साहित्य
त्रिकोणीय प्रेम संबंध के चलते प्रेमिका के पहले प्रेमी ने की दुसरे प्रेमी की हत्या। अन्धे कत्ल के सनसनीखेज मामले की गुत्थी सुल्झाने में बिलासपुर पुलिस को मिली बडी सफलता।
विभिन्न राज्यों में ऑनलाईन सट्टा का सिंडीकेट संचालित करने वाला मुख्य सरगना अभिनन्दन नत्थानी उर्फ मन्नू नत्थानी सहित कुल 03 गिरफ्तार
PSC की तैयारी कर रहे छात्र का अपहरण फिर हत्या...चलती गाड़ी से लाश फेंककर भागे हत्यारे
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में पीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बदमाशों ने छात्र का अपहरण करने के बाद उसकी बुरी तरह से पिटाई कर हत्या कर दिया। इसके बाद लाश को चलती कार से रायपुर नेशनल हाईवे पर फेंककर फरार हो गये। घटना की सुचना के बाद हड़कंप मचा हुआ हैं। पुलिस छात्र की पहचान करने के बाद हत्यारों के संबंध में सुराग जुटा रही हैं। पुलिस को छात्र की हत्या किसी लड़की के साथ अफेयर के कारण होने की आशंका जताई जा रही हैं। छात्र की हत्या का ये पूरा मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्तों ने की पहचान
जब युवक की पहचान नहीं हुई, तब पुलिस ने आसपास के सरहदी थानों के साथ ही सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल की। इस बीच रात में युवक तस्वीर देखकर उसके दोस्तों ने शव की पहचान अंबिकापुर जिले के यश साहू (18) पिता राजेश साहू के रूप में की। वह कॉलेज स्टूडेंट था। और पीएससी की कोचिंग भी करता था। अंबिकापुर का रहने वाले इस छात्र के पिता अंबिकापुर में किराना का व्यवसाय करते हैं। बताया जा रहा हैं कि छात्र यश साहू बिलासपुर के दिल्ली आईएएस एकेडमी का छात्र था। बिलासपुर में रहकर वह एससी की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा हैं कि उसका किसी लड़की के साथ अफेयर था। मंगलवार को कोचिंग से लौटते वक्त छात्र ने अपने पिता से आखिरी बार बात की थी।
पिता ने बताया कि वह काफी डरा हुआ लग रहा था। इसके बाद वह रूप पर जाने की बात कहकर मोबाइल काट दिया था। मृतक छात्र के दोस्तों की माने तो वह मंगलवार को ही अपने गर्लफें्रड से मिलने गया हुआ था। इसके आरोपियों ने यश के मोबाइल उसके दोस्त हार्दिक बंसल को मंगलवार शाम करीब 5 बजे फोन पर अपने दोस्त यश साहू को ले जाने की सूचना दी गयी। जिसके बाद हार्दिक बंसल कुछ लोगों के साथ यश साहू को लेने आरोपियों द्वारा बताई जगह पर पहुंचा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोपियों ने काफी देर तक मृतक छात्र के दोस्तों को गुमराह करते रहे। फिर रेलवे स्टेशन के पास यश साहू का मोबाइल फेक कर वहां से भी चले गए।
इस बीच आरोपियों ने छात्र की लाश को चलती कार से रायपुर नेशनल हाइवे पर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गये। रायपुर हाईवे से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने लाश को देखने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे एक कार रूकी और उसमें से छात्र की लाश को फेंककर भाग गए। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान करने की कोशिश में जुट गई थी। सोशल मीडिया पर मृतक छात्र की तस्वीर वायरल करके पुलिस ने छात्र की पहचान का प्रयास शुरू किया गया। सोशल मीडिया में लापता दोस्त की फोटो देखने के बाद मृतक छात्र के दोस्तों ने यश साहू की पहचान की।
अफेयर के चलते हत्या की आशंका
बताया जा रहा है कि छात्र अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। जहां लड़की के रिश्तेदारों ने उसे देख लिया होगा। छात्र जींस पहना हुआ था। पर उसके अंडरगारमेंट नहीं थे। ऐसे में पुलिस को शक है कि लव अफेयर के चलते उसकी हत्या की गई होगी। पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतक छात्र के नाक से खून, सिर के पीछे गहरे चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस इस पूरे घटनाक्रम पर अपहरण व हत्या की आशंका जता रही हैं।
रायपुर : पुलिस की पहली प्राथमिकता महिलाओं की सुरक्षा होनी चाहिए: रतन लाल डांगी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस अकादमी चंद्रखुरी में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के विवेचक एवम् राजपत्रित अधिकारियों को महिला सुरक्षा एवं उनके विरुद्ध घटित अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.
राष्ट्रीय अपराध एवं अन्वेषण ब्यूरो के निर्देशन में आयोजित पाँच दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए अकादमी के निदेशक श्री रतन लाल डांगी ने ये बात कही। श्री डांगी ने कहा कि जब तक महिलाओं में उनके विरुद्ध घटित होने वाली घटनाओं का भय एवं डर ख़त्म नहीं किया जाएगा तब तक न ही समाज एवं न राष्ट्र का विकास हो पाएगा।
उन्होने कहा कि महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस के विवेचक एवं राजपत्रित अधिकारियों की यह जिम्मेदारी होती है की वो महिला संबंधी किसी भी प्रकार के अपराध घटित होने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना करके अपराधियों के खिलाफ मामले को ठोस सबूतों के साथ न्यायालय में पेश करे ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि पुलिस को ऐसे सार्वजनिक स्थान जैसे स्कूल, कॉलेज, बस स्टैंड, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाज़ार या अन्य जगहों पर जहाँ महिलाओं की उपस्थिति बनी रहती है, लगातार पुलिस के द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर असामाजिक तत्वों पर निगाह रखनी चाहिए। उन्होनें आगे कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस बात पर भी गर्व महसूस करना चाहिए कि भगवान ने उनको सुरक्षा देने के लिए चुना है। पुलिस के रूप में आम नागरिकों एवं कमज़ोर लोगों की सुरक्षा के लिए आपको अवसर दिया है। इस दायित्व को पूरा करने के लिए आपको शासन ने वैधानिक अधिकार भी दिए हैं । उन अधिकारों का सदुपयोग करके महिलाओं में आत्म-विश्वास पैदा करना चाहिए।
इस पाँच दिवसीय कार्यशाला में सभी पुलिस अधिकारियों को महिलाओं से संबंधित कानूनी प्रावधानों में नवीनतम संशोधनों एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाएगा। साथ ही माननीय न्यायालयों द्वारा प्रसारित दिशा निर्देश के संबंध में भी बताया जाएगा।
इस कार्यशाला में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.
शराब पीने हेतु पैसा नहीं देने पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी अर्जुन पाटले गिरफ्तार
शंकर नगर स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग से जनरेटर का स्टैण्ड चोरी करने वाले आरोपी रोशन बंजारे एवं दीपक यादव गिरफ्तार।
थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गीतांजली नगर स्थित मकान में लाखों रूपये की चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय आरोपी डी. रवि राव गिरफ्तार
खेत में बुजुर्ग महिला की मिली अधजली लाश...जांच में जुटी पुलिस…!!
बालोद। जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बुजुर्ग महिला की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक महिला का नाम बुधनतींन बाई बताया जा रहा है। बालोद जिले अरौद गांव का मामला
जानकारी के अनुसार आज सुबह उसकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल बालोद पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्प्ष्ट हो पाएगा कि घटना की असली वहज क्या है और उस वक्त क्या हुआ था ।
शासन, प्रशासन के विरुद्ध चलाई गई न्यूज के संबंध में वरिष्ठ संपादक गिरफ्तार
शादीशुदा महिला की नग्न अवस्था में मिली लाश...परिजन ने गैंगरेप के बाद हत्या का लगाया आरोप
दंतेवाड़ा। जिले के गीदम ब्लाक के हाउरनार गांव में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई।
मामला गीदम ब्लाक के हाउरनार गांव का है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 5 बजे महिला घर के पास करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित एक कुएं से पानी लाने गई थी, लेकिन जब तीन घंटे तक वापस घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जब वे लोग कुएं के पास पहुंचे तो वहां संदिग्ध हालात में महिला का शव पड़ा मिला।
महिला का शव देख परिवार वाले तुरंत उसे गीदम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना मिली। परिजनों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को झांसे में लेकर देश भर में लाखों रूपये की ठगी करने वाला 01 अंतर्राष्ट्रीय विदेशी नाइजीरियन नागरिक दिल्ली से गिरफ्तार
आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में ऑनलाईन सट्टा संचालित करते सटोरिया विनय जैन उर्फ करन गिरफ्तार
गर्भवती होने पर हुआ खुलासा : जबरदस्ती घर में घुसकर 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप...आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। जिले के जड़गा चौकी क्षेत्र में 3 महीने पहले नाबालिग के साथ हुए रेप के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अलौकिक प्रसाद (25 वर्ष) ने घर में जबरदस्ती घुसकर 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और फिर उसे डरा-धमकाकर किसी और से ये बात नहीं कहने की हिदायत दी थी। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जड़गा चौकी इलाके की है
जानकारी के मुताबिक, गांव का रहने वाले अलौकिक प्रसाद कंवर ने उसी गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त घर में कोई नहीं था। सभी अपने काम पर गए थे। आरोपी ने किसी से भी घटना का जिक्र करने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी थी। नाबालिग घटना के बाद से डरी-सहमी रहती थी, जिससे घरवालों को शक हुआ।
3 महीने बीतने के बाद नाबालिग के गर्भवती होने का पता चला, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। नाबालिग ने बताया कि अलौकिक ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों ने इस मामले की शिकायत जड़गा चौकी पुलिस से की। कटघोरा थाना प्रभारी अश्विनी राठौर ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 376, 506, 450 (पॉक्सो एक्ट) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
*सस्ते दाम में चना सप्लाई करने का झांसा देकर करोड़ो रूपये की ठगी करने वाला गुजरात का अंतर्राज्यीय आरोपी फिरोज उस्मान लखानी गिरफ्तार*
Crime : एक बार फिर चाकूबाजी: पुरानी रंजिश के चलते 2 युवकों पर चाकू से हमला...आरोपी फरार
रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधी चोरी, डकैती जैसे कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। जहां पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने 2 युवकों को चाकू से हमला कर दिया है। जिसके बाद आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने घटना का अंजाम दिया है और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आनन फानन में घायल युवक को मेकाहरा में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी : दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल...पत्थर से सिर कुचलकरकी थी हत्या
राजिम। CG CRIME NEWS : जिले में बीते दिनों पत्थर से सिर कुचलकर हत्या करने की खबर सामने आया था। जहां राजिम से लगे ग्राम चौबेबांधा में शीतला तालाब के पास एक युवक की खून से लथपथ लाश मिला था। युवक की पहचान टोमनलाल पटेल (36) के रूप में हुआ था। जहां एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दिया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी। मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को अंधे क़त्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि दोस्त ही निकला दोस्त का क़त्ल किया है। आरोपी ने सिर पर पत्थर मार हत्या की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी का नाम कमलनारायण पाल है जो अब पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस जल्द ही इस पुरे मामले का खुलासा करेंगी।
