साहित्य
पुरानी रंजिश के चलते युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा...हालत गंभीर, 6 गिरफ्तार
तिल्दा। : सांकरा से मारपीट का मामला सामने आया है। यहाँ बीती शाम को तारकेश्वर नवरंगे बाजार जा रहा था तभी उसी वक्त सांकरा ओवरब्रिज के नीचे 6 युवक हत्या करने के नियत सामने आये।
आरोपियों ने एक साथ मिलकर पुरानी रंजीश (पारिवारिक विवाद) को लेकर हत्या करने के नियत से डंडे से युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। उसी वक़्त तारकेश्वर नवरंगे के सिर के पीछे गम्भीर चोट लगने से बेहोस होकर जमीन पर गिर गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई
खून से लथपथ हालत में युवक को डायल 108 की मदद से CHC तिल्दा लाकर प्राथमिक उपचार किया गया। फिर रायपुर मेकाहारा हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बहरहाल, इस मामले पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
स्कूल जा रही नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म, फिर वायरल कर दिया अश्लील फोटो, आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर।जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में बीते 6 अप्रैल को स्कूल जाते समय एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने एवं उसका अश्लील फोटो खींचकर उसे वायरल करने के मामले में पुलिस की टीम ने आज आरोपी युवक को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम राजदेव ठाकुर है और वह घाघरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

आरोपी ने 6 अप्रैल 2023 को बसंतपुर थाना क्षेत्र में जब पीड़िता स्कूल जा रही थी तो जंगल के किनारे घात लगाकर बैठा हुआ था और जैसे ही पीड़िता वहां पास पहुंची आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ ना सिर्फ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया, बल्कि उसके कई अश्लील फोटो भी खींच लिए। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी और कुछ दिन बाद उसके अश्लील फोटो को वायरल कर दिया था। इस पूरे घटनाक्रम से पीड़िता बेहद ही आहत थी। उसके और परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को लगभग 2 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है।
10 दिन बाद कब्र से बाहर निकाला गया शव, पुलिस करेगी हत्यारे की तलाश, पीएम में खुलेंगे कत्ल के राज ?
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुए एक व्यक्ति की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मृतक की बेटी की शिकायत के बाद मृतक के शव को कब्र से निकाला गया है। अब पोस्टमार्टम के बाद मामले का खुलासा होगा। मृतक के बेटे पर हत्या का आरोप लगा है। पूरा मामला कोरर थाना क्षेत्र का है।
मृतक के बेटे पर आरोप है कि, उसने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। इसके बाद रिश्तेदारों और ग्रामीणों को गुमराह करते हुए हार्ट-अटैक से मौत बताकर शव का कफ़न दफन कर दिया। इस मामले में मृतक की बेटी ने पिता की हत्या की आशंका जताकर पुलिस में शिकायत कराई। उसने कहा कि उसके पिता बजरुराम पटेल उम्र 65 की आपसी विवाद में उसके भाई ने हत्या कर दी है।
जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और एसडीएम कोर्ट से शव को कब्र से बाहर निकालने की अनुमति मांगी। SDM मनीष साहू के द्वारा शव को कब्र से बाहर निकालने की अनुमति दी। शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमाटर्म के लिए भेजा गया है।
क्या है मामला?
7 जून को जब बजरूराम पटेल की हार्टअटैक से मौत बताकर उसके बेटे सुनील पटेल ने आनना-फान में शव को कफ़न दफन कर दिया था। मृतक की बेटी जानिकी पटेल ने इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके भाई ने ही उसके पिता की हाथ मुक्का से वार कर उसकी हत्या की है। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई। फिलहाल शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया हैै। रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकता है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
बिना लाइसेंस के बुकिंग एजेंटों के खिलाफ की जायेगी शक्त कानूनी कार्यवाही
वरिष्ट पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर
एवम अति पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक माहेश्वरी, अति पुलिस अधीक्षक (पश्चिम ), डीसी पटेल के मार्गदर्शन में भाटागांव अंतर्राजीय बस स्टैंड की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की दिशा में सार्थक पहल करते हुवे निगम प्रशासन, पुलिस प्रशासन ,परिवहन विभाग के साझा प्रयास से आज बस स्टैंड के बाहर आम रोड में जगह जगह टिकिट काउंटर खोल कर यात्रियों को रोक कर रखने , देर तक बसों को रोक कर आवागमन बाधित करने वाले बस एजेंटों की लगभग 20 दुकानें सील की गई या तोड़ी गई..! भाटागाँव बस स्टैंड से लेकर भाटागांव चौक और रावणभाठा तक के रोड में आम शिकायते थी की यात्रियों को अपने ऑफिस के सामने जबरन रोक लिया जाता है.. टिकिट के नाम पर मनमाना रकम वसूल किया जाता है.. बेतरतीब तरीके से बसों के फर्जी टिकट काट कर यात्रियों को बसों में बिठा दिया जाता है.. इन शिकायतों के मद्देनजर , कई स्तर पर पुलिस प्रशासन, निगम प्रशासन, परिवहन विभाग की बैठके हुई जिसमे कार्ययोजना तय की गई.. और क्रमबद्ध तरीके से कार्यवाही सुनिश्चित किया जा रहा है..! बस स्टैंड के अंदर भी एजेंटों और हाकरो द्वारा यात्रियों से बदसलूकी , असामाजिक तत्वों के द्वारा मारपीट आदि की घटनाओं के मद्देनजर, बसस्टैंड यातायात थाने के अंदर ही पृथक से पुलिस सहायता केंद्र खोला गया है जहा पूरे समय पुलिस बल उपलब्ध रहेगा..! साथ ही बसस्टैंड के अंदर लगे सारे सीसीटीवी कैमरा का नियंत्रण पुलिस के पास रहेगा जिससे बस स्टैंड के अंदर की गतिविधियों पर निगरानी रखा जा सके..!
बाहरी अवांछनीय तत्वों की पहचान करने के उद्देश्य से बस एजेंटों, बस ऑपरेटर, स्टाफ, पार्किंग स्टाफ के लिए आई कार्ड जारी किया जा रहा है..!
पार्किंग को लेकर विवाद के चलते.. निगम में काम से आने वालो के लिए पेड पार्किंग के बाजू में निगम के द्वारा पृथक से फ्री पार्किंग स्पेस दिया गया है.. जहा पर ऑटो चालक भी सवारी उतार सकेंगे..! बस स्टैंड और आस पास कुछ ऐसे बस एजेंट सक्रिय है जिनके पास न तो लाइसेंस है, न ही स्वयं की बसे है.. जो मनमाने तौर पर किसी भी बस का टिकिट काट कर बस में सवारी को चढ़ा देते है और इसका अतिरिक्त कमिशन बस वालो से वसूल करते है.. इनके द्वारा निर्धारित रेट से ज्यादा पैसा टिकिट के नाम पर लेने की शिकायते भी है.. ऐसे एजेटो को परिवहन विभाग का बुकिंग एजेंट लाइसेंस बनाने की अनिवार्यता कर दी गई है..नियमों का पालन नहीं करने की दशा में उन पर सक्त कानूनी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ट अधिकारियों ने जारी किए है..!
शहर के अन्य मार्गों पर भी मनमाने तौर पर बुकिंग कार्यालय खुले है जिन पर बसे खड़ी रहती है ऐसे अन्य जगहों पर भी कार्यवाही होगी..!
सोशल मीडिया में वायरल वनरक्षक भर्ती हेतु रकम की मांग करने वाली महिला आरोपी श्वेता देवांगन गिरफ्तार
धारदार चाकू के साथ आरोपी राजिक उर्फ शहनवाज खान गिरफ्तार
दिनांक 16.06.2023 को थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत हिंद स्पोर्टींग मैदान के पास धारदार चाकू लेकर आम लोगांे को आतंकित करते आरोपी राजिक उर्फ शहनवाज पिता समीर खान उम्र 25 साल निवासी हिंद स्पोटिंग मैदान के पास ईदगाहभाठा थाना आजाद चौक जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 190/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार
CRIME NEWS : 14 किलो गांजे के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार...राजधानी पुलिस की कार्रवाई
रायपुर। राजधानी पुलिस को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश मिले है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत पचपेड़ी नाका ओव्हर ब्रीज के नीचे 01 व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है और बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी टिकरापारा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम बादल बताया। बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी बादल सैनी को गिरफ्तार कर कब्जे से 14 किलो 725 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 1,40,000/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 284/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
CRIME : भाई ने उजाड़ा बहन का सुहाग, चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जीजा को उतारा मौत के घाट
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में एक युवक ने अपने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड में रहने वाली सुनीता डहरिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जून को रात में खाना खाकर वो अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी। उसका पति जवाहर डहरिया (37 वर्ष) घर नहीं लौटा था। रात करीब 12 बजे भाई दिनेश्वर नवरंगे उर्फ दीनू (23 वर्ष) घर आया और मेरे पति जवाहर के बारे में कहा कि तुम्हारा पति कहां है, उसे मैं जान से मार दूंगा। पीड़िता ने कहा कि उस समय उसने अपने भाई को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि उसका भाई भी उसी मोहल्ले में रहता है।
पीड़िता ने बताया कि थोड़ी देर के बाद उसका पति भी घर वापस आ गया। वो सोने की तैयारी कर ही रहा था कि उसका भाई दिनेश्वर भी आ पहुंचा और पति जवाहर को ये कहते हुए कि ‘आज तुझे जान से मार दूंगा’ उसके पेट, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। वारदात को अंजाम देकर वो फरार हो गया। वहीं जवाहर लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर गया। देवर और अन्य लोगों की मदद से वो पति को भाटापारा के शासकीय अस्पताल लेकर आई, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के समय पहने हुए कपड़े को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
दुसरी महिला से विवाह गैर कानूनी, आयोग ने भेजा नारी निकेतन।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं भा सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई की । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग निकलन की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर की 185 वीं सुनवाई हुई, रायपुर जिले में आयोजित जन सुनवाई में कुल 41 प्रकरणों पर सुनवाई की गई।
अन्य प्रकरण में आवेदिका को मिर्गी बीमारी के कारण उनके समाज में उनका रिश्ता नही हुआ तब आवेदिका ने साहू समाज के लड़के से विवाह किया जिसके बाद से आवेदिका को उनके घर परिवार के शादी विवाह में आने-जाने पर अनावेदकगण द्वारा रोक लगाई गई है अनावेदकगण का कहना है कि उनके द्वारा आवेदिका पर कहीं भी प्रतिबंध नही लगाया गया है अपने माता-पिता के साथ दुःख में शामिल होने पर कोई रोक टोक या प्रतिबंध नही लगाया गया आवेदिका इस आर्डरशीट की प्रति अपने समाज को दिखा सकती है फिर अगर छोड़ने की बात हो तो पुनः आयोग को सूचित कर सकती है। आवेदिका के सूचना के बाद प्रकरण समाप्त करने की बात कही गई।
अन्य प्रकरण में आवेदिका के दो बच्चे है जिसमें से एक का उम्र 18 वर्ष और दूसरे का उम्र 13 वर्ष है दोनो बच्चों ने कहा की अगर माता पिता तलाक लेते है तो बच्चे अपने माता पिता दोनो से रिश्ता तोड़ लेंगे। इसके पश्चात् दोनो पक्षों ने कहा कि वह एक बार आपस में विस्तृत चर्चा करने के उपरांत सुलह करने पर विचार करेंगे। कल दिनांक 15 जून 2023 को दोनो पक्ष अधिवक्ता एवं काउंसलर को जांच बैठाकर सुलहनामा तैयार करेंगे जिसके बाद 23 जून 2023 को सुलहनामा के आधार पर प्रकरण पर निराकरण किया जायेगा।
अन्य प्रकरण में आनावेदक, आवेदिका का पति है अनावेदक ने आवेदिका को तलाक लिये बिना दूसरी महिला से मंदिर में शादी करना बता रहा है दूसरी महिला ने स्वीकार किया है वह अनावेदक की पत्नि होना और दो बच्चे होना जानती है अनावेदक ने यह स्वीकार किया और कहता है कि दोनो पत्नि को साथ रखेगा आयोग के समक्ष उनकी स्वीकारोक्ती में यह बात साबित होता है कि अनावेदक अपनी पत्नि से तलाक बिना मंदिर में दूसरी शादी किया है जो कि कानूनी अपराध है इसलिये उसे गोलबाजार थाना भेजा जा रहा है इस पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर अनावेदक दूसरी महिला की निवास का व्यवस्था नही है इस कारण सुरक्षा की दृष्टि से नारी निकेतन भेजा गया उसके माता पिता शपथ पत्र देकर अपने साथ ले जा सकते है।अन्य प्रकरण में दोनों पक्ष अपने अपने दस्तावेज की कापी एक दूसरे को प्रदान किया। और उसका संक्षेप में शपथ पत्र प्रस्तुत करेंगे।
अन्य प्रकरण में आवेदिका को उसके पति की मृत्यु के बाद से उसकी संपत्ति अनावेदकगणों के पास है ऐसा आवेदिका का कहना है अनावेदक क्रमांक 1 से आवेदिका को मुख्य शिकायत है आज वह अनुपस्थित है। उपस्थित अनावेदकगण अपने पिता की उम्र 85 वर्ष का हवाला देकर उनकी उपस्थिति निरस्त कराना चाहते है जो की संभव नहीं है। इसलिये उभय पक्ष को इसलिये उमय पक्ष को समझाईश दिया गया कि वह आयोग में सम्माननीय सदस्य और अधिवक्ता की टीम के समक्ष एक ठोस प्रस्ताव प्रस्तुत करे कि उसका और उसकी बेटी के भरण-पोषण के लिये क्या देने तैयार है। टीम की कमेटी के समक्ष सभी अनावेदकगणों की उपस्थिति सुनिश्चित कराया जाये। प्रकरण कमेटी के समक्ष अपना प्रस्ताव रखने के लिये 28.06.2023 को 11 बजे सुनिश्चित किया गया है।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने पैतृक गहनों के बंटवारे का आवेदन दिया है अनावेदक और उसकी पत्नि ने बताया कि अनावेदक ने अपनी मां का 17 साल तक लगातार ईलाज कराया और उनका पालन-पोषण किया। इस बात की पृष्टि आवेदिका के पति ने किया है। अनावेदक ने यह भी बताया कि उनके पिता आवेदिका के घर में किराये से रहते थे, और पूरी संपत्ति का बंटवारा सभी भाई-बहनों में कर दिया था। ऐसी स्थिति में महज कुछ गहनों के लिये अनावेदकगणों को पक्षकार बनाकर परेशान करने की मंशा बस दिखाई देती है। वृद्ध माता-पिता की सेवा करना नही चाहते और गहनों के लिये लड़ाई भी कर रहे है। इस स्तर पर प्रकरण नस्तिबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अगस्त 2022 में वह अनावेदकगण के हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी क्योंकि गर्भ शिशु की हलचल नही हो रही थी। अनावेदकगणों ने यह बताया कि बच्चे की 6 दिन पहले मृत्यु हो चुकी थी जिसके लिये नार्मल डिलिवरी का प्रयास अनावेदिका के द्वारा किया गया था। जिसमें बेजाइनल रियर हो गया था। जिससे बाद में आवेदिका को समस्या हुई और उस जगह से आवेदिका का मल बाहर आने लग गया था कुछ दिन बाद फिर से रिपेयर किया गया लेकिन समस्या ठीक नही हुई तब आवेदिका ने रामकृष्ण हॉस्पिटल रायपुर में अपना ईलाज कराया गया जिसमें मल पास करने के लिये अलग से नली बनाई गई। रामकृष्ण में ईलाज के बाद भी 3-4 महिने बाद आवेदिका स्वस्थ हो पाई जिसमें आवेदिका के पक्ष का 3-4 लाख रूपये खर्च हुआ। जिससे आवेदिका को परेशानी हुई। अतः उसने आयोग के समक्ष अपना प्रकरण प्रस्तुत किया है और अनावेदकगण से 20 लाख रूपये क्षतिपूर्ति दिलाने की बात लिखी है अन्यथा अनावेदकगणों के विरूद्ध कानुनी कार्यवाही की जायेगी अनावेदकगण के द्वारा दो दस्तावेज प्रस्तुत किये गये है। जिसमें सी.एम.एच.ओ. 05.12.2022 एस.पी. राजनांदगांव की रिपोर्ट 27.01.2023 की रिपोर्ट प्रस्तुत किया है। अनावेदकगण का कथन है कि दोनो जगहों से उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं किया गया। अतः उनके खिलाफ कोई मामला नहीं बनता है। आवेदिका का कथन है कि रामकृष्ण हॉस्पिटल के डॉ. ने बताया कि अनावेदकगणों के द्वारा गलत ईलाज किया था जिसके कारण परेशानी हुई थी। अनावेदकगणों के द्वारा और कोई दस्तावेज नही दिया गया है। आवेदिका नेअपनी समस्त दस्तावेज आयोग में जमा किया है। पुरे प्रकरण और रिपोर्ट की जांच कराई जायेगी तब प्रकरण सुनवाई में रखा जायेगा। इस बीच अनावेदकगण किसी भी तरह से आवेदिका से संपर्क करने का प्रयास न करें और न ही आवेदिका को किसी तरह का दबाव बनावे प्रकरण आगामी सुनवाई में रिपोर्ट मिलने के पश्चात् रखा जायेगा।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि अनावेदक आये दिन मारपीट करता है और उसके तीन बच्चे हैं। अनावेदक 25 हजार रूपये महिना कमाता है और साथ ही मकान दलाली का काम करता है। उनके दो बच्चे एन.एच. गोयल स्कूल में और एक बच्चा ब्राइटन स्कूल में पढ़ता है। आवेदिका अभी अपने ननंद के घर पर रहती है और उसने बताया कि उसका बीरगांव में एक घर है वहां वह अपने बच्चों के साथ रहेगी। अनावेदक आवेदिका को भरण-पोषण हेतु पैसा देगा। अनावेदक ने बताया कि वह बच्चों की स्कूल फिस पढ़ाई लिखाई का खर्च एवं घर का राशन भरेगा। आवेदिका को हाथ खर्च के लिये 10 हजार रूपये प्रतिमाह भरण-पोषण देगा। इस प्रकरण में काउंसलर श्रीमती चंद्रिका कौशल को निगरानी हेतु नियुक्त किया गया। प्रकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर पुनः एक बार सुना जायेगा। तब प्रकरण पर अंतिम निर्णय किया जायेगा। प्रकरण की सुनवाई तीन माह बाद रखी जायेगी।
अन्य प्रकरण में दोनो पक्षों की काउंसलिंग किया गया और आवेदिका अपने मायके में रहती है जहां अनावेदक बच्चों से मिल सकता है अनावेदक हर सप्ताह 2 हजार रूपये बच्चों और आवेदिका को भरण-पोषण राशि महिने के कुल 8 हजार रूपये देगा। प्रकरण में काउंसलर सुषमा दुबे को नियुक्त किया जाता है कि 6 महिना तक इस प्रकरण की निगरानी करेगी इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तिबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों को सुना गया आवेदिका के पति के नाम का दुकान अनावेदक ने अपने कब्जे में रखा है अनावेदक का कहना है कि पैतृक मकान पर आवेदिका के पति ने कब्जा किया है उभय पक्ष यदि राजीनामे के लिये सुलह करना चाहते है तो अपने लिखित स्टाम्प प्रस्तुत करें। तत्पश्चात प्रकरण को सुना जायेगा।
अन्य प्रकरण में आवेदिका अनावेदकगणों की बहन है उसकी जिम्मेदारी कोई भी भाई नही ले रहा है जबकि पिता की अनुकम्पा नियुक्ति एक भाई जिम्मेदारी लेने को तैयार है मां की मृत्यु के बाद आवेदिका को घर से निकाल दिया आवेदिका के विवाह के लिये तीनो भाई पैसा देने के लिये तैयार है जिसमें एक भाई तीन माह बाद 40 हजार देगा. दूसरा भाई 30 हजार देगा तथा तीसरा भाई 10 हजार रूपया देगा कुल मिलाकर तीनों भाई 80 हजार रूपया देंगे ताकि आवेदिका अपनी शादी कर सके इस प्रकरण में काउंसलर श्रीमती चंद्रिका कौशल को निगरानी हेतु नियुक्त किया गया तीन माह के बाद एक तारिख सुनिश्चित करें ताकि प्रकरण का निराकरण किया जा सके।
अन्य प्रकरण में कुलपति की ओर से सहायक कुल सचिव ने विश्वविद्यालय द्वारा की गई जांच रिपोर्ट का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है जिसके आधार पर कुलसचिव के आवेदन के शिकायत को निराधार माना है आवेदिका से पुछे जाने पर उसने कहा कि उसे अपना गवाह प्रस्तुत करने के लिये कोई अवसर नही दिया गया। इस प्रकरण को आवेदिका पक्ष के गवाही के लिये नियत किया गया। आवेदिका अपने समर्थन के लिये गवाह प्रस्तुत करे तत्पश्चात् प्रकरण 7 जुलाई को रखा जायेगा।
दोस्त की बहन को घर पर अकेला पाकर युवक ने किया रेप, फिर बार बार धमकी देकर बुझाता रहा हवस, आरोपी गिरफ्तार
ससुराल में बदनाम करने की देता था धमकी
पुलिस ने बताया कि महिला लोकलाज के डर से चुप रही। इसके बाद दरिंदा आरोपी सैय्यद उसे परेशान करने लगा। उसे धमकी देकर शोषण करता रहा। ससुराल में बदनाम करने की धमकी देता रहा। महिला डर कर कुछ बोल नहीं पाई और (bhilai crime) बदमाश उसके साथ दो साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। उसकी हरकतों से परेशान होकर आखिर महिला ने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डिजनी इंटरप्राइजेस inc एवं मार्वल कैरेक्टर्स inc कंपनी के नकली उत्पाद बच्चों के स्कूल बैग, कंपास, पेंसिल, टॉयस, डायरी, पानी बॉटल की बिक्री करने वाला संजय देवानी
तेज रफ़्तार का कहर : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत...आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
ट्रक जब्त
सिलतरा चौकी प्रभारी यूएन शांत कुमार ने बताया कि, मृतक की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है. मृतक का शव पोस्ट मार्डम के लिए धरसीवां भेजा गया है. जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसे जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ग्रामीणों ने अंडरब्रिज बनाने की रखी मांग
बेतरतीब ढंग से बने सिक्स लाइन ओर सर्विस रोड पर सांकरा से सिलतरा तक आए दिन कोई न कोई ग्रामीण सड़क पार करते तो कोई सर्विस रोड पर दौड़ते फेक्ट्रियों के मालवाहक ट्रक और हाइवा की चपेट में आकर अपने जान गंवा रहा है. जिसका मुख्य कारण है कि एनएचएआई ने सांकरा में अंडरब्रिज और सिक्स लाइन पर चढ़ने उतरने दोनों तरफ से मार्ग नहीं बनाया जाना. ग्रामीणों ने कलेक्टर को भी अपनी मांग को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपा लेकिन अब तक समस्या का हल नहीं हुआ है.
