साहित्य
छत्तीसगढ़ : नोटों से भरी कार हुई बरामद: कार में मिला 500-500 की गड्डियों का जखीरा, पुलिस कर रही है पूछताछ
कबीरधाम :- छत्तीसगढ़ में नोटों से भरी कार पुलिस ने पकड़ी है। कार में तीन लोग सवार थे, 3 व्यक्तियों से नगद 2 करोड़ 27 लाख 50 हजार रू बरामद किये गये हैं। ये पूरी कार्रवाई कबीरधाम में हुई है। चिल्फी पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नही है। मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर जा रहे थे। संदिग्ध कार की चेकिंग के दौरान ये बड़ी रकम मिली है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने बार्डर पर अवैध तस्करों एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया है।
इसी तारतम्य में थाना प्रभारी उमाशकर राठौर के कुशल नेतृत्व में बाना चिल्ली टीम द्वारा आबकारी चेकपीस्ट के पास संदिग्ध वाहनों का लगातार सघन चेकिंग किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मण्डला तरफ से एक नीला रंग का मारुजि एस कास कार क्रमांक एमपी-51. सीए-9891 आयी, जिसे रोका गया। कार में 3 लोग बैठे थे। नाम पता पुछने पर अपना नाम -01. गगन जैत्त पिता स्व. गिरीश जैन उम्र 33 साल सा. वार्ड-08 श्रीराम वार्ड मण्डला जिला-मण्डला म.प्र. 02. अमन जैन पिता स्व. गिरीश जैन उम्र-30 साल सा. वार्ड-08 श्रीराम वार्ड मण्डला जिला-मण्डला म.प्र., 03. नवीन ठाकुर पिता ताराचंद्र ठाकुर उम्र-25 साल सा. हेजा नगर थाना महराजपुर जिला-मण्डला म.प्र., बताया
पुलिस ने जब कार की चेकिंग शुरू की, तो कार की डिग्गी में अलग-अलग थैलियों में 500-500 सौ रुपये की गड्डियां मिली। वाहन कमांक एमपी-51. सीए-9891 एवं बाहन में बैठे 03 व्यक्तियों को थाना परिसर लाकर उक्त वाहन में रखे नोटों से भरे थैलियों को निकालकर नोट गिनने वाले मशीन मंगवाकर नोटों का गिनती की गया। गिनती करने पर 500-500 सौ सपये के 455 गड्डियां मिली। प्रत्येक गड्डियों में 500 रु. के 100 नग नोट यानि एक गड्डी में 50 हजार रू.है। नोट की संख्या 45500 हजार नग नोट जुमला राशि कुल 2,27,50000/ रूपये अक्षरी में 2 करोड़ सत्ताईस लाख पचास हजार रूपये है।
संदेहियों ने बताया कि वो सभी रायपुर में प्रापर्टी खरीदने के नाम पर ये रकम ले जा रहे थे। जप्त रकम के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। जिस पर ये कार्रवाई की गयी है। मामले को आबकारी विभाग के सुपूर्द किया जायेगा।
अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश
प्रधानमंत्री आवास के नाम पर नियम विरूद्ध कार्य करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंत्री जायसवाल
*मॉर्निंग वॉक पर गया परिवार - घर में लाखों की चोरी*
के.बी.सी में चयन एवं लॉटरी जितने के नाम पर ठगी करने वाले साईबर ठगों का तरीका वारदात
सावधान आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते है ! Be Alert
*गांधी जयंती पर शराब बिक्री प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार*
शेयर ट्रेडिंग और गूगल रिव्यू टास्क के नाम से ठगी करने वाले पांच प्रकरण में सात साइबर आरोपी अलग अलग राज्यों से गिरफ्तार।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन पर रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर टीम द्वारा साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर विवेचना किया जा रहा है। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं सिम प्रोवाइडर के साथ अलग अलग साइबर फ्राड गिरोह में शामिल कुल 7 आरोपियों को कोलकाता, इंदौर, भिलाई, रायपुर से गिरफ्तार किया गया है।
केश 1 प्रार्थी रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 88 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी। प्रकरण में बैंक खाता सप्लाई करने वाले आरोपी सोमनाथ सरदार पिता तपन सरदार उम्र 24 वर्ष पता 94/1 पीजीएमम शाह रोड, गोल्फ ग्रीन कोलकाता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोलकाता में कंप्यूटर शॉप का संचालन करता है। प्रकरण में 57 लाख होल्ड कराया गया है। प्रकरण में पूर्व में उत्तर प्रदेश, बिहार, चेन्नई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
केश 2 प्रार्थी श्वेता मेहरा रायपुर ने गुगल रिव्यू टास्क पार्ट टाइम जॉब के नाम से उनसे 29.49 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना विधानसभा में दर्ज कराई, सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी। प्रकरण में पुणे में कॉलिंग सेंटर का संचालन करने वाले आरोपी प्रेम चंद्राकर पिता सुरेश चंद्राकर उम्र 22 वर्ष पता ग्राम पचपेड़ी भिलाई दुर्ग छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने ठगी की रकम से बड़ा घर बनवाया है, मंहगी गाड़ी लेकर घूमता है, उक्त प्रॉपर्टी को अटैच करने की प्रक्रिया की जा रही है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड को जप्त किया गया है। प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है तथा 500 से अधिक बैंक खाता/UPI ID ब्लॉक कराया गया है।
केश 3 प्रार्थी मयूर लखतरिया ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 6.5 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी। प्रकरण में प्रयोग हुए सिम कार्ड की सप्लाई करने वाले वाले आरोपी पुरुषोत्तम देवांगन पिता राधेलाल देवांगन उम्र 21 वर्ष पता जयंती नगर दुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में लगभग 600 सिम नंबर की जानकारी मिली है जो साइबर क्राइम हेतु उपयोग किए जा रहे हैं, उक्त सिम कार्ड को डीएक्टिवेट करवाने की कार्यवाही की जा रही है।
केश 4 प्रार्थी नवीन कुमार रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम से उनसे 1.39 करोड़ रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराई, सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी। प्रकरण में आरोपी हिमांशु निर्मलकर पिता चंदूलाल उम्र 27 वर्ष निर्मलकर पता धरमपुरा रायपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हिमांशु इंटरप्राइजेस के नाम से भारतीय स्टेट बैंक में करंट अकाउंट खोलकर अपने बैंक अकाउंट को अन्य आरोपियों को ₹50000 मासिक किराया पर दिया था। आरोपी से बैंक खाता किराया लेने वालों के संबंध में अहम जानकारी मिली है जिस पर कार्यवाही जारी है।
केश 5 प्रार्थी प्रमोद बजाज ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 22 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी। प्रकरण में आरोपी 1 मेहुल प्रजापति पिता गणपत प्रजापति उम्र 21 वर्ष पता सिंदौड़ा इंदौर मध्यप्रदेश 2 वासु मानिक पिता सुमिरन उम्र 20 वर्ष पता सुंदर नगर रायपुर 3 लूपेश साहू पिता अशोक साहू उम्र 19 वर्ष पता सिमरन सिटी टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वासु मानिक ने मानिक इंटरप्राइजेस के नाम से भारतीय स्टेट बैंक में करंट अकाउंट खोलकर अपने बैंक अकाउंट डिटेल मेहुल प्रजापति निवासी इंदौर को दिया था। मेहुल ने उक्त बैंक खाता में ठगी की रकम जमा करवाई, उक्त रकम को लुपेश साहू और वासु मानिक ने ATM और बैंक जाकर आहरण किया। आरोपियों ने उक्त ठगी की रकम से महंगे मोबाइल खरीदे थे जिन्हे जप्त कर लिया गया है।
प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हीरासत पर जेल भेजा गया है
रायपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा किया गया गोबरा नवापारा और सरस्वतीनगर थानों का निरीक्षण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा गोबरा नवापारा और सरस्वतीनगर थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाने के महत्वपूर्ण दस्तावेजों, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, शस्त्रागार, लॉकअप, आवास आदि की जांच किया गया। थाने के अपराध व शिकायत आदि में विवेचकों को निर्देश दिया। साइबर अपराधों और नशे के खिलाफ कार्यवाही तेज करने का आदेश दिया और कहा कि पुलिस में अनुशासन का बहुत महत्व है और आम जन के साथ अच्छे संबंध रख उनकी समस्या का यथोचित निराकरण करें।
रायपुर तथा अन्य जिलों से एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी कैलाश नवरंगे गिरफ्तार
धारदार चाकू से प्राण घातक हमला - दो युवक गंभीर रूप से घायल
अनावेदक पिता अपने दोनो बेटो के लिए देगा 8 हजार रू. भरण-पोषण। दूसरी महिला को आयोग ने भेजा नारी निकेतन।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 282 सुनवाई हुई। रायपुर जिले में कुल 133 वी. जनसुनवाई।
एक प्रकरण में पिछली सुनवाई में अनावेदक ने आवेदिका को 5 हजार रू. नगद दिया था। उसे 25 हजार रू. आवेदिका को और देना था (कुल 30 हजार रू.), आज आयोग के समक्ष शेष 25 हजार रू. अनावेदक ने आवेदिका को दिया। साथ ही अनावेदक को समझाईश दिया गया कि वह आवेदिका के मकान व रास्ते में दखल नहीं देगा और ना ही अपने पुलिसिया पद का रौब दिखायेगा। इस समझाईश के बाद प्रकरण नस्तीबध्द किया गया।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका के पति का अन्य महिला से संबंध होने की शिकायत आवेदिका ने की थी। दूसरी महिला अपने पति व दो बच्चों के साथ उपस्थित हुई, उसे समझाईश दिया गया कि वह आवेदिका के पति से किसी भी तरह मिलना-मिलाना नही करेगी। यदि ऐसा करती पायी गई तो उसे आगामी सुनवाई में नारी निकेतन भेज दिया जायेगा। उसे अपना चाल-चलन सुधारने की समझाईश दिया गया। आवेदिका व उसके पति के 17 व 19 वर्ष के दो बेटे है। उन दोनो को कहा गया कि यदि उनके पिता अन्य महिला के साथ देखे गये तो फोटो खींचकर आयोग में काउसलर के पास जमा करेंगें ताकि अन्य महिला के उपर कड़ी कार्यवाही किया जा सके। साथ ही अनावेदक ने अपने दोनो बच्चों को प्रति माह 8 हजार रू. भरण-पोषण देगा। यदि किसी भी माह अनावेदक भरण-पोषण राशि नहीं देता है तो उस पर कार्यवाही की जा सकेगी। प्रकरण 1 वर्ष के लिए निगरानी में रखा गया।
एक प्रकरण के दौरान आवेदिका ने बताया कि उसके पति का अन्य महिला से अवैध संबंध है। जो कि गैर कानूनी है। आयोग के समक्ष दूसरी महिला ने यह बात स्वीकार की। सुरक्षा की दृष्टि से आयोग के द्वारा दूसरी महिला को सुधरने का भोका देकर 2 माह के लिए नारी निकेतन भेजे जाने का आदेश दिया गया।
आज की सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में सभी अनावेदकगण तेलीबांधा के इन्द्रा आत्मा नगर पुरेना राजेन्द्र नगर थाने में गणेश बैठाते है। सभी अनावेदकगण गणेश समिति के सदस्य है। सभी के द्वारा गणेश चंदा हेतु 10 हजार रू. की मांग आवेदिका से की गई, गणेश चंदा ना मिलने पर अनावेदकगणों ने आवेदिका के बेटे व पति के साथ मारपीट की गई। आज सुनवाई में उपस्थित अनावेदक ने बताया कि आवेदिका के बेटे ने उसके साथ हाथापाई की थी जिससे उसकी गर्दन में नाखून से खरोच आ गई थी। इस मामले में थाना राजेन्द्र नगर के सिपाही का नाम भी आवेदिका ने लिया है। आयोग द्वारा इस प्रकरण में विस्तृत रिपोर्ट 1 माह के भीतर मंगाया गया ताकि प्रकरण का निराकरण किया जा सके।
एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अनावेदक के खिलाफ बोखाधड़ी और
शादी का प्रस्ताव देकर शारीरिक, आर्थिक शोषण व प्रताड़ना की शिकायत की थी, और आवेदिका से लगभग साढे तीन लाख रू. भी अनावेदक द्वारा लिये गये थे। अनावेदक का विवाह हो चुका है और वह अपने आपको निर्दोष बताने की कोशिश कर रहा है। आयोग द्वारा दोनो पक्षों को समझाईश दिया गया कि वह दोनो अपने कॉल डिटेल वर्ष 2019 से अब तक का निकालकर देंगें। जिसमें एक-दूसरे के मोबाईल न. से कब-कब बातचीत हुई है इसका विवरण होना चाहिए, तथा यदि लेन-देन हुआ है तो उसकी डिटेल भी बैंक से लेकर आए। यदि कोई भी पक्ष आदेश का पालन नहीं करता तो यह माना जायेगा कि वह आयोग से तथ्यों को छुपा रहा है और उसके खिलाफ कार्यवाही किया जा सकेगा।
गृहमंत्री श्री शर्मा ने किया अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन
गृहमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में भिलाई में प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विजय बघेल ने की। वही दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में सम्मिलित हुए। प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई के मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रदेश के खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की धरती में स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार अखिल भारतीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह आयोजन मिनी इंडिया भिलाई में किया जा रहा है, यहां पर देश के सभी प्रांतो के लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि योगा, वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें पूरी मनोयोग की आवश्यकता होती है। खिलाड़ी के प्रतिभा के अनुसार खेल में हार-जीत बनी रहती है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे स्वयं के लिए नही अपितु दर्शकों के लिए खेलें। गृहमंत्री श्री शर्मा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस के जवान खिलाड़ी अपने प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करें। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रथम अखिल भारतीय वेट लिफ्टिंग कलस्टर 2024-25 की विधिवत उद्घाटन की घोषणा की।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस के जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से करते आ रहे हैं। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भी आप अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने भिलाई की धरा में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह आयोजन पहलीबार किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल के खिलाड़ी यहां शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जोर दिया।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा ने प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर स्पर्धा का प्रतिवेदन वाचन करते हुए कहा कि यह हर्ष एवं गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहलीबार अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में योगा, वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग शामिल है। जिसमें 33 प्रदेश के 1141 प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता भिलाई नगर के तीन स्पोर्टस् क्लबों में आयोजित की जाएगी। उन्हांेने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। यह आयोजन खेलों के दक्षता सुधारने का एक प्रयास है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि प्रतिभागी खिलाड़ी खेल भावना का परिचय देते हुए यहां से एक यादे लेकर जाएंगे।
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पुलिस अनुशासन एवं कर्त्तव्य निष्ठता का परिचायक है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेश में पहलीबार आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल भावना का प्रदर्शन केवल मैदान में ही न हो, यह प्रदर्शन खिलाड़ी के जीवन में भी झलकना चाहिए। पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने मुख्य अतिथि से खेल की विधिवत् उद्घाटन करने हेतु अनुरोध किया। इससे पूर्व खिलाड़ी प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। खेल मशाल प्रज्जवलन के साथ खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना की शपथ ली गई। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता का शुभांकर का विमोचन, उल्लास एवं उमंग के प्रतीत आकाश में गुब्बारे छोड़े गये। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी गई। समारोह में संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी जितेन्द्र शुक्ला एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, आमंत्रित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न प्रदेशों से प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।
कत्ल के आरोपी गिरफ्तार
रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की लाश,सिर पर गहरी चोट स्थानीय लोगों ने दी सूचना
रायपुर रेलवे ट्रैक में मिली लाश ट्रेन से टकराकर एक युवक की हुई मौत ज्योति नगर के पास मिली लाश मृतक खरसिया रायगढ़ का रहने वाला मृतक का नाम श्याम कुमार भारद्वाज, उम्र लगभग 30 साल, पुलिस का कहना है कि ट्रेन से टकराकर हुई मौत सिर पर गहरी चोट स्थानीय लोगों ने दी सूचना जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची
ऑपरेशन प्रहार के तहत आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्रवाई
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली गई समीक्षा बैठक
पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला के द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों की ली गई समीक्षा बैठक
मादक पदार्थों, सायबर अपराधों, अभ्यस्त अपराधियों व सामाजिक अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने दिये गये सख्त निर्देश
फोन पे के माध्यम से पेमेंट में ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
CG ब्रेकिंग : पति ने पत्नी की तीर से गला रेतकर की हत्या...फिर खुद फांसी के फंदे पर झूला...जानिए क्या है पूरा मामला
कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आ रहीं, जहा पति ने अपनी पत्नी की तीर से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर लिया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी, वहीं जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
जानकारी के मुताबिक पूरा मामला श्यांग थाना अंतर्गत ठेंगरीमार गांव का है। जहा गांव में एक घर में जगन्नाथ मंझवार (37 वर्ष) अपने परिवार के साथ रहता था। जगन्नाथ मंझवार रोजी-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक 12 वर्षीय पुत्र और बूढ़ी मां इतवारो बाई भी रहती थी. सोमवार की शाम जगन्नाथ और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हुई. पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ता देख जगन्नाथ की मां पोते को लेकर घर से बाहर चली गई. उसके कुछ देर बाद जब आकर देखी तो उसके होश उड़ गए. घर में बेटे और बहू की लाश पड़ी हुई थी. जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि पति-पत्नी की लाश एक ही कमरे में पड़ी हुई थी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते जगन्नाथ ने यह खौफनाक कदम उठाया. घटना स्थल से पुलिस ने खून से सने तीर-कमान बरामद किए हैं, जिससे संभावना जताई जा रही है कि जगन्नाथ ने पत्नी की हत्या तीर से की और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मैट्रिमोनी के माध्यम से परिचय के बाद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
रायपुर सेंट्रल जेल में हुई मारपीट की घटना
सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले रायगढ़ा उड़ीसा के 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
रेंज साइबर रायपुर की कार्यवाही, शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला दो अंतर्राजीय आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है
प्रार्थी रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 88 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी। विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318,4 (3-5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था।
श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की ट्रांजैक्शन एवं IP की जानकारी प्राप्त की गई। पता चला कि आरोपी ट्रस्ट के नाम से बैंक खाता खोलकर ठगी की रकम ले रहे हैं। आरोपी को दिनांक 12/9/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। प्रकरण में 57 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
1 पंकज दुबे पिता रामजी दुबे पता बरबसपुर दीनापुर जौनपुर उत्तर प्रदेश
2 निखिल शुक्ला पिता दिनेश शुक्ला पता दारापुर जौनपुर उत्तर प्रदेश
आरोपी पवन देवांगन के कब्जे से कुल 160 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट nitrapepam Tablets Nitrosum 10 मुल्य लगभग 1136 एवं बिक्री रकम 170/- रूपये किया गया था जप्त।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में दिनांक 10.09.2024 को थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस टीम द्वारा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत मेडिसिन अस्पताल के पास निर्माणधिन मकान के पास थाना न्यू राजेंद्र नगर में आरोपी पवन देवांगन पिता गोपाल देवांगन उम्र 19 साल साकिन भाटागांव बस स्टेशन के पास शीतला चौक मठपारा थाना टिकरापारा रायपुर स्थाई पता ग्राम धनेली दामाखेड़ा थाना चन्नू जिला बेमेतरा को मुखबिर की सूचना पर बताए गए स्थान पर रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें कुल 160नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट Nitrapepam Tablets IP Nitrosum 10 लिखा हुआ जिसके अंदर 16 पत्ता प्रतेयक पत्ता में 10 नग कुल 160 नग टेबलेट मूल्य कीमती लगभग 1136/- रूपये बिक्री रकम 170 रू जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक360 /2024 धारा 8, 21 27(क), नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
पेंडिंग मामलों पर जाँच कर तेजी से कार्रवाई करने के सख़्त निर्देश सभी CSP, DSP एवं थाना प्रभारियों की एसपी ले रहे हैं क्लास
सिविल लाइन C 4 बिल्डिंग में SSP संतोष सिंह ले रहे हैं बैठक
सभी CSP, DSP एवं थाना प्रभारियों की एसपी ले रहे हैं क्लास
पेंडिंग मामलों पर जाँच कर तेजी से कार्रवाई करने के सख़्त निर्देश
धोखाधड़ी,नौकरी लगाने के नाम पर ठगी जैसे मामलों पर फ़ोकस करने के निर्देश
सुस्त थाना प्रभारियों को एसएसपी लगा रहे है फटकार
बैठक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस के 12 कमचारियों को शील्ड ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया वहीं तीन सह.उपनिरीक्षक को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति होने पर उनके कंधे पर बैच लगाया
ऐसा काम करें कि आप न बोले, आपका काम बोले : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
गृहमंत्री ने पूरी ताकत के साथ आपराधियों के विरूद्ध कठोरता से कार्रवाई के दिए निर्देश
आम नागरिकों से बेहतर व्यवहार के दिए निर्देश
मादक पदार्थो, जुआ, सट्टा के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश
कानून व्यवस्था बनाएं रखने तथा सतर्क रहने के निर्देश
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बिलासपुर संभाग के पुलिस अधीक्षकों की ली बैठक
कोरबा और रायगढ़ में डीजल और कबाड़ चोरी को नियंत्रित करने के दिये सख्त निर्देश
रायपुर, 05 सितम्बर 2024



उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में संभाग अन्तर्गत पुलिस महानिरीक्षक सहित रेंज अन्तर्गत बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर जिले में बैठक में लंबित गंभीर अपराधों की स्थिति, ब्लाइंड मर्डर के अनसुलझे मामलों, चाकूबाजी, तलवारबाजी और फायरिंग के मामलों की समीक्षा, लंबित मर्ग के प्रकरणों, राष्ट्रीय और राज्य मानव अधिकार आयोग के लंबित मामलों की स्थिति, महिला और बाल अपराधों के लंबित प्रकरणों पर चर्चा और पीड़ितों को क्षतिपूर्ति देने, मानव तस्करी के लंबित मामलों, गुमशुदा महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के प्रकरणों, अनुसूचित जाति और जनजाति पर घटित अपराधों एवं राहत राशि के वितरण की स्थिति, चिटफंड प्रकरणों की अद्यतन स्थिति, एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की जांच की प्रगति और मादक पदार्थों की नष्ट करने की प्रक्रिया, गौवंश से संबंधित अपराधों, वाहन जब्ती और राजसात की कार्यवाही, जिले के कानून व्यवस्था के संबंध में आगामी कार्ययोजनाओं और जिले में लागू की जा रही बेस्ट प्रैक्टिस पर बिन्दुवार समीक्षा की।
गृहमंत्री श्री शर्मा ने सभी पुलिस अधीक्षकों से कहा कि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी जिलों में कानून व्यवस्था बेहतर होने के साथ आम नागरिकों के बीच पुलिस का व्यवहार ठीक हो और अवैध शराब, नशीली वस्तुओं, सट्टा, जुआ, तस्करी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को जिले व सरकार की पहचान बताते हुए कहा कि कुछ बेहतर करने की सोच लेकर आप पुलिस सेवा में आए है। आपने बड़ी जिम्मेदारी ली है, इसलिए आपको जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। आप ऐसा कार्य करें कि आपको ज्यादा न बोलना पड़े, आपका काम बोलें। पुलिस की कार्यवाही दिखे। आम जनता में संतुष्टि दिख। गृहमंत्री ने सभी एसपी को कार्यालय में समय पर बैठकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में गृहमंत्री श्री शर्मा ने पुलिस अधीक्षकों को और मेहनत करने तथा सफलता के लिए शॉर्टकट नहीं अपनाने कहा। उन्होंने सभी को ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए अवैध शराब, सट्टा, जुआ सहित अन्य अपराधों के रोकथाम में कसावट लाने के निर्देश दिए। कोरबा और रायगढ़ में डीजल चोरी और कबाड़ चोरी को नियंत्रित करने के सख्त निर्देश सम्बंधित पुलिस अधीक्षकों को दिए।गृहमंत्री ने कबाड़ चोरी की घटनाओं पर अंकुश लाने के लिए कबाड़ियों के चिन्हित कर उन्हें लाइसेंस बनवाने के लिए निर्देशित करने, ड्रग्स अन्तर्गत गांजा, हेरोइन, डोडा अन्य नशीले पदार्थ को जब्त करने के साथ ही इसे सप्लाई करने वाले लोगों तक पहुंचने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनडीपीएस अन्तर्गत प्रकरणों में समय सीमा के भीतर कार्यवाही करने तथा 31 अगस्त 2024 तक विवेचना पूर्ण हो चुके प्रकरणों के अन्तर्गत उपलब्ध ड्रग्स का विनिष्टिकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में गृहमंत्री ने गौ-तस्करी के प्रकरणों में शासन द्वारा पारी एसओपी के तहत पशु क्रूरता अधिनियम तथा जब्त वाहन को राजसात करने की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने एनडीपीएस अन्तर्गत, तस्करी के तहत अपराध कर संपत्ति अर्जित करने वालों की सम्पत्ति कुर्क करने की दिशा में कार्रवाई के निर्देश दिए।
गृहमंत्री ने जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, प्रमुख मार्गों तथा चिन्हित स्थानों पर कैमरा लगाकर जिला स्तर पर कंट्रोल रूम के माध्यम से मॉनीटरिंग करने, नशा मुक्ति सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम से स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों, एनसीसी, स्कॉउट गाइड को जोड़ने के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस थाना अन्तर्गत बीर इंचार्ज का नाम मोबाइल नंबर ग्राम-पंचायत भवन सहित महत्वपूर्ण स्थानों में दीवार लेखन कराने, थानों में नई पंजी बनाने, मुसाफिरों तथा बाहर से आकर रहने वालों की सम्पूर्ण जानकारी रखते हुए उनके गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। मंत्री श्री शर्मा ने आने वाले समय में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को रोकने की दिशा में कदम उठाने हेतु विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में गृहमंत्री श्री शर्मा ने वरिष्ठ आरक्षक से विवेचना, बाण्ड ओवर पर कार्यवाही, दो आर्म्स के स्थान पर एक आर्म्स रखने, फोरेंसिक ऑडिट के लिए कोर्स कराने, दुर्घटनाजन्य स्पॉट को चिन्हित करने, दुकान संचालन की अनुमति के दौरान कैमरा लगाने, तथा विवेचना तथा चालान के पश्चात ड्रग्स का डिस्पोजल करने के संबंध में दिखा निर्देश दिए।
पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिले
गृहमंत्री श्री शर्मा ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि कार्यालय में बैठने के साथ ही आमनागरिकों, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करें। इसके साथ ही उन्होंनं निर्देशित किया कि वे जवानों के परिजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाने और निराकरण करें। गृहमंत्री ने जवानों के लिए रिफ्रेशर कोर्स कराने, समय-समय पर फिजिकल टेस्ट लेते रहें ताकि जवानों को नैतिक बल, बेहतर सेहत और उन्हें कानून की जानकारी प्राप्त हो। उन्होंने बेहतर विवेचना के संदर्भ में रेंज स्तर पर चरणबद्ध प्रक्रिया से प्रशिक्षण आयोजित करने राज्य, स्तर पर टीआई, डीएसपी, एडीशनल एसपी का प्रशिक्षण, एसपी आईजी स्तर पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशों तथा अधिवक्ताओं की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन करने तथा अभियोजन संबंधी प्रकरणों के संबंध में जानकारी के लिए दो माह में एक बार आईजी, अभियोजन अधिकारी की उपस्थिति में एसपी कार्यालय में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में आईजी श्री संजीव शुक्ला ने रेंज अंतर्गत एजेण्डा वार जानकारी प्रस्तुत किये। बिलासपुर, कोरबा, सक्ती, जीपीएम, जांजगीर-चाम्पा, सारंगढ़ बिलाईगढ़, मुंगेली के पुलिस अधीक्षकों ने अपने जिले में किये गये विशेष कार्यों की प्रस्तुति दी।
आम जनता से व्यवहार ठीक हो- डीजीपी अशोक जुनेजा
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी एसपी आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मिलें। वे कार्यालय में अपनी उपस्थिति का समय निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि एसपी को एफआईआर एवं उस पर की गई कार्यवाही की अपडेट जानकारी रहनी चाहिए। सभी थानों की जानकारी रखने के साथ बेसिक पुलिसिंग पर ध्यान देते हुए अपराध पर अंकुश रखें। उन्होंने सीन ऑफ क्राईम के संबंध में दिए गये निर्देशों का पालन करने और समीक्षा करने, विभागीय जांच समय पर करते हुए पुलिस को अनुशासन में रहने, कानून व्यवस्था बनाये रखने, जुआ, सट्टा, शराब सहित नशीली वस्तुओं पर कार्रवाई करने , लॉक अप में बंद अपराधियों की जानकारी लेने, ठगी सहित चिटफंड में वसूली कर पीड़ितों को सम्पति वापस करने, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के प्रकरणों में पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए समन्वय बनाकर कार्यवाही करने, आने वाले त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था बनाये रखते हुए अपराधियों पर नजर रखने, एफआईआर, रोजनामचा का अध्ययन करने तथा माननीय न्यायालयों के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समय के साथ बदलाव आवश्यक: मनोज पिंगुआ
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ गृह विभाग ने कहा कि पुलिस अधीक्षकों को पुराने प्रकरणों पर ध्यान देकर लंबित मामलों का निराकरण सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय के साथ बदलाव जरूरी है। साईबर अपराध, नारकोटिक्स से संबंधित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई की बात कहते हुए कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराध की रोकथाम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कबाड़ व्यवसाय के माध्यम से सार्वजनिक सम्पत्ति का नुकसान न हो, इसके लिए कबाड़ चोरों पर कार्रवाई के निर्दश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग से संबंधित जानकारी समय पर प्रेषित करने के निर्देश भी दिए।
बदमाश राज नायडू उर्फ बाबू के विरूद्ध की गई कड़ी कार्यवाही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में थाना क्षेत्र के अपराधिक / असामाजिक व्यक्तियों की लगातार चेंकिंग की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 04.09.2024 को दौरान पेट्रालिंग थाना स्टाफ आरक्षक 2362 जितेश माझी, आरक्षक 2428 दिनेश वर्मा को सूचना प्राप्त हुआ कि राज नायडु उर्फ बाबू रेल्वे स्टेशन के सामने आटो वाले से लडाई झगड़ा कर रहा है कि सूचना पर थाना स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे जो आटो चालक प्रार्थी शिवा ढीमर निवासी सुयश हास्पिटल के पीछे बीएसयूपी कालोनी द्वारा बताया गया कि राज नायड्डु उर्फ बाबू नामक व्यक्ति द्वारा उसे धमकाते हुये शराब पीने के लिये पैसा की मांग कर रहा था, पैसा नहीं देने पर गाली गलौज कर मारपीट किया है कि पुलिस को देखकर राज नायडू उर्फ बाबू लुकते छिपते भागने का प्रयास किया जिसे थाना स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया, थाना स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अन्य बढ़ी घटना घटित होने से पहले आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया है। आरोपी राज नायडु उर्फ बाबू के विरूद्ध थाना गज रायपुर में अपराध क्रमांक 316/2024 धारा-296,351 (2), 115 (2), 119(1). भारतीय न्याय संहिता 2023 पंजीबद्ध कर उक्त प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय से जेल वारंट पर आरोपी को केन्द्रीय जेल रायपुर दाखिल किया गया है। उक्त किस्म के अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
01 राज नायडू उर्फ बाबा पिता स्व० नागराज नायडु उम्र 29 वर्ष पत्ता नर्मदापारा राधाकृष्ण मंदिर के पास थाना गंज रायपुर।
ई-रिक्शा लूट करने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार
CG - सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी : नेत्रहीन पिता ने दी थी सुपारी..हत्या की वजह जान उड़ जाएंगे होश...!!
कवर्धा। जिले के दशरंगपुर चौकी के चुचरुंगपुर गांव के तालाब में बीते दिन रोहित चंद्रवंशी के अंधे क़त्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। रोहित की हत्या 2 साल पुरानी रंजिश के चलते हुई थी। पुलिस ने हत्या की सुपारी देने वाले एक नेत्रहीन शख्स और हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक नेत्रहीन नकुल के बेटे से रोहित चंद्रवंशी की पुरानी रंजिश थी। दो साल पहले रोहित और उसके साथियों ने नकुल के बेटे की पिटाई की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस पिटाई के कारण आज भी नकुल का बेटा चल फिर नहीं सकता। इस घटना के बाद दोनों के बीच 15 लाख रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन रोहित ने नकुल को पैसे नहीं दिए, इससे नाराज होकर नकुल ने रोहित की हत्या की साजिश रची।
नेत्रहीन नकुल ने रोहित चंद्रवंशी की हत्या करने के लिए आरोपी जग्गु को 2 लाख 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। नकुल ने पहले 25 हजार रुपये दिए थे और बाकी रकम हत्या के बाद देने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी जग्गु ने रोहित चंद्रवंशी की ह्त्या करने लिए पहले उससे दोस्ती कर ली और सही मौके का इंतज़ार करने लगा। इस बीच बीते 2 सितंबर को उसने रोहित को शराब पीने के लिए बुलाया और मौका देखकर उसके गले को रस्सी से घोंटकर अधमरा कर दिया और फिर हथौड़े से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी, जुर्म छुपाने के लिए रोहित का शव उसने तालाब में फेंका और फरार हो गया।
चुचरुंगपुर गांव के तालाब में रोहित चंद्रवंशी की लाश मिलने की सुचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक के कॉल डिटेल्स खंगाले तब उन्हें आरोपियों के बारे में अहम् सुराग मिला। जिसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान* *ताबड़तोड़ कार्यवाही में कुल 131 स्थायी एवं वारंटी गिरफ्तार*
*पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान*
*प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार*
*प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार*
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के बडे रैकेट का किया भांडाफोड़, अब तक प्रमुख सरगना समेत 8 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अवैध प्रदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार अवैध प्रदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को कहा था। मुख्यमंत्री द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों पर बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला एवं एसपी श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन पर बीते 28 अगस्त को जूटमिल पुलिस द्वारा कोड़ातराई के पास गांजा रेड की बड़ी कार्यवाही कर एक महिला समेत 05 आरोपी को पकड़ा गया था, जिनसे 175 किलो गांजा, एक अल्टो कार और एक छोटा हाथी पिकअप वाहन (कुल 43 लाख रूपये की संपत्ति) जप्त किया गया था, गिरफ्तार मुख्य आरोपी संतराम खुंटे सक्ती (छत्तीसगढ़) और इनके साथियों से कड़ी पूछताछ की गई। आरोपियों से कड़ी पूछताछ में पुलिस को तस्करों की कार्यप्रणाली और गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस एवं बिलासपुर पुलिस की 5 अलग अलग विशेष टीम बनाई गई जिन्हें अलग-अलग लोकेशन में रवाना किया गया, पुलिस टीमों ने सूझबूझ और अपनी व्यावसायिक क्षमता का बखूबी परिचय देते हुए जिला बउत (ओडिशा), जिला बिलासपुर, ग्राम पिहरीद व ग्राम चारपारा जिला सक्ती (छ.ग.) में दबिश देकर गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क को ध्वस्त किया।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस गांजा तस्करों के नेटवर्क के खात्में के लिए लगातार कार्य कर रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ज़ब्त हुए गाँजा का ‘फॉरवर्ड लिंक’ एवं ‘बैकवार्ड लिंक’ स्थापित कर आरोपीयो को गिरफ़्तार किया गया है। इनमें बैकवर्ड लिंक-ओडिशा में गांजा के उत्पादन इकाई से सप्लाई करने वाला - बयोमकेश खटवा जिला बउत (ओडिशा), गाँजा को उड़ीसा बॉर्डर से बिलासपुर जाँजगीर एवं अन्य जगह पहुँचाने वाला गिरोह- पूर्व में 28 अगस्त को 5 आरोपी गिरफ़्तार, फॉरवर्ड लिंक-मुख्य ख़रीददार जो आस पास के क्षेत्र में गाँजा सप्लाई करता है -भागवत साहू पीहरीद सक्ती, फॉरवर्ड लिंक- छत्तीसगढ़ में आगे गांजा सप्लाई व फुटकर बिक्री हेतु गाँजा खपाने वाले- दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज सक्ती (छत्तीसगढ़), आरोपियों के मेमोरेंडम पर अवैध गांजा कारोबार से मिले रकम से क्रय की गई आई-10 कार, सिलेरियो कार, 06 मोबाइल, नकदी रकम की जप्ती की गई है।
गाँजा तस्करों की टीम का मुख्य सरग़ना भागवत साहू है जो पिछले कई सालों से अवैध गाँजा ख़रीद फ़रोख़्त का धंधा करता है, शुरुआती दौर में उड़ीसा के छोटे सप्लायर से 4-5 किलो गाँजा ख़रीद कर छत्तीसगढ़ में बेचा करता था।बाद में ओडिशा के एक बड़े गाँजा सप्लायर व्योमा उर्फ व्योमकेश से संपर्क होने पर बड़ी मात्रा में गांजा खरीद कर सुनसान जगह पर गाँजा अपनी गाड़ी में स्थानांतरित कर अपनी टीम के आरोपी के घर में गांजा डम्प कर रखते थे और वहां से शुरूवात में 15-20 किलो गांजा निकाल कर अलग-अलग प्रदेश में सप्लाई करते थे फिर डिमांड अनुसार 1 क्विंटल-2 क्विंटल गांजा की सप्लाई करने लगे थे । संतराम और भागवत ओडिशा पार्टी से गांजा खरीदी कर अपने साथियों के साथ रोड क्लीयर करते हुए आधे रास्ते तक आता था, ताकि पकड़ा ना जाये फिर आगे इसके दूसरे साथी गांजा लेकर अपने गुप्त ठिकानों में छिपाकर रखते और बिक्री करते थे। गिरोह ट्रांसपोर्टिंग के जरिए माल छत्तीसगढ़ और कई प्रदेश में गांजा की बिक्री करते थे। भागवत पिछले कई वर्षों से गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त है जो अब तक पुलिस पकड़ में नहीं आया था ।
28 अगस्त को जूटमिल, जिला रायगढ़ में गिरोह के 05 आरोपी पकड़े जाने के बाद बाकी सभी सतर्क हो गये, इनका पूरा चैनल गिरफ्तारी से बचने अपना-अपना मोबाइल बंद कर सभी संपर्क से कट गए थे। रायगढ़ पुलिस की एकाएक अलग-अलग स्थानों पर रेड की चौतरफा कार्रवाई में आरोपी दबोचे गए हैं ।
मुख्य सप्लायर व्योमकेश से गहन पूछताछ करने पर कई चौकाने वाले तथ्य आए हैं जिसमें उसने ज़िला बाउत उड़ीसा एवं उसके आसपास के ज़िलों के जंगलों में अवैध गाँजा उत्पादन के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। रायगढ़ पुलिस ने कार्यवाही से उद्धत सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को ओडिशा पुलिस एवं राष्ट्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के साथ साझा किया जा रहा है ताकि गाँजा के इस नेटवर्क को जड़ से समूल नष्ट किया जा सके। रायगढ़ पुलिस गांजा तस्करी को पूर्णतः प्रतिबंधित करने इसी प्रकार की कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्रवाई में डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, निरीक्षक राकेश मिश्रा, निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, कृष्णा गुप्ता, लोमश राजपूत, अमित तिर्की, साइबर सेल के राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, आदिकांत प्रधान, विकास प्रधान, नवीन शुक्ला, सुशील यादव, जितेश्वर चौहान, रविन्द्र गुप्ता, लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू शामिल थे।
पूर्व में गिरफ़्तार 5 आरोपी के अतिरिक्त भागवत साहू पिता हुलसराम साहू उम्र 36 साल निवासी ग्राम पिहरीद थाना सक्ती, जिला सक्ती दीपक उर्फ नान्हू भारद्वाज पिता जगतराम 24 साल निवासी ग्राम पुरैना थाना खरसिया व्योम उर्फ व्योमकेश खटुआ पिता संजीत खटुआ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गुडपडा थाना बांउसनी जिला बउत, ओडिशा इत्यादि शामिल है।
कार्रवाई के दौरान आई10 कार सीजी 11 BH - 9507, सेलेरिओ कार सीजी 10 BS - 1995, 06 मोबाइल, नकदी रकम-7500 रूपये कुल -17 लाख रूपये, पूर्व जप्ती 175 किलो गांजा, 02 चार पहिया वाहन, जुमला जप्ती-55 लाख रूपये कुल 8 आरोपी एवं 72 लाख की सम्पति जप्त की गई। गिरोह को मदद करने, पुलिस की छापेमारी से बचाने व गोपनीय सूचनाएं आरोपी को देने वाले पुलिस आरक्षक-किशोर साहू ग्राम सकर्रा सक्ती (छत्तीसगढ़) को भी गिरफ़्तार किया गया।
CG - नशीली दवाओं की तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार..भारी मात्रा में टेबलेट और इंजेक्शन किया जब्त, ऐसे चढ़ी पुलिस के हत्थे.....
बिलासपुर। जिले में नशीली दवाओं का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने भारी मात्रा मे नशीले दवाइयां की अवैध बिक्री करने करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाने क्षेत्र का है, जहाँ बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस को जानकारी मिली की एक मिनिबस्ती जरहाभाटा मे नशीले दवाइयो और इंजेक्शन बेचने के लिए की तलाश कर रही है।
सुचना मिलते ही पुलिस ने बताये पते पर दबिश दी जहाँ आरोपी महिला एमन कोशले के पास से भारी मात्रा मे नशीली गोलिया और इंजेक्शन बरामदा किया गया है, जिसमें 23 नशीला इंजेक्शन, 130 नग alprazolam जैसे गोलिया जप्त की गई और आरोपी को ndps एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
लगभग एक दर्जन सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला फरार आरोपी आशीष कुमार बंदे गिरफ्तार
आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 183/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 208/24 धारा 457, 380 भादवि., क्रमांक 500/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 584/24 धारा 457, 380 भादवि., अपराध क्रमांक 628/24 धारा 331(2), 305 बी.एन.एस., अपराध अपराध क्रमांक 660/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस., अपराध क्रमांक 661/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 292/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. तथा एक्टिवा वाहन चोरी के प्रकरण में थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर में अपराध क्रमांक 575/24 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध है पंजीबद्ध।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं विसर्जन की बात को लेकर समितियों के मध्य हुआ वाद विवाद व मारपीट
विवरण इस प्रकार है कि दिनाँक 26/08/2024 को गुजराती समुदाय के दो अलग अलग समितियों द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई थी, दिनाँक 27/08/2024 को मूर्ति विसर्जन एवं पंडाल रास्ते मे लगाने की बात को लेकर दोनों पक्षों का वाद विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों पक्षों को समझाइए दिया गया एवं विवाद न करने हिदायत दिया गया था!उसी बात को लेकर आज दिनाँक 28/08/2024 को पुनः दोनों पक्षों का विवाद प्रारंभ हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षो के आरोपियों द्वारा गाली गलौच, जान से मारने की धमकी देकर,राड,पत्थर, इट, डंडा एवं चाकू से एक दूसरे पर हमला किया गया।। उक्त घटना की सूचना थाना आज़ाद चौक पुलिस को मिलने पर थाना आज़ाद चौक पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के लोगो को थाना लाया गया। बाद प्रार्थी रंजीत काछीमाली पिता ईश्वर उम्र 50 साल पता गली नंबर 11 मंगल बाजार थाना आज़ाद चौक रायपुर के रिपोर्ट पर आरोपीगण कालू काछीमाली, बाबू, शक्ति पनारिया, गीता काछीमाली, गोलू, गोपी, गौतम, प्रदीप, सचिन, रवि, अंजलि, सुरेश एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 192/2024 धारा 109,191(2),191(3),190,296,115(2),251(2) BNS तथा प्रार्थी कालू काछीमाली पिता दलसुख उम्र 32 साल पता गली नम्बर 11 मंगल बाजार ईदगाहभाठा थाना आज़ाद चौक रायपुर की रिपोर्ट पर आरोपीगण रंजीत, कुंदन, साजन, कमांडो, दीपक, तुषार, रमेश, संतिष, राज, संजय, पवन, सुरेश, अशोक, विजय छनारिया एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 193/2024 धारा 333,191(2),191(3),190,296,115(2), 351(2) BNS के तहत अपराध दर्ज कर दोनों पक्षों के आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया।
48 पावा देसी शराब की अवैध बिक्री करते दो लोग गिरफ्तार*
*48 पावा देसी शराब की अवैध बिक्री करते दो लोग गिरफ्तार*
कई गंभीर अपराधों में शामिल नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम
रायपुर: जिले में आईईडी ब्लास्ट, हत्या और अन्य गंभीर अपराधों का आरोपी नक्सली अजय कुमार ने आत्मसमर्पण कर दिया है। राज्य सरकार ने अजय कुमार पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने इस आत्मसमर्पण की पुष्टि की है।अजय कुमार ने आत्मसमर्पण करने का कारण बताया कि वह छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित हुए हैं और उन्होंने भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए, संगठन में कार्यों की उपेक्षा, भेदभावपूर्ण व्यवहार, और आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों से त्रस्त होकर यह निर्णय लिया।आत्मसमर्पण के बाद, अजय कुमार को छत्तीसगढ़ सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत 25,000 रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।
अवैध शराब बेचते महिला गिरफ्तार
मकान एवं जमीन दिलाने के नाम पर लगभग 01 करोड़ रूपये की ठगी करने वाला मुख्य अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
होटल के कमरे से मिली चाकू से गोदी गई युवती की लाश
थाना प्रभारी लखन पटेल ने रक्षाबंधन पर सभी देश की बहनो को दी बधाई
रायपुर : भाई बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन पर मारुती फाउंडेशन और नव संचार शिक्षण परिषद संस्था द्वारा रायपुर के सभी थानो में जाकर पुलिस जवानो भाइयों को जाकर रक्षा सूत्र बांधी गई और उनकी लम्बी उम्र की कामना करते हुए शुभकामनाएं और बधाई दी ।मेघा तिवारी और उमा धोते,तनू श्रीदास तीनो ने कहा की हमारा पुलिस प्रशासन दिन रात अपने परिवार को छोड़ कर देश सेवा के लिए समर्पित है, आज इन भाइयों को रक्षा बंधन के पावन पर्व पर राखी बांध कर उनकी सलामती की कामना की । कई जावान भाई आपने कार्य को लेकर देश के सेवा के लिए घर नहीं जा पाए और आपने बहनो से राखी नहीं बंधवा पाए संस्था की बहनो द्वारा राखी बंधवाते हुए उन्होंने कहा की ये आज का दिन हमारे लिए सबसे बड़ा दिन है, हमें गर्व है की केवल घर में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हमारे बहने है यह कहते हुए पुलिस जवान भाई अति भावुक हुए।
आत्म रक्षा का कोर्स सभी बहने जरूर करे :-थाना प्रभारी लखन पटेल
थाना प्रभारी लखन पटेल ने देश की सभी बहनो को बधाई देते हुए कहा की आत्म रक्षा की कोर्स जरूर करना चाहिए, क्योंकि कई परिस्थितियों में बहनो को अकेली आना जाने का सामना करना पड़ता है।उन्होंने सभी बहनो से निवेदन किया है की अपने ऊपर हो रहे हिंसा को छुपाए नहीं और कई बहने अपने ऊपर हो रहे हिंसा को समाज के डर से छुपाए नहीं निडर होके पुलिस प्रशासन सहायता लें एवं तत्काल पुलिस प्रशासन को सुचना दे जिससे हम उनकी सुरक्षा और मान सम्मान को ठेस न पहुँचने देंगे। हम अपने देश की बहनो के लिए दिन रात सुरक्षा और सेवा के लिए समर्पित है।
Crime : पुलिस ने किया युवक की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, माता-पिता निकले आरोपी, जानें क्या है वजह...
बिलासपुर रेंज साइबर थाना में दर्ज ऑनलाइन फायनेशियल फ्रॉड के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।
*राजा की संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद - तलाकशुदा रानी दूसरा विवाह करवाने के बाद भी पहले पति की संपत्ति पर कर रही अवैध दावा*
पूर्व रियासत के राजा की संपत्ति विवाद पर विशेष रिपोर्ट
इस मामले में तमाम प्रमाण होने के बावजूद पुलिस ने कानून का पालन नहीं किया मामला कोर्ट मैं गया परंतु न्यायालय ने भी प्रमाणों पर गौर नहीं किया | अब सवाल यह उठता है कि प्रमाण होने के बावजूद अगर न्याय नहीं मिलेगा तो पीड़ित प्रमाणों को लेकर कहां जाए ?
पूरे देश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाई जा रही है तिरंगा यात्रा
जेल में बंद भाइयों को राखी बांध सकेगी बहनें:जेल विभाग ने जारी किया आदेश, रक्षाबंधन के दिन बांध पाएंगी बहने राखी
शंकर नगर से 01 नग सोने की चैन, 01 नग सोने की अंगुठी एवं 01 जोड़ी चांदी के पायल की चोरी : आरोपी गिरफ्तार
प्रधानपाठिका को बनाया हवस का शिकार, कार सिखाने के बहाने युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ, पूरा मामला जान हो जाएँगे हैरान
पेंड्रा। जिले से प्रधानपाठिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रधानपाठिका से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी को गौरेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेमेतरा जिले का रहने वाला आरोपी श्रीकांत पांडेय प्रधानपाठिका को एक होटल में ले जाकर पहले तो नशीला पदार्थ खिलाया। इसके बाद उसके साछ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरबा की रहने वाली महिला प्रधानपाठक से आरोपी की पहचान बेमेतरा जिले के युवक श्रीकांत पांडेय से थी। आरोपी युवक के पास महिला कार सीखने के लिए आई थी। दोनों के बीच करीबी बढ़ती गई। मेल-मुलाकात बढ़ी। इसके बाद उसने गौरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत केंवची की एक होटल प्रधानपाठिका को धोखे से ले गया
उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। बेहोश होने पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने पर उसको अपने साथ गलत कृत्य होने की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और गौरेला थाना में रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार रिमांड पर जेल भेज दिया है।
CRIME : पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद ने भी फंदे पर लटक कर मौत को लगाया गले
रायगढ़ : घरघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कुडुमकेला नवाडीह निवासी युवक ने अपनी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब होने से परेशान होकर पहले उसकी हत्या कर दी और खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया उक्त मामले में पुलिस आगे जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार धरमकुमारी माझी पति पंचराम माझी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम कुडुमकेला नवाडीह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि धरमकुमारी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ वर्षों से खराब थी। जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था।
इसके साथ ही झाड़ फूंक भी कराया जा रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसका पति पंचराम माझी काफी परेशान रहता था। इस कारण रविवार की रात जब धरमकुमारी खाट पर सो रही थी तब पंचराम ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। बाद में पकड़े जाने के भय से उसने उसी कमरे में खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
सुबह जब मृतक मृतिका के दोनों बच्चे अपने दादी के पास से उस कमरे में गए तब उन्होंने दोनों को मृत हालत में पाया। यह घटना गांव में आग की तरफ फैल गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और धरमकुमारी तथा उसके पति पंचराम के शव को पंचनामा के बाद मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। आगे की कार्रवाई घरघोड़ा पुलिस कर रही है।
