साहित्य

लाखो की संख्या में लोगों को मिला न्याय - नेशनल लोक अदालत

न्याय तुहर द्वार योजना 

*वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का हुआ जिला रायपुर में सफल समापन* 
 *लाखो की संख्या में लोगों को मिला न्याय* 
 *एक लाख  47 हजार 930 प्रकरणों का हुआ निराकरण* 
 
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार  आज 13 मई को छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किये गये हैं। उक्त लोक अदालत में प्रकरणों के पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये गये।
 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के अध्यक्ष / जिला न्यायाधीश संतोष शर्मा द्वारा जिला रायपुर में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
 
जिसमे समस्त न्यायाधीशगण, पक्षकारगण, अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारीगण, राजस्व अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैरालिगल वालिंटियर, विधि छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। इस बार की नेशनल लोक अदालत भी हाईब्रिड तरीके से आयोजित की गयी, जिसमें पक्षकार भौतिक उपस्थिति के साथ-साथ वर्चुअल या ऑनलाईन के माध्यम से भी राजीनामा किया गया। लोक अदालत में पहली बार रायपुर में विभिन्न विधि विश्वविद्यालय जिसे एमिटी, कलिंगा छ०ग० लॉ कॉलेज के सैकड़ो विधि छात्र छात्रओं ने भाग लिया।
 
जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष शर्मा के दूरदर्शिता एवं सतत मार्ग दर्शन के परिणामस्वरूप नालसा की असंगठित क्षेत्र के श्रमिको विधिक सेवाएँ योजना 2015 के तहत जिले में पहली बार श्रमिक बंधु जो कि रायपुर जिले के निवासी है, के भुगतान संबंधी विगत 04 वर्षो से भी लम्बित प्रकरण जिसका जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर में काउंसिलिंग के माध्यम से निराकरण किया गया है, जिसके परिणाम स्वरूप 10 से मोहल्ला लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी श्रीमान डॉक्टर मनोज प्रजापति सभापति / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्थायी लोक अदालत द्वारा घटना स्थल पर जाकर ही जनोपयोगी सेवाओं से संबंधित मामलों का निराकरण किया मोहल्ले वासियों द्वारा उनका फूलों से स्वागत किये, उनके द्वारा 183 से अधिक प्रकरण घटना स्थल पर जाकर न्यायाधीश द्वारा निराकृत किया गया लगभग स्थलो ईरानी डेरा, बी.एस.सयू.पी. कालोनी, दलदलसिवनी, जोन क्रमांक-04, जोन क्रमांक 7 कुकुरबेड़ा, जोन क्रमांक 8 रायपुरा पर मोहल्ला लोक अदालत का आयोजन किया गया । उक्त लोक अदालत का न्याय तुहर द्वार योजना के तहत किया गया।
 
 **कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हेमंत सराफ द्वारा समझाइश पर बिटिया के भविष्य के लिए माता पिता विवाद भूलकर फिर से हुए एक बेटी ने कहा मै भी बनूंगी जज ।* 
 हेमंत सराफ प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रायपुर के खण्डपीठ ने तलाक लेने आये आवेदक जिसका विवाह 20.05.2007 को अनावेदिका के साथ बलौदाबाजार में हुआ था तथा आपस में पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव रहने लगा इस बीच उनकी एक पुत्री का जन्म हुआ जो अध्ययनरत है। अनावेदिका कई बार पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या की प्रयास की थी तब पति ने उसे मनोरोग चिकित्सक के पास उपचार भी कराया था तथा उक्त संबंध में थाने में शिकायत प्रस्तुत की गयी थी। अनावेदिकर उसकी पत्नी 2020 की कोरोना काल में आवेदक को छोड़कर चली गयी थी, जिसके पश्चात आवेदक ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया था। न्यायालय के द्वारा लगातार दोनों पक्षों को कई पेशियों तक समझाया गया कि आप लोगों की एक पुत्री भी है, जिस हेतु आप लोग आपसी मनमुटाव छोड़कर एक साथ जीवन व्यतीत करे। अंततः दोनों पक्षकारों के द्वारा न्यायालय की परामर्श तथा राजीनामा हेतु समझाये जाने को स्वीकार कर पुनः नया जीवन साथ रहकर व्यतीत करने का फैसला लिया और आज आवेदक ने न्यायालय से अपना तलाक का आवेदन आपसी राजीनामा के आधार पर वापस लेते हुए नवीन जीवन की शुरुआत कराये जाने हेतु लोक अदालत को सफल बताकर अपने नवीन जीवन की शुरुआत हेतु मार्गदर्शी पाया है। बिटिया ने कहा कि, मैं भी बनूंगी न्यायाधीश । दोनो को समझाने पर उन्होने आपसी राजीनामा से प्रकरण का निराकरण किया और बिटिया के साथ राजीखुशी घर गये।
 
 **चेक बाउंस के मामले में 10 वर्ष से लम्बित प्रकरण में दोनो पक्षकारो ने राजीखुशी हुआ राजीनामा ** 
 
उभय पक्ष के मध्य 15,00,000/- रूपये के चेक के लेन देन का 10 वर्षो से प्रकरण लम्बित चला आ रहा था, माननीय न्यायालय श्रीमती श्वेता उपाध्याय गौर के समझाईश पर नेशनल लोक अदालत में उभयपक्ष के मध्य हुआ राजीनामा दोनों राजीखुशी राजीनामा कर अपने घर गये । न्यायालय श्रीमती नेहा यति मिश्रा, की खण्पीठ में सर्वाधिक 181 चेक बॉउस के मामले नेशनल लोक अदालत में निराकृत हुए
 
नेशनल लोक अदालत की बड़ी उपलब्धि किशोर न्याय बोर्ड से विधिक से संघर्षरत किशोरों को मूल धारा में लाने के लिए एवं उनमें सुधारात्मक प्रवृत्ति का विकास करने हेतु राजीनामा के माध्यम से बाल सम्प्रेक्षण गृह रायपुर से 14 किशोरों को किया गया रिहा ।
 
किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश श्रीमती अपूर्वा दांगी द्वारा विधिक से संघर्षरत किशोरों के उत्थान के लिए नेशनल लोक अदालत में सतत प्रयास करते हुए बाल सम्प्रेक्षण गृह रायपुर से 14 किशोरों को कौशल विकास कार्यक्रम के तहत सुधारात्मक कदम बढ़ाते हुए उनके भविष्य की सुरक्षा हेतु शिक्षा के महत्व को बताते हुए जीवन में अग्रसर होकर समाजिक भूमिका के लिए रिहा किया गया।
 
छ०ग० राज्य परिवहन अधिकरण रायपुर द्वारा नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण में ऐतिहासिक आकड़ा प्राप्त किया।
 
राज्य परिवाहन अधिकरण न्यायालय ओ०पी०गुप्ता द्वारा परिवहन विभाग से संबंधित 08 प्रकरणों का निराकरण कराया गया जो कि अभी तक की नेशनल लोक अदालत में सर्वाधिक आकडा रहा ।
 इसी तरह श्रम न्यायालय- 25 प्रकरण, राजस्व न्यायालय- 93389 प्रकरण,  कुटुम्ब न्यायालय- 103प्रकरण, छ०ग० राज्य परिवहन अधिकरण  - 08 प्रकरण, छ०ग० राज्य वाणिज्यिक न्यायालय -03 प्रकरण , न्यायालय में लम्बित  9,290 प्रकरण का निराकरण |
 
प्री-लिटिगेशन एवं नगर निगम से मामले 45060 प्रकरण , जनोउपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरण 385 प्रकरण, 
मोहल्ला लोक अदालत के 
183 प्रकरण सहित 
 सभी प्रकार के राजीनामा योग्य 1,47,930लगभग प्रकरण का निराकरण हुआ।

 
और पढ़ें ...

एस पी प्रशांत अग्रवाल को विधायक कुलदीप जुनेजा ने स्कूटर में शहर के ट्रैफिक व्यवस्था से कराया अवगत

शहरो में बढ़ती जनसंख्या के कारण हर चौक चौराहों पर जाम की समस्या  रहती है पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार शहरो के सड़को पर विभिन्न तर्को से ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे है उत्तर विधानसभा विधायक एवम छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह जुनेजा ने रायपुर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल को पूर्व में ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में अवगत कराया था,एस पी अग्रवाल ने  विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के विधायक कार्यलय पहुंचकर कानून एवम लोक व्यवस्था व अपराध नियंत्रण के बारे में चर्चा की श्री जुनेजा ने शहर के विभिन्न स्थानों में ट्रैफिक पुलिस प्रशासन के साथ दौरा कर देवेंद्र नगर ओवर ब्रिज के नीचे, महिला थाना के सामने ,शास्त्री चौक मस्जिद के सामने मल्टी रोड होने से जाम लगती थी जहा रोटेट्ररी  लगाकर ट्रायल सफल होने पर स्थाई रोटेट्री बनाकर ट्रैफिक नियंत्रण पर आया आज विधायक श्री कुलदीप जुनेजा एस पी प्रशांत अग्रवाल व डीएसपी ट्रैफिक पुलिस गुरजीत सिंह  ने विधिवत पूजन कर श्रीफल तोड़कर एवम बटन दबाकर सिग्नल लाइट का  शुभारंभ किया   इस अवसर पर रायपुर एस पी प्रशांत अग्रवाल, डी एस पी ट्रैफिक पुलिस गुरजीत सिंह,पार्षद सुरेश चन्नेवार,पार्षद अनवर हुसैन,पूर्व पार्षद राधे श्याम विभार ,सेवक महानंद,सचिन अग्रवाल ,गौतम यादव,रोहित , अक्कू एवम पुलिस व ट्रैफिक पुलिस उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : रामायण देख लौट रही युवती से गैंगरेप और फिर....

राजनांदगांव। CG CRIME NEWS : जिले के गैंदाटोला पुलिस ने मुंजाल पाथरी गांव में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र में देवरी थाना क्षेत्र के चांदीटोला गांव के रहने वाले है।

बता दें कि यह घटना बीते 13-14 जनवरी की रात की है। पुलिस ने बताया कि 13 जनवरी की रात करीब 9 बजे युवती अपने घर से रामायण देखने के लिए गई थी। जो सुबह तक घर ही नहीं लौटी। उसके पिता ने दूसरे दिन सुबह बेटी को घर में नहीं देख ग्रामीणों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। तब पता चला कि कोठार में बनी झोपड़ी में उसकी लाश है। जिसे देख युवती के पिता व ग्रामीण दंग रह गए और इसकी सुचना तत्काल पुलिस को दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतिका के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया था, जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, लकड़ी के ठूठ से भी मृतिका के चेहरे पर वार किया गया था। लाश को पैरा से ढंककर आरोपित भाग गए थे। पुलिस ने हत्या के मामले की जांच की। तो पता चला कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र में देवरी थाना क्षेत्र के चांदीटोला गांव के रहने वाले है।

इसके बाद पुलिस की टीम महाराष्ट्र के चांदीटोला गांव पहुंची, जहां से संदेही के रूप में अशोक फुलकुंवर (25) और योगराज उर्फ तेजूराम उइके (23) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में उपयोग मोटर साइकिल को भी जब्त किया है।

अशोक ने मृतका से मोबाइल फोन पर बात कर उससे मिलने गया। आरोपी अशोक ने युवती के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाया, जिसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। यही नहीं आरोपित ने लकड़ी के ठूठ को युवती के सिर पर भी हमला किया। जिससे मौके पर ही युवती की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद पैरा से लाश को ढंककर फरार हो गए।

और पढ़ें ...

अवैध रूप से शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर शेख शाहरूख गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा शासन के मंशानुसार समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों,ं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट को अन्य राज्यों से आने वाले शराब की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किए जा रहे है।
 
इसी क्रम में दिनांक 12.05.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी बौद्ध मंदिर के पीछे एक व्यक्ति अपने पास थैले में शराब रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेख शाहरूख निवासी गंज रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में शेख शाहरूख से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी शेख शाहरूख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 65 पौवा देशी शराब तथा घटना में प्रयुक्त 02 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 424/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 
 
आरोपी शेख शाहरूख थाना गंज का हिस्ट्रीशिटर है जो पूर्व में आर्म्स एक्ट, मारपीट, हत्या का प्रयास, नारकोटिक्स सहित एक दर्जन से अधिक प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
 
गिरफ्तार आरोपी-शेख शाहरूख पिता शेख सत्तार उम्र 28 साल निवासी चूनाभठ्ठी रमण मंदिर वार्ड थाना गंज रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक सोनल ग्वाला थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. संदीप दीक्षित, राधाकांत पाण्डे, वीरेन्द्र भार्गव आर. विकास क्षत्री, राहुल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

CRIME : 3 साल की मासूम से हैवानियत, पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में तीन साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने घर के बाहर खेल रही मासूम को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजान दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता मजदूर हैं और यहां निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे हैं।12 मई को सुबह 10 बजे जब उनकी 3 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तब वहां 36 साल का आरोपी करण यादव पहुंचा। उस वक्त बच्ची की मां घर के अंदर खाना बना रही थी, उसका पिता भी कहीं गया हुआ था। बच्ची को अकेला खेलता हुआ देखकर आरोपी उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।

आरोपी बच्ची को चॉकलेट की दुकान के बजाय कूड़े के ढेर के पास बने एक छोटे से कमरे में ले गया और वहां बच्ची के साथ रेप किया। इससे बच्ची लहूलुहान हो गई। आरोपी रेप करने के बाद बच्ची को वापस उसके घर के सामने छोड़कर आ गया। बच्ची बहुत रो रही थी। उसकी मां बेटी का रोना सुनकर बाहर आई। उसने देखा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा है। मां ने उससे पूछा, तो उसने करण का नाम लिया। इसके बाद बच्ची के माता-पिता ने राखी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शुक्रवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें ...

CG CRIME : पत्नी को दामाद के साथ देखकर बौखलाया पति, कुल्हाड़ी मारकर उतारा मौत के घाट

बिलासपुर। एक शख्स ने अपनी पत्नी को दामाद के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने पर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने दामाद पर भी हमला किया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जूनापारा चौकी के ग्राम सालहेडबरी- बगगुडवा पारा निवासी चंदन मेश्राम (48)खेती किसानी करता है। वह पत्नी अमरीका बाई (43) तीन बेटी और दो बेटों के साथ रहता है। उसकी बेटी ललिता की शादी जूनापारा के धूमा निवासी संजू मेश्राम (33) से हुई थी। ससुराल आते-जाते संजू और उसकी सास अमरीका की नजदीकियां बढ़ गई थी। जिसकी भनक महिला के पति चंदन मेश्राम को लगी। तब आए दिन उनके बीच झगड़ा होता था।

अमरीका बाई बुधवार की सुबह अपनी बाड़ी की रखवाली करने खेत गई थी। इस बीच दोपहर करीब दो बजे चंदन मेश्राम भी बाड़ी पहुंच गया। वहां उसका दामाद संजू भी था। उसने अपनी पत्नी और दामाद को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, जिसके बाद गुस्साए चंदन मेश्राम ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला करके उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने दामाद पर भी कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह घायल हो गया। उसे मरा समझकर आरोपी भाग गया।

जिस समय चंदन मेश्राम ने अपनी पत्नी और दामाद संजू पर हमला किया। उस समय संजू का भाई अजय भारद्वाज भी था। वह अपने भाई के साथ गांव आया था। वह डर के कारण छिप गया था। आरोपी चंदन मेश्राम के भागने के बाद वह अपने भाई के पास पहुंचा, तब वह बेहोश पड़ा था। जिसकी सूचना उसने भाई के ससुराल और गांव वालों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई। घायल संजू को प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने गांव के बाहर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गुरुवार को पुलिस ने उसकी पत्नी के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद आरोपी चंदन मेश्राम को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : थाना प्रभारी के चेम्बर में लहराया धारदार हथियार, खुलेआम उड़ाई कानून की धज्जियां

बेमेतरा। शहर में खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है।  सिटी कोतवाली में थाना प्रभारी के चेम्बर में धारदार हथियार लहराया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशी पटेल और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष लुकेश वर्मा के ऊपर हथियार धारदार हथियार लहराया है। बेमेतरा SDOP मनोज तिर्की ने बीच बचाव किया वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

बताया जा रहा है कि किराये के पैसों के लेनदेन को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता आशीष तिवारी ने हथियार उठाया है। सिटी कोतवाली बेमेतरा में हुई घटना ने जिले में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी। घटना से आहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशी पटेल और ब्लाॅक अध्यक्ष लुकेश वर्मा ने कारवाई करने की मांग उठाई है। पूरा मामला बेमेतरा थाना का है, जहां कांग्रेस भवन में किराये से रह रहे सुदेश कंप्यूटर सेंटर सॉप का  27 महीने से किराया नहीं देने से दोनों में विवाद हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि थाने तक पहुंच गया, वहीं किरायेदार आशीष तिवारी भी थाने पहुंचा जहां लुकेश वर्मा को घुसे से मारने के बाद मुर्गा कटाने कि धारदार हथियार से टीआई चेम्बर के अंदर ही लुकेश वर्मा को मारने की कोशिस की। इस बीच एसडीओपी मनोज तिर्की ने बिच बचाव किया। थाने के अंदर बड़ी घटना हो सकती थी, वहीं वर्मा समज के लोग थाना परिसर पहुंचकर हंगामा करने लगे और नारे बाजी भी की। भड़के वर्मा समज के लोगों को पुलिस ने शांत काराया और आरोपी को नहीं छोड़ने और बड़ी कार्रवाई करने की मांग की। देर रात आखिर FIR दर्ज किया गया आरोपी को थाना के अंदर बिठाया गया पुलिस विवेचना कर न्यायलय में पेश करेगी।

और पढ़ें ...

09 किलोग्राम गांजा के साथ अंतर्राज्यीय आरोपी गुरू विश्व प्रसाद भारद्वाज उर्फ राहुल गु\रू गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। 
 
इसी तारतम्य में दिनांक 10.05.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत व्हॉल्टियर गेट आर.व्ही.एच. कॉलोनी पास एक व्यक्ति अपने पास बोरी में गांजा रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री अविनाश मिश्रा एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतरइाई को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गुरू विश्व प्रसाद भारद्वाज उर्फ राहुल गुरू निवासी उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी गुरू विश्व प्रसाद भारद्वाज उर्फ राहुल गुरू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 09 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 90,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 416/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 
 
गिरफ्तार आरोपी - गुरू विश्व प्रसाद भारद्वाज उर्फ राहुल गुरू पिता श्री राम प्रसाद गुरू उम्र 26 साल निवासी ग्राम टिटलागढ़ बलांगिर उड़ीसा।
 
कार्यवाही में निरीक्षक सोनल ग्वाला थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट प्र.आर. राधाकांत पाण्डेय, वीरेन्द्र भार्गव, आर. विकास क्षत्री तथा थाना खमतराई से प्र.आर. पुष्पराज परिहार तथा आर. सुदीप मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
और पढ़ें ...

न्यायालय में प्रकरण के दौरान महिला का जबरदस्ती ससुराल में घुसकर रहने के प्रकरण में सख्त कार्यवाही आवश्यक।

रायपुर/08/05/2023 को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, सदस्य डॉ. अनिता रावटे एवं अर्चना उपाध्याय, बालो बघेल ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर मे महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणों पर जनसुनवाई की। छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 171 वीं जन सुनवाई हुई। रायपुर की आज की जनसुनवाई में कुल 25 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये थे।

आज के सुनवाई में एक प्रकरण में दोनों पक्षों का विस्तृत काउंसलिंग किया गया दोनों पक्षों को विस्तार से सुना गया। समक्षाईश दिया गया परिवार में बैठकर आपस में चर्चा कर लें कि विवाह को बचाना है या तलाक लेना है। काउंसलर के मदद से अपने -अपने शर्ते लिखवा कर प्रस्तुत करें उसके पश्चात केवल एक ही बिंदु पर प्रकरण को सुना जाएगा।

अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों को सुना गया और काउंसलिंग कराई गई जिससे उनके साथ रहने की संभावना है। आवेदिका को माता-पिता, भाई के साथ एवं अनावेदक को अपने माता-पिता के साथ 10/05/2023 को 100-100 रू. का स्टाम्प पेपर के साथ उपस्थित होने के लिए बोला गया। ताकि दोनों के शर्तों को लिखा जा सके, काउंसलर निगरानी करेंगे।अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों को आरंभिक तौर पर सुना गया अवेदिका को अनावेदक को आवेदन की प्रति उपलब्ध कराया जाए ताकि अनावेदक 15 दिवस के भीतर उत्तर प्रस्तुत कर सके। प्रकरण आगामी सुनवाई में रखा जाए।

अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों का काउंसलिंग कराया गया। आवेदिका गर्भवती है डिलीवरी तक मायके में रहना चाहती है। अनावेदक डिलीवरी तक अवेदिका के मायके में रह सकता है। अथवा आना-जाना कर दवाई आदि का खर्च देगा। बच्चे के डिलीवरी के पश्चात प्रकरण को आवश्यक पड़ने पर पुनः सुना जाएगा। प्रकरण नस्तीबध्द किया जाएगा।

दोनों पक्ष को समझा दिया गया। आवेदिका, अनावेदक के साथ नहीं रहना चाहती और अनावेदक उसे साथ रखना चाहता है। आवेदिका 6 माह से अलग अपने मायके में रह रही है अनावेदक उसे मारपीट करता है इसलिए आवेदिका अपने 4 साल के बच्चे के साथ अपने मायके में रह रही है आवेदिका बच्चे का पालन पोषण बचपन से कर रही है उसको बीमारी का इलाज अपने पैसे से कर रही है ऐसी स्थिति में यदि उभय पक्ष चाहे तो आपसी राजामंदी से तलाक ले सकते हैं। इस स्तर पर प्रकरण नस्तीबध्द किया जाता है।

अन्य प्रकरण में आवेदिका उपस्थित अनावेदक गण अनुपस्थित आवेदिका ने बताया कि अनावेदिका उसकी मां है जो 3 साल से अपने मायके में रह रही थी। अनावेदिका के पिता और उसकी मां के बीच विभिन्न न्यायालयों में पारिवारिक विवाद के प्रकरण दर्ज है इसके बावजूद अप्रैल माह में को अनावेदिका अचानक आवेदिका के घर में जबरदस्ती घुस कर रहने लगी है जिससे पूरा परिवार प्रताड़ित है और इस डर से घर छोड़कर बाहर रह रहे हैं। आयोग में सुनवाई के लिए प्रकरण प्रस्तुत किया गया था जिसमें अनावेदिका को उपस्थित होना था परंतु वह जानबूझकर अनुपस्थित है आयोग के द्वारा सूचना भेजी गई है और टेलीफोनिक सूचनाथाने के माध्यम से भी सूचना भेजी गई है पर अनावेदिका ने आयोग में उपस्थिति से इंकार कर दिया इस तथ्य का पता चलने पर आयोग की ओर से फोन लगा कर अनावेदिका को सूचना दिया गया जिस पर अनावेदिका ने आयोग में आने से इंकार कर दिया एक अन्य अनावेदिका को टेलीफोन सूचना दिए जाने पर उसने भी आने से इंकार कर दिया इस स्तर पर आवेदिका की दादी ने एक आवेदन आयोग में प्रस्तुत किया है जिसकी फोटो प्रति प्रस्तुत किया गया है आवेदिका और उसका पति उसी मकान में नीचे के कमरों में निवास करते हैं और अनावेदिका के जबरन घर में घुस जाने से तनावग्रस्त हैं वृद्ध आवेदिका के आवेदन के संदर्भ में इस प्रकरण की शीघ्र सुनवाई के लिए अनावेदिका की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के लिए थाना प्रभारी राजेंद्रनगर को आज के आर्डर शीट की छाया प्रति भेजी जाती है। ताकि वह दो महिला आरक्षक के साथ अनावेदिका को आवश्यक रूप से आयोग में उपस्थित रखें। इसी तरह आज के सुनवाई में कुल 6 प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया है।

और पढ़ें ...

*मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की साजिश रचने वाले भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर और विधायक मदन दिलावर के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला में कांग्रेस ने थानों में शिकायत दर्ज करवाई*

*मल्लिकार्जुन खड़गे की हत्या की साजिश रचने वाले भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर और विधायक मदन दिलावर के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला में कांग्रेस ने थानों में शिकायत दर्ज करवाई* *प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में भाजपा नेताओं के खिलाफ की शिकायत* रायपुर/7 मई 2023/ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनके परिवारजनों की हत्या की साजिश रचने वाले कर्नाटक के चित्तुर से भाजपा उम्मीदवार मणिकांत राठौर और भाजपा विधायक मदन दिलावर के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला के थानों में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव कांग्रेसजनों के साथ बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करा कर हत्या के षड्यंत्र रचने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक तौर पर कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही है कर्नाटक में भाजपा की करारी हार स्पष्ट नजर आ रही है कर्नाटक की जनता भाजपा की 40% कमीशन लेने वाली सरकार से त्रस्त है मोदी और शाह का जुमला भी कर्नाटक की जनता समझ चुकी है हवा हवाई बातें करने वाले और कर्नाटक को लूटने वाली भाजपा को अब अपनी विदाई नजर आ रही है ऐसे में भाजपा अब कांग्रेस नेताओं एवं के पार परिवार जनों की हत्या की साजिश रच रही है और साजिश कर्ताओं को भाजपा के बड़े नेताओं का समर्थन है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है कर्नाटक की जनता कांग्रेस के साथ खड़ी हुई है कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों पर भरोसा कर रही है पूरा देश देखा है कि 1991 के चुनाव के दौरान किस प्रकार से चुनाव प्रचार के समय राजीव गांधी जी की हत्या की गई थी अब भाजपा के विधायक प्रत्याशी मणिकांत राठौर भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडंगे एवं उनके परिवारजनों की हत्या की साजिश रच रहे हैं भाजपा के महासचिव और विधायक मदन दिलावर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लिए मौत की कामना कर रहे हैं अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं इससे पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा की चिंता कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि दोनों भाजपा नेताओं के ऊपर तत्काल कार्यवाही की जाये।
और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : पति-पत्नी में हुआ विवाद : पति का पत्थर से सिर कुचलकर कर दी निर्मम हत्या, आरोपियाँ पत्नी गिरफ्तार

बेमेतरा। CG CRIME NEWS : जिले से इस वक्त हत्या करने का मामला सामने आया है जहाँ रौद्रा में हुए हत्या के मामले पर आरोपी को महज 12 घंटे के अंदर पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की। पति-पत्नी में विवाद हुआ।  विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने अपने ही पति का सिर कुचलकर हत्या कर दी। मृतक का नाम मोहन साहू है। यह पूरा मामला बेमेतरा के देवर बीजा चौकी का है।

आरोपिया राजकुमारी साहू-

पति-पत्नी में विवाद हुआ तो पत्नी अपने ही पति का सिर कुचलकर हत्या कर दी है। मोहन साहू की मृत्यु होने की खबर कोटवार ने परिजन को दिया। जिसके बाद मौके पर परिजन पहुंचे, तो देखा कि मोहन साहू, डोटू नाला के उपर गांव के राधेश्याम साहू के घर पीछे बारी के पास पेट के बल पड़ा हुआ था। और उसका सिर खून से लथपथ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वहीं विवेचना कर पंचनामा किया और पोस्ट मॉडम के लिए जिला हास्पिटल भेज दिया गया। एसडीओपी ने गंभीरता से प्रकरण को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित एक विशेष टीम गठित किया गया और जांच शुरू दी। जांच के दौरान मृतक की पत्नी पर संदेह हुआ. इसी कड़ी में पुलिस ने  राजकुमारी साहू 25 वर्ष से पुछताछ करने पर पता चला कि रात्री में खाना-खाने के बाद घर में वह दोनों लडाई झगडा हुए थे. फिर पति घर से निकलकर डोटू नाला के तरफ चला गया।

उसके कुछ देर बाद, पत्नी मोहन साहू को ढूंढने छोटू नाला तरफ गयी, तो वह रात्री में शराब पीया हुआ था, जिसे घर जाने के लिये बोली तो लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करने लगा और मारने के लिये पत्थर को उठा रहा था, जिसे वह धक्का दिया तो वह जमीन में गिर गया। मारपीट करने से वह आवेश में आकर उसी पत्थर को उसके सिर में पत्थर को पटक कर हत्या कर दिया। फिर वापस अपने घर चली आई। साक्ष्य के आधार पर आरोपिया राजकुमारी साहू को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें ...

कम्पनी में लाखों रूपये की ठगी करने वाले 04 आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

 प्रार्थी विवेक चौधरी ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सारडा एनर्जी एण्ड मिनरल्स लिमिटेड सिलतरा कंपनी मे उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी की कंपनी सारडा एनर्जी एण्ड मिनरल्स लिमिटेड में कोयले की सप्लाई विगत कई वर्षाे से ट्रांसपोर्टरो के माध्यम से ट्रक, हाईवा, ट्रेलर से की जाती है। उक्त वाहनो में भरे कोयले का सेंपल लेकर व पीसकर केमिस्ट के पास जांच हेतु सेंपलर व्दारा भेजा जाता था। इस कार्य में सेंपलर लीलाधर साहू एवं उसके 03 अन्य सहायक जो ठेका श्रमिक के रूप मे पिछले 05-06 वर्षाे से कंपनी में नियुक्त है तथा कार्यरत् है। उक्त कर्मचारियों द्वारा खराब कोयले से भरी वाहनो में से अच्छा कोयला को निकालकर सेंपल बनाकर केमिस्ट के पास भेजकर कंपनी के साथ विश्वासघात करने का काम कर रहे थे। लीलाधर साहू के व्दारा किये जा रहे गफलत के संबंध मे अज्ञात फोन कॉल के माध्यम से प्रार्थी को जानकारी मिलने पर कंपनी के व्दारा लीलाधर साहू पर निगाह रखी जा रही थी। लीलाधर साहू एवं उनके साथियो के व्दारा जानबूझ कर वाहनो में भरे घटिया क्वालिटी के कोयला को देखकर परीक्षण नही कराया जाता था, बल्कि उसके स्थान पर कुछ मात्रा में सही क्वालिटी का कोयले का सेंपल बनाकर केमिस्ट के पास भेजकर पास कराया जाता था। जिससे प्रार्थी की कंपनी मे शटडाउन होने से उत्पादन ठप हो जाता था, जिससे मशीन के बंद होने से प्रार्थी के कंपनी को आर्थिक क्षति पहुची है। लगातार मिल रही शिकायत को लेकर दिनांक 04.05.2023 को लीलाधर साहू को बुलाकर पूछताछ करने पर उसके व्दारा अपने गलती को स्वीकार करते हुये बताया गया कि करीब 05-06 वर्षाे से कुछ ट्रांसपोर्टर एवं ड्रायवरो के साथ मिलकर अवैध रूप से घटिया क्वालिटी के मिक्स किये हुए कोयला मे से अच्छे कोयले का सेंपल बनाकर केमिस्ट के पास भेजकर ट्रक को कंपनी के अंदर भेजकर कोयला डंप कराने का कार्य वह अपने सहयोगी रविन्द्र वर्मा, पारस राम निषाद एवं मेघनाथ निषाद के साथ कर रहा था तथा कम्पनी को धोखाधड़ी कर ठगी की रकम से आरोपियों द्वारा जमीन, दोपहिया वाहन तथा चारपहिया वाहन क्रय करने के साथ-साथ अन्य शेष रकम को खर्च कर देना बताया गया। इस प्रकार लीलाधर साहू द्वारा अपने पद का फायदा उठाते हुए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटिया कोयले का सही सेंपल बना कर कंपनी के साथ धोखाधडी कर कम्पनी को लाखों रूपये की ठगी करते हुए आर्थिक क्षती पहुंचाई गई है। जिस पर आरोपी लीलाधर साहू, रविन्द्र वर्मा, पारस राम निषाद एवं मेघनाथ निषाद के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 194/2023 धारा 420, 120बी भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया हैै।
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी लीलाधर साहू, रविन्द्र वर्मा, पारस राम निषाद एवं मेघनाथ निषाद की पतासाजी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी की रकम से क्रय किये गये दोपहिया वाहन, चारपहिया वाहन एवं जमीन के कागजात जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। 
 
गिरफ्तार आरोपी-
 
01. लीलाधर साहू पिता कृपाराम साहू उम्र 27 साल निवासी ग्राम टेकारी थाना विधानसभा रायपुर।
 
02. रविन्द्र वर्मा पिता पीलासिंह वर्मा उम्र 28 साल निवासी चरौदा वार्ड नं. 05 थाना धरसींवा रायपुर।
 
03. परसराम निषाद पिता गजानन निषाद उम्र 23 साल निवासी खुड़मुड़ी वार्ड नं. 03 थाना धरसींवा रायपुर।
 
04. मेघनाथ निषाद पिता मिलन निषाद उम्र 26 साल निवासी खुड़मुड़ी वार्ड नं. 03 थाना धरसींवा रायपुर।
और पढ़ें ...

CG CRIME : कलयुगी बेटे ने मां की चाकू गोदकर की हत्या, मां की इस हरकत से नाराज था आरोपी

कोरबा। राताखार बस्ती में एक बेटे ने चरित्र शंका को लेकर अपनी ही मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बताया गया कि मृतका को शराब पीने की भी लत थी, जिसके कारण बेटा परेशान रहता था। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, राताखार बस्ती में मीरा उरांव अपने छोटे बेटे मनोज उरांव के साथ रहती थी। उसके पति की मौत काफी सालों पहले हो चुकी है। मृतिका का बड़ा बेटा पॉक्सो एक्ट के तहत पहले से ही जेल की सजा काट रहा है। मृतका को शराब पीने की भी लत थी। बेटे को मां के चरित्र पर भी संदेह था, जिसके कारण वो हमेशा उससे झगड़ा करता रहता था। गुरुवार रात बेटा मनोज उरांव घर पहुंचा, तो फिर मां के साथ उसका विवाद होने लगा। गुस्साए बेटे ने चाकू निकाला और मां पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग जब शोरगुल सुनकर घर पहुंचे, तो वहां महिला लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और आरोपी बेटे की तलाश शुरू की। आरोपी बेटा गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
और पढ़ें ...

CG Accident News : दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चों की मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल, पसरा मातम

बस्तर। बढ़ते हादसे और मौत,हाल ही में धमतरी में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. ये हादसा धमतरी,कांकेर नेशनल हाइवे पर जगतरा के पास का बताया जा रहा है. यहां 11 लोगों की मौत हो गयी। ताजा मामला बस्तर में खेती कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक कावडगांव में ट्रैक्टर पलटने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. हादसा बस्तर ब्लॉक में हुई है. जहां खेत में ट्रैक्टर चलाते वक्त ये हादसा हुआ. वही 3 घायल घायलों को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है।

भानपुरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग किसान सुकरू के परिवार के हैं. खेत में ट्रैक्टर लेकर खेती संबंधी काम के लिए गए हुए थे, तभी अचानक ट्रैक्टर के पलटने से दो बच्चों की दबकर मौके पर मौत हो गई. मृतक बच्चों की उम्र 6 और 7 साल है।

और पढ़ें ...

पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा अपराधों की समीक्षा हेतु जिलों के पुलिस अधीक्षकों व नोडल अधिकारियों की ली वर्चुअल बैठक

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर।। गंभीर अपराधों की विवेचना में सतत मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश बद्री नारायण मीणा, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा महिला संबंधी अपराधों एवं चिन्हित अपराध योजना अंतर्गत अपराधों की समीक्षा हेतु रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों की महिला संबंधी अपराधों एवं चिन्हित अपराध योजना अंतर्गत चिन्हित किये गये अपराधों की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में विगत वर्षों के लंबित सभी प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा इन प्रकरणों की समीक्षा की जाकर समयबद्ध निराकरण करने निर्देशित किया गया।पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चिन्हित अपराधों की विवेचना नियमित रूप से कराये जाने एवं नोडल अधिकारियों को चिन्हित अपराधों की सतत मॉनिटरिंग हेतु पृथक से डायजेस्ट संधारण किये जाने व अपराधों की विवेचना हेतु दिशा-निर्देश जारी किये जाने विशेष ज़ोर दिया गया। धारा 376 भा.द.वि. अंतर्गत प्रकरणों में 60 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कराये जाने तथा अपराध कायमी पश्चात प्राथमिकता के आधार पर राहत प्रकरण तैयार कर भेजे जाने निर्देशित किया गया। चिन्हित अपराध योजना अंतर्गत चिन्हित अपराधों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि हो इस हेतु अपराधों की सूक्ष्मता से विवेचना किये जाने पर ज़ोर देते हुए कहा गया कि जप्ती के दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई जावे एवं प्रकरण का अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व प्रकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की रिपोर्ट यदि विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त नहीं हुआ हो तो विशेष प्रयास कर रिपोर्ट आवश्यक रूप से प्राप्त कर ली जावे, इसी प्रकार जिन प्रकरणों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं तो ऐसे प्रकरणों में 65(बी) आई.टी. एक्ट का प्रमाणपत्र प्राप्त कर संलग्न किया जावे।समीक्षा बैठक में वरि.पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ आशुतोष सिंह, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा राजेश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मुंगेली चंद्रमोहन सिंह, पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण, पुलिस अधीक्षक सक्ती एम.आर.आहिरे, पुलिस अधीक्षकगौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही योगेश कुमार पटेल सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।
और पढ़ें ...

CRIME NEWS : विधानसभा इलाके में हत्या, एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर रॉड किया ताबड़तोड़ वार

रायपुर। RAIPUR CRIME NEWS : राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। घटना बीती रात करीबन 8 बजे की है। यहां एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर लोहे के रॉड से ताबड़तोड़ वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की शीनाथ कर ली है। मृतक का नाम सुरेंद्र ढीढ़ी बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसे जल्द ही कर लियस जायेगा।

और पढ़ें ...