प्रदेश

भाजपा बताये क्यों नहीं मिला 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास ?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा  सरकार से पूछा 18 लाख गरीब परिवारों का प्रधानमंत्री आवास कहां है?  मोदी सरकार ने 18 लाख आवास को अभी तक स्वीकृत क्यों नहीं किया? भाजपा ने प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास देने के नाम से धोखा दिया है. विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा ने गरीबों को भड़काने के लिए उनको 18 लाख आवास देने का सपना दिखाया था, जो अब सरासर झूठा निकला है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने 5 महीना होने जा रहा है लेकिन 18 लाख दूर की बात है मोदी सरकार ने 18 लोगों के लिए भी आवास स्वीकृत नहीं किया है. और उल्टा साय सरकार ने कांग्रेस सरकार के दौरान स्वीकृत आवास जिसकी पहले किस्त का भुगतान हो चुका था उनकी दूसरी किस्त की राशि को भी दूसरे मदों पर खर्च कर दिया. गरीबों के निर्माणाधीन मकान को रोकने का काम किया है.


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबों के खुद के मकान का सपना पूरा होगा. मनमोहन सरकार के दौरान 10 साल में देशभर में 4 करोड़ 5 लाख से अधिक आवास गरीबों को दिया गया था. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने 5 वर्षों में 10 लाख से अधिक आवास बनाकर गरीब परिवार के खुद के घर के सपना को पूरा किया था  और शेष 8 लाख से अधिक आवास के लिए 3200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का बजट में स्वीकृत किया था. उक्त राशि को भी साय सरकार कहीं और खर्च कर दिया है.

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब धोखा ठगी और जुमला होता है. बीते 10 वर्ष में देश की जनता और 4 महीने से प्रदेश की जनता उस ठगी के शिकार हुई है. जनता अब भाजपा नेताओं के चाल चरित्र चेहरा को समझ चुकी है उनके कथनी और करनी को जान चुकी है. अब कांग्रेस की गारंटी पर जनता भरोसा कर रही है.
 
और पढ़ें ...

आसमान से बरसी आफत...आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

मुंगेली। जिले के लोरमी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। युवक की मौत से गांव में मातम पसर गया।

पूरा मामला बोडतरा चिल्फी थाना का है। घटना के दौरान युवक मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान मृतक बेदराम यादव बोडतरा गांव निवासी के रूप में हुई। जो कि बिजराकछार अंतर्गत मवेशी चराने का काम करता था। सूचना पर चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

और पढ़ें ...

हिंदू नव वर्ष शोभा यात्रा में ट्रैफिक मार्ग व्यवस्था व परिवर्तित मार्ग व्यवस्था,आम जनों को होगी यातायात में सुविधा

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट :- दिनांक 09 अप्रैल को "हिंदू नव वर्ष" के अवसर पर पुलिस मैदान बिलासपुर के पास से झांकी एवं शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग सत्यम चौक, अग्रसेन चौक,लिंक रोड, तारबहार चौक, शिव टॉकीज चौक,गांधी चौक,जूना बिलासपुर रोड, गोल बाजार, सदर बाजार ,सिम्स चौक,देवकीनंदन चौक होते हुए तिलक नगर हनुमान मंदिर पहुंचकर समापन होगी।

इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस, थाना यातायात के ए0एस0पी0 नीरज चंद्राकर ने बताया कि- शोभा यात्रा के दौरान आम जनों की सुविधा हेतु मार्ग व्यवस्था में यातायात के जवान अधिकारी एवं शोभायात्रा के आगे एवं पीछे पेट्रोलिंग पार्टी ,थाना स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही साथ आमजनो की सुविधा हेतु परिवर्तित मार्ग व्यवस्था में भी यातायात के जवान तैनात किए जाएंगे, जिससे कि शहर यातायात सुचारू रूप से जारी रहे।
*इस बाबत समाचार के माध्यम से आम जनों की सुविधा हेतु रोड मैप भी बनाकर प्रकाशित किए गए हैं  शोभा यात्रा दोपहर 16 बजे प्रारम्भ होगा अतः आम जन यातायात परिवहन के समय प्रवर्तित मार्ग एवम शोभा यात्रा के रूड को ध्यान रख परिवहन करें 

और पढ़ें ...

जिन्होंने गरीबों को लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए : पीएम मोदी

मोदी ने कहा, बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप हैं. यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है. यहां के युवाओं को जिसने धोखा दिया है उनकी तेजी से जांच हो रही है. मैंने 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का फैसला किया है. आदिवासी समाज का उत्थान करना है. 24 हजार करोड़ की पीएम जन मन योजना शुरू की गई. इससे आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाया जाएगा.

मोदी ने कहा, मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है. यहां के पूरे परिवार को विकसित बनाना है. छत्तीसगढ़ से मेरा इतना प्यार है कि देश के कई प्रधानमंत्री से भी ज्यादा मैं यहां आया हूं. परिवार से मेरा राम-राम कहना.

मोदी ने आगे कहा कि बस्तर के भाई-बहनों ने पीएम मोदी की गांरटी पर भरोसा जताया है. वहीं, कांग्रेस ने गरीबों को नजरअंदाज किया. आपने विकसित भारत की नींव मजबूत की. हमारी सरकार ने गरीबों काे उनका हक दिलाया है. कांग्रेस सरकार में बीमारी की टीका आने में दशकों लग जाते थे, लेकिन मोदी सरकार में गरीबों को न सिर्फ मुफ्त वैक्सीन मिला बल्कि उन्हें मुफ्त राशन भी मिला. कांग्रेस, भ्रष्टाचार की पहचान बन गई है

प्रधानमंत्री ने INDI गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कहता हूं भ्रष्टाचार से देश को बचाओ, वो (विपक्ष) कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ. आज के समय विपक्षी गठबंधन चुनावी रैली नहीं कर रहे, बल्कि विपक्षी नेताओं को बचाने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस को लगता था कि उन्हें भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिला हुआ है. मैंने कांग्रेस की लाइसेंस ही बंद कर दी. इसलिए वो मोदी को गाली देते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा. हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उनका हक दिया. सरकार के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंचा है. देश ने कितनी प्रगति की है और उसमें आप सबका जो साथ मिला है, मैं उसके लिए आप सबका आभार व्यक्त करने आया हूं. आप लोगों ने यहां सिर्फ BJP सरकार ही नहीं बनाई, बल्कि विकसित भारत की आधारशिला भी मजबूत की है.

और पढ़ें ...

बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई ही नहीं, अपितु कानूनन अपराध भी बाल विवाह रोकने कलेक्टर ने किया अपील

कलेक्टर  अभिजीत सिंह ने जिलावासियों से रामनवमी एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर सम्पन्न होने वाले बाल विवाह की रोकथाम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह सामाजिक कुप्रथा है, जिसे जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी है। बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का निर्मम उल्लंघन है। बाल विवाह के कारण बच्चे के पूर्ण और परिपक्व व्यक्ति के रूप में विकसित होने के अधिकार, इच्छा स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा पाने और हिंसा, उत्पीड़न व शोषण से बचाव के मूलभूत अधिकारों का हनन होता है। कम उम्र में विवाह से बालिका का शारीरिक विकास रूक जाता है। गंभीर संक्रामक यौन बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ जाता है और उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने अपनी अपील में कहा है कि विवाह के कारण कम उम्र की मां और उसके बच्चें दोनों की जान और सेहत खतरे में पड़ जाती है बाल विवाह के कारण जननांग पूर्ण विकसित नहीं होने से गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है। कम उम्र की मां के नवजात शिशुआें का वजन कम रह जाता है, साथ ही उनके सामने कुपोषण व खून की कमी की भी ज्यादा आशंका बनी रहती है। बाल विवाह की वजह से बहुत सारे बच्चे अनपढ़ और अकुशल रह जाते हैं जिससे उनके सामने अच्छे रोजगार पाने और बड़े होने पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने की ज्यादा संभावना नहीं बचती है।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं अपितु कानूनन अपराध भी है। बाल विवाह से बच्चों का सर्वांगीण विकास प्रभावित होता है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत बाल विवाह करने वाले वर एवं वधु के माता-पिता, सगे संबंधी, बाराती यहां तक कि विवाह कराने वाले पुरोहित पर भी कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उक्त अधिनियम 21 वर्ष से कम आयु के लड़के और की 18 वर्ष से कम आयु के लड़की के विवाह को प्रतिबंधित करता है। यदि कोई व्यक्ति बाल विवाह करवाता है, करता है अथवा उसमें सहायता करता है, उनको 02 वर्ष तक का कठोर कारावास अथवा 01 लाख रूपए तक का जुर्माना हो सकता है, अथवा दोनां से दण्डित किया जा सकता है।
बाल विवाह होने की सूचना ग्राम पंचायत स्तर पर बाल संरक्षण समिति, अनुविभागीय दंडाधिकारी, संबंधित पुलिस थाना, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सरपंच, कोटवार, चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 महिला हेल्पलाईन 181 इत्यादि को दी जा सकती है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में इस गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, SDM को सौंपा ज्ञापन...वजह जानकर हो जांएगे हैरान

गरियाबंद। जिले के कोसूमकानी के ग्रामीण चुनाव बहिष्कार करने का मन बना लिया है, क्योंकि कोसूमकानी पंचायत मुख्यालय में मतदान केंद्र खोलने की उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर पहुंचकर चुनाव बहिष्कार का लिखित ज्ञापन सौंप दिया है। वहीं फसल बीमा से वंचित होने के चलते भी ग्रामीण आक्रोशित है। बता दें कि दो दिन पहले ही ग्रामीणों ने बैठक कर आम सहमति बना कर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। 

ग्राम प्रमुख घेनूराम पटेल, रमशाय हरपाल, कूष्टोराम बीसी और करनधर हरपाल ने बताया कि कोसूमकानी 1994 में ग्राम पंचायत बना, लेकिन आज भी पुरानी व्यवस्था के तहत उनके गांव के लोगों को 2 किमी दूर पैदल चलकर दहीगांव पंचायत में बने बूथ में मतदान के लिए जाना होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि दहीगांव बूथ पर उनके साथ भेदभाव होता है। स्थानीय वोटर के मतदान कराने के बाद ही कोसूमकानी वालों की बारी आती है। कई बार रात 8 बजे तक जगने के बावजूद उन्हें मतदान से वंचित होना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव से उनके पंचायत में मतदान केंद्र खोलने कई बार ज्ञापन प्रशासन को दिया जा चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार वोट डालेंगे तो अपने पंचायत में बने बूथ में, नहीं तो इस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने सोमवार को सौंपे जाने वाले ज्ञापन से पहले बैठक कर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इसमें आश्रित ग्राम उपरपीठा की भी सहमति कोसमकानी ग्रामीणों के साथ बन गई है।

वर्तमान में कोसूमकानी में 406 मतदाता है। इस पंचायत के आश्रित ग्राम उपरपीठा के 210 मतदाता डूमरबहाल के बूथ में मतदान के लिए जाते हैं। ग्रामीणों की मांग पर लोकसभा चुनाव घोषित होने से पहले तहसील स्तर पर प्रस्ताव बनाकर कोसूमकानी में बूथ बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच राज्य स्तर पर आयोग ने फरमान जारी कर बगैर किसी तब्दीली के विधानसभा में बने बूथ सेटअप के आधार पर चुनाव कराने कह दिया।

कोसूमकानी में 100 से ज्यादा किसान है, जिनका कृषि लोन के साथ फसल बीमा हुआ था। कम वर्षा के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ तो ग्रामीण धान नहीं बेच पाए। पटवारी के क्रॉप कटिंग और कृषि विभाग के पंचनामा के आधार पर उत्पादन प्रभावितों के दायरे में भी आ गए, लेकिन एन वक्त में फसल बीमा योजना के पोर्टल में चढ़ाए जाने वाले प्रक्रिया के समय राज्य कार्यलय से ही फसल प्रयोग का रेंडम नंबर जारी नहीं हुआ। सिस्टम की इसी खामी के कारण प्रभावितों का रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं चढ़ा और अब फसल बीमा की राशि से भी वंचित कर दिया गया। इस बात से भी ग्रामीण आक्रोश हैं। प्रकिया के समय किसान बार-बार राजस्व दफ्तर का चक्कर लगाए, पर उन्हें बीमा की राशि अब तक नहीं मिली। 

इस मामले में देवभोग एसडीएम हितेश पिस्दा ने कहा कि जानकारी मिली है, उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मार्ग दर्शन लेकर इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं देवभोग तहसीलदार सुसील भोई ने कहा कि बीमा कंपनी से बात किया गया है। पत्राचार के बाद वंचित खवासपारा के कुछ किसान को बीमा क्लेम मिलना शुरू हो गया है, जो पात्रता रखते हैं उन सभी को जरूर मिलेगा। प्रशासन स्तर पर प्रयास के लिए कोई कमी नहीं रखा गया है। 

और पढ़ें ...

आँय-बाँय बोल रही कांग्रेस को अब बाय-बाय करना है : अरुण साव

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबके आशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हमने आंदोलन किया था और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हमने घोषणा की थी अगर हमारी सरकार बनती है तो मुख्यमंत्री आवास में जाने से पहले गरीबों के प्रधानमंत्री आवास की फाइल पर दस्तखत करके फाइनल होने के बाद ही भाजपा के मुख्यमंत्री अपने आवास में जाएंगे और प्रदेश ने देखा कि 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण के अगले दिन 14 दिसंबर को ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति हमारी सरकार ने दे दी। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटलजी के जन्मदिवस 12 लाख किसानों के खाते में 3,716 करोड रुपए जमा कराया गया। 10 मार्च को 70 लाख बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना के पैसों को एकमुश्त अंतरित किया गया है। दूसरी किश्त भी पहुंच गई है। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए श्री साव ने कहा कि  भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार किसान हितैषी होने की डींगें हाँककर चार किश्तों में पैसा दे रही थी और चौथी किश्त में कटौती कर रहे थे। 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की गई और 12 मार्च को 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 13,320 करोड़ रुपए अंतरित किए गए। तेंदूपत्ता का 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा खरीदने का निर्णय भी लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय की सरकार साँय-साँय काम कर रही है, वादे पूरा कर रही है और वहीं कांग्रेसी आँय-बाँय बोल रहे हैं। अब उस कांग्रेस का को बाय-बाय करना है। श्री साव ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी बस्तर के महेश कश्यप और कांकेर के भोजराज नाग को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करना है।

और पढ़ें ...

10 वर्षों में मोदी के नेतृत्व में विश्व मंच पर भारत ने ऊँचाइयों को प्राप्त किया है : किरण देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि जब बात मोदी की गारंटी की योजनाओं की हुई तो आप सभी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। श्री देव ने कहा कि इन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के मानचित्र पर भारत ने ऐसी ऊँचाइयों को प्राप्त किया है जिसमें मोदी की गारंटी सम्मिलित है। पूरे देश के कोने-कोने में गरीब और वंचितों के लिए सभी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। बस्तर के सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों के पास भी प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के लक्ष्य को लेकर भाजपा कार्य कर रही है। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए श्री देव ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचने से रोक रखा था और इसका परिणाम है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के वादों पर और मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हुए पुनः छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी। सिर्फ 90 दिनों में मोदी की गारंटी में जो वचन दिया था, उनमें से अधिकतर वादों को हमने पूरा कर दिया है। मोदी की गारंटी की योजनाओं पर केंद्र सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। इन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री मोदी जितनी बार बस्तर आए हैं, जितनी बार छत्तीसगढ़ आए हैं, किसी भी प्रधानमंत्री का इतनी बार छत्तीसगढ़ आना नहीं हुआ है, यह छत्तीसगढ़ के प्रति श्री मोदी के प्रेम को दर्शाता है।

और पढ़ें ...

आदिवासियों का समुचित विकास हो, इसके लिए भाजपा और अटलजी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भारत रत्न श्रद्धेय अटलजी की देन है, भाजपा की देन है। आदिवासियों का समुचित विकास हो, इसके लिए भाजपा और अटलजी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। भाजपा ने ही राष्ट्रपति पद पर आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासी समाज का सम्मान किया है। छत्तीसगढ़ और बस्तर से प्रधानमंत्री श्री मोदी का लगातार लगाव बना हुआ है। बस्तर से आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत हुई जिसके कारण आज पूरा देश आयुष्मान भारत योजना के लाभ से लाभान्वित हो रहा है। वन धन केंद्र जाकर छत्तीसगढ़ के वनवासी 100 से अधिक प्रकार के वनोपज का संस्करण कर रहे हैं। आज नगरनार स्टील प्लांट की सौगात छत्तीसगढ़ को देने वाले श्री मोदी ही हैं। श्री साय ने कहा कि पिछले विधानसभा के चुनाव में मोदी की गारंटी पर छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ने विश्वास करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताया और भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साय ने कहा कि तीन महीनों की अल्पावधि में मोदी की गारंटी को पूरा करने में उनकी सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार बनने के बाद पहला काम प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसे कांग्रेस की सरकार ने रोक रखा था, उसकी स्वीकृति पहली कैबिनेट बैठक में दे दी गई। 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान 25 दिसंबर को कर दिया गया। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की शुरुआत भाजपा ने की और रिकॉर्ड खरीदी की। इस वर्ष 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया और अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान 12 मार्च को 24.72 लाख किसानों के खातों में भेज दिया गया है। छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह देने की शुरुआत भी 10 मार्च को कर दी गई है। रामलला दर्शन योजना का वादा भी पूरा कर दिया गया है। पीएससी घोटाला की जाँच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया गया है। वनवासी भाइयों से तेंदूपत्ता की खरीदी 5,500 रु. प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी करने की घोषणा हमने कर दी है। शेष वादों को भी हम जल्द से जल्द पूरा करेंगे। श्री साय ने आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में कमल खिलाना है और श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

 

और पढ़ें ...

माता-पिता को अनुरोध पत्र लिखकर 1.12 लाख विद्यार्थियों ने की मतदान की अपील स्वीप के तहत हुआ पत्र लेखन का आयोजन लोकसभा आम निर्वाचन-2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह के निर्देश और स्वीप के नोडल अधिकारी एवं सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अनुरोध पत्र लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के 02 हजार 597 विद्यालयों एवं छात्रावासों से कक्षा 01 से 12वीं तक अध्ययनरत लगभग 1.12 लाख विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता निभाई और अपने-अपने माता-पिता को अनुरोध पत्र लिखकर अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया। सभी विद्यार्थियों ने अनुरोध पत्र में लिखा है- ’’हमारा भविष्य देश के मजबूत लोकतंत्र से जुड़ा हुआ है और मजबूत लोकतंत्र आप सबकी भागीदारी से ही साकार हो सकता है।’’ सभी छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने अभिभावकों से अनुरोध किया कि आगामी 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा आम निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अपना योगदान दें।

और पढ़ें ...

*राहुल गांधी को पीएम बनाने मुंगेरी लाल की तरह सपने देख रही है कांग्रेस - रंजना साहू

*राहुल गांधी को पीएम बनाने मुंगेरी लाल की तरह सपने देख रही है कांग्रेस - रंजना साहू* *0 कांग्रेस के बयान पर भाजपा का पलटवार* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को पीएम बनाने मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुकी है। आज कांग्रेसी आसन्न लोकसभा चुनाव में प्रत्यक्ष हार को देखकर उलजुलूल हरकतें और बयानबाजी कर अपनी स्थिति को हास्यास्पद बना रहे हैं। चुनावी सभाओं में उनके बोल बिगड़ रहे है। उनके सपने में मोदी जी आ रहे हैं और वे भी मान रहे हैं आएगा तो मोदी ही। भाजपा महिला प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि पिछले 10 साल में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से देश को दिशा दी वह भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने देखा है। 2014 में सरकार बनीं और पहली पालिर्यामेंट में कहा था कि उनकी सरकार गांव और गरीब के लिए समर्पित होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उस बात को पूरा कर दिखाया है। देश के गरीबों को आवास, शौचालय, शुद्ध पेयजल, सड़क, चिकित्सा, रेल सेवा का विस्तार, सहित जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया। जनधन योजना, किसानों को सालभर में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना आदि योजानाओं का लाभ देशवासियों को मिल रहा है। कोरोना काल में देश ही नहीं बल्कि कई देशों को वैक्सीन देकर लोगों की जान बचा कर मानवता की सेवा की। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेसी अपने चश्मे का जांच कराए क्योंकि उनकी आंखे देश में हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं को फलीभूत होते नहीं देख पा रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने देश में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए भारत को विकासशील और उन्नतशील बनाने का संकल्प लिया है। कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर ‍वहां के लोगों को खुशहाल बनाया है। पड़ोसी देशों को ऐसा करारा जवाब दिया है कि आज वे भारत से नजरें नहीं मिला पा रहे हैं। मोदी जी ने 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर होने के साथ ही विकासशील देशों की श्रेणी में लाने, भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है। वहीं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी पूरी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय व सवर्मान्य नेता हैं। आज भारत ने अंतरिक्ष में भी अपना परचम लहराया है।
और पढ़ें ...

बस्तर में पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार….कांग्रेस पर लगाये आरोप

जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार को जगदलपुर के आमाबाल में जनसभा को संबोधित करते पहुंचे। वे वहां के भाजपा के विजय संकल्प रैली में भी शामिल हुए। इस दौरान सभा में प्रदेश़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चरणदास महंत के लाठी से सर फोड़ने वाले बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम से कांग्रेस के नेता तिलमिला गये हैं, इसलिए अब उनके सर फोड़ने की धमकी दी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की इन्हें छूट नहीं मिल रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं आपके बीच आया हूं। मैं बताना चाहता हूं कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंच गया है। देश की प्रगति के पीछे आप सभी का सहयोग रहा है। इस बात के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ सरकार नहीं बनाई है बल्कि विकसित भारत के आधारशिला स्थापित की है। छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है। इसीलिए आज पूरा देश फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज मैं अपने पुराने साथी बलिराम कश्यप की जन्म स्थल पहुंचा हूं।‌ ऐसा नहीं होगा मैं और बलिराम कश्यप ने यहां का दौर ना किया हो। बस्तर में आज बलिराम कश्यप के ही संघर्ष का नतीजा है कि भाजपा पर आप सब का विश्वास बढ़ा है। बस्तर ने मुझे और भाजपा के हर साथी को अपना आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी है। यही वजह है कि आज भी दूर-दूर से आप सभी हमें आशीर्वाद देने के लिए बस्तर पहुंचे हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा है। पीएम मोदी ने कहा कि अमीरों की सरकार के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे। लेकिन हमारी सरकार में कोरोना के वक्त हजार-हजार में बिकने वाली वैक्सीन गरीबों को मुफ्त में लगाई गई है। गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनकी सरकार देश में थी तो दिल्ली से 1 रुपए निकलता था और 15 पैसा गांव तक पहुंचता था।

पीएम मोदी ने कहा कि यह मैं नहीं बोल रहा हूं, यह कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिरकार वह कौन सा पंजा था जो बीच में पचासी पैसा खा जाता था। लेकिन हमारी सरकार के आते ही सबसे पहले हमने कांग्रेस की लूट की व्यवस्था को बंद करने का काम किया है। आज हमारी सरकार से जितना पैसा दिल्ली से निकलता है उतना पैसा गांव तक सीधे पहुंचता है।

और पढ़ें ...

Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर...पिता-पुत्र की गई जान

कोरबा। जिले पाली थाना क्षेत्र के डुमरकछार के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।बता दें कि हादसे के बाद पिता की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसकी सांसे चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मामले में पाली थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा ने बताया कि हादसे में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

और पढ़ें ...

बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली...जवानों ने आईईडी को किया डिफ्यूज

कांकेर। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे- वैसे नक्सलियों की गतिविधियां भी तेज होती नज़र आ रही है। वहीं नक्सलियों द्वारा कोयलीबेड़ा क्षेत्र के गट्टाकाल के जंगलों में सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी बम को जवानो ने निष्क्रिय कर दिया है।

बता दें कि कोयलीबेड़ा के गटाकाल गांव के पास सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों की तरफ आईईडी लगाने के बारे में जवानों को खबर मिली। जिसके बाद बीएसएफ 30वीं बटालियन के बल और बीडीएस टीम ने एरिया को घेरा बंदी कर बारीकी से सर्च किया। मौके पर आईईडी बरामद हुआ। जिसे बीडीएस टीम ने मौके पर आईईडी को डिफ्यूज किया। जवानों की पूरी टीम सुरक्षित है, इलाके में सर्च अभियान जारी है।

और पढ़ें ...

युवती को सिगरेट पीते देख घुर रहा था युवक,चाकू से गोदकर की हत्या...तीन गिरफ्तार

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक 24 साल की युवती ने पान की दुकान पर खड़े एक युवक की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसे घूर रहा था। पुलिस ने मामले में युवती के अलावा उसके दो अन्य दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि युवती ने 24 साल के रंजीत राठौड़ को इसलिए मार डाला क्योंकि वह जब पान की दुकान पर सिगरेट पी रही थी, तब वह उसे घूर रहा था।

बता दें कि नागपुर के मानेवाड़ा सीमेंट रोड में हुई इस हत्या से हर कोई हैरान है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। बताया जाता है कि रंजीत राठौड़ जब जयश्री पंधारे को घूर रहा था तो उसने आपत्ति जताई। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद राठौड़ ने अपना मोबाइल फोन निकाला और वह जयश्री का वीडियो बनाने लगा, जिसमें वह सिगरेट के कश लगाते हुए उसे गाली दे रही थी। वीडियो में दिखता है कि जयश्री को जवाब देते हुए राठौड़ भी गालियां देने लगा। जयश्री पंधारे के साथ उसकी दोस्त सविता सायारे भी मौजूद थी।

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि बहस के बीच ही जयश्री ने अपने दोस्तों आकाश राउत और जीतू जाधव को बुला लिया था। फोन आते ही दोनों निकल लिए थे। इस बीच रंजीत राठौड़ वाला से निकल लिया था और महालक्ष्मी नगर पहुंचकर वहां बीयर पी रहा था। इसी दौरान वे लोग उसके पीछे गए और वहां भी बहस होने लगी। इस बीच मामला बढ़ गया और उन लोगों ने रंजीत राठौड़ पर चाकू से हमले कर दिए। इसमें उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि खुद जयश्री पंधारे ने कई बार रंजीत राठौड़ पर चाकू से वार किया। रंजीत राठौड़ की हत्या के बाद चारों मौके से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। अब पुलिस ने जयश्री, सविता और आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में राठौड़ के फोन के फुटेज और सीसीटीवी से मिले वीडियो को अहम सबूत माना जा रहा है।

और पढ़ें ...

भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, चुनावी शंकनाद करने 13 अप्रैल को बस्तर पहुंचेंगे राहुल

बस्तर : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चूका हैं. अब वो दिन दूर नहीं जब मतदाता अपने बहुमल्य मतों का प्रयोग कर अपने देश का भविष्य चुनेगे। लोकसभा चुनाव की धूम पुरे देश में देखने को मिल रही हैं. हर जगह पर बड़े-बड़े दिग्गजों का दौरा देखने को मिल रहा हैं. मतदाताओं को जागरूक करने नेता मंत्री पुर जोर कोशिश कर रहे हैं. पहले चरण के लिए बस्तर लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राहुल बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए राहुल का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वे बस्तर विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

पहले चरण के चुनावी अभियान के लिए 13 अप्रैल को बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल की एक बड़ी जनसभा होगी। इसमें पूरे संसदीय क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने राहुल के सभा की जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है।

इधर पीएम मोदी की बस्तर में चुनावी सभा के बाद राहुल गांधी की जनसभा को जवाबी माना जा रहा है। कांग्रेस ने राहुल की चुनावी सभा में ताकत दिखाने स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को भी जवाबदारी सौंप दी है। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में माहौल बनाकर बस्तर की सीट बरकरार रखने की कोशिशों मे पार्टी के दिग्गज जुटे हुए हैं।

और पढ़ें ...