सियासत

Gwalior Crime News: मिया-बीबी में हुई तकरार...पत्नी ने उठाया ऐसा कदम...पति के जान पर बन आई

ग्वालियर। अक्सर आपको पति-पत्नी के बीच विवाद के कई मामले सुनने मिलते हैं. जिसको लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने मिलता है. ऐसी ही कुछ दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर इलाके में पति-पत्नी के बीच हुई तकरार का खामियाजा पति को भुगतना पड़ा. जरी सी बात पर पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि पति को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और मामला पुलिस स्टेशन पहुंच गया. वहीं अपनी ऐसी हरकतों के बाद पत्नी घर पर ताला डालकर फरार हो गई.

पड़ोसी युवक से पत्नी करती थी बात: दरअसल, दरअसल कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर निवासी 32 वर्षीय सुनील धाकड़ प्राइवेज जॉब करता है. यहां उसकी पत्नी भावना रहती है. कुछ दिन पहले सुनील से पड़ोस में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी कि उसके जाने के बाद उसकी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है. इस पर कई बार उसने भावना को समझाया, लेकिन उस पर फर्क नहीं पड़ा. एक दिन जब पति सुनील घर आया तो भावना युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी. उसने पत्नी को कई बार बात करने से मना किया, लेकिन उसने मोबाइल पर बात करना बंद नहीं किया. इससे सुनील नाराज हो गया और भावना से मोबाइल छीन लिया. उस समय तो भावना नाराज होकर चली गई.

पति पर डाला खौलता तेल: वहीं रात करीब दो बजे जब पति गहरी नींद सो रहा था. तब भावना ने उठकर किचन में तेल को उबाला और उसके ऊपर गर्म तेल डाल दिया. तेल इतना गर्म था कि उसका प्राइवेट पार्ट गर्म तेल से जल गया. तभी वहां से उसकी पत्नी भाग निकली. दर्द से तड़पते सुनील ने मदद के लिए चीख पुकार मचाई तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सुनील को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं पुलिस ने पति के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. 

और पढ़ें ...

दिल्ली समेत देश के इन राज्यों पर पड़ेगा बिपरजॉय का प्रभाव...जानें कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: अरब सागर से उठने वाले चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर केवल देश के तटीय राज्यों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और वेस्ट यूपी जैसे कई राज्यों में इसका प्रभाव साफ दिखाई देगा. इन राज्यों में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की व मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम के पूर्वानुमान संबंधी प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर ने बताया कि दिल्ली में 15 व 16 जून को आसमान में घटा छाई रहने के साथ बारिश की भी संभावना है. 

दिल्ली में बढ़ते तापमान ने निकाला दम

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. चिलचिलाती गर्मी की वजह से लोगों को न घरों में चैन मिल रहा है और न बाहर सुकून. सुबर सूरज निकलने के साथ शुरू होने वाली गर्मी दोपहर होते-होते लोगों को पसीन-पसीना कर रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में कल मैग्जीमम टेंपरेचर 42.2 डिग्री सेल्सियस ( सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा ) व मिनिमम टेंपरेचर 28 डिग्री सेल्सियस ( सामान्य से एक डिग्री ज्यादा ) रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही हवा में नमी का स्तर 70 प्रतिशत तक मापा गया. 

मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार को मौसम साफ और शुष्क रहेगा. हालांकि दिल्ली-एनसीआर में 25 से 35 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. लेकिन मैग्जीमम टेंपरेचर 41 डिग्री के आसपास रह सकता है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अभी लू चलने की कोई संभावना नहीं बन रही है. आपको बता दें कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने देश के तटीय इलाकों ( गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा ) में खतरा पैदा हो गया है. 

और पढ़ें ...

Breaking :भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बस की टक्कर, 15 लोगों की मौत, 10 घायल

Road Accident in Canada: कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा एक सेमी ट्रेलर ट्रक और एक छोटी बस के बीच हुई टक्कर से हुआ. पुलिस के मुताबिक, बस में मुख्य रूप से बुजुर्ग लोग सवार थे.  ये दुर्घटना हाल के दिनों में कनाडा में हुई सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक बताई जा रही है. ये हादसा विन्निपेग से 170 किमी पश्चिम में दक्षिण-पश्चिमी मैनिटोबा में कारबेरी शहर के पास हुआ. सीबीसी न्यूज ने कैसिनो के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि बस के यात्री कारबेरी के एक कसीनो जा रहे थे.

मैनिटोबा रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के कमांडर असिस्टेंट कमिश्नर रॉब हिल ने एक न्यूज चैनल से पुष्टि की कि इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि, "दुख की बात है, यह मैनिटोबा और पूरे कनाडा में एक ऐसा दिन है जिसे त्रासदी और अविश्वसनीय दुख के रूप में याद किया जाएगा." हिल ने कहा कि बस में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर बुजुर्ग थे. वहीं हादसे में घायल हुए दस अन्य लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों (बस और ट्रक) के चालक के जीवित बच गए हैं. हालांकि उन्होंने यह कहने से इनकार कर दिया कि इस दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार हो सकता है. क्योंकि ये हादसा ऐसी जगह पर हुआ जहां दो मुख्य सड़कें आकर आपस में मिलती हैं.

शुरुआती मीडिया रिपोर्ट में बस के बजाय वैन को हादसे का शिकार बताया गया. उन्होंने बताया कि, हादसे का शिकार हुई वैन  हांडी-ट्रांजिट द्वारा संचालित की जाती है जो बुजुर्गों और विकलांग लोगों को ट्रांसपोर्ट करने का काम करती है. हादसे के बाद कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने एक सफेद मिनीवैन के आकार के वाहन की तस्वीर दिखाई जो जलकर खाक हो गया था. इसमें एक नीले रंग के ट्रक की तस्वीर भी दिखाई गई, जिसके सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया था.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो जताया दुख

मैनिटोबा प्रांत में हुए इस हादसे पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दुख जताया. उन्होंने उन लोगों के लिए अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. पीएम ट्रूडो ने कहा कि,  "मैं घायलों को अपने विचारों में रख रहा हूं. मैं उस दर्द की कल्पना नहीं कर सकता जो प्रभावित महसूस कर रहे हैं,"

और पढ़ें ...

Horoscope 16 June 2023 : मीन राशि वालों को संपर्को से मिल सकता है फायदा, कुंभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते है मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों में रहकर नाम कमाने के लिए रहेगा। कला कौशल में वृद्धि होगी और कुछ नए कार्यों को गति मिलेगी। आपके अपने कुछ अनोखी कोशिश से आगे बढ़ेंगे। साथियों से सम्मान में वृद्धि होने से आज आपको खुशी होगी और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और उछाल देखने को मिलेगा। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप अपने पारिवारिक रिश्तों में मिठास को बनाएं रखेंगे। लेनदेन के मामले में आपकी रूचि बढ़ेगी और अपनों की खुशी के किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने खर्चों पर लगाम लगा लें नहीं तो बाद में वह काबू से बाहर हो सकते हैं। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा और कामकाज कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आर्थिक प्रयासों में तेजी रहेगी और आपकी किस पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। मामा पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलेगा और घर में आज किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है और आपके अंदर आत्मविश्वास बना रहेगा जिससे आप किसी काम में अच्छा धन खर्च करेंगे। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी परिजन की सीख पर चलकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप विभिन्न कार्यों में धैर्य बनाए रखें। समय की नजाकत को पहचानकर आप आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको किसी व्यक्ति से अपने मन में चल रही बातों को शेयर करने से बचना होगा। तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए किसी निजी संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा और व्यापार की कार्य योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी को आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी और कामकाज में यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति हो तो आपस में धैर्य बनाए रखें लेकिन किसी काम में आज पार्टनरशिप ना करें। वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज के दिन आपके लिए मेहनत से ही राह आसान होगी। आप अपने आय और व्यय में संतुलन बना कर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी वाद विवाद में आज आप अंकुश बनाए रखें और व्यर्थ की चर्चाओं में शामिल ना हों। धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप सभी कामों में सहजता से आगे बढ़ेंगे। घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है और मित्रों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज आपको शीघ्रता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। भौतिक साधनों में आज वृद्धि होगी और व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। निजी जीवन में आप प्रभावी रहेंगे और आप अपनों को समय देने में पूरी कोशिश करेंगे। कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्को से लाभ लेकर आने वाला है। सामाजिक विषयों पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। आपको किसी सूचना के मिलने से उसे इधर-उधर नहीं करना है, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप अपने कार्य को गति देंगे और सबको बचाने की कोशिश में आगे बढ़ेंगे। मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 16 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 16 जून 2023 विक्रम संवत - 2080, नल शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - आषाढ़ अमांत - ज्येष्ठ तिथि त्रयोदशी- 8.32 एएम 08:39 ए एम तक    नक्षत्र कृत्तिका - 03:07 पी एम तक योग धृति - 01:23 ए एम, जून 17 तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 06:01 ए एम सूर्यास्त - 07:17 पी एम चन्द्रोदय - 04:59 ए ए चन्द्रास्त - 05:48 पी एम अशुभ काल राहुकाल-02:18 पी एम से 03:58 पी एम यम गण्ड -06:01 ए एम से 07:40 ए एम गुलिक काल- 09:20 ए एम से 10:59 ए एम दुर्मुहूर्त - 10:26 ए एम से 11:19 ए एम शुभ काल ब्रह्म मुहूर्त-04:35 ए एम से 05:18 ए एम अभिजित मुहूर्त- 12:13 पी एम से 01:06 पी एम अमृत काल -12:37 पी एम से 02:17 पी एम
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, मॉर्निंग वॉक के दौरान घेरा तोड़कर घुसे बाइक सवार

बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में गुरुवार सुबह बड़ी चूक सामने आई है। नीतीश कुमार सुबह अपने आवास एक अणे मार्ग के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान एक बाइक चालक वहां पहुंच गया। युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए मुख्यमंत्री आवास से 7 सर्कुलर जा रहे थे, तभी सुरक्षा घेरे में लहरिया कट बाइकर्स घुस गए। इसके बाद रोकने पर दोनों बाइकर्स भागने लगे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। बाइक सवार कौन हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

बाइक सवार सीएम नीतीश कुमार के काफी नजदीक पहुंच गए थे। इसके बाद सीएम बचने के लिए फुटपाथ की ओर भागे। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राजीव मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों बाइकर्स से सचिवालय थाना में पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें ...

वन विभाग की छापामार कार्रवाई : अवैध साल चिरान 129 नग और एक आरा मशीन जब्त

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन अपराधों, लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कटघोरा वनमंडल के ग्राम खम्हरिया में अवैध रूप से रखे गए मिश्रित प्रजाति के 129 नग चिरान तथा एक आरा मशीन को जब्त  किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वनमंडलाधिकारी कटघोरा वनमंडल प्रेमलता यादव के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई की गई। टीम ने ग्राम खम्हरिया के सौखीलाल एवं प्रमोद की बाड़ी से 129 नग मिश्रित प्रजाति के चिरान तथा एक आरा मशीन पाया गया। जिसके वैध दस्तावेज संग्रहणकर्ता के पास नहीं थे। उड़नदस्ता की टीम ने वन अपराध प्रकरण दर्जकर मामले को विवेचना में लिया गया है।
और पढ़ें ...

लॉरी की टक्कर से तीन हाथियों की मौत, आरोपी चालक फरार

आंध्र प्रदेश। चित्तूर जिले में लॉरी ट्रक की चपेट में आने से तीन नवजात हाथियों की मौत हो गई। चित्तूर जिले के पालमनेरु मंडल में बुधवार को यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, तीन हाथी चित्तूर-पलामनेरु हाईवे पार कर रहे थे, तभी लॉरी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद वन अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि लॉरी ट्रक चालक के लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण यह घटना हुई, जो फरार है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें ...

कोचिंग सेंटर में लगी आग, खिड़की से कूदे छात्र-वीडियो

दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक बिल्डिंग में आग लगी। लोगों को तारों के सहारे निकाला गया। दमकल की 11 गाडियां मौके पर पहुंचीं, बचाव कार्य जारी है।

#WATCH दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित एक बिल्डिंग में आग लगी। लोगों को तारों के सहारे निकाला गया। दमकल की 11 गाडियां मौके पर पहुंचीं, बचाव कार्य जारी है।

(सोर्स: दिल्ली अग्निशमन विभाग)
नोट: वीडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग हुआ है। pic.twitter.com/flq0P8CRS7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023

 

 
और पढ़ें ...

एलआईसी अब हर महीने देगी 11 हजार रूपये ,करोड़ों ग्राहकों को मिलेगी सौगात

नई दिल्ली। NATIONAL NEWS : एलआईसी की तरफ से ग्राहकों के लिए कई तरह की योजना चलाई जा रही हैं. आज हम आपको एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आपको 11,000 रुपये पेंशन मिलेगी. एलआईसी बच्चों से लेकर के बूढ़ों तक के लिए बढ़िया रिटर्न की पॉलिसी लेकर आता रहता है. आपको हर महीने मोटी पेंशन का फायदा मिलेगा. इस पॉलिसी का नाम न्यू जीवन शांति पॉलिसी है. LIC की इस योजना में आप सीमित निवेश कर अधिक लाभ हासिल कर सकते हैं.

LIC एन्युटी प्लान

एलआईसी स्कीम एक एन्युटी प्लान है, जिसको खरीदने के बाद में आपकी पेंशन की राशि फिक्स हो जाती है. आपको हर महीने एलआईसी की तरफ से पैसा मिलता है. इस पॉलिसी में आपको 2 तरह के ऑप्शन मिलते हैं. इसमें पहला डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ और दूसरा डेफर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ शामिल है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 15 June 2023: आज गुरुवार, पंचांग में जानें शुभ मुहूर्त, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang Today, 15 June 2023: आज का पंचांग आपके लिए शुभ समय और तिथि लेकर आया है. सप्ताह में हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित होता है. ऐसे में आज का दिन यानी गुरुवार भगवान विष्णु जी को समर्पित है. आज आषाढ मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी की तिथि है. वहीं आज नक्षत्र भरणी है और योग सुकर्मा है.

आज का पंचांग
विक्रम संवत 2080
आज दिनांक- 16 जून 2023
आज का वार- गुरुवार
आज का स्थान- नई दिल्ली
आज की तिथि- द्वादशी
आज का नक्षत्र- भरणी
आज का करण- तैतिल
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का योग- सुकर्मा
आज की ऋतु- ग्रीष्म
चंद्रमा- मेष राशि
आज के व्रत त्योहार: प्रदोष व्रत, आषाढ़ संक्रांति

आज सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
आज सूर्योदय : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।
आज सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 14 मिनट पर

आज चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
आज चंद्रोदय: सुबह 12 बजकर 09 मिनट
आज चंद्रास्त: दोपहर 01 बजकर 37 मिनट तक

आज का शुभ काल 
आज अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से 1 बजकर 3 मिनट तक
आज अमृत काल - सुबह 9 बजकर 17 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक
आज गोधूलि बेला-  शाम 7 बजकर 11 मिनट से शाम 7 बजकर 33 मिनट तक
आज विजय मुहूर्त - दोपहर 2 बजकर 48 मिनट से 3 बजकर 41 मिनट तक 
आज ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक

आज राहु काल का समय
आज राहु काल : दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक

आज का अशुभ काल
आज दुर्मुहूर्त: सुबह 10 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक
आज कुलिक मुहूर्त: सुबह 8 बजकर 21 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक 
आज यमगंड मुहूर्तः सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक 
आज गुलिक काल मुहूर्तः सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 15 June 2023: इन 5 राशियों की किस्मत चमकाएंगे साईं बाबा, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ, क्या आपकी भी राशि है इसमें शामिल?

Aaj Ka Rashifal 15 June 2023:  आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। आज भगवान शिव के निमित्त प्रदोष व्रत किया जाएगा। आज देर रात 2 बजकर 2 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज शाम 6 बजकर 16 मिनट पर सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के डिप्लोमा कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई में मेहनत जारी रखें। आपके दांपत्य जीवन में जो सुख सौहार्द्र की कमी थी वो आज पूरी हो जाएगी। आज पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। किसी ख़ास कार्य की जानकारी किसी बड़े से लेंगे। इससे उन्हें गर्व महसूस होगा। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन फिट रहेगा। धार्मिक कार्यों की ओर आपका झुकाव होगा। फर्नीचर का कारोबार कर रहे लोगों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 7

वृष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा।  कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलती रहेगी। आपको निरंतर मेहनत करने की अवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त आपसे मिलने घर आ सकते हैं। जिससे आपको काफी अच्छा लगेगा। विद्यार्थी किसी प्रोजेक्ट में अपने सीनियर्स की मदद ले सकते हैं। अपनी कार्य छमता को बढ़ाना चाहिए। इससे आपको मनचाहा लाभ होगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। साथ ही आज बच्चों के साथ थोड़ा समय बिता पाएंगे। 

  • लकी रंग - ऑरेंज
  • लकी नंबर- 7

मिथुन राशि

आज आपका दिन जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। राजकीय पक्ष में लोगों का सहयोग तो मिलेगा ही साथ ही आगे बढ़ने का प्रोत्साहन भी मिलेगा। ऑफिस में दोस्त आपके प्रोजेक्ट से काफी आश्चर्यचकित होंगे। बेटे के आगे बढ़ने से आपको काफी ख़ुशी होगी। छात्रों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। सबके साथ मिलकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।  रोज की अपेक्षा आज आपका स्वास्थ बेहतर रहेगा। 

  • लकी रंग - पिंक
  • लकी नंबर- 6

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। प्रॉपर्टी डीलर्स को आज कोई बड़ी डील हांथ लगेगी, जिससे भविष्य में आपको अधिक लाभ होगा।  घर का माहौल बदलने के लिए आप पार्टी कर सकते हैं, इससे घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आपके दांपत्य जीवन में पहले से चली आ रही अनबन समाप्त होगी। एक दूसरे को जानने से रिश्ता बेहतर बनेगा। घुटने की समस्या से परेशान लोगों को आज राहत मिलेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं हेतु आप वाहन या अन्य कोई वस्तु ख़रीद सकते हैं। 

  • लकी रंग - लाल
  • लकी नंबर- 4

सिंह राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आमदनी के बढ़ते आपकी जिम्मेदारियां भी बढेंगी। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आप उनका भरपूर फाएदा उठाएंगे। आपके रुके हुए कार्य किसी दोस्त की मदद से पूरे होंगे। कुल मिलाकर आज आपकी दिनचर्या बेहतरीन रहेगी। आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा।  मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। घर में बड़ों की बातों को इम्पोर्टेंस दें, इससे उन्हें अच्छा लगेगा। आपके व्यापार में पहले से बेहतर परिवर्तन आएगा।  

  • लकी रंग - पीच
  • लकी नंबर- 7

कन्या राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।  दोस्तों से अपने मन की बात कहेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। बिना किसी की राय लिए आपको बिजनेस शुरू नहीं करना चाहिए। घर-परिवार की बातों में आप व्यस्त रहेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल बनेगा। ऑफिस में कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। जरूरत से ज्यादा किसी से बात करना उचित नहीं होगा। स्वास्थ सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा।  

  • लकी रंग - सिल्वर
  • लकी नंबर- 6

तुला राशि

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। भाई-बहनों में आपस में मेलजोल बढ़ेगा। इस राशि के प्रतियोगी परीक्षा के छात्रों को कामयाबी तक पहुचने में सफलता मिलेगी  दांपत्य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। घरवाले किसी काम से आपकी सलाह लेंगे। ऑफिस में आपको पॉजिटिव विचार रखने चाहिए इससे आपका काम आसानी से बन जाएगा। अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना चाहिए। आपके मित्रों की संख्या में इज़ाफा संभव है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। 

  • लकी रंग - गोल्डन
  • लकी नंबर- 2

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ाएंगे, साथ ही आपके निर्णय में उनका भरपूर सपोर्ट मिलेगा। नए वाहन सुख के योग बन रहे हैं। अगर आपका कोई कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है तो जल्द पूरा हो जाएगा। आपके सभी प्रयास सफल होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी।  आपका स्वास्थ अच्छा रहने वाला है। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। 

  • लकी रंग - पर्पल
  • लकी नंबर- 5

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। बड़ों का सम्मान करेंगे। लम्बे समय से स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से परेशान लोगों को काफी हद तक आराम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे। आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि का माहौल बनेगा। आपका स्वास्थ फिट रहेगा। बच्चों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। आपकी सबसे बड़ी टेंशन ख़त्म होगी। लवमेट आज फोन पर लम्बी बात करेंगे।  

  • लकी रंग - मैरून
  • लकी नंबर- 7

मकर राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर आज आप टेंशन न लें। जितना हो सके दोस्तों के साथ समय बिताएं। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही आपका पद भी बढ़ने की उम्मीद है। अपनी कला का प्रदर्शन करने का छात्रों को मौका मिलेगा। जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया कर सकते हैं। व्यापार में आपको अनुकूल परिवर्तन नजर आएंगे। अविवाहितों के लिए कोई अच्छा विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

  • लकी रंग - पीला
  • लकी नंबर- 3

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अपने शरीर को थोड़ा आराम देना चाहिए, अनावश्यक सोच-विचार करने से बचना चाहिए। भाई आपसे किसी जरूरी मसले पर आपकी राय लेंगे। ऑफिस में अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहे। गलत खान-पान से आपको स्वास्थ सम्बंधित समस्या होगी। लवमेट्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए दिन ख़ास रहेगा। वेतन में बढ़ोतरी से जुड़ी खबर मिल सकती है। 

  • लकी रंग - हरा
  • लकी नंबर- 6

मीन राशि

आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला है। आय में वृद्धि के अनेकों मार्ग मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से और मजबूत बनेगी।  किसी बुजुर्ग मेहमान का आगमन हो सकता है, इससे पारिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। किसी जरूरी टॉपिक पर जीवनसाथी से बात कर सकते हैं। विद्यार्थी पुराने चैप्टर का रिविजन करेंगे। आपका स्वास्थ पहले से अच्छा रहेगा। 

  • लकी रंग - ब्लू
  • लकी नंबर- 8
और पढ़ें ...

150 KM की रफ्तार से आगे बढ़ रहा बिपरजॉय तूफान, देश के कई राज्य अलर्ट मोड पर…

Biperjoy storm : बिपरजॉय तूफान को लेकर सौराष्ट्र और कच्छ में अलर्ट मोड पर है.  तूफान इस समय उत्तर पूर्व अरब सागर में जखाऊ पोर्ट से 280 किलोमीटर दूर है. बताया जा रहा है कि तूफान से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो काफी खतरनाक हो सकती है और इस स्थिति में लोगों को घर में रहने और अनावश्यवक कारण से बाहर ना निकलने की सलाह दी जाती है.

इतनी तेज हवा में क्या होता है?

अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस की वेबसाइट के अनुसार, जब 150 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलती है तो इस हवा में अच्छे से बने घर की छत और साइडिंग को नुकसान पहुंच सकता है. इससे काफी बड़े पेड़ भी उखड़ सकते हैं और पेड़ से काफी नुकसान होते हैं. इसके साथ ही खंभे गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं.

जब 3 माइल प्रति घंटे की हफ्तार से हवा चलती है तो पत्ते आसानी से उड़ सकते हैं. लेकिन, अगर कार की बात करें तो 90 माइल प्रति घंटे यानी करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा को मूव कर सकती है. इसके अलावा एक इंसान इससे कम हवा में भी मूव कर सकता है.

कौन-कौन से सामान को उड़ा सकती है बिपरजॉय तूफान?

कहना मुश्किल है कि कौन-कौन सा सामान इस हवा में उड़ सकता है. ये हवा के फोर्स, सामान के एरिया, प्रेशर और सीडी पर निर्भर करता है. इसके अलावा सामान की शेप, उसकी बनावट, सरफेस एरिया और सामान की डिजाइन पर निर्भर करता है. जैसे कम हवा की स्पीड में कुर्सी उड़ जाती है, लेकिन उसी वजन की कोई और चीज जैसे पत्थर नहीं उड़ते हैं.

और पढ़ें ...

मरीन ड्राइव पर उठ रहीं तूफानी लहरें द्वारका में आकाशवाणी का टॉवर गिराया गया

मुंबई के मरीन ड्राइव पर उठ रहीं तूफानी लहरें

तूफान बिपरजॉय गुजरात की ओर बढ़ रहा है. महाराष्ट्र में भी इसका असर दिख रहा है. मुंबई के मरीन ड्राइव पर ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं.

गुजरात के द्वारका में आकाशवाणी के एक रिले टॉवर को तोड़ कर गिरा दिया गया. टॉवर को असुरक्षित घोषित किया गया था. तूफान गुजरने के बाद इसकी जगह नया टॉवर बनाया जाएगा.

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रख्यात कथा-वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री द्वारा पौध-रोपण और पशुओं के लिए एंबुलेंस प्रारंभ करना सराहनीय : पंडित प्रदीप मिश्रा भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विधायक विश्राम गृह स्थित अतिथि गृह पहुँच कर प्रख्यात कथा-वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। पंडित प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रतिदिन पौध-रोपण के कार्य की सराहना की। पंडित मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मूक पशुओं के हित में पशु एंबुलेंस प्रारंभ कर प्रशंसनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पंडित मिश्रा को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भी पंडित मिश्रा से आशीर्वाद प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि पंडित प्रदीप मिश्रा राजधानी भोपाल में पाँच दिवसीय प्रवचन कार्यक्रम के लिए आए हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी आज पौध-रोपण किया। अनेक पर्यावरण प्रेमियों औरकार्यकर्ताओं ने भी पौधे लगाए।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी ने किया परेशान...आज से तापमान में गिरावट की संभावना

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सभी का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है। प्रदेश में मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। कल देर शाम राजधानी समेत कई जिलों में हलकी बारिश हुई। लेकिन बुधवार (आज) सुबह से तेज धुप ने सभी को परेशान कर दिया है। मानसून कल जहां था आज भी वहीं रुका हुआ है। हालांकि, मानसून के इंतजार के बीच बस्तर संभाग में आज से तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है। इसी के साथ ही प्रदेश की राजधानी रायपुर और आसपास के संभागों में बादल छाए रहने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के मौसम विभाग ने बताया कि जांजगीर और सक्ति के आसपास लू की स्थिति रहेगी। ऐसे में लोग आवश्यक कार्य आने पर ही घर से बाहर निकले।

और पढ़ें ...

कंपनियों ने अपडेट किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को जारी करती हैं. देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों को अपडेट कर देती हैं. जून का महीना शुरू हो चुका है और बीते 1 साल से कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है.

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

लखनऊ और पटना में पेट्रोल-डीजल के दाम

लखनऊ: पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर पटना: पेट्रोल 108.12 रुपये और डीजल 94.86 रुपये प्रति लीटर नोएडा: पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर गुरुग्राम: पेट्रोल 96.93 रुपये और डीजल 89.80 रुपये प्रति लीटर जयपुर: पेट्रोल 108.08 रुपये और डीजल 93.36 रुपये प्रति लीटर हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर

और पढ़ें ...

शादी की खुशी में मातम! 300 मेहमानों से भरी नाव बीच नदी में डूबी, 100 लोगों की मौत, 97 लापता

नाइजीरिया के क्वारा में सोमवार तड़के एक बोट नाइजर नदी में डूब गई। इस हादसे में 103 लोगों की मौत हो गई, 97 लोग पानी में लापता हो गए।रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निवासी ने बताया कि कुछ लोग एगबोटी गांव में शादी में गए थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में शादी में गए कुछ मेहमानों ने गांव से निकलने के लिए बोट से नदी पार करने का सहारा लिया।उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ के किनारे की ओर आने के दौरान उनकी बोट पानी में छिपे पेड़ के तने से टकरा गई और टूट गई। इसके बाद वो दो हिस्सों में होकर पानी में डूब गई।

शादी समारोह से लौट रहे थे

बोट में 300 लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 14 June: बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जून 2023, दिन बुधवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि होगी। यह योगिनी एकादशी तिथि सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। एकादशी तिथि के बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी।

14 June 2023 का दैनिक पंचांग / Aaj Ka Panchang: बुधवार, 14 जून 2023 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी। इस एकादशी को योगिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। वहीं  अतिगंदा योग और अश्विनी नक्षत्र का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें बुधवार होने की वजह से कोई भी अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से दोपहर 02 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।

 हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि   एकादशी 08:50 तक
नक्षत्र   अश्विनी 13:42 तक
प्रथम करण 
द्वितिय करण

बालवा
कौवाला

08:50 तक
20:40 तक

पक्ष कृष्ण   
वार    बुधवार  
योग   अतिगंदा 26:58 तक
सूर्योदय 05:26  
सूर्यास्त 19:14  
चंद्रमा   मेष  
राहुकाल 12:21 − 14:04  
विक्रमी संवत्   2080  
शक सम्वत 1944   
मास आषाढ़  
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:53 − 12:48


पंचांग के पांच अंग
तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है। तिथि के ना - प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।
 
नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

 


वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

 
और पढ़ें ...

Aquarius Horoscope Today 14 June 2023: कुंभ राशि वाले अपना समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद करेंगे, जानें आज का राशिफल

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं

 

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे और आप घर परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब भी अवश्य होंगे

 

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए उपकरणों को भी शामिल कर सकते हैं।आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी संपति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचें, नहीं तो समस्या होगी। आपका कोई मित्र आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए घर परिवार में खुशियां लेकर आने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने लेनदेन पर पूरा ध्यान दें और कार्यक्षेत्र में आप किसी को जिम्मेदारी ना दें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। अपने कामों में आप सजगता से आगे बढ़ेंगे। आप सकारात्मक सोच का आज कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ उठाएंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए रहेगा और आप अपने लक्ष्य पर पूरा जोर देंगे। करीबियों का सहयोग आपको अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के करियर को लेकर आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए किसी काम को अति उत्साहित होकर करने से बचने के लिए रहेगा। आपको अपनों की साख व सम्मान बनाएं रखना होगा। पारिवारिक विषयों पर आप फोकस रखें। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलेंगे और वाणिज्य की नीतियों पर जोर बनाएं रखेंगे। सगे संबंधियों से मेलजोल बना रहेगा और भाइयों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भौतिक वस्तुओं की सुख सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें और धन-धान्य में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ नई कोशिश करने के लिए रहेगा और वह रंग लाएगी। व्यक्तिगत मामले आपके बेहतर बनेंगे। आपको मान सम्मान मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज बचत की योजना पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको आज किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

और पढ़ें ...

मॉनसून हुआ मेहरबान तो चक्रवात बिपरजॉय के खतरे का अलर्ट... जानें मौसम का हाल

Weather Update Today : मौसम के मोर्चे पर देशवासियों के लिए अच्छी खबर है। अच्छे मॉनसून के लिए देश लागातार माकूल हालात बने हुए हैं और मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बीच अरब सागर में उठा चक्रवात बिपरजॉय लगातर मजबूत होते जा रहा है और गुजरात-महाराष्ट्र के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। एमआईडी के अनुसार बिपरजॉय प्रचंड रूप ले लिया है। एमआईडी मुताबिक चक्रवात बिपरजॉय 15 जून की दोपहर तक गुजरात के जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी और पाकिस्तान के कराची से चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने के आसार हैं। इस दौरान 125 से 135 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार हवा यानी तूफान चल सकता है। इस बीच आज भी उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार की तरह आज भी सूरज की तपिश और गर्मी का कहर जारी रहने के आसार है। बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत के कई इलाकों में भीषण गर्मी के बीच हीटवेव की स्थिति आज भी बने रहने की संभावना हैं। इसके बाद जून के तीसरे सप्ताह में राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बरिश हो सकती है।
और पढ़ें ...

Gold-Silver Price: खरीददारों के लिए खुशखबरी...फिर लुढ़का सोना और चांदी...जानिए ताजा रेट

Gold Silver Price Today : सोने चांदी के खरीददारों के लिए खुशखबरी है। आज सोना 149 रुपये प्रति 10 ग्राम के दर से सस्ता हुआ तो चांदी 330 रुपये प्रति किलो की दर से लुढ़की।

IBJA पर सोना और चांदी का हाल

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज सोना 149 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 59772 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 55 रुपये सस्ता होकर 59921 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं आज चांदी 330 रुपये की दर से सस्ता होकर 73102 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 245 रुपये सस्ता होकर 73432 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

 MCX पर सोने-चांदी के रेट

कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोना 147 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 59,788 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 433 रुपये की दर से उछलकर 73,407 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price

दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55550, 24ct Gold : Rs. 60600, Silver Price : Rs. 74100

मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55400, 24ct Gold : Rs. 60450, Silver Price : Rs. 74100

कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55400, 24ct Gold : Rs. 60450, Silver Price : Rs. 74100

चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55900, 24ct Gold : Rs. 60980, Silver Price : Rs. 79200

हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55400, 24ct Gold : Rs. 60450, Silver Price : Rs. 79200

बंगलुरु (Bangalore Gold Price)
22ct Gold : Rs. 55450, 24ct Gold : Rs. 60500, Silver Price : Rs. 75500

और पढ़ें ...

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में भूकंप के झटके, 5.4 रिक्टर स्केल पर कांपी धरती

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तर-भारत के कई इलाकों जैसे पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा आदि के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई है। वहीं इसका केंद्र जम्मू-कश्मीर का डोडा इलाका था। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को दोपहर 1:33 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

और पढ़ें ...

कलयुगी बेटी मां की हत्या कर सूटकेस में शव लेकर पहुंची थाने, पुलिस वालों के उड़े होश

कर्नाटक। बेंगलुरु में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की बेटी ने ही उसकी हत्या की, फिर शव को सूटकेस में भरकर पुलिस थाने पहुंच गई। पुलिस महिला के शव को देखकर हैरान हो गई। जिसके बाद आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी सेनाली सेन और उनकी मां बीवा पाल बेंगलुरु के एनएसआर ग्रीन अपार्टमेंट में एक ही घर में रहती थीं। सेनाली सेन ने 12 जून को सुबह करीब 9 बजे अपनी मां को नींद की 20 गोलियां खिला दीं। गोलियां खाने के बाद जब बीवा पाल ने पेट में दर्द की शिकायत की तो सेनाली ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सेनाली ने मां के शव को ट्रॉली बैग में रखा और इसके साथ पिता की एक तस्वीर भी रखी। इसके बाद उसने ऑटो बुलाया और बैग को ऑटो में रखकर माइको लेआउट पुलिस स्टेशन पहुंच गई।

आरोपी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसकी मां बीवा पाल अक्सर ही उसके सास ससुर से झगड़ा करती रहती थी। आरोपी सेनाली मूल रूप से कोलकाता की है और पिछले छह साल से बेंगलुरु में रह रही थी।

और पढ़ें ...

अंबिकापुर में आज कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन: विस चुनाव में जीत की रणनीति पर फोकस, मुख्यमंत्री बघेल समेत कई नेता होंगे शामिल

अंबिकापुर:  विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए संभागीय स्तर सम्मेलन का आयोजन कर रही है । कांग्रेस ने अब तक प्रदेश के चार संभाग बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर में संभागीय सम्मलेन का आयोजन किया था।  आज प्रदेश के पांचवे संभाग सरगुजा के अंबिकापुर में होगा। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा भी अंबिकापुर( ambikapur) पहुंचेगी। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद कुमारी सैलजा का यह पहला सरगुजा दौरा भी होगा। इसी कारण से इस संभागीय सम्मेलन को और भी महत्वपूर्ण तरीके से देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम( program) में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे। पूरे संभाग के 800 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल होंगे इस सम्मेलन के जरिए कांग्रेस चुनावी शंखनाद भी करेगी। इस कार्यक्रम में पूरे संभाग के 800 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल होंगे। इस सम्मेलन के जरिए कांग्रेस नेता पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 13 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 13 जून 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - आषाढ़ अमांत - ज्येष्ठ तिथि दशमी - 08 घटी 49 पल तक नक्षत्र रेवती - 17 घटी 34 पल तक योग सौभाग्य - 01 घटी 11 पल तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:23 AM सूर्यास्त - 7:20 PM चन्द्रोदय - 02:24 AM चन्द्रास्त - 02:48 PM अशुभ काल राहुकाल- 03:50 पी एम से 05:35 पी एम यम गण्ड - 08:52 ए एम से 10:37 ए एम गुलिक - 12:21 पी एम से 02:06 पी एम     दुर्मुहूर्त - 08:10 ए एम से 09:06 ए एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:53 ए एम से 12:49 पी एम अमृत काल -     11:10 ए एम से 12:45 पी एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:02 ए एम से 04:43 ए एम
और पढ़ें ...

13 June 2023 : इन पांच राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, इनको रहना होगा सावधान...पढ़े दैनिक राशिफल

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी से धन उधार लेने से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें। आवश्यक कार्य को करने में धैर्य दिखाएं और किसी से यदि आपने कोई वादा किया है, तो उसे समय रहते पूरा करें। वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है और आप बड़ों से तालमेल बनाए रखें। आपको कोई अकस्मात लाभ मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा। निवेश संबंधी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए रहेगा और आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था बढ़ेगी। आपको कामकाज के मामलों में सतर्कता बरतनी होगी और आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। कुछ नए जनसंपर्क का आप लाभ उठाएंगे ।कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और परिवार में आज आप वरिष्ठ सदस्य से किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा और आप कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लोग आपको कोई धोखा दे सकते हैं। परिवार में चल रहे लड़ाई झगड़े से आपको तनाव बना रहेगा, जिसके कारण आपको किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा। कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में काम करने से आपको खुशी होगी और यदि आप किसी नए अवसर का इंतजार कर रहे थे, तो वह भी आज पूरा होगा। आप एक लक्ष्य को पकड़कर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके सामूहिक क्षमताएं बढे़ंगी। तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) आज का दिन जन कल्याण के कार्य से जुड़कर अच्छा काम करने के लिए रहेगा। व्यापार में आपको जिम्मेदारी से कार्य करने होंगे और नौकरी के प्रयास आपके तेज होंगे। अपने खर्च पर अंकुश बनाए रखें और सूझबूझ से कम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके किए गए कार्यों की सारहना होगी वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) आज के दिन आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढे़गी। आज कोई निर्णय आप जल्दबाजी में ना लें और आपके व्यक्तिगत प्रयास सफल रहेंगे। धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कार्य करने के लिए रहेगा। आपका किसी नए मकान और दुकान आदि को खरीदने में सफलता होगी और आप अपने कामों में आज थोड़ा सावधानी बरतें। आवश्यक कार्यों को आज हडबडी में ना करें, नहीं तो कोई गलती हो सकती है. मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। बुद्धि और साहस से आज आपको कामों में सफलता मिलेगी। आप सबको साथ लेकर चलेंगे, लेकिन व्यवसाय संबंधित कुछ मामलों को लेकर आपको परेशानी होगी। कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है और रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती आएगी। धन संपत्ति संबंधित यदि कोई विवाद चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और परिवार में यदि अपने किसी करीबी से अनबन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी साख और सम्मान बढ़ाने से खुशी होगी। कानूनी मामले भी आपके पक्ष में रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। कुछ नए कामों को करने के प्रयास आज आपके तेज होंगे।
और पढ़ें ...

नवजात के शव को जलते कचरे में फेंका, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

झारखंड। गढ़वा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक गर्भवती द्वारा एक मृत बच्चे को जन्म देने के बाद अस्पताल ने बच्चे के शव को गटर के अंदर जलते हुए कचरे में फेंक दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।

दरअसल, पलामू जिला के रजहारा के लहलहे गांव निवासी मनदीप विश्वर्मा की पत्नी को अचनाक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जिसके बाद उसे मझिआंव सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद परिजन उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए, लेकिन जब परिजनों ने बच्चे का शव मांगा तो पता चला कि बच्चे के शव को गटर के अंदर जलते हुए कचरे में फेंक दिया गया था। यह सुनते ही परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही एसडीएम के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार एवं थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो महिला पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एएनएम मंजू कुमारी, निर्मला कुमारी एवं दाई दौलत कुंवर को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने पूरे अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

 
और पढ़ें ...

यहां की सरकार ने लोगों से की खास अपील, कहा – समुद्र किनारे न बनाए शारीरिक संबंध..!!

नीदरलैंड।  नीदरलैंड्स का वीरे शहर समुद्र किनारे रेत के टीलों पर पर्यटकों की खुलेआम सेक्सुअल एक्टिविटी से परेशान है. स्थानीय प्रशासन ने ऐसी घटना पर रोक लगाने के लिए जगह-जगह सूचना बोर्ड लगाए हैं.नीदरलैंड की सरकार ने लोगों से अपील किया है कि वे समुद्र किनारे बीच पर खुलेआम यौन संबंध न बनाएं। इसके लिए दक्षिणी नीदरलैंड्स में वीरिया की नगर पालिका ने समुद्र तट पर आगंतुकों के बीच यौन गतिविधियों को रोकने करने के लिए अभियान भी शुरू कर दिया है। समंदर किनारे बसा एक शहर पर्यटकों की हरकतों से इस कदर परेशान हुआ कि वहां की सरकार को इस दिशा में कड़ा रुख अख्तियार करना पड़ा. पर्यटक समुद्र तट पर सेक्सुअल एक्टिविटी करने लगे थे, जिससे स्थानीय तट के आसपास घूमने से कतराने लगे. मामला साउथ नीदरलैंड्स के वीरे शहर का है. जहां की नगर पालिका ने अब जगह-जगह पोस्टर लगाकर पर्यटकों से अपील की है कि वे तट पर इस तरह की हरकत ना करें.

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय सरकार और जल बोर्ड को शिकायतें मिलीं कि पर्यटक समंदर किनारे सेक्सुअल गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं. वीरे के मेयर फ्रेडरिक शॉवेनर ने कहा, लोकल कम्युनिटी के लिए रेत के टीले बेहद अहम हैं. इन पर कोई गलत काम नहीं होना चाहिए. शिकायत मिली है कि पर्यटक यहां सेक्स एक्ट को अंजाम दे रहे हैं.

इससे न सिर्फ स्थानीय बल्कि परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद बिता रहे लोगों को भी शर्मिंदगी और असहजता झेलनी पड़ रही है। इसलिए सार्वजनिक व्यवस्था बनायी रखनी बेहद जरूरी है। इसके लिए हमने ऐसी गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान शुरू किया है।

और पढ़ें ...

CBI की टीम ने 5 रेलकर्मियों को लिया हिरासत में...पूछताछ जारी..!!

ओडिशा। ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा में 2 जून को हुए भीषण ट्रेन हादसे को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। केंद्रीय खुफिया ब्यूरो (CBI) ने रविवार को 5 लोगों को हिरासत में लिया है। जांच में सिग्नल में गड़बड़ी होने की बात सामने आई है। इसके कारण इंटरलॉकिंग सिस्टम फेल हो गया था। हिरासत में लिए गए 5 लोगों में एक अधिकारी भी शामिल है। सीबीआई ने कथित तौर पर बहानागा एएसएम को हिरासत में लिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान केंद्रीय ब्यूरो ने कई लोगों से पूछताछ की और रविवार देर शाम 5 लोगों को हिरासत में लिया। २ जून को हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद से सीबीआई मामले की जांच में जुटी हुई है। सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम मामले को लेकर कई लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच कर रही है। करीब नौ अधिकारी, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभारी थे, अब सीबीआई की जांच के दायरे में हैं

केंद्रीय ब्यूरो सहायक स्टेशन मास्टर और गेट मैन से पूछताछ जारी है। बहानगा बाजार थाने को सील कर दिया गया है, जबकि वैज्ञानिक टीम ने कई नमूने जब्त किए हैं। रिले रूम को भी जांच में दायरे में लिया गया है। जांच के दौरान सीबीआई ने स्टेशन में मौजूद विभिन्न कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क को भी जब्त किया है। इसके अलावा रिकार्ड किए गए कई महत्वपूर्ण तथ्य भी संग्रह किए गए हैं।

और पढ़ें ...

जन्नत में अल्‍लाह खुद परोसते हैं शराब पाकिस्‍तान के मौलाना तारिक जमील का एक और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

मौलाना को वायरल वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि जन्‍नत में शराब पीने के तीन दर्जे होते हैं. पहले दर्जे में लोग खुद के हाथों से शराब निकालकर पीते हैं. यह सबसे निचला स्तर होता है. दूसरे दर्जे में शराब परोसने के लिए नौकर, पत्‍नी, हूरें और फरिश्‍ते होते हैं. और तीसरे दर्जे में आने वालों को अल्‍लाह खुद  शराब पिलाते हैं.

जन्नत में अल्‍लाह खुद परोसते हैं शराब

मौलाना ने बकायदा इसके लिए क्लास विभाजित किया है. दरअसल, लो कैटेगरी में आने वाले लोगों को खुद अपने हाथों से निकालकर शराब पीनी होती है. जबकि दूसरी श्रेणी में आने वाले लोगों की थोड़ी स्पेशल व्यवस्था होती है. उन्हें शराब खुद निकाल कर नहीं पीनी होती, उन्हें शराब परोसा जाता है. इसके साथ सबसे खास लोगों के लिए अल्‍लाह खुद शराब परोसते हैं.

Aaaye haaaye.
Indian media should call tariq jameel for debates. He is very useful for us. #72Hoorain ????pic.twitter.com/oZKq8NiIwV

— वेदं प्रति प्रत्यागच्छतु???? (@Truth_z7) June 11, 2023

 

और पढ़ें ...

PM MODI ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर की बैठक...जानिए अधिकारियों को क्या मिला निर्देश ?

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय के बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होता जा रहा है। मुंबई से लेकर केरल तक तट पर तेज हवाएं चल रही हैं। समुद्र के बीच से ऊंची लहरें उठकर किनारे से टकरा रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने मीटिंग बुलाई। प्रधानमंत्री ने सोमवार को चक्रवाती तूफान बिपारजॉय से पैदा हुए संकट के खिलाफ तैयारियों की समीक्षा की। पीएम नरेंद्र मोदी ने करीब 1 घंटे तक तूफान पर समीक्षा बैठक की है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, पीएमओ और गृह मंत्रालय के अधिकारी मौजूद रहे।

यह चक्रवात गुरुवार को गुजरात के कच्छ क्षेत्र में दस्तक दे सकता है। इसके मद्देनजर गुजरात के उत्तरी और दक्षिणी तटीय क्षेत्रों में मछली पकड़ने संबंधी गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है और इन जिलों से लोगों को निकाला जा रहा है। देवभूमि द्वारका में अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बैठक में दी गई प्रस्तुति के अनुसार कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी में 15 जून सुबह से शाम तक 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ तूफान आ सकता है और हवा की रफ्तार 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पीएम मोदी ने दिए ये निर्देश

पीएम मोदी ने चक्रवात बिपरजॉय पर ली समीक्षा बैठक में कहा कि नुकसान होने की स्थिति में तत्काल मदद के लिए तैयारियों के साथ आवश्यक सेवाओं का रखरखाव सुनिश्चित करें। पीएम की बैठक में मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि तूफान 15 जून को दोपहर में सौराष्ट्र और कच्छ में मांडवी और कराची के बीच जखाऊ बंदरगाह के पास टकराएगा। 125-130 किलोमीटर के बीच तेज हवाएं चलेंगी जो बढ़कर 145 किलोमीटर तक हो सकती हैं।

गुजरात के गृह मंत्री की लोगों से अपील

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा की है. उन्होंने कहा कि जैसा कि भविष्यवाणी की गई है कि 13-15 के बीच द्वारका में तेज हवा और बारिश होगी। मैं सभी तीर्थयात्रियों से 16 तक द्वारका की अपनी योजनाओं को पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध करता हूं। देवभूमि द्वारका जिला प्रशासन पिछले कुछ दिनों से तटीय क्षेत्र में स्थित गांवों (समुद्र से 5 किमी के दायरे में 38 गांव और 10 किमी के दायरे में 44 गांव) से लगभग 4100 परिवारों को अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित कर रहा है। 

बिपरजॉय पर क्या बोले आईएमडी के महानिदेशक?

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय धीरे-धीरे 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की दिशा में आगे बढ़ रहा है और 14 जून के बाद इसकी दिशा बदलेगी। 15 जून की दोपहर तक 125-135 किमी/घंटा की रफ्तार से एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के तट से टकराएगा। 14-15 जून को सौराष्ट्र, कच्छ में तेज बारिश होगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि सौराष्ट्र-कच्छ और कराची तट से 15 जून को दोपहर 125-130 किमी प्रति घंटा से लेकर 150 किमी प्रति घंटा तक की गति वाली हवा के साथ चक्रवात के गुजरने की अत्यधिक संभावना है।

आईएमडी ने कच्छ, देवभूमि, द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरी जिलों में 14 और 15 जून को भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने बुलेटिन में कहा कि 14 जून को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने और प्रभावित जिलों में 15 जून को छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

और पढ़ें ...

देश का अगला प्रधानमंत्री 2024 में कौन बनेगा ?

देश का अगला प्रधानमंत्री बनना चाहिए?

राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी में से किसे देश का अगला प्रधानमंत्री बनना चाहिए? इस सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा, 'हमारे कहने से कौन किसे प्रधानमंत्री बना रहा है... दोनों में से जनता जिसे चुनेगी वो देश का अगला प्रधानमंत्री बनेगा.' उन्होंने कहा कि जिसने देश के सिस्टम पर कब्जा कर लिया, वही प्रधानमंत्री बनेगा.

और पढ़ें ...

CBI ने 5 रेलकर्मियों को हिरासत में लिया

ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा में 2 जून को हुए भयावह ट्रेन हादसे को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरूआती जांच में सिग्नल में गड़बड़ी होने की बात सामने आई है। इसके कारण इंटरलॉकिंग सिस्टम फेल हो गया था। स्‍टेशन मास्‍टर को दी गई थी सिग्‍नल में खराबी की जानकारी सूत्रों का कहना है कि दो जून की सुबह कर्मचारियों ने बाहानगा बाजार स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) को गड़बड़ी की जानकारी दी। इसके बाद एएसएम ने टेक्नीशियन को बुलाया, लेकिन चूंकि उसके आने में देरी हो रही थी तो उसे फोन किया गया है और ट्रेन के संचालन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम ठीक करने को कहा। सिग्‍नल सिस्‍टम ठीक से नहीं कर रहा था काम करीब 11 बजे टेक्नीशियन ने सिग्नल सिस्टम को ठीक किया। हालांकि, एएसएम ने यह जांच नहीं की कि उक्त सिग्नलिंग सिस्टम ठीक से काम कर रहा है या नहीं। शाम को सिग्नल सिस्टम में फिर से खराबी आई थी, जिससे इतना बड़ा रेल हादसा होने की बात सीबीआई के पास सबूत के तौर पर हाथ आई है। कई लोगों को हिरासत में लेकर चल रही पूछताछ इस मामले में सीबीआई स्टेशन मास्टर, एक टेक्नीशियन और अन्य कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। बता दें कि 2 जून को कोलकाता से चेन्नई जा रही कोरोमंडल सुपरफास्ट एक्सप्रेस बाहानगा बाजार स्टेशन पर एक मालगाड़ी से टकराकर पलट गई थी। इसी दौरान भद्रक आ रही यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट के 2 डिब्बे कोरोमंडल कोच से टकराकर पटरी से उतर गए। हादसे में दोनों ट्रेनों के 288 यात्रियों की मौत हो गई और 1200 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
और पढ़ें ...

ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा से पहले ड्रोन उड़ाने पर लगा बैन, मंदिर के आसपास का क्षेत्र रेड जोन घोषित

भुवनेश्वर: 20 जून को पुरे देश में भगवान जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी। ओडिशा में जगन्नाथ यात्रा को लेकर हर साल करोड़ो की संख्या में लोग भगवान की यात्रा में शामिल होने आते है। जिसे लेकर मंदिर प्रसाशन और सरकार कुछ महीने पहले से ही तैयारियों में लगी होती है। वही इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा से पहले इसके आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी गई है। वार्षिक रथयात्रा 20 जून को होने वाली है। इस रथ यात्रा से पहले पुरी पुलिस ने 12वीं सदी के इस प्रसिद्ध मंदिर के आसपास ड्रोन उड़ाने पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने बताया कि एक जुलाई तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा और इसका पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है ड्रोन का उपयोग पुरी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘अनुभवहीन लोगों द्वारा अनियंत्रित तरीके से ड्रोन का उपयोग श्रद्धालुओं के लिए जोखिम भरा हो सकता है। हमने पहले भी नियम तोड़ने वाले कुछ लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी।’ उन्होंने कहा कि श्री मंदिर, श्री गुंडीचा मंदिर, देवी-देवता के रथों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से एडवाइजरी जारी की गई है। जगन्नाथ मंदिर को रेड जोन क्षेत्र घोषित किया गया इस एडवाइजरी में कहा गया है कि ड्रोन नियमावली, 2021 के प्रावधानों के अनुसार श्री जगन्नाथ मंदिर को ‘रेड जोन’ (निषिद्ध क्षेत्र) घोषित किया गया है और इसलिए किसी को भी मंदिर परिसर के ऊपर उपकरणों को उड़ाने की अनुमति नहीं है। इसमें कहा गया है कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी वैध यूआईएन (विशिष्ट पहचान संख्या) के बिना कोई संचालक ड्रोन नहीं उड़ाएगा। आदेश के मुताबिक, किसी भी संपत्ति को नुकसान होने या किसी के घायल होने जैसी किसी भी घटना की जिम्मेदार ड्रोन संचालकों की होगी। इसमें कहा गया है, ‘‘ड्रोन नियमों का किसी भी तरह का उल्लंघन दंडनीय है। पहले भी ड्रोन उड़ाने के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर पुरी पुलिस ने एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया था।’
और पढ़ें ...

भीषण सड़क हादसा : कार ने लॉरी को मारी टक्कर...एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश। पूर्वी गोदावरी जिले में सोमवार तड़के एक कार ने राजमार्ग पर एक लॉरी को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा नल्लाचरला गांव में हुई। जहां कार राजमार्ग से गलत दिशा में जाने लगी और सड़क किनारे खड़े लॉरी से जा टकराई।

हादसे में मरने वाले सभी छह लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने कहा कि कार में सवार लोग विजयवाड़ा से राजामहेंद्रवरम की तरफ जा रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें ...

चलती गाड़ी से लड़की को फेंका..इलाज के दौरान मौत...ऑटो ड्राइवर हिरासत में

बिहार। गया जिले में बदमाशों ने एक लड़की को जबरन ऑटो में खींच कर बिठा लिया। लड़की ने जब विरोध किया तो उसे चलती ऑटो से नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल लड़की की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। अभी लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ कर रही है।

वारदात जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर की है। कुछ युवकों ने लड़की को बरतारा बजार से ऑटो में जबरन बैठाया, जिसके बाद लड़की चिल्लाने लगी। रास्ते में कुछ लोगों को शक हुआ तो वे बाइक से ऑटो का पीछा करने लगे। लोगों को पीछा करते देख बदमाशों ने लड़की को बारा गांव के पास धक्का देकर ऑटो से फेंक दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

ऑटो पर सवार बदमाश लड़की को फेंकने के बाद मौके से फरार हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने ऑटो ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि ऑटो चालक की मदद से बदमाशों की पहचान कर ली गई है।

घटना में लड़की को गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । गंभीर हालत को देखते हुए पीड़िता को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के सिर में कई जगह गंभीर चोटें आई थीं। उसके सिर, कान और मुंह से ब्लड निकल रहा था।

और पढ़ें ...

बाइक टैक्सी पर रोक का मामला, SC ने केंद्र से जवाब मांगा...आज होगी सुनवाई

दिल्ली में बाइक टैक्सी पर सरकार की ओर से लगाए गए बैन के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले 9 जून को हुई सुनवाई में कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा था कि आप अपनी याचिका केंद्र सरकार (सॉलिसीटर जनरल) को भेज दें।दिल्ली सरकार ने 26 मई को हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। जिस पर जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस राजेश बिंदल की वेकेशन बेंच सुनवाई कर रही है।

बाइक टैक्सी पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया

सरकार ने फरवरी 2023 में राजधानी में बाइक टैक्सी पर तत्काल प्रभाव से बैन लगा दिया थ, जिसे कैब एग्रीगेटर्स ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। केस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामले में अंतिम नीति आने तक एग्रीगेटर्स को सेवाएं जारी रखने का फैसला दिया था।

रोजगार दे सकता है बाइक टैक्सी का बाजार

2015 के बाद से देश में बाइक टैक्सी सर्विस देने वाले स्टार्टअप्स की शुरुआत हुई। 2017 तक 40 कंपनियां इस फील्ड में उतर चुकी थीं। हालांकि बड़े प्लेयर्स ओला बाइक, उबर मोटो और रैपिडो ही रहे। ओला मोबिलिटी इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट का दावा है कि बाइक टैक्सी का मार्केट 33 हजार करोड़ से ज्यादा का रेवेन्यू पैदा कर सकता है और 20 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दे सकता है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक हादसा, बारात को लेकर जा रही बस पलटी...10 लोगों की मौत, 11 घायल

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के हंटर वैली क्षेत्र में एक बस सड़क पर पलट गई। घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए।पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि 10 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें 11 लोगों को हेलीकॉप्टर और सड़क मार्ग से अस्पताल ले जाया गया था। इसके अलावा, 18 यात्री सकुशल बच गए। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद मौके पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। जिसके बाद बड़े पैमाने पर आपातकालीन अभियान चलाया गया।

पुलिस और क्रैश इन्वेस्टिगेशन यूनिट द्वारा विश्लेषण किया जाएगा
न्यू लैंबटन हाइट्स में जॉन हंटर अस्पताल और वारताह में मेटर अस्पताल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक एक क्राइम सीन तैयार किया जाएगा, जिसका सोमवार को विशेषज्ञ फॉरेंसिक पुलिस और क्रैश इन्वेस्टिगेशन यूनिट द्वारा विश्लेषण किया जाएगा। सेस्नॉक के मेयर जय सुवाल ने बस दुर्घटना को भयावह बताया।

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 12 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 12 जून 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - आषाढ़ अमांत - ज्येष्ठ तिथि कृष्ण पक्ष नवमी- जून 11 12:05 PM- जून 12 10:34 AM नक्षत्र उत्तर भाद्रपद - जून 11 02:32 PM- जून 12 01:49 PM योग आयुष्मान् - जून 11 10:11 AM- जून 12 07:53 AM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 5:27 AM सूर्यास्त - 7:13 PM चन्द्रोदय - 01:21 AM चन्द्रास्त - 01:48 PM अशुभ काल राहू - 07:07 AM- 08:52 AM यम गण्ड - 10:36 AM- 12:21 PM गुलिक - 02:06 PM- 03:50 PM दुर्मुहूर्त - 12:49 PM- 01:45 PM वर्ज्यम् - 01:41 AM- 03:16 AM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:53 AM- 12:47 PM अमृत काल - 09:10 AM- 10:43 AM ब्रह्म मुहूर्त - 04:02 AM- 04:42 AM
और पढ़ें ...

Horoscope Today 12 June 2023: मेष, सिंह, धनु राशि वालों काे रहना होगा सावधान, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 12 June 2023: ज्योतिष के अनुसार 12 जून 2023, सोमवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. कन्या राशि वालों की किसी पुरानी गलती से  पर्दा उठ सकता है. तुला राशि वालों का धन खर्च बढेगा. अन्य राशि वालों के लिए सोमवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)- मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है.  आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं की खरीददारी पर अच्छा खासा धन व्यय  करेंगे.यदि आपको कोई मित्र आपसे रुठा हुआ था, तो वह भी आज मान सकता है. आप जीवनसाथी को कहीं घूमने फिर आने लेकर जा सकते हैं. यदि कार्यक्षेत्र मे आपने कोई परिवर्तन किया, तो वह भी आपको अच्छा लाभ दे सकता हैं. आप किसी यात्रा पर जाए, तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं. वृषभ राशि (Tauras) वृषभ राशि के जातको के लिए दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. पारिवारिक धन संपत्ति में वृद्धि होगी और मित्रों के सहयोग से आपकी कोई रुकी हुए डील फाइनल हो सकती है।. शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए  दिन अच्छा रहने वाला है. आपको  किसी मित्र से अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा और किसी कानूनी मामले में  आपको जीत मिलने से खुशी होगी. मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, लेकिन आप  अपने किसी मित्र से जरूरी जानकारी को गुप्त रखें, नहीं तो वह लीक हो सकती है. आप आज किसी से पुरानी गलती के लिए बड़े सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है. प्रेम जीवन जी रहे लोगों का अपने जीवनसाथी से आज किसी परिजन के कारण मनमुटाव हो सकता है. कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं के खरीदारी करने के प्रयासों में लगे रहेंगे, लेकिन आपके किसी को उधार देने की आदत के कारण आपका आर्थिक बजट डगमगा सकता है और आप अपनी जरूरत का पूरा फोकस बना रखे. विदेश से व्यापार कर रहे लोगों को  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपका कोई काम यदि अटका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है. सिंह राशि (Leo) सिहं राशि के जातको के लिए दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है. आपकी कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों के कारण टेंशन बनी रहेगी, जो जातक नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने कामों पर फोकस करना होगा. आपका कोई मित्र  आपसे धन संबंधित मदद मांग सकता है. आपको  किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के जातको के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है. बिजनेस कर रहे लोगों की किस्मत चमकेगी और उनकी एक के बाद एक बड़ी डील फाइनल होगी. नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि कुछ परेशानी चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है. संतान के भविष्य को लेकर  आप कोई नयी प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आपको बड़े सदस्यों की राय भी अवश्य लेनी होगी और आपकी  कोई गुप्त जानकारी लीक हो सकती है.  आप अपने घर के रखरखाव आदि का पूरा ध्यान देंगे. तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी  और आप अपने रूपए पैसे के कामों को लेकर थोड़ा चिंतित तो रहेंगे, लेकिन आप अपने रोजमर्रा की जरूरतों की आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आए प्राप्त होगी. माता-पिता को  आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातको के लिए दिन मेहनत  से काम करने के लिए रहेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु  आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको बचना होगा. यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से लटका हुआ था, तो आज वह पूरा हो सकता है। आपको  कोई नेत्रों से संबंधित समस्या होने के कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप उसमें  ढील ना दे. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. धनु राशि ( Sagittarius) धनु राशि के जातको के लिए दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपके घर  किसी वरिष्ठ सदस्यकी सेहत बिगाड़ सकती है, लेकिन परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौपा जा सकता है, जिससे आपको डरना नहीं है. संतान के भविष्य के लिए आप कुछ धन संचय करने पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको जीवनसाथी से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी. मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन रोजगार के लिए अच्छा अवसर लेकर आने वाला है और सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है. आपका कोई काम समय से पूरा न होने के कारण आप परेशान रहेंगे और परिवार में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे  की आवश्यकता होगी, लेकिन किसी काम को लेकर यदि आपको निराशा चल रही थी, तो वह भी आज पूरा हो सकता है. कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपको यदि अपने कामों को लेकर कुछ निराशा चल रही है,, तो वह भी आज दूर होगी. संतान के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. यदि कार्य क्षेत्र में आपको  कोई जोखिम  उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं और विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए  अपने सीनियर से बातचीत करनी पड़ सकती है. यदि कार्य क्षेत्र में  कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप लगाएं. मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. बिजनेस कर रहे लोगों को  अपने पिताजी से सलाह मश्वरे  की आवश्यकता होगी, तभी वह बिजनेस में आगे बढ़ पाएंगे, लेकिन  नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ शत्रुओ से सावधान रहना होगा, नही तो वह उन पर कोई झूठा आरोप लगा सकते हैं. विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही परीक्षा में सफलता हासिल होती दिख रही है और  आपके परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है.
और पढ़ें ...

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का प्री टीजर रिलीज, खूंखार अंदाज में नजर आए एक्टर

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ का प्री टीजर रिलीज हो गया है। इसमें अभिनेता खूंखार अंदाज में नजर आए। एनिमल के प्री-टीज़र में रणबीर कपूर एक्शन से भरपूर अवतार में नज़र आ रहे हैं। फिल्म को 11 अगस्त को 5 भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में वर्ल्डवाइड थिएटर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। एनिमल में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। एनिमल का प्री टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज़ और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स से निर्मित है।
और पढ़ें ...

अपने घर के अंदर ये महिला चला रही थी जिस्म फरोशी का धंधा, पुलिस ने छापा मार 4 लोगों को किया गिरफ्तार…

जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने जम्मू जिले में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि शहर के नवाबाद इलाके में रैकेट चलाए जाने की सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने रेणु गुप्ता के घर पर छापा मारा।छापेमारी के दौरान घाटी के दो लोगों को दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। चारों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने कहा, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लियाकत अली और मुहम्मद शरीफ के रूप में हुई है, दोनों अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके से ताल्लुक रखते हैं। इससे पहले इस साल अप्रैल में जम्मू के गहना चौक इलाके में एक होटल में चलाए जा रहे एक और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़ें ...

रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों से मिले 360 करोड़ की हेराफेरी के सबूत, आयकर विभाग की कार्रवाई में खुला पूरा कच्चा-चिट्ठा

नोएडा : आयकर विभाग की कार्यवाही में बड़ा खुलासा हुआ है। देशभर में पिनटेल, अमरावती और एक्सेला ग्रुप के ठिकानों पर चार दिन से जारी आयकर विभाग का सर्च ऑपरेशन शनिवार को समाप्त हो गया। लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा सहित देश के 10 शहरों में 50 से अधिक ठिकानों पर तलाशी में 360 करोड़ रुपये से अधिक की हेरफेर के सबूत मिले हैं। चार दिन चली कार्रवाई में करीब 12 करोड़ की नकदी और जूलरी जब्त की गई है। जांच में फर्जी कंपनियों के जरिये 100 करोड़ रुपये खपाने की भी जानकारी मिली है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुरू में 40 ठिकानों पर दबिश दी गई थी, लेकिन बाद में जांच का दायरा बढ़ता गया। इस कार्रवाई के दौरान जांच टीमों ने अलग-अलग ठिकानों से सवा 8 करोड़ रुपये नकद और करीब 3.95 करोड़ रुपये की जूलरी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में कोलकाता की शेल कंपनियों के जरिये 100 करोड़ से ज्यादा की काली कमाई को सफेद करने के सबूत भी मिले हैं। यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी जांच टीमों ने जुटाए हैं।

हवाला कारोबार से जुड़े तार

IT raid : मुंबई, दिल्ली, नोएडा और लखनऊ के 50 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश में आयकर विभाग को हवाला कारोबार से जुड़ी जानकारी भी मिली है। रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी कंपनियों से शेल कंपनियों के जरिये सफेदपोश और नौकरशाहों की काली कमाई को सफेद बनाने वाले एजेंट के सक्रिय होने की आशंका है।

और पढ़ें ...

जेपी नड्डा 30 जून को आएंगे छत्तीसगढ़, लेंगे जनसभा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 30 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। बिलासपुर जिला ईकाई ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान जेपी नड्डा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के गृह जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला दौरा होगा। बता दें कि 22 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दुर्ग दौरे रहेंगे।
और पढ़ें ...

आईएमडी की चेतावनी : कुछ घंटों में ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल सकता है ‘बिपारजॉय’

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ के अगले करीब 6 घंटों के दौरान ‘बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून की दोपहर के आसपास एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि, चक्रवात के पोरबंदर से 200-300 किमी और नलिया से 200 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर पिछले 6 घंटों के दौरान 5 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर की ओर जाएगा और 11 जून को 2:30 घंटे आईएसटी के पास उसी क्षेत्र में केंद्रित रहेगा।

अहमदाबाद आईएमडी केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि, चक्रवाती तूफान वर्तमान में पोरबंदर से 600 किमी दूर है। जैसे ही यह निकट आता है, पोर्ट सिग्नल चेतावनी तदनुसार बदल जाएगी। अभी के लिए, चक्रवात के पोरबंदर से 200-300 किमी और नलिया (कच्छ) से 200 किमी की दूरी से गुजरने की संभावना है। जहां तक मौजूदा पूर्वानुमान का संबंध है, इसके गुजरात में दस्तक देने की संभावना नहीं है। चक्रवाती तूफान के प्रभाव में, गुजरात में अगले पांच दिनों के दौरान हवा की गति तेज रहने के साथ, विशेष रूप से सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में गरज के साथ छींटे देखने को मिलेंगे। मनोरमा मोहंती ने कहा कि, अगले दो दिनों के दौरान, सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 30-40 किमी प्रति घंटे की हवा की गति देखी जाएगी। इसके बाद, इस क्षेत्र में 13-15 जून के दौरान विशेष रूप से तटीय क्षेत्रों में 30-50 किमी प्रति घंटे से लेकर 50 किमी प्रति घंटे तक की हवा की गति देखी जा सकती है।
NDRF की टीमें अलर्ट
वहीं, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर सहित केरल के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीमों को पोरबंदर, गिर सोमनाथ और वलसाड जिलों में भेजा गया है।

मछुआरों को अरब सागर में न जाने की चेतावनी
मछुआरों को अगले पांच दिनों के दौरान अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है और मछली पकड़ने की सभी गतिविधियों को निलंबित कर दिया गया है। भारतीय तट रक्षक ने गुजरात, दमन और दीव के मछुआरा समुदाय, नाविकों और हितधारकों को आवश्यक सावधानी और सुरक्षा उपाय करने की भी सलाह दी है।

और पढ़ें ...

गहरी नींद का दिमाग से है खास कनेक्शन! समय से पहले बूढ़ा न हो मस्तिष्क इसलिए तुरंत स्टार्ट करें ये काम! पढ़ें वैज्ञानिकों की चेतावनी!

नई दिल्ली : अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद को काफी प्रभावशील माना गया है। बेहतर सेहत के लिए न सिर्फ 6-8 घंटे की नींद जरूरी है, साथ ही जरूरी है कि आपकी नींद गहरी भी हो। नींद की गुणवत्ता को कई अध्ययनों में बेहतर स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक बताया गया है। यदि आपकी नींद बार-बार टूट जाती है या फिर स्लीप एपनिया या अनिद्रा जैसी स्वास्थ्य समस्या के शिकार हैं तो सावधान हो जाइए, यह आपकी दिक्कतों को काफी हद तक बढ़ाने वाली हो सकती है।

शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया है कि जिन लोगों की नींद अच्छी तरह से पूरी नहीं होती है या फिर आप गहरी नींद नहीं ले पा रहे हैं तो ये स्थिति गंभीर रोगों का कारण बन सकती है। यह कई प्रकार की न्यूरोलॉजिकल स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने के साथ स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थिति का भी कारण बन सकती है। वैज्ञानिकों की टीम का कहना है कि सभी लोगों को इन रोगों से बचाव के लिए नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के तरीकों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

गहरी नींद की कमी बढ़ा देती है मस्तिष्क की समस्याओं का जोखिम

Health Tips : जर्नल न्यूरोलॉजी में प्रकाशित अध्ययन से पता चलता है कि स्लीप एपनिया वाले लोग, जिन्हें अक्सर गहरी नींद न ले पाने की समस्या होती है, उनमें मस्तिष्क संबंधी विकारों का जोखिम अधिक हो सकता है। ऐसे लोगों में डिमेंशिया, अल्जाइमर रोग या स्ट्रोक का जोखिम अन्य लोगों की तुलना में अधिक देखा गया है।

इससे पहले के अध्ययनों में नींद की समस्याओं और संज्ञानात्मक गिरावट के साथ डिमेंशिया के बीच संबंधों को दिखाया गया था। इस अध्ययन में इसके संभावित कारणों को पता लगाने की कोशिश की गई है।

अध्ययन में क्या पता चला?

Health Tips : इस अध्ययन के लिए स्लीप एपनिया से पीड़ित 140 लोगों को शामिल किया गया था, जिनकी औसत आयु 73 वर्ष थी। शोधकर्ताओं ने रात की नींद के बाद दिमाग के एमआरआई के अध्ययन से डेटा का विश्लेषण किया। इसमें पाया गया कि गहरी नींद न ले पाने की समस्या (जिसे स्लो-वेव या नॉन-आरईएम स्टेज 3 भी कहा जाता है) का सीधा संबंध ब्रेन एजिंग को बढ़ावा देने से देखा गया।

मसलन कोई व्यक्ति जितना कम समय गहरी नींद में बिताता है, उसका दिमाग उतना ही उम्रदराज दिखता है। यानी कि अगर आप गहरी नींद नहीं ले पा रहे हैं तो यह समय से पहले ही मस्तिष्क की उम्र को बढ़ाने वाली स्थिति हो सकती है, इससे कम उम्र में ही डिमेंशिया जैसे रोगों का खतरा हो सकता है, जिसे आमतौर पर 60 की आयु के बाद होनें वाली समस्या माना जाता रहा है।

क्या कहते हैं शोधकर्ता?

Health Tips : मेयो क्लिनिक के शोधकर्ताओं ने स्लीप एपनिया वाले लोगों में मस्तिष्क स्वास्थ्य के दो मेजर्स की जांच की। एमआरआई से मस्तिष्क की तस्वीरों का उपयोग करते हुए शोधकर्ताओं ने ब्रेन एजिंग के संकेत वाले सफेद स्पॉट्स और तंत्रिका कनेक्शन के बारे में पता लगाया।

Health Tips : शोधकर्ता डिएगो जेड कार्वाल्हो कहते हैं कि हमारे निष्कर्ष महत्वपूर्ण हैं क्योंकि मस्तिष्क में इन परिवर्तनों का कोई इलाज नहीं है, इसलिए हमें उन्हें होने या इसके लक्षणों को बिगड़ने से रोकने के तरीके खोजने की जरूरत है।

Health Tips : शोधकर्ताओं का कहना है कि सभी लोगों को सुनिश्चित करना चाहिए कि आप गहरी और अच्छी नींद लें। इसके लिए मेडिटेशन और तनाव प्रबंधन जैसे उपायों को प्रयोग में लाया जा सकता है जो आपके जोखिमों को कम करने में सहायक हो सकती हैं।

और पढ़ें ...

एक लड़की पांच दीवाने, देखें युवती सब को कैसे करती है मैनेज, लोग हुए हैरान…

रायपुर । छत्तीसगढ़ फिल्म एंड विजुअल आर्ट सोसायटी की ओर से शनिवार को नाटक एक लड़की पांच दीवाने का मंचन जनमंच सड्डू, रायपुर में किया गया। हरिशंकर परसाई की व्यंग्य कथा पर आधारित इस नाटक का नाट्य निर्देशन सुप्रसिद्ध नाट्य निर्देशिका श्रीमती रचना मिश्रा ने किया है।

हरिशंकर परसाई अपने वक्त से बहुत आगे की बात बेहद चुटीले अंदाज में लिखते थे। इस नाटक में एक लड़की है और उसके पांच दीवाने हैं। करीब पांच दशक पहले लिखी इस कथा की नायिका अपने सभी दीवानों के मन में प्यार का भ्रम पैदा करती है, लेकिन जब जीवन साथी चुनने की बारी आती है तो आज की आधुनिक युवती की तरह ही उस शख्स का चुनाव करती है जो जिंदगी में सैटल है। परसाई की इस कहानी को रचना मिश्रा के निर्देशन में उनके सहयोगियों ने बेहद ही शानदार ढंग से प्रस्तुत किया।

पांच लड़की एक दीवाने यह नाटक वर्तमान समय के प्रेम की दास्तां को दर्शाता है। नाटक एक ओर दर्शकों को गुदगुदाता है, साथ ही यह संदेश देता है कि लड़कियां लड़कों की चापलूसी से नहीं उनकी काबिलियत से प्रभावित होती हैं। जिस प्रकार वर्तमान में लड़कियों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए आजकल लड़के अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। हाल यह होता है कि एक लड़की के कई दीवाने होते हैं और ये दीवाने अपने मन में प्रेमिका मान बैठे लड़की को इंप्रेस करने के लिए हर मुमकिन प्रयास करते हैं। यही दिखाया गया नाटक ‘एक लड़की पांच दीवाने में।

नाटक निम्न मध्यवर्गीय परिवार की एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी खूबसूरती का पूरा मोहल्ला दीवाना है। मोहल्ले के 20 से लेकर 50 साल के पुरूष उसे अपनी प्रेमिका की नजर से देखते हैं। मोहल्ला ऐसा है कि जहां के लोग 12-13 साल की बच्ची को भी घूर-घूरकर जवान बना देते हैं। इस पर रहीम का एक दोहा है-

रहिमन मन महाराज के, दृग सों नहीं दिवान।
जाहि देख रीझे नयन, मन तेहि हाथ बिकान।।
मन के दीवानजी होते हैं नयन। नयनों के उपयोग का ज्ञानी उनका असर जानते हैं।

लड़की को देखकर दीवानों के रेगिस्तान जीवन में थोड़ी सी हरियाली आ जाती है और वे उसे देवी जैसे पूजने लगते हैं। यह दीवानें उसे प्रभावित करने के लिए कुछ भी करने को हर पल तैयार रहते हैं। जिसके लिए पांच दीवाने उस लड़की की छोटी बहन की मदद करने में एक-दूसरे से होड़ लेते हैं। नाटक में एक किताब वाला है। जिसकी दुकान पर बैठकर दीवाने लड़की को ताकते रहते हैं। इस दौरान एक दीवाना उस किताब वाले से कहता है लड़की तुमको भी चोरी छिपे देखती है। जिस पर वह नैतिकता, सदाचार और पत्नीव्रता होने की दुहाई देता है और तुलसीदास का दोहा कहता है-

उत्तम कर अस बस मन माहीं,
सपनेहु आन पुरुष जग नाहीं।

नाटक में बताने की कोशिश की गई है कि निम्न मध्यमवर्गीय की लड़की कथित प्रेम और आकर्षण से उपर उठकर एक नौकरी पेशा व्यक्ति के साथ जीवन संगनी बनने को प्राथमिकता देती है। सभी दीवाने मिलकर उस सीधी साधी लड़की को चतुर बना देते हैं। जिसके चलते नाटक के अंत में लड़की इन सब दीवानों को नकारकर किसी और से शादी कर लेती है। उसकी शादी के बाद पांचों दीवानों को जैसे सांप सूंघ जाता है। लड़की की शादी होते ही घर के सामने दीवानों की भीड़ सी लग जाती है। तभी वहां से पहुंचता हुआ राहगीर दूसरे से पूछता है कि क्या कोई मौत हो गई है? इसी बीच मोहल्ले का एक मसखरा कहता है एक नहीं चार-पांच मौतें हो गई हैं। आखिर में पांचों दीवानें कहते हैं दिल के टुकड़े-टुकड़े करके कहां चल दिए।

नाटक के कुछ प्रमुख संवाद-
नाटक में लड़की की मौसी कहती है : दरअसल हमारे देश में अभी भी लड़के शादी के बाजार में मवेशी की तरह बिकते हैं।
प्रेमी को यह विश्वास है कि दाढ़ी बढ़ाकर आंखों में भिखारीपन लेकर औरत का सामना करों तो वह आकर्षित हो जाती है।
महीने में एकाध लड़की भगाई न जाए या कोई बलात्कार न हो तो मोहल्ले के निवासी बहुत बोर होते हैं।
दीवानों ने खुद एक सीधी लड़की को सहज ही फंसती, काइयां बना दिया और अपना नुकसान कर लिया।
जो होने वाले ससुर को पहले से ही दारू पिलाए वह आदर्श प्रेमी होता है।

मुझे ऐसे आदर्श प्रेमी बड़े अच्छे लगते हैं जो प्राण देने को तैयार हैं मगर भूखी प्रेमिका को जो आटा देते हैं उसकी कीमत उसके खाते में लिख लेते हैं।
लड़की को दीवानों ने अपनी हरकतों से यह भान करा दिया कि उसके पास रोटी बनाने, कपड़े धोने और घर साफ करने के सिवाए कुछ और भी है जो घर के नहीं बाहर वालों के काम का है।

नाटक के सूत्रधार कहते हैं कि इस कौम की आधी ताकत लड़कियों की शादी करने में जा रही है। पाव ताकत छिपाने में जा रही है-शराब पीकर छिपाने में, प्रेम करके छिपानेे में, घूस लेकर छिपाने में बची हुई पाव ताकत से देश का निर्माण हो रहा है, बहुत हो रहा है। आखिर एक चौथाई ताकत से कितना होगा।

मंच पर :-
समीर शर्मा – सूत्रधार हरिशंकर परसाई, पल्लवी चंद – लड़की, उमेश उपाध्याय – दुकानदार और कथावाचक में सहयोग, पीकू वर्मा – दीवाना एक, सूर्या तिवारी – दीवाना दो, गौरव साहू – दीवाना तीसरा, तरूण देवांगन – दीवाना चार, मंगेश कुमार – दीवाना पांच, सृष्टि रानी – छोटी बहन, मयंक साहू – चायवाला, लोकेश यादव – पुस्तकवाला, अभिषेक उपाध्याय, आदित्य देवांगन – पिता, संजना माखानी – मांं, धर्मराज बाग – लाईट पर।

और पढ़ें ...

Ajab-Gajab : तो इसलिए शादी के बाद बढ़ने लगता है लड़कियों का वजन, सामने आई चौकाने वाली वजह…

नई दिल्ली : शादी के बाद तू मोटी हो गई है? आपने यह डायलॉग बहुत बार सुना या कई बार कहा भी होगा। शादी के बाद लड़के और लड़कियों दोनों में बदलाव देखने को मिलते हैं। खासकर लड़कियों का वजन बढ़ जाता है। ऐसे में मन में सवाल उठता है कि आखिर शादी के बाद लड़कियों का वजन क्यों बढ़ता है। आइए, जानते हैं कुछ वजह-

खानपान में बदलाव
शादी के बाद सुसराल जाकर लड़कियों का खानपान बदल जाता है। तेल मसाले बढ़ने के साथ शादी की मिठाइयों और पकवानों को खाने से भी वजन बढ़ता है।

स्ट्रेस
शादी के बाद लड़कियों पर घर परिवार की जिम्मेदारियां आ जाती हैं। ऐसे में स्ट्रेस की वजह से भी वजन बढ़ता है। स्ट्रेस की वजह से कभी-कभी डाइट कम हो जाती है, तो कभी बहुत कम। यह भी वजन बढ़ने की एक वजह है।

फिटनेस पर ध्यान न देना
शादी के बाद ज्यादातर लड़कियां फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। ऐसे में डाइट का ख्याल न रखना और एक्सरसाइज छूट जाने की वजह से भी शादी के बाद लड़कियों का वजन बढ़ जाता है।

सेटल होने की फीलिंग
शादी करने को सेटल होना कहना एक स्टीरियोटाइप ही है लेकिन फिर भी ऐसा माना जाता है कि पार्टनर के लाइफ में आने से लड़कियों को खुश रहने की एक और वजह मिल जाती है। फिर शादी होने के बाद उन्हें बार-बार शादी करने से जुड़ीं बातें नहीं सुननी पड़ती।

फैमिली इवेंट्स
फैमिली इवेंट्स भी वजन बढ़ने के लिए जिम्मेदार है। शादी के बाद लड़कियों को घर परिवार की जिम्मेदारियों के साथ रिश्तेदारों के यहां भी जाना पड़ता है। वहीं, फैमिली इवेंट्स में फूड्स, स्वीट्स की वजह से हर जगह डाइट का ख्याल रखना मुश्किल हो जाता है।

और पढ़ें ...

घर में चीटियों के आतंक से हैं परेशान? तो आजमाएं ये 5 तरीके, घर में नहीं दिखेंगी चीटियां

How to Get Rid of Ants : गर्मी के मौसम में घर में चीटियों का आतंक दिखाई देने लगता है जो कि बारिश का मौसम आने पर और बढ़ जाता है। चीटियां घर में रखे खाने के हर एक सामान में लग जाती हैं, फिर चाहे वो रोटी हो या फिर चीनी, इतना ही नहीं चीटियों का आतंक कपड़ों और बिस्तर पर भी देखने को मिलता है। जानिए चीटियों से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के तरीके।

How to Get Rid of Ants : चीटियों से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए अपनाए ये तरीके 

  • चीनी में बोरेक्स पाउडर
    1 कप पानी में 1 चम्मच बोरेक्स पाउडर और1 चम्मच चीनी मिलाकर घोल बनाएं। अब इस घोल को एक स्प्रे बोतल में डालकर उन जगहों पर स्प्रे करें जहां चीटियां दिखती हैं। इस स्प्रे से चीटियां दूर भाग जाती हैं।
  • नींबू से भागेंगी चीटियां
    घर से चीटियां भगाने के लिए आप जिस जगह चीटियां निकलती हैं वहां नींबू के छिलके रख दें। इसके अलावा आप 4 नींबू के रस को 1 कप पानी में मिलाकर स्प्रे बनाएं और जहां से चीटियां निकलती हैं वहां स्प्रे कर दें। इससे चीटियां नहीं आएंगी।
  • नमक से भगाएं चीटियां
    चीटियों को नमक बिल्कुल पसंद नहीं होता है, ऐसे में आपको जहां भी चीटियां दिखें आप वहां नमक डाल दें। ऐसा करने से चीटियां तुरंत भाग जाएंगी।
  • काली मिर्च से भगाएं चीटियां
  • काली मिर्च के पाउडर से चीटियां भाग जाती हैं, घर के जिन हिस्सों में आपको चीटियां दिखती हैं वहां काली मिर्च के पाउडर का छिड़काव करें।
  • सिरके से भागेंगी चीटियां
    घर की किचन में मौजूद सफेद सिरके को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें। इस स्प्रे को उन स्थानों पर डालें जहां से चीटियां निकलती हैं।
और पढ़ें ...