प्रदेश

दुर्ग बस हादसे की बड़ी वजह आई सामने-मृतकों के परिवार को 10-10 लाख की मिलेगी आर्थिक मदद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अंतर्गत कुम्हारी इलाके में 9 अप्रैल की रात एक बस अनियंत्रित होकर खदान में गिर गई। जिससे बस में सवार 12 लोगों की मौत हो गई। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की बड़ी वजह सामने आई है, जो कहीं न कहीं कंपनी प्रबंधन की लापरवाही हो सकती है। मुख्यमंत्री से लेकर उपमुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने दुख जताया है और हादसे में हताहत लोगों के परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

डिस्टलरी प्लांट के 40 कर्मचारियों को लेकर जा रही बस गिरी 50 फीट गहरी खदान में, 12 की मौत
दुर्ग जिले में केडिया डिस्टलरी का प्लांट लगा है। मंगलवार को वहां के 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस कुम्हारी से भिलाई लौट रही थी।  रात करीब 9.00 बजे जब बस खपरी रोड से गुजर रही थी। उसी दौरान 
बस अचानक से अनियंत्रित होकर मुरुम खदान में  50 फीट नीचे गिर गई। दुर्ग जिला कलेक्टर ऋृचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि दुर्ग में श्रमिकों से भरी बस खाई में पलट गई। जिसमें 12 यात्रियों की मौत हो गई है। 16 गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से 12 लोगों की हालत ज्यादा सीरियस होने की वजह से रायपुर एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों के नाम

  1. शुभम पटेल पुत्र मदल पटेल
  2. सत्य निशा पत्नी अभय
  3. पुष्पा देवी पत्नी फूलचरण
  4. परमानंद तिवारी
  5. कौशल्या वृद्धाश्रम
  6. त्रिभुवन पांडेय
  7. मनोज ध्रुव
  8. विधु भाई पटेल
  9. कृष्णा
  10. राम बिहारी यादव
  11. कमलेश देश लहरे 
  12. अमित सिन्हा

घायलों के नाम 

  1. बस ड्राइवर गुरमुख सिंह
  2. देवेंद्र सिंह
  3. रमेश यादव
  4.  ऊषा साहू
  5. निर्मल सिंह
  6. मोनिका
  7. रुमीला
  8. कुंती
  9. अख्तरीक एवजा 
  10. व अन्य

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, 'बस में नहीं थी लाइट, दोषियों पर करेंगे सख्त कार्रवाई'
घायलों से मिलने के लिए रायपुर एम्स में डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुंचे। वहां उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत करके सभी का बेहतर इलाज करने को कहा। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी तक जो जानकारी सामने आई हैं, उसके तहत बस में हेडलाइट नहीं जल रही थी। जिसकी वजह से ड्राइवर को रास्ता नहीं दिखा और यह दर्दनाक हादसा हो गया। बाकी जांच जोने के बाद दोषियों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

 

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा व 1 सदस्य को नौकरी देगी कंपनी
इस हादसे के बाद केडिया डिस्टलरी कंपनी के मालिकों ने मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक् सहायता और घर के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलाें के इलाज का पूरा खर्च उठाने का जिम्म भी कंपनी ने लिया है। 

PM मोदी, CM साव ने जताया दुख, हरसंभव मदद का आश्वासन 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X हैंडल पर लिखा कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुए बस हादसे का अत्यन्त्य दुख है। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने X हैंडल पर पोस्ट किया कि दुर्ग में कुम्हारी के पास एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त हाेने की खबर से मुझे दुख हुआ। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। 

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : चुनाव से पहले नक्सलियों ने किया बड़ा धमाका...आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने दो जवान घायल, सर्चिंग ऑपरेशन जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। ख़बर है कि यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए। लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने एक बार जवानों को नुकसान पहुंचे आईईडी ब्लास्ट किया है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां जवान का उपचार जारी है। 

एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत निकले थे जवान

आईईडी ब्लास्ट की यह घटना गंगालूर थानाक्षेत्र के पीडिया के जंगलों का हैं। जहां नक्सलियों के लगाए IED की चपेट में आकर दो जवान हुए जख्मी। जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इस दौरान प्रेशर IED की चपेट में आने से STF के जवान हुए जख्मी।आरक्षक शिवलाल मंडावी एवं आरक्षक मिथिलेश मरकाम को चोंट आई है। घायल दोनों जवान खतरे से बाहर हैं। जवानों को प्राथमिक उपचार पश्चात ईवाक्यूएट किया जा रहा है। SP जितेंद्र यादव ने की घटना की पुष्टि। इस घटना के बाद इलाके में सर्चिंग जारी है।

और पढ़ें ...

कुम्हारी बस हादसे की जांच शुरू...तहसीलदार पहुंचे केडिया डिस्टलरी…!!

दुर्ग/रायपुर। कुम्हारी में बीती रात हुए बस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है. कल रात दुर्ग कलेक्टर के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश के बाद आज तहसीलदार जांच करने केडिया डिस्टलरी पहुंचे हैं. वहीं घटना स्थल पर कलेक्टर, एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद हैं.

बता दे कि कल देर रात कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी में काम करने वाले 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस डिस्टलरी से खपरी की ओर जा रही थी. इसी बीच अचानक बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी मुरुम खदान में गिर गई, जिसमें मौके पर ही 6 लोगों ने जान गंवा दी. वहीं आज एक और घायल की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 13 तक पहुंच चुका है. वहीं लगभग 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

हादसे में मृत हुए सभी कर्मचारियों के शवों को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल एवं 3 मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखा गया है. सुबह से ही जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंच चुके हैं, जिसमें मजिस्ट्रेट के सामने सभी शवों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. कुछ मृतक के परिजन शव को लेने से इनकार कर रहे थे.

और पढ़ें ...

कांग्रेस वंचित वर्ग के लिये लागू करेगी हिस्सेदारी न्याय - दीपक बैज

केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस सामाजिक रूप से वंचित लोगों के लिये हिस्सेदारी न्याय लागू करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र में हिस्सेदारी न्याय भारत के सामाजिक संरचना में क्रांतिकारी परिवर्तन लायेगा। कांग्रेस पार्टी पिछले सात दशकों से समाज के पिछड़े, वंचित, पीड़ित और शोषित वर्गों एवं जातियों के हक और अधिकार के लिए सबसे अधिक मुखरता के साथ आवाज़ उठाती रही है। कांग्रेस लगातार उनकी प्रगति के लिए प्रयास करती रही है। लेकिन जाति के आधार पर होने वाला भेदभाव आज भी हमारे समाज की हकीकत है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग देश की आबादी के लगभग 70 प्रतिशत हैं, लेकिन अच्छी नौकरियों, अच्छे व्यवसायों और ऊँचे पदों पर उनकी भागीदारी काफी कम है। किसी भी आधुनिक समाज में जन्म के आधार पर इस तरह की असमानता, भेदभाव और अवसर की कमी बर्दाश्त नहीं होनी चाहिये।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक असमानताओं की इस खाई के लिये व्यापक कार्यक्रम चलायेगी।
1. कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आर्थिक-सामाजिक जाति जनगणना करवाएगी। इसके माध्यम से कांग्रेस जातियों, उपजातियों और उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति का पता लगाएगी। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस उनकी स्थिति में सुधार के लिए सकारात्मक कदम उठाएगी।
2. कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं गरीब सामान्य वर्ग को मिलने वाले आरक्षण पर 50 प्रतिशत का कैप हटाएगी।
3. कांग्रेस शिक्षा एवं नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण को बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और समुदाय के लोगों के लिए लागू कराएगी।
4. कांग्रेस अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी रिक्त पदों को 1 साल के भीतर भरेगी।
5. कांग्रेस सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों में संविदा भर्तियों की जगह नियमित भर्तियां करेगी। और अभी जो संविदा कर्मी हैं उनका नियमितीकरण करेगी।
6. कांग्रेस घर बनाने के लिए और व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुसुचित जाति और अनुसुचित जनजाति समुदाय के लोगों को मिलने वाले लोन की सीमा को बढ़ाएगी।
7. कांग्रेस भूमिहीनों को ज़मीन वितरित करेगी।
8. कांग्रेस अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों से आने वाले ठेकेदारों को सार्वजनिक कार्यों के अनुबंध अधिक मिले, इसके लिए सार्वजनिक खरीद नीति का दायरा बढ़ाएगी।
9. कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग समुदाय के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को दोगुना करेगी, विशेष रूप से उच्च शिक्षा के लिए। कांग्रेस अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के छात्रों को विदेशों में पढ़ने में मदद करेगी, पीएचडी छात्रवृत्ति की संख्या दोगुनी की जाएगी।
10. कांग्रेस गरीब छात्रों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदाय के छात्रों के लिए आवासीय विद्यालयों का हर ब्लॉक तक विस्तार करेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के इन कार्यक्रमों से देश में फैली असमानता की खाई दूर होगी तथा सभी का सर्वांगीण विकास होगा।
और पढ़ें ...

सर्वाधिक अवार्ड जीतने का विश्व रिकार्ड बनाने वाली फिल्म किरण का पोस्टर विमोचन वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी के द्वारा किया गया

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर / बिलासपुर- छत्तीसगढ़ी फिल्मों के इतिहास में सर्वाधिक अवार्ड जीतने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण का पोस्टर विमोचन छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा किया गया इस दौरान वित्त मंत्री  चौधरी ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि छत्तीसगढ़ में ऐसे विषयों पर फिल्म बन रही है जिससे कि समाज में जागरुकता आएगी और ऐसी फिल्मों को आगे बढ़ाने के लिए हमें सतत प्रयास करते रहना चाहिए जिससे की फिल्म निर्माता समाज के ऐसे विषयों को अपनी फिल्मों में दिखाएं जिससे कि समाज में जागरूकता आए उन्होंने इस फिल्म के लिए फिल्म के अभिनेता व निर्माता अखिलेश पांडे को बधाई दी और कहा कि आप जैसे लोग ही छत्तीसगढ़ के नाम को विश्व स्तर पर ले जा सकते हैं और आप छत्तीसगढ़ के गौरव हैं इस दौरान जब हमने अखिलेश पांडे से बात की तब उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने 65 इंटरनेशनल अवार्ड जीते हैं और पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है और इस फिल्म का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है .कुछ ही समय में अब यह फिल्म थिएटर पर भी लाने की तैयारी चल रही है जिससे कि समाज के लोग इस फिल्म को देख सके और उनका नजरिया थर्ड जेंडर के प्रति बदले इस दौरान फिल्म में अभिनय करने वाले डॉक्टर शिवम अरुण पटनायक व संजय सिंह भी उपस्थित रहे!

 

और पढ़ें ...

राज्यपाल हरिचंदन ने बस दुर्घटना मे व्यक्तियों की मृत्यु पर शोक जताया

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर कल निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मृत्यु को अत्यंत पीड़ाजनक बताया और गहरा दुख व्यक्त किया.

राज्यपाल ने कहा, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ  दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें. 

साथ ही राज्यपाल ने घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

और पढ़ें ...

प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस...24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण नहीं दिया तो होगी कार्रवाई...जानिए क्या है पूरा मामला

कोरबा : लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्रधान पाठक और सहायक शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेंड्रारोड एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर क्षेत्र क्रमांक 04 कोरबा ने भीष्म त्रिपाठी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला धनौली और राजेश तिवारी सहायक शिक्षक प्राथमिक पाठशाला करंगरा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है, समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दोनों को जारी अलग अलग नोटिस में कहा गया है कि,आपके द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने और चुनाव प्रचार करने संबंधी समाचार सचित्र प्रकाशित किया गया है। ज्ञात हो कि वर्तमान में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 की आचार संहिता प्रभावशील है, एक लोक सेवक का किसी दल विशेष के पक्ष में काम करना अथवा प्रचार करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है…साथ ही सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम 3 के प्रावधानों के विपरीत है, अतः क्यों न आपके विरूद्ध सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधानों तथा अन्य सुसंगत विधियों के तहत आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे,अतः आप इस पत्र प्राप्ति के 24 घण्टे के भीतर कारण स्पष्ट करें कि उक्त कृत्य के लिये आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही क्यों न की जावे। निर्धारित समयावधि के भीतर संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में आपके विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही की जावेगी जिसके लिये आप स्वयं जिम्मेदार होंगे।

और पढ़ें ...

तमंचे की नोंक पर बदमाशों ने शराब की दुकान में डाला डाका, दिनदहाड़े लूट ले गए लाखों रुपए...नकाबपोश लूटेरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

बलौदाबाजार। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कटगी स्थित शराब की दुकान में दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार पिस्तौल की नोक पर 20 लाख रूपये की लुट कर फरार हो गए। इस घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस सहित पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया।

जानकरी के मुताबिक, इस घटना से संबंधित वीडियो फुटेज भी सामने आया है। जिसके बाद बलौदाबाजार सायबर सेल सहित कसडोल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं बलौदाबाजार जिले सहित आसपास के जिलों के थाने में सूचना देकर सघन चेकिंग अभियान चालू कर दिया गया है। दिनदहाड़े घटी घटना से हड़कंप का माहौल है।

घटना के संबंध में कसडोल थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि घटना दोपहर तीन बजे के आसपास की है कटगी स्थित शराब दुकान मे आसपास के शराब दुकान से बिक्री के पैसे लेकर कर्मचारी आये थे। इसी बीच मोटर साइकिल पर अज्ञात नकाबपोश आए और पिस्तौल नुमा हथियार दिखाकर नोटों से भरा बैग लुटकर फरार हो गये। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला जिसके बाद हमारे जिले के थानों सहित आसपास जिले के थानों में सूचित कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

और पढ़ें ...

BREAKING : दर्दनाक हादसा : कर्मचारियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी...14 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

दुर्ग :- दुर्ग से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां केडिया के कर्मचारियों से भरी बस 50 फ़ीट गहरी खाई में जा गिरी है. इस हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 20 लोग घायल हैं. इनमें 5 की हालत गंभीर है, मृतकों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं. मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा बचाव कार्य जारी है.

जानकारी के अनुसार, यह पूरा घटन  कुम्हारी थाना क्षेत्र का है, 50 से अधिक यात्रियों से भरी बस केडिया दिसलरी से रायपुर कुम्हारी रोड की ओर जा रही थी, तभी अनियंत्रित होकर 50 फ़ीट गहरे खाई में जा गिरी, इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है. पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर बचाव कार्य कर रही है, दो क्रेन को राहत कार्य लगाया गया है. वहीं प्रशासन द्वारा मौत की पुष्टि नहीं की गई है.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : रहस्यों से भरा ये चमत्कारी मंदिर...बिना तेल के नौ दिनों तक जलती हैं ज्योति, पढ़े पूरी खबर

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में अनेकों प्राचीन मंदिर हैं जो लोगों के आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। वहीं गरियाबंद जिले में एक ऐसे माता के मंदिर है, जो साल में एक बार चैत्र नवरात्र में खुलता है। कहते हैं कि निरई माता की मंदिर में हर वर्ष चैत्र नवरात्र के दौरान अपने आप ही ज्योति प्रज्जवलित होती है। यह चमत्कार कैसे होता है, यह आज तक पहेली ही बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह निरई देवी का ही चमत्कार है कि बिना तेल के ज्योति नौ दिनों तक जलती रहती है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर पहले ग्राम मोहेरा में निरई माता मंदिर पहाड़ी पर स्थित है। निरई माता ऊंची पहाड़ी पर पत्थरों के बीच वनों से आच्छादित प्राकृतिक सौंदर्य की गोद में विराजित है। माता का नाम लेके ही भक्त अपनी मनोकामना पूरी करते हैं। माता का दरबार वर्ष में एक बार चैत्र नवरात्र के प्रथम रविवार को सिर्फ 5 घंटे के लिए ही खुलता है।आज के दिन भक्तों का मेला लगता है। श्रद्धालु दूर-दूर से छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे राज्य से भी मातारानी के दर्शन को आते हैं। भक्त कहते हैं जो भी निरई माता को श्रद्धाभाव से मानते हैं, उनकी मुरादें पूरी होती है। श्रद्धालु इस दिन लाखों के संख्या में आते है। बताया जाता है कि निरई माता के मंदिर में सिंदूर, सुहाग, श्रृंगार, कुमकुम, गुलाल, बंदन नहीं चढ़ाया जाता है।

और पढ़ें ...

संविधान बदलकर नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है भाजपा : भूपेश बघेल

राजनांदगांव :- पी.राघव: पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि लोकसभा का यह चुनाव आम चुनाव नहीं बल्कि ख़ास चुनाव है. उन्होंने जनता को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलकर नागरिकों के अधिकार छीनना चाहती है और यह बात भाजपा के कई नेता स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी मंशा संविधान बदलने की है.

अपना धुंआधार चुनावी जनसम्पर्क अभियान सोमवार को जारी रखते हुए भूपेश बघेल सोमवार को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ज़िले में दो दर्जन से अधिक भेंट-मुलाक़ात कार्यक्रम को शामिल हुए। भूपेश बघेल ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत कौड़ीकसा से की। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरांत भूपेश बघेल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा घोषणा पत्र में जनता को दी गयी गारंटियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आम जनता की समस्याओं और जरूरतों को समझकर इस बार अपने घोषणा पत्र में हर गरीब महिला को सालाना एक लाख रूपए देने, शिक्षित बेरोजगारों को सरकारी नौकरी, मनरेगा के श्रमिकों को चार सौ रूपए मजदूरी देने का प्रावधान किया है, ताकि आम आदमी के जीवन स्तर को ऊपर उठाकर गरीबी को कम किया जा सके। इसके अलावा आम जनता के हितों को ध्यान रखते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई गई हैं, इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस बार केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाना जरूरी है.

अधिकार छिन जाएंगे

चुनाव प्रचार के दौरान भूपेश बघेल ने जनता को आगाह किया कि आने वाले चुनाव आम चुनाव नहीं बल्कि बेहद खास चुनाव हैं क्योंकि भाजपा के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं। भाजपा नेता अपनी यह मंशा अपने बयानों में खुलेआम ज़ाहिर कर रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि संविधान बदलने से सिर्फ भाजपा को फ़ायदा होगा क्योंकि इसके बाद देश में चुनाव ही नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि संविधान बदलने से महिलाओं, आदिवासियों, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग के लोगों के अधिकार छिन जाएँगे। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा अंग्रेजों के समय महिलाओं को सम्पत्ति रखने का, शिक्षा का अधिकार नहीं था। इसी संविधान ने दीदी-बहिनी को पंच, सरपंच, जनपद, ज़िला पंचायत और विधायक इत्यादि जनप्रतिनिधि बनने का अवसर दिया है। हमारे आदिवासियों को जल-जंगल-जमीन के अधिकार भी इसी संविधान से मिले हैं। ये लोग सब खत्म कर देना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि देश में चुनाव भी न हों और भाजपा ही सत्ता पर काबिज रहे।

किसानों का भला

 बघेल ने कहा कि किसानों का भला सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। हमारी सरकार के दौरान प्रदेश के लाखों किसानों की बेहतरी और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई और उसका लाभ किसान भाईयों को मिला। भाजपा के पंद्रह साल के शासन मेें हर साल हजारों-लाखों लोगों को रोजी-रोजगार की तलाश में पलायन करते सबने देखा है। हर साल दिवाली और होली त्यौहार के बाद थोक के भाव में गांव-गांव से लोग कमाने-खाने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाते थे, लेकिन हमारी सरकार के आने के बाद से आज छत्तीसगढ़ में पलायन पूरी तरह से बंद हो चुका है। अब लोगों को उनके ही गांव में किसी न किसी रूप में या तो रोजगार मिल रहा है या फिर उनके जीवन स्तर में इतना सुधार आ चुका है कि अब लोगों को कमाने-खाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल के साथ मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलाध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र मसिया, महामंत्री राजेंद्र जुरेशीय, जनपद अध्यक्ष लगनु राम चंद्रवंशी, नोहरु राम कुमेटी, देवानंद कौशिक, कुमार कोरेटी, निखिल द्विवेदी, अमर खान, मनीष साहू, जवाहर बोगा, दिनेश शाह मंडावी, सुरजीत ठाकुर, अब्दुल खालिक खान, रामसाय घावड़े, श्री राम कोमरे, मीना मांझी, गमिता लोनहारे, लता साव, हेमलता ठाकुर, राजेंद्र चक्रधारी, रामेंद्र गोआर्य, पन्ना मेश्राम, योगेश पटेल, खोमेंद्री चमन, कुमारी बाई जुरेशिया, हीरू विश्वकर्मा, सितार धनंजय, दामेंशाय पदमाकर, तानु राम पोरेटी, दादू शेंडे, इंदीया कोमरे, राजकुमार ध्रुव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में जनमानस देर रात तक सांसद प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगातार सुनते रहे।

और पढ़ें ...

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के फिर बिगड़े बोल...पुलिस को लेकर कह दी ये बड़ी बात

बीजापुर। कांग्रेस के बस्तर लोकसभा प्रत्याशी विधायक कवासी लखमा का फिर एक विवादित बयान सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा अक्सर अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। कभी कभी विवादित बयान को लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ता है एक बार फिर ऐसा ही एक और वीडियो उनका सामने आया है। जिसमें उन्होंने कुटरू में जनसम्पर्क के दौरान तोंगपाल टिन (अयस्क) का जिक्र करते टिन खदान से पुलिस को खदेड़ने तीर धनुष से मार भगाने जैसे उकसाऊ शब्द का इस्तेमाल किया है। 

इस मामले में भाजपा नेता और राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप शेयर कर लिखा है कि लोकतंत्र में कानून है। ये जनता को पुलिस पर हमले के लिए उकसा रहे हैं। 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - लाखों रुपए का वाटर एटीएम महीनों से बेकार...बस स्टैंड में पानी के लिए यात्री भटकने को मजबूर

बीजापुर। बीजापुर बस अड्डे में कहने को तो वाटर एटीएम के साथ सामान्य पानी की भी व्यवस्था की गई है. लेकिन इनके काम नहीं करने से गर्मी के दिनों में राहगीरों और बस यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है.

बीजापुर शहर के मुख्य बस अड्डे से रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए यहां पर वाटर एटीएम लगाया गया है, लेकिन कई महीनों से खराब पड़ा है. इस बात की जानकारी संबंधित विभाग को तो है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा राहगीरों और आस-पास के दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है.

बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों ने बताया कि बीजापुर बस स्टैंड केवल नाम का ही बस स्टैंड है. यहां पर सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है. उन्होंने बताया कि जो सुविधाएं यहां पर उपलब्ध थी, वह प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण असुविधाओं में तब्दील हो चुकी हैं. बस स्टैंड में एक नल नजर आते हैं, परंतु वह नल भी काम करता है. न पानी निकलता है.

और पढ़ें ...

आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत, दुल्हन की तरह सजाया गया मां दंतेश्वरी मंदिर

दंतेवाडा : आज से चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो गई है। हर साल चैत्र नवरात्र पर दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। सुबह से ही भक्तों का यंहा ताँता लगना शुरु हो जाता है।

अनुमान है की इस साल भी लाखों की संख्या में भक्त देवी के दरबार दर्शन करने पहुँचेगे। माता के दरबार में इस साल करीब 10 हजार मनोकामना ज्योत भी जलाए गये है । दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और मंदिर समिति के सदस्यों ने पद यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए । सुकमा ,बस्तर और बीजापुर मार्ग में कई सुविधा केंद्र खोले है । यंहा मेडिकल स्टॉफ की भी ड्यूटी लगाई गई है। विभिन्न सामाजिक संस्था के साथ मिलकर प्रशासन ने यह व्यवस्था की है । इन मार्गो से पदयात्रियों का आना शुरु हो गया है। गर्भगृह से लेकर मंदिर के बाहर तक भक्तों की जबरदस्त भीड़ रहती है।

दुल्हन की तरह सजाया गया मंदिर
बता दें बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी का दरबार दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रशासन ने मंदिरों को रंगीन झालरों से डेकोरेट किया है। अनुमान लगाया जा रहा है की इस साल भक्तों की संख्या दोगुनी हो सकती है, भक्तो की आस्था का ख्याल रखते हुए तैयारी की गई हैं।

और पढ़ें ...

ईडी का शर्मनाक राजनीतिक दुरुपयोग साबित हुआ और मोदी सरकार बेनकाब हुई.

सुप्रीम कोर्ट के आज के फ़ैसले से साबित हो गया है कि ईडी भाजपा के इशारे पर हर मामले को मनीलॉण्ड्रिंग का मामला बनाकर विपक्षी दलों को बदनाम करने की साजिश रच रही है.
ऐन विधानसभा चुनाव से समय ईडी ने शराब घोटाले का मामला दर्ज किया और भाजपा को चुनावी हथियार दिया. भाजपा ने पूरे चुनाव में कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने की कोशिश की.
आज सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले से साफ़ हो गया है कि भाजपा सिर्फ़ झूठ फैला रही थी.
भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को बदनाम करने का यह षडयंत्र खुल गया है.
जनता देखेगी कि और जो भी मामले कांग्रेस को बदनाम करने के लिए खड़े किए गए हैं वो भी इसी तरह से धराशाई होंगे.
यह सही समय है जब ईडी जैसी जांच एजेंसियों को भी समझना चाहिए कि उनकी प्रतिबद्धता संविधान के प्रति होनी चाहिए, वे किसी राजनीतिक खेल का हिस्सा न बनें.

और पढ़ें ...

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के महोत्सव के उपलक्ष में सखी महिला मंडल शंकर नगर द्वारा संदीप भवन शंकर नगर में प्रोग्राम रखा गया

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के महोत्सव के उपलक्ष में सखी महिला मंडल शंकर नगर द्वारा संदीप भवन शंकर नगर में प्रोग्राम रखा गया, पहला प्रोग्राम नवकार स्मरण महावीर के शरण और दूसरा प्रोग्राम प्रभु तुमसे लागी लगन यह कार्यक्रम रखा गया , कार्यक्रम में जैन  संघ शंकर नगर के  फूलचंद जी नाहटा, अध्यक्ष  संजय  गिडिया, महासचिव  राजेंद्र  सेठिया और इंदर जी छाजेड़ आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं हमारे आदरणीया श्रीमती मैंना जी सुराणा, सरला जी गोलछा, भक्ति बहू मंडल, वामा मंडल और सखी महिला मंडल की सदस्याये आदि उपस्थित हुये, पहला प्रोग्राम नवकार स्मरण महावीर के शरण और दूसरा प्रोग्राम प्रभु तुमसे लागी लगन यह कार्यक्रम रखा गया पहले प्रोग्राम में प्रथम स्थान श्रीमती विनीता जी टाटिया दूसरा स्थान श्रीमती सुषमा राजेश जी बरडिया और तीसरा स्थान श्रीमती नीलम जी ओस्तवाल रहे, दूसरा प्रोग्राम में पहला स्थान श्रीमती कविता जी गोलछा दूसरा स्थान सुरभि जी सिंघवी और तीसरा स्थान स्वाती जी गादिया रही, हम सखी महिला मंडल की बहने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद देती है 

और पढ़ें ...