प्रदेश
CG Budget Live : मुख्यमंत्री बघेल 6 मार्च को पेश करेंगे बजट, समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के बजट भाषण का प्रसारण करेगी कांग्रेस
रायपुर। विधानसभा में 6 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री के बजट भाषण( budget) को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण कर कार्यकर्ताओं सहित आमजनता को दिखाये जाने का निर्णय ( decision)लिया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी प्रदेश पदाधिकारियो, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पदाधिकारियो, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकाय, त्रि स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे 6 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट भाषण को बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण कर हर्षोल्लास के साथ बजट का स्वागत ( welcome)करते हुये खुशियां मनायें।
CG News : वन विभाग की छापामार कार्रवाई, सागौन तथा बीजा लकड़ी के अवैध चिरान जप्त, तीन आरोपियों को भेजा गया जेल
बिलासपुर। राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत विगत दिवस कार्रवाई उपरांत अवैध कटाई तथा अतिक्रमण में संलिप्त तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
वनमंडलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा वन परिक्षेत्र रतनपुर ( ratanpur) बानाबेल सर्किल के सोडाखुर्द परिसर में जांच के दौरान ग्राम सोडाखुर्द से दो आरोपियों तथा ग्राम लोहाड़िया से एक आरोपी को सागौन एवं अन्य मिश्रित प्रजातियों के वृक्षों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण करते पाया गया। इनका अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख रूपए है। इसी तरह विभागीय टीम द्वारा ग्राम नांगचुआ में श्री ओंमकार गंर्धव के घर एवं बाड़ी में तलाशी कर कुल 11 नग बीजा लकड़ी के चिरान जप्त किए गए। जप्तशुदा चिरान को विक्रय डिपो कोटा में परिवहन कराया गया है। वन विभाग द्वारा उक्त सभी प्रक्ररणों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
CG NEWS : शराबी पति ने पत्नी से झगड़ा कर घर में लगाई आग, जिंदा जल गया बछड़ा,आस-पास के 4 मकान भी जले
दुर्ग। जिले में एक शराबी ने पत्नी से विवाद के बाद अपने घर में आग लगा दी। आग लगने से घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग भड़क गई और अगल-बगल के चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। एक जानवर भी जिंदा जल गया है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।
देमार निवासी जगन्नाथ ठाकुर (48) आदतन शराबी है। वह शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी कौशिल्या ठाकुर से झगड़ा करता था। शनिवार सुबह को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 11.45 बजे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने घर में आग लगा दिया। इसके बाद पत्नी बाहर भागी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग आग बुझाते, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग इतनी तेजी से भड़की की अगल बगल स्थित चार घरों में फैल गई। आग लगने से लोग तो घर से निकल गए, लेकिन अंदर जानवर जिंदा जल गया। बछड़े को बांधकर रखा गया था। मगर उसे खोलने तक का मौका नहीं मिला।
पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उन्होंने दमकल की गाड़ियों को बुलाया। फिर तीन दमकल गाड़ियां दुर्ग से रवाना की गई। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में भगवती बंजारे, मेश्राम, मुख्तार अली, फायरमेन शरद और शारदा प्रसाद ने दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया उसके खिलाफ आगजनी के मामलों के तहत कार्रवाई की है।
CG NEWS : हाथी ने महिला को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश
फिंगेश्वर। ग्राम बोरिद में शनिवार तड़के सुबह दंतैल हाथी ने अधेड़ महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला खोरबाहरीन बाई सोनकर तड़के सुबह 5 बजे शौच के लिए गांव के समीप खेत में गई थी।
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण और पीड़ित परिवार वन विभाग पर मुनादी नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। हाथी की मौजूदगी की वन विभाग ने सूचना नहीं दी और ग्रामीण बेफिक्र होकर गांव में घूम रहे थे। जिसके बाद हाथी ने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली।
*मोर आवास मोर अधिकार, रोक रही भूपेश सरकार*
Breaking News : शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, मौत, दहशत में ग्रामीण
फिंगेश्वर। पिछले कई महीनों से हाथियों की वजह से शांत चल रहे फिंगेश्वर विकासखंड में फिर से दतैल हाथी की वापसी हो गई है। आज सुबह 5 बजे शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला को दंतैल हाथियों ने कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची।
रेंजर बताया कि मृतक महिला का नाम खोरबहारिन सोनकर, उम्र 50 वर्ष,जो ग्राम बोरिद की रहने वाला है, वो आज सुबह 5 बजे शौच के लिये घर से बाहर निकली थी महिला तभी दंतैल हाथियों ने उस पर हमला कर उसे मार डाला। यह घटना वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर के ग्राम बोरिद की बताई जा रही है ।
प्रति व्यक्ति आय महज 10 प्रतिशत बढ़ना कांग्रेस के कुशासन का परिणाम : भाजपा
CG News : इस दिन बस्तर दौरे पर रहेंगे केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah, सीआरपीएफ के कार्यक्रम में होंगे शामिल
जगदलपुर : CG News : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) भी शामिल होंगे। वे यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे और बैठक लेंगे।
CRPF का 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर में स्थित हेड क्वाटर में मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री प्रदेश स्तर के BJP नेताओं की बैठक लेंगे। फिलहाल उनके प्रवास को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी नही हुआ है।
CRIME NEWS : खाने को लेकर विवाद : पत्नी ने नहीं बनाई सब्जी तो कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा। CG CRIME NEWS : जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने सिर्फ इस बात पर अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया, क्योंकि उसने खाने में सब्जी नहीं बनाई थी। आरोपी अपनी पत्नी से बोलकर बाहर गया था कि सब्जी बना देना। जब वो घर लौटा, तो उसे सब्जी बनी हुई नहीं मिली, इस पर गुस्से से आग बबूला होकर पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी चौकी अंतर्गत ग्राम तिरकेला पोटेखार निवासी अमृत एक्का ने 28 फरवरी की सुबह पत्नी अलीशा एक्का को सब्जी बनाने के लिए कहा था। दोपहर में जब वह खाना खाने आया, तो पत्नी ने सब्जी नहीं बनाई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति अमृत ने पत्नी के ऊपर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हालत में बरामदे में ही गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल पूरी रात बरामदे में ही पड़े रहने के कारण महिला की मौत हो गई।
वहीं आरोपी अपनी पत्नी को बरामदे में ही छोड़कर घर से फरार हो गया था। घटना के दूसरे दिन 1 मार्च को उसने मामले की जानकारी अपनी चचेरी बहन के घर जाकर दी। कुन्नी निवासी चचेरी बहन शोभन एक्का ने इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. गुरुवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
CG NEWS : दादा-पोते के ऊपर भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 4 साल के मासूम की मौत
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के नरौर गांव में शुक्रवार को दादा-पोते के ऊपर दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दादा-पोता दीवार के नीचे दब गए। लोगों ने तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 4 साल के पोते को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल दादा का इलाज जारी है। मामला मरवाही थाना क्षेत्र के नरौर गांव का है।
शुक्रवार सुबह बुजुर्ग बाबूलाल मरावी घर के सामने ही बैठे हुए थे, वहीं उनका 4 साल का पोता अंकुश खेल रहा था। उसी दौरान एक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दोनों उस दीवार में दब गए। आसपास के लोगों ने दीवार के मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला और 112 आपातकालीन सेवा को फोन कर घायलों को जिला अस्पताल लेकर गए।
यहां डॉक्टरों ने 4 साल के बच्चे अंकुश मरावी को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्चे के दादा बाबूलाल मरावी का पैर टूट गया है। फिलहाल उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। दादा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बुजुर्ग को शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। अंकुश के शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेंगे मंत्री गोपाल राय-
CG CRIME : दोस्त को पीट-पीटकर मारने वाले 3 लोगों को मरते दम तक जेल, हत्या कर जंगल में फेंकी थी लाश
अंबिकापुर। अपने ही दोस्त को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट ने मरते दम तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। तीनों ने जमीन की खरीदी बिक्री में डीलिंग में गड़बड़ी के चलते युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार दिया था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया था। तब से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। जिस पर अब कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। गांधीनगर निवासी रामकृपाल साहू जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था। 30 नवंबर 2020 को वह अपने घर से ग्राम खलिबा गया था। इसके बाद से वह वापस ही नहीं लौटा। परिजनों ने काफी पतासाजी की थी। फिर भी रामकृपाल का कुछ पता नहीं चला था। इस पर रामकृपाल की पत्नी ने मामले में पुलिस से शिकायत की थी। अगले दिन उसकी लाश पास के जंगल में मिली थी।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में जांच भी की। जांच में पता चला कि राम को आखिरी बार उसके साथियों के साथ देखा गया है। राम अपने साथियों के साथ ही जमीन की खरीदी ब्रिकी करता था। इस पर पुलिस ने गंगा राम चेरवा, बृजेश चेरवा, कृष्णा प्रसाद को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि राम ने जमीन की डीलिंग में गड़बड़ी की थी। इसके बाद से मामला कोर्ट में चल रहा था। अब इस केस में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया है। वहीं सभी पर 500-500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।
CG TRANSFER : पुलिस विभाग में हुआ तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले की पुलिस विभाग में 20 पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है। बलौदाबाजार एसएसपी दीपक कुमार झा द्वारा जारी आदेश में SI, ASI समेत 20 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।
देखें आदेश

Cg News : कारण बताओ नोटिस पर सचिव ने नहीं दिया कोई जवाब, सीईओ ने किया निलंबित
कांकेर/कोरिया। Cg News : कार्य में अनियमितता पाए जाने पर सीईओ ने दो अलग-अलग मामलों में दो अलग-अलग जिलों से दो सचिवों को सस्पेंड कर दिया गया है। ग्राम पंचायत पुसावंड विकासखण्ड कांकेर के गौठान में नियमित रूप से पशुपालकों से गोबर की खरीदी नहीं करने के कारण जहां जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने ग्राम पंचायत के सचिव साधूराम मंडावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, कोरिया में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर CEO जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिव दिलीप कुमार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में दो का मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत में नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
गौरतलब है कि जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पुसावंड गौठान के मैप पोर्टल का अवलोकन करने पर 16 से 31 जनवरी 2023 तक गोबर की खरीदी नहीं करना पाया गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसका उन्होंने जवाब नहीं दिया। उच्च अधिकारी के निर्देशों की अवहेलना एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल द्वारा ग्राम पंचायत सचिव साधूराम मंडावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सचिव निलंबित
कोरिया। कार्य में वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिव दिलीप कुमार को निलंबित किया गया है। सीईओ जनपद पंचायत बैकुंठपुर के प्रतिवेदन अनुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में वित्तीय अनियमितता किये जाने संबंधित आरोप प्रथम दृष्ट्या प्रमाणित पाया गया। उक्त कृत्य हेतु सचिव ग्राम पंचायत खुटरापारा जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर को छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 एवं छ.ग. ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम, 1999 के नियम 4 एवं नियम 5 का उल्लंघन करने के कारण अनुशासनिक कार्यवाही प्रयोजनार्थ तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उक्त ग्राम पंचायत सचिव का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर में निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। उक्त सचिव के निलंबन के परिणाम स्वरूप ग्राम पंचायत खुटरापारा के सचिवीय पदीय दायित्वों का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत जामपारा में पदस्थ सचिव लालमन बरगाह जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से सौंपा गया है।
BREAKING NEWS : चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के फाउंडर डॉ. एम पी चंद्राकर का निधन,रामकृष्ण केयर अस्पताल में ली अंतिम सांस
भिलाई। चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. एम पी चंद्राकर का निधन हो गया है। रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांसे ली है। रात में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी, पहले चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले जाया गया। वहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रामकृष्ण केयर अस्पताल एडमिट कराया गया।
उपचार शुरू हो गया था, लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के डॉ. एमपी चंद्राकर जीजा थे। मुकेश चंद्राकर ने बताया कि अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। वे मुख्यमंत्री भूपेश के समधि विजय चंद्राकर के भाई थे। उनके दो लड़के अभिजीत चंद्राकर, डॉ. कुणाल चंद्राकर हैं। आपको बता दें कि चंदूलाल चंद्राकर की स्थापना 1996 में की गयी थी। सन् 2000 में अस्पताल का निर्माण पूरा हुआ। 5 साल पहले ही उनकी तबीयत खराब हुई, उसके बाद से वे अस्पताल आना-जाना बंद कर दिए थे।
झाड़ फूंक के नाम पर मासूम के मुंह में डाला गया जलती लठ, 3 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। Beyond All Limits Of Inhumanity : जिले से दुष्कर्म की घटना सामने आयी है जहाँ झाड़ फूंक के नाम पर तीन सेवादारों ने किया नाबालिक लड़की को अगवा। तंत्र-मंत्र के नाम पर नाबालिक के मुंह में डाला गया जलती लठ। सेवादारों के प्रताड़ना से बुरी तरह घायल हुई नाबालिक। मासूम की प्रताड़ना देख लोगों के रोंगटे हो गए खड़े। मासूम बच्ची को न्याय दिलाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे सिन्हा समाज के पदाधिकारी।

हम बात कर रहे हैं महासमुंद जिले के ब्लाक बागबाहरा के जय गुरुदेव मानस आश्रम में एक मासूस नाबालिक लड़की के साथ हुए अत्याचार का, जो अस्पताल में जूझ रही है जिन्दगी और मौत के बीच
जानकारी के अनुसार बागबाहरा से 3 किलोमीटर दूर स्थित आश्रम में अभनपुर राजिम की कुमारी जागृति सिन्हा महिला सेवादार अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। जिसे कुछ शरारिक परेशानी थी। जहां झाड़ फूंक किया जाता है। जागृति सिन्हा के परिजन जागृति को आश्रम में छोड़ कर अपने घर वापस चले आये थे। जागृति सिन्हा आश्रम में रहना नहीं चाहती थी। जिसे जबरिया आश्रम के सेवादारों ने बंधक बना कर रख लिया था। 24 फरवरी को नाबालिक जागृति सिन्हा के साथ झाड़ फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर तीन आश्रम के सेवादार जिनका नाम नरेश पटेल, भोजकुमार साहू और राकेश दीवान ने मासूम लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए झाड़ फूंक के नाम पर जलती हुई लकड़ी से हांथ पैर को बुरी तरह जाला दिया। दर्द से कराहती नाबालिक अपनी जान बचाने जब चिल्लाने लगी तब तीनों सेवादारों ने नाबालिक लड़की के मुंह में आग की जलती लुट्ठी डाल कर बुरी तरह से मुंह को जला दिया।
आपको बता दें कि मामला तब प्रकाश ने आया जब लड़की के परिजन आश्रम पहुंचे। परिजनों ने तत्काल बागबाहरा पुलिस में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। और बागबाहरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ 307,294,506,34 का मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
