सियासत
Ajab-Gajab : 14 बेटे होने के बाद भी PM मोदी को 25 बीघा जमीन देगी 100 साल की बुजुर्ग महिला, जाने क्या है वजह…
Aaj Ka Panchang: आज 27 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 27 जून 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आषाढ़
अमांत - आषाढ़
तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी- जून 27 02:05 AM – जून 28 03:05 AM
शुक्ल पक्ष दशमी- जून 28 03:05 AM – जून 29 03:19 AM
नक्षत्र
हस्त - जून 26 12:44 PM – जून 27 02:43 PM
चित्रा - जून 27 02:43 PM – जून 28 04:00 PM
योग
वरीयान - जून 26 06:06 AM – जून 27 06:23 AM
परिघ - जून 27 06:23 AM – जून 28 06:08 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:29 AM
सूर्यास्त - 7:18 PM
चन्द्रोदय - जून 27 1:16 PM
चन्द्रास्त - जून 28 1:06 AM
अशुभ काल
राहू - 3:51 PM – 5:34 PM
यम गण्ड - 8:56 AM – 10:40 AM
कुलिक - 12:24 PM – 2:07 PM
दुर्मुहूर्त - 08:15 AM – 09:10 AM, 11:23 PM – 12:03 AM
वर्ज्यम् - 11:09 PM – 12:50 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:56 AM – 12:51 PM
अमृत काल - 08:13 AM – 09:57 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 03:53 AM – 04:41 AM
Aaj Ka Rashifal 27 June 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन...पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27 June 2023 आज यानी 27 जून 2023, मंगलवार का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों को आर्थिक व व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ मिल सकता है, वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें स्वास्थ्य व आर्थिक मामले में अधिक सतर्क रहने है।
बता दें कि आज आज रवि योग का निर्माण हो रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि का समापन 28 जून रात्रि 03 बजकर 05 मिनट पर होगा और इसी समय से दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है, किसी काम को लेकर बाहर जाने की कार्य योजना बन सकती हैं, आज व्यापार व्यवसाय में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज आपका दिन अच्छा है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आपका मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। घर खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगें। आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में नया ऑफर आपको मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होगी। कोई नया प्रोजेक्ट आप कार्यक्षेत्र में शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। समाज परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी करीबी के कारण आपके हाथ से बड़ा ऑफर निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखें और कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ो रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पाटनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद विवाद से दूर रहें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के कारण स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। व्यापार में अपनो के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज आप जिस काम की बहुत दिनो से सोच रहे हैं, वह काम आपका पूरा होगा। आपका किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपका मन आनंद से भरा रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज के दिन लम्बी यात्रा आदि पर न जाएं नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। वाहन आदि संभालकर चलाएं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आपका कोई विशेष काम रुक सकता है। परिवार में आपसी कलह हो सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज आपका किसी अपने से वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन अशांत रहेगा। आप किसी विशेष कार्य के लिए किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। आपको व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया काम आज शुरू न करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी विशेष पद से आप सम्मानित हो सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार आदि में आपको लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
हाय रे महंगाई तुने तोड़ डाली कमर, मानसून के साथ महंगाई ने भी दी दस्तक, यहाँ 120 रुपए किलो बिक रहा टमाटर..!
नई दिल्ली। इस समय देशभर में हर दिन महंगाई बढ़ती जा रही है. गर्मी के मौसम की वजह से सब्जियों की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ रहा है. इस समय टमाटर का भाव (Tomato Price) दोगुना हो गया है. खुदरा भाव में टमाटर का भाव 80 रुपये से बढ़कर 120 रुपये प्रति किलो हो गया है. इसके अलावा होलसेल मार्केट में टमाटर का बाव 30-35 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब 65-70 रुपये प्रति किलो हो गया है.
4 गुना बढ़ा टमाटर का भाव
बारिश के मौसम में टमाटर की उत्पादकता में कमी हो गई, जो टमाटर हुआ भी था, वह अचानक हुई बारिश में बर्बाद हो गया. ऐसे में दूरदराज क्षेत्रों से आने वाला टमाटर महज 1 हफ्ते के अंदर कई गुना ज्यादा महंगा हो गया या यूं कहें कि अब टमाटर खरीदना सामान्य वर्ग के लिए बहुत महंगा हो गया. ऐसे में अगर दोबारा बारिश हुई तो यही टमाटर अपने भाव के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा.
अचानक हुई बारिश ने सब्जियों में सबसे ज्यादा हलचल मचाई है. महज 20-25 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर अब और ज्यादा लाल होकर 120 रुपए किलो पहुंच गया है. 4 से 5 दिनों के अंदर ही टमाटर अचानक करीब 4 गुना ज्यादा महंगा होकर बिकने लगा है. ऐसे में लगभग सभी सब्जियों के दाम दोगुने होने से आम आदमी का बजट पूरी तरह से गड़बड़ हो गया है.
बीते दिनों लगातार हुई बारिश, बढ़े दाम
बीते 2 से 3 दिन लगातार बारिश हुई थी. कई फसलों को नुकसान पहुंचा था। टमाटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है. बारिश से पहले सोमवार को टमाटर का भाव महज 20 रुपए किलो था. बारिश के दौरान 30 से 40 रुपए में यह टमाटर बिकने लगा, बारिश ना होने पर अचानक से 4 गुना से अधिक टमाटर के भाव में उछाल आ गया. बाजार में अब टमाटर 100 से 120 रुपए किलो तक बिक रहा है.
क्या है दाम बढ़ने की वजह?
सब्जी विक्रेता राहुल बताते हैं कि इस वक्त सबसे ज्यादा टमाटर महंगा हुआ है. 4 से 5 दिनों पहले टमाटर 20 से 25 रुपए किलो बिक रहा था. वहीं अब यही टमाटर 100 से 120 रुपए किलो तक पहुंच गया है. टमाटर पर बारिश की सबसे बड़ी मार पड़ी है. जिले में अचानक हुई बारिश ने टमाटर की फसल को लगभग चौपट कर दिया है. ऐसे में अब टमाटर अन्य प्रदेशों से आ रहा है. जिस कारण टमाटर के रेट अचानक से बढ़ गए. यहां पर जो टमाटर है वह हरा है लेकिन बाहर से जो टमाटर आ रहा है वह लाल है और स्वादिष्ट है. जिसके चलते टमाटर के रेट बहुत ज्यादा हाई हो गए हैं.
थालियों से गायब होती हुई दिखेगी सब्जी
अचानक सब्जी के बड़े भाव को लेकर ग्राहकों ने बताया कि अब तो थालियों से सब्जी गायब होती हुई दिखाई देगी. सभी सब्जियों में टमाटर का प्रमुख योगदान होता है. टमाटर के प्रयोग से ही सब्जियों में स्वाद आता है. ऐसे में अब स्वादहीन सब्जी खानी पड़ेगी, क्योंकि जिस तरह से टमाटर के दाम आसमान को छू रहे हैं, उस तरह से तो अब टमाटर लोगों के लिए खरीद पाना तो बहुत ही मुश्किल होगा.
यूजर्स की ख्वाहिश होगी पूरी: अब टैब से दूसरे में जाना होगा आसान, जानिए नए फीचर के बारे में
व्हाट्सऐप (WhatsApp) एक नया फीचर लॉन्च कर रहा है, जिससे यूजर्स को टैब्स के बीच आसानी से स्विच करने की सुविधा मिलेगी. यह फीचर शुरूआत में कुछ भाग्यशाली बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा.
इस नए फीचर को व्हाट्सऐप ने यूजर्स के प्रतिक्रिया के आधार पर लॉन्च किया है. इससे पहले कंपनी को इस ऐप में बॉटम नेविगेशन बार के लिए कई अनुरोध प्राप्त हुए थे. जब यूजर्स को पता चला कि अब वे टैब के बीच स्वाइप नहीं कर सकेंगे, तो उन्होंने असंतुष्टि जाहिर की.आपको जानकर खुशी होगी कि यह फीचर अब वापस लॉन्च किया जा रहा है, क्योंकि व्हाट्सऐप यूजर्स की सुविधा को महत्व देता है
भाग्यशाली बीटा यूजर्स को टैब्स के बीच स्वाइप करने की सुविधा
रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल प्ले स्टोर से WhatsApp beta for Android 2.23.13.9 अपडेट को इंस्टॉल करने वाले कुछ भाग्यशाली बीटा यूजर्स को टैब्स के बीच स्वाइप करने की सुविधा प्रदान की जा रही है. यह अब साफ है कि व्हाट्सऐप यूजर्स को अब चैट्स और कॉल्स टैब के बीच स्विच करने के लिए केवल राइट और लेफ्ट स्वाइप करने की अनुमति होगी.रिपोर्ट में दी गई वीडियो स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि व्हाट्सऐप के नए फीचर का काम कैसे करेगा. वीडियो में विशेष रूप से दिखाया जा रहा है कि यूजर्स अब स्क्रीन पर राइट और लेफ्ट स्वाइप करके ही चैट्स और कॉल्स टैब पर जा सकेंगे
लगातार गिरावट के बाद आज फिर बढ़ें सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है नई कीमत
Gold Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी की कीमत में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोना और चांदी दोनों उछला है। आज सोना 149 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 691 रुपये प्रति किलो की दर से उछली।
Gold Silver Price Today : IBJA पर सोना और चांदी का हाल
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार सोमवार को सोना 149 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से उछलकर होकर 58544 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 259 रुपये सस्ता होकर 58395 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं आज चांदी 691 रुपये की दर से उछलकर 69095 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 705 रुपये सस्ता होकर 68304 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
MCX पर सोने-चांदी के रेट
एमसीएक्स पर सोना 66 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 58,373 रुपये के स्तर पर है जबकि चांदी 711 रुपये की दर से उछलकर 68,794 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Price और Silver Price
दिल्ली (Delhi Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54500, 24ct Gold : Rs. 59430, Silver Price : Rs. 70900
मुंबई (Mumbai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 70900
कोलकाता (Kolkata Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 70900
चेन्नई (Chennai Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54700, 24ct Gold : Rs. 59670, Silver Price : Rs. 75200
हैदराबाद (Hyderabad Gold Price)
22ct Gold : Rs. 54350, 24ct Gold : Rs. 59280, Silver Price : Rs. 75200
सिगरेट पीने की दर्दनाक सजा! छात्र को टीचर ने बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत
बिहार। पूर्वी चंपारण में एक शिक्षक ने बर्बरता की हदें पार करते हुए उसे इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। आरोप है कि छात्र सिगरेट पी रहा था और उसे ऐसा करते हुए टीचर ने देख लिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृतक छात्र के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल में बजरंगी कुमार(14) पढ़ता था। स्कूल मधुबन के हरदिया के पास स्थित है। बजरंगी की मां ने कहा कि शनिवार को करीब 10 बजे उनका बेटा मोबाइल बनवाने के लिए घर से मधुबन गया था। इसी दौरान वे हरदिया के पास सिगरेट पीने लगा। सिगरेट पीने के समय स्कूल के चेयरमैन ने उसे देख लिया था। जिसके बाद चेयरमैन युवक को स्कूल ले गया और वहां कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई करने लगा।
पिटाई के दौरान वह बेहोश हो गया। उसे इलाज के लिए मधुबन के ही एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से स्कूल में ताला बंद कर के स्कूल का चेयरमैन फरार हो गया है। बताया जा रहा है स्कूल को जल्द ही सील किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, इसके लिए एक पत्र डीईओ को लिखा गया है।
सिविल जज की कार हादसे का हुई शिकार, पिता सहित परिवार के 3 लोगों की मौत
बिहार। सहरसा जिले में सड़क हादसे में पटना सिविल कोर्ट के जज के परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई है। मृतकों की कार वाहन की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्डे में गिर गई। घटना में पटना सिविल कोर्ट के जज प्रफुल्ल कुमार सिंह के परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि जज सहित तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि जज प्रफुल्ल कुमार सिंह (45) अपने साले के फलदान समारोह में शामिल होकर सोमवार की सुबह परिवार के साथ अपने गांव सरडीहा लौट रहे थे। इसी दौरान भटोनी पंचायत टेंगराहा मोड़ के पास उनकी कार को दूसरी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे जज की कार अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में प्रफुल्ल कुमार सिंह के पिता रंजीत सिंह (65), बड़े चाचा नारद सिंह(70) और छोटे चाचा सचिन सिंह (55) शामिल हैं। वहीं जज प्रफुल्ल कुमार, उनके 7 वर्षीय बेटे मंयक राठौड़ और 6 साल के भांजे नवनीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सहरसा भेज दिया है।
खौफनाक! पत्नी के प्रेमी का गला काटकर पिया खून, वीडियो बनाकर किया वायरल
कर्नाटक में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी का गला काट उसका खून पी लिया। शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके बाद उसने अपने दोस्त का गला काट दिया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह पूरा मामला कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विजय है। विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद विजय ने अपने दोस्त मारेश से मिलने को कहा। जहां गुस्से में आकर विजय ने धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया। विजय के दूसरे दोस्त जॉन ने मोबाइल फोन में ये पूरी वीडियो बना लिया। वीडियो में विजय खून पीते हुए दिखाई दे रहा है।
इस खौफनाक वारदात के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मारेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वो वापस घर लौट गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।
ओडिशा में एक और बड़ा हादसा, 10 लोगों की मौत, आठ घायल…
भुवनेश्वर। ओडिशा से दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहाँ गंजम जिले के दिगपहांडी पुलिस सीमा के तहत खेमुंडी कॉलेज के पास देर रात एक बस दुर्घटना में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं 8 घायल हो गए।
रायगढ़ा से भुवनेश्वर जा रही विवाह पार्टी की बस दिगपहांडी के खेमुंडी कॉलेज के पास एक सरकारी बस के साथ टकरा गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए बरहामपुर एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Aaj Ka Panchang: आज 26 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
Aaj Ka Rashifal 26 June 2023: मेष सहित इन राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़िए दैनिक राशिफल
मणिपुर में हजारों महिलाओं ने सुरक्षा बलों को घेरा, सुरक्षा बलों को छोड़ने पड़े 12 उग्रवादी
अध्यादेश के खिलाफ सीएम केजरीवाल के रवैये से गठबंधन से पहले विपक्षी एकता पर पड़ने लगी दरार
Aaj Ka Panchang 25 June 2023: रविवार को सूर्य देव की इस मंत्र से करें पूजा, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल का समय
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 25 June 2023: पंचांग के अनुसार 25 जून 2023, रविवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज सूर्य देव को प्रसन्न करने का दिन है. आज शुक्ल पक्ष की सप्तमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)
-आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 25 जून 2023, को आषाढ मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. आज के दिन सूर्य देव का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. आज आषाढ की सप्तमी है, इसका भी विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
25 जून 2023 को पंचांग के अनुसार आज पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र आकाश मंडल का 11वां नक्षत्र है. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रतीक बिस्तर के दो पाए या झूला है. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र : इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र है. पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मीं महिलाएं काफी शौकीन होती हैं। इन्हें सजना-संवराना अच्छा लगता ह
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 25 जून 2023, रविवार को राहुकाल शाम: 5 बजकर 37 मिनट से शाम: 5 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
| 22 जून 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 June 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | आषाढ |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | रविवार |
| ऋतु: | ग्रीष्म |
| तिथि: | सप्तमी - 24:26:58 तक |
| नक्षत्र: | पूर्वा फाल्गुनी - 10:12:14 तक |
| करण: | गर - 11:25:52 तक, वणिज - 24:26:58 तक |
| योग: | सिद्धि - 05:26:13 तक |
| सूर्योदय: | 05:24:34 AM |
| सूर्यास्त: | 19:22:32 PM |
| चन्द्रमा: | सिंह राशि- 16:52:43 तक |
| राहुकाल: | 17:37:48 से 19:22:32 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:55:38 से 12:51:29 तक |
| दिशा शूल: | पश्चिम |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 17:30:49 से 18:26:41 तक |
| कुलिक: | 17:30:49 से 18:26:41 तक |
| कंटक: | 10:03:54 से 10:59:46 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 11:55:38 से 12:51:29 तक |
| यमघण्ट: | 13:47:21 से 14:43:13 तक |
| यमगण्ड: | 12:23:33 से 14:08:18 तक |
| गुलिक काल: | 15:53:03 से 17:37:48 तक |
Horoscope 25 June 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- संयत रहें। क्रोध से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। पिता से मनमुटाव हो सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी। आलस्य की अधिकता हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
वृषभ राशि- बातचीत में संयत रहें। नौकरी में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। संबंधों में सन्तुलन बनाए रखें। मित्रों से मतभेद बढ़ सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि- क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। खानपान में रुचि रहेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में कलहपूर्ण स्थिति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में संयत रहें। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।
सिंह राशि- किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। मानसिक कठिनाइयां अभी बनी रहेंगी। जीवन कष्टमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में तरक्की के योग हैं।
कन्या राशि- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें। यात्रा के योग हैं।
तुला राशि- परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी। विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं। मानसिक तनाव हो सकता है। आत्मसंयत रहें। नौकरी में विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। यात्रा के योग हैं।
वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में सुधार होगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबारी कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में बढ़ोतरी के साधन भी बन सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कला एवं संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। भाइयों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
मकर राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी भी आएगी।
कुंभ राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होगें। आय में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में विदेश जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी।
खुशखबरी! अब किसी भी मौसम में कराई जा सकेगी बारिश, जानें कैसे
अब बारिश के लिए बादलों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। किसी भी मौसम में किसी भी परिस्थिति में बारिश कराई जा सकेगी। यह मुमकिन हो पाया है आईआईटी कानपुर के प्रयासों से। आईआईटी कानपुर में बीते कई सालों से क्लाउड सीडिंग को लेकर शोध जारी था। कई परीक्षण आईटी कानपुर द्वारा इस क्रम में चल रहे थे। मगर अब आईआईटी कानपुर को क्लाउड सीडिंग में सफलता मिली है।
बता दें आईआईटी संस्थान द्वारा सफल परीक्षण कर लिया गया है। ऐसे में जब बारिश नहीं हो पाती है या जिन इलाकों में बारिश नहीं होती है। ऐसे में क्लाउड सीडिंग के माध्यम से वहां पर किसी भी मौसम में किसी भी समय बारिश कराई जा सकेगी। एयरक्राफ्ट की मदद से आईआईटी कानपुर के ऊपर हवा में केमिकल पाउडर फायर किया गया। जिसके बाद बारिश देखने को मिली।
आईआईटी कानपुर ने साझा किया वीडियो
परीक्षण नागर विमानन निदेशालय की अनुमति के बाद किया गया था। इस सफल परीक्षण का वीडियो भी आईआईटी कानपुर ने साझा किया है। अब कृत्रिम बारिश सपना नहीं रहा बल्कि हकीकत बन गई है। ज्यादा वायु प्रदूषण और सूखे की स्थिति में क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम बारिश कराई जा सकेगी। आईआईटी कानपुर 2017 से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। आईआईटी कानपुर को कई वर्षों से डीजीसीए से परमिशन ना मिल पाने पर परीक्षण लटका पड़ा था। अब जब डीजीसीए ने इसके लिए टेस्टफ्लाइट की अनुमति दे दी। उसके बाद यह सफल परीक्षण पूरा हुआ है।
आईआईटी कानपुर की हवाई पट्टी से एयरक्राफ्ट ने 5000 फुट की ऊंचाई पर घने बादलों के बीच दानेदार केमिकल पाउडर फायर किया। यह सब कुछ आईआईटी कानपुर के ऊपर ही किया गया था। इसके बाद बारिश हुई।
कैफे की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में पकड़े युवक-युवती
मध्यप्रदेश। बुरहानपुर जिले में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. कैफे की आड़ में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. जहां पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर कैफे में युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़े हैं. लालबाग पुलिस ने संचालक को भी गिरफ्तार किया है.

लालबाग पुलिस को 22 जून की रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डेंटल कॉलेज के सामने हाईफाई चौपाटी कैफे संचालक अनैतिक देह व्यापार करवा रहा है. जिस पर पुलिस टीम ने कैफे में दबिश दी, तो कैफे के अंदर एक युवती और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए. कैफे की तलाशी के दौरान संचालक मिहिर उपरे के पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई.
पुलिस ने कैफे की आड़ में अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त होने पर युवक-युवती और कैफे संचालक मिहिर के खिलाफ अपराध क्रमांक 261/23 धारा 3,4,5,8 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है. पुलिस कैफे संचालक मिहिर उपरे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
दिल दहला देने वाली वारदात : बड़े भाई ने शादी के दूसरे दिन सो रही नवविवाहिता समेत 5 लोगों को फरसे से काटा, फिर खुद को मारी गोली…
उत्तरप्रदेश। मैनपुर से दिल दहला देने वाली एक बड़ी वारदात सामने आया है. मैनपुरी जिले में नई दुल्हन समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई है और इसके बाद हत्यारोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी दंग रह गया और आनन फानन में वारदात स्थल पर पहुंचा. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. यह पूरी घटना किशनी थाना के गोकुलपुर अरसारा गांव की है।
जानकारी के मुताबिक अरसारा गांव के सुभाष चंद्र यादव के तीन बेटे थे। मझले पुत्र सोनू की शादी दो दिन पहले थी। बारात इटावा से गंगापुरा गई हुई थी। बीते शुक्रवार को ही बारात लौटी थी। शुक्रवार को घर में नाच-गाने का कार्यक्रम था। मेहमान भी घर पर ही थे। नाच गाने के बाद खाना खाकर सभी सो गये। नवविवाहित दुल्हन और दूल्हा भी घर की छत पर सोये थे।
रात करीब तीन बजे के आस-पास दूल्हे का भाई सोहवीर उठा और आगन में सो रहे छोटे भाई भुल्लन 20 वर्ष, बहनोई सौरभ 26 वर्ष, भाई के दोस्त दीपक 20 वर्ष की फरसे से काट कर हत्या कर दिया। इसके बाद घर की छत पर पहुंचा और सो रहे मझले भाई सोनू और उसकी नवविवाहिता पत्नी सोनी की भी हत्या कर दी।
पांच लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और सो रही मामी पर भी फरसे से हमला कर दिया। हमले में दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, 5 लोगों की हत्या की सूचना के बाद पूरे घर में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुचना मिलने पर मैनपुर एसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गए।
बताया जा रहा है कि आरोपी सोहवीर का किशनी कस्बे में फोटोकाॅकी का दुकान था। बीते दिनों दुकान में घाटा होने के चलते उसने कुछ रूपए घर वालों से मांगे थे। शादी की वजह से घर वालों ने उसे रूपए देने से मनाकर दिए थे।
प्रदेश के कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने का किया ऐलान
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों और पेशनरों को बड़ी खुशखबरी दी है. सीहोर के भैरूंदा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन में बड़ी घोषणा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में 4% की वृद्धि की है। संभावना है कि जल्द ही इस संबंध मे आदेश जारी किए जाएंगे। इसका लाभ प्रदेश के 7.50 कर्मचारियों को मिलेगा। अब कर्मचारियों को जल्द केंद्र के समान 42 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।
सीएम शिवराज ने की डीए बढ़ाने की घोषणा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि राज्य के कर्मचारियों का महँगाई भत्ता 4% बढ़ाया जाएगा। अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महँगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त किया जाएगा। सीएम चौहान आज सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील के ग्राम गिल्लौर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह समारोह को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के डीए बढ़ाने का ऐलान किया।
केन्द्र की तर्ज पर साल में दो बार जनवरी और जुलाई में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जाता है। केन्द्र के साथ अन्य राज्यों द्वारा पहले ही बढ़ोत्तरी की जा चुकी है और अब मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों के डीए में भी 4% वृद्धि होगी, जिसके बाद राज्य के कर्मचारियों का डीए केन्द्र के समान 42 फीसदी हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 10,000 तक वृद्धि देखने को मिलेगी।इससे सरकारी खजाने पर करीब 160 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ने का अनुमान है।
जीभ का ऑपरेशन कराने आया था मासूम, डॉ. एम खान हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हिन्दू बच्चे का खतना कर बना दिया मुसलमान, चिखते-चिल्लाते रह गया बच्चा…
बरेली. संजयनगर निवासी हरिमोहन यादव ने बताया कि उनके ढाई साल के बच्चे सम्राट यादव की जीभ निचले हिस्से में जुड़ी थी. वह स्टेडियम रोड स्थित डॉ. एम खान हॉस्पिटल में बच्चे को ले गए थे. उनके अनुसार, डॉक्टर को उन्होंने बताया कि बच्चे का तुतने (जीभ के निचले हिस्से) का ऑपरेशन होना है.
एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बरेली के स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल में जीभ का ऑपरेशन कराने आए ढाई साल के बच्चे का डॉक्टर ने खतना कर दिया. परिजनों को पता चला तो अस्पताल में हंगामा कर दिया.
परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर है. करीब चार घंटे पुलिस, परिवार और आईएमए के कई चिकित्सकों के बीच बातचीत होती रही. आखिर में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी जिसकी जांच के लिए कमेटी गठित की गई है.
शुक्रवार को बच्चे को ऑपरेशन के लिए अस्पताल लाया गया. वहां डॉक्टर ने तुतना की जगह बच्चे का खतना कर दिया. ऑपरेशन के बाद परिवार को पता चला कि बच्चे का खतना हो गया है तो घरवाले भड़क गए. हंगामा होने लगा.
महाकाल भक्तों के लिए अच्छी खबर : उज्जैन के रहवासियों लिए इस दिन से शुरू होगा पृथक द्वार
उज्जैन। उज्जैन वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जुलाई से उन्हें आधारकार्ड दिखाकर महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश मिल सकेगा। जल्द ही होने वाली प्रबंध समिति की बैठक में तारीख और पृथक द्वार दोनों तय हो जाएंगे। उज्जैन शहर के नागरिक आधारकार्ड दिखाकर महाकाल मंदिर में पृथक द्वार से दर्शन कर सकेंगे।
कई दिन से चल रही कवायद के बीच महाकाल भक्तों के लिए उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने शुक्रवार को बड़ी खुशखबरी दी। टटवाल ने बताया कि सावन में जुलाई से उज्जैन में रहने वाले लोग अपना आधारकार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए एक गेट अलग होगा। इस प्रवेश द्वार का नगर द्वार नाम रखा जा सकता है। महापौर ने बताया कि तारीख का ऐलान जल्द ही होने वाली मंदिर प्रबंध समिति के बैठक में तय कर लेंगे।
इस व्यवस्था के लिए मंदिर प्रबंध समिति ने स्वीकृति पहले ही दे दी थी। शुक्रवार को हुई बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल सहित कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम शामिल हुए थे। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल ने उज्जैन शहर के नागरिकों के लिए पृथक से दर्शन व्यवस्था किए जाने के लिए प्रस्ताव रखा था। इसमें शहर के लोगों को दर्शन के लिए परिचय पत्र के आधार पर मंदिर में अलग द्वार के माध्यम से प्रवेश दिया जाए।
बुजुर्ग पेड़ों को भी मिलेगी पेंशन, पढ़ें क्या है मानदंड, किसे मिलेगा इसका लाभ, यहां पढ़ें पूरी खबर…
हरियाणा के वन-पर्यावरण मंत्री चौधरी कंवर पाल का कहना है कि जब भी वह कोई 75 साल पुराना पेड़ देखते थे तो उनके मन में बहुत अच्छी भावनाएं आती थी यह पेड़ प्राणदायक वायु तो देते ही हैं साथ ही जीव जंतुओं को भी आश्रय देकर पर्यावरण को बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
अब हरियाणा के बुजुर्ग पेड़ों को भी मिलेगी पेंशन, यह योजना लागू कर के हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां पुराने पेड़ों को संरक्षित करने के लिए इस तरह का अनोखा फैसला लिया गया हो।
इसके अलावा यह पेड़ अपने आप में इतिहास को भी संजोए हुए होते है। वन मंत्री ने इस बारे मुख्यमंत्री मनोहारलाल से चर्चा की और कहा कि हमारे बुजुर्गो की तरह इन बुजुर्ग पेड़ों को भी प्रतिवर्ष पेंशन दी जानी चाहिए ताकि लोगों का इनकी तरफ झुकाव और सम्मान बढ़े।
उस पैसे से इनका सरंक्षण भी हो सकेगा और प्राण दायक वायु प्रदान करने वाले इन पेड़ों से कटाई का खतरा भी हट जायेगा। सीएम ने इस बात को तुरंत स्वीकार कर लागू कर दिया।
सचिन पायलट के तीन विधायकों ने किया चुनाव नहीं लड़ने का फैसला
हिंसा पर क्या निकलेगा रास्ता: गृह मंत्री अमित शाह ने आज बुलाई है ऑल पार्टी मीटिंग
गृह मंत्री अमित शाह ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई. यह बैठक आज शाम 3 बजे दिल्ली में होगी. बैठक में इस बात पर मंथन होगा कि मणिपुर में सामान्य स्थिति लाने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए. मणिपुर में हिंसा का दौर शुरू होने के बाद सरकार की ओर से यह पहली आधिकारिक सर्वदलीय बैठक है
AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी इस बैठक (All Party Meeting on Manipur Violence) में भी सांप्रदायिक एजेंडा निकालने से बाज नहीं आए. ओवैसी ने कहा, ‘देश के पीएम कहते हैं कि मुल्क में भेदभाव नहीं होता है. मणिपुर में 300 चर्च को जला दिया गया. वहां के DGP को हटा दिया गया और आप कहते हैं कि भेदभाव नहीं है।
मणिपुर के हिंदू मैतेई समुदाय (Meitei community) को आदिवासी का दर्जा
बता दें कि मणिपुर के हिंदू मैतेई समुदाय (Meitei community) को आदिवासी का दर्जा दिए जाने के मांग के खिलाफ 3 मई को राज्य में हिंसा भड़क गई थी. उस दिन राज्य के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी और नागा लोगों ने आदिवासी एकता मार्च निकाला था. इस मार्च के बाद बड़ी संख्या में पहाड़ी इलाके में बसे मैतेई समुदाय के घरों पर हमले किए गए.
बेटे ने अपने परिवार के पांच लोगों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मार ली गोली…
Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के लोगों और उनके एक रिश्तेदार की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. कुल 5 लोगों की हत्या की गई है. घर के बड़े बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया है. उसने पहले परिवार के चार लोगों और एक रिश्तेदार को फरसे से काट डाला. फिर दो अन्य रिश्तेदारों को भी मारने की कोशिश की. उसके बाद गोली मारकर सुसाइड कर लिया.
बता दें, दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका अस्पताल में इलाज जारी है. मामला किशनी थाना क्षेत्र के गोकुलपुरा अरसारा का है. जानकारी के मुताबिक, घर के सबसे बड़े बेटे ने सभी को पहले फरसे से काटकर मार डाला. फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घर में शादी होने के कारण सभी रिश्तेदार भी वहीं मौजूद थे. हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.एसपी, आईजी और एडीजी सहित जिले के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक, गोकुलपुर में एक व्यक्ति सोहवीर पुत्र सुभाष चंद्र यादव ने अपने परिवार के 5 लोगों (दो भाई व भाई की पत्नी, दोस्त और जीजा समेत पांच लोगों) की फरसा से काटकर हत्या कर दी है व अपनी मामी व पत्नी को मारने का प्रयास किया है. वह घायल है इन सब को मार कर खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली है.
राइस मिल में लगी भीषण आग...लाखों का बारदाना जलकर खाक
रायपुर। राजधानी से सटे इलाके में बीती शाम एक राइस मिल में भीषण आग लग गई है। ये पूरा मामला तिल्दा-नेवरा थाना इलाके हुआ है जहा कालेज रोड पर स्थित रानुलाल गांधी राइस मिल में देर शाम भीषण आग लग गई। आग की लपटे देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। इस हादसे से लाखों रुपयों का धान और बारदाना जलकर खाक हो गया है।

बताया जा रहा है कि राइस मिल में आग इतनी तेजी से लगी कि वहां मौजूद कर्मचारियों को आग बुझाने का मौका ही नहीं मिला। देखते ही देखते आग पूरे राइस मील को अपने चपेट में ले लिया। लगभग 2 से 3 घंटों 5 फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद के बाद भी आग पर काबू नही पाया जा सका है।
Aaj Ka Panchang 24 June 2023: आज शनिवार करें शनि देव की पूजा, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल का समय
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 24 June 2023: पंचांग के अनुसार 24 जून 2023, शनिवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज शनि देव को प्रसन्न करने का दिन है. आज शुक्ल पक्ष की षष्ठी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 24 जून 2023, को आषाढ मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है. आज के दिन शनि देव का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. आज आषाढ की षष्ठी है, इसका भी विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
24 जून 2023 को पंचांग के अनुसार आज मघा नक्षत्र रहेगा. मघा नक्षत्र आकाश मंडल का 10वां नक्षत्र है. मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं. मघा नक्षत्र सूर्य की राशि सिंह में आता. नक्षत्र स्वामी केतु है. केतु को भ्रम का कारक माना गया है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 24 जून 2023, शनिवार को राहुकाल प्रात: 8 बजकर 53 मिनट से प्रात: 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम।
उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात।।
| 22 जून 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 June 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | आषाढ |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | शनिवार |
| ऋतु: | ग्रीष्म |
| तिथि: | षष्ठी - 22:19:13 तक |
| नक्षत्र: | मघा - 07:19:19 तक |
| करण: | कौलव - 09:08:39 तक, तैतिल - 22:19:13 तक |
| योग: | सिद्धि - पूर्ण रात्रि तक |
| सूर्योदय: | 05:24:18 AM |
| सूर्यास्त: | 19:22:24 PM |
| चन्द्रमा: | सिंह राशि |
| राहुकाल: | 08:53:50 से 10:38:35 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:55:25 से 12:51:17 तक |
| दिशा शूल: | पश्चिम |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 05:24:18 से 06:20:11 तक, 06:20:11 से 07:16:03 तक |
| कुलिक: | 06:20:11 से 07:16:03 तक |
| कंटक: | 11:55:25 से 12:51:17 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 13:47:09 से 14:43:02 तक |
| यमघण्ट: | 15:38:54 से 16:34:46 तक |
| यमगण्ड: | 14:08:07 से 15:52:52 तक |
| गुलिक काल: | 05:24:18 से 07:09:04 तक |
Horoscope Today 24 June 2023: वृष, तुला, धनु, मीन राशि वाले सावधान...सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 24 June 2023: ज्योतिष के अनुसार 24 जून 2023, शनिवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. कर्क राशि वाले किसी अजनबी पर भरोसा ना करें. घर परिवार में किसी सदस्य से आपकी कहा सुनी हो सकती है. अन्य राशि वालों के लिए शनिवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. दुर संचार के साधनों में वृद्धि होगी और आप अपने परिजनों के साथ किसी छोटी-मोटे पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं. आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें, नहीं तो समस्या होंगी आज आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को लिए आज दिन खुशिया लेकर आने वाला है और माता-पिता को आप किसी देवस्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. जीवन साथी से यदि अनबन चल रही थी, तो वह बातचीत के जरिए समाप्त होगी.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपके व्यवसाय के कुछ योजनाएं यदि लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह फिर से शुरू हो सकती हैं. आप अपने पिताजी से अपनी किसी समस्या को साझा कर सकते हैं. यदि आपको कोई सलाह मश्वरा दे, तो आप उसे पर अमल बहुत ही सोच विचार कर करें. आपकी किसी नए वाहन को खरीदने की इच्छा आज पूरी हो सकती है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा. आपके घर किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और सायंकाल के समय आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी. आप कुछ समय छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. लेनदेन से संबंधित किसी मामले में आपको जीत मिल सकती है. आप यदि किसी से यदि धनु धन मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं. सामाजिक कार्यों के लिए आप कुछ समय निकालेंगे, जिससे आपको शांति मिलेगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके बनते कामों में रोडा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से अपने कामों को पूरा कर पाएंगे. यदि आपकी कोई डुल लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह आज पूरी हो सकती है.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा. आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो उनके विरोधी उन पर हावी होने की कोशिश करेंगे और आप अपने व्यवहार में आज सावधानी बरते, नहीं तो आप किसी को कुछ भला बुरा बोल सकते हैं. आप साझेदारी में किसी काम को करने से बचे और किसी की कहानी सुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो समस्या हो सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत लेकर आने वाला है. आपको अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में पढ़ने से बचना होगा और आपकी परिवार में किसी सदस्य से कहा सुनी हो सकती है. संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है. आपके व्यापार में चुटपुट लाभ के अवसरो से भी अच्छा लाभ मिलेगा और आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती है. यदि लंबे समय से परिवार में कोई बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह आज दूर होगा. आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत की चिंता सता सकती है.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चों भरा रहने वाला है. आपको व्यापार में यदि आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था, तो आप परेशान रहेंगे और आप अपने रोजमर्रा के कामो में बिल्कुल ढील ना दे और आपको किसी छोटे-मोटे निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी बड़ी स्कीम में आपने धन लगाया था, तो उससे आज आपको अच्छा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद दिख रही है, लेकिन आपको अपनी संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान दें.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपको अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करना होगा और जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी और आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. संतान के विवाह में यदि कोई बड़ा रही थी, तो वह आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी. यदि आपने पहले किसी को धन उतार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज प्रत्येक कार्य में सोच समझकर निवेश करना होगा और यदि आपको कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही है, तो उसे नजरअंदाज ना करें और आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा डिसीजन ले. आपको अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करनी होगी. यदि आपने जल्दबाजी में कोई फैसला लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. आप किसी नई संपत्ति के खरीदारी कर सकते हैं.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है. आप अपने बल व बुद्धि से सभी समस्याओं से आसानी से निकाल पाएंगे और यदि आपको कार्य क्षेत्र में कोई समस्या आ रही थी, तो उसका भी समाधान आपको आसानी से मिल जाएगा. प्रॉपर्टी डीलर का कार्य कर रहे लोगों को कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती है. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे.
खुशखबरी : केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा बयान, 2024 में देश को मिलेगा खास तोहफा
केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारत में बनी पहली सेमीकंडक्टर चिप (semiconductor chip) अगले साल दिसंबर तक आ जाएगी.
वैष्णव ने कहा है कि माइक्रोन की पहली मेड इन इंडिया(india ) चिप के अब से लगभग छह तिमाहियों के अंदर आने की संभावना है. कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी माइक्रोन गुजरात में अपना सेमीकंडक्टर असेंबली एवं परीक्षण संयंत्र लगाएगी, जिस पर कुल 2.75 अरब डॉलर (लगभग 22,540 करोड़ रुपये) का निवेश किया जाएगा.
2024 के अंत तक इसका परिचालन शुरू
माइक्रोन ने कहा है कि गुजरात में इस असेंबली एवं परीक्षण संयंत्र का चरणबद्ध निर्माण वर्ष 2023 में ही शुरू हो जाने की उम्मीद है. पहले चरण में पांच लाख वर्ग फुट क्षेत्र विकसित किया जाएगा और वर्ष 2024 के अंत तक इसका परिचालन शुरू हो जाएगा. सेमीकंडक्टर चिप विनिर्माता ने कहा कि इस संयंत्र से करीब 5,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा जबकि 15,000 लोगों को कई साल तक परोक्ष रोजगार(employment ) मिलता रहेगा
82.5 करोड़ डॉलर का होगा निवेश(investment )
माइक्रोन ने बृहस्पतिवार को बताया था कि दो चरणों में विकसित किए जाने वाले इस संयंत्र पर वह अपनी तरफ से 82.5 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी. बाकी राशि का निवेश केंद्र एवं राज्य सरकारों की तरफ से किया जाएगा.
गृहप्रवेश में जाने के लिए नहीं मिली छुट्टी, महिला डिप्टी क्लेक्टर ने नौकरी से दिया इस्तीफा
मध्य प्रदेश। छतरपुर जिले में महिला डिप्टी कलेक्टर ने अवकाश नहीं मिलन के कारण अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। डिप्टी कलेक्टर को उसके घर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में जाने की अनुमति देने से सामान्य प्रशासन विभाग ने इनकार कर दिया था। मामला छतरपुर जिले लवकुशनगर का है
छतरपुर जिले लवकुशनगर में एसडीएम के पद पर निशा बांगरे पदस्थ हैं। निशा बैतूल जिले के आमला में 25 जून से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय सर्व धर्म शांति सम्मेलन में हिस्सा लेना चाहती थीं, इसके लिए उन्होंने अवकाश मांगा और आवेदन भी किया, लेकिन उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस आयोजन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिली। इस आयोजन के संयोजक उनके पति हैं। वह अपने मकान के गृहप्रवेश के साथ ही विश्व शांति दूत तथागत बुद्ध की अस्थियों के दर्शन करने जाना चाहती थीं।
धार्मिक आयोजन में जाने के लिए अवकाश और अनुमति न मिलने से नाराज निशा बांगरे ने सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए वे इस्तीफा दे रही हैं।
कलयुगी बेटी ने की हैवानियत की हदें पार, तीन महीने तक बंधक बनाकर पीटा,भूख से तड़पते रहे बुजुर्ग माता-पिता…वजह जान हो जाएँगे हैरान…
Bhopal News। राजधानी भोपाल में कलयुगी की बेटी की बड़ी करतूत सामने आई हैं। जहां बेटी ने माता-पिता के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। दरअसल अरेरा कॉलोनी में रहने वाले वृद्ध माता-पिता और मनोरोगी भाई को बेटी ने अपने बेटे के साथ मिलकर उन्हीं के घर में 4 महीनों से बंधक बनाकर रखा था।वह उन्हें यातनाएं दे रही थी और रोजाना उनके साथ मारपीट करती थी। यहां तक की वृद्ध दंपत्ति व उनके बेटे को 24 घंटे में एक ही बार खाना देती थी। बेटी माता-पिता और भाई के साथ जानवरों की तरह व्यवहार कर रही थी। इतना ही नहीं वृद्धजनों के विरोध करने पर उनका नाती भी उनके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। हबीबगंज थाना पुलिस ने आरोपी मां-बेटे पर बंधक बनाकर रखने मारपीट करने सहित भरण पोषण अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
एसआई सुधीर देशमुख ने बताया कि E- 7/77 अरेरा कॉलोनी निवासी सीएस सक्सेना (80) वर्षीय बैंक में उच्च पद से रिटायर्ड है। यह अपनी पत्नी कनक सक्सेना और मानसिक रोगी बेटा विक्की सक्सेना के साथ रहते हैं। उनकी बेटी निधि सक्सेना और नाती निखिल सक्सेना करोड़ों रुपए की कीमत के मकान पर कब्जा करने की नियत से उनके साथ रह रहे थे। निधि की शादी भारतीय सेना के एक कर्नल से हुई थी निधि उसे छोड़कर मां-पिता के घर में रह रही है। बीते 4 महीनों से निधि ने अपने बेटे निखिल के साथ मिलकर पिता सीएस सक्सेना व माता कनक सक्सेना और भाई विक्की सक्सेना को मकान की पहली मंजिल में स्थित एक कमरे में कैद कर रखा था।
आरोपी बेटी उन्हें बाहर तक नहीं निकलने देती थी यहां तक कि उन्हें 24 घंटे में एक बार खाना दिया जाता था। वृद्ध माता-पिता और भाई के साथ निधि और उसका बेटा जानवरों की तरह मारपीट करते थे। बाहर निकलने की मांग और अन्य जरूरत का सामान मांगने पर उन्हें निधि जो हाथ में आता था। जैसे रोड, डंडे और क्रिकेट बैट से पीठती थी। अधिक विरोध करने पर निधि का बेटा निखिल भी उन्हें बैट व बेल्ट से पीटता था। यातनाओं का अंदाजा इस बात से लगाया जा सगाई की आरोपी मां बेटे बुजुर्ग दंपत्ति के सीने पर बैठकर उनके साथ मारपीट करते हैं और कभी किसी से मिलने नहीं देते थे।
एसआई देशमुख ने बताया कि पिछले 4 माह से सक्सेना दंपत्ति घर से बाहर नहीं निकले रहे थे। जब भी उनके दोस्त मिलने घर पूछते तो निधि उनसे मिलने नहीं देती थी। कल सीएस सक्सेना के एक बुजुर्ग दोस्त उनसे मिलने पहुंचे। उन्हें खिड़की से देखने के बाद सीएस सक्सेना ने इशारा कर दिया। इसके बाद सक्सेना के दोस्त ने थाने पहुंचकर आवेदन दिया था पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाया और बुजुर्ग दंपत्ति व उनके बेटे को घायल हालत में जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों के शरीर पर बुरी तरह से मारपीट किए जाने के निशान है।
केंद्र सरकार ने नकली दवा निर्माताओं के 11 कंपनियों पर लगाई रोक, 2 पर जड़ा ताला
BIG NEWS : चुनाव से पहले BJP को एक और बड़ा झटका, ये पूर्व विधायक कांग्रेस में होगा शामिल
भोपाल। मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है. इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख पार्टी अपने-अपने तरीके से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. चुनाव से पहले दल-बदल का दौरा भी जारी है. जिसके चलते आए दिन पार्टियों में इस्तीफे का दौर जारी है. इसी कड़ी में बड़ी खबर ये है कि बीजेपी के पूर्व विधायक आज कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं.
गौरतलब है कि बीते दिनों ही कटनी के विजयराघवगढ़ से बीजेपी के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह ने अपनी पार्टी बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था. अब मिली जानकारी के मुताबिक आज उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोरों पर हैं. प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में सदस्यता दिलाने की तैयारी में जुट गया है. कहा ये जा रहा है कि पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी कांग्रेस की सदस्यता ली जाएगी. अगर सूत्रों की माने तो भाजपा से इस्तीफा देने के बाद ध्रुव प्रताप सिंह भोपाल पहुंच चुके हैं. उनके साथ विजयराघवगढ़ विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद है. बताया जा रहा है कि कटनी से पिछड़ा वर्ग के नेता शंकर महतो भी उनके साथ कांग्रेस में शामिल होंगे. ध्रुव प्रताप सिंह काफी समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे. वे खुद को पार्टी उपेक्षित बता रहे थे. उन्होंने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया था कि पार्टी और संगठन अपने सिद्धांत से भटक गया है.
भीषण सड़क हादसा : बाइक सवार 5 लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सभी की मौत
उत्तर प्रदेश। शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पांच लोगों के पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सभी की मौत हो गई। घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी की दिलावपुर गांव की है।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार 5 लोग शाहाबाद शादी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार पुरुष, 2 महिलाएं और दो बच्चों की मौत हो गई। बाइक सवार शाहजहांपुर जिले के तिलहर और जैतीपर के रहने वाले थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान रघुवीर (34) और उसकी पत्नी ज्योति (30) तथा उनके बच्चे अभि (तीन) कृष्णा (पांच) एवं साली जूली (35) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के सिर में चोट लगने के कारण संभवत: उनकी मृत्यु हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में जांच जारी है।
मिशन 2024 : विपक्षी दलों की महाबैठक जारी, सभी दिग्गज नेता मौजूद
तेल कंपनियां अगस्त से पेट्रोल, डीजल में कर सकती हैं 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 18 विपक्षी पार्टियों के दिग्गज पटना में जुटेंगे आज
50MP कैमरे के साथ ये तगड़ा स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत
Vivo Y36 : स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने नई सीरीज वीवो वाई-36 (Vivo Y36) को भारतीय बाजार में उतारा है. कंपनी ने बताया है कि 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे, 5000 एमएएच की बैटरी है. वीवो वाई-36 के 8 जीबी प्लस 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. यह फ्लिपकार्ट, विवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर खरीद सकते है.
Aaj Ka Panchang 23 June 2023: शुक्रवार लक्ष्मी जी का पांए कृपा, पंचांग अनुसार जानें शुभ-मुहूर्त और आज का राहुकाल का समय
Today Panchang, Aaj Ka Panchang 23 June 2023: पंचांग के अनुसार 23 जून 2023, शुक्रवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का दिन है. आज शुक्ल पक्ष की पंचमी की तिथि है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 23 जून 2023, को आषाढ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी की तिथि है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. आज शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. आज के दिन लक्ष्मी जी का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. आज आषाढ की पंचमी है, इसका भी विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है.
आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
22 जून 2023 को पंचांग के अनुसार आज मघा नक्षत्र रहेगा. मघा नक्षत्र सूर्य की सिंह राशि में आता है. नक्षत्र स्वामी केतु है. मघा नक्षत्र में जन्मे पुरुष बहुत प्रतिभाशाली होते हैं. ये लोग स्वभाव से काफी मेहनती और काम के प्रति समर्पित रहते हैं. गगन मंडल में मघा नक्षत्र का 10वां स्थान है. मघा नक्षत्र का चिन्ह हंसिया के आकार का है.
आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 23 जून 2023, शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर: 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.
आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा.
| 22 जून 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 23 June 2023) |
| विक्रमी संवत्: | 2080 |
| मास पूर्णिमांत: | आषाढ |
| पक्ष: | शुक्ल |
| दिन: | शुक्रवार |
| ऋतु: | ग्रीष्म |
| तिथि: | पंचमी - 19:55:48 तक |
| नक्षत्र: | मघा - पूर्ण रात्रि तक |
| करण: | बव - 06:42:13 तक, बालव - 19:55:48 तक |
| योग: | वज्र - 28:31:16 तक |
| सूर्योदय: | 05:24:03 AM |
| सूर्यास्त: | 19:22:13 PM |
| चन्द्रमा: | सिंह राशि |
| राहुकाल: | 10:38:22 से 12:23:09 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है) |
| शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: | 11:55:12 से 12:51:05 तक |
| दिशा शूल: | पश्चिम |
| अशुभ मुहूर्त का समय |
| दुष्टमुहूर्त: | 08:11:41 से 09:07:34 तक, 12:51:05 से 13:46:57 तक |
| कुलिक: | 08:11:41 से 09:07:34 तक |
| कंटक: | 13:46:57 से 14:42:50 तक |
| कालवेला / अर्द्धयाम: | 15:38:43 से 16:34:35 तक |
| यमघण्ट: | 17:30:28 से 18:26:21 तक |
| यमगण्ड: | 15:52:41 से 17:37:27 तक |
| गुलिक काल: | 07:08:50 से 08:53:36 तक |
Aaj Ka Rashifal 23 June 2023: इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा आज का दिन, बनेगा धन प्राप्ति का योग, क्या ये आपकी राशि है?
Aaj Ka Rashifal 23 June 2023: आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 7 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 31 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 19 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 जून का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी दिनचर्या में अनुशासन रहेगा। आप जिस भी लक्ष्य को पाने के लिए काफी समय से कोशिश कर रहे थे आज उसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, इससे आपको ख़ुशी होगी। कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते हैं। संतान के साथ मिलकर कुछ कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे।
- लकी रंग - सफेद
- लकी नंबर - 7
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको मार्केटिंग सम्बन्धी काम में सफलता मिलेगी। अपने किसी काम में जीवनसाथी की मदद लेने से आपका मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही रिश्ते में भी मधुरता आएगी। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। ईश्वर की कृपा से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा।
- लकी रंग - ब्राउन
- लकी नंबर - 6
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो बातें आपकी नियंत्रण में हैं उनको सुधारने की कोशिश करेंगे। आप अपनी योजना को किसी से भी शेयर न करें अन्यथा आप एक अच्छे अवसर से चूक सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। लवमेट्स एक दूसरे की भावनओ को समझेंगे, कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। काफी दिनों से आपका रुका काम पूरा हो जाएगा, मानसिक शांति मिलेगी।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर - 8
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आप अपना ज्यादा समय किसी धार्मिक स्थल पर बिताएंगे इससे आपको शांति मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हैं उनका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार को बढानें के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आएंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा। मिलजुल कर किए गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई सलाह मिलेगी।
- लकी रंग - पर्पल
- लकी नंबर - 5
सिंह राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे, बच्चों में उत्साह देखने को मिलेगा। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। दोस्तों के साथ पुरानी बातें याद करते हुए समय बितायेंगे।
- लकी रंग - पीच
- लकी नंबर - 6
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अपनी काबिलियत के दम पर बिजनेस में नयी उपलब्धियां हासिल करेंगे। निगेटिव लोगों से दूरी बनाकर रखेंगे। आपकी बेवजह यात्रा हो सकती है। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वो आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे।
- लकी रंग - मैजेंटा
- लकी नंबर - 2
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे इससे आप लोगों के लिए प्रेरणा बन जाएंगे। आपके किसी काम में घरवालों का पूरा साथ मिलेगा। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर - 9
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी दोस्त की पार्टी में जा सकते हैं, जहां इंज्वाय करोगे। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।
- लकी रंग - गोल्डन
- लकी नंबर - 9
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। नौकरी करने वालों का प्रमोशन किसी अच्छे पद पर हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बना रहेगा। अपने बड़ों का आदर सम्मान करेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। परिवार और दोस्त आपके नए बिजनेस में आपका साथ देंगे। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं जिससे आपको खुशी महसूस होगी आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।
- लकी रंग - पीला
- लकी नंबर - 3
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। जिस भी काम को आप करना चाहेंगे वो निश्चित ही पूरा होगा। आप अपने ताकत और मेहनत से पहचाने जाएंगे। आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी ईमानदारी से प्रभावित जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। इस राशि वाले लोगों को आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करने पर तरक्की के सारे दरवाजे खुले नजर आएंगे। इस राशि की महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है, अधिक लाभ होगा।
- लकी रंग - लाल
- लकी नंबर - 5
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक समारोह में आपको बुलाया भी जा सकता है। आप रिश्तेदारों से दूरी बनाकर रहें, उनकी गलत नसीहत आपको अपने तरक्की के मार्ग से विचलित कर सकती है। इस राशि के छात्र जो इंजीनियरिंग कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर भी आ सकता है। भाईयों के साथ बाहर हील स्टेशन पर जाने का प्लान बन सकता है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
- लकी रंग - हरा
- लकी नंबर - 9
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके रुके हुए कामों में आपके मित्र आपकी मदद करेंगे। आपके दुश्मन आपसे दूरियां बनाए रहेंगे। आपको किसी अपनो से खुशखबरी मिल सकती है। पैसे के मामले में आप उधार के देने-लेने से बचें। आपके रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। इस राशि के छात्र आज किसी से बहस न करें। पढ़ाई के प्रति आज आपका रुझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएगी। आर्थिक मामलों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। दोस्तों से भी मदद मिलेगी।
- लकी रंग - मैरून
- लकी नंबर - 1
मणिपुर हिंसा : उपद्रवियों और जवानों के बीच फायरिंग, IED विस्फोट भी, अमित शाह ने 24 को बुलाई सर्वदलीय बैठक
भीषण सड़क हादसा : श्रद्धालुओं से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत
उत्तराखंड। पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां मुनस्यारी के होकरा इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों के मौत हो चुकी है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के जारी है।
जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु बागेश्वर के शामा से होकरा मंदिर दर्शन करने आ रहे थे। इससे पहले ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राहत बचाव के लिए मौके पर टीम रवाना की गई। आशंका जताई जा रही है कि मौतों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
रेस्टोरेंट में जोरदार धमाके से 31 लोगों की मौत, 7 घायल
चीन के उत्तर-पश्चिमी निंग्ज़िया क्षेत्र में बुधवार रात एक रेस्टोरेंट में विस्फोट में 31 लोगों की मौत हो गई है। यह घटना ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों से ठीक पहले निंग्ज़िया हुई स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी यिनचुआन के एक बारबेक्यू रेस्तरां में हुई।
विस्फोट लगभग रात 8:40 बजे एक हुआ। उस समय पर सड़क पर भीड़ थी क्योंकि लोग उत्सव की तैयारी में एकत्र हुए थे। इस क्षेत्र में अच्छी खासी मुस्लिम आबादी है। हादसे में घायल सात लोगों का इलाज चल रहा है।
राष्ट्रपति शी जिनिपंग ने दिए जरूरी निर्देश
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों से घायलों के इलाज को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रमुख उद्योगों और क्षेत्रों में सेफ्टी सपुरविजन बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अदालत के फैसले से नाराज शख्स ने जज की कार में को तोड़फोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
केरल। पतनमतिट्टा जिले के तिरुवल्ला में फैमिली कोर्ट के फैसले से नाराज शख्स जज की कार में तोड़फोड़ कर दिया। दरअसर, एक शख्स अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक विवाद को लेकर फैमिली कोर्ट के एक जज के पास पहुंचे थे, जब ने जब अपना फैसला सुनाया तो शख्स नाराज हो गया और उसने जज की कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
बुधवार को यहां तिरुवल्ला अदालत परिसर के भीतर खड़ी थी। शख्स ने कार की सभी खिड़कियां तोड़ दीं और विंड स्क्रीन को भी नुकसान पहुंचाया। तिरुवल्ला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और अदालती कामकाज में बाधा डालने, धमकाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अपनी पत्नी के साथ विवाद में खुद अपनी पैरवी कर रहे आरोपी ने दावा किया कि उसे अदालत से न्याय नहीं मिल रहा है। उसकी पत्नी ने अदालत में तलाक की याचिका दायर की थी। उसकी पत्नी का वकील और न्यायाधीश एक साथ मिलकर उसके खिलाफ काम कर रहे हैं और उसका पक्ष उचित तरीके से सुना नहीं जा रहा है।
सीएम नीतीश कुमार के करीबी उद्योगपित के कई ठिकानों पर ED और IT का छापा
PM ने बाइडेन को घी-नमक, फर्स्ट लेडी को डायमंड दिया : राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में होस्ट किया प्राइवेट डिनर
PM मोदी के स्टेट डिनर के मेन्यू में क्या-क्या होगा?
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में आज शाम व्हाइट हाउस में जिस पैमाने पर भव्य डिनर का आयोजन किया गया है, उसमें ये कहावत बिल्कुल सटीक नजर आ रही है। केसरिया रंग, हिन्दुस्तान का राष्ट्रीय पक्षी मोर, बाजरा... भारत से जुड़े ये कुछ ऐसे रंग हैं जो व्हाइट हाउस के राजकीय डिनर की शोभा बढ़ाएंगे। खाने का टेबल कुछ इस तरह सजेगा कि हर मेहमान को लगेगा कि उसी के लिए ये टेबल खासतौर पर सजाया गया है। अब जानते हैं कि व्हाइट हाउस में होने वाले राजकीय डिनर का मेन्यू क्या है।
कहते हैं दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi के सम्मान में आज शाम White House में जिस पैमाने पर भव्य डिनर का आयोजन किया गया है, उसमें ये कहावत बिल्कुल सटीक नजर आ रही है। केसरिया रंग, हिन्दुस्तान का राष्ट्रीय पक्षी मोर, बाजरा... भारत से जुड़े ये कुछ ऐसे रंग हैं जो व्हाइट हाउस के राजकीय डिनर की शोभा बढ़ाएंगे। खाने का टेबल कुछ इस तरह सजेगा कि हर मेहमान को लगेगा कि उसी के लिए ये टेबल खासतौर पर सजाया गया है।
व्हाइट हाउस में होने वाले राजकीय डिनर का मेन्यू क्या है। डिनर में पीएम मोदी की पसंद का खास ख्याल रखा गया है। पीएम मोदी शाकाहारी हैं इसलिए इस भोज में सिर्फ शाकाहारी व्यंजन परोसे जाएंगे। इसमें मेरिनेटेड मिलेट, ग्रिल्ड कॉर्न सलाद जिसमें तरबूज मिला होगा, स्टफ्ड पोर्टेबोले मशरूम, जिसमें केसरिया क्रीम का समावेश होगा, स्ट्राबेरी शॉर्ट केक जैसी खाने की चीजें शामिल होंगी। जब डिनर पर ग्लोबल लीडर्स हों तो खाना सिर्फ जायके के लिए नहीं होता बल्कि इसमें कुछ कूटनीतिक संदेश छोड़ने की भी कोशिश होती।भारत की पहल पर इस साल को मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आज के डिनर में इसकी छाप भी नजर आएगी। व्हाइट हाउस में पीएम मोदी लगातार दूसरे दिन डिनर करने वाले हैं। कल Biden दंपति ने पीएम मोदी को निजी डिनर दिया था और आज का डिनर राजकीय भोज होगा, जो किसी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के लिए बड़ा सम्मान माना जाता है। ऐसे में व्हाइट हाउस में चल रही तैयारी को पीएम मोदी के बढ़ते ग्लोबल रुतबे के रूप में देखा जा रहा है।
Aaj Ka Panchang: आज 22 जून 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 22 जून 2023
विक्रम संवत - 2080, अनला
शक सम्वत - 1945, शोभकृत
पूर्णिमांत - आषाढ़
अमांत - आषाढ़
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्थी- जून 21 03:10 PM- जून 22 05:28 PM
शुक्ल पक्ष पंचमी- जून 22 05:28 PM- जून 23 07:54 PM
नक्षत्र
आश्लेषा - जून 22 01:21 AM- जून 23 04:18 AM
मघा - जून 23 04:18 AM- जून 24 07:18 AM
योग
हर्षण - जून 22 02:34 AM- जून 23 03:31 AM
वज्र - जून 23 03:31 AM- जून 24 04:31 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 5:28 AM
सूर्यास्त - 7:17 PM
चन्द्रोदय - जून 22 8:46 AM
चन्द्रास्त - जून 22 10:43 PM
अशुभ काल
राहू- 2:06 PM- 3:50 PM
यम गण्ड - 5:28 AM- 7:11 AM
गुलिक - 8:55 AM- 10:39 AM
दुर्मुहूर्त - 10:04 AM- 11:00 AM, 03:36 PM- 04:31 PM
वर्ज्यम् - 05:48 PM- 07:36 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 AM- 12:50 PM
अमृत काल - 02:30 AM- 04:18 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 03:52 AM- 04:40 AM
Aaj Ka Rashifal 22 June 2023: जानिए कैसा रहने वाला है सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन...पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 June 2023 Horoscope Today: राशिफल के अनुसार, आज यानी 22 जून 2023 गुरुवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कई राशियों के जातकों को वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी गई है। पढ़िए आज का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। शारीरिक-मानसिक पीड़ा से आप परेशान रहेंगे। किसी काम में मन नहीं लगेगा। व्यापार के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यापार में नया काम अभी शुरू न करें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आपका समय अच्छा रहेगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई साझेदारी से बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। अपनो का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रशासनिक कार्य में लगे व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज बाहर कहीं यात्रा पर जाए तो सावधानी रखें। कोई नया वाहन आदि आज न खरीदें। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। काम की अधिकता के कारण शारीरिक पीड़ा और तनाव बना रहेगा। व्यापार में धन का निवेश सोच-विचार कर ही करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अच्छा रहेगा आप डॉक्टर की सलाह पर चले। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। काम के क्षेत्र में किसी के साथ बड़ा लेन-देन आज न करें। किसी पुराने विवाद के चलते मानसिक चिंता बनी रहेगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपने जो मेहनत की है, उसमे आज आपको सफलता मिलती दिखाई देगी। व्यापार में किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है। अपनो का सहयोग मिलेगा। पुराना कोई विवाद खत्म होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, वरना आकस्मिक दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। किसी परिचित से दुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में अपनों से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। अपने और पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today
आज के दिन आपको व्यर्थ की परेशानियों से गुजरना पडे़गा। वाद-विवाद की स्थिति से आप दूर रहें। मन अशांत रहेगा। किसी प्रिय से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नई वस्तु खरीदना इस समय अच्छा नही रहेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी और प्रशासनिक कार्य में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के सहयोग से नया काम मिलेगा, जिससे लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव हो सकती है। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज काम में रुकावट आएगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज आप वाहन आदि चलाने में सतर्कता बरतें। किसी कार्य विशेष के कारण संबंधियों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में नया निवेश या नई साझेदारी सोच-विचार कर ही करें। कर्मचारी वर्ग के अपने अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है।
