साहित्य

ए.सी.सी.यु. टीम बिलासपुर व सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही...24 घंटे के अंदर चोरी करने वाले शातिर चोर चढे पुलिस के हत्थे

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर मास्टरमाईंड प्रार्थीया की बहन एंव शातिर आरोपी शिवदीप तिवारी द्वारा योजना बनाकर घटना को दिया गया अंजाम। घटना कारित करने वाले आरोपियो द्वारा आरोप से बचने व पुलिस को गुमराह करने तीन फर्जी आरोपी तैयार किया गया। घटना मे प्रयुक्त सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रकम को किया गया बरामद। 500 से ज्यादा सीसीटीव्ही फुटेज व स्थानीय सूचना तंत्र रहा सफलता का मूख्य आधार। घटना बाद पुलिस से बचने सभी शातिर चोर अलग-अलग फरार हो गये थे जिन्हे स्थानीय सूचना तंत्र की सहायता से किया गया गिरफ्तार चोरी गये मशरूका सतप्रतिशत बारामद। नाम गिरफ्तार आरोपी - 01. शिवदीप तिवारी पिता ओंकार प्रसाद तिवारी उम्र 29 साल निवासी ग्राम नगपुरा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)। 02. सुरज विश्वकर्मा पिता रामाधार विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)। 03. विशु श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवासी उम्र 20 साल निवासी गायत्री मंदिर के पास सरकण्डा थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)। 04. किशोरी लाल बंजारे पिता जोहन लाल बंजोर उम्र 25 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.)। 05. गजेन्द्र कश्यप पिता दिनेश कश्यप उम्र 30 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतपुर जिला बिलासपुर 06. रूकमणी साहू पति रामलाल साहू उम्र 50 साल निवासी ग्राम लखराम थाना रतनपुर जिला बिलासपुर। 07. समेस कश्यप पिता संतोश कश्यप उम्र 26 साल निवासी ग्राम नेवसा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर। नाम फरार आरोपीः- 01. गोल कश्यप 02. शिवनारायण साहू बरामद संपत्ति:- 01. बुलेट मोटर सायकल क्रमंाक सी.जी. । 02. एक नग धारदार चाकू। 03. नगरी रकम 4120000 रू। 04. एक नग चांदी का करधन,एक जोडी चांदी का पायल, एक नग सोने की लटकन वाली बाली,एक नग सोने की मांग टीका,एक नग चांदी का सिक्का, एक नग छोटी सोने की बाली,एक नग चांदी का छोटा पायल,एक जोडी कंगन बेनटेक्स का। 05. एक नग एयर बैग। बिलासपुर:- मामले का विवरण इस प्रकार हेै कि दिनॉक 21.05.23 की प्रर्थीया सरजोनी साहू पति तुलसी राम निवासी अभिषेक नगर बिलासपुर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 21.05.2023 के सुबह 11.00 बजे अपने पविार के साथ बबल्स वाटर पार्क गये हुये थे,पडोसी द्वारा सूचना मिला की आपके मकान में चोरी हो गया है। सूचना मिलने पर वापस घर आकर देखने पर कमरे का ताला तोडकर आलमारी में रखे नगदी रकम एवं सोने चांदी के जेवर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबद्व किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा तत्काल निर्देशित करते हुये आरोपियो की धरपकड हेतू निर्देशित किया गया जिस पर अति.पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) के मार्गदर्शन में ए.सी.सी.यु.बिलासपुर एंव थाना सिविल लाईन की सयुक्त टीम गठित कर टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा गंभीरता पूर्वक प्रकरण के नकाबकोश आरोपियो की खोजबीन की जा रही थी पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा आस-पास कालोनी एवं शहर एंव आउटर के मार्गो की सीसीटीव्ही कैमरा का अवलोकन किया गया सीसीटीव्ही फुटेज में एक नीले रंग के बिना नंबर के बुलेट मोटर सायकल में तीन नकाबकोश आरोपी एक एयर बैंग रखे हुये उसलापुर,धुरीपारा मंगला होते हुये रतनपुर के तरफ भागते हुये दिखाई दिये। उक्त आरोपियो का पीछा करने के लिये पुलिस टीम अलग-अलग दिशा में रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा खोजबीन करते हुये ग्राम सेलर एनीकट रोड के पास एक नीले रंग का बुलेट मोटर सायकल दिखाई दिया जिसे पीछा करते हुये घेराबंदी कर पकडा गया। मोटर सायकल में तीन व्यक्ति 1-सुरज विश्वकर्मा पिता रामाधार विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर (छ.ग.) 2- विशु श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवासी उम्र 20 साल निवासी गायत्री मंदिर के पास सरकण्डा थाना सरकण्डा 3- किशोरी लाल बंजारे पिता जोहन लाल बंजोर उम्र 25 साल निवासी ग्राम गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर मिले जिसमें पीछे बैठे विशु श्रीवास अपने कंधे में एयर बैंग लटकाया हुआ था। बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर 25 लाख रूपय नगद एंव सोने चांदी के आभुषण बरामद किया गया। उक्त आरोपियो को हिरासत में लेकर बारीकी से पुछताछ किया गया जिन्होने पुछताछ में पहले तो स्वंय घटना स्थल जाकर चोरी करना स्वीकार किये किन्तु उक्त तीनो आरोपियो से कडाई से पुछताछ करने पर तीनो आरोपियो ने बताया कि ग्राम नगपुरा का शिवदीप तिवारी हमारे पास आया और बोला की तुम तीनो लोगो को चोरी का आरोपी बनना है जिसके एवज में तुम लोगो को एक-एक लाख रूपय दुगंा और तुमको कोर्ट से छुडवाने का खर्चा मै करूंगा कहने पर तीनो आरोपियो द्वारा पैसे के लालच में आकर शिवदीप तिवारी द्वारा एक बैग में नगदी पैसा और सोने चांदी तथा घटना मंे प्रयुक्त मोटर सायकल को देकर आसपास क्षेत्र मे घुमने के लिये भेज दिया गया। उक्त तीनो आरोपियो द्वारा बताने पर प्रकरण के मास्टर माईंड अपराधी शिवदीप तिवारी का पतासाजी किया गया जो शिवदीप तिवारी को ग्राम नगपुरा से हिरासत में लेकर बारीकी एव कडाई से पुछताछ किया गया। जो पहले तो घटना करने से इंकार करता रहा तथा पुलिस को गुमराह करने की कोशिश किया जा रहा था। किन्तु कडाई से पुछताछ करने पर आरोपी शिवदीप तिवारी टुट गया और बताया कि प्रार्थीया सरोजनी साहू की सगी बहन रूकमणी साहू निवासी लखराम द्वारा बताया गया कि उसकी बहन सरोजनी साहू वन विभाग में ठेकेदारी का काम करती है जो अनाप सनाप पैसा कमाकर अपनेे घर में बहुत बडी रकम एंव सोने चांदी के आभुषण रखी है। जिसे चोरी करने का प्लान बनाते है बोलने पर प्लान के मुताबिक रूकमणी साहू के घर में मै शिव साहू,गोलू कश्यप,गजेन्द्र कश्यप सभी लोग घटना करने के लिये मिंटीग किये उसके बाद दिनांक 21.05.2023 को रूकमणी साहू द्वारा अपनी बहन प्रार्थीया सरोजनी साहू के साथ बबल्स वाटर पार्क घुमने प्लान कर बबल्स वाटर पार्क चले गये। प्लान के मुताबिक शिवदीप तिवारी अपने साथी समेस कश्यप से बुलेट मोटर सायकल मांगकर तीनो आरोपी के साथ अभिषेक नगर पहुचे एवं प्रार्थीया एवं उनके परिवार वालो के बबल्स वाटर पार्क जाने के 5से 10 मिनट के अंदर ही आरोपी शिवदीप तिवारी,गोलू कश्यप व गजेन्द्र कश्यप के द्वारा एक नीले रंग के बिना नंबर के बुलेट मोटर सायकल में नकाबकोश होकर घटना स्थल पहुचे और पानी पीने के बहाने दरवाजा खुलवाकर घर अंदर दबीश दिये घर में केवल दो बुजुर्ग महिला थी, जिनका मुह बंद कर उपर के कमरे मे बंद कर दिया और नीचे के कमरे के आलमारी को ताला तोडकर आलमारी में रखे नगदी रकम एवं सोने चांदी के आभुषण को चोरी करना बताये । चोरी करने के बाद प्रकरण के मुख्य मास्टरमाईडं आरोपी शिवदीप तिवारी द्वारा चोरी किये गये रकम में से 25 लाख रूपय एवं कुछ सोने चांदी के आभुषण को फर्जी चोरी का आरोपी बनाकर सुरज,विशु,और किशोरी लाल बंजारे को देना बताया तथा चोरी किये गये रकम में से 15 लाख रूपय को स्वयं शिवदीप तिवारी द्वारा अपने साथ रखना तथा बाकी अन्य रकम को गोलु कश्यप को देना बताया। मौके पर ही 80 हजार रूपय विशु श्रीवास को देना एंव प्लान तैयार करने में सहयोगी गजेन्द्र कश्यप को 50 हजार रूपय देना बताया। जिस पर प्रकरण में अन्य आरोपियो की खोजबीन करते हुये गजेन्द्र कश्यप एवं रूकमणी साहू को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की विवेचना अब तक एक महिला आरोपिया सहित कुल 08 आरोपियो की गिरफ्तारी की गई है तथा आरोपियो से सोने चांदी के आभुषण किमती लगभग 3 लाख रूपये एवं नगदी रकम 4120000 रूपय बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण में और 02 आरोपी फरार है तथा अन्य नगदी एवं सोने चांदी के आभुषण भी बरामद होने की संभावना है। प्रकरण में प्रकरण की प्रार्थीया सरोजनी साहू द्वारा उक्त चोरी की प्रथम सूचना पत्र में सोने चांदी के आभुषण एवं 20 हजार रूपये चोरी होने का रिपोर्ट किया गया है। किन्तु चोरी के आरोपियो से भारी भरकम रकम एवं सोने चांदी के आभुषण बरामद होने पर प्रकरण की प्रार्थीया को तलब कर इस संबंध में पुछताछ किया गया जो अभी तक कोई स्पष्ठ जवाब नही दे पाई है। प्रकरण में प्रार्थीया वन विभाग में ठेकेदारी का काम करती है, जो उक्त रकम किसी बडे ठेकेदार या व्यापारी के होने की संभावना है। प्रकरण में पुछताछ एवं जांच जारी है। प्रकरण में और भी खुलासा होने की सभ्ंाावना है।
और पढ़ें ...

CRIME NEWS : कलयुगी माँ ने अपने बेटे पर हंसिया से मारकर उतारा मौत के घाट, बताई गई यह वजह

धमतरी।  कहा जाता है कि पुत्र भले ही कुपुत्र हो सकता है, लेकिन माता कभी भी कुमाता नहीं हो सकती है। लेकिन छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ये कहावत झूठी साबित हुई। यहां एक मां ने अपने जिगर के टूकड़े को मौत के घाट उतार दिया। बेटे-बहू में आए दिन विवाद के चलते मां ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

दरअसल, जिले के रुद्री थाना इलाके के गंगरेल में 15 मई को एक युवक की लाश मिली थी। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांत शुरू की तो बड़ा खुलासा हुआ। युवक की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक की मां ही है। बेटे-बहू में आए दिन विवाद के चलते मां ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मां ने हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर मौत की नींद सुला दी। बहरहाल पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें ...

अनवर ढेबर को 14 दिन की न्यायिक रिमांड - कोर्ट ने भेजा जेल

अनवर ढेबर, और नितेश पुरोहित को विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया एपी त्रिपाठी, और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 4 दिन की और ईडी की रिमांड शराब घोटाला केस में गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर, और नितेश पुरोहित को विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जबकि आबकारी अफसर एपी त्रिपाठी, और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 4 दिन की और ईडी की रिमांड पर देने के आदेश दिए हैं। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में ईडी ने शराब घोटाला केस के चारों अभियुक्त अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित और एपी त्रिपाठी व त्रिलोक (पप्पू) सिंह ढिल्लन को पेश किया। अनवर और नितेश की 14 दिन ईडी की रिमांड आज पूरी , अदालत ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने के दिए आदेश। जबकि एपी त्रिपाठी और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को और चार दिन के लिए रिमांड पर ईडी को सौंप दिया।
और पढ़ें ...

CRIME NEWS : हे भगवान, बेटा है या शैतान...महज 2000 रूपये के लिए मां-बाप और दादी की कर दी निर्मम हत्या...ऐसे हुआ पर्दाफाश

महासमुंद। जिले के सिंघाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पुटका में दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। नशेड़ी पुत्र ने मात्र ₹2000 के लिए पिता माता और वृद्ध दादी की हत्या कर दी। हत्या कर आरोपी ने लाश को सैनिटाइजर डालकर अपने घर के ही बाड़ी में 2 दिनों तक जलाया और इस बात की खबर किसी को कानों कान नहीं हो सकी। सिंघाड़ा पुलिस ने मामले को सुलझा लेते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है।

हम आपको बता दें कि ग्राम पुटका निवासी उदित भोई ने 12 मई को सुबह 10 बजे सिंघाड़ा थाना आकर अपने पिता प्रभात भोई , माता झरना भोई और दादी सुलोचना भोई के गुम हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करते हुए कहा कि 8 मई की सुबह उसके माता-पिता और दादी इलाज के लिए रायपुर जा रहे हैं कहकर घर से निकले थे। जो 3 दिन बीत जाने के बावजूद घर वापस नहीं आए। प्रार्थी उदित भोई की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच में लिया। सिंघोड़ा पुलिस मामले में जांच को पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान आरोपी का छोटा भाई प्रभात कुमार भोई सिंघोड़ा थाना पहुंचकर यह जानकारी दिया कि उसके घर के बाड़ी में कुछ चीज जले हुए हैं। जहां मानव की हड्डी नजर आ रही, वही घर के बाथरूम और दीवारों में खून के दाग धब्बे दिखाई दे रहे हैं।

हम आपको बता दें कि प्रभात कुमार भोई पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, और वह आरोपी उदित भोई का छोटा भाई भी है। प्रभात भोई ने जब पुलिस को इस तरह के मामले की जानकारी दी तब पुलिस के कान खड़े हो गए और पुलिस ने उदित भोई की खोजबीन कर उसे थाने बुलाकर पूछताछ की तो उद्वित भोई ने पुलिस को जो कहानी बताई वह दिल दहला देने वाला था। घटना दिनांक की रात्रि उदित भोई जो नशे का आदी है। उसने अपने पिता प्रभात भोई से ₹2000 की मांग की जिस पर पिता ने हत्यारे पुत्र को ₹2000 देने से मना कर दिया। रात में सभी खाना पीना खाकर अपने कमरे में चले गए। आधी रात को उदित भोई नशे की हालत में अपने कमरे से निकलकर प्रभात भोई पिता और झरना भोई माता जहां सो रहे थे वहां हांकी स्टिक लेकर पहुंचा और पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर पिता की हत्या कर दी। इसी बीच माता झरना भी उठ गई। जिसे नशे में धुत हत्यारे पुत्र ने स्टिक से मारकर मां की भी हत्या कर दी, माता पिता की हत्या कर आरोपी अपनी 75 वर्षीय दादी सुलोचना के कमरे में गया और उसकी भी हत्या कर दी।

और पढ़ें ...

दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी बी. संतोष राव गिरफ्तार

विवरण- प्रार्थी देवेन्द्र सिंह ठाकुर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शैलेन्द्र नगर म.नं. 174 रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 14.05.2023 को सुबह 08.00 बजे अपनी एक्टिवा वाहन को घर के पास खड़ी कर परिवार के साथ बिलासपुर चले गया था। प्रार्थी दिनांक 16.05.2023 को जब बिलासपुर से वापस आकर देखा तो पाया कि उसकी एक्टिवा वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नहीं थी। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी की एक्टिवा वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 234/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात अरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी शैलेन्द्र नगर कोतवाली निवासी बी. संतोष राव को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया।
 
जिस पर आरोपी बी. संतोष राव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 
 
गिरफ्तार आरेापी - बी.संतोष राव पिता स्व. डी. श्रीनू राव उम्र 19 साल निवासी शैलेंद्र नगर प्रेम प्रकाश आश्रम गार्डन के पास थाना सिटी कोतवाली रायपुर।
और पढ़ें ...

युवती से किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा. दुष्कर्म के बाद युवती का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ बोड़ला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की.

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि अरोपी राजेन्द्र चन्द्रवंशी ने वर्ष 2022 में मंगल सूत्र पहनाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था. इस दौरान चुपके से आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लिया था, जिसके बाद मेरी विधिवत विवाह भोरमदेव महोत्सव के दौरान 21 मार्च 2023 को मेरी मर्जी से परिवार के सदस्यों ने दूसरे व्यक्ति से कराया.

पीड़िता के मुताबिक, कुछ समय बाद आरोपी राजेन्द्र चन्द्रवंशी ब्लैकमेल करते हुए पीड़िता से पहले जैसे शारीरिक संबंध बनाने जोर कर रहा था. पीड़िता ने इनकार किया तो युवक ने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दिया.
घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिवार को बताई. उसके बाद परिजन के साथ बोड़ला थाना पहुंचकर आरोपी राजेन्द्र चन्द्रवंशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. वहीं बोड़ला पुलिस ने मामले को गंभीर से लेते हुए आरोपी राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर 24 घंटे बाद आरोपी राजेन्द्र चन्द्रवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया.

और पढ़ें ...

थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत शास्त्री मार्केट स्थित मेजबान होटल के पास आरोपी को गांजा के साथ पकड़ा गया रंगेहाथ।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 
 
इसी तारतम्य में दिनांक 17.05.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत शास्त्री मार्केट स्थित मेजबान होटल के पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी गोलबाजार को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शैलेन्द्र तिवारी निवासी मध्य प्रदेश का होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी शैलेन्द्र तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 06 किलो 600 ग्राम गांजा तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 145/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 
 
गिरफ्तार आरोपी- शैलेन्द्र तिवारी पिता स्व. रामसिया तिवारी उम्र 40 साल निवासी बेरकच्छ थाना बेवहारी जिला शहडोल मध्यप्रदेश।
 
कार्यवाही में निरीक्षक योगेश कश्यप थाना प्रभारी गोलबाजार, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि मोह. जमील, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. लवेश चन्द्राकर, आशीष त्रिवेदी, आर. अनिल राजपूत, तुकेश निषाद, राकेश सोनी तथा थाना गोलबाजार से उपनिरीक्षक खेलन साहू एवं आर. दीपक धु्रव की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

08 किलोग्राम गांजा की तस्करी करते अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर सुमित वर्मा गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 
 
इसी तारतम्य में दिनांक 16.05.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत पचपेड़ी नाका चौक पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश चौधरी एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुमित वर्मा निवासी उत्तरप्रदेश का होना बताने के साथ-साथ गांजा को जगदलपुर से उत्तरप्रदेश ले जाने हेतु लाना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी सुमित वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 08 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 
 
गिरफ्तार आरोपी- सुमित वर्मा पिता जीत लाल वर्मा उम्र 20 साल निवासी बालापुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।
 
कार्यवाही में निरीक्षक अमित बेरिया थाना प्रभारी टिकरापारा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट निरीक्षक रोहित मालेकर, सउनि मोह. जमील, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. अनिल राजपूत, तुकेश निषाद, राकेश सोनी की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : बाजार से घर लौट रही नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा। CG CRIME NEWS : जिले में एक 11 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि पीड़ित जब बाजार से घर लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उसे सरेराह स्कूटी पर अगवा कर लिया। इसके बाद पास के जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के तीन दिन बाद पीड़ित बच्चीं की मां के मायके से वापस लौटने के बाद इस मामले का खुलासा हो सका। जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया हैं।

स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की ये घटना अंबिकापुर के लुंड्रा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक ये घटना 10 मई की बतायी जा रही हैं। पीड़ित बच्चीं और उसके परिजनों ने पुलिस को बताया कि 10 मई को बच्चीं अपनी सहेली के साथ साप्ताहिक बाजार गई थी। बाजार से लौटने के दौरान उसे लेट हो गया था, जबकि उसकी सहेली पहले ही घर लौट गई थी। पीड़ित बच्चीं का आरोप हैं कि शाम के वक्त जब वह घर लौट रही थी। तभी उसे रास्ते में दो युवक मिल गए,उन्होंने लड़की से घर तक छो़ड़ने की बात कही थी।

लेकिन पीड़िता ने उनसे लिफ्ट लेने से इंकार कर दिया था। इसके बाद दोनों लड़को ने किशोरी को जबरदस्ती स्कूटी पर बिठा लिया। फिर लड़की को जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद दोनों आरोपी युवक मौके पर पीड़ित लड़की को छोड़कर भाग गये। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह घर पहुंची। घर पर मां के नही होने के कारण उसने डर से इस घटना की जानकारी किसी को नही दी। तीन दिन बाद जब पीड़िता की मां अपने मायके से वापस घर लौटी तो उसने घटना की जानकारी दी।

इसके बाद पीड़ित लड़की के साथ परिजनों ने थाने में पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। पीड़ित लड़की की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने घटना में शामिल धनेश्वर दास और शेलेष पैकरा की पहचान करने के बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पीड़ित लड़की के बगल गांव के ही निवासी हैं, जिन्होने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगेरेप और पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया हैं।

और पढ़ें ...

दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी रितिक वर्मा गिरफ्तार

प्रार्थी मनोज शर्मा ने थाना पुरानी बस्ती में रिपेार्ट दर्ज कराया कि वह मठपुरैना गोकुल नगर गली नं0 05 में रहता है। प्रार्थी दिनांक 29.03.2023 को अपनी दोपहिया वाहन हीरो एच एफ डीलक्स क्रमांक सी जी 04 के वाय 7251 में अपने साथी के साथ शराब खरीदने के लिये अंग्रेजी शराब दुकान भाठागांव गया था कि रात्रि दुकान परिसर में वाहन को खड़ी करके अपने साथी के साथ शराब खरीदने दुकान चले गया था। शराब खरीदकर जब वापस आया तो देखा कि वाहन खड़े किये हुए स्थान पर नही थी। कोई अज्ञात चोरी प्रार्थी की दोपहिया वाहन को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 196/23 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए प्रकरण में आरोपी डी.डी.नगर निवासी रितिक वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हीरो एच एफ डीलक्स क्रमांक सी जी 04 के वाय 7251 कीमती लगभग 35,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। 
 
गिरफ्तार आरोपी- रितिक वर्मा पिता मेघनाथ वर्मा उम्र 18 साल निवासी तरूण नगर डंगनिया सुन्दर नगर थाना डी.डी.नगर रायपुर।
और पढ़ें ...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को ‘‘प्रशस्ति पत्र‘‘ देकर किया गया प्रोत्साहित

थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 225/23 धारा 394 भादवि. के प्रकरण में दिनांक 11.05.23 को आरोपी बस चालक मोह. जसीम एवं गणेश यादव प्रार्थी गणेश अनंत निवासी जशपुर का 08 नग बैटरी कीमती 70,000/- रूपये लूट कर फरार हो गये थे। 
 
इसी प्रकार थाना टिकरापारा के अपराध क्रमांक 226/23 धारा 394 भादवि. के प्रकरण में दिनांक 11.05.2023 को आरोपी डोमार पाल, मोह. समीम एवं मोह. अहमद ने प्रार्थी योगेश कुमार साहू निवासी कसारीडीह आजाद चौक का सोने की चैन कीमती 50,000/- रूपये लूट कर फरार हो गये थे। 
 
लूट की उक्त घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतासाजी करते हुये दोनों प्रकरणों में संलिप्त कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की 08 नग बैटरी एवं सोने की चैन तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जुमला कीमती 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
 
प्रकरण में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने के फलस्वरूप आज दिनांक 16.05.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा निरीक्षक अमित बेरिया थाना प्रभारी टिकरापारा, थाना टिकरापारा से सउनि अतुलेश राय, प्र.आर. संतोष वर्मा, आर. सुनील पाठक, रमाकांत, असवंत साहू, रूपलाल धु्रवंशी, रविन्द्र सिंह एवं राजेश मण्डावी को ‘‘प्रशस्ति पत्र’’ देकर प्रोत्साहित किया गया।
और पढ़ें ...

लाखों रूपये कीमत के चोरी के कबाड़ (स्क्रैप) के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

विवरण - दिनांक 15.05.2023 को थाना माना कैम्प पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ट्रक क्रमांक सी जी/04/जे/4456 में कुछ व्यक्ति चोरी का कबाड़ (स्क्रैप) भरकर डूमरतराई की ओर से आ रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी माना के नेतृत्व में थाना माना पुलिस की टीम द्वारा उक्त ट्रक वाहन की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। पतासाजी के दौरान ट्रक को माना मोड़ पास चिन्हांकित कर आता देख कर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा ट्रक को रोकवाया गया। ट्रक में दो व्यक्ति सवार थे एवं ट्रक में कबाड़ (स्क्रैप) भरा था। व्यक्तियों से पूछताछ करने पर व्यक्तियो ने अपना नाम सावन कुमार साहू एवं आकाश पाण्डेय निवासी रायपुर का होना बताये। कबाड़ (स्क्रैप) रखने व परिवहन करने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था, जिस पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त कबाड़ (स्क्रैप) को चोरी का होना बताया गया। जिस पर आरोपी दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कबाड़ (स्क्रैप) वजनी 7300 किलोग्राम कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये तथा स्क्रैप परिवहन में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक सी जी/04/जे/4456 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना माना में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी
 
01. सावन कुमार साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 20 साल निवासी बजरंग नगर गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।
 
02. आकाश पाण्डेय पिता स्व अशोक पाण्डेय उम्र 27 साल निवासी कृष्णा नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर।
और पढ़ें ...

नाले के पास अर्धनग्न हालत में मिली लड़की और बच्चे की लाश, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा, हत्या की आशंका

जांजगीर-चांपा। CG CRIME NEWS : जिले में एक युवती और करीब 8 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। दोनों के शव एक ही रस्सी से बंधे मिले हैं। उनके मुंह को रस्सी से बांधा गया था। पास में एक मरा हुआ खरगोश भी मिला है। माना जा रहा है कि दोनों की हत्या कर नाले के किनारे में फेंका गया है। मामला नैला चौकी क्षेत्र का है।

मुड़पार गांव में सोमवार को मुंडा नाले के पास कुछ लोग गए थे। यहां उन्होंने कंबल में लिपटी हुई लाशें देखीं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

पुलिस ने देखा कि अर्धनग्न हालत में लड़की और बच्चे के शव को एक ही रस्सी से बांधा गया था। उन्हें कंबल से ढक दिया गया था। दोनों के मुंह से झाग भी निकल रहा था। इस पर पुलिस ने दोनों की पहचान करने की कोशिश की। मगर दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

और पढ़ें ...

01 किलो 800 ग्राम गांजा के साथ आरोपी फरीद खान गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय  प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 
 
इसी तारतम्य में दिनांक 15.05.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानीबस्ती क्षेत्रांतर्गत बंधवापारा स्थित हनुमान मंदिर के सामने दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपनी दोपहिया वाहन में गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध  अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम  देव चरण पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती  राजेश चौधरी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फरीद खान निवासी पुरानीबस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी दोपहिया वाहन एक्टिवा की तलाशी लेने पर वाहन की डिक्की में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी फरीद खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 01 किलो 800 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन क्यू 4234 जुमला कीमती लगभग 58,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानीबस्ती में अपराध क्रमांक 250/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 
 
गिरफ्तार - फरीद खान उर्फ भोकू पिता अब्दुल हमीद उम्र 28 साल निवासी जी.एस सुपर मार्केट के पास बंधवापारा पुरानी बस्ती रायपुर
और पढ़ें ...

दोपहिया वाहन में घुम-घुम कर मोबाईल फोन चोरी करने वाला आरोपी राहुल साहू गिरफ्तार

प्रार्थिया निकिता सोरी ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह तेलीबांधा गली नंबर 07 रायपुर में रहती है। प्रार्थिया दिनांक 13.05.2023 को शाम करीबन 07.00 बजे केनाल रोड श्याम नगर तरफ से पैदल अपने मोबाईल फोन को हाथ में पकडकर घर आ रही थी, कि तारू सिंग चौक के पास पहुंची थी इसी दौरान पीछे से एक दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति प्रार्थिया के पास आकर उसके हाथ में रखे मोबाईल फोन को छीन कर चोरी कर फरार हो गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 299/23 धारा 356, 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तेलीबांधा निवासी राहुल साहू की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। 
 
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राहुल साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन क्रमांक यू पी 32 जे जेड 0749 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी- राहुल साहू पिता राम चरण साहू उम्र 22 साल निवासी अंधियारखोर मरका थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा हाल पता सरफोन बिल्डिंग निर्माणाधीन मकान मेग्नेटो मॉल के पीछे थाना तेलीबांधा रायपुर।
और पढ़ें ...

15 वर्षीय नाबालिग का इस हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई ये आशंका

जांजगीर चापा। CG NEWS : जिले में 15 वर्षीय नाबालिग का कुएं में शव मिला है, लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बच्चा 13 अप्रैल से लापता था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

जानकारी अनुसार, यह घटना मुड़पार गांव की है, जहां 13 अप्रैल से लापता बच्चे की लाश कुएं में मिली है। बच्चे की लाश घर के बाड़ी के कुएं में ही मिली है। शव मिलने से घर में मातम छाया हुआ है। इस मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

और पढ़ें ...