सियासत
Aaj Ka Panchang 15 March 2023: शीतला अष्टमी और मीन संक्रांति आज, पंचांग अनुसार जानें तिथि, नक्षत्र और राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 15 March 2023: पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज अष्टमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि है. जो रात 6 बजकर 48 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की नवमी की तिथि प्रारंभ होगी. चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी की तिथि को शीतला अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
15 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र आकाश मंडल का 18वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी बुध ग्रह है. शास्त्रों के अनुसार ज्येष्ठा नक्षत्र को विशेष माना गया है. ज्येष्ठा नक्षत्र को गंड मूल नक्षत्र भी कहा जाता है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार को राहुकाल दोपहर: 12 बजकर 30 मिनट से दोपहर: 2 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा
| 15 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 15 March 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | चैत्र |
| पक्ष: | कृष्ण |
| दिन: | बुधवार |
| ऋतु: | वसंत |
| तिथि: | अष्टमी - 18:48:37 तक |
| नक्षत्र: | ज्येष्ठा - 07:34:22 तक, मूल - 30:25:00 तक |
| करण: | बालव - 07:40:41 तक, कौलव - 18:48:37 तक |
| योग: | सिद्धि - 12:51:17 तक |
| सूर्योदय: | 06:31:35 AM |
| सूर्यास्त: | 18:29:17 PM |
| चन्द्रमा: | वृश्चिक राशि- 07:34:22 तक |
| राहुकाल: | 12:30:27 से 14:00:09 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | कोई नहीं |
| दिशा शूल: | उत्तर |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 12:06:31 से 12:54:22 तक |
| कुलिक: | 12:06:31 से 12:54:22 तक |
| कंटक: | 16:53:36 से 17:41:27 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 07:19:26 से 08:07:17 तक |
| यमघण्ट: | 08:55:08 से 09:42:59 तक |
| यमगण्ड: | 08:01:18 से 09:31:01 तक |
| गुलिक काल: | 11:00:44 से 12:30:27 तक |
राशिफल 15 मार्च 2023: मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि में बना है हंस योग, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 15 March 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 15 मार्च 2023, बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है.आज शाम 06:45 तक अष्टमी तिथि फिर नवमी तिथि रहेगी. आज सुबह 07:33 तक ज्येष्ठा नक्षत्र फिर मूला नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, सिद्धि योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा.
चन्द्रमा सुबह 07:33 के बाद धनु राशि में रहेगे. आज के शुभ समय दो है, सुबह 07:00 से 09:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं शाम 5:15 से 6:15 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा.आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)-
चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे आध्यात्म की तरफ ध्यान रहेगा. बिजनेस एक्सपेंडिचर नॉर्मल होने से बिजनेस की इनकम में ग्रोथ होगा. वर्कस्पेस पर आपके स्मार्ट वर्क को देखते हुए आपको टीम को लीड करने का ऑफर दिया जा सकता है. सोशल लेवल पर आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर आप इमोशनली भावुक हो सकते है. फैमिली में किसी खास से अगर आप नाराज हैं, तो उसे एंकात में उसकी गलती पर डांटिए. सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा, फिर भी सेहत को लेकर सतर्क रहें. स्टूडेंट्स स्टडी करते समय एकाग्रता बनाएं रखने में सफल होंगे.
वृषभ राशि (Taurus)-
चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में समस्या हो सकती है. रेस्टोरेंट, होटल और मोटेल बिजनेस में हो रही भरपाई को पूरी करने में लगे रहेंगे. वर्कस्पेस पर किसी की सलाह आपके लिए फायदेमंद तब तक नही होगी जब तक कि आप उस पर कार्य करना प्रारंभ न कर दें. सामाजिक स्तर पर आपके बनते-बनते कार्यों में अड़चने आएगी. हाई कोलेस्ट्रॉल के पेशेंट सेहत को लेकर अलर्ट रहें. न चाहते हुए भी आपको ऑफिशियल ट्रेवलिंग करनी पड सकती है. स्टूडेंट्स कैंपस प्लेसमेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. फैमिली में हो रही गृह कलह से दूरी बनाकर रखें.
मिथुन राशि (Gemini)-
चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे जीवनसाथी से सम्बध अच्छा रहेगा. बिजनेस में नए कस्टमर्स जोड़ने के लिए आप डिजिटल एडवरटाइजिंग का सहारा लेंगे. वर्कस्पेस पर आपकी वर्क एफिशिएंसी आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. फैमिली में सभी के साथ आपके तालमेल बेहतर रहेंगे. वासी और सिद्धि योग के बनने से सामाजिक स्तर पर आपके कार्य आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाए रखने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. कंपीटीटीव स्टूडेंट्स एग्जाम को लेकर सचेत हो जाएं और अपनी तैयारी में जुट जाएं और टीचर की सलाह पर अम्ल करें. फैमिली के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की प्लानिंग बन सकती है.
कर्क राशि (Cancer)-
चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. कॉस्मेटिक बिजनेस का विस्तार करने के लिए आपको अपनी मार्केटिंग टीम को बढ़ाना होगा. कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को बोनस मिलने की खुशखबरी मिल सकती है. फैमिली में किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीदें होगी, जिन्हें आपको पूर्ण करना होगा. अगामी चुनाव को देखते हुए पॉलिटिशियन अपने आचरण से सभी को प्रभावित करने में सफल होंगे. किसी खास के साथ ट्रेवलिंग हो सकती है. स्टूडेंट्स सफलता पाने के लिए अभी से कड़ी मेहनत करना स्टार्ट कर दें. लव और लाइफ पार्टनर से बहस को अपनी वाणी से आप प्यार में बदलने में सफल होंगे.
सिंह राशि (Leo)-
चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेगें जिससे संतान से सुख मिलेगा. सिद्धि और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में आय के अतिरिक्त साधन से धन लाभ होने की संभावना है. वर्कस्पेस पर टीम में एकजुटता बनाएं रखने के कारण आपको टीम को लीड करने के लिए कहा जा सकता है. सेहत के मामले में दिन शानदार गुज़रेगा. फैमिली के साथ किसी की जन्मदिन पार्टी में शामिल हो सकते है. एमबीए और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स समय से अपनी स्टडी पर ध्यान केन्द्रित करेंगे तो ही वो अपना भविष्य बेहतर बना पाएंगे स्टडी में आ रही चुनौतियों से डरें नहीं उनका सामना करें. लव और शादी-शुदा जिंदगी के लिहाज से देखा जाए तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा. प्रोफेशनल ट्रेवलिंग के लिए आपको तैयार रहना होगा.
कन्या राशि (Virgo)-
चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेगें जिससे मां की अच्छी सेहत के लिए माँ दुर्गा को याद करेंगे. बिजनेस में कंपटीशन के चलते आपको अपने प्राइस में नेगोशिएट करना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर फालतू की बहसबाजी और बातों से स्वयं को दूर रखें आप सिर्फ अपने कार्य पर ध्यान दें अन्यथा नुकसान भुगतना पड़ेगा. फैमिली में आपको अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना होगा, वरना गृह-क्लेष हो सकता है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में किसी चीज के भूल जाने से आपके साथी आपसे नाराज़ हो सकते है. अचानक से एग्जाम डेट डिक्लेयर से आपकी टेंशन बढ़ जाएगी. सेहत के मामले में आपको अपने आलस्य को त्यागकर नियमित व्यायाम की तरफ ध्यान देना होगा.
तुला राशि (Libra)-
चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे दोस्त मदद करेंगे. बिजनेस में आपको अच्छे नतीजे तो मिलेंगे लेकिन साथ ही कुछ जगह पर कंपटीशन का सामना भी करना पड़ेगा. वर्कस्पेस पर आप अपने कार्य की गति को बढ़ाएं. सामाजिक स्तर पर किसी बड़ी कंपनी का सहयोग आपको मिल सकता है. मांसपेसियों में खिचाव की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. फैमिली की सहायता से आप अपनी पुरानी प्रॉपर्टी वापस खरीदने में कामयाब होंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में कुछ परिर्वतन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. मेडिकल और टेक्निकल स्टूडेंट्स लव अफेयर के चक्कर में पड़कर अपना करियर बर्बाद कर सकते है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे सत्कर्म का आशीर्वाद मिलेगा. वासी और सिद्धि योग के बनने से कॉरपोरेट्स मीटिंग में आपके रिलेशन बेहतर होने और आपकी कार्यशैली को देखते हुए कोई बड़ी पोस्ट आपको मिल सकती है. जो आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद साबित होगी. वर्कस्पेस पर किसी प्रोजेक्ट्स में जूनियर्स की हेल्थ आपके कार्य को पूर्ण करेगी. फैमिली में आपको किसी कार्य के लिए माता-पिता का सहयोग मिलेगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ किसी शॉर्ट ट्रिप पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. सोशल लेवल पर आपके कार्यों की ही चर्चा रहेगी. स्टूडेंट्स अपनी रैंक को बरकरार रखने में सफल होंगे. अचानक ही किसी कार्य को लेकर ट्रेवलिंग हो सकती है.
धनु राशि (Sagittarius)-
चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे आत्म-विश्वास बढेगा. बिजनेस में अच्छी कमाई और कठिन मेहनत के चलते धन से संबंधित आ रही परेशानियां दूर होगी. सिद्धि और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर एम्प्लॉय ऑफ द मंथ का खिताब पुनः आप ही हासिल करेंगे. सोशल लेवल पर फ्रेंड्स, फैमिली और पॉलिटिकल सपोर्ट मिलेगा. घर के रेनोवेंशन कराने में फैमिली से आपको आर्थिक सहायकता मिलेगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ शाम बिताना मजेदार होगा. स्टूडेंट्स कैंपस प्लेसमेंट को लेकर अभी से अपनी कमर कस लेंगे. वजन कम करने के लिए जंक फूड त्याग कर स्वस्थ्य खानपान पर ध्यान दें.
मकर राशि (Capricorn)-
चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे नए विदेशी सम्पर्क से लाभ होगा. अच्छा पैकेज मिलने से मार्केटिंग और मैनेजमेंट टीम आपकी कंपनी से रिजाइन देंगे जो आपके लिए किसी पहाड़ के टूटने से कम नहीं रहेगा. वर्कस्पेस पर किसी को प्रमोशन मिलने से आप दुखी होंगे. लव और शादी-शुदा जिंदगी में कोई बात ज्यादा बढ़ने से आपकी टेंशन बढ़ सकती है. फैमिली में रिश्ते को सुधारने में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी. जंक फूड खाने से आपका डाइजेशन गड़बड़ा सकता है. सामाजिक स्तर पर किसी भी मंच से आप किसी प्रकार की टिका-टिप्पणी करना आपके लिए गले की फांस बन सकता है. स्टूडेंट्स अपना बेहतर नहीं दोहरा पाएंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)-
चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में वृद्धि होगी. वासी और सिद्धि योग के बनने से इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस में आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है. वर्कस्पेस पर आपकी कार्यक्षमता को जांचने के लिए आपको नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. सामाजिक स्तर पर पुराने कार्यों के साथ नए कार्य को करने में व्यस्त रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. स्टूडेंट्स को अपना ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य लगाना होगा. फैमिली में किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपकी जिम्मेदारियां ज्यादा रहेगी. सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते.
मीन राशि (Pisces)-
चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे पिता के आदर्शो पर चले. बिजनेस में अच्छी कमाई के चलते धन संबंधित हो रही समस्यां दूर होगी साथ ही आप किसी नई जगह आउटलेट ओपन करने का विचार बना रहे है, तो सुबह 7:00 से 9:00 और शाम 5:15 से 6:15बजे के मध्य करें. बेरोजगार व्यक्ति अपने हाथ आए अवसर को जाने न दें. हेल्थ में सुधार होने से आपकी जान में जान आएगी. लव और लाइफ पार्टनर पर किसी बात को लेकर आप दबाव बना सकते है. खिलाड़ियों को मेंटर से कुछ नया सिखने को मिलेगा, जो उनके भविष्य में नया मोड़ लाएगा. फैमिली में बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी. किसी फ्रेंड के साथ ड्राइव पर जाते समय ड्राइविंग खुद करें.
OYO में आत्महत्या केस की जांच करने पहुंची पुलिस, पकड़ा गया फर्जी कॉन्स्टेबल
नई दिल्ली। राजधानी के नेब सराय इलाके के देवली रोड स्थित ओयो होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस जब मामले की जांच करने पहुंची तो पता चला उसी होटल के एक कमरे में एक महिला के साथ फर्जी कांस्टेबल भी पहुंचा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम अब दोनों मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल, 12-13 मार्च की दरमियानी रात देवली रोड स्थित ओयो होटल के कमरे में एक युवक ने पंखे से लटकर कर जान दे दी। मृतक युवक की पहचान पहचान दक्षिण पुरी एक्सटेंशन के रहने वाले 23 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि होटल पिछले एक साल से बिना वैलिड लाइसेंस के चल रहा था। दोमंजिला होटल में 16 कमरे हैं। होटल पिछले एक साल से बिना वैलिड लाइसेंस के चल रहा था। पूछताछ में पता चला की राहुल अपने दोस्त के सौरव के साथ होटल पहुंचा था। दोनों दोस्त 12 मार्च को सुबह चेकआउट किया था। इसके बाद शाम को राहुल अकेले ही वापस शाम को होटल लौट आया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवा दिया और युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी।
दिल्ली पुलिस जब होटल में युवक की मौत की जांच कर रही थी तो इस दौरान पता लगा कि एक पुलिसवाला महिला के साथ होटल के कमरा नंबर 206 में ठहरा था। उसने अपना नाम अशोक नगर निवासी नबाब सिंह बताया था। यह आदमी पुलिस की वर्दी में होटल पहुंचा था। जांच में वह अपना आईकार्ड होटल स्टाफ को दिखाने में असफल रहा। बाद में पता लगा कि वह शाहदरा में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर है। दिल्ली पुलिस इस मामले में गलत पहचान बताने का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
NIA की कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के प्रमुखों और सदस्यों के खिलाफ एक्शन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकवाद से जुड़े एक मामले में कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी की है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए के अधिकारियों ने घाटी के श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिलों में छापेमारी की।
बताया जा रहा है कि पिछले साल दर्ज एक मामले में तलाशी की जा रही है, जिसमें विभिन्न अभियुक्त संगठनों और उनके सहयोगियों और ऑफ-शूट के कैडरों और ओजीडब्ल्यू द्वारा विभिन्न छद्म नियमों के तहत संचालित आतंकवादी और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
श्रीनगर में जांच एजेंसी के अधिकारियों ने अब्दुल रशीद तेली के बेटे जुनैद अहमद तेली के घर पर छापा मारा, जो सलफिया मस्जिद इकबाल कॉलोनी 90 फीट रोड सौरा में अपने भाई के साथ रहता था। रिपोर्ट के अनुसार टीम ने एक सेल फोन जब्त किया है। जांच एजेंसी ने पुलवामा में निलोरा में मोहम्मद अल्ताफ भट के बेटे जीशान अल्ताफ और लिटर में गुलाम हुसैन मलिक के बेटे आरिफ मलिक के घरों की तलाशी ली। इसी तरह, कुलगाम में एजेंसी ने यारीपोरा में अल्ताफ अहमद वागे (दूधवाला), हैंगर में फारूक अहमद डार (किसान) और रामपोरा में मारे गए कमांडर अब्बास शेख के भाई अशरफ अहमद शेख के आवास पर छापा मारा।
Ration Card Update: फ्री राशन लेने वालों को लगा झटका, सामने आई नई मुसीबत, सभी कार्ड धारकों के लिए है जरुरी
मुफ्त राशन योजना का फायदा लेने वालो के लिए जुड़ा नया अपडेट आया है।इस अपडेट( update) को सुनकर आप परेशान हो सकते हैं. हर महीने का राशन वितरण 15 तारीख तक होना होता है। लेकिन कुछ जिलों में अभी तक भी राशन का वितरण नहीं हो पाया है। ऐसा मीडिया रिपोर्ट ( media repott)का कहना है
चावल पहुंचने को लेकर अधिकारियों ने इस संबंध में कहा कि जल्द दुकानों पर चावल पहुंचने वाला है। चावल राशन की दुकानों पर पहुंचने के बाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा।वितरण व्यस्था में गड़बड़ी के चलते जनवरी में कार्ड धारकों को राशन ( ration)मिलने में पहले भी देरी हुई है।
दुकानों पर चावल ( rice)का कोटा मौजूद नही
बताया जा रहा है कि दुकानों ( shop)पर चावल ( rice)का कोटा मौजूद नहीं होने से प्वाइंट ऑफ सेल्स मशीन (PoS) राशन वितरण की अनुमति नहीं दे रही। ऐसे में राशन कार्ड धारक न चाहकर भी इंतजार ( wait) के लिए मजबूर हैं।
Breaking News : नहीं रहे करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन
करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार देर रात 2 बजे कार्डिएक अरेस्ट से राजस्थान के जयपुर में निधन( death in jaipur ) हो गया। वे 80 साल के थे और लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका ब्रेन स्ट्रोक का इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए राजपूत सभा भवन जयपुर में रखा जाएगा। लोकेंद्र सिंह कालवी ने करणी सेना के कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया था और कई विवादों में भी रहे थे।
फिल्म पद्मावत को लेकर पूरे देश में बवाल
राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में जन्में लोकेंद्र आखिरी बार सुर्खियों में तब आए थे जब फिल्म पद्मावत को लेकर पूरे देश में बवाल हुआ था. हालांकि, इससे पहले वो जोधा-अकबर फिल्म के खिलाफ भी मुखर होकर अभियान चला चुके थे. उनके पिता राज्य और केंद्र में भी मंत्री रहे. अजमेर के मेयो कॉलेज से पढ़ाई करने वाले कालवी के पिता चंद्रशेखर सरकार की कैबिनेट में थे।
Chanakya Niti: धन और घर की ऐसे करें रक्षा, परिवार के साथ भविष्य भी होगा सुरक्षित, जानें चाणक्य नीति
Aaj Ka Panchang: आज 14 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Horoscope 14 March 2023 : इन राशियों का दिन किसी वरदान से कम नहीं, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
छोटे भाई पर तलवार से किया हमला, खून निकलता देख घबरा गया बड़ा भाई, फिर उठाया ऐसा कदम
अमिताभ मुखर्जी ने एनएमडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में ग्रहण किया अतिरिक्त प्रभार
‘थोड़ी शर्म है तो संसद में आकर माफी मांगें’…, राहुल गांधी के बयान पर संसद में हंगामा
Delhi-Doha IndiGo Flight : दिल्ली से दोहा जा रही इंडिगो फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, एक यात्री की मौत
SC :समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का केंद्र ने किया विरोध, हलफनामा दायर, आज SC में होगी मामले में सुनवाई
Aaj Ka Panchang 13 March 2023 : आज सोमवार का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त
राशिफल 13 मार्च 2023: कन्या, धनु, मीन राशि वालों को मिलेगा हंस योग का लाभ, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल
WhatsApp Group New Feature: जल्द ही वॉट्सऐप ग्रुप में आ रहा है नया फीचर, सुनकर ख़ुशी से झूम उठेंगे
फ्री राशन लेने वालों की बल्ले- बल्ले, अब ये सामान भी मिलेगा मुफ्त
राशन कार्ड धारकों (Ration Card Holder) के लिए बड़ी खुशखबरी है. अगर आप भी राशन कार्ड (Ration Card Update) का इस्तेमाल करते हैं तो पीएमजीकेएवाई के लाभार्थियों को फ्री राशन मिलना शुरू हो गया है।अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों को जुलाई-अगस्त-सितम्बर की 3 किलो चीनी 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बांटी जा रही है तो आप दिवाली से पहले सस्ते में चीनी ले सकते हैं. इसके साथ ही फ्री राशन भी ले सकते हैं।
केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा
केंद्र सरकार ने भी दिसंबर तक फ्री राशन देने की सुविधा को बढ़ा दिया है. केंद्र के अलावा राज्य सरकार कार्डधारकों को बड़ा फायदा दे रहा है. कोरोना काल सरकार की ओर से यह सुविधा शुरू की गई थी।
दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला
दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के राशनकार्ड धारकों को दिवाली त्योहार के लिए 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला किया. इस सौ रुपये के पैकेट में एक किलो रवा (सूजी), मूंगफली, खाद्य तेल और पीली दाल होगी. मंत्रिमंडल के बयान में कहा गया है कि राज्य में ऐसे 1.70 करोड़ परिवार या सात करोड़ लोग हैं, जिनके पास राशन कार्ड की सुविधा है
पाटन में 11 लोगों ने किया रक्तदान
इन 3 चीजों में होता है सबसे ज्यादा Vitamin D, शरीर में कमी होते ही बढ़ा दें इनका सेवन
डॉक्टर ने दे दी थी मौत की तारीख फिर 300 किलो के शख्स ने ऐसे घटाया 165 किलो वज़न
Aaj ka Panchang 12 March 2023: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
Aaj ka Panchang 12 March 2023: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 10 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजे तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। साथ ही आज रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा है। वहीं आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर शुक्राचार्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 6 अप्रैल को दोपहर पहले 11 बजे तक मेष राशि में ही गोचर करते रहेंगे। इसके बाद वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र, वृष और तुला राशि का स्वामी है, जबकि मीन राशि में यह उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है। शुक्र विवाह, प्रेम, विलासिता, सुख-समृद्धि, वाहनों, कला, नृत्य, संगीत, अभिनय, जुनूनृ और काम का प्रतीक है। शुक्र के संयोग से ही लोगों को नाम व ख्याति पाने के योग्य बनते हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
शुभ मुहूर्त
- पंचमी तिथि- आज रात 10 बजकर 1 मिनट तक
- स्वाती नक्षत्र- आज सुबह 8 बजे तक
- रंग पंचमी- 12 मार्च 2023
- शुक्र का मेष राशि में गोचर- आज सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर
राहुकाल
- दिल्ली- शाम 04:57 से शाम 06:26 तक
- मुंबई- शाम 05:17 से शाम 06:47 तक
- चंडीगढ़- शाम 04:59 से शाम 06:27 तक
- लखनऊ- शाम 04:43 से शाम 06:12 तक
- भोपाल- शाम 04:58 से शाम 06:27 तक
- कोलकाता- शाम 04:14 से शाम 05:43 तक
- अहमदाबाद- शाम 05:17 से शाम 06:46 तक
- चेन्नई- शाम 04:48 से शाम 06:18 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 06:34 बजे
- सूर्यास्त- शाम 6: 27 बजे
Aaj Ka Rashifal: इन राशि के जातकों को खर्च में बरतनी होगी सावधानी, वरना बिगड़ सकता है बजट; जानें अपना राशिफल
Horoscope Today 12 March 2023: रविवार को मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने काम और व्यवहार के जरिए पकड़ मजबूत बनाने का प्रयास करना होगा. वहीं तुला राशि के ठेकेदारी का व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा हो सकता है. जानें अपना राशिफल.
मेष- मेष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने काम और व्यवहार के जरिए पकड़ मजबूत बनाने का प्रयास करना होगा. व्यापारियों को आज के दिन लाभ कमाने के लिए परिश्रम भी अधिक करना होगा, इसलिए मेहनत करने में तनिक भी संकोच न करें. युवा निरंतर प्रयास के माध्यम से लक्ष्य के निकट पहुंचने में सफल होंगे. सफलता हासिल करने के लिए उन्हें ऐसे ही एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा. पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी को हस्तक्षेप करने देने से रोकना होगा, कोशिश करें कि घर की बातों को घर तक ही सीमित रखें. हाई बीपी के मरीजों को अपना खास ध्यान रखना होगा, बीपी घटने बढ़ने के चक्कर में तबीयत ज्यादा खराब हो सकती है.
वृष- वृष राशि के लोगों को जो भी करना है उसे आज ही करें, काम को कल पर कतई न डालें. काम में देरी होने पर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, व्यापार के विज्ञापन के लिए उन्हें नई उपलब्धियों का सहारा लेना चाहिए. नई तकनीकी का प्रयोग करने से आपको फायदा होगा. युवा के हृदय में आज संतुष्टि के भाव रहेंगे, जिस कारण वह सभी कार्य प्रसन्नचित होकर करेंगे. दांपत्य जीवन में सुधार होगा, पुराने सारे गिले शिकवे दूर होंगे और प्रेम प्रस्फुटित होगा. सेहत को लेकर सजग रहना होगा, पुराने रोग शत्रुओं की भांति आपको परेशान करने की फिराक में हैं.
मिथुन- मिथुन राशि के लोगों को ऑफिशियल काम खुद पूरे करने के प्रयास करने होंगे और सहकर्मी पर निर्भर होने से बचना होगा. व्यापारियों को आज के दिन चौकन्ना होकर काम करना होगा, जिससे आप व्यापार में चल रही पॉलिटिक्स से अलर्ट हो सके. युवाओं को दूसरों द्वारा तय मानकों में उलझने के बजाय अपने हृदय की सुननी होगी. लोग आपके काम में विघ्न डालने के फिराक में है. ग्रहों की सकारात्मक स्थिति परिवार के लिए शुभ संकेत लेकर आई है, जिसके चलते आप परिवार में शांति और सामंजस्य का अनुभव करेंगे. हेल्थ में उन लोगों को सचेत रहना है जिनका इम्यून सिस्टम बेहद कमजोर है. कमजोर इम्यून सिस्टम के चलते कई बीमारियों से घिर सकते हैं.
कर्क- कर्क राशि के लोग कर्मक्षेत्र में त्वरित निर्णय लेने से सफलता के समीप पहुंचेगे. जो भी कार्य करें आत्मविश्वास के साथ करें. व्यापारी अपना व्यवहार जितना सौम्य रखेंगे आपके काम उतने ही बनेंगे, इसलिए जितना हो सके अपनी वाणी को मीठा बनाने का प्रयास करें. आज का दिन युवाओं के लिए कुछ खास नहीं जाने वाला है, भावनाओं में उतार-चढ़ाव महसूस करने से आज आप खुद को बहुत अकेला महसूस करेंगे. पारिवारिक विवादों को स्पष्ट सोच और भाषा से हल करने में सफल होंगे. खांसी, जुकाम से अलर्ट रहते हुए ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना होगा.
सिंह- सिंह राशि के लोगों को अधिक तनाव लेने से बचना होगा. ऑफिस के नियम, तनाव मार्ग में अवरोध पैदा कर सकते हैं, ऐसे में आपको उनमें उलझने के बजाय बचकर निकलने का प्रयास करना होगा. व्यापारियों को बड़े क्लाइंट को आकर्षित करने के लिए उन्हें अच्छे ऑफर देने होंगे. तभी वह आपके परमानेंट क्लाइंट बन सकेंगे. युवाओं को सर्वप्रथम अपनी प्राथमिकताएं तय करनी होगी, क्योंकि प्राथमिकताएं तय करने से ही सही मार्ग का चयन करने में सुविधा होगी. घर में सुख शांति का माहौल बनाए रखने के लिए पारिवारिक सदस्यों को नियंत्रित करने के बजाय खुद को बदलने का प्रयास करें. जो लोग शराब आदि का सेवन करते है उनको अब स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट होना चाहिए क्योंकि किडनी से संबंधित दिक्कत हो सकती है.
कन्या- कन्या राशि के लोगों को कार्यस्थल पर असंभव लक्ष्य के संबंध में वरिष्ठों को अवगत कराना चाहिए. व्यापारियों के अंदर लाभ कमाने की इच्छा बढ़ सकती है, लाभ कमाए लेकिन अपने सिद्धांतों पर चलकर. युवाओं को अपने अंतर्मन की ऊर्जा को जगाने का काम करना होगा, अंतर्मन की इच्छा जाग्रत होने पर ही आप कुछ काम कर सकेंगे. परिवार में किसी स्वार्थी सदस्य से सामना हो सकता है, जिससे आपका विवाद होने की संभावना है. बिगड़ा खान-पान सेहत को बिगाड़ सकता है, इसलिए आपको खानपान को लेकर सख्ती बरतनी होगी.
तुला- तुला राशि के लोगों को कर्मक्षेत्र में नई भूमिका को अर्जित करने के लिए कुछ चीजों का त्याग करना पड़ सकता है, जिसके लिए मन कतई छोटा न करें. ठेकेदारी का व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा हो सकता है. जाने अनजाने मित्र की किसी बात से आपका दिल दुखा हो तो, अपना समझदारी दिखाते हुए उसे माफ करने की कोशिश करें. घर के बड़े से अपेक्षाएं पूर्ण न होने से मन छोटा बिल्कुल न करें, आपकी इच्छाएं जरूर पूरी की जाएगी. सेहत में पुराने रोगों के प्रति सावधान रहना होगा, वह फिर से दोहरा सकते हैं.
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोगों को करियर से संबंधित दिक्कतों का नए दृष्टिकोण से समाधान ढूंढना होगा, समाधान निश्चित तौर पर मिलेगा. लोहे से संबंधित व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है. युवाओं की पुरानी समस्याओं का अंत होगा और जीवन की पुनः एक नई शुरूआत होगी, जिसमे इस बार आपको कुछ भी गलत करने से बचना होगा. दांपत्य जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको जीवनसाथी का सहयोग करना होगा, साथ ही उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य है, आज दिल खोलकर जीवन का आनंद ले.
धनु- धनु राशि के लोग ऑफिस के कार्यों को लेकर बॉस व अपने सहयोगियों को जो भी बताएँगे वह उसे महत्व देंगे. जो लोग सरकार से संबंधित व्यापार करते है उनको लाभ मिलने की संभावना है. युवाओं के मन में पुराने मित्रों के लिए कुछ खटास आ सकती है जिसके चलते मित्रता को कायम रखना वह बंधनों में रहना कठिन प्रतीत होगा. पारिवारिक सदस्यों के संग मिलकर घर में धार्मिक माहौल बनाने का प्रयास करना होगा. यदि आप चाहे तो घर में छोटा सा कीर्तन भी कर सकते हैं. गर्दन के ऊपरी भाग में परेशानी होने की आशंका है, इसको लेकर सजग रहें.
मकर- मकर राशि के लोगों को ऑफिशियल कामों को पूरा करने के लिए नए जोश के साथ लगना होगा. कारोबारियों को व्यापार को लेकर अलर्ट रहना होगा, कोई व्यापारिक मामलों में सेंध लगाने का प्रयास कर सकता है. आज के दिन युवाओं का नए पुराने सभी तरह के दोस्तों के साथ तालमेल बना रहेगा. यदि आप बड़े हैं तो छोटे भाई बहनों की संगति पर ध्यान देना होगा, उन्हें बातों ही बातों में समझाने का प्रयास करें. जो लोग जल्दी बीमार पड़ जाते हैं, उन्हे हेल्थ का ध्यान रखना होगा और जल्दी ही किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करना होगा.
कुंभ- कुंभ राशि के लोग कार्यस्थल पर महिला सहयोगी से विवाद न करें, उनसे उलझने का मतलब अपनी छवि को क्षति पहुंचाना होगा. व्यापारियों को जितना हो सके अनावश्यक रूप से कर्ज लेने से बचना होगा. अत्यधिक कर्ज़ आपको मानसिक तनाव दे सकता है. युवाओं को समझदारी दिखाते हुए विपरीत परिस्थितियों में मौन रहना होगा. जब तक आपकी जरूरत न हो तब तक शांत रहने की कोशिश करें. पारिवारिक संबंध बिगड़ने न पाए इस बात का ध्यान रखकर ही अपनी बात सबसे करनी होगी. ब्यूटी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले उसकी एक्सपायरी जरूर चेक कर ले क्योंकि त्वचा से संबंधित रोग होने की आशंका है.
मीन- मीन राशि के लोगों को कर्मक्षेत्र में कार्य को सिद्ध करने के लिए है अहंकार को पीछे रख कर आगे बढ़ना होगा. जो व्यापारी नया माल खरीदने का प्लान बना रहे थे उनके लिए आज का दिन उपयुक्त है. आज आप माल डंप कर सकते हैं. युवाओं के काम न बनने पर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, ऐसे मैं आपको अपने मन को मजबूत करना होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा, पुरानी गलतफहमियों के चलते रिश्ते को कमजोर न पड़ने दें. हेल्थ में जिन लोगों की शारीरिक क्षमता कमजोर है वह अपने खान-पान का विशेष ध्यान दें.
भारत की सांस्कृतिक एकता का जीवंत प्रतिबिंब प्रस्तुत करता है जेएनयू : राष्ट्रपति
कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद का हार्ट अटैक से निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने राष्ट्रपति से मुलाकात की
BBC documentary: गुजरात विधानसभा में बीबीसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित, डॉक्यूमेंट्री मामले में सख्त कार्रवाई का किया अनुरोध
गुजरात विधानसभा ने एक प्रस्ताव पारित कर राज्य में 2002 में हुए दंगों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने वाले BBC के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का केंद्र सरकार से अनुरोध किया। गुजरात के गृह मंत्री मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया, विकास के साधन को हथियार बना लिया और देश विरोधी तत्वों को करारा जवाब दिया।
बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री में गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद हुए दंगों के कुछ पहलुओं की पड़ताल करने का दावा किया गया है. उन दंगों के समय नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के रिलीज होने के कुछ ही समय बाद भारत में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. पटेल ने भाजपा विधायकों मनीषा वकील, अमित ठाकेर, धवलसिंह जाला और मंत्री हर्ष सांघवी के समर्थन से यह प्रस्ताव पेश किया था।
बीबीसी की दो हिस्से वाली डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की छवि और लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विपुल पटेल ने सदन में कहा कि बीबीसी की दो हिस्से वाली डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ (India: The Modi Question) में 2002 की घटनाओं को गलत तरीके से पेश करते हुए विश्व स्तर पर भारत की छवि को खराब करने का प्रयास किया गया है।
H3N2 Influenza Virus: H3N2 वायरस हुआ खतारनाक, अब तक 3038 केस सामने आए, नीति आयोग की बैठक आज
देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा संक्रमण जानलेवा हो गया है। हरियाणा और कर्नाटक में एक-एक मरीज की मौत हुई है। अब तक एच3एन2 सहित विभिन्न फ्लू( flu ) से संक्रमित तीन हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। इनमें से 1,245 मरीज जनवरी में मिले थे। फरवरी में 1,307 और एक से नौ मार्च तक 486 मरीज मिले हैं।
आज नीति आयोग( niti aayog) की राज्यों के स्वास्थ्य विभागों के साथ बैठक होगी। देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामले तेजी से बढ़ने के बाद अधिकार प्राप्त समूह और कोविड-19 के लिए वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (एनईजीवीएसी) ने भी आज आंतरिक बैठक बुलाई है।
राज्यों के पास एच3एन2 की पर्याप्त दवा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि सरकार एच3एन2 के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से अनुशंसित दवा ओसेल्टामिविर नि:शुल्क उपलब्ध कराती है। राज्यों के पास इस दवा का भंडार पर्याप्त है। मंत्रालय का कहना है, वास्तविक समय के आधार पर एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) नेटवर्क के जरिये मौसमी इन्फ्लूएंजा की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मौसमी इन्फ्लूएंजा एक तीव्र श्वसन संक्रमण है, जो इन्फ्लूएंजा वायरस के कारण होता है।
केंद्र-राज्य मिलकर काम कर रहे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, देश में एच3एन2 के बढ़ते मामलों को लेकर समीक्षा बैठक की। राज्यों को अलर्ट रहने और स्थिति की बारीकी से निगरानी के लिए एडवाइजरी (advisory) की गई है।
पंजाब और हरियाणा में H3N2 वायरस से मौत
सरकार ने इस वायरस से कर्नाटक और हरियाणा में एक-एक मौत की पुष्टि की, बाकी चार लोगों की मौत की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा में H3N2 वायरस से मौत की बात सामने आई है. हालांकि, H3N2 से मौत की वजह का पता लगाने के लिए और जांच की जरूरत है।
रोजाना इन पत्तों को खाने से स्किन और सेहत दोनों रहती है अच्छी
महिला डॉक्टर को प्रेमी ने बेरहमी से उतारा मौत के घाट, होली में दिया वारदात को अंजाम
ट्रेनों का रूट बदला गया, सफर करने से पहले चेक कर लें रेलवे यात्री
Chanakya Niti: मनुष्य जीवन का सबसे कड़वा सच है ये, अपनाने वालों को मिलती है सफलता
Aaj Ka Panchang: आज 11 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Aaj ka Rashifal 11 March 2023: तुला, मकर, कुंभ, मीन राशि वाले शनिवार को रहें सावधान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
PM Modi Visit In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ आएंगे PM मोदी, G -20 की बैठक में होंगे शामिल, CM भूपेश ने मुलाकात कर योजनाओं पर की चर्चा
Aaj ka Panchang, 10 March 2023: आज तृतीया को बनें ये शुभ मुहूर्त, जरूर करें शुभ काम
Aaj ka Panchang, 10 March 2023: आज शुक्रवार को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। तृतीया रात्रि 9.42 बजे तक रहेगी। पूरे दिन चित्रा और वृद्धि नामक नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 6.42 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.33 बजे होगा। चन्द्रोदय 9.09 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन सुबह 8.16 बजे होगा।
आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)
शक संवत – 1944
विक्रम संवत – 2079
कलि संवत – 5123
मास – चैत्र माह, कृष्ण पक्ष
शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)
आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 8.59 बजे से 9.46 बजे तक एवं दोपहर 12.55 बजे से 1.42 बजे तक रहेगा। कुलिक नामक योग सुबह 8.59 बजे से 9.46 बजे तक एवं कंटक योग दोपहर 1.42 बजे से 2.29 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय दोपहर 3.17 बजे से 4.04 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग दोपहर 4.51 बजे से 5.39 बजे तक एवं यमगंड नामक योग दोपहर 3.29 बजे से 4.57 बजे तक रहेगा। राहुकाल सुबह 11.03 बजे से 12.31 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।
आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)
आज सुबह 8.11 बजे से 9.40 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। दोपहर 12.37 बजे से 2.06 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.23 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.14 बजे से 1.01 बजे तक रहेगा। अमृत काल का समय दोपहर 12.27 बजे से 2.08 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।
Aaj Ka Rashifal 10 March 2023: इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, होगा लाभ ही लाभ, जानें अपना हाल
Aaj Ka Rashifal 10 march 2023: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज रात 8 बजकर 40 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 9 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 42 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 10 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी से उधार के लेन-देन से बचें। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याएं जीवनसाथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी। परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि - भोज में शामिल होंगे। बच्चे भी उत्साहित रहेंगे। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बन्द करके विश्वास ना करें। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर- 5
वृष राशि
आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। कोई मित्र मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। नौकरी पेशा हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है। जिससे रोज ट्रैवल की समस्या का समाधान हो होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती नजर आएंगी। इस राशि के छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता मिलाने के योग बने हुये है। आशावादी प्रवृत्ति आपको सफलता दिलाएगी।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 6
मिथुन राशि
सकारात्मक विचारों से दिन का प्रारंभ करें। आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपप्रभावित होकर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे। यदि आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दीजिए। इस राशि के इंजीनियरों को कार्यस्थल पर कुछ नए बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, वह परीक्षा से संबंधित भी हो सकता है।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 5
कर्क राशि
आज का दिन आपके तथा आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला दिन है। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रोफेशनल हैं तो कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, आपमें उत्साह बढ़ेगा, परन्तु आगे बढ़ने से पहले अपने अधूरे कार्य को अवश्य पूर्ण करें कार्य का बोझ बढ़ेगा। बुद्धिमानी से कार्य करें। महिलाओं को घर में अचानक काम का बोझ बढ़ेगा, अपनी सेहत का ख्याल रखें। किसी सवास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 5
सिंह राशि
आपके लिए दिन सामान्य रहेगा। भाई- बहन से बिगड़े रिश्ते सुधारने पर आज आप सोच विचार करेंगे। इसके लिए जीवन साथी की मदद ले सकते हैं। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें। आज विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी और पढ़ने में मन लगेगा। विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मन बनाएंगे। मनोबल ऊंचा रहेगा। इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए दिन शुभ है। विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते है। बड़े बुजुर्गो से परामर्श लेकर ही बात आगे बढ़ाएं, बात बनेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 3
कन्या राशि
आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी, आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे। हंसी- मज़ाक का वातावरण बना रहेगा। आज घरेलू चीजों की खरीदारी पर खर्चे हो सकते हैं। आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं। किसी से राजनीतिक मुद्दे पर अपने विचार प्रकट करेंगे और आपकी बात मानी जा सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप किसी से अपने मन की बात करना चाहते है तो कह सकते हैं।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 9
तुला राशि
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आप आज ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर अच्छी तरह पूरा करेंगे। आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। ग़लत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे, बुद्धि और विवेक का सहारा लें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें। अपने लिए समय निकालें और किसी प्राकृतिक स्थल पर समय व्यतीत करें शांति का अनुभव करेंगे। आपके जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 6
वृश्चिक राशि
आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे जिससे आपकी कंपनी को दोगुना लाभ होगा। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन की संभावना बढ़ जाएगी। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा। बिजनेस कर रहें हैं तो संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं। नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 2
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आज आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलाता रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं। किसी भी कार्य में अत्यधिक आत्मविश्वास न दिखाएं कार्यों को थोड़ा ध्यान पूर्वक करें नहीं तो कार्य आपको दुबारा करना पड़ सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने सहकर्मियों और मित्रों से परामर्श अवश्य करें। आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है। नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी खरीदने के लिए सोच सकते हैं। छात्रों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 9
मकर राशि
आज आप नवीन विचारों से अपने नए दिन की शुरुआत करेंगे। ऑफिस के किसी काम को लेकर यात्रा के योग बन रहें हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं आपका मन आज सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में लगा रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। इस राशि के जातकों को आज कानूनी मामलों से बचना चाहिए वरना बदले में मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। डेयरी उत्पादकों को उनके व्यापार में लाभ मिलेगा। यदि आप प्रापर्टी खरीदने की सोच रहें तो अपने माता- पिता से परामर्श अवश्य ले, उनके आशीर्वाद से सफलता मिलेगी। घर में नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सव जैसा रहेगा।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 2
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आप जो भी कार्य शुरू करेंगे उसमे किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यों में सफलता जरुर मिलेगी। ऑफिस में काम कुछ ज्यादा रहेगा। जिसके वजह से आज आपको देर तक काम करना पड़ेगा। अचानक आपको धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपकी रुचि कलात्मक कार्यों में रहेगी। आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे। जीवन साथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा शुभफलदाई होगा। प्रापर्टी में निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट्स आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 5
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपका झुकाव संगीत के प्रति रहेगा। आपको किसी शो में गाने का प्रस्ताव मिल सकता है , जिसकी प्रतीक्षा बहुत समय से कर रहे थे। आप छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग है। इस उपलक्ष्य पर घर में बधाई देने लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। छोटी सी पार्टी भी होगी। मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे। लवमेट रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
- लकी रंग - सिल्वर
- लकी नंबर- 1
Horoscope Today 9 मार्च 2023: मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग का मिलेगा लाभ, जानें आज का राशिफल
Chanakya Niti : ऐसी जगहों पर रुकते हैं तो फंस सकते हैं बुरे, जानें क्या कहती है चाणक्य नीति
Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और नीति शास्त्र के ज्ञाता थे. उन्होंने अपनी नीति शास्त्र की पुस्तक में जीवन के प्रत्येक पहलू को विस्तार से बताया है. उन्होंने इसमें मनुष्य के लिए कई बहुत जरूरी बातें कही हैं. अगर कोई इन बातों को मानता है जो हमेशा सुखी रहेगा. आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में नौकरी, रिश्ते-नाते, धन, व्यापार और निजी जीवन आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं.
यस्मिन् देशे न सम्मानो न वृत्तिर्न च बान्धवा:.
न च विद्याऽऽगम: कश्चित् तं देशं परिवर्जयेत्..
आचार्य चाणक्य इस श्लोक में कह रहे हैं कि जिस देश में आदर सम्मान नहीं और न ही जीविका का कोई साधन है, जहां कोई नात-रिश्तेदार न हो और किसी प्रकार के गुण और हुनर की प्रापति की संभावना न हो, ऐसे देश को तुरंत छोड़ देना चाहिए. ऐसे स्थान पर रहना उचित नहीं है. वह कहते हैं कि जिस अन्य देश या किसी अन्य स्थान पर जाने का एक प्रयोजन यह होता है कि वहां जाकर कोई नई बात, नई विद्या, रोजगार और नया गुण सीख सकेंगे. लेकिन इनमें से किसी भी बात की संभावना न हो, ऐसे देश या स्थान को तुरंत छोड़ देना चाहिए. आगे चाणक्य विस्तार से बताते हैं कि कहां-कहां एक पल भी नहीं ठहरना चाहिए.
हिंसा वाली जगह न ठहरें
चाणक्य कहते हैं कि जिस जगह हिंसा भड़कती हो, दंगे होते हों, वहां कतई नहीं रुकना चाहिए. उपद्रवी भीड़ कभी भी हमला कर सकती है. ऐसे में जान बचाने में ही समझदारी है. अगर आप ऐसी जगहों पर रुकते हैं तो कानूनी पचड़े में भी फंस सकते हैं.
आक्रमण वाली जगह पर रुकने से बचें
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि व्यक्ति को ऐसे देश में नहीं ठहरना चाहिए जिस पर हमला होने वाला हो. जंग छिड़ने पर नुकसान हो सकता है. जान जोखिम में पड़ सकती है. अगर आपके देश पर हमला हो जाए तो तैयारी के लिए जगह बदलें और फिर वापस आकर मुकाबला करें.
जहां हो खराब अर्थव्यवस्था
आचार्य चाणक्य के अनुसार, ऐसी जगह छोड़ देना ही बेहतर है, जहां की अर्थव्यवस्था चरमरा गई हो. जहां लोग खाने-पीने के लिए तरस रहे हों. ऐसी जगह पर रहने से नुकसान हो सकता है.
Aaj Ka Panchang: आज 08 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 8 मार्च 2023
विक्रम संवत - 2079, राक्षस
शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत - चैत्र
अमांत - फाल्गुन
तिथि
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा- मार्च 07 06:10 PM – मार्च 08 07:43 PM
कृष्ण पक्ष द्वितीया - मार्च 08 07:43 PM - मार्च 09 08:54 PM
नक्षत्र
उत्तर फाल्गुनी - मार्च 08 02:22 AM – मार्च 09 04:20 AM
हस्त - मार्च 09 04:20 AM - मार्च 10 05:57 AM
योग
शूल - मार्च 07 09:14 PM – मार्च 08 09:19 PM
गण्ड - मार्च 08 09:19 PM - मार्च 09 09:08 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 6:20 PM
चन्द्रोदय - 7:13 PM
चन्द्रास्त - 7:13 AM
अशुभ काल
राहू - 12:32 PM – 2:00 PM
यम गण्ड - 08:07 AM – 09:36 AM
कुलिक - 11:04 AM – 12:32 PM
दुर्मुहूर्त - 12:09 PM – 12:56 PM
वर्ज्यम् - 10:10 AM – 11:53 AM
शुभ काल
अमृत काल - 08:33 PM – 10:17 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:07 AM – 05:55 AM
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 04:20 AM - 06:38 AM
Horoscope 8 March 2023 : होली के दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
वृष राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु मन परेशान रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। यात्रा पर जाना हो सकता है।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। व्यर्थ की चिंता बढ़ सकती हैं।
कर्क राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों कार्यों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा, परन्तु सन्तान के स्वास्थ्य से मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।
कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान भी रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। मित्रों से भेंट हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला राशि- मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार पर ध्यान रखें। कारोबारी कार्यों में कठिनाइयां आ सकती है। परन्तु किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। माता से धन की प्राप्ति होगी।
धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की परेशानी बढ़ सकती हैं।
मकर राशि- संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु आत्मसंयत भी रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। भाइयों का सहयोग रहेगा।
मीन राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।
Chanakya Niti: इन तीन जगहों पर स्वयं आती हैं लक्ष्मी, गांठ बांध लें आचार्य चाणक्य की बात, नहीं होगी कभी धन की कमी
Chanakya Niti: धन-वैभव के लिए लोग तरह के उपाय करते हैं. ताकि लक्ष्मी की कृपा हो जाए. आचार्य चाणक्य ने लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए बड़े पते की बात कही है. उन्होंने चाणक्य नीति दर्पण में धन को लेकर विस्तार से अपने विचार व्यक्त किए हैं. महान अर्थशास्त्री चाणक्य की बातों पर आप गौर करते हैं तो लक्ष्मी सदा आपके घर में वास करेंगी. धन का अभाव नहीं होगा. आइए जानते हैं कि लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए क्या है चाणक्य नीति-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जहां मूर्खों का सम्मान नहीं होता, धान्य यानी अन्न भरपूर रहता है और पति-पत्नी के बीच कलह नहीं होता, वहां लक्ष्मी स्वयं आती हैं. इस जगह पर हमेशा सुख-संपदा रहती है. वह यह बात एक श्लोक में इस प्रकार कहते हैं-
मूर्खाः यत्र न पूज्यन्ते धान्यं यत्र सुसंचितम्।
दाम्पत्योः कलहो नास्ति तत्र श्री स्वयमागता॥
इन जगहों पर लक्ष्मी नहीं करतीं वास
जहां होता है मूर्खों और चापलूसों का सम्मान: चाणक्य नीति दर्पण में कहा गया है कि जहां मूर्खों का सम्मान होता है, वहां लक्ष्मी एक पल भी नहीं ठहरती हैं. मूर्ख व्यक्ति की बात पर विश्वास करने वाला हमेशा नुकसान उठाता है. इसलिए यदि लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो मूर्खों और चापलूसी करने वालों की बात पर यकीन न कीजिए. मूर्ख और चापलूस, दोनों तरह के व्यक्ति सही सलाह नहीं देते हैं.
जहां भरा होता है अन्न का भंडार : अचार्य चाणक्य के कहने का मतलब ये है कि खूब मेहनत करके अन्न का संचय करने वाले के यहां लक्ष्मी का वास होता है. इसलिए व्यक्ति को कड़ी मेहनत करनी चाहिए. लक्ष्मी खुद ऐसे घर में आएंगी.
पति-पत्नी के बीच कलह- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में हमेशा पति-पत्नी के बीच कलह रहती है वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता. लक्ष्मी को प्रसन्न रखना है तो घर में शांति का वातावरण बनाकर रखें. पति-पत्नी ही नहीं, किसी से भी लड़ाई-झगड़े न करें. लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रखेगा.
Aaj Ka Panchang 7 March 2023: होलिका दहन मुहूर्त के साथ पंचांग अनुसार जानें तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 7 March 2023: पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023, मंगलवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज पूर्णिमा की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज के पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023, मंगलवार को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है. जो शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह की प्रतिपदा की तिथि प्रारंभ होगी.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
7 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार पूर्वा फाल्गुनी रहेगा. पूर्वा फाल्गुनी आकाश मंडल का 11वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र भोग विलास का कारक माना गया है. इसका संबंध सुख-समृद्धि से भी है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023, मंगलवार को राहुकाल दोपहर: 3 बजकर 28 मिनट से दोपहर: 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
होलिका दहन कब है?
पंचांग के अनुसार 7 मार्च 2023 को होलिका दहन शाम 06 बजकर 31 से रात 08 बजकर 58 मिनट तक शुभ मुहूर्त है. यानी की दहन के लिए 02 घंटे 07 मिनट तक का समय मिलेगा.
होलाष्टक कब तक?
इस बार होलाष्टक 27 फरवरी 2023 से आरंभ हुआ था. 7 मार्च 2023 यानि आज होलाष्टक समाप्त हो रहा है. रंग की होली 8 मार्च को खेली जाएगी.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ओम नमः शिवाय
| 7 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 March 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2079 |
| मास पूर्णिमांत: | फाल्गुन |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | मंगलवार |
| ऋतु: | वसंत |
| तिथि: | पूर्णिमा - 18:13:16 तक |
| नक्षत्र: | पूर्वा फाल्गुनी - 26:23:05 तक |
| करण: | बव - 18:13:16 तक |
| योग: | धृति - 21:13:01 तक |
| सूर्योदय: | 06:40:32 AM |
| सूर्यास्त: | 18:24:31 PM |
| चन्द्रमा: | सिंह राशि |
| राहुकाल: | 15:28:31 से 16:56:31 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 12:09:04 से 12:55:59 तक |
| दिशा शूल: | उत्तर |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 09:01:20 से 09:48:16 तक |
| कुलिक: | 13:42:55 से 14:29:51 तक |
| कंटक: | 07:27:28 से 08:14:24 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 09:01:20 से 09:48:16 तक |
| यमघण्ट: | 10:35:12 से 11:22:08 तक |
| यमगण्ड: | 09:36:32 से 11:04:32 तक |
| गुलिक काल: | 12:32:32 से 14:00:31 तक |
Horoscope 7 March 2023 : इन राशि वालों को लेना पड़ सकता है कोई बड़ा निर्णय, जानें की कहते है आपके सितारे
आज का राशिफल
मेष : आज आप कठिन निर्णय भी आसानी से ले लेंगे, सेहत अच्छी रहेगी, आज शांत दिमाग से किए हुए कार्यों में लाभ होगा. व्यर्थ का खर्चा ना करें, आए हुई धनराशि को संभाल कर रखें. पर्सनल लाइफ में किसी भी प्रकार की असंतुष्टि की भावना मन में ना आने दें. दूसरों से ईर्ष्या ना करें.
वृषभ : आज कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है, अपने अनुभव का प्रयोग कर सही निष्कर्ष पर पहुंचें. आपकी एनालिटिकल पावर आज आपको नए अवसरों को पहचानने में मदद करेगी. अचानक धन लाभ होगा, कोई नई डील पक्की हो सकती है. परिवार में सेलिब्रेशन होगी, जल्द ही गुड न्यूज़ मिलेगी. किसी भी प्रकार की बहस में ना पड़ें.
मिथुन : आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा. आज आपका माइंडसेट तरक्की करने का रहेगा. रिश्तों में मिठास बनी रहेगी. शिव जी की कृपा प्राप्त होगी, सही गलत की परख भली भांति कर पाएंगे. आज कार्यक्षेत्र पर एक्सेप्शनल रिजुक्ट्स प्राप्त हो सकते हैं. नया घर लेने का विचार बनेगा. बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
कर्क : आज आपको एनर्जी में कमी महसूस होगी, मेडिटेशन करें, फायदा होगा. अपने काम को पूरी लगन से करें, मेहनत अनुसार फल प्राप्त होंगे. पर्सनल लाइफ में एक्सपेक्टेशन के बोझ तले तनाव की स्थिति आ सकती है, किंतु अंत में आपको सराहना मिलेगी. आज किसी भी प्रकार का खर्च सोच समझ कर करें पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है.
सिंह : आज स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करें, आस पास के लोगों से सावधान रहें. कई बार किसी कार्य को देर से करने से या टालते रहने से सफलता प्रभावित हो जाती है. व्यर्थ के विचारों से दूर रहें, और मेहनत पर ध्यान दें. बच्चों के स्वास्थ्य का खयाल रखें. महिलाओं को पेट से नीचे के भागों में कुछ परेशानी हो सकती है.
कन्या : आज आपको डिवाइन ब्लेसिंग्स मिलेंगी. माइंड में कुछ कन्फ्यूज़न हो सकती है, धैर्य रखें. आज किसी महंगी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं. अपोजिट जेंडर वालों से मदद मिलेगी. पर्सनल लाइफ में आप चर्चा का केंद्र बन सकते हैं. किसी से बुरा व्यवहार ना करे, अभिमान से दूर रहें.
तुला : काम का बोझ आपकी सेहत पर बुरा असर करेगा, जितना हो सके आराम करें और व्यर्थ के तनाव से दूर रहें. आज धन लाभ होने के योग हैं, चालाकी और चापलूसी करने वाले लोगों से दूर रहें. आज पूजा करने से विशेष फल मिलेंगे. जीवन में कुछ बदलाव भी आएगा. आज दूसरों को खुश करने में खुद को ना भूलें.
वृश्चिक : परिवार में अगर किसी की या खुद की तबीयत ठीक ना हो तो विशेष ध्यान दें, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. मन लगाकर काम करें, मान सम्मान में वृद्धि होगी, जीवन में स्थिरता आएगी. आज अपने पार्टनर से मन मुटाव ना करें, तनाव हो सकता है, धैर्य रखें. किसी के झगड़े में राय देने की भी जरूरत नहीं है, अपने काम से काम रखें.
धनु : आज आपका सारा ध्यान अपने करियर पर रहेगा, पर पार्टनर से सलाह करने या बात शेयर करने से बेहतर ऑप्शन सामने आएंगे. किसी भी काम को टाले नहीं. दृढ़ निश्चय कर आगे बढ़ें. जल्द ही किसी यात्रा पर जाएंगे, बेहतर अवसर जल्द मिलेंगे. कार्यस्थल पर अपने मन की सुने, किसी की बातों में ना आएं.
मकर : कल का दिन बहुत सारी खुशखबरी ले कर आएगा. जल्द ही आप किसी जीत का जश्न मनाएंगे धन लाभ के सुंदर योग बन रहे हैं. लाल फलों का सेवन ज़रूर करें. मन प्रसन्न होने की वजह से परिवार में भी अच्छा माहौल बना रहेगा, आप किसी अपने के लिए शॉपिंग कर सकते हैं.
कुंभ : आज परिवार और समाज में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी, लोग आपकी कुशलता का उदाहरण देंगे. अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें. ऑफिस में कोई भी डिसिजन कॉन्फिडेंट होकर लें. अपनी सूझ बूझ का प्रयोग करें ना की लोगों की बातों का. सेहत अच्छी रहेगी, परिवार में कोई मंगल कार्य होने के योग हैं.
मीन: आज पूरा दिन कुछ तनाव हो सकता है. डिवाइन ब्लेसिंग्स मिलेंगी, बस सोच को सकारात्मक रखें. कॉन्फिडेंट रहें, किसी भी कार्य को करने से घबराए नहीं, सफलता मिलेगी. आज पर्सनल लाइफ में ध्यान दें, आपकी कही हुई बात किसी का दिल दुखा सकती है. आज शॉर्ट कट से दूर रहे, लालच ना करे.
ED ACTION : नागपुर और मुंबई में ED कार्यवाई, 15 जगहों पर हुई छापेमारी
मुंबई। mumbai news निवेश घोटाले और पीएमएलए PMLA 2002 में मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंकज मेहदिया से जुड़े मुंबई और नागपुर में 15 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई 3 मार्च को की। इस दौरान घोटाले के मुख्य आरोपी पंकज मेहदिया, लोकेश जैन, कार्तिक जैन के आवासों और कार्यालयों और मुख्य लाभार्थियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों में भी तलाशी ली गई।
ईडी ने पंकज नंदलाल मेहादिया, लोकेश संतोष जैन, कार्तिक संतोष जैन, बालमुकुंद लालचंद कील, प्रेमलता नंदलाल महदिया के खिलाफ धोखाधड़ी में करोड़ों रुपये के निवेशकों को नुकसान पहुंचाने वाले सीताबुलडी पुलिस स्टेशन, नागपुर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए जांच शुरू की। पीएमएलए जांच से पता चला कि पंकज नंदलाल मेहदिया अन्य सहयोगियों के साथ एक पोंजी योजना चला रहे थे और वर्ष 2004 से 2017 तक किए गए निवेश पर टीडीएस काटने के बाद 12% निश्चित लाभ देने का वादा करके विभिन्न निवेशकों को लुभाते थे।
भरोसे में लेकर निवेशकों को ठगा गया
2005 से 2016 की अवधि के दौरान, निवेशकों के पैसे को धोखा देने और हड़पने के दुर्भावनापूर्ण इरादों के साथ, आरोपी व्यक्तियों ने निवेशकों के भरोसे को जीतने के लिए सुनिश्चित रिटर्न देने वाली फर्जी योजना चलाई और इस प्रकार निवेशकों को संबंधित फर्मों/कंपनियों में बड़ी मात्रा में निवेश करने का लालच दिया और बाद में पैस वापस नहीं दिए। इन पैसों को डायवर्ट करने और लेन-देन को वैधता देने के लिए, बैंक खातों में 150 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन किये गए और यह संदेह है कि इनमें से अधिकांश लेनदेन वास्तविक व्यापारिक सौदों द्वारा समर्थित नहीं हैं।
करोड़ों के गहने और नकदी की बरामद
इस कार्रवाई के दौरान ईडी ने नागपुर और मुंबई में 15 स्थानों पर तलाशी और सर्वेक्षण किया और तलाशी के दौरान 5.51 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण, लगभग 1.21 करोड़ रुपये की नकदी, डिजिटल उपकरण और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद और जब्त किए हैं।
PM मोदी का ऐलान,देश में इलाज को सस्ता बनाना हमारी सरकार का लक्ष्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य और चिकित्सा अनुसंधान’ बजट के बाद के वेबिनार में कहा कि जब हम हेल्थ केयर की बात करते हैं तो इसे पूर्व कोविड युग और महामारी के बाद के युग के विभाजन के साथ देखना चाहिए। दुनिया का ध्यान पहले से कही ज्यादा अब हेल्थ केयर पर आया है. हम निरंतर यह प्रयास कर रहे हैं कि भारत की विदेशों पर निर्भरता कम से कम हो. भारत में इलाज को सस्ता बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज से देश के करोड़ों मरीजों के लगभग 80 हजार करोड़ रुपये बीमारी में उपचार के लिए खर्च होने वाले थे वो बचे हैं. हमारे यहां करीब 9 हजार जन औषधि केंद्र हैं और यहां बाजार भाव से बहुत सस्ती दवाएं उपलब्ध हैं. इससे भी गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है
पीएम ने कहा कि बीते वर्षों में 260 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। इससे मेडिकल सीटों की संख्या 2014 के बाद आज दोगुनी हो चुकी है। इस वर्ष के बजट में नर्सिंग क्षेत्र के विस्तार में बल दिया गया। मेडिकल कॉलेज के पास ही 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलना, मेडिकल ह्यूमन रिसोर्स के लिए बड़ा कदम है।
ड्रोन टेक्नोलॉजी की वजह से दवाओं की डिलीवरी और टेस्टिंग से जुड़े लॉजिस्टिक में एक क्रांतिकारी परिवर्तन आता दिख रहा है।हमारे उद्यमियों ये सुनिश्चित करें कि हमें कोई भी तकनीक को आयात करने से बचना चाहिए, आत्मनिर्भर अब बनना ही है।
Manish sisodia : तिहाड़ जेल में मनेगी मनीष सिसोदिया की होली, इस दिन तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Delhi Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया की होली अब तिहाड़ जेल में मनेगी. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सिसोदिया को 2 दिन की रिमांड के बाद आज (6 मार्च) को कोर्ट में पेश किया गया था. जज ने AAP नेता मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा है
जानकारी के मुताबिक, कोर्ट के अंदर सीबीआई के वकील ने सिसोदिया पर आरोप लगाया कि इनके आचरण से गवाह भी डर रहे हैं और उन्हें डराया जा रहा है. जिसका सिसोदिया कड़ा विरोध कर रहे हैं. साथ ही CBI के वकील ने कहा, “इस स्थिति में हम और सीबीआई रिमांड नहीं मांग रहे हैं, लेकिन अगले 15 दिनों में हम इसकी मांग कर सकते हैं. कोर्ट ने मनीष के मेडिकल चेक अप का भी आदेश दिया है.” दिल्ली में आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल और फोर्स की तैनाती की गई है. सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेजने के बाद तिहाड़ जेल में हाई लेवल की मीटिंग हो गई है. यह मीटिंग मनीष सिसोदिया को किस जेल में रखना है उसको लेकर की जा रही है.
सिसोदिया अभी तक कुल 7 दिन की रिमांड पर रह चुके हैं. दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता एक हफ्ते से सीबीआई की हिरासत में थे. मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था. 27 फरवरी को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को चार मार्च तक के लिए सीबीआई की रिमांड में भेजा था, ताकि उनसे पूछताछ हो सके. इस बीच सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपनी बेल अर्जी डाली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उस पर सुनवाई करने से मना कर दिया था. फिर सिसोदिया को शनिवार (4 मार्च) को अदालत में पेश किया गया था. तब जज एमके नागपाल ने उन्हें सीबीआई की दो और दिन की हिरासत में भेज दिया था. CBI ने कोर्ट से तीन दिन के लिए उनकी कस्टडी मांगी थी.
BREAKING NEWS : पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 9 पुलिस अधिकारियों की मौत
पाकिस्तान में एक बार फिर से आत्मघाती बम ब्लास्ट हुआ है. आत्मघाती हमलावर ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया है. हमले में 9 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है. पाकिस्तान पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक आत्मघाती हमलावर ने सोमवार (6 मार्च) को दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक मोटरसाइकिल को एक पुलिस ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके बाद धमाके में नौ पुलिसकर्मियों की जान चली गई.
आत्मघाती हमले में 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान में दहशतगर्दों ने एक बार फिर सुरक्षाकर्मियों को टारगेट करते हुए हमला बोला है. बताया जा रहा है कि ये हमला उस वक्त हुआ, जब बलूचिस्तान पुलिस के जवान ड्यूटी से लौट रहे थे. आत्मघाती हमले में 9 पुलिसकर्मियों की मौत के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया. अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि हमले में कम से कम 7 पुलिसकर्मी घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आत्मघाती हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार था और उसने पुलिस ट्रक में टक्कर मार दी, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और गाड़ी पलट गई.
क्वेटा के पास सिब्बी में ब्लास्ट
बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा से करीब 160 किमी पूर्व में स्थित शहर सिब्बी में हुए हमले के बाद दहशत का माहौल है. आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी ग्रुप ने नहीं ली है. बता दें कि बलूचिस्तान के समृद्ध गैस और खनिज संसाधनों के दोहन का आरोप लगाते हुए जातीय बलूच गुरिल्ला दशकों से सरकार से संघर्ष कर रहे हैं.
पिछले महीने कराची में हुआ था हमला
पिछले महीने कराची में भी हमला हुआ था. कराची पुलिस ऑफिस (केपीओ) पर सैन्य वर्दी पहने लोगों ने हमला बोल दिया था. इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी. पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने पोजिशन लेते हुए जवाबी फायरिंग में टीटीपी के 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था. हालांकि इसमें पुलिस के 4 जवानों की मौत हुई थी. हमले में 15 से अधिक लोग जख्मी हुए थे. केपीओ में कराची एरिया के आईजी और उनका स्टाफ बैठता है.
पेशावर में मस्जिद में हुआ था ब्लास्ट
इससे पहले पाकिस्तान के पेशावर में पुलिस लाइन के पास स्थिति मस्जिद में आत्मघाती बम ब्लास्ट हुआ था. इस दौरान 100 से अधिक लोग मारे गए थे, जबकि 200 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. नमाज के दौरान फिदायीन हमले को अंजाम देने के लिए शख्स ने खुद को उड़ा लिया था. मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी ही थे.
Chanakya Niti: आर्थिक तंगी आने से पहले दिखने लगते हैं ऐसे संकेत, पहले ही हो जाएं सतर्क!
Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य महान अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ थे. उन्होंने अपने नीति शास्त्र चाणक्य नीति में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के तरीके भी बताए हैं. साथ ही यह भी बताया गया है कि मां लक्ष्मी किन कामों से नाराज होती हैं और मां लक्ष्मी के नाराज होने के संकेत क्या हैं.
ये हैं मां लक्ष्मी के नाराज होने के संकेत
पारिवारिक कलह: चाणक्य नीति के अनुसार यदि घर में रोज-रोज झगड़े होने लगें. यह आर्थिक स्थिति के खराब होने का संकेत है. यह जीवन में कंगाली आने का इशारा है.
तुलसी के पौधा का सूखना: सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय माना गया है. घर में तुलसी के पौधे का होना बहुत शुभ होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. यदि हरा-भरा तुलसी का पौधा अचानक सूख जाए तो यह मां लक्ष्मी के नाराज होने का संकेत है. ऐसा होने पर सतर्क हो जाएं.
कांच का टूटना: यदि बार-बार कांच टूटे तो यह भी अशुभ है. ऐसा होना जीवन में किसी संकट या आर्थिक हानि होने का इशारा देता है.
नींद उड़ना: यदि घर के लोगों की अचानक नींद उड़ जाए. बुरे-बुरे सपने आने लगें तो यह घर में नकारात्मकता बढ़ने का इशारा है. ऐसा होने पर वास्तु दोष दूर करने के उपाय कर लें, वरना तंगी और कष्ट आपको घेर लेंगे.
बार-बार दूध गिरना: यदि बार-बार दूध उबलकर गिरे या अन्य किसी कारण से गिरे तो यह भी अशुभ संकेत है. यह बताता है कि मां लक्ष्मी नाराज हैं और आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. बेहतर होगा कि सतर्क हो जाएं और देखभाल कर लेन-देन करें.
Aaj Ka Panchang 6 March 2023: फाल्गुन पूर्णिमा कब शुरू होगी? पंचांग अनुसार यहां देखें तिथि, नक्षत्र और आज का राहुकाल
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 6 March 2023: पंचांग के अनुसार 6 मार्च 2023, सोमवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज चतुर्दशी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज के पंचांग के अनुसार 6 मार्च 2023, सोमवार को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि है. जो दोपहर 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पूर्णिमा की तिथि प्रारंभ होगी.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
6 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार मघा नक्षत्र रहेगा. मघा नक्षत्र आकाश मंडल का 9वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी केतु ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में केतु को छाया ग्रह माना गया है. कलियुग में इस एक प्रमुख ग्रह के रूप में देखते हैं. ये जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं का भी कारक है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 6 मार्च 2023, सोमवार को राहुकाल प्रात: 8 बजकर 9 मिनट से प्रात: 9 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
शिव पूजा (Lord Shiva)
आज सोमवार का दिन है. इस दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा का विधान है. भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
आज का उपाय (Upay in Hindi)
सोमवार का दिन प्रात: भगवान शिव का अभिषेक करें.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
| 6 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 6 March 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2079 |
| मास पूर्णिमांत: | फाल्गुन |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | सोमवार |
| ऋतु: | वसंत |
| तिथि: | चतुर्दशी - 16:20:49 तक |
| नक्षत्र: | मघा - 24:05:58 तक |
| करण: | वणिज - 16:20:49 तक, विष्टि - 29:19:24 तक |
| योग: | सुकर्मा - 20:53:14 तक |
| सूर्योदय: | 06:41:38 AM |
| सूर्यास्त: | 18:23:54 PM |
| चन्द्रमा: | सिंह राशि- 21:31:27 तक |
| राहुकाल: | 08:09:25 से 09:37:12 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 12:09:21 से 12:56:10 तक |
| दिशा शूल: पूर्व | अशुभ मुहूर्त का समय |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 12:56:10 से 13:42:59 तक, 15:16:37 से 16:03:26 तक |
| कुलिक: | 15:16:37 से 16:03:26 तक |
| कंटक: | 09:02:05 से 09:48:54 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 10:35:43 से 11:22:32 तक |
| यमघण्ट: | 12:09:21 से 12:56:10 तक |
| यमगण्ड: | 11:04:59 से 12:32:46 तक |
| गुलिक काल: | 14:00:33 से 15:28:20 तक |
