साहित्य

CRIME NEWS : दोहरे अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : कर्ज के पैसे वापस मांगने पर बुजुर्ग दंपती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा। CG CRIME NEWS : जिले को दोहरे अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता मिली है।  कन्डरका अंर्तगत ग्राम सिलघट में बीते 19 अप्रैल को हुई दोहरे अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 10 दिनों के अंदर सुलझाई है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति कन्हैया मरकाम को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि 19 अप्रैल को सिलघट स्थित फार्म हाउस में सुखीराम निषाद व श्यामबती निषाद की लहूलुहान लाश मिली थी। दोनों पर धारदार हथियार से वार कर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी थी।इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती यह है कि मृतक का घर गांव से लगभग ढाई किमी दूर है। अगर बस्ती में होता तो किसी के द्वारा हत्या के दौरान चीखपुकार सुनाई पड़ती। साथ ही हत्यारों के बारे में जल्दी क्लू मिल सकता था। लेकिन जिस स्थान पर सुखीराम का घर है, वहां आसपास खेत है। रात में लोगाें का आना जाना कम ही होता है। पुलिस चौकी कन्डरका थाना बेरला में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान लोगों से पूछताछ के दौरान घटना में आरोपी कन्हैया मरकाम को संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मृतक सुखीराम निषाद पहले बीईसी कंपनी जामुल में पदस्थ था। जंहा सेवानिवृत्त होने के बाद वह सिलघट के फार्म हाउस में पत्नी के साथ रहकर ब्याज में आरोपी को 80 हजार रुपये उधार दिये थे। जो बढ़ कर एक लाख रुपये हो गया था।सुखीराम द्वारा बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी। जिसे आरोपी दे नहीं पा रहा था। इससे परेशान होकर उसने 19 अप्रैल की रात सुखीराम निषाद की गला घोंटकर कर हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि सुखीराम की हत्या करते समय उसकी पत्नी श्यामबती ने देख लिया गया। जिसके कारण उसकी भी धारदार हथियार से कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और वहाँ से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कन्हैया मरकाम के खिलाफ अपराध दर्ज कर न्यायालय से जेल भेज दिया गया।

 
और पढ़ें ...

CG Crime News : जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

बालोद। पर्रेगुड़ा गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में युवती की लाश मिली है. ये लाश संदिग्ध अवस्था में और कई टुकड़ों में मिली है. पेड़ की डाली पर दुपट्टे के फंदे पर युवती की लाश लटकती पाई गई।

प्रवेश पत्र के अनुसार युवती का नाम कविता है. जो कि मां बहादुर कलारिन कॉलेज( college) गुरुर की छात्रा है. शव करीब 1 महीना पुराना बताया जा रहा है. जिसे जंगली जानवरों ने छित्रविछित्र कर दिया है. इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है

और पढ़ें ...

CG CRIME : तीर कमान और कुल्हाड़ी से हमला कर युवक की हत्या, नदी किनारे खून से लथपथ मिली लाश

कोरबा। मोरगा थाना क्षेत्र में एक युवक की खून से लथपथ लाश नदी किनारे पड़ी मिली है। युवक की कुल्हाड़ी और तीर कमान से वारकर हत्या कर दी गई है। युवक के साथ मछली मारने वाला शख्स भी घटना के दिन से गायब है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। मामला मोरगा चौकी क्षेत्र का है।

कछार निवासी लालमन गोंड(75) ने प्रताप गोंड(35) को बचपन में गोद लिया था। बताया गया कि प्रताप भी खेती किसानी करता था। कभी-कभी मछली मारने भी जाया करता था। इस बीच शनिवार शाम को प्रताप घर से निकला। फिर रात तक लौटा ही नहीं तो परिजनों ने गांव में तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन रविवार सुबह गांव से कुछ दूर पर हसदेव नदी किनारे प्रताप का शव मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। युवक के शरीर में तीर कमान और कुल्हाड़ी से वार किया गया है। मौके से 3 तीर मिले हैं।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों से पूछताछ की गई। जिसमें पता चला कि युवक बिन बताए घर से निकला था। परिजनों से यह भी पता चला कि प्रताप अक्सर गांव के ही धनुहार उर्फ घीवा के साथ मछली मारने जाया करता था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने धनुहार के घर में जाकर दबिश दी। मगर धनुहार घर पर मिला नहीं। वह भी घटना वाले दिन यानी शनिवार शाम से गायब है। इस वजह से पुलिस को उस पर शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

ACCIDENT NEWS : ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी सवार मां-बेटी, एक की मौके पर दर्दनाक मौत

दुर्ग। ACCIDENT NEWS : भिलाई शहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मां बेटी दोनों स्कूटर में भिलाई से रायपुर की तरह जा रहे थे। इसी दौरान खुर्सीपार के पास वो एक ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में घायल बेटी को इलाज के लिए दुर्ग रेफर किया गया है। घटना के बाद से बेटी सदमें है।

सीएसपी से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान शांतिपारा कैंप 1 भिलाई निवासी उषा देवी प्रजापति पति कमलेश प्रजापति के रूप में हुई है। वो अपनी बेटी के साथ रविवार सुबह 8 बजे स्कूटर से रायपुर की तरफ जा रही थी। स्कूटर को बेटी चला रही थी। वो लोग जैसे ही न्यू खुर्सीपार सतनाम नगर के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में ट्रेलर ने मां बेटी को जोरदार टक्कर मार दी।

इससे बेटी स्कूटर लेकर दूर गिरी और मां ट्रेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गई। ट्रेलर का पहिया महिला के ऊपर से गुजर जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : शादी की बात कह कर युवती से बुझाता रहा हवस, पटवारी बहन ने 6 बार कराया गर्भपात, निलंबन के बाद गिरफ्तार

राजनांदगांव। जिले में हुए रेप मामले में रायपुर की पटवारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है। राजनांदगांव की पुलिस ने पटवारी को गिरफ्तार भी किया था। अब रायपुर के कलेक्टर ने पटवारी सोनम सिंह को निलंबित किया है। यह केस एक दलित युवती से रेप का है। पटवारी के भाई ने इस कांड को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक दबाव बनाकर अपने भाई को बचाने रायपुर की पटवारी ने दलित युवती का गर्भपात करवाया था।

बनरसी की पटवारी सोनम सिंह के खिलाफ बसंतपुर थाने में धारा 376, 376 (2) एन, 315, 34, भादवि 3 (2) v क एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। इस केस में आरोपी सोनम सिंह को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पटवारी को जेल भी जाना पड़ा। नियम है कि 48 घंटे से अधिक न्यायिक अभिरक्षा में रखे जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 (2) के प्रावधानों के तहत हल्का पटवारी सोनम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह है पूरा मामला

महिला पटवारी के भाई अजय ठाकुर ने राजनांदगांव के बसंतपुर की रहने वाली दलित युवती से प्यार मुहब्बत की बातें की। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवक ने युवती से शादी की बात कही थी। लेकिन परिवार के लोग नहीं माने तो दोनों के बीच विवाद हुआ। अजय ने अपनी पटवारी बहन सोनम से भी लड़की को मिलवाया था। युवती बार बार शादी के लिए कहती रही मगर आरोपी उसका फायदा उठाता रहा।

6 बार गर्भपात कराया

दलित युवती का शारीरिक शोषण शादी के नाम पर युवक करता रहा। इसके बाद वो गर्भवती हो गई। आरोपी की पटवारी बहन ने एक दो बार नहीं गलत ढंग से युवती का 6 बार गर्भपात कराया। हर बार युवती को भरोसा दिलाते थे कि उससे युवक शादी करेगा। मगर बार-बार दलित युवती को सिर्फ धोखा मिला। अब अंत में तंग आकर युवती ने थाने जाकर अपने प्रेमी आरोपी अजय के खिलाफ शिकायत की और भाई-बहन के बारे में बताकर कार्रवाई की मांग की। ये देख आरोपी अजय भाग गया, जबकि पटवारी को पुलिस ने इस केस में गिरफ्तार कर लिया था।

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या, युवक बोला- अपमान का बदला लेने, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। CRIME NEWS : जिले में महिला की हत्या की खबर सामने आई है। जहां एक महिला की हत्या करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक को पैसे देकर शराब मंगाया था। लेकिन, वह पैसे लेने के बाद भी शराब नहीं लाया। इससे नाराज महिला ने सरेराह युवक के साथ गाली-गलौज कर उसकी बेइज्जती की। जिसका बदला लेने के लिए सनकी युवक ने महिला के सिर को ईंट से ताबड़तोड़ हमला कर कुचल दिया। बीते सोमवार की सुबह महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी, जिसके हत्यारे को पकड़कर पुलिस ने अब खुलासा किया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि ग्राम मानपुर में रहने वाली रूपा जगत (60) रोजी मजदूरी करती थी। उसकी खून से लथपथ लाश घर के आंगन में पड़ी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। जांच में पता चला कि महिला के सिर पर हमला कर हत्या की गई है।पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला घर में अकेली रहती थी। उसका मंझला बेटा कमाने खाने के लिए गुजरात गया था। महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटों में दो सरकारी नौकरी में थे। 2 बेटों की मौत हो चुकी है और उनके परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। लिहाजा उनका परिवार बाहर रहता है। युवक बोला- अपमान का बदला लेने के लिए मार डाला कुछ दिन पहले उसने अपने पीने के लिए शराब मंगाया था और उसे पैसे भी दिए थे। लेकिन, वह पैसे लेकर शराब नहीं दिया, जिसके बाद उसके परिवार में चौथिया कार्यक्रम के दौरान महिला मिली तो युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी बेइज्जती की थी। इसका बदला लेने के लिए वह मौके की फिराक में था। बीते रविवार की रात युवक शराब के नशे में दीवार कूद कर महिला के घर में घुस गया और ईंट से हमला कर उसके सिर को कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून लगे उसके कपड़ों को बरामद कर लिया है।
और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : भाई-भाई में विवाद : कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़।  जिले से हत्या की खबर सामने आई है. शराब के नशे में अपने छोटे भाई की हत्या के आरोपी को जशपुर जिले की पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 26 अप्रैल की रात पत्थलगांव थाना क्षेत्र केअंतर्गत मुडेकेला में 18 वर्षीय युवक अल्फोन एक्का की उसके ही घर में खून से लथपथ लाश मिला था। मृतक के सिर व गले में किसी धारदार हथियार से वारकर हत्या किया गया था। मामले में जांच के दौरान पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि घटना की शाम मृतक शराब के नशे में अपने परिजनों के साथ विवाद कर रहा था। इस दौरान मृतक ने अपने बड़े भाई के ऊपर हाथ उठा दिया था। जिसके बाद घर के बाकी सदस्य दूसरे घर सोने चले गए थे, लेकिन उस घटना के बाद गुस्साए बड़े भाई संदीप एक्का ने देर रात मृतक के कमरे में जाकर कुल्हाड़ी से अपने छोटे भाई अल्फोन एक्का के ऊपर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे अल्फोन की मौके पर ही मौत हो गयी। पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जब्त कर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

और पढ़ें ...

72 घण्टे के भीतर बिलासपुर पुलिस ने सुल्झाई अन्धे कत्ल की गुत्थी आरोपी ने सिर पर पत्थर मारकर की थी हत्या

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर फोरेन्सिक एक्सपर्ट टीम व ए.सी.सी.यु. बिलासपुर टीम के साझा प्रयास से मिला हत्या का सुराग। नम गिरफ्तार आरोपी - भागबली यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 21 साल साकिन मानपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग)। बिलासपुर- पुलिस को सूचना मिली की ग्राम मानपुर में एक बुजुर्ग महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दिया है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू हमराह स्टाफ के मौका घटना स्थल रवाना हुये मौके पर जाकर देखने पर गांव की ही बुजुर्ग महिला श्रीमती रूपा जगत पति स्वर्गीय मोहन जगत उम्र 65 साल साकिन मानपुर अपने घर के आंगन में लहुलुहान होकर मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही करने एवं अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा एवं एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल तथा प्रशिक्षु आई.पी.एस. अमन झा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू एवं ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैषणव के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया गया। पता तलाश दौरान संदेहीयों, परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों से पूछताछ किया गया कोई पता नहीं चल पा रहा था आरोपी की पतासाजी हेतु थाना कोटा, फोरेन्सिक एक्सपर्ट टीम व ए.सी.सी.यु. बिलासपुर टीम के द्वारा घटना बाद से लगातार घटना स्थल व आसपास रात-दिन पता तलाश किया गया लगातार पतासाजी के दौरान पता चला कि हत्या का आरोपी भागबली यादव की गतिविधि घटना के बाद से संदिग्ध दिख रहा था तथा घटना के कुछ घण्टे बाद आरोपी भागबली यादव अपने पडोसी के घर पानी मांगकर पिया एवं घबराते हुये उससे यह भी पुछ बैठा की पुलिस डाॅक किसके किसके घर तरफ गया था उक्त सूचना के आधार पर भागबली यादव का पतासाजी किया गया पतासाजी दौरान भागबली यादव को गांव के जंगल से हिरासत में लेकर बारिकी से पुछताछ किया गया कडाई से पुछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना कबूल किया तथा बताया कि गांव में शादी हो रही थी उसी दौरान मृतका रूपाबाई जगत इससे शराब मंगाई थी आरोपी द्वारा मना करने पर मृतका द्वारा गुस्सा होकर इसे गाली गलौच कर दिया गया जिससे यह अपमानित महसूस किया तथा क्षुब्ध होकर उक्त महिला को मारने का अवसर देख रहा था घटना दिनाॅक को यह गांव में चैथिया कार्यक्रम के दौरान शराब का सेवन किया और नशे में उक्त महिला के घर का दीवाल फांदकर घर अंदर प्रवेश किया और उसी गाली गलौच की बात पर महिला को पहले ईंट फेंककर मारा जब वह जमीन पर गिर गयी तब पास में ही रखे पत्थर से लगातार महिला के गले में वार कर उसकी हत्या करना बताया विवेचना दौरान आरोपी भागबली के घर से घटना के समय पहने प्रयुक्त कपड़े को जिसे घर में छिपा कर रखा था बरामद किया गया एवं आरोपी से हत्या करने का पुरा डेमो कराया गया। आरोपी भाग बली यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 21 साल साकीन मानपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायाल पेश किया जावेगा। हत्या की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण योगदान थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक उत्तम साहू, ए.सी.सी.यु. प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, उप निरी. हेतराम सिदार, प्र. आर. बलवीर सिंह आरक्षक संजय कश्यप, मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, भोप सिंह, आशीष वस्त्रकार, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले का सराहनीय योगदान है।
और पढ़ें ...

दोपहिया में तीन सवारी, बिना नंबर एवं ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस की विशेष अभियान कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर  प्रशांत कुमार अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर  जयप्रकाश बढ़ई के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर द्वारा दोपहिया में तीन सवारी, बिना नंबर एवं ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान कारवाही चलाया गया जिसमें 337 वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही किया गया। 

बता दें कि यातायात पुलिस रायपुर द्वारा लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर सुगम यातायात व्यवस्था बनाया जा रहा है इसी तारतम्य में आज दिनांक 27 अप्रैल को दोपहिया में तीन सवारी, बिना नंबर एवं ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान कारवाही चलाया गया जिसमें यातायात रायपुर के अधिकारी कर्मचारी शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौक चौराहों पर चेकिंग प्वाइंट लगाकर अभियान चलाया गया जिसमे 337 उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत चलाने कार्रवाई किया गया। 

अपील वाहन चालकों से अपील है यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाएं, नाबालिक बच्चों को वाहन ना दें, नशे की हालत में वहां ना चलाएं, दोपहिया में तीन सवारी ना चले, बिना नंबर के वाहन ना चलाएं, वाहनों में ब्लैक फिल्म का उपयोग ना करें, रॉन्ग साइड ना चलें तेज रफ्तार वाहन ना चलाएं नियमों का उल्लंघन यह जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें ...

थाना कबीर नगर क्षेत्र में अवैध शराब परिवहन करते सी.एस. पी. स्ट्रीकिंग फ़ोर्स द्वारा आरोपीगणों को पकड़कर की गई कार्यवाही

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   प्रशान्त अग्रवाल (भापुसे) एवं  मयंक गुर्जर (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर द्वारा अवैध नशे का कारोबार करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही बाबत निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में आज दिनांक 28/04/2023 को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण बीट कार क्रमांक सीजी-07/ए जे-- 0764 में अवैध रूप से शराब ले कर आने वाला है, सूचना पर भइया तालाब के पास आरोपी को पकड़ा गया, जिसके द्वारा पूछताछ करने पर अपना नाम जीतू चौहान पिता राजा पता मठपुरैना रायपुर बताया गया।  आरोपी के कब्जे से 05 पेटी में 250 नग गौवा  शराब जप्त किया गया, तथा उसके मेमो. कथन के आधार पर उसके साथी बसंत बघेल पिता नयन दास पता महोबा बाजार के द्वारा सेजबहार में रखे 16 पेटी, प्रत्येक में 50-50 पौव्वा कुल 800 जप्त किया गया। इस प्रकार कुल 21 पेटी में 1050 पाव अंग्रेजी शराब गोवा जप्त करथाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 89/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।

और पढ़ें ...

पण्डरी कपड़ा मार्केट स्थित साड़ी दुकान से साड़ी चोरी करने वाला दुकान का कर्मचारी दीपक पटेल गिरफ्तार

विवरण- प्रार्थी चंद्रप्रकाश जेसवानी ने थाना देवेन्द्र नगर रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देवेन्द्र नगर सेक्टर 04 में रहता है तथा साड़ी कपड़े का व्यवसाय करता है। प्रार्थी की दुकान पंडरी टेक्सटाईल मार्केट में गेट नंबर 01 के अंदर विजय हेण्डलुम हाउस के नाम से है, प्रार्थी के दुकान में राजू पाण्डेय नामक व्यक्ति करीबन 08-09 साल से सेल्समेन का कार्य करता है। राजू पाण्डेय प्रतिदिन सुबह करीबन 09.00 बजे दुकान खोलता है तथा साफ सफाई करता है। दिनांक 22.04.2023 को राजू पाण्डेय 09.00 बजे आकर दुकान खोला, जिसके पश्चात् प्रार्थी 09.15 बजे दुकान पहुंचा तो देखा कि साड़ी का एक बण्डल दुकान के शटर के बाहर रखा हुआ था जिसे देखकर पहचान कर दुकान में लाया और दुकान के बाहर राजू पाण्डेय का सहयोगी लड़का दीपक पटेल बाहर खड़ा था, प्रार्थी दुकान में पहुंचा तो राजू पाण्डेय ग्राहको को कपडे़ दिखा रहा था उसी बीच प्रार्थी के पास आकर बोला मैं 10 मिनट में आ रहा हूं कहकर तुरंत दुकान से निकला उसके बाद वापस नही आया है। जिसके बाद प्रार्थी द्वारा दुकान में रखे साड़ी की जांच करने पर कुछ साड़ी के बंडल नहीं थे। प्रार्थी के दुकान में काम करने वाले राजू पाण्डेय एवं दीपक पटेल साड़ी के कुछ बंडलों को चोरी कर लेे गये थे। जिस पर आरोपी राजू पाण्डेय एवं दीपक पटेल के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 59/2023 धारा 381, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर के नेतृत्व में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों की पतासाजी करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपक पटेल को पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने सहकर्मी राजू पाण्डेय के साथ मिलकर दुकान से साड़ियों के बंडल चोरी करना स्वीकार किया गया। 
 
जिस पर आरोपी दीपक पटेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 03 बंडल 147 नग साड़ी कीमती लगभग 1,25,000/- रूपये जप्त कर आरोपी दीपक पटेल के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 
 
प्रकरण में आरोपी राजू पाण्डेय फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। 
 
गिरफ्तार आरोपी - दीपक पटेल उर्फ राजू पटेल पिता पुरूषोत्तम पटेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम जोंधरा परसोरी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर हाल पता दुर्गानगर बीरगांव थाना उरला रायपुर।
और पढ़ें ...

CG CRIME : चरित्र शंका के चलते पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी पति गिरफ्तार

धमतरी। बोराई थाना क्षेत्र में एक युवक ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी को पीट- पीटकर मौत के घाट उतार दिया था और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम लिखमा कमारपारा में आरोपी सुकचंद नेताम ने अपनी पत्नी सुनिता नेताम का चरित्र शंका को लेकर हाथ-मुक्का, डंडा और बेल्ट से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया है। सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल लिखमा कमारपारा में पहुंची। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। जिसपर बोराई पुलिस ने फरार पति सुकचंद के खिलाफ धारा 302 अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लिखमा गांव से सटे जंगल से फरार आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सुकचंद नेताम पिता संतोष नेताम उम्र 25 वर्ष साकिन लिखमा कमारपारा बताया और अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया की उसने अपनी पत्नी को चरित्र शंका के चलते मौत के घाट उतार दिया।
और पढ़ें ...

CRIME : कैब ड्राइवर की हत्या कर आंगन में गाड़ी लाश, 11 दिन बाद हुआ बड़ा खुलासा

रायपुर। राजधानी में एक शख्स की हत्या कर आरोपियों ने उसकी लाश अपने ही घर के आंगन में गाड़ दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। शातिर हत्यारों ने मृतक के फोन को घटना स्थल से दूर जाकर फेंक दिया था। जिससे पुलिस उनपर शक न कर सकें। पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

राजधानी के पुरानी बस्ती थाना इलाके में रहने वाला सुनील वर्मा (47) टैक्सी चलाने का काम करता था। इसकी कार को अक्सर अभनपुर के रहने वाले राकेश कुर्रे (31) तपन बांधे (28) बुक किया करते थे। 14 अप्रैल को भी दोनों ने सुनील से कार बुक की। जिसके बाद 14 अप्रैल की रात जब सुनील वर्मा कार लेकर बदमाशों के पास पहुंचा तो आरोपियों ने सुनील को खोला गांव में रात के 12 बजे नहर के पास ले गए। फिर रस्सी से गला घोंटकर सुनील की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को पैसों की जरुरत थी। इसलिए दोनों ने हत्या का प्लान बनाया।

15 अप्रैल यानी वारदात के दूसरे दिन जब सुनील के परिजनों का उससे कॉन्टेक्ट नहीं हो पाया तो परेशान परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम को पता चला कि सुनील राकेश और तपन के साथ था। पुलिस ने राकेश से इस मामले में पूछताछ की। शुरूवात में उसने पुलिस को गुमराह किया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने वारदात की पूरी कहानी पुलिस को सुना दी।

जेसीबी से जमीन खोदकर निकाली गई लाश

आरोपियों ने हत्या के बाद सुनील की कार का नंबर बदल दिया था। गाड़ी को गांव के पास ही छुपा दिया था। गाड़ी को बेंचकर पैसों का बंटवारा करने की योजना थी। सुनील का मोबाइल फोन भी गांव से दूर ले जाकर फेंका। सुनील की रात में हत्या के बाद राकेश ने अपने ही घर के आंगन के पास शव को गाड़ दिया था। बुधवार को जब पुलिस को जानकारी मिली तो जेसीबी से खुदाई कराकर लाश को निकाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके धारा 302, 201, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।

और पढ़ें ...

CG Accident News : शादी के घर में पसरा मातम: तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल

बिलासपुर। बिलासपुर( bilaspur) में तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को कुचल दिया, जिससे एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती( admit) कराया गया है। पूरी घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

एक घर में दो बेटियों की शादी का कार्यक्रम था। शादी में अपने परिवार के साथ पहुंचे दो बच्चे सकरी निवासी राघव सूर्यवंशी पिता संतोष सूर्यवंशी (4) एवं ग्राम खैरा निवासी अनिक सूर्यवंशी पिता पवन सूर्यवंशी (7) दोपहर में घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहे थे। तभी उस्लापुर की ओर से तेज रफ्तार कार ने दोनों बच्चों को अपने चपेट में ले लिया।

बीच रास्ते पर मासूम राघव सूर्यवंशी की मौत

हादसे के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल( hospital) ले जाया गया। इस दौरान बीच रास्ते पर मासूम राघव सूर्यवंशी की मौत हो गई। जबकि अनिक सूर्यवंशी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT : बारातियों से भरी पिकअप पलटने से बच्चे की मौत, 5 घायल

सरगुजा। अंबिकापुर जिले में बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम को उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बासेन से बारात ग्राम मेंड्रा गई थी। शादी के बाद बाराती सोमवार सुबह 3.30 बजे के आस-पास वापस लौट रहे थे। पिकअप गाड़ी अभी अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर जजगा गांव के मंदिर के पास पहुंची थी। उसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में बच्चे की तुरंत ही मौत हो गई।

घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। फिर सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि 2 घायलों का उपचार पास के उदयपुर अस्पताल में ही जारी है। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पता चला है कि ड्राइवर को झपकी आई थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।

और पढ़ें ...

उप महानिरीक्षक जेल तिग्गा को सेंट्रल जेल रायपुर अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार तबादला आदेश जारी

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के केंद्रीय जेल अधीक्षकों का तबादला किया गया है. जिसका आदेश गृह विभाग ने जारी किया है. इस आदेश के अनुसार रायपुर सेंट्रल से योगेश सिंह क्षत्री अंबिकापुर भेजें गए है.उप जेल अधीक्षक उत्तम कुमार पटेल का रायपुर सेंट्रल जेल स्थानांतरण किया गया हैं. जबकि जेल उप महानिरीक्षक मुख्यालय एस एस तिग्गा को केंद्रीय जेल रायपुर अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. वहीं एम.एन प्रधान को महासमुंद जिला जेल की जिम्मेदारी मिली है. 12 अप्रैल 2023 को आर आर राय के लिए अंबिकापुर के लिए जारी आदेश मे संशोधन करते हुए उन्हें केन्द्रीय जेल दुर्ग ट्रांसफ़र किया गया है. इसी तरह सहायक जेल अधीक्षक राहुल गंगराले को उप जेल डोंगरगढ़ ट्रांसफर किया है.

और पढ़ें ...