सियासत

merry christmas क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम में बोले PM मोदी

‘बाइबल आशा को शक्ति और शांति के स्रोत के रूप में देखती है’

पीएम ने कहा कि क्रिसमस और भी खास हो जाता है क्योंकि आप जयंती वर्ष की शुरुआत करते हैं, जो आप सभी के लिए बहुत महत्व रखता है. मैं जयंती वर्ष के लिए नियोजित विभिन्न पहलों के लिए आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं. इस बार, जयंती वर्ष के लिए, आपने एक ऐसी थीम चुनी है जो आशा के इर्द-गिर्द घूमती है. पवित्र बाइबल आशा को शक्ति और शांति के स्रोत के रूप में देखती है.

प्रभु ईसा मसीह की शिक्षाएं प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बताती हैं… क्रिसमस सेलिब्रेशन कार्यक्रम में बोले PM मोदी

और पढ़ें ...

ईसाई समुदाय से मेरा बहुत पुराना नाता है-पीएम मोदी

क्रिसमस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसाई समुदाय के लोगों से दिल्ली में मुलाकात की. उन्होंने बच्चों ने क्रिसमस दिवस के मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि ईसाई समुदाय से मेरा बहुत पुराना नाता है.

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि फाउंडेशन में मुझे क्रिसमस मनाने का सुझाव रखा था. मेरा ईसाइयों के साथ बहुत पुराना नाता है. गुजरात में मैं जहां मणिनगर से... https://www.aajtak.in/india/news/story/pm-modi-participated-in-christmas-prayer-meet-said-important-contribution-of-christian-community-in-inclusive-development-ntc-1845895-2023-12-25

Delighted to join a Christmas programme hosted by the Catholic Bishops Conference of India. https://t.co/oA71XIkxYw

— Narendra Modi (@narendramodi) December 23, 2024

 

और पढ़ें ...

महतारी वंदन योजना के आवेदन में पति – पत्नी के नाम की जगह सनी लियोनी और जॉनी सिंस का नाम, आवेदनकर्ता गिरफ्तार

नई दिल्ली : भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है जो देश के करोड़ों लोगों को प्रभावित करेगी। 1 जनवरी 2025 से, राशन कार्ड की भौतिक प्रति की आवश्यकता नहीं होगी। इसके बजाय, लाभार्थियों को बिना किसी कार्ड के अपना राशन प्राप्त करने की अनुमति होगी। यह नया नियम सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक कुशल, पारदर्शी और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह परिवर्तन डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देशय सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है। नई व्यवस्था के तहत, लाभार्थियों को अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड या बायोमेट्रिक डेटा का उपयोग करना होगा। यह न केवल प्रक्रिया को सरल बनाएगा, बल्कि धोखाधड़ी और दुरुपयोग को भी कम करेगा।

राशन कार्ड रहित वितरण प्रणाली का अवलोकन
नई राशन वितरण प्रणाली के बारे में एक संक्षिप्त अवलोकन यहां दिया गया है:

विशेषता विवरण
लागू होने की तिथि 1 जनवरी 2025
आवश्यक दस्तावेज़ आधार कार्ड या बायोमेट्रिक डेटा
लाभार्थी पहचान आधार-आधारित सत्यापन
वितरण प्रणाली इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल (e-PoS) मशीनें
लाभ कम कागजी कार्रवाई, तेज़ वितरण
कवरेज सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
निगरानी रियल-टाइम डिजिटल ट्रैकिंग
शिकायत निवारण ऑनलाइन पोर्टल और हेल्पलाइन

नई राशन वितरण प्रणाली के प्रमुख फीचर्स
नई राशन वितरण प्रणाली कई महत्वपूर्ण विशेषताओं के साथ आती है:

आधार-लिंक्ड सत्यापन: लाभार्थियों की पहचान आधार नंबर या बायोमेट्रिक डेटा के माध्यम से सत्यापित की जाएगी।
डिजिटल रिकॉर्ड-कीपिंग: सभी लेनदेन डिजिटल रूप से दर्ज किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और धोखाधड़ी की संभावना कम होगी।
पोर्टेबिलिटी: लाभार्थी किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनके लिए सुविधा बढ़ेगी।
रियल-टाइम अपडेट: स्टॉक स्थिति और वितरण डेटा रियल-टाइम में अपडेट किया जाएगा।
स्मार्टफोन एप्लिकेशन: लाभार्थी अपने राशन की स्थिति और उपलब्धता की जानकारी के लिए एक मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकेंगे।
आधार-आधारित सत्यापन प्रक्रिया
नई प्रणाली में, राशन प्राप्त करने के लिए आधार-आधारित सत्यापन एक महत्वपूर्ण कदम है:

लाभार्थी को अपना आधार नंबर प्रदान करना होगा।
e-PoS मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन (फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन) किया जाएगा।
सत्यापन सफल होने पर, लाभार्थी को उनका निर्धारित राशन दिया जाएगा।
यह प्रक्रिया गलत व्यक्ति को राशन देने की संभावना को कम करती है और सुनिश्चित करती है कि लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचे।

डिजिटल रिकॉर्ड-कीपिंग और पारदर्शिता
नई प्रणाली में डिजिटल रिकॉर्ड-कीपिंग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी:

सभी लेनदेन रियल-टाइम में दर्ज किए जाएंगे।
यह डेटा केंद्रीय सर्वर पर संग्रहीत किया जाएगा।
अधिकारी स्टॉक स्थिति और वितरण पैटर्न की निगरानी कर सकेंगे।
लाभार्थी अपने लेनदेन इतिहास को ऑनलाइन देख सकेंगे।
इस प्रकार की पारदर्शिता भ्रष्टाचार और राशन की चोरी को रोकने में मदद करेगी।

One Nation, One Ration Card योजना का एकीकरण
नई राशन वितरण प्रणाली को “One Nation, One Ration Card” योजना के साथ एकीकृत किया जाएगा:

और पढ़ें ...

रिश्ते शर्मसार; युवती से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

बैतूल : जिले के घोड़ाडोंगरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। युवती के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद परिजनों ने घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एएसआई संतकुमार परतेती ने बताया कि, घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी क्षेत्र में एक युवती से उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। युवती के 4 माह की गर्भवती है। युवती ने परिजनों ने साथ घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत की।

गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, अगस्त माह में वह बकरी चराने गई थी इसी दौरान उसके चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण वह डर गई थी और किसी को नहीं बताई। युवती के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां पर जांच के दौरान युवती चार माह की गर्भवती पाई गई। जिस पर परिजनों ने आरोपी चचेरे भाई पर घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

 थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि, युवती की शिकायत पर चचेरे भाई पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें ...

CG : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 लाख रुपये का इनाम नक्सली प्रभाकर गिरफ्तार

कांकेर : कांकेर पुलिस ने पुष्टि की है कि प्रभाकर उर्फ बालमुरी नारायण राव की गिरफ्तारी हो गई है। यह नक्सली प्रभाकर SZCM (सेंट्रल जोन कमेटी में सचिव) रैंक का सदस्य है और उसकी गिरफ्तारी छत्तीसगढ़ के अलावा 4 अन्य राज्यों की पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

प्रभाकर पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले 40 वर्षों से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था। वह सीसीएम (केंद्रीय कमेटी महासचिव) गणपति का चचेरा भाई है, जो नक्सल संगठन में एक प्रमुख नेता है।

कांकेर पुलिस ने इस संदर्भ में एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें बताया गया कि प्रभाकर की गिरफ्तारी से नक्सली संगठन के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 24 December 2024: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 24 December 2024: दैनिक पंचांग के अनुसार आज से पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है. सोमवार का दिन देवो के देव महादेव को समर्पित है और इस दिन इनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग- 24 December 2024 (Aaj Ka Panchang)

तिथि

नवमी – 07:52 पी एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 07:11 ए एम
सूर्यास्त का समय : 05:31 पी एम
चंद्रोदय का समय: 01:57 ए एम, दिसम्बर 25
चंद्रास्त का समय : 12:53 पी एम

नक्षत्र :

हस्त – 12:17 पी एम तक

आज का करण :
गर – 07:52 पी एम तक
वणिज – पूर्ण रात्रि तक

आज का योग

शोभन – 08:54 पी एम तक

आज का वार : मंगलवार

आज का पक्ष : कृष्ण पक्ष

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत:
2081 पिङ्गल

गुजराती सम्वत:
2081

चन्द्रमास:
पौष – पूर्णिमान्त
मार्गशीर्ष – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 12:00 पी एम से 12:42 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:04 पी एम से 02:45 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 05:22 ए एम से 06:17 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 11:54 पी एम से 12:49 ए एम, दिसम्बर 25 तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 09:15 ए एम से 09:56 ए एम, 10:59 पी एम से 11:54 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 02:56 पी एम से 04:13 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 09:46 ए एम से 11:04 ए एम तक रहेगा.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 24 December: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा पूरा दिन? जानें राशिफल और राशि अनुसार उपाय

Aaj Ka Rashifal 24 December 2024: आज यानी 23 दिसंबर को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और दिन मंगलवार है। इस दिन हस्त नक्षत्र और शोभना योग रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 14:50 से 16:07 मिनट तक रहेगा। कन्या राशि में चंद्र ग्रह मौजूद रहेंगे। आज यानी 24 दिसंबर मंगलवार को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? कौन-कौन से उपाय अपनाने आज के दिन लाभकारी रहेंगे? इन सभी के बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा आचार्य द्वारा राशिफल के माध्यम से बताया गया है। आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

चल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी जटिल समस्याओं को हल करेंगे। मंगलवार को सुबह मंगल बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

वृषभ राशि

शिक्षा या प्रतियोगिता के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें। परेशान ना हो। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय 4 रोटी वह गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि

बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। घर के मुखिया से तनाव और वैचारिक मतभेद रहेगा। शांत रहे व अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिला दें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा दें।

कर्क राशि

धन सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ हो सकता हैषपिता याधर्म गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। मित्रों से सहयोगमिलेग। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के पूरे योग बनते हैं। सुबह गाय को 4 रोटी में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा देंगे तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

वाणी पर संयम रखें। धन, यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। बिना वजह किसी से न उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। आपके स्वभाव के प्रति लोग आकर्षित होंगे। रिश्तों में निकटता आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घरेलू सामान व वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष सहयोग प्राप्त होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देखेंगे तो दिन शुभ रहेगा।

मकर राशि

व्यर्थ की उलझन व तनाव में रह सकते हैं। रोग या विरोधी तनाव का कारण बनेंगे। आर्थिक जोखिम से बचकर रहें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि 

रिश्तों में निकटता आएगी। अपने उत्साह जनक प्रदर्शन से आप लोगों का मन मोह लेंगे। पारिवारिक जीवन में उल्लास रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

और पढ़ें ...

डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की सलाह बीजेपी को कतई रास नहीं आई. राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन की पत्रकारवार्ता

 
 
 
 
राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन की पत्रकारवार्ता


रायपुर/23 दिसंबर 2024। राज्यसभा सांसद रंजीता रंजन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 18वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र सत्तारूढ़ भारतीय जनता पाटी द्वारा संविधान और संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान के लिए देश के संसदीय इतिहास में दर्ज हो गया है। बीजेपी हमेशा से लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ती इस बार तो हद ही पार कर दी। संविधान के पचहत्तर वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के दलों ने संसद में सरकार से संविधान पर चर्चा की मांग रखी अडानी, मणिपुर, संभल जैसे मामलों पर सदन में बहस की मांग लगातार ठुकराए जाने के बाद प्रतिपक्ष की संविधान पर चर्चा की मांग मान ली गई इस मौके पर कांग्रेस समेत सभी दलों ने सरकार को लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों की प्रतिबद्धता याद दिलाई समता, समानता और न्याय के डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की सलाह बीजेपी को कतई रास नहीं आई. सतापक्ष ने लगातार विपक्ष को बोलने से रोकने की कोशिश की. यही नहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. अंबेडकर का अपमान कर संथ और बीजेपी की मनुवादी मानसिकता उजागर कर दी
अमित शाह ने कहा कि “अभी एक फैशन हो गया है अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।“
आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत बीजेपी की संविधान बदलने की कोशिश को 2024 के आम चुनाव में जनता ने नाकाम कर दिया था और वैसाखी सरकार बना कर लोकतांत्रिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया था. लेकिन बीजेपी ये खीज अब संविधान निर्माता पर निकाल रही है और बाबा साहेब का अपमान किया गया है. लेकिन दुख की बात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को सीख देने के बजाय आरोप- प्रत्यारोप की राजनीति तेज कर दी।
कांग्रेस समेत प्रतिपक्ष ने पीएम मोदी से अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है. लेकिन मोदी सरकार डॉ. अंबेडकर के अपमान को अपराध मानने को तैयार नहीं है. उल्टे बीजेपी ने संसद की कार्रवाई ठप्प रखी यही नहीं अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के साथ धक्का मुक्की की गई. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया गया। बीजेपी ने षड़यंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करा दी गई।
बीजेपी और उसकी मातृसंस्था हमेशा से डॉ. आंबेडकर और संविधान विरोधी रही है. इन्होंने न सिर्फ संविधान के निर्माण के समय से ही विरोध किया, बल्कि इससे पहले डा. आंबेडकर को चुनाव हरवाया था।
कांग्रेस डॉ. आंबेडकर के अपमान को लेकर अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अटल है. जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देंगे, हम विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यसमिति के सदस्य ताम्रध्वज साहू की पत्रकारवार्ता


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कार्यसमिति के सदस्य ताम्रध्वज साहू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के प्रेरणास्रोत और अधिकारों के संरक्षक थे। बाबा साहब ने देश के वंचित वर्गो को संविधान के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ा, वे नये भारत के भाग्य निर्माता थे, उनके बारे में टिप्पणी करना अमित शाह और भाजपा की फासीवादी सोच को प्रदर्शित करता है। भाजपा को यह कदापि भी बर्दाश्त नहीं हो रहा कि अंबेडकर की सोच के कारण देश के वंचित वर्गों को उनका हक और अधिकार मिल रहा है। भाजपा सामाजिक न्याय की विरोधी है। अमित शाह की टिप्पणी उनकी खुद की ही नहीं पूरी भाजपा और आरएसएस की गरीब पिछड़ा एवं वंचित वर्ग विरोधी सोच को सामने लाती है। बाबा साहब के प्रति किसी भी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उनको माफी मांगनी चाहिए।
देश के संसदीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सोची समझी साजिश के तहत विपक्ष के सांसदों को सदन में प्रवेश से रोका गया। विपक्षी सांसदों के साथ सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने धक्का मुक्की किया। कांग्रेस के 81 वर्षीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का मार कर जमीन पर गिरा दिया गया। नेता प्रतिपक्ष के साथ धक्का मुक्की किया गया। कांग्रेस की महिला सांसदों से अभद्रता किया गया। प्रियंका गांधी सहित महिला सांसदों से भाजपाई सांसदों ने धक्का मुक्की किया। भाजपाई सांसदों का आचरण अकल्पनीय तथा भारत के संसदीय इतिहास पर काला धब्बा है।

और पढ़ें ...

Heart attack : सर्दियों में हार्ट अटैक के शिकार हो सकते हैं इस उम्र के लोग, जानें कैसे करें बचाव

Heart attack : सर्दियों में सुबह के समय हार्ट अटैक के मामले 53 प्रतिशत से ज़्यादा होते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं किन लोगों को हार्ट अटैक ज़्यादा आने की सम्भावना रहती है और किन लोगों को अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए?

इन लोगों को आता है ज़्यादा Heart attack
सर्दियों के मौसम में जो पुरुष 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं उनमे हार्ट अटैक की संभावना कई गुना ज़्यादा बढ़ जाती है। वहीं महिलाओं को 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है। जो लोग हद से ज्यादा स्मोकिंग और तंबाकू का सेवन करते है। उनकी हार्ट से ब्लड पहुंचाने वाली नर्व्स ब्लॉक हो जाती है। जिसके कारण हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं व्यक्ति को अपनी सेहत पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है। साथ ही मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबटीज़ जैसी बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति भी इस मौसम में हार्ट अटैक का बहुत ज़्यादा शिकार होते हैं।

Heart attack : ऐसे रखें अपना ख्याल:
स्वस्थ और सेहनतमंद शरीर चाहते हैं तो अपनी जीवनशैली में हल्का-फुल्का बदलाव करें। समय पर भोजन करें। रात का भोजन हल्का फुल्का करें और कोशिश करें की आप रात 8 बजे से पहले खाना खा लें। समय पर सोएं साथ ही 7 से 8  घंटे अपने दिमाग और शरीर को आराम दें। लोग दूध व दूध से बने खाद्य पदार्थ का सेवन 40 वर्ष की आयू के बाद बेहद कम कर दें या पूरी तरह छोड दें। खाने से रिफाइंड तेल का इस्तेमाल कम से कम करें। रोज़ाना योग और एक्सरसाइज़ करें।

दिल के दौरे के सबसे आम लक्षण हैं:

  • सीने में दर्द – छाती में दबाव या जकड़न जो आपके जबड़े, गर्दन या बाएं हाथ तक फैल सकती है
  • अचानक चक्कर आना , बेहोशी , सिर हल्का होना या चिंता महसूस होना
  • मतली या उलटी
  • अपच की भावना
  • पसीना आना, या ठंडा पसीना आना
  • पीला दिखना
  • सांस लेने में तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई
  • घबराहट (अपने दिल की धड़कन का एहसास होना)
  • सीने में दर्द आ-जा सकता है।

महिलाओं में दिल के दौरे के लक्षण

महिलाओं को विभिन्न लक्षण अनुभव हो सकते हैं, जैसे:

  • सांस फूलना और सामान्य रूप से अस्वस्थ महसूस होना
  • बाहों में जकड़न या बेचैनी
  • सीने में दर्द जो जलन, धड़कन, जकड़न या फंसी हुई हवा जैसा महसूस होता है
  • अपच या पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की अनुभूति
  • ऊपरी पीठ में दर्द या दबाव

हार्ट अटैक के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं। कुछ लोगों को हार्ट अटैक से पहले कोई चेतावनी संकेत नहीं मिलता। यह संभव है कि उन्हें सीने में दर्द बिल्कुल भी महसूस न हो।

और पढ़ें ...

महाराष्ट्र में विभागों का बंटवारा, CM फडणवीस के पास गृह मंत्रालय समेत ये विभाग,जानें अजित और एकनाथ शिंदे को क्या मिला

महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का आज (21 दिसंबर) बंटवारा हुआ। सीएम फडणवीस के पास गृह विभाग रहेगा।कानून न्याय विभााग, सामान्य प्रशासन विभाग और सूचना एवं प्रभार विभाग की जिम्मेदारी भी रहेगी।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण  जैसे विभाग सौंपे गए हैं। अजित पवार को वित्त विभाग और योजना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा चंद्रशेखर बावनकुले को राजस्व विभाग सौंपा गया है।अजित पवार आबकारी विभाग भी देखेंगे। पंकजा मुडे को पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और पशुपालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राधाकृष्ण विखे पाटिल गोदावरी और कृष्णा घाटी विकास निगम सहित जल संसाधन संभालेंगे। हसन मुश्रीफ चिकित्सा शिक्षा का प्रभार संभालेंगे। चंद्रकांत पाटिल को उच्च और तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ संसदीय मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गणेश नाइक को वन विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। दादा भुसे स्कूली शिक्षा का प्रबंधन संभालेंगे।
https://x.com/ANI/status/1870493946952269931

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 22 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 22 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष सप्तमी - 02:31 पी एम तक

नक्षत्र
उत्तराफाल्गुनी - पूर्ण रात्रि तक

योग
आयुष्मान - 07:00 पी एम तक 

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:18 AM
सूर्यास्त- 6:23 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 18 6:44 PM
चन्द्रास्त- सितंबर 19 7:17 AM

अशुभ काल
राहू- 09:45 ए एम से 11:02 ए एम
यम गण्ड- 1:37 पी एम- 2:54 पीएम 
गुलिक- 07:10 ए एम से 08:27 ए एम
दुर्मुहूर्त- 07:10 ए एम से 07:51 ए एम, 07:51 ए एम से 08:32 ए एम
वर्ज्यम्- 12:36 पी एम से 02:22 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:40 पी एम
अमृत काल- 11:11 पी एम से 12:57 ए एम, दिसम्बर 22
ब्रह्म मुहूर्त- 05:20 ए एम से 06:15 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 22 December 2024: आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 22 December 2024: ज्योतिष में 9 ग्रहों का उल्लेख किया गया है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। प्रत्येक ग्रहों के गोचर का अशुभ और शुभ प्रभाव 12 राशियों पर पड़ता है। कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखकर प्रत्येक व्यक्ति को अपने आने वाले कल के बारे में भी पता चल सकता है। चलिए ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा से जानते हैं आज यानी 22 दिसंबर 2024 के राशिफल के बारे में।

मेष राशि

आज संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। हालांकि स्थान परिवर्तन की संभावना है। रिश्तों में निकटता आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होंगे। धार्मिक या सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप और सूर्य को जल देना आज अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि

कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के कारण चिंतित रह सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आज सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करना अच्छा रहेगा। इसी के साथ किसी गरीब कन्या को वस्त्र का दान जरूर करें।

मिथुन राशि

छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज सुबह किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। इसी के साथ सूर्य देव को जल देना भी शुभ रहेगा।

कर्क राशि

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मन थोड़ा अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। वाणी पर संयम रखें। नहीं तो नुकसान हो सकता है। धन में वृद्धि होने की संभावना है। आज सुबह चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप व शिवलिंग पर मोती अर्पित करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

गृह उपयोगी वस्तुओं और कारोबार में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग लेने में सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा सफल होने के संकेत हैं। आज सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जाप करेंगे, तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा किसी गाय को गुड़ व रोटी खिलाना भी शुभ रहेगा।

कन्या राशि

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक हो सकता है। सुबह किसी गाय को हरा चारा खिलाना, घायल गोवंश का उपचार कराना और सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

तुला राशि

राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे, तो अच्छा रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन कराने के बाद सूर्य के बीज मंत्र का जाप करेंगे, तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

भाई-बहन और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत रहेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होने की संभावना है। आज सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसी के साथ बंदर को केला अथवा गुड़-चना खिलाना शुभ रहेगा।

धनु राशि

धन, यश, आत्मसम्मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। माता-पिता जी का आशीर्वाद लेकर के घर से बाहर निकलेंगे, तो अच्छा रहेगा। आज किसी घायल गोवंश का उपचार कराएं। इसी के साथ गाय को खाना खिलाना भी शुभ रहेगा।

मकर राशि

महिला अधिकारी या घर की मुखिया से तनाव मिल सकता है, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। इसके अलावा व्यस्तता अधिक रहेगी। लंबी यात्रा के योग हैं। आज सुबह सूर्य को जल देना व शनि के बीज मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे, तो अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में व्यय अधिक होगा। पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य की वजह से परेशान रहेंगे। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। आज सुबह पिता जी का आशीर्वाद लेने के बाद घर से निकलेंगे, तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा सुबह सूर्य को जल देना व घायल गोवंश का उपचार कराना भी शुभ रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को किसी से उपहार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज सुबह किसी गाय को आटे की लोई में हल्दी लगाकर खिलाएं। इसके अलावा सुबह सूर्य देव को जल देना भी शुभ रहेगा।

और पढ़ें ...

निशुल्क भंडारों के आयोजन से महाकुम्भ में आने वाला कोई भी श्रद्धालु भूखा नहीं रहेगा.

महाकुंभ में स्नान कर दान पुण्य करने की पुरानी परम्परा है और ऐसी मान्यता है कि महाकुंभ में दान पुण्य करने का कई गुना फल प्राप्त होता है. यही वजह है कि खासकर अन्न दान का जिसके लिए 13 जनवरी से शुरू होने वाले इस महा आयोजन में सैकड़ों संस्थाएं पुण्य कमाने को आ रही हैं. ये सभी संस्थाएं पूरे मेला क्षेत्र में भंडारों का आयोजन करेंगी, जिसमें समस्त श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी.

इनमें से कई संस्थाओं ने यहां भंडारे और लंगर की शुरुआत भी कर दी है और कई अन्य विभिन्न संस्थाएं अन्न भंडार का जल्द शुभारंभ करने जा रही हैं. इन निशुल्क भंडारों के आयोजन से महाकुम्भ में आने वाला कोई भी श्रद्धालु भूखा नहीं रहेगा. महाकुम्भ में इस वर्ष 8 हजार से 10 हजार संस्थाओं के आने की संभावना है. 

और पढ़ें ...

साल 2025 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किया बैंक हॉलिडे लिस्ट, जानें कब-कब रहेंगे छुट्टियां

नेशनल डेस्क। साल 2024 को खत्म होने में महज कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसके मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2025 के लिए बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। ये छुट्टियां राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय होती हैं। राष्ट्रीय अवकाश पूरे देश में समान रूप से लागू होते हैं, जबकि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश राज्यों पर निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं कि 2025 में बैंक किन-किन दिनों में बंद रहेंगे।

देखें बैंक हॉलिडे लिस्ट

जनवरी 2025

  • नए साल का दिन – 1 जनवरी
  • गुरु गोबिंद सिंह जयंती – 6 जनवरी
  • स्वामी विवेकानंद जयंती – 12 जनवरी
  • मकर संक्रांति / पोंगल – 14 जनवरी
  • मोहम्मद हज़रत अली / लुई-नगाई-नी का जन्मदिन – 14 जनवरी
  • गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी

फरवरी 2025

  • बसंत पंचमी – 2 फरवरी
  • गुरु रविदास जयंती – 12 फरवरी
  • महाशिवरात्रि – 26 फरवरी

मार्च 2025

  • होली – 14 मार्च

अप्रैल 2025

  • बैंक खातों का वार्षिक समापन – 1 अप्रैल
  • बाबू जगजीवन राम जयंती – 5 अप्रैल
  • महावीर जयंती – 10 अप्रैल
  • तमिल नव वर्ष – 14 अप्रैल
मई 2025
  • गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जयंती – 7 मई
  • बुद्ध पूर्णिमा – 12 मई

जून 2025

  • ईद-उल-जुहा (बकरीद) – 7 जून
  • गुरु अर्जुन देव शहीदी दिवस – 10 जून
  • रथ यात्रा – 27 जून

जुलाई 2025

  • मुहर्रम – 6 जुलाई

अगस्त 2025

  • रक्षाबंधन – 9 अगस्त
  • स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
  • जन्माष्टमी (वैष्णव) – 15 अगस्त
  • श्रीमंत शंकरदेव तिथि – 25 अगस्त
  • विनयगर चतुर्थी – 26 अगस्त

सितंबर 2025

  • थिरुवोणम – 5 सितंबर

अक्टूबर 2025

  • बैंक खातों का अर्ध-वार्षिक समापन – 1 अक्टूबर
  • महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्टूबर
  • दशहरा – 2 अक्टूबर
  • दिवाली – 20 अक्टूबर
  • गोवर्धन पूजा – 22 अक्टूबर
  • छठ पूजा – 28 अक्टूबर

नवंबर 2025

  • गुरु नानक जयंती – 5 नवंबर

दिसंबर 2025

  • क्रिसमस का दिन – 25 दिसंबर
और पढ़ें ...

महाकुंभ में तीर्थराज प्रयाग आने वाले करोड़ों श्रद्धालु आसानी से अक्षय वट का दर्शन लाभ पा सकेंगे.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 कई मायनों में खास होने जा रहा है. इस बार महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को पवित्र अक्षय वट का दर्शन कॉरिडोर के जरिए होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले ही अक्षय वट कॉरिडोर का उद्घाटन किया. इसके बाद से अक्षय वट को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया है. महाकुंभ से पहले ही यहां पर हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु लंबी लाइनों में लगकर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन तट पर स्थित अक्षय वट की क्या है पौराणिक और धार्मिक मान्यता...

 

अक्षयवट कॉरिडोर का दर्शन कर सकेंगे
तीर्थराज प्रयाग में 33 कोटि के देवी देवताओं का वास होता है. इसी लिए महाकुंभ के दौरान संगम की रेती का महत्व भी बेहद खास हो जाता है. महाकुंभ में संगम स्नान विशेष फलदायी माना जाता है, लेकिन संगम स्नान का पूर्ण लाभ श्रद्धालुओं को तभी प्राप्त होता है, जब वह त्रिवेणी स्नान के बाद अक्षय वट का दर्शन करते हैं. सैकड़ों साल से आम श्रद्धालुओं को सुरक्षा कारणों से किले के अंदर स्थित अक्षय वट के दर्शन की अनुमति नहीं थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों के चलते अक्षय वट अब कॉरिडोर का रूप ले चुका है. इसके चलते इस बार महाकुंभ में तीर्थराज प्रयाग आने वाले करोड़ों श्रद्धालु आसानी से अक्षय वट का दर्शन लाभ पा सकेंगे. 

पुराणों और धर्म ग्रंथों में अक्षयवट का जिक्र 
त्रिवेणी के तट पर स्थित अक्षय वट की पौराणिक और धार्मिक मान्यता है. पुराणों से लेकर तमाम धार्मिक ग्रंथो में अक्षय वट वृक्ष का जिक्र मिलता है. मान्यता है कि अक्षय वट के दर्शन से मानव को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यता है कि संगम स्नान के बाद अक्षय वट का दर्शन करने पर ही स्नान का पूर्ण लाभ मिलता है. यही वजह है कि देश और दुनियां के कोने कोने से संगम आने वाले श्रद्धालु त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के बाद अक्षय वट दर्शन के लिए कतारों में लगकर पहुंच रहें हैं. 

 

भगवान राम ने तीन दिन बताए थे रात 
अक्षयवट दर्शन के महत्व का जिक्र तमाम धार्मिक ग्रंथों में भी है. खुद मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम माता सीता के साथ वन जाते समय तीन रात अक्षय वट के नीचे गुजारे थे. तीर्थ पुरोहित प्रदीप पाण्डेय के मुताबिक, धर्म ग्रंथों में इस बात का जिक्र है कि जब प्रलयकाल आएगा और धरती जलमग्न हो जाएगी तब भी अक्षय वट हरा भरा ही रहेगा. उन्होंने कहा कि इसे कई बार मुगल आक्रांताओं ने भी नष्ट करना चाहा, लेकिन इस वृक्ष पर कोई असर नहीं हुआ. 

महत्‍वपूर्ण स्‍नान पर अक्षयवट दर्शन पर रहेगी रोक 
महाकुंभ से पहले अक्षय वट के खुलने से श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल है. लाइनों में लगकर अक्षय वट दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि यह महाकुंभ के लिए सबसे बड़ी सौगात है. अक्षय वट दर्शन के साथ अब संगम स्नान का उन्हें पूर्ण लाभ मिल पाएगा. अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि अक्षय वट कॉरिडोर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. सुबह 6.30 से शाम 6.30 बजे तक श्रद्धालु पवित्र अक्षय वट के दर्शन कर सकतें हैं. उन्होंने बताया कि महाकुंभ के पीक स्नान पर्व के दौरान अक्षय वट के दर्शन आम श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे. सुरक्षा कारणों से ऐसा फैसला लिया गया है, लेकिन महाकुंभ के दौरान आम दिनों में अक्षय वट के दर्शन का लाभ श्रद्धालु ले सकतें हैं. 

और पढ़ें ...

नेपाल में सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए

नेपाल में सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि नेपाल में 4.8 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र जुम्ला जिले में था. भारतीय समय के अनुसार, भूकंप सुबह 3 बजकर 59 मिनट में महसूस किए गए. अब तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

और पढ़ें ...

संसद में धक्का-मुक्की केस की जांच करेगी क्राइम ब्रांच, राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामले को शुक्रवार को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। एक अधिकारी ने कहा, ‘अब इस केस की जांच क्राइम ब्रांच करेगी।’ बता दें कि गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की’ के सिलसिले में राहुल के खिलाफ FIR दर्ज की थी, और अब क्राइम ब्रांच को केस सौंपे जाने के बाद कांग्रेस नेता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। संविधान निर्माता बाबासाहब भीमराव आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर गुरुवार को संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के पास सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए थे और जमकर नारेबाजी की।

विपक्ष और NDA के सांसदों में हुई थी धक्का-मुक्की

मकर द्वारा के पास इसी दौरान विपक्ष और NDA सांसदों के बीच धक्का-मुक्की भी होने लगी जिसमें पूर्व मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी और बीजेपी के लोकसभा सांसद मुकेश राजपूत घायल हो गए। बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस को एक शिकायत देकर उन पर संसद परिसर में ‘धक्का-मुक्की’ के दौरान ‘शारीरिक हमला और उकसावे’ में शामिल होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता के खिलाफ संसद मार्ग थाने में BNS की धारा 117 (स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना), 115 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कार्य), 131 (आपराधिक बल प्रयोग), 351 (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत FIR दर्ज की गई है।

प्रियंका गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना

इस बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन के नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आंबेडकर संबंधी बयान के खिलाफ विरोध को आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। सीएम ने साथ ही कहा कि राहुल गांधी संसद परिसर में हुई ‘धक्का-मुक्की’ के मामले में कानूनी तौर पर अपने खिलाफ दर्ज मामले का सामना करेंगे। वहीं, कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने भाई के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने को लेकर BJP पर निशाना साधा और कहा कि इस बात से पता चलता है कि सत्तापक्ष में किस स्तर की हताशा है।

और पढ़ें ...

आने वाली है कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटों में दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए 3 दिन के मौसम का हाल

दिल्ली :- पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमामन है।

दो दिन बाद और बढ़ जाएगी ठंड

अभी दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिन में धूप रहने के चलते लोगों को थोड़ी ठंड से राहत मिलती है। वहीं, दो दिन बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ जाएगी। 

अभी दिन में निकल रही धूप

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को औसत न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

सोमवार को बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तरोत्तर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सतही होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में 22 दिसंबर (रविवार) के बाद यानी सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश बाद ठंड बढ़ सकती है। शीत लहर भी चल सकती है।

हरियाणा के इन जिलों में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट

हरियाणा के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार, करनाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा का हिसार जिला सबसे ठंडा बना हुआ है।

और पढ़ें ...

बड़ी खबर : लोकायुक्त ने करीब 17 घंटे तक की कार्रवाई...RTO के पूर्व आरक्षक के घर मिली 2 क्विंटल चांदी

भोपाल।  भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ (रोड ट्रांसपोर्ट ऑफिस) के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापेमारी की। इस कार्रवाई में सौरभ शर्मा के कार्यालय में एक गहरे खजाने का खुलासा हुआ। कार्यालय की टाइल्स के नीचे से 2 क्विंटल से अधिक चांदी की सिल्लियां बरामद की गईं। इसके अलावा, करीब 2 करोड़ 59 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति, जिसमें सोने, चांदी, हीरे और नगदी शामिल है, जब्त की गई। लोकायुक्त ने इस कार्रवाई में लगभग 17 घंटे तक छानबीन की। पहले भी सौरभ शर्मा के पास से 50 किलो से अधिक सोना और लाखों की नगदी कार से बरामद की जा चुकी थी। यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई थी, जिन्होंने सौरभ शर्मा की संपत्ति की जांच के दौरान यह चौंकाने वाले खुलासे किए।

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 21 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 21 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष षष्ठी - 12:21 पी एम तक

नक्षत्र
पूर्वाफाल्गुनी - 06:14 ए एम, दिसम्बर 22 तक

योग
प्रीति - 06:23 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:18 AM
सूर्यास्त- 6:23 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 18 6:44 PM
चन्द्रास्त- सितंबर 19 7:17 AM

अशुभ काल
राहू- 09:45 ए एम से 11:02 ए एम
यम गण्ड- 1:37 पी एम- 2:54 पीएम 
गुलिक- 07:10 ए एम से 08:27 ए एम
दुर्मुहूर्त- 07:10 ए एम से 07:51 ए एम, 07:51 ए एम से 08:32 ए एम
वर्ज्यम्- 12:36 पी एम से 02:22 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:40 पी एम
अमृत काल- 11:11 पी एम से 12:57 ए एम, दिसम्बर 22
ब्रह्म मुहूर्त- 05:20 ए एम से 06:15 ए एम

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 06:14 ए एम, दिसम्बर 22 से 07:10 ए एम, दिसम्बर 22
रवि योग- 07:10 ए एम से 06:14 ए एम, दिसम्बर 22

 

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 21 December 2024: शनिवार के दिन इन 3 राशियों पर बरसेगी शनि देव की कृपा, खूब होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

21 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 23 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 21 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा।आज लेखकों की किताब पब्लिश होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, आज आपको अपने खर्चों पर रोक लगाने की अवश्यकता।नवविवाहित दंपत्ति को आज जीवनसाथी से गिफ्ट मिलेगा। आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे।आज राजनीति से जुड़े लोगों को अचानक धन की प्राप्ति होगी।विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 7

वृष राशि- 

आज का दिन शानदार रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारी अपने कारोबार को आगे बढाने का विचार कर सकते हैं। शिक्षको का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर हो जायेगा।जॉब के लिए प्रयासरत युवाओं को अपनी तलाश जारी रखने की जरुरत है, जल्द ही जॉब मिलेगी।स्वास्थय सम्बंधित समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। आज अधूरे कार्यों को पूरा करने का अच्छा समय है।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 5

मिथुन राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।काफी दिनों से किसी मनचाही चीज को लेने का सपना आज पूरा होगा। ड्राई फ्रूट्स का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा।विद्यार्थियों को आज अपने पुराने चैप्टर का अध्यन करते रहने की जरुरत है।ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण टारगेट को आज पूरा कर लेंगे।आज आपका स्वास्थय फिट रहेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 4

कर्क राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।नए बिजनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते है।काफी समय से एक ही जगह कार्यरत लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। आज आपके पिता अपना जरुरी कार्य आपको करने को दे सकते हैं। स्वास्थ में हो रही परेशानियां आज ख़त्म हो जाएँगी, खुद को फिट महसूस करेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

सिंह राशि- 

आज का दिन रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है।आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। आज अपने करीबी दोस्त की वजह से आपको जॉब मिलेगी, इससे आपकी दोस्ती और गहरी होगी।आज कार्यक्षेत्र में बाहरी की सलाह से अच्छा है, आप घरवालों की बात को समझे। आपके दांपत्य रिश्ते में आपसी तालमेल बना रहेगा।आज बाहर के खान-पान से आपको परहेज करने की जरुरत है।लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 9

कन्या राशि- 

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। लकड़ी का कारोबार कर रहे लोगों की इनकम में बढ़ोत्तरी होगी। आज घर के बड़ों को समय से दवाइयां देने की जरुरत है। लवमेट के रिश्ते में हो रही गलत फेहमियाँ आज समाप्त होंगी, आपका रिश्ता और मजबूत बनेगा।बच्चे आज किसी जरुरी बात को अपनी माँ से शेयर करेंगे।आज कंप्यूटर सीखने की इजाजत अपने परिवारजनों से ले सकते हैं।सोशल मीडिया पर आपके फोल्लोवर्स में इजाफा होगा।

  1. शुभ रंग- ओरेंज
  2. शुभ अंक- 5

तुला राशि- 

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है।कॉस्मेटिक कारोबारी आज ऑनलाइन अपने प्रोडक्ट की अच्छी सेल कर पाएंगे। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको नया टारगेट दे सकते हैं।जीवनसाथी के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते है।विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मानित किया जायेगा।ब्लड प्रेशर सम्बंधित समस्या से परेशान लोगों को आज आराम मिलेगा।छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि- 

आज का दिन अच्छा रहने वाला है।अपने ईगो को छोंड़कर बड़ों की बात को सुने।महिलाएं आज जीवनसाथी के मनपसंद का डिश बनाएंगी। घर में बड़े बुजुर्गों की सेहत का ध्यान देने की अवश्यकता है।वाहन लेने का विचार-विमर्श परिवार वालों के साथ कर सकते हैं।दामपत्य रिश्ते में आपको बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।पहले से चल रही EMI की किस्ते आज पूरी हो जाएँगी।

  1. शुभ रंग- मेजेंटा
  2. शुभ अंक- 3

धनु राशि- 

आज आपका दिन शानदार रहेगा।आज आप अपने दोस्त की मदद से रुके हुए प्रोजेक्ट को पूरा कर लेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति की वजह से आपका मूड ख़राब हो सकता है, लेकिन थोड़ी देर बाद ठीक भी हो जायेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से होगी।स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने का विचार करेंगे। आज आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।

  1. शुभ रंग- पीच
  2. शुभ अंक- 5

मकर राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है।ऑफिस में कई दिनों से रुका कार्य आज समय से पूरा कर लेंगे। डिप्लोमा छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।घर में किसी खास रिश्तेदार के आगमन से ख़ुशी का माहौल बनेगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा।शिक्षकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको आराम मिलेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ राशि- 

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है।आज अचानक धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा।कार्यक्षेत्र में बड़ों की सलाह आपको व्यापार में अच्छा लाभ दिलाएगी।किसी अच्छी कंपनी से आपके लिए जॉब का प्रस्ताव आ सकता है।आज आपके दामपत्य जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा।कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए सभी काम समय से पूरा करने में सफल होंगे।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 4

मीन राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।पिछले दिनों सेहत से परेशान लोग आज खुद को फिट महसूस करेंगे, स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।आज क्रेडिट कार्ड से फिजूल खर्चे से बचेंगे तो आप परेशानियों से बच जायेंगे।आज वकील किसी क्लाइंट के केस को जीतने में सफल रहेंगे, जिससे उन्हें अच्छा लाभ होगा।आज आपको अपने बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगा।ऑफिस में अपने सीनियर्स से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कारोबार को आगे बढाने का विचार बना सकते हैं।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5
और पढ़ें ...

मेगा ब्लॉक के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

*चक्रधरपुर मंडल के चक्रधरपुर-लोटापहाड़ रेलवे स्टेशनों के बीच एफओबी गर्डर लांचिंग हेतु मेगा ब्लॉक के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।* रायपुर:- 20 दिसम्बर, 2024 दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के चक्रधरपुर-लोटापहाड़ रेलवे स्टेशनों के बीच एफओबी गर्डर लांचिंग हेतु मेगा ब्लॉक लिया जायेगा । जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित निम्न गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । *रद्द होने वाली गाडियाँ :-* 01. दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को बिलासपुर एवं टाटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 18113/18114 टाटानगर - बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । *देरी से चलने वाली गाडियाँ :-* 01. दिनांक 23 दिसम्बर 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी । 02. दिनांक 24 दिसम्बर 2024 को को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 06 घंटे देरी से रवाना होगी । 03. दिनांक 23 दिसम्बर 2024 को हजूर साहिब नान्देड से चलने वाली 12767 हजूर साहिब नान्देड- सांतरागाछी एक्सप्रेस 02 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना होगी ।
और पढ़ें ...

पीएम मोदी से पूरे परिवार के साथ मिले सांसद बृजमोहन अग्रवाल बेटे आदित्य की शादी का दिया न्योता

 नई दिल्ली : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान सांसद बृजमोहन अग्रवाल और उनकी पत्नी सरिता अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फूलों का गुलदस्ता देकर अभिवादन किया और साथ ही अपने सबसे छोटे बेटे आदित्य अग्रवाल गोलू की शादी का निमंत्रण दिया

बच्चों के साथ पीएम मोदी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नातिन और नाती ले साथ नज़र आए पीएम मोदी बच्चों अपने साथ रखा उनसे बाते भी की और साथ ही चाकलेट भी खिलाया

सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रधानमंत्री मोदी से अपनी धर्मपत्नी सरिता और दोनों बेटो बेटी और दमांद  के साथ भेंट की. उन्होंने ने बताया हमने प्रधानमंत्रीजी को बेटे की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया. स्नेह प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे प्रधानमंत्री हमें अपने अभिभावक और बड़े भाई लगे. वह मानवीय संवेदनाओं से भरे अत्यंत सहज और सरल है.

और पढ़ें ...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार के साथ आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार के साथ आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मोदी जी ने परिवारजनों से कुशलक्षेम जाना, साथ ही परिवार के बच्चों को दुलारा और आशीर्वाद दिया।
इस भेंट पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि परिवार के लिए यह क्षण अत्यंत प्रेरणादायक और अविस्मरणीय रहा। प्रधानमंत्री जी की सादगी और दूरदर्शिता से भरे व्यक्तित्व से नई ऊर्जा और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

और पढ़ें ...

धक्का-मुक्की मामला : प्रियंका बोलीं- BJP ने झूठी FIR करवाई, मेरा भाई धक्का नहीं दे सकता, लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

दिल्ली :- संसद में धक्का-मुक्की मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप को लेकर कहा कि ये एक शर्मनाक घटना है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए. राहुल गांधी पढ़े लिखे व्यक्ति हैं वो इस ऐसा नहीं कर सकते. बीजेपी जानबूझकर इस मामले को तूल दे रही है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, पूरा देश देख रहा है, उन्होंने राहुल गांधी पर कई मामले में आरोप लगाए हैं

सांसद डिंपल यादव ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि भाजपा सांसद माफी मांगें क्योंकि उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है जो देश के हर नागरिक के लिए आदर्श हैं.’ कल संसद में हुए विवाद पर कांग्रेस की शिकायत पर उन्होंने कहा, भाजपा सिर्फ एक पक्ष के साथ आगे बढ़ती है. वह कभी भी भारत के संविधान, लोकतंत्र और उसके लोगों के साथ आगे नहीं बढ़ती.

 

https://x.com/ANI/status/1869984954706473067

सारंगी जी ऐक्टिंग बढ़िया करते हैं

एसपी सांसद जया बच्चन ने कहा कि सारंगी जी शानदार ऐक्टिंग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी सदन के अंदर जा रहे थे और जिस तरह से वे खड़े थे, हमें अंदर नहीं आने दे रहे थे. राजपूत जी, सारंगी जी और नागालैंड की महिला तीनों का प्रदर्शन शानदार है. मैंने पूरे करियर में ऐसा नहीं देखा. वे सभी अपनी-अपनी ऐक्टिंग के लिए पुरस्कारों की हकदार हैं.

प्रियंका बोलीं- BJP ने झूठी FIR करवाई, मेरा भाई धक्का नहीं दे सकता

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “यह सरकार डरी हुई है। यह सरकार अडाणी मामले पर चर्चा करने से डरती है। उन्हें पता है कि अंबेडकर जी के लिए उनकी सच्ची भावनाएं सामने आ चुकी हैं। इसलिए, अब वे विपक्ष से डरे हुए हैं क्योंकि हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। इस मामले से राष्ट्रहित जुड़ा हुआ है। हमारा संविधान अंबेडकर जी, इस देश के लोगों और हमारे स्वतंत्रता संग्राम ने दिया है। उनका ऐसा अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।”

राहुल के खिलाफ FIR होने पर प्रियंका ने कहा- बीजेपी नेता इतने हताश हैं कि वे झूठी FIR दर्ज करा रहे हैं। राहुल जी कभी किसी को धक्का नहीं दे सकते। मैं उनकी बहन हूं, मैं उन्हें जानती हूं। वे ऐसा कभी नहीं कर सकते। ये सब ध्यान भटकाने वाली बातें हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING:राजधानी हाईवे पर फटा गैस टैंकर- ज़ोरदार धमाके से जल गए 8 मौतें तो कई झुलसे

जयपुर : राजधानी जयपुर के अजमेर हाईवे पर आज सुबह 5 बजे भांकरोटा के पास केमिकल से भरे टैंकर में भीषण धमाका हो गया। हादसे में 8 लोग जिंदा जल गए और 60 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई

टैंकर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे आग भड़क गई। हादसे में 29 ट्रक, 5 कारें, 2 बसें, एक ऑटो और 3 बाइक जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा, एक पाइप फैक्ट्री, गोदाम और 20 से अधिक दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं।

झुलसे 39 लोगों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 4 की मौत हो गई। चिकित्सा सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि 35 घायलों का इलाज जारी है।

घटना ने हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। प्रशासन और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 20 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 20 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष पञ्चमी - 10:48 ए एम तक

नक्षत्र
मघा - 03:47 ए एम, दिसम्बर 21 तक

योग
विष्कम्भ - 06:12 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:18 AM
सूर्यास्त- 6:23 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 18 6:44 PM
चन्द्रास्त- सितंबर 19 7:17 AM

अशुभ काल
राहू- 12:20 PM- 1:51 PM
यम गण्ड- 7:48 AM- 9:19 AM
गुलिक- 10:50 AM- 12:20 PM
दुर्मुहूर्त- 11:56 AM- 12:44 PM
वर्ज्यम्- 07:25 PM- 08:49 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 04:01 AM- 05:25 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:42 AM- 05:30 AM

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 20 December 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी...पढ़ें दैनिक राशिफल

20 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 11 मिनट तक विष्कुंभ योग रहेगा आज देर रात 3 बजकर 47 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आप का उत्साह बढ़ेगा। आप अपने आपको भाग्यशाली अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा। आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आप के सामने कुछ भावनात्मक चुनौतियां आएंगी। आप अपने भाई बहनों का सहयोग करेंगे। आज आप नया व्यापार शुरू करने का सोच सकते हैं। आज अपनी आगे की पढ़ाई के लिए धन संचय करने का विचार करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। आप किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 9

वृष राशि- 

आपके लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। लंबी यात्राओं के योग हैं, जिससे आपके व्यापार में लाभ होगा। आज आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। पारिवारिक जीवन से समस्याएं दूर होंगी। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज आप कुछ ऐसी योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे अधिक लाभ हो सकता है। आज आप परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने या कहीं घूमने जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 4

मिथुन राशि- 

आपके लिए सकारात्मक बदलाव लाने वाला दिन है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसमें आप अपनी पूरी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, इससे आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। विभिन्न स्रोतों से आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। आज कुछ विशेष कार्य पर खर्चे भी हो सकते हैं। आप घर के रेनोवेशन के बारे में सोच सकते हैं। आपको किसी फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा, वहां आपकी अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। आज आप जंक फूड का सेवन करने से बचें।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1

कर्क राशि- 

आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज अचानक किसी बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आध्यात्मिक कार्यों में आनंद आएगा। आप किसी NGO के साथ जुड़कर समाज सेवा करने का मन बनाएंगे। किसी कोर्ट केस का नतीजा आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपके विरोधी कुछ परेशानियां खड़ी करने की नाकाम कोशिश करेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कार्य क्षेत्र में आने वाली किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 8

सिंह राशि- 

आपके लिए सफलता दिलाने वाला दिन है। आज आपके सभी काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसमें आपको अपनी काबिलीयत दिखाने का मौका मिलेगा। कुछ कार्यों को लेकर आज भाग-दौड़ हो सकती है। आज पॉजिटिव सोच रखने से आपके सारे काम समय से पूरे होते जाएंगे। आपके वैवाहिक रिश्ते में अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है, पूरी टीम में उत्साह दिखाई देगा। संतान की ओर से गुड न्यूज़ मिल सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आप योगा की आदत डालेंगे यह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 1

कन्या राशि- 

आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा। जिससे आपको काफी लाभ होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। आपके परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आज आपका सोशल सर्कल बढ़ेगा। बिजनेस से रिलेटेड आपकी यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें खान-पान की आदतों में सुधार करें। आपके व्यवसाय में परिवर्तन होने की संभावना है। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 7

तुला राशि- 

आपके लिए बदलाव लाने वाला दिन रहेगा। आज आपकी किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपके व्यापार में लाभ होगा। आज किसी पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च हो सकता है। ऐसा करना आपके पारिवारिक रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। आप किसी सामाजिक कार्य में भी सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर से जुड़े लोगों के लिए लाभ की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि- 

आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको आज ज्यादा काम मिल सकता है। आपको कलीग्स से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वालों को लाभ के योग हैं। पहले किए गए निवेश से फायदा होगा। प्राइवेट काम करने वालों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज आप अपने अन्दर पॉजिटिविटी लाने का प्रयास करें। छात्र विदेशी भाषा सीखने का कोर्स कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में नई- नई खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। छात्रों को शिक्षा में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 7

धनु राशि- 

आज के दिन आपकी पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आज कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आप समय पर कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके करियर में प्रगति के योग हैं। खुद का व्यवसाय करने वालों को अपने विरोधियों से बच कर रहना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को विदेश में पढ़ने के अवसर मिलेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। किसी संपत्ति को लेकर भाग दौड़ हो सकता है। शांति और विनम्रता से चीजों को हल करने की कोशिश करें। जो जातक नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 6

मकर राशि- 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको नई नौकरी के लिए ऑफर आ सकता है। पारिवारजनों से आपसी तालमेल बनाकर रखें। व्यापार करने वालों के लिए अच्छे लाभ की प्रबल संभावना है। कहीं किए गए निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। विद्यार्थियों की रूचि खेलकूद में बढ़ेगी। आपको अच्छे धन लाभ के योग हैं। आज आपको परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें रूटीन चेकअप कराते रहें। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा है। आपके स्वभाव में धर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 4

कुंभ राशि- 

आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप अच्छी रणनीति के साथ काम करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सहकर्मियों के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक खर्च भी बढ़ सकते है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा ना करें। रिसर्च कर रहे लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष रुप से ध्यान रखें, समय पर भोजन करें। नियमित योग और व्यायाम की आदत डालें।

  1. शुभ रंग- आसमानी
  2. शुभ अंक- 1

मीन राशि- 

आज आपका दिन लकी रहेगा। किसी सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। आपका मन अध्यात्म में लगेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपनी समझदारी से आगे बढ़ेंगे, आपको लाभ होगा। आज आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे, योजनाएं सफल होंगी। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। आज आप किसी भी मामले को बातचीत से हल करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

क्या स्कूलों में लगेंगे ताले? चेन्नई में भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

Chennai Rain: चेन्नई और उसके आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 19 दिसंबर तक ओरेंज अलर्ट जारी किया है. एक कम दबाव के कारण बारिश अगले कुछ दिनों में और तेज हो सकती है, जिससे शहर में लोगों की लाइफस्टाइल पर असर पड़ सकता है.

IMD के अनुसार, 19 दिसंबर को बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है. चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर, पुदुचेरी और विलुपुरम जैसे जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

क्या चेन्नई के स्कूल रहेंगे बंद?

कांचिपुरम, तिरुवल्लूर, चेन्नई और चेंगलपट्टू के जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी हो सकती है. हालांकि, इस संबंध में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. माता-पिता और छात्रों को स्कूल प्रशासन से जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है. 

चेन्नई में जलभराव का खतरा

बारिश के कारण चेन्नई के कई हिस्सों में जलभराव हो सकता है, खासकर निचले स्थल वाली जगहों में. स्थानीय अधिकारी सतर्क हैं, लेकिन निवासियों को यातायात में देरी और बिजली कटौती जैसी समस्याओं के लिए तैयार रहना चाहिए.

आगे क्या होगा?

IMD का कहना है कि 20 दिसंबर तक बारिश जारी रहेगी, लेकिन बुधवार के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है. इसके साथ एक्सपर्ट ने निवासियों को अंदर रहने और आधिकारिक सोर्स से अपडेट प्राप्त करने और इस भारी बारिश से निपटने के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है. 

चेन्नई एयरपोर्ट पर क्या होगा?

चेन्नई एयरपोर्ट आम दिनों के हिसाब से चलते रहेंगे, लेकिन भारी बारिश के कारण फ्लाइट्स में देरी या रद्द हो सकती हैं. ऐसे में यात्रियों को अपने एयरलाइंस से अपडेट लेकर अतिरिक्त समय के साथ एयरपोर्ट जाने की सलाह दी जाती है.

और पढ़ें ...

Gold-Silver Price Today: फिर बदले सोने और चांदी के दाम , जानें 22 और 24 कैरेट सोने के भाव

Gold-Silver Price Today: आज के दिन भारतीय बाजार में सोने और चांदी के दाम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. जहां एक ओर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है, वहीं चांदी के दाम में हल्की कमी आई है. आइए जानते हैं, आज के सोने और चांदी के दाम में कितना बदलाव आया है.

भारत में 22 कैरेट सोने का भाव आज 71,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि पिछले दिन यह 71,500 रुपये था. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 77,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कि पहले 77,990 रुपये थी. हालांकि, एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में वृद्धि हो सकती है.

सोने की प्रति ग्राम कीमत

  • 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,149 प्रति ग्राम है.
  • 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,798 प्रति ग्राम है.

शहरों में सोने के दाम

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं आया है. देखें अलग अलग शहरों में सोने के दाम,

लखनऊ में सोने के दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम

गाजियाबाद में सोने के दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम

नोएडा में सोने के दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम

मेरठ में सोने के दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम

आगरा में सोने के दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम

गोरखपुर में सोने के दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम

अयोध्या में सोने के दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम

कानपुर में सोने के दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम

मथुरा में सोने के दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम

बरेली में सोने के दाम

  • 22 कैरेट सोना: ₹ 71,490 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट सोना: ₹ 77,980 प्रति 10 ग्राम

चांदी के दाम में कमी

अगर बात करें चांदी के दाम की, तो आज लखनऊ में 1 किलो चांदी का रेट ₹ 92,400 है, जबकि कल चांदी का भाव ₹ 92,500 था. इस प्रकार, चांदी के दाम में ₹ 100 की गिरावट आई है.

सोने की शुद्धता कैसे जांचें?

सोने की शुद्धता पहचानने के लिए ISO (Indian Standard Organization) के हॉलमार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने का हॉलमार्क '999', 23 कैरेट पर '958', 22 कैरेट पर '916', 21 कैरेट पर '875' और 18 कैरेट पर '750' होता है. आमतौर पर, 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं. ध्यान रखें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, और इसके आभूषण बनाना कठिन होता है, इसलिए दुकानदार 22 कैरेट सोने के आभूषण बेचते हैं.

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

  • 24 कैरेट सोना: यह 99.9% शुद्ध होता है.
  • 22 कैरेट सोना: यह लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% दूसरे धातुएं जैसे तांबा, चांदी, या जिंक मिलाई जाती हैं.

24 कैरेट सोना शुद्ध होने के बावजूद आभूषण बनाने में कठिन होता है, इसलिए ज्यादातर लोग 22 कैरेट सोना ही खरीदते हैं.

और पढ़ें ...

रियल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी, कई अहम दस्तावेज और वस्तुएं जब्त

भोपाल : भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारियों पर आयकर विभाग द्वारा चलाए जा रहे छापे के दौरान कई अहम दस्तावेज और वस्तुएं जब्त की गईं। आयकर टीम ने कंप्यूटर डेटा, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क और सरकारी ठेकों से जुड़े कागजात बरामद किए हैं। इसके अलावा, त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक का पूर्व IAS अधिकारियों से संबंध होने की भी जानकारी सामने आई है। आयकर विभाग को राजेश शर्मा के 10 लॉकर्स की जानकारी मिली है, जो अब जांच के दायरे में हैं। इस छापे के कारण भोपाल के बिल्डरों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। छापों के दौरान भारी मात्रा में ज्वेलरी और अन्य मूल्यवान सामग्री भी मिली है।

और पढ़ें ...

प्रताप सारंगी भी चोटिल, बोले- राहुल ने धक्का मारा

संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामा हो रहा है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों दलों के सांसदों के बीच मकर द्वार पर धक्कामुक्की की खबर आई। भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के सिर में चोट देखी गई। इस दौराप भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हो गए। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आरएमएल अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सारंगी का इलाज भी इसी अस्पताल में चल रहा है। घायल सांसद ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिरे। आरोप पर जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि हां! ऐसा हुआ। वे हमें प्रवेश द्वार पर रोकने की कोशिश रहे थे। मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के साथ भी धक्कामुक्की हुई।

और पढ़ें ...

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्रियों से की महत्वपूर्ण मुलाकात, कई बड़े मुद्दों पर की चर्चा

रायपुर / नई दिल्ली :-  सांसद बृजमोहन अग्रवाल रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में सड़क, अधोसंरचना समेत विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। बुधवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और यातायात सुगमता को लेकर सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने रायपुर और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में लंबित सड़क परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।  गडकरी ने सांसद की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से हुई मुलाकात में सांसद ने छत्तीसगढ़ में आर्थिक विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए विशेष वित्तीय सहायता की मांग की। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को और अधिक वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से हुई चर्चा में सांसद ने छत्तीसगढ़ में न्यायिक प्रक्रिया को सरल और तेज करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग की मांग की।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह मुलाकात छत्तीसगढ़ की जनता के हितों को आगे बढ़ाने और राज्य के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 19 December 2024: क्या है आज 19 दिसंबर का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 19 December 2024:आज का पंचांग - 19 दिसंबर 2024 गुरुवार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है। हिन्दू पंचांग के अनुसार आज आश्लेषा नक्षत्र है। आज का दिन आपके लिए ग्रहों की स्थिति के लिहाज से कितना शुभ रहने वाला है और इसका कितना नकारात्मक प्रभाव दिनचर्या पर पड़ेगा ये आप पंचांग में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति देखकर जान सकते हैं. आसानी से अगर आप समझना चाहें तो राहु काल में किसी भी अच्छे कार्य को करने से बचें और अगर अभिजीत मुहूर्त हो तो किसी भी तरह का मंगल कार्य इस दौरान करें. 

आज का पंचांग

तिथि- चतुर्थी - 10:05:36 तक

नक्षत्र- आश्लेषा - 26:00:34 तक

करण- बालव - 10:05:36 तक, कौलव - 22:22:33 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- वैधृति - 18:33:19 तक

वार- गुरूवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 07:08:49

सूर्यास्त- 17:28:06

चन्द्र राशि- कर्क - 26:00:34 तक

चन्द्रोदय- 21:27:59

चन्द्रास्त- 10:30:00

ऋतु- हेमंत

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 5

मास पूर्णिमांत- पौष

मास अमांत- मार्गशीर्ष

दिन काल- 10:19:16

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 10:35:15 से 11:16:32 तक, 14:42:57 से 15:24:14 तक

कुलिक- 10:35:15 से 11:16:32 तक

कंटक- 14:42:57 से 15:24:14 तक

राहु काल- 13:35:52 से 14:53:16 तक

कालवेला /अर्द्धयाम- 16:05:31 से 16:46:48 तक

यमघण्ट- 07:50:07 से 08:31:24 तक

यमगण्ड- 07:08:49 से 08:26:14 तक

गुलिक काल- 09:43:38 से 11:01:03 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 11:57:49 से 12:39:06 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- दक्षिण

चन्द्रबल और ताराबल

ताराबल- अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल- वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ

तो आप आज अपने सभी कार्य पंचांग को ध्यान में रखकर करें. अगर आप जीवन में तरक्की चाहते हैं तो पंचांग में बताए गए शुभ और अशुभ समय पर आपको जरूर विचार करना चाहिए. 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 19 December 2024: ग्रहों की गति से इन 4 राशियों को होगा फायदा...पढ़ें आज का राशिफल

19 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज सुबह 10 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 34 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजे तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे, अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, नए क्लाइंट के साथ मीटिंग होगी। अगर आप अपने बच्चों के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे है, तो आज आपको अच्छा रिश्ता मिलेगा। किसी खास व्यक्ति की मुलाकात से आपको फायदा होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। आप शाम को किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज पैसो से रिलेटेड सारी परेशानियों का हल जल्दी ही निकल आयेगा। किसी खास रिश्तेदार के घर आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, बस आप मेहनत पर कंसन्ट्रेट करें। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे जिसमें अन्य लोगों का भी सहयोग रहेगा। आज दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। आज आपके अच्छे व्यवहार से समाज में आपकी अच्छी छवि बनी रहेगी। आज थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज आपका दिन रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ देने वाला रहेगा। आज अपने बेटे के अच्छे करियर के लिए आपको अपना निवास स्थान चेंज करना पड़ सकता है। नए स्थान पर आपका बिजनेस ज्यादा ग्रो करेगा और आपके बेटे का करियर भी अच्छा बनेगा। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। आज कामकाज से जुड़ी चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती को तुरंत ही पार कर लेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। 

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बिजनेस को दूर दराज़ तक फ़ैलाने के लिए आज आप अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे, जिससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में आ रही परेशानियाँ दूर होंगी। किसी मेहमान के घर पर आने से बच्चों में उत्साह दिखेगा। परिवार के साथ किसी मंदिर जाकर कुछ देर जनसेवा का कार्य करेंगे, जिससे परिवार वाले प्रसन्न दिखेंगे। बुजुर्गों के साथ समय बिताएं, इससे उनका मन खुशहाल रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा। 

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी नए बिजनेस में इन्वेस्ट करने के लिए आप एक्सपर्ट की सलाह लेंगे। परिवार में चल रही अनबन आज समाप्त होगी, जिससे परिवार से आपको सपोर्ट मिलेगा। आज किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए तैयार रहें । शुरू किए गए ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं । आपको बाहर के ऑयली फ़ूड से परहेज़ करना चाहिए, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज आपका दिन आपके फेवर में रहेगा। इस राशि के जो लोग मार्बल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग अपना रुतबा कायम रखेंगे। किसी समारोह का आयोजन होगा, जिनमे उनकी सहभागिता रहेगी। अपने खानपान की लिस्ट में ताज़े फलों और हरी सब्जियों को add करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। गाय को चारा खिलायें, घर में धन-धान्य की पूर्ति होगी। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आपको अपनी बात दूसरों के सामने रखने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। आप अपने करियर में नया आयाम स्थापित करने में सफल रहेंगे। परिवार में चल रही अनबन को लेकर आप सबके साथ विचार विमर्श करेंगे, शाम तक सब सही हो जायेगा। इस राशि के लवमेट अपने रिश्ते को लेकर सीरियस होंगे, घर पर बात करने का मन बनायेंगे। बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी मित्र की हेल्प करके आप खुद को बेहतर फील करेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। इन्क्रीमेंट के साथ-साथ पदोन्नति भी होगी, साथ ही कोई खुशखबरी मिलने की भी संभावना है।

  • शुभ रंग- मरून
  • शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन लकी रहेगा। हाउसिंग प्रोजक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आप नया वाहन लेने से पहले अपने परिवार वालों से विचार करेंगे। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको वापिस मिल जायेगा, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत बनेगा। आज आपके करियर में कुछ बदलाव हो सकते हैं जिससे आपका जीवन बेहतर बनेगा। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा । जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, वो आज पूरा हो जायेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि-

आज आपका दिन नया बदलाव लेकर आयेगा। बड़ी बेटी का सिलेक्शन किसी अच्छी जॉब में हो जाने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। घर की सजावट के लिए आपको जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को देखकर आपके विरोधी आपकी हेल्प मांगेंगे। सब लोग आपके द्वारा किये गये कार्यों की तारीफ़ करेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने के लिए आप नई-नई तकनीक अपनाएंगे। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगी। कोई अच्छा समाचार आपका दिन बना देगा। 

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज बिजनेस वर्ग के लोगों के लिए दिन शुभ हैं । धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं । साझेदारी करना आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा । जमीन से जुड़ा किसी प्रकार का मामला आज सुलझ जायेगा । आज ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है । लाभ होने की सम्भावना बन रही है । आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आर्थिक रूप से उन्नति भी होगी। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी । राजनीति से जुड़े लोगों को आज पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है । आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी । आज आप दूसरों को बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे । रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परिक्षा से संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को सफलता के मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियाँ बरकरार रहेगी। आज किसी तरह की कागजी कार्रवाही में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। 

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग आज कैंसिल हो सकती है। आपको आज फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माइग्रेन की समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से मिलकर सलाह ले सकते है, आराम मिलेगा। संतान की तरफ से आज आपको शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने ‘ग्रीन भारत’ कॉन्क्लेव में किया शिरकत

नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने ‘ग्रीन भारत’ कॉन्क्लेव में किया शिरकत 
( नेटवर्क18 के कार्यक्रम में एक राष्ट्र -एक ईवी नीति की हुई परिचर्चा )

भारत के अग्रणी मीडिया हाउस, नेटवर्क18 ने अपने वार्षिक कॉन्क्लेव ग्रीन भारत के पहले संस्करण का आयोजन सफलता पूर्वक पूरा किया। इस कॉन्लेटव  का आयोजन भारत की सबसे बड़ी शुद्ध इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ईवी के आर्थिक, पर्यावरणीय और सामाजिक लाभों के बारे में बात करते हुए टिकाऊ परिवहन के लिए भारत में बदलाव लाने की दिशा में आगे बढऩा और साथ ही ईवी के व्यापक रूप से अपनाने की राह में बाधा डालने वाली चुनौतियों से निपटना है।
 
यह ऐतिहासिक कार्यक्रम नीति निर्माताओं, विनिर्माताओं, उद्योग के दिग्गजों और पर्यावरण संरक्षणकर्ताओं को भारत में इलेक्ट्रिक परिवहन के भविष्य के लिए एक एकीकृत रोडमैप तैयार करने के लिए एक साथ एक मंच पर लेकर आया। सम्मानित अतिथियों में नितिन गडकरी, केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री और पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य  और उद्योग मंत्री विशिष्टि अतिथि के रूप में शामिल थे।
 
कार्यक्रम में बोलते हुए, नितिन गडकरी ने जोर देते हुए कहा - पिछले कुछ वर्षों में, हरित परिवहन क्षेत्र में अविश्वसनीय प्रगति हासिल की है। भारत के सतत् भविष्य  के लिए हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी दृष्टिकोण ने हमें सही रास्ते पर आगे बढऩे की प्रेरणा दी है, और हमें अभी बहुत लंबी यात्रा तय करनी है। ज्ञान और संपत्ति के वर्तमान पारिस्थितिकी तंत्र के साथ-साथ अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाने वाले युवाओं की बढ़ती संख्या के साथ, मुझे पूरा भरोसा है कि भारत अगले पांच वर्षों के भीतर सबसे बड़ा ईवी विनिर्माण केंद्र बन जाएगा।

 पीयूष गोयल ने इस भावना को प्रतिध्वबनित करते हुए कहा - भारत की हरित परिवहन क्रांति अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है,  फेम 1 और 2 जैसी परिवर्तनकारी पहलों द्वारा संचालित यह क्रांति ईवी उद्योग को आत्मनिर्भर और खुद को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए सशक्त बना रही है। दुनिया के सबसे बड़े फर्स्ट-टाइम वाहन बाजार में से एक के रूप में, भारत के पास ईवी खंड में बदलाव का नेतृत्व करने का एक अनूठा अवसर है।
 
कार्यक्रम की सफलता पर बोलते हुए, अविनाश कॉल, चीफ एग्जीक्यूेटिव ऑफसिर, नेटवर्क18 (ब्रॉडकास्टफ) और मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, परिवहन में भारत एक बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ा है, जो एक स्थायी और आत्मनिर्भर भविष्य के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाहकांक्षी दृष्टिकोण से प्रेरित है। ग्रीन भारत मंच हमारे देश के इतिहास में इस महत्वपूर्ण दिशा में आगे बढऩे के लिए, दूरदर्शी, नवप्रवर्तकों और नीति निर्माताओं को एक साथ लेकर आया है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 18 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 18 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- सितंबर 17 11:44 AM- सितंबर 18 08:04 AM
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा [ क्षय तिथि ] - सितंबर 18 08:04 AM- सितंबर 19 04:19 AM
कृष्ण पक्ष द्वितीया- सितंबर 19 04:19 AM- सितंबर 20 12:40 AM

नक्षत्र
पूर्वभाद्रपदा- सितंबर 17 01:53 PM- सितंबर 18 11:00 AM
उत्तरभाद्रपदा- सितंबर 18 11:00 AM- सितंबर 19 08:04 AM

योग
गण्ड- सितंबर 18 03:41 AM- सितंबर 18 11:28 PM
वृद्धि- सितंबर 18 11:28 PM- सितंबर 19 07:18 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:18 AM
सूर्यास्त- 6:23 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 18 6:44 PM
चन्द्रास्त- सितंबर 19 7:17 AM

अशुभ काल
राहू- 12:20 PM- 1:51 PM
यम गण्ड- 7:48 AM- 9:19 AM
गुलिक- 10:50 AM- 12:20 PM
दुर्मुहूर्त- 11:56 AM- 12:44 PM
वर्ज्यम्- 07:25 PM- 08:49 PM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 18 December 2024: बुधवार के दिन गणेश जी बरसाएंगे इन 3 राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

18 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 7 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 12 बजकर 59 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यवसायिक कार्य योजना में बदलाव करेंगे, जिसका अच्छा परिणाम मिलेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए मददगार रहेगा, फिलहाल आपकी इनकम पहले जैसी ही रहेगी । नौकरी कर रहे लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज पारिवारिक सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। लोगों के मन में  आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको ख़ुशी होगी।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है।आज ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। आज अति आत्मविश्वास के वजाय सोच समझ कर कार्यों को शुरू करें।आज आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, परिवार के सभी सदस्य मिल-जुल कर गेम्स खेलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, साथ ही खर्चा भी कम रहेगा।आज अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए लाभदायक साबित होने वाले हैं। आज आपको ब्यवसाय सम्बन्धी नई जानकारी हासिल होगी। बच्चे पढ़ाई पर फोकस करेंगे। आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज पारिवारिक संपत्ति सम्बन्धी समस्या सुलझ सकता है, जिसमें वरिष्ठ सदस्यों की अहम भूमिका रहेगी। आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आज खर्चों की अधिकता की वजह से कुछ उलझन में रहेंगे। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। आज दोस्त की किसी समस्या को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। मां की इच्छा पूरी होने से आप खुश रहेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर आज आप ध्यान देगे। अगर बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं तो उन पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद से आपको नई उपलब्धि मिल सकती है। आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के पास काम ज्यादा रहेगा। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। मित्रों के साथ मूवी देखने जायेंगे।आज नया वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। आज दिन भर दौड़-धूप तथा मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आपको अच्छा फील होगा। इस राशि के युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रयासों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।आज इस बात का भी ध्यान रखें, कि भावनाओं में आकर किसी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय न ले। माता-पिता बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। आज किसी भी तरह की यात्रा करते समय सावधानी बरते। आज आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा किसी विषम परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव करना उचित रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। आज आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज ना करें। आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करके अपने कार्यों में ही व्यस्त और मस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में रहेगा।आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा। परिवार के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। आपका कुशलता व्यवहार आपको व्यावसाय में सफलता प्रदान करने में मदद करेगा। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा।बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज अचानक धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपके लिए दिन भर भाग-दौड़ की स्थिति बनी रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। अगर कोर्ट में प्रॉपर्टी संबंधित मुकदमा चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा। इस राशि के लोग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे, आपको जल्दी ही शुभ समाचार मिलने वाला है। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आप काफी प्रभावित होंगे।आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे।आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी और अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज वर्कस्पेस पर सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। नए कार्य की शुरुआत करने में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज आपका सपना भी साकार होगा यानि मनचाही इच्छा पूरी होने के योग बने हुए है। आज आपकी माता जी आपसे कुछ फरमाईस कर सकती है, जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज व्यापार में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में घबराने के वजय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करेगे तो सब ठीक हो जायेगा। साथ ही वाणी व गुस्से पर नियंत्रण रखें। इससे मित्र तथा पड़ोसियों के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। कोरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7
और पढ़ें ...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले सांसद बृजमोहन, छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा

नई दिल्ली : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING : विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में पेश हुआ ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विधेयक

 BREAKING NEWS : देश के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष के विरोध के बीच मंगलवार को लोकसभा में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ विधेयक पेश किया। इस विधेयक का आधिकारिक नाम संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024 है जिसे हाल ही में कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इस विधेयक में लोकसभा चुनाव के साथ सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव कराए जाने का प्रावधान है। यह देश का संविधान संशोधन का 129वां विधेयक है।

 
और पढ़ें ...

नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के अपने मिशन के तहत आज बीजापुर के सुदूर एवं माओवाद प्रभावित क्षेत्र गुण्डम में तैनात सुरक्षाबलों के जवानों के बीच पहुंचे। उन्होंने स्थित केन्द्रीय रिजर्व बल 153वीं वाहिनी बटालियन के कैम्प में सीआरपीएफ, कोबरा, डीआरजी सहित सुरक्षा बल के जवानों के साथ संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों से सीधे नक्सल ऑपरेशन की मैदानी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने कहा की विगत एक वर्ष में बस्तर को नक्सल मुक्त करने नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना की गई है, जिसका सकारात्मक परिणाम यह रहा है की हमारे जवानों को नक्सल ऑपरेशन में लगातार सफलता मिली। बहुत बड़ी संख्या में नक्सली मारे गये, नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और उनकी गिरफ्तारी हुई। वह दिन दूर नहीं जब बस्तर और हमारा देश नक्सल प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त भारत बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त अभियान में सीआरपीएफ, बीएसएफ, कोबरा, छत्तीसगढ़ पुलिस, बस्तरिया बटालियन सहित सभी सुरक्षाबलों का महत्वपूर्ण योगदान है।

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज नक्सलवाद समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। उन्होने कहा कि सुरक्षा कैम्प के दायरे में आने वाले गांवों में सुरक्षाबल के अधिकारी यह अवश्य देखें की शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर कितनी अच्छी तरह हो रहा है, लोगों को उनके अधिकार मिल रहे हैं कि नही। शासन की योजनाओं का समुचित ढंग से लाभ ग्रामीणों को मिलते रहेगा तो वे शासन और प्रशासन के प्रति समर्पित भाव से सहयोग करेंगे और विकास की ओर अग्रसर होंगे।

गृहमंत्री ने कैम्प परिसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अर्न्तगत किया वृक्षारोपण

गुण्डम की शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया शुभारंभ

बीजापुर के गुण्डम प्रवास के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने कैम्प परिसर में बरगद का पौधा तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सल्फी का पौधा रोपा। उन्होंने इस मौके पर कैम्प परिसर के सामने नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ, पुलिस एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

Petrol Diesel Price: 17 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जानें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today: आज 17 दिसंबर मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी हो गई है। अगर आज अपनी कार में ईंधन भरवाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप अपने शहर की पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट चेक कर लें। लोकल टैक्स जैसे वैट, ट्रांसपोर्ट कॉस्ट और अन्य वजहों से राज्यों और शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग होती है।

पेट्रोल-डीजल की दरें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर-रुपये के एक्सचेंज रेट और केंद्र व राज्य सरकार के टैक्स पर निर्भर करती है। इसके अलावा, राज्यों के वैट और ट्रांसपोर्टेशन लागत भी कीमतों को प्रभावित करते हैं। यही कारण है कि देशभर में ईंधन की दरें एक समान नहीं होती।

अपने शहर की ताजा कीमत जानने के लिए ग्राहक SMS या तेल कंपनियों की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। IOC ग्राहक RSP<स्पेस>सिटी कोड लिखकर 9224992249 पर भेज सकते हैं। BPCL और HPCL ग्राहकों के लिए क्रमशः 9223112222 और 9222201122 पर मैसेज भेजा जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल्स पर भी आसानी से जानकारी उपलब्ध है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 17 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 17 दिसंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष

तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया- दिसंबर 16 12:27 PM- दिसंबर 17 10:56 AM
कृष्ण पक्ष तृतीया- दिसंबर 17 10:56 AM- दिसंबर 18 10:06 AM

नक्षत्र
पुनर्वसु- दिसंबर 17 01:13 AM- दिसंबर 18 12:44 AM
पुष्य- दिसंबर 18 12:44 AM- दिसंबर 19 12:58 AM

योग
ब्रह्म- दिसंबर 16 11:22 PM- दिसंबर 17 09:10 PM
इन्द्र- दिसंबर 17 09:10 PM- दिसंबर 18 07:33 PM

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- दिसंबर 17 07:05 AM- दिसंबर 17 10:56 AM

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 17 December 2024: आज इन राशियों पर बनी रहेगी बालाजी की कृपा...यहां पढ़िए दैनिक राशिफल

17 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 11 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 12 बजकर 44 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते है उससे आपको लाभ होगा। आज संतान की ओर से आप निश्चिन्त रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज समाप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होने से आप राहत महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल ना करें। आज कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का मौका न दे। आज आप घर पर किसी प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपना कामकाज समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपको रिलेक्स फिल होगा। बहुत दिनों से जिस काम को लेकर परेशान थे वो आज पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको किसी प्रकार की बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। आज शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ बीत सकता हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले आवश्यक कार्यों की लिस्ट बनाएं, इससे आपका समय बचेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका मन किसी कारणवश उलझन में है, तो उसे शांत करने के लिए बच्चों के साथ थोड़ा समय बितायेंगे। यदि आप किसी प्रकार का मकान या दुकान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का निर्वाहन अच्छे से करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को, लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख और सौहार्द्र की वृद्धि होगी। कारोबार के सेल्स में बढ़ोतरी होगी, जिससे इनकम अच्छी खासी होगी। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। आज आप मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज बेटी के परीक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज किसी रिश्तेदार को दिए पैसे वापस मिलेंगे। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे। आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज मन चल रही नकारात्मक चीजों से छुटकारा मिलेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन नई उमंग लेकर आया है। काफी समय से चल रही किसी समस्या का आज समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे। साथ ही ज्यादा समय पढ़ाई में व्यतीत करेंगे। यह देखकर आपके घरवालों को भी खुशी होगी। काम के दबाव से निकल कर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिए थोडा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। आज बड़ों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। साथ ही दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा। लवमेट आज घरवालों से अपने रिश्ते के बारे में बिताएंगे। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते है तो शुभ मुहूर्त देखकर ही शुरू करें।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। आज प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। आज नया काम आपको सोच विचार कर करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढ़ाई में लापरवाही करने से बचे। नेत्र सम्बंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। संतान पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के लोगों के घर का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुड़ी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना व्यवहार अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की रुकी डील फाइनल होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे सफलता हासिल होगी। आज आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। सफलता की नई किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। पढ़ाई में दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। घर में नन्हें मेहमान के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल बांग्ला देश भेजा जाना चाहिए : छत्तीसगढ़ सिख समाज

सर्वदलीय डेलिगेशन प्रतिनिधि मंडल बांग्ला देश भेजा जाना चाहिए  
बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार का सिख समाज ने किया विरोध 
 
छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने एक विज्ञप्ति जारी कर बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ कट्टरपंथियों द्वारा किए जा रहे अत्याचार, मारपीट, हत्या, लूटमार की घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से मांग की है की है कि कि जल्द से जल्द सख्त कदम उठाते हुए हिंदुओं को बचाने के लिए कोई बड़ा कदम उठाएं |
 
छत्तीसगढ़ सिख समाज की मांग है कि सर्वदलीय डेलिगेशन प्रतिनिधि मंडल बांग्ला देश भेजा जाना चाहिए जो वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की वस्तु स्थिति मीडिया के माध्यम से दुनिया के सामने ल
 और हिंदुओं को सुरक्षित बांग्लादेश में रहने या हिंदुस्तान लाने की व्यवस्था करें |
 
छत्तीसगढ़ सिख समाज का यह भी मानना है कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं किया जाता तब तक भारत को बांग्लादेश से व्यापारिक आदान-प्रदान हर तरह से बंद कर देना चाहिए, साथ ही हिंदुस्तान से सभी राजनैतिक पार्टियों का सर्वदलीय डेलिगेशन प्रतिनिधि मंडल बांग्ला देश भेजा जाना चाहिए और वहां की स्थिति का अंतरराष्ट्रीय मीडिया के सामने वहां के हिंदुओं से और वहां की सरकार से वस्तु स्थिति पर चर्चा कर पूरी दुनिया के सामने लाना चाहिए |
 
केंद्र सरकार को यह भी चाहिए कि हिंदुस्तान में सभी राजनीतिक दलों की बांग्लादेश के संबंध में एक बैठक आयोजित कर उनसे बांग्लादेश सरकार के खिलाफ बयान जारी करवाना चाहिए कि हिंदुओं के साथ बांग्लादेश सरकार द्वारा जो अत्याचार किया जा रहा है वह निंदनीय है|
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को किया स्मृतिचिन्ह भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सर्किट हाउस जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह को स्मृति चिन्ह के रूप में धनुष बाण भेंट किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री  विजय शर्मा उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद का करेंगे खात्मा - केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद का करेंगे खात्मा - केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह

शहीदों के परिजनों की समस्या सुनने की पहल सराहनीय

शहीदों के बलिदान को चिर स्थाई बनाने उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी-मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर 16 दिसंबर 2024/केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज अमर वाटिका में नक्सली हमले में शहीद जवानों और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि एक लम्बी और वेदनापूर्ण लड़ाई में आपने अपने परिजनों  को खोया है, इस दर्द को कम नहीं किया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार आपके साथ है। शहीदों के त्याग और बलिदान को चिर स्थाई बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार उनकी पुण्य स्मृतियों को सहेजने का काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि आप सभी ने जैसे अपने परिजनों को खोया है, वैसे किसी और को खोना न पड़े। मैं नक्सली हमलों में शहीद हुए जवानों और जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूर्णतः समाप्त कर देंगे।  

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस के जवान मजबूती के साथ नक्सल मोर्चे पर काम कर रहे हैं। पिछले एक साल की सटीक रणनीति से नक्सलवाद का दायरा सिमटा है और ढेर सारे विकास के कार्यों को गति देने के लिए चरणबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को केंद्र सरकार का पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन के लिये सरकार तीनों मोर्चाे पर काम कर रही है। माओवादी उग्रवाद का रास्ता छोड़कर आत्म सर्मपण करने वालों का स्वागत किया जा रहा है। नक्सल अभियान के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया जा रहा है और जो दूसरे की जान लेने पर आमादा हैं, उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जा रहा है। 

केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों की समस्या सुनने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में सप्ताह में एक दिन नियत किया गया है। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आईजी कार्यालय में कलेक्टर भी मौजूद रहें और इस मुहिम का हिस्सा बने। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने कहा कि अपनों को खोने का दर्द कोई कम नहीं कर सकता किंतु हम कुछ ऐसी व्यवस्था बनाएंगे, जिससे आपकी पीड़ा को कम किया जा सके।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि आपके परिजनों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार साथ मिलकर आपके हितों का ध्यान रखेगी। आप सभी के लिए जो बेहतर होगा वह कार्य करने के लिए हम सभी दृढ़संकल्पित हैं। उन्होंने परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और शहीदों को नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि हर बार जब हमारे जवानों को नक्सल मोर्चे पर सफलता मिली है केंद्रीय गृह मंत्री जी ने उनकी हिम्मत बढ़ाई है और उनकी पीठ हमेशा थपथपाई है। आज भी वे आपकी हौसला अफजाई के लिए आये हैं और आपके साहस और संकल्प के लिए आपके अभिनंदन के लिए आये हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार शहीद जवानों की स्मृतियों को सहेजने केे लिए उनके गांवों में प्रतिमा की स्थापना करेगी।

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में शांति व उन्नति के लिए शहीद हुए जवानों और नक्सली हिंसा में पीड़ित परिवार के परिजनों से हम लोग मिलना चाह रहे थे। आप सभी हमारे परिवार का हिस्सा हैं और अपनों को खोने का यह दुःख हम सभी को समान पीड़ा दे रहा है। 

इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजन और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजन उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

विजिटर बुक में केंद्रीय मंत्री ने लिखा-सुरक्षा बलों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा

मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों की शहादत को किया नमन

रायपुर 16 दिसंबर 2024/केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में पीपल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में शहीदों की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

  केंद्रीय गृह मंत्री ने विजिटर बुक में व्यक्त किए अपने विचार

    केंद्रीय गृह मंत्री मित शाह ने आज अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने लिखा कि सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

और पढ़ें ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विधायक मिश्रा ने दिया अनूठा गिफ्ट जिसे देखकर शाह खूब प्रसन्न हुए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को विधायक पुरंदर मिश्रा ने दिया अनूठा गिफ्ट, बोले आप सशक्त राष्ट्र के शिल्पकार तो शाह मुस्कुरा दिए, तस्वीर देखकर मंत्री, विधायक रह गए दंग


रायपुर उत्तर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा ने कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक खूबसूरत कोलाज भेंट किया जिसे देखकर शाह खूब प्रसन्न हुए लेकिन पुरंदर के साथ खड़े नेता भौंचक्क रह गए। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अचानक पुरंदर यह गिफ्ट भेंट कर देंगे।

 

रायपुर। कल केंद्रीय कृषि अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। माना विमान तल पहुंचे तो सारे मंत्री, विधायक, मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उन्हें विदाई देने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे तथा शाह का स्वागत करने के लिए एयरपट्टी पर खड़े थे। जब पुरंदर मिश्रा के स्वागत करने की बारी आई तो उन्होंने अमित शाह को खूबसूरत प्रतिकृति स्कल्पचर भेंट किया। इस देखकर शाह प्रसन्नचित हो गए।


दरअसल पुरंदर मिश्रा ने यह चित्र विशेष तौर पर शाह के लिए बनवाया था। चित्र में अमित शाह और सरदार पटेल को एक साथ दर्शाया गया है। मिश्रा ने लिखा : सशक्त राष्ट्र के शिल्पकार. सरदार पटेल अपने दौर के लौह पुरुष थे जबकि शाह आज के दौर के लोहपुरुष हैं दोनों नेता गुजरात से आते हैं। अमित शाह की रणनीति का कमाल है कि आज बस्तर से नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहा है। सरदार पटेल ने भी कश्मीर को बचाने के लिए बेहद सफल प्रयास लिए थे।


बहरहाल विधायक पुरंदर मिश्रा ने अचानक अमित शाह को यह तस्वीर भेंटकर सभी नेताओं को आश्चर्यचकित कर दिया। सीएम विष्णु देव साय ने भी उनकी तारीफ की। सबसे ज्यादा प्रभावित मंत्री ओ पी चौधरी हुए। उन्होंने श्री मिश्रा के चित्र की तारीफ की तो मिश्रा ने चौधरी को बताया कि जब रायगढ़ दौरे पर उन्होंने चौधरी को धान का कटोरा और उसके साथ भारत माता का चित्र भेंट किया था, इसे सुनकर चौधरी हंस पड़े।

और पढ़ें ...

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 8 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

सुकमा. सुरक्षा बल के जवानों को नक्सलियों के खिलाफ आज एक और बड़ी सफलता मिली है. जगरगुण्डा पुलिस एवं 201 कोबरा, 150 वाहिनी सीआरपीरएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जगरगुण्डा क्षेत्र से 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. सभी नक्सली थाना जगरगुण्डा और चिंतलनार क्षेत्र के रहने वाले हैं. नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है.

वहीं बीजापुर में अन्य कार्रवाई में फोर्स ने तर्रेम थाने से एक नक्सली को अरेस्ट किया है. नक्सली रवि ऊर्फ संतोष जन मिलिशिया सदस्य है. तर्रेम थाने में नक्सली रवि के विरुद्ध चार मामले दर्ज हैं. नक्सली रवि ने पूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.

और पढ़ें ...