सियासत
Aaj Ka Panchang: आज 11 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Rashifal 11 June 2023: आज सूर्य की तरह चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, मिलेगा लाभ ही लाभ, क्या आपकी भी राशि है इसमें शामिल?
1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को आज मिलेगी बड़ी सौगात, खातों में ट्रांसफर होंगे 1000-1000 रुपए..CM शिवराज ने ट्वीट कर दी बधाई..
Chief Minister Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के लिए आज का दिन बेहद सौगातों भरा होने वाला है। आज शनिवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचेंगे और करीब 6 बजे सिंगल क्लिक से बहनों के खाते में करीब 1 हजार 250 करोड़ रुपये की राशि जमा करेंगे। इसके बाद बहनें रविवार से बैंक से अपने 1000-1000 रुपए निकाल कर खर्च कर सकेंगी।
कार्यक्रम से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रदेश की सवा करोड़ बहनों को बधाई दी है। सीएम ने लिखा है कि मेरी बहनों, आज का दिन मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा खुशी का दिन है। मैं आज लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए आपके खाते में डालूंगा। साथ ही सायं 6 बजे जबलपुर में आपसे प्रत्यक्ष रूप से और पूरे प्रदेश में वर्चुअल रूप से आपसे अपने दिल की बात करूंगा। आपकी खुशी, मेरा जीवन है। इस ऐतिहासिक दिन पर मैंने अपनी आदरणीय दीदी उमा भारती जी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहली लाड़ली बहना तो मैं ही हूं।
योजना का इंपेक्ट असिस्मेंट करवाया जाएगा
सीएम शिवराज ने कहा कि योजना का इंपेक्ट असिस्मेंट करवाया जाएगा। योजना के प्रभाव अध्ययन और अनुसंधान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे। योजना प्रशासनिक दक्षता और समस्त अमले के परिश्रम का उदाहरण है। प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित करने की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक दृष्टांत है। योजना की घोषणा, औपचारिक शुभारंभ, योजना के लिए पात्र बहनों को विभिन्न माध्यमों से जानकारियाँ देने से लेकर टीम मध्यप्रदेश के प्रयासों से प्रेरक वातावरण का निर्माण और राशि अंतरण तक की समस्त गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया जाए।

सीएम ने दिए ये निर्देश
प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। सीएम ने ग्राम और वार्ड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए गए। 10 जून के कार्यक्रम भी व्यवस्थित होना चाहिए। जहाँ आमंत्रण देने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं हुआ हो, वहाँ घर-घर जाकर पीले चावल देकर बहनों को आमंत्रित किया जाए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के प्रसारण की समुचित व्यवस्था की जाए। वही कलेक्टर्स ने जानकारी दी कि सभी स्थानों पर उत्साह का माहौल है। योजना के स्वीकृति-पत्रों का वितरण का कार्य व्यवस्थित रूप से हुआ है।
सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट...इतने हजार तक हुआ सस्ता..!!
नई दिल्ली : अगर आप भी गोल्ड में इन्वेस्टमेंट की सोच रहे है तो आपके लिए सुनहरा मौका है। सोना सस्ता हो गया है। देश में इस वक्त सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। सोने अपने उच्च स्तर से 60 हजार रूपए से भी निचे आ चुका है। बता दें कि सोने की कीमत काफी समय से 60 हजार के पार थी। लेकिन आज सपने के दामों में गिरावट दर्ज की गई है।
सोने की कीमत में 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल पिछले कई समय से सोने की कीमतें एक दायरे में बनी हुई थी जिसके बाद सोना 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से नीचे आ गया है। वहीं बता दें कि पिछले महीने यानि मई महीने की शुरुआत में सोने का भाव 61,800 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि नए वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में सोने की स्ट्रोंग डिमांड के बाद कीमतों पर दबाव साफ देखने को मिला था।
मजबूत मांग को देखते हुए सोने का दाम भी बढ़े थे और पिछले महीने की शुरुआत में गोल्ड 61,800 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वर्तमान में सोने के भाव में गिरावट का कारण अमेरिकी करेंसी डॉलर का मजबूत होना है। मजबूत डॉलर की वजह से सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम में 2,500 रुपये से अधिक की गिरावट हुई है।
फेड बैंक के फैसले के बाद तय होगी सोने की दिशा
अमेरिका के फेडरल रिजर्व की बैठक आगमी 13 जून को होने जा रही है। उससे पहले सोने की कीमत 60 हजार के स्तर के आसपास है। सबकी निगाहें इस वक्त फेड की बैठक पर टिकी हैं कि क्या इस बार फेड ब्याज दर को रोकेगा या एक बार फिर से बढ़ाएगा।
आपको बता दें कि पिछली 10 बैठकों में फेड ने ब्याज दर को बढ़ाया है जिसकी वजह से निवेशकों ने अमेरिकी बाजार में पैसे डाला है और डॉलर मजबूत हुआ है।
वर्तमान में कितने का मिल रहा है सोना?
गुड रिटर्न के वेबसाइट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 55,500 रुपये है, वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 60,550 रुपये है।
रिश्ते शर्मसार : जल्लाद पिता ने मासूम की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव...जानिए क्या है वजह
ओडिशा : सुंदरगढ़ जिले से पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक जल्लाद पिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने 5 साल के बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
जानकारी अनुसार, घटना जिले के राउरकेला के सीतलपाड़ा बस्ती से सामने आई है. जहाँ पति का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई थी. गुस्से में आकर शख्स ने अपने 5 साल के बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया.
आस-पास लोगों ने नाबालिग के शव को देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI में 36 नए अधिकारियों की नियुक्ति
नई दिल्ली। देश में घटित कई तरह की घटनाओं की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई का अहम योगदान रहा है और इसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही है। सफलतापूर्वक जांच को अंजाम देने वाली सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई को 36 नए अधिकारी मिल गई है। सीबीआई के सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ट्रेनी के 25वें और 26वें बैच का अलंकरण समारोह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सीबीआई अकादमी में आयोजित किया गया, जहां 36 अधिकारी बल में शामिल हुए।
इन दो बैचों के 36 अधिकारियों में 20 बी-टेक, 2 एम-टेक और 14 अन्य पोस्टग्रेजुएट्स और साइंस और आर्ट्स ग्रेजुएट्स शामिल हैं। ये ऑफिसर ट्रेनी देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सीबीआई अकादमी में शामिल होने वाले इन परिवीक्षार्थियों को 73 सप्ताह की ट्रेनिंग प्रदान की गई।
ट्रेनिंग के दौरान, कैडेटों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया गया, इसमें भौतिक साक्ष्य का संग्रह और संरक्षण, जांच के लिए वैज्ञानिक सहायता (पॉलीग्राफ सहित), ब्रेन मैपिंग, नार्कोएनालिसिस, डी ऑक्सी राइबो न्यूक्लिक एसिड अंगुली का निशान, पूछताछ और साक्षात्कार तकनीक और फोरेंसिक दवा शामिल हैं। ट्रेनिंग को न्यायशास्त्र, भारत के संविधान, प्रमुख आपराधिक अधिनियमों, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, महत्वपूर्ण मामलों के मामले के अध्ययन, विशेष कानूनों, सीबीआई अपराध नियमावली आदि पर भी ट्रेनिंग दी गई।
गुजराती, मराठी, तेलुगु, पंजाबी, उड़िया, बंगाली, कन्नड़, असमिया आदि सहित विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं की ट्रेनिंग भी दी गई। इनके अलावा, भ्रष्टाचार विरोधी, बैंकिंग धोखाधड़ी, आर्थिक अपराध, खुफिया और निगरानी तकनीक, साइबर अपराध और नकली भारतीय मुद्रा नोट (एफआईसीएन), नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ (एनडीपीएस), प्राचीन वस्तुओं और ऑनलाइन बाल यौन शोषण सहित अन्य विशेष अपराधों पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सीबीआई के निदेशक प्रवीण सूद समारोह के मुख्य अतिथि थे, जहां ये युवा प्रतिभाएं सीबीआई बल में शामिल हुईं। सूद ने सभी पासिंग आउट कैडेटों को बधाई दी और उन लोगों को भी बधाई दी, जिन्होंने नए जमाने के जांच उपकरणों के क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में ट्रॉफी जीती।
इस अवसर पर सूद ने युवा अधिकारियों से सीबीआई में उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया। सूद ने बताया कि अधिकारियों के आगे लंबा करियर सीबीआई की उच्च प्रतिष्ठा को बनाए रखने और उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि वे मेहनत करने के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से काम करने की आदत भी विकसित करें। सूद ने अधिकारियों को अपने नॉलेज और स्किल्स को लगातार अपग्रेड और अपडेट करने की सलाह दी, विशेष रूप से साइबरस्पेस में होने वाले नए-पुराने अपराधों के बारे में, ताकि इसे जांच में लागू किया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों से भी आह्वान किया कि वे हर दिन सीखते रहें क्योंकि यह एक आजीवन प्रयास है और जिस दिन हम सीखना बंद कर देते हैं, यह आगे के विकास को भी रोक देता है। इस कोर्स के दौरान, बेसिक कोर्स करने वाले नए एसआई के लिए पहली बार सर्टिफाइड फ्रॉड एक्जामिनर (सीएफई) पर ट्रेनिंग शुरू किया गया था। सीएफई प्रमाणन संयुक्त राज्य अमेरिका में एसोसिएशन ऑफ सर्टिफाइड फ्रॉड एक्जामिनर्स (एसीएफई) द्वारा आयोजित किया जाता है।
ट्रेनी को वित्तीय लेनदेन और धोखाधड़ी योजनाओं, कानून, धोखाधड़ी की रोकथाम और निवारण, और जांच सहित छह सप्ताह की कठिन ट्रेनिंग दी गई। एसआई के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का उद्देश्य उनमें पेशेवर अखंडता और ईमानदारी, मानवाधिकारों के लिए सम्मान, व्यावसायिकता के महत्वपूर्ण तत्व और अनुशासन की एक मजबूत भावना के उच्चतम मानकों को विकसित करना है।
8 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार IAS, घर से 6 करोड़ कैश जब्त
पुणे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने महाराष्ट्र के पुणे में राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को 8 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि, अधिकारी ने राजमार्ग परियोजना के लिए अधिग्रहीत जमीन के लिए अधिक मुआवजे की मांग कर रहे किसानों से रिश्वत मांगी थी। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर सीबीआई की टीम ने छापामार कर IAS डॉ.अनिल रामोद को गिरफ्तार किया है। सीबीआई की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि केंद्रीय एजेंसी ने उनकी संपत्तियों पर छापे के दौरान 6 करोड़ रुपए की नकदी भी जब्त की है। सीबीआई शनिवार को आरोपी डॉ. अनिल रामोद को शिवाजीनगर कोर्ट में पेश करेगी। आरोपी रामोद मूल रूप से नांदेड़ के रहने वाले हैं। वे पिछले 2 साल से पुणे में एडिशनल डिविजनल कमिश्नर हैं।
सीबीआई की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शुक्रवार को यहां एक अतिरिक्त संभागीय आयुक्त को भूमि अधिग्रहण मामले में 8 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं सीबीआई ने उनकी संपत्तियों पर छापे के दौरान 6 करोड़ नकद भी जब्त किए हैं। आरोपी डॉ. अनिल गणपत रामोद पुणे संभाग में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त के पद पर तैनात है। डॉ. रामोद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए पुणे, सतारा और सोलापुर जिलों के लिए ‘मध्यस्थ’ भी हैं। मामले में शिकायतकर्ता ने पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा और सोलापुर जिलों के कुछ किसानों का प्रतिनिधित्व किया, जो राजमार्ग परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित अपनी भूमि के लिए उच्च मुआवजे की मांग कर रहे थे। इस संबंध में उन्होंने रामोद से संपर्क किया था।
Maruti Suzuki : मारुति ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया Maruti Tour H1, जानें इसके खास फीचर्स
Maruti Suzuki : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki ने सभी फ्लीट बायर्स के लिए अपनी Alto K10 CNG को Tour H1 के रूप में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। Maruti Suzuki Tour H1 को विशेष रूप से एक कॉमर्शियल हैचबैक के रूप में बेचा जाएगा और इसे अधिक कुशल बनाने के लिए पेट्रोल और सीएनजी विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 4.8 लाख रुपये रखी है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी ने इसे किस कीमत पर पेश किया है और इसके साथ ही यह भी जानकारी दे रहे हैं कि इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया गया है।

लॉन्च हुई नई कार
मारुति की ओर से कमर्शियल सेगमेंट में नई एंट्री लेवल हैचबैक को लॉन्च किया गया है। इस हैचबैक को ऑल्टो के-10 पर आधारित रखा गया है। नई कार को दो वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
कितना दमदार इंजन
कार में एक लीटर का ड्यूल जेट वीवीटी इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सीएनजी का विकल्प भी दिया गया है। पेट्रोल इंजन से कार को 49 किलोवॉट की पावर और 89 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। सीएनजी में चलाने पर 41.7 किलोवॉट की पावर और 82.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
मिलता है शानदार एवरेज
कंपनी की ओर से एंट्री लेवल कमर्शियल हैचबैक को पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट में लाया गया है। सीएनजी में इस कार को 34.46 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है और एक लीटर पेट्रोल में यह कार 24.60 किलोमीटर तक चलती है। कार में 27 लीटर का पेट्रोल टैंक और 55 लीटर का सीएनजी टैंक दिया गया है।
कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स
मारुति की नई टूर एच1 में ड्यूल एयरबैग्स, फ्रंट सीट बैल्ट के साथ प्री-टेंशनर, फोर्स लिमिटर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, इंजन इमोबिलाइजर, एबीएस, ईबीडी, स्पीड लिमिटिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
मारुति की ओर से इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें से पहला वैरिएंट पेट्रोल और दूसरा वैरिएंट सीएनजी के साथ मिलता है। पेट्रोल इंजन वाली टूर एच1 की एक्स शोरुम कीमत 4.80 लाख रुपये रखी गई है और सीएनजी वाली टूर एच1 को 5.70 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर खरीदा जा सकता है।
अवैध खनन के दौरान खदान धंसने से 3 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
झारखंड। भौरा कोलियरी क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध खनन के दौरान एक खदान के धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के खदान में फंसे होने की आशंका है। घटना भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे हुई।
पुलिस का कहना है कि घटना में मारे गए लोगों और खदान में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का अनुमान तभी लग पाएगा, जब बचावकर्मी पीड़ितों का पता लगा लेंगे। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग बच्ची शामिल है।
Aaj Ka Panchang 10 June 2023: शनि देव का दिन है शनिवार, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल का समय
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 10 June 2023: पंचांग के अनुसार 10 जून 2023, शनिवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज शनि देव को प्रसन्न करने का दिन है. आज शनिवार का व्रत है. आज आषाढ मास का कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. इसके बाद सप्तमी की तिथि आरंभ होगी. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा आज कुम्भ राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 10 जून 2023, को आषाढ मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. आज के दिन शनि देव का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
10 जून 2023 को पंचांग के अनुसार आज शतभिषा नक्षत्र रहेगा. शतभिषा नक्षत्र मंडल का 24वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी राहु है.ये कुंभ राशि के अंतर्गत आता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शतभिषा नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति अत्यधिक जिद्दी होते हैं. इसके साथ शतभिषा नक्षत्र पुरुष की आकर्षक आंखें और चौड़े सिर होते हैं.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 10 जून 2023, शनिवार को राहुकाल प्रात: 8 बजकर 51 मिनट से प्रात: 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ शं शनैश्चराय नमः।
| 10 जून 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 10 June 2023 ) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | आषाढ |
| पक्ष: | कृष्ण |
| दिन: | शनिवार |
| ऋतु: | ग्रीष्म |
| तिथि: | सप्तमी - 14:04:02 तक |
| नक्षत्र: | शतभिषा - 15:39:50 तक |
| करण: | बव - 14:04:02 तक, बालव - 25:02:57 तक |
| योग: | विश्कुम्भ - 12:48:49 तक |
| सूर्योदय: | 05:22:34 AM |
| सूर्यास्त: | 19:18:20 PM |
| चन्द्रमा: | कुम्भ राशि |
| राहुकाल: | 08:51:30 से 10:35:59 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:52:35 से 12:48:19 तक |
| दिशा शूल: | पूर्व |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 05:22:34 से 06:18:17 तक, 06:18:17 से 07:14:00 तक |
| कुलिक: | 06:18:17 से 07:14:00 तक |
| कंटक: | 11:52:35 से 12:48:19 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 13:44:02 से 14:39:45 तक |
| यमघण्ट: | 15:35:28 से 16:31:11 तक |
| यमगण्ड: | 14:04:55 से 15:49:24 तक |
| गुलिक काल: | 05:22:34 से 07:07:02 तक |
Aaj Ka Rashifal 10 June 2023: आज इन 5 राशियों पर है शनि देव की टेढ़ी नजर, आ सकती है कोई मुसीबत...जानें क्या कहती है आपकी राशि
Aaj Ka Rashifal 10 June 2023: आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक रवि योग रहने वाला है। साथ ही आज दोपहर 3 बजकर 39 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज कालाष्टमी मनायी जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आपके साथियों और सगे-संबंधियों का पूरा सहयोग रहेगा। आप कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। कोई बड़ा उद्योग लगाने या अपने कार्य- व्यापार को बढ़ाने का सोचेंगे। जिसमें आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके घर पर कोई मांगलिक आयोजन होगा। जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने का योग बन सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक किसी समस्या का निपटारा होगा। परिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर- 2
वृष राशि
आज आपके लिए दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक सुख के प्रबल योग हैं। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। आप जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे या उन्हें किसी प्रकार से आर्थिक लाभ पहुंचा सकते हैं। इस कार्य में आप निरंतर सक्रिय रहेंगे। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अनावश्यक तर्क वितर्क से बचें। इससे आप पर अधिकारियों का दबाव कम होगा। आप सावधानीपूर्वक कार्य कर पाएंगे। आपके मित्रों का आपको साथ मिलेगा। आप कुछ खर्च भी करेंगे, यह खर्च आनलाइन भी हो सकता हैं। आप कुछ अपनी पसंदीदा चीजें मंगवाएंगे।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 5
मिथुन राशि
आज आपका दिन सफलता दिलाने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। सामाजिक दायित्व बढ़ सकता है। किसी बड़ी कार्य योजना को विस्तार देने में आपको विशेष सफलता मिलेगी। आपको परिवार में किसी बड़े-बुजुर्ग से अच्छी सलाह मिलेगी। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर चलेंगे। आप वाहन ध्यानपूर्वक चलाएं। ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे। इससे आप अपने बच्चों को भी अवेयर कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों में उलझने के बजाय सुझ बुझ से स्थितियों को संभालेंगे।
- लकी रंग - ऑरेंज
- लकी नंबर- 1
कर्क राशि
आज आपके लिए दिन बेहतर रहेगा। अपने स्वजनों का आपको साथ मिलेगा। किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए आप निरंतर सक्रिय रहेंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी ऑफिशियल यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी और आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कॉलेज के किसी कंपटीशन में सफल रहेंगे। अपने मनपसंद क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। आपके परिवार में थोड़ा असंतुलन या मतभेद होने के योग हैं। आप अनावश्यक खर्च करने से बचें। सावधानी बनाएं रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
- लकी रंग - ब्राउन
- लकी नंबर- 8
सिंह राशि
आज आपके लिए दिन फेवरेबल रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। जिसे आप अपनी काबिलियत पूरा करेंगे। आपको अपने सहयोगियों का भी सहयोग मिलेगा। आप अपनी सूझबूझ और चतुराई से अपना प्रभाव बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। नई योजनाओं से आर्थिक लाभ की संभावना बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी सहमति और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने पारिवारिक दायित्वों को अच्छी तरह निभाएंगे। इस दौरान आप अनावश्यक खर्च करने से बचें। कहीं घूमने फिरने का प्लान है, तो आगे के लिए टाल दें। आपके लिए अच्छा रहेगा।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर- 2
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कोई रचना या लेखन का कार्य संपन्न होने से आपको खुशी का अनुभव होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़़ने के संकेत हैं। व्यवसायिक स्तर पर दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए कुछ वस्त्र या आभूषण आदि खरीदने के योग हैं। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ जरूरी एवं मुख्य कार्य जिसे करने में विलम्ब होने से आपको भाग-दौड़ करना पड़ेगा। आप जल्दी पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने परिजनों का सहयोग मिलेगा।
- लकी रंग - पिंक
- लकी नंबर- 3
तुला राशि
आप आज बेहतरीन दिन बिताएंगे। आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी आप सुखद परिवारिक जीवन बिताएंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। आप अपनी कार्यकुशलता से कार्यस्थल पर सभी को प्रभावित करेंगे। आपकी पर्सनालिटी लोगों के बीच बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको किसी बात को लेकर भ्रम की स्थिति बनेगी। जिससे आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अनुभवी एवं बड़े लोगों के मार्गदर्शन से स्थिति अनुकूल हो जाएगी। आप कार्यस्थल पर कुछ लोगों से आप सतर्क रहें। खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, नए अवसर मिलेंगे।
- लकी रंग - ग्रे
- लकी नंबर- 9
वृश्चिक राशि
आज आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को नई दिशा में ले जाने में सफल रहेंगे। जिससे आज आपका उत्साह बढ़ेगा। ऑफिस में सावधानीपूर्वक कोई भी काम करें। आप किसी अनजान पर भी विश्वास करने से बचें। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। सरकारी नौकरी में भागदौड़ करने पर आपको सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे। आपके प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। इस दौरान आपके लिए किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। किसी मीटिंग में लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। आपका बनाया प्लान कारगर साबित होगा।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर- 9
धनु राशि
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप धर्म-कर्म के कार्यों पर खर्च कर सकते हैं। आप यदि कोई कार्य योजना बना रहे हैं तो सोच समझकर ही कोई फैसला लें। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा है। आप अपनी कार्य योजनाओं को बढ़ाने के लिए सक्रिय रहेंगे। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। घर के लोगों का आपको सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप अपने लोगों से शालीनता से व्यवहार करें। आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अनावश्यक खर्चों से भी बचें।
- लकी रंग - ब्लू
- लकी नंबर- 3
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए पाज़िटिव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज संघर्ष के बावजूद आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। अच्छे लोगों का सहयोग मिलने से आप अपनी आर्थिक स्थितियों को सुधारने में कामयाब रहेंगे। कहीं की यात्रा होने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा घर में खुशी का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कमी आएगी। आप इस दौरान आपको किसी बड़ी मशीनरी आदि का खरीद-फरोख्त करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में आने वाली मुश्किलों में कमी आएगी। आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अच्छे खान-पान का सुख उठाएंगे।
- लकी रंग - काला
- लकी नंबर- 7
कुंभ राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अच्छा महसूस करेंगे। आपके व्यापार में प्रगति की संभावना बन रही है। आपको किसी प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। आप अपने उत्साह और परिश्रम के दम पर बड़ा लाभ उठाने में सफल रहेंगे। आमदनी बढ़ाने में आपको कामयाबी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होने के प्रबल योग हैं। पारिवारिक एवं सामाजिक क्रियाकलापों में भागीदारी बढ़ने से आपकी प्रशंसा होगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। अपने स्वास्थ का भी ध्यान दें। उचित खानपान करें।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर- 5
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से आपका दिन अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप किसी अनुष्ठान में भागीदारी निभाएंगे। सरकारी कार्यों में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान किसी कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी जिससे आपको खुशी मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिलेगा लेखन आदि के क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी। जीवनसाथी से कोई मनपसंद उपहार मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर- 3
82 शवों की अभी तक नहीं हुई शिनाख्त, ओडिशा सरकार ने पड़ोसी राज्यों से मांगी मदद
ओडिशा। Train Accident Update : बालासोर जिले में 2 जून यानी शुक्रवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। बहनागा रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मारने वालों में से 82 शवों की पहचान नहीं हो सकी है। इस बीच कई लोग ऐसे हैं जो अब भी इस दुर्घटना का शिकार हुए अपनों की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। हाथ में तस्वीर, आंखों में उम्मीद लिए हर अस्पताल के चक्कर काट कर रहे हैं लेकिन हाथ सिर्फ निराशा ही लगी है।
इस बीच, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार जैसे राज्यों के बहुत सारे लोग एम्स भुवनेश्वर में अपने परिवार के सदस्यों के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा सरकार ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के अधिकारियों से चर्चा की और शीघ्र ही शवों की पहचान कराने में मदद मांगी।
पीड़ित परिवारों के लिए कंट्रोल रूम, खाने पीने की व्यवस्था
भुवनेश्वर नगर निगम के कमिश्नर विजय अमृता कुलंगे ने बताया कि वह शवों की पहचान प्रक्रिया को तेज करने के लिए राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों की मदद के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहीं, शव लेने के लिए आने वाले लोगों को खाने और रहने की सुविधा भी दी जा रही है।
नियंत्रण कक्ष किया गया स्थापित
उन्होंने कहा, पीड़ितों के रिश्तेदारों की सहायता के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। शव लेने के लिए आने वाले लोगों को भोजन और रहने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। एम्स भुवनेश्वर ने कहा कि संस्थान में रखे गए 162 शवों में से 80 शवों को मृत व्यक्तियों के परिवारों को सौंप दिया गया है जबकि 82 अन्य अज्ञात हैं।
वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही
कुछ शवों पर कई परिवारों की तरफ से अपना-अपना दावा किया जा रहा है, इसलिए डीएनए नमूनाकरण ही एकमात्र वैज्ञानिक प्रक्रिया है जो शवों की असली पहचान कराएगी। उन्होंने कहा कि हमने लगभग 50 डीएनए नमूने एकत्र किए हैं। पहले बैच में 29 नमूने एम्स दिल्ली भेजे गए थे और इसकी परीक्षण रिपोर्ट दो दिनों के भीतर आने की उम्मीद है। एक बार डीएनए रिपोर्ट उसके पास पहुंच जाए, तो हम इनमें से कुछ शवों को उनके सही परिवार को दे सकते हैं।
वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, मौके पर दंपती समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
उत्तरप्रदेश। ACCIDENT NEWS : लखीमपुर खीरी के पलियाकलां इलाके में निघासन मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार टैक्सी और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। पीछे से आ रहे बाइक सवार ट्रैक्टर के एक हिस्से की चपेट में आ गए, जिससे बाइक पर सवार चार लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक त्रिलोकपुर निवासी शमसुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र चांद अपने बहनोई जाबिर (38) निवासी बिसवां जिला सीतापुर, बहन 32 वर्षीय खुशनुमा, भांजी छह वर्षीय जन्नत के साथ पलिया आ रहा था। चांद सभी को पलिया बस अड्डे पर छोड़ने आ रहा था। इस दौरान पलिया-निघासन मार्ग पर बोझवा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के आगे तेज रफ्तार ट्रैक्सी वाहन व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और एक हिस्सा पीछे से आ रही चांद की बाइक से टकरा गया।
बाइक सवार चारों लोग उछलकर रोड पर जा गिरे और मौके पर ही चारों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि टैक्सी और ट्रैक्टर चालक मौके भाग गए। हादसे के बाद बाइक भी जल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को एंबुलेंस से पलिया सीएचसी भेजवाया।
भीषण सड़क हादसा : योगा कर रहे छह किशोरों को बेकाबू डंपर ने कुचला, 3 की मौत
उत्तर प्रदेश। झांसी में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-कानपुर एनएच-27 पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास एक डंपर ने योगा कर रहे छह बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दो 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना पूंछ के मडोरा खुर्द के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे बैठकर योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंद दिया। उनमें से तीन किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सड़क हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पूंछ पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
300 फुट गहरे बोरवेल में गिरी मासूम को 55 घंटे बाद निकाला गया...नहीं बच सकी जान
मध्यप्रदेश : Sehore Borewell Rescue: सीहोर में 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची को निकाल लिया गया लेकिन जान नहीं बचाया जा सका. करीब 55 घंटे बाद बच्ची को बहार निकाला गया. गुजरात से आई तीन सदस्यीय रोबोटिक टीम ने सृष्टि को बाहर निकाला. रोबोटिक टीम ने हुक के माध्यम से 300 फीट गहरे बोर में फंसी सृष्टि को बाहर निकाल लिया. मौके पर ही एंबुलेंस तैनात थी. सृष्टि के बाहर आते ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया.
गौरतलब है कि सीहोर जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम मुंगावली में मंगलवार को दोपहर एक बजे घर के बाहर खेल रही सृष्टि कुशवाह, पिता राहुल कुशवाह 300 फीट गहरे बोरवेल गिर गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन की टीम पहुंच गई थी तो वहीं सृष्टि को सकुशल बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसटीआरएफ की टीम जुट गई थी.
एनडीआरएफ और एसटीआरएफ टीम को सफलता नहीं मिलने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सेना को फोन किया और एक दिन पहले यानि बुधवार को सेना आ गई थी. हालांकि सेना को भी सृष्टि को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिल सकी थी. नतीजतन आज सुबह गुजरात से तीन सदस्यीय रोबोटिक टीम आई और बच्ची को निकालने का प्रयास करती रही.
150 फीट पर जा फंसी थी सृष्टि
शुरुआत में बच्ची 27 फीट पर फंसी हुई थी, लेकिन खुदाई कार्य के दौरान पत्थर आ जाने की वजह और पोकलेन मशीन से हो रहे कंपन की वजह से बच्ची खिसकते खिसकते 110 फीट पर जा पहुंची है. बाद में सृष्टि 150 फीट नीचे पहुंच गई थी. वहीं बोर में पास ही पोकलेन मशीनों के माध्यम से गड्ढा भी कराया जा रहा था, लेकिन पत्थर आ जाने की वजह से यह कार्य काफी मुश्किलों भरा साबित हो रहा था.
ओडिशा में टला एक और बड़ा ट्रेन हादसा,दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, कोई हताहत नहीं
ओडिशा। ओडिशा में भीषण रेल हादसे के बाद अब ट्रेन में आग लगने की घटना हुई है। पूर्वी तट रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में गुरुवार को दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के एक एसी कोच में आग लग गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
रोड स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के बी-3 कोच से धुआं उठता दिखाई दिया। इससे यात्री सहम गए और ट्रेन से बाहर निकल गए। रेलवे ने कहा कि घर्षण और ब्रेक के अधूरे रिलीज के कारण ब्रेक पैड में आग लग गई। लेकिन आग ब्रेक पैड तक ही सीमित थी, कोई नुकसान नहीं हुआ। एक घंटे के अंदर गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया और ट्रेन को रात करीब 11 बजे रवाना कर दिया गया।
तीन ट्रेनों की टक्कर से भीषण रेल दुर्घटना हुई
दो जून को बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन के पास तीन ट्रेनों की टक्कर से भीषण रेल दुर्घटना हुई थी, जिसमें 288 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था।
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी...आपके शहर ने महंगा हुआ या सस्ता, जानें
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले 24 घंटों के दौरान खास बदलाव नहीं आया है और ब्रेंट क्रूड डब्ल्यूटीआई के भाव स्थिर हैं. इस बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह पेट्रोल -डीजल के खुदरा रेट भी जारी कर दिए हैं
दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. अगर कच्चे तेल की बात करें तो इसकी कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान मामूली गिरावट आई है. वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 76.87 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
Aaj Ka Panchang: आज 09 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 जून 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आषाढ़
अमांत - ज्येष्ठ
तिथि
कृष्ण पक्ष षष्ठी- जून 08 06:59 PM- जून 09 04:21 PM
कृष्ण पक्ष सप्तमी- जून 09 04:21 PM- जून 10 02:02 PM
नक्षत्र
धनिष्ठा - जून 08 06:59 PM- जून 09 05:09 PM
शतभिषा - जून 09 05:09 PM- जून 10 03:39 PM
योग
वैधृति - जून 08 06:59 PM- जून 09 03:46 PM
विष्कुम्भ - जून 09 03:46 PM- जून 10 12:49 PM
अशुभ काल
राहू - 10:36 AM- 12:20 PM
यम गण्ड - 3:47 PM- 5:30 PM
कुलिक - 7:10 AM- 8:53 AM
दुर्मुहूर्त - 08:12 AM- 09:07 AM, 12:47 PM- 01:42 PM
वर्ज्यम् - 11:54 PM- 01:24 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:52 AM- 12:47 PM
अमृत काल - 07:32 AM- 09:01 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 03:50 AM- 04:38 AM
9 June 2023 : इन राशि वालों के नौकरी में बन रही है परिवर्तन की सम्भावना...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल..!!
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। तनाव से बचें।संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार पर ध्यान दें। कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।
वृष राशि- मन शान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती है। सचेत रहें। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। आलस्य की अधिकता रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।
मिथुन राशि- अपनी भावनाओं को वश में रखें। मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी।
कर्क राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वस्त्रों पर खर्च अधिक होंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। भाग-दौड़ भी अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि- लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। मन भी परेशान हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा।
कन्या राशि- आय के नवीन स्रोत भी विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। सदभाव बनाये रखें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। खर्च अधिक रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
तुला राशि- कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धर्मकर्म में रुचि बढ़ सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मानसिक परेशानी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से सामना हो सकता है। संयम बरतें।
वृश्चिक राशि- भवन सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
धनु राशि- बातचीत में सन्तुलित रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाणी में सौम्यता रहेगी। मन अशान्त रहेगा। खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। कारोबार से आय बढ़ सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है।
मकर राशि- रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग-दौड़ बढ़ेगी। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर भी जा सकते हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। सन्तान को कष्ट होगा। खर्च अधिक रहेंगे।
मीन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयम बरतें। सन्तान को कष्ट होगा। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की बेटी की शादी, कोई दिग्गज नहीं हुआ शामिल
New Delhi: शादी के बड़े-बड़े चलन से दूर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने घर को डेस्टिनेशन के तौर पर चुना। यह बेंगलुरु में परिवार और दोस्तों के साथ एक सादा समारोह था। कोई राजनीतिक दिग्गज शामिल नहीं हुआ। निर्मला सीतारमण की बेटी परकला वांगमयी की प्रतीक से शादी ब्राह्मण परंपरा के अनुसार उडुपी अदामारू मठ के संतों के साथ दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देने के साथ संपन्न हुई।इस खास मौके पर दुल्हन ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी और इसे हरे रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया। दूल्हे ने सफेद पंच और शॉल पहना था। दुल्हन की मां सुश्री सीतारमण ने मोलाकलमुरु साड़ी पहनी थी। शादी आदमरु मठ के वैदिक क्रम में हुई।
Crime : होटल में नाराज पत्नी ने काटा अपने पति का प्राइवेट पार्ट, मची चीख-पुकार, गिरफ्तार…
पटना। Bihar Crime राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एक्जीबिशन रोड स्थित होटल में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नाराज युवती ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया। गंभीर हालत में युवक को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि युवक सीआरपीएफ का जवान है, जो वर्तमान समय में सुकमा छत्तीसगढ़ में तैनात है। पुलिस ने आरोपित युवती को हिरासत में ले लिया है।
बता दें कि युवती मूलतः दरभंगा की रहने वाली है, जो पिछले चार सालों से पटना में रहकर पढ़ाई करती है। पुलिस को दिए बयान के अनुसार सीआरपीएफ जवान और युवती का पिछले 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच जवान के घरवालों ने 23 जून को शिवहर की रहने वाली एक लड़की से उसकी शादी तय कर दी, जिसकी जानकारी के बाद प्रेमिका को लग गई। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन कर कहा कि पटना आ जाओ नहीं तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। इसके बाद सीआरपीएफ जवान 3 जून को सुकमा से पटना पहुंचा और एक होटल में रुक गया। युवती के अत्यधिक दबाव देने के कारण जवान ने 5 जून को पटना सिटी कोर्ट गए और शादी कर ली।
शादी के बाद दोनों होटल पहुंचे, जहां युवती ने जवान को शिवहर की लड़की से शादी तोड़ने का दबाव देने लगी। दोनों के बीच नोंकझोक हुई। इस बीच युवती ने जवान के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर दिया। गांधी मैदान के एसएचओ सुनील कुमार राजवंशी के मुताबिक हमले में घायल जवान का काफी खून बह रहा था और वह मदद के लिए चिल्लाता कमरे से बाहर भागा। होटल के कर्मचारी घायल अवस्था में उसे पीएमसीएच ले गए। हालांकि अब जवान की हालत खतरे से बाहर है। वहीं महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वॉट्सऐप ने लॉन्च किया नया फीचर, अब इंस्टाग्राम की तरह पर बनेंगे फॉलोवर्स, ऐसे काम करेगा ‘चैनल’
WhatsApp Channels : वॉट्सऐप ने आज एक नया फीचर ‘चैनल’ लॉन्च कर दिया है. अब वॉट्सऐप पर भी इंस्टाग्राम की तरह फॉलोवर्स बनाने का मौका मिलेगा. वॉट्सऐप चैनल की मदद से यूजर्स चैनल बनाएंगे, और लोग उन्हें फॉलो करेंगे. वॉट्सऐप पर ‘स्टेटस’ के साथ Updates के नाम से एक अलग टैब मिलेगी. यहां से यूजर्स पसंदीदा चैनल को फॉलो कर पाएंगे.
नए फीचर में वॉट्सऐप ने आपकी सिक्योरिटी का भी ध्यान रखा है. दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक वॉट्सऐप में ‘चैनल’ एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.
अभी तक आप वॉट्सऐप पर दोतरफा बातचीत कर सकते हैं, लेकिन वॉट्सऐप चैनल में ऐसा नहीं होगा. नए फीचर में लोग किस तरह एक-दूसरे के साथ कनेक्ट होंगे.
कैसे काम करेंगे WhatsApp Channels?
यूजर्स एकतरफा बातचीत ही कर पाएंगे, यानी ये एक वन-वे कम्यूनिकेशन टूल है. चैनल के एडमिन एक साथ अनगिनत यूजर्स के पास टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल शेयर कर पाएंगे. हालांकि, एकतरफा होने की वजह से यूजर्स को चैनल के मैसेज पर रिप्लाई करने का मौका नहीं मिलेगा.
वॉट्सऐप ने चैनल के लिए एक नया टैब Updates जोड़ा है. नए टैब में यूजर्स चैनल के मैसेज और अपेडट देख पाएंगे.
वॉट्सऐप चैनल कैसे जॉइन होगा?
- आप चैट, ईमेल या ऑनलाइन पोस्ट के जरिए भेजे गए डायरेक्ट लिंक से चैनल जॉइन कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी एक डायरेक्टरी भी बना रही है. इससे हॉबी, स्पोर्ट्स या लोकल ऑफिशियल जैसे अलग-अलग चैनल को सर्च करना आसान हो जाएगा.
- नई डायरेक्टरी में लोग अपनी पसंद के हिसाब से चैनल सर्च कर पाएंगे. चैनल के आगे ‘प्लस’ का साइन होगा, जिसपर क्लिक करके आप जॉइन कर सकते हैं.
वॉट्सऐप चैनल पर प्राइवेसी
एक बात पर ध्यान देना जरूरी है कि वॉट्सऐप चैनल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं है. चैनल के फॉलोवर्स एडमिन की प्रोफाइल या फोन नंबर नहीं देख पाएंगे. इसी तरह एडमिन भी फॉलोवर्स का फोन नंबर नहीं देख पाएंगे और ये भी नहीं देख पाएंगे कि वे किसे फॉलो करते हैं. चैनल की हिस्ट्री 30 दिनों तक वॉट्सऐप में स्टोर रहेगी.
फिलहाल, वॉट्सऐप चैनल फीचर सिंगापुर और कोलंबिया में लॉन्च किया गया है. आने वाले समय में दूसरे देशों में भी इस फीचर को पेश किया जाएगा.
बड़ी खबर : गहरे गड्ढे में जा गिरी सवारी से भरी मिनीबस...9 बच्चे सहित 25 लोगों की मौत
BIG NEWS : अफगानिस्तान में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 बच्चे और 12 महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उत्तरी अफगानिस्तान में एक मिनीबस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सर-ए-पुल प्रांत के उबड़-खाबड़ सड़कों वाले एक पहाड़ी इलाके में उस समय हुआ, जब मिनीबस में सवार लोग एक शादी के समारोह से लौट रहे थे।वे सैय्यद जिले के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की यात्रा कर रहे थे। स्थानीय पुलिस कमांडर के प्रवक्ता दीन मोहम्मद नजारी ने हादसे के लिए मिनीबस चालक को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि चालक की लापरवाही से वाहन गहरे गड्ढे में गिर गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि कोई यात्री जीवित बचा है या नहीं। बता दें कि अफगानिस्तान में सड़कों की खराब स्थिति और राजमार्गों पर चालकों की लापरवाही के कारण यहां ऐसी सड़क दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।
लिव-इन पार्टनर की हत्या : मर्डर के बाद शव के किए कई टुकड़े..फिर कुकर में उबालकर लगा दी सीटी...कुकर्मी गिरफ्तार…
मुंबई। मुंबई में दिल्ली के श्रद्धा वालकर मर्डर केस जैसा ही एक मामला सामने आया है। मुंबई में लिव-इन में रह रहे युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव के टुकड़े-टुकड़ कर दिया। इतना ही नहीं उसने अपने इस घिनौने जुर्म को छिपाने के लिए शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला दिया। बताया जा रहा कि शख्स ने शव को पेड़ काटने वाली मशीन से कई टुकड़ों में काटा और इसकी बदबू न आए, इसके लिए वह शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला करता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है।
जानिए क्या है पूरा मामला
मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी का। सोसायटी की 7वीं मंजिल पर 56 साल का मनोज साहनी अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की सरस्वती वैद्य के साथ काफी समय से रह रहा था। कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आ रही थी। उसके पड़ोसी इस बदबू से परेशान हो गए। उन लोगों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने पर नया नगर थाना पुलिस मनोज की फ्लैट में पहुंची। मनोज ने घर का दरवाजा खोला तो पुलिस जैसे ही अंदर घुसी तो वहां से तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी तो उन्हें शव के टुकड़े घर में मिले, जिसे देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने उसी समय मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शव के टुकड़े उसकी लिव इन पार्टनर सरस्वती के हैं।
झगड़ा हुआ तो गुस्से में उतारा मौत के घाट
किसी बात को लेकर मनोज और सरस्वती का झगड़ा हो गया था। गुस्से में मनोज ने सरस्वती की हत्या कर दी, इसके बाद बाजार गया और चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) लेकर आया। फ्लैट पर वापस आकर शव को कई टुकड़ों में काटा। उसने पुलिस को बताया कि उसने कई दिनों तक शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला भी ताकि इससे बदबू न आए।पुलिस ने बताया कि हत्या 3-4 दिन पहले की गई है। फिलहाल शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फ्लैट से अन्य सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस ने फ्लैट सील कर दिया है। आरोपी मनोज बोरीवली एरिया में दुकान चलाता है। मनोज और सरस्वती के बारे में अधिक जानकारी निकाली जा रही है।
नहीं रहीं दूरदर्शन की पहली इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर...76 साल की उम्र में ली अंतिम सास..!!
नई दिल्ली। Gitanjali Aiyar passes away : दूरदर्शन की मशहूर और पहली इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को 76 साल की उम्र में निधन हो गया. करीब 30 साल तक उन्होंने नेशनल ब्रॉडकास्टर पर अपनी सेवाएं दीं. 1971 में गीतांजलि ने दूरदर्शन जॉइन किया था. तीन दशक के कार्यकाल के दौरान उन्हें चार बार बेस्ट न्यूज एंकर का अवार्ड मिला था. उन्हें 1989 में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी दिया गया।
प्रमुख समाचार एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया। लगभग तीन दशकों तक उन्होंने समाचार जगत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोलकाता के लोरेटो कॉलेज से स्नातक और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से डिप्लोमा किया। उन्होंने 1989 में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी जीता।
उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो पर शुक्रवार की रात ‘ए डेट विद यू’ लोकप्रिय शो भी प्रस्तुत किया। समाचार उद्योग में दशकों के लंबे करियर के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट संचार, सरकारी संपर्क और मार्केटिंग में कदम रखा।
आज से RBI की बैठक, आम आदमी को लग सकता है झटका...इतना बढ़ेगा रेपो रेट?
भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI गवर्नर शक्तिकांत दास आज मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग में लिए फैसलों की जानकरी देंगे।RBI के पास रेपो रेट के रूप में महंगाई से लड़ने का एक शक्तिशाली टूल है। जब महंगाई बहुत ज्यादा होती है तो, RBI रेपो रेट बढ़ाकर इकोनॉमी में मनी फ्लो को कम करने की कोशिश करता है। रेपो रेट ज्यादा होगा तो बैंकों को RBI से मिलेने वाला कर्ज महंगा होगा। बदले में बैंक अपने ग्राहकों के लिए लोन महंगा कर देते हैं। इससे इकोनॉमी में मनी फ्लो कम होता है। मनी फ्लो कम होता है तो डिमांड में कमी आती है और महंगाई घट जाती है।
RBI रेपो रेट को अपरिवर्तित रखेगा
इस बैठक में भी RBI रेपो रेट को अपरिवर्तित रखेगा। FY24 के लिए महंगाई के अनुमान को भी घटाया जा सकता है। पिछली मीटिंग में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था, इकोनॉमी में जारी रिकवरी को बरकरार रखने के लिए हमने पॉलिसी रेट में बदलाव नहीं किया है, लेकिन जरूरत पड़ने पर हम स्थिति के हिसाब से कदम उठाएंगे।
मई 2022 से फरवरी 2023 तक RBI ने दरों में 2.50% की बढ़ोतरी
मई 2022 से फरवरी 2023 तक RBI ने दरों में 2.50% की बढ़ोतरी की है। पिछली मीटिंग जो अप्रैल में हुई थी उसमें रेपो रेट को 6.50% पर अपरिवर्तित रखा गया था। मॉनेटरी पॉलिसी की मीटिंग हर दो महीने में होती है।
मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या, वकील की ड्रेस में आए थे हमलावर…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. कातिल वकील की ड्रेस पहनकर आए थे और उन्होंने कचहरी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है.
वारदात को लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर अंजाम दिया गया है. मृतक की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव जीवा माहेश्वरी के रूप में हुई है. गोली लगने पर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई. संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था. इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में अभियुक्त था. घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है.
संजीव जीवा पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था. उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ है. वह मुख्तार का शूटर रहा है. इसका नाम चर्चित कृष्णानंद राय हत्याकांड में भी सामने आया था. संजीव इस वक्त यूपी की मैनपुरी जेल में बंद था.
BREAKING: सेंट्रल GST के अधिकारियों का तबादला...बदले गए 57 DC और AC, देखिए लिस्ट
Central GST Officers Transferred: केंद्र सरकार के वित्त विभाग के अवर सचिव ने सेंट्रल GST के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है. जारी आदेश के मुताबिक DC ( Deputy Commissioner) और AC (Additional Commissione) का तबादला किया गया है. जारी आदेश के मुताबिक MP औऱ CG के अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें सहायक आयुक्त और उपायुक्तों का नाम शामिल है.
1536 अधिकारियों के तबादले
बता दें कि इसके पहले भी मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस, डिपार्टमेंट ऑफ रिवेंयू सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टेक्सेस एंड कस्टम्स ने देशभर के 1536 अधिकारियों के तबादले किए थे. अधिकारियों की सूची में Principal Commissioner, Commissioner, Deputy Commissioner, Additional Commissioner, Joint Commissioner समेत अन्य पदों के अधिकारी शामिल थे. जानकारी के मुताबिक 931 अधिकारी ऐसे भी थे, जिनका प्रमोशन हुआ था.
देखिए आदेश की कॉपी-


Aaj ka Panchang 08 June 2023: दैनिक पंचांग से जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj ka Panchang 08 June 2023: पंचांग के अनुसार, आज यानी 08 जून 2023, गुरुवार अर्थात आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। बता दें कि आज के दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति की पूजा का विधान है है। बता दें कि आज दो अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। आज शुक्ल योग और रवि योग बन रहे हैं। माना जाता है कि इन शुभ योग में पूजा-पाठ करने से साधक को लाभ मिलता है। आइए पढ़ते हैं आज का पंचांग और जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
आज का पंचांग ( Panchang 08 June 2023)
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि समाप्त- 08 शाम 06 बजकर 58 मिनट तक
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि प्रारंभ- 08 शाम 06 बजकर 58 मिनट से
श्रवण नक्षत्र- 08 जून शाम 06 बजकर 59 मिनट तक
इंद्र योग- 08 जून शाम 06 बजकर 58 मिनट तक
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 02 मिनट से सुबह 04 बजकर 42 मिनट तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07 बजकर 16 मिनट से शाम 08 बजकर 37 मिनट तक
रवि योग- 08 जून शाम 06 बजकर 59 मिनट से शाम 07 बजकर 06 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल- दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 08 बजकर 51 मिनट से सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक
दिशा शूल- दक्षिण
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 23 मिनट से
सूर्यास्त- शाम 07 बजकर 18 मिनट पर
चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय
चंद्रोदय- रात्रि 11 बजकर 35 मिनट से
चन्द्रास्त- 09 जून सुबह 09 बजकर 28 मिनट तक
Aaj Ka Rashifal 8 June 2023: इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ...जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल..!!
Aaj Ka Rashifal 08 June 2023: राशिफल के अनुसार, आज 8 जून 2023, गुरुवार के दिन कई राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज के दिन विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें आर्थिक और व्यवसायिक क्षेत्र में वृद्धि हासिल होगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपका दिन सामान्यत:ठीक रहेगा, आज आवश्यक किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार में लाभ होगा , आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है, परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं, व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें ,वाणी पर संयम रखें, व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें, आर्थिक जोखिम न उठाएं ,परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान-पान पर नियंत्रण रखें, व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें, पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं, कोई नया काम सोच-विचार कर करें, किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, वाहन आदि संभालकर चलाएं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज आपके पुराने रूके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा, कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा, प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है, पत्नी का सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा, कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं जिससे लाभ के योग बनेंगे, किसी बड़ी पार्टनरशिप में आप भागीदार हो सकते हैं, परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खान-पान पर नियंत्रण रखें कहीं बाहर न जाएं ,किसी को बड़ी रकम उधार न दें, व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वाद-विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज के दिन जातक के स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक थकावट रहेगी, किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं, परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)
आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं, आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा, आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, व्यापार में नया काम हाथ आएगा, कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य में आप राहत महसूस करेंगे, परिवार में स्नेह प्रेम का माहौल रहेगा, परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है , व्यापार में नया काम नया क्षेत्र आपको मिलेगा, अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी राशि धन उधार न दें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। जिस कारण मन अशांत रहेगा, परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो मान-अपमान का सामना करना पड़ सकता है, व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, आज काम में रुकावट आएगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आप थोड़ा संभलकर कर रहें ,वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें, वाद-विवाद से दूर रहें,परिवार-समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF की टीम
भोपाल। Sehore : MP के सीहोर में तीन साल की बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई है। उसे निकालने के लिए NDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बच्ची लगातार नीचे की तरफ खसकती जा रही है और शरीर में ज्यादा हरकत न होने के कारण प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है।
खिसक कर 50 फुट गहराई पर पहुॅच गई
बता दें सीहोर जिले के मुंगावली गांव में राहुल कुशवाहा की तीन साल की मासूम सृष्टि मंगलवार दोपहर घर के पास ही खेत में खेल रही थी और वह बोरवेल के खुले पड़े गड्ढे में जा गिरी। प्रशासन की ओर से बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बच्ची पहले 25 फुट की गहराई पर थी और अब वह खिसक कर लगभग 50 फुट की गहराई पर पहुॅच गई है। साथ ही पानी का रिसाव भी हो रहा है।
Sehore : रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF की टीम
प्रशासनिक अमले के मुताबिक बच्ची के बाहर निकालने के लिए पहले हुक का सहारा लिया मगर उसमें भी सफलता नहीं मिली। बोरवेल के गड्ढे के समानांतर पोकलेन और जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढा खोदा जा रहा है, मगर बीच में पत्थर आने के कारण अभियान बाधित हो रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बचाव काम में लगे हुए है। बच्ची के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर को सृष्टि खेलने का कहकर गई थी। घर के पास ही दूसरे के खेत में बोरवेल पर तगारी रखी थी। वह उस में बैठी और अंदर गिर गई।
Sehore : रेस्क्यू टीम बच्ची को सुरक्षित बचाने के लिए प्रयासरत है- CM
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि सीहोर जिला ग्राम मुंगावली की बेटी सृष्टि मंगलवार को बोरवेल में गिर गई थी। रेस्क्यू टीम बच्ची को सुरक्षित बचाने के लिए प्रयासरत है। हमारी कोशिश है कि बच्ची को सुरक्षित निकाला जाए और भगवान से प्रार्थना है कि हम सफल हों।
उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और सृष्टि को बोरवेल से निकालने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी। मैंने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। मैं भी लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। रेस्क्यू टीम बच्ची को सुरक्षित बचाने के लिए प्रयासरत है। बिटिया की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।
शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन बनी मां, बच्ची को दिया जन्म, जिद पर अड़े ससुरालवाले
मानसून से पहले केंद्र सरकार ने धान समेत 23 फसलों की बढ़ाई एमएसपी
नई दिल्ली। मानसून के आगमन से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने धान सहित कई फसलों की एमएसपी बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, धान की एमएसपी में 143 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह तुअर और उड़द दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में भी बंपर इजाफा किया गया है।
इस खबर से किसानों के बीच खुशी की लहर है। किसानों ने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना की है। कैबिनेट बैठक के बाद मोदी सरकार ने धान के साथ- साथ दलहन के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। खास बात यह है कि खरीफ फसलों की एमएसपी में 3 से 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
तुअर दाल की एमएसपी में 400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से इजाफा किया गया है। इस तरह अब तुअर दाल का भाव बढ़कर 7000 रुपये क्विंटल हो गया। वहीं, उड़द दाल के न्यूनतम समर्थम मूल्य में 350 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब एक क्विटंल उड़द दाल का भाव 6950 रुपये हो गया है।
खास बता यह है कि मोटे अनाज की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की गई है। केंद्र सरकार ने मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट ने मक्के की एमएसपी में 128 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बढ़ोतरी की है।
सरकार हर तय होती है फसलों के लिए एमएसपी
बता दें कि कृषि लागत और मूल्य आयोग की सिफारिशों के आधार पर सरकार हर साल 23 फसलों के लिए एमएसपी तय करती है। सीएसीपी 23 फसलों पर एमएसपी की सिफारिश जारी करता है। इसमें सात अनाज, पांच दलहन, सात तिलहन और चार कमर्शियल फसलें शामिल हैं. इन 23 फसलों में से 15 खरीफ फसलें हैं और शेष रबी हैं।
24.97 लाख टन बासमती चावल का निर्यात किया था
बता दें कि धान की एमएसपी बढ़ाए जाने से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के किसानों को अच्छा मुनाफा होगा। क्योंकि इन राज्यों में धान की अच्छी पैदावार होती है। अकेले पश्चिम बंगाल 54.34 लाख हेक्टेयर में धान की खेती करता है, जिससे 146.06 लाख टन धान का उत्पादन होता है। खास बात यह है कि भारत सबसे अधिक बासमती चावल का निर्यात करता है। पिछले साल भारत ने 24.97 लाख टन बासमती चावल का निर्यात किया था।
केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल उद्योगपतियों के लिए रहे अच्छे दिन- खड़गे
नई दिल्ली। देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी सहित विभन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की भाजपा पर जमकर हमला बोला। खड़गे ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने 9 साल के शासनकाल के दौरान उसने अमीरों की मदद की है और गरीबों के साथ सिर्फ धोखा ही किया है।
उन्होंने तुकबंदी करते हुए मोदी सरकार के कार्यकाल को ‘मित्र काल’ करार दिया और कहा कि यह याद दिलाना अब जरूरी हो गया है कि इस अवधि में सिर्फ अरबपति मित्रों को ही सौगात दी गई और ‘अच्छे दिन’ का उनका नारा अमीरी और गरीबी की खाई में बदल गया।
खड़गे ने कहा कि याद दिलाना ज़रूरी है कि पिछले 09 सालों के मित्र काल में अरबपतियों को मिली ढेरों सौगात, और ग़रीबों से किया गया सिर्फ विश्वासघात। आर्थिक असमानता की खाई को किया इतना गहरा,जनता ने देखा अच्छे दिन का असली चेहरा।
DNA टेस्ट पर हाई कोर्ट का फैसला, कहा – तलाक की कानूनी लड़ाई में बच्चे को मोहरा नहीं बना सकते
राजस्थान। राजस्थान हाई कोर्ट ने बच्चे के डीएनए टेस्ट पर अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि पति-पत्नी तलाक की कानूनी लड़ाई में बच्चे को मोहरा नहीं बना सकते। हाई कोर्ट ने कहा है कि इससे बच्चे के संपत्ति के अधिकार, सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार, निजता के अधिकार और विश्वास के अधिकार यानी भरोसा करने के अधिकार का अतिक्रमण होता है।
हाई कोर्ट ने कहा कि इसके अलावा बच्चे को माता पिता का प्यार दुलार पाने की खुशी का अधिकार भी प्रभावित होता है। हाई कोर्ट ने कहा है कि डीएनए टेस्ट की मांग पर विचार करते समय अदालत के लिए बच्चे के हित सर्वोपरि होने चाहिए। तलाक के मुकदमे में बच्चे के डीएनए टेस्ट की मांग पर यह अहम फैसला न्यायमूर्ति डाक्टर पुष्पेन्द्र सिह भाटी ने मई के आखिरी सप्ताह में दिया।
हाई कोर्ट ने नया आधार और दलील जोड़ने की मांग की खारिज
इस मामले में हाई कोर्ट ने तलाक के मुकदमे में पति की ओर से बच्चे के डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए तलाक की अर्जी में नया आधार और दलील जोड़ने की मांग खारिज कर दी है। पति की ओर से बच्चे की डीएनए रिपोर्ट का हवाला देकर बच्चे का पिता होने से इनकार किया गया था और मांग की गई थी कि उसे तलाक की लंबित अर्जी में इसे भी एक आधार के रूप में जोड़ने की इजाजत दी जाए। तलाक अर्जी में संशोधन की इजाजत दी जाए।
2010 में हुई थी शादी
हाई कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में दोनों की शादी 2010 में हुई थी और अप्रैल 2018 को बच्चे का जन्म हुआ। पांच जनवरी 2019 को पति का घर छोड़कर पत्नी चली गई। रिकार्ड देखने से साफ होता है कि बच्चे के जन्म के समय दोनों (पति-पत्नी) साथ रह रहे थे, इसका मतलब है कि पति को पत्नी से संबंध कायम करने की पहुंच थी यानी वह संबंध स्थापित कर सकता था। इसलिए इस मामले में साक्ष्य अधिनियम की धारा 112 में दी गई धारणा पर किसी तरह का सवाल नहीं उठता।
इस मामले में पति ने पत्नी और बच्चे को भरोसे में लिए बगैर बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया था और उसकी रिपोर्ट को आधार बना कर दलील दे रहा था कि उसमें वह बच्चे का पिता नहीं है। हालांकि तलाक के दाखिल मुकदमे में उसने सिर्फ क्रूरता को आधार बनाया था। पत्नी पर व्याभिचार का आरोप नहीं लगाया था।
