प्रदेश
CG : स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थलों के पास नहीं खुलेंगी शराब की दुकानें, 100 मीटर की दूरी निर्धारित
WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में आज भी इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, आरेंज अलर्ट जारी
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज भी कई जिलों में बारिश होने के आसार है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के कई हिस्सों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और कोरबा में हेवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया है।
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 401.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 23 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 972.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 150.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 224.0 मिमी, बलरामपुर में 355.9 मिमी, जशपुर में 260.5 मिमी, कोरिया में 264.0 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 224.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 325.2 मिमी, बलौदाबाजार में 361.3 मिमी, गरियाबंद में 483.7 मिमी, महासमुंद में 275.7 मिमी, धमतरी में 503.4 मिमी, बिलासपुर में 375.4 मिमी, मुंगेली में 419.1 मिमी, रायगढ़ में 338.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 206.1 मिमी, जांजगीर-चांपा में 340.1 मिमी, सक्ती में 286.7 कोरबा में 408.3 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 377.7 मिमी, दुर्ग में 254.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 344.3 मिमी, राजनांदगांव में 474.9 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 490.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 314.1 मिमी, बालोद में 594.0 मिमी, बेमेतरा में 254.2 मिमी, बस्तर में 538.1 मिमी, कोण्डागांव में 451.9 मिमी, कांकेर में 562.1 मिमी, नारायणपुर में 531.7 मिमी, दंतेवाड़ा में 528.3 मिमी और सुकमा जिले में 747.6 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
युवाओं के हाथ में ‘रोजगार की छड़ी’ और विकसित भारत 2047 पर नज़र : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्र की आम बजट पर कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने बजट में युवाओं, बच्चों की शिक्षा, किसानों, महिलाओं, उद्योगपति सहित हर वर्गों को लाभ पहुंचाने वाला है।
महिलाओं युवाओं की साझेदारी सुनिश्चित करने वाला है बजट
बजट महिलाओं की आर्थिक साझेदारी सुनिश्चित करेगा साथ ही छोटे व्यवसायों और एमएसएमई सेक्टर के लिए नया मार्ग भी दिखाएगी रोजगार प्रावधानों से युवाओं को लाभ होगा ।
आदिवासियों के लिए उन्नत ग्राम योजना
इस योजना के तहत आदिवासियों की आर्थिक सामाजिक दशा में सुधार के लिए जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान का ऐलान किया गया है। इस अभियान का लक्ष्य आदिवासी बहुल गांवों व आकांक्षी जिलों में आदिवासी परिवारों के जीवन स्तर में सुधार के साथ उनके लिए सुविधाओं का विस्तार है। अभियान के दायरे में 63 हजार आदिवासी बहुल गांव आएंगे इससे 5 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा।
शिक्षा, रोजगार व कौशल पर खर्च होंगे 1.48 लाख करोड़ रुपए
बजट में रोजगार से जुड़ी तीन योजनाएं शुरू होगी 5 साल में 4.1 करोड़ युवाओं को रोजगार के लिए 2 लाख करोड रुपए का आवंटन किया जाएगा। नौकरी शुरू करने वाले 30 लाख युवाओं के लिए सरकार एक महीने का पीएफ योगदान देगी।
यह बजट ईज ऑफ डूइंग बिजनस और Entrepreneurship को और बढ़ावा देकर देश के आर्थिक विकास को नई ऊँचाई देने की मोदी जी की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, इस बजट में टैक्स नियमों का भी सरलीकरण किया गया है, जिससे करदाताओं को बहुत आसानी होगी।
इस बजट के माध्यम से देश की भावी पीढ़ी के आत्मबल को मजबूती मिलेगी और हमारा देश विकसित भारत बनने के साथ ही हमारा राष्ट्र विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होगा। इस बजट के लिए मैं छत्तीसगढ़वासियों की ओर से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं।
25 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 25 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के मद्देनजर नहीं होगा।
आवास योजना और नियद नेल्ला नार योजना, रामलला दर्शन योजना, जयप्रकाश नारायण स्वतंत्रता सेनानी सम्मान निधि भी बजट में शामिल : OP चौधरी
केन्द्र का बजट निराशाजनक - शाहरुख अशरफ़ी
सेवा क्षेत्र में दिखाएंगे रोटरी का जादू : गुरमीत सिंह अरोरा
सुरक्षाबलों की बड़ी कार्यवाही, दो नक्सली स्मारकों को किया ध्वस्त
सुकमा : पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण गंगाराम चव्हाण के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक ओर लगातार नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान कार्रवाई जारी है. वहीं दूसरी ओर अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में नक्सलियों के भय व हिंसा के प्रतीक के रूप में बने वृहद स्मारकों को हटाकर स्थानीय ग्रामीणों में भी नक्सलियों के विरुद्ध जागरूकता व क्षेत्र के माहौल को भय मुक्त बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है
इसी तारतम्य में थाना गोलापल्ली मे जिला पुलिस बल व डीआरजी की टीम के द्वारा ग्राम सिंगाराम में बनाये गए नक्सली स्मारक सहित दो स्मारक को ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया. उक्त ग्राम में नक्सलियों के रक्तपात, भय और हिंसा का प्रतीक बन चुके उक्त स्मारक को पुलिस व DRG की टीम के द्वारा ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया तथा ग्रामीणों को नक्सलियों के विरुद्ध जागरूक किया गया. कुछ दिनों पूर्व मे थाना किष्टाराम के ग्राम पालोडी के कांसाराम के जंगलों मे बने वृहद समारक कों भी पुलिस व DRG टीम ने ध्वस्त किया था.
भारतवासियों की तकदीर और भारत की तस्वीर बदलने वाला बजट बजट पर आर्थिक मामलो के एक्सपर्ट और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी की प्रतिक्रिया
बजट पर आर्थिक मामलो के एक्सपर्ट और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सीए अमित चिमनानी की प्रतिक्रिया
भारतवासियों की तकदीर और भारत की तस्वीर बदलने वाला बजट
64,583 प्रतिमाह तक की सैलरी पाने वाले को अब नही लगेगा कोई इनकम टैक्स:अमित चिमनानी
सीए एसोसिएशन रायपुर के पूर्व अध्यक्ष ,महालेखाकार छत्तीसगढ़ के पूर्व सलाहकार भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी से अमित चिमनानी ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारतवासियों की तकदीर और भारत की तस्वीर बदलने वाला बजट बताया है। श्री अमित ने कहा यह बजट अधिक गवर्मेंट स्पेंडिंग, ज्यादा से ज्यादा कंजप्शन ,लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने, निवेश के लिए संभावनाएं बेहतर करने, लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट पहुंचाने और देश की आधारभूत संरचनाना को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाता हुआ दिख रहा है।
अमित ने कहा नौकरीपेशा लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट 50 हजार से 75 हजार होने पर नौकरी करने वाला हर व्यक्ति अब 7 लाख 75 हजार की सैलरी होने पर कोई टैक्स नही देगा,यानी 64,583 तक की सैलरी अब कर दायरे से बाहर हो गई है ऐसे में भारत में नौकरी करने वाले अधिकतर लोग या यूं कहे तो 90 प्रतिशत से अधिक लोग कोई इनकम टैक्स नही देंगे ये एक साहसिक और एतिहासिक कदम है।
बिहार और आन्ध्रा जैसी बैसाखियो के लिये विशेष प्रावधान छत्तीसगढ़ की उपेक्षा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार का बजट देश की जनता को निराश करने वाला है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था का बर्बाद करने वाला है। बजट में निम्न, मध्यम वर्ग पर भार डाला गया है। पुराने टैक्स रिजिम में पिछले 10 वर्षों से आयकर छुट की सीमा वही की वही है, इस बार भी नहीं बढ़ा। 80 सी और 80 डी की लिमिट भी यथावत है। मकान के लिए ऋण की छुट भी नहीं बढ़ी। यदि 50 हजार रू. भी महिना कमा रहे है तो 5 प्रतिशत टैक्स देना होगा। नये टैक्स स्लेब के अनुसार लगभग पूरे निम्न, मध्यम आय वर्ग से कर वसूला जायेगा।
मोदी का चुनाव में वादा 4 करोड़ मकान बनाने का था लेकिन बजट में सिर्फ 1 करोड़ मकान के लिये प्रावधान किया है। जनता को ठगने का काम शुरू हो गया। महंगाई से राहत देने बजट में कोई उपाय नहीं किया गया है। बजट नौकरी पेशा व्यवसायी, कारोबारी सभी निराश है।
इधर वित्त मंत्री बजट पढ़ रही थी उधर शेयर मार्केट गिर रहा था। जो 30 लाख नौकरियां केन्द्र सरकार के अधीन खाली है उनको भरने के बारे में बजट में कुछ नहीं है। सीनियर सिटीजन और छात्रों तथा मासिक पास धारकों के लिये छूट रेलवे में समाप्त की गयी थी इस बजट में उसको बहाल नहीं किया गया है। बजट से किसान और खेती की उपेक्षा की गयी है। लघु एवं कुटीर उद्योगो को बढ़ावा देने के लिये बजट में कुछ नहीं है।
अपनी दो बैसाखियों बिहार और आन्ध्रप्रदेश के लिये विशेष प्रावधान किया है, लेकिन छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बाहुल राज्य की उपेक्षा की गयी है। छत्तीसगढ़ की उपेक्षा एक बार फिर से जाहिर हो गया है, कि भाजपा के लिये छत्तीसगढ़ का विकास कोई मायने नहीं रखता। चुनाव में डबल इंजन की सरकार के फायदे बता कर वोट लिया था। बजट में डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ से धोखा किया। रायपुर से राजनांदगांव होकर हैदराबाद एक्सप्रेस वे, जो 2022 में घोषित किया गया था उसे निरस्त कर दिया गया है इस बजट में कोई नया राजमार्ग छत्तीसगढ़ के लिए नहीं है।
उप रजिस्ट्रार ने चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के खिलाफ जारी की नोटिस।
चेम्बर चुनाव।
उप रजिस्ट्रार ने जारी की नोटिस।
अपीलार्थी श्री चंद सुंदरानी, वासुदेव जोतवानी और शिव ग्वालानी की क्रमशः अपील और शिकायत पर उप रजिस्ट्रार ने छ .ग चेम्बर आफ कामर्स, सहायक पंजियक, चेम्बर अध्यक्ष अमर पारवानीऔर महामंत्री उत्तम चंद गोलछा को जवाब देने के लिए उपस्थित होने कीनोटिस जारी की।
छग चेम्बर आफ कामर्स के पूर्व विधी विधाई मंत्री रहे शिव ग्वालानी और वासदेव जोतवानी ने आश्चर्य वयक्त करते हुये कहा की पिछली समिति ने संविधान में संशोधन गलत तरीके से किया है।
संविधान में संशोधन के लिए जो प्रक्रिया अपनानी चाहिए वो उन्होंने की ही नहीं है।
एडमिनिस्ट्रेटिव परिवर्तन और संविधान में परिवर्तन अलग अलग विषय होते हैं।
नये संविधान में कुछ महत्वपूर्ण धाराओं को जानबूझकर गायब कर दिया गया है जिसमें एक धारा अध्यक्ष ,महामंत्री, कोषाध्यक्ष को दो बार से ज्यादा चुनाव लड़ने पर अयोग्य घोषित करती है।
पहले तो यह संशोधन विधिवत ही नहीं हुआ है और उपर से ईन धाराओं को गायब कर दिया गया है।
यह आश्चर्य जनक है।
संविधान में संशोधन गलत और ईंटेंशन भी गलत।
ईसकी शिकायत रजिस्ट्रार से उन्होंने की थी जिस पर ईन्हे नोटिस जारी हुयी है।
शिव ग्वालानी ने कहा की माननीय उच्च न्यायालय में वे ईसी विषय को लेकर एक रिटपिटीशन भी लगाने वाले हैं जिसके लिए समस्त सर्टीफाइड कापियाँ रजिस्ट्रार आफिस से प्राप्त कर ली गयी हैं।
ग्वालानी ने कहा की उन्हें जानकारी मिली है की ईन लोगों ने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में और रजिस्ट्रार के पास केविट फाईल की है।
जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा
विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही
- विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही
- बजट देश को निराश करने वाला मध्यम वर्ग पर बोझ-दीपक बैज
राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि
भाजपा की विष्णुदेव सरकार 7 माह में विफल साबित हो गई। राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन का दौर हावी है। विष्णुदेव सरकार की विफलताओं की पूरी श्रृंखला है। साय सरकार के 7 माह में विष्णु का सुशासन तो दूर विष्णु की सरकार कही नहीं दिख रही।
कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गयी। एसपी कलेक्टर कार्यालय जला दिया गया। हत्याओं का नया रिकॉर्ड बन गया। प्रदेश में मॉब लिंचिंग शुरू हो गयी आरंग में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या हो गयी।
राजधानी में गोली बार हो रही है। गौ तस्करी की घटनाएं शुरू हो गयी।
महिलाओं के प्रति अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी, पोटाकेबिन में बच्ची की जलकर मौत, अबोध बच्ची मां बनी, नारायणपुर में मासूम बच्चियों से स्कूल में छेड़खानी हो गयी।
बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनायें बढ़ गयी।
लूट, अपराध, डकैती, चाकूबाजी की घटनायें बढ़ गयी। अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है।
नक्सलवादी घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो गयी।
नक्सली घटनायें बढ़ गयी सरकार ने 7 माह में कोई घोषित नक्सल नीति नहीं बनाया। रोज नक्सली हत्यायें कर रहे सरकार बयान देने तक सीमित है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गये।
भाजपाई सत्ताधीशों और रेत माफियाओं के बीच सांठगांठ हो गयी है, रेत के कारोबार में रोज खून बहाया जा रहा है।
साय सरकार के 7 माह में हत्या की 499, अपराधिक मानव वध की 21, बलवा की 372, डकैती की 23, लूट की 204, गृहभेदन की 1885, चोरी की 3939, बलात्कार की 1291, शीलभंग/यौन उत्पीड़न/छेड़छाड़ की 803 घटनायें हुई है। गोलीबारी, चाकू, चेन स्नेचिंग का तो हिसाब ही नहीं है।
रिमोट कंट्रोल सरकार है विष्णुदेव सरकार। छत्तीसगढ़ सरकार केंद्र शासित सरकार बन गयी है। सरकार के सारे फैसले पीएमओ से लिये जा रहे है। महतारी वंदन में माताओं, बहनों से धोखा, 25 प्रतिशत माताओं के खाते में पैसा गया, शेष घूम रही है। साय सरकार 7 माह में ही अलोकप्रिय साबित हो रही है।
साय सरकार की विफलता और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कल 24 जुलाई को हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे है। जनता के जानमाल की सुरक्षा दे पाने में साय सरकार नाकाम साबित हो गयी है। ऐसी निकम्मी सरकार को सत्ता से उतारने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
मोदी सरकार का बजट देश की जनता को निराश करने वाला है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था का बर्बाद करने वाला है। बजट में निम्न, मध्यम वर्ग पर भार डाला गया है। पुराने टैक्स रिजिम में पिछले 10 वर्षों से आयकर छुट की सीमा वही की वही है, इस बार भी नहीं बढ़ा। 80 सी और 80 डी की लिमिट भी यथावत है। मकान के लिए ऋण की छुट भी नहीं बढ़ी। यदि 50 हजार रू. भी महिना कमा रहे है तो 5 प्रतिशत टैक्स देना होगा। नये टैक्स स्लेब के अनुसार लगभग पूरे निम्न, मध्यम आय वर्ग से कर वसूला जायेगा।
मोदी का चुनाव में वादा 4 करोड़ मकान बनाने का था लेकिन बजट में सिर्फ 1 करोड़ मकान के लिये प्रावधान किया है। जनता को ठगने का काम शुरू हो गया। महंगाई से राहत देने बजट में कोई उपाय नहीं किया गया है। बजट नौकरी पेशा व्यवसायी, कारोबारी सभी निराश है।
इधर वित्त मंत्री बजट पढ़ रही थी उधर शेयर मार्केट गिर रहा था। जो 30 लाख नौकरियां केन्द्र सरकार के अधीन खाली है उनको भरने के बारे में बजट में कुछ नहीं है। सीनियर सिटिजन और छात्रों तथा मासिक पास धारको के लिये छूट रेल्वे में समाप्त की गयी थी इस बजट में उसको बहाल नहीं किया गया है। बजट से किसान और खेती की उपेक्षा की गयी है। लघु एवं कुटीर उद्योगो को बढ़ावा देने के लिये बजट में कुछ नहीं है।
अपनी दो बैसाखियों बिहार और आन्ध्रप्रदेश के लिये विशेष प्रावधान किया है, लेकिन छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बाहुल राज्य की उपेक्षा की गयी है। छत्तीसगढ़ की उपेक्षा एक बार फिर से जाहिर हो गया है, कि भाजपा के लिये छत्तीसगढ़ का विकास कोई मायने नहीं रखता। चुनाव में डबल इंजन की सरकार के फायदे बता कर वोट लिया था। बजट में डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ से धोखा किया। रायपुर से राजनांदगांव होकर हैदराबाद एक्सप्रेस वे, जो 2022 में घोषित किया गया था उसे निरस्त कर दिया गया है इस बजट में कोई नया राजमार्ग छत्तीसगढ़ के लिए नहीं है।
140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं एवं अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूर्ण करने वाला बजट - बृजमोहन
140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं एवं अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूर्ण करने वाला बजट - बृजमोहन
@सर्वस्पर्शी एवं सर्वहितैषी बजट के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति जताया आभार।
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह बजट, सशक्त, शक्तिशाली, स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है। इस बजट में युवा, गरीब, महिला, किसान, सभी वर्गों की चिंता की गई है।
उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से नौजवानों को रोजगार देने के लिए 2 करोड़ नौजवानों को प्रशिक्षित किया जाएगा, 1 साल तक उन्हें 5 हजार रुपए प्रति माह केन्द्र सरकार की ओर से मिलेगा। शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास केलिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।
1 लाख रुपये से कम सैलरी होने वाले प्रवेशकों को ईपीएफओ में रजिस्टर होने पर केंद्र सरकार से 15,000 रुपये मिलेंगे। इससे 210 लाख युवाओं को लाभ होगा। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार आरंभ करने के लिए 7.50 लाख रूपए तक का लोन दिया जाएगा। वहीं 10 लाख तक के शिक्षा ऋण 3 प्रतिशत ब्याज दर की छूट के आधार पर दिया जाएगा।
गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को आगामी 5 साल तक अनाज देने के वादे को निभाया जाएगा।
कृषि की उत्पादकता बढ़ाने के लिए भी लगभग 104 नई किस्मों का ईजाद किया जाएगा और 6 करोड़ किसानों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक देने के लिए डिजीटल डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवाए जाएंगे।
ग्रामीण विकास की दृष्टि से छत्तीसगढ़ को 18 लाख ग्रामीण आवास मिलेंगे। छत्तीसगढ़ के शहरों को 50 हजार प्रधानमंत्री शहरी आवास मिलेंगे। छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं में फायदा मिलेगा, राज्य के उद्योगों को स्किल डवपलमेंट व रोजगार की दृष्टि से बहुत बड़ा फायदा मिलने वाला है। पहली बार आम
आदमी के लिए किरायों के घर निर्माण की सरकार द्वारा जो सुविधा देगी, वो निःसंदेह हृदय से स्वागत योग्य है।
छत्तीसगढ़ राज्य में खनिज बड़ी मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में सरकार द्वारा लाई गई नई पॉलिसी के तहत राज्य को बहुत आय प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि यह बजट, आज के परिदृश्य में शहरों के लिए, गांवों के लिए महिलाओं के लिए, नौजवानों के लिए, गरीबों के लिए, किसानों के लिए, यानि सभी वर्गों के विकास का बजट है। इन सभी के जीवन में खुशहाली लाने वाला बजट है।
बृजमोहन ने कहा कि मैं इस बजट के माध्यम से सरकारी कर्मचारियों को पेंशन में, इनकम टैक्स की छूट का बढ़ाया गया है. मैं इसके लिए आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी. निर्मला सीतारमण जी, एनडीए सरकार के साथ ही इस देश की जनता, युवा, महिलाएं, किसान और गरीब सभी को बधाई देता हूं। यह बजट भारत को तीव्र गति से विकसित करने वाला बजट होगा।
अपने माता-पिता के सपनों को गढ़ने अच्छी शिक्षा पा रहे सेमरहा के बच्चे, विधानसभा परिसर में की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात
कवर्धा जिले के ग्राम बाहपानी में हुए एक दुखद हादसे में तेंदूपत्ता संग्रहण करने गये 19 ग्रामीणों की मृत्यु हो गई थी। इनके पीछे छूट गये थे इनके मासूम बच्चे। इनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर इनके माता-पिता का कितना कुछ सपना था, जिन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी थी। घटना के तुरंत पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई थी। साथ ही विधायक भावना बोहरा ने इन मासूम बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी ली। सुखद बात यह है कि यह बच्चे अपनी तरक्की की राह में तेजी से बढ़ रहे हैं। आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा परिसर में इन बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब दुलारा और कहा कि आप लोगों ने विधानसभा देखी है। यहां पर हम सब चर्चा करते हैं और सब मिलजुलकर प्रदेश के विकास के लिए नीति तैयार करते हैं। कल जब आप लोग भी बड़े होंगे। और आप में से जो जनप्रतिनिधि बनेगा वो यहां आएंगे। यह लोकतंत्र का मंदिर है यहीं से हम प्रदेश के विकास की राह तैयार करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को विधानसभा दिखाने के पीछे हमारी मंशा यह है कि बच्चे बेहतर तरीके से समझें कि लोकतंत्र कैसे काम करता है।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा। बच्चों ने कहा कि उनकी पढ़ाई लिखाई अच्छी चल रही है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके गांव के बारे में भी पूछा। बच्चों ने अपने गांव के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती बोहरा को कहा कि बच्चों को इतनी सुंदर शिक्षा आप दे रही हैं। यह बहुत अच्छी बात है। बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में हम जितना काम करेंगे, हमारे विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में उतनी ही आसानी होगी।
गौरतलब है कि विगत 20 मई 2024 को कवर्धा जिले के ग्राम बाहपानी के समीप एक दुखद सड़क दुर्घटना में तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे 19 ग्रामीणों की दुःखद मृत्यु हो गई थी। मुख्यमंत्री ने हादसे में तत्काल परिजनों को राहत देते हुए 5-5 लाख दिए जाने की घोषणा की थी। आज इन्हीं मृतकों परिवारों के 14 बच्चे मुख्यमंत्री से मिलने विधानसभा पहुंचे थे।
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शासकीय प्राथमिक शाला भींजपुर पहुंचकर किया अवलोकन
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विगत् दिवस जशपुर प्रवास पर थी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े शासकीय प्राथमिक शाला भींजपुर पहुंचकर वहां का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से हालचाल पूछा और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। सभी बच्चों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए सलाह दी और नियमित स्कूल आने कहा।
श्रीमती राजवाड़े ने छोटे बच्चों से बड़े प्यार एवं दुलार से गिनती और पहाड़ा पूछा, बच्चों ने गिनती एवं पहाड़ा सुनाया। उन्होंने बच्चो का हौसला अफजाई करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने शुभकामनाएं दी।
2.66 लाख करोड़ ग्रामीण विकास हेतु, 3 करोड़ प्रधानमंत्री आवास,बारहमासी सड़क, ग्रामीण जीवन के उत्थान में मील पत्थर साबित होगा - उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2024-25 पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बजट को विकासोन्मुखी, समावेशी और जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों की सराहना की और इसे देश सहित प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गृह विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता परियोजनाओं के लिए आवंटित राशि से ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार होगा।
उन्होंने कहा होम अफेयर्स के लिए 150983 करोड रुपए का प्रावधान , मनरेगा का बजट 60000 करोड़ से बढ़कर 86 हजार करोड़ रुपये करना, 2.66 लाख करोड़ ग्रामीण विकास हेतु,
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 3 करोड़ नए घरों का निर्माण, पीएमजीएसवाई चरण IV 25,000 ग्रामीण बसावटों के लिए बारहमासी सड़क ग्रामीण जीवन के उत्थान में सहायक होगा।
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने तकनीकी शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि नए उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना से युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलेंगे। 5 साल में 500 टॉप कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप, स्किल इंडिया के तहत युवाओं को प्रशिक्षित और पुनर्प्रशिक्षित करने के कदम देश की तकनीकी दक्षता को बढ़ाएंगे।।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बजट में किए गए प्रावधानों पर उप मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहन देने के लिए उठाए गए कदम देश की तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देंगे। शोध और नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए स्थापित किए गए कोष से नई खोजों और आविष्कारों को बल मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि इस बार के बजट में कृषि, रोजगार, सामाजिक कल्याण, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा के अलावा गरीब, महिला, किसान युवा पर बजट में फोकस किया गया है। यह बजट देश सहित प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सभी क्षेत्रों में सुधार और प्रगति को बढ़ावा देगा।
विधायिका के संचालन के प्रति बच्चों की जागरूकता और जिज्ञासा सराहनीय है। : डॉ रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष
आज सेमहरा (बाहपानी) दुर्घटना में सेमहरा (बाहपानी) की दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के कुल 11 बच्चे, जिसमें अंजली धुर्वे (17), सुषमा धुर्वे (15), जयसूर्या धुर्वे (13), कुसुम श्याम (17), प्रमेष श्याम (19), इंद्रानी धुर्वे (17), सूरज मरावी (13), संगीता मरावी (16), गंगोत्री मरावी (19), लोचन मरावी (14), मनीषा धुर्वे (19) ने सदन में चल रही कार्यवाही भी देखी और विधानसभा परिसर का भ्रमण किया।
तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों का पिकअप वाहन 20 मई को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें दिवंगत हुए लोगों के बच्चों ने आज विधानसभा पहुंचकर परिसर का भ्रमण किया और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के कक्ष में उनसे मुलाकात की। जहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बच्चों की विधायिका के प्रति जागरूकता की सराहना कर उनके प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की। इस दौरान छःग शासन के कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम जी और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा भी उपस्थित रहीं।
CG ब्रेकिंग : बाल संप्रेक्षण गृह से दो बालक फरार, स्टॉफ में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी..!!
अब देश में 25 000 मासिक कमाने वाले लोगों को भी 5% टैक्स देना होगा - कांग्रेस
बजट को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान
कहा इस बजट में किसान व माध्यम वर्ग परिवार और देश के लोगों के लिए कुछ भी नहीं है
अब देश में 25 000 मासिक कमाने वाले लोगों को भी 5% टैक्स देना होगा
इस बजट में किसानों के लिए कुछ खास प्रताव नहीं किया गया
चुनाव के समय 4 करोड़ आवास देने की बात कही गई थी
परंतु इस बजट में केवल एक करोड़ आवाज देने का ही प्रस्ताव दिया गया है
साथ ही आवास योजना के लिए प्रस्तावित रकम भी पर्याप्त नहीं होगी
जंगल में मिले लेडिस अंडरगारमेंट्स का ढेर, हर कोई चौंका, कहीं...
कोंडागांव। जिले के केशकाल क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिससे पुलिस भी चौंक गई है। दरअसल, हाल ही में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी होने की घटनाओं की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की, तो उन्हें नीलगिरी के जंगल में भारी मात्रा में लेडिस अंडरगारमेंट्स का ढेर मिला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
मामला केशकाल नगर के बोरगांव का है, जहां कुछ किराएदार रहते हैं। ये महिलाएं प्रतिदिन की तरह अपने कपड़ों को साफ कर घर के बाहर लगे तार पर सुखाने के लिए टांग देती थीं। जब कपड़े सूख जाते और वे उन्हें उठाने जातीं, तो अंडरगारमेंट्स गायब मिलते। एक साथ दो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स गायब हो जाने से वे चकित रह गईं।
सुरक्षा के लिहाज से मकान मालिक ने घर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ था। लगातार अंडरगारमेंट्स की चोरी होने की घटना के बाद किराएदारों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसे देखकर वे भी दंग रह गए। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक पर आता है और धीरे से घर के बाहर तार पर टंगे अंडरगारमेंट्स को आराम से निकालकर फरार हो जाता है।
चड्डी चोर के आतंक से परेशान लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस को वह सीसीटीवी फुटेज भी दिया गया जिसमें चोर अंडरगारमेंट्स चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल, पुलिस आरोपी चड्डी चोर से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री को पोला महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में दुर्ग विधायक ललित चन्द्राकर के नेतृत्व में आये शास्त्री नवयुवक मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री साय को पारम्परिक खुमरी पहना कर उनका अभिवादन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को दुर्ग जिले के मड़ियापार में आगामी 2 सितम्बर को आयोजित होने वाले पोला महोत्सव के 65वें आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शास्त्री नवयुवक मंडल को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक गजेन्द्र यादव, शास्त्री नवयुवक मंडल से सुनील साहू, मनीष साहू, सुदामा निषाद और हेमलाल साहू सहित मंडल के सदस्य उपस्थित थे।
सावन में जमकर बरस रहे बदरा, राजिम का त्रिवेणी संगम पूरी तरह से लबालब,प्रशासन ने लोगों से की खास अपील
राजिम। देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है।छत्तीसगढ़ के महानदी की तो बारिश से बारिश से इसका जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते राजिम का त्रिवेणी संगम पूरी तरह से लबालब हो गया है।
शिवनाथ नदी में मोंगरा बैराज से करीब 36 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा अप स्ट्रीम में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इससे शिवनाथ का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, महमरा एनीकेट से तीन फीट पानी ऊपर चल रहा है। इसके चलते एनीकेट के कुल 30 गेट में से 15 खोल दिए गए हैं। इसके देखते हुए जिला प्रशासन ने मुनादी कराया है। आशंका जताई जा रही है कि देर रात नदी में बाढ़ आ सकती है, जिसे ध्यान में रखते हुए SDRF की टीम भी लगातार अलर्ट है। साथ ही नदी किनारे आसपास के गांव में भी अलर्ट जारी किया गया है।
साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई लोगों की समस्याएं
सिकल सेल संगवारी पहल के अन्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में सिकल संगवारी पहल कार्यकम के अन्तर्गत सिकल सेल प्रबंधन टैब हाइड्रोक्सीयूरिया का उपयोग एवं मॉनिटरिंग विषय पर मास्टर ट्रेनर डॉ. योगेश्वर कालकोन्डे एम.डी. मेडिसिन संगवारी पीपलस एसोसेसियन फारइक्यूवीटी एंड हेल्थ द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला चिकित्सालय दुर्ग में आयोजित किया गया। आईबी ग्रुप के द्वारा वित्त पोषित संस्था के माध्यम से सिकल सेल संगवारी संस्था के द्वारा जिला चिकित्सालय दुर्ग में सिकल सेल संगवारी कक्ष का संचालन किया जा रहा है। जिसमें सिकल सेल के मरीजों को शासकीय चिकित्सालय में शासकीय योजनाओं के अन्तर्गत निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाता है। संस्था के द्वारा अब पूरे जिले में विस्तार करने के लिए समस्त विकासखण्ड अधिकारी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारियांे को जिला चिकित्सालय दुर्ग में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय के 05 चिकित्सक एवं ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों से 07 चिकित्सकों को सिकल सेल पीड़ितों के उपचार एवं सिकल सेल मरीजों के योजना की लाभ दिलाने हेतु प्रशिक्षित किया गया।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के द्वारा जिला चिकित्सालय दुर्ग में सभी सिकल सेल मरीजों का उपचार एवं परामर्श की सुविधा निःशुल्क प्रदाय की जा रही है। सिकल संगवारी पहल टीम सिकल सेल मरीजों की काउंसलिंग, टैब हाइड्रोक्सीयूरिया के बारे में जानकारी, उनके संदेह को दूर करने एवं कन्फामेंट्री टेस्ट, जिला चिकित्सालय में करवाने तथा डॉक्टरी सलाह में मदद, वार्ड में भर्ती सिकल मरीजों को काउंसलिंग व दवाईयां एवं सही मार्गदर्शन प्रदाय करने का कार्य कर रही हैं। संगवारी पहल को एनजीओ संगवारी पीपलस एसोसेसियन फारइक्यूवीटी एंड हेल्थ अम्बिकापुर द्वारा चलाया जा रहा है। यह एनजीओ निःशुल्क ओपीडी सुविधा प्रदान कर रही है जिसमें 08 डॉक्टर की टीम निरन्तर कार्यरत हैं। एनजीओ सूरजपूर, अम्बिकापुर, जशपुर आदि अन्य जिलों में सिकल सेल मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है, साथ ही साथ अन्य बिमारियां जैसे हृदय संबंधित, शुगर, मिर्गी इत्यादि रोगांे के क्षेत्र में भी योगदान दे रही है।
इस प्रशिक्षण में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के द्वारा जिले में सिकल सेल की जांच शत्-प्रतिशत् किये जाने एवं सिकल सेल पॉजिटीव मरीजों को टैब हाइड्रोक्सीयूरिया की डोज नियमित देने, समय-समय पर फालोअप करने के निर्देश दिया गया। सिकल सेल के मरीजों, दिव्याग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शासन द्वारा प्रकाशित गजट के दिशा निर्देशांे के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये। टैब हाइड्रोक्सीयूरिया एक सुरक्षित दवाई है। टैब हाइड्रोक्सीयूरिया में सिकल सेल एनिमिया के लिए एक आदर्श दवा की विशेषता है कि यह कई क्रियाविधि के माध्यम से चिकित्सकीय लाभ प्रदान करता है, इसके उपयोग से अस्पताल में भर्ती सिकल सेल मरीजों में 50 प्रतिशत कमी लाई जा सकती हैं। उक्त प्रशिक्षण में डॉ. हेमन्त साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पाल अधीक्षक जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री सदीप ताम्रकार, अस्पताल सलाहकार डॉ. ओम प्रकाश वर्मा, श्रीमती प्रितिका पवार, डीपीएचएनओ जिला चिकित्सालय दुर्ग से डॉ. सीमा जैन शिशुरोग विशेषज्ञ, डॉ. देवेन्द्र साहू मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. बी.आर. साहू, स्त्रीरोग विशेषज्ञ एवं विकासखण्ड पाटन, धमधा, निकुम से चिकित्सा अधिकारी एवं जिला की सिकल संगवारी पहल की टीम उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित रहें।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार ने जानकारी दी की सिकल सेल संगवारी पहल के कारण अब मरीजों को भर्ती हेतु भटकना नही पड़ता है, सिकल सेल संगवारी कार्यकर्ता द्वारा सिकल सेल के मरीजों के साथ सतत् सम्पर्क करते हुये निरन्तर उपचार के सहयोग करने के लिए सिकल सेल संगवारी के कार्यकर्ता को साधुवाद दिया गया।
बलौदाबाजार : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हितग्राहियों को प्रतिमाह मिलेगा 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का लाभ
भारत शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत देश के एक करोड़ घरों के छतों पर सौर पैनल स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 78000 तक की अधिकतम सब्सिडी तथा सस्ते ब्याज पर लोन भी प्रदान की जाएगी। क्रेडा के जिला प्रभारी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को भी अपने अधिकार क्षेत्र में छत पर सौर प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अधिक आय, कम बिजली और नवीन रोजगार सृजन होगा तथा नवीनीकृत ऊर्जा स्त्रोत के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। उन्हांेने बताया कि छतों पर सौर पैनल स्थापना हेतु हितग्राहियों को प्राप्त होने वाले अनुदान के अंतर्गत रूफटाॅप सोलर प्लांट की क्षमता 01 से 02 किलोवाॅट तथा 0 से 150 यूनिट विद्युत खपत होने पर 30 हजार से 60 हजार रूपये की राशि का अनुदान प्रदान की जाएगी। इसी तरह रूफटाॅप सोलर प्लांट की क्षमता 2 से 3 किलोवाॅट तथा 150 से 300 यूनिट विद्युत खपत होने पर 60 हजार से 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी। इसी तरह रूफटाॅप सोलर प्लांट की क्षमता 03 किलोवाॅट तथा 300 यूनिट से अधिक विद्युत खपत होने पर 78 हजार रूपये की अनुदान प्रदान की जाएगी।
जिला प्रभारी क्रेडा ने बताया कि इसके लिए लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे अनुदान राशि का अंतरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा हितग्राहियों को बैंक खाते में सीधे दी जाने वाली सब्सिडी से लेकर रियायती बैंक ऋण सुनिश्चित की जाएगी। जिससे हितग्राहियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। योजना का लाभ लेने हेतु हितग्राही प्रधानमंत्री सूर्य घर डाॅट जीओवी डाॅट इन या प्रधानमंत्री सूर्य घर ऐप्प डाउनलोड कर पंजीयन कर सकते हंै। योजना का लाभ लेने के ईच्छुक हितग्राही क्रेड़ा जिला कार्यालय बलौदाबाजार में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ अपना पंजीयन करा सकते हैं।
इसके साथ ही क्रेडा जिला कार्यालय के सहायक अभियंता इंदुभूषण साहू, मोबाईल नंबर +91-9907477333, करण सोनी उप अभियंता,मोबाईल नंबर +91-8085550307 तथा खगेश साहू के मोबाईल नम्बर +91-9329677725 से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
कलेक्टर के निर्देशन में खाद व दवा दुकानों का किया जा रहा औचक निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा कृषि विभाग को जिले में अमानक, नकली खाद, दवा, बीज आदि की सघन जांच कर नियामानुसार कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये है। उक्त निर्देश के परिपालन में उप संचालक कृषि के नेतृत्व में जिला स्तरीय निरीक्षण दल के साथ सक्ती ब्लाक स्थित मेसर्स किसान बीज भण्डार सक्ती का औचक निरीक्षण किया गया स
उप संचालक कृषि शशांक शिंदे से प्राप्त जानकारी अनुसार निरीक्षण के दौरान उक्त प्रतिष्ठान के बीज, दवा एवं खाद आदान सामग्रियों का जांच किया गया। जांच में व्यापारी के पास लायसेंस में बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र जुडवाये अन्य कम्पनियों की दवा भण्डारित पाये जाने एवं तीन कम्पनियों के कालातित हो चुके दवाओं के भण्डारित होने के फलस्वरूप कीटनाशक अधिनियम उल्लंघन पाये जाने पर कीटनाशी निरीक्षक विकास खण्ड सक्ती के द्वारा 21 दिवस का विक्रय प्रतिबंध आदेश जारी किया गया है।
कलेक्टर के निर्देशन में जिले के किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं दवा प्राप्त हो, इसके लिए जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा सतत निरीक्षण प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विकासखण्ड सक्ती के अंतर्गत मेसर्स किसान बीज भण्डार में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कीटनाशक लायसेंस की मूलप्रति उचित स्थान पर नही प्रदर्शित किया गया तथा विक्रेता द्वारा भण्डारित स्टॉक एवं प्राप्ति बिल में भिन्नता पाया गया, जिस संबंध में विक्रेता को 07 दिवस के भीतर उचित दस्तावेज सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु स्पष्टीकरण जारी किया गया है।
विधानसभा ब्रेकिंग-विष्णु सुशासन पर यह घटना एक बड़ा धब्बा है -पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान
पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान
बलौदाबाजार का मामला बहुत ही गंभीर मामला है
सरकार अगर सतनामी समाज की बात मान लेती तो बात समाप्त हो जाती
सदन में बहुत से तथ्यों को सदस्यों ने रखा है
विष्णु सुशासन पर यह घटना एक बड़ा धब्बा है
सत्ता पक्ष ने चर्चा करने के मामले में उदारता नहीं दिखाई
हर घटना न्यायालय में जाती है यह पहली बार नहीं है
बलौदाबाजार मामले में सत्ता पक्ष के जवाब पर पूर्व सीएम बघेल ने कहा
सत्तापक्ष से आधा अधूरा जवाब आया है
जवाब से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है
मास्टरमाइंड तक सरकार अभी पहुंची नहीं है
समाज को बांटने का काम किया गया है
इतने संवेदनशील मामले में चर्चा नहीं करा रही सरकार तो किस विषय में चर्चा कराएंगे
जितने बड़े दोषी गृह मंत्री है उतने ही बड़े दोषी मुख्यमंत्री है
मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए
रायपुर ब्रेकिंग,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने राम मंदिर दर्शन पर कसा तंज.
रायपुर ब्रेकिंग,
छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा
यह सरकार हम लोगों को तो बेवकूफ बनाती है तो बनाती है,
अयोध्या के रामलला को शिवरीनारायण कर चढ़ाया गया यह आस्था और विश्वास को उद्यमित कर रहा है,
जब सदन के नेता दर्शन करने जा रहे हैं तो सदन के सभी सदस्यों को लेकर जाना चाहिए,
हमारे भी लोग दर्शन करना चाहते हैं हमारे भी लोग जाना चाहते हैं,
लेकिन BJP दिखावे के लिए गए,
मुझे वहां डिस्टर्ब किया गया,
नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर कौन-कौन मंत्री शिवरीनारायण गए हैं : नेताप्रतिपक्ष महंत
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित समिति के सदस्य उपस्थित हैं I
CG: विधानसभा के मानसून सत्र में बालौदा बाजार घटना पर विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा
भूपेश बघेल ने कहा स्थगन की सूचना हमने दिया है... बलोदाबाजार में जो हिंसा की घटना हुई... विष्णु के सुशासन की कलाई खुल गई...
अजय चंद्राकर ने व्यवस्था का प्रश्न पूछते हुए कहा बलौदा बाजार की जिस घटना पर यह स्थगन ला रहे हैं...
मैने एकपर्षण पूछा था तत्कालीन मंत्री अमरजीत भगत का एक प्रश्न पूछा लेकिन मुझे अदालत में कार्यवाही की बात पर सवाल नहीं करने दिया गया...नियम में लिखा है कि प्रस्ताव किसी ऐसे विषय में नहीं होगा जो न्यायालय में चलित है..
क्या स्थाग से ये प्रक्रिया प्रभावित होगी क्या..?
भूपेश बघेल ने कहा अजय बहुत विद्वान सदस्य है लेकिन हमे इसकी अनुमति है..
चरणदास ने कहा जब सरकार अपने कर्तव्यों को पूरा करने में असमर्थ हो तो इस बात को लेकर स्थगन में चर्चा हो सकती हैं..
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने अजय चंद्राकर की आपत्ति को अमान्य बताया...
विधानसभा
बालौदाबाजार घटना पर विपक्ष ने लाया स्थगन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा 10 जून को कलेक्ट्रेड ,एसपी ऑफिस मे आगजनी हुई,
जैतखाम को नुकसान पहुंचाया उसके बाद सतनामी समाज आक्रोषित हुआ,,
बिहार के तीन मजदूरों की गिरफ्तारी हुई , समाज मे असंतोष फैला ,
शासन प्रशासन् को जानकारी दी गई , लेकिन सरकार सोया रहा ,
समाज के लोग मान ही नहीं रहे थे की कोई मजदूर रोजी ना मिलने से इस प्रकार की घटना करे ,
समाज सीबीआई जांच की मांग रखी थी,
लोग सुबह 10 बजे से आगजनी की घटना से पहले इकट्ठा हो गए थे ,एसपी अधिकारी सभी आख बंद कर देखते रहे,,
लोग इकट्ठा हुए सब देख रहे थे ,कोई ज्ञापन लेने भी नहीं आए ,
एसपी ,कलेक्टर की भूमिका संदिग्ध है ,
घटना जब घटी ,पुलिस अपना जान बचा कर भागे ,
आईजी ,डीजी रायपुर मे बैठे रहे है ,क्या फोर्स नहीं भेज सकते है ,
इसके लिए विष्णु सरकार जिम्मेदार है ,
आज तक इस प्रकार की घटना कही नही हुई है ,
घटना के बाद जो मिलते थे उन्हे उठाकर ले जा रहे थे ,
कांग्रेस नेता ,समाज के प्रमुख लोगो को गिरफ्तार किया जा रहा ,दुर्भावनावस पुलिस काम कर रहे है ,
षड्यंत्र पूर्वक काम किया जा रहा है
बेर का अभी सीजन नहीं है, बेर न शिवरीनारायण में मिल रहा न रायपुर में, फिर अयोध्या बेर कहां से ले गए.नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने राम मंदिर दर्शन पर कसा तंज.
भगवान राम का उठाया मुद्दा
चरणदास महंत रामलला दर्शन करने गए मंत्री मंडल को लेकर कहा
मुख्यमंत्री से विपक्ष के सभी सदस्यों को रामलला दर्शन कराने का रखा प्रस्ताव
शिवरीनारायण से बेर लेकर गए थे, अभी बेर का सीजन नहीं है तो बेर कहा से लेकर गए ,
मोदी ने श्री राम सर्किट बनाने का वादा किया है ,उसमे छ ग का नाम नहीं है उसे जोड़वा दे
शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने कैबिनेट के राम मंदिर दर्शन पर कसा तंज.
बेर का अभी सीजन नहीं है, बेर न शिवरीनारायण में मिल रहा न रायपुर में, फिर अयोध्या बेर कहां से ले गए.
लेकिन ये बताना चाहिए कि 7 महीने में राम वन गमन परिपथ का सरकार ने एक ईंट भी क्यों नहीं रखा?
राजेश मूणत सहित अन्य भाजपा विधायकों ने जताई आपत्ति. किया पलटवार. राजेश मूणत ने कहा- जनता ने आपको बता दिया छत्तीसगढ़ में क्यों हारे
चरणदास महंत ने कहा- बातों को गलत दिशा में आपलोग ले जाते हैं इसीलिए अयोध्या, प्रयागराज हारे हैं. पीएम मोदी ने श्री राम सर्किट बनाने का वादा किया है, उसमें छत्तीसगढ़ का नाम नहीं है, उसे जोड़वा दे.....
CG BREAKING: विधायक मोतीलाल साहू ने प्रदेश के स्कूल में शिक्षकों की कमी का उठाया मुद्दा
विधायक मोतीलाल साहू ने प्रदेश के स्कूल में शिक्षकों की कमी का उठाया मुद्दा
शिक्षकों की भर्ती पर सवाल
बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने प्रश्नकाल में प्रश्न पूछे. उन्होंने पूछा कि रिक्त पदों पर भर्ती कब तक होगी? मोतीलाल साहू ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी है. इसके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव ने कहा कि देश के औसत से हमारा शिक्षकों का औसत बेहतर है, फिर भी शिक्षकों की कमी है. करीब 300 शिक्षक विहीन स्कूल हैं. करीब 5500 एकल शिक्षक स्कूल हैं. उक्तियुक्तकरण पहले करेंगे, फिर शिक्षकों की भर्ती करेंगे. उक्तियुक्तकरण से भी शिक्षकों की कमी दूर होगी.
कैसे करें ईश्वर की प्रार्थना ताकि पूरी हो सके आपकी कामना
प्रार्थना में वाकई बहुत शक्ति होती है. अगर आप इसके जरिए अपनी मनोकामना की पूर्ति चाहते हैं तो जरूरी है कि प्रार्थना को सही तरीके से करें. जानें इस बार...विस्तार से -
प्रार्थना के नियम
सही तरीके से की गई प्रार्थना जीवन में चमत्कारी बदलाव लाती है.
- प्रार्थना सरल और साफ तरीके से की जानी चाहिए और आसानी से बोली..जाने वाली प्रार्थना करनी चाहिए.
- शांत वातावरण में प्रार्थना करना सबसे बढ़िया होता है.
- खासतौर पर मध्य रात्रि में प्रार्थना जल्दी स्वीकार हो जाती है....
- प्रार्थना को रोज़ एक ही समय पर करना अच्छा होता है.
- वहीं दूसरे के नुकसान के उद्देश्य से या फिर अतार्किक प्रार्थना मत करें.
- दूसरे के लिए प्रार्थना करने से पहले उसके बारे ... में सोचें और फिर प्रार्थना शुरू करें. अगर आपने ये नियम अपनाए तो यकीन मानिए कि आपकी प्रार्थना चाहे धन की हो या संतान या फिर नौकरी की, यह पूरी जरूर होगी.
प्रार्थना का अर्थ
ईश्वर से अपने दिल की बात कहना ही प्रार्थना है. इससे व्यक्ति अपने या दूसरों की इच्छापूर्ति का प्रयास करता है. वैसे, तंत्र, ...मंत्र, ध्यान और जाप भी प्रार्थना का ही एक रूप है. प्रार्थना छोटे स्तर पर काम करती है और इसकी वजह से प्रकृति में आपके अनुरूप बदलाव आते हैं .
कोई प्रार्थना एक साथ कई लोग करें तो वह ज्यादा प्रभावशाली होती है. एक साथ प्रार्थना करने पर प्रकृति में तेजी से बदलाव होता है.
विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति की बैठक के बाद विधान सभा की कार्यवाही शुरू
बृजमोहन और राजेश मूणत ने किया पश्चिम के मतदाताओं का सम्मान एवं आभार
केंद्र में तीसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनी जिस हेतु भारतीय जनता पार्टी मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन कर देश भर के मतदाताओं का आभार कर रही है ।
इसी कड़ी में रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा के मतदाताओं का सम्मान समारोह रायपुर स्थित महाराजा अग्रसेन कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया जहां पश्चिम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के मतदाता महिलाएं , युवा एवं बुजुर्ग कार्यक्रम में उपस्थित रहे जहां रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक राजेश मूणत ने भगवान राम की प्रतिमा वाला मोमेंटो , शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया और उपस्थित जनमानस पर मंच से गुलाब की पंखुड़ियों का छिड़काव कर अभिनंदन किया ।
रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा की इस ऐतिहासिक विजय में हम आपके द्वारा मिले अपरिमित स्नेह का हृदयतल से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हैं उपस्थित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम हेतु भी आप सभी का बहुत आभार है हम सभी अपनी तरफ से भरपूर परिश्रम करते हैं परंतु उसे परिणाम तक हमारे सम्मानित मतदाता ही पहुंचाते हैं रायपुर लोकसभा अंर्तगत 9 विधानसभाएं आती हैं जिसमे विधानसभावार मतदाता अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है जिसमे से उत्तर विधानसभा सहित 5 विधानसभा में यह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है 3 और विधानसभाओं में आगामी 2 दिनों में कार्यक्रम संपन्न किए जायेंगे इसके साथ ही बहुत ही महती योजना में हम सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है जिसका नाम है " एक पेड़ मां के नाम " अभियान में अपना भरपूर योगदान देना है हमने रायपुर लोकसभा में 11 लाख वृक्षों का वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा है और आप सभी को जिम्मेदारी के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाना है ।
उन्होंने आगे कहा यह ऐतिहासिक जीत बृजमोहन की नही यह पूरे रायपुर लोकसभा के मतदाताओं , और कार्यकर्ताओं की है जिस हेतु आपका जितना अभिनंदन किया जाए कम है परंतु हमारी जिम्मेदारी अभी समाप्त नही हुई अपितु बढ़ गई है हमे रायपुर लोकसभा को देश की उत्कृष्ठ लोकसभा बनाने हेतु भरसक प्रयास करने है जिसमे आप सभी के सुझाव सदैव आमंत्रित हैं एवं बृजमोहन अग्रवाल पूर्व की तरह सदैव आप सभी के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगा एवं आप सभी को आगामी नगरीय निकाय चुनावों के लिए कमर कसकर तैयार रहना है जिससे हर क्षेत्र में भाजपा के प्रतिनियों का वर्चस्व रहे और प्रदेश के चहुमुखी विकास में किसी प्रकार की बाध्यता ना आए ।
रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा की रायपुर पश्चिम विधानसभा में आज मतदाता सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया है और वास्तविकता में आप सभी उपस्थित सम्मानित मतदाता सम्मान के पात्र भी हैं क्योंकि विपक्ष द्वारा लगातार भाजपा के खिलाफ भ्रम फैलाया जाता रहा झूठा प्रचार किया जाता रहा लेकिन धन्य है हमारे प्रदेश और देश की जनता जो कांग्रेस के किसी मायाजाल या भ्रम में ना पड़ते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश में पुनः नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया छत्तीसगढ़ की जनता ने तो 11 में से 10 लोकसभा भाजपा की झोली में डाल दी कांग्रेस ने तो केवल छत्तीसगढ़ सहित रायपुर शहर की जनता को लगातार ठगने का कार्य किया है ।
दारू के नाम पर हजारों करोड़ का घोटाला , रेत में घोटाला , कोयला में घोटाला , गरीबों के लिए भेजे गए चांवल तक में 600 करोड़ का सीधा घोटाला और तो और भगवान महादेव के नाम से सट्टा चला कर युवाओं को सट्टे जैसी लत लगाने वाली ये कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार ने ही किया है ।
इसके विपरित जब देश की जनता के हित में काम करने की बात आए तो भारतीय जनता पार्टी त्वरित जनहितो के कार्यों को प्राथमिकता से करती है प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही हमने किसानों को बोनस दिया 2100₹ प्रति क्विंटल धान खरीदी की गई एवं प्रदेश के गांव गरीब के रुके हुए 16 लाख प्रधानमंत्री आवास तत्काल प्रभाव से स्वीकृत किए गए ।
कार्यक्रम की शुरुवात में प्रथम उद्बोधन जिला अध्यक्ष जयंती पटेल द्वारा किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन की शुरुवात में उपस्थित सम्मानित मतदाताओं को धन्यवाद प्रेषित किया एवं कहा की आप सभी के स्नेह पूर्ण समर्थन की बदौलत आज हमने रायपुर लोकसभा में रिकॉर्ड मतों से विजयश्री प्राप्त कर रायपुर लोकसभा से भारत के शीर्ष 10 बड़े अंतर से जीत हासिल करने वाली लोकसभा बनाया जिस हेतु आप सभी मतदाताओं का आभार एवं धन्यवाद ।
रायपुर लोकसभा के संयोजक अशोक बजाज ने उपस्थित मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की यह अनूठी पहल है मतदाताओं का सम्मान समारोह और वाकई में आप सभी मतदाता सम्मान के पात्र हैं क्योंकि विकट परिस्थितियों जैसे भीषण गर्मी और विपक्षियों द्वारा फैलाए जा रहे तमाम भ्रमों को धता बताते हुए आप सभी ने रायपुर लोकसभा को रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर इतिहास रचने का कार्य किया है हमने रायपुर पश्चिम से 273 में से 267 बूथों पर बढ़त हासिल की ।
पूर्व सांसद सुनील सोनी ने भी मंच से उपस्थित मतदाताओं का अभिनंदन किया एवं कहा की अभी लड़ाई जारी रखना है विधानसभा या लोकसभा चुनाव ही अखरी नही अपितु नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में हमे बड़ी जीत हासिल कर मोदी की गारेंटी और विष्णुदेव साय के विश्वास को धरातल तक पहुंचाने में अपना योगदान देकर सुशासन की सरकार की मजबूत स्थापना करना है और यह भाजपा सरकार में ही संभव है केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा केंद्र सरकार देश भर में लगभग 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में मंच संचालन ओंकार बैस द्वारा किया गया ।
आज आयोजित मतदाता सम्मान समारोह में विशेष रूप से सुनील सोनी,मोतीलाल साहू,जयंती पटेल,अशोक बजाज,मीनल चौबे,लक्ष्मी वर्मा,अशोक पांडे,प्रभा दुबे,चन्नी वर्मा,ओंकार बैस, अमित मैशरी सत्यम दुवा, ,गोवर्धन खंडेलवाल,महेश बैंस,सीमा संतोष साहू,प्रफुल्ल विश्वकर्मा, बजरंग खण्डेलवाल प्रीतम ठाकुर,भूपेंद्र ठाकुर,राजीव पांडे,भोला साहू,पुरुषोत्तम देवांगन,दीपक जायसवाल,कामिनी देवांगन,गज्जू साहू, खेम सेन,विनोद अग्रवाल,आशु चंद्रवंशी,नीलम सिंहशैलेन्द्री परगनिया, सुनील चंद्राकर,पुष्पेंद्र उपाध्याय, बसंत बाग, रज्जियन ध्रुव,कमलेश बसंत वर्मा,अकबर अली, मोहन उपारकर, विशाल पांडेय अश्वनी विश्वकर्मा
सारे भ्रम को नकारते हुए भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने वाली जनता निश्चित ही पूर्ण सम्मान की पात्र है:- राजेश मूणत

भाजपा शहर जिला विस्तारित कार्यसमिति में शामिल हुए राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेता भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति संपन्न वरिष्ठ भाजपा नेताओ का मिला मार्गदर्शन
भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला की विस्तारित कार्यसमिति बैठक आज रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में संपन्न हुई संगठनात्मक दृष्टिकोण से प्रति तिमाही विस्तारित कार्यसमिति का आयोजन राष्ट्रीय , प्रादेशिक , जिला एवं मंडल स्तर पर किया जाता है जिसके अंतर्गत विगत तिमाही की समीक्षा और आगामी तिमाही संगठन से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों हेतु विस्तृत चर्चा की जाती है साथ कार्यकर्ताओ को कार्यसमिति के माध्यम से कार्य योजनाओं का क्रियान्वयन और जनता के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत करने के गुर सिखाए जाते हैं विगत दिनों प्रदेश कार्यसमिति के पश्चात रविवार जिला कार्यसमिति संपन्न हुई एवं इसके पश्चात संगठन की अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण इकाई मंडलों की कार्यसमिति बैठकें होनी है ।
आज संपन्न कार्यसमिति की शुरुवात दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ हुई प्रथम उद्बोधन जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल द्वारा किया उन्होंने कहा की विगत कुछ समय से आप सभी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से रायपुर शहर जिला द्वारा अथक परिश्रम किया गया और जनता से जुड़े मुद्दों के लिए मैदान में उतर कर सीधी लड़ाई लड़ाई लड़ाई लड़ी एवं उसी का प्रतिफल है हमने हालिया संपन्न विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की जिसके लिए आप सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जयंती पटेल के उद्बोधन के पश्चात शोक प्रस्ताव आशु चंद्रवंशी द्वार लाया गया जिसमे विगत कालखंड में जो भाजपा कार्यकर्ताओं का स्वर्गवास हो गया उन्हे शोक प्रस्ताव में श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
अध्यक्षीय उद्बोधन के ठीक पश्चात मुख्य वक्ता के रूप कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने कार्यकर्ताओ को संबंधित करते हुए भाजपा की विकास यात्रा और संकल्प पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा की विस्तारित कार्यसमिति की आवश्यकता संगठनात्मक संदेश निचली इकाई तक पहुंचाना होता है ।
सर्वप्रथम आप सभी रायपुर शहर जिला के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं रायपुर लोकसभा को देश में मैरिट लिस्ट में लाने में आप सभी का भरपूर योगदान रहा , भाजपा अब कैडर बेस पार्टी के साथ साथ मास पार्टी बन गई है जिसके पास जमीनी कार्यकर्ताओ की बड़ी संख्या है हमारा लक्ष्य 51 प्रतिशत मतदान करवाना था जिसमे हम सफल हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश विकासशील से विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चुनावी मैदान में उतरे और जनता ने उनके दूरदर्शिता को पूर्णतः स्वीकार भी किया कहीं यदि कमी रह गई तो वह विभिन्न भ्रमों और द्वेषपूर्ण राजनीति के कारण हम पूर्ण बहुमत से कुछ ही कदम दूर रह गए ।
परंतु भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र और जनता से किए वादों को कभी नही छोड़ा हमने जो संकल्प लेकर चला था उसी संकल्प की पूर्ति के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं चाहे बात राम मंदिर के भव्य निर्माण की हो , चाहे धारा 370 को खत्म करने की जिसमे हमने एक देश 2 प्रधान , 2 निशान की सोच को धराशाई कर दिया जिसके लिए हमारे पुराधाओ ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और हम आज भी उस नारे को बार बार दोहराते हैं जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है ।
हमारे दल ने सदैव लोक हितो को सर्वोपरि रखकर कार्य किया और यही वजह है तमाम भ्रमों और विरोधाभास के बावजूद आज जनता का विश्वास भाजपा के साथ रहा उसकी मूल वजह भाजपा के संकल्पों की आशा अनुरूप पूर्ति है और आप सभी रायपुर शहर जिला के कार्यकर्ताओं को एक और संकल्प लेना है जो है रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में ऐतिहासिक लीड बरकरार रखना और साथ ही निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराना आप सभी आज जिला कार्यसमिति में उपस्थित हुए यहां से आप सभी आगामी कार्यक्रमों की रचना किस तरह की हो और संगठन को मजबूत करने हमारा क्या योगदान होना चाहिए इसकी शिक्षा लेकर जायेंगे और निचली इकाई तक संगठन की भविष्य की योजनाओं को पहुंचाएंगे कार्यसमिति बैठकें क्रमानुसार होती है राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक से समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों के प्रस्ताव प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश से जिला एवं जिला से मंडल कार्यसमिति तक पहुंचते हैं और फिर उन सभी कार्य योजनाओं पर ऊपर से लेकर नीचे तक एक साथ क्रियान्वित किया जाता है आप सभी कार्यसमिति बैठक में पहुंचे यह आप सभी के शिक्षा का कार्यक्रम है जहां आप सभी का स्वागत है ।
उसके पश्चात प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव द्वारा नरेंद्र मोदी जी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और भाजपा की सरकार बनने की बधाई प्रस्तावना रखी जिसमे उन्होंने कार्यकर्ताओ के संघर्ष को प्रणाम किया एवं इस अभूतपूर्व ऐतिहासिक सफलता के लिए उपस्थित सभी को पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ को बधाई प्रेषित की ।
राजनीतिक प्रस्ताव जिला महामंत्री सत्यम दुवा द्वारा लाया गया जिसमे उन्होंने प्रदेश कार्यसमिति प्रस्ताव का समर्थन किया राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का आभार , नवनिर्मित प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला , पार्टी के लक्ष्य को कार्यकर्ताओ के समक्ष प्रस्तुत किया आगामी समय पर नगरीय निकाय चुनाव हैं जिसको लेकर उन्होंने ओजस्वी होते हुए कहा की अब कार्यकर्ताओं का चुनाव आने वाला है हम सभी को नगर निगम की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जाना है और रायपुर नगर निगम में भाजपा का परचम लहराना है अपने राजनीतिक प्रस्ताव में उन्होंने बढ़ते यातायात की समस्या के निवारण हेतु शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव रखा जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया ।
तत्पश्चात रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओ से विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें नगरीय निकाय चुनाव में जनता के बीच कैसे जाएं और अपनी पार्टी का पक्ष किस तरह रखें इन विषय पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा की सबसे अंतिम इकाई का लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चुनाव होता है निगम चुनाव जहां आपके द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन आपके आसपास की जनता द्वारा सीधे तौर पर किया जाता है आपने कितना कार्य जन हितों के लिए किया कितनी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को दिलाया और जनता की समस्याओं को लेकर कितनी लड़ाई लड़ी इन सब का अवलोकन होता है ,वार्डों में आपको जानने पहचानने वाली जनता ही आपको मतदान करती है ऐसे में आप जितना अधिक जन जुड़ाव रखने वाले रहेंगे सफलता की संभावना उतनी ही अधिक होगी हमने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को सीधा लाभ पहुंचाने का कार्य किया है केंद्र सरकार की महती योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है आप सभी की सहभागिता इन सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में जितनी कारगर रही होगी नगरीय निकाय चुनाव में सफलता का प्रतिशत उतना अधिक होगा ।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने लोकसभा चुनाव विश्लेषण पर अपने विचार प्रस्तुत किए उन्होंने कहा की विपक्ष के सारे भ्रमों और फैलाए जा रहे झूठ को आप सभी की मेहनत ने विफल करते हुए ऐतिहासिक सफलता अर्जित की जिसके लिए आप सभी भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं ।
रायपुर जिला प्रभारी खूबचंद पारख ने संगठनात्मक विषय लेते हुए किए गए कार्यों का विश्लेषण और आगामी संगठनामत्क कार्यक्रमों के विषय पर कार्यकर्ताओ को बिंदुवार दिशानिर्देश दिए ।
अंतिम अभिभाषण रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा दिया गया कार्यसमिति के समापन पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए संबोधन की शुरुवात में उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थित कार्यकर्ताओं को पुनः ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी एवं आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा की आगामी दिनों में नगरीय निकाय चुनाव है और आप सभी के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी है अब जो चुनाव है वह कार्यकर्ताओ का चुनाव है हमे रणनीति तैयार करनी होगी की हमे कैसे इस चुनाव में विजय श्री का परचम लहराए आप सभी को जनता से जुड़े रोजमर्रा की समस्याएं जो नगर निगम से संबंधित हैं उनके निराकरण हेतु सजगता से जनता के साथ जुड़े और निवारण करने का भरसक प्रयास करें राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अपने क्षेत्र की जनता को दिलवाएं और यदि आप जनता की समस्यायों का निवारण करने में समर्थ होते हैं तो जिस प्रकार हमने विधानसभा और लोकसभा में इतिहास गढ़ा है निकाय चुनाव में भी आप निश्चित तौर पर इतिहास गढ़ने में कामयाब होंगे ।
ग्रीन रायपुर बनाने में भाजपा कार्यकर्ता महती भूमिका अदा कर सकते हैं हमारा मंडल सह 50 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य है जिसमे हमको अपने क्षेत्र की जनता जैसे महिलाएं , वृद्ध , प्रकृति प्रेमियों और स्कूल जाने वाले बच्चों को शामिल कर इस योजना को जनभागीदारी का बड़ा आयोजन बनाना है और हमारे शहर को हरा भरा बनाने में महती योगदान दे सकते हैं , पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग रोकने में अपना योगदान देना हम सभी का कर्तव्य है एक कदम आप बढ़िए स्थानीय नागरिक स्वयं एक कदम आपके साथ बढ़ जायेंगे और आपसे जुड़ जायेंगे ।
राष्ट्रगान जन गण मन के साथ ही आज की जिला कार्यसमिति का सफलता पूर्वक समापन हुआ।
कार्यसमिति हेतु जिला भाजपा कार्यालय में एक पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई कार्यसमिति में आने वाले सभी नेताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उसे सराहा जहां विपक्ष की भूमिका में कार्यकर्ताओ के संघर्ष के फोटो के पोस्टर लगाए गए थे ।
जिला कार्यसमिति में मंच संचालन रमेश सिंह ठाकुर द्वारा किया गया आज आहूत जिला कार्यसमिति बैठक में नंदन जैन, श्रीचंद सुन्दरानी, राजीव अग्रवाल, नन्द कुमार साहू, सच्चिदानंद उपासने, लोकेश कावड़िया, सुभाष तिवारी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, ललित जैसिंघ, अकबर अली, शैलेंद्री परनिया, मनीषा चंद्राकर, सुभाष अग्रवाल, हरीश ठाकुर, संजय तिवारी, अमित मैशेरी, रमेश मिरघानी, अनिल बाघ, तुषार, चौपडा, राहुल राय, वंदना राठौर, विशाल भूरा, राजकुमारी राठी, विक्रम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष गोरेलाल नायक, संतोष साहू, अनूप खेलकर, सुनील कुकरेजा, महेश शर्मा, सालिक ठाकुर, मुकेश पंजवानी, प्रवीण देवड़ा, भूपेंद्र ठाकुर, प्रीतम ठाकुर, जीतेन्द्र धुरंदर, रवीन्द्र सिंह ठाकुर,ओमप्रकाश साहू सहित प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति, जिला मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी व संयोजक सहसंयोजक एवं समस्त पार्षद उपस्थित रहे |

श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम कोसमनारा में दर्शन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम कोसमनारा स्थित श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने श्री 108 सत्यनारायण बाबा और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी भी उपस्थित रहे।
कोसमनारा स्थित श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम आस्था का केंद्र के रूप में विख्यात है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा सत्यनारायण और भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचते है। बाबा सत्यनारायण पूरे दिन भोलेनाथ की तपस्या और ध्यान में लीन रहते है और आधी रात में केवल एक बार सामान्य अवस्था में आते हैं। इस दौरान बाबा फल और दूध ग्रहण करते हैं तथा आश्रम में मौजूद भक्तों से मिलते हैं और उनकी समस्याएं सुनकर उसका समाधान इशारों में ही बता देते हैं। बाबा सन् 1998 से तपस्या में लीन है और 2003 में उन्हे 108 की उपाधि मिली, तब से बाबा धाम की प्रसिद्धि के साथ श्रद्धालुओ की संख्या बढ़ी है।
इस अवसर पर गुरुपाल भल्ला, महेश साहू, विवेक रंजन सिन्हा, ज्ञानू गौतम, मनीष शर्मा, कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत जितेंद्र यादव उपस्थित रहे।
गरजते बादल, तेज धूप और कड़कड़ाती ठंड के बीच तपस्या में लीन रहते है सत्यनारायण बाबा
रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कोसमनारा में श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा वर्षा, ग्रीष्म एवं ठंड तीनों मौसम में खुले जगह पर ही लगातार भगवान भोलेनाथ की तपस्या में लीन रहते हैं। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी अनुसार सत्यनारायण बाबा लगभग 25 वर्ष से अधिक समय से खुले जगह पर विराजमान होकर तपस्या कर रहे हैं। लोगों ने बताया की बाबा जिस जगह पर तपस्या कर रहे हैं, पहले वह एक बंजर जगह थी। इस बंजर जमीन पर बाबा ने कुछ पत्थरों को इकट्ठा कर शिवलिंग का रूप देकर अपनी जीभ काटकर समर्पित कर दी थी और उस समय से लगातार तपस्या में लीन हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास में की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय आज बालोद और रायगढ़ जिले के दौरे से लौटने के बाद हेलीपैड से सीधे शंकरनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंचे। गौरतलब है कि 22 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है।
जन भावनाओं के अनुरुप होगा गजराज बांध का विकास और सौंदर्यीकरण : अरुण साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज गुरूपूर्णिमा पर राजधानी रायपुर के बोरिया खुर्द में गजराज बांध में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पीपल का पौधा लगाया। वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत 230 एकड़ में फैले गजराज बांध के चारों ओर अलग-अलग चरणों में 230 पौधे लगाए जाएंगे। इसके द्वितीय चरण में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और विधायक श्री मोती लाल साहू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों और बोरियावासियों ने ‘पीपल फॉर पीपल’ अभियान के अंतर्गत 101 पौधे लगाए। बोरिया खुर्द गजराज बांध संरक्षण समिति, शहर जिला साहू संघ, ग्रीन आर्मी ऑफ छत्तीसगढ़ और भारतीय जैन संघटना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक मोती लाल साहू ने बरगद का पौधा लगाया। गुरुपूर्णिमा के मौके पर आज स्थानीय नागरिकों ने भी यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधरोपण किया।
उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम में कहा कि गजराज बांध को बचाने के लिए बोरियावासियों का संघर्ष मैं लंबे समय से देख रहा हूं। नागरिकों और इस बांध के संरक्षण में लगे संस्थाओं का दृढ़ संकल्प अब पूरा होने की ओर अग्रसर है। इसे विकसित और संरक्षित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। जन भावनाओं के अनुरुप गजराज बांध का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विधायक मोती लाल साहू ने कार्यक्रम में कहा कि बोरिया के नागरिक और अनेक संस्थाएं गजराज बांध के संरक्षण के लिए काम कर रही हैं। हम लोग इसे रायपुर शहर का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाना चाह रहे हैं। अम्युजमेंट पार्क, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम जैसी जन सुविधाएं यहां विकसित करने की योजना है। रायपुर नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा, बोरिया खुर्द गजराज बांध संरक्षण समिति के अध्यक्ष पी.के. साहू, संरक्षक एन.आर. नायडू, सचिव क्षितिपाल, शहर जिला साहू संघ के अध्यक्ष केशव साहू, ग्रीन आर्मी ऑफ छत्तीसगढ़ के संस्थापक अमिताभ दुबे, पार्षद श्रीमती उमा चंद्रहास निर्मलकर, रमेश वर्ल्यानी और भारतीय जैन संघटना के अनेक पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची बलौदाबाजार पुलिस, 3 नोटिस के बाद भी बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे थे थाना …
भिलाई नगर :- विधायक देवेंद्र यादव को 3 बार नोटिस जारी करने के बाद अब बलौदाबाजार पुलिस उनके घर पहुंच गई है। बीते दिनों भिलाई विधायक को बलौदाबाजार जिला कार्यालय में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी मामले में बयान दर्ज कराने बलौदाबाजार पुलिस ने तीसरी बार नोटिस जारी किया था. पुलिस ने उन्हें 18 जुलाई सुबह 10 बजे तक बयान दर्ज कराने के लिए बलौदाबाजार पहुंचने कहा था. लेकिन वह इस बार भी बयान दर्ज करने नहीं पहुंचे जिसके बाद अब बलौदा बाजार पुलिस खुद उनके निवास बयान दर्ज कराने पहुंच गई.
बता दें कि जब बलौदाबाजार पुलिस विधायक देवेंद्र यादव के निवास पहुंची तो वह घर पर नहीं मिले, इसके बाद पुलिस टीम सेक्टर 5 भिलाई स्थित कार्यालय पहुंची, लेकिन यहां पर भी देवेंद्र यादव नहीं थे. फिलहाल पुलिस उनके कार्यालय में मौजूद है और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है.
गौरतलब है कि इससे पहले भी 8 और 16 जुलाई को बलौदाबाजार पुलिस ने देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया था. उनसे बलौदाबाजार हिंसा मामले में पूछताछ होनी थी. पुलिस के अनुसार बलौदाबाजार में जिस दिन हिंसा हुई थी, उस दिन देवेंद्र यादव भी कार्यक्रम में मौजूद थे. लिहाजा पुलिस उनसे पूछताछ कर उनकी भूमिका जानना चाहती है. लेकिन विधायक देवेंद्र यादव ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में पिटिशन दायर किया है. विधायक यादव ने कहा था कि हाईकोर्ट के फैसले का इंतजार करूंगा, उसके बाद जो भी निर्देश आएगा उसका पालन किया जाएगा.
CG News : डिप्टी कलेक्टर पर एफआईआर दर्ज...जानें क्या है मामला...!!
*पीएम आवास में गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई*
CG ब्रेकिंग : भारी बारिश ने छत्तीसगढ़ के इस जिले में मचाई तबाही,डेम हुआ क्षतिग्रस्त,प्रशासन द्वारा लोगों को तत्काल पहुंचाया गया सुरक्षित स्थान पर
दंतेवाड़ा :- दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल पहाड़ी में एनएमडीसी द्वारा निर्मित एन-1 बी डेम जिले में अत्यधिक बारिश होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण अनेक घर बाढ़ की चपेट में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थान ले जाया गया है। इसके अलावा किरंदुल के गाटर पुलिया एवं सीएससी सेंटर के पास भी बारिश से जल जमाव होने से जेसीबी मशीन के द्वारा रोड की साफ सफाई भी किया गया है। यहां भी जिला प्रशासन के द्वारा निचले स्तर पर बसी बस्तियों में जलभराव स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन मौके पर तैनात होकर रेस्क्यू कर रहा है तथा प्रभावित परिवारों को मंगल भवन में ठहराया जा रहा है। इस दौरान ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चे, जो बाढ़ की चपेट में आ गए थे, उन्हें भी रेस्क्यू कर बचाया गया है और उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के समीप रहने वाले लोगों को अन्य जगह शिफ्ट होने की हिदायत दी जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
CG - प्रधान पाठक सहित 8 को कारण बताओ नोटिस जारी, हो सकती है बड़ी कार्रवाई...जाने पूरा मामला..!!
तखतपुर। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) जितेंद्र शुक्ला ने आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां सामने आईं। निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक स्कूल से अनुपस्थित पाए गए और कुछ शिक्षकों को अध्यापन समय में मोबाइल चलाते हुए देखा गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीईओ ने प्रधान पाठक सहित 8 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बता दें कि तखतपुर ब्लॉक में शिक्षकों की मनमानी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इससे पहले भी शिक्षकों की लगातार अनुपस्थिति से नाराज होकर स्कूल के बच्चों ने स्कूल में ताला लगाकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने औचक निरीक्षण किया है।शिक्षा में गुणवत्ता लाने और शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बीईओ जितेंद्र शुक्ला ने सभी शिक्षकों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनवाया है। अब सभी शिक्षकों को निर्धारित समय पर स्कूल में उपस्थित होकर सुबह और शाम अपनी फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में भेजनी होगी। बीईओ ने स्पष्ट किया है कि अध्यापन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
5 लाख का ईनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण...पढ़ें पूरी खबर..!!
दंतेवाड़ा। नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए आज इनामी नक्सली ने पुलिस के सामने सरेण्डर किया है। बताया जाता है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पर 5 लाख का इनाम घोषित था। बता दें कि समर्पित नक्सली हरेन्द्र उर्फ हुरा कुंजाम पीपीसीएम रैंक का उत्तर सब जोनल ब्यूरो राजनैतिक टीम का कमांडर था। वह 2015 से नक्सल संगठन में कार्यरत आत्मसमर्पित माओवादी गंगालूर एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में और उत्तर सब जोनल ब्यूरो पीपीसीएम/राजनैतिक टीम कमांडर के पद में कार्य कर चुका है। आत्मसमर्पित माओवादी नक्सल संगठन में पार्टी सदस्यों को नक्सल संविधान, नक्सल साहित्य सहित समाजशास्त्र, दर्शन जैसे विषय पढ़ाने का कार्य किया करता था।
छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन का आंदोलन: धरना प्रदर्शन
सरकार की अनियमित कर्मचारियों के प्रति असंवेदनशीलता
केवल एक कमेटी बनाकर भूल गई है सरकार
छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण स्थायीकरण, छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण स्थायीकरण, प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में अनियमित कर्मचारी जैसे-आउटसोर्सिग (प्लेसमेंट), सेवा प्रदाता, ठेका, समूह/समिति के माध्यम से नियोजन, जॉबदर, सविदा, दैनिक वेतनभोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, मानदेय, अशंकालिक के रूप विगत 05 वर्ष से लेकर 25-30 साल से किसी न किसी प्रकार से शासत की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका में सतत् रूप से कार्यरत हैं किन्तु विडम्बना ही है आज तक अनियमित कर्मचारी जैसे शब्दों से तिरस्कृत होकर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मातनीय न्यायालय से “सामान कार्य-समान वेतन के निर्देश ये नियमित कर्मचारी से आधे से भी कम वेतन और सुविधा व लाभ लिए बिना कार्य करने को विवश हैं। वर्तमान में इनकी स्थिति मध्यकालीन बन्धुआ मजदूर से भी बदतर है। पारिवारिक जिम्मेदारी, आर्थिक असुरक्षा, बेरोजगारी, प्रशासनिक दबाव के कारण अपने विरुद्ध हो रहे अन्याय को सहते मजबूर है। कृपया अवगत होगे कि, अपने अधिकार के लिए संघर्षरत अनियमित कर्मचारियों के मंच पर भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता/जनप्रतिनिधियों ने हमारे मंच में आकर हमारी समस्याओं को सुना तथा अनियमित कर्मचारियों की समस्याओं को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर इनका यथाशीघ्र निराकरण करने की बात कही है।
प्रत्युत्तर में उत्तीसगढ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन के सम्पूर्ण प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों की ओर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने हेतु अपता पूर्ण सहयोग व महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आश्वासन दिया गया था, जिसे सहर्ष हमने अपनी जिम्मेदारी पूर्ण की है। 0:00 / 0:08 आपसे मिलकर अनियमित कर्मचारियों की समस्याओं को रखा परन्तु अद्यतन भारतीय जनता पार्टी सरकार के 6 माह पूर्ण होने के उपरांत भी सरकार की अनियमित कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई नहीं दे रही है केवल एक कमेटी बनाकर भूल गई है।महोदय, प्रदेश के अनियमित कर्मचारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार और अपने उज्जवल भविष्य के लिए आशा भरी निगाहों से देख रही है. हमें आपसे काफी उम्मीद है। अतः अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय कार्यालयों/विभाग/संस्थाओं में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों नियमितीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली, न्यूत मानदेय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिए जाने, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिग ठेका/सेवा प्रदाता/समूह-समिति के माध्यम से नियोजन सिस्टम बंद करते हुए इन कर्मचारियों के नियमितीकरण/स्थायीकरण करने की वर्षों से लंबित एवं न्यायोचित माँगों को शीघ्र पूर्ण करने करने कष्ट करेंगे
जलमग्न हुआ छत्तीसगढ़ : बारिश से बही सड़क-पुलिया, जिला मुख्यालय से टूटा संपर्क...जन-जीवन अस्त-व्यस्त
मोहला-मानपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और मोहला-मानपुर जिले जलमग्न हो गए है। मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। महाराष्ट्र को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर बनी सड़क और पुलिया बहने से आवागमन ढप हो गया है। वहीं नेशनल हाईवे 63 पर भी पानी भर चुका है। इसके चलते बीजापुर से जगदलपुर जाने वाले नेशनल हाईवे पर आवागमन बंद है। दोनों ओर कई वाहन व राहगीर फंसे हुए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस जवान मौके पर मौजूद हैं।
पुल निर्माण में लेटलतीफी के चलते बारिश में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मानपुर से कोहका के बीच कोरकोट्टी नदी और मानपुर से भर्रीटोला के बीच कोतरी नदी पर निर्माणाधीन पुल किनारे बना डायवर्सन मार्ग बह गया है। तुमड़ीकसा के पास भी डायवर्सन मार्ग नदी में डूब गई है। इसके चलते मानपुर से महाराष्ट्र व औंधी रूट में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। मानपुर से दल्लीराजहरा व बस्तर मार्ग में भी आवागमन ठप है।
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने मौके पर पहुंचकर लिया मुआयना
स्कूली बच्चे भी बीच मार्ग में फंसे हुए हैं। स्कूल से अपने घर नहीं जा पा रहे। नेशनल हाइवे 930 पर आवागमन प्रभावित हो गया है। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। पुलिस व नेशनल हाईवे अफसर और निर्माण एजेंसी से चर्चा कर कलेक्टर ने हालात को सुधारने व आवागमन बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
जन-जीवन अस्त-व्यस्त
बीजापुर जिले में भी देर रात से हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसी के घरों में जा घुसा पानी तो कुछ का मिट्टी से बना घर ही ढह गया। ग्रामीण क्षेत्रों के नदी-नाले उफान पर होने से जिला मुख्यालय से गांवों का संपर्क टूट गया है। गंगालूर, भैरमगढ़, कुटरू, भोपालपट्टनम सभी क्षेत्रों समेत नेशनल हाईवे 63 में भी पानी भर चुका है। इसके चलते बीजापुर से जगदलपुर की ओर जाने वाले नेशनल हाईवे पर आवागमन पूरी तरह बंद है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा के लिए नगर सैनिक व गोताखोरों को तैनात किया गया है।
BREAKING : सब इंस्पेक्टर सहित 3 पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर SP ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला..!!
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस हिरासत में एक शातिर बदमाश की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आपको बता दें हत्या के प्रयास,बलवा और लूट जैसे गंभीर अपराध के मामलों में फरार चल रहे शातिर बदमाश को 19 जुलाई की देर रात दर्री पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि तड़के साढ़े 5 बजें पर आरोपी को सिविल लाइन पुलिस के सुुपुर्द किया गया। यहां से उसे तुरंत ही मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने दर्री थाना के एक सब इंस्पेक्टर सहित एक कांस्टेबल और एक होम गार्ड को निलंबित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पूरा घटनाक्रम कोरबा जिला के दर्री और सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि निगरानी बदमाश सूरज हथठेल के खिलाफ सिविल लाइन थाना में हत्या का प्रयास,बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज थे। जिले में उक्त शातिर बदमाश के खिलाफ 14 नामजद अपराध दर्ज थे। हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे सूरज हथठेल की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी बीच आरोपी ने 18 जुलाई को पाली थाना क्षेत्र में एक स्कूटी की लूट कर फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि 19 जुलाई की देर रात करीब डेढ़ बजे दर्री पुलिस की टीम ने फरार आरोपी सूरज हथठेल को एनटीपीसी के ओल्ड साईलों के पास संदिग्ध हालत में देखा गया।
पुलिस ने देर रात ही आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया था। बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी सूरज हथठेल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने करीब 4 घंटे बाद सुबह साढ़े 5 बजें सिविल लाइन पुलिस के हवाले किया गया। आरोपी सूरज हथठेल की हालत सही नही होने पर उसे तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण उपरांड डाक्टर ने सूरज हथठेल को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस जानकारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, हथियार और अन्य सामग्री बरामद
सुकमा :- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ और नक्सली के मारे जाने की पुष्टि की है।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात जगरगुंडा एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी के जवान जगरगुंडा के तुमारगट्टा और सिंगाराम के जंगल में सर्चिंग के लिए पहुंचे। इसी दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ मेंएक माओवादी को ढेर कर दिया गया। मौके से एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और नक्सली सामग्री बरामद हुई है। मारे गए नक्सली की पहचान की जा रही है।