सियासत

आज सिद्धारमैया सरकार के 24 मंत्री लेंगे शपथ...जातीय समीकरण का रखा गया ध्यान

कर्नाटक सरकार के 24 विधायक शनिवार यानी 27 मई को मंत्री पद की शपथ लेंगे। दिल्ली में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी CM डीके शिवकुमार और अन्य नेताओं ने नाम तय कर लिए हैं।

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों को भी राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई थी।

अहमद खान ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली

कर्नाटक में डॉ. जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे), रामालिंगा रेड्‌डी और जमीर अहमद खान ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

24 MLA लेगें शपथ

जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ लेनी है, उनके नाम हैं, एचके पाटिल, कृष्णा बायरेगोडा, एन चेलुवरयास्वामी, के वेंकटेश, एच सी महादेवप्पा, ईश्वर खांदरे, एन राजन्ना, दिनेश गुंडु राव, एस दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, रमप्पा बलप्पा, एस मलिकार्जुन, शिवराज संगप्पा, रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, आर हेबलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एन एस बोसेराजू, सुरेश बीएस, मधु बंगरप्पा, एमएस सुधाकर, बी नागेंद्र।

मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली

20 मई को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों को भी राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई थी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 27 मई 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल...आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 27 मई 2023 

विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - ज्येष्ठ

तिथि
शुक्ल पक्ष सप्तमी- मई 26 05:19 AM- मई 27 07:43 AM

नक्षत्र
मघा - मई 26 08:50 PM- मई 27 11:50 PM

योग
व्याघात - मई 26 07:04 PM- मई 27 07:58 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:30 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - 11:50 AM
चन्द्रास्त - 12:10 AM

अशुभ काल
राहू - 08:52 AM से 10:35 AM
यम गण्ड - 02:02 PM से 03:45 PM
गुलिक - 05:25 AM से 07:08 AM
दुर्मुहूर्त - 05:25 AM- 06:20 AM, 06:20 AM- 07:15 AM 

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:51 AM से 12:46 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:03 AM से 04:44 AM
अमृत काल - 09:02 PM से 10:50 PM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 27 May 2023: आज इन 5 राशियों पर शनिदेव की रहेगी टेढ़ी नजर...रहना होगा बेहद सावधान

Aaj Ka Rashifal 27 May 2023: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 43 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज रात 11 बजकर 43 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज रात 8 बजकर 50 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे जिससे पूरा दिन आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी।  आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जाएगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, जिसमें सफलता भी होंगे। आपके कार्यों की आज ऑफिस में तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। 

  • लकी रंग - मैरून
  • लकी नंबर- 3

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।  आप माता को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं आपकी माता को ख़ुशी होगी।  आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए। यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान दें। इससे आपको कोई जरूरी बात पता चल सकती हैं। कुछ नए लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी पुरानी  कविता की तारीफ हो सकती है। जिससे आपका मन खुशनुमा रहेगा। साथ ही आज आपका खर्चा बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।  

  • लकी रंग - सिल्वर
  • लकी नंबर- 4

मिथुन राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको दूरसंचार से कोई शुभ सूचना मिलेगी इससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बन जायेगा। बच्चों से आपको कोई गुड न्यूज़ मिल सकती है। आर्टस के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उनके मन में आज नए विचार आयेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब मिल सकता है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। संगीत के क्षेत्र में रुझान रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है। लवमेट के साथ आज मूवी देखने का प्लान बन सकता है।

  • लकी रंग - सफेद
  • लकी नंबर- 7

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपसे कोई मित्र आर्थिक मदद मांग सकता है जिसे आप निराश नहीं करेंगे। आपको पिछले कुछ समय से अपने करियर और निजी जीवन संबंधी किए गए प्रयासों का फल मिलने का समय है। आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हो सकता है कि घर पर छोटी-सी पार्टी भी करें। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

  • लकी रंग - ब्राउन
  • लकी नंबर- 8

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी काम को करने के नए तरीके पर विचार करेंगे इससे काम समय से व आसानी से पूरा हो जाएगा।  शाम को आप किसी बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है, नये कॉन्ट्रैक्ट से बड़ा मुनाफा होगा। किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। अपने घर को फेस्टिवल के अकोर्डिंग डेकोरेट करवा सकते हैं, घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी।  कोई दोस्त आपसे मिलने घर आएगा जिससे अपनी पर्सनल बातें डिस्कस करेंगे। 

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 6

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके। आपको अपनी काबिलियत दिखने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे। आर्थिक रूप से आज आपको सफलता मिलेगी। आपका काम बेहतर ढंग से पूरा होगा। 

  • लकी रंग - पर्पल
  • लकी नंबर- 2

तुला राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। काम जितना भी कठिन हो आपको एकाग्रता बनाए रखना है। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता भी प्राप्त होगी। संतान पक्ष से आपको सुख प्राप्त होगा। पिता का आशिर्वाद आप पर बना रहेगा। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जाएगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। मेडिटेशन करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

  • लकी रंग - मैरून
  • लकी नंबर- 5

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आप ज्यादा समय एकांत में बिताना पसंद करेंगे। आपकी बनाई गयी कोई योजना आपके बिजनेस के लिए अच्छी साबित होगी। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं।  इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आप कुछ नए विचारों पर भी काम करेंगे।  

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 4

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है।  कोई ख़ास काम बन जाने से आपका मनोबल बढ़ेगा।  किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट करते समय अपने बजट का ध्यान रखें। इस राशि के जो लोग जॉब करते हैं उनकी तरक्की के योग बन रहे हैं इसके साथ ही आपका ट्रांसफर भी हो सकता है। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। 

  • लकी रंग - काला
  • लकी नंबर- 9

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी काम में दूसरों की बातों को सर्वोपरि न रखकर अपने आप पर विश्वास करें तो लाभ अवश्य मिलेगा।  आप किसी मित्र को पैसा उधार देंगे इसके साथ ही सम्बंधित लिखित कार्यवाई भी जरूरी है। किसी इम्पोर्टेन्ट काम में आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा लगेगा, घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। इस राशि की जिन महिलाओं को ऑनलाइन बिजनेस स्टार्ट करना है उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं | आपका काफी दिनों से सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। 

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर- 1

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। लवमेट्स आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मन बनायेंगे। आपके घर कोई मेहमान आएगा जिससे आपको दिन भर के शेड्यूल में चेंजेस करने पड़ सकते हैं। माताएं अपने बच्चों को मोरल स्टोरी सुनाएंगी।  आपकी भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करती हैं उनके लिए लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। थोड़ा टाइम भगवान की भक्ति में लगायें जिससे मन शांत रहेगा। 

  • लकी रंग -  लाल
  • लकी नंबर- 7

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आप पिछली गलतियों से कुछ नया सीखकर आगे बढ़ेंगे।  आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की वजह से व्यस्त रहेगा। नए कार्यों को लेकर आपकी उत्सुकता बढ़ेगी। आपको आज धैर्य से काम लेने की जरूरत है और इसका लाभ आप आने वाले समय में देखेंगे। आपको कोई मनचाही वस्तु मिलेगी जिससे आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। अपने कार्य व व्यवसाय के प्रति निष्ठावान रहें जिससे सुख व संतोष की वृद्धि होगी। कानूनी मामले में आज स्थिति विवादास्पद रह सकती है।

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 4
और पढ़ें ...

सिर्फ 87 हजार में शुरू करें ये सुपरहिट बिजनेस...बाजार में भारी डिमांड,4.97 लाख रुपये का मुनाफा

प्लास्टिक और थर्माकोल से बनी प्लेट्स और ग्लास आपने इस्तेमाल किए होंगे, लेकिन यह इको-फ्रेंडली नहीं होते. इसके बदले अब बाजार में अच्छा विकल्प आया है. बाजार में आया यह नया विकल्प अलग होने के साथ-साथ इको-फ्रेंडली है. यानी इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचता. बाजार में सुपारी के पत्तों की बनी हुई कप और प्लेट्स की बहुत डिमांड है

रिपोर्ट के अनुसार, सुपारी के पत्तों की प्लेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आपको अपनी जेब से सिर्फ 87 हजार रुपये खर्च करने होंगे. बाकी रकम आप फाइनेंस करवा सकते हैं. 4.91 रुपये का टर्म लोन ले सकते हैं. वर्किंग कैप के लिए 2.92 लाख रुपये की जरूरत होगी, जो आप फाइनेंस करा सकते हैं

आप 100 फीसदी क्षमता के साथ सुपारी के पत्तों की प्लेट्स बनाते है

खाद्य पदार्थों को परोसने के लिए रेस्तरां द्वारा डिस्पोजेबल प्लेट्स, कप, ट्र, कटोरे और अन्य चीजों का तेजी से उपयोग किया जा रहा है. केवीआईसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आप 100 फीसदी क्षमता के साथ सुपारी के पत्तों की प्लेट्स बनाते है तो आप साल में 75.73 ला रुपये की बिक्री कर सकते हैं. पहले वर्ष 50.75 लाख रुपये, दूसरे वर्ष 57.81 लाख, तीसरे वर्ष 63.47 लाख रुपये, चौथे वर्ष 69.84 लाख और पांचवें वर्ष 75.73 लाख रुपये की बिक्री होगी

4.97 लाख रुपये का मुनाफा होगा

रिपोर्ट तैयार की है, उसके मुताबिक सारे खर्च घटाकर पहले साल आपको 2.59 लाख रुपये का मुनाफा होगा. हर साल आपका मुनाफा बढ़ता जाएगा. दूसरे साल आपकी कमाई 3.26 लाख रुपये, तीसरे वर्ष 3.74 लाख, चौथे वर्ष 4.29 लाख और पांचवें वर्ष 4.97 लाख रुपये का मुनाफा होगा

और पढ़ें ...

पीएम मोदी ही करेंगे नई संसद भवन का उद्घाटन, SC ने खारिज की याचिका

नई  दिल्ली : New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका को खारिज कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की बेंच ने पीआईएल दाखिल करने वाले वकील से कहा कि हम जानते हैं ये याचिका क्यों दाखिल हुई है. ऐसी याचिकाओं को देखना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि हम इस मामले में दखल नहीं देना चाहते हैं. आप चाहते हैं तो हाईकोर्ट जा सकते हैं. हालांकि, याचिकाकर्ता वकील ने हाईकोर्ट जाने की जगह अपनी अपील वापस लेने का फैसला किया. आइए जानते हैं कि पीआईएल में दिए गए किन तर्कों को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर सुनवाई से इनकार कर दिया.

आर्टिकल 32 का हवाल

याचिकाकर्ता वकील सीआर जया सुकिन से सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके महेश्वरी और पीएस नरसिम्हा की पीठ ने पूछा कि इसमें आपकी क्या भूमिका है? जिस पर वकील ने कहा कि राष्ट्रपति सभी सांसदों के मुखिया हैं. वो मेरे भी राष्ट्रपति हैं.

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम जानते हैं कि आप ऐसी याचिकाएं क्यों दाखिल करते हैं. हम इस याचिका पर आर्टिकल 32 के तहत सुनवाई करने के इच्छुक नहीं हैं.

 क्या होता है आर्टिकल 32?

आर्टिकल 32 (Article 32) के तहत भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान से मिले मौलिक अधिकारों को लागू कराने के लिये सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने का अधिकार मिलता है.

आर्टिकल 79 की बात

इसके बाद याचिकाकर्ता वकील ने संविधान के आर्टिकल 79 का हवाला दिया. आर्टिकल 79 कहता है कि संघ के लिए एक संसद होगी, जो राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि आर्टिकल 79 कैसे उद्घाटन से जुड़ा है?

इस सवाल के जवाब में वकील ने कहा कि राष्ट्रपति संसद का मुखिया होता है, उन्हें ही नए संसद भवन का उद्घाटन करना चाहिए.

 आर्टिकल 85 और 87 का दिया हवाला

साथ ही सीआर जया सुकिन ने आर्टिकल 85 और आर्टिकल 87 का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति को संसद का सत्र बुलाने का विधायी अधिकार है. इसके साथ ही उनका संसद में अभिभाषण होता है. वकील के इन तर्कों से सुप्रीम कोर्ट सहमत नहीं हुई और याचिका को खारिज कर दिया गया.

और पढ़ें ...

अस्पताल में भर्ती सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, SC ने मंजूर की अंतरिम जमानत

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड के आधार पर सत्येंद्र जैन को 42 दिन की अंतरिम जमानत दे दी है।

सत्येंद्र जैन गुरुवार को तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने के बाद गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। जैन को डीडीयू अस्पताल से दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। यहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।

सत्येंद्र जैन की तबीयत खराब होने की खबर के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था कि जो इंसान जनता को अच्छा इलाज और अच्छी सेहत देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला है। उस तानाशाह की एक ही सोच है – सबको ख़त्म कर देने की, वो सिर्फ़ “मैं” में ही जीता है। वो सिर्फ़ खुद को ही देखना चाहता है। भगवान सब देख रहे हैं, वो सबके साथ न्याय करेंगे। ईश्वर से सत्येंद्र जी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें इन विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दें।

गौरतलब है कि सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया था। उन्हें 360 दिन बाद अंतरिम जमानत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले दिनों उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जैन ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

 
और पढ़ें ...

संसद भवन उद्घाटन के दिन मिलेगी नई सौगात, 75 रुपए का सिक्का होगा जारी…

नई दिल्ली। Big News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन 21 विपक्षी दलों के विरोध के बीच करेंगे। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को ऐलान किया कि नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपए का सिक्का ढाला जाएगा। पीएम मोदी इसे जारी करेंगे। सिक्के पर नए भवन की छवि के साथ ‘संसद परिसर’ होगा। गौर होकि नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह रविवार को सुबह हवन और विभिन्न धर्मों की प्रार्थना के साथ शुरू होगा। उसके बाद पीएम मोदी लोकसभा कक्ष में औपचारिक उद्घाटन करेंगे। शैव संप्रदाय के महायाजक औपचारिक राजदंड सेंगोल पीएम मोदी को सौंपेंगे। सेंगोल को नए संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा। आइए जानते हैं 75 रुपए का सिक्का कैसा दिखेगा।

वित्त मंत्रालय नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपये का विशेष सिक्का लॉन्च करेगा। अधिसूचना के मुताबिक सिक्का 44 मिलीमीटर व्यास और किनारे पर 200 आरे के दांतों जैसा कटाव के आकार में गोलाकार होगा। सिक्के में 50% चांदी, 40% तांबा, 5% निकल और 5% जस्ता युक्त चतुष्कोणीय मिश्र धातु होगी। सिक्के के अग्र भाग के केंद्र में अशोक स्तंभ का सिंह और ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होगा। सिक्के की बाईं परिधि पर देवनागरी लिपि में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा

और पढ़ें ...

कर्नाटक बना कांग्रेस का नजर बजरबट्टू

सीएम भूपेश बघेल एक दिवसीय निजी दौरे पर मध्य प्रदेश के सतना पहुंचे। एयरस्ट्रिप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि कर्नाटक की तरह इस बार एमपी में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। सीएम भूपेश ने कहा कि कर्नाटक में पिछली बार भी भारतीय जनता पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। बीजेपी ने तोडफ़ोड़ कर सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार जनता ने पूरी तरह से नकार दिया। मध्यप्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान को पिछली बार ही जनता ने नकार दिया था। लेकिन तोडफ़ोड़ कर फिर थोप दिया। इस बार उनको तोडफ़ोड़ करने का मौका नहीं मिलेगा। भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी।जनता में खुसुर-फुसुर है कि कर्नाटक कांग्रेस के लिए नजर बजरबट्टू बन गया है। कांघ्रेस शासित राज्यों पर बुरी नजर लगाने वालों के सामने टीवी से लेकर चौक-चौराहों में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपाइयों को देखते ही कर्नाटक-कर्नाटक चिल्लाने लगते है।मरकाम भी चला रहे है चुनाव तक बने रहने का अभियान भारतीय जनता पार्टी इन दिनों चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा के इस अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी चुनाव तक बने रहने के लिए अभियान चला रहे है।भाजपा का कोई भी बयान हो तुरंत प्रतिक्रिया देकर बाजी मार रहे है। जिसे लेकर पूरे प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। मोहन मरकाम ने अभियान से जुड़े नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आते ही बरसाती कुकुरमुत्ता की तरह नेता आ जाते हैं। मोहन मरकाम ने कहा कि, चुनाव नजदीक आते ही नेता बाहर निकलकर सरकार को बदनाम करने में जुट जाते है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पारदर्शिता के साथ काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि आप सबको पता है, गर्मी में गायों को छोड़ दिया जाता है और बारिश में बांध दिया जाता है। छत्तीसगढ़ की परंपरा भी रही है। जनता में खुसुर-फुसुर है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पिछले साढ़े चार से यही नौटंकी कर रहे हैं उनके इस नौटंकी को जनता समझ चुकी है। इसलिए गाय और गोबर की तलाश में निकले हैं।पर और नंदकुमार साय साहब को काम मिल गया कांग्रेस में प्रवेश के समय भाजपा वाले बोल रहे थे कि पूर्व सांसद नंदकुमार साय को भाजपा जैसे काम और सम्मान नहीं मिल पाएगा। कांग्रेस नेता नंदकुमार साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चि_ी लिखकर भौजपाइयों को बता दिया  कि मेरे पास भी बहुत काम और सम्मान है। मामला था नए संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति से कराने की बात का । 28 मई को भारत के नए संसद भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले है। इधर विपक्ष लगातार यह मांग कर रहा है कि, संसद भवन का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों हो। इसी के समर्थन में नंदकुमार साय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। जनता में खुसुर फुसर है कि कांग्रेस प्रवेश के दौरान कहा जा रहा था कांग्रेसी चाहते है कि बड़ी जिम्मेदारी दी जाए।इससे और क्या बड़ी जिम्मेदारी हो सकती है। भाजपा में रहते पत्र नहीं लिख पाए लेकिन कांग्रेस में आते ही पत्र यात्रा पर निकल पड़े।एक और आईएएस ओपी के नक्शे कदम पर: 2008 बैच के आइएएस नीलकंठ टेकाम ने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है। चर्चा है कि टेकाम भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं। कांकेर जिले के अंतागढ़ के सरईपारा के रहने वाले टेकाम की जिले में काफी सक्रियता रही है। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो टेकाम को अंतागढ़ या कोंडागांव से पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। वह केंद्रीय नेताओं के संपर्क में हैं। ओपी चौधरी के बाद टेकाम दूसरे आइएएस हैं, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता के लिए नौकरी से वीआरएस लिया है। टेकाम चुनाव लडऩे के लिए पहले भी इस्तीफा दे दिया था। बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कुछ आदिवासी नेताओं ने हस्तक्षेप कर नामांकन वापस लिया। जनता में खुसुर-फुसुर है कि कांग्रेसियों के टोकाटाकी से परेशान होकर ही टेकाम भाजपा में जाने का मन बना लिया है। गाइड लाइन भटकाने वाला हाथी-मानव द्वंद को रोकने के लिए वन अफसरों ने नई गाइडलाइन तैयार की है जिसे लेकर ढेरों आपत्तियां हैं। गाइडलाइन में बताया जा रहा है कि कुछ हाथी दलों में नर हाथी दल का नेतृत्व करते हैं और कुछ हाथी दलों में मादा हाथी दल का नेतृत्व करती है। जबकि विशेषज्ञों का दावा है कि हाथी परिवार में सिर्फ मादा ही दल का नेतृत्व करती है। गाइडलाइन के प्रमुख बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए वन्य प्राणी विशेषज्ञ नितिन सिंघवी ने वन मंत्री मोहम्मद अकबर से शिकायत की है और इस गाइडलाइन के अंतिम प्रकाशन पर रोक लगाने की मांग की है। जनता में खुसुर-फुसुर है कि छत्तीसगढ़ में हाथी मानव द्वंद्व में विगत तीन साल में 55 हाथियों की मौत हुई और इस दौरान 204 लोगों की मौत हो चुकी है। यदि वन विभाग गाइड तैयार करता रहा तो हाथी जंगल छोड़कर वन विभाग में बैठ जाएंगे। अपने-अपने उड़ान खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने पहाड़ चढ़कर अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव आमापानी की तस्वीरें शेयर की हैं। वे यहां 3.5 किलोमीटर पैदल पहाड़ चढ़कर सरगुजा जिले के पहुंचविहीन गांव आमापानी(बांसाझाल ग्राम पंचायत) पहुंच कर ग्रामीणों के बीच जन चौपाल लगाई। यहां उन्होंने बांसाझाल की शिक्षित पहाड़ी कोरवा महिला झूनिका कोरवा को तत्काल आंगड़बाड़ी कार्यकर्ता के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया। अमरजीत भगत ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि आमापानी भौगोलिक रूप से एक पहुंचविहीन पहाड़ी गांव है, चुनौतियां चाहे जो भी हो हम गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर चुनौती का सामना कर राह निकाली जाएगी और गांव में सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। अमरजीत भगत ने पहाड़ चढ़कर जाने की और वहां झोपड़ी में गरीब आदिवासी बुजुर्ग महिला की समस्या सुनते अपनी ब्लैक एंड व्हाइट और कलर फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की है। जनता में खुसुर-फुसुर है कि सरगुजा की हवा पर किसी की नजर लग गई है। एक तरफ सिंहदेव आस्ट्रेलिया में आसमान का ऊंचाई नाप रहे है और दूसरी ओर भगत जी पहाड़ी पर चढ़ कर उचाई नापने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर रहे है।
और पढ़ें ...

आज माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम योगी और ज्योतिरादित्य सिंधिया

लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को मैनपुरी नगर के सिंधिया तिराहे पर दिवंगत केंद्रीय मंत्री माधव राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। माधव राव सिंधिया की सितंबर 2001 में मैनपुरी के भोगांव के भैंसरोली गांव में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शहर के आगरा रोड स्थित सिंधिया तिराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। दो साल पहले जब प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई, तो नई स्थापित की गई, लेकिन उसका अनावरण नहीं किया गया।
और पढ़ें ...

क्या राष्ट्रपति करेंगे नई संसद भवन का उद्घाटन? बवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

आज संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति( president) से करवाने की याचिका पर SC में सुनवाई होगी। एडवोकेट जया सुकिन ने गुरुवार को यह याचिका लगाई थी।

राष्ट्रपति के पास संवैधानिक पदाधिकारियों को नियुक्त करने के अधिकार हैं। ऐसे में उन्हें नई संसद के इनॉगरेशन में न बुलाना राष्ट्रपति पद का अपमान है। इस मामले में लोकसभा सचिवालय, गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय को पार्टी बनाया गया है।

भाजपा समेत 25 पार्टियां शामिल होंगी: भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), शिरोमणी अकाली दल, जनता दल (सेक्युलर), बसपा, NPP, NPF, NDPP, SKM, JJP, RLJP, RPI (अठावले), अपना दल (एस), तमिल मनीला कांग्रेस, ITFT (त्रिपुरा), बोडो पीपुल्स पार्टी, AIADMK, BJD, तेलुगू देशम पार्टी, YSR कांग्रेस, IMKMK, MGP, AGP, AJSU और MNF। समारोह में शामिल होने वाली 7 पार्टियां NDA का हिस्सा नहीं हैं।

लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास पवित्र सेंगोल (राजदंड) स्थापित

मोदी 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास पवित्र सेंगोल (राजदंड) स्थापित करेंगे। अंग्रेजों की तरफ से 14 अगस्त 1947 की रात इसे पं. नेहरू को सत्ता हस्तांतरण के रूप में सौंपा गया था। 1960 से पहले यह आनंद भवन और फिर 1978 से इलाहाबाद म्यूजियम में रखा था। अब 75 साल बाद संसद में राजदंड आएगा।

20 पार्टियां विरोध कर रहीं: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, DMK, आम आदमी पार्टी, शिवसेना (उद्धव गुट), समाजवादी पार्टी, राजद, CPI, JMM, केरल कांग्रेस (मणि), VCK, रालोद, राकांपा, JDU, CPI (M), IUML, नेशनल कॉन्फ्रेंस, RSP, AIMIM और MDMK।

और पढ़ें ...

खुशखबरी : 31 मई की शाम केंद्रीय कर्मचारी के लिए होगा खास, सैलरी में हो सकती है भारी बढ़ोतरी

31 मई की शाम को केंद्र सरकार महंगाई भत्ता सूचकांक यानी DA स्कोर जारी करने वाली है. इस स्कोर को AICPI इंडेक्स भी कहते हैं. इसी स्कोर के आधार पर तय होगा कि जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों के भत्ते में महंगाई भत्ता कितना बढ़ने वाला है. फिलहाल महंगाई भत्ता 42 फीसदी है, जोकि जनवरी से लागू है।

केंद्र सरकार ने मार्च 2023 में महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की थी. तब सरकार ने DA में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी. यह वृद्धि जनवरी 2023 से लागू की गई थी. अब जुलाई के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की घोषणा होनी है, जो 1 अप्रैल से लागू मानी जाएगी. फिलहाल सरकार 31 मई को AICPI इंडेक्स के नंबर्स जारी करने जा रही है।

महंगाई से लोग परेशान

बताते चलें कि देश में महंगाई दर काफी ऊपर चल रही है. पेट्रोलियम के दाम पिछले 2 साल से 100 रुपये प्रति लीटर चल रहे हैं. वहीं खाने-पीने की चीजों की कीमतों ने भी लोगों को परेशान कर रखा है. इस महंगाई की तुलना में लोगों की आमदनी उतनी नहीं बढ़ रही है. इसके चलते लोगों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा रही है

और पढ़ें ...

आज का पंचांग 26 मई 2023 : जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल व तिथि

नई दिल्ली: Aaj Ka Panchang आज 26 मई 2023, शुक्रवार को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्रवार का दिन शुक्रदेव और देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है. शुक्रवार के दिन लक्ष्मी पूजन से जीवन में कभी भी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती. आइए जानते हैं इस दिन किस शुभ मुहूर्त में कार्य करने से आपको सफलता मिलेगी, दिन का कौन सा समय आपके लिए अशुभ रहने वाला है. इस दौरान ग्रहों और नक्षत्रों की दशा क्या रहने वाली है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 
दिनांक- 26 मई 2023
वार- शुक्रवार
स्थान- नई दिल्ली
तिथि- सप्तमी
नक्षत्र- अश्लेषा
करण- गर
पक्ष- शुक्ल पक्ष
योग- ध्रुव
रितु- ग्रिशमा

सूर्योदय व सूर्यास्त का समय (Sunrise Sunset time today)
सूर्योदय- 05:25 AM
सूर्यास्त- 07:11 PM

चंद्र उदय व चंद्र अस्त का समय (Moonrise Moonset time today)
चंद्र उदय- 10:55 AM 
चंद्र अस्त- 12:44 AM (May 27)

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा आज दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा. अमृत काल शाम को 07 बजकर 02 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. अगर आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे उपयुक्त समय है.

आज का अशुभ मुहूर्त  (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
आज सुबह 10 बजकर35 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक राहुकाल रहेगा. जबकि सुबह 07 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 52 मिनट तक गुलिका काल रहेगा. किसी भी जातक को इस काल में कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. अगर आप इस काल में कोई नया काम शुरू करते हैं, तो आपको भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

और पढ़ें ...

Horoscope 26 May 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Horoscope Today 26 May 2023: ज्योतिष के अनुसार 26 मई 2023, शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मेष राशि वाले अपने कामों पर फोकस बनाए रखें, वृषभ राशि वाले बुद्धि व विवेक से कोई भी निर्णय बहुत ही सोच विचार कर ले, कन्या राशि वालों को वाणी की सौम्यता मान सम्मान दिलवाएगी. अन्य राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है.  आपको बिजनेस में अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप किसी जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आप आज जिदद व अहंकार वाली कोई बात ना करें, नहीं तो उन्हें कोई बात बुरी लग सकती है. बिजनेस कर रहे लोग मंदी के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे.

वृषभ राशि (Tauras)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपका कोई बचपन का मित्र आज आपसे मिल मुलाकात करने आ सकता है, जिसे देखकर आपको खुशी होगी. संतान पक्ष की ओर से  आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. सरकारी कामों में आप अपनी बुद्धि व विवेक से निर्णय लेकर चल रही समस्याओं से आसानी से मुक्ति पा सकते हैं. यदि आपने पहले किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी  आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम दिलाने वाला रहेगा.  आपको किसी भी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा. जीवनसाथी का सहयोग  आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है और आप  अपने साथी को डिनर भी लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा. नौकरी में  आपको किसी प्रमोशन के मिलने के कारण खुशी होगी. माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगो से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और कार्यक्षेत्र में आपको कोई विशेष उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. आप  किसी ने बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जो  बाद में आपको अच्छा लाभ अवश्य देगी. आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी की कही सुनी बातों से कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है और  आप किसी से कोई वादा या वचन ना करें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या होगी.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता  दिलाने वाला रहेगा. आपको एक से अधिक स्रोतों से प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और दान धर्म के कार्य में भी आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपको आज कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा, तभी आप उनसे काम  आसानी से निकाल पाएंगे. विद्यार्थियों का आज पढ़ाई से मन भटक सकता है, जो उन्हें परीक्षा में समस्या दे सकता है.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों भरा रहने वाला है. आपके कुछ विरोधी आज आपके बनते कामों में रोड़ा अटका ने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा. माता-पिता के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे. संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उन पर खरी उतरेंगे. आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वपुर्ण चर्चा में सम्मिलित होने के लिए रहेगा. परिवार मे  छोटे बच्चों की आपसे कुछ फरमाइश हो सकती है. परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण  किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है.  आप अपने घर के सदस्यो की जरुरतो पर पूरा ध्यान देंगे और आपको तरक्की मिले से खुशी होगी. 

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊर्जावान रहने वाला है. आप अपनी उर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी बड़ी डील को फाइनल करने करने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. बिजनेस के किसी काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. साझेदारी में या किसी काम को करने की योजना बना रहे थे, तो पार्टनर की पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें, नहीं तो आप गलत काम कर सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आज एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी. आपको अक्समात किसी  यात्रा पर जाना पड सकता हैं और किसी परिचित से आप दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगो को कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है.  बिजनेस के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन बाद में आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी और दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी. स्वास्थ्य मे यदि आपने लापरवाही बरती, तो बाद में आपको किसी बड़ी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है. घूमने फिरने  के दौरान आपको कोई महत्वपुर्ण जानकारी खराब होगी.  बिजनेस में आप किसी बडी डील को फाइनल करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ दे सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन धन के मामले में अच्छा रहने वाला है. यदि आप किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उससे भी  आपको छुटकारा मिलेगा. आप  किसी से उधार लेने से बचें, नहीं तो कोई आपके भरोसे का गलत फायदा उठा सकता है और आप  किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको बाद में समस्या दे सकता है. जल्दबाजी में किसी लिए गए निर्णय के लिए  आपको पछतावा होगा.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें कुछ समस्या आ सकती है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें. नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी. परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेगे और  आपकी किसी मन्नत के पूरा होने से आपके घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन हो सकता है.

और पढ़ें ...

खौफनाक वारदात : पत्नी का गर्दन काटकर हाथ में कटा सिर लेकर गांव पंहुचा शख्स...मचा हड़कप

भुवनेश्वर: MURDER : ओडिशा के गजपति जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सिर काट दिया फिर उसका कटा सिर अपने साथ गांव ले गया। मृतक महिला की पहचान चंद्र शेखर कारजी की पत्नी उर्मिला कारजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी सुबह किसी काम से अपने खेत में गए थे।

   धारदार कुल्हाड़ी से काट सिर 

पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद चंद्रशेखर ने एक धारदार कुल्हाड़ी से पत्नी उर्मिला का सिर काट दिया। फ़िलहाल अभी हत्या का वजह का पता नहीं चल पाया है। इसके बाद कातिल चंद्रशेखर ने उर्मिला के कटे सिर को अपने गांव ले जाकर अपने घर के सामने रख दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी दी की उसके अवशेष खेत में पड़े मिले हैं।

चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थी उर्मिला

बताया जाता है कि उर्मिला चंद्रशेखर की दूसरी पत्नी थीं और उनका दो साल का एक बच्चा है। चंद्रशेखर की पहली पत्नी ने कुछ साल पहले उस पर हमला करने के बाद उसे छोड़ दिया था। फ़िलहाल पुलिस  ने मौके से कातिल चंद्रशेखर को हिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...

तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को गुरुवार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जेल के बाथरूम चक्कर आने के बाद वह गिर गए थे। घटना में वह घायल हो गए हैं। बीते एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।

वर्तमान में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल नंबर सात में बंद हैं। गुरुवार सुबह 6 बजे वो बाथरूम में गिर गए थे। घायल होने पर उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

स्पाइन की प्रॉब्लम से पीड़ित हैं सत्येंद्र जैन

बता दें कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है। स्पाइन में प्रॉबलम की वजह से वो कमर में बेल्ट पहनते हैं। स्पाइन में प्रॉब्लम की वजह से कुछ दिनों पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्हें एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें ...

शर्मनाक : चंद पैसों के लिये बेटा बना हैवान, पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

महाराष्ट्र। सांगली जिले में एक युवक ने अपने ही पिता को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला। आरोपी ने 70 हजार रुपये को लेकर हुई कहासुनी के बाद हत्या की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सांगली जिले के मिराज तहसील में बुधवार को 32 वर्षीय शख्स ने अपने पिता 70 वर्षीय दाजी उर्फ दादू गणपति अकाले की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी। बताया गया कि अकाले ने अपने बेटे से 70 हजार रुपये वापस करने के लिए कहा था, जो उसने दो साल पहले उधार लिए थे। जब उसने आरोपी से पैसे मांगे तो वो बहस करने लगा और इसी बीच गुस्से में आकर बेटे ने अपने ही पिता की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। इस मामले में बेटे के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 
और पढ़ें ...

हादसा : तेज आंधी से गिरा पेड़ : एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में पेड़ गिरने से आज सुबह एक घुमंतू परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी, जिसमें एक दंपति भी शामिल हैं। किश्तवाड़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील पोसवाल ने कहा कि आज सुबह करीब तीन बजे पेड़ गिरने से घुमंतू परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पेड़ भारी बारिश और आंधी के कारण गिर गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नज़ीर अहमद (55), उनकी पत्नी अंजारा (42), बहू शमा बानो (18) और शकीला (36) के रूप में की गई है। सभी कठुआ जिले के बरवाल घट्टी निवासी थे। एसएसपी ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

और पढ़ें ...

कार की ब्रेक हो जाए फेल तो घबराएं नहीं, बस इन टिप्स को करें फॉलो…

कार चलाते समय बहुत सी बातों का ध्यान रखना होता है और खास तौर पर ब्रेक का सही इस्तेमाल बेहद जरूरी है. ऐसे में अगर किसी कार के ब्रेक में अचानक से कोई खराबी आ जाती है और उस समय कार को जल्द से जल्द रोकना बेहद जरूरी हो जाता है तो ऐसी स्थिति में कार चलाने वाले घबरा जाते हैं. हालांकि, ऐसे मौके पर परेशान होने की बजाय अगर लोग दिमाग लगाएंगे और सही तरीका अपनाएंगे तो वो आसानी से बिना जान-माल के नुकसान के अपनी कार को कंट्रोल कर सकते हैं. आज हम आपको कार ब्रेक फेल होने की स्थिति में ध्यान रखने वाली कुछ खास बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी है और सेफ ड्राइविंग के लिहाज से भी सही रहेगा.

हर एक सेकंड होता है अहम

जब ब्रेक फेल होने की स्थिति होती है, तो हर एक सेकंड मायने रखता है. अगर आपके पास पूरी जानकारी है तो इससे काफी फर्क पड़ सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक विशेषज्ञों के एक अनुभवी पैनल ने शांत रहने और तेजी से कार्रवाई करने के अहमियत पर जोर दिया है. उनके मार्गदर्शन से, आप एक संभावित विनाशकारी घटना को नियंत्रित परिस्थिति में बदल सकते हैं.

सबसे पहले खुद को शांत रखें

कहते हैं कि लोग अक्सर मुसीबत के समय घबरा जाते हैं. कार का ब्रेक अचानक फेल हो जाना भी एक प्रकार की मुसीबत ही है, लेकिन ऐसे समय में संयम का परिचय दें और घबराएं बिल्कुल भी नहीं. अगर आप घबरा गए तो फिर कार को रोकने के लिए जरूरी तरीकों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे.

ऐसे करें कंट्रोल

यदि तेज रफ्तार चलती गाड़ी में ब्रेक नहीं लग रहा है तो आपको बिलकुल शांत रहना चाहिए और गाड़ी की स्पीड कम करने का उपाय करना चाहिए. इसके लिए गाड़ी के गियर को धीरे धीरे डाउन करें और पहले गियर तक ले आएं, इस दौरान ब्रेक को लगातार दबाते रहें, इस ब्रेक के फिर से काम करने की संभावना बढ़ जाती है.

लाइट और हॉर्न का करें इस्तेमाल

ब्रेक फेल होने की स्थिति में गाड़ी की हैजार्ड लाइट्स को तुरंत ऑन कर लें. इससे आपके आसपास चल रही अन्य गाड़ियों लोन गाड़ी खराब होने और खतरे का संकेत मिल जाएगा. साथ ही लगातार हॉर्न भी बजाते रहें.

गियर बदलें

इसके अलावा, आराम से निचले गियर में शिफ्ट करने से गाड़ी की स्पीड कम करने में मदद मिल सकती है. डाउनशिफ्टिंग से, इंजन का प्रतिरोध सामने आता है, जो स्वाभाविक रूप से कार को धीमा कर देता है. कुशल ड्राइवरों को सलाह दी जाती है कि वे इस प्रभाव को अधिकतम करने के लिए निचले गियर, जैसे दूसरे या पहले का इस्तेमाल करने को प्राथमिकता दें. हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह तरीका मैनुअल ट्रांसमिशन वाहनों में सबसे असरदायक है.

हैंड-ब्रेक का इस्तेमाल करें

आपकी कार अगर तेज गति से चल रही है और अचानक आपको पता चले कि आपकी कार का ब्रेक फेल हो गया है तो सबसे पहले आप ऐक्सेलेटर पर से पैर हटा लें और फिर धीरे-धीरे स्टीयरिंग को कंट्रोल करते हुए सामने जा रही गाड़ी से टकराने से बचें और जैसे ही स्पीड थोड़ी भी कम हो तो फिर धीरे-धीरे हैंडबैंक को ऊपर उठाएं. चूंकि यह जोखिम भरा कदम है, ऐसे में विशेष ध्यान रखें.

और पढ़ें ...

संसद की नई बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह, 19 दलों ने किया बायकॉट का ऐलान

कांग्रेस और टीएमसी सहित विपक्ष के 19 दलों ने संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का बुधवार (24 मई) को बहिष्कार करने का ऐलान किया. विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि इस सरकार के कार्यकाल में संसद से लोकतंत्र की आत्मा को निकाल दिया गया है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि हर मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए. शाह ने कहा, ”राजनीति को इसके साथ मत जोड़िए. एक बड़ी भावनात्मक प्रक्रिया है कि पुरानी परंपराओं से नए भारत को जोड़ने की. इसको इतने ही सीमित अर्थ में देखना चाहिए।

कौन सी पार्टियां संसद भवन के उद्घाटन में नहीं जाएगी

कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक), जनता दल (यूनाइटेड), आम आदमी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, झारखंड मुक्ति मोर्चा, नेशनल कांफ्रेंस, केरल कांग्रेस (मणि), रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके), मारुमलार्ची द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (एमडीएमके) और राष्ट्रीय लोकदल ने संयुक्त रूप से बहिष्कार की घोषणा की है

और पढ़ें ...

Horoscope 25 May 2023 : कन्या राशि वालों को सकारात्मक परिणाम, धनु राशि वालों पर रहेगी लक्ष्मी जी की नजर, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आपको आज कोई सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ समस्याओं को लेकर अपने सीनियर्स से बातचीत करेंगे, तो वह भी आसानी से हल हो जाएंगी, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, जिसके कारण संतान के कामों की ओर ध्यान नहीं देंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको कई काम एक साथ हाथ लगने से समझ नहीं आएगा कि किसे करूं और किसे छोड़ दूं। तनाव रहने के कारण आपके ऊपर दवाब बना रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी नौकरी में बदलाव की योजना पूरी हो सकती है, क्योंकि आपको कोई दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी तरक्की देखकर आज माहौल खुशनुमा रहेगा। कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज के दिन आपके चारों तरफ का वातावरण खुशनुमा रहेगा और परिवार में किसी सदस्य को नौकरी मिलने से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे, लेकिन व्यस्त रहने के कारण आप उनकी जरूरतों की पूर्ति पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो आपके हाथ पैरों में दर्द, सिरदर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या पैदा सकती है। तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर तनाव बना हुआ था, तो वह भी आज दूर होगा। आपका कोई मित्र निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है। वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अधिक धन देंगे, जिसके कारण आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। अत्यधिक तले हुए भोजन से आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला सुलझ जाएगा, जिसके बाद फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपको किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में गलत साबित हो सकता है और आपको समस्या होगी। मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको व्यवसाय से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जो लोग अपने कामों को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उनकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। कुंभ दैनिक राशिफल ( Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए खुशनुमा रहेगा। यदि रिश्ते में अपने साथी से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हो, तो आप उसे तुरंत स्वीकार करें, नहीं तो अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती है। मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। इधर-उधर के कामों पर ध्यान न लगाएं। बिजनेस कर रहे लोग अपने जरूरी कामों पर फोकस बनाएं रखे, नहीं तो उन्हें कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: जान‍िए गुरुवार, 25 मई 2023 का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहु काल

पंचांग- 25 मई 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - ज्येष्ठ अमांत - ज्येष्ठ तिथि शुक्ल पक्ष षष्ठी- मई 25 03:01 AM- मई 26 05:19 AM शुक्ल पक्ष सप्तमी- मई 26 05:19 AM- मई 27 07:43 AM नक्षत्र पुष्य - मई 24 03:06 PM- मई 25 05:53 PM आश्लेषा - मई 25 05:53 PM- मई 26 08:50 PM योग वृद्धि - मई 24 05:19 PM- मई 25 06:07 PM ध्रुव - मई 25 06:07 PM- मई 26 07:03 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:30 AM सूर्यास्त - 7:05 PM चन्द्रोदय - मई 25 9:59 AM चन्द्रास्त - मई 26 12:10 AM अशुभ काल राहू - 2:00 PM- 3:42 PM यम गण्ड - 5:29 AM- 7:11 AM कुलिक - 8:54 AM- 10:36 AM दुर्मुहूर्त - 10:01 AM- 10:56 AM, 03:28 PM- 04:22 PM वर्ज्यम् - 08:15 AM- 10:03 AM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM- 12:45 PM अमृत काल - 10:45 AM- 12:32 PM ब्रह्म मुहूर्त - 03:53 AM- 04:41 AM शुभ योग अमृतसिद्धि योग - मई 25 05:30 AM - मई 25 05:53 PM (पुष्य और गुरुवार) गुरू पुष्य योग - मई 25 05:30 AM - मई 25 05:53 PM (पुष्य और गुरुवार) सर्वार्थसिद्धि योग - मई 25 05:30 AM - मई 25 05:53 PM (पुष्य और गुरुवार)
और पढ़ें ...

बागेश्वर धाम सरकार को मिली जान से मारने की धमकी, केंद्र ने दी Y केटेगरी की सुरक्षा

Bageshwar Dham : प्रसिद्ध कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. केंद्र सरकार ने उन्हें वाई केटेगरी की Y सुरक्षा दी है. वाई सिक्योरिटी में एक या दो कमांडो होते हैं. पुलिसकर्मियों सहित इस सुरक्षा घेरे में आठ जवान शामिल होते हैं
 

मिली थी जान से मारने की धमकी

बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को कुछ महीने पहले एक अमर सिंह नाम के शख्स ने धीरेंद्र शास्त्री के चाचा के बेटे को धमकीभरा फोन किया था. कॉलर ने कहा था, “धीरेंद्र शास्त्री की परिवार सहित तेरहवीं की तैयारी कर लो.” इस फोन के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली.

हाल ही में समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने बागेश्वर बाबा को आतंकवादी तक कह दिया. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, “मक्खी, मच्छरों के भिनभिनाने से बादलों की आवाज नहीं निकल सकती है. कारखानों में चींटी की आवाज बाबा जैसे एक नहीं हजारों लोग हैं जो ऐसे बोलेंगे तो देश की जनता इसका संज्ञान नहीं लेगी. देश संविधान से चलेगा किसी बाबा के बयान से नहीं चलेगा. इसके साथ ही सपा नेता ने कहा कि जितने साधू-संत के भेष में हैं सारे आंतकवादी हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर हिंदू राष्ट्र की मांग करने को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा, “हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग, राष्ट्र के दुश्मन व संविधान विरोधी हैं क्योंकि हिंदू राष्ट्र की मांग से जहाँ एक ओर देश के बंटवारे का फिर से बीज बो रहें हैं, वहीं दूसरी ऒर संविधान विरोधी बात कर संविधान का अपमान भी कर रहें हैं. ऐसे लोगों से देश की जनता को सावधान रहना है.”

और पढ़ें ...

सावन में शिव मंदिरों में गांजा चढ़ाने पर लगा प्रतिबंध, राज्य सरकार ने लगाई रोक, विवाद शुरू

BIG NEWS : सावन के महीने में कांवड़ यात्रा से पहले, ओडिशा सरकार ने मंगलवार को राज्य भर के सभी भगवान शिव मंदिरों में गांजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया। ओडिया भाषा साहित्य एवं संस्कृति विभाग के निदेशक दिलीप राउत्रे ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को लिखे पत्र में अधिकारियों से भगवान शिव के मंदिर में गांजे के इस्तेमाल को रोकने के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा है। राज्य सरकार का यह निर्देश सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री बाबा बलिया द्वारा भगवान शिव के मंदिरों में गांजे पर प्रतिबंध लगाने की अपील के बाद आया है।

​’पशु बलि की प्रथा पर बैन की तरह गांजा भी प्रतिबंधित’​

संस्कृति मंत्री अश्विनी पात्रा ने कहा कि जिस तरह खुर्दा के बानापुर में भगवती मंदिर में पशु बलि की प्रथा पर प्रतिबंध लगाया था और बाद में इसे अधिकांश मंदिरों में प्रतिबंधित कर दिया गया, उसी तरह ओडिशा के सभी शिव मंदिरों में गांजा के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

बाबा बलिया ने कहा, “मैंने सरकार को पत्र लिखकर शिव मंदिरों में गांजे पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया था। गांजे को मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाया जा सकता है लेकिन इसे भक्तों के बीच पीने के लिए वितरित नहीं किया जाना चाहिए। प्रतिबंध से युवाओं में स्वास्थ्य संबंधी खतरों पर अंकुश लगेगा।” माना जाता है कि भांग और गांजा भगवान शिव का प्रिय पदार्थ है। यह शिवरात्रि और श्रावण पूर्णिमा में धार्मिक उत्सवों का एक अभिन्न अंग रहा है। भांग एक प्रकार का पौधा है जिसकी पत्तियों को पीस कर भांग तैयार की जाती है। वहीं गांजा एक मादक पदार्थ है जो गांजे के पौधे से भिन्न-भिन्न विधियों से बनाया जाता है। इन उत्सवों के दौरान भक्त गांजा और भांग पीते हैं।

कांग्रेस ने किया विरोध 

हालांकि, कांग्रेस विधायक सुरेश राउत्रे ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि भगवान नारायण को भांग चढ़ाई जाती है, जबकि गांजा भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। ये भोग हैं और इन्हें प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए।

​’भगवान शिव को गांजा पसंद है, यह अंधविश्वास’​

जहां कुछ धर्मस्थलों ने इस कदम का स्वागत किया है, वहीं कुछ का कहना है कि रस्मों के दौरान गांजा चढ़ाने की प्रथा है। विभिन्न अनुष्ठान रूपों में, अन्य प्रसादों के अलावा थोड़ी मात्रा में गांजा भगवान शिव को चढ़ाने के लिए अलग रखा जाता है। हालांकि, बाला बलिया ने सरकार को लिखे अपने पत्र में तर्क दिया है कि यह एक अंधविश्वास है कि भगवान शिव को गांजा पसंद है।

और पढ़ें ...

RBI ने 2000 के नोट को लेकर दी अहम जानकारी...पढ़े पूरी खबर

RBI Guidelines For Rs 2000: आरबीआई ने शुक्रवार को 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा एलान किया बहुत से लोगों के लिए वो काफी चौंका देने वाला था। (RBI) ने शुक्रवार को 2,000 रुपये के करेंसी नोटों को सर्कुलेशन से वापस लेने की घोषणा की थी। 30 सितंबर तक इस नोट का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं लोग 30 सितंबर तक नोट को बैंक में एक्सचेंज या फिर जमा करवा सकते हैं।

आइए, जानते हैं कि आरबीआई के एलान में कौन-सी 10 बातें बेहद जरूरी थीं।

क्या ये नोटबंदी है?

  • भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 24 (1) के तहत नवंबर 2016 में 2000 रुपये के नोटों को पेश किया गया था। 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को सिस्टम में वापस लेने के बाद अर्थव्यवस्था में करेंसी सप्लाई तेज करने के लिए 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन में लाने का फैसला लिया गया था।  ही बाजार में बाकी नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाने के बाद 2000 रुपये के नोट का उद्देश्य पूरा हो गया। इस वजह से 2018-19 में 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद कर दी गई थी।
  • मार्च 2017 से पहले 2000 रुपये के नोटों में से लगभग 89 फीसदी ही जारी किए गए थे। ये नोट बाजार में 4-5 साल तक ही रहा। 31 मार्च, 2018 तक इस नोट का कुल मूल्य 6.73 लाख करोड़ रुपये था, जो बाद में घटकर 3.62 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं 31 मार्च, 2023 को बाजर में इस नोट का प्रचलन केवल 10.8 फीसदी ही था। यह भी देखा गया है कि आमतौर पर इस नोट का इस्तेमाल लेन-देन के लिए भी नहीं किया जाता है। इसके अलावा, लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाकी नोट का स्टॉक पूरा है।
  • भारतीय रिजर्व बैंक RBI  की “क्लीन नोट पॉलिसी” के अनुसरण के लिए फैसला लिया गया है कि 2000 रुपये के नोटों को वापस ले लिया जाए।
  • 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट वैध रहेंगे।
  • आरबीआई ने बताया कि 2013-2014 में भी इसी तरह नोटों को चलन से वापस लेने का काम किया गया था।
  • लोग अपने बैंक अकाउंट में 2000 रुपये के नोट को जमा करवा सकते हैं। इन नोटों को किसी भी बैंक में जाकर बदला भी जा सकता है। बैंक अकाउंट में नोटों को सामान्य तरीके से जमा किया जाएगा, यानी बिना किसी रोक-टोक के और मौजूदा निर्देशों के अधीन नोटों को जमा किया जाएगा।
  • लोग 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में 2000 रुपये के नोटों को दूसरे करेंसी में बदलवा सकते हैं। एक बार में केवल 20,000 रुपये तक ही बदला जा सकता है।
  • नोट को न वापस लेने के प्रॉसेस को समय के साथ पूरा करने और जनता को पूरा समय देने के लिए, सभी बैंक 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोटों के लिए डिपॉजिट और एक्सचेंज की सुविधा देंगे। इसके लिए बैंकों को अलग से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
  • एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक नोट को एक्सचेंज किया जा सकता है। (आरओ) में भी 2000 रुपये के नोटों को किया जा सकता है।
  • आरबीआई ने बैंकों को तुरंत 2000 रुपये के नोट को बंद करने की सलाह दी है।
  • लोगों को 2000 रुपये के नोट जमा करने या एक्सचेंज के लिए 30 सितंबर, 2023 तक की डेडलाइन दी है। जानकारी और सुविधा के लिए इस मामले में बार-बार पूछे जाने वाले FAQ पर एक डॉक्युमेंट आरबीआई की वेबसाइट पर भी डाला गया है।
और पढ़ें ...

BANK HOLIDAY : अगले महीने इतने दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, देखें सूची

जून महीने में बैंकों में 12 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 6 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़े काम करने हैं तो यहां देख लें कि जून में किस-किस दिन बैंक रहेंगे बंद। ये है जून की बैंक हॉलिडे लिस्ट- June bank holiday 2023 4 जून को रविवार को सभी जगह। 10 जून दूसरा शनिवार को सभी जगह। 11 जून रविवार सभी जगह। 15 जून राजा संक्रांति मिजोरम और ओडिशा के बैंक रहेंगे बंद। 18 जून रविवार सभी जगह। 20 जून कांग रथ यात्रा मिजोरम और ओडिशा के बैंक रहेंगे बंद। 24 जून चौथा शनिवार सभी जगह। 25 जून रविवार सभी जगह। 26 जून खर्ची पूजा त्रिपुरा। 28 जून ईद उल अजहा पर केरल, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में बंद रहेंगे बैंक। 29 जून ईद उल अजहा पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 30 जून रीमा ईद उल अजहा पर मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे। त्रिपुरा में लगातार 3 दिन बंद June bank holiday 2023: त्रिपुरा में 24 से 26 जून तक लगातार 3 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा। 24 को दूसरा शनिवार और 25 जून को रविवार है। इसके अलावा 26 जून को खर्ची पूजा पर भी बैंक बंद रहेंगे।
और पढ़ें ...

कारोबारी पीयूष जैन के घर से 23 किलो सोना जब्त कर लगाया गया 60 लाख का जुमार्ना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से प्राप्त हुए 23 किलो सोना को भारत सरकार ने बरामद कर लिया है। डीआरआई के अधिवक्ता अमरीश टंडन के मुताबिक, पीयूष इस सोने का कोई भी वैधानिक स्रोत नहीं बता सका है। इसलिए अदालत में भी केस चलता रहेगा। कन्नौज के इत्र कारोबारी पर कस्टम विभाग ने 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 30 लाख रुपए पीयूष जैन पर जबकि 30 लाख उसकी कंपनी ओडोचेम इंडस्ट्रीज पर लगाया गया है। वही इस कंपनी में पीयूष जैन साझेदार है। साथ ही पीयूष जैन को इस सोने पर 4।38 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी। पिछले दिनों पीयूष जैन ने कानपुर जिला अदालत में जमानत की अर्जी लगाई थी। इसके जवाब में DRI की लखनऊ यूनिट ने अदालत में जवाब दाखिल किया था। DRI ने ही कस्टम ड्यूटी चुकाने की मांग की थी। DRI के अधिवक्ता ने जिला कोर्ट को बताया है कि पीयूष ने सबकुछ प्लान तरीके से किया था। उसने सोने को छिपाने के लिए घर में 10-12 वर्ष पहले बंकर बनाए थे।  कन्नौज इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से प्राप्त हुए 23 किलो सोना (सोने के बिस्कुट) को भारत सरकार ने बरामद कर लिया है। DRI के अधिवक्ता अमरीश टंडन के मुताबिक, पीयूष इस सोने का कोई भी वैधानिक स्रोत नहीं बता सका है। इसलिए अदालत में भी केस चलता रहेगा। कन्नौज के इत्र कारोबारी पर कस्टम विभाग ने 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 30 लाख रुपए पीयूष जैन पर जबकि 30 लाख उसकी कंपनी ओडोचेम इंडस्ट्रीज पर लगाया गया है। इस कंपनी में पीयूष जैन साझेदार है। साथ ही पीयूष जैन को इस सोने पर 4।38 करोड़ रुपये की कस्टम ड्यूटी चुकानी होगी।
और पढ़ें ...

त्रिपुरा पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर होंगे सैरव गांगुली

अगरतला । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने त्रिपुरा पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और इसके साथ ही राज्य की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में योगदान देने की प्रतिबद्धता जतायी है। त्रिपुरा के पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी ने सचिव पर्यटन उत्तम कुमार चकमा और निदेशक तपन कुमार दास के साथ मंगलवार को गांगुली से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें उत्तर पूर्वी राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव रखा। चौधरी ने कहा कि दादा के हाव-भाव से बहुत खुश और प्रभावित हूँ। उन्होंने सहर्ष प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और उम्मीद है कि अगर चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं , सौरव गांगुली कुछ महीनों में हमारे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा की पर्यटन क्षमता को पूरी दुनिया में बढ़ावा देने के लिए हमारे प्रिय सौरव गांगुली से अधिक लोकप्रिय व्यक्तित्व कौन हो सकता है। उन्होंने बताया कि गांगुली अगले महीने की शुरुआत में लंदन की यात्रा पर जाने वाले हैं और वहां से लौटने के तुरंत बाद वह जून के अंत में त्रिपुरा दौरा के साथ ही अपने मॉड्यूल पर काम करना शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस बीच हम अगले दो हफ्तों के भीतर समझौते और दस्तावेज़ीकरण प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
और पढ़ें ...

MMA नेशनल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का दिखा जलवा, टीम ने जीती सम्पूर्ण चैम्पियनशिप ट्रॉफी

SPORT NEWS : 18 मई से 21 मई तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित छठी MMA नेशनल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ टीम ने सम्पूर्ण चैम्पियनशिप ट्रॉफी जीती। छत्तीसगढ़ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन (CGMMAA) के खिलाड़ियों ने अपनी अद्वितीय कौशल को प्रदर्शित करते हुए अद्भुत मेडल हॉल ले आए। CGMMAA के खिलाड़ियों ने यह साबित किया कि उनमें क्षमता और संकल्प है, उन्होंने 16 स्वर्ण पदक, 08 रजत पदक और 11 कांस्य पदक प्राप्त किए। छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर रहा और दूसरे स्थान पर महाराष्ट् एवं उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहा।प्रत्येक खिलाड़ी ने इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए CGMMAA से संबंधित अकादमियों में अत्यधिक समर्पण और अनुशासन का प्रदर्शन किया है। उनकी अथाह मेहनत ने फल दिया, जब वे मुश्किल के समय में विपक्षियों के सामने उतरे।

CGMMAA की सफलता लखनऊ में हुई MMA इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप में उनकी प्रतिष्ठा को स्थिर कर दिया है, मिश्रित मार्शल आर्ट्स जगत में उन्हें गिनती में लिया जाने वाला एक बल के रूप में। खिलाड़ियों की अद्वितीय उपलब्धियां न केवल उन्हें ही गर्व महसूस कराती हैं, बल्कि उनके अकादमी, कोच और समर्थकों को भी। उनकी अद्वितीय मेडल गिनती ने CGMMA के लिए एक नया मानक स्थापित किया है और आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडियो ने विभिन्न विषयों में अपनी प्रवीणता प्रदर्शित की। चमकदार रफ़्तार और सटीक हमलों के साथ, वे अपने प्रतिद्वंद्वियों को घात देते हुए, अड़ियों में अपनी प्रभुत्वता के बारे में कोई संदेह नहीं छोड़ते। प्रत्येक जीत के साथ दर्शक ने तालियों और प्रशंसा के उत्साह में उछल पड़ी।

रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी ने असाधारण कौशल और संकल्प प्रदर्शित किए। वे तीव्र युद्धों में संलग्न हुए, अपने तकनीकी कौशल और सहनशीलता का प्रदर्शन करते हुए, शीर्ष स्थान से थोड़ा सा पीछे रह गए लेकिन दर्शकों पर एक लंबे समय तक छाप छोड़ गए।

जो खिलाड़ी कांस्य पदक जीते, वे महान संयम और सहनशीलता का प्रदर्शन करते रहे। उन्होंने AA कठिन चुनौतियों का सामना किया और कठिन युद्धों के माध्यम से अपना रास्ता बनाया, अंतिम बेल तक हार मानने से कभी पिछलग्गियां नहीं झेली। उनके प्रदर्शन ने CGMMAA टीम की गहराई और प्रतिभा को दिखाया।

CGMMA के खिलाडियो ने अपने नाम को इतिहास में उत्कीर्ण किया है, उत्कृष्टता की एक दीर्घकालिक विरासत छोड़कर और साबित किया है कि कठिन मेहनत, समर्पण और एक लड़ाकू आत्मा असाधारण उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

स्वर्ण पदक विजेता और रजत पदक के विजेता खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए पात्र हैं।

MMA इंडिया फेडरेशन ने अनुशासन के उच्च स्तर को प्रोत्साहित किया है, युक्तिसंगत निर्णयों को, खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षित रहने को और खेल के संपूर्ण आयोजन को काफी अच्छा स्तर प्रदान किया है।

और पढ़ें ...

घर में लगाएं ये एक पौधा, चुंबक की तरह खींच लाएगा धन...जानिए रखने की सही दिशा

घर का वास्तु (vastu )ठीक न हो तो इसका नकारात्मक असर परिवार और मानव जीवन पर पड़ता है. ऐसे में जरूरी है कि वास्तु शास्त्र के सभी नियमों का पालन किया जाए. वास्तु में कुछ पौधों को बेहद सौभाग्यशाली माना गया है. इन पौधों को अगर घर या आसपास सही दिशा में लगाया जाए तो भाग्य का साथ मिलने लगता है

सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने और नकारात्मक (negative )प्रभाव को दूर करने के लिए स्पाइडर प्लांट को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है. स्पाइडर प्लांट को घर के उत्तर, पूर्व, उत्तर-पूर्व, उत्तर पश्चिम दिशा में लगाया या रखना शुभ माना जाता है. वहीं, अगर आप इसे ऑफिस में लगाना चाहते हैं तो इस पौधे के गमले को अपनी मेज पर रखें।

घर में स्पाइडर प्लांट(spider )लगाने से परिवार में तनाव कम होता है

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में स्पाइडर प्लांट लगाने से परिवार में तनाव कम होता है. ये पौधा इंसान के तनाव और डिप्रेशन को दूर करने में भी मदद करता है. देखा जाए तो ये पौधा जहां आर्थिक तरक्की के नये रास्ते बनाता है

स्पाइडर प्लांट लगाना अशुभ माना जात

स्पाइडर प्लांट को गलती से भी सूखने न दें. इसके सूखने ही घर से तुरंत हटा दें और इसके स्थान पर नई पौधा लगाएं. घर की दक्षिण दिशा और पश्चिम दिशा में स्पाइडर प्लांट लगाना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से फायदे की जगह नुकसान होने लगता है। 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 24 May 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन...पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 May 2023: आज 24 मई 2023, बुधवार का दिन है। आज का दिन कुछ राशियों के अनुकूल साबित होता नहीं दिख रहा है। उन्हें कुछ क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आज के दिन कुछ क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का समापन 25 मई, बुधवार को प्रातः तीन बजे होगा और इसी समय से ज्येष्ठ मास की षष्ठी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। अपने के किसी व्यवहार से मन खिन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है। संभलकर रहें और वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा, उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आज आप व्यापार-व्यवसाय में कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप मानसिक तनाव परिवारिक कलह की वजह से परेशान नजर आएंगे। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया डिसीजन अभी सोच-विचार कर लेने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच-विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नए कार्य के शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद-विवाद से आप दूर रहें। परिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन किसी विशेष व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित समस्या हो सकती है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: जान‍िए 24 मई 2023, दिन- बुधवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त

पंचांग- 24 मई 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - ज्येष्ठ अमांत - ज्येष्ठ तिथि पञ्चमी - 03:00 ए एम, मई 25 तक नक्षत्र पुनर्वसु - 03:06 पी एम तक योग गण्ड - 05:20 पी एम तक अशुभ काल राहुकाल- 12:18 पी एम से 02:01 पी एम यम गण्ड -07:09 ए एम से 08:52 ए एम गुलिक - 10:35 ए एम से 12:18 पी एम दुर्मुहूर्त - 11:50 ए एम से 12:45 पी एम वर्ज्यम् - 12:02 ए एम, मई 25 से 01:49 ए एम, मई 25 शुभ काल अभिजीत मुहूर्त -कोई नहीं अमृत काल - 12:28 पी एम से 02:13 पी एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:04 ए एम से 04:45 ए एम रवि योग 03:06 पी एम से 05:25 ए एम, मई 25
और पढ़ें ...

अब वोटर लिस्ट में खुद ही जुड़ेगा और हटेगा नाम, जानें क्या है सरकार का प्लान

चुनाव दौरान वोटर लिस्ट में कई गड़बड़ियां सामने आती हैं। अलग-अलग चुनावों के दौरान कई लोगों का नाम वोटर लिस्ट से गायब मिलता है। इसके अलावा कई बार मृत लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट में मिलते हैं।

इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए मोदी सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। केंद्र सरकार जन्म और मृत्यु से जुड़े आंकड़ों को वोटर्स लिस्ट से जोड़ने के लिए संसद में एक विधेयक लाने की योजना बना रही है। ऐसा करने से वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों को दूर किया जा सकेगा।

गृहमंत्री अमित शाह ने महापंजीयक और जनगणना आयुक्त के कार्यालय ‘जनगणना भवन’ का उद्घाटन करते हुए कहा कि जनगणना के आंकड़ों पर आधारित योजना से यह सुनिश्चित होता है कि विकास गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचे।

अमित शाह ने यह भी कहा कि यदि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के आंकड़ों को विशेष तरीके से संरक्षित किया जाए तो विकास कार्यों की समुचित योजना बनाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जनगणना एक ऐसी प्रक्रिया है जो विकास के एजेंडे का आधार बन सकती है।

जानें सरकार का क्या है प्लान

केंद्र सरकार संसद में एक विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। इसमें मृत्यु और जन्म रजिस्टर को वोटर्स लिस्ट से जोड़ा जाएगा। जब कोई व्यक्ति 18 साल का होगा, तो उसका नाम स्वत: मतदाता सूची में शामिल हो जाएगा। वहीं किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर इसकी जानकारी निर्वाचन आयोग के पास जाएगी।

इसके बाद उस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हट जाएगा। इतना ही नहीं जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम (आरबीडी), 1969 में संशोधन विधेयक से ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जारी करने, लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने से संबंधित मामलों आदि में भी सुविधा होगी।

और पढ़ें ...

Ajab-Gajab : एक महीने के अंदर दो बार प्रेग्नेंट हो गई ये महिला, जान कर सब हुए हैरान

क्या आपने कभी सुना है कि एक महिला गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान फिर से गर्भवती हो गई हो? इंग्लैंड के एक शहर से ऐसी ही घटना सामने आई है जहां एक महिला ने चार हफ्तों के अंतर वाले जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. दरअसल यह महिला गर्भवती होने के कुछ ही हफ्तों बाद दोबारा गर्भवती हो गई. इसने चार हफ्तों के अंतराल पर दो बार गर्भधारण किया और अब जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है.

‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, एक असामान्य और दुर्लभ मामले में एक महिला ने जुड़वां बहनों को जन्म दिया जिनके बीच चार हफ्तों का अंतर है.

गर्भ में पल रहे थे अलग-अलग आकार के जुड़वां बच्चे

स्कैनिंग से पता चला कि दोनों बच्चे डार्सी और होली गर्भ में अलग-अलग आकार के थे.

इंग्लैंड के लेमिनस्टर की रहने वाली तीस वर्षीय सोफी स्मॉल को सुपरफीटेशन नामक एक घटना के बारे में बताया गया जिसमें एक गर्भावस्था के बाद दोबारा नई गर्भावस्था हो जाती है.

सोफी ने कहा, “मुझे पता चल गया था कि मैं गर्भवती हूं क्योंकि मुझे सिर दर्द हो रहा था लेकिन मुझे यकीन नहीं था कि मैं गर्भवती हूं इसलिए हमने कोशिश जारी रखी.”

क्या होता है सुपरफीटेशन

मेडिकल लिटरेचर में सुपरफीटेशन की घटना के कुछ मामलों का जिक्र किया गया है, लेकिन ये मामले ज्यादातर उन महिलाओं से जुड़े हैं जो विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) जैसे फर्टिलिटी ट्रीटमेंट लेती हैं.

गर्भावस्था के दौरान ही जब कोई महिला दूसरी बार प्रेग्नेंट होती है तो इस अवस्था को सुपरफिटेशन कहते हैं. आपकी पहली प्रेग्नेंसी शुरू होने के कुछ दिन बाद या फिर करीब 1 माह के बाद जब आपका एग्स स्पर्म के संपर्क में जाता है तो वह फर्टिलाइज हो जाता है. इसकी वजह से दूसरी नई प्रेग्नेंसी की शुरुआत हो जाती है. अक्सर जुड़वां बच्चे सुपरफिटेशन से पैदा हुए होते हैं. ये अक्सर एक साथ या फिर एक ही दिन में पैदा होते हैं. सुपरफिटेशन में गर्भवती महिला का एग फर्टिलाइज होकर दोबारा गर्भ में अलग से प्रत्यारोपित हो जाता है.

इन वजहों से हो सकती है ये घटना
ऐसे मामलों को कुछ हद तक असाधारण या दुर्लभ माना जाता है, क्योंकि इसके लिए तीन असंभावित घटनाओं का एक साथ होनी जरूरी है. पहली- ओवरी (Ovary) को दूसरा अंडा या ओवम (Ovum) छोड़ना होगा, जो आमतौर पर नहीं होता. दूसरी उस अंडे को शुक्राणु कोशिका (Sperm Cell) निषेचित करे. यह भी असंभव है क्योंकि प्रारंभिक गर्भावस्था में, सर्विकल कैनाल में म्यूकस बनता है जिससे एक प्लग बनता है जो स्पर्म का मार्ग रोकता है. और तीसरी- निषेचित अंडे को गर्भाशय (Uterus) में इंप्लांट करना, जबकि एक भ्रूण पहले से ही इंप्लांट हो.

अगर ये सभी असंभव घटनाएं होती हैं, तो एक ही समय में दो गर्भधारण हो सकते हैं. लेकिन इन गर्भ में इन भ्रूणों की गर्भकालीन आयु (Gestational age) अलग-अलग होगी. इसका मतलब यह हुआ कि दोनों बच्चों का विकास अलग-अलग चरणों में होगा. ये जुड़वां बच्चे, सामान्य जुड़वां बच्चों से एकदम अलग होते हैं जो दो निषेचित अंडों से विकसित होते हैं और इनका विकास एक समान होता है.

पहले से एक बच्चे की मां हैं सोफी

सोफी का का पहले से एक बच्चा ऑस्कर है.

वो कहती हैं, ”जब मैं डार्सी को जन्म दे रही थी तब मुझे काफी दिक्कतें हुईं. मुझे सात सप्ताह में आठ बार अस्पताल में भर्ती कराया गया और 120 घंटे तक ड्रिप लगी रही.”

सोफी ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके गर्भ में दो बच्चे हैं जो अलग-अलग आकार के हैं.

दोनों बच्चियों की उम्र में इतना अंतर

उन्होंने आगे कहा, ” डॉक्टरों के लिए भी यह समझना मुश्किल था कि मैं इतनी बीमार क्यों हूं. मेरा सातवें सप्ताह में स्कैन हुआ था और उन्होंने कहा कि यह थोड़ा अलग है. मुझे जुड़वां बच्चे होने वाले थे लेकिन एक दूसरे से बड़ा था. कुछ सही नहीं था.”

उन्होंने कहा, ”उन्होंने देखा कि दोनों बच्चों के अलग-अलग प्लेसेंटा थे ताकि वे जब चाहें फीड कर सकें. लेकिन वे यह पता नहीं लगा सके कि एक जुड़वां दूसरे से बड़ा क्यों था.”

उनकी बच्चियों के जन्म के समय उनकी ग्रोथ में 35 प्रतिशत का अंतर था और वो चार हफ्तों के अंतराल में गर्भ में विकसित हुई थीं.

सोफी ने यह भी कहा कि लोग जब उनकी असामान्य गर्भावस्था के बारे में सुनते हैं तो उन्हें यह अजीब लगता है.

और पढ़ें ...

अब इस उम्र के लोग नहीं कर पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, जानिए इसकी वजह …

अमरनाथ यात्रा हिन्दू धर्म का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है. यह भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश की राजधानी श्रीनगर के उत्तर-पूर्व में 135 किमी दूर समुद्रतल से 13,600 फुट की ऊंचाई पर स्थित है. इस गुफा की लंबाई (भीतर की ओर गहराई) 19 मीटर और चौड़ाई 16 मीटर है. गुफा 11 मीटर ऊंची है. वहीं, अब अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है

इस नए अपडेट के मुताबिक, 13 साल से कम या 75 साल से अधिक उम्र के किसी भी व्यक्ति को अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) करने के लिए मंजूरी नहीं दी जाएगी. अमरनाथ की सालाना तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू हो गया था. बड़ी संख्या में लोग परमिट हासिल करने के लिए देश भर की नामित बैंक शाखाओं में पहुंचने लगे हैं.

दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62 दिनों तक चलने वाली तीर्थ यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाली है. नए नियमों के मुताबिक 6 सप्ताह से अधिक की गर्भावस्था वाली किसी भी महिला को यात्रा का भी रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा.

बाबा अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) दो रास्तों से की जा सकती है. पहला- दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पहलगाम के जरिए पारंपरिक 48 किलोमीटर का मार्ग और दूसरा मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर छोटा लेकिन खड़ी चढ़ाई वाला बालटाल मार्ग. अधिकारियों ने कहा कि यात्रा दोनों रास्तों से एक साथ शुरू होगी.

पिछले साल की मैन्युअल प्रक्रिया की बजाय इस बार यात्रियों के लिए आधार प्रमाणीकरण आधारित फॉर्म जनरेशन सिस्टम बनाया गया है. पिछले साल तक यात्रियों को फॉर्म मैन्युअल रूप से दिए जाते थे. अब फॉर्म सिस्टम जनरेट किए जाएंगे. सभी इच्छुक यात्रियों के लिए पूरे भारत में नामित डॉक्टरों से स्वास्थ्य प्रमाणपत्र हासिल करना जरूरी है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) आगामी अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के बारे में एक तैयारी बैठक भी कर चुकी है. इलाके में पर्याप्त पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो चुकी है. इस बैठक में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और इस वर्ष यात्रा के लिए संभावित खतरों के मद्देनजर सीआरपीएफ, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के बीच एक विस्तृत चर्चा की गई.

वहीं जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए 2,500 से ज्यादा सचल शौचालय तैयार किए जाने की योजना है. अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर शौचालय 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा तक जाने वाले दो प्रमुख रास्तों पर बनाए जाएंगे. लखनपुर से लेकर गुफा तक शौचालयों के प्रबंधन के लिए 1,500 लोगों को लगाया जाएगा.

और पढ़ें ...

NOKIA का ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ कीमत बस इतनी

नोकिया (Nokia) के नए फोन का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. कंपनी ने इंडियन यूजर्स के लिए अपने नए हैंडसेट- Nokia C32 को लॉन्च कर दिया है. यह एंट्री लेवल स्मार्टफोन दो वेरिएंट 4जीबी+64जीबी और 4जीबी+128जीबी में आता है. इसके 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है. वहीं, इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए आपको 9,499 रुपये खर्च करने होंगे. इस फोन को आप नोकिया इंडिया के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. नोकिया के इस लेटेस्ट फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी के अलावा कई जबर्दस्त फीचर मिलेंगे.

Nokia C32 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Nokia C32 की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 8999 रुपये है. इसके 4GB + 128GB वेरिएंट को 9499 रुपये में लॉन्‍च किया गया है. नोकिया इंडिया के ऑनलाइन स्‍टोर पर यह फोन खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है. कस्‍टमर नो-कॉस्‍ट ईएमआई का लाभ भी ले सकते हैं, जो 1584 रुपये प्रति माह से शुरू होती है. इसे ‘बीच पिंक’, ‘चारकोल’ और ‘मिंट’ कलर्स में लाया गया है.

Nokia C32 स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया सी32 स्मार्टफोन में 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो एचडी+ (720×1600 पिक्सल) रेजॉलूशन ऑफर करती है. डिवाइस का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. फोन में डिस्प्ले पर वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है जिसमें सेल्फी कैमरा मिलता है. हैंडसेट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 4 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है. नोकिया के इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. डिवाइस 3 जीबी वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ आती है.

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन लेंस कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस कैमरा होगा. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा. पावर बैकअप के लिए 10W की चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और साथ में IP52 रेटिंग दी गई है.

ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है. कंपनी इस फोन को दो साल तक क्वॉटर्ली सिक्योरिटी अपडेट देती रहेगी. फेस अनलॉक फीचर वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi 802.11 b/g/n/ac, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं.

और पढ़ें ...

Aadhar card : इस दिन तक घर बैठे कर सकते है आधार कार्ड अपडेट...जाने कैसे

फ्री में घर बैठे अपडेट करें अपना Aadhaar Card, केवल 14 जून तक मौका; यह है तरीकाUIDAI की ओर से आधार कार्ड धारकों को फ्री में आधार कार्ड पर लिखी उनकी जानकारी अपडेट करने का मौका दिया जा रहा है। 14 जून तक नागरिक बिना किसी फीस का भुगतान किए आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिसकी जरूरत हर किसी को आए दिन पड़ती है। नया सिम कार्ड लेना हो या बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो, KYC जैसी जरूरतों के लिए आधार कार्ड सबसे जरूरी है और इसका अपडेट रहना भी उतना ही जरूरी हो जाता है। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से भारतीय नागरिकों को 14 जून, 2023 तक फ्री में ऑनलाइन आधार अपडेट करने का विकल्प दिया जा रहा है, जिसका फायदा आपको जरूर उठाना चाहिए।

आधार कार्ड पर मौजूद जानकारी अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने वालों को 50 रुपये फीस का भुगतान करना पड़ता है लेकिन UIDAI की ओर से खास मौका दिया जा रहा है। UIDAI ने घोषणा की है कि आधार कार्ड धारक इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड घर बैठे फ्री में अपडेट कर सकते हैं। 14 जून तक आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट करने के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। हालांकि, नजदीकी आधार कार्ड सेंटर जाने वालों को अब भी भुगतान करना होगा।

UIDAI की ओर से 14 जून तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने का विकल्प केवल myAadhaar पोर्टल के जरिए दिया जा रहा है और फिजिकल आधार सेंटर्स पर अब भी 50 रुपये की फीस देय होगी। ऐसे में बेहतर है कि आप वेबसाइट पर जाकर आधार कार्ड अपडेट कर लें। UIDAI ने साफ किया है कि पहचान और आवास प्रमाण पत्र के साथ धारकों को अपनी जानकारी अपडेट कर लेनी चाहिए। खासकर ऐसी स्थिति में जब आधार कार्ड 10 साल से पहले जारी किया गया था और उसके बाद अपडेट नहीं हुआ, इसकी जानकारी अपडेट करने जरूरी है।

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए ऐसा करें
फ्री में आधार कार्ड पर अपना एड्रेस या फिर दूसरी जानकारी अपडेट करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
1. सबसे पहले अपने आधार नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉगिन करें।
2. अब ‘proceed to update address’ विकल्प पर पर टैप करते हुए आप एड्रेस बदल पाएंगे।
3. आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा, जिसे एंटर करना होगा।
4. ‘Document Update’ सेक्शन में जाने के बाद मौजूदा आधार कार्ड डीटेल्स दिखाई जाएंगी, जिन्हें वेरिफाई करना होगा।
5. आधार कार्ड पर मौजूद जो जानकारी सही है, उसे वेरिफाई करते हुए अगले हाइपरलिंक पर क्लिक करते जाएं।
6. आधार कार्ड की जानकारी बदलने के लिए अगली स्क्रीन पर आपको ड्रॉपडाउन लिस्ट से प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस डॉक्यूमेंट्स चुनना होगा।
7. एड्रेस प्रूफ की स्कैन्ड कॉपी अपलोड करने के बाद ही आप एड्रेस बदल सकेंगे और आखिर में Submit पर क्लिक करना होगा। यही बात बाकी डीटेल्स पर भी लागू होगी।
8. रिक्वेस्ट स्वीकार होने की स्थिति में 14 अंकों का एक अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) आपको दिया जाएगा, जिसके जरिए अपडेट की स्थिति देखी जा सकेगी।

9. आधार कार्ड अपडेट होने के बाद आप लेटेस्ट अपडेटेड कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

और पढ़ें ...

BIG NEWS : कोर्ट का बड़ा फैसला, सेक्स वर्क कोई अपराध नहीं, लेकिन…

मुंबई। BIG NEWS : सेक्स वर्कर से जुड़े एक मामले में मुंबई सत्र न्यायालय ने एक अहम टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि सेक्स वर्क कोई अपराध नहीं है लेकिन अगर इसे पब्लिक प्लेस (सार्वजानिक जगह) पर किया जाये, जिससे अन्य लोगों को तकलीफ हो या उन्हें गलत लगे तो यह एक अपराध की श्रेणी में आएगा। इस टिप्पणी के साथ अदालत ने एक 34 साल की महिला (सेक्स वर्कर) को नजरबंदी से रिहा करने का आदेश दिया है

दरअसल इसी साल फरवरी के महीने में मुंबई के मुलुंड इलाके में एक पुलिस रेड के दौरान एक महिला को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला को तब स्थानीय मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने महिला को एक साल के लिए मुंबई स्थित देवनार के सुधारगृह भेजने का आदेश दिया गया था। अदालत ने कहा था कि महिला को एक साल तक सुधारगृह में रखा जाए। ताकि उसकी उचित देखभाल की जा सके। मजिस्ट्रेट कोर्ट के इसी आदेश के खिलाफ महिला ने मुंबई सत्र न्यायालय में गुहार लगाई थी।

सत्र न्यायालय ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए कहा कि आर्टिकल 19 के तहत एक नागरिक का अधिकार है कि वह देश के किसी भी कोने में स्वच्छंद रूप से घूम फिर सके और कहीं भी रह सके। इस मामले में अदालत ने कहा कि महिला वयस्क हैं और भारत की नागरिक हैं। ऐसे में यह उनका अधिकार है कि वह कहीं भी रह सके और कहीं भी आजा सकें। उन्हें ऐसा करने से रोकना आर्टिकल 19 द्वारा दिए गए अधिकारों का हनन होगा। अदालत ने यह भी कहा कि पुलिस की रिपोर्ट से यह नहीं लगता है कि महिला पब्लिक प्लेस पर वेश्यावृत्ति में लिप्त थी। यह महिला का अधिकार है कि वह कहीं भी रहें और कहीं भी आजा सकें।

सेक्स वर्कर्स के भी मौलिक अधिकार होते हैं

 
अदालत ने कहा कि महिला को उसके काम और पुराने जीवन के आधार पर बिना उसकी इच्छा के विपरीत नजरबंद रखना ठीक नहीं हैं। पीड़िता के दो बच्चे हैं जिन्हें उनकी मां की जरुरत है। जज ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट का भी हवाला दिया है। अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में स्पष्ट रूप से राज्य सरकारों को यह आदेश दिया कि वह एक सर्वे करें साथ ही इच्छा के विपरीत सुधारगृह में रखी गयी सेक्स वर्कर्स (जो वयस्क हों) रिहा करें। आजादी के साथ रहना उनका भी मौलिक अधिकार है, जिसका किसी भी तरह से हनन नहीं किया जा सकता है।
 

पीड़िता ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी सहित तीन पीड़ितों (जिसमें से एक मैं भी थी) को मझगांव कोर्ट में पेश किया किया गया। इसके बाद हमारी उम्र की जाँच के लिए ले जाया गया। इसी बीच हमारी कस्टडी बढ़ा दी गई। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी जिसमें सभी पीड़ित महिलाओं को बालिग बताया गया। हालांकि, दो महिलाओं को छोड़ दिया गया जबकि मुझे बीते एक साल के लिए देवनार के शेल्टर होम भेज दिया गया।

और पढ़ें ...

7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने दी बड़ी सौगात, इतने प्रतिशत बढ़कर आएगी सैलरी

7th Pay Commission : लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते में इजाफा करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अब हर महीने सैलरी में जुड़कर अतिरिक्त पैसे आएंगे। बता दें कि सरकार ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है।

बता दें कि केंद्र सरकार मार्च में अपने कर्मचारियों को चार फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ दे चुकी है। राज्य कर्मचारी भी डीए को लेकर लगातार सरकार पर दबाव बनाए हैं। अभी राज्य कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए मिल रहा है। जनवरी से जून माह तक का चार फीसदी डीए मिलना उन्हें बाकी है।

वित्त विभाग ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को चार फीसदी डीए देने के फाइल पिछले दिनों मुख्यमंत्रीको भेजी थी, जिसे सोमवार को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी। सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है। अब जल्द इसके विधिवत आदेश होंगे। सोमवार दोपहर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सचिव बगौली से इस बाबत मिला।

राज्य में लगभग तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका लाभ होगा। इससे कर्मचारियों के वेतन में 1000 रुपये से लेकर लगभग छह हजार रुपये तक की प्रतिमाह बढ़ोतरी होगी। माना जा रहा है कि सरकार जनवरी से लेकर अप्रैल माह तक के डीए का एरियर कर्मचारियों के खातों में और मई से इसका नकदीकरण के रूप में भुगतान कर सकती है।

और पढ़ें ...

मनीष सिसोदिया की गर्दन पकड़ कर ले गई पुलिस, आप पार्टी बोली- ऐसा दुर्व्यवहार करने की …

दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फिर से एक बड़ा झटका मिला है। दिल्ली की कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक के लिए बढ़ा दी है। इस बीच मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश करने के दौरान एक विवाद शुरू हो गया है। दरअसल जब पुलिस सिसोदिया को ले जा रही थी, उसी दौरान कुछ मीडियाकर्मियों ने मनीष सिसोदिया से सवाल पूछने की कोशिश की और मनीष सिसोदिया ने इसका जवाब देन मगर इस दौरान एक पुलिसवाला मनीष सिसोदिया को पकड़कर जल्दी से ले जा रहा है। इसी वीडियो को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर शेयर किया और दिल्ली पुलिस और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। आतिशी सिंह ने वीडियो शेयर कर ट्वीट करते हुए लिखा, “राउज एवेन्यू कोर्ट में इस पुलिसकर्मी द्वारा मनीष जी के साथ चौंकाने वाला दुर्व्यवहार। दिल्ली पुलिस को उन्हें तुरंत सस्पेंड करना चाहिए।” इसी ट्वीट को कोट करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?”
और पढ़ें ...

‘आरआरआर’के दिग्गज एक्टर रे स्टीवेन्सन का हुआ निधन, 58 की उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टार की धमाकेदार फिल्म RRR में विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता रे स्टीवेन्सन (Ray Stevenson) का 58 साल की उम्र में निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौत के कारणों का अभी साफतौर पर पता नहीं चल पाया है। स्टीवेन्सन के प्रतिनिधि के प्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने रविवार को आखिरी सांस ली। स्टीवेन्सन ने कई बेहतरीन फिल्मों (Films) में अपनी भूमिका निभाई है।स्टीवेन्सन का जन्म 1964 में उत्तरी आयरलैंड (Ireland) के लिस्बर्न में हुआ था। वह महज आठ साल की उम्र में ही लंदन चले आए थे। उन्होंने ब्रिस्टल ओल्ड विक थिएटर स्कूल (Bristol Old Vic Theatre School) में दाखिला ले लिया था। साथ ही, ब्रिटिश टेलीविजन में काम करने के कुछ सालों बाद उन्होंने पॉल ग्रीनग्रास की 1998 की फिल्म “द थ्योरी ऑफ फ्लाइट” में अपनी फिल्म की शुरुआत की। इसमें स्टीवेन्सन ने जिगोलो का किरदार निभाया था। साल 2004 में, वह एंटोनी फूक्वा के “किंग आर्थर” में गोल मेज के शूरवीर के रूप में दिखाई दिए और कई वर्षों बाद पूर्व-डिज्नी मार्वल अनुकूलन “पुनिशर वॉर ज़ोन” में मुख्य भूमिका निभाई। उनकी फिल्म ‘पनिशर’ सबसे अच्छी फिल्मों में से एक थी, इसने दर्शकों की दिल जीत लिया था। स्टीवेन्सन को पहली तीन ‘थोर’ (Thor) फिल्मों में मार्वल का एक और स्वाद मिला, जिसमें उन्होंने वोल्स्टैग की भूमिका निभाई थी। उन्होंने “स्टार वार्स रिबेल्स” और “द क्लोन वॉर्स” में गार सेक्सन के रूप में आवाज देने का काम भी किया है, और आगामी स्टार वार्स लाइव-एक्शन सीरीज़ “अहसोका” में उनकी अहम भूमिका है, जिसमें वह एक बुरे आदमी, बायलान स्कोल की भूमिका निभाते हैं। इसके आठ एपिसोड सीजन में आने की उम्मीद है। RRR में निभाई विलेन की भूमिका एस एस राजामौली की RRR मूवी में स्टीवेनसन (Ray Stevenson) ने लीड विलेन का किरदार निभाया था। इसमें उनका किरदार एक अंग्रेज अधिकारी का था जो न सिर्फ बेहद निर्दयी है बल्कि अपने लालच को पूरा करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार था। इसमें उन्होंने अपने रोल को बेहद अच्छे तरीके से निभाया था। इतना ही नहीं, स्टीवेन्सन ने हाल ही में कुछ नए प्रोजेक्ट पर भी हस्ताक्षर किए थे, लेकिन वह पूरे नहीं हो पाएंगे।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 23 May 2023: आज मंगलवार, पंचांग में जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang Today, 23 May 2023: आज यानी 23 मई 2023 का पंचांग आपके लिए शुभ तिथि लेकर आया है. सप्ताह में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है. ऐसे में आज का दिन यानी मंगलवार भगवान हनुमान जी को समर्पित है. 

आज का पंचांग
विक्रम संवत 2080
आज दिनांक- 23 मई 2023
आज का वार- मंगलवार
आज का स्थान- नई दिल्ली
आज की तिथि- चतुर्थी
आज का नक्षत्र- आर्द्रा
आज का करण- वणिज
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का योग- शूल
आज की रितु- ग्रीष्म
चंद्रमा- मिथुन राशि

आज सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
आज सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर।
आज सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 9 मिनट पर

आज चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
आज चंद्रोदय: सुबह 12 बजकर 09 मिनट
आज चंद्रास्त: दोपहर 01 बजकर 37 मिनट तक

आज का शुभ काल 
आज अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक
आज अमृत काल - अगली सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक
आज गोधूलि बेलाः  शाम 7 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक
आज विजय मुहूर्त -दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक 

आज राहु काल का समय
आज राहु काल : दोपहर: 3 बजकर 43 मिनट से शाम: 5 बजकर 26 मिनट तक

आज का अशुभ काल
आज दुर्मुहूर्त: सुबह 8 बजकर 11 मिनट से 9 बजकर 6 मिनट तक
आज कुलिक मुहूर्त: सुबह 8 बजकर 21 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक 
आज यमगंड मुहूर्तः सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक
आज गुलिक काल मुहूर्तः दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक

और पढ़ें ...

Horoscope 23 May 2023 : इन राशि वालों को नौकरी में अफसरों का मिलेगा सहयोग...जानें क्या कहते है आपके सितारे

आज का राशिफल

मेष-कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार का साथ मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। मन अशान्त रहेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृष-कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार से दूर जाना हो सकता है।आय के साधन बनेंगे।

मिथुन-शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

कर्क- क्रोध के अतिरेक से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख का विस्तार होगा। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह-सहन कष्टमय हो सकता है। बहन-भाइयों का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी अभी बनी रह सकती हैं। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा, परन्तु सचेत रहें। कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे।

कन्या-धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।

तुला-पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में संयत रहें। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक-पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक स्थान पर यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं। मित्रों का साथ मिलेगा।

धनु-मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी।

मकर- माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक सुकून रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कुंभ-मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा पर जाना हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। व्यर्थ के विवादों से मन परेशान हो सकता है।

मीन-रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी।

और पढ़ें ...

Gold Silver Price Today : आज फिर बढ़ें सोने-चांदी के दाम, जानिए अपने शहर में क्या है लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के बढ़ते दामों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। इस कारोबारी हफ्ते की पहले दिन आज सोमवार को सोने और चांदी के दाम में तेजी दर्ज की गई है। आज सोना 485 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से महंगी हुई तो चांदी की कीमत में 311 रुपये प्रति किलो की दर से तेजी देखी जा रही है।

Gold Silver Price Today : IBJA पर सोना और चांदी का हाल

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज सोमवार को सोना 485 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 60760 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को भी सोना 199 रुपये सस्ता होकर 60275 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं आज चांदी 311 रुपये की दर से महंगा होकर 72095 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 288 रुपये महंगा होकर 71784 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोना और चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोना 136 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 60,243 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 535 रुपये सस्ता कर 72,786 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56440, 24ct Gold : Rs. 61560, Silver Price : Rs. 75000
 
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56290, 24ct Gold : Rs. 61410, Silver Price : Rs. 75000
 
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56290, 24ct Gold : Rs. 61410, Silver Price : Rs. 75000
 
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56750, 24ct Gold : Rs. 61950, Silver Price : Rs. 78600
 
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56290, 24ct Gold : Rs. 61410, Silver Price : Rs. 78600
 
बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 56340, 24ct Gold : Rs. 61460, Silver Price : Rs. 78600
और पढ़ें ...

आर्यन खान ड्रग्स केस : समीर वानखेड़े की बढ़ी मुश्किलें, NCB ने किया ये बड़ा खुलासा

Sameer Wankhede : आर्यन खान क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी की विजिलेंस टीम की ओर से दाखिल जवाब में कई बातें सामने आई हैं. NCB की ओर से दाखिल जवाब में कहा गया है कि आर्यन खान और अरबाज खान का नाम बहुत बाद में जोड़ा गया, जबकि कई लोगों के नाम ड्रॉप किए गए जिनके नाम का इनपुट था.

NCB की ओर से दाखिल जवाब में कहा गया है कि जो दस्तावेज मिले थे उन्हें देखने के बाद ऐसा समझ में आता है कि मोबाइल फोन जब्त नहीं किए गए और नाही उनका पंचनामा किया गया. वहीं, छापेमारी में पकड़े गए लोगों की कीमती चीजें जब्त करने के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं बनाया गया था. एनसीबी ने जवाब में कहा कि इस आरोप पर कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए. जिन्होंने इसकी पुष्टि की.

 

आर्यन खान की कस्टडी में दी थी ढील

एनसीबी की विजिलेंस टीम की जांच में यह भी पाया गया कि आर्यन खान की कस्टडी में ढिलाई बरती गई थी, ताकि इसका फायदा केपी गोसावी को हो. एनसीबी मुंबई जोन के पूर्व चीफ समीर वानखेड़े पर सर्विस के दौरान गलत प्रक्रिया अपनाने की भी जांच की गई. इसमें पाया गया कि उन्होंने परिवार के साथ विदेश यात्रा की, लेकिन खर्चे की बात पूरी नहीं बताई.

इसके साथ ही समीर वानखेड़े ने 22 लाख 5 हजार रुपये कीमत की रोलेक्स की घड़ी 17 लाख 40 हजार में क्रेडिट पर खरीदी, जिसका ब्यौरा ठीक तरह से नहीं दिया गया. वहीं, विजिलेंस टीम के नोटिस में ये भी आया है कि घड़ी का खरीदार और बेचने वाला वही शख्स निकला जिसने वानखेड़े और उनके परिवार को मालदीव जाने के लिए पैसे दिए थे.

 

जांच के दौरान संपत्ति को लेकर हुए बड़े खुलासे

जांच के दौरान समीर वानखेड़े ने बताया कि उन्होंने 82,87,399 रुपए गोरेगांव के फ्लैट के लिए खर्च किए. उस फ्लैट की कीमत 2.45 करोड़ रुपए है. इस संदर्भ में उनके बयान और दस्तावेज के आधार पर इस फ्लैट की कीमत अलग दिख रही है, जिसकी जांच करना जरूरी है.

कोर्ट में दायर जवाब के अनुसार, वानखेड़े की दो साल की ITR (1-04-2018 से 31-03-2020) के मुताबिक़ उनकी इनकम 31,55,883 थी और उनकी पत्नी की इनकम 14,05,577 थी. जो कुल मिलाकर 45,61,460 रुपए थी. वहीं, मालदीव के दो ट्रिप में हुए अनरिपोर्टेड ट्रांज़ेक्शन 7,25,000 रुपए थे और रोलेक्स घड़ी की क़ीमत 22,05,000 रुपए थी, जोकि कुल 29,30,000 रुपए होती है.

वानखेड़े ने बताया कि शादी से पहले उनकी पत्नी ने एक फ़्लैट के लिए 1.25 करोड़ रुपये का निवेश किया था. उनकी शादी 8 फरवरी 2017 को हुई थी उस समय का ITR (2016-17) अभी तक जमा नहीं किया गया है. जिसकी वजह से 1.25 करोड़ रुपये का सोर्स पता नहीं चल पाया है.

और पढ़ें ...

रमन राज में 17000 गायों की हत्या हुई - 1677 करोड़ रू. का किया घोटाला

*रमन राज में 17000 गायों की हत्या हुई,* *1677 करोड़ रू. का गौशाला के नाम पर घोटाला किया* *गौठान निरीक्षण करने वाले भाजपा के नेता गौशाला जाने की हिम्मत करें* राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार देश की अकेली सरकार है जो गौसेवा के लिये गांव के गोधन एवं अन्य पशुओं के लिये गोठान बना कर गोसेवा कर रही है तो भाजपा को इसमें भी पीड़ा हो रही। भाजपा गोठानों को बदनाम करने के लिये अभियान चला रही जबकि गोठानों और गोधन न्याय योजना की तारीफ पूरे देश में हो रही। भाजपा गोठानों में भ्रष्टाचार की बात कर अपनी खीझ निकाल रही है। भाजपा को गोठान और गौशाला के बीच का मूल फर्क ही नहीं मालूम। गोठान छत्तीसगढ़ की वर्षों की पुरातन परंपरा है, हमारी सरकार ने गांवों के उसी गोठान को संवारने का काम किया है। रमन राज में गौशालाओं के नाम पर 1677.67 करोड़ रू. भाजपाईयों ने गौशाला के नाम पर डकारा। रमन राज में 15 साल में 17000 से अधिक गायों की मौतें भूख से, बिना चारा पानी के तड़प कर हुई। साथियों वह वीभत्स मंजर आज भी जब याद आता है तो सिहरनसी उठती है एक कमरे में 58 गायों को भरा गया था जब दरवाजा खोला गया तो दरवाजे के साथ मृत गायें गिर कर बाहर आई। भाजपा नेता की गौशाला में मछली पालन का तालाब बनाया गया था, जिसमें गायों के मांस का उपयोग गाय के चारे के रूप में होता था। गायों के चमड़े और हड्डी का व्यापार करने के लिये गायों को भूखा रख कर मारा जाता था। 15 साल में गौशाला के नाम से भाजपा नेताओं ने गौमाता का अनुदान को खाया, गौशाला के नाम से सरकारी जमीनों को आवंटित कर निजी उपयोग किया। आज गोधन के संरक्षण की बेहतर व्यवस्था हो रही तो इनको पीड़ा हो रही है। 15 साल तक गौशालाओं को प्रतिदिन आहार के नाम पर 115 गौशालाओं को प्रतिदिन 28 लाख 75 हजार रु. से अधिक राशि दिया जाता था। इसकी कुल राशि होती है एक साल में 1 अरब 4 करोड़ 93 लाख 75 हजार, 15 साल में 1560 करोड़ का गौशालाओं में चारा के नाम पर दिया गया। 20 हजार रु. पशुओं की दवाइयों के लिए हर माह दिया जाता था प्रत्येक गौशाला को एक साल में 2 लाख 40 हजार रुपया दिया गया। 115 गोशाला को एक साल दवाई के नाम से 2 करोड़ 76 लाख रु. 15 साल में 41.5 करोड़ रु. के करीब दिया गया। शेड निर्माण, बोरवेल, बिजली व्यवस्था के अलावा अन्य खर्चों के नाम से 76 करोड़ रू. बंदरबांट किया। गौशाला को लगभग 5 से 10 एकड़ सरकारी जमीन आवंटित किया गया। 15 साल में लगभग 1000 एकड़ से अधिक के जमीन, भाजपा नेताओं ने गौशाला के नाम से लिया और उसका निजी उपयोग किया। रमन सिंह के 15 सालों में गायों की सेवा के नाम पर भाजपा और आरएसएस के लोगों ने गायों को भूखा रख कर अपना पेट भरा, भाजपा राज में 17000 से अधिक गायों की मौतें हुई थी जिसके लिये हमने विपक्ष में रहते आंदोलन किया था। दुर्ग जिले धमधा के राजपुर की गौशाला में गायें चारे-पानी के अभाव में भूखे मर गयी। दुर्ग के दशंरगपुर गौशाला में सैकड़ों गाय मृत पायी गयी थी, हरीश वर्मा के रिश्तेदारों की दो अन्य गौशालाएं में भी जहां गायें मृत पायी गयी थी। कांकेर के कर्रामाड़ में इलाज, चारा, दाना के अभाव में से गायों की मौत हुयी थी। दुर्गकोंडल में गाय की मौत। रायगढ़ स्थित चक्रधर गौशाला में गायों की मौत। कर्रामाड़ में गायों की मौत। धमतरी जिला की गौशाला में गाय की मौत। गरियाबंद की गौशाला में, महासमुंद बागबाहरा गौशाला में गाय मरी। इन गौशालाओं में गायों की मौतों के मामलो में कांग्रेसजनों ने विपक्ष में रहते आंदोलन भी किया था। पंखाजुर की गौशाला में, गोंडमर्रा बेमेतरा की गौशाला में, ग्राम रानी साजा के गोरक्षा केंद्र में, बिलासपुर के पथरिया में, कोरबा की गौशाला में गायो की मौत हुई थी। पूरे प्रदेश में रमन राज में गाय मरती भाजपाई अपना पेट भरते रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने प्रदेश में 10894 गोठान स्वीकृत किया जिसमें 9591 गोठानो का निर्माण किया, इन गोठानो के माध्यम से पूरे प्रदेश में 3 लाख 50 हजार एकड़ जमीन चारागाह के लिए आरक्षित है। एक ओर जहां रमन राज में 1000 एकड़ सरकारी जमीन का बंदरबाट हुआ, कांग्रेस सरकार ने साढ़े तीन लाख जमीन आरक्षित किया। गोठान राज्य सरकार की अभिनव योजना है। जिसमें गांव के पशुओं बेहतर प्रबंधन ग्रामवासियों को गोठान समितियों के माध्यम से किया जाता है। गोठान समितियां गोठानों का सारा काम काज देखती है तथा गांव के ही महिलाओं की स्व सहायता समूह गोठानों में होने वाली तमाम उत्पादन कामों को करती है। सरकार की भूमिका गोठानों में अभिवावक की है। सरकार ने गांव की सरकारी भूमि को चिन्हांकित करके वहां पर पानी और शेड आदि की व्यवस्था करके उसके संचालन का जिम्मा गांव के लोगो को ही दिया है। मुद्दाविहीन भाजपा के लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिये गांव वालो की निष्ठा और कार्य क्षमता पर सवाल खड़ा कर रहे है। भाजपाईयों को यह पता होना चाहिए कि टीन के शेड में मवेशियों को भीषण गर्मी में बांध के नहीं रखा जाता। छत्तीसगढ़ में खरीफ के बाद अब रवी फसल की कटाई हो चुकी है, इस समय छत्तीसगढ़ में कहीं पर भी कोई फसल खेतों में नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह परंपरा रही है कि गर्मी के दिनों में मवेशी को खुला छोड़ दिया जाता है। गर्मी में गौ वंशी पशु पेड़ों की छाव, नरवा, नदियां, तालाब के आसपास पेड़ पौधों, सूखे घास, चारा चरती हैं। दुधारू पशु दूध दुहाने के लिए ही शाम को घर पर आती हैं। गोठानों के साथ ही निजी गोपालकों के मवेशी कोठा में दिन के समय बीमार, वृद्ध और छोटे बछड़े के अलावा कोई भी मवेशी इस समय नहीं मिलेगा। कांग्रेस मांग करती है कि रमन शासनकाल में गौशालाओं को जो फंड दिया गया जो जमीन दिया गया इसकी ऑडिट किया जाए और भाजपा नेताओं के द्वारा जो गौशाला के नाम से जमीन आवंटित कर निजी उपयोग किया जा रहा है उन सभी जमीनों को गोठानो में अटैच किया जाये। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रवक्ता आरपी सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, नितिन भंसाली, अजय साहू, सुरेंद्र वर्मा, मणी प्रकाश वैष्णव उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

Health Tips : क्या आप जानते है हार्ट अटैक से पहले बालों में भी होने लगते हैं बदलाव, जानें लक्षण

नई दिल्ली : हाल ही में हुए एक रिसर्च में खुलासा किया गया है कि किसी भी व्यक्ति के बाल से पता लगाया जा सकता है कि भविष्य में उसे हार्ट अटैक पड़ सकता है या नहीं। रिसर्चर ने हाल ही में पाया कि इंसान के बालों में स्ट्र्रेस हार्मोन मौजूद होते हैं। जिसकी जांच करने के बाद हार्ट अटैक (सीवीडी) के जोखिम का पता लगाया जा सकता है। डबलिन, आयरलैंड में इस साल के ‘यूरोपियन कांग्रेस ऑन ओबेसिटी’ (ईसीओ) में प्रेजेंट किए गए स्टडी से पता चला है कि ग्लूकोकॉर्टीकॉइड का लेवल- स्टेरॉयड हार्मोन किसी भी इंसान के बालों में मौजूद रहता है। जो एक टाइम के बाद बढ़ जाता है। जांच करने के बाद पता चला है कि इन हार्मोन्स का लेवल फ्यूचर में बढ़ने के कारण हार्ट अटैक का जोखिम भी बढ़ जाता है।

ऐसे बाल वालों को हार्ट अटैक का जोखिम काफी ज्यादा बढ़ जाता है
इस पूरे रिसर्च का एक निष्कर्ष तैयार करने के लिए आदमी और औरत की एक टीम बनाई गई। जिसमें 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को शामिल किया गया। इस लोगों के कुल 6,341 बालों के नमूनों लिए गए हैं। जिसमें कोर्टिसोल और कोर्टिसोन के लेवल की जांच कि गई। इसमें शामिल सभी प्रतिभागियों के बालों का परिक्षण किया गया। इस पूरी जांच प्रकिया में यह पता चला कि जिन लोगों के बालों में कोर्टिसोन की मात्रा काफी ज्यादा है और काफी दिनों तक यह बढ़ हुआ रहता है। जिसे कंट्रोल नहीं किया जा सकता है। उन लोगों को हार्ट अटैक का जोखिम दो गुना बढ़ जाता है।

57 साल की उम्र के बाद हार्ट अटैक का खतरा दोगुना बढ़ जाता है
जिन व्यक्तियों की उम्र 57 साल या उससे भी ज्यादा है। और उनके बालों में काफी ज्यादा मात्रा में कोर्टिसोन स्तर बढ़ा हुआ है। उनमें हार्ट अटैक का खतरा तीन गुना बढ़ जाता है। हालांकि सीवीडी के सबसे अधिक मामले 57 साल और उससे अधिक उम्र वाले लोगों को होता है। उम्मीद जताई जा रही है कि बालों की यह खास जांच इस पूरे परिक्षण के लिए काफी ज्यादा उपयोगी साबित होगी। इस जांच प्रक्रिया के आधार पर डॉक्टर एक हद तक यह पता तो लगा सकते हैं कि कौन से व्यक्ति दिल की बीमारी, हार्ट अटैक के जोखिम में हो सकते हैं। फिर शायद भविष्य में शरीर में तनाव हार्मोन के प्रभावों पर को कंट्रोल करने के लिए अलग से कुछ कदम उठाए जाएंगे।

हार्ट अटैक के लक्षण
-थकान
-नींद की दिक्कत
-खट्टी डकार
-चिंता
-दिल की धड़कन तेज होना
-हाथ में कमजोरी/भारी
-सोच या याददाश्त में बदलाव
-दृष्टि परिवर्तन
-भूख में कमी
-हाथ पैर में झुनझुनी

और पढ़ें ...

RBI का बड़ा बयान, 2000 का नोट बदलने की नहीं करे जल्दबाजी, बैंक बढ़ाएंगी सुविधा

आरबीआई की ओर से 2,000 रुपये के नोट बदलने को एक लेकर एक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 2000 के नोट एक्सचेंज करने की सुविधा सामान्य रहेगी। साथ ही आरबीआई द्वारा बैंकों को निर्देश दिए गए बैंक गर्मियों को ध्यान में रखते हुए वेटिंग एरिया और पीने के पानी का भी उचित प्रबंध किया जाए।

केंद्रीय बैंक की ओर से बैंकों को 2000 को नोट एक्सचेंज करने का प्रतिदिन का डाटा एकत्रित करने को भी कहा गया है।

आगे आरबीआई गवर्नर ने कहा कि नोटों को बदलने की जल्दबाजी न करें। केंद्रीय बैंक की ओर से इसे बदलने के लिए 4 महीने का समय दिया गया है। इसी समय सीमा में लोगों को नोट एक्सचेंज कराने होंगे। अगर बिना समय सीमा के इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया तो यह एक एंडलेस प्रोसेस बन जाएगा।

आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि 30 सितंबर तक 2000 के वापस लिए जा चुके ज्यादातर नोट बैंकों के पास आ जाएंगे। 2000 के नोट बाहर किए जाने का काफी कम प्रभाव होगा, क्योंकि ये कुल करेंसी सर्कुलेशन का 10.8 प्रतिशत है।

और पढ़ें ...

Nautapa 2023 : इस दिन से शुरू होगा नौतपा, पड़ेगी भीषण गर्मी

Nautapa 2023: अभी से गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, अभी तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। क्योंकि जल्द ही नौतपा शुरू होने वाला है। बता दें कि जब ज्येष्ठ मास में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो उस अवधि को नौतपा कहा जाता है।

बता दें नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है और सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है। सूर्यदेव इस नक्षत्र में 15 दिन के लिए प्रवेश करेंगे और शुरुआत के 9 दिन बहुत ही तेज गर्मी रहेगी। बता दें कि नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है और 8 जून तक रहेगा। ऐसे में मई और जून के महीने में लोगों को विशेष ध्यान रखना होगा।

ज्येष्ठ मास में नौतपा कब से कब तक

हर बार नौतपा मई या जून के महीने के बीच में पड़ता है। इस बार सूर्य देव 25 मई, गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। रोहिणी नक्षत्र में रहने की अवधि 15 दिन की है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, चंद्र रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं और शीतलता के कारक ग्रह हैं। ऐसे में रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से वातावरन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस दौरान पृथ्वी को पूर्ण रूप से शीतलता नहीं मिलती है और तपमान में सर्वाधिक बढ़ोतरी हो जाती है। नौतपा का वर्णन श्रीमद्भगवद्गीता में भी किया गया है।

जानिए नौतपा से जुड़ा वैज्ञानिक आधार

नौतपा को न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि वैज्ञानिक रूप से भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। विज्ञान में भी बताया गया है कि इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होती है। वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के कारण समुद्री लहरों की अपनी ओर आकर्षित करते हैं। जिससे तटीय क्षेत्रों में बारिश और तूफान की संभावना बढ़ जाती है।

और पढ़ें ...

नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम से कराए जाने को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बताया गलत...अब सीएम भूपेश बघेल ने दी यह प्रक्रिया

रायपुर। New Parliament Building : नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम से कराए जाने को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गलत बताया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति जी को ही करना चाहिए, प्रधानमंत्री को नहीं। जिसपर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, सीएम बघेल ने ट्वीट कर कहा कहा की –

बिल्कुल ठीक कहा है. भाजपा आदिवासियों का अपमान करती है. यह जग जाहिर है. विश्व आदिवासी दिवस के दिन इन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा के आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष को हटाया था. फिर भाजपा के सर्वोच्च आदिवासी नेता श्री नंद कुमार साय जी का अपमान किया. महामहिम आदिवासी वर्ग से आती हैं, प्रथम नागरिक हैं वह देश की, देश के लिए यह गौरव का पल होगा. क्या प्रधानमंत्री जी ऐसा करने देंगे?

बता दें, 28 मई को नवनिर्मित संसद का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों होना है. संसद भवन का निर्माण पूरा होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उनसे उद्घाटन का आग्रह किया था। लोकसभा सचिवालय ने गुरुवार (18 मई) को यह जानकारी दी।

 

और पढ़ें ...

Instagram Down: नहीं काम कर रहा इंस्टाग्राम! ठप हुई सर्विस? हजारों यूजर्स परेशान

फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम (instagram) आज सुबह दो घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहा। सुबह करीब 3:15 बजे इंस्टाग्राम के डाउन हुआ।डाउन डिटेक्टर वेबसाइट के मुताबिक( as per website), सुबह 4:16 बजे सबसे ज्यादा 1.88 लाख लोगों का ऐप डाउन रहा। इंस्टाग्राम ने सुबह 5:45 बजे ट्वीट करके जानकारी दी कि तकनीकी खराबी के चलते इंस्टाग्राम डाउन हुआ था। इस खराबी को दूर कर लिया गया है और इंस्टाग्राम अब चल रहा है।यह चार दिनों में इंस्टाग्राम के डाउन होने का दूसरा मामला है।

और पढ़ें ...