सियासत
Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का मेष राशिफल 05 जून, जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन
Aaj Ka Panchang: आज 5 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
घर बनाने का सपना होगा और भी आसान, पहली बार ले रहे हैं होम लोन तो इन बातों का रखें खास ध्यान, मिलेंगे 5 बड़े फायदे
गौतम अडानी का बड़ा ऐलान- ओडिशा रेल हादसे में जिन बच्चों ने अपने अभिभावक खोए उनके शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा अडानी ग्रुप
गौतम अडानी का बड़ा ऐलान- ओडिशा रेल हादसे में जिन बच्चों ने अपने अभिभावक खोए उनके शिक्षा की जिम्मेदारी उठाएगा अडानी ग्रुप
CBI करेगी ओडिशा ट्रेन हादसे की जाँच, सामने आया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान
प्रेग्नेंट मां ने की अपने चार बच्चों की हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, पसरा मातम, जाँच में जुटी पुलिस
दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर को मिल गई दुल्हनिया, जानिए कैसे हुआ प्यार और फिर शादी
कार्यक्रम के दौरान माइक बंद होने पर सीएम गहलोत को आया गुस्सा, फेंका माइक...देखे वीडियो
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाड़मेर में एक कार्यक्रम के दौरान दो बार माइक बंद होने के बाद आपा खो बैठे और जिला कलेक्टर पर डिवाइस फेंक दिया। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम बाड़मेर में सर्किट हाउस में महिलाओं के लिए एक सरकारी योजना के संबंध में महिलाओं से बातचीत कर रहे थे।
बाद में जिलाधिकारी ने फेंका हुआ माइक उठाया। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन से खुश नहीं थे। गहलोत बाड़मेर के दो दिवसीय दौरे पर थे।सीएम गहलोत जनसभा को संबोधित करने के बाद सर्किट हाउस गए और एक कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा हुई। महिलाओं ने सीएम को उड़ान योजना के लाभ बताए। चर्चा के दौरान राज्यमंत्री हेमाराम चौधरी, पंजाब के प्रभारी और बायतू विधायक हरीश चौधरी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन, पद्मराम मेघवाल उपस्थित थे।
सरकार ने सर्दी, खांसी के कोडीन सीरप सहित 14 दवाओं पर लगाया प्रतिबंध
नई दिल्ली। एफडीसी दवाओं का कोई मेडिकल औचित्य नहीं है और ये मनुष्य के लिए खतरा हो सकती हैं। इसलिए, व्यापक जनहित में 14 एफडीसी के निर्माण, बिक्री या वितरण पर रोक लगाया गया है। ये प्रतिबंध 940 के ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 26 ए के तहत लगाया गया है। इसने कहा कि इन दवाओं का कोई चिकित्सीय औचित्य नहीं है और ये लोगों के लिए जोखिम भरी हो सकती हैं। फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन वाली इन दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की।
प्रतिबंधित दवाओं में सामान्य संक्रमण, खांसी और बुखार के इलाज के लिए उपयोग की जाने वाली मिश्रित दवाएं शामिल हैं। इनमें निमेसुलाइड व पेरासिटामोल की घुलनशील गोलियां, क्लोफेनिरामाइन मैलेट + कोडीन सीरप, फोलकोडाइन + प्रोमेथाज़िन, एमोक्सिसिलिन + ब्रोमहेक्सिन और ब्रोमहेक्सिन + डेक्सट्रोमेथोर्फन + अमोनियम क्लोराइड + मेन्थॉल, पैरासिटामोल + ब्रोमहेक्सिन+ फिनाइलफ्राइन + क्लोरफेनिरामाइन + गुइफेनेसिन और सालबुटामोल + ब्रोमहेक्सिन के नाम हैं।
विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद यह कदम उठाया गया है। विशेषज्ञ समिति ने कहा कि “इस एफडीसी (फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन) का कोई चिकित्सीय औचित्य नहीं है और एफडीसी से मानव के लिए जोखिम शामिल हो सकता है। इसलिए, बड़े जनहित में, औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 की धारा 26 ए के तहत इस एफडीसी के विनिर्माण, बिक्री या वितरण पर रोक लगाना आवश्यक है। एफडीसी दवाएं वे होती हैं जिनमें एक निश्चित अनुपात में दो या दो से अधिक सक्रिय औषधीय सामग्री का मिश्रण होता है।
वर्ष 2016 में, सरकार ने 344 दवा संयोजनों के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। यह घोषणा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित एक विशेषज्ञ समिति के यह कहने के बाद की गई थी कि संबंधित दवाएं बिना वैज्ञानिक डेटा के रोगियों को बेची जा रही हैं। इस आदेश को विनिर्माताओं ने अदालत में चुनौती दी थी। वर्तमान में प्रतिबंधित की गईं 14 एफडीसी संबंधित 344 दवाओं के संयोजन का हिस्सा हैं।
तकनीकी विकास टालेंगे रेल हादसे
Aaj Ka Rashifal : तुला, मीन समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए आज का राशिफल
Aaj Ka Panchang: आज 4 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Samsung लांच करेगा 5G का ये नया मोबाइल, जल्द करे बुक, मिलेगी 2000 रुपए की छूट
अपकमिंग मिड-रेंज फोन Samsung Galaxy F54 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी डिवाइस को 6 जून को लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले, फोन के पूरे स्पेक्स, फीचर्स और यहां तक कि कीमत भी लीक हो गई है।
Samsung Galaxy F54 5G को 999 रुपए प्री-आर्डर करें
यह डिवाइस पिछले सभी सैमसंग एफ सीरीज स्मार्टफोन्स की तरह फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। भारत में आधिकारिक लॉन्च से पहले, गैलेक्सी F54 5G अब फ्लिपकार्ट पर प्री-रिजर्व के लिए उपलब्ध है।
प्री-रिजर्व पास अब फ्लिपकार्ट पर 999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है और इसे खरीदने वाले यूजर्स को प्री-ऑर्डर के दौरान 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। इस खरीदारी से कुछ विशेष प्री-ऑर्डर ऑफ़र अनलॉक हो जाएंगे। प्री-रिज़र्व पास गारंटी देता है कि आप गैलेक्सी F54 5G फोन को खरीद पाएंगे। प्री-ऑर्डर के दिन, यूजर फ्लिपकार्ट पर जा सकते हैं और नए लॉन्च किए गए डिवाइस की पेमेंट कर सकते हैं।
Samsung Galaxy F54 5G स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
Galaxy F54 5G को लेकर अफवाह है कि डिवाइस में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले होगा, जो फुल एचडी+ रेजोल्यूशन डिलीवर करेगा। फोन की स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की लेयर दी जाने की उम्मीद है, जो खरोंच और पानी की बूंदों से फोन को बचाएगी।
गैलेक्सी F54 5G में Exynos 1380 SoC होने की बात कही गई है, जो 5G कनेक्टिविटी को इनेबल करता है। डिवाइस को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी है। इसके अतिरिक्त, फोन 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। डिवाइस का वजन लगभग 199 ग्राम होने की अफवाह है। इसके लेटेस्ट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित One UI 5.1 पर चलने की उम्मीद है।
गैलेक्सी F54 5G में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 108MP का रियर कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और एक LED फ्लैश होने की उम्मीद है। सेल्फी लेने के लिए फोन में 32MP कैमरा हो सकता है।
इस दिन तक लिंक करवा ले अपना पैन-आधार कार्ड, नहीं तो होगी बड़ी दिक्क्त
अगर आप भी परमानेंट अकाउंट नंबर (पैन) को आधार कार्ड से जोड़ने की खबर को हल्के में ले रहे हैं तो अभी सतर्क हो जाइए।जल्द से जल्द आप 30 जून से पहले अपने आधार को पैन से लिंक कर दें नहीं तो 30 जून के समय बीत जाने के बाद आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा।
भुगतना पड़ सकता है नुकसान
पैन कार्ड निष्क्रियता के अलावा आपको अन्य मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो यदि इनकम टैक्स विभाग आपको भुगतान किए गए अतिरिक्त टैक्स के लिए आपको रिफंड देना चाहता है तो नहीं दे सकता।
इतना ही नहीं अगर ऐसी राशि पर कोई ब्याज देय है, तो यह उस अवधि के लिए भुगतान नहीं किया जाएगा, जिस दौरान आपका पैन निष्क्रिय रहता है। इसके अलावा TDS पर भी आपको हाई रेट लगेगा।
नहीं कर पाएंगे आईटीआर फाइल
अगर आपका पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो आप अपना इनकम टैक्स रिटर्न भी फाइल नहीं कर पाएंगें। इसके अलावा आप mutual fund और स्टॉक में भी निवेश नहीं कर पाएंगे।
आपको बता दें कि म्यूचुअल फंड और स्टॉक में निवेश करने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों के अनुसार पैन कार्ड को adhar card से लिंक करवाना अनिवार्य है।
यहां से करें लिंक
अगर आप आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना चाहते हैं तो आयकर ई-फाइलिंग वेबसाइट (incometax.gov.in) के माध्यम से कर सकते हैं। हालाँकि अब आपको लिंक करने के लिए 1,000 रुपये का लेट फीस देना पड़ेगा।
इस तरह से करे लिंक
- सबसे पहले आप यह पता किजिए कि क्या आपने पहले ही पैन को आधार से लिंक किया हुआ है या नहीं, इसे जांच के लिए आपको ई-फाइलिंग के पोर्टल पर जाना होगा।
- यदि आपने लिंक नहीं किया है, तो अपने आधार को पैन से लिंक करने के लिए पोर्टल पर जाना होगा।
- आप www.incometax.gov.in पर जाकर लॉग इन करना होगा। यहां ध्यान रखें कि आपका यूजर्स आईडी आपका पैन नंबर ही है।
- इसके बाद आप e-file पर जाएं, फिर e-pay tax वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर New payment पर जाएं।
- इसके बाद ‘आयकर’ टैब चुनें और आकलन वर्ष के रूप में 2024-25 का चयन करें।
- ‘अन्य रसीदें (500)’ के रूप में भुगतान का प्रकार चुनें और continue करें।
- इसके बाद आपको 1,000 रुपये की पहले से भरी हुई राशि दिखेगी, फिर आप continue
- पर क्लिक करें।
- अगले स्टेप में आप अपने बैंक अकाउंट को चुने और पेमेंट को पूरा करें।
- इसके बाद आप ई-फाइल> ई-पे टैक्स> पेमेंट हिस्ट्री पर क्लिक करके चालान डाउनलोड कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको ई-फाइलिंग पोर्टल के होमपेज के बाईं ओर मेनू पर ‘लिंक आधार’ टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपना पैन और आधार दर्ज करें और जानकारी को मान्य करें।
घटनास्थल पर पहुंचकर पीएम मोदी ने लिया स्थिति का जायजा
रेलवे ने ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है, जिसकी अध्यक्षता दक्षिण-पूर्वी सर्किल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे. रेलवे सुरक्षा आयुक्त नागर विमानन मंत्रालय के अधीन काम करता है और इस प्रकार के सभी हादसों की जांच करता है. हालात का जायजा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. इससे पहले उन्होंने एक हाई लेवल बैठक की अध्यक्षता की. इस भीषण रेल हादसे में 288 लोगों की मौत हो गई 1000 लोग घायल हुए हैं. #WATCH | "It's a painful incident. Govt will leave no stone unturned for the treatment of those injured. It's a serious incident, instructions issued for probe from every angle. Those found guilty will be punished stringently. Railway is working towards track restoration. I met… pic.twitter.com/ZhyjxXrYkw
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi arrives at the site of #BalasoreTrainAccident to take stock of the situation. #OdishaTrainAccident pic.twitter.com/mxwehPzsZZ
— ANI (@ANI) June 3, 2023
CG News: सीमा सिसोदिया अस्पताल में भर्ती... मनीष सिसोदिया घर पहुंचकर भी नहीं मिल सके
नदी में नहाने गए 3 बच्चियों की डूबने से मौत...परिवार में पसरा मातम…!!
मध्यप्रदेश।शहडोल के जिले में शुक्रवार को डूबने से 4 बच्चों की मौत हो गई है। शहडोल जिले में नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चियां सीधी से अपने मामा के घर शहडोल आई थी। शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम सौंता के झापर नदी में आरती पाल उम्र 15, पारुल उम्र 8 और पलक उम्र 12 नहाने गई थी।इस दौरान वे गहरे पानी में चली गई, जहां उनकी डूबने से मौत हो गई। पारुल और पलक सगी बहनें हैं। वे सीधी जिले से शहडोल मामा राजू के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए थी। जबकि आरती उनके मामा की बेटी थी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों के शवों को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम ही मातम पसरा हुआ है।
गर्मियों में घर से बाहर निकलने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान...बैग में जरूर रखें ये सामान, नहीं तो…
गर्मी ने लोगों को हलाकान कर रखा है। मौसम विभाग की मानें तो अब तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। इतना ही नहीं दोपहर के समय चलने वाली लू लोगों को घर से बाहर जाने से रोकेगी। जून के महीने में चलने वाली लू से कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। लू की वजह से अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जो लोग वर्क फ्रॉम होम पर रहते हैं, उनके लिए तो सही है, पर जो लोग अपने काम की वजह से घर से बाहर निकलते हैं, उनको अपनी सेहत का खास ध्यान देना पड़ता है। गर्मी के इस मौसम में अपनी हेल्थ का खास ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में जब भी घर से बाहर निकलें, तो आपके बैग में कुछ चीजें जरूर होनी चाहिए। आज के लेख में हम आपको इन्ही चीजों के बारे में बताएंगे, ताकि आपको तेज धूप की वजह से परेशानी ना झेलनी पड़े।
पानी की बोतल
Summer Care: अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने बैग में पानी की बोतल रखना कतई ना भूलें। बाहर की टंकियों का पानी पीने से बेहतर है कि आपके पास अपना पानी होना चाहिए। अगर आप घर से बाहर निकलें को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें ताकि आपका शरीर हाइड्रेट रहे।
वाइप्स
Summer Care: गर्मी में बाहर निकलने के बाद चेहरा पसीने से भीग जाता है। ऐसे में आप बार-बार सूखे रुमाल से चेहरे को साफ करते हैं। अगर आपके बैग में वाइप्स होंगी तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन वाइप्स का पीएच (pH) स्किन के अनुकूल होता है। ये चेहरे को ठंडक पहुंचाता है। जिससे आपको राहत मिलेगी।
सनस्क्रीन
Summer Care: गर्मी के मौसम में सनस्क्रीन सबसे जरूरी सामान है। घर से निकलते वक्त तो इसका इस्तेमाल करें ही बल्कि बाहर निकलने के बाद थोड़ी-थोड़ी देर में सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये आपको सूरज की हानिकारिक किरणों से बचाने में सहायक है।
ग्लूकोज
Summer Care: घर से बाहर निकलते वक्त इसे जरूर अपने साथ रखें। कई बार गर्मी की वजह से तबियत बिगड़ जाती है। अगर आपके पास ग्लूकोज होगा तो आप इसे तुरंत पीकर अपनी तबियत ठीक कर सकते हैं।
BREAKING : स्वर्ण मंदिर के पास बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप...पूरे प्रदेश में रेड अलर्ट...पढ़ें पूरी खबर
अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पास आधी रात को चार बम लगाए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत पूरे पंजाब में अलर्ट कर दिया गया। सूचना के तुरंत बाद ही पुलिस के दस बम निरोधक दस्ते श्री हरमंदिर के आसपास चेकिंग करने पहुंचे।
पुलिस फोर्स ने सुबह चार बजे तक हर कोना जांचा, लेकिन बम कहीं नहीं मिले। पुलिस की साइबर टीम पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने वाले के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही है। पुलिस ने सुबह पांच बजे एक निहंग (20) सहित कुछ बच्चों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शरारत करते हुए कंट्रोल रूम में यह सूचना दी। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पुलिस शनिवार दोपहर तक इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है।
रात डेढ़ बजे आया था फोन
BIG BREAKING : जानकारी के मुताबिक पुलिस कंट्रोल रूम पर रात डेढ़ बजे एक मोबाइल नंबर से किसी ने सूचना दी कि सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के आसपास चार बम छिपाकर रखे गए हैं। पुलिस में अगर हिम्मत है तो वह धमाकों को रोक ले। इसके बाद फोन काट दिया गया। कंट्रोल रूम की टीम ने मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन उसने उठाया नहीं। इसके तुरंत बाद कंट्रोल रूम इंचार्ज ने पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह को यह जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस लाइन से दस बम निरोधक दस्ते श्री हरमंदिर साहिब पहुंच गए। इसके साथ ही पूरे पंजाब में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया।
पुलिस को संदेह है कि यहां बम लगाने वाले पंजाब में छिपे हो सकते हैं। बम निरोधक दस्तों ने पहुंचते ही संवेदनशील इलाकों में बमों को ढूंढना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी तरफ साइबर सेल उसकी तलाश कर रही थी, जिसने यह सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस को सर्च के दौरान न तो कहीं बम मिला और न ही पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देने वाला।
बीस साल का निहंग काबू
सुबह पांच बजे पता चला कि कॉल करने का आरोपी श्री हरमंदिर साहिब के पास स्थित बांसा वाला बाजार का रहने वाला है और उसने चोरी के मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम में यह जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने सुबह पांच बजे आरोपी के घर से उसे काबू कर लिया। कॉल करने वाला बीस साल का निहंग है। आसपास के चार बच्चे भी उसके साथ शामिल हैं। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही पुलिस ने पकड़े बच्चों के परिजनों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
उर्वशी रौतेला के 190 करोड़ वाले बंगले की सच्चाई से हटा पर्दा...मां ने खोला राज
नई दिल्ली: Urvashi Rautela Bungalow : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. फिलहाल एक्ट्रेस अपने नए घर को लेकर सुर्ख़ियों में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी ने मुंबई में 190 करोड़ का आलीशान बंगला खरीदा है. ये चार मंजिला बंगला मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा (Yash Chopra) के घर के नजदीक है और उर्वशी इसमें शिफ्ट भी हो चुकी हैं.
उर्वशी ने खुद इस घर को खरीदने की बारे में कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन खबरों के मुताबिक उर्वशी पिछले दो महीने से इस घर में रह भी रही हैं. इस बारे में उर्वशी ने तो चुप्पी साध रखी है लेकिन उनकी मां मीरा चोपड़ा ने इन खबरों को गलत बताया था.
मीरा ने अपने इन्स्टाग्राम हैंडल पर एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था-ये फेक है. उन्होंने ये लिखा था कि काश वो दिन आये जब ये खबरें सच हो जाएं. हालांकि बाद में मीरा ने खुद ही इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया.

अब इसकी क्या वजह है, ये मीरा चोपड़ा ही जानती होंगी लेकिन उर्वशी ने 190 करोड़ का ये बंगला खरीदा है या नहीं. इसपर सस्पेंस अब और गहरा गया है. वैसे, इससे पहले उर्वशी कांस फिल्म फेस्टिवल में पहले एक नेकलेस के कारण चर्चा में आ गई थीं. उनकी PR टीम का दावा था कि वो नैकलेस 276 करोड़ का है. इन दावों को झूठ करार दिया गया था और सोशल मीडिया पर उर्वशी काफी ट्रोल भी हो गई थीं. 29 साल की उर्वशी ने 2015 में मिस डीवा यूनिवर्स का टाइटल अपने नाम किया था लेकिन उन्हें मिस यूनिवर्स 2015 में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिला था. मॉडलिंग के बाद उर्वशी ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म सिंह साब द ग्रेट थी. इसके बाद वो सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, हेट स्टोरी 4, पागलपंती जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.
Odisha Train Accident: 233 यात्रियों की मौत, 900 से ज्यादा घायल...एक दिन का राजकीय शोक घोषित
नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को एक दर्दनाक रेल हादसे में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर आ चुकी है. वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. दरअसल कोरोमंडल एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद यह दूसरी लाइन पर सामने से आ रही एक अन्य ट्रेन से टकरा गई. जिस वजह से ये दर्दनाक हादसा हुआ. ओडिशा रेल हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. साउथ ईस्टर्न जोन के कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ( CRS) ए एम चौधरी इस बड़ी ट्रेन दुर्घटना की जांच करेंगे.
रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी
ओडिश चीफ सेक्रेटरी के मुताबिक 233 की मौत हो चुकी है. वहीं रेल हादसे में घायलों को इलाज के लिए गोपालपुर, कांतापाडा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है. पटरी से उतरे डिब्बों में कई लोग फंस गए और स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए आपातकालीन सेवा कर्मियों की मदद कर रहे थे, लेकिन अंधेरा होने की वजह से अभियान में दिक्कतें आईं. मुख्य सचिव प्रदीप जेना के मुताबिक 7 NDRF, 5 ODRAF और 24 फायर सर्विस यूनिट, स्थानीय पुलिस, वालिंटियर खोज और बचाव में खूब मशक्कत कर रहे हैं
हाई लेवल कमेटी करेगी हादसे की जांच
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि घायलों के उपचार की कोशिश जारी है. साथ ही कहा कि इस भयानक हादसे की जांच हाई लेवल कमेटी करेगी और CRS भी इंडिपेंडेंट जांच करेंगे. किस कारण से ये हादसा हुआ, ये पता लगाया जाएगा. फिलहाल फोकस अभी रेस्क्यू पर है. हादसा कैसे हुआ, इस बारे में तो इंक्वायरी के बाद पता चलेगा.
कई ट्रेनों पर पड़ा रेल हादसे का असर
करीब इस रूट से गुजरने वाली 92 और दूसरी ट्रेनों पर रेल हादसे का असर पड़ा है. नतीजतन 43 ट्रेन रद्द की कर दी गई. वहीं 38 ट्रेनों का रुट डायवर्जन कर दिया गया. जबकि 9 ट्रेन टर्मिनेशन की गई है. इसके अलावा एक ट्रेन रिशिड्यूल की गई.
पीएम मोदी ने रेल मंत्री से बात कर लिया स्थिति का जायजा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह दुर्घटना से व्यथित हैं, और स्थिति का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की है. उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा में ट्रेन हादसे से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया.''
मुआवजे का ऐलान
इसी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा की ट्रेन दुर्घटना को लेकर मुआवजे की घोषणा की है. वैष्णव ने ट्वीट किया है - ओडिशा में हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को दो लाख रुपये और मामूली घायलों को 50,000 रुपये की मदद दी जाएगी. साथ ही पीएम मोदी ने मृतक के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000-50,000 रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया.
ओडिशा सीएम ने राजकीय शोक की घोषणा की
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्रेन हादसे के बाद राज्य दिवस समारोह रद्द करते हुए एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. ट्रेन हादसे को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज ओडिशा का दौरा कर सकती हैं. रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के डीआरएम के अनुसार, रेल हादसा होने के बाद कम से कम 13 ट्रेनें या तो डायवर्ट की गई हैं या फिर रद्द कर दी गई हैं.
मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द
ओडिशा में रेल हादसा होने पर शनिवार की सुबह होने वाला मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया है. इस ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाने वाले थे. समारोह सुबह साढ़े दस बजे होना था.
लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे स्थानीय लोग, ब्लड डोनेट करने के लिए लगी लंबी लाइन
इस ट्रेन हादसे का शिकार हुए कई लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है. ऐसे में स्थानीय लोग ब्लड डोनेट करने के लिए पहुंच चुके हैं. नतीजतन ब्लड डोनेट करने वालों की लंबी कतार लग गई है.
परिवारों को सौंपे जा रहे हैं मृतकों के शव
ओडिशा मुख्य सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिनाख्त किए गए शवों को या तो उनके परिजनों को सौंप दिया जा रहा है. अज्ञात लोगों के लिए वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया जाएगा:
दुर्घटना के मद्देनजर ओडिशा सरकार और रेलवे ने हेल्पलाइन की शुरुआत की है.
रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं-
Help line numbers – 033 26382217, 8972073925, 9332392339, 8249591559, 7978418322, 9903370746,044- 25330952, 044-25330953, 044-25354771
बालासोर में इमरजेंसी कंट्रोल रूम का फोन नंबर 06782 262286 है.
मुख्यमंत्री बघेल होंगे मुख्य अतिथि, इंडोनेशिया और कंबोडिया के दलों की होगी प्रस्तुति, विजेता दलों को किया जाएगा पुरस्कृत
Aaj Ka Panchang: आज 03 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल...आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 03 जून 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - ज्येष्ठ
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी - जून 01 01:39 PM- जून 02 12:48 PM
नक्षत्र
स्वाती - जून 02 12:48 PM- जून 03 11:16 AM
योग
विशाखा - जून 02 06:53 AM- जून 03 06:16 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:23 AM
सूर्यास्त - 7:15 PM
चन्द्रोदय - 06:39 PM
चन्द्रास्त - 05:08 AM
अशुभ काल
राहू - 08:51 AM- 10:35 AM
यम गण्ड - 02:03 PM- 03:47 PM
गुलिक - 05:23 AM- 07:07 AM
दुर्मुहूर्त - 05:23 AM- 06:19 AM, 06:19 AM - 07:14 AM
वर्ज्यम् - 10:04 AM- 11:35 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:52 PM
अमृत काल - 07:11 PM- 08:42 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:02 AM- 04:43 AM
शुभ योग
रवि योग - 05:23 AM- 06:16 AM
Aaj Ka Rashifal 03 June 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन...जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 03 June 2023: आज 03 जून 2023, शनिवार का दिन है। आज का दिन अधिकांश राशियों के अनुकूल साबित होता हुआ दिख रहा है। साथ ही कुछ राशियों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। तो आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा । आप कोई नया काम शुरू न करें। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। मन अशांत रहेगा किसी अपने को आप खो सकते हैं। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आएगा
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आप आज कोई नया काम शुरू करें, तो सावधानी बरतें चोट लग सकती है। वाहन आदि संभालकर चलाएं। अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं परिवार में माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आप विरोधी वर्ग से सावधान रहें। कोई काम बिगड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आप विरोधियों का सामना करेंगे। आपको अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई रूका हुआ पूरा होगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आप संभलकर रहें अपनों से वाद-विवाद हो सकता है। आप वाणी पर संयम रखें। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आप वाहन आदि संभलकर चलाएं। किसी परिचित से कोई बड़ी मदद मिल सकती है। आप किसी काम में निवेश कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज आप नया काम शुरू करें। लाभ होगा आप नया किसी काम में अपनों का सहयोग प्राप्त करें। व्यापार-व्यवसाय में हानि होगी पत्नी से वाद-विवाद होगा। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति से आप विवाद न करें और किसी कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको बड़ी राहत मिल सकती है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा । कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आप किसी नयी जगह परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे । परिवार का सहयोग मिलेगा, पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपका रुका हुआ पुराना काम पूरा होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा, आपका स्वास्थ बिगड़ सकता है।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आज आप कोई वाद-विवाद में न पड़ें। वाणी पर संयम रखें। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि संभालकर कर चलाएं। आज आपका कोई काम विशेष बन सकता है। आपका कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आपका कोई विशेष कार्य आज बिगड़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा । आपका अपने लोगों का साथ मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे, लाभ होगा। व्यवसाय में आज कोई बड़ा काम आपके हाथ आएगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आपका किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन अशांत रहेगा, आप किसी विशेष कार्य के लिए किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती हैं। कोई नया काम आज शुरू न करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आप व्यर्थ के वाद विवाद में फस सकते है वाणी पर संयम रखें। कोई नया काम शुरू न करें, वाहन संभलकर चलाएं। व्यर्थ के काम में धन खर्च होगा और आपका मन अशांत रहेगा। किसी विशेष काम के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें।
रेल हादसा : कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई...8 बोगियां पलटीं...कई यात्री घायल
ओडिशा : ओडिशा के बालासोर में आज बड़ा रेल हादसा हुआ है यहां कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराने के बाद पटरी से उतर गई। ट्रेन की 8 बोगियां पलट गई हैं। वहीं, ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव का काम चल रहा है। ट्रेन हावड़ा से चेन्नई जा रही थी।
जानकारी के ,मुताबिक अभी तक 50 से अधिक यात्रियों को बहानागा के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बालासिनोर और आसपास के अन्य जिलों से भी मेडिकल की टीम मदद के लिए रवाना हो गई है। इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है।

हेल्पलाइन नंबर जारी
हादसे को लेकर प्रशासन ने इमरजेंसी कंट्रोल रूम का नंबर 6782262286 जारी किया है। इसके अलावा घटनास्थल पर एम्बुलेंस पहुंच रही है. बता दें कि कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई से चलकर ओडिशा होते हुए पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक जाती है
कैसे हुआ हादसा(accident )
बताया जा रहा है कि एक ही लाइन पर दोनों गाड़ियों के आ जाने की वजह से ये हादसा हुआ है। रेलवे ट्रेक पर लगा सिग्नल खराब होने के चलते दोनों ट्रेन एक ही पटरी पर आकर टकरा गईं। घायलों की संख्या या अन्य नुकसान के बारे में आधिकारिक बयान जल्द जारी होगा।
खबर अपडेट की जा रही है...........
CRIME NEWS: छोटे भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट...वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान..!!
मोबाइल यूज करने से टोकने पर छोटे भाई ने बड़ी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। ये सुनकर शायद आप भी कहेंगे आज के वक्त अपने ही अपनों के कातिल बन गए है जहा देश कि राजधानी में साक्षी हत्याकांड ने डर का माहौल है वहीं हरियाणा के फरीदाबाद में भाई ही बहन का हत्यारा निकल गया ।
24 मई को अगवानपुर स्थित ओम एनक्लेव में रहने वाले श्याम सुंदर पांडे अपनी पत्नी प्रेम प्रभा पांडे के साथ शादी में यूपी के गोरखपुर गए हुए थे। 25 मई को वे लौटे तो वहां बेटी अनन्या (22) की लाश पड़ी मिली। बेटा प्रियांशु भी घर पर नहीं था।लड़की की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। लड़की के गले पर निशान थे। जिससे पता चला कि अनन्या की गला दबाकर हत्या की गई है। प्रियांशु वारदात के बाद से ही फरार था, इसके कारण उस पर पुलिस का शक गहरा गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए अनन्या हत्या की जांच क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 26 मई को हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने छानबीन के बाद अब इस मामले में अनन्या के भाई प्रियांशु (19) को फरीदाबाद के इस्माइलपुर से गिरफ्तार कर लिया।
मोबाइल की वजह से उसने बहन की हत्या की
पूछताछ में प्रियांशु ने कबूल किया कि मोबाइल की वजह से उसने बहन की हत्या की। उसने कहा- माता-पिता शादी में गए थे। घर पर मैं और बड़ी बहन अनन्या थे। मैं पढ़ाई छोड़ कर मोबाइल पर ही लगा रहता था। इस पर अनन्या बार-बार टोक रही थी। हत्या के दिन भी अनन्या ने मोबाइल की वजह से उसे डांटा। अनन्या ने कहा कि मोबाइल छोड़कर पढ़ाई कर ले। इससे उसे गुस्सा आ गया। उसने अनन्या का गला दबा दिया।
हत्या के बाद डर लगा तो भाग निकला
प्रियांशु ने पुलिस को आगे बताया- बहन मर गई। उसकी हत्या के बाद मैं डर गया। मैंने खुद को बचाने की योजना बनानी शुरू कर दी। मैंने सोचा कि यहां से भाग जाऊंगा और घर के बाहर होने की वजह से कोई मुझ पर शक नहीं करेगा। इस वजह से वह घर से पहले उत्तराखंड में देहरादून और फिर मसूरी चला गया। कुछ दिन वह वहीं छिपा रहा और बाद में इस्माइलपुर आ गया।
मोहन भागवत जी क्या तब कुम्भकर्णीय नींद में सोए थे - Bhupesh Baghel
मोहन भागवत जी क्या तब "कुम्भकर्णीय" नींद में सोए थे जब प्रधानमंत्री जी ने विदेश में जाकर कहा था- "भारत में पैदा होना दुर्भाग्य की बात है"
मोहन भागवत जी क्या तब "कुम्भकर्णीय" नींद में सोए थे जब प्रधानमंत्री जी ने विदेश में जाकर कहा था- "भारत में पैदा होना दुर्भाग्य की बात है" pic.twitter.com/FXn6BbGlMs
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 2, 2023
बड़ी संख्या में प्रशासनिक फेरबदल 7 IAS और 30 IPS अफसरों का तबादला...देखें पूरी लिस्ट
राजस्थान सरकार ने 2 जून, शुक्रवार को 7 IAS अधिकारी और 30 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है. सरकार ने 3 आईपीएस और 2 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है. यहां देखें लिस्ट-


Aaj Ka Panchang 2 June 2023: लक्ष्मी जी का दिन है शुक्रवार,पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 2 June 2023: पंचांग के अनुसार 2 जून 2023, शुक्रवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का दिन है. आज ज्येष्ठ मास का शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज तुला राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 2 जून 2023, को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है. इसके बाद ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि आरंभ होगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. इस दि व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से धन की देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
28 मई 2023 को पंचांग के अनुसार स्वाति नक्षत्र रहेगा. आकाश में स्वाति नक्षत्र का 15वां स्थान है. समय अनुसार ये नक्षत्र प्रात: 6 बजकर 53 मिनट तक रहेगा. आज का दिन विशेष है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 2 जून 2023, शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 35 मिनट से दोपहर: 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।
| 2 जून 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 2 June 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | ज्येष्ठ |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | शुक्रवार |
| ऋतु: | ग्रीष्म |
| तिथि: | त्रयोदशी - 12:49:52 तक |
| नक्षत्र: | स्वाति - 06:53:11 तक |
| करण: | तैतिल - 12:49:52 तक, गर - 24:08:51 तक |
| योग: | परिघ - 17:09:03 तक |
| सूर्योदय: | 05:23:25 AM |
| सूर्यास्त: | 19:14:41 PM |
| चन्द्रमा: | तुला राशि- 24:29:08 तक |
| राहुकाल: | 10:35:09 से 12:19:03 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:51:21 से 12:46:46 तक |
| दिशा शूल: | पश्चिम |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 08:09:41 से 09:05:06 तक, 12:46:46 से 13:42:11 तक |
| कुलिक: | 08:09:41 से 09:05:06 तक |
| कंटक: | 13:42:11 से 14:37:36 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 15:33:01 से 16:28:26 तक |
| यमघण्ट: | 17:23:51 से 18:19:16 तक |
| यमगण्ड: | 15:46:52 से 17:30:47 तक |
| गुलिक काल: | 07:07:20 से 08:51:14 तक |
Aaj Ka Rashifal 02 June 2023: आज इन राशियों के सभी संकट हर लेंगे हनुमान जी, मिलेगी कोई खुशखबरी...जानें क्या कहती है आपकी राशि
Aaj Ka Rashifal 02 June 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजकर 9 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इस योग में शत्रु के विरूद्ध किए गए कार्य में सफलता मिलती है अर्थात शत्रु पर विजय अवश्य मिलती है। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 जून 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
1. मेष राशि
आपके लिए आज का दिन सरप्राइज़ वाला रहेगा। अचानक किसी बहुत करीबी रिश्तेदार का आपके घर आगमन हो सकता है। जिसे देखकर आपके परिवार को आश्चर्य के साथ बहुत खुशी भी होगी। आप सब प्रसन्नतापूर्वक बातचीत करते हुए दिन बिताएंगे। कुछ स्पेशल पकवान बनेगा। साथ ही कहीं घूमने जाने का प्लान भी बनाएंगे। जो अविवाहित हैं उनका विवाह फिक्स हो सकता है। नौकरी में तरक्की होगी। शैक्षणिक कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप फिजूलखर्चो से बचें। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक विवाद में न पड़े। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांति पूर्ण रहेग।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
2. वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपको सरकारी योजनाओं से लाभ के साथ नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आपके लिए कई साधनों से आय होने के योग बन रहें हैं। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आपको कहीं मनचाही जगह ट्रांसफर मिलेगा। जो आपके लिए आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा। घर में उत्साह का माहौल रहेगा।
- शुभ रंग- मैजेंट
- शुभ अंक- 5
3. मिथुन राशि
आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज सम्पन्न होगा। युवा वर्ग को मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। आप पहले से कार्यरत हैं तो प्रमोशन मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। जिनसे आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उचित मार्गदर्शन मिलेगा। अधिक मेहनत करने का प्रयास करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन ठीक ठाक रहेगा। इस दौरान ऑफिस में सहकर्मी के कारण कुछ परेशानी आएगी, पर आप सहजता से हल कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
4. कर्क राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यावसायिक तौर पर आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप व्यापार से संबंधित कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाने में आप सहयोगियों की हेल्प लेंगे। जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको इस बात से खुशी मिलेगी। छात्रों की पठन-पाठन में रूचि बढ़ेगी। इस दौरान आप कहीं यात्रा करने से बचें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें उचित आहार लें। संतान की कोई बात आपको ठीक नहीं लगने पर आप आज उन्हें समझाने की कोशिश करें सकते हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 7
5. सिंह राशि
आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कारोबार में तरक्की के अच्छे मौके मिलेंगे। आप अविवाहित हैं तो आपको मनपसंद रिश्ता मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। आपके किसी अच्छे काम की वजह से पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक कुछ खर्चों में वृद्धि से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। संतान के तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही रूकावटें समाप्त होंगी। किसी कार्यवश कहीं दूर की यात्रा के योग है। इस दौरान आप अपने जीवनसाथी से राय अवश्य लें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
6. कन्या राशि
आज आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को व्यवसाय में बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। नईनई योजनाएं बनाएंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की संभावना है। परिवार में माहौल खुशनुमा बना रहेगा। जो नौकरीपेशा हैं उनका इंक्रीमेंट हो सकता है। इस दौरान आपको आलस के कारण आपके कार्यों में रुकावट आएगी। ऑफिस या कारोबार में काम का दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आज आप तली भुनी चीजों के सेवन से परहेज़ करेंगे। आय के स्रोत में वृद्धि होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
7. तुला राशि
आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपकी नौकरी में बढ़िया बदलाव आएगा। आप कहीं अपना पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अवश्य करें लेकिन साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने से पहले योजना बना लें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। व्यापार करने को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। आज जीवनसाथी से आपकी मीठी नोंक-झोंक होगी, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ आज किसी पार्टी में जाएंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 8
8. वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके परिवार में सभी का व्यवहार आपके प्रति सकारात्मक रहेगा । कार्यक्षेत्र में काम के साथ क्रेडिट भी मिलेगा। पदोन्नति की योजनाएं सफल होंगी। काम ज्यादा होगा लेकिन आप सब कुछ मैनेज कर पाएंगे। आज मित्रों से मुलाकात होगी साथ में समय बिताएंगे। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। आज आप किसी सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। आप कुछ कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। अपना रूटीन चेकअप कराते रहें। किसी बात को लेकर ज्यादा भावुक होने से आज आपको बचना चाहिए।
- शुभ रंग- मैहरून
- शुभ अंक- 5
9. धनु राशि
आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। लंबे समय से बनाई गई कोई योजना पूरी होगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे आपको अच्छा धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग को कोई नया अवसर मिलेगा। इससे संबंधित किसी यात्रा से लाभ की गुंजाइश दिखाई दे रही है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है। आप जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। जो स्टूडेंट् अपने शोध कार्य के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनकी कामना पूरी होने के योग हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना चाहिए। साथ ही संतान की अन्य गतिविधियों का ध्यान रखें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 1
10. मकर राशि
आज आपके लिए दिन उम्मीद रहने वाला है। प्रशासनिक सेवा के लिए दी गई परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। परिवार में चल रहा कोई पुराना विवाद हल होने की संभावना है। आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपको व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी। आप इस दौरान जितना निवेश करेंगे उतना लाभ होगा। आज आपका कोई राज घर को पता लगेगा, घरवाले आपसे हंसी-मजाक करेंगे । कार्यों में पारिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान की सफलता से आज आप प्रसन्न होंगे।
- शुभ रंग- ब्लैक
- शुभ अंक- 7
11. कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात हो सकती है। अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी। छोटी मोटी यात्रा के योग बनेंगे। आपका पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। सबके साथ बैठकर बातचीत करके अच्छा समय बिताएंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान बनेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। आज कोई पुरानी डील पक्की होगी। आपको संतान का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग लेने जाएंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने खानपान पर ध्यान दें। कहीं पैसा खर्च करने की जल्दबाजी न करें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
12. मीन राशि
आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपके बिजनेस संबंधी प्लान कामयाब रहेंगे। कुछ नए लोगों से आपका संपर्क होगा, जिससे भविष्य में फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनजान लोगों से विवाद होने की संभावना है। आज आप अपने व्यवहार में संयम बरतें। इस दौरान कुछ व्यापारिक यात्राएं हो सकती है, जिनसे आपको लाभ मिलेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपके लिए फायदेमंद रहेगा । संतान के सहयोग से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपकी आमदनी अच्छी होगी। आप कोई नई संपत्ति या नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।
- शुभ रंग- केसरिया
- शुभ अंक- 1
बस्तर भाजपा मुक्त है और रहेगा
बस्तर ने 15 साल के रमन भाजपा सरकार के आततायी चरित्र को देखा और झेला है
बस्तर अभी भाजपा मुक्त है और रहेगा
रमन सरकार के आततायी चरित्र को बस्तर की जनता ने देखा और झेला है
रायपुर/01 जून 2023
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की जनता ने कांग्रेस को 11 विधानसभा सीटों में जीत दिलाकर सरकार बनाने की जिम्मेदारी दी थी और उसके बाद हुये दंतेवाड़ा के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीताकर बस्तर को भाजपा से मुक्त किया है। वर्तमान में बस्तर भाजपा मुक्त है और 2023 के आम चुनाव में भी बस्तर की जनता बस्तर को भाजपा से मुक्त रखेगी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि बस्तर की जनता ने 15 साल के रमन भाजपा सरकार के आततायी चरित्र को देखा और झेला है उस दौरान बस्तर की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसे सुविधाओं के लिए तरसते रही है। बस्तर की जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने के लिए रमन सरकार ने कई काले षड़यंत्र किये। बस्तर लाल आतंक से जल रहा था, बस्तर के लोग बस्तर छोड़ने मजबूर थे। रमन सरकार के दौरान 700 से अधिक गांव के आदिवासी पलायन कर गए और उनके घरों को आग लगा दिया गया था, बस्तर उस 15 साल के डरावने दिनों को भूली नही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने आदिवासियों के मान सम्मान को वापस दिला आया है, आदिवासियों को पेसा के नियम बनाकर उनके कानूनी अधिकार दी है, बस्तर के लोहंडीगुड़ा में 1700 आदिवासी परिवार के 4200 एकड़ जमीन को लौटाकर इतिहास रचा है। स्थानीय स्तर पर भर्ती, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, के लिए बेहतर काम किये हैं। आज देश के मानचित्र में बस्तर की पहचान विकसित क्षेत्रों की श्रेणी में है। बस्तर आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। बस्तर की मिलेट, बस्तर की संस्कृति, बस्तर की परंपरा आज विश्व में पहचान बना रही है।
1 June 2023: जेब पर पड़ेगा सीधा असर: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा? आज से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को देश में कई बदलाव होते हैं। एक जून से भी देश में कई बड़े बदलाव( changes) होने जा रहे हैं। आपको इन सभी बदलावों की जानकारी होना जरूरी है।
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना महंगा( costly)
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना महंगा होने जा रहा है। 21 मई को जारी हुए नोटिफिकेशन के मुताबिक, उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी को घटा दिया है। यह सब्सिडी पहले 15 हजार रुपये प्रति केडब्ल्यूएच थी। इसे बाद में घटाकर 10 हजार रुपये प्रति KWH कर दिया गया है।
बीते दिनों ‘100 Days 100 Pays’ कैंपने( campaign) की घोषणा की गई
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से बीते दिनों ‘100 Days 100 Pays’ कैंपने की घोषणा की गई थी। एक जून से इसकी शुरुआत होगी। अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स (Unclaimed Deposits) का पता लगाने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें देश के प्रत्येक जिले में 100 दिनों के भीतर बैंक के टॉप 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स रकम का पता लगाया जाएगा, जिससे इसका निपटान किया जा सके।
रसोई गैस की कीमतों में बदलाव
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं। एलपीजी गैस की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय होती हैं। बीते मई और अप्रैल में पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई थी।
गोल्ड हॉलमार्किंग के नियम
1 जून से सोने की हॉलमार्किंग से जुड़े नियम भी लागू होने वाले हैं. देश में अब 31 मई से सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग अनिवार्य होगी
ये Natural चीजें बढ़ाएंगी बालों का ग्रोथ...लंबे घने बालों के लिए जरूर करें इस्तेमाल..!!
सभी की चाहत होती है कि उनके भी बाल लंबे ,घने, मजबूत और चमकदार लगें, लेकिन इस ख्वाइश को पूरा करना इतना आसान नहीं है. खराब Lifestyle और डाइट की वजह से आज कल लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं. ऐसे में अधिकतर महिलाएं बालों को लंबा करने के लिए कई तरह केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं दे पाते. ऐसे में आपको जरूरत होती हैं ऐसे खानपान की जो अपने पोषक तत्वों से बालों को पोषण देने का काम करें. यहां बताए जा रहे फूड्स बालों को तेजी से लंबा करने के साथ बालों को मजबूत भी करेंगे. आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में जो लंबे बालों की चाहत को पूरा करने में आपकी मदद कर सकते हैं.

बेरीज
बेरीज विटामिन से भरपूर होती हैं और इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. स्पेशली ब्लैकबेरी, जो बालों की ग्रोथ के लिए नैचुरल खाने के रूप में जाने जाते हैं. ये कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देते हैं. स्ट्रॉबेरी विटामिनC का एक बेहतरीन स्रोत है जो बालों के विकास को बढ़ावा देने और रूसी का इलाज करने के लिए जाना जाता है.

करी पत्ता
करी पत्ते के सेवन से बालों को बढ़ाया जा सकता है. इसके सेवन से सफेद बाल और बालों का झड़ना दोनों दूर हो सकते हैं. ऐसे में सुबह खाली पेट करी पत्ते जरूर चबाएं. ऐसा करने से बालों को बढ़ाया जा सकता है.

ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसके सेवन से शरीर हेल्दी रहता है और बाल भी तेजी से बढ़ते हैं. ड्राई फ्रूट्स में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाया जाता है, जो बालों को मजबूत करने के साथ बालों को स्वस्थ भी रखते हैं. ड्राई फ्रूट्स में बादाम, अखरोट और अलसी आदि का सेवन किया जा सकता हैं.

अलसी
अलसी बालों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है. अलसी में मौजूद विटामिन B तत्व बालों को तेज़ी से बढ़ाने में मदद करता है और ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों को अंदर से मजबूत रखता है. इतना ही नहीं, अलसी में विटामिनE भी होता है, जो बालों को बाहरी रेडिकल्स से लड़ने और झड़ने से रोकने में मददगार होता है.

अंकुरित मेथी
अंकुरित मेथी, नए बालों को उगाने में मदद कर सकता है. दरअसल, इसके सेवन बालों को बायोटिन मिलता है जो कि नए बालों को उगने में मदद करता है. इसके अलावा इसमें आयरन और अन्य प्रोटीन होते हैं जो कि जड़ों को पोषित करते हैं और नए बालों को उगने में मदद करते हैं. 
आंवला
आंवले में मौजूद विटामिन E बालों को झड़ने और टूटने से रोकता है. इसके साथ ही, विटामिन E की मदद से बाल लंबे होते हैं, स्कैल्प और हेयर एजिंग की प्रॉब्लम्स से राहत मिलती है और बालों की दोबारा ग्रोथ होती है.

साबुत अनाज
साबुत अनाज बायोटिन से समृद्ध होता है साथ ही इसमें आयरन, जिंक और विटामिन B भी पाया जाता है. बायोटिन इकट्ठी कोशिकाओं को फैलाता है और एमिनो एसिड का भी उत्पादन करने में मदद करता है, जो कि आपके बालों को बढ़ाने में बेहद फायदेमंद है.

शकरकंद
शकरकंद शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसमें पाया जाने वाला बीटा- कैरोटिन बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है और स्कैल्प को हेल्दी रखता है. शककंद को डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ पाचन तंत्र भी हेल्दी रहता है.

अंडे
अंडे प्रोटीन और बायोटिन का एक बड़ा स्रोत हैं, जो बालों के स्वास्थ्य और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं. ये न सिर्फ बालों को झड़ने से रोक सकते हैं बल्कि ये बालों की ग्रोथ बढ़ाने में भी मददगार हैं. इसके अलावा ये हेयर पोर्स को खोलते हैं और इनमें पोषण पहुंचाते हैं. इससे बालों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलती है.
BREAKING: मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान...हर महीने की 100 यूनिट बिजली फ्री
राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा एलान किया है. सीएम गहलोत ने राजस्थान की जनता को बिजली बिलों में राहत दी है. सीएम ने घोषणा की है कि बिजली उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी. आपको बता दें कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी दल सत्ता के लिए पुरजोर कोशिश में जुटे हैं. वहीं चुनाव साल को देखते हुए ये गहलोत सरकार का इसे बड़ा फैसला माना जा रहा है.सीएम गहलोत ने कहा कि महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए. मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला, जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है. सीएम गहलोत ने एलान किया है कि 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा. उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा. 100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा.
Chanakya Niti : असंतुष्ट महिलाएं करती हैं ये इशारे...पति के लिए जानना है बेहद जरूरी
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने भी अपनी नीतामाला में वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए बहुत कुछ लिखा है। कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं अपने पति से संतुष्ट नहीं होती हैं और पति को इस बात की जानकारी नहीं होती है।
चाणक्य नीति के बारे में आज लगभग हर कोई जानता है. चाणक्य को महान ऐसे ही नहीं कहा गया है. उनकी कही बातें आज भी लोग अपने जीवन में ढालते हैं. ऐसे करने वाले हमेशा खुशहाल जीवन व्यतीत करते हैं. सुखी जीवन के लिए आचार्य चाणक्य नीति की बातें बेहद जरूरी हैं. आज भागमभाग में हम कई ऐसी बाते भूल जाते हैं जो बेहद जरूरी होती हैं और उनके बिना हम अपनों को न चाहते हुए भी ठेस पहुंचा देते हैं.
ऐसे में चाणक्य नीति का अनुसरण करना जरूरी हो जाता है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में शादीशुदा जीवन को सुखमय बनाने के लिए भी कई बातें लिखी हैं. कई बार ऐसा होता है कि औरतें अपने पति से संतुष्ट नहीं होती और पति को इस बारे में पता नहीं चल पाता. आइये आपको बताते हैं पत्नियां जब असंतुष्ट होती हैं तो क्या इशारा करती हैं…
चाणक्य नीति में महिलाओं के ऐसे इशारों के बारे में बताया गया है जो वे असंतुष्ट होने पर करती हैं. इन इशारों को भांप कर कोई भी पति अपनी पत्नी को संतुष्ट कर सकता है. पत्नी की नाराजगी को दूर करने के लिए चाणक्य नीति की इन बातों का जरूर ध्यान देना चाहिए.
बात कम करना
पत्नियों को बातूनी भी कहा जाता है. जब पत्नी बहुत खुश होती है तो अपने पति बहुत ज्यादा बात करती है. कभी तो पति को कहना पड़ता है कि बस करो कितना बोल रही हो. अगर आपकी पत्नी भी बहुत बातें करती है और अचानक शांत हो जाए तो समझ जाइये कि वह असंतुष्ट है.
यानी आपकी किसी बात से वह नाराज चल रही है. कम बात करना पत्नियों के असंतुष्टि बारे में इशारा करता है. ये संकेत मिलते ही आप अपनी पत्नी से बात करिये और जानिये कि वह किस बात से परेशान है. ऐसा करने से वह बात आप से शेयर करेगी और फिर पहले की तरह हो जाएगी.
हर बात पर गुस्सा आना
यह सब जानते हैं कि पत्नियों के लिए पति कितनी अहमियत रखते हैं. पत्नी अपने पति को कभी नाराज नहीं करना चाहती. ऐसे में अगर पत्नी आपसे झुंझलाने लगे यानी बात पर झगड़ा करे और गुस्सा करे तो समझ जाइये कि वो किसी न किसी बात को लेकर असंतुष्ट है. इस इशारे को ध्यान में रखकर आपका अगला कदम पत्नी को खुश करने के लिए होना चाहिए.
बस अपने बारे में सोचना
पत्नियों के बारे में कहा गया है कि वे अपने पति के हर जरूरत का ख्याल रखती हैं. अगर आपकी पत्नी अचानक आपसे दूरी बना ले या आपको लगे कि वो सिर्फ अपने बारे में सोच रही है और आपका ख्याल नहीं रख रही है तो आपको समझ लेना चाहिए कि वह किस न किसी बात से असंतुष्ट है.
हो सकता है कि वह आपकी किसी बात से नाराज हो, इसे ध्यान में रखते हुए आपको पत्नी से तसल्ली से बात करनी चाहिए. उसकी समस्या को समझकर उसकी परेशानी को दूर करना चाहिए. ऐसा करने आपकी पत्नी को संतुष्टि मिलेगी और वह फिर पहले की तरह आपसे प्यार करने लगेगी.
आज का पंचांग 01 जून 2023: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय
Today Panchang | आज का पंचांग, 01 जून 2023
| तिथि |
द्वादशी, 13:40 तक |
| नक्षत्र |
चित्रा, 06:48 तक |
| योग | वरियान, 18:59 तक |
| करण |
प्रथम- बालव, 13:40 तक द्वितीय- कौलव, 25:20 तक |
| वार | गुरुवार |
| सूर्योदय | 05:23 |
| सूर्यास्त | 19:14 |
| चन्द्रोदय | 16:27 |
| चन्द्रास्त | 27:41 |
| अमांत | ज्येष्ठ |
| पूर्णिमांत | ज्येष्ठ |
| पक्ष | शुक्ल |
| ऋतु | ग्रीष्म |
| सूर्य राशि | वृष |
| चंद्र राशि | तुला |
| राहुकाल |
14:02:44 से 15:46:33 तक |
| अभिजीत मुहूर्त |
11:51:14 से 12:46:36 तक |
| विक्रमी संवत् | 2080 |
| शक संवत् | 1945 शोभकृत |
हिन्दू शास्त्र के अनुसार, पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार हैं। हिन्दू धार्मिक परंपरा में किसी भी शुभ मुहूर्त को निकालने के लिए पंचांग का प्रयोग किया जाता है। भारतीय पंचांग ग्रह, नक्षत्र की चाल पर आधारित है, जिसकी गणना सटीक होती है।
यही कारण है कि हिन्दू संस्कृति में शादी-मुंडन, गृह प्रवेश सहित सोलह संस्कार एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य के लिए पंचांग से शुभ मुहुर्त निकाला जाता है। आज का पंचांग, आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण, योग के साथ-साथ मुहुर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त, चंद्र राशि, सूर्य राशि के बारे में जानकारी देता है।
तंबाकू छुड़ाएं! आजमाएं स्वामी रामदेव के बताए उपाय, कई और समस्याओं में भी कारगर हैं ये टिप्स
Aaj Ka Rashifal 01 June 2023: जून के पहले दिन इन राशियों की खुल जाएगी तकदीर, होगा धन का बेशुमार लाभ, यहां जानिए अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Rashifal 01 June 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। यदि कोई मंगलदायक कार्य करने जा रहे हैं तो वरियान योग में करें, निश्तिच ही सफलता मिलेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज प्रदोष व्रत है। आज चम्पक द्वादशी भी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 जून 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि -
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। कलीग्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करेंगे। जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
वृष राशि -
आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा में कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। जिसे आप अपनी समझदारी से दूर कर लेंगे। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि-
आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है । संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। जिससे आपको फायदा होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे । आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2
कर्क राशि-
आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर को अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे । पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझने दूर होगी । आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको साथ काम करने से थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 3
सिंह राशि-
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही परेशानियों को खत्म करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी । कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी क्षेत्र में नौकरी का प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आपका रुतबा बढ़ेगा। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 5
कन्या राशि -
आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। इस दौरान कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 3
तुला राशि -
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जीवन साथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप आसानी से उन से बाहर निकल पाएंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको घरका पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि -
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके निजी प्रयासों से उत्तम सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को समय कम दे पाएंगे । लेकिन आप अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर चलेंगे । जिससे घर में सभी आपसे खुश रहेंगे ।
शुभ रंग- मैहरून
शुभ अंक- 5
धनु राशि-
आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति की संभावना है। आप अच्छी दिनचर्या अपनाकर अच्छा खान-पान रखकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
मकर राशि-
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में कोई फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे । आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी मिलेगी।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि-
आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे। लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी । आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप सपरिवार तीर्थाटन या किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं । परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा । परंतु इस दौरान आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 6
मीन राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने के अनेक मौके मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद को लेकर न्यायालय का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको आपकी मेहनत से अच्छे धन लाभ की संभावना है। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
महीने के पहले दिन मिली अच्छी खबर, कमर्शियल LPG सिलेंडर के घट गए दाम
इन राज्यों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट...जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम..!!
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है अगले 2 दिनों के दौरान और उसके बाद कमी आयेगी। अगले 3-4 दिनों के दौरान बिहार और पश्चिम बंगाल में लू चलने की संभावना है। गरज, बिजली और कभी-कभी हल्की/मध्यम छिटपुट से काफी व्यापक वर्षा 01 जून तक उत्तर पश्चिम भारत में तेज हवाएं/तूफान (40-50 से 60 किमी प्रति घंटे) की संभावना है। 31 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
आज 31 मई को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में छिटपुट से छिटपुट वर्षा और अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश में और 31 मई को तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। मध्य और मध्य में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।
अंबानी परिवार में फिर गूंजी किलकारी...बड़ी बहू श्लोका ने 'बेबी गर्ल' को दिया जन्म
BREAKING NEWS : अंबानी परिवार में फिर से किलकारी गूंजी हैं. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) के घर नन्हीं परी आई है. उनकी बड़ी बहू श्लोका मेहता अंबानी (Shloka Mehta) ने बुधवार (31 मई) को बेटी को जन्म दिया है. आकाश अंबानी (Akash Ambani) और श्लोका की ये दूसरी संतान है. उनका 2 साल का बेटा भी है जिसका नाम पृथ्वी अंबानी है।
श्लोका मेहता की प्रेगनेंसी के बारे में अंबानी परिवार ने अप्रैल के महीने में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन समारोह के दौरान बताया था. श्लोका ने NMACC लॉन्च के दूसरे दिन अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था. इससे पहले, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी, ईशा अंबानी ने 2022 में अपने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।
पिछले कुछ हफ्तों से, अंबानी परिवार कोई कई मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया था. श्लोका अपने पति आकाश अंबानी और ससुर मुकेश अंबानी के साथ बाबुलनाथ मंदिर भी गई थीं. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने मार्च 2019 में शादी की थी. उन्होंने दिसंबर 2020 में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।
राहुल गांधी देश की धरती को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं : प्रल्हाद जोशी
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए भाषण पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया है कि राहुल गांधी देश की धरती को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं।
केंद्रीय मंत्री जोशी ने कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किए गए राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए भाषण के अंश और इसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बोले गए हमले के जवाब में राहुल गांधी को नकली गांधी बताते हुए ट्वीट कर कहा, नहीं मिस्टर नकली गांधी! भारत का मूल उसकी संस्कृति है। आपके विपरीत, जो देश को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं, भारतीयों को अपने इतिहास पर बहुत गर्व है और वे अपने भूगोल की बहुत अच्छी तरह से रक्षा कर सकते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए आगे कहा कि, यह मजेदार है कि कैसे कोई व्यक्ति जो कुछ भी नहीं जानता है वह अचानक हर चीज का विशेषज्ञ हो जाता है।
जोशी ने राहुल गांधी के ज्ञान और गांधी परिवार पर सवाल उठाते हुए अगले ट्वीट में कहा, एक आदमी जिसका इतिहास का ज्ञान उसके परिवार से आगे नहीं जाता, वह इतिहास के बारे में बात कर रहा है। एक आदमी जो आलू से सोना पैदा करने का दावा करता था, वह विज्ञान के बारे में व्याख्यान दे रहा है और एक आदमी जो कभी पारिवारिक मामलों से आगे नहीं बढ़ा, वह अब भारत के युद्ध का नेतृत्व करना चाहता है।
अमेरिका में भारत की एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए राहुल गांधी के भाषण को लेकर एक बार फिर देश की घरेलू राजनीति में उबाल आना तय माना जा रहा है। अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा किए गए हर हमले का जवाब यहां देश के अंदर मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा के नेता पुरजोर तरीके से देने की कोशिश करते नजर आएंगे।
83 की उम्र में चौथी बार पिता बनेंगे ये स्टार...29 साल की गर्लफ्रेंड को कर रहे हैं डेट
नई दिल्ली: हॉलीवुड के वेटरन एक्टर अल पचीनो (Al Pacino) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर 83 की उम्र में चौथी बार पिता बनेंगे. जी हां इस खबर को सुनकर आप भी चौंक गए होंगे, लेकिन ये सच है एक्टर की 29 साल की गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह प्रेग्नेंट हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 साल की ये नूर अप्रैल 2022 से द गॉडफादर स्टार अल पचीनो (Al Pacino) को डेट कर रही हैं. इनकी डेटिंग अफवाहों के बारे में सबको तब पता चला, जब उन्हें पहले एक साथ डिनर करते हुए क्लिक किया गया था.
अल पचीनो अपने चौथे बच्चे (Hollywood Star) की उम्मीद कर रहे हैं, एक्टर की अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और एक्टिंग कोच जान टैरंट से पहले से ही 33 साल की बेटी जूली मैरी हैं. इसके साथ ही उनके एक्स गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी एंजेलो से 22 साल के जुड़वां एंटोन और ओलिविया हैं, बेवर्ली डी एंजेलो को उन्होंने 1997 से 2003 तक डेट किया था. वहीं नूर अल्फल्लाह ने भी इससे पहले सिंगर मिक जैगर और अरबपति निकोलस बर्गग्रेन को डेट किया था. अल पचीनो क्लासिक 'द गॉडफादर' सीरिज के स्टार, ने स्कारफेस, सेंट ऑफ ए वुमन, हीट, सर्पिको, सी ऑफ लव, द डेविल्स एडवोकेट, द इनसाइडर, ... एंड जस्टिस फॉर ऑल, कार्लिटो वे, डॉनी ब्रास्को जैसी बेहतरीन फिल्मों में एक्टिंग की है.
बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन भी किया काम
वहीं हाल के सालों में, एक्टर ने वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड, द आयरिशमैन, हाउस ऑफ गुच्ची, द पाइरेट्स ऑफ सोमालिया, डैनी कॉलिन्स जैसी कुछ फिल्मों में भी काम किया है. साथ ही कम लोगों को ये बात पता है कि उन्होंने बतौर स्टैंडअप कॉमेडियन अपने करियर की शुरुआत की. साल 2014 के एक इंटरव्यू के दौरान अल पचीनो ने फादरहुड पर खुलकर बात की थी और कहा था, 'मैं उनके लिए जिम्मेदार हूं, मैं उनके जीवन का हिस्सा हूं. जब मैं नहीं होता हूं, तो यह मुझे और उन्हें परेशान करता है.

शादी की खुशियां मातम में तब्दील...यहां शादी के दिन ही दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत
उत्तर प्रदेश। बहराइच जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी के दिन ही दूल्हे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
जानकारी के अनुसार, जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटवा निवासी राजकमल (21) की शादी जरवल के कोयलीपुर अट्ठैसा निवासी एक लड़की के साथ तय हुई थी। सोमवार 29 मई को शादी समारोह था और अटवा से कोयलीपुर के लिए बारात जानी थी। सभी बरात की तैयारियों में लगे थे। राजकमल के मां-बाप शादी की रस्में पूरी कराने में जुटे थे, बताया जा रहा है कि दूल्हे को तैयार किया जा रहा था, इस दौरान राजकमल की तबीयत खराब हो गई।
परिजन जब तक कुछ समझ पाते राजकमल अचेत होकर जमीन पर गिर गया। उसे आनन-फानन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
पेड़ से टकराने के बाद कार में लगी आग... हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत..!!
मध्यप्रदेश। हरदा जिले में एक कार के पेड़ से टकराने के बाद उसमें आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया लेकिन तबतक 4 लोगों की जान चली गई।
टिमरनी थाना इलाके के पोखरनी गांव के पास बुधवार सुबह एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद उसमें आग लग गई जिसके कारण गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कार में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 3 एक ही परिवार के सदस्य थे। बताया जा रहा है कि मृतक राकेश कुशवाहा पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसका छोटा भाई अखिलेश चारखेड़ा में फोटो स्टूडियो चलाता था। उन्हीं के गांव का रहने वाला आदर्श चौधरी भी फोटोग्राफी का काम करता था। आदर्श और अखिलेश फोटोग्राफी का काम करने के लिए सीहोर के दीपगांव गए थे। वहां से बुधवार सुबह लौटते समय इन लोगों ने राकेश और उसकी पत्नी शिवानी को साथ ले लिया था। राकेश की 6 माह पूर्व ही नसरुल्लागंज निवासी शिवानी से शादी हुई थी।
उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी
CG Accident : छत्तीसगढ़ के इस नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा...ट्रक में लगी आग
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतने जबरदस्त थी की एक ट्रक में आग लग गई। हादसे में दोनों ट्रक के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए है।
बता दें कि कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दिया। जिससे पीछे से आ रही एक और ट्रक उससे टकरा गई। इस टक्कर से ट्रक के केबिन में खाना बनाने के लिए रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। भिड़ंत के बाद दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में भीषण आग लग गई। इस दौरान चालक और परिचालक केबिन में ही फंसे रहे। जिसके बाद डायल 112 और पुलिस की टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।
भारत में राजनीति अब आसान नहीं, क्योंकि भगवान से भी ज्यादा जानते हैं पीएम मोदी : राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में भारतीय प्रवासियों की एक सभा को संबोधित किया । उन्होंने भारत में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर लोगों को धमकाने तथा देश की एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत में राजनीति के सभी साधनों को नियंत्रित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले उन्होंने महसूस किया कि राजनीति में लंबे समय से चले आ रहे सामान्य तौर-तरीके अब काम नहीं आ रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा, भाजपा लोगों को धमका रही है और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा इसलिए शुरू की गई क्योंकि लोगों से जुड़ने के लिए हमें जिन साधनों की जरूरत थी, उन सभी पर भाजपा-आरएसएस का नियंत्रण है। उन्होंने कहा कि हम यह भी महसूस कर रहे थे कि राजनीतिक रूप से कार्य करना काफी कठिन हो गया है।
इसलिए हमने भारत के सबसे दक्षिणी सिरे से श्रीनगर तक पदयात्रा का फैसला किया। राहुल गांधी ने कहा कि स्नेह, सम्मान और विनम्रता की भावना से यात्रा की गई। उन्होंने कहा, अगर कोई इतिहास को पढ़ेगा तो पाएगा कि गुरु नानक देव जी, गुरु बसवन्ना जी, नारायण गुरु जी सहित सभी आध्यात्मिक नेताओं ने देश को एक समान तरीके से एकजुट किया। राहुल गांधी ने कहा कि भारत वह नहीं है जो मीडिया में दिखाया जा रहा है, जो एक ऐसी राजनीतिक सोच को बढ़ावा देना पसंद करता है जो वास्तविकता से बहुत दूर है. उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी विकृति है। राहुल गांधी ने कहा, यात्रा में मेरे लिए यह बहुत स्पष्ट हो गया कि इन चीजों को दिखाना मीडिया के हित में है, इससे भाजपा को मदद मिलती है। इसलिए यह मत सोचिए कि मीडिया में आप जो कुछ भी देखते हैं वह सच है।
उन्होंने कहा कि भारत वह नहीं है जो मीडिया दिखाता है। मीडिया को एक विशेष कहानी दिखाना पसंद है। वह एक ऐसी राजनीतिक कहानी को बढ़ावा देना पसंद करता है जिसका भारत की वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है. कांग्रेस नेता अमेरिका के तीन शहरों की यात्रा के लिए मंगलवार को यहां पहुंचे. इस दौरान वह भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगे और अमेरिकी सांसदों से मुलाकात करेंगे। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पिछले हफ्ते कहा था कि गांधी की यात्रा का मकसद वास्तविक लोकतंत्र के साझा मूल्यों और दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।
राहुल का पीएम मोदी पर तंज
राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, दुनिया इतनी बड़ी है कि कोई भी व्यक्ति यह नहीं सोच सकता कि वह सबके बारे में सबकुछ जानता है. यह एक बीमारी की तरह है कि भारत में कुछ लोग ऐसे हैं, जो सोचते हैं कि वे सबकुछ जानते हैं। राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें (पीएम मोदी) लगता है कि भगवान से ज्यादा जानते हैं। वे भगवान के सामने बैठकर उन्हें भी समझा सकते हैं कि क्या चल रहा है. पीएम मोदी भी उनमें से एक हैं।
राहुल ने कहा कि मुझे लगता है कि पीएम मोदी से कहा जाए कि वे भगवान के सामने बैठ जाएं, तो वे भगवान को समझाने लगेंगे कि ब्रह्मांड में क्या चल रहा है। भगवान भी भ्रमित हो जाएंगे कि उन्होंने क्या बनाया है । भारत में यही चल रहा है। भारत में कुछ लोग ऐसे हैं, जो सबकुछ जानते हैं। जब वे वैज्ञानिक के पास जाते हैं, तो उन्हें विज्ञान के बारे में बताते हैं, जब वे इतिहासकार के पास जाते हैं, तो उन्हें इतिहास के बारे में बताते हैं। आर्मी को युद्ध के बारे में, एयरफोर्स को उड़ने के बारे में सबको सबकुछ बताते हैं। लेकिन सही बात ये है कि उन्हें कुछ समझ नहीं आता। क्योंकि अगर आप किसी को सुनना नहीं चाहते तो आप उसके बारे में कुछ नहीं जान सकते।
निर्जला एकादशी आज, जानिए इस व्रत का महत्व, पूजाविधि और जलदान करने का मंत्र
भगवान विष्णु ने जन कल्याण के लिए अपने शरीर से पुरुषोत्तम मास की एकादशियों सहित कुल 26 एकादशियों को उत्पन्न किया। इनमें ज्येष्ठ माह की एकादशी सब पापों का हरण करने और समस्त मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली है। इस एकादशी को निर्जला एकादशी, भीम एकादशी या पांडव एकादशी के नाम से जाना जाता है।
निर्जला एकादशी की पूजाविधि
इस एकादशी पर गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान और भगवान विष्णु के पूजन का विशेष महत्त्व है। इस दिन श्री हरि को प्रिय तुलसी की मंजरी तथा पीला चन्दन,रोली,अक्षत,पीले पुष्प,ऋतु फल एवं धूप-दीप,मिश्री आदि से भगवान दामोदर का भक्ति-भाव से पूजन करना चाहिए।पीताम्बरधारी भगवान विष्णु का विधिवत पूजन के बाद ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करना सौभाग्य में वृद्धि करता है। इस दिन गोदान,वस्त्रदान,छत्र,जूता,फल एवं जल आदि का दान करने से मनुष्य को परम गति प्राप्त होती है। रात्रि के समय भगवान नारायण की प्रसन्नता के लिए नृत्य,भजन-कीर्तन और स्तुति के द्वारा जागरण करना चाहिए।जागरण करने वाले को जिस फल की प्राप्ति होती है,वह हज़ारों बर्ष तपस्या करने से भी नहीं मिलता।

‘देवव्रत’ भी दूसरा नाम
निर्जला एकादशी के इस महान व्रत को ‘देवव्रत’ भी कहा जाता है क्योंकि सभी देवता,दानव,नाग,यक्ष,गन्धर्व,किन्नर,नवग्रह आदि अपनी रक्षा और जगत के पालनहार श्री हरि की कृपा प्राप्त करने के लिए एकादशी का व्रत करते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस एकादशी में ब्रह्महत्या सहित समस्त पापों का शमन करने की शक्ति होती है। इस दिन मन, कर्म, वचन द्वारा किसी भी प्रकार का पाप कर्म करने से बचने का प्रयास करना चाहिए। साथ ही तामसिक आहार, परनिंदा एवं दूसरों का अपमान से भी दूर रहना चाहिए। भक्तिपूर्वक इस व्रत को करने से व्रती को करोड़ों गायों को दान करने के समान फल प्राप्त होता है।
