प्रदेश

CG BREAKING : ने की दोस्त की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग : जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के ऊपर लाठी डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी, मामला आपसी लेनदेन का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

दरअसल पाटन के ग्राम मर्रा में मनीराम यदु और त्रिलोकी ठाकुर पुराने मित्र है, पिछले दिनों त्रिलोकी ठाकुर ने मनीराम यदु से कुछ पैसे उधार लिए थे, इसके बाद मनीराम यदु कई बार त्रिलोकी ठाकुर से अपने पैसे वापस मांग चुका है। लेकिन त्रिलोकी ठाकुर उसे घूमाता रहा, इसी बीच शनिवार की देर रात मनीराम और त्रिलोकी ठाकुर की मुलाकात हुई, तब मनीराम ने त्रिलोकी ठाकुर से अपने पैसे मांगे तो त्रिलोकी ठाकुर ने पैसे देने से इनकार कर दिया और बहस करने लगा, जिसके बाद आवेश में आकर त्रिलोकी ठाकुर के साथ मनीराम ने गाली गलौज की, गाली गलौज के बाद दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई और जब इतने से भी मनीराम का मन नहीं भरा तो पास पड़े लाठी और डंडे से त्रिलोकी ठाकुर के ऊपर जमकर प्रहार कर दिया, लाठी और डंडे के प्रहार से त्रिलोकी ठाकुर बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे मनीराम यादव घबरा गया और तत्काल वहां से फरार हो गया। जिसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने जब त्रिलोकी ठाकुर के कराहने की आवाज सुनी, तो वहां पहुंचे और तत्काल उसे डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मनीराम यादु को हिरासत में ले लिया है, फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें ...

CG - कलेक्टर ने इस लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन, लिपिक की सेवा समाप्त...जाने पूरा मामला...!!...

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा सहायक ग्रेड-3 अमित कुमार चौहान को 165 दिन अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित होने के कारण सेवा से पृथक कर दिया गया है।

कार्यालयीन आदेश 2 फरवरी 2012 के द्वारा अमित कुमार चौहान को सहायक ग्रेड-03 के पद पर 02 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में विहित शर्तों के अधीन अनुकम्पा नियुक्ति दी गयी थी। कार्यालयीन पत्र 5 नवम्बर 2024 के तहत् सहायक ग्रेड-03 अमित कुमार चौहान को माह अक्टूबर 2024 से आज पर्यन्त तक लगातार अनाधिकृत अनुपस्थिति के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब चाहा गया, किन्तु उनके द्वारा नियत समयावधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसी प्रकार चौहान को माह मई 2024 से माह जुलाई 2024 तक लगातार अपने कर्तव्य से अनुपस्थित

रहने के कारण कार्यालयीन पत्र 18 जून 2024 को कारण बताओ नोटिस जारी कर समाधानकारक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर सेवा से पदच्युत किये जाने हेतु अंतिम अवसर दिया गया था। उपस्थित पंजी के अवलोकन में पाया गया कि माह जनवरी 2024 में 03 दिन, माह फरवरी 2024 में 9 दिन, माह मार्च 2024 में 10 दिन, माह अप्रैल में 05 दिन, माह मई 2024 में 31 दिन, माह जून 2024 में 30 दिन, माह जुलाई 2024 में 28 दिन, माह अक्टूबर 2024 में 31 दिन एवं नवम्बर 18 दिन अनुपस्थित पाये गये। इस प्रकार माह जनवरी 2024 से जुलाई 2024 तक कुल 165 दिन अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये। अमित कुमार चौहान को पूर्व में भी अनाधिकृत अनुपस्थिति के संबंध में कार्यालयीन आदेश 08 जुलाई 2021 के तहत् निलंबित कर जांच बैठाई गई थी।

विभागीय जांच प्रकरण में 23 अप्रैल 2021 से 9 अगस्त 2021 तक अनुपस्थित अवधि को अकार्य दिवस घोषित कर विभागीय जांच प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

इस प्रकार अनाधिकृत अनुपस्थिति के संबंध में उनको कई बार मौखिक निर्देश दिया गया, किन्तु उसके बाद भी उनकी आदतों में किसी भी प्रकार का सुधार नहीं पाया गया। इस वजह से चौहान को नियमित किया जाना संभव नहीं था। चौहान का कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 एवं 7 के विपरीत पाया गया तथा नियुक्ति आदेश के शर्त क्रमांक-1 का दोषी पाये जाने के फलस्वरूप छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 (नौ) के तहत् तथा नियम 12 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अमित कुमार चौहान, सहायक ग्रेड-03 जिला कार्यालय जशपुर को कलेक्टर ने सेवा से पदच्युत कर दिया।

और पढ़ें ...

CG - पति ने पत्नी और 2 बेटियों पर किया जानलेवा हमला, पत्नी की मौके पर ही हुई मौत, बेटियों की हालत गंभीर...फिर जो हुआ......

कोरबा। कोरबा जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और 2 बेटियों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं बच्चियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद भी जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। जिसे बेटियों के साथ चिंताजनक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकरी के मुताबिक आरोपी शख्स को शेयर मार्केट में काफी नुकसान हो गया था। जिससे कर्ज में डूबने की वजह से आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की नाकाम कोशिश की है।

पूरे परिवार को मारने का बनाया था प्लान 

ये पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक दर्री के मोहन टाकिज के पास मनोज साहू का परिवार निवास करता है। मनोज साहू ने लोगों से कर्ज लेकर शेयर मार्केट में पैसा लगा दिया था। जिसमें उसे काफी नुकसान हो गया था। उधार देने वाले लोग लगातार उससे अपने पैसे मांग रहे थे। लोगों के तगादे और कर्ज को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद भी होते रहता था। जिससे तंग आकर आरोपी ने पूरे परिवार को मारने का प्लान बना लिया।

खुद भी खा लिया जहर 

शुक्रवार की रात मनोज साहू, पत्नी सतरूपा और 7 वर्षीय बेटी परिधि और 12 वर्षीय काव्या एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। शनिवार सुबह तड़के 4 बजे मनोज साहू ने बेड पर सो रही पत्नी सतरूपा पर सबसे पहले जानलेवा कर दिया। इस दौरान मां की चीख सुनकर बच्चियां उठ गईं, तब आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान पत्नी सतरूपा की जहां मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं वारदात के बाद आरोपी मनोज ने खुद पर भी ब्लेड चला लिया। इसके बाद भी जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसने जहर खा लिया।

इलाज के बाद आरोपी पति और बच्चों का लिया जाएगा बयान

वारदात की जानकारी मिलते ही दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। सीएसपी ने बताया कि इलाज के बाद आरोपी पति और बच्चों का बयान लिया जाएगा। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING: नक्सलियों ने की आंगनबाड़ी सहायिका की नृशंस हत्या, मुखबिरी का लगाया आरोप…

बीजापुर : जिले में नक्सलियों ने आंगनबाड़ी सहायिका की निर्मम हत्या कर दी है. नक्सलियों ने बीती रात करीब 8 बजे CPRF कैंप से महज 1 किलोमीटर दूर बासागुड़ा थाना क्षेत्र के तिम्मापुर गांव पहुंच कर इस वारदात को अंजाम दिया है.

नक्सलियों ने आंगनबाड़ी सहायिका लक्ष्मी को उनके घर से बाहर निकाला और उसके बेटे के सामने ही धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी. इस दौरान जब लक्ष्मी के बेटे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों के साथ हाथापाई भी हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

नक्सलियों ने इस हत्या की जिम्मेदारी मद्देड एरिया कमेटी के नाम पर ली है और पर्चा में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है. एडिशनल एसपी चन्द्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि की है. यह घटना नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हुई है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है.

 
और पढ़ें ...

CG - साय सरकार की ऐतिहासिक पहल : छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों को इन 8 बैंकों से भी मिल सकेगी सैलरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए 8 प्रमुख बैंकों के साथ पुलिस सैलरी पैकेज के तहत समझौता (एमओयू) किया है। इस समझौते में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा और सहयोग का एक मजबूत आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता पुलिस विभाग के कर्मचारियों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह समझौता न केवल पुलिस कर्मियों को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा, बल्कि उनके परिवारों की आवश्यकताओं को भी पूरा करेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन और पारदर्शिता की नीति को और मजबूत करेगी और पुलिस कर्मियों के कार्यक्षमता और मनोबल में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस पहल को पुलिस विभाग के कल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को यह स्वतंत्रता दी गई है कि वे अपनी सुविधा और आवश्यकता के अनुसार किसी भी बैंक में सैलरी खाता खोल सकते हैं। इसके लिए किसी भी प्रकार की बाध्यता या अतिरिक्त शुल्क नहीं होगा। सभी बैंकों से प्राप्त प्रस्ताव पुलिस इकाइयों को भेजे जाएंगे ताकि पुलिस कर्मी अपनी आवश्यकताओं के अनुसार सबसे उपयुक्त बैंक का चयन कर सकें।

यह समझौता पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए कई लाभ प्रदान करेगा। इसमें सामान्य मृत्यु के मामलों में ₹1 लाख से ₹10 लाख तक की जीवन बीमा राशि, दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक की सहायता, स्थायी विकलांगता के मामलों में ₹30 लाख से ₹1 करोड़ तक और आंशिक विकलांगता के लिए ₹22.5 लाख से ₹1 करोड़ तक की बीमा राशि का प्रावधान शामिल है। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख से ₹20 लाख तक और कन्या विवाह के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी। नक्सल हिंसा में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए ₹10 लाख से ₹50 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक,काफिला के सामने खड़ी कार ने रोका रास्ता,फिर जो हुआ…

कवर्धा :- कवर्धा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुरक्षा में एक बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, मुख्यमंत्री का काफिला 10 मिनट तक इस वजह से रुकता रहा क्योंकि रास्ते में एक कार खड़ी थी और उसका ड्राइवर गायब हो गया था। पुलिस के रास्ता साफ न कर पाने के कारण मुख्यमंत्री को दूसरे रूट से कवर्धा पहुंचना पड़ा।

VHP नेता की बेटी की शादी में गए थे सीएम

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विश्व हिंदू परिषद के नेता चंद्रशेखर वर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए कुसुमगटा गांव गए थे, जो जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर स्थित है। शादी के बाद जब वे वापस आ रहे थे, तो रास्ते में एक कार खड़ी मिली, जिसकी वजह से उनका काफिला रुक गया।

मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी थे मौजूद 

कार के ड्राइवर का पता लगाने में समय लगते देख, सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान गाड़ी के आसपास एकत्र हो गए। पुलिस रूट बदलने में नाकाम रही, जिसके बाद मुख्यमंत्री को दूसरे मार्ग से कवर्धा पहुंचने का निर्णय लिया गया। इस काफिले में मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

CG - फाइनेंस कंपनी के एजेंट ने की आत्महत्या, इस वजह से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस......

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में लगभग 50 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाली कंपनी ‘फ्लोरा मैक्स’ से जुड़ी एक महिला एजेंट के पति ने आज कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। कीटनाशक पीते ही परिजनों ने उसे तत्काल चांपा के अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दारंग निवासी संतोष साहू है। मृतक की पत्नी नीरा साहू फ्लोरा मैक्स कंपनी में एजेंट के रूप में काम करती थी और मृतक (संतोष साहू) अन्य महिलाओं को भी कंपनी से जोड़ने में उसकी सहायता करता था। पति पत्नी ने मिलकर कई लोगों को इस कंपनी से जोड़ा लेकिन कंपनी के डायरेक्टर हजारों महिलाओं से 30-30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। कंपनी में पैसे लगाने वाली महिलाओं को अपने पैसे वापस नहीं मिले। ऐसे में मृतक और उसकी पत्नी ने जिन महिलाओं को कंपनी से जोड़ने का काम किया था, उनके पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर व्यक्ति ने खुदखुशी कर ली है। 

वहीं कंपनी के खिलाफ रायगढ़ जिले के एक गांव की 165 महिलाओं के साथ भी 49 लाख रुपए के फ्रॉड का मामला भी सामने आया है। एक महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करते हुए कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने प्रलोभन देकर महिलाओं के नाम पर लोन लेकर कंपनी में लगा दिए। इसके अलावा हाल ही में कंपनी से जुड़ी एक और महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। कंपनी के फ्रॉड के बाद लगातार मौत और आत्महत्या की खबरें कंपनी से जुड़ी महिलाओं और परिवारों को लेकर चिंता का विषय बना हुआ है।  

और पढ़ें ...

CG - नौकरी लगाने का झांसा देकर स्टोर मैनेजर ने नाबालिग से किया दुष्कर्म..फिर जो हुआ…..

जांजगीर-चांपा। नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जांजगीर-चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा ने कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। नौकरी नहीं लगने पर नाबालिग लड़की ने तोरवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

नौकरी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध 

नाबालिग ने बताया कि अक्टूबर 2024 में उसकी जान पहचान रेलवे स्टेशन में मुकेश शर्मा से हुई, जिसने प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्टोर मैनेजर के पद पर कार्यरत होने की बात कहते हुए कंपनी में अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए कंपनी में नौकरी लगाने की बात कहते हुए उसका मोबाइल नंबर ले लिया। नौकरी की चाहत में नाबालिग भी मुकेश शर्मा की बातों में आ गई। इसका फायदा उठाते हुए मुकेश शर्मा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

थाने में मामला दर्ज

नौकरी नहीं मिलने के बाद नाबालिग ने मामले की शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर मुकेश शर्मा के खिलाफ 64(1), 64(2)M, 351(2) बीएनएस और पास्को एक्ट की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। अपराध पंजीबद होने के बाद से आरोपी स्टोर मैनेजर मुकेश शर्मा फरार है। 

और पढ़ें ...

बिलासपुर पुलिस का जन जागरूकता अभियान ‘‘चेतना’’ का आयोजन

 
♦ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर की मुख्य आतिथ्य एवं ड्रीमलैण्ड स्कूल प्राचार्या की अगुवानी में कार्यक्रम का सफल आयोजन। 
 
♦ बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी रहे उपस्थित।
 
 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट-  बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा पु से) द्वारा नशा एवं साइबर क्राईम पर अंकूश लगाने जन जागरूकता कार्यक्रम ‘‘चेतना’’ संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से आम लोगों को साइबर ठगी से बचने के उपाय, नशा करने से होने वाली आर्थिक, शारीरिक एवं सामाजिक नुकसान के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना सरकण्डा क्षेत्रांतर्गत स्थित ड्रीमलैण्ड स्कूल बंधवापारा की प्राचार्या श्रीमती निवेदिता सरकार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह, एवं अति.पुलिस अधीक्षक अर्चना झा रहे, जिनकी उपस्थिति पर स्कूल की प्राचार्या श्रीमति निवेदिता सरकार एवं वाइस प्रिंसिपल तपोषी सरकार द्वारा पुष्प गुच्छ ग्रीन बुके से स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम पश्चात कार्यक्रम की शुरूवात देशभक्ति गीत की मनोहर प्रस्तुति के बाद कविता पाठ का आयोजन किया गया। कविता का मुख्य बोल साइबर कमीशन क्राइम को कहे बाय-बाय के माध्यम से स्कूली बच्चों द्वारा साइबर ठगी संबंधी मनोहर जानकारी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  रजनेश सिंह द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुये उपस्थित स्कूली बच्चे, शिक्षक/शिक्षिका, गणमान्य नागरिकों को साइबर ठगी से कैसे बचें, नशा करने से होने वाली आर्थिक/शारीरिक एवं सामाजिक हानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही साथ अति. पुलिस अधीक्षक  अर्चना झा द्वारा साइबर अपराध, महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुये घटना घटित होने पर तत्काल परिजनों के साथ नजदीकी पुलिस थाने में सूचित करने की समझाईश दी गई। कार्यक्रम की महत्ता को बताते हुये जन जागरूकता कार्यक्रम ‘‘चेतना’’ के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई तथा विधि से संघर्षरत् बालकों को नशा एवं अपराध से दूर रहनेे तथा उनके सतत् विकास के लिए इस कार्यक्रम को एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस प्रकार स्कूल प्रबंधन एवं पुलिस के संयुक्त प्रयास से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया। 
कार्यक्रम के सफल आयोजन के दौरान थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय, एवं यातायात पुलिस से सेवानिवृत्त  उमाशंकर  एवं यूथ फॉर नेशनल फेडरेशन के संस्थापिका, शिक्षक-शिक्षिका, विद्यार्थीगण, गणमान्य नागरिक एवं आसपास के नागरिकों की उपस्थिति महत्वपूर्ण रहा।
और पढ़ें ...

CG: कांकेर में नक्सली कैंप ध्वस्त, पुलिस का ऑपरेशन बड़ा खुलासा

कांकेर : जिले के कुरकुंज के जंगलों में गुरुवार को हुई मुठभेड़ को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी द्वारा 4 दिसंबर से चलाए गए ऑपरेशन में नक्सलियों के दो कैंप ध्वस्त किए गए। एक घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली भागने में सफल रहे, लेकिन जवानों ने मौके से 12 बोर की बंदूक और भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है। पुलिस का यह अभियान नक्सलियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

और पढ़ें ...

CG : स्थानीय अवकाश घोषित,बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर,जानिए किस दिन रहेगी छुट्टी…

बिलासपुर :- कड़ाके की ठंड के साथ ही दिसंबर महीने की शुरूआत हो चुकी है। ठंड के इस मौसम में बच्चों-बड़ों सभी को छुट्टी का इंतजार रहता है। इसी कड़ी में बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने 10 दिसंबर को छुट्टी की घोषणा की है।

10 दिसंबर 2024 शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के दिन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के तहत स्कूल समेत सभी सरकारी दफ्तर और संस्थाएं बंद रहेगी।

इस निर्णय ने स्थानीय जनता के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।

और पढ़ें ...

CG - दिनदहाड़े चाकू बाजी : 11 वीं के छात्र ने दोनों शिक्षकों पर किया जानलेवा हमला, दोनों शिक्षकों की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

धमतरी। शहर में एक बार फिर चाकूबाजी का मामला सामने आया है। धमतरी के सर्वोदय स्कूल के दो स्पोर्ट्स टीचर पर ग्यारवीं के छात्र ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया है। फिलहाल अभी तक किस कारण शिक्षकों पर हमला किया गया है यह अज्ञात है। 

जानकारी के अनुसार कुलप्रीत सिंह आजमानी जो लालबगीचा का रहने वाला है और जुनैद अहमद जो सदर बाजार का रहने वाला है ये सर्वोदय इंग्लिश स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में पदस्थ है। 11 वीं के छात्र ने दोनों टीचर के सर व हाथों पर जानलेवा हमाल किया है। हमला में दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए धमतरी शासकीय जिला अस्पताल लाया गया है। 

इसमें एक स्पोर्ट्स टीचर जुनैद मुहम्मद की हालत को गंभीर बताई जा रही है क्योंकि उनके सर में छः से सात बार घातक वार किया गया है जिन्हें देखते हुए जिला अस्पताल से रिफर कर दिया गया है। 

और पढ़ें ...

CG : पत्नी और बेटी की फंदे पर लटकती मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस

सरगुजा : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां शुक्रवार को कुन्नी पुलिस चौकी इलाके में शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और पुत्री की फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली है. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. 

मिली जानकारी के मुताबिक, कुन्नी शासकीय माध्यमिक शाला के पास एक शिक्षक की पत्नी और पुत्री की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका की पहचान मीना गुप्ता (35 वर्ष) और पुत्री आस्था गुप्ता (7 वर्ष) के रूप में हुई है. पति संजय गुप्ता हाई स्कूल कुन्नी में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं. बताया जाता है कि पति संजय और पत्नी मीना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था.

और पढ़ें ...

CG : स्कार्पियों के टॉयर फटने से बड़ा हादसा: दो महिला सहित तीन सवारों की मौत

सूरजपुर : सूरजपुर में नेशनल हाइवे 43 पर देर रात भीषण सड़क हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि स्कार्पियों के टॉयर फटने से हादसा हुआ है. घायल दो सवारों को अंबिकापुर रिफर किया गया है. 

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सात लोग अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में गए हुए थे, जहां से देर रात वापस अंबिकापुर लौटते समय चंदरपुर के पास टायर फटने से वाहन पलट गई. घटना में दो महिला और एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को अंबिकापुर रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

और पढ़ें ...

CG : चरित्र संदेह को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बांध में फेंका शव, पढ़िए वारदात की पूरी कहानी

कोरबा : जिले की पाली पुलिस ने पत्नी के हत्यारे पति उमाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने चरित्र संदेह को लेकर विवाद के बाद डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर शव को पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया। घटना पाली थाना क्षेत्र के धौराभांठा गांव की है।

एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतिका को नहीं देखे जाने पर उसकी खोजबीन की गई। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। पूछताछ में आरोपी ने सच्चाई उगल दी। उसके विरुद्ध हत्या करने और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। मृतिका ईश्वरी कुमारी के शव को एसडीआरएफ टीम की मदद से काफी मशकत के बाद बांध से बाहर निकल लिया गया है।

हत्या के बाद दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पत्नी के शव को ठिकाने लगाने के बाद आरोपी पति थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू की। पति से भी पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने सच्चाई उगल दी।

और पढ़ें ...

राजभवन में ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत आज छत्तीसगढ़ सहित 05 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया।

राजभवन में ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ कार्यक्रम के तहत आज छत्तीसगढ़ सहित 05 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि सांस्कृतिक विविधता हमें समृद्ध और शक्तिशाली बनाती है।
    राजभवन में राज्यपाल श्री डेका के मुख्य आतिथ्य में भारत के राज्यों क्रमशः छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का स्थापना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत”  कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक-दूसरे राज्यों का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसी कड़ी में राजभवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले इन राज्यों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
    कार्यक्रम में राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘ कार्यक्रम का उद्देश्य केवल सांस्कृतिक आदान-प्रदान तक सीमित नहीं है। यह कार्यक्रम हमारे देश के विभिन्न राज्यों में बसे निवासियों को एक सूत्र में पिरोने का अद्भुत प्रयास है, जिससे भारत की एकता और अखंडता और अधिक मजबूत होगी।
    श्री डेका ने कहा कि हर राज्य का स्थापना दिवस उस राज्य के इतिहास में और विकास की यात्रा का महत्वपूर्ण दिन होता है। राज्य की समृद्धि और विकास का गवाह यह दिन, हमें अपने राज्य की स्थापना के मूल उद्देश्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का रास्ता दिखाता है।
    श्री डेका ने सभी राज्यों की विशिष्टताओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक वातावरण और भौगलिक स्थिति अदभुत है। यहां पर्यटन की बहुत संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ राज्य के बीच पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किया जायेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के चावल की भी प्रशंसा की। आजादी की लड़ाई में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए, वहां के वीर सेनानियों को याद किया। पंजाब राज्य के लोगों की दान शीलता का जिक्र किया। पंजाब का इतिहास बलिदानों से भरा हुआ जिस पर हर देशवासी को गर्व है। पंजाब और हरियाणा राज्य ने हरित क्रांति के माध्यम से देश को एक नई ऊर्जा दी।  
 श्री डेका ने कहा कि इन सभी राज्यों ने भारत के विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है। चाहे वह कृषि का क्षेत्र हो, उद्योग, कला खेलकूद, शिक्षा या पर्यटन का क्षेत्र हो, सभी क्षेत्रों में, इन राज्यों का योगदान सराहनीय है। हम सब को मिलकर अपने राज्यों को न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है बल्कि सांस्कृतिक समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का भी ध्यान रखना है।
    कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सभी राज्यों की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित संास्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी। छत्तीसगढ़ का लोक-नृत्य सुआ, सरहुल नृत्य, गेड़ी नृत्य, नाचा, पंजाब का भांगडा, गिद्धा, हरियाणा का घूमर तथा मध्यप्रदेश की जनजातियों के राई नृत्य ने अतिथियों का मन मोह लिया।
    विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने भी राज्यपाल को अपने राज्य की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पंजाब के प्रतिनिधियों ने श्री डेका को सरोपा भेंट किया।
    छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि के रूप में पद्मश्री अनुज शर्मा, मध्यप्रदेश के  आकाश दीप गुप्ता, पंजाब के प्रतिनिधि दलजीत चावला, हरियाणा के प्रतिनिधि  अमित अग्रवाल को राज्यपाल ने सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव  यशंवत कुमार, विधिक सलाहकार  भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम एवं इन सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के छत्तीसगढ़ में निवासरत, युवा, महिलाएं एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

CG - नक्सलियों का खौ़फनाक कदम : एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की निर्मम हत्या

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की हत्या कर दी है। ये घटनाएँ भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के सुकलु फरसा और कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या से जुड़ी हुई हैं। नक्सलियों ने दोनों सरपंचों का अगवा किया और बाद में उनकी निर्मम हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को नक्सलियों ने भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बिरयाभूमि गांव से पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का अपहरण किया था, जबकि नैमेड थाना क्षेत्र के कडेर गांव से सुखराम अवलम को मुर्गा बाजार से अगवा किया गया था। दोनों की हत्याएँ अब अंजाम तक पहुंच चुकी हैं।

नक्सलियों ने सुकलु फरसा के शव पर एक प्रेस नोट भी जारी किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि वह भाजपा पार्टी से जुड़े थे। माओवादियों ने कहा कि उन्होंने पूर्व सरपंच को तीन बार पार्टी से दूरी बनाने की चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी बात न मानने पर नक्सलियों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

पूर्व सरपंच के अपहरण के बाद उनकी बेटी यामिनी फरसा ने सोशल मीडिया के जरिए पिता को छोड़ने की अपील की थी, लेकिन नक्सलियों ने उसे भी नजरअंदाज करते हुए हत्या कर दी।

बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है और आगे की जांच प्रक्रिया जारी रहेगी।

और पढ़ें ...

CG - कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली पति-पत्नी की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर...जांच में जुटी पुलिस..!!

काेरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक ही कमरे में पति-पत्नी की लाश संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच की जा रही है। यह मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र के भिखारी डेरा का है। 

जानकारी के मुताबिक, वासुदेव यादव और पत्नी कांता बाई यादव और वासुदेव यादव भिखरी डेरा के मकान में रहते थे। दोनों सर्वमंगला मंदिर के बाहर भीक्षा मांगकर जीवन यापन कर रहे थे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। 

और पढ़ें ...

BREAKING : छत्तीसगढ़ में पुलिस के 5967 पदों पर होगी भर्ती, HC ने हटाई रोक

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में जल्द ही आरक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी क्योकि हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय के बेंच में हुई। जिसमें पुलिस कर्मियों के बच्चों को मिलने वाली छूट को हटा दिया गया है। वहीं शहीद पुलिस कर्मियों के बच्चों को छूट मिलेगी। नक्सल प्रभावित इलाकों की सुरक्षा कर रहे जवानों के बच्चों को भी छूट दी जाएगी।

बता दें हाईकोर्ट ने सभी पुलिसकर्मियों के बच्चों की छूट को गलत मानते हुए इसे आर्टिकल 14 और 16 का उल्लंघन माना। अब फिजिकल टेस्ट के बाद भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि, हाइकोर्ट ने आरक्षक संवर्ग 2023-24 के अलग-अलग पदों पर होने वाली भर्तियों पर रोक लगा दी थी। यह रोक जस्टिस राकेश मोहन पांडे की सिंगल बेंच द्वारा याचिकाकर्ता बेदराम टंडन की याचिका पर सुनवाई के बाद लगाई गई थी। याचिकाकर्ता बेदराम टंडन द्वारा पेश की गई याचिका के अनुसार यह आरक्षक संवर्ग 2023-24 भर्ती प्रक्रिया का पूरा मामला है। इसमें याचिकाकर्ता के पुत्र ने राजनांदगांव में होने वाले कांस्टेबल जीडी (जनरल ड्यूटी) भर्ती के लिए आवेदन दिया था। जिले में इस केटेगरी के तहत 143 पद जारी किए गए थे। लेकिन विज्ञापन जारी होने और फॉर्म भरने के बाद डीजी पुलिस ने सचिव को इस नियुक्ति प्रक्रिया में पुलिस विभाग में कार्यरत / एक्स सर्विसमैन कर्मचारियों के बच्चों को छूट देने संबंधी पत्र लिखा था।

इस पत्र में सुझाव देते हुए लिखा गया था कि, भर्ती नियम 2007 कंडिका 9(5) के तहत भर्ती प्रक्रिया के मापदंडों को शिथिल किया जा सकता है। जिसमें फिजिकल टेस्ट के दौरान सीने की चौड़ाई और ऊंचाई जैसे कुल 9 पॉइंट्स शामिल थे। अवर सचिव ने इस सुझाव को स्वीकार भी कर लिया। जिससे आहत होकर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि केवल अपने विभाग के कर्मचारियों को छूट देना साफ तौर पर आम नागरिकों के साथ भेदभाव है। इसलिए इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। पूरे मामले में वकील की ओर से पेश किए गए दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरक्षक संवर्ग 2023-24 के अलग अलग पदों पर होने वाली भर्तियों पर रोक लगा दी थी।

और पढ़ें ...

BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: नक्सली मुठभेड़ में DRG के प्रधान आरक्षक शहीद

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ में DRG के प्रधान आरक्षक की शहीद होने की खबर सामने आई है, बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ अबूझमाड़ के सोनपुर और कोहकामेटा के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई. जिसमें डीआरजी नारायणपुर के प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए.

जानकारी के अनुसार, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च अभियान के तहत 3 दिसंबर को सोनपुर और कोहकामेटा के सीमावर्ती इलाके में निकली थी. आज दोपहर करीब 1 बजे से इस इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर कई बार मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में 36 वर्षीय प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी शहीद हो गए. फिलहाल, मुठभेड़ स्थल पर सुरक्षा बलों की नक्सल विरोधी गश्त और तलाशी अभियान अभी भी जारी है.

और पढ़ें ...

महतारी वंदन की 10वी किस्त जारी होने पर भाजपा ने किया स्वागत विष्णु राज में महिलाएं बेहद खुश :रंजना साहू

महतारी वंदन की 10वी किस्त जारी होने पर भाजपा ने किया स्वागत

विष्णु राज में महिलाएं बेहद खुश :रंजना साहू

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू ने महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त की राशि प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में सीधे अंतरित होने के बाद कहा है कि यह कांग्रेस के उस झूठ का करारा जवाब है, जो वह इस योजना को लेकर शुरू से फैलाने में लगी हुई थी। श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर झूठ बोलकर हर बार मुँह की खा रही है, फिर भी झूठ बोलने, षड्यंत्र रचने और अराजकता फैलाने के मंसूबे पालने से बाज नहीं आ रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती साहू ने कहा कि दरअसल कांग्रेस वादाखिलाफी में माहिर है, इसलिए उसे हर जगह पीलिया के मरीज की तरह सबकुछ पीला-पीला नजर आता है, लेकिन प्रदेश की जनता-जनार्दन का यह दृढ़ विश्वास है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक हजार रुपए की राशि की 10वीं किश्त मंगलवार को अंतरित की गई है। माताओं-बहनों का आशीर्वाद ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और भाजपा को काम करने की शक्ति प्रदान कर रहा है। महतारी वंदन योजना के कारण माताओं-बहनों की आँखों में दिख रही स्वाभिमान की चमक भाजपा और प्रदेश सरकार का सबसे बड़ा संतोष है। श्रीमती साहू ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने कार्यकाल में महिला-शक्ति को कदम-कदम पर न केवल छलने का काम किया, अपितु उनकी सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण को दाँव पर लगा दिया था। महिलाओं के साथ हर मोर्चे पर खुली धोखाधड़ी करने वाली कांग्रेस अब भाजपा की सरकार से वादों को पूरा करने की सीख ले और वृथा गाल बजाने से बाज आए।
----------------------

और पढ़ें ...

BIG NEWS : एक चूहे ने रुकवा दी ट्रेन, एसी कोच में चूहे ने काटा तार, करंट से झुलसा, धुएं से बजा सायरन, डेढ़ घंटे तक रुकी रही ट्रेन

बैतूल | BIG NEWS : घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर मन्नारगुडी से जोधपुर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन एक चूहे के कारण करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर शाम करीब 5.30 बजे जैसे ही ट्रेन आकर रुकी ट्रेन के एसी कोच बी 7 में कोच ने एक वायर काट दिया। जिससे झुलस गया। वही कोच में धुंआ उठने लगा। एसी कोच में धुएं के कारण सायरन बजने लगा। जिससे यात्री घबरा गए और ट्रेन से नीचे उतरने लगे। जिस पर आरपीएफ एवं रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिस पर ट्रेन में तैनात एसी मैकेनिक द्वारा मौके में पहुंचकर सुधार कार्य किया गया। इसके बाद करीब 7 बजे ट्रेन को इटारसी की ओर रवाना किया

ढोडरामोहार रेलवे स्टेशन के पास स्पेशल ट्रेन के इंजन में आई खराबी

घोड़ाडोंगरी और इटारसी सेक्शन में ढोडरामोहार रेलवे स्टेशन के मंगलवार शाम को बेंगलुरु से दानापुर जा रही स्पेशल ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई। जिसके चलते करीब 2 घंटे तक ट्रेन को रोकना पड़ा। वही ट्रेन के इंजन में आई खराबी के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस आंध्रप्रदेश एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को बरबतपुर, घोड़ाडोंगरी, बैतूल, मरामझिरी रेलवे स्टेशन पर रोका गया

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT NEWS : एक बार फिर अंबिकापुर जा रहे युवकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, तीन दोस्तों की मौके पर दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

डेस्क।  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कार और पिकअप के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अंबिकापुर स्थिति मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, सभी एयरबैग खुलने के बाद भी किसी की भी जान नहीं बच पाई। वहीं पिकअप के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना सूरजपुर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
 
गौरतलब है कि प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे गोटगवां के पास कार और पिकअप में जबरदस्त टक्कर हुई है। बताया जा रहा है कि गोवर्धनपुर गांव से 4 युवक कार क्रमांक CG 29 AE 7704 में सवार होकर अंबिकापुर जा रहे थे। तभी ये हादसा हुआ।
 
एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान
 
वहीं, कुछ लोग गोटगवां के पास टमाटर लोडकर पिकअप क्रमांक UP 64 AT 6380 से बनारस जा रहे थे। कार और पिकअप की आमने-सामने से इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि हादसे के बाद कार के चारों एयर बैग खुल गए थे। इसके बावजूद कार में सवार गोवर्धनपुर निवासी प्रियांशु पटेल (24), दीपक पटेल (23), पुष्पेंद्र भाई पटेल (21) मौके पर ही दम तोड़ दिया।
 
दो घायलों की हालत गंभीर है। वहीं, कार में सवार बटई निवासी चौथा युवक विनय यादव (21) और पिकअप चालक विक्रम सिंह (42) निवासी फुंदुरडीहारी की हालत गंभीर है। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
और पढ़ें ...

दिव्यांग भी देश और प्रदेश के विकास में बराबरी से भागीदारी हो रहे है : कौशिक

दिव्यांग भी देश और प्रदेश के विकास में बराबरी से भागीदारी हो रहे है : कौशिक

दिव्यांग दिवस पर आयोजित कर्यक्रम में शामिल हुए मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक


 अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर जिला मुंगेली के इनडोर स्टेडियम में आयोजित युवा उत्सव 2024 में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेली विधायक पुन्नुलाल मोहले एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक शामिल होकर प्रतियोगिता में भाग लिए दिव्यांग छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर नवाचारी सोच और विज्ञान के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने वाले बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस मौके पर विधायक मोहले ने कार्यक्रम को सबोधित करते हुए कहा कि  दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित कर समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए सभी वर्गों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन विशेष रूप से प्रतिभावान होते हैं और यदि समय पर सही मार्गदर्शन मिले तो ये बच्चे बड़ी से बड़ी बाधा को पार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इन बच्चों ने सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर अनेक अचम्भित कर देने वाले कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को सहानुभूति नहीं अपितु समानुभूति की आवश्यकता है ताकि वह आत्मसम्मान के साथ समाज में जीवन यापन कर सकें। दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनके उत्थान की दिशा में सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने इस दिशा में कार्यरत अध्यापकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इन सब के समग्र प्रयासों से ही आज दिव्यांग अनेक स्तर पर लाभान्वित हो रहे हैं।

इस विशेष अवसर पर श्री कौशिक ने कहा कि  दिव्यांग प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भागीदारी देखकर गर्व महसूस हो रहा है। इस आयोजन ने न केवल दिव्यांगजनों की अद्भुत क्षमताओं को प्रदर्शित किया बल्कि समाज में समानता और प्रेरणा का संदेश भी दिया।  उन्होंने कहा कि कहा कि दिव्यांगजन भी देश और प्रदेश के विकास में बराबरी से भागीदारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है। उन्हें मदद की नहीं बल्कि सहयोग व मार्गदर्शन की जरूरत होती है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जिसमें दिव्यांगजन पीछे हो। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं के बारे में आमजन को समझाना तथा उन्हें सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन दिव्यांगों की समस्याओं के प्रति गंभीर है तथा हर स्तर पर इनके निराकरण के प्रयास किए जा रहे है।इस अवसर पर जिले के कलेक्टर, एस पी, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम एवं विभाग के प्रमुख अधिकारी, दिव्यांग जन, विद्यार्थी गण व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

BREAKING : छत्तीसगढ़ HC ने कई जजों का किया ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

 Judge Transfer News: कई जजों के तबादले किये गये हैं। सिविल जज, एडिश्नल जज, सेशन जज सहित कई जजों के तबादले किये गये हैं। देखिये लिस्ट

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : इस विधायक के पति समेत सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला...!!

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा मामले में प्रशासन ने विधायक पति गनपत जांगड़े समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।  गनपत जांगड़े सारंगढ़ से कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े के पति हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले रक्सा धान खरीदी केंद्र में फर्जीवाड़ा की शिकायत प्रशासन को मिली थी। मामले की जांच के बाद अपेक्स बैंक के संजय साहू ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के मुताबिक, रक्सा धान खरीदी केंद्र में बिना धान बेचे ही किसान के नाम से चेक बनाया गया था। 

और पढ़ें ...

CG - कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई, 3 शिक्षक और 2 सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी बर्खास्त, इस वजह से गिरी गाज, जानिए पूरा मामला...!!

बलौदाबाजार। जिले में लंबे समय से कार्य में लापरवाही और अनाधिकृत अनुपस्थिति को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर तीन शिक्षकों और दो सहायक ग्रेड-3 कर्मचारियों को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 

इन कर्मचारियों पर गिरी गाज

कलेक्टर दीपक सोनी के आदेश पर विकासखंड सिमगा के पांच कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। इनमें विकासखंड सिमगा के शास.प्राथ.शाला रिंगनी में पदस्थ सहायक शिक्षक अमित बहादुर, शास.प्राथ.शाला मोपर के सहायक शिक्षक कल्पना कश्यप, शास.प्राथ.शाला छेरकाडीह के सहायक शिक्षक गीतेंद्र सिंह ध्रुव, शास.उच्च माध्य.विद्यालय केसदा सहायक ग्रेड तीन शरद कुमार यादव और शास. उच्च माध्य.विद्यालय कामता सहायक ग्रेड तीन गौरव कुमार साहू शामिल हैं।

उपरोक्त कर्मचारीगण अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित शासकीय सेवकों के विरुध्द अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए कार्य से पृथक कर दिया गया है। इनके द्वारा मूलभूत नियम 18 एवं छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) तथा अवकाश नियम 7 निहित नियमों के विपरीत पाया गया जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। 

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : DEO-BEO के हुए तबादले, शिक्षा विभाग ने जारी की लिस्ट, देखिये किसे कहा मिली नई जिम्मेदारी...!!

सूरजपुर। शिक्षा विभाग में डीईओ और बीईओ का ट्रांसफर किया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। सूरजपुर के बीईओ भानुप्रताप चंद्राकर का प्रशासनिक आधार पर तबादला कर दिया गया है, उन्होंने कवर्धा जिले के बोड़ला का विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

वहीं सारंगढ़ बिलाईगढ़ के जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला किया गया है। विभावरी सिंह ठाकुर को सारंगढ़ बिलाईगढ़ का नया डीई बनाया गया है। वहीं डीईओ एलपी पटेल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है।

और पढ़ें ...

विकसित राष्ट्र बनाने में दिव्यांगजन निभा रहे अहम भूमिका : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा विकसित राष्ट्र बनाने में दिव्यांगजन अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पुनर्वास एवं उनके हित के संरक्षण के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। वे आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह को सम्बोधित कर रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने की। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजन और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समाज कल्याण मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने आगे कहा कि राज्य में दिव्यांग जनों के कल्याणार्थ एवं पुनर्वास हेतु विभिन्न योजनाएं तथा कार्यक्रम संचालित हैं। जिसमें से सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन योजनाएं कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्रदाय, मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल वितरण, छात्रवृत्ति सहित अन्य योजना का लाभ सभी दिव्यांगजनों को मिल रहा है। प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण तथा हित में बेहतर कार्य कर रही है हम आगे भी आपके हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांग जनों को समाज के लोगों का भरपुर प्यार और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन आज देश और प्रदेश में विभिन्न कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, सचिव समाज कल्याण विभाग श्री भुवनेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 4 विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजनों एवं संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए गए। जांजगीर-चांपा जिले के ही देव सेवा समिति संस्थान को तथा निःशक्तजन कल्याण संघ को दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में 130 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक बैटरी चलित ट्राइसाइकिल तथा अन्य उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सर्वाेत्तम दिव्यांग कर्मचारी के श्रवण बाधित श्रेणी में कोरबा जिले के  प्रकाश खाकसे को अस्थि बाधित श्रेणी में जांजगीर-चांपा जिले के संतोष बंजारे को पुरस्कृत किया गया। दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 05 दंपत्तियों को एक-एक लाख तथा 05 दंपत्तियों को 50-50 हजार का चेक तथा 10वीं और 12वीं में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर लाल मैदान में लैंड, पार्टी नेताओं ने किया अभिनंदन

रायगढ़ : भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर रायगढ़ के लाल मैदान में लैंड हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। जैसे ही हेलीकॉप्टर लैंड हुआ पार्टी के नेताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार के विभिन्न अधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी देखी गई।

और पढ़ें ...

CG - कृषि विज्ञान केंद्र में मिली महिला की सड़ी गली लाश...पुलिस ने जताई हत्या की आशंका…!!

सुकुमा :- छत्तीसगढ़ के सुकुमा जिले से कृषि विज्ञान केंद्र सुकमा में महिला की सड़ी गली लाश मिली। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है,
दरअसल स्थानीय निवासियों ने कल दोपहर कृषि विज्ञान केंद्र के पास एक संदिग्ध दुर्गंध महसूस की। पास जाकर देखने पर उन्होंने एक महिला का सड़ा-गला शव देखा। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। वही इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, पुलिस ने इस मामले को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है, वही महिला के पहचान की करवाई अभी भी जारी है, और पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

और पढ़ें ...

CG : तालाब में तैरता मिला नवजात शिशु का शव, ग्रामीण आक्रोशित

खैरागढ़ : मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह मामला ग्राम देवरी का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोग तालाब पहुंचे तो उन्होंने तालाब में एक अज्ञात वस्तु को तैरते हुए देखा। करीब जाकर जांच की तो यह नवजात शिशु का शव निकला

और पढ़ें ...

सैनिकों के कल्याण के लिए मानवीय संवेदना से कार्य करें - राज्यपाल श्री डेका

राज्यपाल  रमेन डेका की अध्यक्षता में आज राजभवन में सैनिक कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ के राज्य प्रबंधन समिति की 16वीं बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, व उनके आश्रितों के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई एवं भूतपूर्व सैनिकों के हितों में महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। राज्यपाल ने कहा कि भारत माता की सेवा में अपना जीवन गुजारने वाले वीर सपूतों का कल्याण करना सबका दायित्व और कर्त्तव्य है। इसमे मानवीय संवेदना के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। इस दिशा में हम सभी को विशेष ध्यान देना चाहिए।
    राज्यपाल श्री डेका ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘सशस्त्र सेना झंडा‘‘ दिवस निधि के लिए संग्रह बढ़ाने के लिए राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड एवं गृह विभाग के प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि संग्रह बढ़ाने के लिए सभी तरीकों पर ध्यान देना चाहिए। सरकार की सहायता पर ही निर्भर ना रहते हुए समुदाय को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए और अधिक योजनाएं शुरू की जा सकें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज की बैठक में लिये गये सभी निर्णयों से छत्तीसगढ़ में भूतपूर्ण सैनिक उनके लाभान्वित होंगे।
    श्री डेका ने राज्य के दूरदराज के इलाकों में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ की सैनिक कल्याण टीम द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और कहा कि समर्पण के साथ देश की सेवा करने वाले हमारे बहादुर पूर्व सैनिकों की अच्छी तरह से देखभाल की जाए।
    बैठक के दौरान भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों के हित में कई बिदुओं पर निर्णय लिये गये। जिसमें जवानों की भांति जूनियर कमिश्नड ऑफिसर (जे.सी.ओ.) के लिये भी पुत्री विवाह हेतु 50 हजार रूपए का आर्थिक अनुदान तथा चार्टेड एकाउटेन्ट, कंपनी सेक्टरी के व्यवसायिक पाठयक्रम का अध्ययन करने वाले बच्चों को 20 हजार रूपए एकमुश्त     प्रतिवर्ष का आर्थिक अनुदान प्रदान किया जायेगा। समिति ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जगदलपुर के द्वितीय तल पर सभागार का निर्माण एवं भूतल पर दिव्यांग भूतपूर्व सैनिकों के लिए कमरा निर्माण के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक विवेक शर्मा ने बोर्ड की अब तक की गतिविधियों एवं बजट के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया।  
    बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, गृृह विभाग के सचिव श्री हिम शिखर गुप्ता, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती शारदा वर्मा, चीफ ऑफ स्टॉफ मध्य भारत एरिया मेजर जनरल पी. एस. दहिया, कार्यवाहक सचिव केंद्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली कैप्टेन (भा.नौ.) शाश्वत पूर्णानंद, अतिरिक्त महानिदेशक, पुनर्वास परिक्षेत्र मध्य कमान, लखनऊ ब्रिगेडियर विक्रम हिरू, कर्नल सुमीत शर्मा प्रभारी कमान्डर मुख्यालय छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा सब एरिया (कोसा) ने भाग लिया। इसके अलावा बैठक में अशासकीय सदस्यगण मेजर जनरल संजय शर्मा (से.नि.), विंग कमाण्डर ए श्रीनिवास राव (से.नि.), गैर शासकीय सदस्य द्वय  कैलाश नाहटा एवं श्री टी आर साहू उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के इस जिले में अचानक बढ़ने लगे HIV के मरीज, स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित, इस वजह से संक्रमण फैलने की आशंका!

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में एड्स (HIV) संक्रमित मरीजों के हैरान कर देने वाला आंकड़ा सामने आया है। जिले में एड्स (HIV) संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 252 तक पहुँच गई है, जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते नवंबर माह में ही 8 नए HIV पॉजिटिव मरीज मिले हैं, यह संख्या जो एक छोटे जिले के काफी चौंकाने वाली है। इनमें जनरल मरीजों के अलावा ऐसे कम उम्र के युवा भी शामिल हैं, जो इंजेक्शन के माध्यम से नशा करते हैं।

बता दें कि HIV दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में से एक बिमारी है। बीते दिन अंतरराष्ट्रीय विश्व एड्स दिवस भी मनाया गया था, जिसमें एड्स से बचने के उपायों पर चर्चा की गई। जैसे असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित खून का इस्तेमाल आदि के विषय में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कार्यक्रम के जरिए लोगों को जानकारी दी थी

CMHO रामेश्वर शर्मा ने बताया कि जिले में HIV पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 250 के पार पहुँच गया है, जो काफी चिंता का विषय है। हम लगातार इस संक्रमण को फैलाने से रोकने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं। बीते 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस पर हमने इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया था, ताकि लोग इससे डरे नहीं बल्कि खुद भी जागरूक हो और दूसरे लोगों की मदद के लिए आगे आए। अगर कोई एड्स से संक्रमित है तो उसे भेदभाव नहीं होना चाहिए।

और पढ़ें ...

बीजापुर में इनामी नक्सली कमांडर सहित 3 माओवादी गिरफ्तार, 5 किलोग्राम विस्फोटक बरामद

बीजापुर : बस्तर में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बीजापुर जिले में संयुक्त सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। मिरतुर व नेलसनार पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में तीन अलग अलग क्षेत्रों से 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के अनुसार माओवादियों के खिलाफ नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान मिरतुर पुलिस व छत्तीसगढ़ 15 ई बटालियन चेरली पिनकोंड़ा में साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा व्यवस्था से लौट रही थीं। तभी पाटलीगुड़ा पुलिया के पास 5 किलोग्राम विस्फोटक के साथ 24 वर्षीय सुरेश कारम को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ एक अन्य नक्सली भी गिरफ्तार किया गया।

नक्सलियों के खिलाफ दूसरी कार्रवाई नेलनसार पुलिस ने किया। जवानों ने सीएनएम कमांडर दशरथ हेमला को गिरफ्तार किया, जो साल 2019 में नगर सैनिक राजू राम गोंदे की हत्या में शामिल था। दशरथ हेमला पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पकड़े गए तीनों नक्सली सीएनएम सदस्य व जनताना सरकार से जुड़े माओवादी बताए जा रहे हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING : एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, 2 आरक्षकों को किया बर्खास्त, इस वजह से गिरी गाज, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला...!!

सरगुजा। नौकरी से लंबे समय तक गायब रहने वाले दो कांस्टेबलों को सेवा से पृथक किया गया है। दोनों पर ड्यूटी से गैरहाजिर होकर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही करने का आरोप है। एसपी ने मामले में जांच कर दोनों पुलिसकर्मियों को सेवा से पृथक किया है।

दरअसल, सरगुजा पुलिस द्वारा विभागीय कार्यों मे गतिशीलता लाने पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों अपने दायित्वों के प्रति सजग होकर कार्य करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लापरवाही एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। इसी क्रम में आज एसपी योगेश पटेल के द्वारा सरगुजा पुलिस में पदस्थ आरक्षक 523 रमेश सिंह थाना अम्बिकापुर एवं आरक्षक 702 टिकेश्वर सिंह रक्षित केंद्र कों अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर होकर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही प्रदर्शित करने पर "सेवा से पृथक" करने का आदेश जारी किया गया

आरक्षक 523 रमेश सिंह 6 अप्रैल से 10 जून तक कुल 64 दिवस अनाधिकृत रूप से गैरहाजिर रहा हैं, आरक्षक रमेश सिंह पुनः 24 अगस्त से 8 नवम्बर तक कुल 76 दिन गैरहाजिर रहा। आरक्षक पुनः 10 नवम्बर से आज दिनांक तक गैरहाजिर रहा हैं। उपरोक्त आरक्षक इस दौरान कुल 156 दिन गैरहाजिर रहा हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING : बंपर तबादला, SP ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, SP ने 26 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है. 

देखें लिस्ट –

CG POLICE TRANSFER BREAKING : छग के पुलिस विभाग में बंपर तबादला, SP ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट 

और पढ़ें ...

सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के हितों का मुद्दा लोकसभा में उठाया

 

छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक संस्कृति को दुनियाभर में पहचान दिलाई जाएगी: बृजमोहन

 

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के हितों और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल लगातार प्रयासरत है।
सोमवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में लोक कलाकारों के हितों का मुद्दा उठाया और छत्तीसगढ़ के कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी।  

जिसपर संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अपने जवाब में बताया कि सरकार छत्तीसगढ़ सहित देश भर के राज्यों की कला, संस्कृति और अमूर्त विरासत के संवर्धन और संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।  
मंत्री ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय की योजनाओं से युवा पीढ़ी में छत्तीसगढ़ सहित देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इन योजनाओं ने स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक संगठनों को व्यापक समर्थन प्रदान किया है।  

छत्तीसगढ़ में पिछले तीन वर्षों के दौरान कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक संगठनों और कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस संदर्भ में नागपुर स्थित दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (SCZCC) की सक्रिय भूमिका रही है।  

  बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर के प्रसिद्ध लोक नृत्य राउत नाचा, पड़की, देवर नाचा और पंडवानी के कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं की आवश्यकता पर बल दिया। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाने पर विचार कर रही है।  

छत्तीसगढ़ के परंपरागत मेलों और उत्सवों को आर्थिक सहायता देने की योजना के तहत विभिन्न मेलों को शामिल किया गया है। इन आयोजनों को बढ़ावा देकर स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त बनाया जा रहा है।  
वर्ष 2023-24 में राज्य में विभिन्न योजनाओं के तहत 57.91 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है और 1143 कलाकार लाभान्वित हुए हैं।
जबकि वर्ष 2021-22 और 2022-23 में क्रमशः 9.15 लाख तथा 12.5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी और क्रमशः 675 एवं 611 कलाकार लाभान्वित हुए थे।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आशा जताई कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के कलाकारों को और अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे।

और पढ़ें ...

राजभवन में मनाया गया असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस

राजभवन में आज असम और नागालैंड राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर रंगारंग संास्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल  रमेन डेका ने इस अवसर पर कहा कि हमारा देश विभिन्न संस्कृतियों,भाषाओं और परंपराओं का संगम है। केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक दूसरे के स्थापना दिवस मनाते हैं। इसी कड़ी में आज राजभवन के दरबार हॉल में असम एवं नागालैंड राज्यों का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर इन राज्यों के लोगों को बधाई दी।
राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन दो अद्भुत राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर, हमारे लिए उनके समृद्ध इतिहास, अद्भुत संस्कृति और उनकी आशाओं और सपनों के बारे में अधिक जानना महत्वपूर्ण है। उन्होंने असम और नागालैंड राज्य की विशेषताओं को रेखांकित किया। असम राज्य भारत के ईशान कोण में स्थित है और ईशान कोण में भगवान का वास माना जाता है। यह उत्तर-पूर्व भारत के उन 8 राज्यों में से एक है जिन्हें अष्टलक्ष्मी कहा जाता है। अपने विविध वन्य जीव और सुंदर ब्रह्मपुत्र नदी के लिए यह जाना जाता है। राज्यपाल ने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, अर्थवयवस्था मिलती-जुलती है। इन राज्यों की संस्कृति रामायण काल की है। असम की एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत भी है, जिसमें संगीत, नृत्य, कला और साहित्य शामिल हैं। यहां के  चाय की स्फूर्तिदायक खुशबू पूरी दुनिया में फैली है। देश के चाय बाजार का 57 प्रतिशत हिस्सा असम का हैं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्राकृतिक वातावरण भी चाय उत्पादन के लिए अनुकूल है। इसलिए इस दिशा में प्रयास किया जाएगा जिससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्वस्था आगे बढे़गी।  
श्री डेका ने कहा कि नागालैंड भी एक खूबसूरत राज्य है। जीवंत रंगों और बहादुरी की कहानियां इस राज्य में भरी पड़ी है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में रानी गैडिनल्यू सहित असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना योगदान दिया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज भी यहां आई और यहां कई स्थानों पर स्वतंत्रता आंदोलन किए गए।  
श्री डेका ने आगे कहा कि असम और नागालैंड अलग-अलग संस्कृति और समृद्ध अतीत वाले दो राज्य हैं। लेकिन दोनों राज्यों के निवासी प्रगति और विकास की समान रूप से आकांक्षा रखते हैं। स्थापना दिवस का जश्न हमारे राष्ट्र के प्रति हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद करने का भी एक अवसर है।
कार्यक्रम को असम राज्य के प्रतिनिधि के रूप में अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्प संख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा और नागालैंड की प्रतिनिधि सुश्री संगमाई ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर असम की महिलाओं के बिहू नृत्य सहित दोनों राज्यों के लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति, विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा वनवासी आश्रम की छात्राओं ने दी। कार्यक्रम में भिलाई के भजन गायक श्री दीपेन्द्र हलधर द्वारा असम के प्रसिद्ध गायक भारत रत्न स्वर्गीय श्री भूपेन्द्र हजारिका के गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति और पद्मश्री भारती बंधु के भजन गायन ने सभी अतिथियों को भाव विभोर कर दिया। दोनों राज्य के प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने राजकीय गमछा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने भी राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा सांसद श्री नत्थूभाई पटेल, राज्यपाल के सचिव श्री यशंवत कुमार, राजभवन के अन्य अधिकारी तथा दोनों राज्यों के प्रतिनिधिगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : सरकारी स्कूल में पदस्थ शादीशुदा शिक्षिका से दुष्कर्म...शादी का झांसा देकर कई बार बनाए संबंध

कोरबा: जिले में सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादीशुदा शिक्षिका को उसके पति ने छोड़ दिया था। जिसके बाद से वह अपने परिवार के साथ रह रही थी। कबाड़ कारोबारी ने शिक्षिका से शादी की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शादी से मुकरने के बाद पीड़ित शिक्षिका ने इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करायी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला मानिकपुर पुलिस चैकी क्षेत्र का है। पीड़ित शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसकी सहेली के साथ रायपुर निवासी कबाड़ व्यवसायी राजीव बसंल उसके घर आया था। इस दौरान शिक्षिका का राजीव बंसल से पहचान हुई। बातचीत के दौरान शिक्षिका से उसने मोबाइल नंबर भी ले लिया। मोबाइल पर दोनों अक्सर बातचीत भी करते थे। एक बार राजीव बंसल ने शिक्षिका के फोन पे पर 10 हजार रुपये डाल दिया।
 
इस संबंध में पूछताछ करने पर उसने गलती से रुपये जाने की बात कही। इस तरह दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई। शिक्षिका ने बताया कि वह शादीशुदा है और पारिवारिक कारणों से उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। इसलिए वह अपने परिवार वालों के साथ मायके में रहती है। वहीं बंसल ने शिक्षिका को बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ चुकी है। इस दौरान राजीव बंसल कई बार कोरबा आकर शिक्षिका से मिलने लगा और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
 
जब शिक्षिका ने शादी करने की बात कही, तब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की गयी। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने आरोपी राजीव बंसल की पतासाजी शुरू की। आरोपी के कटघोरा आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर राजीव बंसल को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायिक रिमांड पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल कर दिया है।
और पढ़ें ...

CG : स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में 12वी की छात्रा की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़: शहर से कुछ ही दूरी में सारंगढ़ रोड पटेलपाली स्थित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में बारहवीं की एक छात्रा संदिग्ध हालत में मृत पाई गई। स्कूल प्रबंधन के मुताबिक़ छात्रा की मौत नहाते वक़्त हार्ट अटैक से होने की संभावना जताई गई है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, छात्रा पिछले दो दिनों से सर्दी और बुखार से जूझ रही थी। सोमवार सुबह वह नहाने के लिए बाथरूम गई लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकली। अन्य छात्राओं ने जब देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है, तो प्रबंधन को सूचना दी। दरवाजा खोलने पर छात्रा बाथरूम में बेहोश पड़ी मिली। आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन ने उसे शहर के अपेक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जहां चिकित्सकों द्वारा मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाने को कहा। अपेक्स अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक़ “छात्रा को सोमवार की सुबह कार में अस्पताल लाया गया था, मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।”

मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने बिना कोई ठोस कारण बताए अचानक स्कूल में छुट्टी की घोषणा कर दी। सोमवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं भी रद्द कर दी गईं।  छात्रा की मौत के मामले में पुलिस की तफ़्तीश के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

और पढ़ें ...

राज्यपाल श्री डेका से मुख्यमंत्री श्री साय ने भेंट की

राज्यपाल  रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्य के हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

और पढ़ें ...

CG: नक्सलियों के हौसले बुलंद, मोबाइल टावर में लगाई आग, कुछ दिन पहले ही लगा था टावर

बस्तर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों पर कार्रवाई जारी है। लेकिन नक्सली भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बीजापुर में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। देर रात बीजापुर जिले के मोरमेड गांव में निजी मोबाइल कंपनी के टावर में आग लगा दी। आप को बता दे कुछ दिन पहले ही यहाँ मोबाईल टावर लगाया था। वही बताया जा रहा है कि नक्सली सादी वेशभूषा में मोरमेड़ गांव पहुंचे और वहां लगाए गए मोबाइल टावर के उपकरण जलाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। क्षतिग्रस्त मोबाइल टावर के पास पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के पांपलेट भी मिले हैं। फिलहाल तोयनार थाना में नक्सलियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है।

 
और पढ़ें ...

नए साल से पहले नक्सल प्रभावितों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

सुकमा : कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में जिला सीईओ नम्रता जैन ने शनिवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों में किए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और पूर्णता पर विस्तार से चर्चा किया गया।

समीक्षा बैठक में जिला सीईओ जैन ने कहा कि अपूर्ण आवासों को हितग्राही और पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से शीघ्र पूर्ण करें और पूर्ण हो चुके आवासों में पूर्णता प्रमाण पत्र तत्काल लगायें। आत्मसमर्पित माओवादियो और माओवाद पीड़ित परिवारों का सर्वे कर उनकी सूची बनायें। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिये प्राथमिकता से उनका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया जाएगा।

जिन हितग्राहियों को योजना का द्वितीय किश्त प्रदान किया जा चुका है उनको आवास जल्द ही पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। आवास स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत सर्वे कार्य सोमवार तक पूर्ण करने, वित्तीय वर्ष 2024-25 के शेष आवासों का स्वीकृति शत-प्रतिशत करने एवं वित्तीय वर्ष 16-17 से 23-24 तक के अपूर्ण आवासों को 31 दिसंबर के पूर्व प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए आदेशित किया गया। समीक्षा बैठक में सभी जनपद सीईओ, ब्लॉक कोर्डिनेटर, आवास मित्र, सचिव तथा जिला पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

BREAKING : ACB की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में शामिल बर्खास्त जवानों के घरों में मारा छापा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिलासपुर, कवर्धा, कोरबा और सरगुजा में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई जीआरपी के चार बर्खास्त कांस्टेबलो मन्नू प्रजापति, सौरभ नागवंशी, संतोष राठौड़ और लक्ष्मण गाय के खिलाफ की गई।

आपको बता दें इन कांस्टेबलों पर आय से अधिक संपत्ति रखने और नशीले पदार्थों एवं अवैध हथियारों की तस्करी में संलिप्त होने के गंभीर आरोप हैं। इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है, और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : पत्नी ने की पति की हत्या, हतोड़े से मारकर उतारा मौत के घाट...जनिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग: जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शराब को लेकर पति और पत्नी के बीच में जमकर विवाद हुआ, तो पत्नी ने पति की हत्या कर दी, मृतक पति का नाम गजेंद्र साहू बताया जा रहा है, जो कि पेशे से ट्रक चालक है, आए दिन पति और पत्नी के बीच में पैसों को लेकर आपसी विवाद हुआ करता था, मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि रोज की तरह पति गजेंद्र कुमार शराब पीकर घर पहुंचा था। जिसके बाद पति और पत्नी में जमकर विवाद हुआ, गाली गलौच के बाद मामला हाथा पाई तक पहुँचा तो पत्नी ने पास पड़े हतोड़े से मारकर पति की हत्या कर दी, आरोपी पत्नी का नाम नीमा साहू है, दोनों के बीच लगभग 7 साल पहले विवाह हुआ था। घटना की जानकारी लगते ही आस पड़ोस को लोगों ने तत्काल डायल 112 को इसकी सूचना थी, फिलहाल निवाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है, तो वहीं विवेचना की जा रही है। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

और पढ़ें ...

BREAKING : जिंदल स्टील प्लांट में हादसा, एक मजदुर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

रायगढ़ : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां थाना कोतरा रोड़ क्षेत्र स्थित जिंदल स्टील प्लांट में एकबार फिर एक मजदूर ने अपनी जान गवाई है। हादसे में एक मजूदर की मौत हो गई है, वहीं एक मजदुर गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जिंदल अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

 
और पढ़ें ...

CG : छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, 5 युवकों की दर्दनाक मौत, कटर से काटकर निकाले गए शव

सरगुजा :- जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां उदयपुर थाना इलाके में आज सुबह सड़क हादसे में रायपुर के चार युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रायपुर से अंबिकापुर जा रही कार की भिड़ंत ट्रक से होने से यह हादसा हुआ है। रेस्क्यू कार्य जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज रविवार की सुबह करीबन पांच बजे उदयपुर थाना इलाके के ग्राम गुमगा के पास अदानी गेस्ट हाउस के समीप नेशनल हाईवे-130 पर कार सवार ट्रक में जा घुसे। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदयपुर में भर्ती कराया गया। जहाँ से उसे अम्बिकापुर रवाना कर दिया गय, जहां उसने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं। कार इतनी क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि शवों को निकालने के लिए कटर का सहारा लेना पड़ रहा है।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है रेस्क्यू कार्य अभी भी जारी है। कार का मॉडल स्कोडा बताया जा रहा है।

कार सवार लोगों के नाम दिनेश साहू, संजीव, राहुल बताये गये  हैं। दो के नाम का  पता नहीं चल सका है। ये सभी चंगोराभाठा रायपुर के हैं। ये घर से जगदलपुर जाने के लिए बोल कर निकले थे। कैसे अंबिकापुर मैनपाट का रुख किए किसी को पता नहीं है। पुलिस ने घर वालों को सूचना दे दी है।

और पढ़ें ...

BREAKING : पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को किया ढ़ेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद, एसपी ने की पुष्टि

बीजापुर : तेलंगाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात माओवादियों को एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरागारम के जंगलों में हुई। मुलुगु के एसपी डॉ. सबारिश ने यह जानकारी दी। पुलिस ने माओवादियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि तेलंगाना पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ मुलुगु जिले के एतुरंगारम मंडल के चलपाका इलाके के जंगलों में रविवार सुबह हुई। इस मुठभेड़ में येलांदु-नरसमपेट इलाके की कमेटी के कमांडर बदरु उर्फ पापन्ना के मारा गया.इस मुठभेड़ को लेकर अभी तक पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

कुरसेम मंगू उर्फ़ भादरू उर्फ़ पापन्ना , 35 yrs, TSCM, Secretary AK- 47 Rifle.

ईगोलापू मल्ला उर्फ़ मधु , DVCM, S/o Gattaiah, age: 43 yrs, Caste: Goud
DVCM,

Secretary Eturnagaram Mahadevpur AC, AK-47 Rifle,

मुस्सेकी देवल @ करुणाकर , ACM, 22 yrs,

मुस्सेकी जमुना , ACM, 23 yrs,

जैसिंह Party किशोर

और पढ़ें ...

BREAKING : बीएसएफ और डीआरजी के जवानो ने कोयलीबेड़ा के ग्राम अतखड़ियाँपारा के पास 08 आईईडी को किया बरामद

कांकेर:- कांकेर जिले के थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम डिमाइनिंग के लिए रवाना हुई थी। संयुक्त अभियान के दौरान अतखड़ियाँपारा गांव के पास माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों एवं आम जनता को भारी मात्रा में नुकसान पहुचाने के इरादे से लगाये गये 07 टिफ़िन आईईडी (हर टिफ़िन का वजन लगभग 02 से 03 किलोग्राम) और 01 कुकर आईईडी (वजन लगभग 02 किलोग्राम) को बरामद किया गया। बीएसएफ के बम्ब निरोधक दस्ते ने यथास्थान पर सभी आईईडी को निष्क्रिय करके माओवादियों के खतरनाक मंसूबो पर पानी फेर दिया।

यदि समय रहते उपरोक्त आईईडी का पता लगाकर बर्बाद नही किया जाता तो काफी मात्रा में जान-माल की हानि हो सकती थी परंतु जवानों की सजगता के कारण माओवादी अपने मंसूबों में एक बार फिर नाकामयाब हो गये।

और पढ़ें ...