सियासत

Aaj Ka Panchang 28 May 2024 : आज साल का पहला बड़ा मंगल, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 28 May 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

28 मई 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि- 28 मई 2024 को दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक
  • ब्रह्म योग- 28 मई 2024 को पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- 27 मई 2024 को  सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा षाढ़ा नक्षत्र लग

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:28 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:31 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:48 से शाम 05:33 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:28 से शाम 05:10 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:38 से शाम 05:19 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:54 से शाम 04:34 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:57 से शाम 05:38 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:18 से शाम 04:54 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:24 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:12 pm
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 28 May 2024: आज बड़ा मंगल के दिन इन जातकों का खुलेगा नसीब, हनुमान जी की दूर करेंगे सभी संकट, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है?

Aaj Ka Rashifal 28 May 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। इसके साथ ही आज पहला बड़ा मंगल मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। व्यापार में आपको नए सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एंड फाइन रहेगी। एजुकेशन सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज अच्छा फायदा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आज आप किसी किसी जरूरतमंद का सहयोग करेंगे, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज का दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा, रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं, बेहतर होगा किसी अनुभवी व्यक्ति

से सलाह ले लें। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको जरूर सफलता हासील होगी। किसी से अपने मन की बात कहना चाहते है तो कह सकते है, भाग्य आपका साथ जरूर देगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के अवसर प्राप्ति होंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन नए कार्यो को सीखने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बने हुए हैं। आज अपने कार्यों को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, मनपसंद उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

कर्क राशि:

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलाए आज घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगी। आज जीवनसाथी से मनपसंद उपहार मिलेगा। परिवार संबंधी कोई भी फैसला बहुत ही सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, धैर्य से किये गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 4

सिंह राशि:

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। छात्रों को अपने
करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह किसी अनुभवी की मदद से सॉल्व हो जायेगी। बच्चे आज आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद्द कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जायेगी। आज बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को आज आसानी से पूरा करने में सफल होंगे।

  1. शुभ रंग- केसरिया
  2. शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न रहेगा। आज आप छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढने में सफल होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज कोई भी प्रशासनिक कार्य करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। छात्र आज कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बनाएंगे। बच्चों की कामयाबी पर माता-पिता गर्व महसूस करेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज आपके मन में नए–नए विचार आएंगे। आज आपका मन नए कार्यों को सीखने के लिए उत्साहित रहेगा। आज आप आपने बनाए प्लान में थोड़ा बहुत बदलाव करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। आज प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को आज का दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा। आज आपका आत्मविश्वास ही आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा।

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपको सफलता दिलाने वाला रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े–बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। आज आपका झुकाव समाजसेवा की तरफ रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद भी करेंगे। शत्रुपक्ष आपको परेशान करने का प्रयास करेगा, लेकिन आप अपनी समझ-बुझ से समस्याओं से बाहर निकलने में कामयाब होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी हासिल होगी। ऑफ़िस में अधिकारीवर्ग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे| आज आर्थिक पक्ष मजबूत करने की योजना बनाएंगे।

  1. शुभ रंग-लाल
  2. शुभ अंक- 3

धनु राशि:

आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज लोगों के बीच आपका मान–सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में आपसी सौहार्द बना रहेगा। बिजनेस में पिता का सहयोग मिलने से लाभ मिलेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घर वाले इसपर विचार-विमर्श करेंगे।

  1. शुभ रंग-गोल्डन
  2. शुभ अंक- 8

मकर राशि:

आज कार्यस्थल पर अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। कला से जुड़े लोगों के अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। लोग आपके कला की तारीफ करेंगे। आज आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होने के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

  1. शुभ रंग-पिच
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी बात किसी बचपन के दोस्त से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से सलाह लेना कारगर साबित होगा। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी सामाजिक समारोह में अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों को पूरा करने में मदद करेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।

  1. शुभ रंग-बैंगनी
  2. शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहेगा। आज जिस भी कार्य को शुरू करेंगे उसमें आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। संतान के करियर को लेकर आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान कुछ दिन के लिए टालना पड़ सकता है। ऑफिस में बॉस आपके कार्यों की तारीफ करेंगे, आपको कुछ नयी जिम्मेदारी भी मिलेगी। प्रमोशन होने के योग भी बने हुए हैं। आज नए लोगों के साथ मिलना जुलना आपके लिए अच्छा रहेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा।

  1. शुभ रंग-सिल्वर
  2. शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब नहीं मिलेगा तंबाकू, गुटखा और पान मसाला...जानें बैन की वजह…!!

Bans Gutkha: तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला पर तेलंगाना सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला पर बैन लगा दिया है।

ही किसी भी प्रकार के तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा के उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण और बेचने पर प्रतिबंध है। राज्य सरकार ने यह बैन 24 मई 2024 से एक साल के लिए लगाया गया है।

तंबाकू को बैन करने के बाद राज्य सरकार की तरफ से कहा गया कि यह प्रतिबंध सार्वजनिक स्वास्थ्य को देखते हुए लिया गया है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, निषेध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत इसे लागू किया जाएगा।

इस लिए लगाया बैन
तेलंगाना सरकार ने अपने आदेश में कहा गया कि गुटखा, पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाती है। ये प्रोडक्ट हैं जिनमें तंबाकू और निकोटीन युक्त होता है और जो पाउच,पैकेज या फिर कंटेनर आदि में पैक करके बेचे जाते हैं।

इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से बेचा जाता है। यह प्रतिबंध 24 मई, 2024 से एक साल की अवधि के लिए पूरे तेलंगाना में लागू किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुटका और पान मसाला का सेवन करने से स्वास्थ्य समस्याओं का गंभीर जोखिम रहता है।

इसे देखते हुए सरकार द्वारा यह बड़ा एक्शन लिया गया है। निकोटीन युक्त गुटका खाने से मुंह के कैंसर, सबम्यूकस फाइब्रोसिस और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बना रहता है।

तेलंगाना में भ्रामक दावे वाली दवाइयां जब्त

तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा बैन करने के बाद तेलंगाना के औषधि नियंत्रण प्रशासन के अधिकारियों ने पता लगाया है कि मेडिकल पर कुछ ऐसी दवाइयां बेची जा रही हैं, जिनके लेबल पर दावा गया जा रहा है कि वह गुर्दे की पथरी और गठिया का इलाज करती हैं।

ये दावे ड्रग्स एंड मैजिक रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम, 1954 का उल्लंघन करते हैं। औषधि नियंत्रण प्रशासन ने भ्रामक और आपत्तिजनक विज्ञापनों वाली ऐसी दवाओं की पहचान करने के लिए 25 मई को एक स्पेशल अभियान चलाया था जिसमें अफसरों द्वारा ऐसी मेडिसिन के बारे में पता लगाया गया था।

 
और पढ़ें ...

TRP गेमिंग जोन में भयानक आग, 28 मौतों का जिम्मेदार कौन…6 अधिकारियों पर गिरी गाज…

राजकोट: गुजरात में राजकोट TRP गेमिंग जोन में आग लगने से अब तक 28 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 12 बच्चे हैं. इस मामले में प्रशासन ने छह अधिकारियों को सस्पेंड किया है.

राजकोट नगर निगम के दो अधिकारी असिस्टेंट इंजीनियर जयदीप चौधरी और टाउन प्लानर गौतम जोशी को सस्पेंड किया गया है. इसके साथ ही सड़क एवं निर्माण विभाग के दो अधिकारी एडिशनल इंजीनियर पारस कोठिया और डिप्टी इंजीनियर एम आर सुमा को भी सस्पेंड किया गया है. वहीं, पुलिस विभाग के दो अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर एन आर राठौड़ और पुलिस इंस्पेक्टर वी आर पटेल पर भी गाज गिरी है.

इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को राजकोट गेम जोन दुर्घटना स्थल पर जाकर निजी तौर पर निरीक्षण किया. इस गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसके बाद ही राज्य सरकार ने छह अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया.

बता दें कि राजकोट के टीआरपी गेम जोन में शनिवार को भीषण आग लग गई थी. कहा जा रहा है कि जनरेटर के लिए 1500 से 2000 लीटर डीजल, गो कार रेसिंग के लिए 1000 से 1500 लीटर पेट्रोल जमा था. जिसकी वजह से आग इतनी फैली कि पूरा स्ट्रक्चर जलकर खाक हो गया. गेम जोन से बाहर निकलने और प्रवेश के लिए 6 से 7 फीट का एक ही रास्ता था. गेम जोन में एंट्री के लिए 99 रुपये की स्कीम थी, जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग हादसे के वक्त गेम जोन में मौजूद थे. इस मामले में राज्य सरकार ने पांच सदस्यीय SIT गठित की थी.

इस मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया था. हाईकोर्ट की स्पेशल ब्रांच की बेंच ने सुनवाई करते हुए इसे मानव निर्मित आपदा बताया था. कोर्ट ने कहा था कि गेमिंग जोन के निर्माण और संचालन के लिए नियमित और उचित नियमों का पालन नहीं किया गया. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अहमदाबाद में सिंधुभवन रोड, सरदार पटेल रिंग रोड और एसजी हाईवे पर गेमिंग जोन सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा हैं. हाईकोर्ट ने अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट नगर निगम से स्पष्टीकरण मांगा था.

कोर्ट ने कहा था कि निगम को ये बताना होगा कि कानून के किस प्रावधान के तहत इस गेमिंग जोन को संचालित करने की अनुमति दी गई थी. हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि निगम ये जानकारी एक दिन में मुहैया कराए. इसके साथ ही कोर्ट ने अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुपालन के संबंध में भी स्पष्टीकरण मांगा.

और पढ़ें ...

WhatsApp यूजर्स के स्टेटस डालने को लेकर आया नया अपडेट..जानिए

वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर रोलआउट कर रहा है। कुछ दिन पहले कंपनी ने स्टेटस अपडेट में एक मिनट के वीडियो को शेयर करने वाला फीचर रोलआउट करना शुरू किया था। इसी कड़ी में वॉट्सऐप अब स्टेटस अपडेट से ही जुड़ा एक और नया फीचर लेकर हाजिर है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप ने स्टेटस अपडेट में एक मिनट के वॉइस नोट्स को शेयर करने वाला फीचर रिलीज कर दिया है। वॉट्सऐप के इस नए अपडेट को iOS और ऐंड्रॉयड के नए वर्जन में ऑफर किया जा रहा है।

WABetaInfo ने इस नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें आप स्टेटस अपडेट में एक मिनट के वॉइस नोट्स को रिकॉर्ड और शेयर करने वाले फीचर को देख सकते हैं।

कंपनी इस नए फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट कर रही है। आने वाले कुछ दिनों में यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। नए फीचर के लिए बेहतर होगा कि आप गूगल प्ले स्टोर पर वॉट्सऐप के लेटेस्ट अपडेट्स को चेक करते रहें।

वॉट्सऐप ने कुछ दिन पहले वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 24.10.10.74 के लिए 30 सेकंड की बजाय 1 मिनट के वीडियो को स्टेटस अपडेट में शेयर करने वाले फीचर को रोलआउट किया था।

बीटा यूजर इस नए फीचर को टेस्टफ्लाइट ऐप में चेक कर सकते हैं। वॉट्सऐप में आए इस नए फीचर की जानकारी भी WABetaInfo ने X पोस्ट करके दी। बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद कंपनी इस फीचर के स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी।

वॉट्सऐप जल्द ही अनरीड मेसेज काउंट को एक बार में क्लियर करने वाला फीचर रोलआउट करेगा। इस अपकमिंग फीचर का नाम ‘Clear unread when app opens’ है। इस नए फीचर को वॉट्सऐप नोटिफिकेशन्स वाले ऑप्शन में जा कर ऐक्सेस किया जा सकेगा।

इसे ऑन और ऑफ करने के लिए आपको टॉगल मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फीचर को अभी वॉट्सऐप बीटा फॉर ऐंड्रॉयड 2.24.11.13 में ऑफर कर रही है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 27 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 27 मई 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - बैशाख

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्थी- मई 26 06:06 PM- मई 27 04:53 PM
कृष्ण पक्ष पंचमी- मई 27 04:53 PM- मई 28 03:24 PM

नक्षत्र
पूर्वाषाढ़ा - मई 26 10:36 AM- मई 27 10:13 AM
उत्तराषाढ़ा - मई 27 10:13 AM- मई 28 09:33 AM

योग
शुभ - मई 26 08:30 AM- मई 27 06:36 AM
शुक्ल - मई 27 06:36 AM- मई 28 04:27 AM
ब्रह्म - मई 28 04:27 AM- मई 29 02:06 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:02 PM
चन्द्रोदय - मई 27 10:56 PM
चन्द्रास्त - मई 28 9:49 AM

अशुभ काल
राहू - 7:25 AM- 9:04 AM
यम गण्ड - 10:44 AM- 12:24 PM
कुलिक - 2:03 PM- 3:43 PM
दुर्मुहूर्त - 12:50 PM- 01:43 PM, 03:29 PM- 04:23 PM
वर्ज्यम् - 05:59 PM- 07:32 PM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 27 May 2024 : आज के दिन इन राशि वालों को आय के नए स्त्रोतों से होगा धन लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में नए मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आय  के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे।  पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। परिजनों के साथ किसी फैमिली इवेंट में शामिल होंगे। सिंगल्स को किसी खास व्यक्ति के प्रति प्यार का एहसास हो सकता है।

वृषभ राशि- आज लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। जीवन में नए सकारात्मक बदलाव आएंगे। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। ऑफिस गॉसिप से दूरी बनाएं। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए हर दिन खूब मेहनत करें। कुछ जातक फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

मिथुन राशि- आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संभव है। धन बचत के कई अवसर मिलेंगे। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। सभी महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। परिजनों के सुझावों को नजरअंदाज न करें। कार्यों की जिम्मेदारी को बड़ी सावधानी से हैंडल करें। जरूरी कार्यों को ज्यादा महत्व दें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। इसके अलावा पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। जिससे आपका रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें।

कर्क राशि– आज का दिन सामान्य रहेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन में व्यतीत करें। मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। रिलेशनशिप में पास्ट के इश्यूज को ज्यादा डिस्कस न करें। पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।

सिंह राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि के कई मौके मिलेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा वालों के अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रिलेशनशिप में साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। इससे पार्टनर संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा और प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि- आज आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिजनों के साथ किसी फैमिली इवेंट में शामिल होंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोस्तों की मदद से धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। लेकिन आज कानूनी मामलों से दूरी बनाएं। कुछ लोगों का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

 

कर्क राशि– आज का दिन सामान्य रहेगा। सुख-सुविधाओं में जीवन में व्यतीत करें। मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। रिलेशनशिप में पास्ट के इश्यूज को ज्यादा डिस्कस न करें। पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।

सिंह राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आय में वृद्धि के कई मौके मिलेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा वालों के अप्रेजल या प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे।काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रिलेशनशिप में साथी के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। इससे पार्टनर संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा और प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि- आज आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिजनों के साथ किसी फैमिली इवेंट में शामिल होंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दोस्तों की मदद से धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। आय में बढ़ोत्तरी होगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। लेकिन आज कानूनी मामलों से दूरी बनाएं। कुछ लोगों का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो सकता है। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें।

तुला राशि- आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आय के नए सोर्स से धन लाभ होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। फैमिली की एडवाइस से जीवन के हर बाधाएं दूर होंगी। पार्टनर के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। शाम तक पार्टनर से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। क्रोध पर काबू रखें। बिना सोचे-समझे कोई फैसला न लें। रिलेशनशिप की प्रॉब्लम को समझदारी से सुलझाएं।

वृश्चिक राशि- घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च होगा। ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां दूर होंगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। करियर में खूब तरक्की करेंगे। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन हेल्दी डाइट लें। ऑयली फूड के सेवन से परहेज करें। खूब पानी पीएं और बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। आज रिलेशनशिप में छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमी बढ़ सकती है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें और बातचीत के जरिए समस्या को सुलझाने की कोशिश करें।

धनु राशि- आज स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी। इसलिए धन को स्मार्ट तरीके से मैनेज करें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। आज फैमिली के सपोर्ट से पैसा कमाने के कई मौके मिलेंगे। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ ट्रिप का प्लान बन सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। जीवनसाथी का भरपर प्यार और सपोर्ट मिलेगा। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों। हेल्दी डाइट लें।

मकर राशि- लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप घरेलू उपकरणों या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से धन लाभ के कई मौके मिलेंगे।  सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस इवेंट या घर में फैमिली फंक्शन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। आज आपको करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। शाम को पार्टनर के साथ नाइट डेट का प्लान बना सकते हैं।

कुंभ राशि- आज आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर से जुड़े कई बड़े फैसले लेने होंगे। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मोटिवेटेड नजर आएंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगी। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं, वह परिजनों से साथ की मुलाकाता करा सकते हैं और मैरिज अप्रूवल ले सकते हैं।

मीन राशि- आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। लंबे समय से रुके हु्ए कार्य सफल होंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। बजट पर ध्यान दें। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नई फिटनेस एक्टिविटी में शामिल हों। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

और पढ़ें ...

7 नवजात शिशुओं की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुःख

दिल्ली : 7 नवजात शिशुओं की मौत पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। सीएम ने X पर लिखा, नई दिल्ली के विवेक विहार स्थित अस्पताल में लगी आग से नवजात शिशुओं के निधन की खबर से मन अत्यंत दुःखी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत शिशुओं की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।

हादसे में घायल शिशु भी जल्द से जल्द स्वस्थ हों, इसकी कामना है। ॐ शांति। बता दें कि राजधानी में पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात नवजात बच्चों के तीन मंजिला एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 बच्चों की आग की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं 5 अन्य नवजात अब भी जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडरों में धमाकों संग लगी आग इतनी भयानक थी कि उसने आसपास की दुकानों और इमरतों को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

 
और पढ़ें ...

Cyclone Remal: अगले 6 घंटे में दिखेगा चक्रवात रेमल का रौद्र रूप, कई जिलों में बारिश शुरू...IMD ने की चेतावनी जारी

Cyclone Remal: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान का असर अब पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में दिखने लगा है। पश्चिम बंगाल में रेमल तुफान अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। कई जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश भी शुरू हो गई है। रेफम का तुफान का एक वीडियो भी सामने आया है। IMD ने लोगों और मछुआरों को समुद्री तट के पास नहीं जाने की चेतावनी दी है। वहीं, रेमल तुफान का रौद्र रूप कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

IMD ने जानकारी देते हुए कहा कि चक्रवाती तूफान 100 से 120 प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा। तुफान के टकराने के बाद समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी, जिससे पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों के निचले क्षेत्र डूबने के आशंका है।

चक्रवाती तुफान से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने बैठक की। साथ ही एनडीआरएफ की 12 टीमों के साथ अतिरिक्त पांच टीमें भी तैनात की गई हैं। इंडियन आर्मी, नेवी और तटरक्षक बल के सुरक्षाकर्मियों को भी बचाव और राहत कार्य के लिए लगाया गया है।

कोलकाता एयरपोर्ट पर बंद

रेमल तूफान के कहर को देखते हुए आज दोपहर 12 बजे से 27 मई सुबह 9 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट पर हवाई उड़नों को बंद कर दिया गया है। इसे लेकर कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निदेशक सी पट्टाभि ने इसकी जानकारी दी थी।

पश्चिम बंगाल में बारिश

 का रौद्र रूप

IMD के अनुसार, पश्चिम बंगाल में रेमल अगले कुछ घंटों में गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। करीबन आज देर रात चक्रवाती तूफान बांग्लादेश और उसके आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच से गुजर जाएगा। चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के सुंदरबन, दक्षिण 24 परगना में इस वक्त आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हो रही है।

इन राज्यों में होगी बारिश

पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान का असर उसके आसपास के राज्यों पर भी पड़ने वाला है। उत्तरी ओडिशा के तटीय जिले बालासोर, भद्रक और केंद्रपाड़ा में रविवार और सोमवार को मेघा बरसने की संभावना है।

मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर के अधिकांश हिस्सों में आज हल्की से भारी बारिश होने के आसार हैं। मिजोरम, मणिपुर, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा में सोमवार और मंगलवार को अधिक बारिश होने की संभावना है।

और पढ़ें ...

120 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेंगी हवाएं, चक्रवात रेमल मचा सकता है तबाही..

कोलकाता : - हवाई अड्डे के अधिकारियों ने चक्रवाती तूफान रेमल के संभावित प्रभाव को देखते हुए रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानों का परिचालन निलंबित करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गहरा दबाव बन गया है।

शनिवार रात तक इसके चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है। यदि निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवात में बदलता है तो उसका नाम रेमल होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, रेमल बनने के बाद रविवार की रात यह पश्चिम बंगाल से टकरा सकता है। इनकी गति 110 से 120 किमी प्रति घंटा होगी अस्थायी तौर पर हवा की गति 135 किमी प्रति घंटा तक बढ़ सकती है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे के हितधारकों की शनिवार को हुई एक बैठक के बाद उड़ानों को निलंबित करने का एहतियाती कदम उठाया गया है।

एनएससीबीआई हवाई अड्डे के निदेशक सी पट्टाभि ने एक बयान में कहा, ‘‘कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में चक्रवात रेमल के प्रभाव को देखते हुए हितधारकों के साथ एक बैठक की गई और कोलकाता में तेज हवाओं और भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के कारण 26 मई को दोपहर 12 बजे से 27 मई को सुबह नौ बजे तक उड़ानों के परिचालन को निलंबित करने का निर्णय लिया गया है। ’’

चक्रवाती तूफान रेमल के 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ 26 मई की आधी रात को पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश के निकटवर्ती समुद्री तटों पर टकराने की आशंका है।

मौसम विभाग कार्यालय ने 26-27 मई को पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। तूफान के समुद्र तट से टकराने के समय तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाकों में 1.5 मीटर तक की तूफानी लहर उठने की आशंका है।

और पढ़ें ...

अस्पताल के ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट...बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजात की मौत

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में देर रात शिशु देखभाल केंद्र (Baby Care Centre) में आग लगने से 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई। 5 बच्चों को बचाया गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक उन्हें विवेक विहार क्षेत्र के ब्लॉक बी, आईटीआई के पास स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए, नौ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग बुझाने के साथ-साथ, फायर ब्रिगेड ने इमारत से 12 बच्चाें को सुरक्षित बाहर निकाला

12 नवजातों का रेस्क्यू, 7 की मौत

शनिवार रात जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तत्काल ही दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से आग की चपेट में थी। एक वैन भी आग की लपटों में घिर चुकी थी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चलता रहा। फायर डिपार्टमेंट और पुलिस अफसरों के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि बेबी केयर सेंटर के पास एक एम्बुलेंस ऑक्सीजन गैस रिफिलिंग कर रही थी। इसी दाैरान विस्फोट की आवाज सुनी गई।

आग लगने के दौरान चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद थे। हादसे के बाद बच्चों और स्टाफ ने यहां वहां भागकर जान बचाने की कोशिश की। दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर इमारत के पीछे की खिड़कियों को तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। कुल 11 बच्चों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 5 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि बेबी केयर सेंटर ने फायर डिपार्टमेंट से एनओसी लिया था या नहीं।

 
और पढ़ें ...

गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, 24 से ज्यादा लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

राजकोट। गुजरात के राजकोट में शाम को गेमिंग जोन में अचानक भीषण आग लग गई।  आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 12 बच्चे बताए जा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग लापता भी हैं। सूचना पर पहुंची 8 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लगी हैं। हालांकि अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। इस हादसे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत बचाव के निर्देश दिए हैं। बता दें कि गुजरात के राजकोट स्थित एक मॉल में भीषण आग लगी है। टीआरपी गेमिंग ज़ोन में पालक और कई बच्चे मौजूद थे। राजकोट पुलिस कमिश्नर राजू भार्गव ने 20 लोगों की मौत की तस्दीक की है। राजकोट पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कुछ लोग अभी भी गेमिंग जोन के भीतर फंसे हो सकते हैं। बच्चों समेत कई लोगों के फंसे होने की संभावना है। आग पर काबू पाने के बाद हमारी टीम भीतर जाएगी। इसके बाद ही सब कुछ साफ होगा। आग कैसे लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 26 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 26 मई 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - ज्येष्ठ
अमांत - बैशाख

तिथि
कृष्ण पक्ष तृतीया- मई 25 06:58 PM- मई 26 06:06 PM
कृष्ण पक्ष चतुर्थी- मई 26 06:06 PM- मई 27 04:53 PM

नक्षत्र
मूल - मई 25 10:36 AM- मई 26 10:36 AM
पूर्वाषाढ़ा - मई 26 10:36 AM- मई 27 10:13 AM

योग
साध्य - मई 25 10:06 AM- मई 26 08:30 AM
शुभ - मई 26 08:30 AM- मई 27 06:36 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:02 PM
चन्द्रोदय - मई 26 10:03 PM
चन्द्रास्त - मई 27 8:45 AM

अशुभ काल
राहू - 5:22 PM- 7:02 PM
यम गण्ड - 12:23 PM- 2:03 PM
कुलिक - 3:43 PM- 5:22 PM
दुर्मुहूर्त - 05:15 PM- 06:08 PM
वर्ज्यम् - 08:59 AM- 10:35 AM, 08:03 PM- 09:37 PM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 26 May 2024: इन राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां होंगी हासिल, जानें क्या कहते है आपके सितारें

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज एक्सपर्ट की सलाह से किए गए इनवेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। परिजनों का नाम रौशन करेंगे। कुछ जातक पुरानी प्रॉपर्टी बेचने का प्लान बना सकते हैं। आज सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनर संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ेगी। आज प्रेमी से अपने इमोशन्स खुलकर व्यक्त करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रोफेशनल लाइफ में जान-पहचान बढ़ेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। धन का लेन-देन सावधानी से करें। धन बचत पर फोकस करें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे।  अपने फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। सिंगल्स जातकों की आज किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। रोमांटिक लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा।

मिथुन राशि- आज मिथुन राशि वालों को निवेश के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। लेकिन कोई फाइनेंसशियल डिसीजन लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। जिससे प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। कुछ लोग सोच-समझकर रियल एस्टेट में इनवेस्ट कर सकते हैं। आज सामाजिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। 

कर्क राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन आगमन के नए मार्ग खुलेंगे। जो लोग जॉब स्विच करने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। ऑफिशियल ट्रिप पर जा सकते हैं। आज प्रॉपर्टी से जुड़े कई बड़े फैसले लेने होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी हासिल करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आनंददायक जीवन व्यतीत करेंगे। लव लाइफ में प्यार और उत्साह भरपूर रहेगा।

सिंह राशि- प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। नए मनचाहे प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। फैमिली इश्यूज को सुलझाने की कोशिश करें। इससे घर-परिवार में खुशहाली का माहैल रहेगा। कुछ लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। आज प्रॉपर्टी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। समाज में सराहे जाएंगे। बेरोजगारों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। रोमांटिक लाइफ को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि- आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धन की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।  फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। आज अपने सपनों को साकार करने के लिए नई रणनीति बनाने का उत्तम दिन है। इससे हर क्षेत्र में सफलता आपके कदम चूमेगी। रोमांटिक लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगी। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। 

तुला राशि-  आज तुला राशि वालों के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइप में कई चुनौतियां सामना करना पड़ सकता है।। एकाग्रता की कमी महसूस होगी। रुक-रुककर कार्य चलेंगे। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। ऑफिस में अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश करें। हालांकि, आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों से निपटने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे।। आज फैमिली के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड करें। कोर्ट-कचहरी के  मामलों से दूर रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें।

वृश्चिक राशि- आज प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की जिम्मेदारी बढ़ेगी।  संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। कार्यस्थल पर तरक्की के अनगिनत अवसर मिलेंगे। साथी से अपने इमोशन्स को खुलकर व्यक्त करें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं।  परिजनों के विचारों का सम्मान करें। आज फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। हालांकि, शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

धनु राशि- आज पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई बड़े बदलाव होंगे। इनोवेटिव आइडियाज और क्रिएटिविटी के साथ किए गए कार्य बेहतर परिणाम देंगे। छोटे भाई-बहनों को करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज और योगा से करें। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। आज करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करना पड़ सकता है। जरूरी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। करियर ग्रोथ के नए ऑप्शन को एक्सप्लोर करें। इससे हर क्षेत्र में कामयाबी की राह आसान होगी।

मकर राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। घरेलू उपकरणों या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा सावधानी से कार्य करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। कुछ लोगों को पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। आज पार्टनर के नाइट डेट या उन्हें सरप्राइज देने का प्लान बना सकते हैं। इससे प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।

कुंभ राशि- आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज ऑफिस में कार्यों की चुनौतियां बढ़ेंगी। चैलेंजिंग टास्क को सावधानी से हैंडल करें। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी संभव है। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। करियर में तरक्की के लिए छोटे भाई-बहनों को हमेशा सलाह देते रहें। इनवेस्टमेंट से जुड़े डिसीजन बड़ी होशियारी से लें।

मीन राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रोफेशनल लाइफ में नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। धन-संपदा से जुड़े शुभ समाचार मिलेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। करियर में खूब तरक्की करेंगे।लेकिन आज आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, वरना धन हानि हो सकता है। आज प्रेमी को सरप्राइज गिफ्ट देने का परफेक्ट दिन है। इससे रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। 

और पढ़ें ...

7 आदिवासी छात्राओं से दुष्कर्म, तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ऐसे फंसाते थे अपने जाल में…

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर 7 आदिवासी छात्राओं से दुष्कर्म किया गया है। छात्रों की शिकायत के बाद पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने सातों छात्रों से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।

बता दें कि यह पूरा मामला जिले के मझौली थाना क्षेत्र का है। आरोपी 3 माह से इस वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह पूरा खेल गूगल से सीखा था, जिसके बाद गूगल से मैजिक वॉइस ऐप लोड करके छात्रों से महिला की आवाज रंजना मैडम बनकर बात किया करते थे और छात्राओं को स्कॉलरशिप का प्रलोभन देकर सुनसान स्थान पर बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने छात्राओं का नंबर सीधी के एक सरकारी स्कूल के एप से निकला था। जिसके बाद इन छात्राओं से संपर्क कर और स्कूल की महिला प्राचार्य बनाकर वाइस एप के माध्यम से आवाज बदलकर बात की।

पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है और छात्राओं की शिकायत पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने बताया कि अब तक उन्होंने सात छात्राओं को स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर अपना शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी बृजेश प्रजापति पहले से ही शादीशुदा है। इसने पूर्व में दो शादियां की है, जिसमें से एक पत्नी को छोड़ चुका है, जबकि दूसरी पत्नी और बेटी इसके साथ रहती है। पुलिस ने उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 25 मई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 25 मई 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - बैशाख
अमांत - बैशाख

तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया - 06:58 पी एम तक

नक्षत्र
ज्येष्ठा - 10:36 ए एम तक

योग
सिद्ध - 10:07 ए एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:26 ए एम
सूर्यास्त - 07:11 पी एम
चन्द्रोदय - 09:15 पी एम
चन्द्रास्त - 06:25 ए एम

अशुभ काल
राहू - 08:52 ए एम से 10:35 ए एम
यम गण्ड - 02:01 पी एम से 03:45 पी एम
गुलिक - 07:09 ए एम से 08:52 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:26 ए एम से 06:21 ए एम, 06:21 ए एम से 07:16 ए एम
वर्ज्यम् - 06:36 पी एम से 08:12 पी एम    

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 AM- 12:50 PM
अमृत काल -04:12 ए एम, मई 26 से 05:48 ए एम, मई 26
ब्रह्म मुहूर्त -04:04 ए एम से 04:45 ए एम

 

और पढ़ें ...