सियासत
राशनकार्ड धारकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बेरोकटोक मिलता रहेगा फ्री राशन
Aadhaar-Ration Card Link: अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सरकार से मिलने वाली मुफ्त राशन योजना या सस्ती दर वाले राशन का फायदा लेते हैं तो यह खबर आपके लिए है. मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत दी है. सरकार की तरफ से आधार और राशन कार्ड जोड़ने (Aadhaar-Ration Card Link) की आखिरी तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है. इस बार सरकार की तरफ से इसमें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया है. पहले आधार और राशन कार्ड को लिंक कराने की अंतिम तारीख 30 जून थी. जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है. खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की तरफ से इसको लेकर नोटीफिकेशन जारी किया गया है.
आधार और राशनकार्ड को लिंक कराना जरूरी?
आपको बता दें जब से सरकार की तरफ से ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ का ऐलान किया है तब से राशन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया गया है. सरकार को खबर मिली है कि लोग एक से ज्यादा राशन कार्ड रखकर अलग-अलग जगह से इस पर मुफ्त राशन का फायदा ले रहे हैं. ऐसे में इस पर रोक लगाने के मकसद से राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने पर जोर दिया जा रहा है.
इसके अलावा कई मृत लोगो के राशन कार्ड पर भी राशन का फायदा लिया जा रहा है. सब चीजों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने इसे आधार से लिंक कराना जरूरी कर दिया गया है. दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से बीपीएल परिवारों को राशन कार्ड के माध्यम से सस्ते में अनाज और कैरोसिन ऑयल देती है. जिन लाभार्थियों के पास एक से ज्यादा राशन कार्ड हैं वो ज्यादा राशन ले लेते हैं और जरूरतमंद इससे वंचित रह जाते हैं.
पहले भी कई बार बढ़ी है अंतिम तिथि
आधार और राशन कार्ड को लिंक करके सरकार की तरफ से भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है. बता दें कि राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाने की तारीख को सरकार की तरफ से इससे पहले भी कई बार आगे बढ़ाया जा चुका है. अब इसे फिर से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है. आधार और राशन कार्ड लिंक होने से सरकार के लिए यह सुनिश्चित करना आसान हो जाएगा कि सभी जरूरतमंदों को उसके हिस्से का खाद्यान्न मिल रहा है या नहीं.
जून के बाद बंद नहीं होगा राशन मिलना
सरकार की तरफ से पहले आधार और राशन कार्ड को लिंक करने की अंतिम तिथि 30 जून 2024 तय की गई थी. मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि तय तिथि तक आधार और राशन कार्ड लिंक नहीं कराने पर 1 जुलाई से सस्ते राशन और मुफ्त राशन का फायदा लाभार्थियों को नहीं मिलेगा. लेकिन अब जब सरकार की तरफ से अंतिम तिथि को तीन महीने यानी 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है तो पात्र लाभार्थियों को राशन का फायदा भी मिलता रहेगा.
मुफ्त राशन योजना क्या है?
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKY) को भारत सरकार की तरफ से कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू किया गया था. यह सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना है. इस योजना का मकसद गरीब और कम आय वाले परिवारों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराकर खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है. इसके तहत पात्र परिवारों को हर महीने 5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त दिया जाता है. इस योजना को साल 2023 में 31 दिसंबर 2028 तक बढ़ा दिया गया है. ऐसे परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत राशनकार्ड धारक हैं वे योजना के लिए पात्र हैं. विशेष रूप से कमजोर वर्गों, जैसे कि अंत्योदय, विधवा, विकलांग, और वरिष्ठ नागरिकों को शामिल किया गया है.
NEET 2024 के रिजल्ट में धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने दिया बड़ा बयान
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने NEET 2024 के रिजल्ट में धांधली को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है. जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सख्त सजा दी जाएगी.
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कही ये बात
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने नीट मामले पर कहा,'जिन बच्चों ने सवाल खड़ा किया है.सरकार उन्हें गंभीरता से ले रही है.जो घटना हमारे सामने आई है, दोषियों को दंडित किया जायेगा. भारत सरकार पूरी तरह से पारदर्शी व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है. कोर्ट के फैसले को आने दें. जो कोर्ट कहेगा वो किया जायेगा.
NEET पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, 1563 स्टूडेंट्स को दोबारा देना होगा एग्जाम
NEET रिजल्ट के बाद दाखिल की गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 छात्रों को फिर से परीक्षा देनी होगी. हम काउंसलिंग पर रोक नही लगाएंगे. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी करके 2 हफ्ते में जवाब मांगा है. अब अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी. जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच नीट यूजी के मामले में सुनवाई कर रही है.
NTA की तरफ से कहा गया कि छात्रों का डर दूर करने के लिए यह निर्णय लिया जा रहा है. नीट यूजी 2024 की परीक्षा में जिन उम्मीदवारों को ग्रेस मार्क्स मिले हैं, उन्हें फिर से परीक्षा दोनी होगी. इस परीक्षा का रिजल्ट 23 जून को जारी किया जाएगा. इसके बाद ही काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
याचिकाकर्ताओं ने काउंसलिंग पर रोक लगाने की भी मांग की है. संक्षेप में कहा जाए तो कोर्ट तीन याचिकाओं पर विचार कर रहा है, जिसमें अनियमितताओं और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा 1500 से अधिक उम्मीदवारों को “लॉस ऑफ टाइम” के आधार पर परीक्षा में ग्रेस मार्किंग देने के संबंध में संदेह जताने के लिए नीट यूजी 2024 के रिजल्टों को चुनौती दी गई है.
इनमें से एक याचिका फिजिक्स वाला के सीईओ अलख पांडे ने दायर की थी. दायर की गई याचिका में दावा किया था कि एनटीए का ग्रेस मार्क्स देने का फैसला “मनमाना” था. कथित तौर पर पांडे ने लगभग 20,000 छात्रों से प्रतिनिधित्व एकत्र किया, जिसमें दिखाया गया कि कम से कम 1,500 छात्रों को लगभग 70-80 अंक ग्रेस मार्क्स के रूप में दिए गए थे.
क्या दोबारा होंगे एग्जाम? NEET गड़बड़ी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
NEET 2024 :- के रिजल्ट में धांधली को लेकर छात्र काफी नाराज चल रहे हैं। अब NEET एंट्रेंस एग्जाम में गड़बड़ी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है, जिस पर आज सुनवाई होनी है। नीट एग्जाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है कि नीट यूजी 2024 रिजल्ट को वापस लिया जाए और दोबारा एग्जाम लिया जाए।
रिजल्ट आने के बाद से ही कई दिनों से छात्र देश के कोनों-कोनों में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस याचिका में रिजल्ट वापस लेने और दोबारा परीक्षा की मांग की गई है। वहीं, परीक्षा के रिजल्ट में धांधली की जांच की मांग की गई है। आगे कहा गया कि एनटीए ने मनमानी ग्रेस मार्क दिया है और ये सब पूर्वाग्रह से ग्रसित है। साथ ही एजेंसी पर आरोप लगाया कि कुछ स्टूडेंट को बैकडोर एंट्री देने के लिए किया है। याचिकाकर्ता ने आशंका जताते हुए कहा कि यह तथ्य सामने आया है कि एक सेंटर विशेष पर एग्जाम दे रहे 67 स्टूडेंट्स को फुल मार्क्स 720 तक दिए गए हैं।
नीट काउंसलिंग पर रोक की भी मांग
ये याचिका सुप्रीम कोर्ट में तेलंगाना व आंध्र प्रदेश के रहने वाले अब्दुल्लाह मोहम्मद फैज और शैंक रोशन मोहिद्दीन ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि छात्रों के हितों की खातिर यह याचिका दायर की गई है और सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि इस मामले में जब तक जांच होती है तब तक नीट यूजी 2024 की काउंसलिंग पर रोक लगाई जाए। जानकारी दे दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही दो याचिका पेंडिंग है और पेपर लीक के ग्राउंड पर एग्जाम कैंसिल कराने की गुहार लगाई जा चुकी है। गौरतलब है कि कोर्ट ने पहली याचिका पर सुनवाई करते हुए एनटीए को नोटिस भी जारी किया था
Aaj Ka Panchang: आज 13 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 13 जून 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- ज्येष्ठ
तिथि
सप्तमी - 09:33 पी एम तक
नक्षत्र
पूर्वाफाल्गुनी - 05:08 ए एम, जून 14 तक
योग
वज्र - 06:06 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:23 AM
सूर्यास्त- 7:20 PM
चन्द्रोदय- 11:23 AM
चन्द्रास्त- 12:26 PM
अशुभ काल
02:06 पी एम से 03:51 पी एम
05:23 ए एम से 07:07 ए एम
गुलिक- 08:52 ए एम से 10:37 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:02 ए एम से 10:58 ए एम
वर्ज्यम्- 11:11 ए एम से 12:59 पी एम
शुभ काल
09:57 पी एम से 11:45 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:02 ए एम से 04:43 ए ए
Aaj Ka Rashifal: क्या कहते हैं गुरुवार को आपके सितारे, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Aaj Ka Rashifal 13 June 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 13 June 2024, गुरुवार है. ये दिन विष्णु जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन इनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में आइये जानते हैं कि आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान.
मेष राशि: मेष राशि के लिए दिन मिला जुला रहेगा. कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. युवा जातकों को करियर के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.
वृषभ राशि: इन जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा. युवा और छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. खानपान का ध्यान रखें. युवा जातकों का आज बहुत अधिक खर्च हो सकता है, जिसके कारण उनका मन परेशान भी हो सकता है.
मिथुन राशि: मिथुन जातकों के लिए दिन साधारण रहेगा. नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं. सेहत नरम रहेगी. बिजनेस से संबंधित कोई प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकता है. अटके काम पूरे हो सकते हैं.
कर्क राशि: कर्क जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक आज अपने मित्रों के साथ कही बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. घर में कोई पुराना दोस्त आएगा.
सिंह राशि: सिंह जातकों के लिए गुरुवार का दिन परेशानी वाला हो सकता है. आज गाड़ी चलाते समय थोड़ा सा सावधान रहें, नहीं तो आपसे कोई दुर्घटना हो सकती है. छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें. युवा अपने ध्यान से नहीं भटकें.
कन्या राशि: कन्या जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में मन लगाएं. बिजनेस में कोई जल्दबाजी में न करें, नुकसान की आशंका है.
तुला राशि: तुला जातकों के लिए दिन साधारण रहेगा.बिजनेस वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. अटके काम पूरे हो सकते हैं. लव लाइफ में किसी बात पर तनाव हो सकता है. अटके काम पूरे होंगे.
वृश्चिक राशि: इन जातकों के लिए दिन साधारण रहेगा. आज परिवार में किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है. नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है. छात्र पढ़ाई के लिए बाहर जा सकते हैं. लव लाइफ में कुछ गड़बड़ के आसार हैं.
धनु राशि: धनु जातकों के लिए बुधवार का दिन हल्का रहेगा. आज सेहत का ध्यान रखें, खराब हो सकती है. युवा गुस्से पर काबू रखें, विवाद हो सकता है. कामकाज मध्यम रहेगा. महिलाएं आज थकान महसूस करेंगी.
मकर राशि: मकर जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा. घऱ में कोई मांगलिक काम हो सकता है.. शाम को मानसिक थकान महसूस करेंगे. काम के सिलसिले में बाहर जाना हो सकता है.
कुंभ राशि: कुंभ जातकों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा. संतान की तरफ से सुखी रहेंगे. दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. जीवनसाथी के साथ किसी बात पर नोंकझोंक हो सकती है.
मीन राशि: मीन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. छात्र और युवा अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें. लव लाइफ ठीक चलेगी. युवा अपने काम पर ध्यान दें. शादी शुदा जीवन ठीक रहेगा. घर में बड़ों का ध्यान रखें.
नई सरकार बनने के बाद संसद सत्र की शुरुआत 24 जून से, इस दिन होगा स्पीकर का चुनाव
दिल्ली :- 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा, जिसमें नवनिर्वाचित संसद सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी. इस सत्र के पहले तीन दिन में नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे तथा सदन के अध्यक्ष का चुनाव भी किया जाएगा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्ष के लिए नई सरकार के कामकाज की रूपरेखा पेश करेंगी. रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून 2024 से तीन जुलाई 2024 तक नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ, अध्यक्ष के चुनाव, राष्ट्रपति के अभिभाषण और उस पर चर्चा के लिए बुलाया जा रहा है.”
राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से होगा शुरू
उन्होंने कहा कि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून को शुरू होगा और तीन जुलाई को संपन्न होगा. समझा जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद संसद में अपनी मंत्रिपरिषद के सदस्यों का परिचय देंगे. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आक्रामक विपक्ष द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की कोशिश की जा सकती है.
Gold-Silver Price: सोने और चांदी में आई भारी गिरावट 1200 रुपए लुढ़की चांदी, जाने डिटेल
Gold-Silver Price: सोने और चांदी में आई भारी गिरावट 1200रु लुढ़की चांदी,जाने डिटेल आइये आज हम आपको सोने और चांदी क कीमतों में तेजी और गिरावट के कुछ ऐसी अनुमान बताते है जिससे आपको सोना और चांदी खरीदने में कोई परेशानी नहीं होगी तो बने रहिये अंत तक-
International Market में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। मंगलवार (12 जून) को सोना 150 से 170 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 71,840 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 65,850 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।
चांदी के दाम 90,500 रु. प्रति किलो पर आ गए। इससे पहले 8 जून को चांदी की कीमतों में बड़ी फिसलन देखने को मिली थी और भाव 4500 रुपए तक गिर गया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल जैसे कुछ शहरों में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 95,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने के दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 6.50 डॉलर टूटकर 2320.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी गिरावट है और यह 29.25 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
Gold Price से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
चांद को क्यों कहते हैं मामा-चाचा, ताऊ या फूफा क्यों नहीं कहा जाता ?
चंदा मामा बच्चों को इतने प्यारे होते हैं कि कितनी भी जिद हो या रो रहे हों छत पर ले जाकर जब मां कहती हैं कि देखो चंदा मामा तुम्हें देख रहे हैं और इतने भर से बच्चे चुप होकर चांद को निहारने लगते हैं. जैसे कोई उनका अपना उन्हें देखकर हाथ हिला रहा हो. चांद को लेकर इतनी आत्मीयता और अपनापन क्यों होता है? आखिर चांद को मामा क्यों कहा जाता है? अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके बारे में बताएंगे-
चांद को क्यों कहते हैं मामा-
चांद को मामा कहने के पीछे धार्मिक, पौराणिक और भौगोलिक कारण हैं. चांद को मां लक्ष्मी का भाई माना गया है. चूंकि हम सभी मां लक्ष्मी को अपनी माता के तौर पर संबोधित करते हैं ऐसे में हमारे रिश्तों के लिहाज से देखें तो चांद के साथ रिश्ता मामा वाला हो जाता है. यही कारण है कि चंदा को मामा कहा जाता है. जहां तक इसके भौगोलिक कारण की बात है तो धरती का एकमात्र उपग्रह होने की वजह से यह धरती के चारों ओर चक्कर लगाता है.
एक भाई या बहन के रिश्ते को देखें तो भाई भी अपनी बहन के आगे-पीछे खेलते- कूदते घूमता रहता है. ऐसे में चांद के धरती का चक्कर लगाने की प्रवृत्ति को भाई-बहन के रिश्ते की तरह देखते हैं. ऐसे में धरती को माता कहने की वजह से चंदा हमारे मामा कहलाए.
चंदा मामा के बारे में सुनाई जाती हैं दिलस्प कहानियां-
बचपन में माँ, दादी और नानी अक्सर चंदा मामा की दिलचस्प कहानियां सुनाती हैं. स्कूल की कई पाठ्य पुस्तकों में भी इससे संबंधित कविताएँ होती हैं. जैसे कि "हठ कर बैठा चांद एक दिन माता से यह बोला, सिलवा दो माँ मुझको भी छोटा सा एक झिंगोला". चांद से जुड़े किस्से-कहानियां हमेशा हमें आकर्षित और आनंदित करते रहे हैं.
ओडिशा और आंध्र के नए CM का शपथ ग्रहण आज, PM नरेंद्र मोदी समेत दिग्गज नेता होंगे शामिल
ओडिशा:- तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आज आंध्र प्रदेश के सीएम पद की शपथ लेंगे. नायडू का विजयवाड़ा के केसरपल्ली आईटी पार्क में 11 बजकर 27 मिनट पर शपथ लेने का कार्यक्रम है. चंद्रबाबू नायडू चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे
शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा विजयवाड़ा पहुंच चुके हैं.नायडू के अलावा पवन कल्याण समेत 25 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या (175) के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं. पवन कल्याण को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इसमें चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकश भी शामिल हैं. आंध्र प्रदेश में टीडीपी-पवन कल्याण की जनसेना और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था. NDA को 164 विधानसभा सीट मिली हैं. इनमें से टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और बीजेपी को 8 सीट मिली हैं
शपथ से पहले क्या बोले नायडू?
चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को NDA विधायकों को संबोधित किया. नायडू ने कहा कि उन्होंने दक्षिणी राज्य के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगा है और इसके लिए ‘आश्वासन’ दिया गया है. उन्होंने संकल्प जताया कि अमरावती आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी और पोलावरम परियोजना को पूरा किया जाएगा.इसके अलावा उन्होंने कहा कि बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम को आर्थिक राजधानी और एक उन्नत विशेष शहर के रूप में विकसित किया जाएगा. टीडीपी प्रमुख ने हाल के चुनावों के बारे में एनडीए की भारी जीत को अभूतपूर्व बताया. नायडू के अनुसार, उन्होंने पहले भी कई चुनावों की समीक्षा की है, लेकिन 2024 के चुनावों ने उन्हें सबसे अधिक संतुष्टि दी है.
शपथग्रहण में कौन-कौन होगा शामिल
- पीएम मोदी
- अमित शाह
- जेपी नड्डा
- नितिन गडकरी
- राजमोहन नायडू
- जीतन राम मांझी
- जी किशन रेड्डी
- चिराग पासवान
- जयंत चौधरी
- एकनाथ शिंदे
- मोहन यादव
अब साल में दो बार दाखिला लेने का मिलेगा मौका, UGC ने दी मंजूरी..
नई दिल्ली। विदेशी विश्वविद्यालयों की तर्ज पर भारतीय विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान भी अब साल में दो बार दाखिला ले सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इसी साल से विश्वविद्यालयों को इस पर अमल की मंजूरी दी है।
मौजूदा समय में विश्वविद्यालयों सहित दूसरे सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के नियमित पाठ्यक्रमों में साल में एक बार यानी जुलाई-अगस्त के बीच ही दाखिला मिलता है। यूजीसी ने विश्वविद्यालयों सहित उच्च शिक्षण संस्थानों में साल में दो बार दाखिले को लेकर यह मंजूरी ऐसे समय दी है, जब इन उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है।
यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार के मुताबिक विश्वविद्यालयों सहित दूसरे किसी भी उच्च शिक्षण संस्थानों में यह व्यवस्था इसी शैक्षणिक सत्र से यानी 2024-25 से ही शुरू हो जाएगी। लेकिन यह किसी के लिए अनिवार्य नहीं होगा। संस्थान छात्रों की मांग के आधार पर इसकी शुरुआत कर सकेंगे। इस दौरान दोनों सत्र में छात्रों को नियमित कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। खत्म होगी ये दिक्कतें
इससे पूर्व भी यूजीसी ने विश्वविद्यालयों को साल में दो बार दाखिला देने की अनुमति दी थी, लेकिन यह सिर्फ आनलाइन या फिर दूरस्थ शिक्षा के लिए था। यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर कुमार के मुताबिक इससे उच्च शिक्षण संस्थानों को छात्रों के दाखिले की दिक्कत खत्म हो जाएगी।
मौजूदा व्यवस्था के तहत यदि कोई छात्र जुलाई-अगस्त में दाखिला लेने से चूक जाता था, जो उसे पूरे साल भर तक का इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने इसे लेकर एक आकंड़ा भी जारी किया और बताया कि 2022 में आनलाइन कोर्स में साल में दो बार दाखिला देने की अनुमति के बाद जुलाई सत्र में जहां 19.73 लाख छात्रों ने दाखिला लिया था, वहीं जनवरी सत्र में भी 4.28 लाख छात्रों ने दाखिला लिया था। इससे साफ है कि बड़ी संख्या में छात्र बीमारी, रिजल्ट देरी से आने आदि कारणों से दाखिला लेने से वंचित रह जाते है। रैंकिंग, फीस सहित छात्रों से जुड़ी जानकारी करें प्रदर्शित
यूजीसी ने इस बीच विश्वविद्यालयों सहित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वह रैंकिंग, फीस सहित छात्रों से जुड़ी जानकारी अनिवार्य रूप से अपने पोर्टल पर प्रदर्शित करें। यूजीसी का कहना है कि इससे छात्रों को संस्थान से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी और वह किसी धोखे में नहीं आएंगे। यूजीसी ने संस्थानों को यह निर्देश ऐसे समय दिया है, जब उनमें दाखिले का प्रक्रिया चल रही है।
बड़ा हादसा, घर के बाहर सो रहे परिवार पर पलटा बालू से भरा ट्रक, 8 की मौत..
उत्तर प्रदेश :- के हरदोई जिले में बुधवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया. मल्लावां थाना क्षेत्र इलाके में घर के बाहर सो रहे परिवार पर बालू से भरा ट्रक पलट गया. इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हुई है. इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में कोहराम मच गया.
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने JCB और हाइड्रा की मदद से ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला.
मल्लावां थाना क्षेत्र के कटरा विल्हौर मार्ग पर चुंगी नंबर दो के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे उस परिवार को क्या पता था कि यह रात उनकी आखिरी रात होगी. वह खुशी-खुशी एक साथ खाना खाए और फिर घर के बाहर सो गए. तभी अचानक देर रात ओवरलोड बालू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे परिवार के ऊपर पलट गया.
जिससे एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई. घटना से इलाके में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी का रेस्क्यू शुरू किया.
वहीं जेसीबी और हाइड्रा की मदद से ट्रक के नीचे दबे सभी शवों को बाहर निकाला गया. घटना में सिर्फ एक मासूम बच्ची बच पाई, जो घायल हो गई थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
घटना की सूचना जिसने भी सुनी वह घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़ा। पुलिस ने ट्रक के नीचे दबे सभी शवों को निकलवा कर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं मरने वालों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं
दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट नाराज-,कहा राजनीति न करने की दी थी हिदायत
सुप्रीम कोर्ट आज सभी पक्षों को सुनेगा। वहीं, सभी पक्ष अपने-अपने रिपोर्ट कोर्ट के सामने रखेंगे। इससे पहले जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने मामले पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि हिमाचल प्रदेश 137 क्यूसेक पानी शुक्रवार से जारी करे। साथ ही कोर्ट ने हरियाणा सरकार को भी आदेश दिया था कि वे जल प्रवाह को बिना किसी बाधा के दिल्ली के वजीराबाद तक आने दें, जिससे दिल्ली के लोगों को पानी मिल सके।
राजनीति न करने की दी थी हिदायत
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में दिल्ली सरकार को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सरकार इस बात का पूरा ध्यान रखे कि किसी भी तरह की पानी की बर्बादी न हो। वहीं, यमुना रिवर फ्रंट बोर्ड इस बात का ध्यान रखे कि कितना पानी आया। इसके बाद कोर्ट ने सभी पक्षों को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 10 जून यानी आज का समय दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर एक और टिप्पणी करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम
इधर, केंद्रशासित प्रदेश में पानी की कमी के बीच दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशी ने हरियाणा सरकार पर साजिश रचने और पानी का बहाव कम करने का आरोप लगाया है। वहीं, दिल्ली सरकार ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए कई कदम भी उठाए। निर्देशों के मुताबिक, पानी से गाड़ियां की धुलाई नहीं की जा सकती हैं और न ही किसी इमारत के निर्माण में पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। पानी बर्बाद करते हुए पाए जाने पर सरकार 2,000 का जुर्माना भी लगाएगी।
Aaj Ka Panchang: आज 12 जून 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 12 जून 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- ज्येष्ठ
अमांत- ज्येष्ठ
तिथि
शुक्ल पक्ष षष्ठी - 07:16 पी एम तक
नक्षत्र
मघा - 02:12 ए एम, जून 13 तक
योग
हर्षण - 05:16 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:23 AM
सूर्यास्त- 7:19 PM
चन्द्रोदय- 10:36 AM
चन्द्रास्त- 11:59 PM
अशुभ काल
राहु- 12:21 पी एम से 02:06 पी एम
यम गण्ड- 07:07 ए एम से 08:52 ए एम
गुलिक- 10:37 ए एम से 12:21 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:49 पी एम
वर्ज्यम्- 12:55 पी एम से 02:42 पी एम
शुभ काल
अमृत काल- 02:54 PM- 04:35 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:08 AM- 04:56 AM
शुभ योग
रवि योग- 05:23 ए एम से 02:12 ए एम, जून 13
Aaj ka rashifal12 June 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
Aaj ka rashifal12 June 2024 :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि : आज मेष राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। लेकिन इस दौरान धन के मामले में कोई रिस्क न लें। फैमिली के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। दिन की शुरुआत में ही लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। रिश्ते की नए सिरे से शुरुआत करें। पार्टनर को सरप्राइज देने का प्लान बना सकते हैं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसरों पर नजर रखें। इससे जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता अर्जित करेंगे।
वृषभ राशि :आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। रिश्तों में सोच-समझकर कोई फैसला लें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रिश्ते में आपसी समझ और तालमेल बढ़ाने की कोशिश करें। पार्टनर के फीलिंग्स को समझने का प्रयास करें। साथ मिलकर लव लाइफ की प्रॉब्लम सुलझाएं। इस वीक आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। नए परिवर्तनों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। पॉजिटिव माइंडसेट के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धैर्य बनाए रखें। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें। यह सप्ताह निवेश के लिए शुभ नहीं है। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। पार्टनर से अपनी फीलिंग्स को कॉन्फिडेंटली शेयर करें। इससे साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। जो लोग सीरियस रिलेशनशिप में हैं, उनका इस वीक शादी-विवाह तय हो सकता है। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। तरक्की के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।
कर्क राशि : कर्क राशि वाले आज प्रोफेशनल लाइफ में खूब तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन का आवक बढ़ेगा। लेकिन धन बचत पर फोकस करें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। लाइफ में नए अनुभव लेंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। दोस्ती गहरी होगी। ऑफिस के चैलेंजिंग टास्क को हैंडल करने के लिए कॉन्फिडेंट नजर आएंगे। जीवन में ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी नहीं होगी।
सिंह राशि : आज का दिन सिंह राशि वालों के लकी साबित होगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। निवेश के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। लव लाइफ की प्रॉब्लम को सुलझाने में सक्षम होंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। सीनियर्स के सहयोग से सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। मन शांत रहेगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी।
कन्या राशि : आज कन्या राशि वालों को सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे। व्यापार में खूब तरक्की करेंगे। यह सप्ताह नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद खास रहने वाला है। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। सप्ताह के आखिरी दिनों में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। धैर्य बनाए रखें। बिना सोचे-समझे धन खर्च न करें।
तुला राशि : आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। जमीन-जायदाद की खरीदारी संभव है। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। लेकिन रिश्तों में गलतफहमी न बढ़ने दें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। धन बचत करें। इस वीक कपल्स वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्य करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे।
वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों को आज निवेश के कई मौके मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न बरतें। इस वीक छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में खुशहाली आएगी। साथ मिलकर रिश्ते को बेहतर बनाने का प्रयास करें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसरों का भरपूर लाभ उठाएं। इस वीक आपको करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में सराहे जाएंगे।
धनु राशि : धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने बिजी ऑफिस शेड्यूल में से पार्टनर के लिए थोड़ा टाइम जरूर निकालें। उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। यह सप्ताह जीवन में कई बड़े बदलाव लाएगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मकर राशि: मकर राशि के जातक आज आर्थिक मामलों में लकी रहेंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से खूब धन लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। समाज में सराहे जाएंगे। आज आप फैमिली के साथ वेकेशन पर जाने के लिए लीव अप्लाई कर सकते हैं। लंबे समय से प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद शांत होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
कुंभ राशि : आज आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल रहेगा। जीवन में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धन का लेन-देन करते समय थोड़ी सावधनी बरतें। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। आज वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। छोटे भाई-बहनों को करियर में अपार सफलता मिलेगी। लाइफस्टाइळ में कई बदलाव आएंगे। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा।
मीन राशि : आज मीन राशि वालों को कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। लंबे समय का इंतजार समाप्त होगा। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों का सपना पूरा हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। सिंगल जातक आज नए रिलेशनशिप की शुरुआत कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। हर कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे।
क्या आप भी उठा रहे है सरकार की फ्री राशन सुविधा का लाभ ! तो जल्द करें यह काम, वरना नहीं मिलेगा फायदा
Ration Card : क्या आप भी सरकार की फ्री राशन की सुविधा का फायदा उठा रहे हैं? अगर हां, तो आपको पता होगा कि इसके लिए राशन कार्ड का होना जरूरी है। बिना राशन कार्ड कोई भी राशन डीलर आपको मुफ्त में अनाज, चीनी या अन्य तरह का सामान नहीं देगा। ये ही नहीं राशन कार्ड धारकों के लिए कार्ड के साथ उसकी ई केवाईसी करवाना भी जरूरी है। इसके बिना क्या आपको मुफ्त राशन मिलेगा या नहीं? राशन कार्ड की ई-केवाईसी आप कहां से करा सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
ई-केवाईसी के बिना राशन मिल सकता है या नहीं?
राशन कार्ड के जरिए अगर आप भी मुफ्त राशन लेने की सुविधा उठाते हैं लेकिन आपने अभी तक राशन कार्ड के लिए ई-केवाईसी प्रोसेस पूरी नहीं की है तो जल्दी ये काम करा लें। नियम के अनुसार परिवार के सभी सदस्यों के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है। इसके लिए सभी सदस्यों का फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन जरूरी है। राशन कार्ड पर जिस-जिस सदस्य का नाम है उसकी ई-केवाईसी होना जरूरी है। अगर किसी सदस्य की ई-केवाईसी नहीं हुआ है तो उसका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा।
कैसे कराएं राशन कार्ड की ई-केवाईसी?
राशन कार्ड की ई-केवाईसी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है। इसके लिए आपको कहीं भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है और ना ही कहीं किसी को भुगतान करने की जरूरत है। आप बिल्कुल फ्री में ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके लिए आपको उस राशन की दुकान जाना होगा जहां से आप राशन लेते हैं। यहां से आप ई-केवाईसी करा सकेंगे। POS मशीन से फिंगरप्रिंट लेकर दुकानदार ई-केवाईसी अपडेट कर देगा।
राशन कार्ड की ई-केवाईसी के लिए लास्ट डेट
अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो आपको 30 जून 2024 से पहले ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। दरअसल, विभाग की ओर से सभी राशन डीलरों के लिए 30 जून ई-केवाईसी के लिए लास्ट डेट तय की गई है। ऐसे में डील्स के पास राशन वितरण करते समय सिर्फ 30 जून तक का समय है जब वो ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप 30 तारीख से पहले अपने राशन कार्ड के जरिए मिलने वाले फायदे को उठाने के लिए ई-केवाईसी करा लें।
