प्रदेश

Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 2 ट्रेनें रद्द, जानें वजह

बिलासपुर। अगर आप भी ट्रैन यात्रा का प्लान कर रहे है तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। चक्रधरपुर-लोटापहाड़ रेलवे स्टेशन के पास एफओबी गर्डर लांचिंग काम के चलते रेलवे ने यह फैसला लिया है। रेलवे की ओर से दी गई।

मिली खबर के अनुसार चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुवा रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर फूट ओवरब्रिज का गार्डर लगाने एवं चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन में अंग्रेज काल में निर्मित पूराने फूट ओवरब्रिज को हटाने सहित अन्य निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेलवे ने आज मेगा ब्लाक किया हुआ है। कई ट्रेनों को रद्द किया गय़ा है। इसमें छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 2 ट्रेनें भी शामिल है। वहीं 3 ट्रेनें देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना होगी।

 
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक पुलिस आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी लगते ही पहुंची पुलिस ने आरक्षक के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मृतक आरक्षक की पहचान अनिल रत्नाकर के रूप में की गई, जिन्होंने साल 2021 में पुलिस ज्वाइन की थी। खैरागढ़ जिले के जालबांधा पुलिस चौकी में पदस्थ था। जिसकी लाश ग्राम रामपुर के एक खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली, सुबह जब लोगों ने आरक्षक की लाश देखी तो तत्काल इसकी सुचना पुलिस को दी, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है। खैरागढ़ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल और राजनांदगांव सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने आत्महत्या की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि रत्नाकर की ड्यूटी अभी आरक्षण भर्ती में लगी थी। इसी भर्ती प्रक्रिया में लेनदेन और धांधली के आरोप लगे हैं और जिन 14 आरक्षकों को संदेह के घेरे में रखा गया है, उनमें रत्नाकर का नाम भी था। ये सभी 14 आरक्षक भर्ती प्रक्रिया का काम देख रहे हैं। वहीं रत्नाकर ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की इसके कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
और पढ़ें ...

CG : बस्तर सांसद ने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री से की सौजन्य मुलाकात, रखी विभिन्न विकास कार्यों की मांग

जगदलपुर : दिल्ली प्रवास के दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की और बस्तर क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी। बस्तर जिला के भाजपा नेता संग्रामसिंह राणा ने इस मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के NH-30 पर आमागुड़ा महाराणा प्रताप चौक में होने वाले लगातार सड़क हादसों के कारण बस्तर वासियों की अकाल मौतों की समस्या को देखते हुए सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से फ्लाईओवर निर्माण की मांग की।

सांसद ने विशेष रूप से फ्लाईओवर की अपील

सांसद ने विशेष रूप से NH-30 के लालबाग आमागुड़ा चौक पर फ्लाईओवर बनाने की अपील की, जिससे इस प्रमुख सड़क दुर्घटना की समस्या से निजात मिल सके। इसके अलावा, उन्होंने धमतरी से जगदलपुर के बीच फोरलेन सड़क की स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई दी।

बस्तर सांसद ने NH-30 को जगदलपुर से नगरनार और जगदलपुर को भारतमाला एक्सप्रेसवे से जोड़ने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जगदलपुर से सुकमा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 30 को फोरलेन बनाने की योजना पर भी चर्चा की। सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय मंत्री से NH-63 को जगदलपुर नगर से जोड़ने के लिए भी अनुरोध किया। इस मुलाकात के दौरान संग्रामसिंह राणा और रमन चौहान भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

CG - रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल.....

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बाइक सवार दो युवक मालागाड़ी से टकरा गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं दूसरा युवक घायल हुआ है। 

जानाकारी के मुताबिक, करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी के गुजरने का समय था। रेलवे क्रॉसिंग में फाटक नहीं होने से बाइक सवार ट्रैक पार करने लगे। इसी बीच अचानक वे ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हुई तो दूसरा घायल हो गया है।

यहां फाटक नहीं होने के कारण पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। दर्दनाक हादसे से लोगों में आक्रोश देखने को मिला है। मृतक के नाराज परिजनों को काफी समझाइश दी गई, जिसके बाद उन्होंने शव को उठाया। 

 
और पढ़ें ...

CG : प्रधानपाठक निलंबित, क्लासरूम का दरवाजा बंद कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था शिक्षक

बलरामपुर :- बलरामपुर जिले के रामानुजगंज ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सनावल के प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक शिक्षक उर्दू मोहम्मद शाहिद के खिलाफ स्कूल की 6 छात्राओं ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी. शिक्षक मोहम्मद शाहिद को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था. अब उच्चाधिकारियों से जानकारी छुपाने और प्रशासनिक नियंत्रण नहीं होने पर प्रधान पाठक मोहम्मद इसराईल अली को निलंबित किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक क्लासरूम का दरवाजा बंद कर उन्हें गोद में उठा उनकी पीठ और गाल पर चॉक से लिख देता है और अश्लील हरकत करते हुए बैड टच करता है.

और पढ़ें ...

सुबोध कुमार सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

*केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद सुबोध कुमार सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव* रायपुर, 20 दिसंबर 2024 राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को प्रमुख सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के पद पर नियुक्त किया है। श्री सिंह को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।
और पढ़ें ...

Crime : प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के पिता को उतारा मौत के घाट, तीन अरेस्ट

महासमुंद : महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में एक सरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी, बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। इस मामले में तुमगांव पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

बता दें कि महासमुंद जिले के तुमगांव थाने के ग्राम बीरबीरा के जंगल में एक व्यक्ति अधेड़ व्यक्ति की लाश पाई गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामले को पुलिस ने जांच में लेकर कुछ ही घंटों में पुलिस ने मोहित पटेल, पंकज और मनोज को तुमगांव पुलिस ने हीराधर के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ 103, 101 और 35 का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

 

 

और पढ़ें ...

CG : युवक की पेड़ से झूलती मिली लाश, मल्हार चौकी क्षेत्र का मामला, पुलिस कर रही मामले की जांच

बिलासपुर :  मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार -चौकी लीलागर नदी के पास पेड़ से युवक की फांसी से झूलती लाश मिली है। मल्हार क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार अमलीपारा वार्ड 10 में रहने वाला शिवा केवट पिता मंगलू केवट  सुबह 5 बजे के आसपास अपने घर से निकला था। जिसकी मल्हार से 3 km दूर लीलागर नदी के किनारे परसा पेड़ पर  रस्सी के सहारे फांसी पर झूलती लाश मिली है।

जिसकी जानकारी लगने पर परिजनों ने इसकी सूचना मल्हार चौकी पुलिस को दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिवा लेबर सरदारी का काम करता था.

जो उत्तरप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में लेबरों की सप्लाई करता था।लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली यह पुलिस जांच में स्पष्ट हो पायेगा।फिलहाल मल्हार चौकी पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज क्या-क्या उठे मामले ?

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतसत्र के आखिरी दिन आश्रम और छात्रावासों में बच्चों की मौत को लेकर विपक्ष ने सरकार को जमकर घेरा। कवासी लखमा ने कहा कि छात्रावास में भूख से भी बच्चों की मौत हुई है। आदिवासी बच्चे मर रहे हैं, जिससे दिनों-दिन इनकी संख्या घट रही है। आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं भूपेश बघेल ने लॉ एंड ऑर्डर पर स्थगन प्रस्ताव लाकर बिगड़ते कानून व्यवस्था पर चर्चा कराने की मांग की। प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोग डरे-सहमे हैं। अपराधियों के हौसले बढ़े हुए है। चाकूबाजी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पुलिस के लोग भी सुरक्षित नहीं हैं। कस्टोडियल डेथ भी हुए हैं। वहीं चरणदास महंत ने कहा कि इस सरकार में आम लोग परेशान है तो वहीं, चोर, अपराधी, भ्रष्टाचारी सुखी हैं।5 मिनट स्थगित रहने के बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सालभर में 25 से 30 बच्चों की मौत कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने सालभर में अलग-अलग घटनाओं में 25 से 30 बच्चों की मौत होने की जानकारी दी थी। जिसके जवाब में रामविचार नेताम ने मामले की जांच कराने की बात कही। रामविचार नेताम ने बच्चों की मौत के मामले में संबंधित जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी कर छात्रावास में रखरखाव, बच्चों की सेहत का ध्यान रखने को कहा है। न्याय योजना की राशि कम दी गई प्रश्नकाल में भाजपा के सदस्य मोतीलाल साहू ने न्याय योजना की कम राशि देने का मुद्दा उठाया। कहा- 2020-21 के मुक़ाबले 2021-22 में इस योजना के तहत किसानों को राशि कम क्यों दी गई? इस कमी का क्या कारण है? जबकि राशि बढ़नी चाहिए थी।जवाब में रामविचार नेताम ने कहा कि राशि कम और ज़्यादा दी गई है। राशि में कमी होने का प्रमुख कारण था कि सरकार ने किसानों के मेड़ का रकबा काटा और राशि घटाई। एक साल के भीतर 17 हज़ार करोड़ रुपये किसानों को दिया गया है। इसीलिए ऑटो मोबाइल सेक्टर में बूम है। सरकार सतनामी समाज को टारगेट कर रही कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने कहा- सरकार सतनामी समाज के लोगों को टारगेट कर रही है। विधायक उत्तरी जांगड़े भी सतनामी हैं। कुछ दिन पहले उत्तरी जांगड़े के पति पर भी मामला दर्ज हुआ है, अब क्या उनके बच्चों पर होगा? उमेश पटेल के ये कहने के बाद भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने उमेश पटेल को घेरना चाहा, फिर सदन में हंगामा हो गया। भाजपा-कांग्रेस विधायकों की ओर से जमकर सदन में नारेबाजी की गई।पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने उत्तरी जांगड़े के सभा में दिए बयान पर तंज करते हुए कहा कि- एक स्लीप ऑफ टंग की वजह से विधायक उत्तरी जांगड़े पर FIR दर्ज किया जाता है। विपक्ष के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उमेश पटेल के इतना कहते ही सदन में जमकर हंगामा हो गया। पक्ष-विपक्ष में तीखी नोक-झोंक के बीच सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई।
और पढ़ें ...

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर ग्राम जेपरा में 21 दिसम्बर को

कलेक्टर  निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 दिसम्बर को चारामा विकासखण्ड के क्लस्टर हाराडुला के ग्राम पंचायत जेपरा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। उक्त शिविर ग्राम पंचायत जेपरा में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें हाराडुला, हल्बा, भिलाई, पण्डरीपानी, भिरौद, करिहा, जेपरा, गितपहर, भानपुरी, रानीडोंगरी, कुर्रूभाट, टहंकापार, किलेपार, कोटेला और तुएगुहान के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर ने उक्त शिविर में ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें ...

भूतपूर्व सैनिकों व परिजनों की बेहतरी के लिए जिला प्रशासन हरसंभव प्रयास करेगा : कलेक्टर

 सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में जिले के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों का सम्मेलन आज कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं सभी सैनिकों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का ध्वज प्रतीक लगाया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों की मुस्तैदी, सजगता और कठोर सेवा की वजह से देश सुरक्षित रहता है। यहां सभाकक्ष में कुछ ऐसे पूर्व सैनिक भी मौजूद हैं, जिन्होंने 1971 और कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया है, जो इस जिले के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने आगे कहा कि जिले में निवासरत भूतपूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण एवं बेहतरी के लिए जिला प्रशासन हर संभव मदद और प्रयास करेगा। कलेक्टर ने कहा कि जिले की सैनिकों की वीरता की कहानी के बारे में आने वाली पीढ़ी को भी जानकारी हो। इसके लिए पुस्तक प्रकाशित की जानी चाहिए, जिससे वे रक्षा क्षेत्र में सेवाएं देने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित हों। इस दौरान कलेक्टर ने सैनिकों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर ने शहीद स्वर्गीय  गणेशराम सेना मेडल की माता श्रीमती जागेश्वरी बाई, शहीद सूबेदार मेजर हरिराम तारम की पत्नी श्रीमती कुन्ती तारम और शहीद  मोती राम की पत्नी श्रीमती पद्मावती को शॉल और सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सशस्त्र सेना झण्डा दिवस में सर्वाधिक राशि देने वाले एसपी श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, जिला पंचायत सीईओ  हरेश मंडावी और खनिज अधिकारी को प्रतीक-चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (आई.एन.)  संजय शुक्ला एन.एम. (से.नि.) ने बताया कि हमारी सशस्त्र सेनाएं हमारे देश की रक्षा कठिन परिस्थितियों में करती हैं। देश की रक्षा करते हुए बहुत से जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया या घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार वीर नारियों, घायल सैनिकों तथा उनके परिजनों की सहायता के लिए 07 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाती है। इसी तरह भारत-पाकिस्तान युद्ध में जीत के रूप में प्रतिवर्ष 16 दिसम्बर को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। संकलित राशि का उपयोग युद्ध में शहीद सैनिक के परिजन और यु़द्ध में अपाहिज हुए सैनिकों के कल्याणार्थ किया जाता है। इस मद में कोई भी व्यक्ति अपनी स्वेच्छा से राशि जमा कर युद्ध के मैदान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों के कल्याण में भागीदार हो सकता है। इस अवसर पर जिले के भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

विकसित भारत बनाने के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका महत्वपूर्ण- रमेन डेका

भारत सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में एक है और 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है। ऐसे दौर मंें वैज्ञानिक अनुसंधान और नवाचार की भूमिका को कम नहीं आंका जा सकता। जब हम तेजी से तकनीकि प्रगति और वैश्विक चुनौतियों के दौर में आगे बढ रहे हैं तो भौतिक विज्ञान पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। यह विचार राज्यपाल  रमेन डेका ने भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के 31 वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल  रमेन डेका ने अपने उदबोधन में कहा कि दुनिया आज महत्वपूर्ण पर्यावरणीय, तकनीकि और सामाजिक चुनौतियों से जूझ रही है। इस सम्मेलन में भाग लेने वाले वैज्ञानिक समुदाय में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। वे अत्याधुनिक शोध के माध्यम से इन वैश्विक मुद्दों को हल करने में हमारी मदद कर सकते हैं।
श्री डेका ने कहा कि सम्मेलन का विषय भौतिक विज्ञान में उभरते रूझान इस उभरते क्षेत्र में अपने ज्ञान पर चर्चा करने और उसे बढ़ाने के लिए शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर वैज्ञानिक जांच और नवाचार के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, कम्प्यूटर विज्ञान और जैव सूचना विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के वैज्ञानिक इस सम्मेलन में एक साथ उपस्थित हैं।
राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भारत की शिक्षा पारिस्थितिक तंत्र को बदलने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण रखा है। यह अनुसंधान नवाचार और आलोचनात्मक सोच के महत्व पर जोर देता है। यह सम्मेलन राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रेरक का काम करेगी। सम्मेलन युवा और नवोदित वैज्ञानिकों को यंग साइंटिस्ट अवार्ड के माध्यम से अपने संभावित शोध को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान कर रहा है। स्नातकोत्तर छात्रों को शामिल करना और उनकी पोस्टर प्रस्तुतियां इस दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि  ज्ञान, विचारों और अनुभवों को साझा करने के साथ-साथ महत्वपूर्ण शोध और अभिनव समाधानों के लिए यह सम्मेलन उत्प्रेरक सिद्ध होगा।
इस अवसर पर स्वागत भाषण रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद ने दिया। प्रोफेसर कल्लोल घोष ने सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। भौतिक विज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय अकादमी के अध्यक्ष प्रोफेसर एच.एस. धामी और केन्द्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा के कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर प्रसाद ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर शब्दकोश का विमोचन किया गया। राज्यपाल श्री डेेका ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के एनालॉटिकल इंस्ट्रूमेंट लेबोरेटरी और नवप्रवर्तन प्रौद्योगिकी और उद्यमिता फाउंडेशन का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने सभागार परिसर पर पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिक, विद्वान, विशेषज्ञ, शोधकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

CG NEWS : रोड निर्माण सुरक्षा में लगी डीआरजी टीम पर नक्सलियों ने किया आई ईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल

नारायणपुर : नारायणपुर जिले के कच्चापाल कैंप निर्माण के बाद, 19 दिसंबर से लगातार दो दिनों से आईईडी ब्लास्ट की घटनाएं हो रही हैं। आज, 20 दिसंबर को, कच्चापाल के नए कैम्प में रोड निर्माण सुरक्षा में लगी डीआरजी नारायणपुर टीम पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया, जिसके परिणामस्वरूप दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को नारायणपुर जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है। यह घटना कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है, और विस्तृत जानकारी जल्द ही प्रदान की जाएगी।

 
और पढ़ें ...

समाज एवं महिलओं को बदनाम करने के लिए कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए

अपराध का पर्याय है कांग्रेस - गुरु खुशवंत

खुद अपराध करके अपराध बढ़ने की चिंता जताती है कांग्रेसी - नवीन मार्कंडेय 

समाज एवं महिलओं को बदनाम करने के लिए कांग्रेस को माफ़ी मांगनी चाहिए

रायपुर। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा अन्य विधायक उमेश पटेल, राम कुमार यादव, चतुरी नंद, कविता प्राण लहरे की उपस्थिति में बलौदा बाजार की आगजनी की घटना को कांग्रेस का शौर्य उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए कहना छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराध के पीछे विशेषकर बलौदा बाजार अग्निकांड में कांग्रेस की भूमिका की आत्म स्वीकृति है।
भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहिब ने पत्रकार वार्ता में कहा कि यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस अपराध की चिंता करने का दिखावा करती है और सभी मामलों में षड्यंत्र करके छत्तीसगढ़ की फिजा खराब करने का प्रयत्न करती है। कांग्रेस ने सामाजिक कार्यक्रम में असामाजिक तत्वों को घुसा कर समाज को बदनाम करने का षड्यंत्र किया अब फिर वह वही षड्यंत्र कर रही है इसके लिए उन्हें समाज से माफी मांगनी चाहिए। 
 उन्होंने कहा कि राजीव मितान क्लब बंद होने पर भूपेश बघेल का यह बयान की युवा खाली हो गए हैं इसलिए प्रदेश में बलात्कार और हत्या की घटनाएं व अपराध बढ़ रहे हैं।  
  शिक्षक दिवस के दिन बलौदा बाजार के हेड मास्टर पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के ऊपर पैसा ऐंठने का आरोप लगाकर आत्महत्या कर लेते हैं। सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता सामने आई थी। यह सारी घटना कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अपने गुण्डा तत्वों के जरिए कानून-व्यवस्था बिगाड़कर अराजकता और आतंक का जहर घोलने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपराध का पर्याय बन चुकी है।
आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाया गया है। उत्तरी जांगड़े ने बाकायदा बलौदाबाजार में लगभग 6 माह पहले हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा का हवाला देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उसी घटना की पुनरावृत्ति करने कहा है। कांग्रेस की इसी सभा में नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के पति और विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, भरे मंच से भाजपा के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते है। उसी मंच में कांग्रेस के चार अन्य विधायकों कविता प्राण लहरे, उमेश पटेल, राम कुमार यादव राठिया, पूर्व विधायक प्रकाश नायक की मौजूदगी में विधायक उत्तरी जांगड़े का यह बयान बलौदाबाजार की हिंसक घटना समेत कानून-व्यवस्था को चुनौती देते तमाम आपराधिक कृत्यों की आत्म-स्वीकृति है। कांग्रेस लगातार प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर मिथ्या प्रलाप कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि सुनियोजित तरीके से प्रदेश में बढ़ते अपराधों के पीछे कांग्रेस का षड्यंत्र ही काम कर रहा है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जबसे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सत्ता सम्हाली है, कांग्रेस के लोग यह हजम नहीं कर पा रहे हैं और रह-रहकर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को चुनौती देकर प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित करने के नित-नए षड्यंत्र रचने में लगे हैं। पिछले सालभर में अमूमन हर बड़े अपराध में कांग्रेसियों की संलिप्तता सामने आई है। दरअसल, कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियाँ बहाने में नहीं हिचक रही है। श्री मार्कंडेय ने कहा कि कांग्रेसी खुद अपराध करके अपराध बढ़ने की चिंता जताती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तरी जांगड़े के बयान को बेहद गंभीरता से ले रही है और उत्तरी जांगड़े समेत उस प्रदर्शन में मौजूद सभी विधायकों व कांग्रेस नेताओं की जवाबदेही तय करके कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने में प्रदेश की भाजपा सरकार कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

CG - दिल दहला देने वाली घटना : एक दूसरे के खून के प्यासे बने पति-पत्नी, दंपति ने एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, वजह जान रह जाएंगे हैरान...

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी के मदनपुर गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पती-पत्नी ने आपसी विवाद के चलते एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में पति बुरी तरह से झूलस गया, जबकि पत्नी भी आग में झुलस गई। घटना के वक्त आस-पास के लोगों ने तत्परता से आग बुझाई और दोनों को वाड्रफनगर सिविल अस्पताल पहुँचाया। पती की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद से दोनों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

CG : MSP प्लांट में भारी भरकम प्लेट गिरने से हुआ हादसा, मजदूर की मौत

रायगढ़ : रायगढ़ के एमएसपी स्टील एन्ड पावर प्लांट में गुरुवार को एक गंभीर हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है | इस हादसे के साथ ही जिले में प्लांट प्रबंधन की लापरवाही का एक औऱ मामला सामने आया है | रायगढ़ के जाम गांव में एमएसपी प्लांट में कार्यरत एक मजदूर नें काम के दौरान हुए हादसे में अपनी जान गंवा बैठा है | मिली जानकारी के मुताबिक रोलिंग मिल में भारी भरकम प्लेट गिरने से एक मजदूर को गंभीर हालत में रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था| लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गई| चक्रधर नगर पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही प्रकरण दर्ज कर मामले की जाँच में जुट गई है| बता दें कि रायगढ़ के प्लांटो में आए दिन हादसे हो रहे है औऱ इन हादसों में होने वाली मौत नें प्लांटो के सुरक्षा की पोल खोल के रख दी है| समय समय पर इन प्लांटो में जाँच कि आवश्यकता है लेकिन इस और किसी भी जिम्मेदार का ध्यान ही नहीं जाता है|

 
और पढ़ें ...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…दुर्ग-हटिया-दुर्ग के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में बदलाव, जानें वजह

दुर्ग :- रेलवे झांसी रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन में तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का काम होगा । इस वजह से निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 20 दिसंबर को रूट बदलकर मथुरा-बयाना-सोगरिया-रुठियाई जंक्शन-बीना होकर चलेगी।

दुर्ग हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस चलेगी मार्च तक : दुर्ग-हटिया-दुर्ग के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया है। हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल 27 दिसंबर तक चल रही थी। अब यह 28 मार्च तक चलेगी। हटिया-दुर्ग द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 मार्च और दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 मार्च तक चलेगी।

और पढ़ें ...

BREAKING : न्यायधानी नगर निगम के सभी 70 वार्डो की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, देखें वार्डवार पूरी लिस्ट

 बिलासपुर : बिलासपुर शहर सहित नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनावों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया के बाद से सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार दोपहर बाद नगर निगम बिलासपुर के सभी 70 वार्डो के आरक्षण की प्रकिया को कलेक्टर ने अपनी उपस्थिति में पूरी कराई। आरक्षण के बाद जो तस्वीरवसाफ हुई उसमें ओबीसी के लिए 18 सीट रिजर्व हुई है जिसमें 6 सीट महिलाओं के लिए है। इसके अलावा अनुसूचित जाति के लिए 11 सीटे है जिसमें महिला सीट 4 है।अनुसूचित जनजाति की 4 सीट आरक्षित हुई है जिसमें 1 सीट महिला के लिए सुरक्षित की गई है।

आरक्षण के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों की सूची के अलावा सामान्य यानी अनारक्षित 37 वार्डों की सूची भी प्रशासन ने जारी कर दी है। अनारक्षित में 12 महिलाएं और 25 मुक्त सीट हैं इसी तरह कुल 70 वार्डों में 23 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है और 47 वार्ड को मुक्त रखा गया है जहां महिला या पुरुष कोई भी चुनाव लड़ सकता है।

CG BREAKING : बिलासपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो की आरक्षण की प्रक्रिया पूरी, देखें वार्डवार पूरी लिस्ट

और पढ़ें ...

खदान में ब्लास्ट होते ही थर्राया स्कूल, दीवारों में आई दरारें, फिर जो हुआ...इलाके में दहशत का माहौल...!!

सक्ती। जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां जैजैपुर ब्लॉक के तहत आने वाली ग्राम पंचायत अकलसरा के स्कूली बच्चे दहशत में हैं। दरअसल, स्कूल से महज 500 मीटर की दूरी पर ही दो डोलोमाइट खदान संचालित हैं। यहां डोलोमाइट निकालने के लिए खदान संचालक अरविंद सोनी शासन द्वारा तय मानक से कहीं ज्यादा मात्रा में बारूद का इस्तेमाल कर ब्लास्ट करता है। ब्लास्ट से इतना ज्यादा कंपन होता है कि मानो स्कूल में भूकंप आ गया हो। इतना ही नहीं, ब्लास्ट के बाद कंकड़ स्कूल के बाहर खेल रहे बच्चों को लगते हैं। इस वजह से कई बार छात्र घायल हो चके हैं। 

इसके साथ ही ब्लास्ट की वजह से स्कूल की बिल्डिंग में दरार आ गई है। जानकारी के मुताबिक, गांववालों ने इस मामले की कई बार जिला प्रशासन को शिकायत की है। लेकिन, किसी भी जिम्मेदार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब इस स्कूल के बच्चे दहशत के साए में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में फिर एक हाथी की मौत...इस हाल में मिला नर हाथी का शव, मचा हड़कंप

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र से हाथी की मौत की खबर सामने आई है। जहां एक नर हाथी जंगल में मृत अवस्था में पाया गया है। हाथी का शव छतवा हरीहरपुर रोड के पास जंगल में मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है। डीएफओ सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। 

हाथी की मौत किस वजह से हुई है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटे हुए हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। 

और पढ़ें ...

BREAKING : घर में लगी भीषण आग, शादी के लिए रखे पांच लाख कैश और सोने की ज्वेलरी जलकर राख

दुर्ग : जिले से इस वक्त की बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां कृष्णा नगर वार्ड 8 धन्वंतरी स्कूल के पास एक मकान में आग लगने से लाखों का माल स्वाहा हो गया। जिस घर में आग लगी उनके घर पर शादी की तैयारियां चल रही थी। गुरुवार की दोपहर को पूरा परिवार शांतिभोज कार्यक्रम में गया था और पीछे से घर में आग लग गई पड़ोसियों ने घर वालों को सूचना दी तो वे मौके पर पहुंचे इससे पहले की फायर ब्रिगेड पहुंच पाता आसपास के लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया.

पांच लाख कैश जलकर खाक 

भिलाई के कृष्णा नगर में हीरामन साव के मकान में आग लग गई, हीरामन साव के परिवार में पांच लोग हैं वे सब्जी का व्यापार करते हैं, घर के सभी लोग शांति भोज कार्यक्रम में गए हुए थे, कुछ देर बाद पड़ोसियों ने सूचना दी कि घर पर आग गई है, सभी सूचना मिलते ही तत्काल वापस घर पहुंचे तो देखा कि पूरा मकान जल गया, घर का पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया, पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी, लेकिन उसके आने से पहले की आग बुझा ली गई.

आपको बता दें हिरामन के बेटे राहुल साव की शादी है और घर पर उसकी तैयारियां चल रही थी, एक दिन पहले बंधन बैंक से एक लाख 20 हजार रुपए लोन लिया था, शादी के खर्च के लिए पांच लाख रुपए कैश व सोने की ज्वेलरी भी घर पर रखी थी आगजनी से पूरा कैश भी जल गया,जला हुए कैश के अवशेष दिख रहे हैं.

और पढ़ें ...

Result 2024: छत्तीसगढ़ होमगार्ड पीईटी परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी, यहां क्लिक कर तुरंत करें चेक

CG Home Guard Result 2024: छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने सितंबर और अक्टूबर 2024 में आयोजित होम गार्ड फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। होम गार्ड के लिखित परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की आधिकारिक वेबसाइट https://firenoc.cg.gov.in/ पर देख सकते हैं। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 2,215 होम गार्ड पदों को भरा जाएगा। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

परिणाम कैसे डाउनलोड करें?
होम गार्ड फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट का परिणाम को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
1 आधिकारिक वेबसाइट firenoc.cg.gov.in पर जाएं।
2 अपने खाते में लॉग इन करें। पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
3 “होम गार्ड PET परिणाम” लिंक पर क्लिक करें।
4 अपना परिणाम डाउनलोड करें और उसे सेव करें।
5 भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम का प्रिंटआउट लें।
CG Home Guard Result 2024: लिखित परीक्षा दे सकेंगे चयनित उम्मीदवार
इस भर्ती के लिए सितंबर-अक्टूबर 2024 माह में होम गार्ड फिजिकल टेस्ट आयोजित किया था। फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट क्वालीफाइंग टेस्ट है। इस चरण को पास करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी नगर सैनिक भर्ती के लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ी! FIR के बाद जांच शुरू, जानिए क्या है पूरा मामला?
सीजी होमगार्ड रिजल्ट का अवलोकन
भर्ती संगठन का नाम – छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं
पद का नाम – होम गार्ड (नगर सैनिक)
रिक्त पद – 2215
सीजी होम गार्ड पीईटी रिजल्ट 2024 – जारी हुआ
आधिकारिक वेबसाइट – https://firenoc.cg.gov.in/

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा : गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही बोलेरो पलटी, 1 की मौत, 4 घायल

सूरजपुर। सूरजपुर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान बोलेरो वाहन पलट गई. इस घटना में 1 अधेड़ महिला की मौत हो गई और गर्भवती महिला समेत 4 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है.

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन गर्भवती महिला को भैयाथान से अस्पताल ले जा रहा था. इसी दौरान बसदेई चौकी क्षेत्र के सिरसी गांव के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में अधेड़ महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 को मामूली चोटें आई हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान ही अधेड़ महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं घायलों में से 2 को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है. जबकि गर्भवती महिला और अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है.

अस्पताल में अधेड़ महिला की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है.

और पढ़ें ...

बीजापुर में NIA की एंट्री: नक्सल मामलों में चार अलग -अलग इलाको में कर रही है छापेमारी

बीजापुर। बीजापुर में नक्सल मामलों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पर दबिश दी है. NIA की टीम आज सुबह 5 बजे से जिले के चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है.

इस ऑपरेशन में बीजापुर के भैरमगढ़, आवापल्ली, तररेम और अन्य इलाकों में NIA की रेड कार्रवाई जारी है. इससे पहले, NIA ने पालनार इलाके में दबिश देकर नक्सल सामग्री की बरामदगी की थी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था. NIA के इस अभियान से नक्सल गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इलाके में सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है.

और पढ़ें ...

"नोनी जोहार" राज्य स्तरीय कार्यक्रम में युवोदय दुर्ग स्वयं सेवकों की सहभागिता

छत्तीसगढ़ शासन, यूनिसेफ, एबीस (पहल), एग्रीकॉन कमेटी, एलायंस फॉर बिहेवियर चेंज, एकम फाउंडेशन और अन्य साझेदार संगठनों के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय "नोनी जोहार" कार्यक्रम में युवोदय दुर्ग जिला समन्वयक शशांक शर्मा, ब्लॉक समन्वयक मुकेश कुमार, प्रगति मोहबे, रामशरण सेन एवं पांच बालिका स्वयंसेविकाओं पूनम सरकार, फाल्गुनी रामटेके, नम्रता साहू, डिंपल देशमुख, प्रियंका निषाद ने भाग लिया। यह आयोजन बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनकी नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया। युवोदय की बालिका स्वयंसेविकाओं ने इस आयोजन में न केवल सक्रिय भागीदारी निभाई, बल्कि विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने लिंग समानता, मानसिक, स्वास्थ्य, नेतृत्व और मासिक धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित सत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिला समन्वयक और युवोदय कार्यक्रम के स्वयंसेवकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिले में उनके सतत् प्रयासों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दिए गए योगदान को मान्यता प्रदान करता है। कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां एवं एजेंडा बालिकाओं के संपूर्ण विकास और सशक्तिकरण पर केंद्रित था। पहले दिन परिचय सत्र  अभिषेक सिंह और सुश्री चेतना देसाई (यूनिसेफ इंडिया) द्वारा कराया गया। उम्मीदों भरी खत अभिनेता आकाश सोनी ने प्रेरक वक्तव्य प्रस्तुत किया। डि-स्ट्रेस विद ईज़ सुश्री विभूति दुग्गर ने तनाव प्रबंधन पर सत्र लिया। लिंग समानता सभी की जिम्मेदारी यूनिसेफ इंडिया की यूथ एडवोकेट सुश्री नाहिद आफरीन द्वारा, मानसिक स्वास्थ्य पर कहानियों की कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। क्रिकेट, समानता और मानसिक स्वास्थ्य क्रिकेटर  अजय जादव मंडल द्वारा सत्र लिया गया। माइंड मंत्रा चले मन की गलियों में  नितिन श्रीवास्तव द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा।"पीरियड्स पर बात करें" सुश्री विनीता पटेल ने मासिक धर्म के प्रति जागरूकता पर प्रकाश डाला। परिवर्तन की धुन गायिका सुश्री आरू साहू द्वारा सांगीतिक प्रस्तुति। कार्यक्रम के दूसरे दिवस में आज "फ्लाई हाई फ्रिस्बी फॉर इक्वैलिटी" कार्यक्रम में जलवायु और समानता पर केंद्रित संवादों और गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, पोषण, और स्थायी जीवनशैली पर ध्यान केंद्रित किया गया। टीम मंकी स्पोर्ट्स ने इस सत्र का नेतृत्व किया और खेल के माध्यम से समानता और सहयोग का संदेश दिया। सीजी एग्रीकॉन समिति की परियोजना समन्वयक, सुश्री मनीषा मोटवानी ने परिदृश्य योजना के माध्यम से सतत विकास के पहलुओं पर चर्चा की। पर्यावरणविद्  नितिन सिंघवी ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के व्यावहारिक कदम साझा किए।आईआईटी भिलाई के सीटीओ श्री विष्णु वैभव द्विवेदी ने सतत विकास के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। इक्वल अर्थ एक सितारे की जलवायु और समानता के लिए अपील मॉडल और अभिनेत्री सुश्री अनुरिटा झा ने जलवायु परिवर्तन और समानता पर अपने विचार साझा किए। यूनिसेफ इंडिया की पोषण विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा देशपांडे और एबीआईएस एक्सपोर्ट्स की उपाध्यक्ष डॉ. पौलोमी बनर्जी ने पोषण की महत्वपूर्ण भूमिकाओं पर चर्चा की।ब्रश फॉर चेंज एक स्वस्थ ग्रह के लिए कला चित्रकार सुश्री तमन्ना जैन ने अपनी कला के माध्यम से पर्यावरण संदेश प्रस्तुत किए। आईबी ग्रुप की निदेशक सुश्री तनाज़ अज़ीज़ ने स्थायी भोजन आदतों पर विचार साझा किए।यूनिसेफ इंडिया के एसबीसी सलाहकार श्री अभिषेक त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम की उपलब्धियां "नोनी जोहार" कार्यक्रम ने बालिकाओं को न केवल सशक्त बनाने का अवसर प्रदान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक विषयों पर जागरूकता को भी प्रोत्साहित किया। युवोदय दुर्ग की स्वयंसेविकाओं ने इस आयोजन में भाग लेकर जिले का गौरव बढ़ाया। यह कार्यक्रम बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और समाज में उनके नेतृत्व की भूमिका को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

और पढ़ें ...

CG - शिक्षक गिरफ्तार : शिक्षक की शर्मसार कर देने वाली करतूत, छात्राओं को गोद में उठाकर करते थे गंदी हरकत, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड

बलरामपुर। जिले में कलयुगी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली छात्राओं ने गंदी हरकत करते हुए बेड टच करने का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़ित छात्राओं की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं शिक्षा विभाग ने भी आरोपी को सस्पेंड कर दिया है।

ये पूरा मामला बलरामपुर के सनावल थाना क्षेत्र का है। यहां के आदिवासी छात्रावास में पढ़ने वाली कक्षा आठवीं की छात्राओं के साथ ही छेड़छाड़ का मामला पिछले दिनों सामने आया था। छात्राओं ने स्कूल के शिक्षक मो.शाहिद पर बैड टच करने का गंभीर आरोप लगाया था। छात्राओं का कहना बताया कि स्कूल के शिक्षक मो.शाहिद उन्हें गोद में उठाने के साथ ही बेड टच करते हुए उनकी गाल और पीठ पर चॉक से लिखते है। जब छात्राओं ने ये बात महिला टीचर को बताई, तब आरोपी टीचर ने धमकाते हुए बात को आगे नहीं बढ़ाने की धमकी दे दी। इसके बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी हॉस्टल वार्डन और स्कूल के हेडमास्टर से भी की।

लेकिन हेडमास्टर मो. इसराइल अली ने छात्राओं एवं टीचर्स की बैठक लेने के बाद पूरे मामले पर कोई एक्शन नही लिया गया। इसके बाद रविवार को जब छात्राओं के परिजन हॉस्टल में उनसे मिलने पहुंचे, तब छात्राओं ने उन्हे घटना की जानकारी दी। इस पूरे घटनाक्रम पर कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को परिजन फिर से स्कूल पहुंचे और छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। मामले के तूल पकड़ते ही रामानुजगंज बीईओं सदानंद कुशवाहा ने छात्राओं का बयान दर्ज किया। इसके बाद मंगलवार को बीईओं मामले की जांच के लिए स्कूल पहुंचे। जांच में हेडमास्टर मो. इसराइल अली ने 3 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जानकारी दी गयी। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद बीईओं ने परिजनों को दोषी शिक्षक के विरूद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।

और पढ़ें ...

CG: नक्सलियों ने मासूमों को बनाया ढाल, मुठभेड़ में 4 नाबालिगों को भी लगी गोली, सभी का उपचार जारी.....

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ में हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 40 लाख के 8 वर्दीधारी माओवादी मारे थे। इस घटना में 4 नाबालिग को भी गोलियां लगी है, जिससे चारों नाबालिग घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। 

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि 12 दिसम्बर को अबूझमाड़ के कलहाज़ा और डोंडरबेड़ा के जंगल पहाड़ में माओवादी और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 05 पुरुष व 2 महिला को मार गिराया गया. हथियार भी बरामद किया गया। इस मुठभेड़ में जवानों को ओडिशा स्टेट कमेटी सदस्य कार्तिक उर्फ दसरू का शव बरामद हुआ। उसके ऊपर 25 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। आईजी ने बताया कि नक्सल संगठन के मिलिशिया और ग्राम रक्षादल द्वारा वरिष्ठ नक्सल कैडर कार्तिक की जान बचाने के लिए माओवादियों ने नाबालिग और ग्रामीणों को मानव ढाल के रूप में उपयोग किया। साथ ही बताया कि माओवादियों द्वारा ग्रामीणों को सामान ढोने के लिए रखा गया था। मुठभेड़ के दौरान माओवादी इन्ही ग्रामीणों की आड़ लेकर जवानों पर फायरिंग कर रहे थे। फायरिंग में 4 ग्रामीण घायल होने की सूचना मिली है। घायल ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। आईजी ने बताया कि इस मुठभेड़ में अन्य माओवादियों के घायल होने की सूचना मिली है, जिनका इलाज जंगल में जारी है। 

वहीं इस मुठभेड़ को लेकर माओवादी संगठन के माड़ डिवीजन कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि 11 दिसम्बर की सुबह 11 बजे लेकावेडा के पेंदा खेती में ग्रामीण आदिवासी काम कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने घेरकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 5 ग्रामीण मारे गए। वहीं कुम्मम में PLGA की एक छोटी पेशेंट टीम मौजूद रही, जिसमें बीमारी की अवस्था में बिना हथियार के निहत्थे रहे कार्तिक उर्फ दशरू को जिंदा पकड़कर पुलिस द्वारा मारने का आरोप लगाया है। 

 
और पढ़ें ...

एसपी ने किया 186 पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें आदेश...

 अंबिकापुर :- सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बड़ी संख्या में उपनिक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्ष का किया तबादला

और पढ़ें ...

Transfer : हाईकोर्ट ने कई सिविल जजों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिविल जजों के तबादला और प्रमोशन का आदेश जारी किया है। जारी आदेश में रायगढ़ के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज संतोष कुमार आदित्य को बिलासपुर जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का डायरेक्टर बनाया गया हैं। जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सिराजुद्दीन कुरैशी को बिलासपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।

5 सेशन जजों के तबादले

कुल 5 सेशन जजों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 40 सिविल जजों का ट्रांसफर भी कर दिया गया है। 42 सीनियर सिविल जज जो सीजेएम रैंक के थे, उन्हें प्रमोट कर डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशन जज बनाया गया है। प्रमोशन के साथ इनका तबादला भी कर दिया गया है।

 

और पढ़ें ...

BIG ACCIDENT : साईन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में 12वीं के छात्र की मौत, दोस्त घायल

कोरबा : जिले के दर्री थानांतर्गत बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। एनटीपीसी जवाहर गेट के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद साइन बोर्ड से टकरा गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र की मौत हो गई. जबकि उसका साथी गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का दौर जारी है। मंगलवार की रात करीब दस बजे दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी जवाहर गेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था, कि बाइक साईन बोर्ड के भीतर घुस गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र ईश्वर वैष्णव का सिर फट गया, अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं उसका साथ गंभीर रुप से घायल हो गया, सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। दोनों अयोध्यापुरी के निवासी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

BREAKING: ट्रक और ट्रेलर में हुई जबरदस्त भिडंत, हादसे में 2 की मौत, देखें खौफनाक मंजर

कोरबा : कोरबा जिला हादसों की नगरी बन चुका है,जहां रोजाना हादसे हो रहे हैं और इस हादसे में बेकसूर लोगों की जानें जा रही है। पाली थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर डुमरकछार के पास ट्रक और ट्रेलर के मध्य जबरदस्त भिडंत हाग गई।

हादसे में ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत हो गई। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे यह हादसा हुआ। ट्रेलर में फंसे दोनों के शवों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

कोरबा में पाली थानांतर्गत बुधवार की तड़के पांच बजे जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डुमरकछार के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे के दौरान ट्रेलर सवार चालक और परिचालक की मौत पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है,कि दोनों ही वाहन के चालक बिलासपुर की तरफ जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। वाहन की तेज गति को हादसे की वजह बताई जा रही है। यह बात भी सामने आई है, कि ओवरटेक करने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। दोनों मृतक आपस में भाई थे। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है,जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। हादसे दौरान दोनों की लाश ट्रेलर में घंटो फंसी रही जिन्हें काफी मशक्कत के बाद क्रेेन और कटर के माध्यम से बाहर निकाला गया।

और पढ़ें ...

CG: अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई जारी, 14 वाहन जप्त

बिलासपुर : अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

टीम ने सिरगिट्टी, चकरभाठा, बोदरी, पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी और अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान अवैध खनिज परिवहन करने पर 14 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। इनमें अवैध रेत परिवहन के 8, डोलोमाइट के 1, गिट्टी के 4 और मुरूम व मिट्टी के 1 मामला शामिल है। सभी वाहनों को थाना चकरभाठा, थाना पचपेड़ी और खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है।

खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की ओर से यह कार्रवाई लगातार जारी है। इसके साथ ही वन विभाग भी अपने क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों में कार्रवाई कर रहा है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

बलरामपुर : आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कटारा के द्वारा आम निर्वाचन हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न दायित्वों के लिए ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। विगत दिवस प्रथम चरण में 16 दिसम्बर 2024 को कलेक्टर के मार्गदर्शन में संयुक्त जिला कार्यालय के सभा कक्ष में प्रशिक्षण आयोजित किया गया था।

इस दौरान प्रशिक्षण में एडीपीओ मनोहर लाल जयसवाल, जिला मिशन समन्वयक रामप्रकाश जयसवाल,  तहसीलदार पूनम रश्मि तिग्गा, व्याख्याता अंजू गुप्ता अनुपस्थित थे। जिसके लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) शशि चौधरी के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए  है।

 
और पढ़ें ...

विधान सभा के रजत जयंती वर्ष में ‘स्मृतियां’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ

छत्तीसगढ़ विधान सभा के ‘‘रजत जयंती वर्ष’’ के उपलक्ष्य में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आज विधान सभा परिसर में ‘‘स्मृतियां’’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

प्रदर्शनी के शुभारंभ के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित मंत्रियों एवं विधायकों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव  दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे ।

छायाचित्र प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के 25 वर्षों के ऐतिहासिक सफर के महत्वपूर्ण अवसर के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। छायाचित्रों की इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधान सभा के आरंभ से लेकर वर्तमान तक विशिष्ट अतिथियों के छत्तीसगढ़ विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रमों में आगमन एवं अन्य महत्वपूर्ण अवसरों के छायाचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे वर्ष भर विधान सभा परिसर में लगी रहेगी। प्रदर्शनी स्थल पर नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधान सभा भवन के ‘‘मॉडल’’ को भी प्रदर्शित किया गया है।

और पढ़ें ...

Breaking: ACB की बड़ी कार्रवाई, तहसील कार्यालय में कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पिथौरा। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में आज महासमुंद जिले में ACB ने तहसील कार्यालय में छापा मारा. इस दौरान कानूनगो अधिकारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला पिथौरा तहसील कार्यालय का है. इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय समेत प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजू चौहान की शिकायत पर ACB की टीम ने कार्रवाई की है. शिकायत में कानूनगो अधिकारी माईकल पीटर द्वारा काम के बदले रिश्वत मांगने की बात कही गई थी. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ACB ने पिथौरा तहसील कार्यालय में छापा मारा और माईकल पीटर को रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया. एसीबी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और रिश्वरखोर अधिकारी से पूछताछ की जा रही है.

और पढ़ें ...

CG - बैंक के चार अफसर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस बड़े कांड की वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला...!!

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में स्टेट बैंक आफ इंडिया में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पुलिस ने SBI बैंक के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा कबीरधाम में हुआ है, जिसके बाद अब अन्य बैंकों में भी जांच शुरू हो सकती है। अधिकारियों पर आरोप है कि, वे बंद पड़े खातों को दोबारा एक्टिवेट करके लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा किया है। खाताधारकों के परिजनों को जब इस फर्जीवाड़े का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।   

बताया जा रहा है कि बोड़ला SBI बैंक के चार अधिकारी ब्रांच में संचालित मृतकों के सालों से बंद पड़े हुए खातों को फर्जी तौर तरीके से एक्टिवेट किया था। यही नहीं मृतकों के खातों से लाखों रुपये की हेराफिरी भी की गई है। वहीं खाताधारकों के रिश्तेदार सालो बाद बैंक गए तब उन्हें फर्जीवाड़ा का पता चला कि, उनके परिजन के खातों की राशि निकाल ली गई है। मामले की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कि, जो बैंक खाता सालों से बंद पड़े रहते हैं उसकी राशि आरबीआई के पास चली जाती थी। जिसे बैंक के अधिकारी चालाकी से खाते को पुनः एक्टिव कर उसमें की राशि आहरण कर लेते थे। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने तुरंत SBI बैंक के चार अधिकारियों को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। आज 17 दिसंबर 2024 को आरोपी संजय प्रकाश जरीके, सूरज शर्मा, निशांत कुमार और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

 
और पढ़ें ...

CG - हैवानियत की हदे पार : दरिंदे ने पहले लड़की को मुंह पर काटा, मारी जोरदार ईंट, फिर किया ये खौफनाक कांड

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक दरिंदें ने अपनी हवस की प्यास बुझाने के लिए पहले युवती के मुंह पर काटा। उसके बाद उसे पर ईंट से हमला किया। फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित युवती जैसे-तैसे पुलिस थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि युवती किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

24 साल की युवती ने बताया, मैं यहां किराए से रहती हूं। 14 दिसंबर की शाम को मैं दैनिक कर्म करने गई थी। इस दौरान बिहारी नाम का शख्स पीछे से आ गया। उसने जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़ा। वह मुझे घसीटकर खाली जगह ले गया। मैंने जब चिल्लाने की कोशिश की तो उसने मेरे चेहरे पर काटा। उसने मुझे ईंट से पीटा। इसके बाद उसने मेरा रेप किया। रेप के बाद बिहारी मुझे वहीं फेंककर भाग गया। मैं जैसे-तैसे अपने कमरे पर पहुंची। 

पुलिस ने युवती की शिकायत पर अपराध क्रमांक 743/24 धारा 64(1), 115(2) बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया। इस दौरान पता चला कि आरोपी पर अपराध सिद्ध हो रहा है। पुलिस ने तत्काल आरोपी की घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में रिश्ते शर्मसार : बड़े पिता ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

 सरगुजा. रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 साल की मासूम के साथ बड़े पिता ने हैवानियत की सारी हदे पार कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. यह घटना अंबिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक, काम की तलाश में शहर से बाहर गए पिता ने अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को रिश्ते में लगने वाले बड़े भाई के घर छोड़ कर गए थे. इधर बड़े भाई ने रिश्ते को शर्मसार कर रिश्ते में बेटी लगने वाली 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

दो दिन के बाद जब मासूम के पिता अपनी बेटी को लेने बड़े भाई के घर पहुंचे तो मासूम ने रोते बिलखते अपने पिता को अपने साथ हुई आप बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने गांधीनगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है.

और पढ़ें ...

CG : IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत, शरीर के उड़े चिथड़े

बस्तर। जिले में नक्सलियों की एक और नापाक करतूत सामने आयी है, यहां इंद्रावती नदी पार IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। धमाका इतना जोर का था कि ग्रामीण के पैर समेत अन्य अंगों के चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से IED प्लांट किया था, लेकिन चपेट में युवक आ गया। मामला बारसूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मामला बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर बसे कोशलनार-2 गांव है। सोमवार को इसी गांव का रहने वाला मनारू अकाली (35) पहाड़ की तरफ लकड़ी लेने के लिए गया हुआ था। लौटते समय एक पेड़ के नीचे ठहरने के लिए पहुंचा था, तभी धमाका हो गया। जब जोर का धमाका हुआ। ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद धमाके की आवाज सुनकर जंगल-पहाड़ की तरफ मौजूद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही मौके से शव उठाकर गांव लेकर आए। यह मामला बीजापुर जिले का है, लेकिन सरहदी थाना दंतेवाड़ा जिले के बारसूर का है। बीजापुर ASP चंद्रकांत गवर्णा ने कहा कि, IED ब्लास्ट की जानकारी मिली है। ये नक्सलियों की कायराना करतूत है। मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

CG : डिप्टी कलेक्टर की कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, सवार युवक की मौके पर मौत

बालोद: जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है है, यहां डौंडी थाना क्षेत्र अंतरगर्त मर्चुरी के पास डिप्टी कलेक्टर की कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय अलख राम के रूप में हुई, जो ग्राम बोगर, भानुप्रतापपुर का निवासी था। हादसा तब हुआ जब डौंडी विकासखंड के रहने वाले डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके जो बीजापुर में नियुक्त हैं। डिप्टी कलेक्टर की गाड़ी से ड्राइवर आज उनके माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले गया था, जहां से वापस लौटते वक्त विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा इतना भयंकर था कि सार से टक्कर के बाद बाइक गाड़ी के सामने इंजिन के पास जाकर फंस गई थी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान मौके पर राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 
और पढ़ें ...

CG - नक्सलियों की कायराना हरकत, जंगल में लकड़ी बीनने गई ग्रामीण महिला आई IED की चपेट में, हुई मौत.....

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के में नक्सलियों की खौफनाक साजिश का असर देखने को मिला है। कौशलनार में नक्सलियों के प्लांट किये गए आईईडी के विस्फोट होने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। वहीं एक पांच लाख की इनामी नक्सली और LOS कमांडर हड़मे ने दंतेवाड़ा पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। 

कौशलनार में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण महिला की मौत हो गई है। घटना बारसूर थाना क्षेत्र के कोहकाबेड़ा इलाके की है, जहां 35 वर्षीय मनारु अकाली लकड़ी बीनने के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गई। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव रॉय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह प्रेशर IED था, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। 

और पढ़ें ...

CG - सरकारी स्कूल की छत में सुबह-सुबह दिखा भयानक नजारा, स्थानीय लोगों को बुलानी पड़ी पुलिस, फिर जो हुआ......

आरंग। रायपुर में सरकारी स्कूल में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सरकारी स्कूल की छत पर एक युवक ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली। स्थानीय लोगों ने आज सुबह जब स्कूल की छत में साड़ी के फंदे में युवक की लाश लटकते देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले के जांच में जुटी हुई है। 

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतक विक्रम खंडेलवाल, पिता गजानन खंडेलवाल (उम्र 32 वर्ष) रोजी मजदूरी का काम करता था। युवक अपनी पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहता था। विक्रम की 3 बेटी और 1 बेटा है। युवक नशे का आदि था और उसके अंदर चिड़चिड़ाहट भरी रहती थी। 

घटना की सूचना पर आरंग की पुलिस भी मौके पर पहुंची। टीम मृतक की पत्नी और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही गांव के लोगों से भी युवक और उसके परिजनों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस सभी पहलू की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

प्राथमिक शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों की विशेष कार्यशाला आयोजित

जिले के माकड़ी आकांक्षी ब्लॉक में जनपद पंचायत सभागार में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में चिन्हित 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच , सचिवों और 35 प्राथमिक शालाओं के प्रधानपाठक व शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा में गुणवत्ता सुधार लाने के लिए ग्राम पंचायत, समुदाय और शिक्षकों के बीच सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना था। इस पहल में पंचायत प्रतिनिधियों और शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की।
प्रशिक्षण सत्र में शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु रणनीतियाँ, कार्यशाला में स्कूल मैनेजमेंट कमिटी और बिल्डिंग ऐज लर्निंग ऐड और लाइब्रेरी व टीचर्स लीड 100 दिवसीय लर्निंग प्रोग्राम जैसे शिक्षण उपकरणों के प्रभावी उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को एल.एस.डी.जी. की 9 प्रमुख थीमों पर प्रशिक्षण दिया गया, जिससे ग्राम पंचायतों में प्राथमिक शिक्षा सुधार योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू किया जा सके। प्रतिभागियों ने शिक्षा सुधार के लिए समुदाय की भागीदारी और बच्चों के समग्र विकास के लिए सामूहिक योजनाएं तैयार की। प्रतिभागियों ने प्राथमिक शिक्षा में सुधार के लिए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बेहतर समन्वय और ठोस कार्ययोजनाओं को अपनाने पर बल दिया।
इस कार्यशाला का आयोजन पिरामल फाउंडेशन (एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव टीम) के सहयोग से किया गया। कार्यशाला में जनपद सीईओ गजेंद्र ध्रुव, आकांक्षी ब्लॉक फेलो, पिरामल फाउंडेशन की टीम केगांधी फेलो मो. फ़वास, प्रोग्राम लीडर ऋचा गुप्ता और  प्रदीप राव डिस्ट्रिक्ट लीड) ने प्रशिक्षण दिया।
यह कार्यशाला पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षकों और समुदाय के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। जो आकांक्षी ब्लॉक से महत्वाकांक्षी की और लेकर जायेगी।

और पढ़ें ...

नगरीय निकायों में महापौर और अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय, जल्द लागू होगी आचार संहिता

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। जहां राजनीतिक दल उम्मीदवारों को लेकर रणनीति बना रहे हैं, वहीं प्रशासन ने महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन के निर्देशानुसार संबंधित जिलों के कलेक्टरों को 20 दिसंबर तक आरक्षण प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद जल्द ही आचार संहिता लागू होने की संभावना है।

इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लगाई जाएगी। वहीं, निकाय चुनाव को लेकर खासकर नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं में अध्यक्षों के आरक्षण को लेकर भाजपा-कांग्रेस के नेता अपने-अपने आंकलन बताने लगे हैं। हालांकि किस नगर निगम में महापौर की सीट किस वर्ग के लिए और नगर पालिकाओं में अध्यक्षों की सीट किस वर्ग के खाते में जाएगी ये तो आरक्षण के बाद ही पता चलेगा।

इस सप्ताह आरक्षण, दावेदार आएंगे सामने
चर्चा है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में आरक्षण की पूरी प्रक्रिया इस सप्ताह 20 दिसंबर तक हो जाएगी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लगाई जाएगी। (Chhattisgarh News) आरक्षण के बाद जिस वर्ग के लिए सीट आरक्षित होगी, उनके दावेदारों की फौज सामने आएगी। टिकट के दावेदार पार्टी में अपनी दावेदारी ठोकने के साथ सियासी जुगत भी बिठाने की जोर आजमाइश करते दिखेंगे।

रायपुर: अभी अनारक्षित, इस बार- ओबीसी या महिला सामान्य की चर्चा।
भिलाई: अभी अनारक्षित, इस बार – ओबीसी की चर्चा।
दुर्ग: अभी अनारक्षित , इस बार – अनारक्षित महिला या ओबीसी की चर्चा।
बिलासपुर: अभी अनारक्षित, इस बार- ओबीसी की चर्चा।
बिरगांव: अभी अनारक्षित, इस बार- ओबीसी महिला की चर्चा।
जगदलपुर: अभी अनारक्षित महिला, इस बार- ओबीसी या सामान्य की चर्चा।
चिरमिरी: अभी अनारक्षित महिल, इस बार- ओबीसी की चर्चा।
रायगढ: अभी एससी महिला, इस बार- एससी की चर्चा।
भिलाई चरौदा: अभी एससी , इस बार- एससी महिला की चर्चा।
रिसाली : अभी ओबीसी महिला, इस बार- एससी की चर्चा।
अंबिकापुर: अभी एसटी- इस बार एसटी महिला की चर्चा।
कोरबा: अभी ओबीसी , इस बार सामान्य की चर्चा।
धमतरी: अभी ओबीसी, इस बार सामान्य की चर्चा।
राजनांदगांव: अभी ओबीसी महिला- इस बार सामान्य की चर्चा।
सामान्य सीट परओबीसी व जनरल की दावेदारी

जिस नगर निगम और नगरपालिका में सीट सामान्य यानी अनारक्षित होगी, उस पर सामान्य वर्ग के अलावा ओबीसी वर्ग के नेता भी अपनी दावेदारी करने लगेंगे। वहीं एससी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षित होने पर इन्ही दोनों वर्ग के नेता ही अपनी दावेदारी ठोक पाएंगे। (Chhattisgarh News) फिलहाल निकायों में अभी आरक्षण तक सियासत कड़ाके की ठंड की तरह ठंडी है। आरक्षण के बाद ही कड़ाके की ठंड में निकायों की सियासत उफान मारने लगेगी।

और पढ़ें ...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा ने पूर्व राज्यसभा सदस्य स्व. गोपाल व्यास के परिजनों से की मुलाकात

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री  जेपी नड्डा ने अपने एक दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास के निवास पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे।

केन्द्रीय मंत्री  नड्डा ने श्री व्यास के योगदान को स्मरण किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और देश सेवा के लिए समर्पित था। उनकी स्मृति हमेशा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। ज्ञात हो कि हाल ही में स्वर्गीय  गोपाल व्यास का निधन हो गया था।

और पढ़ें ...

डबल इंजन की सरकार में मिल रहा डबल फायदा: केन्द्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जनादेश परब में घोषणा की कि अब से हर साल 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक ’जनादेश परब’ के रूप में मनाया जाएगा। आने वाले वर्ष में छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। राज्य निर्माता भारत रत्न अटलजी का यह शताब्दी वर्ष भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। श्री साय ने कहा कि अटलजी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश में सड़कों का जाल बिछाया। उसी से प्रेरणा लेकर हम अपने रजत जयंती वर्ष में अधोसंरचना विकास को  प्राथमिकता में रखेंगे। उसके बाद के तीन वर्षों में भी हम अलग-अलग थीम पर काम करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनादेश परब को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले साल किसान भाइयों के खाते में आपकी डबल इंजिन की सरकार ने 49 हजार करोड़ रुपए डाले हैं। हमने अपने शुरूआती तीन महीनों में ही प्राथमिकता के साथ महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की माताओं-बहनों को देना आरंभ किया। 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की अब तक 10 किश्तों में 6,530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। पहली तारीख को हम यह राशि भेज देते हैं और जैसे ही माताओं-बहनों के खाते में राशि आती है उनका चेहरा गर्व से खिल जाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जो रामराज्य के मूल्य हैं, वहीं हमारे लिए सुशासन के मूल्य हैं। हमने प्रशासन के हर स्तर पर सुशासन को सुनिश्चित किया है। हमने सुशासन के मूल्यों को सिस्टम में शामिल करने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया। सुशासन के लिए पारदर्शिता सबसे आवश्यक है और इसके लिए डिजिटल गवर्नेंस शुरू कराया है। लालफीताशाही को दूर करने हमने ई-आफिस प्रणाली आरंभ की है। इसमें डिजिटल माध्यम में नोटशीट आगे बढ़ती है। इससे समय-सीमा भी तय होती है और जवाबदेही भी तय हो जाती है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा के विकास के बगैर छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। हमने वनोपज संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए काम किया है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि हमने 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए कर दी। जनजातीय गौरव दिवस के दिन हमने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण हम कर रहे हैं। कांगेर घाटी के गांव धुड़मारास को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने दुनिया के 20 चुनिंदा गांवों में शामिल किया है। बस्तर और छत्तीसगढ़ विश्व पर्यटन के मानचित्र में आ गए हैं। सरगुज़ा संभाग भी विश्व के पर्यटन नक्शे में स्थान बना रहा है। अभी-अभी जशपुर के मधेश्वर पहाड़ शिवलिंग को विश्व में सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।

उन्होंने  कहा कि गुरु घासीदास तमोर पिंगला को हमने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनाया है। इससे इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सरगुजा और बस्तर में एयर कनेक्टिविटी आरंभ होने से इन क्षेत्रों में तेजी से विकास के साथ ही यहां अब देश-विदेश से पर्यटकों के पहुंचने की राह खुल गई है। मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आगामी दो सालों में प्रदेश का सड़क नेटवर्क विकसित देशों की तरह हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सबसे बड़ी सफलता माओवादी मोर्चे पर मिली है। एक साल पहले किसी के लिए यह सोचना भी कठिन था कि माओवाद के नासूर को नष्ट किया जा सकता है। एक साल में 2 सौ से अधिक माओवादियों को मार गिराया। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से माओवाद की जड़ से मुक्त हुए गांवों में पुनः विकास की रोशनी पहुंची है। हमने नई उद्योग नीति तैयार की है, जिसमें अगले पांच सालों में ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश के माध्यम से पांच लाख रोजगार सृजित करेंगे। हमने शासकीय सेवाओं में हजारों पदों में भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा को बस्तर के कलाकारों द्वारा बेल मेटल से निर्मित अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक द्वारा राज्य शासन की योजनाओं पर रेत से तैयार की गई कृति का प्रदर्शन किया गया।

विधायक  किरण सिंह देव ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण दिया। उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन सहित मंत्रिमण्डल के सभी सदस्य, विधायकगण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनादेश परब में घोषणा की कि अब से हर साल 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक ’जनादेश परब’ के रूप में मनाया जाएगा। आने वाले वर्ष में छत्तीसगढ़ के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। राज्य निर्माता भारत रत्न अटलजी का यह शताब्दी वर्ष भी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की। श्री साय ने कहा कि अटलजी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश में सड़कों का जाल बिछाया। उसी से प्रेरणा लेकर हम अपने रजत जयंती वर्ष में अधोसंरचना विकास को  प्राथमिकता में रखेंगे। उसके बाद के तीन वर्षों में भी हम अलग-अलग थीम पर काम करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जनादेश परब को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले साल किसान भाइयों के खाते में आपकी डबल इंजिन की सरकार ने 49 हजार करोड़ रुपए डाले हैं। हमने अपने शुरूआती तीन महीनों में ही प्राथमिकता के साथ महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की माताओं-बहनों को देना आरंभ किया। 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की अब तक 10 किश्तों में 6,530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। पहली तारीख को हम यह राशि भेज देते हैं और जैसे ही माताओं-बहनों के खाते में राशि आती है उनका चेहरा गर्व से खिल जाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जो रामराज्य के मूल्य हैं, वहीं हमारे लिए सुशासन के मूल्य हैं। हमने प्रशासन के हर स्तर पर सुशासन को सुनिश्चित किया है। हमने सुशासन के मूल्यों को सिस्टम में शामिल करने सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया। सुशासन के लिए पारदर्शिता सबसे आवश्यक है और इसके लिए डिजिटल गवर्नेंस शुरू कराया है। लालफीताशाही को दूर करने हमने ई-आफिस प्रणाली आरंभ की है। इसमें डिजिटल माध्यम में नोटशीट आगे बढ़ती है। इससे समय-सीमा भी तय होती है और जवाबदेही भी तय हो जाती है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर और सरगुजा के विकास के बगैर छत्तीसगढ़ के विकास के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। हमने वनोपज संग्राहकों की आय बढ़ाने के लिए काम किया है। तेंदूपत्ता संग्रहण की राशि हमने 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर साढ़े 5 हजार रुपए कर दी। जनजातीय गौरव दिवस के दिन हमने राज्य के बैगा, गुनिया, सिरहा आदि को पांच-पांच हजार रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बस्तर में पर्यटन कॉरिडोर का निर्माण हम कर रहे हैं। कांगेर घाटी के गांव धुड़मारास को संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन ने दुनिया के 20 चुनिंदा गांवों में शामिल किया है। बस्तर और छत्तीसगढ़ विश्व पर्यटन के मानचित्र में आ गए हैं। सरगुज़ा संभाग भी विश्व के पर्यटन नक्शे में स्थान बना रहा है। अभी-अभी जशपुर के मधेश्वर पहाड़ शिवलिंग को विश्व में सबसे बड़ी प्राकृतिक प्रतिकृति के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है।

उन्होंने  कहा कि गुरु घासीदास तमोर पिंगला को हमने देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व बनाया है। इससे इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। सरगुजा और बस्तर में एयर कनेक्टिविटी आरंभ होने से इन क्षेत्रों में तेजी से विकास के साथ ही यहां अब देश-विदेश से पर्यटकों के पहुंचने की राह खुल गई है। मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आगामी दो सालों में प्रदेश का सड़क नेटवर्क विकसित देशों की तरह हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सबसे बड़ी सफलता माओवादी मोर्चे पर मिली है। एक साल पहले किसी के लिए यह सोचना भी कठिन था कि माओवाद के नासूर को नष्ट किया जा सकता है। एक साल में 2 सौ से अधिक माओवादियों को मार गिराया। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से माओवाद की जड़ से मुक्त हुए गांवों में पुनः विकास की रोशनी पहुंची है। हमने नई उद्योग नीति तैयार की है, जिसमें अगले पांच सालों में ढाई लाख करोड़ रुपए के निवेश के माध्यम से पांच लाख रोजगार सृजित करेंगे। हमने शासकीय सेवाओं में हजारों पदों में भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा को बस्तर के कलाकारों द्वारा बेल मेटल से निर्मित अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट श्री सुदर्शन पटनायक द्वारा राज्य शासन की योजनाओं पर रेत से तैयार की गई कृति का प्रदर्शन किया गया।

विधायक श्री किरण सिंह देव ने कार्यक्रम में स्वागत भाषण दिया। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस और बिहार के कैबिनेट मंत्री श्री नितिन नवीन सहित मंत्रिमण्डल के सभी सदस्य, विधायकगण और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

BREAKING : वन रक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए युवक की मौत, मचा हड़कंप

कोरबा : छत्तीसगढ़ में एकबार फिर भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए युवक ने अपनी जान गवा दी है। कोरबा में चल रहे वन रक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए एक अभ्यर्थी की दौड़ने के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने युवक जांजगीर जिला से कोरबा पहुंचा हुआ था। सुबह के वक्त भर्ती परीक्षा में शामिल होकर युवक दौड़ लगाने के दौरान अचानक गिरने के बाद बेहोश हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कोतवाली थानांतर्गत इंदिरा स्टेडियम का है। आपको बता दे कोरबा में चल रहे वन रक्षक भर्ती की परीक्षा वन विभाग द्वारा प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में लिया जा रहा है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए जांजगीर चांपा जिले के बाना परसाही से सुखसिंह कंवर नामक युवक पहुंचा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह परीक्षा में शामिल होने के लिए उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरीडीह स्थित अपने रिश्तेदार के घर आकर रुका हुआ था। आज सुबह भर्ती प्रक्रिया के दौरान वह अन्य अभ्यर्थियों के साथ दौड़ लगा रहा था।

इसी दौरान अचानक सुखसिंह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा। इस घटना के बाद आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रथम दृष्टया इस घटना को लेकर युवक की मौत हृदयाघात से होने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग पचंनामा की कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पायेगी।

और पढ़ें ...

आज से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री शाह, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Amit Shah in Chhattisgarh: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. यहां वे नक्सल प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे. इस दौरान नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. साथ ही जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में और सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आइए जानते हैं गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

छत्तीसगढ़ दौरे का पूरा कार्यक्रम...
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात करीब 11 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. कल यानी 15 दिसंबर को रायपुर में पुलिस प्रेसिडेंट कलर अवार्ड में शामिल होगें. इसके बाद दोपहर में बस्तर के लिए रवाना होंगे. यहां बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे. गृहमंत्री शाह कानून व्यवस्था पर भी बैठक कर सकते हैं

छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान गृहमंत्री शाह शहीद जवानों के दो परिवारों से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा सरेंडर करने वाले नक्सलियों से भी मुलाकात करेंगे. इस दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से बातचीत  करेंगे. यहां जवानों से भी मिलेंगे. जानकारी के मुताबिक, गृहमंत्री शाह सुरक्षाबल के जाबाज जवानों से मुलाकात कर जवानों के साथ डिनर करेंगे. वे सीआरपीएप कैंप में रात्रि विश्राम भी कर सकते हैं.

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा
केंद्रीय मंत्री शाह नक्सल प्रभावित क्षेत्रों क्षेत्रों का दौरा करेंगे और नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. इस दौरान आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनर्वास और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति का जायजा भी लेंगे. 16 दिसंबर को गृहमंत्री शाह जगदलपुर में नक्सल अभियानों में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनके स्वजन व हिंसा में जान गंवाने वाले लोगों के फैमिली से मुलाकात करेंगे.

2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का दावा
गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर गंभीर है. इसलिए केंद्रीय मंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा नक्सलवाद को खत्म करने को लेकर अहम माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने पिछले दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ से 2026 तक नक्सलवाद खत्म होने का दावा किया था. इस दौरे के दौरान वे बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करेंगे. अमित शाह के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं. 

 
और पढ़ें ...

CG : दक्षिण बस्तर में नक्सलियों का आतंक जारी, मुखबिर होने के शक में एक युवक को उतारा मौत के घाट

सुकमा: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संभावित बस्तर दौरे से पहले दक्षिण बस्तर में नक्सलियों का आतंक जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले में पुलिस मुखबिर के शक में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र की है। दरअसल चिंतागुफा थाना क्षेत्र के कहर दुलेड़ गांव निवासी मड़कम हड़मा की बीती रात पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह युवक का शव गांव के नजदीक बरामद हुआ। नक्सलियों ने हत्या के बाद गांव में दहशत फैलाने के इरादे से 123 मोबाइल फोन भी जब्त कर अपने साथ ले गए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

 
और पढ़ें ...

नई औद्योगिक नीति से भारत का इंडस्ट्रीयल हब बनेगा छत्तीसगढ़ – सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर : नई औद्योगिक नीति के माध्यम से छत्तीसगढ़ को भारत का इंडस्ट्रीयल हब बनाने की दिशा में हमारी सरकार प्रयास कर रही है। इस नीति के तहत क्षेत्रीय आर्थिक विकास, रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण एवं औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया है। आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया इकॉनोमिक कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने ऑनलाइन जुड़ कर यह बात कही।

मुख्यमंत्री  साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के जनजातीय और पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों में छत्तीसगढ़ में पांच लाख नौकरियां सृजित की जाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन सहित कई अन्य सहायता दी जा रही है, जिसके तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार उपलब्ध कराने पर उद्योगों को उनके वेतन का 40 प्रतिशत तक सब्सिडी के रूप में प्रतिपूर्ति की जायेगी। इस नीति के तहत बस्तर में उद्योग लगाने पर स्थायी पूंजी निवेश अनुदान के तहत उद्योगों को 45% तक की सहायता दी जाएगी। वहीं, एसजीएसटी प्रतिपूर्ति के तहत अगले 10 सालों तक पूंजी निवेश का 150 प्रतिशत तक एसजीएसटी वापस भी किया जाएगा। नई नीति के तहत उद्योगों को स्टांप ड्यूटी और बिजली शुल्क में छूट, साथ ही 10 और तरह के निवेश प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री  साय ने बताया कि बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट की सहायक इकाइयों के लिए 118 एकड़ का नया औद्योगिक क्षेत्र भी स्थापित किया जा रहा है। इससे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहन मिलेगा।

 साय ने कहा नई उद्योग नीति में निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 को शामिल किया गया है। इससे वे एक ही जगह पर कई विभागों का क्लीयरेंस प्राप्त कर सकते हैं। यह नीति प्रदेश में एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देने वाली नीति है। हम इस नीति में ग्रीन इंडस्ट्रीज और टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार एवं संचालक प्रभात मलिक ने नया रायपुर और नई उद्योग नीति पर प्रजेंटेशन भी दिया।

नया रायपुर बनेगा आईटी और एजुकेशन हब

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि नया रायपुर को आईटी हब, हेल्थ हब, एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। आईटी और संबंधित फर्मों को रियायती दरों पर प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा रहे हैं। आईटी सेक्टर में साढ़े तीन हजार से अधिक नौकरियों के सृजन के लिए स्थान आबंटित किए गए हैं।

नया रायपुर अटल नगर की रेलवे लाइन का ट्रायल रन पूरा हो गया है। उन्होंने बताया हम सीबीडी रेलवे स्टेशन के निर्माण, सड़कों और सार्वजनिक पार्किंग जैसी अधोसंरचनाओं पर 150 करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। तीन अन्य रेलवे स्टेशनों का भी निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया इस साल के अंत तक नया रायपुर से जुड़ी कई परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। इनमें आईटी एवं संबंधित क्षेत्र, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, घरेलू उपकरण, रक्षा, फार्मास्युटिकल, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।

नक्सलवाद के खिलाफ विकास और सुरक्षा की नीति

नक्सलवाद से निपटने में सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस साल अनेक नक्सली मारे गए हैं और करीब 1500 ने आत्मसमर्पण किया है या उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अगले दो वर्षों के भीतर छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा हमने नक्सलवाद के खिलाफ विकास और सुरक्षा की नीति पर काम किया है। बीते एक साल में बस्तर में 34 सुरक्षा कैम्प स्थापित करने के साथ-साथ नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से अंदरूनी गांवों तक अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है।

डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शिता पर जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को लागू किया है। प्रशासन में जवाबदेही बढ़ाने के लिए आईटी उपकरणों में 266 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। अटल मॉनिटरिंग ऐप से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी की जा सकती है। स्वागत पोर्टल के माध्यम से पोर्टल में आवेदन देकर बिना इंतजार किए सुगमता से मंत्रालय में अधिकारियों से मिला जा सकता है। सीएमओ पोर्टल के माध्यम से शासन-प्रशासन से जुड़ी सूचनाओं की जानकारी त्वरित रूप से नागरिकों को मिल जाती है। वहीँ, सुगम एप के माध्यम से अब लोग घर बैठे रजिस्ट्री कर सकते हैं।

बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बताया विकसित भारत के लिए विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इसके तहत राज्य में अधोसंरचनाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। केंद्र सरकार से 31 हजार करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। बस्तर और सरगुजा के अंदरुनी गांवों तक सड़कों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया रायपुर-विशाखापटनम इकॉनोमी कॉरिडोर, अनेक रेल परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर हवाई अड्डों का विस्तार हो रहा है। रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए केंद्र सरकार ने हरी झंडी दे दी है। वहीं, नियद नेल्ला नार योजना के तहत बस्तर के दुर्गम क्षेत्रों तक मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाई जा रही है।

जल आपूर्ति और ग्रामीण विकास पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मिशन का 79% से अधिक काम पूरा हो चुका है और अब तक 40 लाख घरों में नल के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। मल्टी-विलेज योजना के तहत उन क्षेत्रों में जल आपूर्ति की समस्या का समाधान किया जा रहा है, जहां भूजल की कमी है। पचराही जैसे दूरस्थ गांवों में नल जल योजना के माध्यम से अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

और पढ़ें ...