साहित्य
थाना कोतवाली क्षेत्रंातर्गत वीरभद्र नगर स्थित सुफी दरबार पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया दोनों को।
अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी : प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी ने ही प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…
बलौदाबाजार। जिले में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम- प्रसंग एवं शादी की वजह हत्या का मुख्य कारण बना। जानकारी अनुसार, 29 जून को सुबह ग्राम कौड़िया मुक्तिधाम के पास डबरी में एक 20 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिली थी। ग्राम पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया का मामला।
मृतिका की शिनाख्ती कुमारी आसमा मनहरे पिता धरमलाल मनहरे निवासी ग्राम तुरमा हुई। आधार कार्ड में दिये गये पते के आधार पर ग्राम तुरमा जाकर मृतिका के परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों द्वारा लाश के पहने कपड़े, आधार कार्ड, आदि के माध्यम से परिवार में छोटी बहन कुमारी आसमा मनहरे ग्राम तुरमा होना पहचान किया गया। पुलिस को जांच के दौरान मृतिका के भाई चंद्रकांत मनहरे ने बताया कि उसकी बहन मृतिका आसमा मनहरे का प्रेम संबंध चार-पांच वर्ष से ग्राम मिरगी के दिनेश सेन के साथ चल रहा था। मृतिका के परिजनों द्वारा दिनेश सेन के ऊपर ही संदेह किया गया।
संदेह के आधार पर दिनेश सेन 24 वर्ष निवासी मिरगी से कड़ाई से पूछताछ किया जो अपराध करना स्वीकार करते हुए बताया कि मृतिका से चार-पांच वर्ष से प्रेम संबंध था। आरोपी को मृतिका का अन्य लड़कों के साथ भी संबंध होने का संदेह था, सांथ ही मृतिका अन्य जाति की होने से शादी के लिए आरोपी तैयार नहीं था, किन्तु मृतिका केवल दिनेश सेन से ही शादी करने की जिद में अड़ी थी। 29 जून की रात्रि करीब 10-11 बजे मृतिका, दिनेश सेन को फोन कर बुलायी तथा उसे घर से कहीं बाहर ले जाने की बात कही। तब मृतिका आसमा, आरोपी को रायपुर चलने की बात कही। जिस पर दिनेश सेन पलारी तक मोटर सायकिल में बैठाकर लाया और मृतिका को समझाने की कोशिश किया, किन्तु मृतिका समझने के लिए तैयार नहीं हुई।
इसके बाद आरोपी मृतिका को घटना स्थल ग्राम कौड़िया मुक्तिधाम मंच के पास ले गया, जहां मृतिका का अन्य लड़को के साथ संबंध होने के संदेह एवं शादी करने की बात को लेकर विवाद होने से गुस्से में आकर आरोपी दिनेश सेन द्वारा मोटर सायकिल के लेग गार्ड में बंधे लोहे के रॉड को निकालकर मृतिका के सिर में ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे मृतिका वहीं पर गिर गई। आरोपी घटना कारित करने के बाद जेल जाने के डर से मृतिका को हाथ से घसीटते हुए मुक्तिधाम के सामने डबरी में ले जाकर पानी में फेंक दिया और घटना स्थल से वापस घर भागते समय घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड को घोटिया के पास रोड किनारे तालाब मे फेंक दिया। साथ ही घर पहुंचकर घटना के समय पहने हुए कपड़े को निकालकर अपने पलंग के नीचे छिपाकर रख दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
भगवती इन्टरप्राईजेस के प्रापराईटर के साथ किये है करोड़ो रूपये की ठगी डायरेक्टर अमित गोयल गिरफ्तार
सरप्राइज चेकिंग पर पकड़े गए 11 संदिग्ध, की गई प्रतिबंधात्मक धाराओं पर कार्यवाही
कमल बिहार के निर्माणाधीन व नवनिर्मित भवनों में चोरी की बढ़ी शिकायतों पर कार्यवाही हेतु वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर टिकरापारा पुलिस द्वारा अभियान के तहत , समय समय पर सरप्राइज चेकिंग कर संदिग्ध लोगो पर कार्यवाही की जा रही है.. इसके लिए थाना स्तर पर पृथक से टीम गठित किया गया है..!
कमल विहार इलाके में बसाहट दूर दूर होने का फायदा चोर उठा रहे है.. और खास तौर पर निर्माणाधीन मकानों को टारगेट कर लोहा, नल और अन्य तरह के सामानों की चोरी कर ले रहे है... जिसकी शिकायते लगातार प्राप्त हो रही थी..!
आज दिनांक 3.7.23 को सरप्राइज चेकिंग पर 11 संदिग्ध इलाके में घूमते मिले जो, फेरी वाले बनकर , छुटपुट सामान की बिक्री करने के नाम पर दिन में इलाके की रेकी करते है और बाद में चोरी की वारदात को अंजाम देते है.. पकड़े गए संदिग्धों पर धारा 151 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई है..! छेत्र के कबाड़ियों को भी थाना बुलाकर हिदायत दिया गया है.. !
वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा कर शिकायतों पर पूर्णतः अंकुश लगाया जाएगा ..!
मुक्तिधाम में मिली युवती की लाश...मचा हड़कप..!!
बलौदाबजार-भाटापारा। जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ मुक्तिधाम में एक युवती की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, युवती काले रंग का जींस ओर काला टी शर्ट पहनी हुई थी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शव 2 या 3 दिन पुरानी है. पलारी थाना अंतर्गत ग्राम कोडिया का मामला।
पुलिस ने बताया कि, युवती का शव गांव के मुक्तिधाम के पास छोटे से गड्ढे के पास पड़ा मिला था। शव के पास एक बैग भी मिला है। यह आत्महत्या या किसी ने हत्या की है…इस बात का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम जुटी गई है।जानकारी के मुताबिक, युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है और लाश भी 2 या 3 दिन पुरानी बताई जा रही है। अब पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है कि, युवती की किसी ने हत्या की हैं या मृतक युवती ने परेशान होकर आत्महत्या की है।
CRIME : प्रेमजाल और धर्म बदलने का दबाव : शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज़
बिलासपुर : जिले के सकरी थाना क्षेत्र में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जानकारी अनुसार बाहर से आकर शहर में पढ़ाई के साथ-साथ प्राइवेट जॉब करने वाली एक युवती सकरी क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहती थी, जिससे शहर के कुमहारपारा निवासी युवक आकीब जावेद ने पहले दोस्ती की फिर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करता रहा.
युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी युवक ने उसे इस्लाम धर्म अपनाने पर शादी की बात कहने लगा, जब युवती ने धन्मांतरण से मना किया तो आरोपी ने युवती से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई. फ़िलहाल पीड़ित युवती की शिकायत पर सकरी पुलिस ने अनाचार का अपराध दर्ज किया है.
कार में गांजे छिपाकर तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख रूपये का मादक पदार्थ समेत वाहन जब्त
महासमुंद। Mahasmund Crime : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने कार की डिक्की में 50 लाख का गांजा छिपाकर तस्करी करने वाले दो अंतर राज्ययी महिला व पुरुष को सायबर सेल और सिंघोडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस 20 (ख) की कार्रवाई कर मामले को जांच में लिया है।


एसपी धर्मेंद्र सिंह ने मामले का खुलासा करते बताया कि सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला था कि एक कार सीजी 04 केटी 7994 में गांजा की तस्करी कर उड़ीसा से रायपुर ले जा रहे हैं। सायबर सेल और सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर 2 क्विंटल लगभग 50 लाख का गांजा बरामद किया है। आरोपी गणेश मजूमदार पिता गंगाराम मजूमदार दिनाजपुर पश्चिम बंगाल और लक्ष्मी दुलाई पति कंचन दिलाई को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बता कि दोनों आरोपी महिला पुरुष मित्र है और पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए जायलो कार की सीट में चेंबर बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। पुलिस आरोपी महिला पुरुष के बारे में पश्चिम बंगाल की पुलिस से जानकारी एकत्रित कर रही है।
पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न
पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न
रायपुर 30 जून 2023, पुलिस महानिरीक्षक गुप्तवार्ता अजय यादव के मुख्य आतिथ्य में आज पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना के परेड ग्राउंड में 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग नवआरक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न हुआ। 29 वां सत्र दीक्षांत समारोह में 308 महिला एवं 12 तृतीय लिंग नवआरक्षक एवं 42 वां सत्र दीक्षांत समारोह में 149 पुरूष नवआरक्षक परेड में सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि अजय यादव (भापुसे) पुलिस महानिरीक्षक, गुप्तवार्ता, छत्तीसगढ़ ने अपने संबोधन में दीक्षांत परेड समारोह में शामिल नवआरक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण सदैव एक तराशने की प्रक्रिया होती है, कुछ संदर्भों में यह कष्टप्रद भी हो सकती है परन्तु यह आवश्यक प्रक्रिया है। इस अवसर पर उन्होंने अपने पासिंग आउट परेड का भी स्परण किया। श्री यादव ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों की आपराधिक कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन हो रहा है, आपको ऐसी कार्यप्रणाली के प्रति सर्तक रहने की आवश्यकता है। मार्डन गजेट्स व अन्य संसाधन जहां अपराध की कार्यप्रणाली को बढ़ाते हैं वहीं यदि हम इनकी उपयोगिता को समझे तो अधिक कारगर ढंग से अपराध को नियंत्रित कर सकते हैं।
पीटीएस माना के संस्था प्रमुख डॉ. इरफान-उल रहीम खान ने बताया कि इस संस्था को बीपीआरएण्डडी नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2021-2022 में केन्द्रीय गृहमंत्री ट्राफी से सम्मानित किया गया एवं 02 लाख रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। इस वर्ष संस्था को Environmantal Management System एवं Quality System पर ISO सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ। इस अवसर पर 29वां सत्र महिला/तृतीय लिंग नवआरक्षक से ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान महिला नवआरक्षक अभिलाषा सिंह जिला-राजनांदगांव को एवं 42वां सत्र पुरूष नवआरक्षक ऑल राउण्ड बेस्ट प्रशिक्षणार्थी का प्रथम स्थान मिथलेश पुजारी जिला-दन्तेवाड़ा को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्री राकेश बघेल उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना द्वारा किया गया।
*जल विहार कॉलोनी के असीम शर्मा के घर हुई लाखों रुपए की चोरी के एक अन्य आरोपी से 8 लाख रुपए के और गहने बरामद : तेलीबांधा पुलिस की कार्यवाही
SP कार्यालय के सामने कत्ल ! खून से लथपथ जमीन पर पड़ी मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
कांकेर। जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित घर में 70 वर्षीय महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। जमीन पर खून और जबड़े में चोट के निशान मिले हैं. महिला अकेले घर में रहती थी. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.
पुलिस ने बताया कि एमजी वार्ड में चम्पा बाई अपने भतीजे के साथ रहती थी. भतीजा 20 जून को अपने गांव चला गया था. तब से महिला अकेले घर मे रहती थी. 28 जून को भतीजे को पड़ोसियों ने सूचना दी. महिला मृत जबड़े में चोट के निशान हैं. जमीन पर काफी खून भी बहा। भतीजे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जगदलपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है. डॉग स्कॉयड की भी मदद ली जा रही है. गौरतलब हो कि जिस घर से महिला की लाश मिली है उसके ठीक सामने एसपी कार्यलय है. ऐसी स्थिति में पुलिस पूरी बारीकी से जांच कर रही है।
राजधानी के जल विहार कॉलोनी में लाखों रुपए की चोरी, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियान रायपुर में अलग - अलग विभागों के 04 अधिकारियों सहित खरगौन (म.प्र.) के भी एक अधिकारी को बनाये थे अपना शिकार।
चिटफण्ड कंपनियों की 127 करोड़ रूपये की संपत्ति की कुर्की, नीलामी का न्यायालय ने दिया अंतिम आदेश
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज प्रदेश के सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एवं सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली, बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता के बिन्दु और नशीली वस्तुओं के विरूद्ध कार्यवाही एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश में नशीले पदार्थों विशेषकर गांजा, इन्जेक्शन, टेबलेट, सीरप आदि के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही की समीक्षा की गई और इसके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये, साथ ही सामाजिक बुराईयों यथा जूआ, सट्टा, अवैध शराब की बिक्री एवं अवैध हथियारों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही की भी तुलनात्मक समीक्षा की गई तथा आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने प्रदेश के नक्शल प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय आदिवासियों के विरूद्ध दर्ज आपराधिक मामलों को त्वरित निराकरण कार्यवाही की भी समीक्षा की एवं शेष रह गये प्रकरणों का माननीय न्यायालय के माध्यम से त्वरित निराकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने चिटफंड कंमनियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की। इन मामलों में माननीय न्यायालय द्वारा 127 करोड 48 लाख रूपये की संपत्ति की नीलामी, कुर्की का अंतिम आदेश दिया जा चुका है, जिसमें से 54 करोड़ 90 लाख रूपये की संपत्ति नीलामी, कुर्की एवं राजीनामा से राज्य शासन के खाते में प्राप्त हो चुकी है। इस राशि में से 33 करोड़ 50 लाख रूपये़ की राशि 45 हजार 593 निवेशकों को वितरित की जा चुकी है उक्त सभी संपत्ति शीघ्र-अतिशीघ्र सक्षम अधिकारी और जिला कलेक्टर के समन्वय से नीलामी कर राशि निवेशकों को वितरित करने के निर्देश दिये गये, साथ ही राज्य के बाहर स्थित कंपनियों की संपत्ति की कुर्की-नीलामी की कार्यवाही सक्षम अधिकारी व जिला कलेक्टर के माध्यम से शीघ्र-अतिशीघ्र करने के निर्देश दिये गये।
उक्त बैठक में प्रदेश में भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आपराधिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई।
बस स्टैंड में फर्जी बुकिंग एजेंटों और हैकरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लैंगिक संवेदनशीलता के प्रति जागरूक रहें पुलिस अधिकारी : डीजीपी जुनेजा
पुलिस मुख्यालय सभागार में लैंगिक संवेदनशीलता पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन
रायपुर । पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के मुख्य सभागार में मंगलवार को लैंगिक संवेदनशीलता विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने किया। उद्घाटन के दौरान पुलिस महानिदेशक ने अपने उद्बोधन में कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जेंडर संवेदनशीलता के प्रति पुलिस अधिकारियों को सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को सामाजिक दृष्टि से देखना आवश्यक है ताकि समाज के भीतर जेंडर एम्पावरमेंट लाया जा सके। किसी भी घटना के सबंध में पुलिस अधिकारी को निष्पक्षता के साथ भूमिका निभाना आवश्यक है। संविधान में महिलाओं एवं पुरूषों को समान अधिकार दिये गये हैं। एक पीड़ित महिला से संबंधित प्रकरण को पुलिस अधिकारी द्वारा कैसे व्यवहरण किया जायेगा और मेडिकल जांच कराने के संबंध में सभी प्रावधान कानून के अंतर्गत किये गये हैं। दो दिन के इस कार्यशाला में लैंगिक समानता पर निष्पक्ष कार्यवाही कैसे की जायेगी यह सीखने को मिलेगा और इस दौरान शंकाओं को साझा कर इसके समाधान कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा बताया जायेगा।
पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी एस.सी. द्विवेदी ने प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कहा कि इस राज्य स्तरीय कार्यशाला के माध्यम से महिला संबंधी अपराधों की विवेचना की बारीकियों, शिकायतों की जांच एवं पीड़ित के साथ पुलिस का व्यवहार कैसा हो इस पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में जब सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत प्रभावी हो गई है, तब पुलिस को और अधिक संवेदनशील होकर कार्यवाही करने की आवश्यकता है।
यूनिसेफ के सोशल एंड बिहेवियर चेंज स्पेशलिष्ट अभिषेक सिंह ने कहा कि लिंगभेद के बारे में मूलभूत सिद्धांत एवं व्यवस्था तथा सोच को समाज ने बनाया है। एक पुलिस अधिकारी के लिए जेंडर से बर्ताव में व्यापकता होनी चाहिए। कार्यशाला में राज्य के समस्त जिलों एवं पुलिस मुख्यालय के सहायक उप निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक स्तर के कुल 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा जेंडर संवेदनशील पुलिसिंग हेतु प्रकाशित मार्गदर्शिका का विमोचन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर आभार प्रदर्शन पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी डॉ. संजीव शुक्ला ने किया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एस.आर.पी. कल्लूरी, प्रदीप गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक ओ.पी. पाल, अंकित गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक विनीत खन्ना, श्रीमती हिमानी खन्ना, श्रीमती मिलना कुर्रे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक उमेश चौधरी, यू.बी.एस. चौहान, श्रीमती पूजा अग्रवाल सहित पुलिस मुख्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं यूनिसेफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला ने किया।
