प्रदेश

बड़ी खबर : पलारी थाना के अंदर देर रात भाजपा जनप्रतिनिधियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प...जानिए क्या है पूरा मामला

बलौदाबाजार। जिले के पलारी थाना के अंदर देर रात भाजपा जनप्रतिनिधियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी समेत दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया.

जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम के बाद भाजपाइयों ने पलारी थाने के सामने दारू पार्टी शुरू कर दी. पार्टी के दौरान गाड़ी में तेज साउंड में गाना बजाने और पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा के साथियों के साथ शराब पीकर नाचने को लेकर पुलिस से विवाद हुआ.

मामला बढ़ते हुए भाजपा जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी तक पहुंच गया. घटना की वजह से पुलिस थाना छावनी बन गया. मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानेदार केशर पराग बंजारा के साथ आरक्षक राम मोहन राय और मनीष बंजारे को सस्पेंड कर दिया.

और पढ़ें ...

CG : मुठभेड़ मे तीन वर्दीधारी नक्सली ढेर, जवानों ने Ak47 समेत कई हथियार बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के रेखापल्ली में जवानों ने मुठभेड़ में 03 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है, जवानों ने मृत माओवादियों के शव भी बरामद किये है, वहीं नक्सलियों के कब्जे से 01 नग स्नाइपर SLR Rifle , 01 नग Sniper Weapon, 01 नग 12 Bore Rifle , 02 नग भरमार रायफल सहित अन्य आर्म्स एम्युनेशन भी बरामद हुआ है.

DRG/STF/CoBRA/CRPF का संयुक्त टीम जिला बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़-तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान में सर्चिंग के दौरान आज करीबन सुबह 11 बजे से लगातार रेखापल्ली- कोमठपल्ली के जंगलों-पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई.

मुठभेड़ के बाद घटना स्थल में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग के दौरान 03 वर्दीधारी पुरुष माओवादियों का शव और 01 नग SLR Rifle , 01 नग Sniper Weapon, 01 नग 12 Bore Rifle , 02 नग भरमार रायफल सहित अन्य आर्म्स एम्युनेशन आदि भी बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ में मारे गये 03 वर्दीधारी पुरुष माओवादियों की शिनाख्तगी की कार्यवाही की जा रही है. मुठभेड़ स्थल के आसपास सर्च अभियान जारी है

 
और पढ़ें ...

BREAKING : पुलिस एनकाउंटर में मारा गया निगरानी बदमाश अमित जोश, भिलाई गोलीकांड का था मुख्य आरोपी

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आज निगरानी गुंडा अमित जोश पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. निगरानी बदमाश अमित ने पुलिस को देखते ही उन पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. गोली लगने से बदमाश ढेर हो गया. पूरा मामला भिलाई के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. क्राइम डीएसपी ने इसकी पुष्टि की है.

क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया, अमित जोश ग्लोब चौक भिलाई में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है. वह कई महीनों से फरार था. पुलिस को उसके भिलाई आने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की.

जयंती स्टेडियम के पीछे जब सिपाहियों ने अमित को घेरा तो उसने दो सिपाहियों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद अतिरिक्त बल बुलाकर आरोपी की घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान आरोपी अमित ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई. फायरिंग के दौरान क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक की गाड़ी में गोली लगी है.

अमित जोश के खिलाफ दर्ज हैं 35 मामले : एसपी

दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि अमित जोश के खिलाफ 35-36 मामले दर्ज हैं. इनमें से 5-6 मामले तो हत्या के प्रयास के हैं. पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी. इसके बाद पुलिस कार्रवाई में उसकी मौत हो गई.

जानिए गोलीकांड की पूरी कहानी

चार महीने पहले भिलाई में बाइक सवार तीन युवकों पर अमित जोश गैंग ने ग्लोब चौक के पास फायरिंग की थी, जिससे एक घायल हो गया था. पुलिस ने गैंग के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मुख्य आरोपी अमित जोश फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी.

विश्रामपुर निवासी रमनदीप सिंह वहीं के रहने वाले अपने दोस्त सुनील यादव और आदित्य सिंह से मिलने आया था. दोस्त के आने की खुशी में तीनों ने देर रात तक पार्टी की. इसके बाद बाइक लेकर टाउनशिप की तरफ घूमने निकले थे. वो लोग बाइक में बैठकर शोर मचाते हुए गाली देते हुए निकल रहे थे. इसी दौरान अमित जोश और उसके तीन साथी बाइक से निकले. उन्होंने ग्लोब चौक के आगे रमनदीप की बाइक को रोककर उसके आगे अपनी बाइक लगा दी. इससे पीछे बैठे सुनील और आदित्य काफी घबरा गए. अमित जोश उन लोगों को गाली देने लगा कि तुम लोग उन्हें गाली दे रहे थे. इस पर सुनील और आदित्य ने कहा कि वो आपको गाली नहीं दे रहे थे आपस में बात कर रहे थे. इस दौरान अमित जोश ने उन लोगों को गाली दी तो उन्होंने इसका विरोध किया. इससे अमित और उसके साथी इतने गुस्से में आ गए कि अमित जोश ने पिस्टल निकलकर उस पर फायर कर दी. इससे रमनदीप वहां से भागने लगा.

अमित ने तीन राउंड गोली चलाई. इसमें एक गोली आदित्य के फेफड़े के नीचे लगी और दूसरी सुनील के पेट में. जब अमित और उसके साथी गोली चलाकर चले गए तो रमनदीप दौड़कर आया. उसने दोनों को बाइक में लहूलुहान हालत में चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिल ले गया. वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से मना कर दिया. इसके बाद उन दोनों को शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी की दोनों को मेकाहारा रायपुर ले जाओ. रमन ने इस दौरान अपने दोस्त विवेक साहू और अन्य को फोन करके बुला लिया. उन लोगों ने एंबुलेंस की और घायलों को मेकाहारा अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया था.

दो आरोपी गिरफ्तार, दो चल रहे थे फरार

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मुख्य आरोपी अमित जोश और उसका एक साथी डॉगी फरार है, पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. अमित जोश और उसके साथ गोलीकांड में शामिल तीन अन्य आरोपी भिलाई नगर एरिया में सक्रिय थे. इनका मूल काम बीएसपी क्वार्टर में कब्जा करके उन्हें किराया पर चढ़ाना था. इससे ये लोग काफी अच्छी कमाई कर लेते थे.

और पढ़ें ...

BREAKING : साल 2025 के लिए छुट्टियों की घोषणा, यहां देखिए सामान्य और ऐच्छिक अवकाशों की पूरी लिस्ट

रायपुर : राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 के लिए सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में सामान्य एवं ऐच्छिक अवकाश के तिथियों की घोषणा कर दी गई है। ऐच्छिक अवकाशों की सूची में से शासकीय कर्मी को स्वेच्छानुसार केवल 3 ऐच्छिक अवकाश की पात्रता होगी। बैंकोें की वार्षिक लेखाबंदी 01 अप्रैल सोमवार का अवकाश के केवल बैंकों एवं कोषालयों के लिए घोषित किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार मॉ शाकंभरी जयंती एवं छेरछेरा 13 जनवरी सोमवार, महाशिवरात्रि 26 फरवरी बुधवार, होली 14 मार्च शुकवार, भक्त माता कर्मा जयंती 25 मार्च मंगलवार, ईद-उल-फितर 31 मार्च सोमवार, महावीर जयंती 10 अप्रैल गुरूवार, डॉ. अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल सोमवार, गुड फ्राइडे 18 अप्रैल शुकवार, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई सोमवार, ईद-उल-जुहा (बकरीद) 07 जून शनिवार, कबीर जयंती 11 जून बुधवार, हरेली 24 जुलाई गुरूवार, विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त शनिवार, रक्षाबंधन 09 अगस्त शनिवार, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त शुकवार, कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त शनिवार, हरितालिका (तीज पर्व) 26 अगस्त मंगलवार, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) 06 सितंबर शनिवार, दशहरा (विजयादशमी) 02 अक्टूबर गुरूवार, महात्मा गांधी का जन्म दिवस 02 अक्टूबर गुरूवार, दीवाली (दीपावली) 20 अक्टूबर सोमवार, छठ पूजा 27 अक्टूबर सोमवार, गुरूनानक जन्म दिवस 05 नवम्बर बुधवार, गुरूघासी दास जयंती 18 दिसंबर गुरूवार, क्रिसमस दिवस 25 दिसंबर गुरूवार को अवकाश घोषित किया गया है। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, रामनवमी 06 अप्रैल और मोहर्रम 06 जुलाई को रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नही किए गए है।

इसी तरह वर्ष 2025 के लिए ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए गए है। जिसके अनुसार नववर्ष दिवस 01 जनवरी 2025 बुधवार, माता सावित्री बाई फुले जयंती 03 जनवरी शुकवार, लुई ब्रेल का जन्म दिवस 04 जनवरी शनिवार, गुरू गोविन्द सिंह का जन्म दिवस 06 जनवरी सोमवार, राजिम भक्तिन माता जयंती 07 जनवरी मंगलवार, विश्व हिन्दी दिवस 10 जनवरी शुक्रवार, छेरछेरा एवं माता शाकांभरी जयंती 13 जनवरी सोमवार, मकर संक्रांति/पोंगल 14 जनवरी मंगलवार, हजरत अली का जन्म दिवस 14 जनवरी मंगलवार, शहीद गैंदसिंह का शहादत दिवस 20 जनवरी सोमवार, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती 23 जनवरी गुरूवार, बसंत पंचमी/माँ परमेश्वरी जयंती 03 फरवरी सोमवार, राजिम मेला माघ पूर्णिमा एवं संत रविदास जन्म दिवस 12 फरवरी बुधवार, शब-ए-बारात 14 फरवरी शुकवार, छत्रपति शिवाजी जयंती 19 फरवरी बुधवार, होली (होलिका दहन) 13 मार्च गुरूवार, रंग पंचमी 19 मार्च बुधवार, वीरांगना अवंतिबाई का बलिदान दिवस 20 मार्च गुरुवार, जमात-उल-विदा 28 मार्च शुकवार, गुहा निषादराज जयंती 02 अप्रैल बुधवार, हाटकेश्वर जयंती 11 अप्रैल शुकवार, धरती पूजा (खद्दी पर्व) 12 अप्रैल शनिवार, श्रीमद् वल्लभाचार्य जयंती 24 अप्रैल गुरुवार, सेन जयंती 25 अप्रैल शुक्रवार, परशुराम जयंती 30 अप्रैल बुधवार, शंकराचार्य जयंती 02 मई शुक्रवार, छत्रसाल जयंती/महाराणा प्रताप जयंती 29 मई गुरूवार, महेश नवमीं (ज्येष्ठ शुक्ल) 04 जून बुधवार, वीरांगना दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून मंगलवार, रथयात्रा 27 जून शुकवार, डॉ. खूबचंद बघेल का जन्म दिवस 19 जुलाई शनिवार, नाग पंचमी 29 जुलाई मंगलवार, हरछठ 14 अगस्त गुरुवार, पारसी नववर्ष 15 अगस्त शुकवार, पोला 23 अगस्त शनिवार, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त बुधवार, नवाखाई 30 अगस्त शनिवार, ढोल ग्यारस 03 सितंबर बुधवार, ओणम 05 सितंबर शुकवार, अनंत चतुर्दशी 06 सितंबर शनिवार, विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर बुधवार, प्राणनाथ जयंती 20 सितंबर शनिवार, अग्रसेन जयंती 22 सितंबर सोमवार, दशहरा (महाअष्टमी) 30 सितंबर मंगलवार, दशहरा (महानवमीं)  01 अक्टूबर बुधवार, डॉ. सैयदना साहब का जन्म दिवस 04 अक्टूबर शनिवार, महर्षि वाल्मिकी जयंती/महाराजा अजमोढ़ देव जयंती/टेकचन्द जी महाराज का समाधि उत्सव/कुवॉर पूर्णिमा ’’करम परब’’ (त्यौहार) 07 अक्टूबर मंगलवार, करवाचौथ व्रत 10 अक्टूबर शुक्रवार, दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 21 अक्टूबर मंगलवार, भाई दूज (दीपावली) 23 अक्टूबर गुरुवार, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती 28 अक्टूबर मंगलवार, नामदेव जयंती 01 नवम्बर शनिवार, गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस 25 नवंबर मंगलवार, दत्तात्रैय जयंती 04 दिसंबर गुरुवार, शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस 10 दिसंबर बुधवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है।

और पढ़ें ...

BREAKING : जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़, जवानों ने 2 नक्सलियों को किया ढेर, सर्चिंग ऑपरेशन जारी......

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर जिले के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। मुठभेड़ में पुलिस पार्टी ने दो नक्सलियों को ढेर किया है। सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है। इसकी पुष्टि बस्तर आईजी ने की है। 

जिला बीजापुर के उसूर-बासागुड़ा-पामेड़ क्षेत्र में माओवादियो की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त पुलिस पार्टी सर्चिंग अभियान पर गई थी। इस दौरान दोपहर 11 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। रुक रुक कर फायरिंग जारी है। सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है। 

और पढ़ें ...

नशेड़ी आरक्षक ने भिखारी को भी नहीं छोड़ा...सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड…जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर – माँ महामाया मंदिर परिसर में आश्रय लेकर रह रही महिला से चिल्हर पैसे लेने का हवाला देकर एक वर्दीधारी आरक्षक द्वारा महज 200 रुपए लेकर भागने के मामले को एसपी ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई की है। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त आरक्षक की पहचान सुरेश पांडेय के रूप में की गई है, जिसे पुलिस लाइन से मंदिर ड्यूटी के लिए भेजा गया था। मामले में पुष्टि के बाद तत्काल उक्त आरक्षक सुरेश पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है की घटना के वक्त आरक्षक नशे की हालत में था. एसपी सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद दोषी आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए मामले में जांच बैठा दी है

और पढ़ें ...

CG - आदिवासी बालिका छात्रावास की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप.....

सुकमा। एकलव्य आदिवासी बालिका छात्रावास में पढ़ने वाली छात्रा गर्भवती हो गई है। जहां छात्रा 12वीं में पढ़ाई करती है। बताया जा रहा है कि दशहरा व दीपावली की छुट्टी पर घर गई थी। जब लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई।

जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर में दशहरा और दिवाली की छुट्टी में छात्रा अपने घर गई थी। 5 नवंबर को जब वो एकलव्य हाॅस्टल लौटी तो उसका मेडिकल करवाया गया। रिपोर्ट में पाॅजिटिव पाई गई, जिसके बाद हाॅस्टल में हड़कंप मच गया। छात्रावास की अधीक्षिका ने उसे वापस अपने घर भेज दिया है।

दरअसल, हाॅस्टल में नियम है कि अगर कोई छात्रा लंबे समय तक छुट्टी पर रहती है तो लौटने पर उसका अनिवार्य रूप से मेडिकल कराया जाता है। इसी के तहत छात्रा का मेडिकल कराया गया था। फिललहाल, छात्रा कैसे गर्भवती हुई इसकी जांच की जा रही है।

और पढ़ें ...

BREAKING : नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी, 5 किलो IED बम किया बरामद

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में एक बार फिर जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है, बताया जा रहा है कि थाना गंगालूर थाना ईलाके के सुरक्षा कैंप मुतवेंडी से डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ एवं बीडीएस बीजापुर की संयुक्त टीमें एरिया डोमिनेशन व डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी. अभियान के दौरान मुतवेंडी के आगे माओवादियों के द्वारा लगाए गए स्पाइक्स एवं आईईडी को सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज किया है.

बीडीएस बीजापुर की टीम द्वारा मौके से बरामद 05 किग्रा के प्रेशर IED को सुरक्षित नष्ट किया गया. माओवादियों के द्वारा क्षेत्र में IED एवं Spikes सुरक्षा बलों के जवानों को क्षति पहुचाने के लिये लगाये गये थे. सुरक्षा बलों की सूझबूझ एवं सतर्कता से माओवादियों के मंसूबों को विफल करते हुऐ लगाये गये IED एवं स्पाईक को सुरक्षित बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया.

और पढ़ें ...

आस्था पर चोट : असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में किया तोड़फोड़, त्रिशूल को पहुंचाया नुकसान, इलाके में आक्रोश का महौल, थाने में की जमकर नारेबाजी

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड एक में स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मंदिर में लगे त्रिशूल को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की जानकारी के अनुसार, जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि घटना जामुल अडानी एसीसी चौक भिलाई के पास स्थित बटूकेश्वर महादेव मंदिर की है। यहां एक चबूतरे पर शिवलिंग के साथ नंदी और शिवजी के त्रिशूल का भी उपयोग किया गया है। आरोपी मुर्तजा अली नाम का एक युवक, जो मोहल्ले का ही निवासी है, ने शिवलिंग और त्रिशूल को तोड़ने की कोशिश की।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बीते बुधवार रात को जब वे एसीसी चौक की ओर जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि मुर्तजा चबूतरे पर चढ़ा हुआ था और वह शिवलिंग को पत्थर से तोड़ने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसे देखा गया, वह भागने लगा। बाद में लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह काफी नशे में था। इसके बाद, छत्तीसगढ़ बजरंग दल के सदस्यों और जामुल के निवासियों ने जामुल थाना जाकर इस घटना की शिकायत की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने लाकर पूछताछ की।

जैसे ही इस घटना की जानकारी छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई, वे बड़ी संख्या में जामुल थाने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने इस प्रकार की घटनाओं की निंदा की और कहा कि बजरंग दल किसी भी धर्म और उनके देवताओं के खिलाफ किसी भी तरह की असहमति बर्दाश्त नहीं करेगा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की घटनाएं हुईं तो आरोपी को सख्त सजा दी जाएगी। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें ...

प्राइवेट स्कूल की मनमानी क्लास रूम में ना ब्लैक बोर्ड ना डोर ना पंखा ना टॉयलेट ना ही प्रयोग शाला जुगाड़ में चल रहा स्कूल अधिकारी मौन...पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर :- पचपेड़ी तहसील के आसपास एक ऐसा भी प्राइवेट स्कूल है जहां बच्चों के लिए किसी प्रकार की कोई भी सुविधा नहीं है यह प्राइवेट स्कूल संचालक जमकर लापरवाही कर रहे हैं दीवाल उठाकर ऊपर टिन लगाकर यहां नर्सरी से 12वीं तक की पढ़ाई कराई जा रही है यहाँ ना ही बाथरूम हैं ना ही टॉयलेट है और ना ही बच्चों के लिए क्लास रूम में पंखे लगे हुए हैं ना ही ब्लैक बोर्ड है ना ही योग्य शिक्षक हैं जो है वह गिनती के हैं फिर भी यह स्कूल धड़ल्ले से संचालित हो रहा है बकायदा यहां बच्चों का एडमिशन कराया जाता है|

भले ही वह बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हो या ना पढ़ रहे हो परंतु गवर्नमेंट से ये RTE का फीस भी बराबर हर साल ले रहे हैं और फर्जी तरीके से गवर्नमेंट को चूना लगा रहे हैं ऐसा नहीं है कि मस्तूरी में शिक्षा विभाग में बैठे अधिकारियों की इसकी जानकारी नहीं है इसकी जानकारी नोडल अधिकारियों को भी है तभी तो नोडल अधिकारी RTE के डॉक्यूमेंट में आँख बंद कर के साइन कर देते हैं और इनको RTE का पैसा मिल जा रहा है इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि जिन बच्चों का ये सरकार से RTE का पैसा ले रहे हैं वह बच्चे इनके स्कूल में पढ़ भी रहे हैं या नहीं,यह कहना मुश्किल है कि मुख्यालय में बैठे शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों की इसकी जानकारी है कि नहीं है और अगर नहीं है तो यह अधिकारी इन प्राइवेट स्कूलों की जानकारी क्यों नहीं ले रहे हैं|

क्यों बच्चों को कबाड़ जैसे व्यवस्था के बीच पढ़ने को मजबूर किया जा रहा है क्या ऐसे में इन बच्चों का भविष्य खराब नहीं होगा क्या ऐसे में यह बच्चे अच्छे शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं क्या ऐसे स्कूलों में पढकर बच्चों का भविष्य गढ़ा जा सकता है ऐसे कई अनगिनत सवाल है जो शिक्षा विभाग में बैठ बड़े अधिकारियों को इन प्राइवेट स्कूल के संचालकों से पूछना होगा और इसकी जवाब भी जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों को तलाशना होगा ताकि इन बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो सके बच्चों का भविष्य अधर में न लटक जाए दरअसल क्षेत्र में अधिकारियों के उदासीनता का इन प्राइवेट स्कूलों के संचालक पूरा फायदा उठा रहे हैं बिना बिल्डिंग के बिना किसी सुविधा के स्कूल खुल जा रहा है और गवर्नमेंट से मान्यता भी मिल जा रही हैं और इन स्कूलों को कमाई का एक जरिया बना लिया जिससे कहीं ना कहीं बच्चों का भविष्य प्रभावित जरूर हो रहा है आपको बताते चले ये स्कूल के संचालक गवर्नमेंट से मान्यता तो ले लेते हैं पर बच्चों को वह सुविधा मुहैया नहीं करा पा रहे हैं जिसके वह हकदार है बच्चों से फीस तो बराबर ले रहे हैं पर बच्चों को अच्छी शिक्षा अच्छा स्कूल खेल मैदान क्लासरूम और क्लास में मिलने वाली वो सारी सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं बस यह खुद का विकास करने में लगे हुए हैं देखना होगा शिक्षा विभाग में बैठे उच्च अधिकारी कब इन जुगाड़ में चला रहे प्राइवेट स्कूल संचालकों पर कार्रवाई करते है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नकटीखार बाजार के पास देर रात की है। हादसे में बाइक चला रहे 28 वर्षीय विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार लक्षमी उरांव और छोटू को मामूली चोटें आईं।

बता दें कि हादसे के बाद घटना स्थल पर बड़ी संख्या में राहगीर एकत्रित हो गए और उन्होंने आक्रोश जताते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

बताया जा रहा है कि नकटीखार निवासी विकेश कुमार, लक्षमी उरांव और छोटू रात को बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। नकटीखार बाजार चौक के पास अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार विकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लक्षमी और छोटू को हल्की चोटें आईं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस अब फरार ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है और घटना की पूरी जांच कर रही है। 

और पढ़ें ...

CG - इस लापरवाही पर कलेक्टर ने लिया बड़ा एक्शन, बालक छात्रावास के अधीक्षक को नौकरी से हटाया, कार्रवाई से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला...!!

 भिलाई। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला दुर्ग के द्वारा संदीपनी बालक आवासीय छात्रावास फरीदनगर कोहका के अधीक्षक की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है। धरमजीत साहू के खिलाफ शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने उनसे जवाब मांगा था। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर उनकी संविदा सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक, संदीपनी बालक आवासीय छात्रावास में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत कलेक्टर और जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कार्यालय दुर्ग में की गई थी। इस पर कलेक्टर ने संज्ञान लिया और मामले की जांच के निर्देश दिए। 14 अक्टूबर को कलेक्टर ने खुद छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायत सही पाई है।

लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षक धरमजीत साहू को जमकर फटकार लगाई थी। इसके बाद कलेक्टर ने अधीक्षक धरमजीत साहू से मामले पर उनका स्पष्टीकरण मांगा था। अधीक्षक ने तय समय 17 अक्टूबर तक अपना जवाब पेश किया, लेकिन वो संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके चलते कलेक्टर ने 5 नवंबर को उनकी संविदा सेवा को समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

और पढ़ें ...

इलाज के दौरान 7 वर्षीय बच्चे की मौत, कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, हॉस्पिटल सील करने पहुंचे एसडीएम... फिर जो हुआ.....

मुंगेली। इलाज में लापरवाही के चलते 7 वर्षीय बच्चे की जान चली गई। शिकायत मिलने पर मुंगेली कलेक्टर राहुल देव ने लोरमी के बुद्ध केयर हॉस्पिटल को सील करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के आदेश पर अस्पताल को सील करने पहुंचे एसडीम और बीएमओ की टीम से अस्पताल का संचालन करने वाले डॉक्टर भीड़ गए और हुज्जत करने लगे। सूचना पर पहुंची महिला एसडीओपी से भी डॉक्टर ने बहस की। डॉक्टर को गिरफ्तार कर अस्पताल को सील किया गया है।

लोरमी में बुद्ध केयर हॉस्पिटल संचालित है। अस्पताल में फ्लोर में विकासखंड के ग्राम मोहबांधा के आश्रित ग्राम बांधी निवासी 7 वर्षीय बालक धनंजय गोंड को मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित होने के चलते भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं होने के बावजूद भी अस्पताल के संचालक डॉक्टर गोकुल बंजारे के द्वारा मस्तिष्क ज्वर का इलाज होने का आश्वासन दे अस्पताल में बच्चे को भर्ती रख ईलाज किया जा रहा था। ईलाज में लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हो गई।

मामले के संज्ञान में आने पर कलेक्टर राहुल देव ने टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश पर लोरमी एसडीम अजीत पुजारी, ब्लैक मेडिकल ऑफिसर जीएस दाऊ के साथ राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल में जाकर जांच कर रही थी। जांच में पाया गया कि बिना अनुमति के अस्पताल में मरीजों को भर्ती है व उपचार किया जा रहा है। सीएमएचओ के अनुसार अस्पताल संचालित करने हेतु विधिवत अनुमति और लाइसेंस प्रदान नहीं किया गया है इसके बावजूद भी संचालक द्वारा हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा था। जिसके चलते सील करने की कार्यवाही की जा रही थी। पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर गोकुल बंजारे के द्वारा कार्यवाही का विरोध करते हुए जम कर हंगामा मचाया गया। 

और पढ़ें ...

आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर...कई महत्वपूर्ण विषयों के 53 पदों पर हो रही भर्ती

 जांजगीर - चांपा । जिले के सात स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सालभर से शिक्षक, सहायक शिक्षकों की कमी बनी हुई थी। जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। आत्मानंद स्कूलों में गणित, विज्ञान, भौतिकी, अंग्रेजी जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों के 45 पद रिक्त थे। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए अब प्रयास शुरू किया गया है। इसके लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन मंगाया गया था। आवेदन करने की अंतिम छह नवंबर थी। अब पात्र आवेदनों की छटनी कर पात्र अपात्र की सूची जारी की जाएगी।

2 वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी

शिक्षकों के रिक्त पद पर भर्ती के लिए दो वर्ष पूर्व शिक्षा विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। मगर अधिकांश शिक्षकों और सहायक शिक्षकों का उनके मनपसंद स्थान पर नौकरी मिल जाने के कारण यहां के स्कूलों को छोड़कर चले गए हैं। जिसके चलते स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम अकलतरा में विज्ञान व गणित शिक्षक के एक - एक पद, सहायक शिक्षक 2 और प्रयोगशाला सहायक का एक पद रिक्त थे।
 
इसी तरह बलौदा में व्याख्याता गणित एक, शिक्षक संस्कृत एक, सहायक शिक्षक के तीन और एक प्रयोगशाला सहायक का पद रिक्त था। पामगढ़ में सामाजिक विज्ञान शिक्षक के एक पद , अंग्रेजी शिक्षक के एक और सहायक शिक्षक चार और एक प्रयोगशाला सहायक , प्रधान पाठक प्राथमिक का पद रिक्त थे।
 
सारागांव में शिक्षक अंग्रेजी एक, सहायक शिक्षक चार और बम्हनीडीह में व्याख्याता भौतिक शास्त्र , संस्कृत, जीव विज्ञान , वाणिज्य , शिक्षक अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, और सहायक शिक्षक के एक एक पद रिक्त थे। इसी तरह नवागढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षक विज्ञान एक, सहायक शिक्षक एक, सामाजिक विज्ञान, प्रयोगशााला सहायक एक ग्रंथपाल का एक पद रिक्त थे।

रिक्त विषय की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी

स्कूल खुलने के चार माह बाद भी शिक्षकों की कमी के चलते रिक्त विषय की पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी थी। ऐसे में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार उम्मीद नहीं की जा सकती थी। अब सभी प्रमुख विषय के व्याख्याता, सहायक शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक सहित 53 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए छह नवंबर तक आनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों की अब छंटनी करने के बाद पात्र और अपात्रों की सूची जारी की जाएगी।

बम्हनीडीह में दो शिक्षकों के भरोसे पांच कक्षाएं

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की कमी किस कदर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है प्राथमिक और माध्यमिक की कक्षाएं दो से तीन शिक्षकों के भरोसे चल रही है। सेजेस बम्हनीडीह में सहायक ग्रेड दो से लेकर महत्वपूर्ण विषयों के व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों सहित 13 पद रिक्त है। यहां प्राइमरी की पांच कक्षाओं की पढ़ाई मात्र दो शिक्षकों के भरोसे हो रही है तो मिडिल की कक्षाओं की पढ़ाई तीन शिक्षकों के भरोसे हो रही है।

बोर्ड के विद्यार्थियों को सता रही थी चिंता

शिक्षकों की कमी के बाद भी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम आए हैं। मगर फिर भी दसवीं बारहवीं बोर्ड के विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता सता रही थी। एक तरफ शिक्षकों की कमी के चलते महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई नहीं हो पाई तो इसका असर बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उनके परीक्षा परिणाम पर भी पड़ सकता है। ऐसे में वे परीक्षा में बेहतर परिणाम कैसे ला पाएंगे। वहीं शिक्षकों की कमी को दूर करने शासन प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था।

सुबह स्कूल लगने से भी पढ़ाई हो रही प्रभावित

शासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किया था कि जिन विद्यालयों में अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम के स्कूल संचालित होंगे वहां सुबह की पाली में हिंदी माध्यम की कक्षाएं लगेंगी और दोपहर की पाली में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित होगी। मगर जिला मुख्यालय जांजगीर , नवागढ़ सहित कुछ स्थानों में शासन के आदेश को धता बताते हुए अपनी सुविधा के हिसाब से सुबह की पाली में अंग्रेजी माध्यम और दोपहर की पाली में हिंदी माध्यम की कक्षाएं लगाई जा रही है। इसके कारण अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की पढ़ाई केवल साढ़े तीन घंटे तक ही हो पा रही है।
 
naidunia_image
और पढ़ें ...

CG : मां की मौत के 9 दिन बाद मासूम ने भी तोड़ा दम, बेटी की हालत स्थिर, घरेलू विवाद के बाद बिखर गया परिवार

बालोद। छत्‍तीसगढ़ के बालोद जिले में 9 दिन तक इलाज के बाद सात वर्षीय जागेंद्र भी जिंदगी की जंग हार गया। लिवर और किडनी में जहर के असर से उसका स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ, जिसके कारण उसे संक्रमण हो गया और इलाज के बावजूद उसकी मौत हो गई। वहीं, उसकी 4 वर्षीय बहन की हालत में सुधार बताया जा रहा है। मां डुमेश्वरी साहू के बाद बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया।

घरेलू विवाद के बाद महिला ने उठा‍ लिया था खौफनाक कदम

घटना 28 अक्टूबर की है, जब अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदी में घरेलू विवाद से परेशान होकर डुमेश्वरी साहू ने अपने दोनों बच्चों को कीटनाशक दवाई पिला दी थी और खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इसके बाद तीनों को गंभीर हालत में अर्जुन्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

बहन की हालत स्थिर

इलाज के दौरान 29 अक्टूबर की रात डुमेश्वरी की मौत हो गई। दोनों बच्चों को गंभीर स्थिति में रायपुर एम्स भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को सात वर्षीय जागेंद्र की मौत हो गई, जबकि उसकी 4 वर्षीय बहन की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

यह खौफनाक कदम घरेलू विवाद के चलते उठाया गया था, जिसकी वजह से एक खुशहाल परिवार पूरी तरह से टूट गया। 4 वर्षीय बच्ची अब खतरे से बाहर है, लेकिन उसके भाई और मां की मौत से परिवार में शोक की लहर है।

और पढ़ें ...

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! थाना प्रभारी एएसआई समेत 35 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, देखें List

 गरियाबंद  :- में दीपावली पर्व के बाद तबादलों का सिलसिला शुरू हुआ है। इसी कड़ी में जिले के एसपी ने रक्षित केंद्र और विभिन्न थानों में लंबे समय से पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। एसपी कार्यालय से जारी इस आदेश में 03 निरीक्षक, प्रधान आरक्षक व आरक्षक सहित 35 पुलिस कर्मियों का तबादला हुए हैं।

 


दीपावली के बाद जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने और अपराधों के रोकथाम के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक
निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बड़ा कदम उठाया है।आदेश के मुताबिक निरीक्षक फैजुल होदा शाह को अमलीपदर थाना भेजा गया है तो वहीं निरीक्षक जय सिंह धुरवे को शोभा थाना प्रभारी बनाया गया ।

और पढ़ें ...