सियासत

Aaj Ka Rashifal: सिंह, धनु समेत इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 March 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार (monday) का दिन है. आज के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब आज का दिन कुछ राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है. जबकि कुछ के लिए मुश्किलों के पहाड़ जैसा, आइए जानते हैं. मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का (aaj ka rashifal) राशिफल...

मेषः पारिवारिक जीवन सुखमयय होगा. मन प्रसन्न रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में स्थान परविर्तन के योग हैं. सेहत का ख्याल रखें.

वृषः घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे. व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. गुस्से को काबू में रखें.

मिथुनः भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. माता-पिता की देखभाल करें. भविष्य को लेकर बनाई गई योजना सार्थक होगी. जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा.

कर्कः इस राशि के जातकों को आज बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. तली भुनी चीजों से परहेज करें. सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं.

सिंहः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों मं मन लगेगा. विवाद से दूर रहें. व्यसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा. नौकरी में स्थान परिवतर्न के योग हैं. धन लाभ संभव है.

कन्याः समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. प्यार के रिश्तों में मजबूती आएगी. परिवार के साथ शॉपिंग का प्लान बना सकते हैं.  कारोबारी वर्ग को मनचाहा लाभ होगा.

वृश्चिकः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धर्म-कर्म में मन लगेगा. सेहत का ख्याल रखें. तली-भुनी चीजों से परहेज करें.

धनुः आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. रोजगार के नए अवसर प्राप्त होगें. शैक्षणिक कार्य को लेकर की गई यात्रा सार्थक होगी. कारोबारी वर्ग रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें.

मकरः पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है. गुस्से को काबू में रखें. दुश्मन सक्रिय रहेंगे. आज आपकी प्रतिष्ठा को कोई ठेस पहुंचाने की कोशिश कर कता है. नशे के सेवन से दूर रहें.

कुंभः प्यार के रिश्तों में मिठास आएगी. समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज आपको ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है. इस राशि के व्यापारी वर्ग को मनचाहा लाभ होगा.

मीनः किसी कार्य के संपन्न होने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. व्यवसाय को लेकर की गई यात्रा लाभप्रद होगी. वाणी में मधुरता रखें. जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.

और पढ़ें ...

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर अब नहीं देना होगा टैक्स

लखनऊ । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रानिक वाहन खरीदने वालों बड़ी राहत दी है। यूपी सरकार के निर्णय अनुसार अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स नहीं लगेगा और न ही कोई रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। उत्तर प्रदेश शासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना को संशोधित करते हुए यह निर्णय किया है। इसके अंतर्गत 3 साल तक का टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी। वहीं प्रदेश में ही निर्मित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर यह छूट 5 साल तक मान्य होगी। सरकार की ओर से सभी जनपदों के आरटीओ को भी तत्काल प्रभाव से निदेशरें का अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।

प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के अनुसार 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2025 तक उत्तर प्रदेश में बिक्री एवं रजिस्ट्रीयुक्त इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पर कर से शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं 14 अक्टूबर 2022 को अधिसूचित इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति की प्रभावी अवधि के चौथे एवं पांचवें वर्ष यानी 14 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2027 तक प्रदेश में विनिर्मित बिक्रीकृत तथा रजिस्ट्रीकृत ईवी पर भी शत प्रतिशत छूट मिलेगी।

इलेक्ट्रिक व्हीकल से आशय के संबंध में स्पष्टीकरण भी दिया गया है। इसके अनुसार वो ईवी का तात्पर्य इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करने वाले समस्त ऑटोमोबाइल से है जो बैट्री, अल्ट्रा कैपेसिटर अथवा ईंधन सेल द्वारा चालित होते हैं। इनमें समस्त 2 व्हीलर, 3 व्हीलर एवं 4 व्हीलर स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन , प्लग इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन , बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन  तथा फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन सम्मिलित हैं।

14 अक्टूबर 2022 से तीन साल तक ईवी खरीद पर शत प्रतिशत टैक्स व रजिस्ट्रेशन पर छूट मिलेगी। इससे प्रदेश में मौजूदा लाखों इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स के साथ-साथ ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। जिन लोगों ने 14 अक्टूबर 2022 से अब तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद की है और टैक्स व रजिस्ट्रेशन फीस भर दी है, उनका पैसा स्वत: ही उनके अकाउंट में वापस आ जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर को कोई प्रयास नहीं करना है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स को बड़ा फायदा होने की संभावना है। उन्हें राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के माध्यम से बड़ी रकम की बचत होगी।

संभावना है कि ऑन रोड दोपहिया वाहनों की कीमत में 15 से 20 हजार रुपए तक और कारों की कीमत में एक लाख रुपए तक का अंतर आ जाएगा। अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पंजीकरण का यह अंतर खत्म हो जाएगा। अब दोनों राज्यों में रेट एक समान हो जाएंगे।

उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अनुसार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ग्राहकों को भारी सब्सिडी भी मिलेगी। नीति के अनुसार प्रदेश में खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों के फैक्ट्री मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाएगी। इसमें पहले दो लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 5,000 रुपये प्रति वाहन, पहले 50,000 इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों पर अधिकतम 12,000 रुपये और पहले 25,000 इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों के लिए प्रति वाहन पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।

वहीं, प्रदेश में खरीदी गई पहली 400 बसों पर प्रति ई-बस 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही अधिकतम 1000 ई गुड्स कैरियर्स को प्रति वाहन 1,00,000 तक ई-गुड्स कैरियर्स की खरीद के लिए फैक्ट्री मूल्य पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए सरकार प्रोत्साहित करेगी। इसके लिए राज्य सरकार कर्मचारियों को एडवांस लेने की भी अनुमति देगी।

और पढ़ें ...

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा, जानें अपने शहर में आज का रेट

Petrol Diesel Price Today : भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय होती हैं. और पिछले कारोबारी दिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की थी. WTI कच्चा तेल 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर है. वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल 85.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है. इसमें गुरुग्राम, नोएडा, देहरादून, पटना जैसे कई शहर शामिल हैं. दिल्ली से सटे एनसीआर इलाके नोएडा में आज पेट्रोल 6 पैसे और डीजल भी 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपये और 89.82 रुपये पर बिक रहा है. वहीं, गुरुग्राम में आज पेट्रोल 3 पैसे सस्ता और डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपये और 93.84 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

जयपुर में आज पेट्रोल 40 पैसे और डीजल 36 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपये और 93.72 रुपये लीटर पर बिक रहा है. पटना में आज पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 107.80 रुपये और 94.56 रुपये लीटर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपये और 89.66 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

चारों महानगरों में कीमतें स्थिर

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

और पढ़ें ...

इस शहर में चल रहा था पत्नियां एक्सचेंज करने का खेल, पति और देवर गिरफ्तार …. कोर्ट ने दिया ये आदेश …

शादी के बाद पति और पत्नी का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। ये रिश्ता कुछ समय का नहीं बल्कि सात जन्मों का हो जाता है। लेकिन एक शहर में पत्नी एक्सचेंज करने का धंधा चल रहा था। इस घटना की सच्चाई सामने आते ही कोर्ट भी हैरान रह गया और इसे लेकर एक बड़ा फैसला सूना दिया।

पूरा मामला उत्तर प्रदेश का है जहां ये गोरखधंधा हो रहा था। महिला ने अपने पति पर वाइफ स्वैपिंग का इल्जाम लगाया था जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का इल्जाम है कि दिल्ली में उसका पति उसे जबरन वाइफ-स्वैपिंग पार्टियों में ले जाता था और अपने ही भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। महिला ने बताया कि उसका पति एक कारोबारी के साथ जबरन ऐसी पार्टियों में उसे ले जाता था।

महला शादी के बाद वह गुरुग्राम चली गई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। महिला ने बताया कि जब भी वह अपने पति को ऐसी पार्टियों में जाने से इनकार करती तो उसका पति उसे पीटता था। एक बार उसने पुलिस स्टेशन पहुंचने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में उसके पति के भाड़े के गुंडों ने रोक लिया। उन्होंने धमकी दी कि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।

पुलिस ने महिला के पति और देवर के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 307 (हत्या की कोशिश), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने की सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।

और पढ़ें ...

BIG NEWS : भारत में फिर पैर पसार रहा कोरोना ! सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों में हो रही वृद्धि, खौफ में लोग

BIG NEWS : कोरोना महामारी की आशंकाओं के बीच देश के कई हिस्सों में खांसी और इंफ्लूएंजा के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। दो महीनों में फ्लू के मामलों में बढ़ोत्तरी से कोरोना महामारी के फिर से तबाही मचाने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। सर्दी-खांसी-जुकाम के बढ़ते मामलों से आमजन में बेहद खौफ है। कोरोना को लेकर लोग सशंकित हो रहे हैं।

  1. पूरे भारत में बुखार और फ्लू के बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा है कि यह इन्फ्लुएंजा ए उपप्रकार एच3एन2 वायरस के कारण होता है।
  2. H3N2 वायरस अन्य सब-वेरिएंट्स की तुलना में लोगों को गंभीर कर रहा है। इन लक्षणों वाले अधिक रोगी अस्पतालों में भर्ती होने पहुंच रहे हैं। जानकारों का कहना है कि पिछले दो-तीन महीनों से यह पूरे भारत में व्यापक रूप से फैला है।
  3. H3N2 वायरस संक्रमण की वजह से होने वाले प्रभाव व लक्षणों में आमतौर पर बुखार के साथ लगातार खांसी शामिल होती है। हाल के दिनों में बहुत सारे रोगी लंबे समय तक इन लक्षणों से पीड़ित हो रहे हैं।
  4. डॉक्टर्स का कहना है कि संक्रमण ठीक होने में समय ले रहा है। लक्षण मजबूत हैं। रोगी के ठीक होने के बाद भी लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं। ऐसे रोगियों की अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या अधिक है।
  5. क्लीनिकल ट्रायल विशेषज्ञ डॉ. अनीता रमेश ने बताया कि इन्फ्लूएंजा का नया स्ट्रेन जानलेवा नहीं है। इसके लक्षण गंभीर हैं लेकिन यह जानलेवा नहीं है। कुछ मरीज़ों को सांस की समस्या के कारण भर्ती होना पड़ा। कुछ लक्षण कोविड जैसे ही हैं लेकिन ऐसे मरीजों का टेस्ट नेगेटिव आ रहे हैं।
  6. ICMR ने लोगों को ऐसे वायरस से बचाने के लिए क्या करें और क्या न करें की एक सूची भी जारी की है।
  7. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने देश भर में खांसी, जुकाम और मतली के बढ़ते मामलों के बीच एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध उपयोग न करने की सलाह दी है।
  8. एसोसिएशन ने डॉक्टरों से केवल संबंधित रोग के लक्षणों वाला उपचार ही करने की सलाह दी है न कि एंटीबायोटिक्स।
  9. मेडिकल बॉडी ने एक बयान में कहा कि हमने पहले ही कोविड के दौरान एज़िथ्रोमाइसिन और इवरमेक्टिन का काफी अधिक प्रयोग देखा है इससे शरीर में रेसिस्टेंस पैदा हो गया।
  10. डॉक्टर्स ने सलाह दी कि कोई भी एंटीबायोटिक्स लेने के पहले यह पता लगाना आवश्यक है कि संक्रमण वायरस की वजह से है या नहीं।
और पढ़ें ...

Import Duty : महंगाई से राहत! खाने की ये चीज हुई सस्ती, सरकार ने इम्पोर्ट पर ड्यूटी खत्म करने का लिया फैसला

खुशखबरी/तूर दाल (Toor Dal) सस्ती होगी. सरकार ने साबुत तूर के इम्पोर्ट पर ड्यूटी खत्म कर दी है. फिलहाल इम्पोर्ट पर ड्यूटी 11 फीसदी थी जो कि 4 मार्च, 2023 यानी आज से शून्य की गई. वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

दाल सस्ती होने से लोगों को राहत मिलेगी. 11 प्रतिशत इम्पोर्ट ड्यूटी (Import Duty) हटाए जाने से दाल के दाम में गिरावट आएगी।

पैकिंग में 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल

साबूदाना 6000 से 6500 और पैकिंग में 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी. गेहूं का पिसा आटा 1480, रवा 1560, मैदा 1530 और चना बेसन 3300 रुपये प्रति 50 किलोग्राम रहा।

खोपरा बूरा 1950 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम

सियागंज किराना मार्केट में शुक्रवार को चीनी 3550 से 3600, खोपरा बूरा 1950 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम, खोपरा गोला 120 से 140 प्रति किलोग्राम, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 110 से 125, हल्दी (खड़ी) सांगली 155 से 158, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

और पढ़ें ...

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे

हिंदू मंदिरों पर हमले की ख़बर अक्सर सुनने को मिलती है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन से ऐसा ही मामला सामने आया है। ब्रिस्बेन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटना शनिवार तड़के सुबह की है। जब श्रद्धालु सुबह की पूजा के लिए आए थे। इस दौरान ब्रिस्बेन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई। मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए। इस घटना के पीछे खालिस्तानी समर्थक बताये जा रहे हैं। बता दें कि दो महीने के अंदर ऑस्ट्रेलिया में किसी मंदिर से जुड़ी यह चौथी घटना है।

गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 15 दिन के अंदर तीन हिंदू मंदिरों पर हमला हुआ था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था। तब भी तोड़फोड़ के साथ मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे गए थे।

और पढ़ें ...

कोविड वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या, राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित

रूस में कोविड-19 का टीका ‘स्पुतनिक वी’ बनाने की प्रक्रिया में शामिल वैज्ञानिकों में से एक आंद्रे बोतिकोव की उनके अपार्टमेंट में बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

रूसी समाचार एजेंसी तास ने रूसी संघ की जांच समिति के हवाले से बताया कि गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले 47 वर्षीय बोटिकोव गुरुवार को अपने अपार्टमेंट में मृत मिले।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोविड वैक्सीन पर उनके काम के लिए वायरोलॉजिस्ट को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से सम्मानित किया था। रिपोर्टों के अनुसार, बोतिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने 2021 में स्पुतनिक V वैक्सीन विकसित की थी। रूस में जांच प्राधिकरण अपने एक बयान में कहा कि वैज्ञानिक के मौत की जांच हत्या मानकर की जा रही है। जांचकर्ताओं के अनुसार 29 वर्षीय एक युवक ने बहस के दौरान बेल्ट से बोतिकोव का गला घोंट दिया और भाग गया। शव मिलने के तुरंत बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें ...

Chanakya Niti: अगर पाना चाहते हैं नौकरी में तरक्की तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें, सफलता चूमेगी कदम

पटना:Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का कहना है कि मनुष्य की सफलता और असफलता उसके कर्मों पर निर्भर करता है. अपनी चाणक्य नीति में उन्होंने मनुष्य के इंसान के आने वाली हर परेशानी का हल बताया है. कई बार ऐसा होता है कि दिन रात मेहनत के बाद भी हमें तरक्की नहीं मिल पाती है, लेकिन चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में करियर और बिजनेस में सफलता के मूलमंत्र बताएं हैं जो किसी भी इंसान को कामयाबी के शिखर तक पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं  करियर में सफलता के लिए चाणक्य के अचूक तरीके.

समस्याओं का समाधान ढूंढें

चाणक्य का कहना है कि जो इंसान अपने काम में समस्याओं पर रोने की बजाय समाधान की तलाश करता है वो हमेशा कामयाब होते हैं. क्योंकि समस्याओं से डरने वाला इंसान कभी परेशानियों से पार नहीं पा सकता है. अगर कोई समस्या है तो उसका हल भी तय है. चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति जब सफलता की राह पर चलता है तो समस्या बार-बार उसके रास्ते में स्पीड ब्रेकर की तरह आती है. जो सफलता मिलने में आपकी गति को धीरे तो देती है लेकिन ऐसे समय में जो इंसान सोच समझकर कदम उठाता है वो अपनी मंजिल तक जरुर पहुंच जाता है.

बहुत ईमानदारी भी मुसीबत

चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति का अधिक सीधापन और ईमानदारी भी इस कलयुग में उसके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है. इसका मतलब ये बिलकुल नहीं कि आप अपने काम में लापरवाही बरते लेकिन कई बार आपके काम करने के तौर तरीकों में ज्यादा ईमानदारी भी आपको भारी पड़ सकती है. अगर आपके कार्य स्थल पर कुछ गलत हो रहा है तो वहां अपने विचारों को जरूर रखें.

कल पर न टालें

आचार्य चाणक्य का कहना है कि किसी काम को टालना मतलब है कि सफलता का आपसे दूर हो जाना. अगर आप अपने जीवन में कामयाबी चाहते हैं तो इस आदत से हमेशा दूर रहें. अपने काम को अगर आप तय समय पर नहीं करेंगे तो वो बढ़ता जाएगा और आपको आखिरी समय तक जुटे रहना पड़ेगा. ऐसे में जल्दबाजी में काम करने के चलते गलतियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती है और ऐसे में खुद की लापरवाही से बना हुआ काम भी बिगड़ जाता है.

और पढ़ें ...

आज का पंचांग, 05 March 2023: देखें आज का पंचांग, शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज है रवियोग

Aaj Ka Panchang, 05 March 2023: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और दिन रविवार है. आज रवि योग है. पंचांग में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रम्‍ह मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय महूर्त, गोधूलि मुहूर्त, अमृतकाल, निशिता मूहूर्त जैसे शुभ योग पर विचार करके सभी महत्‍वपूर्ण कार्य करने का समय सुनिश्‍च‍ित किया जाना चाहिए.

सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग और रवियोग, पुष्‍कर योग विशेष शुभ योग माने जाते हैं. महत्‍वपर्ण कार्यों को तय करते समय राहुकाल, आडल योग, विडाल योग, गुलिक काल, वर्ज्‍य, यमगंड, दुर्मुहूर्त और भद्रा आदि जैसे अशुभ योगों को पहले से देखकर इनसे बचना चाहिए. भद्रा भी विशेष अशुभ माना जाता है.

आज के पंचांग में आप शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat) अशुभ मुहूर्त जान सकते हैं.

05 मार्च 2023- आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang, 05 मार्च 2023)

शक संवत: 1944
विक्रम संवत: 2079
गुजराती संवत: 2079

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय : 06:42 ए एम
सूर्यास्त : 06:23 पी एम
चंद्रोदय : 04:29 पी एम
चन्द्रास्त : 06:14 ए एम, मार्च 06

पक्ष : शुक्ल
तिथि: त्रयोदशी 02:07 पी एम तक
: चतुर्दशी
आज का वार: रविवार
नक्षत्र : अश्लेशा – 09:30 पी एम तक
: मघा
आज का योग: अतिगण्ड – 08:21 पी एम तक
: सुकर्मा

करण : तैतिल – 02:07 पी एम तक
:गर – 03:14 ए एम, मार्च 06 तक

चंद्रमास : फाल्गुन – पूर्णिमान्त
फाल्गुन – अमान्त

आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

ब्रम्‍ह मुहूर्त: 05:04 ए एम से 05:53 ए एम
प्रात: संध्‍या: 05:28 ए एम से 06:42 ए एम
संध्‍यान्‍ह संध्‍या: 06:23 पी एम से 07:37 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:21 पी एम से 06:45 पी एम

अभिजीत मुहूर्त: 12:09 पी एम से 12:56 पी एम
विजय महूर्त: 02:30 पी एम से 03:16 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, मार्च 06 से 12:57 ए एम, मार्च 06

सर्वार्थ सिद्ध‍ि योग:
रवि योग: रविवार

आज के अशुभ योग ( Todays Ashubh yog)

राहुकाल : 04:56 पी एम से 06:23 पी एम
यमगंड: 12:33 पी एम से 02:00 पी एम
गुलिक काल: 03:28 पी एम से 04:56 पी एम

आडल योग :
विडाल योग: 09:30 पी एम से 06:41 ए एम, मार्च 06
दुर्मुहूर्त: 04:50 पी एम से 05:36 पी एम

वर्ज्य : 09:00 ए एम से 10:47 ए एम

गंड मूल: पूरे दिन
भद्रा:
पंचक:
दिशाशूल: पश्चिम

और पढ़ें ...

Horoscope 5 March 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें अपना भविष्य

आज का राशिफल

मेष राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। सम्पत्ति से आय बढ़ेगी। मन परेशान हो सकता है। पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च बढ़ेंगे।

वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से किसी नये कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता से धन का लाभ हो सकता है। अध्ययन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट हो सकता है।

कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा, लेकिन बातचीत में संयत रहें। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। माता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी आ सकती हैं।

तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार को गति मिल सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।

धनु राशि- वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मकर राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु आपसी मनमुटाव से भी बचें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन के अभाव की स्थिति अभी बनी रहेगी।

कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश में प्रवास भी हो सकता है। अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याओं पर ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते है। वाणी में सौम्यता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री श्री मोदी से राज्यपाल श्री हरिचंदन ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी से सौजन्य मुलाकात की।

और पढ़ें ...

Chief Minister In Tripura: त्रिपुरा को पहली बार मिल सकती है महिला सीएम,मानिक साहा या प्रतिमा भौमिक, जानें BJP की प्लानिंग

त्रिपुरा में बीजेपी ने 32 सीटें जीतकर एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है. बीजेपी ने आईपीएफटी के साथ मिलकर वामपंथी दलों और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. हालांकि, अब त्रिपुरा में बीजेपी की लीडरशिप को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं

केंद्रीय अधिकारिता और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक को मुख्यमंत्री ( chief minister)नियुक्त करने पर विचार कर रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के साथ-साथ पूरे देश को सही संदेश भेजा जा सके. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि राज्य में माणिक साहा के नेतृत्व में ही बीजेपी ने जीत हासिल की है।

BJP को नारी शक्ति का सहारा! 

चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया. पुरुषों के 86.12 प्रतिशत के मुकाबले 89.17 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. प्रतिमा भौमिक भी शुरू ही महिला मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहीं।

महिलाएं हैं BJP की साइलेंट वोटर’

बीजेपी नेताओं ने संकेत दिया है कि 2024 के आम चुनाव में महिलाओं तक पहुंचने के लिए और अधिक योजनाएं शुरू की जाएंगी. 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्रचारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान और विकास पर खूब जोर दिया था. उन्होंने पार्टी नेताओं को कहा था कि महिलाएं ही बीजेपी की ‘साइलेंट वोटर’ हैं।

और पढ़ें ...

WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से, मुंबई और गुजरात के बीच पहला मुकाबला, देखें प्लेइंग इलेवन

प्रीमियर लीग (WPL 2023) का पहला सीजन आज यानी शनिवार से शुरू होने जा रहा है. मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। उससे पहले डीवाय पाटील स्टेडियम में ही शाम 5:30 बजे से विमेंस प्रीमियर लीग के ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत होगी।

पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. डीवाई पाटिल स्टेडियम के पिच की अगर बात करें तो ये बल्लेबाजों को खूब रास आती है. ऐसे में इस मैच में आपको 160 का स्कोर देखने को मिल सकता है. हालांकि रात के समय ओस यहां असर दिखा सकती है. ऐसे में टॉस काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

देखें दोनों टीमों की टीम ( team) 

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, नैट स्कीवर, यास्तिका भाटिया, क्लो ट्रायॉन, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, सोनम यादव, इस्सी वोंग, सायका इशाक

गुजरात जाइंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), सबबिनेनी मेघना, एश्ले गार्डनर, ड्रांडिया डॉटिन, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, स्नेह राणा, सुषमा वर्मा, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल

और पढ़ें ...

राजधानी के तेल भंडारण डिपो में लगी भीषण आग, 17 लोगों की जिन्दा जलकर मौत, सामने आई ये वजह

जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। यहाँ एक तेल भंडारण डिपो में भीषण आग लगने से करीब 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। तेल भंडारण डिपो सरकारी कंपनी का है।

Major fire in oil storage depot:रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी जकार्ता में सरकारी ऊर्जा कंपनी पेर्तामिना (Pertamina) के तेल डिपो में भीषण आग लगने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और जान बचाकर भागे। प्रशासन ने आस-पास के रिहायशी इलाकों को खाली करा लिया था।

Major fire in oil storage depot:उत्तरी जकार्ता के अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग में दो बच्चों सहित 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 50 अन्य घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने मीडिया को बताया कि आग की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे आग लगी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Major fire in oil storage depot:इंडोनेशिया के सेना प्रमुख दुडुंग अब्दुरचमन (Dudung Abdurachman) ने मीडिया को बताया कि आग लगने के कई घंटे बाद बुझाई जा सकी। उन्होंने कहा कि आग बुझ चुकी है। सेना प्रमुख ने कहा कि वे कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं, पेर्तामिना कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह आग से निपटने और आसपास के श्रमिकों व निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि वह इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आंतरिक समीक्षा करेंगे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 4 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 4 मार्च 2023

विक्रम संवत - 2079, राक्षस
शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत - फाल्गुन
अमांत - फाल्गुन

तिथि

शुक्ल पक्ष द्वादशी - मार्च 03 09:11 AM - मार्च 04 11:43 AM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी - मार्च 04 11:43 AM - मार्च 05 02:07 PM

नक्षत्र

पुष्य - मार्च 03 03:43 PM - मार्च 04 06:41 PM
अश्लेशा - मार्च 04 06:41 PM - मार्च 05 09:30 PM

योग

शोभन - मार्च 03 06:45 PM  - मार्च 04 07:37 PM 
अतिगण्ड - मार्च 04 07:37 PM  - मार्च 05 08:21 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 06:45 AM
सूर्यास्त - 06:23 PM
चन्द्रोदय - 03:33 PM
चन्द्रास्त - 05:40 AM

अशुभ काल

राहू - 09:38 AM - 11:06 AM
यम गण्ड - 02:00 PM –  03:28 PM
गुलिक - 06:44 AM - 08:11 AM
दुर्मुहूर्त - 06: 44 AM - 07:30 AM, 07:30 AM - 08:17 AM

और पढ़ें ...

Horoscope Today 4 March 2023: वृष, कन्या, मकर राशि वाले शनिवार को न करें ये गलती मिल सकता है दंड, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 4 March 2023, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: आज सुबह 11:43 तक द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी. आज शाम 06:40 तक पुष्य नक्षत्र फिर आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, शोभन योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा. चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगे.

आज का शुभ समय दो है. दोपहर 12:15 से 01:30 बजे तक अभिजीत मुहूर्त एवं दोपहर 02:30 से 03:30 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. वहीं सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा.  

मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे मां की अच्छी सेहत के लिए माँ दुर्गा को याद करेंगे. पार्टनरशिप के बिजंनेस में कुछ कानुनी कार्यवाही का सामना करना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर विरोधियों से सतर्क रहें वो घात लगाकर बैठे है. वीकेंड पर फैमिली में आपकी एक्टिविटी सभी को परेशानी में डाल सकती हैं. फेस्टिवल सीजन को देखते हुए समाजिक स्तर पर आपको कोई कार्य आपको परेशानी में डाल सकता है. अतः जो भी करें सोच-समझकर ही करें. लव और लाइफ पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमी होने से विवाद की स्थितियां बन सकती है. स्टूडेंट्स को अपने फील्ड में ज्यादा प्रयास करने से ही सफलता हाथ लगेगी. फैमिली में किसी की सेहत को लेकर आप डिप्रेशन में रहेंगे. 

वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे छोटे भाई से खुशखबरी मिलेगी. फेस्टिवल सीजन पर बिजनेस में आपकी कोशिशों से आने वाली प्रोब्लम को दूर करने में सफल होंगे. वर्कस्पेस पर आपके बेहतर आइडिया ही आपको सबसे आगे रखेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के लिए वीकेंड पर महंगा गिफ्ट ले जा सकते हैं. फैमिली में आपकी एडवाइस सभी के काम आएगी. पॉलिटिशियन को किसी कार्य को लेकर उत्साहजनक रिज़ल्ट प्राप्त होंगे. सेहत के मामले में अलर्ट रहने की जरूरत है. मेडिकल फील्ड से जुडें स्टूडेंट्स अपने फील्ड में कुछ नया करने में सफल होंगे.

मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा. बिजनेस में नई टेक्नोलॉजी अपनाने से आपके बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा. बुधादित्य, वासी और सुनफा योग के बनने से वर्कर्स पर आप अपने कार्य से सभी को प्रसन्न करने में सफल रहेंगे. फैमिली में हो रही प्रोब्लम को चुटकियों में सॉल्व कर देंगे. वाहन चलाते समय फैमिली का ध्यान रखते हुए वाहन लिमिट में चलाएं. लव और शादी-शुदा जिंदगी में इस वीकेंड आपकी नज़दिकिया बढ़ेंगी. अगामी चुनावों को देखते हुए बड़े नेता पॉलिटिशियन की बातों को फॉलो करेंगे, क्योंकि आपकी वाणी उन्हें बांधें रखेंगी. स्टूडेंट्स के लिए नए रास्ते खुलेंगे.

कर्क राशि (Cancer)- 
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन रहेगा विचलित. बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से आपके प्रोड्यूसी की मार्केट में डिमांड ज्यादा होगी जिससे आपका टर्न-ओवर बढ़ेगा. वर्कस्पेस पर पुराने जॉब को स्विच ऑफ करने की प्लानिंग बना सकते है. समाजिक स्तर किसी प्रियजन का सपोर्ट आपको मिलेगा. फैमिली में हो रहे कुछ बदलाव आपके पक्ष में रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आप मन हल्का महसूस करेंगे. सेहत को लेकर कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. स्टूडेंट्स के ट्रैवल प्लान में कुछ चेंजेज हो सकते हैं. 

सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझाने के लिए प्रयास करे. इलेक्ट्रिकल बिजनेस में किए गए चेंजेज आपके एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी करेंगे. वर्कर्स पर आपका ध्यान भंग करने के लिए विरोधी आपके कार्य में नुक्स निकाल सकते है. आंखों में एलर्जी की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आप किसी के बहकावें में आकर वीकेंड को बर्बाद न करें. समाजिक स्तर पर कुछ तनाव भरी स्थितियां बन सकती है. फैमिली में किसी मतभेद के साथ मनभेद हो सकते है. आलस्य के चलते स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट्स डिले हो सकते है. 

कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे आय में होगी वृद्धि. बिज़नेस से प्राप्त मुनाफा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग बन सकती है. वर्कस्पेस पर आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. सीने में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे. फैमिली के साथ लंबे समय के बाद साथ बैठकर टाइम स्पेंड करेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में वीकेंड पर आपकी बॉन्डिंग बेहतर रहेगी. सोशल लेवल पर पॉलिटिकल लिंक आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स अपनी स्किल्स पर काम करें आपको निश्चित ही अच्छे अवसर हाथ लगेंगे.  

तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेगा जिससे राजनीति में आऐगा परिवर्तन. बिज़नेस में स्मार्ट वर्क की वजह से पुरानी हानि की भरपाई करने में आप सफल होंगे. वर्कस्पेस पर दिन बहुत अच्छा जाएगा सक्सेस के नए रास्ते मिलेंगे. फैमिली के किसी कार्य में परिवार के सभी सदस्यों का साथ मिलेगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ वीकेंड का दिन मौज-मस्ती मे गुजरेगा. समाजिक स्तर पर पर आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे. बाहर के खान-पान से बचें पेट दर्द की प्रोब्लम हो सकती है. स्टूडेंट्स को करियर के अच्छे ऑप्शन हाथ लगेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे अच्छे काम करने से चमकेगा भाग्य. फेस्टिवल सीजन पर हैंड प्रिंटेड गारमेंट्स बिज़नेस में आपके बिज़नेस की ग्रोथ बढे़गी. वर्कस्पेस पर आपके कार्य आपको अधिकारियों की नज़र में ला सकते है. राजनीतिक और समाजिक स्तर पर आपके कार्य प्रगती पर रहेंगे. फैमिली में प्रॉपर्टी से संबंधित मामलें सुलझेंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में पुरानी बातें याद कर स्वयं को तरोताज़ा करेंगे. कब्ज व उल्टी की समस्या रह सकती है. स्टूडेंट्स अपनी लगन से आगे बढ़ेंगे. 

धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में समस्या हो सकती है. कंस्ट्रक्शन के बिज़नेस में कोई टेंडर वीकेंड और आंतरिक गतिविधियों के कारण आपके हाथ से निकल सकता है. वर्कस्पेस पर सचेत रहें, सहकर्मी आपके साथ धोखा कर सकते है. वीकेंड होने के बावजुद भी फैमिली के साथ जाने का शॉर्ट ट्रिप प्लान फैमिली प्रोब्लम के चलते कैंसिल करना पड़ सकता है. लव और लाइफ पार्टनर के फैंसले से आप खुश नहीं होंगे. बॉडी पेन की समस्या हो सकती है. खिलाड़ियों को ट्रैक पर कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा. 

मकर राशि (Capricorn)- 
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे बिज़नेस पार्टनर से बहस हो सकती है. बिज़नेस में कंपटीशन बढ़ने से आप थोड़ चिंतित रहेंगे. वर्कस्पेस पर आपके हाथ कुछ अच्छे प्रोजेक्ट लग सकते है. लव और लाइफ पार्टनर की हेल्प से आ रही परेशानियों का मिलकर सामना करेंगे. फैमिली में क्षमा कर रिश्तों में आ रही खटास को कम करने में आप सफल होंगे और वीकेंड का एंजॉय करेंगे. बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से समाजिक स्तर पर फाइनेंशियली प्रोब्लम कम होने से कुछ राहत महसूस होगी. मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को कुछ नया सिखने को मिलेगा. 

कुंभ राशि (Aquarius)- 
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे शत्रुओं की शत्रुता से छुटकारा मिलेगा. ज्वेलरी मेकिंग बिज़नेस में आपके कुछ परेशानियों को पार पाते हुए आपके हाथ प्रॉफिट लगेगा. वर्कस्पेस पर किसी प्रोजेक्ट में फाइनल डिसीजन आपका ही होगा. वीकेंड को लेकर फिजिकल वर्कआउट का असर आपकी सेहत पर दिखेगा. समाजिक स्तर पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत मिल रहें है. फैमिली में कुछ चेंजेज की प्लानिंग आप बना सकते है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में समय देखकर अपने मन की बात करेंगे. स्टूडेंट्स के स्टडी में आ रहे कन्फ्यूजन दूर होंगे.

मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे आकस्मिक धनलाभ होगा. बुधादित्य, सुनफा और वासी योग के बनने से ट्रांसपोर्टेशन बिज़नेस में बड़े ऑर्डर आपके हाथ लगेंगे. वर्कस्पेस पर आपका व्यवहार ही आपकी परेशानियों को दूर करने में सहायक होगा. फैमिली में सभी की सलाह से स्पिरिचुअल प्रोग्राम की प्लानिंग बना सकते है. वीकेंड को देखते हुए लव और लाइफ पार्टनर के साथ रोमांस और रोमांच में दिन गुजरेगा. खिलाड़ी ट्रैक पर अपना पसीना बहाएंगे. समाजिक स्तर पर किसी बड़े नेता के साथ मंच सांझा करना आपके लिए बोहत ही फायदेमंद साबित होगा. सेहत के मामले में दिन नॉर्मल रहेगा.

   

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : सुप्रीम कोर्ट से विजय माल्या को बड़ा झटका,आर्थिक अपराधी किया घोषित

सुप्रीम कोर्ट से भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को आज झटका लगा है। शीर्ष न्यायालय ने माल्या की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें मुंबई की एक अदालत में माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने और उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कार्यवाही को चुनौती दी गई थी।

वकील बोले- माल्या से अब कोई निर्देश नहीं मिल रहा

माल्या का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उन्हें इस मामले में याचिकाकर्ता से कोई निर्देश नहीं मिल रहा है, जिसके बाद शीर्ष अदालत ने मुकदमा न चलाने की याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में कहा कि याचिकाकर्ता कोई निर्देश नहीं दे रहा है। इस बयान के मद्देनजर, जस्टिस अभय एस ओका और राजेश बिंदल की पीठ ने गैर-अभियोजन के चलते याचिका खारिज कर दी।

ईडी को भी मामले में नोटिस हुआ था जारी

शीर्ष अदालत ने इससे पहले 7 दिसंबर 2018 को माल्या की उस याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को नोटिस जारी किया था, जिसमें उसने मुंबई में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष जांच एजेंसी की याचिका पर कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

मुंबई की अदालत ने घोषित किया था ‘भगोड़ा’

बता दें कि 5 जनवरी 2019 को मुंबई की विशेष अदालत ने अधिनियम के तहत माल्या को ‘भगोड़ा’ घोषित किया था। अधिनियम के प्रावधानों के तहत, एक बार किसी व्यक्ति को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किए जाने के बाद, अभियोजन एजेंसी के पास उसकी संपत्ति को जब्त करने की शक्तियां होती हैं।

और पढ़ें ...

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मनीष सिसोदिया ने निचली अदालत में दायर की जमानत याचिका

नई दिल्ली। मनीष सिसोदिया ने शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के जमानत देने से मना करने के बाद निचली अदालत में जमानत याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जमानत के लिए सीधे-सीधे सर्वोच्च अदालत में पहुंच जाना गलत परंपरा है। ऐसे में अब सिसोदिया राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गए हैं।

सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को कुछ दिन पहले आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उनहें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद जब सिसोदिया को कोर्ट में पेश किया गया तो उनकी पांच दिन की सीबीआई कस्टडी दी गई थी। अब वो कस्टडी खत्म हो रही है, शनिवार को तय हो जाएगा कि सिसोदिया को राहत मिलती है या नहीं।

और पढ़ें ...

BIG BREAKING: 2 राज्य के मुख्यमंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, जानिए दोनों CM ने क्यों किया रिजाइन ?

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने भी इस्तीफा दे दिया है. चुनाव परिणाम के दूसरे दिन दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्यपालों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

दरअसल, सीएम साहा ने शुक्रवार को राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था. राजभवन से निकलने के बाद साहा ने बताया कि आज मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है. राज्यपाल ने मुझे नई सरकार बनने तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए कहा है. शपथ ग्रहण समारोह 8 मार्च को होने की संभावना है.

त्रिपुरा में बीजेपी को पूर्ण बहुमत, 60 में से 32 सीटें जीतीं

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है. राज्य की 60 में से 32 विधानसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. गुरुवार को चुनाव परिणाम आने के बाद भी साहा ने कहा था कि शपथ ग्रहण समारोह की तारीख केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद तय की जाएगी.त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 32 सीटें, टिपरा मोथा पार्टी ने 13, इंडिजेनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा ने 1, कांग्रेस ने 3 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 11 सीटें जीती हैं.

 

मेघालय के मुख्यमंत्री का इस्तीफा

इधर मेघालय विधानसभा चुनाव में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कोनराड संगमा ने मेघालय के राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. नई सरकार बनाने का दावा पेश किया. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, हमारे पास 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में 32 से अधिक विधायकों के समर्थन के साथ स्पष्ट बहुमत है.

मालूम हो कोनराड के पिता पीए संगमा लोकसभा के स्पीकर रह चुके हैं. उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से अलग होकर NPP का गठन किया. उनका साल 2016 में दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया था. गुरुवार को घोषित चुनाव परिणामों में 59 में से 26 सीटें जीतकर एनपीपी मेघालय में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. बीजेपी सिर्फ दो सीटें जीत सकी थी.

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ​तबियत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती…

नई दिल्ली। BREAKING NEWS : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ​तबियत बिगड़ी, उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम कर रही है। दो मार्च को बुखार की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लगातार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

और पढ़ें ...

BIG ACCIDENT : बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 8 की मौके पर मौत

हरियाणा। अंबाला के शहजादपुर में एक बस के ट्रेलर से टकरा जाने से 8 यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना में अन्य चार लोग घालय हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी। घायलों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कक्कड़ माजरा गांव के पास हुई। बस उत्तर प्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के लिए निकली थी। बस को बद्दी जाना था। बस के तीन यात्री कक्कड़ माजरा में उतर रहे थे, तभी ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। बस में सवार अधिकतर लोग निर्माण कार्य करने वाले प्रवासी मजदूर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना, 24 घंटे में मिले इतने से अधिक मामले

दु्निया लगभग बीते तीन सालों से कोविड-19 महामारी से जूझ रही है। जिसने अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है। वर्तमान में भी कोविड वायरस बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज सुबह 8 बजे कोरोना के नए आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले बढ़कर 2,525 के पास पहुंच गए है।

बीते दिनों में लगातार हो रहा है इजाफा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए बीते दिन के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 2,439 थी, जबकि 01 मार्च को इनकी संख्या 2,335 दर्ज की गई थी। तो वहीं सक्रिय मामले आज बढ़ कर 2,525 के पास पहुंच गए है। जबकि 1 मार्च को 268 नए मामले सामने आए थे, जबकि 28 फरवरी को 240 नए मामले मिले थे। इन आकंड़ो से यह स्पष्ट हो रहा है कि कोविड के मामले में फिर से इजाफा होने लगा है।

कोविड के कुल एक्टिव केस 5 लाख 30 हजार 772

कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5 लाख 30 हजार 772 के आसपास पहुंच गई है। तो वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोविड के कुल मामले की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,87,162) दर्ज की गई है। तो वहीं राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत दर्ज की गई है। साथ ही बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,53,865 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

देश में 220.63 करोड़ लग चुके हैं टीके

देश भर में कोरोना से लड़ने के लिए और इसे खत्म करने के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान चलाया गया था। हालांकि वह कहीं हद तक सफल भी हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश भर में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड टीके की 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

और पढ़ें ...

बजट सत्र का तीसरा दिन आज,CM भूपेश पेश करेंगे आर्थिक सर्वेक्षण, स्वास्थ्य और आबकारी मुद्दे पर हंगामे के आसार

रायपुर। छत्तीगसढ़ बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज सदन में कई विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन पर रखे जाएंगे। इसके साथ ही प्रश्नकाल में स्वास्थ्य,आबकरी विभाग के मुद्दे उठाए जाएंगे। इसके साथ ही आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी।

बता दें आज सदन में ध्यानाकर्षण में खाद्य व राजस्व विभाग का मुद्दा उठेगा। इसके अलावा कई समितियों में निर्वाचन संबंधी प्रस्ताव पेश होंगे। सामाजिक बहिष्कार संबंधी अशासकीय विधेयक लाएंगे। इसके साथ ही सदन में पनिका समाज को SC में शामिल करने अशासकीय संकल्प साथ ही बिलासपुर में अंडर ग्राउंड विद्युत को लेकर अशासकीय संकल्प लिया जाएगा।

7 शासकीय यूनिवर्सिटी का वार्षिक प्रतिवेदन पेश करेंगे

आज विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल व उद्योग मंत्री कवासी लखमा सवालों के जवाब देंगे। प्रश्रोत्तरी के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोक सेवा आयोग का 21 वां वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे। मंत्री अमरजीत भगत भी छतीसगढ़ राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 पटल पर रखेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल प्रदेश में संचालित 7 शासकीय यूनिवर्सिटी का वार्षिक प्रतिवेदन पेश करेंगे। विधायक केके ध्रुव जीपीएम में हुए मार्कफेड के घपले पर ध्यानआकर्षण करेंगे।

और पढ़ें ...

Shahrukh Khan: “पठान” की सुरक्षा में सेंध! गार्डों की आंख में धूल झोंककर घर में घुस आए ये 2 शख्स, मचा हड़कंप

Shahrukh Khan: मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. बताया जाता है कि एक्टर के बंगले मन्नत में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दो युवक सुरक्षा गार्डों की आंख में धूल झोंककर अंदर घुस आए.

Shahrukh Khan: मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो दोनों बंगले की तीसरी मंजिल तक जा पहुंचे. तभी सिक्योरिटी की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए दोनों युवकों की उम्र 21 से 25 साल के बीच है. बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज कराया गया है. पुलिस ने बताया कि बंगले में बिना अनुमति के प्रवेश करने समेत भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत आगे की जांच की जा रही है.

Shahrukh Khan: वहीं पिछले दिनों शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर दर्ज की गई है. मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि उन्होंने लखनऊ में तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड का करोड़ों की कीमत का एक फ्लैट खरीदा था.

Shahrukh Khan: उसका कहना है कि वह कंपनी को अबतक 86 लाख रुपये दे चुका है, लेकिन अभीतक उसे फ्लैट नहीं मिला है. जसवंत का कहना है कि गौरी खान इस कंपनी की ब्रांड एम्बेस्डर हैं. उसने गौरी खान के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर ही यह फ्लैट लिया था, इसलिए वह उनके खिलाफ एफआईआर करवा रहा है. एफआईआर में कंपनी के सीएमडी अनिल कुमार तुलसियानी और डायरेक्टर महेश तुलसियानी को भी आरोपी बनाया गया है.

और पढ़ें ...

Big News : करोड़ों की रिश्वत लेते धरा गया भाजपा विधायक का बेटा, 1.7 करोड़ नकदी बरामद…

बेंगलुरु। बेंगलुरु में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारी उनके कार्यालय से ही हुई है. इस मामले में विधायक ने कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है. गौरतलब है कि बीजेपी विधायक कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं. सूत्रों का कहना है कि 40 लाख रिश्वत के अलावा कार्यालय में तलाशी के दौरान 1.7 करोड़ रुपये भी मिले हैं.

बेटे की गिरफ्तारी पर विधायक मदल का कहना है, “मुझे इसकी जानकारी नहीं है, मीडिया के जरिए पता चला है. मैंने अपने बेटे से बात नहीं की है, क्योंकि वह अब लोकायुक्त के हिरासत में है. मैं किसी टेंडर में शामिल नहीं हूं. मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है.”

और पढ़ें ...

मातम में बदली शादी की खुशियां: वरमाला के बाद स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा कि दूल्हे ने तोड़ दिया दम, वजह जानकर रह जाएंगे सन्न

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां डीजे का तेज साउंड दूल्हे की मौत का कारण बन गया. दरअसल, हुआ यूँ कि डीजे की तेज आवाज से दूल्हे को बेचैनी होने लगी और फिर वह बेहोश हो गया था.

इसके बाद जब तक दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया. तब तक उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से दूल्हे और दुल्हन के परिवार में मातम छाया है. बताया गया कि यहां पर डीजे पर प्रतिबंध है. फिर भी तेज साउंड में डीजे बजाया जा रहा था.

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात इंदरवा गांव की रहने वाली युवती की शादी परिहार प्रखंड के धनहा पंचायत के मनिथर वार्ड संख्या 9 के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. गुदर राय से होने थी. घर पर बारात आ गई थी. बारात के स्वागत के बाद स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे. सामने घाराती और बाराती बैठे हुए थे और तेज साउंड में डीजे पर गाने बज रहे थे.

स्टेज पर आई दुल्हन ने दूल्हे की आरती उतारी. फिर दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई. इसके बाद फोटो सेशन शुरू हुआ. काफी देर तक फोटो सेशन चलता रहा. इस दौरान तेज साउंड में डीजे भी बजता रहा था.

दूल्हे सुरेंद्र को डीजे के तेज साउंड से दिक्कत हो रही थी. वह बार-बार उसे बंद करने की बोल रहा था. इसी दौरान उसे बेचैनी होने लगी और कुछ ही देर बाद सुरेंद्र अचानक से बेहोश हो गया. पहले तो लोगों ने सुरेंद्र को जगाने की बहुत कोशिश की. मगर, उसे जब होश नहीं आया तो फिर तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल लाए जाने पर सुरेंद्र बेहोश था. यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे सीतामढ़ी रेफर कर दिया. मगर, अस्पताल पहुंचने के पहले ही सुरेंद्र की मौत हो गई. जैसे ही सुरेंद्र की मौत की खबर दोनों परिवार को मालूम हुई तो मातम छा गया

और पढ़ें ...

होलिका दहन करते समय जरूर चढ़ाएं यह चीजें, जीवन में मिलेगी अपार सफलता, बनने लगेंगे सब बिगड़े काम…

नई दिल्ली : हिंदू धर्म में होली का पर्व प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है। इस दिन चौराहे, पार्क आदि में होलिका का दहन किया जाता है। दहन से पहले विधि विधान से पूजा की जाती है। इसके साथ ही होलिका दहन के समय कुछ चीजों को अर्पित करना शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के समय कुछ चीजों को अर्पित करने से नौकरी-बिजनेस में लाभ के साथ हर क्षेत्र में सफलता और घर में खुशहाली बनी रहती हैं। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बना रहता है। जानिए 7 मार्च को होने वाली होलिका दहन में किन चीजों को अर्पित करना शुभ।

होलिका दहन पर अर्पित करें ये चीजें-

गन्ना-
होलिका दहन के समय गन्ना अग्नि में सेंकना अच्छा माना जाता है। इसके बाद इस गन्ने का सेवन करने से स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है। इसके अलावा कई लोग गन्ना की आहुति भी देते हैं।

गेहूं की बाली

होली के पर्व के समय खेतों में गेहूं की फसल भी आ जाती है। इसी के कारण अन्न के रूप में इसे भी होलिका में अर्पित किया जाता है। इसलिए आप चाहे तो गन्ने में 5 गेंहू की बाली बांध सकते हैं।

चावल

अग्नि जलने के बाद चावल डालने की प्रथा सदियों से यूं ही चली आ रही हैं। माना जाता है कि चावल के रूप में आप अपने शरीर की नकारात्मक ऊर्जा को हटा दें और एक नई शुरुआत करते हैं।

बताशा

मां लक्ष्मी को बताशा अति प्रिय है। होलिका दहन के समय अग्नि में जरूर अर्पित करना चाहिए।

गोबर के कंडे
होलिका दहन के कुछ समय पहले से गोबर से कंडे बनाए जाते हैं जिन्हें बल्ले कहा जाता है। होलिका दहन के दिन 5-5 बल्ले एक-एक में जोड़कर पांच जोड़ा बना लें और शाम को विधिवत पूजा करने के बाद होलिका दहन के समय अग्नि में अर्पित कर दें।

और पढ़ें ...

Chanakya Niti : लव लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो नोट कर लें चाणक्य नीति की ये बातें, जाने क्या कह गए आचार्य चाणक्य

Chanakya Niti : हर कोई चाहता है कि उसका दांपत्य जीवन और लव लाइफ हमेशा मस्त रहे। लव लाइफ को खुशहाल बनाने के लिए लोग रोज नए जतन करते हैं। ऐसे में आपके लिए चाणक्य की कुछ बातें बेहद ही काम आएंगी। अगर आप भी एक बेहतर और खुशहाल लव लाइफ चाहते हैं चाणक्य की इन 4 बातों को खास ध्यान रखें।

लव लाइफ बनेगी खुशहाल

आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में कहा है कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी या प्रेमिका को हमेशा सम्मान की नजर से देखता है उसका रिश्ता बहुत ही मजबूत होता है। ऐसा व्यक्ति खुद भी सम्मान पाता है और इनकी लव लाइफ हमेशा खुशहाल रहती है।

रिश्ते में ईमानदारी होना बहुत जरूरी है। जो व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ ईमारदारी से रिश्ता निभाता है उसका रिश्ता कभी नहीं टूटता। ऐसे लोगों के पार्टनर हमेशान उन पर भरोसा करते हैं। अगर आप भी अपनी लव लाइफ या दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं तो रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

एक खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए भौतिक और भावनात्मक सुख होना बेहद जरूरी है। साथ ही शारीरिक संतुष्टि भी वैवाहिक जीवन में खुशहाली का एक राज है। इसलिए अपने पार्टनर के भौतिक, भावनात्मक और शारीरिक सुख का ध्यान जरूर रखें।

व्यक्ति अपनी पत्नी या प्रेमिका को सुरक्षा का अहसास कराता है उनकी लाइफ बहुत अच्छी होती है। क्योंकि एक पत्नी अपनी पति में हमेशा पिता की छवि देखती है जो कि उसे सुरक्षात्मकता का अहसास कराए।

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 03 March 2023: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

Aaj ka Panchang 3 March 2023: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शुक्रवार का दिन है। आज आमलकी एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज शाम 6 बजकर 44 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • आमलकी एकादशी तिथि- 3 मार्च 2023
  • एकादशी तिथि- आज सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक 
  • सौभाग्य योग- आज शाम 6 बजकर 44 मिनट तक 
  • पुनर्वसु नक्षत्र- आज दोपहर 3 बजकर 43 मिनट तक
  • पृथ्वी लोक की भद्रा -  आज सुबह 9 बजकर 11 मिनट तक 

राहुकाल

कोई भी काम शुरु करते वक्त राहुकाल का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। राहुकाल के दौरान कोई काम शुरू नहीं करना चाहिए। अगर कोई काम पहले से चल रहा है तो उसे जारी रख सकते हैं। तो राहुकाल के समय का खास ख्याल रखें।

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर पहले 11:06 से दोपहर 12:33 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:22 से दोपहर 12:51 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:08 से दोपहर 12:35 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:51 से दोपहर 12:18 तक
  5. भोपाल- दोपहर पहले 11:04 से दोपहर 12:32 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:21 से दोपहर पहले 11:48 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:23 से दोपहर 12:51 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:52 से दोपहर 12:21 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 06: 44 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 6: 21 बजे

आमलकी एकादशी

शास्त्रों में आमलकी एकादशी का विशेष महत्व है । काशी में इसे रंगभरी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन से काशी में होली का पर्वकाल आरंभ हो जाता है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर में आज के दिन बाबा विश्वनाथ और पूरे शिव परिवार, यानी माता पार्वती, श्री गणपति और कार्तिकेय जी का विशेष रूप

से साज-श्रृंगार किया जाता है। साथ ही भगवान को हल्दी, तेल चढ़ाने की रस्म भी निभाई जाती है। इसके अलावा भगवान के चरणों में अबीर-गुलाल चढ़ाया जाता है और शाम के समय भगवान की रजत मूर्ति को पालकी में बिठाकर, बड़े ही भव्य तरीके से रथ यात्रा निकाली जाती है। 

और पढ़ें ...

Horoscope 3 March 2023 : आज इन राशि वालों के साथ होगा भाग्य, जीवन में बड़ा बदलाव संभव, जानें क्या है आपके सितारे

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल

मेष राशि – व्यवसाय में नई योजनाओं और साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा। आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको दूसरों को प्रभावित करने में सहायता करेगा।

वृषभ राशि– आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगें साथ ही आज काम में मन लगेगा। अगर आज आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो प्लान कल तक टाल दीजिए। आज कहीं बाहर जाना चाह रहें है तो एटीएम कार्ड साथ ले जाना न भूलें।

मिथुन राशि – मिथुन राशि वाले कारोबार में लापरवाही ना करें. प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने निजी कामों के चलते आप अपने काम पर थोड़ा कम ध्यान देंगे। बातचीत में नरमी बरतें। नई योजना शूरू करने का अनुकूल समय है।

कर्क राशि – आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बहुत अच्छा है। व्यापारी एव व्यवसायी वर्ग वांछित परिणाम प्राप्त करेंगे और अपने कार्य क्षेत्र में अपने लिए जगह बनाएंगे। सामाजिक लोकप्रियता प्राप्त करने के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी आप इनका डटकर मुकाबला करें सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकते है।

कन्या राशि – व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। आमदनी के नए माध्यम नजर आएंगे। छात्रों को यह तनावपूर्ण दिन लगेगा. आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी आपके ईमानदारी से प्रभावित हो सकते हैं।

तुला राशि – आज आप अपने आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि देखेंगे। नई साझेदारी या नए उद्यम में प्रवेश करने के लिए अच्छा समय है जो भविष्य में आपके लिए अति लाभदायक साबित होगा। आप अपने काम पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और अतिरिक्त प्रयास भी करेंगे।

वृश्चिक राशि – आज आपका चंचल स्वाभाव आपके लिए थोड़ी परेशानी क्रिएट कर सकता है. बेहतर होगा आप बड़ों की राय को सुने और उनको माने। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहें तो आज का दिन शुभ है।

धनु राशि – आज आपकी गृहपयोगी चीजों में वृद्धि होगी. काम के क्षेत्र में भी आपके प्रयास रंग लाएंगे. बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा।

मकर राशि – आप महत्वाकांक्षी उद्यम में प्रवेश कर सकते हैं. यह आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा. यदि आप उच्च अध्ययन, नौकरी या व्यवसाय के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको स्वयं के प्रयासों से सफलता मिलेगी। व्यापार में शामिल लोग किसी पुराने मित्र की मदद ले सकते हैं।

कुंभ राशि – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है।

मीन राशि – आज आपके प्रयास लक्ष्य तक पहुँचने में सफल रह सकते है। धर्म-कर्म के काम करेंगे। ईश्वर की कृपा से जिन क्षेत्रों में प्रयास करेंगे सफलता पाएंगे. समाज में सम्मान मिलेगा। आपको कार्यस्थल में अधिक अधिकार दिए जा सकते हैं। कारोबार से संबंधित यात्रा लाभप्रद रहेगी।

और पढ़ें ...

Holi Gift : होली पर महिलाओं को मिला बड़ा गिफ्ट, फ्री में करेंगे सफर, आदेश जारी

देशभर में केंद्र और राज्य सरकार (Central and State Government) की तरफ से देश की महिलाओं को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. अब सरकार ने महिलाओं को बस में फ्री यात्रा (Free travel) की सुविधा का ऐलान किया है. जी हां… अब बस से सफर करने पर आपको एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा।

बता दें 8 मार्च को होली है और इसके साथ ही इंटरनेशनल महिला दिवस है, जिसको देखते हुए महिलाओं को फ्री सफर की सुविधा दी जा रही है. राजस्थान सरकार ने राज्य की महिलाओं को यह तोहफा दिया है।

सरकारी खजाने पर पड़ेगा बोझ

सरकारी खजाने पर पड़ेगा बोझ आपको बता दें फ्री सुविधा सिर्फ राजस्थान की सीमा के अंदर ही मिलेगी. अगर कोई भी महिला राजस्थान से दिल्ली, वनारस या फिर किसी अन्य राज्य की सीमा में जाती है।

बस के किराए में 50 फीसदी की छूट देने का ऐलान

राजस्थान सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से महिला ( women)यात्रियों को बस के किराए में 50 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है. सरकार ने बताया है कि 1 तारीख के बाद यह फायदा मिलना शुरू हो जाएगा. इसके लिए महिलाओं को बसों में अपना आधार कार्ड देना होगा।

और पढ़ें ...

Election Result 2023 : त्रिपुरा में खिला कमल, भाजपा को पूर्ण बहुमत

नई दिल्ली। भारत के 3 उत्तर-पूर्वी राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव परिणामों की स्थिति अब लगभग साफ हो चुकी है। त्रिपुरा में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने जा रही है। निर्वाचन आयोग के ताजा नतीजों और रुझानों के मुताबिक, राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में 32 पर बीजेपी को जीत मिल चुकी है, जबकि 2 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन 14 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जबकि पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी ने जनजातीय इलाकों में बीजेपी का काफी नुकसान किया है और उसके 12 उम्मीदवारों को जीत मिली है।

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी टाउन बोरडोवली सीट से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने राज्य के चुनाव परिणामों पर कहा, ‘हमने पहले भी कहा था कि बीजेपी एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी और अब तक के नतीजे बता रहे हैं कि हम सरकार बना रहे हैं। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे थे और चुनाव के बाद विश्लेषण करेंगे कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। मैं (विजयी) प्रमाणपत्र लेने जा रहा हूं। केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तय की जाएगी।’

और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई गिरफ्तार, नशे के हालत में मारपीट कर दलित की शादी में चलाई थी गोली

BREAKING NEWS : पंडित धीरेंद्रकृष्ण के भाई शालीग्राम गर्ग को गुरुवार को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर छतरपुर जिला न्यायालय में पेश किया गया है। अदालत मामले की सुनवाई कर रही है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। मालूम हो कि बीते 11 फरवरी को बमीठा के गढ़ा गांव में एक दलित परिवार की बेटी की शादी थी। शादी में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालीगराम ने नशे के हालत में जमकर हंगामा किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें वह हाथ में पिस्टल और मुंह में सिगरेट दबाए उत्पात मचाता नजर आया था।

छतरपुर पुलिस पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालीग्राम गर्ग को गिरफ्तार करने का भारी दबाव था। दलित संगठन शालीग्राम गर्ग को गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। गांव का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया था। घटना के काफी दिन बाद तक गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। विवाद के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपने भाई से पल्ला झाड़ लिया था। उन्होंने बयान जारी कर कहा था कि हर मामले में उनके नाम को घसीटे जाने की जरूरत नहीं है।

एक दिन पहले ही इस मामले छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने बयान जारी कर कहा था कि पुलिस मामले में जल्द ही चालान पेश करेगी। अब जब शालीग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। नजरें अदालत के रुख पर जा लगी हैं। देखना होगा कि अदालत क्या फैसला लेती है। क्या उसे पुलिस हिरासत में भेजा जाता है या न्यायिक हिरासत दी जाती है। अदालत में भारी भीड़ जमा है। पुलिस ने भी सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए हैं। शादी के कार्यक्रम में शालीग्राम गर्ग के पिस्टल लेकर उत्पात मचाने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भी किरकिरी हो रही थी।

इस मामले में खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल को जांच अधिकारी बनाया गया था। भीम आर्मी ने शालीग्राम गर्ग की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गढ़ा गांव में धरना प्रदर्शन किया था। दलित संगठनों के भारी आक्रोश को देखते हुए पुलिस भी सक्रिय हो गई थी। पुलिस का कहना था कि यदि शालीग्राम गर्ग हाजिर नहीं होता तो पुलिस कानून के अनुरूप सख्स से सख्त कार्रवाई करने को विवश होगी। आखिरकार अब पुलिस ने आरोपी शालीग्राम गर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि शालीग्राम गर्ग कहां छिपा था और पुलिस ने उसको कहां से पकड़ा…

और पढ़ें ...