साहित्य

छात्र-छात्राओं को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो वाहनों पर यातायात पुलिस की विशेष चेकिंग अभियान

यातायात रायपुर 21 अप्रैल 2023 स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर से प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शहर के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो का चेकिंग अभियान चलाया गया। 

इस संबंध में उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर  गुरजीत सिंह द्वारा बताया गया कि शहर में संचालित होने वाले स्कूली ऑटो वाहनों में छात्र छात्राओं के संपूर्ण सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हमारे पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौके पर जाँच कर रहे कि स्कूली ऑटो में पर्याप्त सुरक्षा के उपाय है या नहीं? क्षमता से अधिक छात्र-छात्राएं तो परिवहन नहीं कर रहे हैं?  वाहन का परिवहन विभाग से फिटनेस जाँच में पास है या नहीं? वाहन के संपूर्ण दस्तावेज सही है कि नहीं?, वाहन चालक के पास वैद्य लाइसेंस है अथवा नहीं? ।
यह अभियान लगातार जारी रहेगा सुरक्षा के उपाय नहीं होने वाले एवं वाहनों के दस्तावेज सही नहीं पाए जाने की स्थिति में मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। 

बता दे कि यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्कूली छात्र छात्राओं के सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्कूली ऑटो वाहन का सप्राइज चेकिंग किया जाता है जिसके तहत सुरक्षा उपकरणों मे खामी पाए जाने पर, तथा वाहनों के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर अथवा बिना लाइसेंस के वाहन चलाए जाने पर कार्यवाही की जाती है इसी क्रम में आज दिनांक 21 अप्रैल 2023 से यातायात पुलिस रायपुर द्वारा स्कूली ऑटो वाहनों के विरूद्ध विशेष अभियान कारवाही चलाया जा रहा है जिसके तहत आज प्रथम दिवस 150 से अधिक स्कूली ऑटो वाहनों का चेकिंग किया गया जिसमें 67 वाहनों में खामी पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। 
 
पालकों से अपील यातायात पुलिस रायपुर समस्त पालको से अपील करता है कि अपने बच्चों को परिवहन करने वाले स्कूली ऑटो वाहन चालक के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी रखें। केवल मोबाइल नंबर लेकर ही चुप ना बैठे अपनी जिम्मेदारी समझे:-

????वाहन में किसी प्रकार के मैकेनिकल गड़बड़ी पाए जाने पर टोका टाकी करें !

???? वाहन चालक किसी भी प्रकार के नशे का आदि तो नहीं है यदि ऐसा है तो तुरंत ऑटो चेंज करें। 

????वाहन चालक का व्यवहार बच्चों के प्रति कैसा है अपने बच्चों से भी वाहन चालक के व्यवहार के बारे में पूछ परख करते रहें। 

????विशेषकर समय का ध्यान रखें, 10 मिनट  पहले चलें, लेट लतीफी न हो अन्यथा वाहन चालक टाइम मैनेज करने के लिए लापारवाही पूर्वक तेज रफ्तार वाहन चलाएगा, जो बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

और पढ़ें ...

CRIME : झाड़-फूंक की आड़ में बैगा ने युवती से ठगे 80 हजार, फिर रेप की कोशिश, मामला दर्ज…

कांकेर। KANKER CRIME : एक बार फिर पाखंडी बैगा के झांसे में एक भोली-भाली युवती फांसी। बैगा ने झाड़-फूंक करने के बहाने युवती से छेड़छाड़ की और 80 हजार रुपए की ठगी की गई है। थाने में शिकायत के बाद भी मामला दर्ज नहीं होने पर युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। वहीं पूजा पाठ का डर दिखाकर आर्थिक शोषण भी किया। हालांकि एसपी का कहना है कि युवती की थाने में दी गई शिकायत और उनके पास दिए गए आवेदन में अंतर है। इसकी जांच के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। मामला नरहरपुर विकासखंड का है।

कांकेर जिले के नरहरपुर तहसील अंतर्गत ग्राम श्री गुहान में रहने वाले सुनील नेताम जिसे पाखंडी बैंगा बताया जा रहा है, ने एक भोली-भाली युवती को अपना शिकार बनाया है। पहले बैगा ने युवती को ठीक करने के बहाने 80 रुपए की ठगी कर ली, जिसके बाद युवती को कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया और शारीरिक संबंध बनाना चाहा। लेकिन युवती किसी तरह से बैगा के जाल से बचने में कामयाब रही।

पीड़िता एक साल पहले गाड़ी से गिर गई थी, जिसमें उसे हाथ में चोट लगी थी। डॉक्टरों से काफी इलाज कराने पर भी ठीक नहीं होने पर वह झाड़-फूंक कराने के लिए श्रीगुहान में बैगा सुनील कुमार नेताम के घर गई। जहां उसने पहले झाड़-फूंक की और रोज आने के लिए कहा। जिससे हाथ में लगी चोट को ठीक कर देने की बात कही, जिसके बाद पहले पूजा-पाठ कराने के लिए पैसे की मांग की। युवती के अनुसार वह एक वर्ष में लगभग 70 – 80 हजार रुपया तक दे चुकी है। इसके बाद भी ठीक नहीं होने पर बैगा सुनील कुमार नेताम ने देवी-देवता के नाम लेकर युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी दी गई। इस बात की रिपोर्ट लिखाने नरहरपुर थाने गई थी, जहां एक महीना गुजर जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। तब युवती एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने पहुंची। पूरे मामले पर एसपी ने जांच करकर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।

और पढ़ें ...

CG CRIME NEWS : पिकनिक मनाने गई युवती से गैंगरेप, सहेली के बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर बुझाई हवस, हिरासत में 4 आरोपी

अंबिकापुर। CG CRIME NEWS : शहर के गांधीनगर इलाके की रहने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सिटी कोतवाली में सहेली के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गांधीनगर इलाके में किराए के मकान में पीड़िता अपनी दोस्त के साथ रहती है। दोनों शहर में एक प्राइवेट कंपनी में काम सीखने जाती थीं। यहां रहते हुए उनकी दोस्ती कुछ युवकों के साथ हुई। इनमें से एक युवक के साथ पीड़िता की रूममेट का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को युवती अपनी सहेली और उसके बॉयफ्रेंड के साथ पिकनिक मनाने के लिए शहर से लगे बांकी डैम गई थी। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसकी रूममेट के बॉयफ्रेंड के अन्य दोस्त भी आ गए और उसके साथ गैंगरेप किया।

युवती ने मंगलवार को ही अपनी सहेली के साथ पहुंचकर मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है। लालमाटी इलाके से 3-4 युवकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि दोनों युवतियां अंबेडकर चौक इलाके में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करने जाती थीं। उन्होंने कहा कि डायल 112 को कॉल करके एक युवती ने गैंगरेप की खबर दी। इसके बाद उन्होंने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

सीएसपी स्मृतिक राजनाना ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है, रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि उसके साथ गैंगरेप हुआ है या नहीं। उन्होंने कहा कि आरोपी और पीड़िता सभी एक-दूसरे को पहले से जानते थे और घूमने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें ...

चोरी की दोपहिया वाहन के साथ आरोपी गोरे लाल निषाद गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बैजनाथ पारा पास एक व्यक्ति अपने पास दोपहिया वाहन रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थाना जाकर मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना गोरे लाल निषाद निवासी आरंग रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोपहिया वाहन के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करते हुए लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी गोरे लाल निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 एल एन 2053 कीमती लगभग 80,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 41(1+4) जा. फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। 

गिरफ्तार आरोपी- गोरे लाल निषाद धिरज निषाद उम्र 40 साल निवासी सुलभ के पास रामकुण्ड थाना आजाद चौक स्थाई पता शितला मंदिर के पास निषाद पारा थाना आरंग जिला रायपुर।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के 15 वीं वाहिनी भा/र छसबल धनोरा, बीजापुर में 204 बस्तर फाईटर जवानों का प्रशिक्षण सम्पन्न।

पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण रेंज बस्तर श्री सुंदरराज पी० (भापुसे) के मार्गदर्शन और मुख्य आतिथ्य में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी में बस्तर फाइटर नव आरक्षको का बुनियादी प्रशिक्षण प्रथम सत्र दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। उक्त सत्र में 206 प्रशिक्षुओंकोदिनांक-15.09.2022 से 213 दिवस का गहन प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 204 प्रशिक्षु आरक्षक अपनी अंतिम परिणीति को प्राप्त कर पाए जबकि 02 अन्य स्वास्थ्यगत कारणों से प्रशिक्षण पूर्ण नही कर सके। प्रशिक्षण के दौरान इन आरक्षकों को इन्डोर व आउटडोर दोनों ही प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का समापन दिनांक 15/04/2023 को हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बस्तर पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी0 (भापुसे) रहें, साथ ही कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री सुशील मिश्रा, उप पुलिस महानिरीक्षक, सी.आर.पी.एफ, श्री बी.एस. ध्रुव, उप पुलिस महानिरीक्षक, छसबल दक्षिण रेंज बस्तर जगदलपुर, श्री कमलोचन कश्यप मा उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, व वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण, श्री दिव्यांग पटेल (भापुसे) पुलिस अधीक्षक, जिला कोण्डागांव, श्री आंजनेय वार्ष्णेय(भापुसे) पुलिस अधीक्षक, जिला बीजापुर, श्री पुष्पेन्द्र कुमार सेनानी 229 सी. आर.पी.एफ, व श्री अशोक कुमार डी.एफ.ओ. बीजापुर, गणमान्य नागरिक एवं समस्त वरिष्ट पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान कमाण्डेट, 15वीं वाहिनी श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जानकारी दी गई। कि सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान इनडोर प्रशिक्षण में उन सभी विषयों से अवगत कराया गया जिनका उपयोग उन्हें भावी सेवाकाल के दौरान करना है, साथ ही नैतिक आचरण, लोक व्यवहार व दैनिक अनुशासन का पाठ भी उन्हें पढ़ाया गया।
आउटडोर प्रशिक्षण में शारीरिक दक्षता के साथ योग और आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की बुनियादी जानकारी भी दी गई, साथ ही नक्सल क्षेत्र में उपयोग आने वाले विभिन्न हथियारों के अलावा फिल्ड क्रॉफ्ट और एम्बुश आदि से बचने के विभिन्न तरीकों दौरान अपने संबोधन में वस्तर आई० जी० श्री सुन्दरराज पी० द्वारा सभी नवआरक्षकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी गई तथा वर्दी से मिली ताकत का सदुपयोग करते हुए बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन संबंधी कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई, साथ ही अपने क्षेत्र के ग्रामीणों और अन्य लोगों को नक्सल भय मुक्त बस्तर बनाने हेतु प्रेरित करने संबंधी शपथ भी दिलवायी गयी। कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण सत्र में सर्वोत्तम प्रशिक्षणार्थी हेमंत कुमार सेठिया को प्रथम एवं बिजय कुमार को द्वितीय स्थान आने पर पुरूस्कृत किया गया। तदोपरांत पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी0(भापुसे) द्वारा कोण्डागांव जिले से आये हुये जवानों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पुछते हुए उन्हें कर्तव्य स्थल पर जवानों को सहयोग करने हेतु प्रेरित भी किया। इसी दौरान जिला- बीजापुर पुलिस अधीक्षक, श्री आंजनेय वार्ष्णेय द्वारा लिखित किताब "जंगलवार-युद्ध कला व कौशल" का विमोचन भी पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी0 (भापुसे) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रशिक्षुओं द्वारा 20 दलीय प्रशिक्षण टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा पूर्ण निष्ठा और मनोयोग से अपने कर्तव्य का निर्वहन किये जाने की बात कही गई।
और पढ़ें ...

CG NEWS : नशे की दीवानगी बनी मौत की वजह, नशीला इंजेक्शन लगवाने से 21 साल के युवक की मौत, परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

सूरजपुर। CG NEWS : जिले के देवनगर गांव में नशे के इंजेक्शन से 21 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम जगधारी प्रजापति है। इसके साथ ही 2 और युवकों ने नशे का इंजेक्शन लिया था, जिनकी जान बच गई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

मृतक के पिता जगदीश प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार 4 बजे उनके बेटे ने पप्पू उर्फ इस्माइल से नशे का इंजेक्शन लगवाया था। शाम 6 बजे वो घर पहुंचा, तब तक उसकी हालत बिगड़ गई। उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, तो जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने आरोपी पप्पू पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

जगधारी प्रजापति का दोस्त मोहम्मद रहमान ने बताया कि उसे नशे की लत थी। वो अक्सर नशे का इंजेक्शन लिया करता था। वो और एक और दोस्त जितेंद्र उसके पास शुक्रवार को आए और कहा कि चलो तुम्हें भी इंजेक्शन दिलवाते हैं, इंजेक्शन लगवाने के बाद बहुत अच्छा लगता है। तीनों पप्पू नाम के व्यक्ति के पास गए, जिसने 260 रुपए लेकर नशे का इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद से सभी की हालत बिगड़ने लगी।

मोहम्मद रहमान ने बताया कि उसके घरवाले तुरंत आरोपी पप्पू के घर गए। तब उसने कहा कि किसी को कुछ नहीं होगा। अलग-अलग दवाई मिलाकर इंजेक्शन दिया गया है। इसलिए हालत थोड़ी बिगड़ गई है। लेकिन सभी ठीक हो जाएंगे। उसने ये भी बताया कि आरोपी ने 2 इंजेक्शन निकाले थे और उसी से तीनों दोस्तों को इंजेक्शन लगाया था। तीनों अपने-अपने घर आ गए थे, जहां उनकी हालत बिगड़ गई। इनमें से जितेंद्र और मोहम्मद रहमान तो ठीक हो गए, लेकिन जगधारी की मौत जिला अस्पताल में हो गई।

मृतक युवक के घरवालों ने सिटी कोतवाली में केस दर्ज कराया है। आरोपी पप्पू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी प्रकाश राठौड़ ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसे कौन सी दवाई का इंजेक्शन दिया गया था। उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।

आरोपी पिछले एक साल से नशीली दवाओं और इंजेक्शन का अवैध कारोबार इलाके में कर रहा है, लेकिन पुलिस-प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं होने के कारण उसका मनोबल बढ़ता चला गया। इलाके के युवा लगातार नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य और भविष्य दोनों चौपट हो रहा है।

और पढ़ें ...

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट द्वारा 151 नग गुम मोबाईल फोन रिकवर कर मोबाईल फोन स्वामियों को किया गया वितरित।

गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री दिनेश सिन्हा को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। 
 
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। एण्टी क्राईम एण्टी साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए कुल 151 नग मोबाईल फोन को रायपुर सहित अन्य जिलों सहित अन्य राज्यों महाराष्ट्र, उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के अलग - अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा कुल 151 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 40,00,000/- (चालीस लाख रूपये) बरामद कर आज दिनांक 15.04.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मोबाईल फोन को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जाकर उन्हें तोहफा दिया गया। जिस पर मोबाईल फोन के स्वामियों द्वारा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम सहित रायपुर पुलिस की भूरी - भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया। 
 
इसके पूर्व भी वर्ष 2023 में नववर्ष के उपलक्ष्य मेंएण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा आवेदकों के गुम हुए लगभग 70 लाख रूपये कीमत के कुल 223 नग मोबाईल फोन को रिकवर कर मोबाईल फोन स्वामियों को वितरित किया जा चुका है।
और पढ़ें ...

₹20000 तक होगा जुर्माना,,,सावधान रहें DJ वाले बाबू, पुलिस द्वारा जारी गाइडलाइन

 प्रशांत अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर के निर्देशन पर  गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर के द्वारा समस्त यातायात थाना प्रभारी एवं यातायात थाना में पदस्थ अधिकारियों की उपस्थिति में  रायपुर शहर में डीजे/ धुमाल एवं बैंड संचालकों की बैठक आयोजित की गई बैठक में ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय द्वारा जारी गाइडलाइन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी सार्वजनिक स्थान  या निजी स्थान क्यों ना हो 60 डेसिबल से अधिक का ध्वनि नहीं होगा , रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 के मध्य किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग नहीं होगा, कोई भी कार्यक्रम हो सर्वप्रथम संबंधित प्रभारी अधिकारी से अनुमति हो तभी डीजे या धुमाल का संचालन करें साथ ही उस कार्यक्रम में डीजे या धुमाल बजाने के संबंध में अनुमति भी आवश्यक है। मालवाहक वाहनों में डीजे धुमाल को वाहन के बॉडी से बाहर ना निकालें। डीजे धुमाल लगे वाहनों में चमकीली लाइटें जिससे आंखें को प्रभावित हो ऐसा लाइट भी ना लगाएं । इन नियमों का उल्लंघन करने पर ₹20000/- तक का जुर्माना का प्रावधान है।
उक्त बैठक में रायपुर शहर से 65 की संख्या में  डीजे /धुमाल संचालक उपस्थित हुए।

और पढ़ें ...

एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की साईबर विंग द्वारा पीड़िता के ठगी की सम्पूर्ण रकम 24,986/- रूपये कराया गया वापस

आवेदिका दिव्या दुबे निवासी सिविल लाईन रायपुर ने एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट में शिकायत दर्ज कराया कि दिनांक 24.02.2023 को मोबाईल नम्बर के अज्ञात धारक द्वारा उसके मोबाईल फोन पर फोन कर स्वयं को बैंक कर्मी होना बताकर उसके बैंक खाते का योनो एप अपडेट करने के नाम पर उससे बैंक खाते की जानकारी एवं ओ.टी.पी. प्राप्त कर उसके साथ 24,986/-रूपये की ठगी किया गया था।
 
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की साईबर विंग द्वारा शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदिका से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर लेन-देन एवं अन्य समस्त जानकारियां प्राप्त करते हुए जिन बैंक खातों में आवेदिका के रकम स्थानांतरित हुए थे उन बैंक से सम्पर्क कर ठगी की रकम को होल्ड कराया गया था। 
 
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में होल्ड रकम को वापस कराने हेतु माननीय न्यायालय को पत्राचार कर किया गया था ल जिस पर आज दिनांक 03.04.2023 को आवेदिका के ठगी/होल्ड की सम्पूर्ण रकम 24,986/- रूपये को प्रार्थिया के बैंक खाते में वापस (रिफण्ड) कराया गया। 
 
इस प्रकार ठगी के होल्ड रकम को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार वापस (रिफण्ड) कराने का प्रथम प्रकरण है l
और पढ़ें ...

थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्र में सट्टा संचालित करते आरोपी विजय चंदवानी गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित सिटी सेंटर मॉल के पास अपने मोबाईल फोन से आई.पी.एल क्रिकेट मैच में सट्टा संचालित करते सटोरिये विजय चंदवानी पिता भीमसेन चंदवानी उम्र 32 साल निवासी तिल्दा नेवरा साईं धाम मंदिर के पास थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल नगदी रकम 3,040/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त कर सटोरियें के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 50/23 धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया।

और पढ़ें ...

ACCIDENT NEWS : बोलेरो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर….

कोरबा। ACCIDENT NEWS : जिले के बांगो थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया है यहां बोलेरो ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। दोनों युवकों को तेज रफ्तार बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया था।

बता दें कि बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि सोमवार देर रात बाइक सवार 2 युवक कोरबा से बांगो की तरफ जा रहे थे। वे बांगो थाने से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि मुख्य मार्ग पर बोलेरो क्रमांक सीजी 12 एएल 5380 ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों युवक बाइक से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक 27 वर्षीय बलवीर गिरी की मौत अस्पताल ले जाने से पहले घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं गाड़ी के पीछे बैठा युवक राजकपूर मिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत युवक बलवीर गिरी बांगो बावा पारा का रहने वाला था।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल रवाना किया, वहीं मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया।​​​​​​​ बांगो थाना प्रभारी अभय बैस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

 
और पढ़ें ...

CG Crime News : घर में सो रही थी महिला हुई छीना-झपटी का शिकार, कान से बाली छीन ले गए चोर, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा : रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में रात में घर में सोती हुई महिला छीना-झपटी का शिकार हो गई। घर में घुसे चोरों ने सो रही महिला के कान से सोने की बाली छीन ली। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला 8 अप्रैल का है।तिल्दा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला घर में सो रही थी। तभी रात 1:30 बजे अचानक उसके कानों में तेज दर्द हुआ। इस दर्द में उसकी चीख निकल गई। उसने उठकर देखा तो 3 चोर घर के अंदर से बाहर की ओर भाग रहे थे।जिनमें से एक युवक ने उसके कान में पहने बाली को खींच लिया। उसने छू कर देखा तो कानों से खून निकल रहा था। चोर ने कानों में पहनी हुई बाली को खींच लिया। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस को जब  सूचना मिली तो चोरों की तलाश में लग गई। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक आसु उर्फ साहिल साहू को देखा तो उससे पूछताछ की। वो घुमा फिराकर जवाब देने लगा। जिसके बाद शक होने पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि उस रात महिला के घर में चोरी में वह भी शामिल था। उसने चोरी में शामिल दो अन्य नाबालिग लड़कों का भी नाम बताया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोने की बाली और चोरी किए हुए मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया।

और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली वारदात : बच्ची के शव को बैग में डालकर खूंटी पर लटकाया, बदबू आने पर हुआ खुलासा

ग्रेटर नोएडा। देवला गांव में दो दिनों से लापता 2 साल की बच्ची का शव पड़ोसी के कमरे में बैग के अंदर मिला। शव को लैपटॉप बैग में भरकर टांगा गया था। जब परिजनों दुर्गंध आने पर पड़ोसी के घर पहुंचे तो बैग से खून टपक रहा था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति सुबह तक बच्ची को तलाश करने में उनकी मदद कर रहा था। जैसे ही कमरे से बदबू आने की बात शुरू हुई आरोपी फरार हो गया।

मूलरूप से चंदौली निवासी दंपती ग्रेटर नोएडा के देवला गांव में किराये पर रहते हैं। 7 अप्रैल को बच्ची के पिता ड्यूटी गए थे। मां अपनी दो साल की बेटी और 7 महीने के बेटे को घर में छोड़ कर बाजार गई थी। उसी दौरान बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बाजार से लौटने के बाद जब बच्ची नजर नहीं आई तो मां ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रात 11 बजे सूरजपुर पुलिस चौकी में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। परिजन बच्ची की तलाश करते रहे।

इधर, रविवार सुबह पड़ोसी राघवेंद्र मूलनिवासी बलिया के कमरे से बदबू आने लगी। जब परिजन और अन्य लोग वहां पहुंचे तो देखा कि एक लैपटॉप बैग दीवार पर टंगा है। उससे काफी बदबू आ रही थी। बैक के चारों तरफ मक्खियां थी और नीचे खून टपक रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग खोल कर बच्ची का शव बरामद किया। जिसके बाद बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं मामले में आरोपी राघवेंद्र फरार है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह साफ हो पाएगी।

और पढ़ें ...

मोबाइल फ़ोन व लोगों की पॉकिट पर हाँथ फेरने वाला आरोपी सिटी कोतवाली की गिरफ्त में

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर गिरफ्तार आरोपी: दीपक साहू उर्फ अंकित पिता हेमंत साहू उम्र 24 वर्ष निवासी जमनीपाली पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा मोबाईल चोरी करने वाले एवं पाकेटमारो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य द्वारा थाना क्षेत्र में मोबाईल चोरी करने वालो एवं पाकेटमारो पर निगाह रखने हेतु मुखबिर लगाया गया था। दिनांक 07.04.2023 को मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराना बस स्टैण्ड के पास चोरी का मोबाईल फोन बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है। मुखबिर सूचना के निशानदेही पर पुराना बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर आरोपी दीपक साहू उर्फ अंकित को पकडा गया। आरोपी के पास से 15 नग मोबाईल अलग अलग कंपनियो का पाया गया। आरोपी से उक्त मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर अलग-अलग जगहो से एवं ट्रेन में सफर के दौरान मोबाईल चोरी करना बताया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। विशेष योगदान:- निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सउनि गजेंद्र शर्मा, प्र.आर. 505 निर्मल सिंह, आर. गोकुल जांगडे, प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर अजय शमा, कमलेश सूर्यवंशी,
और पढ़ें ...

CG Big Breaking: दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष, एक की मौत, पुलिस अफसर गंभीर, गांव छावनी में तब्दील

बेमेतरा। CG Big Breaking:  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शनिवार को दो समुदाय के बीच हुए खूनी संघर्ष और पथराव में एक 23 साल युवक की मौत हो गई। जबकि, पुलिस जवानों की भी घायल होने की खबर मिल रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस जवानों पर भी पत्थरबाजी हुई और बीच बचाव कर रहे एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल है। घटना साजा थाना इलाके के बिरनपुर बताई जा रही है।

 बताया जा रहा है कि एएसआई बीआर ठाकुर बुरी तरह घायल हो गए हैं। वहीं कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

 जानकारी के अनुसार इलाके में पहले से लव जिहाद के एक मामले की वजह से दो पक्षों में तनाव की स्थिति थी। वहीं हालात अभी नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। वहीं बेमेतरा एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

 मामले पुलिस बलवा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। इधर पंचनामा कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ शुरु कर दी है। वहीं बिरनपुर गाँव को छावनी में तब्दील किया गया है।

 
और पढ़ें ...

सड़क पर अश्लीलता - पुलिस ने लगाया भारी-भरकम जुर्माना

सड़क पर अश्लीलता - पुलिस ने लगाया भारी-भरकम जुर्माना दिनांक 07.04.2023 दोपहिया वाहन में सवार एक महिला सहित तीन व्यक्ति, जिनमें एक व्यक्ति वाहन चला रहा था तथा महिला एवं दूसरा व्यक्ति पीछे अशोभनीय तरीके से सवार होकर सार्वजनिक सड़क पर जा रहे थे, जिसका विडियो सोशल मीडिया मंे प्रसारित हुआ था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विडियो में दिख रहे व्यक्तियों एवं वाहन की पतासाजी कर पकड़कर व्यक्तियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए 12,500/- रूपये का जुर्माना किया गया। यातायात विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद दो पहिया वाहन चलाने वाले यातायात नियमों का उल्लंघन कर, स्टंट कर, रफ ड्राइविंग कर, साइलेंसर से बंदूक की गोली की आवाजें निकालकर अपनी एवं सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान जोखिम में डालते हैं |
और पढ़ें ...