प्रदेश
@सांसद सुनील सोनी और विधायक राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं से बृजमोहन अग्रवाल को रिकॉर्ड मतों से जीतने की अपील की
रायपुर लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार प्रसार अभियान दिनोदिन तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। आत्मविश्वास एक ऐसा भाव है जो हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देता है। जब हम खुद पर विश्वास करते हैं, तो हम अधिक प्रयास करते हैं, जो हमें सफलता की ओर ले जाता है।
हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से ही भारत एक विश्व शक्ति बनकर उभर रहा है। पिछले 10 सालों में मोदी जी के सबका साथ सबका विकास पर काम करते हुए आज देश प्रगति की राह पर अग्रसर है। हम सबको विकसित और समृद्ध भारत बनाने के लिए मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है और इस पवित्र काम में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा।
उन्होंने कहा कि, किसी भी चुनाव की मूल इकाई है बूथ और कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बूथ में 90 फीसदी से ज्यादा लोग मतदान करें। सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी जी की 10 साल की उपलब्धियों को जानता को बताएं।
यहां के युवा, महिला, गरीब , किसान सभी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी जी करीब 210 योजनाएं लाए है जिनका लाभ सभी को मिल रहा है।
मोदी जी ने एक परिवार की तरह 140 करोड़ देशवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है। हम सब मोदी का परिवार है। यह हमारा कर्तव्य है कि,हम छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतकर मोदी जी को मजबूत करें।
@जनसंपर्क और प्रचार में तेजी लाएं कार्यकर्ता
श्री अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क के साथ ही प्रचार अभियान में भी तेजी लानी चाहिए अब महेश 32 दिन ही बचे हैं ऐसे में प्रचार के जरिए ही हम अपनी योजनाओं को जनता के बीच में ले जा सकते हैं उसके लिए जगह-जगह वॉल पेंटिंग के साथ ही जनसंपर्क अभियान भी चलाएं।
तेज गर्मी के कारण सभी कार्यकर्ताओं को सुबह और शाम तीन-तीन घंटे के लिए जनता के बीच में जाकर उनसे बात करनी होगी।
@विधानसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा के पक्ष में माहौल बन चुका है
श्री अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बात और थी राज्य में कांग्रेसी सरकार होने के कारण बहुत से मतदाता डरे हुए थे और वह भाजपा के पक्ष में खुलकर सामने नहीं आ पा रहे थे। लेकिन विधानसभा चुनाव के बाद अब माहौल बदल गया है केंद्र और राज्य दोनों जगह ही भाजपा की सरकार है ऐसे में किसी भी मतदाता को डरने की जरूरत नहीं है वह खुलकर वोट करें।
@सांसद सुनील सोनी और विधायक राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं से बृजमोहन अग्रवाल को रिकॉर्ड मतों से जीतने की अपील की
बैठक में सांसद श्री सुनील सोनी और रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र से बृजमोहन अग्रवाल को 1 लाख से ज्यादा मतों से जीतते हुए रिकॉर्ड बनाने की अपील की।
बैठक में सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री राजेश मूणत, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल, श्री जयंती भाई पटेल, श्री अशोक बजाज, श्री छगन मुंडला, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्री अशोक पांडे, श्री गोवर्धन खंडेलवाल, श्री प्रफुल विश्वकर्मा, श्री ओंकार वैश्य, श्रीमती प्रभा दुबे,
गुढ़ियारी मंडल अध्यक्ष श्री बी. श्रीनिवास राव, तात्यापारा मंडल अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ का एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन कल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित पूर्व विधायक एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी देवजीभाई पटेल पस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि कल प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक विधि प्रकोष्ठ का सम्मेलन आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के ऑडिटोरियम में होगा। सम्मेलन में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश भर से एक हजार से अधिक अधिवक्ता शामिल होंगे और महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लगभग दो सौ अधिवक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री शिव प्रकाश जी के उद्बोधन से होगी साथ वे विधि प्रकोष्ठ के समस्त अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन भी प्रदान करेंगे इसके बाद प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी भी मार्गदर्शन देते हुए प्रदेश भर से सम्मेलन में आए अधिवक्ताओं को संबोधित करेंगे।
दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्रों से भरी वैन को मारी टक्कर...1 बच्चे की मौत, 6 से ज्यादा घायल, इलाज जारी
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले मे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है । यहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्रों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 6 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल(hospital ) में भर्ती कराया गया है।यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, घटना धमतरी(dhamtari ) के संबलपुर बायपास रोड की है। छात्रों से भरी वैन सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल बठेना जा रही थी। इसी दौरान रायपुर-जगदलपुर की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक (हाईवा )जा रही थी।ट्रक ने बच्चों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूली वैन(जीप ) के परखच्चे उड़ गए।पुलिस(police ) मौके पर पहुंची और घायल स्कूली छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। डॉक्टरों (doctor )द्वारा घायल बच्चों का उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके से डंपर चालक फरार हो गया है ।
छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर...घटनास्थल से हथियार बरामद
बीजापुर। विष्णुदेव साय सरकार के आने के बाद से नक्सलियों के बुरे दिन चल रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में ग्रे हाउंड और छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है
बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. घटनास्थल से एक LMG और एक AK 47 समेत कई हथियारों के मिलने की भी खबर है. मुठभेड़ उसूर थानाक्षेत्र के अंतर्गत चल रही है.
तेज रफ्तार बस ने बाइक सवरों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में मामा-भांजे की मौके पर मौत
कटघोरा। कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस ने बाइक सवरों को रौंद दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. दोनों मृतक रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130 पर पाली थाना क्षेत्र में रंगोले चौक के पास शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे तेज रफ्तार रॉयल बस ने बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दुर्गेशी यादव और अजय कुमार यादव रिश्ते में मामा-भांजा थे जो ग्राम करतली में रहने वाले थे. दोनों बाइक सीजी-12एआर-8962 से घर लौट रहे थे. इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगोले चौक को पार करने के दौरान तेज रफ्तार बस ने बाइक को ठोकर मार दिया. हाइवे पर बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ठोकर के बाद बाइक बस के चक्के में फंस गई और बस बाइक को कुछ दूर तक घसीटती ले गई. इसके बाद बस आगे नहीं बढ़ सकी. वहीं चालक घटना स्थल से फरार हो गया. फिलहाल, मामले में पुलिस बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
मनोकामना दीप के लिए बना रहा था नकली घी, प्रशासन की टीम ने माराछापा, बड़ी मात्रा में घी बरामद
सरगुजा। अंबिकापुर शहर के बाबूपार में स्थित एक मकान में आज प्रशासन की टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में नकली घी बरामद किया है. दरअसल, प्रशासन की टीम को सूचना मिली थी कि बाबूपारा स्थित इस मकान में एक व्यक्ति की ओर से बड़ी मात्रा में नकली घी तैयार किया जा रहा है. इस पर प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 4,500 किलो घी बरामद किया है.
मौके से वनस्पति डालडा और सोयाबीन का तेल भी मिला है, जिसे मिलाकर नकली घी तैयार किया जाता था. आरोपी मूलतः महाराष्ट्र के गोंदिया जिले का रहने वाला है, जो यहां किराये के मकान में रह कर नवरात्रि में मंदिरों में जलने वाले मनोकामना दीप के लिए नकली घी बना रहा था.
विधवा भाभी के सिर पर सब्बल मारकर की हत्या, दो बच्चे हुए अनाथ.. इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारडीह में एक युवक ने अपनी विधवा भाभी के सिर पर सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर अपनी मां के साथ फरार हो गया है। बता दें कि ग्राम खम्हारडीह निवासी आंगनबाड़ी सहायिका मृतिका धनेश्वरी वैष्णव 35 वर्ष बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी, तभी रास्ते मे उसके देवर लाला वैष्णव और सास प्रमिला वैष्णव मकान बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगे।
जिससे आस पास के लोगों की समझाईश के बाद सभी घर वापस लौटे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही मृतिका धनेश्वरी के दोनों बच्चे दौड़ते हुए मोहल्ले में भागे और बताए कि उनके चाचा ने घर से सब्बल निकालकर उनके माँ को मार दिया है। जिससे उनकी माँ जमीन में गिर गई है और खून निकल रहा है। तब आस पास के लोग जाकर देखे और महिला को हॉस्पिटल पहुचाये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वही बच्चों ने यह भी बताया कि घटना के बाद लाला वैष्णव और प्रमिला वैष्णव बाइक से भाग गए है। मामले में पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस जघन्य हत्या में जहाँ एक जान चली गई है वही 2 मासूम निधि और शिवम अनाथ हो गए गए है, क्योकि उनके पिता की मृत्य पहले ही हो चुकी है। वही अब उनकी माँ की भी मौत हो गई है।
न्यायधानी में थम नहीं रही है रेप की घटना, 13 साल की लड़की की दो युवकों ने बनाया हवस का शिकार
बिलासपुर 5 अप्रैल 2024। बिलासपुर में रेप की वारदात लगातार सामने आ रही है। नया मामला कोटा से है, जहां 13 वर्षीय नाबालिग से गैेगरेप की वारदात हुई है। आरोप है कि दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार बताया जा रहा है। कोटा थाना पुलिस की टीम आरोपी को तलाश रही है।
आपको बता दें कि बिलासपुर में लगातार गैंगरेप की वारदात हो रही है। मार्च महीने में भी दो गैेंगरेप की घटना हुई। 11 मार्च और 27 मार्च को गैेंगरेप की वारदात हुई थी। हाल के दिनों बढ़ी रेप की वारदात ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।
साय सरकार ने जमीन की रजिस्ट्री में 30 प्रतिशत छूट 1 अप्रैल से की ख़त्म, आमदनी घटती जा रही है लागत बढ़ाते जा रहे हैं
भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार और भाजपा नेताओं पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कच्चे माल और भवन निर्माण सामग्रियों के लागत में कटौती होने के बावजूद भी आम जनता को उसका लाभ नहीं मिल रहा है। आयरन, कोयला और लाइमस्टोन जैसे रॉ मटेरियल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार घट रहे हैं लेकिन इस गिरावट का लाभ सीमेंट और स्टील के खुदरा कीमतों पर दिखाई नहीं दे रहा है उल्टे निर्माण सामग्रियों की महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। भाजपा सरकार से साठगांठ करके लागत घटने का पूरा लाभ बड़ी कंपनियां उठा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोयले की कीमत जो पिछले वर्ष अप्रैल 2023 में 160 डॉलर के आसपास थी वर्तमान में घटकर 129 डॉलर प्रति टन के करीब पहुंच चुका है। एक वर्ष के भीतर ही लोह अयस्क की कीमत 142.57 डॉलर प्रति टन से घटाकर लगभग 104 डॉलर प्रति टन पर आ गया है लेकिन लागत में इन कटौतियों का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्ष प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है छत्तीसगढ़ में जब से डबल इंजन की सरकार बनी है गरीब और मध्यम वर्ग लोगों के लिए घर बनाने का सपना छिन गया है। हाल ही में विष्णुदेव साय सरकार ने विगत 1 अप्रैल से जमीन के रजिस्ट्री में 30 प्रतिशत अधिक वसूली शुरू कर दिया है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गाइडलाइन दरों पर स्टांप ड्यूटी में 30 प्रतिशत की छूट जो विगत 5 वर्षों से दी जा रही थी, उसे खत्म कर दिया है, जिसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं को साय सरकार के सरंक्षण के चलते रेत के दाम पहले ही चार गुना बढ़ चुके हैं, अब सरिया और सीमेंट के दामों में भारी भरकम मुनाफाखोरी से जनता आहत है, गरीब और मध्यम वर्गीय जनता के घर बनाने का सपना टूटने लगा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है भारतीय जनता पार्टी के गलत आर्थिक नीतियों के चलते जनता महंगाई की मार झेलने मजबूर है। डीजल की कीमत का असर सभी तरह की वस्तुओं की कीमत में होता है ट्रांसपोर्ट से लेकर उत्पादन तक की लागत में इसका सीधा इफेक्ट होता है। 2014 में क्रूड मिल 110 से 140 डॉलर प्रति बैरल थी, जो वर्तमान में घटकर लगभग 90 डॉलर प्रति रह गया है, लेकिन इसका लाभ जनता को देने के बजाय केंद्र की मोदी सरकार खुद ही मुनाफाखिरी कर रही है। डीजल पर जो सेंट्रल एक्साइज 2014 में मात्र 3 रूपया 56 पैसा प्रति लीटर हुआ करता था, उसे केंद्र की मोदी सरकार में 31 रुपए 83 पैसा तक बढ़ाकर वर्तमान में 15 रुपया 80 पैसा तक वसूल रही है। मोदी सरकार ने विगत 10 वर्षों में केवल डीजल पेट्रोल पर अतिरिक्त मुनाफाखोरी करके 38 लाख करोड़ से अधिक डकैती जनता की जेब में की है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते, जनता पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ बेरोजगारी और घटते इनकम से आम जनता परेशान है, दूसरी तरफ मोदी निर्मित महंगाई की मार।
लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी...ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का लिया संकल्प
बलरामपुर : छत्तसीगढ़ में एक तरफ प्रशासन जहां लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर जागरुकता अभियान चला रहा है,वही जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा देखा जा रहा है। बलरामपुर जिले के ग्राम जवराही में मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है
एक तरफ जहां कांग्रेस-भाजपा सहित सभी राजनैतिक पार्टियां ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मैदान संभाल लिया है,वही जनप्रतिनिधियों की वादाखिलाफी को लेकर अब मतदाताओं में गुस्सा देखा जा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा बलरामपुर जिले के ग्राम जवराही में देखा जा रहा है,जहां सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों की दीवार पर रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लिखे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। ऐसे में देखना होगा की स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन नाराज ग्रामीणों को मतदान के लिए कैसे मनाता है।
अलविदा जुमा में जुटे हजारों नमाजी, दुआओं में उठे हाथ
भिलाई। शुक्रवार की दोपहर माहे रमजान का आखिरी जुमा होने की वजह से अलविदा जुमा पढ़ने के लिए हजारों की तादाद में रोजेदार-नमाजी शहर की तमाम मस्जिदों में पहुंचे। पवित्र रमजान माह होने की वजह से मस्जिदों में नमाजी उमड़ पड़े। इस वजह से तमाम इंतजामों के बावजूद मस्जिद और बाहर के हिस्से में तिल भर के लिए भी जगह नहीं बची। अलविदा जुमा पर रोजे की हालत में नमाजियों ने खूब दुआएं की और अपने तमाम गुनाहों के लिए गिड़गिड़ा कर माफी मांगी।
अलविदा जुमा पर भरी दोपहरी में नमाज के वक्त हजारों की तादाद में नमाजी इकट्ठा हुए। इस दौरान खूब दुआएं की गई रोजेदारों ने अपने गुनाहों से माफी मांगी और अपने रोजों की कुबूलियत के लिए दुआएं की। वहीं मुल्क में अमन व सलामती के लिए भी दुआओं में हाथ उठे। इमाम सहित तमाम नमाजियों ने दुआओं के लिए हाथ उठा कर गिड़गिड़ाते हुए बारगाह-ए-इलाही में दुआएं मांगीं।
जुमा-तुल-विदा के बाद अब 6 अप्रैल को रहमत भरी रात यानि शब-ए-कद्र है। जिसमें तमाम मस्जिदों और घरों में लोग रात भर जाग कर इबादत करेंगे और खैरो-बरकत के लिए दुआओं के साथ अपने गुनाहों के लिए माफी मांगेंगे। शब-ए-कद्र को देखते हुए शहर की मस्जिदों में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर की तमाम मस्जिदों में शब-ए-कद्र को देखते हुए खास इंतजाम किए गए हैं।सभी मस्जिदों में विशेष नमाज (तरावीह) के बाद इमाम, मुअज्जिन और मोतकिफ सहित दीगर लोगों का इस्तकबाल किया जाएगा। शहर की मस्जिदों में नमाजियों के रात भर जाग कर इबादत करने और सेहरी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। जामा मस्जिद सेक्टर-6 में 6 अप्रैल की रात नमाजे ईशा के लिए अजान रात 9 बजे होगी।
रमजान में गरीबों के बीच राशन के साथ बांटी खुशियां
भिलाई। शहर में सक्रिय समाजसेवी संस्थाएं माहे रमजान की खुशियों में गरीबों और वंचितों को भी शामिल करते हुए इमदाद कर रही हैं। इस कड़ी में बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी भिलाई और अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी भिलाई ने अलग-अलग आयोजनों में गरीबों को राशन तकसीम किया।
बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी भिलाई ने पिछले साल की तरह रमजान माह के दौरान मुस्लिम कम्युनिटी हॉल सेक्टर-6 और विवेकानंद नगर में आइडियल पब्लिक स्कूल के पास गरीबों एवं जरूरतमंदों को राशन किट वितरण किया। इसकी शुरुआत जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम खतीब हाफिज इकबाल अंजुम हैदर के हाथों की गई। बैतुलमाल कमेटी के तमाम ओहदेदार इस मौके पर मौजूद थे।
अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी ने माहे रमजान के मुबारक महीने में लगभग 150 परिवारों के बीच राशन व जरूरत का सामान तकसीम किया। दुर्ग, पावर हाउस, कैंप-1, जामुल, रूआबांधा बस्ती, मरोदा बस्ती, विभिन्न सेक्टर क्षेत्र, खुर्सीपार, कोहका व अन्य हिस्सों में गरीब बस्तियों में यह राशन बांटा गया। इसके साथ ही उच्च शिक्षा ले रहे गरीब व वंचित परिवार के विद्यार्थियों को दस हजार रूपए चेक के माध्यम से दिए गए।
अल मदद सोसाइटी की प्रेसीडेंट अंजुम अली ने बताया कि इस दौरान कौसर खान, शबाना सिद्दीकी, शाहीन, फरीदा अली, रुखसाना सिद्दीकी, एसएन शेख, आयशा आलम, लीना तजमीन, नर्गिस, डॉ. अमरीन उज्मा, सरवरी, जुल्फी, रानी, शीरीन, दिलशाद, शम्शुन, नाहिदा, सीमा खान और तस्कीन बानो सहित तमाम लोगों ने अपनी भागीदारी दी।
नक्सलियों ने मोबाइल टावर को किया आग के हवाले...भारी संख्या में फेंके पर्चे, ग्रामीण दहशत में…
मोहला मानपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र मोहला मानपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों द्वारा एक साथ दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
बता दें कि सितागांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक को मौत के घात उतार दिया। इसके बाद नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर में आग लगा दी। नक्सलियों ने वारदात के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पर्चे भी फेंके है। पर्चाे में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने और भाजपा को मार भगाने की बात लिखी है। इस पूरी घटना की जिम्मेदारी आरकेबी डिविजन कमेटी ने ली है।
महिला सहित दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, दोनों पर 8-8 लाख रूपए था ईनाम
सुकमा। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां 8-8 लाख के इनामी हार्डकोर महिला समेत दो नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हान के सामने सरेंडर किया है। बताया जाता है कि दोनों आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।
बता दें कि 8-8 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया है। हार्डकोर नक्सली कलमु प्रकाश डीवीसीएम पद पर नक्सल संगठन में पदस्थ था। वहीं आत्मसमर्पित नक्सली नागेश की पत्नी रिता ने भी सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सली कलमू प्रकाश नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव रहा है। वह ताड़मेटला, मिनपा सहित जिले के कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे है।
पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़...आधे घंटे चली फायरिंग...एक माओवादी ढेर..!!
दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में फोर्स ने एक नक्सली को मार गिराया है, कुछ घायल भी हैं। हालांकि मारे गए नक्सली की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस फोर्स मौके पर ही मौजूद है।
बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरंगेल, बड़ेपल्ली, डोडीतुमनार, गमपुर के जंगल में भारी संख्या में हार्डकोर इनामी नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 4 अप्रैल की शाम जवानों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। आज 5 अप्रैल की सुबह इसी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 30 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई।
जब मुठभेड़ रुकी, तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया है। साथ ही कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस का दावा है कि कई और नक्सली घायल हुए हैं। एसपी गौरव राय ने कहा कि जवान जब लौटेंगे, तो और अधिक जानकारी दी जाएगी।
विधवा भाभी के सिर पर सब्बल मारकर की हत्या, दो बच्चे हुए अनाथ, जानें क्या है वजह…
बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारडीह में एक युवक ने अपनी विधवा भाभी के सिर पर सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर अपनी मां के साथ फरार हो गया है। बता दें कि ग्राम खम्हारडीह निवासी आंगनबाड़ी सहायिका मृतिका धनेश्वरी वैष्णव 35 वर्ष बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी, तभी रास्ते मे उसके देवर लाला वैष्णव और सास प्रमिला वैष्णव मकान बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगे।
जिससे आस पास के लोगों की समझाईश के बाद सभी घर वापस लौटे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही मृतिका धनेश्वरी के दोनों बच्चे दौड़ते हुए मोहल्ले में भागे और बताए कि उनके चाचा ने घर से सब्बल निकालकर उनके माँ को मार दिया है। जिससे उनकी माँ जमीन में गिर गई है और खून निकल रहा है। तब आस पास के लोग जाकर देखे और महिला को हॉस्पिटल पहुचाये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वही बच्चों ने यह भी बताया कि घटना के बाद लाला वैष्णव और प्रमिला वैष्णव बाइक से भाग गए है। मामले में पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस जघन्य हत्या में जहाँ एक जान चली गई है वही 2 मासूम निधि और शिवम अनाथ हो गए गए है, क्योकि उनके पिता की मृत्य पहले ही हो चुकी है। वही अब उनकी माँ की भी मौत हो गई है।
