साहित्य

जामताड़ा का एक और गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, बैंकों की फर्जी वेबसाइट के सहारे करते थे ठगी

रायगढ़। साइबर फ्रॉड के मामलों में रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है । एसएसपी सदानंद कुमार के कुशल मार्गदर्शन पर गठित विशेष टीम द्वारा फर्जी वेबसाइट पर डिटेल भरवाकर ठगी करने वाले गिरोह के 4 सक्रिय सदस्यों को जामताड़ा (झारखंड) में दबिश देकर पकड़ा गया है।

हर हफ्ते बदल देते थे अपना ठिकाना

यह गिरोह जामताड़ा के झिलुवा टोला क्षेत्र से सक्रिय रहकर सायबर ठगी का काम कर रहा था, जहां से ये कस्टमर केयर के रूप में लोगों को कॉल किया करते थे । शातिर आरोपी हर 7-8 दिन में अपना ठिकाना बदलते थे। ये अलग-अलग मोबाइलों नंबरों के जरिए अपने कस्टमर को कॉल करते थे।

बैंकों की डमी वेबसाइट बनाकर ठगी

आरोपियों से पूछताछ में जानकारी मिली है कि ये सभी प्रमुख बैंक जैसे- HDFC, SBI, IDBI इत्यादि का डमी लॉगइन पेज/वेबसाइट बना कर रखे हुए हैं। ये अपने कस्टमर को कॉल कर उन्हें डराया करते थे कि उनका क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/एटीएम सस्पेंड होने वाला है, उसे अपडेट करें। जैसे ही कस्टमर इनके झांसे में आता था और इन्हें कस्टमर के बैंक की जानकारी मिलती थी। ये कस्टमर को व्हाट्सअप या टेक्स्ट मैसेज के जरिये उसी बैंक का एक डमी लॉगिन पेज का एक फिसिंग लिंक मोबाइल पर सेंड करते और कस्टमर से ID/PASSWORD से पेज लॉगिन कराकर एक ऑनलाइन फार्म फिलअप कराते थे। कस्टमर फार्म फिलअप कर सबमिट करता तो कस्टमर के तमाम पर्सनल बैंक डिटेल इस फ्रॉड गैंग के पास होता और ये कस्टमर के बैंक अकाउंट में ID/PASSWORD से लॉगिन कर कस्टमर के सारे रुपए विभिन्न UPI, PHONE PAY, PAY TM इत्यादि में रूपये ट्रांसफर कर निकाल लेते और आपस में बांट लेते थे।

लगातार मॉनिटरिंग से पकड़ा गया गिरोह

SSP सदानंद कुमार ने बताया कि पीड़ित वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव (उम्र 39 वर्ष), निवासी विकास नगर, कोतरारोड द्वारा 7 जुलाई 2022 को थाना कोतवाली में उनके क्रेडिट कार्ड से 5 जून को ₹50000-₹50000 के 3 ट्रांजैक्शन अज्ञात आरोपियों द्वारा किया जाना बताते हुए लिखित आवेदन देकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। जिस पर FIR दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पीड़ित के बैंक खाते से पेटीएम के माध्यम से रुपए ट्रांसफर होने की जानकारी मिली । साइबर सेल और कोतवाली पुलिस द्वारा जिन यूपीआई का उपयोग ठगी किया गया था, उसे जांच में रखा गया था।

बिहार-झारखण्ड में पहले से ही जुर्म दर्ज

पुलिस विवेचना में सिम बंद मिला, सिम जिन मोबाइल पर उपयोग किये गये थे। उन मोबाइल के ईएमआई के टेक्निकल एनालिसिस पर जिन नंबरों का पता चला, उन नंबरों के विरूद्ध पहले से ही बिहार और झारखंड में भी अपराध दर्ज हैं। सायइर सेल की टीम 60-65 अलग अलग ईएमआई नंबरों का विश्लेश्ण कर रही थी। तभी कुछ सिम नंबर के फिर से एक्टिवेट होने की जानकारी मिलने पर तत्काल सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में सायबर सेल, थाना कोतवाली, चक्रधरनगर और कोतरारोड़ का स्टाफ दिगर प्रांत रवाना हुआ ।

एक ही जगह पर कई गिरोह सक्रिय

रायगढ़ पुलिस की टीम ने पूरी गोपनियता बरतते हुये सुनियोजित तरीके से पहले झारखंड जामताड़ा जिले के झिलुवाटोला और घोषबाद क्षेत्र में दबिश दी। जहां एक ही लोकेशन पर कईगिरोहों द्वारा सक्रिय होकर ठगी को अंजाम दिया जा रहा था। टीम ने रेड कर साइबर फ्रॉड कर रहे गैंग के 4 शातिर आरोपियों को धर दबोचा। वहीं कुछ आरोपी मौके से भाग निकले। टीम की पकड़ में आये 4 आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 नग मोबाइल और विभिन्न कंपनियों के 69 सिम जब्त किये हैं। आरोपियों से पूछताछ में थाना कोतवाली रायगढ़ क्षेत्र के विकास नगर कोतरारोड में रहने वाले वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव हुई डेढ़ लाख रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है।

मजदूरी करते-करते बन गए ठग

गिरफ्तार आरोपी राजेश मंडल, सुरेश मंडल, दुर्योधन मंडल और निसार अंसारी को कोतवाली पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों में केवल निसार अंसारी ही कक्षा दसवीं पास है, बाकी 3 आरोपी केवल प्राथमिक शिक्षा प्राप्त किये हैं। निषार अंसारी के खिलाफ थाना करमाटांड में धारा 307 IPC का मामला दर्ज है। आरोपी निषार ने बताया कि उसके जीजा का भाई इकबाल अंसारी काफी दिनों से सायबर ठगी का काम कर रहा है, जो इसे और उसके कई साथियों को सायबर ठगी का काम सीखा कर उनका उपयोग करता है, बदले में सभी को मोटी रकम देता है। पकड़े गये सभी आरोपी पहले मजदूरी का काम करते थे। आरोपियों ने बताया कि जैसे ही कस्टमर इनके झांसे में आता सारे रुपयों को जल्द से जल्द निकाल कर आपस में बंटवारा कर लिया करते थे।

और पढ़ें ...

पीसीसीएफ ने क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण कर वन विभाग के कार्यों का लिया जायजा

 शहरी क्षेत्रों में कृष्ण कुंज नाम से वन विभाग द्वारा उद्यान विकसित किया गया है। जिसका शुभारंभ कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया गया था। कृष्ण कुंज में वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजाति के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किए गए है। इससे पौधे के संरक्षण और विकास के साथ ही नगर वासियों को स्वच्छ वातावरण में घूमने-फिरने की अच्छी सुविधा मिलेगी। बलौदाबाजार के कृष्णकुंज को जिला प्रशासन की ओर से भी सहयोग करते हुए उनका विस्तार किया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  संजय शुक्ला द्वारा आज बलौदाबाजार में वन विभाग के कार्यों के निरीक्षण के दौरान वनमण्डलाधिकारी ने यह जानकारी दी।

आज प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री शुक्ला ने अपने एक दिवसीय प्रवास पर बलौदाबाजार- भाटापारा जिले पहुँचे। उन्होंने बलौदाबाजार वनमंडल के अंतर्गत विभिन्न स्थलों का आकस्मिक निरीक्षण कर विभाग के विभिन्न कार्याें का विस्तार से जायजा लिया। जिसके तहत उन्होंने बारनवापारा अभ्यारण्य के अंतर्गत रामपुर में कैम्पा मद से तैयार घास भूमि, नरवा विकास कार्यक्रम के तहत चैकडेम एवं अन्य संरचना, पकरीद से कंटारा मार्ग में बनाए गए रपटा निर्माण, देवपुर रेंज में एएनआर सर्वे कार्य का जायजा लेते हुए कोठारी रेंज में हाथी मित्र दलों से मुलाकात, देव हिल्स में रेस्ट हाउस को संचालित करने वाले समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों से मुलाकात भी की। उन्होंने इसके अलावा अचानकपुर से चनहट डब्लूबीएम मार्ग, नवागांव स्थित वन धन केंद्र, ग्राम सिनोधा स्थित नदी तट वृक्षारोपण, डोटोपार में मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना एवं बलौदाबाजार नगर में फेस 2 के तहत तैयार किए जा रहे कृष्ण कुंज पहुँचकर कार्यों का जायजा लिया।

श्री शुक्ला ने जिले के अन्य स्थलों का भी निरीक्षण कर नदी तट वृक्षारोपण को और बढ़ावा देने कहा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में जाकर सतत् निरीक्षण करने तथा वन्यजीव की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य वन सरंक्षक रायपुर श्री जे.आर. नायक भी उपस्थित रहे।

देव हिल्स समिति 12 लाख रुपये के फायदे में, पहली बार 50 क्विंटल सूखे पलाश फूल की हुई खरीदी

इस दौरान डीएफओ  मयंक अग्रवाल ने बताया कि पर्यटकों की पहली पसंद देव हिल्स रिसॉर्ट है। इस रिसॉर्ट को संचालित करने वाली वन समिति अभी 12 लाख रुपये के शुद्ध मुनाफे में है, जो राज्य के लिए एक रोल मॉडल है। इसके साथ ही जिले में पहली बार समर्थन मूल्य पर सूखे पलाश की फूलों की खरीदी की गई है। इसके तहत समिति द्वारा 50 क्विंटल की खरीदी की गयी है। डीएफओ ने यह भी बताया कि नवागांव में जिले के पहला वन धन केंद्र खोला गया है। इस मौके पर कलेक्टर  रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

शासकीय आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपये ठगी करने वाली महिला आरोपी श्रीमती सोनाली दत्ता गिरफ्तार

प्रार्थिया ललिता मानिकपुरी ने पुलिस चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गोपाल नगर गली नं. 1 झोपड पट्टी रामनगर में रहती है। प्रार्थिया का विगत 10 माह पूर्व श्रीमती सोनाली दत्ता नामक महिला से संपर्क हुआ, जो स्वयं को नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी होना बताने के साथ ही अपना सम्पर्क बड़े अधिकारियों से होना बताते हुए प्रार्थिया एवं मोहल्ले की लगभग 30 से 35 लोगों से शासकीय योजना के अंतर्गत बने मकान दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक परिवार से 20,000/- रूपये (बीस हजार रूपये) नगद लेते हुए श्रीमती सोनाली दत्ता द्वारा प्रार्थिया एवं मोहल्ले के अन्य लोगों से कुल 6,00,000 (छः लाख रूपये) लेकर मकान 90 दिनों के भीतर दिलाने का आश्वासन दिया गया। प्रार्थिया एवं अन्य लोगों द्वारा श्रीमती सोनाली दत्ता से मकान के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा मकान के संबंध में किसी प्रकार का कोई जानकारी नहीं देकर लगातार गुमराह करने लगी तथा अपना मोबाईल फोन बंद कर दी, कि आरोपिया श्रीमती सोनाली दत्ता द्वारा प्रार्थिया सहित अन्य लोगों को शासकीय योजना के अंतर्गत बने मकान दिलाने का झांसा कुल 6,00,000/- रूपये प्राप्त कर ठगी किया गया। जिस पर आरोपिया के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 125/2023 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।   
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी/चौकी रामनगर पुलिस की टीम द्वारा घटना व आरोपिया के संबंध में प्रार्थिया सहित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपिया की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपिया के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में महिला आरोपी श्रीमती सोनाली दत्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार - श्रीमती सोनाली दत्ता पति स्व. अमल कृष्ण दत्ता उम्र 65 साल निवासी हुड़को भिलाई मकान नंबर 402 थाना कोतवाली जिला दुर्ग। हाल पता - सिमरन सिटी मकान नंबर 156 फेस 05 मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर।
और पढ़ें ...

दुष्कर्म करने वाला आरोपी विष्णु प्रसाद डागर गिरफ्तार

प्रार्थिया निवासी उरला रायपुर ने वर्ष 2017 में दिनांक 06.02.2017 को थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गई थी, जो वापस नहीं आयी कि परिजन के संरक्षण से अपहरण होने की शंका पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 251/2017 धारा 363 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।  
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा घटना मंे संबंध में प्रार्थिया सहित परिवार के अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ कर उसकी नाबालिक पुत्री की लगातार पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों को प्रार्थिया के पुत्री की उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर पुलिस टीम द्वारा उसे दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया की विष्णु प्रसाद डागर उसे बहला फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा विगत 06 वर्षो से लगातार दुष्कर्म करता रहा। जिस पर आरोपी विष्णु प्रसाद डागर को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि. एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी - विष्णु प्रसाद डागर पिता राम लाल डागर उम्र 37 साल निवासी लिमाधीहान थाना लिमाधीहान जिला राजगढ़ (म.प्र.)। हल पता- ई.डब्ल्यू.एस. 337 फेस 5 पार्ट 2 हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना अयोध्या भोपाल (म.प्र.)।
और पढ़ें ...

गांजा की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के 02 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 
 
इसी तारतम्य में दिनांक 24.03.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नं. 02 स्थित सोनडोंगरी नाला पास 02 व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम  देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रिक्की यादव एवं रवि खरवार निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर उत्तर प्रदेश परिवहन करना बताया गया। जिस पर आरोपी रिक्की यादव एवं रवि खरवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 68/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. रिक्की यादव पिता धनंजय यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम सिदारी चौक शंकर मंदिर के पास थाना सिदारी चौक जिला आजमगढ़ उत्तरप्रदेश।
 
02. रवि खरवार पिता रामबृक्ष खरवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम गंभीरवन थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ उत्तरप्रदेश।
 
कार्यवाही में निरीक्षक अमित कश्यप थाना प्रभारी कबीर नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सउनि शंकर धु्रव, प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, आर. अभिषेक सिंह, विजय पटेल, धनंजय गोस्वामी, वीरेन्द्र बहादुर एवं थाना कबीर नगर से उनि चेतन दुबे तथा सउनि आशीष दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार

प्रार्थी छबिलाल बरिहा ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कचना हाउसिंग बोर्ड पत्रकार कालोनी मकान नं. 136 थाना खम्हारडीह रायपुर में रहता है। दिनांक 12.03.2023 प्रार्थी तथा उसकी पत्नी अपने घर में ताला लगाकर ड्यूटी के लिये चले गये थे। प्रार्थी की पत्नि दोपहर करीब 02.00 बजे घर वापस आकर घर के दरवाजे मे लगे ताले को खोलकर अंदर गई तो देखी की घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था जिस पर प्रार्थी की पत्नी द्वारा प्रार्थी को फोन लगाकर घर वापस बुलाया गया। प्रार्थी घर पहुंचा तो देखा कि मकान अंदर सामान बिखरा हुआ था, आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात नही थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के पीछे लगे खिडकी के कांच को तोडकर मकान अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 121/23 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में थाना खम्हारडीह पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा उसकी पत्नी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा खम्हारडीह निवासी खिलेश दीप की पतासाजी कर पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर खीलेश दीप द्वारा अपने अन्य निक्की कुमार एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को कारित स्वीकार किया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी निक्की कुमार एवं विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक को भी पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया। 
 
तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों/अपचारी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी-
 
01. खिलेश दीप पिता सियाराम दीप उम्र 20 साल निवासी ब्लॉक नं. 16 म.नं. 31 बी.एस.यू.पी कॉलोनी कचना खम्हारडीह रायपुर।
 
02. निक्की कुमार पिता अरूण कुमार उम्र 21 साल निवासी ब्लॉक नं. 16 म.नं. 31 बी.एस.यू.पी कॉलोनी कचना खम्हारडीह रायपुर।
 
03. विधि के साथ संघर्षरत् 01 बालक।
और पढ़ें ...

धारदार चाकू के साथ आरोपी राजू यादव गिरफ्तार

दिनांक 24.03.2023 को थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बस स्टैण्ड के पास हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी राजू यादव पिता मनोज यादव उम्र 21 साल निवासी भगत सिंह चौक थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 150/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

और पढ़ें ...

अमृतपाल के समर्थन में निकाली गई रैली : 4 लोग गिरफ्तार

दिनांक 22.03.2023 को थाना सिविल लाईन क्षेत्र में सिख समाज के कुछ लोगों द्वारा बिना अनुमति अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली गई थी। रायपुर पुलिस द्वारा उक्त तथ्य को संज्ञान में लेते हुए घटना स्थल के पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों एवं इस संबंध में रैली में सम्मिलित कुछ व्यक्तियों द्वारा दिये गये विडियों बाईट का अवलोकन करने पर तथ्य सही पाया गया। दिलेर सिंह रंधावा, मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू, हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा, हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू एवं अन्य द्वारा यह रैली निकाली गई थी। उक्त कृत्य से लोक शांतिभंग होने की संभावना के मद्देनज़र और वीडियो इत्यादि से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 180/23 धारा 147, 153(ए), 504, 505(1)(बी) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया। *गिरफ्तार आरोपी-* *01. दिलेर सिंह रंधावा पिता अवतार सिंह उम्र 46 साल निवासी गुरूद्वारे के पीछे श्यामनगर तेलीबांधा रायपुर।* *02. मनिंदरजीत सिंह उर्फ मिन्टू पिता बलबीर सिंह उम्र 40 साल निवासी गुरूद्वारा के पास हीरापुर कबीरनगर रायपुर।* *03. हरविंदर सिंह सन्धू उर्फ हरिन्दर सिंह खालसा पिता महेन्दर सिंह उम्र 44 साल निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर।* *04. हरप्रीत सिंह रंधावा उर्फ चिन्टू पिता अवतार सिंह उम्र 42 साल निवासी निवासी टाटीबंध आमानाका रायपुर।*
और पढ़ें ...

हुक्का से संबंधित सामग्रियों के साथ आरोपी राजेश रमानी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को हुक्का बार की निरंतर चेकिंग करने, चोरी छिपे हुक्का पिलाने वालों सहित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री करने वालों की पतासाजी कर इस पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 
 
इसी क्रम में दिनांक 20.03.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका चौक पास स्थित राजपूताना होटल के सामने एक व्यक्ति अपने पास हुक्का से संबंधित सामग्री रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना प्रभारी गंज को आरोपी को हुक्का से संबंधित सामग्रियों के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजेश रमानी निवासी डी डी नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में हुक्का से संबंधित सामग्रियां रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी राजेश रमानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न प्रकार के हुक्का से संबंधित नोजल, पाईप, हुक्का फ्लेवर, तम्बाकू पैकेट, चारकोल एवं हुक्का संबंधी सिगरेट जुमला कीमती लगभग 27,000/- रूपये जप्त कर आरोपी राजेश रमानी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 116/2023 धारा 4 (क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापा तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशेधन अधिनियम 2023 पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
 
गिरफ्तार आरोपी - राजेश रमानी पिता ओम प्रकाश रमानी 30 वर्ष सा. रायल कान्वेंट स्कुल के पास डी.डी. नगर रायपुर।
और पढ़ें ...

बीजापुर में नक़ली ऑयल बेचने वाले कालाबजारियों पर हुई कॉपीराइट एक्ट में कार्रवाई - रहें सावधान

बीजापुर में नक़ली ऑयल बेचने वाले कालाबजारियों पर हुई कॉपीराइट एक्ट में कार्रवाई 

जयभावनी हीरो शो रूम, महालक्ष्मी ऑटोपार्ट्स सहित 4 में नकली ऑयल बरामद

 

बीजापुर में नक़ली ऑयल बेचने वाले कालाबजारियों पर हुई कॉपीराइट एक्ट में कार्रवाई जयभावनी हीरो शो रूम, महालक्ष्मी ऑटोपार्ट्स सहित 4 में नकली ऑयल बरामद हीरो मोटर बाइक शो रूम म बीजापुर- बीजापुर के मोटरसायकिल शो रूम में बिकता है नकली ईंजन ऑयल। गरीबो के जेबों पर डाका डालने वाले डकैत खुलेआम सैकड़ों बोतल नकली ऑयल अपने दुकानों में रखकर खपा रहे हैं। इन दुकानदारों के शिकार हर वर्ग, उम्र और ओहदेदार व्यक्ति हैं। इसका खुलासा खुद कैस्ट्रोल कंपनी के कर्मचारी की शिकायत के बाद हुई छापामारी से हुआ है। बीजापुर नगर में संचालित 4 दुकानों में छापा मारा गया है जिसमें महालक्ष्मी ऑटोपार्ट्स, मां भवानी हीरो होंडा, शमीम ऑटो और साईं सायकल और मोटरसायकिल शामिल हैं। कैस्ट्रॉल इंजन ऑयल कंपनी अपने ब्रांड के अहमियत को बरकरार रखने और ग्राहकों को सुविधा देने समय समय पर अलग अलग ऑटोपार्ट्स में बिक रहे ईंजन ऑइल की जांच के लिए करवाती रहती है। जिसके तहत ऑटोपार्ट्स और मोटरसाईकल रिपेयरिंग दुकानों में कंपनी के कर्मचारी ग्राहक बनकर जाते हैं और पुख्ता सबूतों के बाद पुलिस थाने में सूचना के आधार पर नकली ऑइल विक्रेताओं पर दबिश देकर कार्रवाई की जाती है। ऐसा ही एक मामला बीजापुर में आया है। बीजापुर कोतवाली प्रभारी शशिकांत भारद्वाज ने बताया कि बीजापुर नगर के 4 दुकानों में छापामारी कर नकली इंजन ऑयल की खेप बरामद कर कॉपीराइट एक्ट 1957 को धारा 63 और 64 के तहत कार्रवाई की गई है। बीजापुर के हीरो शोरूम में भी छापामार कार्रवाई की गई है जहां से 27 बोतल नकली ऑइल बरामद हुई है। इस कार्रवाई से स्पष्ठ हो गया है कि बीजापुर के यह लालची दुकानदार गरीबों के गाड़ियों के इंजन की उम्र तय समय से पहले ही खत्म करके मोटा मुनाफा कमा रहे है। सलमान चंद्रगिरी की रिपोर्ट

और पढ़ें ...

फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर देश भर में करोड़ो रूपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय दिल्ली गिरोह का भण्डाफोड़

प्रार्थी महफूज अंसारी ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हसन कालोनी थाना टिकरापारा जिला रायपुर में रहता है तथा भिलाई स्टील प्लांट में लाईजनिंग का काम करता है। प्रार्थी को दिनांक 16.02.2022 को उसके मोबाईल नंबर 9827175509 में अज्ञात मोबाईल नंबर 9990296414 के धारक द्वारा फोन कर अपना नाम सुजाता जैन बताते हुए स्वयं को सिटी फाईनेंस बैंक मुंबई का कस्टमर मैनेजर होना बताया गया। सुजाता जैन द्वारा प्रार्थी को लोन उपलब्ध कराने का झांसा देते हुए प्रार्थी को विश्वास में लेकर लोन संबंधी दस्तावेज तैयार कराने हेतु प्रोसेसिंग फीस के रूप में 4,000/- रूपये की मांग के साथ-साथ आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों को व्हाट्सएप में भेजने हेतु कहा गया, जिस पर प्रार्थी द्वारा दिनांक 19.02.2022 को सुजाता जैन के बताये अनुसार यूनियन बैंक के खाता में 4,000/- रूपये जमा कराये। इसी प्रकार प्रार्थी लोन प्राप्त करने के उम्मीद में उक्त बैंक के कर्मचारियों द्वारा फोन कर रकम की मांग करने पर अलग-अलग किश्तों में दिनांक 23.02.2022 से 13.10.2022 तक प्रार्थी ने रकम जमा कराये किन्तु लोन प्राप्त नही होने पर एवं आशंका होने पर प्रार्थी द्वारा जमा किये रकम की वापस मांग की गई तब जमा किये गये रकम को वापस लौटाने के नाम उक्त बैंक के कर्मचारियो द्वारा प्रार्थी से जमा की हुई रकम को वापस करने हेतु पुनः रकम की मांग की गई जिस पर प्रार्थी द्वारा दिनांक 21.10.2022 से 24.02.2023 तक रकम जमा कराये गये। इस प्रकार व्यक्तियों द्वारा प्रार्थी को लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर प्रार्थी को विश्वास में लेकर दिनांक 19.02.2022 से 24.02.2023 तक प्रार्थी से कुल 25,84,681/- रूपये अलग-अलग बैंक खातों में प्राप्त कर प्रार्थी के साथ ठगी किया गया है। जिस पर अज्ञात मोबाईल नम्बर के धारकों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 167/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  
 
लाखों रूपये ठगी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, थाना प्रभारी तेलीबांधा तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा जिन मोबाईल नंबरों से प्रार्थी के मोबाईल फोन पर कॉल आया था, उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही प्रार्थी द्वारा जिन बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किये गये थे उन बैंक खातों की भी जानकारी एकत्र कर आरोपियों को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों को दिल्ली के पटेल नगर में लोकेट करने में सफलता प्राप्त हुई। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की 07 सदस्यीय टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान दिल्ली के पटेल नगर में कैम्प कर रही टीम को आरोपियों के पटेल नगर स्थित मकान में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर पहुंच कर मकान में रेड कार्यवाही की गई, रेड कार्यवाही के दौरान मकान में 05 पुरूष एवं 03 महिला सहित कुल 08 व्यक्ति उपस्थित पाये गये तथा मकान में आरोपियों द्वारा कॉल सेंटर संचालित करना पाया गया। पूछताद  में व्यक्तियों ने अपना नाम यश वर्मा, अभिषेक कुमार झा, बृजेश कुमार, सन्नी कुमार, दिव्य गुप्ता, रंजीता यादव, रूची वर्मा एवं निशा कुमारी निवासी दिल्ली का होना बताया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबध्ंा में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा विगत 04 वर्षो से फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर देश भर में लोगों को लोन उपलब्ध कराने का झांसा देकर पीड़ितों को अपने भरोसे में लेकर करोड़ों रूपये की ठगी करना बताया गया है। 
 
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 नग कम्प्यूटर सिस्टम, 02 नग लैपटॉप, 20 नग मोबाईल फोन, 01 नग टैबलेट एवं 10 नग (मोबाईल नम्बर) लॉग बुक डायरी जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपाये जप्त कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। 
और पढ़ें ...

सोने चांदी के जेवरात, दोपहिया वाहन एवं मोबाईल फोन चोरी करने वाले 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

 दिनांक 18.03.23 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत भाठागांव स्थित बाजार चौक के पास दोपहिया वाहन सवार तीन व्यक्ति अपने पास सोने चांदी के जेवरात एवं मोबाईल फोन रखें हैं तथा बिक्री करने की फिराक में है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में थाना पुरानी बस्ती पुलिस की टीम के सदस्यों द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने अपना नाम राज चंदेलिया, राहुल चंदेलिया एवं रितिक गायकवाड़ निवासी महाराष्ट्र का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तीनों की तलाशी लेने पर उनके पास सोने चांदी के जेवरात एवं मोबाईल फोन रखा होना पाया गया, सोने चांदी के जेवरात एवं मोबाईल फोन सहित वाहन के संबंध में पूछताछ करने व दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था, जिस पर कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों के द्वारा उक्त मशरूका को पुरानी बस्ती क्षेत्र सहित अन्य स्थानों व सूने मकानों से चोरी करना बताया गया। 
 
जिस पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने चांदी के जेवरात, दोपहिया वाहन एवं मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में धारा 41(1+4) जा.फौ./379, 457, 380, 34 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. राज चंदेलिया पिता आकाश चंदेलिया उम्र 29 साल निवासी रीवारीव रोड गोंड पारा थाना कोतवाली जिला बिलासपुर हाल पता जुनी मंगलवारी गंगाबाई घाट शिवाजी नगर थाना कोतवाली नागपुर महाराष्ट्र।
 
02. राहुल चंदेलिया पिता आकाश चंदेलिया उम्र 29 साल निवासी रीवारीव रोड गोंड पारा थाना कोतवाली जिला बिलासपुर हाल पता जुनी मंगलवारी गंगाबाई घाट शिवाजी नगर थाना कोतवाली नागपुर महाराष्ट्र।
 
03. रितिक गायकवाड़ पिता गणेश गायकवाड़ उम्र 23 साल निवासी गंगा बाई घाट हनुमान मंदिर के पास शिवाजी नगर थाना कोतवाली जिला नागपुर महाराष्ट्र।
 
कार्यवाही में निरीक्षक मुकेश सिंह थाना प्रभारी पुरानी बस्ती, उनि अरूण मरकाम, सउनि जीवल लाल पारकर एवं सिविल टीम थाना पुरानी बस्ती की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

CG CRIME : छग में हैवानियत : तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, बच्ची की हालत गंभीर

भानुप्रतापपुर/कांकेर. जिले में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पड़ोसी ने ही वारदात को अंजाम दिया है. अपनी दादी के साथ सो रही मासूम को युवक रात में उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. दादी की नींद खुली तो बच्ची नहीं थी, तलाशी करने पर भी नहीं मिली तो परिजनों ने कच्चे चौकी में सूचना दी.

यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है. परिजनों ने कच्चे चौकी में पहले अपहरण का मामला दर्ज कराया. मामले के जांच के दौरान ही पुलिस ने आरोपी के साथ मासूम को बरामद किया. मासूम को गंभीर अवस्था में राजधानी रायपुर के अस्पताल भेजा गया. वहीं आरोपी 24 वर्षीय इतवारू राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

और पढ़ें ...

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में साईबर क्राईम विषय पर 11 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा की अध्यक्षता में सीसीपीडब्ल्यूसी योजनान्तर्गत साइबर अपराध अनुसंधान विषय पर सेंटर फॉर डेव्हलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कम्प्यूटिंग (सीडैक)  एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में 11 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा ने साइबर अपराध के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को साईबर अपराध से संबंधित एनसीआरबी के डाटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि देश एवं प्रदेश में साईबर अपराध का क्या ट्रेंड है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के परिदृश्य में बताया कि साईबर अपराध के प्रकारों में आरोपियों द्वारा फिशिंग कर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी लेकर, पेन कार्ड, क्रेडिट कार्ड के जरिए ठगी के अपराध देखने को मिले हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर पर्सनल एटैक, ऑनलाईन हरासमैंट जैसे अपराध भी राज्य में प्रकाश में आये हैं। सीडैक संस्था ने देश के महानगरों में इस क्षेत्र में काफी कार्य किया है। अतः ऐसे प्रकरणों की केस स्टडी का अवलोकन करने से राज्य में घटित होने वाले अपराधों की विवेचना में काफी मदद मिल सकती है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाऐं श्री प्रदीप गुप्ता ने कहा कि साईबर अपराध जिस गति से बढ़ी है, उस पर नियंत्रण लाया जाना पुलिस के लिए एक चुनौती है। यह अपराध आने वाले समय में और अधिक जटिल होने वाली है। ऐसी स्थिति में पुलिस अधिकारियों का स्किल लेवल बढ़ाया जाना आवश्यक है। वर्तमान समय में साइबर एक अनिवार्य कौशल है, जिसका सभी पुलिस अधिकारियों को ज्ञान होना चाहिए। हम एक कदम आगे रहेंगे तभी इस अपराध से निपटा जा सकता है। सीडैक के प्रशिक्षण का माड्यूल साईबर अपराध के समाधान की सभी आवश्यकताओं को पूरा करती है। सीडैक के एसोसिएट डायरेक्टर  अभिनव दीक्षित ने बताया कि सी-डैक मिनिस्टरी ऑफ इलेक्ट्रानिक एंड इन्फरमेशन टेक्नालॉजी का प्रमुख अनुसंधान एवं विकास संगठन है, जो स्वयं के प्रशिक्षण केंद्रों एवं अन्य अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से देश में आई टी इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के साथ-साथ साइबर अनुसंधान के क्षेत्र में प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन कर रहा है। एकीकृत तथा सहयोगपूर्ण ढंग से समयोचित तथा आगामी प्रभाव के लिए शक्तिशाली प्रभावकारिता के साथ अनुसंधान के चुनौतीपूर्ण दूरगामी लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति सक्रिय पहल करना जैसे बहुआयामी, दूरदर्शी उद्देश्य स्थापित कर देश को विशिष्ट सेवाएं दे रहें है। 
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के तीन पुलिस रेंज क्रमशः रायपुर, दुर्ग एवं बस्तर से 25 पुलिस अधिकारियो को प्रतिभागियों के रूप शामिल किया गया है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  हिमांशु गुप्ता,  विवेकानंद,  एस.आर.पी. कल्लूरी,  पुलिस महानिरीक्षक  ओमप्रकाश पाल,  एस.सी. द्विवेदी, आर.पी. साय, डॉ. संजीव शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक  आरिफ शेख, आर.एन. दाश,  के.एल. ध्रुव,  मनीष शर्मा सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं श्री कवि गुप्ता ने किया।
और पढ़ें ...

01 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ आरोपी डिंगलदास गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 
 
इसी तारतम्य में दिनांक 09.03.23 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना केातवाली क्षेत्रांतर्गत बूढ़ा तालाब गार्डन के पिछले गेट पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम डिंगलदास निवासी नेहरू नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी डिंगलदास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 01 किलो 150 ग्राम गांजा कीमती लगभग 6,650/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 129/23 धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 
 
गिरफ्तार आरोपी - डिंगलदास पिता सुरेन्द्र दास उम्र 20 साल निवासी नेहरू नगर थाना कोतवाली रायपुर।
और पढ़ें ...

संपत्ति संबंधित अपराध के 3 मामलों में सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता

संपत्ति संबंधित अपराध के 3 मामलों में सिविल लाइन पुलिस को मिली सफलता थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रवेश तिवारी और accu टीम के प्रयास से हुआ मामलों का निराकरण सिविललाइन पुलिस व accu team के सम्मिलित पूछताछ में आरोपीयो ने किया अपराध स्वीकार मामले के संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपक तिवारी पिता तुलसी प्रसाद तिवारी उम्र 42 साल साकिन महर्षि रोड मंगला दिनांक 28 /01/ 2023 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर में रखे नगदी ₹40000 नगदी रकम एवं सोने का कान का झुमका,चांदी के पायल को चोरी कर लिया गया है.जिसे चोरी करना आरोपी ने स्वीकार किया. 2. दिनांक 28/2/2022 को लीना अग्रहरि थाना उपस्थित आक़र रिपोर्ट दर्ज कराई अपने मेस्ट्रो वाहन 4683 शिव प्लाजा मंगला के पार्किंग से वाहन को चोरी कर लिया गया है , जिसे आरोपी राहुल पासी से बरामद किया गया. 3. दिनांक 21/2 /23 को प्रगति विहार, नेहरू नगर से सुने घर से नगदी रकम चोरी कर लिया गया था, जिसमे ₹3000 नकदी बरामद किया गया... आरोपी राहुल पासी चोरी कर के चोरी की सामग्री को अपनी मां *छाया पासी* पति संतोष पासी उमर 38 साल निवासी डबरी पारा थाना सरकंडा को दिया था. आरोपी महिला छाया पासी पति संतोष पासी के कब्जे से एक 1 जोड़ी सोने का झुमका सोने का तथा 1 जोड़ी चांदी का पायल बरामद किया गया है. *छाया पासी एवं राहुल पासी को* विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है... मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
और पढ़ें ...