मीन राशि
आज भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। बच्चें अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे, उन्हें सफलता भी मिलेगी।
- शुभ रंग- वाइलेट
- शुभ अंक- 4
2025 में महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी हो रही है. इसका समापन 26 फरवरी को होगा.
हिंदू धर्म में कुंभ मेले का बहुत महत्व है. ये दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम है. साल 2025 में महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी हो रही है. इसका समापन 26 फरवरी को होगा.
महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होती है और महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के साथ कुंभ पर्व की समाप्ति हो जाती है. इस बार महाकुंभ प्रयागराज में हो रहा है, क्या आप जानते हैं हरिद्वार में कुंभ मेला कब लगता है, आइए जानें.
प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में ही क्यों होता है कुंभ
समुद्र मंथन के दौरान जब देव और दानवों के बीच अमृत कलश के लिए रस्साकशी चल रही थी तो अमृत की कुछ बूंदें 12 जगहों पर गिरी थीं, जिनमें से चार जगह पृथ्वी पर और आठ जगह देवलोक में. पृथ्वी की यही 4 जगह प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक थीं. कहते हैं उज्जैन की शिप्रा, प्रयागराज के संगम तट, हरिद्वार में गंगा और नासिक की गोदावरी नदी में अमृत की बूंदी गिरी थी. इसलिए यहां कुंभ आयोजित किया जाता है, भक्तगण इन नदियों में स्नान कर पापों से मुक्ति पाते हैं.
हरिद्वार में कितने साल बाद कुंभ मेला लगता है ?
हरिद्वार में हर 12 साल बाद कुंभ का आयोजन होता है. शास्त्रों के अनुसार जो भी व्यक्ति कुंभ मेले के दौरान गंगा में स्नान करता है तो उन्हें मोक्ष प्राप्त होता हैं. और कहते हैं कि सभी पाप और रोगों से मुक्ति मिल जाती है.
डॉ. मनमोहन सिंह, अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक
सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लेकर डॉ. मनमोहन सिंह ने अर्थशास्त्र के अध्यापक के तौर पर काफी ख्याति अर्जित की। वे पंजाब विश्वविद्यालय और बाद में प्रतिष्ठित दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्राध्यापक रहे। इसी बीच वे संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन सचिवालय में सलाहकार भी रहे और 1987 तथा 1990 में जेनेवा में साउथ कमीशन में सचिव भी रहे। 1971 में डॉ॰ मनमोहन सिंह भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त किये गये। इसके तुरन्त बाद 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया। इसके बाद के वर्षों में वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमन्त्री के आर्थिक सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। भारत के आर्थिक इतिहास में हाल के वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब डॉ॰ मनमोहन सिंह 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मन्त्री रहे। उन्हें भारत के आर्थिक सुधारों का प्रणेता माना गया है। आम जनमानस में ये साल निश्चित रूप से डॉ॰ सिंह के व्यक्तित्व के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। डॉ॰ मनमोहन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर और तीन बेटियाँ हैं।
राजनीतिक जीवन
1985 में राजीव गांधी के शासन काल में मनमोहन सिंह को भारतीय योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पद पर उन्होंने निरंतर पाँच वर्षों तक कार्य किया, जबकि 1990 में यह प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार बनाए गए। जब पी वी नरसिंह राव प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को 1991 में अपने मंत्रिमंडल में सम्मिलित करते हुए वित्त मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंप दिया।
डॉ. मनमोहन सिंह ने आर्थिक उदारीकरण को उपचार के रूप में प्रस्तुत किया और भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व बाज़ार के साथ जोड़ दिया। डॉ॰ मनमोहन सिंह ने आयात और निर्यात को भी सरल बनाया। लाइसेंस एवं परमिट गुज़रे ज़माने की चीज़ हो गई। निजी पूंजी को उत्साहित करके रुग्ण एवं घाटे में चलने वाले सार्वजनिक उपक्रमों हेतु अलग से नीतियाँ विकसित कीं। नई अर्थव्यवस्था जब घुटनों पर चल रही थी, तब पी. वी. नरसिम्हा राव को कटु आलोचना का शिकार होना पड़ा। विपक्ष उन्हें नए आर्थिक प्रयोग से सावधान कर रहा था। लेकिन श्री राव ने डॉ. मनमोहन सिंह पर पूरा यक़ीन रखा। मात्र दो वर्ष बाद ही आलोचकों के मुँह बंद हो गए और उनकी आँखें फैल गईं। उदारीकरण के बेहतरीन परिणाम भारतीय अर्थव्यवस्था में नज़र आने लगे थे और इस प्रकार एक ग़ैर राजनीतिज्ञ व्यक्ति जो अर्थशास्त्र का प्रोफ़ेसर था, का भारतीय राजनीति में प्रवेश हुआ ताकि देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।
पद
डॉ. मनमोहन सिंह पहले पंजाब यूनिवर्सिटी और बाद में दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकॉनॉमिक्स में प्रोफेसर के पद पर थे। 1971 में डॉ. मनमोहन सिंह भारत सरकार की कॉमर्स मिनिस्ट्री में आर्थिक सलाहकार के तौर पर शामिल हुए थे। 1972 में डॉ. मनमोहन सिंह वित्त मंत्रालय में चीफ इकॉनॉमिक अडवाइज़र बन गए। अन्य जिन पदों पर वह रहे, वे हैंदृ वित्त मंत्रालय में सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष। मनमोहन सिंह 1991 से राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। 1998 से 2004 में वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रथम बार 72 वर्ष की उम्र में 22 मई 2004 से प्रधानमंत्री का कार्यकाल आरम्भ किया, जो अप्रैल 2009 में सफलता के साथ पूर्ण हुआ। इसके पश्चात लोकसभा के चुनाव हुए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अगुवाई वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन पुनः विजयी हुआ और सिंह दोबारा प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए। लगातार 10 साल देश का नेतृत्व किया। डॉ. मनमोहन सिंह के असाधारण के सफलता के दौरान देश में कई पड़ाव और मंजिल हासिल की। शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, सूचना का अधिकार, रोजगार गारंटी योजना, आधार कार्ड अस्तित्व में लाकर हर भारतीय की पहचान सुनिश्चित किया, भूमि अधिग्रहण बिल जैसे साहसिक और क्रांतिकारी कदम उठाये। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में पी. चिदम्बरम को अर्थव्यवस्था का दायित्व सौंपा था, जिसे उन्होंने कुशलता के साथ निभाया। लेकिन 2009 की विश्वव्यापी आर्थिक मंदी का प्रभाव भारत में भी देखने को मिला। परन्तु भारत की बैंकिंग व्यवस्था का आधार मज़बूत होने के कारण उसे उतना नुक़सान नहीं उठाना पड़ा, जितना अमेरिका और अन्य देशों को उठाना पड़ा है।
“महान राष्ट्रकर्मी को अंतिम प्रणाम. आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी.” पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के आवास पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की. आज दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम दर्शन कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उनकी धर्मपत्नी जी के साथ दुःख बाँटा.ईश्वर यह दुःख सहने की सभी को शक्ति दे.
सोशल मीडिया पर लिखा-
“महान राष्ट्रकर्मी को अंतिम प्रणाम.
आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी.”
पूर्व PM मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल,7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित, सभी कार्यक्रम रद्द
दिल्ली :- दो बार प्रधानमंत्री रहे और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के निर्माता डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया. गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराए जाने के कुछ ही देर बाद अस्पताल ने उनके निधन की खबर दी.
बात दे शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है और आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है. पूर्व प्रधानमंत्री का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. भारत सरकार ने कल के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है. डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.
भारत के महानतम अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक का सफर
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को पश्चिम पंजाब के गाह गांव (अब पाकिस्तान) में हुआ था. उनका जीवन सेवा और नेतृत्व का प्रतीक रहा. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की
Aaj Ka Panchang: आज 27 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
27 दिसंबर 2024 का पंचांग
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
कृष्ण पक्ष द्वादशी- दिसंबर 27 12:44 AM- दिसंबर 28 02:26 AM
नक्षत्र
विशाखा- दिसंबर 26 06:09 PM- दिसंबर 27 08:28 PM
योग
धृति- दिसंबर 26 10:23 PM- दिसंबर 27 10:37 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:10 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रोदय- दिसंबर 26 2:49 AM
चन्द्रास्त- दिसंबर 26 2:06 PM
अशुभ काल
राहू- 11:05 ए एम से 12:22 पी एम
यम गण्ड- 02:57 पी एम से 04:15 पी एम
कुलिक- 08:30 ए एम से 09:47 ए एम
दुर्मुहूर्त- 09:16 ए एम से 09:58 ए एम, 12:43 पी एम से 01:24 पी एम
वर्ज्यम्- 12:46 ए एम, दिसम्बर 28 से 02:29 ए एम, दिसम्बर 28
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:02 पी एम से 12:43 पी एम
अमृत काल- 10:49 ए एम से 12:35 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:23 ए एम से 06:18 ए एम
Aaj Ka Rashifal 27 December 2024: ग्रहों की चाल से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत...पढ़ें आज का राशिफल
27 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 29 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
BIG BREAKING : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
BIG BREAKING : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (Former PM Manmohan Singh passes away) की गुरुवार (26 दिसंबर 2024) को निधन हो गया है। डॉ. सिंह ने 92 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में 9 बजाकर 58 मिनट में अपनी आखिरी सांस ली है। बताया जा रहा है कि, उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस होने के बाद एम्स में भर्ती कतराया जा चुका था.
2004 में बने पीएम
2004 के आम चुनावों के बाद 22 मई को उन्हें भारत का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. उन्होंने 2009 में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और 2014 तक इस पद पर बने रहे. इससे पहले वह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके हैं. नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है. Former PM Manmohan Singh passes away
AIIMS में मनमोहन सिंह की बेटी मौजूद है, उनकी पत्नी भी पहुंची, कांग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी भी AIIMS पहुंची, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी दिल्ली लौट रहें, वहीं राहुल गाँधी बेलगांव से दिल्ली लौट रहे हैं.
पीएम मोदी ने जताया शोक
‘उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी’, पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह को किया याद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह जी और मैं उस समय नियमित रूप से बातचीत करते थे जब वे प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था. हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श करते थे. उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.”
दलितों के कल्याण के लिए उठाई आवाज’, जेपी नड्डा ने मनमोहन सिंह को इस तरह किया याद
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री श्री मनमोहन सिंह जी का निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है. एक दूरदर्शी राजनेता और भारतीय राजनीति के दिग्गज, सार्वजनिक सेवा में अपने उल्लेखनीय करियर के दौरान, उन्होंने लगातार दलितों के कल्याण के लिए आवाज उठाई. उनके नेतृत्व ने पार्टी लाइनों के पार प्रशंसा और सम्मान अर्जित किया. श्री मनमोहन सिंह जी की विरासत राष्ट्र निर्माण के उनके प्रयासों में पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. ओम शांति.”
AIIMS ने जारी किया बयान

मनमोहन सिंह: सियासत और अर्थशास्त्र का ‘पंडित’
डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था. उन्होंने 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की. उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की. 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की. इसके बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया. डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर की तीन बेटियां हैं.
भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अपनी नम्रता, कर्मठता और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं. मनमोहन सिंह साल 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में शामिल हुए. 1972 में उनकी नियुक्ति वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई. डॉ. सिंह ने वित्त मंत्रालय के सचिव; योजना आयोग के उपाध्यक्ष; भारतीय रिजर्व बैंक के अध्यक्ष; प्रधानमंत्री के सलाहकार; विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष के तौर पर काम भी किया. मनमोहन सिंह 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री रहे. ये वक्त देश के आर्थिक ढांचे के लिए काफी अहम था. Former PM Manmohan Singh passes away
डॉ मनमोहन सिंह को मिल चुके हैं इतने सम्मान
डॉ मनमोहन सिंह को मिले कई पुरस्कारों और सम्मानों सम्मानित किया गया है. इनमें से अहम है भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण(1987); भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995); वर्ष के वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवार्ड (1993 और 1994); वर्ष के वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवार्ड (1993), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (1956) का एडम स्मिथ पुरस्कार; कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट पुरस्कार (1955). डॉ. सिंह को जापानी निहोन किजई शिम्बुन एवं अन्य संघो द्वारा सम्मानित किया जा चुका है. डॉ. सिंह को कैंब्रिज एवं ऑक्सफ़ोर्ड तथा अन्य कई विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधियां प्रदान की गई हैं.
CWC बैठक में बड़ा फैसला,भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस निकालेगी ‘संविधान बचाओ पद यात्रा’
कर्नाटक :- कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शुरू हुई, जिसे ‘नव सत्याग्रह बैठक’ नाम दिया गया है. इस बैठक में कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की अध्यक्षता में हुए बेलगाम अधिवेशन की 100वीं वर्षगांठ मना रही है.
सीडब्ल्यूसी बैठक में 2025 में राजनीतिक और चुनावी चुनौतियों के लिए योजना पर मंथन किया जाएगा. कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेता बेलगावी में मौजूद हैं.सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “हमारा मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को ‘संजीवनी’ दी और यह कांग्रेस की राजनीति में महत्वपूर्ण मोड़ था. फिर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई और अब 26 जनवरी 2025 को – हम एक साल तक चलने वाली ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ शुरू करेंगे.”
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया
रिपोर्ट के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी बैठक में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया. साथ ही निर्वाचन आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए. राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में जिन 118 विधानसभा सीटों पर 72 लाख मतदाता जोड़े गए, उनमें से 102 सीटें भाजपा ने जीती. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में जो मतदाता सूची थी, विधानसभा चुनाव में उसमें बदलाव किया गया. इससे साफ है कि कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है.
मात्र 601 रुपये में 365 दिन के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा
रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई ऐसे रिचार्ज प्लान शामिल हैं, जो कॉल, एसएमएस और डेटा ऑफर करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को एक्टिव प्लान के साथ ही एक वाउचर प्लान भी चाहिए होता है। ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखते हुए कंपनी एक नया 5G वाउचर प्लान लेकर आई है। जिसे आप एक्टिवेट करवा सकते हैं। इसमें 12 महीने की वैलिडिटी के लिए डेटा लाभ मिलता है। आइए इस प्लान की पूरी डिटेल जानते हैं।
जियो के इस प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड डेटा लाभ मिलता है, लेकिन इसके एक्टिवेट कराने के लिए जरूरी है कि यूजर के पास पहले से ही कोई प्रीपेड प्लान है। इसकी कीमत 601 रुपये है। खरीदारों को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध MyJio एप्लिकेशन के जरिये 12 अनलिमिटेड 5G अपग्रेड वाउचर मिलते हैं।
प्लान की अच्छी बात है कि इसमें आप वाउचर को अपने दोस्तों और परिवार को गिफ्ट में भी दे सकते हैं। इस 5G वाउचर को एक्टिव करवाने के लिए पहली शर्त है कि यूजर के पास कोई ऐसा प्लान होना चाहिए। जिसमें कम से कम 1.5जीबी डेटा रोजाना मिलता हो। यह वाउचर उन यूजर्स के लिए एक्टिव नहीं होगा, जो 1 जीबी डेटा प्रतिदिन प्लान चुनते हैं या जिन्होंने जियो का 1,899 रुपये वाला प्लान चुना है।
जियो अनलिमिटेड 5G डेटा वाउचर के साथ कंपैटिबल प्लान की बात करें तो इसका लाभ 199 रुपये, 239 रुपये, 299 रुपये, 319 रुपये, 329 रुपये, 579 रुपये, 666 रुपये, 769 रुपये, 899 रुपये और कुछ दूसरे रिचार्ज प्लान के साथ आसानी से लिया जा सकता है।
अक्टूबर तक पिछले 4 महीनों में सबसे ज्यादा 1.65 करोड़ ग्राहक टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के कम हुए हैं। वहीं, भारती एयरटेल के 36 लाख और वोडाफोन आइडिया के 68 लाख ग्राहक घटे हैं। बता दें, अक्टूबर में जियो का सब्सक्राइबर बेस्ड 46 करोड़ रह गया है। जहां सभी कंपनियों के ग्राहक घटे हैं, तो बीएसएनएल को इस अवधि में जबरदस्त फायदा हुआ है।
IMD Alert : अगले 48 घंटे में कई जिलों में होगी झमाझम बारिश...फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड
रायपुर :- नए साल से पहले कई जिलों में 27 और 28 दिसंबर को ओला और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बंगाल में बने सिस्टम के असर के कारण बारिश की स्थिति बन रही है।
अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने के आसार नहीं है। 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी। बुधवार को प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां रात का तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जानिए मौसम विभाग ने क्या कुछ कहा
इन राज्यों में होगी बारिश
दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।27 दिसंबर से राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश और गरज के साथ बौछारों में वृद्धि होगी, जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के हिस्सों तक फैल जाएगी
Aaj Ka Panchang: आज 26 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
26 दिसंबर 2024 का पंचांग
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
कृष्ण पक्ष एकादशी- दिसंबर 25 10:29 PM- दिसंबर 27 12:44 AM
कृष्ण पक्ष द्वादशी- दिसंबर 27 12:44 AM- दिसंबर 28 02:26 AM
नक्षत्र
स्वाति- दिसंबर 25 03:22 PM- दिसंबर 26 06:09 PM
विशाखा- दिसंबर 26 06:09 PM- दिसंबर 27 08:28 PM
योग
सुकर्मा- दिसंबर 25 09:46 PM- दिसंबर 26 10:23 PM
धृति- दिसंबर 26 10:23 PM- दिसंबर 27 10:37 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:10 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रोदय- दिसंबर 26 2:49 AM
चन्द्रास्त- दिसंबर 26 2:06 PM
अशुभ काल
राहू- 1:46 PM- 3:06 PM
यम गण्ड- 7:10 AM- 8:29 AM
कुलिक- 9:48 AM- 11:08 AM
दुर्मुहूर्त- 10:41 AM- 11:24 AM, 02:55 PM- 03:37 PM
वर्ज्यम्- 12:17 AM- 02:02 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:06 PM- 12:48 PM
अमृत काल- 08:20 AM- 10:07 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:34 AM- 06:22 AM
Aaj Ka Rashifal: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 26 दिसंबर? जानें आज का राशिफल और उपाय
Aaj Ka Rashifal 26 December 2024: दैनिक राशिफल के जरिए आप ये जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 26 दिसंबर का राशिफल बताया है। इसमें 12 राशियों के बारे में बताया गया है कि उनके लिए पूरा दिन कैसा रहेगा? इसके अलावा 12 राशियों के लिए उपाय भी बताए गए हैं। आइए 26 दिसंबर गुरुवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं। यात्रा सुखद हो सकती है। व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।
वृषभ राशि
रहन-सहन अवस्थित रहेगा। पारिवारिक तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को आटा, चावल या चीनी दान करें।
मिथुन राशि
कारोबार में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुख में होगा। मौसम के रोग प्रभावित कर सकते हैं। शिक्षा में किया गया श्रम सार्थक होगा। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिला दें और घायल को गाय का उपचार करा दें।
कर्क राशि
बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार का लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और घायल गाय का उपचार करा दें और उसको भोजन भी करा दें।
सिंह राशि
संतान की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा व घर परिवार में प्रसन्नता रहेगी। सुबह हल्दी और चावल डालकर सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। घर में पुराने मित्र के आने से शांति और प्रसन्नता रहेगी। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
तुला राशि
मन परेशान रहेगा। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कर दें और किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।
वृश्चिक राशि
किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदर को केले अथवा गुड़ चने खिला दें। सुबह पिता के चरण स्पर्श करके घर से बाहर निकले।
धनु राशि
परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक या सांस्कृतिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
कारोबार का विस्तार होगा परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन करा दें।
मीन राशि
बौद्धिक कार्यों से सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक व्यस्तता बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
BREAKING NEWS : लैंडिंग के दौरान यात्री विमान क्रैश, 42 लोगों की मौत
डेस्क : कजाकिस्तान में बड़ा विमान हादसा हुआ है. अजरबैजान एयरलाइंस का यात्री विमान लैंडिंग के वक्त क्रैश हो गया। विमान में 70 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें पांच क्रू मेंबर्स थे। यह विमान अजरबैजान के बाकू से रूस के चेचन्या जा रहा था। कजाकिस्तान सरकार का कहना है कि अजरबैजान प्लेन क्रैश में लगभग 42 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में 25 लोग बचने में सफल रहे। कजाकिस्तान की इमरजेंसी सर्विसेज का कहना है कि प्लेन क्रैश की आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है।
इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि लैंडिंग के वक्त विमान में भयंकर आग लग जाती है। इसके बाद पूरा प्लेन जलने लगता है। विमान के क्रैश होने को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं।
इस पूरी घटना पर अजरबैजान एयरलाइंस ने बयान जारी कर कहा कि हादसाग्रस्त विमान एंबरेयर 190 एयरक्राफ्ट था। इसका नंबर था J2-8243. बाकू से ग्रॉन्जी रूट पर जा रहे इस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अकातू से तीन किलोमीटर दूर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान विमान क्रैश हो गया।
BIG BREAKING : 5 राज्यों के राज्यपाल बदले...देखें लिस्ट..!!
BIG BREAKING : केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों के राज्यपालों में बदले है। बिहार, ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल दिया गया है। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 राज्यों में नए राज्यपालों के नियुक्ति भी कर दी है।
(i) मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(ii) जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(iii) बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(iv) केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(v) अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

Christmas 2024 : देशभर में क्रिसमस का जश्न, इन आकर्षक संदेशों के जरिए अपनों को दें बधाई
देशभर में आज यानी 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस का जश्न मनाया जाएगा, जिस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि कई शहरों में रात से ही क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। कई जगहों पर मध्यरात्रि में क्रिसमस का जश्न मनाया गया। क्रिसमस का पर्व प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन लोग चर्च जाकर प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना करते हैं।साथ ही अपने घरों को सुंदर तरीके से सजाते हैं। घर में क्रिसमस ट्री लगाते हैं और केक काटकर उत्सव का मजा लेते हैं। इसी के साथ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर उन्हें गिफ्ट्स देकेर ढेरों बधाइयां देते हैं। वहीं जो लोग अपने रिश्तेदारों से इस बड़े दिन मिल नही पाते हैं, वो सोशल मीडिया के जरिए उन्हें विश करते हैं। यदि इस शुभ दिन आप भी अपने दोस्तों, परिजनों व परिवारवालों को विश करना चाहते हैं, तो ये संदेश आपके बहुत काम आ सकते हैं।
सांता क्लॉज आएंगे
सभी इच्छाएं करेंगे पूरी
क्रिसमस के इस शुभ दिन
वो आपको खुशियों के तोहफे दे जाएंगे।।
न कार्ड भेज रहा हूं
न फूल भेज रहा हूं
सिर्फ सच्चे दिल से
मैं आपको क्रिसमस की शुभकामनाएं भेज रहा हूं….
मैरी क्रिसमस 2024!!
आप पर सदा मेहरबान रहे ऊपर वाला
इस क्रिसमस ये ही है हमारी दुआ
मैरी क्रिसमस 2024
Gold-Silver Price Today 25 December 2024: क्रिसमस के दिन क्या है सोने-चांदी की कीमत? जानें अपने शहर का भाव
Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 December 2024: सोने की कीमतों में मंगलवार को बढ़ोतरी हुई जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट हुई। सोना मंगलवार घटकर 75874 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया, वहीं चांदी उछलकर 87511 रुपये/किलो हो गया। बुधवार 25 दिसंबर को भी यही रहेगा क्योंकि आज क्रिसमस की छुट्टी की वजह से बाजार बंद है। आगे जानिए 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 और 14 कैरेट का ताजा भाव, साथ ही आपके शहर में अभी क्या है रेट।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)
सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ। इसके मुताबिक 24 कैरेट सोने (Gold 999) का भाव 75874 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना (Gold 995) का भाव 75570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोने (Gold 916) का भाव 69501 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने (Gold 750) का भाव 56906 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 14 कैरेट सोने (Gold 585) का भाव 44386 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट चांदी (Silver 999) का भाव 87511 रुपए किलो है।
22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर का नाम (City Name) | 22 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 24 कैरेट कैरेट सोना का भाव | 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) |
| चेन्नई में सोना का भाव | ₹70900 | ₹77350 | ₹58600 |
| मुंबई में सोना का भाव | ₹70900 | ₹77350 | ₹58610 |
| दिल्ली में सोना का भाव | ₹71050 | ₹77500 | ₹58130 |
| कोलकाता में सोना का भाव | ₹70900 | ₹77350 | ₹58010 |
| अहमदाबाद में सोना का भाव | ₹70950 | ₹77400 | ₹58050 |
| जयपुर में सोना का भाव | ₹71050 | ₹77500 | ₹58130 |
| पटना में सोना का भाव | ₹70950 | ₹77400 | ₹58050 |
| लखनऊ में सोना का भाव | ₹71050 | ₹77500 | ₹58130 |
| गाजियाबाद में सोना का भाव | ₹71050 | ₹77500 | ₹58130 |
| नोएडा में सोना का भाव | ₹71050 | ₹77500 | ₹58130 |
| अयोध्या में सोना का भाव | ₹71050 | ₹77500 | ₹58130 |
| गुरुग्राम में सोना का भाव | ₹71050 | ₹77500 | ₹58130 |
| चंडीगढ़ में सोना का भाव | ₹71050 | ₹77500 | ₹58130 |
Aaj Ka Panchang: आज 25 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 25 दिसंबर 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष
तिथि
कृष्ण पक्ष दशमी- दिसंबर 24 07:52 PM- दिसंबर 25 10:29 PM
कृष्ण पक्ष एकादशी- दिसंबर 25 10:29 PM- दिसंबर 27 12:44 AM
नक्षत्र
चित्रा- दिसंबर 24 12:17 PM- दिसंबर 25 03:22 PM
स्वाति- दिसंबर 25 03:22 PM- दिसंबर 26 06:09 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:09 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रोदय- दिसंबर 25 1:58 AM
चन्द्रास्त- दिसंबर 25 1:33 PM
अशुभ काल
राहू- 12:27 PM- 1:46 PM
यम गण्ड- 8:29 AM- 9:48 AM
कुलिक- 11:07 AM- 12:27 PM
दुर्मुहूर्त- 12:05 PM- 12:48 PM
वर्ज्यम्- 09:37 PM- 11:24 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 08:31 AM- 10:19 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 05:33 AM- 06:21 AM
Aaj Ka Rashifal 25 December: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय
Aaj Ka Rashifal 25 December 2024: पंचांग के अनुसार 25 दिसंबर 2024 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा आचार्य द्वारा दैनिक राशिफल में बताया गया है कि 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। राशि अनुसार कौन कौन से उपाय करने 12 राशियों के लिए फलदायी रहेंगे? इसके बारे में राशिफल के माध्यम से जाना जा सकता है। आइए 25 दिसंबर 2 का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
आर्थिक प्रयास में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना रखें। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी परिवर्तन के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि
दंपति जीवन सुख में रहेगा। किया गया प्रयास सार्थक होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। सुबह शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करे।
मिथुन राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते है। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
भाई बहन या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। लोगों से बातचीत में संयम रखें। मन परेशान हो सकता है। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।
सिंह राशि
शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से सभी कार्य पूर्ण होंगे। वस्त्र इत्यादि उपहार में मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अंतर्मन की संतुष्टि रहेगी। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र क़ा जाप करें।
कन्या राशि
मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। नौकरी में अफसर से सद्भाव बना रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। मित्र के सहयोग से नौकरी के मौके मिल सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।
तुला राशि
पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।
वृश्चिक राशि
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। आशा निराशा के मनोभाव हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
दांपत्य जीवन सुख में रहेगा।नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
मकर राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।
कुंभ राशि
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।
मीन राशि
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कारोबार का विस्तार होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रह सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
WhatsApp : 1 जनवरी से इन 20 से अधिक Smartphones पर नहीं चलेगा वॉट्सऐप, देखें लिस्ट
इन फोन्स में नहीं चलेगा Whatsap
- Samsung : Galaxy Note 2, Galaxy S3, Galaxy S4 Mini, Galaxy Ace 3
- LG : LG Optimus G, Nexus 4, G2 Mini, L90
- Motorola : Moto G (1st Gen), Razr HD, Moto E 2014
- HTC : One X, One X+, Desire 500, Desire 601
- Sony : Xperia Z, Xperia SP, Xperia T, Xperia V
बिहार विधान परिषद चुनावः राज्यपाल कोटे की सीट पर राजनीति तेज?, बिहार विधान परिषद में एंट्री करेंगे रूपेश पाण्डेय
पटना 24 दिसंबर 2024: बिहार विधान परिषद में राज्यपाल कोटे से भरी जाने वाली सीट को लेकर राजनीति जोर आजमाइश तेज हो गई है। राज्यपाल कोटे से भरी जाने वाली के लिए नाम की सिफारिश राज्य सरकार करती है। ऐसी संभावना रहती है कि जिसकी सरकार रहती है उसी दल का दबदबा कायम रहता है। बताया जा रहा है कि जल्द ही एनडीए के सभी घटक दल आपस में चर्चा करके राज्यपाल कोटे से मनोनयन सदस्य की लिस्ट राजभवन भेज देंगे। संविधान की धारा 171 के अनुसार विधानसभा में कुल सदस्य संख्या के अधिकतम एक तिहाई सदस्य विधान परिषद में हो सकते हैं। इस लिहाज से 243 सीटों वाली बिहार विधान सभा के एक तिहाई यानि 81 सदस्य परिषद में हो सकते हैं। अभी विधान परिषद की मौजूदा सदस्य संख्या को बढ़ाने पर विचार चल रहा है।
अभी विप में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्येक के 6 यानी 12, स्थानीय निकायों से निर्वाचित 24, राज्यपाल द्वारा मनोनीत विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्टता रखने वाले 12 सदस्य होते हैं। बिहार चंपारण के रहने वाले समाजसेवी और बिजनेसमैन रूपेश पाण्डेय अब राजनीति के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं।
रूपेश पांडेय को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस बार उनकी विधान परिषद में एमएलसी के रूप में एंट्री हो सकती है। बैंकिंग के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाने वाले जाने माने बिजनेसमैन व सामाजिक कार्यकर्ता रूपेश पांडेय बिहार के युवाओं के लिए काफी कुछ करने की प्लानिंग कर रहे हैं। उनका प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा काम करने का है।
इसके अलावा रूपेश पाण्डेय बिहार में इंडस्टी लगाने जा रहे हैं। उनके इस प्रयास से बिहार में तमाम रोजगार के अवसर पैदा होंगे। बता दें कि रूपेश पाण्डेय ईस्टर्न हाईलैंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के फाउंडर और सह-चेयरमैन हैं। बिजनेसमैन के साथ साथ वे काफी समय से सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं और जरूरतमंदो लोगों की सहायता करते रहते हैं।
रूपेश पाण्डेय शिक्षा के माध्यम से बिहार के युवाओं को बड़े पैमाने पर शिक्षित करने का प्लान बना रहा हैं। ऐसा कहा जाता है कि उनका मानना है कि अगर युवा शिक्षित होंगे तो रोजगार खुद सामने से आएगा। शिक्षा ही एक ऐसा चीज है जिस पर व्यक्ति का खुद का अधिकार होता है। इसे ना कोई चुरा सकता है और ना कोई बांट सकता है।
शिक्षा के माध्यम से ही इंसान अपने जीवन को सुखमय बना सकता है। रूपेश पांडे की सोच और उनकी सामाजिक जिम्मेदारियों को देखते हुए बिहार सरकार उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। इस बार उनकी बिहार विधान परिषद में एमएलसी के जबरदस्त दावेदारी देखी जा रही है।
