प्रदेश

आमाबाल पहुंचे पीएम मोदी….बस्तर से करेंगे चुनावी शंखनाद

बस्तर  :- लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग की दो सीटों पर कब्जा करने के लिए बीजेपी ने अहम चुनावी रणनीति बनाई है।

इसी रणनीति के तहत पीएम नरेंद्र मोदी आमाबाल में जनसभा को संबोधित करने के लिए सभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा से वो छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

 
और पढ़ें ...

महावीर जन्म कल्याणक पर स्वास्थ्य शिविर, किड्स कार्निवल, जागरूकता अभियान, स्किल डेवलपमेंट शिविर लगा कर सेवा क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा

महावीर का जन्म जीवदया का परिचायक जन्म कल्याणक पर जैन धर्मावलंबियों ने की जीवो की सेवा, भोग प्रसादी, दवा, गन्ना रस का किया वितरण महावीर जन्म कल्याणक पर स्वास्थ्य शिविर, किड्स कार्निवल, जागरूकता अभियान, स्किल डेवलपमेंट शिविर लगा कर सेवा क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा महावीर का जन्म जीवदया का परिचायक है। महावीर का जीवन तप-त्याग के संस्कारों की शिक्षा देता है। तपस्या से आत्मा पवित्र होती है।आज भगवान महावीर स्वामी के संदेश को हर घर में पहुंचाने की आवश्यकता है।भगवान महावीर का संदेश है कि जीयो और जीने दो। आज के युग में हर जगह हिंसा व्यापक पैमाने में फैली हुई है। ऐसे वातावरण में श्री भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2024 द्वारा सभी जीवो को जीने का समान अधिकार मिले इस भाव से आज दिनांक 7/04/2024 को जीवदया का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आज सर्वप्रथम सुबह 6.30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया यह प्रभात फेरी विमलनाथ जैन मंदिर भैरव नगर सोसायटी से प्रारंभ होकर सीमंधर स्वामी जैन मंदिर सुधर्म विहार रोड होते हुए विजय शांति सूरीश्वर जी जैन मंदिर, आम्रपाली में संपन्न हुई। प्रतिदिन की तरह सभी धर्म प्रेमी बंधु पारंपरिक श्वेत/केसरिया परिधान में जियो और जीने दो की जयघोष के साथ चल रहे थे साथ में बच्चे तरह तरह की धार्मिक वेश भूषा धारण कर चल रहे थे फेरी समाप्ति के बाद बच्चे को धार्मिक फैंसी ड्रेस एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी का संचालन साधुमार्गी समता युवा संघ द्वारा विगत कई वर्षो से सफलता पूर्वक किया जा रहा है , संघ के अध्यक्ष विकास धाड़ीवाल, सचिव सिद्धार्थ डागा सहित समस्त सदस्य आज उपस्थित थे।आज प्रतिदिन की तरह निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया था। आज सुबह 10 बजे स्किल डेवलपमेंट शिविर का आयोजन महावीर इंटरकैटिनेटल ओर्गनाजेशन रायपुर लोकेश कावड़िया द्वारा किया गया जिसमें रोजमर्रा के उपयोग की अच्छी और सस्ती वस्तुएं कैसे बनाई जाती है और उनके माध्यम से कैसे रोजगार स्थापित किए जा सकते सिखाया गया।आज जीवदया का कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमे आज मछली को आटा जैन फ्रेंड यश गोलछा एवं आशीष डाकलिया, CA जयेश बोथरा, तनय लूनीया द्वारा, गाय को छप्पन भोग बढ़ते कदम गौशाला, मुरेठी में जैन सोशल ग्रुप 60 मेंबर द्वारा, चारा गुड़ महावीर गौशाला स्पेशल डायमंड ग्रुप चिटि को आटा जीवदया प्रेमी ग्रुप द्वारा दिया गया यह सेवा सीधे ईश्वर की सेवा है। सभी उपस्थित बंधुओ ने कहा को इस परमार्थ के कार्य को हमेशा करते रहेंगे ऐसा बताया और सभी का सहयोग उनके साथ है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज जन मौजूद रहें।आज आदिश्वर महिला मंडल डी. डी.नगर द्वारा विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दवा का वितरण जैन प्रयास ग्रुप द्वारा किया गया।दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा मेकाहारा में भोजन का वितरण किया गया।किड्स कार्निवल का आयोजन वर्धमान महिला मंडल राजेंद्र नगर द्वारा किया गया। जीवोदया का कार्यक्रम वासुपूज्य मनोहर महिला मंडल आम्रपाली द्वारा एवं जिनकुशल सज्जन महिला मंडल व भारतीय जैन संघटना एवं हेल्प ह्रैंड्स सर्वे फाउंडेशन द्वारा ऋषभ बहुमंडल शैलेंद्र नगर द्वारा किया गया।दिगंबर जैन महिला समिति एवं सेवा ग्रुप रायपुर विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे आज लगभग 5000 लोगो ने इसका लाभ लिया। गुड टच बेड टच एवर्नेस प्रोग्राम दिगंबर जैन महिला मंडल मालवीय रोड द्वारा किया गया।तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा गन्ना रस का वितरण किया गया।जैन यूवा महिला मंडल एवं गोल्डन एज क्लब द्वारा विशेष थेरेपी का आयोजन किया गया। सुलसा बहुमंडल द्वारा श्वान को रोटी दी गई।
और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर...जगदलपुर के आमाबाल में जनसभा को करेंगे संबोधित

बस्तर । छग  में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। ​​​​​​जगदलपुर के छोटे से गांव आमाबाल में दोपहर करीब 12 बजे उनकी जनसभा होगी। वे बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SPG के अलावा CG पुलिस के करीब 3 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। सैकड़ों CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही BDS और डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात हैं। 3 से 4 लेयर की सुरक्षा में घेरा बनाया गया है।

और पढ़ें ...

सुकमा में गुफा से नक्सलियों का विस्फोटक बरामद...देखें हथियारों का जखीरा

सुकमा। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सुकमा में पहाड़ी की गुफा में नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामान को बरामद करने में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। ये सफलता तब मिली है जब कल 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमा बोल गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं।इसकी पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि पुलिस को तोंड़ारमाक व डब्बामरका में नक्सलियों के होने की सूचनाएं मिल रही थी। और साथ ही गांव के जंगलों में स्थित एक पहाड़ी की छोटी सी गुफा में विस्फोटक व हथियार छुपाने की जानकारी मिली थी।

 जिसके बाद आपरेशन लांच किया जिसमें जिला बल, कोबरा 208, सीआरपीएफ 217, 212 व 241 की संयुक्त पार्टी रवाना की गई। करीब 6 से 7 किमी. पैदल चलकर जवान उस पहाड़ी के पास पहुंचे और वहां बनी छोटी सी गुफा की सर्चिग की तो भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद हुए। जिसे लेकर जवाना वापस कैंप लौट आए।

 

 बरामद सामग्री में जेटिन राड (350 नग) इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर (105 नग) एक्सपलोजिव सामग्री, आईईडी (5 किलो) बीजीएल बम (19 नग) बीजीएल लांचर (02 नग) बीजीएल प्रोजेक्टर (22 नग) बीजीएल राउंड (04 नग) वायरलेस सैट, मोबाइल फोन, बैटरी समेत भारी मात्रा में दोनो पहाड़ियों में विस्फोटक सामग्री व हथियार बरामद हुए हैं।

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने मारी ठोकर...मौके पर पिता की दर्दनाक मौत

कोरबा 8 अप्रैल 2024। कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां बाईक सवार पिता पुत्र को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसमें पिता की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं पुत्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पूरी घटना कटघोरादृ बिलासपुर नेशनल हाइवे की है। जहां पाली थाना इलाके के डूमरकछार गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार पिता पुत्र को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही पिता ने दम तोड़ दिया। वहीं 10 साल के मासुम पुत्र घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत नाजूक बताई जा रही है। घटना के बाद घायल मासुम को एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कैदी की हुई मौत...परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप...पढ़े पूरी खबर…!!

 जशपुर। आबकारी एक्ट के तहत जशपुर जेल में रविवार को एक कैदी की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में संदेहास्पद मौत हो गई। परिजनों ने जेल में युवक से बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। युवक की मौत के बाद ग्राम सन्ना में आक्रोशित ग्रामवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर हंगामा मचाया। मृत बंदी के शरीर मे चोट के निशान मिले हैं। उसे दो दिनों पूर्व मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था।

बता दें कि जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम कंदरई निवासी जगतपाल राम को पुलिस ने 3 अप्रैल को अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था। जगतपाल को जशपुर जेल से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे मेडिकल कालेज हॉस्पीटल में उपचार के लिए दाखिल कर दिया गया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन अंबिकापुर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

जेल प्रशासन के अनुसार 5 अप्रैल को बंदी जगतपाल राम को जशपुर से अंबिकापुर मेडिकल कालेज शिफ्ट किया गया था। उसके घायल होने के कारण उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी फूलमती ने आरोप लगाया है कि जेल में उसके पति के साथ मारपीट की गई है, उसके दोनों घुटनों में व शरीर में चोट के निशान हैं। उसके पति को कोई बीमारी नहीं थी, फिर अस्पताल में क्या इलाज चल रहा था। पति के बीमारी की सूचना उन्हें जेल प्रबंधन ने नहीं दी। आज सुबह मौत की खबर दी गई। जगतपाल के परिजनों ने सन्ना बस स्टैंड में एकजुट होकर सड़क पर जाम लगा कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि जगतपाल की मृत्यु जेल में उसके साथ हुई मारपीट की वजह से हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया। मामले में जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि मृतक ने जेल के अंदर स्थित पीपल के पेड़ पर चढ़ कर छलांग लगा दी थी। इसमें उसे गंभीर चोट आई थी। जिला चिकित्सालय के बाद इलाज के लिए अंबिकापुर भेजा गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जाएगी।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत बस्तर विकास की नई इबारतें लिखेगा - महेश कश्यप

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत बस्तर विकास की नई इबारतें लिखेगा - महेश कश्यप

भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि - महेश कश्यप

कांग्रेस के 5 साल में केवल भ्रष्टाचार का रहा बोलबाला - विधायक विनायक गोयल

चित्रकोट विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का सघन जनसंपर्क

जगदलपुर : लोकसभा चुनाव के लिए बस्तर लोकसभा में भाजपा के दिग्गज नेताओं का दौरा निरंतर जारी है ,इसी बीच प्रत्याशी महेश कश्यप भी अपनी पूरी क्षमता के साथ बस्तर लोकसभा में बीजेपी को बढ़त दिलाने लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

शनिवार को बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कुकानार, तोंगपाल,कोकावाड़ा, डिलमिली सहित ,विभिन्न गांवों में दौरा एवं जनसंपर्क कर समर्थन मांगा ।ज्ञात रहे कि 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस भी माना रही है,इस अवसर पर प्रत्याशी महेश कश्यप अपनी सभाओं की शुरुआत पहले उन गांवों में स्थित  भाजपा कार्यालयों में ध्वजारोहण कर किया।

इस अवसर पर महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो जनसेवा के लिए समर्पित है। इस पार्टी का हर सदस्य देशप्रेम एवं राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से ओत प्रोत है। उन्होंने इस मौके पर पार्टी के सभी पितृपुरुषों को स्मरण कर उन्हे नमन करते हुए, कहा यदि भाजपा न होती तो आज पृथक छत्तीसगढ़ राज्य भी नही होता और न ही बस्तर विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाता।

कश्यप ने कहा कि अभी हाल में ही विधानसभा चुनाव संपन्न हुए ,जिसमें जनता ने भाजपा को भारी मतों से विजय श्री दिलाते हुए , विनायक गोयल जी को विधायक बनाया है और प्रदेश में भाजपा की  सरकार बनाई है।
 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने मात्र 100 दिनों में अपने अधिकांश वादे पूरे किए हैं ।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत बस्तर विकास की नई इबारतें लिखेगा।

महेश कश्यप ने कहा कि 19 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में विकास के लिए मतदान करें और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएं।

इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि पिछले 15 साल छत्तीसगढ़ में राज करके भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ सहित बस्तर का विकास किया है, वहीं मात्र 5 साल राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने केवल भ्रष्टाचार ही किया है।उन्होंने कहा चित्रकोट विधानसभा की जनता ने जैसे भाजपा को जिताकर अपना विधायक बनाया है उसी तरह भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर महेश कश्यप को सांसद और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

इस दौरान शक्ति सिंह चौहान,सुखदेव नाग,विकास भदौरिया, मंगला बघेल, सुनिल गुप्ता,सुखदेव नाग,आयतु कोराम,मनीराम ,उमा शंकर चक्रधारी, जगतु ठाकुर, सहित अन्य मौजूद थे।

और पढ़ें ...

व्यापारी की कार के साथ लाखों रूपये लेकर ड्रायवर हुआ फरार,फिर जो हुआ...जानिए पूरा मामला…!!

बिलासपुर 7 अप्रैल 2024।बिलासपुर जिले में एक ड्रायवर ने अपने ही मालिक को धोखा देते हुए मालिक की कार और उसमें रखे लाखों रूपये लेकर फरार हो गया। मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से कार और कार, बाइक, पैसे और मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है।

दरअसल तखतपुर थाना इलाके में अपने मालिक की कार और पैसे को देखकर एक ड्रायवर की नियत बिगड़ गई। जहां व्यापारी कैलाश चंद्र अग्रवाल ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी कार और 11 लाख रूपये को उनका ड्रायवर वेदप्रकाश लेकर फरार हो गया है। कैलाश चंद्र की शिकायत के बाद पुलिस ने वेदप्रकाश के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया और आरोपी की खोजबीन शुरू की। जिसके बाद कुछ ही घंटों में आरोपी ड्रायवर वेदप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तारर कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 10 हजार 50 रूपये, एक इनोवा कार, एक मोटर सायकल और दो मोबाइल जब्त किया है। जिसके बाद आरोपी वेदप्रकाश को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

अजब प्रेम की गजब कहानी : कुंवारी लड़की को दो बच्चे के पिता से हुआ प्यार,फिर जो हुआ

बलौदाबाजार :-  शादीशुदा युवक और कुंवारी लड़की का पेड़ पर लटका शव मिलने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा दोनों के बीच मे प्रेम संबंध था और इसकी जानकारी मृतक की पत्नी को थी। पत्नी ने युवती को समझाइस दी थी कि वो उसके पति से दूर रहे। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अर्जुनी रावनभाठा में मृतक दीपक यादव अपनी पत्नी हीरा बाई के साथ रहता था। युवक के दो बच्चे भी है। गांव में ही मृतिका किरण कटारे अपने परिवार के साथ रहती थी। पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी युवक की पत्नी को हुई तो उसने लड़की के घर जाकर उसे समझते हुए पति से दूर रहने की हिदायत दी थी। साथ ही अपने पति को भी समझाते हुए लड़की से मिलने जुलने मना की थी।बताया जा रहा है कि इसी बात से दोनों दुखी थे और गांव के खेत मे एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

युवक और युवती जब घर मे नहीं दिखे तो परिजनों ने तलाश की। इस दौरान दोनों का शव गांव के एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस दोनों ले परिजनों से मामले के संबंध में पूछताछ जारी है। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ाया करोड़ों का गांजा...108 एंबुलेंस की आड़ में कर रहे थे तस्करी, दो गिरफ्तार

बलौदाबाजार:- छत्तीसगढ़ में लगातार गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है बावजूद इसके अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं. आये दिन नशे के सौदागरों की भी गिरफ्तारी की जाती है. इसी कड़ी में एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 108 एंबुलेंस की आड़ में 7 क्विंटल गांजा ले जा रहे आरोपियों के साथ करोड़ों का गांजा जप्त किया गया है.

दरसअल, 6 अप्रैल को भाटापारा ग्रामीण थाना को 108 एम्बुलेंस में गांजे की तस्करी करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एम्बुलेंस की घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी एम्बुलेंस 108 में उड़ीसा से गांजा भरकर मध्यप्रदेश जा रहा था। जांच में करीब 7 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

विभिन्न माध्यमों से यह सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी कि, जिले की सड़क मार्गों का गांजा तस्करों द्वारा एक सुरक्षित मार्ग के रूप में उपयोग किया जा रहा है। गांजा तस्करों के इस नेटवर्क को तोड़ने एवं इस अवैध कार्य में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई होना अत्यंत आवश्यकता था। जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर से गिधौरी, कसडोल, बलौदाबाजार होते हुए भाटापारा की ओर जाने वाली सड़क मार्ग में लगातार पुलिस द्वारा निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसी बीच निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना कसडोल को मुखबिर एवं विश्वस्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 06.04.2024 को सुबह 10.00 बजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ की ओर से बलौदाबाजार होते हुए सड़क मार्ग द्वारा एम्बुलेंस वाहन के माध्यम से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर कुछ शातिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर आने वाले हैं। कि सूचना पर आशीष अरोरा एसडीओपी भाटापारा और साइबर सेल प्रभारी प्रियेश जान की टीम द्वारा एंबुलेंस का पीछा किया जा रहा था तभी थाना भाटापारा से पुलिस टीम द्वारा बलौदाबाज़ार-भाटापारा सड़क मार्ग में पटपर चौक पेट्रोल पम्प के पास नाकाबंदी किया गया, जिसमें पेट्रोल पम्प के पास घेराबंदी कर एक एम्बुलेंस वाहन को रोका गया। एम्बूलेंस में चालक सहित 02 लोग बैठे थे, जिनसे पूछताछ पर दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थी। तत्पश्चात दोनों व्यक्तियों को नीचे उतारकर, एम्बुलेंस वाहन का निरीक्षण किया गया।

एम्बूलेंस वाहन क्र. CG04 HD 7836 में तलाशी के दौरान वाहन के पीछे 24 प्लास्टिक बोरी में 752 पैकेट में बंधा अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात एम्बुलेंस वाहन में मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें एम्बुलेंस से कुल 752 किलोग्राम (07 क्विंटल 52 किलोग्राम) अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य 2 करोड़ 25 लाख 60 हज़ार रूपये है। साथ ही एम्बूलेंस वाहन क्र. CG04 HD 7836 अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपए तथा आरोपियों से नगद 50 हजार रुपए भी जप्त किया गया है। इस प्रकार संपूर्ण कार्रवाई में 752 किलोग्राम गांजा सहित कुल 2 करोड़ 41 लाख 10 हजार का मशरूका जप्त किया गया है। जांच पर एंबुलेंस वाहन की डेक्सबोर्ड में दो नंबर प्लेट, जिसमें MH43 BX 5728 भी जप्त किया गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध क्र. 211/2024 धारा 20 B NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

CG News : 22 कर्मचारियों पर गिरी गाज...जानिए क्या है पूरा मामला

जांजगीर-चांपा : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान दल का प्रथम प्रशिक्षण 01 से 04 अप्रैल तक आयोजित किया गया । 4 अप्रैल को आयोजित मतदान दल के प्रशिक्षण में 22 अनुपस्थित कर्मचारी पाए गए।

प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमांक 01 जांजगीर में 14, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अकलतरा में 08 कुल 22 कर्मचारी पाए गए। कुल 22 संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए है।

और पढ़ें ...

भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ |  छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार की सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ है. भीषण गर्मी के बीच रिमझीम बारिश हुई. बारिश की वजह से मौसम में ठंड़कता आई. वही तेज गर्मी के बीच बारिश से लोगो को राहत मिली. इस बीच मौसम विभाग ने 7,8,9 अप्रेल को प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई थी।

दरअसल रायपुर समेत प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान है. पारा 40 डिग्री तक पहुँच गया है.वही इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बदलाव के संकेत दिए है. विभाग के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किमी उचाई तक फैला हुआ है. साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी भी आनी शुरू हो गई है. जिसके वजह से 7,8,9 अप्रेल को बारिश होने की संभावना जताई थी प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की संभावना है. लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिनों से गर्मी से हाल बेहाल हो गया..गर्म हवा भी चलने लगी है. जिसके कारण से लोग काफी परेशान है. तेज धूप व गर्म हवाओं ले चलते गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई है. आज सुबह से मौसम में बदलाव हुआ है. रिमझिम बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है.

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : कंटेनर और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत, टक्कर से गाड़ियों में लगी भीषण आग

बेमेतरा : आये दिन सड़क हादसे के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, आये दिन ये सभी एक्सीडेंट की ख़बरें सुनने को मिलती हैं. इसी बीच खबर हैं की बेमेतरा में कंटेनर और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर हुई और देखिए ही देखते ट्रक और कंटेनर में भीषण आग लग गई, वही ड्राइवर ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई , यह पूरा मामला बेमेतरा से कवर्धा रोड में बैजी गाँव के पास हुई हैं।

और पढ़ें ...

जिला सहकारी बैंक में फर्जी नियुक्ति का मामला, दो दिनों से जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

राजनांदगांव : राजनांदगांव के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में फर्जी नियुक्तियां की शिकायत के बाद अब यहां जांच के लिए दो दिनों से टीम पहुंची हुई है, जो यहां नियम विरुद्ध हुई नियुक्तियों और नियुक्तियों के लिए बड़े लेनदेन के आरोपों की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के समय राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में नियमों को दरकिनार करते हुए बड़ा लेनदेन कर फर्जी नियुक्तियां किए जाने का आरोप लगा था, लेकिन शिकायत के बावजूद इस मामले की जांच नहीं हो पा रही थी, ऐसे में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के द्वारा विधानसभा में इस मामले को लेकर ध्यान आकर्षण लाने के बाद सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने इस पर जांच के आदेश दिए थे। अब इस फर्जी नियुक्तियां की जांच के लिए यहां जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में टीम पहुंची हुई है।

इस मामले को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जिला सहकारी बैंक में प्रशासक की नियुक्ति हुई थी और उनके लगभग दो ढाई साल के कार्यकाल में यहां लगातार नियुक्तियां की गई। इन नियुक्तियों की शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। सरकार बदलने के बाद पंडरिया विधायक द्वारा विधानसभा में ध्यान आकर्षण लाया गया, जिसमें विधायक भावना बोरा ने सरकार का पक्ष जानना चाहा था, जिस पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने इसकी जांच कराए जाने की बात कही थी। वहीं प्रारंभिक जांच में ही 51 लोगों की नियुक्तियों में नियमों का पालन नहीं करना पाया गया था। उन्होंने कहा की सेवा नियमों को दरकिनार कर यहां नियुक्तियां दी गई। इन नियुक्तियों के लिए रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसाइटी से भी अनुमति नहीं ली गई।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में हुई नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर लेनदेन का आरोप भी लगाया गया था, अब इस मामले की जांच की जा रही है। संयुक्त रजिस्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया है और यह टीम दो दिनों से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में पहुंचकर जिन लोगों की नियुक्ति हुई है उनसे और जो नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया अपनाई गई है उस पर अपनी जांच कर रही है। इस टीम की जांच में ही खुलासा होगा कि इन फर्जी नियुक्तियों के लिए कितने रुपए का लेनदेन हुआ और इसमें कौन-कौन दोषी है। बहरहाल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में पहुंची टीम से यहां यहां हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में फर्जी नियुक्ति देने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

और पढ़ें ...

विधानसभा चुनाव में हमें अपनों ने ही हराया, हराने वाले BJP नहीं बल्कि कांग्रेस के लोग है : कवासी लखमा

जगदलपुर : लोकसभा चुनाव की तारीख आहिस्ता-आहिस्ता नजदीक आ रही हैं, ऐसे में नेता मंत्रियों के हर दिन नए बयान सामने आ रहे हैं। इन दिनों कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा टास्क हैं लोकसभा चुनाव में जितना और उसके लिए वह हर संभव कोशिश भी कर रही हैं. वही प्रथम चरण का मतदान बस्तर संसदीय सीट के लिए 19 अप्रैल को होना है. इसके लिए प्रचार प्रसार भी तेजी से किया जा रहा है. इसी बीच कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कवासी लखमा बस्तर संभाग के विभिन्न विकासखंडों में प्रचार रहे हैं और अपने प्रति वोट के लिए अपील भी कर रहे हैं. प्रचार के दौरान लखमा ने कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को स्वीकार करते सार्वजनिक किया है. गुरुवार को कवासी लखमा जगदलपुर विधानसभा के दौरे पर थे. इस दौरान लखमा ने चिंगपाल में आम जनता को संबोधित किया. उन्होंने संबोधन के बीच विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार का भी जिक्र किया और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भीतर बनी रही गुटबाजी को स्वीकार करते हुए सार्वजनिक किया और अपना दर्द भी बताया।

उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव में जनता नहीं हराई बल्कि अपनों ने ही चुनाव हराया है. कवासी लखमा ने स्थानीय हल्बी बोली में कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव क्यों हारी है, इसकी जानकारी सभी को है. हराने वाले बीजेपी नहीं है बल्कि कांग्रेस के लोग ही है. कोई कहता है वो रेखचन्द जैन का व्यक्ति है. कोई कहता है वो दीपक बैज का व्यक्ति है और कोई कहता है कि वे राजमन वेंजाम का व्यक्ति है. कोई मिथलेश स्वर्णकार का व्यक्ति है. जिला पंचायत चुनाव भी इसी कारण हारना पड़ा है, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में सभी एक निर्णय लें. चाहे दीपक बैज, रेखचन्द जैन, राजमन वेंजाम, मिथलेश स्वर्णकार सभी राहुल गांधी का व्यक्ति होकर चुनाव लड़ें. सभी राहुल गांधी बनकर चुनाव लड़ें. बीजेपी में इतनी दम नहीं है कि वे कांग्रेस को हरा दे।

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने कवर्धा को अशांत कर दिया, हिन्दू ध्वज और सनातनियों का अपमान किया - विष्णु देव साय

कवर्धा। कांग्रेस ने अपने 5 साल के शासनकाल में कवर्धा को अशांत कर दिया था। यहाँ के तत्कालीन विधायक मोहम्मद अकबर के शह पर सनातनियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, हिन्दू ध्वज का अपमान किया गया। भुनेश्वर साहू की हत्या हुई। पिछले 5 वर्षों में कवर्धा ने क्या-क्या नहीं देखा। लेकिन कवर्धा की जनता ने भी बता दिया कि जीत हमेशा सत्य की होती है, सनातन की होती है। यहाँ से कांग्रेस को उखाड़ फेंका और अब भूपेश बघेल को भी ऐसे हराना है, जिससे कि वो दोबारा राजनांदगांव की तरफ देख भी न सके।  

कवर्धा में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांग्रेस और भूपेश बघेल पर खूब बरसे। 

श्री साय ने पिछली कांग्रेस सरकार को लूट और घोटाले की सरकार बताते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है। उनके इस कृत्यों को देखते हुए राजनांदगांव लोकसभा की जनता ने उसे भगाने के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है। कांग्रेसियों को फिर से मजा चखाना है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है।  

श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सारा काम सांय-सांय हो रहा है और चुनाव के बाद भी सांय-सांय करेंगे। भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय हो जा रहा है। कांग्रेस में भगदड़ मची है, जिससे उनके नेता उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांत स्वभाव के नेता चरणदास महंत भी प्रधानमंत्री पर कुछ भी अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। ये सब कांग्रेस में हार की हताशा को बताता है।  

विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 3 महीने 23 दिन उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है। 

श्री साय ने कहा कि ये चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है, इसलिए आप सभी से आगामी 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाकर भाई संतोष पांडेय को पुनः सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का आग्रह करने आया हूँ। आप सभी से जीत का आशीर्वाद मांगने आया हूँ। 


मुख्यमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दी अपनी शुभकामनाएं

जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित विशाल जनसमूह को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में भाजपा की स्थापना हुई थी, जिसके संस्थापक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी थे, मैं उनको कोटिशः नमन करता हूँ। अटल जी ने कहा था - अँधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा और कमल खिल गया, छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बन गई। 

मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा प्रवेश के लिए लगा कांग्रेसियों का तांता

जनसभा में फिर एक बार कांग्रेसियों में भाजपा प्रवेश के लिए उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला और जोगी कांग्रेस के नेता जनपद सदस्य अश्वनी यदु ने अपने 250 सदस्यों के साथ भाजपा प्रवेश किया।

और पढ़ें ...