प्रदेश
BREAKING : सिविल जजो का हुआ प्रमोशन...देखें सूचि
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट प्रशासन ने वरिष्ठ श्रेणी के सात सिविल जजों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया है। इसके अलावा 70 जजों को स्थानांतरित किया गया है। राज्यपाल सचिवालय की विधि अधिकारी नीरू सिंह को रायपुर, कमर्शियल कोर्ट के रजिस्ट्रार संजय रात्रे को बलौदाबाजार, दुर्ग के सीजेएम संतोष ठाकुर को रायगढ़, अंबिकापुर के सीजेएम नरेंद्र कुमार को रायपुर, बलौदाबाजार की सीजेएम श्यामवती मरावी को दुर्ग, सूरजपुर की सीजेएम सुषमा लकड़ा को सूरजपुर में ही, धमतरी के सीजेएम अनिल प्रभात मिंज को बिलासपुर, रायगढ़ के सीजेएम दीपक कुमार कोसले को दुर्ग में स्थानांतरित कर एडीजे बनाया गया है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों से 70 सिविल जजों का स्थानांतरण आदेश भी हाईकोर्ट रजिस्ट्रार की ओर से जारी किया गया है।
रायपुर जयस्तंभ चौक में बड़े धूम धाम से भगवान् झुलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत : मुख्यमंत्री साय हुए शामिल
CG ब्रेकिंग : प्रदेश में EOW ने की बड़ी कार्रवाई...2 ठिकानों पर दी दबिश, जांच जारी
भिलाई। छत्तीसगढ़ के आज सुबह से ही EOW की छापामार कार्रवाई चल रही है। गौतलब है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए कथित कोयला और शराब सहित विभिन्न घोटालों की जांच कर रही
इसी दौरान राज्य सरकार की एजेंसी ईओडब्ल्यू- एसीबी ने आज छापा मार कार्रवाई की है। ब्यूरो ने यह छापा भिलाई में दो अलग-अलग स्थानों पर मारा है। जिन लोगों के यहां छापा पड़ा है उन्हें पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीबी बताया जा रहा है। हालाकिं अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये छापे किस मामले में मारे गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईओडब्ल्यू- एसीबी की टीम ने आज तड़के न्यू खूर्सीपार और नेहरु नगर में दाबिश दी है। खुर्सीपार में पप्पू बंसल और नेहरू नगर पूर्व निवासी विजय भाटिया के यहां कार्यवाही चल रही है। बताया जा रहा है कि बसंल की लंबे समय से तलाश चल रही थी। बताते चले कि ईओडब्ल्यू- एसीबी फिलहाल शराब मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ब्यूरो कारोबारी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर चुकी है। कोर्ट के निर्देश पर दोनों के हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार भिलाई में छापा अरविंद सिंह और अनवर ढेबर से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मारे गए हैं।
BREAKING : दर्दनाक हादसा...तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से तीन युवकों की उखड़ी सांसे
कोरब : छत्तीसगढ़ के कोरबा में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, यहां पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप रूम गड़ा में ट्रेलर की चपेट में आने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर फरार ट्रेलर चालक की तलाश में शुरू कर दी है.जानकारी के अनुसार, मृत तीनों युवक एक बाइक में सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी बीच राखड़ परिवहन में लगे ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करते हुए तीनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार युवकों को तड़पता छोड़ वाहन चालक मौके से फरार हो गया.इस हादसे के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही दर्री और बालको पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तीनो के शवों को पीएम के लिए भेजवाकर फरार चालक की तलाश में जुट गई है.
एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुनर्वास के लिए मिले 25-25 हजार रुपए, बड़ी वारदातों में थे शामिल
कांकेर :- जिले में एक लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है. नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन तीनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.
परतापुर एरिया कमेटी एलोएस सदस्य पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था. उसने पुलिस अधीक्षक कांकेर आईके ऐलेसेला के सामने सरेंडर किया है. आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दी गई है.
सरेंडर नक्सलियों के नाम धन्नू पद्दा, रैसुराम नुरूटी और टुब्बा कोरेटी है. इनमें से धन्नू उत्तर बस्तर डिवीजन काकनार एलओएस का सदस्य था. वो मुरसुलनापा जिला नारायणपुर का रहने वाला है. उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था. इसे साल 2019 परतापुर एरिया कमेटी कमांडर दर्शन पद्दा ने नक्सल संगठन में भर्ती किया था. जिसके बाद वर्ष 2020 से मेढ़की एलओएस में सीएनएम सदस्य के रूप में इसने काम किया.
धन्नू साल 2023 से काकनार एलओएस सदस्य के रूप में कार्यरत रहा. नक्सली धन्नू पद्दा 2023 में ग्राम कलपर और ग्राम बिनागुण्डा में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था. दूसरा आत्मसमर्पित नक्सली रैसुराम नुरूटी हिदूर जनताना सरकार उपाध्यक्ष रहा है. ये ब्रेहबेड़ा का रहने वाला है. इसे साल 2002 में नक्सली कमांडर गैंदसिंह ने नक्सली संगठन में भर्ती कराया था. साल 2005 में इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
रैसुराम नुरूटी साल 2008 में जेल से वापस आया और घर में रहकर नक्सली संगठन के लिए काम करता रहा. इसे वर्ष 2022-23 में हिदूर जनताना सरकार का उपाध्यक्ष बनाया गया था. नक्सली रैसुराम नुरुटी साल 2023 में मेहरा और भुरका के बीच सड़क काटने, ग्राम भुरका के जिओ मोबाइल टावर और पीवी 94 के जिओ मोबाइल टावर में आगजनी की घटना में शामिल था.
तीसरा सरेंडर नक्सली टुब्बा कोरेटी छोटेबेठिया जिला कांकेर का रहने वाला है. वो हिदूर जनताना सरकार का सदस्य रहा है. टुब्बा कोरेटी वर्ष 2009 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था. वो 2009 में भुरभुसी जंगल मुठभेड़ और वर्ष 2018 में बेचाघाट आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल था.
कुम्हारी सड़क हादसे पर कांग्रेस ने दुख प्रकट किया
कुम्हारी सड़क हादसे पर कांग्रेस ने दुख प्रकट किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने संवेदना प्रकट किया है।
कांग्रेस क़े पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुये मृतकों को श्रद्धांजली दिया है तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुये घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है।
कुम्हारी में केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों की बस दुर्घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दुख प्रकट करते हुये कहा कि कुम्हारी में हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। दुर्घटना में मृत लोगो के परिजनों के प्रति मैं हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों क़े शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। पूरी कांग्रेस पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। प्रशासन से आग्रह है कि घायलों की चिकित्सा और देखरेख में कोई कोताही नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाये।
श्रमिकों ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए ली शपथ लोकसभा आम निर्वाचन-2024
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर और जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के विभिन्न गांवों में मनरेगा कार्य स्थलों में कार्यरत श्रमिकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत जिले के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ईरागांव और चारामा विकासखण्ड के ग्राम चिनौरी के मनरेगा कार्यस्थल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समस्त श्रमिकों को ‘चलो मतदान केन्द्र की ओर’ के नारे के साथ लोकसभा निर्वाचन के लिए आगामी 26 अप्रैल को अनिवार्य रूप से मतदान के लिए शपथ दिलाई गई।
जवान के खुद के AK-47 से चली गोली, सीने में जा लगी...गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
दंतेवाड़ा 10 अप्रैल 2024। दंतेवाड़ा के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है। एक जवान के सीने में गोली लगी है। हालांकि ये गोली कैसे और किस परिस्थिति में लगी है, इसकी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, जानकारी ये मिली है कि जवान को अपने ही एके 47 से गोली लगी है।
जवान का नाम विजय नाग है, जो अरनपुर थाने में पदस्थ था। जानकारी के मुताबिक खुद की रायफल से चली गोली में ही विजय नाग घायल हुआ है। जवान विजय नाग को उपचार के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक AK 47 चली गोली विजय नाग के सीने में लगी है। जवान विजय नाग अरनपुर जगरगुंडा सड़क में हुए ब्लास्ट के बाद टुकड़ी के साथ पहुंचा था। मौके से लौटने के दौरान विजय नाग के एके 47 से गोली चली, जो उसके सीने में जा धंसी। डाक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है।
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के इन 7 गांव में धारा 144 लागू...जानिए क्या है पूरा मामला
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में इन दिनों आदमखोर बाघ की आमद से इलाके में दहशत का माहौल है। जिले में स्थित बारनवापारा जंगल में सालों बाद अचानक बाघ दिखने से कलेक्टर केएल चौहान ने मंगलवार को बारनवापारा अभ्यारण के आस–पास के सात गांव में धारा 144 लागू कर दी है। जिनमें रवान,मोहदा, कौआबाहरा, मुरुमडीह, छतालडबरा, गजराडीह व दलदली गांव के नाम शामिल हैं। इन सात गावों में ध्वनि विस्तारक यंत्र पर भी रोक लगाया गया है।
बता दें कि बाघ को पहली बार 7 मार्च को बारनवापारा अभ्यारण सिरपुर रोड में देखा और वीडियो बना कर वन विभाग को सूचित भी किया। जिसके बाद से लगातार वन अमला बाघ की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहा है। ग्रामीणों को वन विभाग के अनुमति बगैर जंगलों में जाने पर रोक लगाई गई थी।
इसके बाद ग्रामीणों ने दूसरी बार 8 मार्च को बाघ देखने की सूचना दी। जिस पर तत्काल वन विभाग ने टीम गठित कर कार्रवाई की। इस दौरान अमलोर, सुकुलबाय में मवेशियों का शिकार होना पाया गया और 12 मार्च को बाघ के पंजे के निशान मिले।
अगली बार 14 मार्च को बलौदाबाजार वनमण्डल के परिक्षेत्र बल्दाकछार के कर्मचारी ने बाघ को प्रत्यक्ष देखा और पुष्टि की। इसके बाद वन विभाग ने NTCA द्वारा जारी SOP/प्रोटोकॉल का पालन कर नियमानुसार कार्रवाई की शुरु की।
CG ब्रेकिंग : शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर...इस दिन यहां सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें रहेगी बंद, जानिए वजह
जगदलपुर। शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर है। प्रथम चरण के मतदान को देखते हुए जिले की सभी मदिरा दुकान बंद रहेगी। ये दुकाने 48 घन्टे पहले अर्थात 17 अप्रैल को शाम 5 बजे से 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। साथ ही मतगणना तिथि 4 जून को पूरे प्रदेश में सम्पूर्ण दिवस शुष्क दिवस रहेगा।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विजय दयाराम के. द्वारा प्रथम चरण के मतदान 19 अप्रैल के लिए बस्तर जिले के अंतर्गत समस्त विदेशी मदिरा दुकानें, देशी मदिरा दुकानें, होटल बार, एफएल 7 सैनिक केन्टिन एवं मद्य-भण्डारण मद्यभाण्डागार, भांग-भांगघोटा को मतदान समाप्ति के नियत समय के 48 घन्टे पहले अर्थात 17 अप्रैल को शाम 5 बजे से 19 अप्रैल की शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
मतगणना तिथि 4 जून को सम्पूर्ण दिवस बंद रखें जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित करने का आदेश जारी किया है। उक्त अवधि में शराब,भांग का विक्रय, परोसना, परिवहन, धारण करना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
हैवानियत की सारी हदें पार : चोरी करने घुसा, बकरी देखकर बिगड़ी नियत...बकरी का किया दुष्कर्म, फिर भी मन नहीं भरा तो कर दी ये शर्मनाक हरकत.
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां युवक ने एक बकरी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया। बकरी ने जब चिल्लाना शुरू किया, तो युवक ने बकरी की गला मरोड़कर हत्या कर दी। हैरान करने वाला ये मामला सूरजपुर का है। पुलिस ने इस मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना सूरजपुर जिले के विश्रामपुर इलाके की है। विश्रामपुर के मटन मार्केट में एक युवक चोरी की नियत से घुसा था, लेकिन जब वो बकरी के बाड़े में घुसा, तो उसकी नियत बिगड़ गयी। वो बकरी के साथ सेक्स करने लगा।
इधर इस घटना में जब बकरी ने चिल्लाना शुरू किया, तो गुस्से ने युवक ने बकरी की गर्दन मरोड़ दी, घटना में बकरी की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना का एक CCTV सामने आया है। जिसमें युवक बकरी के बाड़े में घुसते हुए दिख रहा है। उसने अपना मुंह बांध रखा है। सीसीटीवी के आधार पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसपी ने 2 आरक्षकों को किया सस्पेंड...जानिए क्या है वजह
CG BREAKING : शूटिंग से लौट रहे CG एक्टर की सड़क हादसे में मौत...फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ी एक्टर सूरज मेहर उर्फ नारद की आज तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, सूरज मेहर बिलासपुर से छत्तीसगढ़ी फिल्म की शूटिंग से लौट रहे थे। तभी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा थाना क्षेत्र के पास उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी व पिकअप वाहन में टक्कर हो जाने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
स्कॉर्पियो में सूरज मेहर को उनके कलाकार मित्रों द्वारा बिलासपुर से सरिया छोड़ने आ रहे थे और आज बुधवार को सुबह 4 बजे के आसपास सड़क हादसा हो गया जिसमें सूरज महल की मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार उनके अन्य मित्रों को गंभीर चोट लगने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में भर्ती किया गया है।
बता दें कि, सूरज मेहर उर्फ नारद मेहर छत्तीसगढ़ी फिल्मों में विलेन का रोल निभाया करता था और छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज के जाने-माने विलेन कलाकार के रूप में उनकी पहचान थी। आज अचानक सुबह 5 बजे सूरज मेहर के परिजनों को सूचना मिली कि सड़क हादसे में सूरज मेहर की मौत हो गई। परिवार के लोग तत्काल घटनास्थल पहुंचे और वहां से पुलिस की मदद से शव को सारंगढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम हेतु ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय सूरज मेहर का आज 10 अप्रैल बुधवार को उड़ीसा के भठली में सगाई रस्म होना था। इसके लिए सूरज मेहर बिलासपुर से छत्तीसगढ़ी फिल्म में काम करके लौट रहा था और इसके बाद सरिया आकर सगाई के रस्म में जाने की तैयारी था। लेकिन भगवान को कुछ अलग ही मंजूर था और बीमारी व बूढ़े मां-बाप के इकलौते सुपुत्र सूरज मेहर उर्फ नारद की मौत हो गई। नगर पंचायत सरिया सहित छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर।
राजधानी रायपुर में सकल जैन समाज महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की कार्यसमिति गठित 21 अप्रैल को निकलेगी नगर में भव्य शोभायात्रा
विश्व को जियो और जीने दो का संदेश देने वाले अहिंसा के प्रणेता भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव राजधानी रायपुर में श्रद्धा भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस महामहोत्सव के आयोजनों की रूप रेखा तय करने के लिए सकल जैन समाज द्वारा कार्यसमिति का निर्माण किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से मुख्य संरक्षक राजेश मूणत जी, संरक्षक गजराज पगारिया जी ,अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा जी,महासचिव, वीरेंद्र डागा जी,कोषाध्यक्ष अमित मूणत जी,कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा जी, प्रचार प्रसार मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन जी को बनाया गया है। शेष सभी ट्रस्ट एवं मंदिरों के सदस्यो महिला मंडलओ को कार्यसमिति में शामिल किया गया है। 21 अप्रैल को मनने वाली भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के चलते सकल जैन समाज द्वार प्रतिदिन प्रभात फेरी,धार्मिक,सामाजिक,एवं जीवदया को आत्मसात करते हुए धर्मावलंबी द्वारा 15 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 6 अप्रैल शुरू कर दिया गया हैं। महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर 15 दिवसीय कार्यक्रम पूरे शहर में आयोजित किए जा रहे है ।साथ ही 21 अप्रैल भगवान महावीर जन्म कल्याणक के दिवस पर विशाल शोभायात्रा निकलेगी। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने बताया कि सकल जैन समाज के सानिध्य में विशाल शोभायात्रा में भगवान महावीर रजतमयी रथ में विराजमान होंगे। शोभायात्रा के साथ समाज के युवा और युवतियों द्वारा संचालित दिव्यघोष भगवान महावीर के गुणों की वंदना करते हुए जयघोष करेंगे। साथ ही भगवान महावीर के जीवन पर आधारित झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। शोभायात्रा में सभी मंदिर समितियों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों के साथ विद्योदय युवा महासंघ, महिला मंडल, सोशल ग्रुप, अखिल भारतवर्षीय महिला परिषद, बहुमंडल चौक, जिनवाणी वैयावृत्ति समिति, पाठशाला परिवार, महिला महासमिति, विभिन्न मंदिरों के दिव्यघोष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यसमिति की सूची निम्नप्रकार है।
विशेष संरक्षक गजराज पगारिया, पारस चोपड़ा, स्वरुपचंद श्रीश्रीमाल, विजय कांकरिया, कोमलचंद चोपड़ा,
संरक्षक
जी. सी. जैन, डॉ. देवकुमार जैन, कस्तूरचंद बुरड़, उत्तमचंद गिडिया, प्रकाशचंद सुराना (पूर्व अध्यक्ष), लोकेश कावड़िया (पूर्व अध्यक्ष), बी. एल. जैन, विनोद बड़जात्या, जयकुमार बैद (पूर्व अध्यक्ष), संपत झाबक, शांतिभाई संघोई, त्रिलोकचंद बरडिया (पूर्व अध्यक्ष), विनय लुनिया, पुखराज मुणोत, श्यामसुन्दर बैदमुथा, एन. सी. बेगानी, अशोक पटवा, शिवराज भंसाली, प्रदीप जैन (विश्वपरिवार), अनिल पारख, महेंद्र धाड़ीवाल, नरेन्द्र जैन गुरुकृपा, बसंत कटारिया, पन्नालाल श्रीश्रीमाल,
सकल जैन समाज के संघ प्रमुख अभय भंसाली, नरेश बेदमुथा, राजेंद्र गोलछा, उज्जवल झाबक, संजय नायक, उदयराज पारख, गौतम गोलछा, प्रेमचंद गोलछा, ललित पटवा (पूर्व अध्यक्ष), अरविन्द बड़जात्या, विजय संघोई, निलेश शाह, अल्पेश दोषी, दीपकभाई दोषी, संतोष गोलछा, चंद्रेश शाह, उत्तमचंद गोलछा
पूर्व अध्यक्ष
महेंद्र कोचर, महावीर तालेड़ा, अशोक बरडिया, विजय चोपड़ा, मनोज कोठारी
मार्गदर्शक
सुपारस गोलछा, सुरेश कांकरिया, शांति लाल बरडिया, नंदन जैन, कीर्ति जैन, राजेश सिंधी, गुलाब दस्सानी, ललित चौरड़िया, प्रकाश मालू, हरीश डागा, सुरेन्द्र सुराना, संजय सिंघी, चंद्रकांत जैन, संजय गिडिया, रतन कोटडिया, सुरेश कानुगा, कमल भंसाली, राजेंद्र सेठिया, चंद्रकांत लुंकड़, अतुल जैन, महावीर मालू, गौतम सेठिया, अरुण कोठारी, मनोज लुंकड़, पंकज चोपड़ा, सुशील कोचर, निलेश बोथरा, विजय गंगवाल, प्रताप पारख, प्रवीण पारख, गौतम कोटडिया, प्रदीप कुमार जैन, प्रीतम जैन, राजेंद्र सुराना, डॉ. कमल बेगानी, योगेन्द्र भंडारी, पारस पापड़ीवाल, महावीर बाकलीवाल, अरविन्द दोषी, सी. ए. विजय मालू, सी. ए. किशोर बरडिया, उत्तम मैसेरी, संतोष बेद, धरमचंद निम्माणी, पी. आर. गोलछा, शांतिलाल पोरवाल, नेमचंद बटाविया, प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल, भूपत भाई शाह, कन्हैया लुनावत, सी. ए. आलोक ओस्तवाल, वर्धमान सुराना, हरीश शाह, खेमराज बैद, अनिल जैन, अशोक गोलछा, हरख मालू, मगेलाल मालू, मनोज चोपड़ा, सुनील चोपड़ा, शिवराज बैद, विरेन्द्र डागा, कैलाश रारा, संजय कोठारी, रमेश पारख, विरेन्द्र पारख, त्रिलोक पारख, मनीष डागा, प्रेमराज कोटडिया, अजय जैन, जितेन्द्र बरलोटा, धर्मराज बेगानी, गौतम लोढ़ा, महावीर पारख, सतीश जैन, धरम दस्सानी, मदन तालेड़ा, पारस लुंकड़, कमल पाटनी, सनत कुमार जैन, मनीष जैन, सत्येन्द्र जैन, रमेश गाँधी
प्रबंध समिति राजेश गोलछा, अशोक सांखला, अतुल जैन, चंद्रकांत लुंकड़, मेघराज कांकरिया, सुरेश बाफना, लोकेश चंद्रकांत जैन, प्रियेश जैन, राजेंद्र पारख, भूपेंद्र डागा, मनीष लोढ़ा, तनय लुनिया, विकाश सेठिया, विनय गोलछा, विनय भंसाली, विवेक डागा, प्रणित जैन, निलेश सांखला
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी
महावीर कोचर (उपाध्यक्ष)
उपाध्यक्ष
कमल पटवा, उत्तम गोलछा, नरेन्द्र लोढ़ा, सुभाष कोठारी, संजय पारख, दिलीप मेहता, मोती जैन, विश्वाश श्रीश्रीमाल, रविन्द्र लुनिया, दीपचंद कोटडिया, सुरेश भंसाली, संजय नाहटा, नवरतन मिडिया, राजेंद्र बैद, आनंद सुराना, सुनील रायसोनी, नरेन्द्र जैन आरडीए, रवि दोषी, अनिल कोठारी, गौतम लोढ़ा, किशन बेदमुथा, अजय शाह, प्रवीण जैन, हेमेन्द्र चोपड़ा, सुभाष बरलोटा, नवीन मोदी, यशवंत जैन, सुशील झाबक, मूलचंद चौरड़िया, जितेन्द्र जैन गोलछा, राजेश जैन, नमित जैन, मनोज लोढ़ा, प्रवीण देवड़ा, शांति मालू, मुकेश निमाणी, भावेश घेलानी, पंकज दोषी, डॉ. नवीन जैन, राजेंद्र सेठिया, विजय शाह, अशोक छाजेड़, कांती बरडिया, राज बोथरा, राजेंद्र चौरड़िया, संजय बोथरा, चंपालाल गुंदेचा, विकाश धाड़ीवाल, सिद्धार्थ डागा, डॉ. जसवंत जैन, राजेश झाबक, प्रशांत तालेड़ा, नरेश बुरड, नवीन भंसाली, पारस पारख, मनीष बैदमुथा, पंकज कोचर, बसंत लोढ़ा, रितेश बैद, निकेश बरडिया, शेखर बैद, विजय छाजेड़, आशीष लुंकड़, भूपेंद्र कोटडिया, कमल लोढ़ा, सुरेश पारख, पदम पारख, सुधीर झाबक, धर्मेन्द्र गोलछा, पूनम चोपड़ा, भरत सोनीगरा, अशोक निम्माणी, गौतम सेठिया, हेमू चोपड़ा, संतोष पारख, दीपक लोढा, उमेद बैद, रविन्द्र लुनिया, अरविन्द रामपुरिया
सचिव
अभिषेक गाँधी, पंकज सुराना, राकेश बोथरा, अमित सुराना, तरुण कोचर, पंकज बैद, अजय सिंघी, पवन चौरड़िया, विमल पटवा, प्रियेश पगारिया, ललित लूनिया, निलेश गोलछा, विनोद बैद, गौतम लूनिया, जय लूनिया, राजेश श्री श्रीमाल, पंकज बोथरा, दिलीप पारख, वैभव गोलछा, मयूर बैद, सुरेश बैद, अजय चौधरी, प्रणय बुरड़, टीकम जैन, जय सांखला, जिनेश गोलछा, विजय सांखला, हर्ष बैद, रतन सराफ, गौतम सेठिया, बंटी कोचर, अनिल दुग्गड़, पवन चौरड़िया, भाविक शाह, धीरज जैन, गौरव कोचर, रिषभ चोपड़ा, पराग दस्सानी, प्रियंक झाबक, प्रेम चोपड़ा, जितेन्द्र सेठिया, राजीव जैन, चित्रांश चोपड़ा, विमल बुरड, अतुल कात्रेला, राहुल दुग्गड़, मयंक लुनिया, नरेश जैन, वैभव गोलछा, संदीप बोथरा, पारस बरडिया, सिद्धार्थ बेगानी, सचिन पारख, चयन जैन सराफ, आदित्य सुराना, संजीव गुंदेचा, सम्यक चतुर्मुथा, श्रेणिक बोथरा, राकेश चोपड़ा, प्रिंस लुणावत, सिद्धांत सिंगी, शशांक नाहटा, पियूष लुनावत, पराग सुराना, प्रवीण नाहटा, विशाल सुराना, अनिल बरडिया, किशोर खाटेड, निकुंज साचला
प्रशासनिक समिति राजेंद्र पारख, अमित मैसरी, तुषार चोपड़ा, नरेन्द्र ललवानी, सुमित पारख, मनोज बोथरा, संभव शाह
प्रचार प्रसार समिति प्रणित जैन प्रभारी, नवीन चौरड़िया, आनंद जैन, आशीष जैन, तपेश जैन, श्रेयांश दस्सानी, विनोद सांखला, जयश बोथरा, स्टार जैन, विवेक पारख
पूजा समिति
विमल गोलछा, अरुण कोठारी, भानू लूनिया, सचिन पारख, डॉ. अजय चोपड़ा, जयंती लोढ़ा, विनय पारख, पंडित संजय जैन, वधर्मान चोपड़ा, रवि चोपड़ा, निर्मल पारख, भरत बैद, तरुण लोढ़ा, भरत मैसेरी, निर्मल पारख, संजय जैन, अरविंद गोलछा, डॉ. मिकिन जैन, रितेश चतुरमुथा, अरुण गोलछा, कमलेश भंसाली
भोजन व्यवस्था
संभवनाथ जैन युवा मंच, अरिहंत कला कीर्ति ग्रुप, मांगीलाल बरड़िया, शिखरचंद गोलछा, पंकज कांकरिया, अनिल दुग्गड़, प्रशांत लूनिया, एस.पी.जी. ग्रुप, खरतरगच्छ युवा परिषद, श्री वर्धमान मित्र मण्डल, संबोधि महिला मंडल, जय आनंद युवा संघ, तेरापंथ युवक परिषद्, सुधर्म नव युवक मंडल, वर्धमान युवा मंडल
विशेष आमंत्रित
गुलाब भाई खिलेशिया, धनसुख पारेख, रमणीक भाई दोशी, विजयराज बोथरा, भीखमचंद कोचर, मोहन चोपड़ा, डॉ. अमृत चोपड़ा, बसंत सेठिया, राजकुमार चोपड़ा, सुधीर चर्तुरमोहता, सुनील पारख, ओम प्रकाश बरलोटा, योगेश मोमाया, नितेश मैशेरी, दिपेश लालका, किशोर मोता, शांतिलाल बैद विजय शाह, नितेश शाह, चंद्रप्रकाश जैन, अजय गोलछा, राजेश दुग्गड़, मनमोहन पारख, मिलन मैसरी, पीयूष बुरड़, पंकज भंसाली, सुनील श्रीश्रीमाल, महेन्द्र मुकिम, ऋषभ बरड़िया, शीतल कोटड़िया, राहुल रामपुरिया, पीयूष डागा, उपहार चोपड़ा, प्रसन्न चोपड़ा, सुनील चोपड़ा, नवदीप जैन, गगन बरड़िया, रमेश पारख, राकेश जैन, सीए, राजकुमार लूनिया, संजय बोथरा, विरेन्द्र सुराना, अजय बैदमुथा, धीरज बरलोटा, ललित दुग्गड़, महावीर दुग्गड़, नमन लोढ़ा, सुमित गादिया, संतोष भंसाली, हेमंत बुरड़, संतोष पारख, पारस बरड़िया, सौरभ बरड़िया, विकास चौरड़िया, सुशील टाटिया, संदीप मुकिम, प्रकाश भंसाली, धीरज बोथरा, योगेन्द्र पारख, दिनेश तातेड़, धीरेन्द्र सेठ, सुभाष गोलछा, नितिन गोलछा, विशाल नाहटा, कमलेश बैद, अजय रायसोनी, नितिन बाफना, प्रतीक देशलहरा, नीलेश गोठी, श्रेयांश बाफना, विजय संचेती, धर्मेन्द्र पारख, हर्षराय सोनी, नितिन सेठिया, पीयूष बरडिया, सिध्दार्थ मुकीम, लोकेश बूरड, गुलाब बैद, श्रेयांश सांखला, भंवरलाल भंसाली, राजेंद्र राका
वरघोड़ा व्यवस्था
खरतरगच्छ युवा परिषद, वर्धमान मित्र मण्डल, संबोधि महिला मंडल, सुरेश भंसाली, मेघराज कांकरिया, सचिन पारख, आलोक मालू, एस.पी.जी. ग्रुप, जैन संवेदना ट्रस्ट, तेरापंथ युवा परिषद, जैन सोशल ग्रुप, श्री एम.एम.जी. ग्रुप, जैन प्रयास ग्रुप, श्री भारतवर्षीय दिग. जैन युवा महा सभा, श्री मल्लि महिला मंडल, श्री संभव महिला मंडल, श्री विमल महिला मंडल, श्री सुधर्म जैन नवयुवक मंडल, छत्तीसगढ़ जैन युवा श्री संघ, सदर पाटा ग्रुप नं. 1, श्री साधुमार्गी समता युवा संघ, श्री दिग, जैन सोशल ग्रुप, महावीर युवा शक्ति मंच, जैन युवा मोर्चा, तेरापंथ महिला मंडल, शीतल बहु मंडल, समर्पण सखी महिला मंडल, श्री जिनकुशल सज्जन महिला मंडल, वर्धमान युवा मंडल, जैक्स, मांगी गोलछा, सुनील भंसाली, राजमल संकलेचा, देवेन्द्र भंसाली, प्रकाश लुंकड़, राजेश कानूगा,विजय बुरड़
महिला समिति
श्रीमति साधना मूणत (प्रभारी), सुनीता लोढा, शोभा श्रीश्रीमाल, अनिता गोलछा, पूजा बोधरा, कुसुम श्रीश्रीमाल, नेहा बागमार, डॉ. प्रणिता सेठिया, मंजू टाटिया, शिल्पा नाहर, रश्मि चौरड़िया, राखी लोढ़ा, सरिता चौधरी, सरिता लुंकड़, प्रियंका लुंकड़, मंजू कोठारी, दक्षा मुणोत, वर्षा डागा, अंजली गोलछा, पिंकी मुणोत, डिंपल बरलोटा, सोनल बरडिया, वनिता कोचर, ममता सुराना, कुसुम दस्सानी, सरला टाटिया, ममता पारख, पुष्पा कोचर, दिशा दस्सानी, अंकिता बरड़िया, प्रिंसी भंसाली, श्वेता पगारिया, पूजा सेठिया, पिंकी कोचर, राखी लोढ़ा, विधि बैद, सपना भंसाली, पूजा चोपड़ा, सुलोचना सराफ, सुमन गिड़िया, संध्या जैन, सुनीता जैन, सोनल मेहता, किरण दोशी, जागृति मेहता, पूनम मेहता, तृप्ति शाह, रीता संचेती, भावना छाजेड़, इंदु बाफना, निशा गोलछा, दर्शना गोलछा, अर्पणा संचेती, अनुभा टाटिया, विनीता टाटिया, कविता गोलछा, हिना सराफ, राखी पोरवाल, कांता कानूगा, संगीता चोपड़ा, कल्पना शाह, हेमल शाह, जया जैन, मंजुला जिवाणी, भक्ति शाह, दीपा छेड़ा, दीपा लालका, श्रद्धा कोचर, शालिनी जैन, हेमलता श्रीश्रीमाल, कमलादेवी चोपड़ा, नीता नागड़ा, वाणी बुरड, डॉ. सुषमा कोचर, डॉ. रश्मि मालू, उषा मोमाया, मैना सुराना, पुष्या कोठारी, योगिता कोचर, प्रीति दुग्गड़, सीमा बाफना, नेहा बाघमार, राखी जैन, रश्मि चौरड़िया, चंचल जैन, ज्योति पारख, सुन्यना मेशरी, मंजुलाबेन जैन,पूजा मोमाया, पूनम गाँधी, गंगा खाटेड
युवा समिति
रविश मूणत, मानस कोचर, रोमिल जैन, श्रीकांत पारख, आयुष जैन, प्रिंस लुंकड़, विजय बरमट, सीए. प्रणय बुरड़, विनय गोलछा, इंदर सराफ, विजय गोलछा, राहुल कोचर, अखिल जैन, अनिक जैन, आशीष जैन, हर्षिल जैन, लविश जैन, अधिवक्ता सौरभ जैन, प्रवर कोटड़िया, मयंक लुनिया, सजल बुरड़, कुशल बुरड़, बंटी गोलछा, प्रांजल गोलछा, नितेश ओस्तवाल, अंकित लूनिया, ऋषभ लालक, श्रेजश कोठारी, प्रफुल्ल जैन, अभिषेक गोलछा, चिंतन मालू, विवेक पारख, रितेश तालेड़ा, धीरज बोथरा, पलाश जैन, आदित्य पारख, शुभम बरड़िया, मयंक कोठारी, राहुल जैन, पीयूष कोठारी, सौरभ बैद, राहुल बैद, विपुल बैद, निखिल सेठिया, विशाल सुराना, राहुल बैद, रौनक शाह, करण नागड़ा, संभव शाह, ऋषभ लालक, श्रेजश कोठारी, प्रफुल्ल जैन, अभिषेक गोलछा, चिंतन मालू, विवेक पारख, वीरु लोढा, रोहित सुराना, दीपेश सराफ, प्रखर गोलछा, युवराज चोपड़ा, प्रखर बोथरा, निर्मल गाँधी, गौरव दुग्गड़, अर्पित गोखरू, पंकज बैद, अमित कत्रेला, शुभम गोलछा, राहुल जिन्दानी, गौरव ललवानी, सुशील डागा, नरेश पोकरना, प्रतिक मुणोत
कवासी लखमा की उम्मीदवारी रद्द कर, एफआईआर करने की मांग,चुनाव प्रचार में भी प्रतिबंध लगाने की मांग
मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर कवासी लखमा का वीडियो पोस्ट किया है.
कांग्रेस पार्टी में नेता नही नमूने भरे पड़े हैं। मोदी जी के उपर कांग्रेसियों का प्रहार करना और जनता का मोदी जी पर सत्कार करना बढ़ता रहेगा।
कांग्रेसियों को समझ आ गया है कि कांग्रेस पार्टी मरणासन्न अवस्था पर है। 4 जून को कांग्रेस पार्टी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
रायपुर: मंत्री केदार कश्यप ने कवासी लखमा को ‘छत्तीसगढ़ का राहुल गांधी’ करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के अंतिम संस्कार की बात कही है मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर कवासी लखमा का वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी में नेता नहीं नमूने भरे पड़े हैं. मोदी जी के ऊपर कांग्रेसियों का प्रहार करना और जनता का मोदी जी पर सत्कार करना बढ़ता रहेगा. कांग्रेसियों को

