सियासत
पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर बच्चों को भी सुला दी मौत की नींद, फिर खुद…पढ़ें इस खूनी खेल की पूरी दास्तां
Crime news : महाराष्ट्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने पत्नी की कलेश के कारण अपने पूरे परिवार की जान ले ली। बाद में, खुद भी आत्महत्या कर ली। बता दें, मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे जिले की दौंड तहसील में मंगलवार को एक पशु चिकित्सक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। जिले के वरवंड इलाके में हुई इस घटना में मृतकों की पहचान 42 वर्षीय डॉक्टर अतुल दिवेकर, उनकी 39 वर्षीय पत्नी पल्लवी दिवेकर और बच्चों अद्वैत (9) और वेदांती (6) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अतुल ने घर पर कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की। फिर बच्चों को एक कुएं के पास ले गया और उसमें फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चों को फेंकने के बाद अतुल वापस घर लौट आया और फंदे से लटककर जान दे दी।
पुलिस ने बताया कि मौके पर दंपत्ति फंदे से लटके मिले। वहीं एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें अतुल ने अपनी पत्नी पल्लवी पर सताए जाने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी...जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी मिली हैं। बताया जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जान से मारने की धमकी मिली हैं।
दिल्ली पुलिस के आउटर जिले की पुलिस को आज सुबह एक शख्स ने पीसीआर कॉल कर बिहार के सीएम को जान से मारने की धमकी दी जिसके कुछ देर बार दूसरी कॉल में पीएम और गृह मंत्री को भी जान से मारने की धमकी दी, दिल्ली पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान मादीपुर के रहने वाले संजय वर्मा के रूप में हुई। संजय ने शराब के नशे में कॉल किया था। दिल्ली पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिए रेड कर रही है।
‘आदिपुरुष’ विवाद : फिल्म के खिलाफ याचिका दायर, 30 जून को सुनवाई करेगा दिल्ली हाईकोर्ट
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर दक्षिणपंथी संगठन हिंदू सेना की ओर से दायर कि गई एक याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 30 जून को सुनवाई करेगा। दरअसल, 17 जून को दायर कि गई याचिका में हिंदू सेना की ओर से कहा गया था कि फिल्म में धार्मिक पात्रों और आंकड़ों को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। याचिका पर विचार करते हुए कोर्ट ने इसे 30 जून को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
फिल्म ने हिंदू भावनाओं को आहत किया
बता दें कि, संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से दायर रिट याचिका में प्रतिवादियों को हटाने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है। फीचर फिल्म से आपत्तिजनक दृश्य, उत्तरदाताओं को परमादेश के अलावा, सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए आदिपुरुष को प्रमाणित नहीं करने का निर्देश भी देने की मांग की गई है। जनहित याचिका में आगे आरोप लगाया गया है कि ओम राउत की ओर से निर्देशित फिल्म ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को ‘आहत’ किया है, क्योंकि इसमें धार्मिक पात्रों को गलत और अनुचित तरीके से चित्रित किया गया है। यह रामायण में महर्षि वाल्मीकि और संत तुलसीदास जैसे महान लेखकों की ओर से वर्णित हिंदू धार्मिक वर्णन के विपरीत है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि उन्होंने चार अक्टूबर, 2022 को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव को भी एक ज्ञापन दिया था। हालांकि, मंत्रालय जवाब देने में विफल रहा
धार्मिक पात्रों के सभी पात्र भारतीय सभ्यता से पूरी तरह से अलग
विष्णु गुप्ता ने जनहित याचिका में तर्क दिया है कि चित्रण फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान और भगवान हनुमान की ओर से निभाए गए रावण जैसे धार्मिक पात्रों के सभी पात्र भारतीय सभ्यता से पूरी तरह से अलग हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि, फिल्म में रावण के चरित्र का दाढ़ी वाला रूप हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत कर रहा था, क्योंकि हिंदू ब्राह्मण रावण को गलत तरीके से एक भयानक चेहरा बनाते हुए दिखाया गया है, जो हिंदू सभ्यता, हिंदू धार्मिक शख्सियतों, मूर्तियों का घोर अपमान है। यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक अधिकारों का सरासर उल्लंघन है। हिंदू सेना प्रमुख ने प्रस्तुत किया कि उन्होंने सामान्य रूप से जनता के ‘लाभ’ के लिए जनहित याचिका दायर की थी, जो स्वयं अदालत तक पहुंचने में असमर्थ हो सकते हैं क्योंकि वे वित्तीय और कानूनी रूप से पूरी तरह से सक्षम नहीं है। याचिका में उत्तरदाताओं में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, तमिलनाडु के गृह सचिव, आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत और निर्माता और टी सीरीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भूषण कुमार और केंद्र सरकार शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल...जानिए आपके एरिया में क्या है कीमत
नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच पेट्रोल और डीडल के दाम घटाए या बढ़ाए जाते हैं। कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज गिरावट नजर आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.28 डॉलर गिरकर 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड 0.21 डॉलर गिरकर 75.69 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। बिहार में पेट्रोल के दाम में 36 पैसे और डीजल में 33 पैसे की गिरावट है। इसी तरह उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं।
देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 88 पैसे सस्ता होकर 95.07 रुपए और डीजल 78 पैसे गिरकर 84.38 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत 55 पैसे गिरकर 106.62 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, वहीं डीजल 53 पैसे लुढ़ककर 93.13 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है।
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 और डीजल 49 पैसे सस्ता हुआ है। बिहार में पेट्रोल के दाम में 36 पैसे और डीजल में 33 पैसे की गिरावट है। इसी तरह उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम गिरे हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 46 और डीजल 43 पैसे महंगा हुआ है। गुजरात, राजस्थान और पंजाब में पेट्रोल-डीजल के भाव में हल्का उछाल है।
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27,
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.44 और डीजल 89.62, लखनऊ में पेट्रोल 96.36 और डीजल 89.56, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36, पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
महाराष्ट्र में ED की रेड... आदित्य ठाकरे-संजय राउत के करीबियों पर' 10 जगहों पर चल रही छापेमारी
इस राज्य में भारी बारिश की चेतावनी...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मध्यप्रदेश में धीरे-धीरे बारिश का दौर शुरू हो रहा है और मानसून की गतिविधियां भी सक्रिय होने लगी है प्रदेश के अनेक जिलों में मौसम विभाग ने बारिश के आंकड़े दर्ज किए हैं वहीं आगामी 24 से 48 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी और अति भारी बारिश की संभावना जताई है ।मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए गुना ग्वालियर सहित अनेक जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है ।
केंद्रीय मंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ी...अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कर रहे थे योग
हाजीपुर. आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सुबह पशुपति कुमार पारस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोनहारा घाट पहुंचे थे. योग के दौरान बीच से पशुपति पारस को पकड़कर उनके पीए ने सोफा पर बैठाया. केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि गाड़ी गड्ढा में जाने के कारण प्रॉब्लम हुआ है. ऐसे में वह योग नहीं कर पाए. योग करने की कोशिश की तो तबीयत बिगड़ गई.
उन्होंने कहा कि तबीयत खराब है. वह दिल्ली एम्स जाकर इलाज करवाएंगे. इधर केंद्रीय मंत्री की तबीयत खराब होने के बाद आनन-फानन में उन्हें आराम करने के लिए बैठाया गया. दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समर्थकों के साथ कोनहारा घाट पहुंचे थे. सरकारी कर्मचारी और अधिकारी भी थे. इस दौरान लोगों के साथ योग करना शुरू किया तो उनकी तबीयत बिगड़ गई. बताया गया कि पशुपति कुमार पारस खड़े नहीं हो पा रहे थे. दो लोगों ने मिलकर उन्हें उठाया.
केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि मुजफ्फरपुर जाने के दौरान घटना हुई थी. उनकी गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गई थी. इसके कारण नस मांसपेशी में घुस गया. इसके चलते दिक्कत हो रही है. हालांकि वह इलाज करवा रहे हैं. ज्यादा देर योग नहीं कर पाए. तबीयत ठीक है, लेकिन दिल्ली में जाकर एम्स में इलाज करा लूंगा. आज योग दिवस था तो हाजीपुर आना ही था. योग भी करना था.

न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी...आज UN के योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल..!!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) अमेरिका पहुंच गए हैं. न्यूयॉर्क के जेकेएफ एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया. पीएम 23 जून तक अमेरिका की महत्वपूर्ण यात्रा पर रहेंगेबाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम अमेरिका पहुंचे हैं. पीएम के दौरे को लेकर यूएस के रणनीतिक संचार के एनएससी कोर्डिनेटर जॉन किर्बी ने कहा कि ये यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की पुष्टि करेगी और हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाएगी. भारतीयों के साथ हम सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विश्वास करते हैं, इसलिए हमारे रक्षा सहयोग को बेहतर बनाने की जरूरत है।
भारतीयों को करेंगे संबोधित
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 23 जून को ही पीएम मोदी के लिए लंच की मेजबानी करेंगे. पीएम इसी दिन वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में भारतीय-प्रवासियों को संबोधित भी करेंगे. दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में पीएम 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर काहिरा जाएंगे
प्रमुख कंपनियों के सीईओ से मुलाकात
पीएम 23 जून कई प्रमुख कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे. इस दौरान पीएम टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क, नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री पॉल रोमर, कलाकार, वैज्ञानिक, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से भी मिलेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी लेखक निकोलस नासिम तालिब और निवेशक रे डालियो से मुलाकात कर सकते हैं. जिन अन्य प्रमुख हस्तियों के पीएम से मिलने की संभावना है
आज का हिंदी पंचांग 21 जून 2023: जानिए राहु काल, तिथि और शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें बुधवार का पंचांग
आज का हिन्दी पंचांग, बुधवार, 21 June 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में हिन्दू पंचांग का बहुत महत्व है. इसमें समय के हिन्दू ईकाइयों वार, तिथि, नक्षत्र, करण, योग आदि का उपयोग होता है. पंचांग (Panchang) में तिथि, शुभ, अशुभ, दिशा शूला, चंद्रबल और ताराबल आदि की गणना की जाती है. आइये जानते हैं आज 21 जून 2023 दिन बुधवार का पंचांग (Wednesday Panchang) क्या कहता है.
आज का पंचांग क्या है?
आज का पंचांग - बुधवार, 21 जून 2023, शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु और तृतीया तिथि है.
आज कौन सा नक्षत्र है?
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज पुनर्वसु अगला पुष्य नक्षत्र है.
आज की तिथि क्या है?
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज तृतीया तिथि है.
आज का पंचांग (21 जून 2023 दिन बुधवार)
• तिथि (Tithi): तृतीया - 15:10:56 तक
• नक्षत्र (Nakshatra): पुष्य - 25:21:08 तक
• करण (Karna): गर - 15:10:56 तक, वणिज - 28:18:35 तक
पक्ष (Paksha): शुक्ल
• योग (Yoga): व्याघात - 26:33:58 तक
• दिन (Day): बुधवार
सूर्य और चंद्रमा की गणना (21 जून 2023 दिन बुधवार)
• सूर्योदय (Sun Rise): 05:23:36
• सूर्यास्त (Sun Set): 19:21:49
• चन्द्र राशि (Moon Sign): कर्क
• चंद्रोदय (Moon Rise): 07:49:59
• चंद्रास्त (Moon Set): 22:07:59
• ऋतु (Season): ग्रीष्म
हिंदू महीना और साल (21 जून 2023 दिन बुधवार)
• शक संवत (Shaka Samvat): 1945 शुभकृत
• विक्रम संवत (Vikram Samvat): 2080
• काली संवत (Kali Samvat): 5124
• प्रविष्ट/द्वार (Pravishte / Gate): 7
• मास पूर्णिमांत (Month Purnimanta): आषाढ
• मास अमांत (Month Amanta): आषाढ
• दिन की अवधि (Day Duration): 13:58:12
आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurt, Wednesday, 21 June 2023)
• दुष्ट मुहूर्त (Dusht Muhurat): 11:54:47 से 12:50:39 तक
• कुलिक (Kulika): 11:54:47 से 12:50:39 तक
• कंटक (Kantaka/Mrityu): 17:30:04 से 18:25:57 तक
• राहु काल (Rahu Kaal): 12:22:43 से 14:07:30 तक
• कालवेला / अर्द्धयाम (Kalavela / Ardhayaam): 06:19:29 से 07:15:22 तक
• यमघण्ट (Yamaghanta): 08:11:15 से 09:07:08 तक
• यमगंड (Yamaganda): 07:08:23 से 08:53:10 तक
• गुलिक काल (Gulika Kaal): 10:37:56 से 12:22:43 तक
आज 21 जून 2023 दिन बुधवार का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurt)
अभिजीत (Abhijit): कोई नहीं
आज का दिशा शूला (Disha Shoola) : उत्तर
आज का चन्द्रबल और ताराबल (21 जून 2023 दिन बुधवार)
• ताराबल (Tara Bala): अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
• चन्द्रबल (Chandra Bala): वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
Aaj Ka Rashifal 21 June 2023: आज के दिन इन जातकों की होगी चांदी ही चांदी...जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 21 June 2023: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 21 जून है, दिन बुधवार है. हिंदू धर्म में यह दिन गणेश जी को समर्पित होता है. ऐसे में आइये जानें आज के दिन किन राशि के जातकों को लाभ होगा और किन जातकों को सावधान रहना होगा.
1. मेष
मेष राशि के जातकों को आज अलग-अलग स्त्रोतों से धन लाभ हो सकता है. धार्मिक अनुष्ठानों में दिन कट सकता है. नौकरी-पेशा वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिल सकता है. शादीशुदा जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती है. पार्टनर से किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. वहीं, अवैवाहिक लोगों की पार्टनर से नजदीकियां और भी बढ़ सकती हैं. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. वह एकाग्र रहकर पढ़ाई कर सकेंगे. उनका ध्यान इधर-उधर नहीं भटकेगा.
2. वृष
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. धन लाभ हो सकता है. हालांकि, घर-परिवार में संपत्ति या धन को लेकर विवाद की संभावना है. बिजनेसमैन को अपने कारोबार को विस्तार करने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अच्छा दिन साबित हो सकता है. उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है.
3. मिथुन
इस राशि के जातकों के ऊपर काम का दबाव रहेगा. मुश्किल से अपने लिए वक्त निकाल सकेंगे. काम के चलते मानसिक तनाव हो सकता है. आज आपका नए लोगों से परिचय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है. नौकरी-पेशा वाले जातकों के हाथ से नौकरी छूट सकती है. कार्यक्षेत्र में लापरवाही भारी पड़ सकती है. मां-बाप का आशीर्वाद बना रहेगा. जीवनसाथी के रिश्तेदारों के दखल देने से आपकी वैवाहिक जीवन का बैलेंस बिगाड़ सकता है.
4. कर्क
कर्क राशि के जातक आज किसी को पैसा उधार देने से बचें. सेहत के लिहाज से आज का दिन अच्छा नहीं है. अवैवाहिक लोगों को जीवनसाथी मिल सकता है. नौकरी व बिजनेस में रफ्तार कम होगी. एक-दो जगहों से धन लाभ का संयोग बन रहा है. नया भवन खरीदने के लिए आज अच्छा मौका है.
5. सिंह राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन चिंताजनक रहने वाला है. लेन-देन में सावधानी रखें, किसी को पैसा न दें. बिजनेस से संबंधित कोई कार्य प्रारंभ कर सकते हैं. यात्रा करते समय सावधानी रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ आप किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं.
6. कन्या
इन जातकों को अपने रिश्तेदारों के साथ मेल मिलाप बढ़ाने का मौका मिलेगा. व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी. आज कोई अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा. सेहत में सुधार होगा. छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा. जीवनसाथी द्वारा कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आप काफी खुश होंगे.
7. तुला
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है. कुवारों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है. बिजनेस ठीक रहेगा. किसी अनजाने डर से भयभीत रहेंगे. किसी का घर में आगमन हो सकता है. आर्थिक और सामाजिक तौर पर आपका कद बढ़ेगा. जीवनसाथी से बहस हो सकती है. ऐसे में विवेक से काम लें.
8. वृश्चिक
इस राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा बीतेगा. ऑफिस के किसी काम से विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है. जीवनसाथी के संग रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. अचानक धन लाभ हो सकता है. जिससे आप खुश रहेंगे. घर में मेहमान आ सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. संतान की सेहत को लेकर थोड़ा बहुत परेशान रह सकते हैं.
9. धनु
धनु के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. पुराने मित्र या करीबी रिश्तेदार से चल रहा झगड़ा खत्म होगा. कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं. ऑफिस में या बिजनेस में कोई नया काम मिल सकता है. सोच समझ कर निवेश करें. एक छोटी सी चूक और धनहानि हो सकती है. जीवन साथी के साथ समय बिताएं. छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा.
10. मकर
ये जातक आज कहीं पर बाहर जाने की प्लानिंग न करें. खानपान का विशेष ध्यान रखें. सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. किसी के साथ गलत व्यवहार न करें. फैमिली में कुछ परेशानी हो सकती है. छात्रों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा. वकालत और कला के क्षेत्र में करियर बनाने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौती भरा हो सकता है.
11. कुंभ राशि
इस राशि का दिन थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. समझदारी से काम लें. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. धनलाभ हो सकता है. उधार मुक्त हो सकते हैं. बिजनेस में लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं.
12. मीन राशि
मीन राशि के जातक आज थोड़ा सावधान रहें. आज इनका दिन मुश्किलों और परेशानियों के बीच बीतेगा. बिजनेस में नुकसान हो सकता है. ऐसे में अपने प्रतिद्वंद्वी से सावधान रहें. कई फैसलों में भाग्य आपका साथ नहीं देगा.शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां आ सकती हैं. आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है.
केंद्र सरकार का बड़ा फेरबदल...12 IPS ऑफिसर का किया प्रमोशन..!!
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 12 IPS ऑफिसर्स का प्रमोशन कर दिया है। जिसमें 6 ऑफिसर्स को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का स्पेशल डायरेक्टर बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य 6 को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF), सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF), सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का स्पेशल डायरेक्टर जनरल के रूप में पदोन्नत किया गया है। बता दें कि ये सभी अधिकारी 1989 और 1990 बैच कैडर के हैं।
आज अमेरिका रवाना होंगे पीएम मोदी UN में योग से लेकर जो बाइडेन के साथ डिनर तक...क्या कुछ है खास? बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के पहले राजकीय दौरे (state visit) पर मंगलवार सुबह रवाना हो गए हैं. उनका अमेरिका दौरा 21 जून से शुरू होकर 24 जून को खत्म होगा
प्रधानमंत्री का यह पहला आधिकारिक यूएस दौरा है. हालांकि, इससे पहले वह लगभग छह बार अमेरिका का द्विपक्षीय और आधिकारिक दौरा कर चुके हैं. पीएम मोदी यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे तो वहीं व्हाइट हाउस में आयोजित किए गए रात्रिभोज का भी लुत्फ उठाएंगे।
फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन (Jill Biden) के न्योते पर अमेरिका गए
पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और यूएस की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन (Jill Biden) के न्योते पर अमेरिका गए हैं. उनकी इस विजिट की खास बात यह है कि वह दूसरी बार अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम होंगे
पीएम मोदी के इस दौरे में भारत-अमेरिका के बीच भारत को सुपरपावर बनाने वाली अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील होने वाली है. 21 जून से पीएम मोदी के अमेरिकी दौर पर ये डील फाइनल होगी, जिससे भारत की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी. पीएम मोदी के इस दौरे से पहले अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भारत आए और उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की. जेक सुलिवन को इस मेगा डिफेंस डील का सूत्रधार माना जाता है.
ब्रेकिंग न्यूज़... पेट्रोल -डीजल के नए रेट्स. जानें आपके शहर में महंगा हुआ या सस्ता
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में राहत जारी है। मंगलवार को बीपीसीएल (BPCL),एचपीसीएल (HPCL) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई भी परिवर्तन नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये पर बनी हुई है।
पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 89.62 रुपये में बिक रहा है।
वहीं, अन्य बड़े महानगरों में दाम जस के तस बने हुए हैं। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.27 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.66 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल 94.26 रुपये में बिक रहा है।
अन्य बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के दाम
पटना: पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर,
लखनऊ: पेट्रोल 96.56 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर,
जयपुर: पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर,
हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर,
चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर,
बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर,
नोएडा: पेट्रोल 96.65 रुपये और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर,
गुरुग्राम: पेट्रोल 97.04 रुपये और डीजल 89.91 रुपये प्रति लीटर।
कच्चे तेल का भाव
कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही है। डब्लूटीआई क्रूड की कीमत 0.82 डॉलर या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.96 रुपये प्रति लीटर और ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.15 डॉलर और 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
आज का पंचांग, 20 JUNE 2023: देखें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त, आज से शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा
Aaj Ka Panchang, 20 JUNE 2023: पंचांग के अनुसार आज ही बेहद ही खास और महत्वपूर्ण है. क्योंकि आज जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी और भगवान जगन्नाथ को नगर में भम्रण कराया जाएगा. अगर पूरी श्रद्धा के साथ आज भगवान का पूजन किया जाए तो वह अपने भक्त पर प्रसन्न होते हैं. आइए जानते हैं आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में.
20 June 2023– आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 20 June 2023)
तिथि
द्वितीया – 01:07 पी एम तक
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय : 05:24 ए एम
सूर्यास्त का समय : 07:22 पी एम
चंद्रोदय का समय: 06:53 ए एम
चंद्रास्त का समय : 09:28 पी एम
नक्षत्र :
नर्वसु – 10:37 पी एम तक
आज का करण :
कौलव – 01:07 पी एम तक
तैतिल – 02:06 ए एम, जून 21 तक
आज का योग
ध्रुव – 01:48 ए एम, जून 21 तक
आज का वार : मंगलवार
आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष
हिन्दु लूनर दिनांक
शक सम्वत:
1945 शोभकृत्
विक्रम सम्वत:
2080 नल
गुजराती सम्वत:
2079 आनन्द
चन्द्रमास:
आषाढ़ – पूर्णिमान्त
आषाढ़ – अमान्त
आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
आज अभिजित मुहूर्त 11:55 ए एम से 12:51 पी एम तक है. विजय मुहूर्त 02:42 पी एम से 03:38 पी एम तक रहेगा.
आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
दुर्मुहूर्त 08:11 ए एम से 09:07 ए एम, 11:23 पी एम से 12:03 ए एम, जून 21 तक रहेगा. राहुकाल 03:52 पी एम से 05:37 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 12:23 पी एम से 02:07 पी एम तक रहेगा, वहीं यमगण्ड 08:53 ए एम से 10:38 ए एम तक रहेगा, पञ्चक पूरे दिन रहेगा-
Aaj Ka Rashifal 20 June 2023: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ...पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 20 June 2023: 20 जून को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि 20 जून दोपहर 1 बजकर 8 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। मंगलवार देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। 20 जून सूर्योदय से लेकर दोपहर 1 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इसके आलावा मंगलावर रात 10 बजकर 37 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। 20 जून के दिन ओड़िसा के जगन्नाथ पुरी में भगवान बलराम, श्री जगदीश और देवी सुभद्रा का रथोत्सव मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। आप अपने मनपसंद कार्यों को पूरा करेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं ट्रैकिंग का आनंद लेने जा सकते हैं। आप भावनात्मक रूप से स्ट्रांग महसूस करेंगे। आपको दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय शुरू करने की योजना बनाने के लिए यह बेहतरीन समय है। जो नौकरी में वेतन बढ़ने की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। आप आज पारिवार के साथ दिन बिताएंगे। जिससे आपको पारिवारिक मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी। इस कार्य में आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने बच्चों की बातों को प्राथमिकता देंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 8
वृष राशि- आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको कुछ नए लोगों से मिलने के अवसर मिलेंगे। जिनसे आपको उचित मार्गदर्शन मिलेगा। आप कहीं यात्रा का प्लान बना सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपके लिए प्रगति के योग हैं। आपकी आमदनी के साधन बढ़ेंगे। धन के मामले में आप भाग्यशाली अनुभव करेंगे। जीवनसाथी आपसे घर में समय न देने की शिकायत करेंगी। घर का माहौल पॉजिटिव रखने का प्रयास करें। बच्चों को खेल कूद में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा ध्यान रखें। अधिक काम के कारण थकान रहेगी। आप हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि- आज आप स्वयं को उत्साहित महसूस करेंगे। आपके लिए प्रगति के कई बेहतर योग बन रहे हैं। आप कोई बड़ा कदम उठाने की योजना बनाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको ऊंचा मुकाम हासिल होने के योग हैं। पत्रकारिता और लेखन से जुड़े लोग अपनी क्षमताओं को बेहतर साबित करने की कोशिश करेंगे। साझेदारी में व्यापार करने के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार की राय ले लें । आपका सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा। लवमेट्स के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जो परीक्षा में अच्छी रैंक मिलने की भी हो सकती है। आप अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। योग और एक्सरसाइज करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि- आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। इससे आपको लाभ मिलेगा। आपमें उत्साह बढ़ेगा। आपका व्यावसायिक जीवन काफी अच्छा रहने की संभावना है। किसी मुसीबत में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाएंगे। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग है। आप नौकरी बदलने का प्लान करेंगे। अच्छी तरह विचार कर ही आगे बढ़े। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकता है । फास्टफूड से दूर रहें। पौष्टिक आहार का सेवन करें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि- आज आप को नये अवसर मिलेंगे। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। कार्य क्षेत्र में आप धैर्य और दृढ़ता के साथ काम करेंगे। कारपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके लिए पदोन्नति मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आप काम करने में इंट्रेस्ट लेंगे। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए आज कोई नई प्लानिंग करेंगे। एक साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे। व्यापार के विस्तार में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन जल्द ही आप उसे संभाल लेंगे। आपकी पॉजिटिविटी इससे उबरने में मदद करेगी । आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए संभावनाओं से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के कई अवसर मिलेंगे । पूरी निष्ठा से लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज करियर से रिलेटेड कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चर्चा करेंगे। बच्चों पर किन्हीं कारणों से आज खर्च की मात्रा बढ़ेगी। आप नई नौकरी ज्वाइन करेंगे। वेतन बढ़ने की संभावना बन रही है। आपके लिए कहीं से धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक काम होने से आप व्यस्त रह सकते हैं । अपने गुस्से पर काबू रखें इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। जो अविवाहित हैं उनके लिए विवाह के योग बन रहे हैं। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए जीवन शैली में बदलाव करें। सुबह सैर पर जाएं।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 3
तुला राशि- आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप आशावादी बने रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपकी पदोन्नति हो सकती है। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। साथ ही सैलरी भी बढ़ेगी। आपको पारिवारिक और कामकाजी जीवन में संतुलन बना कर रखने की जरूरत है । आपका समय एक दूसरे के साथ अच्छा बीतेगा। कहीं निवेश करने से पहले आपको बड़ों की राय जरुर लेनी चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। पारिवारिक जीवन में सद्भावना बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अच्छा महसूस करेंगे स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें तभी आप जीवन में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। अच्छी इम्यूनिटी के लिए हेल्थी खाना खाए।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि- आज आपके लिए नए बदलाव लाने वाला दिन है। आपका सोशल सर्कल बढ़ेगा। जीवनसाथी आपके लिए काफी सपोर्टिव रहेंगे। आप कहीं घूमने की कोई योजना बना रहे हैं तो अभी के लिए टाल दें। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे, जो इंटर्नशिप के जरिए करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक व्यवसाय के विस्तार के लिए अच्छा समय है। आपका स्टार्टअप शुरु करने में माता पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में आपके किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। सबके साथ बैठकर शांति से बात करें। आपको अच्छा महसूस होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 9
धनु राशि- आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आप अपने अंदर बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। अपने स्किल्स के दम पर आपको नौकरी मिलेगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे। कुछ लोगों को पदोन्नति से धन लाभ के योग हैं। पेरेंट्स अपने बच्चों की सेहत के लिए फास्टफूड से दूर रखेंगे, हेल्दी आहार खाने को देंगे। जिससे आपका परिवार स्वस्थ रहेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा है। मानसिक स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। ट्रैवलिंग में आपके कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। किसी प्रकार के व्यापारिक निर्णय लेने से बचें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
मकर राशि- आज आप खुद को व्यक्त करने का प्रयास करेंगे। यह आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कई नए अवसर मिलेंगे। जहां आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। वैवाहिक रिश्ते में नई-नई खुशियां आएंगी। आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा | आपसी बातचीत से समस्या दूर होगी। आप अपने करियर को लेकर काफी सोच-विचार करेंगे। अपने विरोधियों की बातों पर ध्यान देने से बचें। आपको स्कॉलरशिप मिल सकती है। किसी बड़े कॉलेज में एडमिशन होने के योग हैं। वेकेशन पर परिवार के साथ ट्रैवलिंग करने का आपको मौका मिलेगा। आप अपने परिजनों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप निवेश और धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। समझदारी से कोई भी निर्णय लें।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 6
कुंभ राशि- आज आप खुशी-खुशी अपना दीन व्यतीत करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपसी मेल-जोल की भावना बढ़ेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी नए क्षेत्र में अच्छी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको दोस्तों का और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके आइडियाज उन्हें पसंद आएंगे। आपके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन करवाने का मन बनाएंगे। आगे की पढ़ाई के लिए आपकी योजनाएं जल्दी ही पूरी होंगी। आप खुद पर नकारात्मक सोच को हावी ना होने दें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
मीन राशि- आज आपके अंदर नया उत्साह रहेगा। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी ना दिखाएं। आप अपनी मनपसंद जगह पर प्लेसमेंट पाएंगे। अध्ययन की तैयारी अपनी योजना के अनुसार कर सकेंगे। घर में किसी बात को लेकर बात चीत हो सकती है। किसी कार्य को पूरा करने का समाधान निकलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे । जो आपके रिश्ते को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा । आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से ब्रेक लें और कुछ समय खुद के साथ बिताएं। बाहर का खाना खाने से परहेज करें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
शादी की पहली रात ही पति को पता चला पत्नी ‘किन्नर’ है, पति पहुंचा कोर्ट और फिर…
आगरा। हमने ऐसे कई मामले देखे या सुने हैं जहां पति-पत्नी सहमत नहीं होते हैं, इसलिए वे तलाक ले लेते हैं या अलग हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी पति को तलाक मांगते सुना है क्योंकि उसकी पत्नी किन्नर है? तो ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है।
संबंधित युवक को अपनी शादी की पहली रात ही एहसास हो गया था कि उसकी पत्नी पूरी तरह से महिला नहीं है। पत्नी के व्यवहार को देखा तो समझ में आ गया कि वह किन्नर है। इसके बाद संबंधित युवक ने तलाक के लिए अर्जी दे दी। इसके बाद कोर्ट ने उनकी शादी रद्द कर दी। इस युवक की सात साल पहले शादी हुई थी।
7 साल पहले हुई थी शादी –
पिछले 7 साल यानी 27 जनवरी 2016 को एक युवक की शादी हुई थी। हालांकि, शादी की पहली ही रात को उसे पता चलता है कि जिस युवती से उसने शादी की है, वह महिला है ही नहीं। उसके प्राइवेट पार्ट बिल्कुल भी विकसित नहीं हुए हैं। इसके बाद शुरू में संबंधित युवक काफी परेशान रहा। इसके बाद उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया और अपनी पत्नी का इलाज कराया। कई महीने इलाज कराने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच संबंधित डॉक्टर ने भी युवक से कह दिया था कि उसकी पत्नी कभी मां नहीं बन पाएगी।
कोर्ट ने रद्द की शादी –
पीडि़ता तरुणा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बदनामी के चलते उसने यह घटना किसी को नहीं बताई। इसके कुछ दिन बाद वकील अरुण शर्मा के कर्वी परिवार न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया। यह मामला करीब 7 साल से चल रहा था। इसके बाद अब यह फैसला लिया गया है। फैमिली कोर्ट ने सबूतों के आधार पर तलाक की इजाजत दी है। अदालत ने शादी को रद्द कर दिया और तलाक का आदेश दिया।
जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू स्टारर 'उलझ' की शूटिंग शुरू
ये रही 4 लाख रूपए से भी सस्ती 4 कारें, माइलेज के मामले में इनके सामने सब फेल! एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल
Mileage Cars Under 5 Lakhs : अगर आप कम बजट में कार खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। आज हम आपको भारत में बिकने वालीं 4 ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 5 लाख रुपये से भी कम है, ऐसे में जिन लोगों की सालाना कमाई 5 लाख रुपये तक है और उन्होंने कुछ पैसे कार खरीदने के वास्ते बचा रखे हैं, तो उनके लिए मारुति सुजुकी और रेनॉ जैसी कंपनियों की 4 कारें हैं, आइये जानते है इन कारो केबरे में पूरी डिटेल।
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 (Maruti Suzuki Alto K10)
Mileage Cars :मारुति सुजुकी ने पिछले साल ऑल्टो के10 को लॉन्च किया था, जिसमें बेहतर इंजन और पावर के साथ कई नए फीचर्स देखने को मिले। Maruti Alto K10 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये है। इस किफायती फैमिली हैचबैक का माइलेज 24.9 किमी/लीटर तक है। अगर आप Alto K10 में थोड़ा और पैसा लगाते हैं तो आपको इसका CNG मॉडल भी मिल जाएगा और इसका माइलेज भी ज्यादा है।
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (Maruti Suzuki S-Presso)
Maruti Suzuki S-Presso भी एंट्री लेवल हैचबैक में से एक है, जो लुक्स और फीचर्स के मामले में अच्छी है। मस्कुलर लुक वाली इस 5 सीटर फैमिली कार की एक्स-शोरूम कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है। एस-प्रेसो का माइलेज 25.3 किलोमीटर प्रति लीटर है। मारुति सुजुकी ने इस कार को पेट्रोल और सीएनजी विकल्पों में पेश किया है।
रीनॉल्ट क्विड (Renault Kwid)
Renault India की सबसे सस्ती कार Kwid फैमिली हैचबैक है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार लुक्स और फीचर्स में अच्छी दिखती है और इसका माइलेज 22 kmpl तक है।
Maruti Suzuki Tour H1-
Maruti Suzuki की Alto K10 हैचबैक पर आधारित इस कमर्शियल कार के दो वेरिएंट हैं। Maruti Tour H1 1 लीटर 5 MT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4,80,500 रुपये से शुरू होती है, पेट्रोल इंजन वाली इस कार का माइलेज 24.60 kmpl तक है, लुक्स और फीचर्स के मामले में भी यह कार अच्छी है।
ये कैसी मोहब्बत? 40 की उम्र में 3 बच्चों की मां को हुआ प्यार, फूट-फूटकर रोते रहे बच्चे, फिर भी किया पहचानने से इंकार
जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर से अजब-गजब मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला पर प्यार की ऐसी सनक सवार है कि वह पति और अपने बच्चों को भी पहचानने से इंकार कर रही है। अपनी मां से तीनों बच्चे थाने मिलने पहुंचते हैं मगर वह मुलाकात करने से इंकार कर देती है। महिला अब सिर्फ अपने प्रेमी के संग ही रहना चाहती है।
पुलिस ने महिला को मध्यप्रदेश से बरामद कर लिया है। महिला ने जयपुर आने के बाद भी पति और बच्चों से मुलाकता नहीं की, उसने उन्हें पहचानने से भी इनकार कर दिया। मां का ये व्यवहार देखकर 12 साल बेटा, 9-8 साल की दो बेटियां रोने लगीं, लेकिन ये देखने के बाद भी महिला का दिल नहीं पसीजा।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी के साथ पिछले तीन साल से प्रेम-संबंध चल रहा है। वह उसी के साथ रहना चाहती है। महिला से मिलने उसके सास-ससुर, पति और बच्चे पुलिस थाने आते हैं, लेकिन महिला उनसे बात तक नहीं करती।
राज्य सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 8 आईपीएस अफसरों का तबादला, लिस्ट में देखें कौन-किधर गया?
IPS Transfer breaking : राज्य सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। सोमवार सुबह आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। स्थानांतरित किए गए लोगों में नीलाब्जा चौधरी, संयुक्त सीपी (अपराध) लखनऊ शामिल हैं, जिन्हें उसी पद पर कानपुर भेजा गया है।
2008 बैच के अधिकारी अमित वर्मा को उनके वर्तमान पद पर बनाए रखा गया है और एसीपी के रूप में उनका कानपुर स्थानांतरण रद्द कर दिया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक संगठन के डीआईजी बबलू कुमार को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) नोएडा भेजा गया है, जबकि पवन कुमार को जेसीपी प्रयागराज भेजा गया है। वह पुलिस अधीक्षक (एसपी) एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय, लखनऊ के पद पर कार्यरत थे।
सुनीति को एसपी एडमिन, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ से जेसीपी के पद पर नोएडा स्थानांतरित किया गया है। 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी शारदा नरेंद्र पांडेय को संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) प्रयागराज के रूप में भेजा गया है।
सिर्फ 3 दिनों में ही बने यहाँ में बाढ़ जैसे हालात...जारी हुआ रेड अलर्ट…!!
राजस्थान : अरब सागर से उठा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ गुजरात के बाद राजस्थान में कहर बरपा रहा है। इसके असर से राज्य के कई इलाकों में 40 घंटे से बारिश जारी है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाड़मेर, सिरोही, बांसवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, पाली, अजमेर, कोटा सहित कई जिलों में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इन जिलों के कुछ इलाकों में अब तक 10 से लेकर 13 इंच (एक फुट) तक बरसात हो चुकी है।
मौसम विभाग ने अजमेर, अलवर, भरतपुर और भीलवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही चित्तौड़गढ़, धौलपुर जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसंमद, सीकर और उदयपुर में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. बिपरजॉय की वजह से हुई तेज बारिश से जालोर और सिरोही में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. वहीं, बाड़मेर शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया है. तीनों जिलों की कई सड़कें पानी में डूब गई हैं. इस वजह से कुछ जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुआ है.
पाली में निचले इलाकों में पानी भरा
पाली में निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया. इस वजह से कई घरों के लोग पानी के बीच में फंस गई. सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनका रेस्क्यू कर के ऊपरी स्थानों पर लाई. राजस्थान के आपदा और राहत सचिव पी.सी. किशन के मुताबिक, जालोर, सिरोही और बाड़मेर में तेज बारिश हुई है. अगले 15से 20 घंटों में इन जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
जयपुर और अजमेर में बारिश का बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, जयपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. बारिश का मौसम बना रहेगा. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के अनुमान हैं. वहीं, अजमेर का आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.
अजमेर में भी हल्की या तेज बारिश का अनुमान है. बारिश की वजह से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं, किसान थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं. खासकर उन जिलों के किसान जहां पर तेज बारिश हो रही है. किसानों का कहना है कि तेज बारिश से खेती को नुकसान पहुंचेगा.
Horoscope Today 19 June 2023: वृष, तुला, धनु राशि वाले ना करें ये काम, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Panchang: आज 19 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Jagannath Rath Yatra 2023: जानिए कब निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा?
Jagannath Rath Yatra 2023 Date and Time: प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन ओडिशा स्थित सिद्ध नगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है। इस दिन भव्य और विशालकाय रथों पर विराजमान होकर भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा नगर भ्रमण कर गुंडिचा मंदिर जाते हैं, जिसे उनकी मौसी का घर भी कहा जाता है। रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए देश विदेश से लोग पुरी एकत्रित होने के लिए आते हैं। आइए जानते हैं, कब निकाली जाएगी भव्य रथ यात्रा, समय और महत्व?
कब निकाली जाएगी रथ यात्रा 2023?
आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि प्रारंभ: 19 जून, सुबह 11 बजकर 25 मिनट से
आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त: 20 जून, दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा तिथि: 20 जून 2023, मंगलवार
किस समय निकाली जाएगी रथ यात्रा 2023?
बता दें कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 20 जून को रात्रि 10 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगी और यात्रा का समापन 21 जून को शाम 07 बजकर 09 मिनट पर होगा। इस दौरान भगवान जगन्नाथ पूरे नगर का भ्रमण करेंगे और गुंडिचा मंदिर में इस भव्य यात्रा को विश्राम दिया जाएगा।
क्या है जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 महत्व?
पुरी में स्थिति जगन्नाथ मंदिर की गणना चार धामों में की जाती है। यहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में लोग देश एवं विदेश से आते हैं। मान्यता है जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-पाठ करने से साधकों के सभी दुःख दूर हो जाते हैं और उन्हें मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
अचानक बदला रहा मौसम का मिजाज : अगले 2 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने किया अलर्ट
नई दिल्ली। Weather Update : चक्रवात बिपरजॉय गुजरात में तबाही मचाने के बाद अब राजस्थान की ओर बढ़ चूका है। देश के कई अन्य राज्यों में इसका असर देखने के लिए मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है। इसके साथ ही कई जगहों पर बारिश हुई है। अचानक हुई बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 2 दिन नॉर्थ-वेस्ट इंडिया और आसपास के मैदानी क्षेत्र में बारिश की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आएगी। तापमान इस दौरान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है।
इन राज्यों में होगी भारी बारिश
स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों में साउथ और मिडिल राजस्थान, मणिपुर, मेघालय, असम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में मीडियम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं, नॉर्थ गुजरात, नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान, हरियाणा के कुछ इलाकों, सब-हिमालयन वेस्ट बंगाल, कोस्टल कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ इलाकों, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड और नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकता है।
इन राज्यों में हुई बारिश
बीते 24 घंटों के दौरान भारत के कई राज्यों में मौसमी हलचल हुई। पिछले 24 घंटे में कच्छ और सौराष्ट्र में मध्यम से भारी वर्षा हुई। वहीं, केरल और सब-हिमालयन पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, नॉर्थ-ईस्ट, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड, कोंकण, गोवा, गुजरात, साउथ राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के इलाके में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
सबसे पहली बार किसने मनाया था फादर्स डे...जानें क्यों और कब हुई इस दिन की शुरुआत
‘मदर्स डे’ के साथ-साथ दुनिया हर साल ‘फादर्स डे’ ( Father’s day) भी सेलिब्रेट करती है। इस दिन बच्चे अपने पापा को उनके साथ के लिए थैंक्यू कहते हैं, केक काटते हैं, तोहफे देते हैं। और हां, पापा से पार्टी भी लेते हैं। पूरा परिवार इस दिन को जश्न की तरह मनाता है! लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर इस दिन की शुरुआत कब, कहां, कैसे और किसने की?
Father’s Day 2022 Dateफादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे सप्ताह को मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 19 जून को सेलिब्रेट किया जा रहा है।
History of Father’s Dayअमेरिका में साल 1907 में पहली बार अनिधिकृत रूप से ‘फादर्स डे’ मनाया गया था। जबकि आधिकारिक रूप से इसकी शुरुआत साल 1910 में हुई थी। हालांकि, ‘फादर्स डे’ मनाने की तारीख को लेकर जानकारों में मतभेद हैं। इतिहासकारों की माने तो इस दिन की शुरुआत सोनोरा स्मार्ट डोड (sonora smart dodd) ने की। दरअसल, सोनेरा जब छोटी थीं तो उनकी मां का देहांत हो गया, और पिता विलियम स्मार्ट ने उन्हें मां और बाप, दोनों का प्यार दिया। अपने पिता के प्यार, त्याग और समर्पण को देख उन्होंने मदर्स डे की तर्ज पर ‘फादर्स डे’ मनाने की सोची।
इसके बाद 19 जून 1909 को पहली बार डोड ने फादर्स डे मनाया। वहीं, साल 1924 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने फादर्स डे को मंजूरी दी। इसके चार दशक बाद राष्ट्रपति लिंडन जानसन ने साल 1966 में यह घोषणा कि हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को ‘फादर्स डे’ मनाया जाएगा। इस दिन अमेरिका में आधिकारिक छुट्टी दी जाती है।
Aaj Ka Panchang 18 June 2023: आषाढ अमावस्या आज, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और राहुकाल का समय
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 18 June 2023: पंचांग के अनुसार 18 जून 2023, रविवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज सूर्य देव को प्रसन्न करने का दिन है. आज आषाढ अमावस्या है, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा की तिथि आरंभ होगी. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज मिथुन राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 18 जून 2023, को आषाढ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. आज के दिन सूर्य देव का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. आज आषाढ की अमावस्या है. इसका भी विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
18 जून 2023 को पंचांग के अनुसार आज मृगशिरा नक्षत्र रहेगा. मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल होता है. मृगशिरा नक्षत्र वालों की वनस्पति है खैर यानी कत्थे का पेड़. इस नक्षत्र को 5वां नक्षत्र माना गया है. इस नक्षत्र में जन्मे लोग बहादुर और कुशल रणनीतिकार होते हैं. सेना, पुलिस आदि में विशेष सफलता पाते हैं.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 18 जून 2023, रविवार को राहुकाल प्रात: 8 बजकर 52 मिनट से प्रात: 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा.
| 18 जून 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 June 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | आषाढ |
| मास पूर्णिमांत: | आषाढ |
| पक्ष: | कृष्ण |
| दिन: | रविवार |
| ऋतु: | ग्रीष्म |
| तिथि: | अमावस्या - 10:08:06 तक |
| नक्षत्र: | मृगशिरा - 18:06:42 तक |
| करण: | नाग - 10:08:06 तक, किन्स्तुघ्ना - 22:44:30 तक |
| योग: | गण्ड - 24:58:28 तक |
| सूर्योदय: | 05:23:06 AM |
| सूर्यास्त: | 19:21:05 PM |
| चन्द्रमा: | मिथुन राशि |
| राहुकाल: | 17:36:20 से 19:21:05 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:54:09 से 12:50:01 तक |
| दिशा शूल: | पूर्व |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 17:29:21 से 18:25:13 तक |
| कुलिक: | 17:29:21 से 18:25:13 तक |
| कंटक: | 10:02:25 से 10:58:17 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 11:54:09 से 12:50:01 तक |
| यमघण्ट: | 13:45:53 से 14:41:45 तक |
| यमगण्ड: | 12:22:05 से 14:06:50 तक |
| गुलिक काल: | 15:51:35 से 17:36:20 तक |
Aaj Ka Rashifal 18 June 2023 : इन राशियों का सूर्य की तरह चमकाएंगे भाग्य...पढ़ें मेष से मीन तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 18 June 2023: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और रविवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इस बार आषाढ़ महीने की अमावस्या 2 दिनों की पड़ी थी। जिसमें श्राद्ध आदि की अमावस्या तो बीते हुए कल मनाई जा चुकी है और आज स्नान दान की अमावस्या मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आमदनी के एक से अधिक साधन बनेंगे। आप नया घर या नई प्रॉपर्टी ले सकते हैं। आपके व्यापार में ग्रोथ होगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के साथ स्थान परिवर्तन के योग हैं। किन्हीं कारणों से खर्च बढ़ेगा। आपका दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। पारिवारिक संपत्ति को लेकर जो भी कागज है उनको संभालकर रखने की जरूरत है। व्यापार से जुड़ा कोई फैसला ले रहे हैं तो सोच समझकर ही लें। संतान की वजह से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चलेगी। आप परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर- 7
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। अपने आपको साबित करने का मौका मिलेगा। कहीं लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। जो अविवाहित हैं उनके लिए अनुकूल रिश्ता मिल सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी। एक दूसरे से बातचीत करके समस्या का हल निकल सकता है। व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। कोई प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। इसमें आपको सफलता मिलेगी।
- लकी रंग - सफेद
- लकी नंबर- 3
मिथुन राशि
आज अपने दिन की शुरुआत उत्साह से करेंगे। पारिवारिक जीवन में आप सक्रिय नजर आएंगे। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य होने के योग हैं। पूरे परिवार के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच अच्छा संतुलन बनाएंगे। आप सभी से खुलकर बात करेंगे। आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय देंगे। पहले किया हुआ निवेश आपको अच्छा लाभ देगा। विदेशी संपर्कों से व्यापार में विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। आपकी आमदनी बढ़ने की संभावना है। किसी शुभ कार्य में धन खर्च हो सकता है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें व्यायाम करना आपके लिए लाभदायक है।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर- 2
कर्क राशि
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। कारोबार में आप की व्यस्तता बढ़ेगी। आप कार्यक्षेत्र और घर के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। आप आज परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। ऑफिस के किसी कार्य से लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। निजी व्यवसाय करने वाले लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
- लकी रंग - पिंक
- लकी नंबर- 5
सिंह राशि
आज का दिन आपके जीवन में बदलाव लेकर आएगा। अचानक आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। कोई लंबी धार्मिक यात्रा हो सकती है। जो प्राइवेट जॉब में हैं प्रमोशन के योग बन रहें हैं। आप अपनी जॉब बदल भी सकते हैं। आपके कलीग्स कुछ समस्याएं खड़ी करने की कोशिश करेंगे। बिजनेस में लाभ के योग हैं। यदि आप कहीं इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ठीक से जांच परख लें। आपके रूखे व्यवहार से कुछ लोग आज आपका विरोध कर सकते हैं। आप जीवनसाथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन करें।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 5
कन्या राशि
आज आपके लिए दिन-ठीक रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेगा। घरेलू चीजों पर कुछ ज्यादा खर्च हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है, सफलता मिलेगी। किसी मल्टीनेशनल कंपनी में आसानी से आपको जॉब मिल सकती है। आप को सैलरी अच्छी मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन बेहतरीन रहेगा। एक दूसरे से तालमेल बनाकर रहेंगे। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से आज आपको छुटकारा मिलेगा।
- लकी रंग - पिंक
- लकी नंबर- 2
तुला राशि
आपके लिए आज का दिन चैलेंजिंग रहेगा। कई यात्राएं हो सकती हैं। जिससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। विरोधियों से सावधान रहें। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने के चांसेस हैं। नौकरी में बदलाव के योग है। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार में आपसी ताल-मेल बना रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अपने अच्छे खान-पान पर ध्यान दें। कार्यस्थल पर सबके साथ अच्छा व्यवहार करें।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 8
वृश्चिक राशि
आपका ध्यान आज रचनात्मक कार्यों में रहेगा। आप किसी नई रचना की योजना बनाएंगे। आपका संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। बिजनेस में संतान का पूरा सपोर्ट भी मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को आज सफलता मिल सकती है। आपको रोजगार में बेहतरीन सफलता मिलेगी। यदि आप जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं, तो दोबारा सोच विचार कर लें। ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहें। धन से जुड़े मामलों में आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आप कोई अचल संपत्ति खरीदने का सोच सकते हैं। लवमेट्स के साथ किसी खूबसूरत यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 9
धनु राशि
आपके लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अधिक लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों को अपने कैरियर को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपका उत्साह बढ़ेगा। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों की सलाह लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। सेहत से संबंधित परेशानियों को नजरअंदाज ना करें डॉक्टर को दिखाएं।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 3
मकर राशि
आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। घर के लिए कुछ नया खरीदने की सोच सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के लोगों को आज किसी प्रकार के कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। संतान पक्ष से आपको थोड़ी चिंता रह सकती है। इस राशि के जो लोग अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे। लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप कोई जमीन या वाहन खरीदने पर विचार कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
- लकी रंग - सफेद
- लकी नंबर- 3
कुंभ राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ पसंदीदा उपहार खरीदने मार्केट जा सकते हैं। जिससे जीवनसाथी के प्रति आपका स्नेह बढ़ेगा। रिश्ते में नयापन आएगा। आपको परिवार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। व्यापारियों क लिए आज का दिन अच्छा है। आमदनी बढ़ने के योग हैं। आप किसी रिश्तेदार से फ़ोन पर देर तक बात करेंगे। आप परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। विद्यार्थियों की कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपनी वाणी पर काबू रखें। गुस्से से काम बिगड़ सकता है।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 5
मीन राशि
आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आप खुद के बारे में सोचने का प्रयास करेंगे। अपने दिनचर्या में भी कुछ बदलाव लाने के लिए सोच सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्रति भावनाओं को व्यक्त करेंगे। अपने जीवनसाथी के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी लेंगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रह सकते हैं। जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। नए अवसर मिलने के चांसेज हैं। किसी काम को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 2
‘आदिपुरुष’ के डायलॉग पर भड़के रामायण के असली ‘लक्ष्मण’, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जताई नाराजगी, बोले- अगर ऐसा ही…
नई दिल्ली। शुक्रवार को भारत में आदिपुरुष फिल्म को रिलीज किया गया है। जिसमें भगवान श्रीराम के चरित्र और संघर्ष का संपूर्ण वर्णन है। इस फिल्म में लीड रोल में प्रभास, कृति सेनन,सैफ अली खान है। रिलीज होते ही इस फिल्म पर भी बयानबाजी शुरू हो गई है। नेताओं से लेकर सिनेमा जगत के एक्टर और एक्ट्रेसों ने भी अब अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। कई लोग सोशल मीडिया पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया कमेंट के द्वारा दे रहे है। इस बीच अब रामानंद सागर निर्देशित ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार करने वाले सुनील लहरी की प्रतिक्रिया आई है।
रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने आदिपुरुष को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने फिल्म के संवाद और कलाकारों को लेकर निराशा जताई है साथ ही इसे बेहद शर्मनाक भी कहा है। अपनी पोस्ट में सुनील ने लिखा- कहते हैं फिल्म आदिपुरुष रामायण को ध्यान में रखकर बनाई गई है, अगर यह सच है तो इस तरह की भाषा का प्रयोग बहुत शर्मनाक है।
पोस्ट शेयर कर जताई नाराजगी
सुनील ने एक पोस्टर शेयर किया जिस पर फिल्म के कई डायलॉग लिखे हैं। इनमें हनुमान का बोला हुआ डायलॉग ‘कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरी बाप की’ लिखा है। इसके अलावा रावण के भी डायलॉग हैं। सुनील लहरी ने कहा कि इस तरह की भाषा शर्मनाक है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘कहते हैं फिल्म आदिपुरुष रामायण को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अगर यह सच है तो इस तरह की भाषा का प्रयोग बहुत शर्मनाक है।
BSNL में 22 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार...21अधिकारियों के ठिकानों पर CBI का छापा
नई दिल्ली। सीबीआई ने करप्शन केस के आरोप में बीएसएनएल के 21 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन 21 अधिकारियों में एक जनरल मैनेजर भी शामिल हैं। जांच एजेंसी ने इस अधिकारियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी भी की। जांच एजेंसी के आरोप के मुताबिक, इन अधिकारियों ने BSNL को धोखा देने के लिए एक ठेकेदार के साथ साजिश रची।धोखाधड़ी के इस मामले में सीबीआई ने जोरहाट, सिबसागर, गुवाहाटी और अन्य स्थानों पर एक पूर्व जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, अस्टिटेंट जनरल मैनेजर और चीफ अकाउंट्स ऑफिसर सहित बीएसएनएल असम सर्किल के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की. जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि FIR में एक निजी व्यक्ति के नाम का भी उल्लेख है।
सीबीआई के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में बताया कि आरोप के मुताबिक कॉन्ट्रैक्टर को ओपन ट्रेंचिंग मेथड के माध्यम से 90,000 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क केबल बिछाने का आदेश दिया गया था।
उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों में हेरफेर की वजह से BSNL को करीब 22 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि हाल ही में FIR दर्ज होने के बाद सीबीआई ने असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हरियाणा में आरोपियों के ऑफिसेज और उनके घरों सहित कुल 25 ठिकानों पर छापेमारी की।
स्कूल में प्रार्थना के दौरान बजा अजान, टीचर सस्पेंड, पुलिस ने शुरू की जांच
मुंबई। मुंबई के कांदिवली उपनगर में एक प्राइवेट स्कूल में सुबह की प्रार्थना के दौरान ‘अजान’ बजाने का विरोध किया गया है। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बाहर जाकर जमकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अजान बजाने के लिए जिम्मेदार टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है।
दरअसल, स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में सुबह होने वाली प्रार्थना सभा के दौरान लाउडस्पीकर पर अजान बजाई गई थी। जब यह बात उनको पता चली तो वो अपना विरोध जताने पहुंचे।
मामले में स्कूल प्रिंसिपल ने कहा अजान बजाने के मामले में टीचर को निलंबित कर दिया गया है। प्रिंसिपल ने कहा, ‘हम वादा करते हैं कि आगे से ऐसा नहीं होगा।’ आगे अपनी सफाई में प्रिंसिपल बोले कि स्कूल में सरस्वती पूजा, गणपति पूजा और नवरात्रि पूजा भी आयोजित की जाती है।
डीसीपी अजय कुमार बंसल ने कहा कि शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी गई। अजय बंसल ने कहा कि सभी पहलुओं से इसकी जांच की जाएगी। स्कूल प्रबंधन से इसको लेकर पूछताछ की जाएगी। ये भी पता लगाया जाएगा कि अजान किसने बजाई।
अमीषा पटेल ने कोर्ट में किया सरेंडर, 21 जून तक मिली जमानत...जानें क्या है पूरा मामला
झारखंड। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल धोखाधड़ी के एक मामले में शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में पेश होने पहुंची, इसके बाद अभिनेत्री ने सरेंडर कर दिया। अभिनेत्री अमिषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवया गया था। उनपर पैसे लेकर म्यूजिक एल्बम नहीं बनाने का आरोप है। इसके अलावा, उनपर धोखाधड़ी और धमकाने का भी आरोप है।
इसी मामले में पिछले दिनों रांची सिविल कोर्ट ने अभिनेत्री को कोर्ट में हाजिर होने को कहा था लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुईं। जिसके बाद उनके खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया। अदालत में पेश होने के बाद अमीषा पटेल को 21 जून तक सशर्त जमानत दे दी गई है। 21 जून को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने अमीषा पटेल को भी उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
बता दें कि अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में की थी। आरोप है कि म्जूयिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये ले लिए लेकिन इसके बाद उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया। साथ ही अमीषा पटेल पर फिल्म ‘देस मैजिक’ बनाने के नाम पर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपये ऐंठने का आरोप है। इकरारनामा के अनुसार, जब फिल्म जून 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने पैसे की मांग की।
आरोप है कि अमिषा की ओर से टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में अजय सिंह को ढाई करोड़ और 50 लाख रुपए के दो चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद अजय सिंह ने अभिनेत्री पर मुकदमा कर दिया।
प्रिंटिंग प्रेस से RBI के बीच 500 के 88 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के नोट गायब...RTI में चौंकाने वाला खुलासा..!!
आरटीआई से हैरान कर देने वाला खुलासा सामने आया है। 88 हजार करोड़ के 500 रु के नोट गायब हैं। बता दें कि टकसालों ने नए डिजाइन किए गए 500 रुपये के 8,810.65 मिलियन नोट जारी किए, लेकिन आरबीआई को केवल 7,260 मिलियन के नोट मिले। मिसिंग नोटों की कीमत 88,032.5 करोड़ रुपये है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, किसी को इसकी जानकारी नहीं है कि गायब हुए 1,760.65 मिलियन 500 रुपये के नोट कहां है, जिसमें अप्रैल 2015 से मार्च 2016 तक नासिक मिंट में मुद्रित 210 मिलियन नोट शामिल हैं। गायब होने वाले नोटों की कीमत 88,032.5 करोड़ रुपये है। बार-बार प्रयासों के बावजूद, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रवक्ता ने रिजर्व बैंक वॉल्ट से गायब होने वाले नोटों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
यहां होती है नोटों की छपाई
भारत अधिकृत नोट मुद्रण को तीन सरकारी मिंटों – भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण (पी) लिमिटेड, बेंगलुरु, करेंसी नोट प्रेस, नासिक, और बैंक नोट प्रेस, देवास में मुद्रित करता है और उन्हें भारतीय रिजर्व बैंक वॉल्ट में भेजता है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था में आगे की वितरण के लिए होते हैं।
RTI से हुआ बड़ा खुलासा
RTI का डेटा अधिकार के तहत जानकारी अधिग्रहण की गई जिसे एक्टिविस्ट मनोरंजन रॉय ने हासिल किया। नासिक करेंसी नोट प्रेस द्वारा 375.450 मिलियन नए डिजाइन के 500 रुपये के नोटों की मुद्रण की गई, लेकिन रिजर्व बैंक के रिकॉर्ड में केवल 345.000 मिलियन नोट मिले हैं, जो अप्रैल 2015 से दिसंबर 2016 तक मुद्रित किए गए थे। पिछले महीने एक अन्य आरटीआई के उत्तर में, नासिक करेंसी नोट प्रेस ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2015-2016 (अप्रैल 2015-मार्च 2016) के लिए 210 मिलियन रुपये के 500 नोट आरबीआई को आपूर्ति किए गए थे, जब रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर थे।
नासिक करेंसी नोट प्रेस की रिपोर्ट में दिखाया गया है कि नए डिजाइन के 500 रुपये के नोट भारतीय रिजर्व बैंक को आपूर्ति किए गए हैं, लेकिन रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में नए डिजाइन वाले 500 रुपये के नोटों की कोई उल्लेख नहीं है, जो उसकी सार्वजनिक डोमेन वार्षिक रिपोर्ट पर सुधार के रूप में जारी की गई है। नासिक करेंसी नोट प्रेस द्वारा प्रदान की गई अधिक जानकारी में दिखाया गया है कि 2016-2017 में भारतीय रिजर्व बैंक को 1,662.000 मिलियन नए डिजाइन के 500 रुपये के नोट आपूर्ति किए गए थे।
भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण (पी) लिमिटेड, बेंगलुरु, ने 2016-2017 में भारतीय रिजर्व बैंक को 5,195.65 मिलियन रुपये के 500 नोट आपूर्ति की थी और बैंक नोट प्रेस, देवास, ने 1,953 मिलियन रुपये के 500 नोट आपूर्ति की थी, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन मिंटों से केवल 7,260 मिलियन नए डिजाइन वाले 500 रुपये के नोट प्राप्त किए हैं। बता दें कि तीन मिंटों ने कुल मिलाकर 8,810.65 मिलियन नए डिजाइन वाले 500 रुपये के नोट मुद्रित किए थे, लेकिन भारतीय रिजर्व बैंक को केवल 7,260 मिलियन नोट मिले हैं।
एक्टिविस्ट मनोरंजन रॉय ने कहा कि यह हमारी भारतीय अर्थव्यवस्था और उसकी स्थिरता के बारे में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उठाता है। RTI कार्यकर्ता ने इस बारे में केंद्रीय आर्थिक खुफिया ब्यूरो और ED को लिखा है।
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला...‘ट्रेन में सफर करते समय रखें सामान का ध्यान...चोरी करने पर खुद होंगे जिम्मेदार
नई दिल्ली। रेल में यात्रा करते समय यात्री अपने सामाना का जिम्मेदार खुद होता है, अगर सामान चोरी होता है तो इसके लिए यात्री खुद जिम्मेदार होगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाते हुए रेलवे को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर आपका कोई सामान या पैसे चोरी होते हैं तो आप इसके लिए रेलवे को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते बल्कि आपको खुद ही अपने पैसे और सामान का ध्यान रखना होगा।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ”अगर ट्रेन की यात्रा करते समय यात्री के पैसे चोरी हो जाते है तो इसे रेलवे की सेवाओं में कमी के तौर पर नहीं माना जा सकता है।” इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें रेलवे को एक लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया था।
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच के मुताबिक, अगर ट्रेन में कोई सामान चोरी हो रहा है तो यह किसी भी तरह से रेलवे की सेवाओं में कमी नहीं मानी जा सकती है। यदि यात्री अपने सामान की सुरक्षा खुद नहीं कर सकता है तो इसके लिए रेलवे को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हम यह समझ नहीं पा रहे हैं कि जब यात्री अपनी चीजों की हिफाजत नहीं कर पा रहे हैं तो चोरी होने पर रेलवे की तरफ से सेवाओं में कमी कैसे कही जा सकती है।
दरअसल, व्यापारी सुरेंद्र भोला 27 अप्रैल 2005 को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रहे थे। उस दौरान उनके पास 1 लाख रुपये थे। इसी दौरान जब 28 अप्रैल को वो उठे तो उन्होंने पाया कि उनकी पेंट पर कट लगा हुआ था और उनके 1 लाख रुपये चोरी हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद उन्होंने उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज कराई थी।
‘Cyclone Biparjoy’ के कारण सोमवार तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
राजस्थान। चक्रवात बिपारजॉय ने 15 जून की शाम को उत्तरी गुजरात के तटों पर अपनी दस्तक दी। जिसके बाद अब यह उत्तर पश्चिम गुजरात और पाकिस्तान के दक्षिण सिंध के आसपास के हिस्सों की ओर बढ़ गया है। माना जा रहा है कि यह अब दक्षिण राजस्थान के ऊपर उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ेगा। हालांकि इसका असर 18 जून की सुबह तक गुजरात तट पर महसूस किया जाएगा। इसके चलते सौराष्ट्र और कच्छ तट पर हवाओं की गति 25 से 30 किलोमीटर होगी। 18 जून की सुबह तक हवा की लहरें भी ऊंची रहेंगी। हवा की गति कम होने लगेगी और 18 जून की सुबह से लहरों की ऊंचाई भी कम हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक चक्रवात बिपारजॉय 16 जून को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में पहुंच चुका है। इसके चलते आज गुजरात के कच्छ क्षेत्र, पाकिस्तान के दक्षिण-पूर्व सिंध के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम और पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। राजस्थान के कई हिस्सों में 17 और 18 जून को हल्की से लेकर भारी स्तर की बारिश होगी।
जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें - CM
जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। गांव हो या शहर, ट्रांसफॉर्मर खराब हों तो तत्काल बदले जाएं:
जिला मुख्यालयों पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 22 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 17, 2023
गांव हो या शहर, ट्रांसफॉर्मर खराब हों तो तत्काल बदले जाएं: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/gCfsSOJVVO
पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)ने खुलासा किया कि एक बार एक नेता ने उन्हें कांग्रेस (Congress)में शामिल होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था कि वह पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश में कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन की तुलना में दोगुना काम किया है।
नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने भाजपा के लिए काम करने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी की यात्रा के बारे में बात की।
दोस्त की सलाह को किया याद
उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर द्वारा एक बार दी गई सलाह को भी याद किया। गडकरी ने बताया कि ये उस वक्त की बात है, जब मैं छात्र नेता था। तब मेरे एक दोस्त ने कहा था कि तुम एक अच्छे इंसान हो। तुम्हारा राजनीतिक भविष्य अच्छा है। आपको कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। इस पर मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा क्योंकि मुझे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है।
भाजपा की विचारधारा मजबूत
गडकरी ने आगे कहा कि जिचकर ने मुझसे कहा था कि आपकी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। इस पर मेरा जवाब था कि मुझे भाजपा और उसकी विचारधारा पर पूरा भरोसा है और मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अपने पुराने दिनों को याद किया। साथ ही खुद में मूल्य स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना की।
कांग्रेस पार्टी कई बार टूटी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जबसे बनी है कई बार टूट चुकी है। हमें अपने देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए। अपने 60 साल के शासन में कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन निजी फायदे के लिए कई शिक्षण संस्थान खोले।
गडकरी ने की पीएम मोदी की सराहना
साथ ही, गडकरी ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के अपने दृष्टिकोण के लिए पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। कांग्रेस अपने 60 साल के शासन में जितना काम नहीं कर पाई, उससे दोगुना काम भाजपा सरकार ने पिछले नौ साल में किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले जब वह उत्तर प्रदेश में थे तो उन्होंने लोगों से कहा था कि 2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी।
इस राज्य में नहीं थम रही हिंसा : अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौतें...50 हजार लोग बेघर
मणिपुर। मणिपुर हिंसा नफरत की आग में सुलग रहा है और ये आग थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते 3 मई से ही वहां मैतेई और कुकी समुदाय आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने हैं. कुकी समुदाय पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करता है, जबकि मैतेई समुदाय, पहाड़ की तलहटी वाले क्षेत्र में बसा हुआ है. दोनों समुदायों के बीच अनुसूचित जनजाति में शामिल करने या ना करने को लेकर विवाद चल रहा है. कुकी समुदाय का मानना है कि मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल नहीं किया जाना चाहिए. मणिपुर के चुराचांदपुर में इस मुद्दे पर 3 मई को एक प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद हिंसा का जो दौर शुरू हुआ, वो अभी तक जारी है.
मणिपुर नहीं थम रही हिंसा
3 मई के बाद से अब तक राज्य में 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि 50 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में कर्फ्यू लागू है और हिंसा रोकने के लिए वहां सेना और असम राइफल्स के 10 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं. जबकि सीआरपीएफ और बीएसएफ के भी 7 हजार से ज़्यादा सैनिक मणिपुर में तैनात हैं. इसके अलावा CRPF की 52 कंपनी, रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनी, BSF की 43 कंपनी, ITBP की 4 और SSB की पांच कंपनियां तैनात की गई हैं ताकि लॉ एंड ऑर्डर बना रहे.
उग्रवादी संगठनों की एंट्री का दावा
लेकिन इसके बाद न तो हिंसा रुक रही है और न ही मौतों की संख्या, दोदिन पहले ही वहां एक गांव में संदिग्ध उद्रवादियों के हमले में 9 लोगों की जान चली गई जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए. दो कॉम्युनिटीज के बीच इस विवाद में अब उग्रवादी संगठनों की एंट्री का भी दावा किया जा रहा है. प्रदेश सरकार की मानें तो करीब 300 हथियार बंद उग्रवादी म्यामांर से मणिपुर के विष्णुपुर में दाखिल हो चुके हैं और वो कुकी आबादी वाले चुराचांदपुर की तरफ बढ़ रहे हैं.
Aaj Ka Panchang: आज 17 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope Today 17 June 2023: मेष, कर्क, मकर राशि वाले रहें सतर्क, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
पूर्व DGP को कोर्ट ने सुनाई 3 साल की सजा, इस मामले में मिली सजा
तमिलनाडु। पूर्व पुलिस महानिदेशक राजेश दास को साथी महिला आईपीएस अधिकारी का यौन उत्पीड़न करने के मामले में कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने फरवरी 2021 में एक जूनियर अधिकारी द्वारा दायर यौन उत्पीड़न मामले में सजा सुनाया है। साथ ही कोर्ट ने दास पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
महिला आईपीएस अधिकारी ने साल 2021 के फरवरी महीने में वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अधिकारी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीसामी की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर यात्रा करते समय यौन उत्पीड़न किया था। राज्य ने शिकायत की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया। दास की जगह जयंत मुरली, सतर्कता और भ्रष्टाचार विरोधी प्रभारी अतिरिक्त महानिदेशक को नियुक्त किया गया और अनिवार्य प्रतीक्षा के तहत रखा गया।
शिकायत दर्ज होने के महीनों बाद मद्रास उच्च न्यायालय ने विल्लुपुरम अदालत की न्यायिक क्षमता को चुनौती देने वाली दास की याचिका को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति पी वेलमुरुगन ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी कि उच्च न्यायालय ने विल्लुपुरम अदालत द्वारा इसी तरह की याचिका को खारिज करने के आदेश में कोई ‘विकृतता
Aadhaar : अपडेट कराने की डेडलाइन बढ़ी...अब इस तारीख तक नहीं देने होंगे पैसे
नई दिल्ली। आधार कार्ड को अपडेट कराने के लिए समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपके पास तीन महीने का वक्त है, जिसे आप ऑनलाइन तरीके से अपडेट करा सकते हैं।
UIDAI ने जानकारी दी है कि आप पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ को 14 सितंबत तक अपलोड करा सकते हैं। आधार कार्ड की जानकारी को सटीक रखने के लिए अपने डेमोग्राफिक डॉक्यूमेंट को अपलोड करें और अपने आधार कार्ड को अपडेट करें। आप अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने के लिए https://myaadhaar.uidai.gov.inmyaadhaar.uidai.gov.in पर जा सकते हैं। वहीं सीएससी केंद्र पर जाकर अपडेट कराने पर 25 रुपये का चार्ज देना होगा।
इन चीजों की होती है आवश्यकता
यूआईडीएआई की ओर से जारी किए गए इस पोर्टल पर आधार कार्ड में पता, नाम आदि जानकारी अपडेट की जा सकती है। यूजर्स को इसके लिए आधार नंबर और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होती है। मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से आप एड्रेस और अन्य चीजों में बदलाव कर सकते हैं।
कैसे अपडेट करें आधार कार्ड
सबसे पहले आधार की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं
अब लॉग इन करें और नाम/जेंडर/जन्मतिथि और एड्रेस विकल्प को चुनें
आधार अपडेट के विकल्प को चुनें
अब एड्रेस या अन्य जानकारी अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करें
इसके बाद स्कैन कॉपी को अपलोड करें और डेमोग्राफिक डाटा की जानकारी को अपलोड करें
अब पेमेंट करें, जिसके बाद आपको एक नंबर मिलेगा
इसे संभालकर रख लें. स्टेटस चेक करने में काम आएगा
आधार अपडेट को कैसे ट्रैक करें
जब आप आधार कार्ड में एड्रेस को सफलता से बदलने के लिए रिक्वेस्ट डाल देते हैं तो आपको एक यूआरएन नंबर दिया जाता है। यह आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा भेजा जाएगा। अब https://ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus पर जाकर आप अपने आधार कार्ड अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।
राज्य के 36 गढ़ कल्चुरी काल के मुख्य प्रशासनिक यूनिट
रायपुर 15 जून 2023/रायपुर संभागायुक्त श्री संजय अलंग आज एनआईटी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित युवा संगम कार्यकम में शामिल हुए। उन्होने नागालैंड के एनआईटी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक-ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराते हुए छत्तीसगढ़ के नाम की व्याख्या की। श्री अलंग ने बताया कि छत्तीसगढ का इतिहास गौरवशाली रहा है। यहां कल्चुरी वंश के त्रिपुरी शाखा का आधिपत्य रहा हैं। उन्होने पहले तुम्माण उसके बाद रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उस समय छत्तीसगढ़ दक्षिणी कोसल के नाम से जाना जाता था, जो कि छोटी-छोटी जमीदारियों में बंटा हुआ था। इसे उन्होंने मांडलिक नाम दिया।
श्री अलंग ने बताया कि कल्चुरी राजाओं ने प्रशासनिक सुव्यवस्था स्थापित करने के लिए अपने आधिपत्य वाले क्षेत्र को विभिन्न प्रशासनिक यूनिट में बांटा जिसे ही गढ़ का नाम दिया जो छत्तीसगढ़ के नाम से प्रचलन में आया। कालान्तर मंे अंग्रेजों ने इसे तहसील का नाम दिया जो आज भी प्रशासनिक इकाई मानी जाती है। शिवाजी का उल्लेख करते हुए श्री अलंग ने मराठा साम्राज्य के बारे में बताया। छत्तीसगढ़ में कल्चुरियों के बाद भोसलेे शासक ने शासन किया। मराठा शासको ने अपने सैनिकों को राजस्व वसूली का कार्य दिया। उनके राजस्व का प्रमुख स्रोत टैक्स थे। जिसे सरदेशमुखी और चौथ कहा जाता था। इनके सैन्य अधिकारी जो राजस्व वसूली कर लाते थे। उन्हे मराठा राजाओं के अधिकारी फडवनीस और चिटनीस रिकार्ड रखते थे। संबधित क्षेत्रों से राजस्व वसूली के संगहण के रिकार्ड रखने के दौरन ही शनैःशनैः छत्तीसगढ शब्द़ प्रचलन में आता गया। श्री अलंग ने नागपुर शहर के संस्थापक बख्तबुलंद तथा मवाल समाज के संबंध में रोचक जानकारी शेयर की। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को समकालीन समय का उदाहरण देते हुए बताया कि जैसे की आपने बाहुबली फिल्म देखी होगी, उसमें माहिष्मती का जिक्र आता है। संयोग यह है कि कोसल से जुडे ऐतिहासिक वृतांतों में इसके अनेक वर्णन मिलते है। यद्यपि फिल्म में यह काल्पनिक कहानी है।
इस अवसर पर वेटलिफ्टर श्री रूस्तम सारंग ने कहा कि उनका और नार्थईस्ट के राज्यों का करीब संबध रहा है। छत्तीसगढ में एक मई बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में चावल और उनसे बने फरा चीला इत्यादि व्यंजन बनाये जाते है। श्री सारंग ने नागालैंड के छात्र-छात्राओं से छत्तीसगढ़ व्यंजन का स्वाद लेने का आग्रह किया।
पीड़ितों की मदद के के लिए सुकेश चंद्रशेखर ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद 200 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है. सुकेश चंद्रशेखर ने इस पत्र में रेल हादसे के पीड़ितों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये देने की पेशकश की. यह कोई पहली बार नहीं है जब जेल में बैठकर सुदेश चंद्रशेखर ने कोई पत्र लिखा हो. इससे पहले भी सुकेश जेल से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस तक सुकेश चंद्रशेखर चिट्ठियां लिख चुका है.
मालूम हो कि 2 जून को ओडिशा के बालासोर हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया. यह हादसा उस दौरान हुआ जब बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी आपस में टकरा गई. इस हादसे के बाद करीब 288 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही 1,100 से अधिक लोग घायल हो गए.
इससे पहले चिठ्ठी लिखकर लगाए थे ये आरोप
हाल ही में दिल्ली की जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल प्रशासन के खिलाफ चिट्ठी लिखकर आरोप लगाए थे. सुकेश ने एनएचआरसी को चिट्ठी लिखकर जेल अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया था. इसके साथ ही सुकेश चंद्रशेखर ने यह आरोप लगाया कि मुझे अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और पूर्व जेल डीजी संदीप गोयल के खिलाफ दिए गए बयान वापस लेने के लिए कहा गया है और इसके लिए मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है.
<div class="section uk-padding-small uk-flex uk-flex-center uk-flex-middle" style="margin: 0px; padding: 15px; box-sizing: border-box; display: flex; justify-content: center; align-items: center; font-family: Cambay, " noto="" sans",="" "hind="" siliguri",="" vadodara",="" "baloo="" paaji="" 2",="" sans-serif;="" font-size:="" 20px;="" background-color:="" rgb(255,="" 255,="" 255);"="">
अपनी लिखी गई चिठ्ठी में सुकेश ने ये भी लिखा कि अधिकारियों ने उसको धमकी देते हुए कहा कि अगर वो बयान वापस नहीं लेते हैं तो टिल्लू ताजपुरिया और अंकित गुर्जर की तरह उसकी भी जेल में हत्या कर दी जाएगी. उसने यह भी आरोप लगाया कि उससे प्रोटेक्शन मनी की मांग की जा रही है.
गैंगस्टर अतीक के साथियों पर ED ने कसा शिकंजा..कई कारोबारियों के ठिकानों पर दी दबिश
प्रयागराज : कुख्यात गैंगस्टर अतीक-अशरफ की हत्या के बाद ED ने उसके साथियों और सहयोगियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ED ने दिल्ली और प्रयागराज में कई व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी है।
जानकारी अनुसार, ED ने प्रयागराज के दो बिल्डर, तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट के ठिकानों पर छापे मारे हैं। यहां एजेंसी ने रियल एस्टेट कारोबारी अमित गोयल और अतुल द्विवेदी के ठिकानों पर छापेमारी की है।
इसके साथ ही ED ने नई दिल्ली के दो कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापे मारे हैं। जहाँ लाखों की नकदी, संदिग्ध दस्तावेज, लैपटॉप, मोबाइल ,हार्ड डिस्क समेंत कई चीजें बरामद की हैं। ED अब माफिया की काली कमाई खपाने वालों के खिलाफ सबूत तैयार कर रही है। एजेंसी ने दिल्ली में रियल एस्टेट कारोबारी शरद गुप्ता और संतोष गुप्ता के ठिकानों पर हुई छापेमारी की है।
सरकारी नौकरी : शिक्षक बनने वालों के लिए अच्छी खबर...शिक्षकों के 5 हजार पदों पर होगी भर्ती
नई दिल्ली। दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश और शिक्षक बनने का सपना बुनने वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां शिक्षकों के लिए बंपर भर्ती निकली है। जल्द ही इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी होने वाला है। दरअसल, दिल्ली के शिक्षा विभाग ने करीब 5 हजार शिक्षकों के पदों को भरने के लिए दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सलेक्शन बोर्ड (डीएसएसएसबी) को फाइल भेज दी है। अब बोर्ड जल्द ही 5 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित का करेगा। बता दें कि, दिल्ली में एक हजार से अधिक सरकारी स्कूल हैं, जिनमें काफी संख्या में रेगुलर शिक्षकों के पद खाली है। इन पदों पर शिक्षा विभाग ने गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारी ने बताया कि हमने 5 हजार शिक्षक जिसमें टीजीटी पीजीटी के पद शामिल हैं। डीएसएसएसबी को भर्ती के लिए भेज दिया है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
शिक्षा विभाग की ओर से डीएसएसएसबी को भेजे गए पत्र के अनुसार, टीजीटी सोशल साइंस के लिए 308 पद, टीजीटी हिंदी 185 पद, टीजीटी नेचुरल साइंस 349, टीजीटी अंग्रेजी 792, टीजीटी संस्कृत 618, टीजीटी मैथ्स 1108, टीजीटी उर्दू 730, टीजीटी पंजाबी 694 पद पर भर्ती होनी है।
युवाओं को मिलेगा रोजगार
ऑल इंडिया गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के महासचिव शोएब राणा ने बताया कि, रिक्त पदों पर भर्ती निकलने से युवाओं के शिक्षक बनने का रास्ता खुलेगा और उनको रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा निदेशक से निवेदन है कि भर्ती निकालने से पहले रिक्त पदों पर वर्षों से कार्य करने वाले गेस्ट टीचर्स को नियमित किया जाए। गेस्ट टीचर्स दिल्ली सरकार के वादेनुसार कई वर्षों से नियमित होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नियमित नहीं किए गए हैं।
मंडला जिले में 66 करोड़ से होगा विद्युत अधो-संरचना का सुद्दढ़ीकरण
बाबा रामदेव ने लॉच किए मोटे अनाज के रागी बिस्किट के साथ 14 नए प्रोडक्ट
नई दिल्ली। योग गुरु रामदेव ने आज पतंजलि के नए प्रीमियम प्रोडक्ट्स लॉन्च किए। इनमें व्हे प्रोटीन, मिलेट्स कुकीज से लेकर मोटे अनाज के बिस्किट और अन्य फूड प्रोडक्ट्स शामिल हैं। हर्बल उत्पादों में अपनी विशेषज्ञता और भारतीय उपभोक्ता बाजार की गहरी समझ के आधार पर पतंजलि फूड्स ने विभिन्न उपभोक्ता क्षेत्रों के लिए कुल 14 नए उत्पाद पेश किए हैं.।
इस दौरान बाबा रामदेव ने कहा है कि पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है.। हम हेल्थ में भी स्वाबलंबी बनें. कब तक विदेशियों की जूठन चाटते रहेंगे। मैं कहता हूं कि आर्थिक और सामाजिक स्वराज्य ध्वस्त होते रहते हैं। हमने वो करके दिखाया जो मेडिकल साइंस भी नहीं कर पाया। दो दशक पहले जमाना हमें कम जानता था।
उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य है कि कंपनी आने वाले पांच वर्षों में 50 हजार करोड़ रुपए का कारोबार करे। रामदेव ने कहा कि आज भारत की तरफ पूरी दुनिया देख रही है। भारत के लोहे को पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि पहले भारत को हीन नजर से देखा जाता था
लेकिन आज हम सब मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। रामदेव ने कहा कि भारत में पहले विदेशी कंपनियों का कब्जा था। एक बिस्किट से लेकर घी, तेल, आटा और चावल समेत पूरी रसोई विदेशी कंपनियों के सामान से भरी रहती थीं लेकिन पतंजलि के उत्पादों ने आज पूरी स्थिति ही बदल दी है।
बिहार कैबिनेट का विस्तार- JDU विधायक रत्नेश सदा ने ली मंत्री पद की शपथ
पटना। बिहार में आज नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। जनता दल (यू) के विधायक रत्नेश सदा ने मंत्री पद की शपथ ली है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन के इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने मंत्रीमंडल का विस्तार किया है। सोनबरसा से तीन बार के विधायक रत्नेश सदा को जदयू कोटे से मंत्री बनाया गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों अचानक फोन कर उन्हें पटना बुलाया था और उन्हें फिलहाल पटना नहीं छोड़ने के निर्देश भी दिए थे।
जेडीयू को मिला संतोष सुमन का विकल्प
माना जा रहा है रत्नेश सदा के रूप में नीतीश कुमार ने जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन का विकल्प ढूंढा है. सदा मुसहर समाज से ही आते है और इन्हें ज्यादा जनाधार वाला नेता माना जाता है। अगस्त 2022 में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार की बात चल रही थी। वर्तमान में, सुमन के इस्तीफे के बाद बिहार मंत्रिमंडल में 30 मंत्री हैं. विधानसभा की कुल संख्या के आधार पर अधिकतम 36 मंत्री हो सकते हैं. मंत्रिमंडल में राजद के 16, जदयू के 11 और कांग्रेस के दो मंत्री हैं।
एक निर्दलीय सदस्य भी है। उधर, विपक्षी दलों की बैठक के पूर्व संतोष सुमन के मंत्रिमंडल से इस्तीफा के बाद राज्य की सियासत गर्म हो गई है. संतोष ने कहा कि उनके इस्तीफा देने की वजह यही है कि उनके पास विलय करने का प्रस्ताव आया था। उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में अपने कार्यकर्ताओं, विधायकों से विचार-विमर्श किया तो इस पर किसी की सहमति नहीं मिली।
संतोष सुमन ने कहा कि विलय का प्रस्ताव जेडीयू की तरफ से आया था। उन्होंने कहा कि जदयू की भावनाओं का हम सम्मान करते हैं लेकिन हमारी पार्टी के गठन के पीछे भी कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए हमने संघर्ष का रास्ता चुना और विलय के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। संतोष सुमन फिलहाल खुद को महागठबंधन में ही बता रहे हैं जबकि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने इशारों में साफ कर दिया है कि वे महागठबंधन से बाहर हो चुके हैं।
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़...पांच आतंकी ढेर..सर्च ऑपरेशन जारी..!!
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में पांच आतंकियों के मारे जाने की खबर मिली है। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी जारी है। मौके पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके में आतंकियों के एक दल के सक्रिय होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और सेना की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। जब सुरक्षाबल एक ठिकाने की तरफ बढ़ तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है।
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा ज़िले के मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए ऑपरेशन डोगा नार के तहत मंगलवार को दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद। सेना के अनुसार मारे गए आतंकवादियों की शिनाख्त और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है। दोनों के पाकिस्तानी होने का संदेह है।
