प्रदेश

आलपरस पुलिस-माओवादी मुठभेड़ के संबंध में जांच अधिकारी नियुक्त 24 अप्रैल तक घटना के संबंध में दे सकते हैं जानकारी

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने जिले के कोयलीबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम-आलपरस के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस-माओवादी मुठभेड़ की घटना की दण्डाधिकारी जांच हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी अंतागढ़ श्री एन.के. बंजारा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। इस संबंध में अंतागढ़ एसडीएम श्री एन.के. बंजारा द्वारा आम नागरिकों को सूचित किया गया है कि उक्त घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति के पास लिखित या मौखिक जानकारी हो तो वे उनके समक्ष या डाक के माध्यम से अंतागढ़ के न्यायालय में 24 अप्रैल को शाम 5.30 बजे तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें ...

14 लोगों के मौत के बाद जागा प्रशासन, कुम्हारी ओवर ब्रिज पर मरम्मत कार्य शुरू....इतने दिन बंद रहेगा मार्ग

कुम्हारी :- खपरी रोड कुम्हारी के खदान में बस के गिरने से 12 लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली है। सालों से लोग खतरा उठाकर इस सड़क से आवाजाही करते रहे लेकिन, कभी भी सड़क के संधारण या उसे सुरक्षित करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए गए। हादसे के दूसरे दिन सड़क के दिनों तरफ बेरीकेडिंग कर दी गई और इस मार्ग पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित भी कर दिया गया है। इसी बीच एक और बड़ी खबर कुम्हारी ओवरब्रिज से सामने आ रही है. कुम्हारी ओवरब्रिज 12 से 17 अप्रैल तक पूरी तरह बंद रहेगा.

जानकारी के मुताबिक कुम्हारी ओवर ब्रिज के दुर्ग से रायपुर मार्ग नेशनल हाइवे 53 में मरम्मत कार्य किया जा रहा है. साथ थी लोड टेस्ट करने का भी काम किया जाएगा. मरम्मत का कार्य आज 12 अप्रैल से शुरू होगा. इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. ओवर ब्रिज मार्ग 6 दिनों पूरी तरह बंद रहेग

जिला यातायात पुलिस ने रायपुर दुर्ग आने-जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन (कार, जीप, सूमो, माल वाहक आदि) एवं दो पहिया वाहन चालक के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है. डायवर्टेड रूट इस प्रकार है –

डायवर्टेड रूट इस प्रकार है –

-चरोदा के नागरिकगण रायपुर आने-जाने के लिए रायल खालसा ढाबा से ग्राम उरला-ग्राम कुरूदडीह, ग्राम पाहंदा से अमलेश्वर होकर महादेव घाट मार्ग का उपयोग करें.

-खुर्सीपार और पुरानी भिलाई के आमजन रायपुर आने-जाने के लिए सिरसा गेट चौक से ग्राम सिरसा कला से मोतीपुर से अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें.

-वहीँ दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला और पावर हाउस के रहवासी रायपुर आने-जाने के लिए नेवई-उतई-फुण्डा-मोतीपुर से अमलेश्वर होकर रायपुरा चौक मार्ग का उपयोग करें.

और पढ़ें ...

पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की धोखाधड़ी, पति गिरफ्तार, प​त्नी की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर :-  लोन और इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. सरकंडा क्षेत्र में रहने वाले पति पत्नी ने पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया था. पुलिस ने आरोपी पति मानस रंजन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है और पत्नी प्रभा मिश्रा की तलाश कर रही है.

बता दें कि मानस रंजन मिश्रा व प्रभा मिश्रा सरकंडा थाना क्षेत्र में पिछले 4-5 वर्षों से त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन नामक माइक्रो फाइनेंसिंग कंपनी चला रहे थे. इनकी यह कंपनी भारत सरकार के कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय में रजिस्टर्ड थी. इस कंपनी को ऐंजल इन्वेस्टर्स, वेंचर केपिटल व इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स से पैसे प्राप्त करने की पात्रता थी. इन्होंने बीते कुछ वर्षों में सैकड़ों लोगों से नगद, चेक एवं अन्य माध्यमों से कंपनी के अलावा एपी वेंचर्स नामक कंपनी में अलग-अलग प्रकार के प्रलोभन देकर पैसे इन्वेस्ट कराए थे

इसी कड़ी में प्रार्थी वीरेंद्र मसीह ने 23 लाख 27 हजार रुपए 12 माह बाद दोगुने होकर मिलेंगे, इस झांसे में आकर जमा किए. इसी तरह अन्य लोगों से मिश्रा दंपति ने लगभग 2.5 करोड़ रुपए से अधिक इन्वेस्ट कराए थे और इनके पैसे वापस नहीं किए. पुलिस ने आरोपी मानस रंजन मिश्रा के ऑफिस से फर्जीवाड़े के विभिन्न दस्तावेज एवं कम्प्यूटर सिस्टम जब्त किया है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 409 और 120 बी के तहत कार्रवाई कर रही है. बिलासपुर पुलिस ने लोगों से ऐसे ठगी करने वालों के झांसे में न आने की अपील की है.

और पढ़ें ...

चेन स्नेचिंग की महिला गिरोह का बिलासपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, गैंग में 7 महिला आरोपी शामिल

बिलासपुर। पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह में 7 महिला आरोपी शामिल हैं, जो महिलाओं का ध्यान भटकाकर चैन उड़ाकर भाग निकलती थी. आरोपियों के खिलाफ धारा 379 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजा गयाएडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया, यूपी के इलाहाबाद निवासी बिन्दु देवी, पूजा देवी, प्रिति देवी, अनिता देवी, सविता देवी, शालू और आरती कुमारी इस चोर गिरोह में शामिल हैं, जो ऑटो में महिला यात्रियों और भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी महिलाओं का ध्यान भटकाकर उनके गले से सोने का चेन पार कर देती थी.

एडिशनल एसपी ने बताया, शहर में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं को लेकर पुलिस ने मुखबिर लगाए थे, जिनकी सूचना पर पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. इन महिलाओं के पास से सोने की चेन जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें ...

विधायक कवासी लखमा के खिलाफ के कई थानों में शिकायत...बीजेपी नेताओं में आक्रोश

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कवासी लखमा के पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए बयान को लेकर आक्रामक तरीके से विरोध दर्ज कराया है। इस मामले में सभी जिलों में एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के सीनियर नेता को गैर जिम्मेदार बताया है

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कवासी लखमा गंभीर और निर्वाचित प्रतिनिधि होने के बावजूद भी गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की अपराधिक भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है और इसके खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग को भी शिकायत की है। इस मामले में भाजपा नेताओं ने एफ आई आर दर्ज करवाने का सिलसिला भी जारी रखा है। जगदलपुर में ही दो एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा,मौके पर मौत

बलौदा बाजार :- जिले गिधौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिधौरी मुख्य सड़क मार्ग में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, हादसे में हुई दो युवकों की मौत।आपको बता दे की गिधौरी रायपुर- रायगढ़ मुख्य सड़क मार्ग का है, जहा तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर हुई युवकों की मौत। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक जांजगीर-चांपा जिले नगर पंचायत शिवरीनारायण का बताया जा रहा है, मौके की जांच में गिधौरी पुलिस टीम।

और पढ़ें ...

41 अधिकारी- कर्मचारियों को कलेक्टर ने थमाया नोटिस..जानिए क्या है पूरा मामला...!!

मुंगेली :- लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान दलों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण में अनुपस्थित 41 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए मतदान दल में ड्यूटी लगे अधिकारी-कर्मचारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान 41 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए.

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए थे. उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेनका प्रधान ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और ग्राम पंचायत करही के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित कुल 41 अधिकारी-कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. नोटिस का जवाब संतोषप्रद नहीं होने पर निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें ...

पुल से छलांग लगाने वाली थी नाबालिग लड़की पुलिस ने बचाई जान...जानें क्या है वजह

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र के भवानी मंदिर के पास हसदेव नदी के उपर बने नए पुल में आज दोपहर एक नाबालिग लड़की आत्महत्या करने के लिए छलांग लगाने की कोशिश कर रही थी। तभी पुलिस की नजर उस पर पड़ गई और पुलिस ने लड़की को बचा लिया।

बता दें कि 17 वर्षीय नाबालिग काफी देर से भवानी मंदिर के पास दर्री डैम पर बने पुल पर घूम रही थी। वो बहुत ज्यादा रो रही रही थी और मोबाइल पर भी किसी से बात कर रही थी। राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तो उन्हें उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद लोगों ने दर्री थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर तत्काल पुलिस पहुंची। इधर तब तक लड़की पुल से छलांग लगाने ही वाली थी कि पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़ लिया और फिर उसे पुल पर खींचा गया। वो काफी रो रही थी, पुलिस ने उससे घटना के पीछे की वजह पूछी, तो उसने कुछ पारिवारिक विवाद की जानकारी दी है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ - कुरियर बॉय चढ़ा पुलिस के हत्थे...नक्सलियों को करता था कैश व अन्य सामानों का सप्लाई

मोहला-मानपुर। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। आए दिन जवानों ने लाल आतंक को खत्म करने के लिए विशेष अभियान चला रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर मोहला मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नक्सलियों के कुरियर बॉय को धर दबोचा है। बताया जाता है कि कुरियर बॉय नक्सलियों को हर जानकारी देता था। बता दें कि कुरियर बॉय शहरी नेटवर्क के लिए काम करता था और नक्सलियों को हर जानकारी देता था। साथ ही बड़े नक्सलियों के भी संपर्क में था। कुछ ही दिन पहले कुरियर बॉय ने 2 लाख रुपए रायपुर पहुंचाया था। फिलहाल पुलिस ने कुरियर बॉय को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि कुरियर बॉय पुलिस के सामने कई राज खोल सकते हैं। जिसके आधार पर फिर पुलिस कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें ...

गुरुजीभाठा में गरजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बोले कांग्रेस ने पांच साल भ्रष्टाचार किया, लोकसभा में खाता नही खुलेगा

गरियाबंद – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधासनभा अंतर्गत ग्राम गुरुजीभाठा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भाजपा कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों ने गजमाला के साथ जोशीला स्वागत किया।

इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य मंत्री विष्णु देव ने कहा कि मैं आपके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आशीर्वाद लेने आया हूं। महासमुंद लोकसभा से प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को कमल में जिताकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है।

दो कार्यकाल उपलब्धियों भरा

मोदी सरकार का दो कार्यकाल का बखान करते हुए कहा कि मोदी सरकार का पहला कार्यकाल गरीबो के लिए समर्पित सरकार रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जनधन खाता, उज्जवला गैस सिलेंडर, सौभाग्य योजना, सहित अनेक प्रकार के जनकल्याणकरी कार्य गरीबों के हित में किए। दूसरे कार्यकाल में धारा 370 हटाने, मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के अभिशाप से मुक्त कराने, देश की सीमाओं को सुरक्षित करने के साथ ही देश करोड़ों लोगों के आस्था भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि

राम मंदिर का सपना प्रधानमंत्री के क्षमता से ही पूरा हुआ है।

कांग्रेस का खाता नही खुलेगा

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम साय ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को खाता खोलने नही देना हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल की कांग्रेस ने जनता को जम कर ठगा। बड़े बड़े बड़े वादे किए लेकिन एक भी पूरे नहीं किया। प्रदेश को

भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। नरवा, धुरवा, बाड़ी, गोबर, खाद सहित हर योजना में भ्रष्टाचार किया। शराब और रेत से कमाई की। आज अनेक भ्रष्टाचार में सहयोग देने वाले अनेक अधिकारी जेल में है।

संभावित हार को देख बौखला कांग्रेसी

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस संभावित हार को देखते हुए बौखला गई है। हार के डर से अनाप शनाप बयान दे रही। हार के डर पागल हो गए है। पागल हो गए है। चरणदास महंत मोदी जी के सिर फोड़ने की बात करते है। देश के लिए समर्पित विश्व के लोकप्रिय नेता मोदी ही के लिए ऐसी भावना, कांग्रेस को शर्म करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अब मजा चखाना है।

मोदी की गारंटी पूरी की

जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने तीन महीने के कार्यकाल की उपलब्धि गिनते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही 18 लाख मकान की स्वीकृति, 12 लाख किसानों को दो साल का बोनस, 21 क्विंटल प्रति क्विंटल धान खरीदी की, 3100 रुपय की कीमत से धान खरीदी के अंतर की राशि दे दी है। महतारी वंदन योजना लागू की हर महीने महिलाओ के खाते में एक हजार की राशि मिल रही। तेंदूपता संग्रहको से 5500 रुपए में खरीदी की जा रही है। मंच से उन्होंने भूमिहीन किसानों को सालाना 10 हजार देने, चरण पादुका और छात्रवृत्ति योजना फिर से लागू होने की जानकारी दी।

 

 

कांग्रेस पर जनता को भरोसा नहीं

सीएम ने मौके पर कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी निशाना साधा। मुख्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बहकावे में न आवे। भाजपा के तर्ज में 1 लाख देने की बात कर रही लेकिन न राज्य में कांग्रेस की सरकार है ना केंद्र में आने की संभावना है। वही उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस आरक्षण के नाम पर भी जनता को गुमराह कर रही है कि आरक्षण खत्म हो जाएगा। मैं विश्वास दिलाता हूं ऐसा कुछ नही होगा। जनता उनके उनके भ्रम में न आवे, कभी आरक्षण खत्म नहीं होगा।

 

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव बड़ा चुनाव है, देश को सुरक्षित हाथो में सौंपना है। जो देश की सुरक्षा करे, देश का भविष्य, देश में खुशहाली लाएं, देश का अभिमान बढ़ाए। ये केवल मोदी जी कर सकते है। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में समर्थन देने की अपील करते मोदी जी को प्रधान मंत्री चुनने महासमुंद में कमल खिलाए।

 

प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि मैं आपके बीच आशीर्वाद लेने पहुंची हूं। मैं प्रत्याशी नहीं प्रतीक हूं, महासमुंद लोकसभा से कमल फूल खिलाकर भेजना है। मोदी जी को तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने महासमुंद लोकसभा से भी कमल की जीत होनी चाहिए।

लोकसभा प्रभारी मोतीराम साहू ने कहा कि पांच साल कांग्रेस ने राज्य को लूटने का काम किया है। यहां विधासनभा चुनाव में पिछड़ गए लेकिन इसका बदला लोकसभा ने लेना है। यहां से ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी है।

धरसीवा विधायक अनुज शर्मा ने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु सरकार में गारंटी पूरी हो रही साय साय, कांग्रेस बौखलाहट में बोल रही आय बाय और जनता उसे करेगी बाय बाय। शर्मा ने कहा कि एक ओर भाजपा में जहां चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री बनता है, वही दूसरी ओर कांग्रेस है परिवारवाद में चलने वाली पार्टी है। दूर दूर तक कांग्रेस का भविष्य नजर नही आ रहा है।

सभा को पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित करते हुए राज्य सरकार के तीन महीने के कार्यकाल की उपलब्धि गिनते हुए देश की सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में समर्थन देने का आव्हान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा ने किया।

इस अवसर कर कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, लोकसभा प्रभारी विधायक मोतीराम साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, धरसीवा विधायक अनुज शर्मा, जिला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, सह प्रभारी किशोर महानंद, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, विधानसभा चुनाव प्रभारी दयाराम साहू, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, कुंज बिहारी बेहरा, विधानसभा संयोजक नरोत्तम साहू, जनपद अध्यक्ष देवभोग नेहा सिंघल, मैनपुर नूरमति मांझी, मंडल अध्यक्ष गोहरापदर गुरूनारायण तिवारी, देवभोग लुद्राक्ष साहू, झाखरपारा सीताराम यादव, मैनपुर दुलार सिन्हा, बोधन नायक, देशबंधु नायक, चंद्रशेखर सोनवानी, केनुराम यादव हलमन ध्रुवा, निर्भय ठाकुर, उमेशानंदगिरी महाराज, शंकुतला नायक, हलमन ध्रुवा, शोभाचंद्र पात्र, जोरावर सिंह राजपुत, सागर मयाणी मनोज मिश्रा सभापति जनपद पंचायत मैनपुर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद
डाकेश्वर नेगी जी जनपद सदस्य मैनपुर महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद कैनी बाई ओटी जनपद सदस्य मैनपुर लीलाबाई कमलेश जनपद मैनपुर पन किन बाई जनपद सदस्य मैनपुरसहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-फितर...नमाज के बाद एक-दूसरे के गले लगकर दी बधाई

रायपुर :- माह-ए- रमजान में महीने भर की इबादत का सिलसिला ईदुल फितर की नमाज के साथ पूरा हो गया। गुरुवार को जिले भर में ईदुल फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। शहर और जिले की बाकी मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई है।ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद एक दूसरे के घरों पर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। सिवईयां और खास तरह के व्यंजनों से लोग मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं। ईद की नमाज के बाद सड़कों पर लोग उत्साह में नजर आए।


इस्लाम धर्म के मानने वाले समुदाय का सबसे अहम त्योहार ईद-उल-फितर सभी के लिए खुशियाँ लेकर आया. रमजान के 30 रोजें पूरे होने पर गुरुवार को त्यौहार मनाया गया. शहर के तमाम मुस्लमान सुबह ईदगाह पहुंचे जहाँ ईद की विशेष नमाज़ पढ़ी गई. मौलाना शब्बीर अहमद नूरी ने तराबी पढ़ी इसका मौजूद सभी ने अनुसरण किया.

उन्होंने कहा अपने रब को राज़ी रखने के लिए मुस्लिम समुदाय ने रमजान के महीने में रोजे रखे. कष्ट उठाकर अपने गुनाहों की माफी मांगी, परिवार और पूरे समाज के लिए दुआ मे अमन शांति और तरक्की चाही. इस समर्पण और नेक दिली का खुदा ने ईद उल फितर के रूप मे मुबारक तोहफा दिया है. य़ह मोहब्बत का पैगाम है.

ईद को मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन घर आए मेहमानों का स्वागत मीठी सेवईयो से करने की मुस्लिम परंपरा है. गले मिलकर सभी ने ईद मुबारक कहा और एक दूसरे से त्यौहार की बधाई स्वीकार की. समाज के लोगों ने कहा रमजान के पूरे महीने में सारी दुनिया के मुसलमान अल्लाह की ईबादत करते हैं, ज़कात देते हैं, रोजा रखते हैं य़ह खुद को पाक करने का महीना है.

मजलूम और जरूरतमंदों की सहायता करने की य़ह त्यौहार प्रेरणा देता है, जिससे सभी वर्ग और सम्प्रदाय मे आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है. माना जाता है कि रमजान के महीने दिल से की गई इबादत इंसान से हुए गुनाहों की उसे माफी मिलती है.

खुशी के इस मौके पर काँग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव ईदगाह पहुंचे और लोगों के गले लगकर उ बधाई दी उन्होंने कहा यहां सभी से मुलाकात हुई देश प्रदेश में विविधता से साम्प्रदायिक सद्भाव बना हुआ है.

यहां ईदगाह मैदान से लेकर सड़कों तक मेल मिलाप का दृश्य दिखायी दिया. ईद की मिठास और आपसी भाईचारा सभी के चेहरे पर बिखरी मुस्कान से झलक उठा

और पढ़ें ...

देश में बनेगी कांग्रेस गठबंधन की सरकार - दीपक बैज

 

 
 
 

रायपुर/11 अप्रैल 2024। मोदी सरकार के खिलाफ देश भर में वातावरण है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र में अब की बार कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जैसे इंडिया शाइनिंग का नारा धराशायी हुआ था वैसे ही अब की बार 400 पार के नारे का भी हवा निकलेगी। जनता मोदी सरकार के 10 सालों में मोदी और भाजपा ने केवल जुमलों की सरकार चलाया है। मोदी के जुमलो के समान ही अब की बार जनादेश भी आने वाला है, जनता मोदी के झूठ का हिसाब करने को तैयार बैठी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी के घर का बजट बिगड़ चुका है। मोदी 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर सरकार में आये। मोदी के राज में महंगाई सर्वोच्च स्थान पर पहुंच गयी है। आटा, दाल, सरसों तेल जैसी आवश्यक सामग्री भी आम आदमी के पहुंच से दूर हो गया है। मोदी सरकार जरूरत की सामानों में जीएसटी वसूल रही है। 10 साल में मोदी सरकार चुनाव में किये वादे को पूरा करने में फेलियर साबित हुई है। अच्छे दिन के सपने दिखा कर और 15-15 लाख रूपए खाता में आने का सब्जबाग दिखाकर जनता का वोट लेने के बाद मोदी सरकार वोट देने वाली जनता की मूल जरूरत दूध, दही, चावल, दाल, गेहूं, आटा बेसन, पुस्तक, कॉपी, स्टेशनरी, हवाई चप्पल पर ही टैक्स वसूल रही है। पेट्रोल, डीजल पर मनमाना एक्साइज ड्यूटी लगा कर 27 लाख करोड़ रूपए जनता की जेब से निकाल लिया गया। रसोई गैस के दाम में मनमाना वृद्धि कर लूटमार की जा रही है। मोदी सरकार के वादाखिलाफी के लिए जितना भाजपा जिम्मेदार है उतना ही आरएसएस और उनके अनुशांगिक संगठन जिम्मेदार है। यही आरएसएस और उनके अनुशांगिक संगठनों ने लोगों को भरमा कर गुमराह कर भाजपा को सरकारी कंपनियां, डूबते बैंक, एलआईसी टूटते, सामाजिक समरसता पर बात करने से बच रहे है। जनता को गुमराह करने की साजिश कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सिर्फ बात की, राफेल रक्षा सौदे में खुद मोदी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी। यूपीए के कानून के अनुसार लोकपाल पद पर नियुक्ति करने में मोदी सरकार विफल रही। अडानी के भ्रष्टाचार की मोदी सरकार संरक्षक बनी हुई है। मोदी ने वायदा किया था अच्छे दिन आयेंगे मोदी के जाने के दिन आ गये लेकिन अच्छे दिन नहीं आये। विदेश से कालाधन लाने का वायदा किया। विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी सरकार की मिलीभगत से देश का धन लेकर फरार हो गये, मोदी सरकार देखती रह गयी। विदेशों से कालाधन नहीं आया। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख आने का वादा कर वोट ले लिया, 15 लाख की बात तो दूर एक पैसा नहीं आया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
 
प्रेस विज्ञप्ति
 
देश में बनेगी कांग्रेस गठबंधन की सरकार - दीपक बैज
 
ऽ फीलगुड के जैसे 400 पार की हवा निकल जायेगी

ऽ इंडिया शाइनिंग का नारा धराशायी हो चुका है
ऽ मोदी सरकार के खिलाफ देशभर में वातावरण है


रायपुर/11 अप्रैल 2024। मोदी सरकार के खिलाफ देश भर में वातावरण है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र में अब की बार कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जैसे इंडिया शाइनिंग का नारा धराशायी हुआ था वैसे ही अब की बार 400 पार के नारे का भी हवा निकलेगी। जनता मोदी सरकार के 10 सालों में मोदी और भाजपा ने केवल जुमलों की सरकार चलाया है। मोदी के जुमलो के समान ही अब की बार जनादेश भी आने वाला है, जनता मोदी के झूठ का हिसाब करने को तैयार बैठी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी के घर का बजट बिगड़ चुका है। मोदी 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा कर सरकार में आये। मोदी के राज में महंगाई सर्वोच्च स्थान पर पहुंच गयी है। आटा, दाल, सरसों तेल जैसी आवश्यक सामग्री भी आम आदमी के पहुंच से दूर हो गया है। मोदी सरकार जरूरत की सामानों में जीएसटी वसूल रही है। 10 साल में मोदी सरकार चुनाव में किये वादे को पूरा करने में फेलियर साबित हुई है। अच्छे दिन के सपने दिखा कर और 15-15 लाख रूपए खाता में आने का सब्जबाग दिखाकर जनता का वोट लेने के बाद मोदी सरकार वोट देने वाली जनता की मूल जरूरत दूध, दही, चावल, दाल, गेहूं, आटा बेसन, पुस्तक, कॉपी, स्टेशनरी, हवाई चप्पल पर ही टैक्स वसूल रही है। पेट्रोल, डीजल पर मनमाना एक्साइज ड्यूटी लगा कर 27 लाख करोड़ रूपए जनता की जेब से निकाल लिया गया। रसोई गैस के दाम में मनमाना वृद्धि कर लूटमार की जा रही है। मोदी सरकार के वादाखिलाफी के लिए जितना भाजपा जिम्मेदार है उतना ही आरएसएस और उनके अनुशांगिक संगठन जिम्मेदार है। यही आरएसएस और उनके अनुशांगिक संगठनों ने लोगों को भरमा कर गुमराह कर भाजपा को सरकारी कंपनियां, डूबते बैंक, एलआईसी टूटते, सामाजिक समरसता पर बात करने से बच रहे है। जनता को गुमराह करने की साजिश कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सिर्फ बात की, राफेल रक्षा सौदे में खुद मोदी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त थी। यूपीए के कानून के अनुसार लोकपाल पद पर नियुक्ति करने में मोदी सरकार विफल रही। अडानी के भ्रष्टाचार की मोदी सरकार संरक्षक बनी हुई है। मोदी ने वायदा किया था अच्छे दिन आयेंगे मोदी के जाने के दिन आ गये लेकिन अच्छे दिन नहीं आये। विदेश से कालाधन लाने का वायदा किया। विजय माल्या, ललित मोदी, नीरव मोदी सरकार की मिलीभगत से देश का धन लेकर फरार हो गये, मोदी सरकार देखती रह गयी। विदेशों से कालाधन नहीं आया। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख आने का वादा कर वोट ले लिया, 15 लाख की बात तो दूर एक पैसा नहीं आया।
और पढ़ें ...

डाक मतपत्र से मतदान हेतु 04 स्थानों पर सुविधा केंद्र स्थापित

11 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 में निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान हेतु सुविधा केन्द्र तथा अनिवार्य सेवाओं के मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने हेतु पोस्टल वोटिंग सेन्टर बनाया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर जिले में 04 सुविधा केंद्र एवं 01 पोस्टल वोटिंग सेंटर बनाया गया है। जारी आदेश के अनुसार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल भानुप्रतापपुर में स्थापित सुविधा केन्द्र में 17 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 5 बजे तक, जनपद पंचायत पखांजूर में 18 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 5 बजे और लाईवलीहुड कॉलेज अंतागढ़ में 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 5 बजे तक संबंधित क्षेत्र के थाना के पुलिसकर्मी एवं वनमण्डल भानुप्रतापपुर (पूर्व/पश्चिम) के सुरक्षा कर्मी मतदान करेंगे। इसी प्रकार कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, तृतीय तल, जिला मलेरिया कार्यालय के पास स्थापित सुविधा केंद्र में अन्य जिलों में पदस्थ अधिकारी और कर्मचारी 17 अप्रैल और 18 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे और उड़नदस्ता, वेब कास्टिंग, कन्ट्रोल रूम के अधिकारी-कर्मचारी और शासकीय वाहन चालक 19 अप्रैल को 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे, पुलिसकर्मी एवं वनमण्डल कांकेर के सुरक्षा कर्मी हेतु 20 अप्रैल और 22 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे तथा होमगार्ड कर्मचारी 21 अप्रैल और 23 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे मतदान करेंगे। शेष सभी छूटे हुए कर्मचारी 24 और 25 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे को मतदान कर सकते हैं। इसके अलावा कांकेर कार्यालय संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन, तृतीय तल, कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के पास स्थापित पोस्टल वोटिंग सेन्टर में 17, 18, 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 09 से 05 बजे अनिवार्य सेवा वाले मतदाता डाक मतपत्र से मतदान कर सकते हैं।

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत कांकेर लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल 2024 को प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान सम्पन्न होना है। मतदान दिवस के दिन शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ज़िला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता के तहत जिले के कोई भी नागरिक “जागरूक रहेगा कांकेर मतदान करेगा कांकेर” थीम पर अपील, अनुरोध, रील, कविता, भाषण, संगीत, साईन लैंग्वेज या अन्य माध्यम से 30 सेकेंड की हाई रिजॉल्यूशन वीडियो तैयार कर मोबाइल नम्बर 7389562231 पर वाट्सअप कर सकते हैं। ज़िला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उक्त वीडियो में से श्रेष्ठ स्पीच एवं अपील को पुरस्कृत किया जाएगा।

और पढ़ें ...

Crime : अस्पताल में भर्ती कैदी पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार...तलाश जारी

 बिलासपुर। रेलवे के संपत्ति चोरी के मामले में कोरबा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल मेुं भर्ती किया था, जहां आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जाता है कि आरोपी ने टायलेट जाने का बहाना बनाया और हेडकांस्टेबल को चकमा देकर फरार हो गया। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

बता दें कि आरपीएफ पुलिस ने जांच के दौरान रेलवे का सामान पार करते हुए कोरबा के मोतीसागर पारा निवासी संतोष स्वीपर 40 वर्ष को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ के बाद उससे रेलवे का सामान भी बरामद किया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि रेलवे संपत्ति की चोरी के मामले में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे कोर्ट ने जेल भेजने का आदेश दिया।इस दौरान प्रधान आरक्षक आईपी दुबे और रामविलास उसे जेल लेकर गए। इस दौरान उसने शराब पीने की बात कही और सीने दर्द होने का बहाना बनाया, जिसके बाद प्रहरी ने उसे जेल में लेने से इंकार कर दिया। लिहाजा, आरपीएफ के जवानों ने उसे इलाज के लिए सिम्स के आईसीयू में भर्ती कराया। जहां आरोपी ने टायलेट जाने का बहाना बनाकर भाग निकला। मामले में पुलिस आरोपी की पतासाजी कर रही है।

 
और पढ़ें ...

कोचिंग की छात्रा को घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म...फिर जो हुआ...मामला जान रह जाएंगे हैरान

बिलासपुर :- कोचिंग इस्टीट्यूट में पढ़ने वाली छात्रा को बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा का साथी उसे घुमाने के नाम पर हैदराबाद ले गया था। वहां से लौटने के बाद आरोपी युवक छात्रा को लेकर पेंड्रा अपने घर चला गया। यहां आरोपी ने छात्रा को बंधक बनाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। किसी तरह उसने आरोपी के चंगुल से छुटने के बाद पीड़ित छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

छात्रा के साथ रेप की ये घटना सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय छात्रा निजी संस्थान में कोचिंग करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान पेंड्रा में रहने वाले नूतन पोर्ते नामक युवक से हो गयी। युवक ने छात्रा झांसे में लेकर घुमाने के बहाने हैदराबाद लेकर गया। वहां से छात्रा को वह पेंड्रा स्थित अपने घर ले गया। पीड़ित छात्रा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि आरोपी ने वहां पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। छात्रा को युवक अपने घर पर ही बंधक बनाकर रखा था।

किसी तरह छात्रा आरोपी के उसके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी परिजन को देकर इस मामले में सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज करायी। छात्रा की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ सिंधी पंचायत के मंच पर मची धूम सिंधी लोकगीत लोकनृत्य व पुष्पवर्षा तथा ढोल धमाकों से किया जुलूस का स्वागत

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आज चेट्रीचंड्र  के अवसर पर जय स्तंभ चौक में भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति झिंगयानी ने आकर रंग जमा दिया अमित उदासी और उसके  ग्रुप के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के बीच में प्रीति झिंगयानी  की एंट्री ने धूम मचा दी और उन्होंने स्टेज से समाज जनों का स्वागत किया बहुत ही जोशीले अंदाज में समाज जनों ने उनके स्वागत व अभिवादन का जवाब दिया वही प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी भी समाज जनों को बधाई देने के लिए पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के स्टेज पर पहुंचे यहां उन्होंने अपने उदबोधन  में सिंधी समाज को चेट्रीचंड्र  महोत्सव की लख लख बधाइयां दी और सिंधी समाज को पुरुषारथी समाज कहते हुए कहा कि सिंधी समाज एक ऐसा समाज है जिसने संघर्ष करते हुए अपनी पहचान अपना मुकाम पाया है और आज पूरे हिंदुस्तान में व्यापारी समाज के रूप में सिंधी समाज देश की अर्थव्यवस्था में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है वही संत युधिष्ठिर लाल जी विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी व सांसद सुनील सोनी जी भी आयोजन में उपस्थित हुए  भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी भी उपस्थित हुए इन सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज जनों को चेट्रीचंड्र की बधाइयां दी तथा छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अभूतपूर्व आयोजन पर उन्हें साधुवाद दिया अतिथि गणों में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश रोहरा प्रवक्ता सुभाष बजाज भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी विधायक पुरंदर मिश्रा विकास रूपरेला अनिल लाहौरी सहित बड़ी संख्या में समंजन मौजूद थे यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश दरयानी एवं प्रदेश प्रवक्ता सुभाष बजाज ने दी

और पढ़ें ...