साहित्य
धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर 22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपए।

जशपुर जंक्शन 01 मई
छत्तीसगढ़ में किसान अब पारंपरिक धान की खेती से आगे बढ़कर उद्यानिकी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं और उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से फूलों की वैज्ञानिक खेती किसानों के लिए मुनाफे का बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के कोड़केल गांव के किसान आनंदराम सिदार ने गेंदा फूल की खेती कर अपनी तकदीर बदल दी है।
पहले आनंदराम सिदार धान की खेती करते थे, जहां 10 क्विंटल उत्पादन से उन्हें लगभग 31 हजार रुपए की आय होती थी और लागत निकालने के बाद मात्र 22 हजार रुपए का लाभ मिलता था। लेकिन उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने 0.400 हेक्टेयर में गेंदा की खेती शुरू की, जिससे उनकी आय में कई गुना बढ़ोतरी हुई।
वर्ष 2025-26 में विभाग द्वारा उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण मिलने के बाद उन्होंने करीब 44 क्विंटल गेंदा फूल का उत्पादन किया। इस उत्पादन से उन्हें 3 लाख रुपए से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई, जो धान की खेती की तुलना में कहीं अधिक लाभकारी साबित हुई।
आनंदराम सिदार की सफलता से क्षेत्र के अन्य किसान भी प्रेरित हो रहे हैं और अब फूलों की खेती को एक बेहतर विकल्प के रूप में अपना रहे हैं। उनका कहना है कि शुरुआत में जोखिम जरूर लगा, लेकिन विभागीय सहयोग और सही देखरेख से उन्हें बड़ी सफलता मिली है।
उद्यानिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों से किसानों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गिरौदपुरी में संत समागम एवं गुरुदर्शन मेले में हुए शामिल।

जशपुर जंक्शन,24 फ़रवरी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रविवार को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि एवं तपोभूमि गिरौदपुरी धाम में आयोजित संत समागम एवं गुरुदर्शन मेला में शामिल हुए। उन्होंने पूज्य गुरुगद्दी का दर्शन एवं पूजा - अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिये कामना की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि बाबा गुरू घासीदास के मनखे- मनखे एक समान का सन्देश, मानव को मानव से जोड़ने वाला और सद्भाव व समरसता बढ़ाने वाला है। बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर हमारी सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के द्वारा गिरौदपुरी का सतत् विकास किया जा रहा है। विशाल जैतखाम निर्माण से लेकर अनेक सुविधाओं का विस्तार यहां किया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा किये गए जनसुविधा विस्तार कार्य की सराहना की और कहा कि वेबसाईट और मोबाइल एप्प से भी मेले में उपलब्ध सुविधा की जानकारी श्रद्धालु ले सकते हैं। उन्होंने इस दौरान वहां चस्पा किये गए क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर जानकारी ली।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर मुख्य मंदिर का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया। मुख्यमंत्री के हाथों स्थानीय श्रद्धालु एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं प्रसाद ग्रहण कर उत्साहित हुए। गौरतलब है कि गिरौदपुरी में तीन दिवसीय संत समागम एवं गुरू दर्शन मेला 22 फ़रवरी से प्रारंभ होकर 24 फरवरी 2026 तक चलेगा। प्रदेश सहित देश एवं विदेश से भी सतनाम पंथ के अनुयायी यहां मेले में आए हुए हैं।
इस अवसर पर धर्मगुरू गुरु बालदास साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, राजिम विधायक श्री रोहित साहु, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर श्री नवीन अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक सुश्री भावना गुप्ता,डीएफओ श्री गणवीर धम्मशील, पूर्व सांसद श्री गुहा राम अजगले, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि वरिष्ठ अधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
शिक्षित बच्चे ही गढ़ेंगे देश का भविष्य – रायमुनी भगत आदर्श विद्यालय में हुआ पालक-शिक्षक सम्मेलन व प्रवेशोत्सव
शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर में 07 अगस्त को पालक-शिक्षक सम्मेलन एवं प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर किया। मां सरस्वती की वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
अपने संबोधन में श्रीमती भगत ने कहा कि देश का भविष्य शिक्षित समाज से ही संवरेगा और उज्ज्वल बनेगा। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार आवास, भोजन, किताबें व ड्रेस जैसी सभी सुविधाएं दे रही है, छात्रों को केवल पूरी लगन से पढ़ाई करनी है। “आपका भविष्य उज्ज्वल होगा तो परिवार और राष्ट्र मजबूत बनेगा,” उन्होंने कहा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. अमरेंद्र (प्राध्यापक, शासकीय रामभजन राय इन ईएस महाविद्यालय) ने अभिभावकों से बच्चों के व्यवहार में आने वाले बदलावों पर नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों को सूचित करने का आग्रह किया। विद्यालय प्राचार्य खान वक्कारुज्जमां खां ने सम्मेलन की आवश्यकता व अन्य विषयों पर चर्चा की। विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना टोप्पो ने अभिभावकों से बच्चों की भावनाएं समझकर समस्याओं के समाधान में सहयोग देने की अपील की। एसएमसी अध्यक्ष श्रीमती संझौती बाई ने शिक्षा को अभाव दूर करने का सबसे सरल उपाय बताया। व्याख्याता श्रीमती सुनीता केरकेट्टा ने नशामुक्ति पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृपा शंकर भगत, युवा समाजसेवी आशुतोष राय, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक एल. डी. चौहान, श्री टी. गोसाई, सहायक बीईओ श्री अमित अंबष्ट, सीएसी, शिक्षक-कर्मचारी व बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।
प्रवेशोत्सव एवं अन्य आयोजन
मुख्य अतिथि ने नवप्रवेशित बच्चों का तिलक कर पुस्तक व गणवेश वितरित किए तथा हस्तछाप लिए। विशेष सेल्फी जोन में बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इको क्लब फॉर लाइफ के अंतर्गत गठित बाल कैबिनेट के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वार्षिक परीक्षा 2025 में कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आरोग्य रक्षा के तीन अचूक नियम
आरोग्य रक्षा के चिकित्सा का क्षेत्र बहुत तेजी से बढ़ रहा है। किन्तु जन स्वास्थ्य की दिशा में कोई प्रगति नहीं दिखाई दे रही । तरह-तरह की औषधियों का निर्माण चिकित्सा उपकरणों का उत्पादन तथा वैद्य, हकीमों, की जितनी बढ़ोत्तरी इन दिनों हुई है, आरोग्य की समस्या जटिल होती दिखाई दे रही है । पड़े हुए साधनों से लाभ न हो तो यही समझना चाहिए कि हमारी जीवन पद्धति में कुछ दोष है । उसका स्वास्थ्य वाला पहलू कुछ अबूझ-सा है या उधर मनुष्य का ध्यान कम है। कुछ भी हो आरोग्य के जो मूलभूत प्राकृतिक सिद्धान्त हैं उन्हें मिटाया या भुलाया नहीं जा सकता। जीवन पद्धति में दोष हो तो औषधियों का कुछ महत्व नहीं, कोई उपयोगिता नहीं।
आरोग्य मनुष्य की साधारण समस्या है। थोड़े नियमों के पालन, साधारण-सी देख-रेख से वह पूरी हो जाती है किन्तु उतना भी जब मनुष्य भार समझकर पूरा नहीं करता तो उसे कडुआ फल भुगतना पड़ता है। थोड़ी-सी असावधानी से बीमारी तथा दुर्बलता को निमन्त्रण दे गैठता है। रहन-सहन में यदि पर्याप्त संयम रखा जाय तो कुछ थोड़े-से नियम है, जिसका पालन करने से मनुष्य आयु पर्यन्त उत्तम स्वास्थ्य का मुखोपभोग प्राप्त कर सकता है। उनमें से तीन प्रमुख हैं । (१) प्रातः जागरण (२) उषा पान (३) वायु सेवन । यह तीनों ही नियम सर्वसुलभ और पनिकर हैं, उनमें किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं जीनका पालन न हो सके, या जिसके लिए विशेष साधन जुटाने की आवश्यकता पड़े। प्रातः जागरण को संसार के सभी लोगों ने स्वाम्य के लिए अतिशय हितकर माना है। अग्रेजी कहावत है “जल्दी सोना और जल्दी उठना मनुष्यकोम्वस्थ, धनवान और बुद्धिमान बनाता है।”
‘ब्राह्म मुहूर्ते उत्तिष्ठेत्स्वस्थेअरक्षार्थ मायुषः ।’
प्रातःकाल ब्रह्म मुहूर्त में जाग उठने से तन्दुरुस्ती और उम्र बढ़ती है।
वेद का प्रवचन है –
उदय सूर उदिताअनामा मित्रो अर्थमा।
सुवाति सविता भगः ।। साम ।३।५॥
अर्थात्-प्रातःकालीन प्राण-वायु सूर्योदय के पूर्व तक निर्दोष बनी रहती है अतः प्रातःकाल जल्दी उठना चाहिए । इससे स्वास्थ्य और आरोग्य स्थिर रहता हैं तथा धन की प्राप्ति होती है।”
सिक्खों के धर्म ग्रन्थों में आया है-“अमृत बेला सचनाऊ”
अर्थात् प्रातःकाल जल्दी न उठने से बुद्धि मन्द पड़ जाती है, मेधा नहीं बनती और स्वास्थ्य गिर जाता है। आरोग्य रक्षा के नियमों में प्रातःकाल जागने में विश्व का एक मत है।
खतरनाक सांप, बचाव और उपचार के उपाय
भारत जैव विविधता वाला देश है और यहां विभिन्न प्रकार के सांप पाए जाते हैं और विशेष कर वर्षा ऋतु में यह मानव जन समुदाय के लिए अज्ञानता वश खतरनाक हो सकते हैं अतः इसके बारे में इस लेख में जानेंगे कि सांपों के बाईट से हम सुरक्षा कैसे पा सकते हैं।
हर साल 40 लाख सर्पदंश की घटनाएं, 50 हजार मौतें
जानिए खतरनाक सांप, बचाव और उपचार के उपाय
भारत जैसे देश में जहां खेती, जंगल और ग्रामीण आबादी का बड़ा हिस्सा जमीन से जुड़ा हुआ है, वहां सांप काटने (सर्पदंश) की घटनाएं आम हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि हर साल लगभग 40 लाख लोग सर्पदंश का शिकार होते हैं, जिनमें से करीब 50 हजार की मौत हो जाती है। यह संख्या केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि एक ऐसा गंभीर विषय है जिसे समझना और उस पर कार्य करना जरूरी है।
भारत में पाए जाने वाले खतरनाक साँप
भारत में 300 से अधिक प्रकार के साँप पाए जाते हैं, लेकिन इनमें से केवल कुछ ही जानलेवा विषैले साँप (Venomous snakes) होते हैं। भारत में "Big Four" नाम से चार सबसे खतरनाक साँपों को जाना जाता है, जो अधिकांश मौतों के लिए जिम्मेदार होते हैं।
1. इंडियन कोबरा (Indian Cobra)
पहचान: फन फैलाने वाला सांप, गर्दन पर 'ग्लास के आकार' का निशान होता है।
जहर का प्रकार: न्यूरोटॉक्सिक (मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है)
काटने पर लक्षण: सांस लेने में कठिनाई, चक्कर आना, मांसपेशियों में लकवा
2. रसेल वाइपर (Russell's Viper)
पहचान: शरीर पर 'V' या 'X' जैसे पैटर्न; मोटा और भारी शरीरजहर का प्रकार: हेमोटॉक्सिक (खून को जमाता है)काटने पर लक्षण: अत्यधिक सूजन, रक्तस्राव, किडनी फेलियर
3. सॉ स्केल्ड वाइपर (Saw-scaled Viper)
पहचान: छोटा लेकिन आक्रामक, शरीर पर आरी के दाँत जैसे निशान
लक्षण: तेजी से दर्द, सूजन, खून का बहाव, शरीर में जलन
4. कॉमन क्रेट (Common Krait)
पहचान: रात में सक्रिय, चमकदार काला शरीर और पतली सफेद धारियाँ
जहर का प्रकार: न्यूरोटॉक्सिक
काटने पर लक्षण: साँस रुकना, शरीर का सुन्न होना, बोलने या निगलने में कठिनाई
सर्पदंश की घटनाओं के पीछे के कारण
भारत में सर्पदंश की घटनाएँ अधिकतर गांवों, खेतों, जंगल क्षेत्रों और कच्चे मकानों में होती हैं। इसके कुछ प्रमुख कारण हैं:
खेतों में नंगे पाँव काम करना
रात में बिना रोशनी के चलना
घर में दरवाज़े-खिड़की ठीक से बंद न होना
जंगल या बाड़ी में खुले में सोना
जानवरों के चारा लाते समय घास या लकड़ी में छिपे साँपों से संपर्क
सांप काटने पर प्राथमिक पहचान और लक्षण
सांप के काटने पर लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि वह विषैला था या नहीं। लेकिन सामान्य रूप से कुछ लक्षण दिखाई देते हैं:
विषैले सांप का लक्षण सामान्य सांप का लक्षण
दो गहरे दांत के निशान सिर्फ खरोंच या हल्के निशान
तेजी से सूजन और दर्द हल्की जलन या दर्द
उल्टी, साँस लेने में तकलीफ आमतौर पर कोई गंभीर असर नहीं
खून बहना, मूर्छा आना साधारण सूजन
सांप के काटने पर क्या करें? (प्राथमिक उपचार)
तुरंत करें:
1. शांत रहें और घबराएं नहीं
घबराहट से जहर तेजी से शरीर में फैलता है।
2. व्यक्ति को लेटाएं और हिलने न दें
जितनी कम हरकत होगी, जहर का प्रसार उतना कम होगा।
3. काटे गए हिस्से को दिल से नीचे रखें
इससे जहर का प्रवाह धीमा होता है।
4. साफ पट्टी से ढीला बंधन करें
बहुत कसकर नहीं बाँधें, इससे रक्त संचार रुक सकता है।
5. जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचें
सरकारी या बड़े स्वास्थ्य केंद्र में एंटीवेनम (Antivenom) उपलब्ध होता है।
क्या न करें:
कभी भी जहर चूसने की कोशिश न करें
किसी तांत्रिक, झाड़-फूंक वाले या देसी इलाज पर समय न गवाएँ
पट्टी को बहुत कसकर न बाँधें
शराब या दवा खुद से न दें।
एंटीवेनम क्या है?
एंटीवेनम (Anti-venom) एक तरह की दवा होती है जो साँप के जहर को निष्क्रिय करती है। यह रक्त में जाकर विष के असर को कम या समाप्त कर देती है।
कैसे काम करता है?
विष के खिलाफ बने एंटीबॉडी शरीर में डाले जाते हैं।
इससे शरीर में मौजूद जहर निष्क्रिय हो जाता है।
यह सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में उपलब्ध है।
ध्यान दें: केवल योग्य डॉक्टर ही इसका निर्णय कर सकते हैं कि एंटीवेनम देना है या नहीं।
जागरूकता ही बचाव है भारत में सर्पदंश से बचाव के लिए सबसे जरूरी है जन-जागरूकता। यदि लोग सही जानकारी रखें और उचित समय पर उपचार लें, तो अधिकांश मौतें रोकी जा सकती हैं।
आर.डी.ए. बिल्डिंग के पीछे दोपहिया वाहन में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपियों को।
अलग- अलग थाना क्षेत्रों में निवासरत 50 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों को किया गया क्राईम ब्रांच हाजिर।
CG CRIME : नशे में धूत, भाई – भाई में विवाद… बीच बचाव करने आई बहु को जेठ ने उतारा मौत के घाट
चांपा। चांपा नगर के बेरियाल चौक से लगे खिरसाली पारा में जेठ ने बहु को उतारा मौत के घाट। आरोपी सूरज ठाकुर ने अपने छोटे भाई की पत्नी मतलब अपनी बहु सीमा ठाकुर 23 वर्ष को लड़ाई करते हुए मौत के घाट उतार दिया । जिसमे बीच बचाव करते हुए मृतक की मां के सर पर गंभीर चोटें आई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहा उनका उपचार जारी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कही भाग गया है बहरहाल पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल में आकर जांच तलाश में जुटी हुई है।
आपको बता दे की आरोपी सूरज नशा करने का आदि है आज भी नशे में धूत होकर घर आया उसके बाद अपने घर में भाई भाई में विवाद हो गया जिसमे बीच बचाव में आई अपनी बहु को राड से पीट कर मौत के घाट उतार दिया है जिसमे इसी बीच बीच बचाव में आरोपी की मां के सर पर भी गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि मृतिका की 1 साल एवं 4 साल की दो बच्चियां है जिनके सर पर से मां का साया उठ गया है।
मंदिर में कार्य करने वाले कर्मचारी ही निकले मंदिर में चोरी के आरोपी
अपराधों की रोकथाम, तस्दीकी अभियान सहित अपराधियों पर नकेल कसने छापेमार कार्यवाही।
CG - दरिंदगी की सारी हदें पार! सिगरेट पीने बदमाश पहुंचे थे दुकान, अकेली पाकर बिगड़ी नीयत, दरिंदों ने घर में घुसकर महिला से किया गैंगरेप.....
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। दो बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को डरा-धमका कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की धमकियों के कारण महिला ने 10 दिन बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंग रेप की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक जरहाभाठा ओमनगर निवासी धरमलाल सूर्यवंशी और देवराज वर्मा ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात से तीन दिन पहले दुकान जाकर धरमलाल ने महिला से उसका मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन महिला ने नंबर नहीं दिया। इसके बाद आरोपी ने दुकान के बाहर लिखा नंबर देखा और फोन करने लगा। दो दिन तक वो गांव में रहा। फिर वापस लौट गया। तीन दिन बाद दोस्त के साथ आया।
महिला ने पुलिस को बताया कि तीसरे दिन दोपहर धरमलाल उर्फ निहाल सूर्यवंशी और सरकंडा के मुक्तिधाम के पास रहने वाला देवराज वर्मा उसके घर से लगे दुकान आए थे। फिर सिगरेट खरीद कर बाहर पीने लगे। इस दौरान महिला दुकान बंद कर पानी लेने अपने घर गई। तभी महिला को अकेली पाकर दोनों उसके घर में घुस गए। दोनों ने महिला को डरा-धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर दोनों ने धमकाते हुए कहा कि किसी को बताई तो तुझे जान से मार देंगे। आरोपियों की धमकियों से डरी-सहमी महिला 10 दिन बाद महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, इसके बाद कोनी थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने सरकंडा और जरहाभाठा में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पति मानसिक रूप से पीड़ित था आयोग के निर्देश पर सेंदरी अस्पताल में हुआ स्वस्थ
धमतरी 17.12.2024 छ.ग. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक सदस्यगण श्रीमति सरला कोसरिया, सुश्री दीपिका सोरी एवं श्रीमति ओजस्वी मंडावी ने आज जिला धमतरी के कलेक्ट्रेट सभा कक्ष धमतरी में महिला उत्पीड़न की सुनवाई की गई। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 298 वी. सुनवाई हुई। धमतरी जिला में आज 11 वीं सुनवाई हुई जिसमें कुल 11 प्रकरणों पर सुनवाई की गई।
आज के सुनवाई के दौरान आवेदिका ने महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक को फोन के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मामला पूर्व में आवेदिका द्वारा शिकायत किया गया था कि उसके पति की मानसिक स्थिति बीमार होने की वजह से बिखर गया है उसके दो बच्चें भी है। पिछली सुनवाई में महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पुलिस अधीक्षक धमतरी से टेलीफोनिक चर्चा कर आवेदिका के पति के ईलाज संबंधित निर्देशित किया था, जिसमें महिला सेल धमतरी के सहयोग से आवेदिका के पति को सेंदरी अस्पताल में ईलाज कराने हेतु भर्ती कराया गया था जिसमें वह आज पूर्णतः स्वस्थ होकर परिवार की जिम्मेदारी उठा रहा है। महिला आयोग के सहयोग की वजह से आज एक परिवार फिर से जुड़कर एक नया जीवन जीने की ओर तत्पर है।
उभय पक्ष उपस्थित छ.ग. झेरिया गढरिया (धनकर) समाज के अध्यक्ष उपस्थित हुए है। आवेदिका ने बताया कि उन्होने 35 वर्ष पूर्व अंर्तजातिय विवाह किया गया, जिस पर पिछली सुनवाई में अनावेदकगणों ने सामाजिक बैठक की सहमति दिया था जिसमें दिनांक 14.05.2024 को ग्राम-आहिवारा में समाज की बैठक में आवेदिका और उसके समाज के लोग भी पहुंचे थे किन्तु वहां अनावेदक क्र. 01 एवं 02 के द्वारा सार्वजनिक द्वारा माईक पर आवेदिका के परिवार का मजाक बनाया गया "सरकार इन लोगो को 02 लाख देती है मैं 30,000/-रू. दूंगा, जो सतनामी जाति से शादी करेगा तुम लोगो मे से कौन शादी करेगा" आवेदिका का कथन का समर्थन समाज के अध्यक्ष ने भी किया कि वह सामाजिक नियम के तहत् 2018 के पूर्व विवाह करने वाले को मिलाने के ही बैठक रखे थे जिसमें 30,000/- रू. देने की बात कही थी और आवेदिका को भरे समाज में लगातार अपमान किया था जो कि जिसके लिए आवेदिका इन दोनो के खिलाफ मान हानि एवं आपराधिक मामला प्रस्तुत कर सकती है समाज के अध्यक्ष एवं दोनो अनावेदकगणों को माफ करने का प्रस्ताव दिया गया जिस पर अनावेदक क्र. 01 एवं 02 ने दोनों ने हाथ जोड़कर माफी मांगाकि भरे समाज में जो कि आवेदिका का अपमान किया था उसके लिए वह माफी चाहते है और भविष्य में ऐसा कृत्य दोबारा नहीं करेंगे। अध्यक्ष ने आयोग से निवेदन किया गया है कि फरवरी में वार्षिक सभा में इस प्रकरण का अंतिम निराकरण कर दिया जायेगा और इस हेतु इस प्रकरण को आयोग के फरवरी माह में सुनवाई हेतु रखा गया है। आज की आर्डरशीट एवं आवेदन की कॉपी आवेदिका को निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है।
अन्य 07 लोगो ने 40 लाख का जेवर हड़प लिया था जिसके, शिकायत के पश्चात् एस. पी. धमतरी को कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया जिसमें आवेदिका का त्वरित निर्णय करने के लिए अपराधिक मामला दर्ज किया गया क्योंकि प्रकरण न्यायालय में विचारधीन होने के कारण नस्तीबद्ध किया गया।
आज के सुनवाई में उभय पक्ष को विस्तार से सुना गया जिसमें आवेदिका का कथन था कि जिसमें मितानिन पद से हटाया गया है क्योंकि वह अपना गुरू बनाई है. जिस हेतु उसने समाज में चंदा नहीं दिया है, इस कारण गांव वाले साजिस करके मितानिन पद से हटा दिये। अंत में आवेदिका ने बताया कि उसने प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जिसके वजह से प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
उभय पक्ष उपस्थित आवेदिका ने अनावेदक से 22000/- रू. उधार लिया था जिसमें से 12000/- रू. वापस कर चुका है। 10,000/- रू में आवेदिका ने अनावेदक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पर आवेदिका 10,000/- रू. देना बाकी है. जिसे देने के देना शेष है। थाना अर्जुनी पुलिस के समझाईस करने लिए अनावेदक तैयार है। आयोग की समझाईस पर आगामी सुनवाई रायपुर में दिनांक 17.01.2025 को अनावेदक 10000/- रू. आवेदिका को देगा।
CG Crime : घर में ही पुष्पा बना नाबालिग, बंदूक से दादी पर की फायरिंग, फिर बोला- फ्लावर नहीं फायर है मैं...
छत्तीसगढ़। इन दिनों पुष्पा फिल्म का खुमार पूरे देश में छाया हुआ है। इस बिच खबर है कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक 16 साल के नाबालिग लड़के ने अपनी दादी पर ही गोली चला दी और उसने गोली चलाने के बाद पुष्पा मूवी का डायलॉग भी बोला - फ्लावर नहीं फायर हूं मैं..... ये घटना बिलासपुर के सीपत पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आनेवाले मटियारी ग्राम पंचायत की है।
जहां पर एक परिवार के आपस में विवाद के चलते अपने चाचा के परिवार से हुए विवाद में पुष्पा का डायलॉग मारते हुए अपने दादा की 37 साल पुरानी बंदूक से दादी पर ही गोली चला दी। इस फायरिंग में दादी समेत और एक शख्स घायल होने की जानकारी सामने आई है। दोनों घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
सीपत पुलिस स्टेशन के इंचार्ज गोपाल सतपथी ने जानकारी देते हुए बताया की दो परिवार के बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था। इस बीच नाबालिग और उसके चाचा के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद देर तक दोनों के बीच विवाद होते रहा और गुस्से में आकर नाबालिग घर से बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दादी और पड़ोस का एक शख्स घायल हो गए है। बताया जा रहा है की दोनों को गोली के छर्रे लगे है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग को हिरासत में लिया है और इसके साथ ही उसके पास से बंदूक भी जब्त की गई है। नबालिग पर 110 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
मृतक की पत्नी अकेले अपना नाम सम्पत्ति में नहीं चढ़ा सकती।
‘फ्लावर नहीं, फायर है मैं’, पुष्पा फिल्म का डॉयलाग बोलते हुए नाबालिग ने किया फायर
बिलासपुर। परिवारिक विवाद के बीच गुस्साए नाबालिग ने पुष्पा फिल्म के डॉयलाग “पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं ,फायर है मैं” बोलकर अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिससे उसकी दादी और एक युवक घायल हो गए. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर बंदूक को जब्त कर लिया है.
सीपत थाना टीआई गोपाल सतपथी के मुताबिक, 13 दिसंबर की रात 16 वर्षीय बालक और उसके चाचा के बीच परिवारिक बातों को लेकर विवाद हो रहा था, जिससे आसपास पड़ोसी व रिश्तेदारों की भीड़ लग गई थी. करीब आधा घंटे से दोनों एक दूसरे के साथ गाली-गलौज कर रहे थे. इसी बीच गुस्से में आकर नाबालिग दौड़ते हुए अपने घर गया, जहां से भरमार बंदूक लेकर बाहर निकला, और जोर से पुष्पा फिल्म का डॉयलाग “पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं, फायर है मैं” बोलते हुए जमीन पर फायर कर दिया.
भरमार बंदूक की फायरिंग से निकला छर्रा जमीन से उछलकर पास खड़ी दादी और आशीष शिकारी नामक युवक के दाएं हाथ पर लगा, जिससे दोनों घायल हो गया. फायरिंग की सूचना पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर नाबालिग को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक जब्त की गई. वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है. पीड़ित आशीष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नबालिग के खिलाफ 110 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

जनकारी के मुताबिक, बंदूक का लाइसेंस आरोपी नाबालिग के दादा के नाम पर है, जो 1987 को शासन के द्वारा जारी किया गया था. तब से बंदूक घर पर थी. इससे पहले कभी भी बंदूक का उपयोग नहीं किया गया. घटना के बाद टीआई ने बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने प्रशासन को पत्र भेजा है.
’साईबर युद्ध एवं साईबर योद्धा’’ नाम से आयोजित किया गया साईबर जन-जागरूकता कार्यशाला
रायपुर में जमीनी विवाद का नया मोड़: युवा कांग्रेस नेता का विवादित वीडियो वायरल
*लाइसेंसी बंदूक का उपयोग क्या आत्मरक्षार्थ भी नहीं किया जा सकता ?*
*लाइसेंसी बंदूक का उपयोग क्या आत्मरक्षार्थ भी नहीं किया जा सकता ?*
*लायसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
लायसेंसी हथियार से हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी हरदयाल सिंह गिरफ्तार : संपत्ति को लेकर दोनो पक्षों के मध्य हुआ विवाद *
आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 619/24 दर्ज कर धारा 296,115(2),351(2) बी.एन.एस. एवं 25, 30 आर्म्स एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही* पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11.12.2024 को मोह. तबरेज ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके द्वारा अपने पत्नी के नाम से ग्राम पंडरीतराई, प.ह.नं. 109, वार्ड क्रमांक 24 रविशंकर शुक्ल वार्ड रायपुर स्थित 2242 वर्गफुट भूमि को वर्ष 2011 में वीरेन्द्र सिंग से खरीदकर रजिस्ट्री कराया है। जिसका सीमांकन कराने हेतु दिनांक 11.12.2024 को मौके पर जमीन विक्रेता वीरेन्द्र सिंह, प्रदीप मुखर्जी एवं मजदूर के साथ उपस्थित होकर जमीन का साफ सफाई करवा रहे थे, साथ ही राजस्व विभाग से सीमांकन हेतु आने वाले अधिकारियों का इंतजार कर रहे थे तभी सरदार हरदयाल सिंग वहां आकर मां बहन की गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया और अपने पास रखे 22 बोर बन्दूक से हवा में फायरिंग कर दिया।
यहां सवाल यह उठता है कि जब सीमांकन के लिए आर आई, पटवारी और अन्य अधिकारी आने वाले थे तो उससे पहले उसे भूमि पर साफ सफाई का प्रयोजन क्या था ? शिकायतकर्ता आर ए पटवारी और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति के पहले प्लॉट की साफ सफाई करने क्यों पहुंचे ? सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के खिलाफ हाई कोर्ट ने आदेश भी जारी किया था जिसके अनुसार उक्त भूमि आरोपी हरदयाल सिंह की ही थी | ऐसे में पुलिस द्वारा हाई कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर आत्मरक्षार्थ लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर करने वाले आरोपी बनाए गए हरदयाल सिंह के खिलाफ कार्यवाही समस्या परे है| अपनी लाइसेंसी बंदूक से भूमि विवाद पर शिकायत कर्ता द्वारा जबरन कब्जा करने वालों के खिलाफ हवाई फायर करने के मामले में शिकायत कर्ता की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रायपुर में अपराध क्रमांक 619/2024 धारा 296,115(2),351(2) बी.एन.एस. एवं 25, 30 आर्म्स एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हूए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा आरोपी हरदयाल सिंग को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी के कब्जे से 01 नग 22 बोर बन्दूक जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। गिरफ्तार आरोपी हरदयाल सिंग पिता थम्मन सिंग उम्र 68 साल पता रविनगर, शुक्ला कालोनी, थाना सिविल लाईन रायपुर।
CG - दिल दहला देने वाली घटना : शख्स को बंधक बनाकर तोड़े हाथ-पैर, दरिंदों का नहीं भरा मन तो ऐसिड से भी जलाया, फिर जो हुआ...पूरा मामला जान कांप उठेंगी आपकी रूह...!!
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स को जमीन विवाद के चलते अपनों ने ही बंधक बनाकर तालिबानी सजा दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब शख्स अपना इलाज कराने डॉक्टर के साथ पहुंचा था। मामला जयनगर थाना क्षेत्र के कमलपुर का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शख्स का नाम शंख लाल अगरिया है जो कि कमलपुर का रहने वाला है। शंख लाल ने बताया कि वह अपने पिता का एकलौता बेटा है, जब उसके पिता की मौत हुई थी तब उसने उनके अंत्योष्टि कार्यक्रम के लिए पारिवारिक जमीन गिरवी रखी थी। यह बात उसकी पत्नी, बहन और दामाद को नागवार गुजरी और उन्होंने मिलकर उसे बीते 1 दिसंबर से उसके पुराने घर में बंधक बनाकर रखा था।
शंख लाल ने बताया कि बंधक बनाए जाने के दौरान पत्नी, बहन और दामाद ने मिलकर जमकर प्रताड़ित किया। उन्होंने उसके साथ हथौड़ी और हैंड हुक से मारपीट की, जिससे उसके हाथ और पैर टूट गए। सिर्फ इतना ही नहीं, जब उन दरिंदों का मन नहीं भरा तब उन्होंने उस पर ऐसिड तक उंडेल दिया। इसके बाद जब उसकी तबियत खराब होने लगी तो वह उसे रोज एक इंजेक्शन देने लगे, ताकि वह जिंदा रह सके।
गौरतलब है कि पीड़ित शंखलाल ने बताया कि वह काफी दिनों से कैद से भागने की कोशिश कर रहा था, आखिरकार उसे मौका मिला और वह भागकर सीधे जिला अस्पताल इलाज कराने के लिए पहुंचा है। हालांकि, पीड़ित ने अभी तक पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है, लेकिन डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी है।
आयोग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी रकम 20 लाख रू. आवेदिका को क्षतिपूर्ति दिलाया गया।
आयोग द्वारा अब तक की सबसे बड़ी रकम 20 लाख रू. आवेदिका को क्षतिपूर्ति दिलाया गया।
आयोग की कार्यवाही का असर-
बुआ के साथ ठगी करने वाला भतीजा और बैंक मैनेजर गिरफ्तार
रायपुर/10 दिसंबर 2024 / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में आवेदिका द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने व शादी से इंकार कर आवेदिका को बर्बाद करने की धमकी दिये जाने के संबंध में एक आवेदन प्रस्तुत हुआ था, जिसको पंजीबध्द करके आयोग ने सिर्फ तीन ही सुनवाई में सुलहनामा करवाया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने अनावेदक (शासकीय शिक्षक) से आवेदिका को उसके साथ हुए प्रताड़ना के एवज में क्षतिपूर्ति, भरण-पोषण देने के लिए कहा. जिसमें अनावेदक ने सहमति जताते हुए आवेदिका को 10 लाख रू. नगद एवं 10 लाख रू. क्षतिपूर्ति राशि चेक के द्वारा दिया। आयोग द्वारा किसी भी प्रताड़ित महिला को अबतक का सबसे बड़ा क्षतिपूर्ति राशि 20 लाख रू. दिलाया गया। उभय पक्षों ने सुलह का इकरारनामा बनाकर आयोग में प्रस्तुत किया, कि भविष्य में आवेदिका को परेशान नहीं करने का भी उल्लेख हैं।
आयोग में एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अपने भतीजे और बैंक मैनेजर द्वारा झूठे दस्तावेज प्रस्तुत कर उसके नाम के जमीन को बैंक में गिरवी रखकर 10 लाख रू. का लोन निकालने का था। आवेदिका ने बताया कि अनावेदक द्वारा फर्जी तरीके से उसके जगह पर दूसरी महिला का फोटो लगाकर तत्कालीन बैंक मैनेजर के साथ साठ-गाठ कर बिना किसी वेरीफिकेशन के 10 लाख रू. लोन निकाला था, जिसमें आयोग द्वारा महज दो सुनवाई में मामले की लगभग पूरा निराकरण किया है। आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा वर्तमान बैंक मैनेजर को बैंक के मुख्य अधिकारी से इस मामले में जांच-पड़ताल कर कार्यवाही करते हुए बैंक द्वारा तत्कालीन बैंक मैनेजर के खिलाफ एफ. आई. आर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था। जिसमें तत्कालीन बैंक मैनेजर तथा आवेदिका के भतीजे (अनावेदक) और इस गिरोह का एक अन्य व्यक्ति जो लोन लेने के समय में गारंटर बना था, इन तीनों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे और जांच-पड़ताल कर रही है, जिससे पता चलता है कि यह फर्जीवाड़ा सिर्फ एक नहीं है यह आरोपी लगातार कई वर्षों से लोगो को ठग रहे है। महिला आयोग से आवेदिका ने दो चीजों की मांग की थी कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले और आवेदिका का 15 एकड़ जमीन जो बैंक के पास बंधक है वह आवेदिका को वापस किया जाये। आयोग द्वारा बैंक के अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देशित किया जाएगा कि आवेदिका की जमीन को जल्द से जल्द बंधनमुक्त कर दिया जाए।
इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की अफवाह उड़ाने वाले केस में रायपुर से बड़ा खुलासा हुआ है.
इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की अफवाह उड़ाने वाले केस में रायपुर से बड़ा खुलासा हुआ है. नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम होने की अफवाह उड़ाने वाला आरोपी जांच में आईबी का अधिकारी मालूम हुआ है. डिप्टी सेंट्रेल एंटेलीजेंस के पद पर अनिमेष मंडल पदस्थ है. उन्हें बम की झूठी सूचना देने के आरोप में 14 नम्बर को गिरफ्तार किया गया था. अनिमेष मंडल उस दिन उसी फ्लाइट से नागपुर से कोलकाता जा रहे थे. उन्हें आईबी से सूचना मिली थी कि उस फ्लाइट में बम हो सकता है. इसकी जानकारी उन्होंने आगे फ्लाइट के क्रु मेंम्बर को दी थी. सिविल एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत अनिमेष को गिरफ्तार कर लिया गया था. रायपुर में इस श्रेणी के कोर्ट नहीं होने के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो पा रही थी. हाइकोर्ट द्वारा स्पेशल कोर्ट के गठन के बाद इसमें सुनवाई होगी. अनिमेष के वकील फैजल रिजवी ने कहा कि इस मामले में पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी से चूक हुई है.
रायपुर ब्रेकिंग - राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी.
रायपुर ब्रेकिंग -
राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी.
रायपुर के घड़ी चौक में दिनदहाड़े नशेड़ी ई रिक्शा ऑटो चालक ने दूसरे ऑटो चालक को कैची सी मारा.
घटना में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल.
घड़ी चौक पर मौजूद ऑटो चालकों ने बदमाश को पकड़ा.
ऑटो साइड करने की बात को लेकर नशेड़ी ई रिक्शा चालक ने ऑटो चालक को कैंची से मारा.
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी.
गोल बाजार थाना क्षेत्र का मामला
चोरी के दो प्रकरण में सरकण्डा पुलिस की त्वरित कार्यवाही...रिपोर्ट के महज 24 घंटों के भीतर 2 प्रकरणों में माल मुल्जिम बरामद
शुभम यादव पिता स्व. गणेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी अटल आवास ब्लॉक-16, अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला आरोपी चढ़ा तारबाहर पुलिस के हत्थे...आरोपी के कब्जे से 01नग धारदार चाकू किया गया जप्त,आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 7-12- 24 सूचना मिली की एक व्यक्ति पुराना बस स्टैंड स्थित चखना दुकान के सामने धारदार हथियार रखकर आने जाने वालों को दिखा कर डरा धमका रहा है कि सूचना से जिले के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी कोतवाली) अक्षय कुमार साबद्रा को दी गयी जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के निर्देशन में एक टीम पुराना बस स्टैंड की ओर रवाना की गई टीम के द्वारा मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
नाम आरोपी
1- वैभव यादव पिता अनिल यादव निवासी देवरीदीह थाना तोरवा बिलासपुर
जमीन दिलाने का इकरारनामा कर ब्याना रकम 09,00,000/- रूपये प्राप्त कर धोखाधडी करने वाले वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
(1) जमीन दिलाने का इकरारनामा कर ब्याना रकम 09,00,000/- रूपये प्राप्त कर धोखाधडी करने वाले वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
⭐ विवरण- इस प्रकार है कि दिनांक 05.12.2024 को प्रार्थी विजय कुमार साहू ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शशिकांत सुखदेवे के द्वारा अवंति विहार रायपुर में जमीन दिलाने के नाम पर इनसे ब्याना रकम 09,00,000/- रूपये लेकर जमीन न दिलाकर धोखाधड़ी किया है की रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
➡️ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ० संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, तथा नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा रायपुर केशरीनंदन नायक, के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी हेतू थाना खम्हारडीह को निर्देशित किया गया।
➡️ विवेचना के दौरान आरोपी शशिकांत सुखेदेवे को पता तलाश करने पर अपने निवास स्थान मे मिला जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया आरोपी से पूछताछ करने पर प्रार्थी को अवंति विहार रायपुर मे जमीन दिलाने इकरारनामा तैयार कर ब्याना रकम 09,00,000/- रूपये लेना बताया एवं जमीन नही दिलाना बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना पण्डरी रायपुर एवं थाना सरस्वती नगर रायपुर में भी धोखाधड़ी के मामला पंजीबद्ध है आरोपी शशिकांत सुखदेवे को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।
➡️ कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हारडीह निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा, प्र.आर. 353 देवेन्द्र ध्रुव, आर0- 2157 अखिलेश साहू, आर०- 1200 मुकेश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ आरोपी का नाम पता-
शशिकांत सुखदेवे पिता नीलकंठ सुखदेवे उम 55 साल निवासी 78, एस.एम, कैपिटल होम्स, सडडु थाना विधानसभा जिला रायपुर छ.ग.
CG - छोटे भाई बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट...इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर। जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। हत्या की इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई रोजाना शराब के नशे में घर पर विवाद कर मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर छोटे भाई ने उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
ये मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव का है। जानकारी के मुताबिक भाई की हत्या करने वाले युवक का नाम बलराम साहू है। बताया जा रहा है कि उसका बड़ा भाई खोजराम साहू आदतन शराबी थी। आये दिन वह शराब के नशे में घर पहुंचकर विवाद और लड़ाई-झगड़ा करता था। बड़े भाई की इन हरकतों से छोटा भाई काफी परेशान था। शराबी भाई को समझाईश के बाद भी वह मान नहीं रहा था।
बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह भी बड़ा भाई नशे की हालत में विवाद कर रहा था। जिससे परेशान होकर छोटे भाई ने घर में रखे कुल्हाड़ी को लेकर आया और गुस्से में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में खोजराम साहू के सिर और गले पर गंभीर चोट लगने ने उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
CRIME : राजधानी में डबल मर्डर से फैली सनसनी, ASI ने पत्नी और साली की चाकू गोदकर की हत्या
लंबे समय से चल रहा था पारिवारिक विवाद
जानकारी के अनुसार, आज सुबह 11:00 बजे आरोपी का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, इसके बाद ASI अपने साथ लाए धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद से एएसआई योगेश मरावी फरार हो गया है। डबल मर्डर की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपी ASI के घर में जाते हुए सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। कहा जा रहा है कि, दोनों के बीच में लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। आरोपी योगेश मरावी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया है।
विवाद के बाद की पत्नी और साली की हत्या
बता दें कि, आरोपी बालाघाट का रहने वाला है। वहीं भोपाल में 2 बीएचके फ्लैट में पत्नी अपनी बहन के साथ रहती थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि, आरोपी नौकरानी का सहारा लेकर घर के अंदर घुसा और 6 मिनट के अंदर ही आरोपी ने पहले पत्नी फिर साली की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी सुबह बातचीत के लिए पहुंचा था, लेकिन उनके बीच फिर से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।
एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है
डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि एएसआई योगेश मरावी मंडला जिले में पदस्थ है। उसकी शादी विनीता मरावी से हुई थी। शादी के बाद हो रहे झगड़ों के कारण विनीता 5 साल पहले पति को छोड़कर अपने मायके भोपाल आ गई थी। भोपाल में वह अपनी बहन के साथ ऐशबाग में रहती थी। मरावी 15 दिन से अपनी ड्यूटी से गायब था। आज सुबह एएसआई पत्नी से मिलने के लिए पहुंचा और पुरानी बातों को भूलाकर साथ रहने को कहा। इसी दौरान उसकी साली भी वहां पर आ गई। दोनों बहनों ने मरावी का विरोध किया। इस पर गुस्साए मरावी ने पत्नी विनीता पर चाकू से हमला कर दिया। बहन बचाने आई तो उसको भी लहुलूहान कर दिया। घटना के बाद वह मौके से भाग गया।
रायपुर ब्रेकिंग- रायपुर में स्टाइलिश चोर CCTV में कैद
रायपुर ब्रेकिंग
रायपुर में स्टाइलिश चोर CCTV में कैद
चोर ने डॉक्टर के एक्टिवा की सीट पर बैठकर पहले पोज मारा
फिर मोबाइल फोन पर बात करने की की एक्टिंग
फिर दिनदहाड़े मास्टर की से गाड़ी का लॉक खोल लिया
डिक्की से कीमती सामान चोरी करने के लिए किया खोजबीन
20 दिन से चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर
गंज थाना इलाके के साईं नगर का मामला
लाखों रूपये कीमती महंगी लग्जरी कार चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही...धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगो को कर रहा था भयभीत
♦ स्ट्रीट पेट्रोलिंग दौरान आकस्मिक चेंकिग में पकड़े गया बदमाश
♦ धारदार हथियार लहराकर आने जाने वाले लोगो को कर रहा था भयभीत
आरोपी के कब्जे से 1 नग चाकू किया गया जप्त।
आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश।
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकूश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु थाना क्षेत्र में लगातार संध्या स्ट्रीट पेट्रोलिंग करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं स्ट्रीट भ्रमण की जा रही है कि दिनांक 29.11.20244 को भ्रमण दौरान आकस्मिक चेकिंग किया जा रहा था, इस बीच एक युवक अपने हाथ में चाकू रखे लहराते हुये लोगों को डराने धमकाने लगा। जिसके विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर उदयन बेहार एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरी. नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम द्वारा घेराबंदी रेड कार्यवाही कर मुकेश देवांगन को लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा के पास पकड़ा गया, जिसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी:-
मुकेश देवांगन पिता रामनाथ देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी चिंगराजपारा राधा कृष्ण मंदिर के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
CG- घर में घूसकर महिला को बनाया हवस का शिकार, दरिंदे ने परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए दिया वारदात को अंजाम
खैरागढ़-छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। जानकरी मिली है कि यहां एक शख्स ने घर पर अकेली मौजूद महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देेन के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। महिला के साथ हुए रेप और हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ये पूरा मामला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के तेंदुभाठा गांव का है। बताया जा रहा है कि मृतिका उत्तरा बाई शादीशुदा होने के बाद भी पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। उसका पति से अलगाव हो चुका था और वह अपने माता-पिता के घर पर आकर साथ ही रह रही थी। बताया जा रहा है कि उत्तरा बाई के परिजन एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गये हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान शाम के वक्त गांव में ही रहने वाला 30 वर्षीय युवक रामकुमार नेताम महिला के घर पर पहुंचा। परिवार की गैर-मौजूदगी का फायदा उठाते हुए वह महिला के घर में जबरन घुस गया।
महिला विरोध करती इस बीच उसने महिला को डरा धमका कर पहले तो उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला ने बचाव में चिल्लाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया और गांव से बाहर भागने की कोशिश करने लगा। उधर घटना के बाद जब महिला का परिवार घर लौटा, तो उन्होंने उत्तरा को घर के कमरे में मृत हालत में पाया। उन्होंने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले सबूतों और गांव वालों से पूछताछ के बाद पता चला कि घटना के समय आरोपी रामकुमार महिला के घर के पास देखा गया था।
05 साल का बच्चा बना जज सुनाया फैसला मम्मी पापा दोनों के साथ रहना है, आयोग की समझाईश पर सुलह करने पति पत्नी तैयार
05 साल का बच्चा बना जज सुनाया फैसला मम्मी पापा दोनों के साथ रहना है, आयोग की समझाईश पर सुलह करने पति पत्नी तैयार
सभी शासकीय अर्धशासकीय कार्यालयों में आंतरिक परिवाद समिति का गठन आवश्यक रुप से होना जरुरी है।
मेडिकल कॉलेज का 15 दिनों में परिवाद समिति का गठन करने तथा जांच करने का आयोग ने दिया आदेश।
रायगढ़ 27/11/2024 छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने आज सृजन सभा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रस्तुत 25 प्रकरणों पर जन सुनवाई की छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर की 289 वी एवं रायगढ़ जिले में 8 वीं सुनवाई हुई।
आज के सुनवाई के दौरान दोनो पक्ष को विस्तार से सुना गया। आवेदिका की शिकायत पर आंतरिक परिवाद समिति का नियमानुसार गठन और कार्यवही होना प्रतित नहीं होता है व पूर्ण प्रक्रिया का पालन भी नहीं हुआ। कॉलेज के प्रवेश द्वार के सामने आआंतरिक परिवाद समिति का पोस्टर भी डिस्प्ले होना और विधिवत कार्यवाही नहीं हुई है। इस हेतु सखी के प्राटेक्सन ऑफिसर को आयोग की ओर से अधिकृत किया जाता है। एवं कॉलेज में आंतरिक परिवाद समिति का गठन कराने हेतु निर्देशित किया गया दो माह में आयोग को रिपोर्ट प्रेषित करेगें ताकि उसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। इस संबंध में प्रभारी सदस्य के संपर्क में रहेंगे। रिपोर्ट मिलने के पश्चात अग्रिम कार्यवाही किया जायेगा।
अन्य प्रकरण में 19 छात्राये प्रस्तुत हुए जिसमें अनावेदक पक्ष के साथ में कॉलेज के डीन उपस्थित हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी छात्रों से अलग कमरें में बयान लिये गये। बंद कमरे में एक-एक छात्रा से अलग-अलग बयान लिया गया। जिसमें किसी भी छात्रा ने अनावेदक के विरोध में कोई शिकायत नहीं बताया है। माननीय सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, के द्वारा बंद कमरे में एक-एक छात्रों से बयान लिया गया। इस प्रकरण की जांच में यह सामने आया की विधिवत तरीके से मेडिकल कॉलेज में आंतरिक परिवाद का गठन और कॉलेज के मेन गेट के पास आतरिक परिवाद समिति का बोर्ड नहीं लगा है। इस पर अनावेदक के साथ उपस्थित मेडिकल कॉलेज के डीन को विधिवत जानकारी दिया गया और 15 दिवस के अंदर आंतरिक परिवाद समिति का गठन करने के लिए आयोग ने आदेशित किया।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया की वर्तमान में दोनों पक्षों के मध्य सुलह हो गयी है व आवेदिका प्रकरण वापस लेना चाहती है। 02 माह से साथ रह रहे है। प्रकरण नस्तीबद्ध ।
अन्य प्रकरण उभय पक्ष उपस्थित अनावेदक क्रमांक 02 अनुपस्थित आवेदिका डी. एल एड, की पढ़ाई कर रही थी। अनावेदक क्रमांक 01 सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है। अनावेदक क्रमांक 01 के द्वारा आवेदिका को फीस जमा नहीं किये जाने कहकर परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया चूंकि आज अनावेदक क्रमांक 02 अनुपस्थित है। जिस हेतु थाना चक्रधर नगर के माध्यम से आगामी सुनवाई दिनांक 16/01/2025 में रायपुर बुलाया गया।
अन्य प्रकरण उभय पक्ष उपस्थित आवेदिका ने बताया की ससुराल पक्ष (पति, ससुर, सास) द्वारा जहर खिलाया था। आवेदिका मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। 04-05 दिन बाद आवेदिका के पिता द्वारा थाना जूटमिल में शिकायत किया गया परन्तु एफ.आई.आर. दर्ज नहीं किया व पुलिस द्वारा काउंसलिंग करके न्यायालय जाने का सलाह दिया। दोनो पक्ष को सुनने पश्चात मामला दहेज प्रताड़ना एवं जहर देकर मारने का लग रहा है। पुलिस अधिक्षक को डी.पी.ओ के माध्यम से ऑर्डरसीट व शिकायत आवेदन आज ही भेजे जाने 01 माह के अदर आयोग को रिपोर्ट प्रेषित किये जाने कहा गया।
अन्य प्रकरण उभय पक्ष उपस्थित दोनो का साढ़े पाँच वर्ष का पुत्र है। बच्चे ने कहा की वह मम्मी पापा के दोनो के साथ रहना चाहता है। दोनो पक्ष का कानूनी प्रक्रिया चल रहा है। जिसका लेकर ईकरारनामा बनाया जाना आश्वश्यक है। दिनांक 03.12.2024 को दोनों पक्ष को अपने अपने ईकरारनामा लेकर रायपुर बुलाया गया एवं निरतर सखी की प्रशासिका एवं प्रोट्रेक्शन ऑफिसर की निगरानी में रहेगें।
अन्य प्रकरण उभय पक्ष उपस्थित अनावेदक सहायक ग्रेड-02 पर तहसील में पदस्थ है, एवं पहली पत्नी से तलाक लिये बिना दूसरा विवाह किया गया है। इसमें आवेदिका ने न्यायालय में अपराधिक परिवाद दायर कर सकती है। आवेदिका को आवेदन एवं नोटशीट की कॉपी निशुल्क देते हुये प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।
रायपुर रेंज के समस्त जिलों में जप्त शराब नष्टीकरण की कार्यवाही हुई
अवैध रूप से मवेशी तस्करी करते 02 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
शांति व्यवस्था स्थापित करने ए.एस.पी. ने संभाली कमान
CG - शातिरों ने व्यापारी को बनाया शिकार, वाहन से ले उड़े एक लाख नगदी और खाता-बही, जांच में जुटी पुलिस......
बलरामपुर। जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। एसपी कार्यालय के पास स्थित व्यस्त बाजार से दिनदहाड़े उठाईगिरी का मामला सामने आया है। एक व्यापारी साप्ताहिक बाजार जाने के लिए अपनी इको वाहन से निकला। इस दौरान एक किराना दुकान के पास सामान लेने के लिए वह रुका तभी अज्ञात आरोपियों ने वाहन से नगदी एक लाख रुपये ले उड़े। इसके साथ ही आरोपी खाता-बही भी ले गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 11 बजे तब हुई, जब रामानुजगंज का व्यापारी आनंद केसरी अपनी इको वाहन में साप्ताहिक बाजार जाने के लिए निकला था। वह रास्ते में बलरामपुर स्थित भोला किराना के पास सामान लेने के लिए रुका। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने 10 मिनट के अंदर उसकी वाहन से एक लाख रुपये और खाता-बही ले उड़े। घटना के बाद व्यापारी ने तुरंत कोतवाली थाने में इसकी सूचना दी।
मामले की सूचना के बाद पुलिस तुरंत जांच शुरू कर दी और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है। फिलहाल, आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ के जवानों से कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान आप लोगों ने जिस तरह नक्सली आतंक को खत्म करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। आप लोग परिवार से दूर रहकर और सुख-सुविधाओं को त्याग कर बस्तर के विकास में जो योगदान दे रहे हैं, उससे आप लोगों ने यहां के जनजातीय समुदायों के हृदय में अपने लिए हमेशा हमेशा के लिए जगह बना ली है। श्री साय बस्तर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सेडवा कैंप में जवानों को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अचानक सीआरपीएफ कैंप पहुंचने पर आश्चर्यमिश्रित खुशी के साथ ही जवानों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने सुरक्षा बलों के जवानों से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए कहा कि जब मैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में चित्रकोट आया था, तो मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं आप सब जवानों से मिलूं। पिछले 11 महीनों में छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर जो सफलता मिली है, उसमें आप सभी का अत्यधिक महत्वपूर्ण योगदान है। मैं आप सभी के साहस को नमन करता हूं। नक्सल अभियान में आप सभी को जो सफलता मिल रही है, उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जब भी मेरी मुलाकात होती है तो वे नक्सल अभियान में छत्तीसगढ़ को मिल रही सफलता का जिक्र जरूर करते हैं। गृह मंत्री अमित शाह का नक्सल ऑपरेशन में सतत मार्गदर्शन और सहयोग मिलते रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर में हमने नक्सलवाद को वर्ष 2026 तक समूल नष्ट करने का संकल्प लिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह का भी यही संदेश है।
बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने अल्प अवधि में ही 200 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 740 से ज्यादा माओवादी कैडर्स ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे हिंसा त्याग कर लोकतंत्र की मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं। शासन ने हिंसा का त्याग करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ऐसी नीति बनाई है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे।
सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कैंप में रात्रि विश्राम करने के आग्रह पर उन्होंने कैंप में रात्रि विश्राम भी किया।
फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी
हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहने वाले एक फेमस यूट्यूबर सौरभ जोशी को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से धमकी मिली है. सौरभ जोशी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई है. जिसमें लिखा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग को 2 करोड़ रुपए दो वरना तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे. पांच दिन के भीतर रंगदारी के रुपए देने की बात पत्र में लिखा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले यूट्यूबर सौरभ जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पत्र भेजकर नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. पांच दिन में पैसा नहीं देने पर परिवार के एक सदस्य को मारने की धमकी दी गई है. फिलहाल पूरे मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से यूट्यूबर को धमकी मिलने के बाद हल्द्वानी पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस की टीम मामले की जांच कर कर रही है.
*व्हाट्सएप में डी पी लगाकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले राजस्थान के 05 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार*
CG : स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप- युवक ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, दोस्तों ने अश्लील VIDEO बनाकर धमकाते हुए किया रेप
कोरबा 16 नवंबर 2024। कोरबा जिला में एक नाबालिक स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक छात्रा को अपने दोस्त के घर ले जाकर पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी के दोस्त ने दोनों के फिजिकल रिलेशन का वीडियों बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी ने अपने तीसरे साथी को अश्लील वीडियों दे दिया था। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप की ये वारदात बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को शाहिद अंसारी नामक युवक ने दोस्ती के झांसे में ले लिया था। आरोप है कि शाहिद अंसारी ने छात्रा को झांसे में लेकर 4 अक्टूबर और 16 अक्टूबर को अपने दोस्त रामचरण साहू के घर पर ले गया। जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान शाहिद अंसारी के दोस्त रामचरण साहू ने उनका अश्लील वीडियों बना लिया।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि इसके बाद रामचरण साहू आपत्तिजनक वीडियों वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया।छात्रा ने आरोप लगाया कि इस पूरे घटना में शाहिद अंसारी, रामचरण साहू ने उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया, जबकि उनका तीसरे साथी ताकीद अली ने उनका साथ दिया। पीड़ित नाबालिग छात्रा के इस आरोप के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन और अश्लील वीडियों जब्त कर लिया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक रिमांड पर आज तीनोें आरोपियों को जेल भेज दिया है।
अपील ......साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं।
अपील
- बच्चों को हिरासत में लेने की कॉल आए तो पहले बच्चे या उसके साथियों को कॉल करके सुनिश्चित करें कि क्या मामला है? ऑनलाइन रुपये न दें।
- डिजिटल हिरासत की स्थिति बने तो ठगों की कॉल डिस्कनेक्ट कर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
- मुकदमों में कार्रवाई और आरोपी को पकड़ने की बात कहकर रुपये मांगने की कॉल आए तो स्पष्ट मना कर दें।
- अनजान वीडियो कॉल न उठाएं। क्योंकि न्यूड वीडियो बनाकर ठगी के मामले बढ़े हैं, इनसे सावधान रहें।
- रात में सोते वक्त मोबाइल पर इंटरनेट बंद करना भी ठगी से बचाता है।
- किसी नए लिंक पर क्लिक न करें, आपकी निजी जानकारी ठगों को मिल सकती है।
- किसी को ओटीपी न बताएं, बैंक संबंधी डिटेल न दें।
पुलिस के नाम से ठगी... खुद को पुलिस, कस्टम, आयकर और ट्राई जैसे विभागों का अधिकारी बताकर साइबर ठग
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी करने एवं ठगी की रकम होल्ड जप्त करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा प्रकरण में संलिप्त सभी आरोपियों की पहचान कर घटना में शामिल आरोपी जसविंदर सिंह साहनी पिता दिलबाग सिंह साहनी उम्र 58 वर्ष राजनंदगांव को गिरफ्तार किया गया है आरोपी से ठगी से प्राप्त की गई रकम 9.50 लाख रुपए, बैंक खाता, चेक बुक, मोबाइल जप्त किया गया है।
साइबर ठग ऑनलाइन ठगी के लिए नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं। ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए झांसे में लेकर लोगों से रुपये भी मांग रहे हैं। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने खुद को पुलिस वाला बताकर ठगी की कोशिश की।
जाने कैसे हो रही पुलिस के नाम से ठगी...।
डिजिटल अरेस्ट करना शातिरों का नया तरीका
खुद को पुलिस, कस्टम, आयकर और ट्राई जैसे विभागों का अधिकारी बताकर साइबर ठग उच्च शिक्षित लोगों को वीडियो कॉल के जरिये अरेस्ट भी कर रहे हैं। झूठी कहानी बताकर बचने के लिए पूरे समय वीडियो कॉलिंग में जुड़े रहने बोलकर पीड़ित पर पूरे समय नजर रखते हैं। डिजिटल अरेस्ट कर बचने के लिए रुपये की मांग करते हैं।
बच्चों को हिरासत में लेने की बात कहकर कर रहे वसूली
साइबर ठग अभिभावकों को कॉल करके उनके बेटे-बेटियों के हिरासत में होने की बात कहकर धमकाते हैं। वह खुद को पुलिस या कस्टम अफसर बताकर बात करते हैं और ड्रग, सेक्स रैकेट जैसे मामले में बच्चों को पकड़ने की बात कहते हैं। हिरासत से रिहा करने के बदले परिजनों से रुपये मांगे जाते हैं। ऐसे लोगों को खासतौर पर निशाना बनाते हैं जिनके बच्चे दूसरे शहरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करते हैं। पुलिस का नाम सुनकर परिजन घबरा जाते हैं और जाल में फंस जाते हैं।
खुद को अफसर बताकर पीड़ितों से ठगी की कोशिश
साइबर ठग खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मुकदमे दर्ज कराने वाले लोगों से आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रुपये की मांग भी कर रहे हैं।
फर्जी आईडी बनाकर लगा रहे चूना
पुलिस के बड़े अधिकारियों के सोशल मीडिया अकाउंट के क्लोन बनाकर भी लोगों को ठगने की कोशिश हो रही है।
महिला थाना/सेल एवं अजाक थाना के पर्यवेक्षण अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों की बैठक पुलिस महानिरीक्षक द्वारा
*रायपुर जेल फायरिंग के फरार आरोपी का भी कांग्रेस कनेक्शन:संजय श्रीवास्तव*
नौकरी के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CG - दिल दहला देने वाली घटना : मां ने दो मासूम बच्चों के साथ पिया जहर, तीनों की हालत गंभीर, इस वजह से उठाया आत्मघाती कदम
बालोद। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मां ने अपने दो मासूम बच्चों को जहर पिलाकर खुद भी पी लिया। हालत गंभीर होने पर तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया। ये पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसार छोटे बच्चों के विवाद में देरानी जेठानी का झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर जेठानी डुमेंश्वरी साहू ने कीटनाशक की दवाई खरीदकर लाई, फिर अपने दो मासूम बच्चे हिमांसी 4 वर्ष और जागेन्द्र 7 वर्ष को कीटनाशक दवाई पिला दी और खुद भी कीटनाशक पी लिया।
तीनों को परिवार के लोगों ने अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को राजनांदगांव रेफर कर दिया गया। वहीं अर्जुन्दा पुलिस जांच मामले की जांच में जुटी है।
थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित प्रार्थी के गोडाउन में चोरी की घटना को दिये थे अंजाम।
CG : स्वामी आत्मानंद स्कूल में ईट और पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पढ़िए पूरी खबर
बिलासपुर :- जिले मे हत्याओ का सिलसिला कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दिन कहीं न कहीं हत्याएं हो रही है। कुछ दिन पहले एक ही दिन मे 3 लाश, और आज फिर से सरकंडा थाना क्षेत्र मे एक युवक की बेरहमी से ईट और पत्थर से कुचकल कर हत्या कर गई दी गई। घटना को अंजाम देकर हत्यारा फरार है।
आपको बता दें मृतक लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था। वह ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार की सुबह स्वामी आत्मानंद स्कूल चिंगराजपारा स्कूल परिसर में खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। आसपास के रहने वाले लोगो ने लाश की जानकारी सरकंडा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कार्रवाई में जुट गई है साथ ही आरोपी की तलाश भी की जा रही है।
घटनास्थल के पास ही उसकी ई-रिक्शा भी मिली है. बीती रात वह रिक्शा चलाने के लिए निकला था, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सत्यनारायण यहां कैसे पहुंचा। रात में आखिरी बार वह किन लोगों के साथ था। स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
CG Crime : बदमाशों के निशाने पर पुलिसकर्मियों का परिवार! यहां प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या...पढ़िए पूरी खबर
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले की कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब की पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई है। दोनों के शव उनके घर से लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क के किनारे मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि इस अपराध को कुलदीप साहू नामक व्यक्ति ने अंजाम दिया है।
यह घटना 13 अक्टूबर 2024, रविवार की शाम की है, जब प्रधान आरक्षक तालिब और आरक्षक घनश्याम सोनवानी चौपाटी पर खड़े थे। अचानक कुलदीप ने एक बिरयानी सेंटर से गर्म तेल उठाकर आरक्षक घनश्याम पर फेंक दिया। घनश्याम गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।
हमले के बाद, कुलदीप अफरातफरी का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को शक है कि इस हमले के बाद कुलदीप भैयाथान रोड पर स्थित रिंग रोड पर तालिब के घर पहुंचा और वहां से तालिब की पत्नी और बेटी को जबरन उठाकर हत्या कर दी। बाद में उनके शवों को लगभग दो किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया गया।
इस जघन्य हत्या की पूरी सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल बच्ची और महिला के शवों की स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, कुलदीप साहू पुलिस की लगातार की जा रही कार्रवाइयों से नाराज था। कुछ समय पहले उसके भाई संदीप ने एक व्यक्ति को छत से धक्का दे दिया था, जिसके बाद पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार किया था।
इस गिरफ्तारी के बाद कुलदीप ने काफी विरोध किया था। इसके साथ ही, जिला बदर किए गए कुलदीप के चाचा के खिलाफ भी पुलिस ने कार्यवाही की थी, जिससे कुलदीप और भड़क गया। माना जा रहा है कि कुलदीप इसी गुस्से के कारण इस घटना को अंजाम देने पर उतारू हुआ।
यह सूरजपुर की पहली घटना है जिसमें किसी अपराधी ने पुलिसकर्मी के परिवार को निशाना बनाया है। कुलदीप की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, और उसका एक वाहन लटोरी के पास बरामद हुआ है।
