प्रदेश

'तुम लोगों के नाम से जहर पीकर आत्महत्या करूंगा'...3 महिला समेत 8 गिरफ्तार...मामला जान रह जाएंगे हैरान

जांजगीर चांपा. आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला है. मृतक राजकुमार पटेल ग्राम धाराशिव में चबूतरा के पास बैठा था. उसी समय दाऊलाल और उसके घर वालों के साथ विवाद हो गया. जिस पर रामकुमार पटेल, राजकुमार पटेल, अजय पटेल, कृष्णा पटेल, छोटी पटेल, परमेश्वरी बाई, बतीबाई और अन्य लोग लडाई झगडा करने के लिए घर से बाहर निकल गए और मृतक राजकुमार को हाथ मुक्का से लात घुसा से मारपीट करने किए और तेरे जैसे आदमी को मार जाना चाहिए क्यों नहीं मर जाता जाके मर जा बोले. जिस पर मृतक राजकुमार डायल 112 को फोन किया. डायल 112 के द्वारा जाकर समझाइस दी गई. जिस पर विवाद शांत हुआ.

मृतक अपने आप को अपमानित महसूस किया और मृतक राजकुमार बोला कि तुम लोग मुझे मेहमानो एवं गावं के लोगो के सामने मारपीट कर बेईज्जती किये हो मै जा रहा हॅू तुम लोगो के नाम से जहर पीकर आत्महत्या करूगा बोलते हुए तालाब की ओर गया और हाथ में जहर का डिब्बा लाकर जहर पी रहा हू बहुत अपमानित किए हु कहकर जहर को पी गया था। जिसे इलाज के लिए तत्काल उसके पिता और गांव वालो के द्वारा राछा सीएचसी लाया गया, जहा से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और मृतक का इलाज के दौरान बिलासपुर अस्पताल में मृत्यु हो गया।

जिसका थाना सिविल लाइंस में बिना नंबरी मर्ग जांच किया गया एवम थाना नवागढ़ में उक्त मर्ग जांच पर से अपराध क्रमाक 294/24 धारा 296,115(२)190,191(२),108 BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान उपरोक्त प्रकरण में पीएम रिपोर्ट, गवाहों के कथन से उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से आरोपियों को दिनांक 06.08.2024 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है ।

आरोपी 

01 अजय पटेल पिता दाऊलाल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

02 कृष्ण कुमार पटेल पिता रमेश कुमार निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

03 छोटी उर्फ कृष्ण पटेल पति राम कुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

04 परमेश्वरी पटेल पति राज कुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

05 दाऊलाल पटेल पिता स्व. साधराम निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

06 राजकुमार पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

07 रामकुमार पटेल पिता दाऊलाल पटेल निवासी धाराशिव थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा

08 बती बाई पति अच्छेराम पटेल साकिन तुसमा थाना शिवरीनारायण जिला जाजगीर चापा  

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने निकाली डिस्ट्रिक जज ऐंट्री लेवल पर भर्ती, जाने क्या है आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक पोस्ट पर 32 पदों पर भर्ती करने वाला है, जी हाँ छत्तीसगढ़ ने डिस्ट्रिक जज ऐंट्री लेवल भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन भी जारी कर दिया है।जहाँ 32 पदों पर भर्ती होगी। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश व गाइड लाइन के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया पूरी करते हुए जातिवार पद सीट आरक्षित कर दिया है। वही इस पोस्ट के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त शाम पांच बजे तक तय की गई है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लिखित परीक्षा की तिथि भी तय कर दी है। बता दे की लिखित परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने कई शर्त भी रखे हैं, जिसमे परीक्षा देने वाले का भारत का नागरिक होना अनिवार्य है। साथ कोई भी व्यक्ति सीधी भर्ती द्वारा नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा जिस वर्ष नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं अर्थात 01/01/2024 को जनवरी के पहले दिन 35 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है और 45 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है।

और पढ़ें ...

*तीन गौ अभ्यारण में सवा करोड़ पशुधन कैसे रहेंगे?*

*तीन गौ अभ्यारण में सवा करोड़ पशुधन कैसे रहेंगे?* *पशुधन को रखने गोठानों का ताला खोले सरकार* रायपुर/ 06 अगस्त 2024। राज्य सरकार के द्वारा 15 अगस्त को तीन गौ अभ्यारण बनाने की शुरुआत करने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूछा की भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को बताये तीन गौ अभ्यारण में प्रदेश की सवा करोड़ पशुधन कैसे रहेंगे? इनमे 64 प्रतिशत गौवंश है कांग्रेस की सरकार ने पशुधन की संख्या को देखते हुए प्रदेश में 10000 से अधिक गौठानों का निर्माण किया था। जिसके चलते पूरे प्रदेश में साढ़े तीन लाख सरकारी जमीन सुरक्षित हुआ था। जिसमें से 6000 से अधिक गौठान आत्मनिर्भर बन गए थे। जिन्हे महिला स्वास्थ्य समूह संचालित करती थी। जहां सरकार एक रुपए भी खर्च नहीं करती थी। इस योजना की तारीफ नीति आयोग ने भी किया था औऱ अन्य प्रदेशो को लागु करने की सिफारिश भी किया था। भाजपा की सरकार बनते ही इन गौठानों में ताला लगा दिया गया है। जिसके चलते पशुधन भटक रहे हैं। किसान फसलों की चराई से परेशान है और सड़कों में भी पशुधन के चलते दुर्घटनाएं हो रही। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में 8 महीने में ही लगभग 800 से अधिक पशुधन की दुर्घटना से मौत हो गई है। प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार राजनीतिक दुर्भावना के कारण गौठानों में ताला लगा दिया है। उसे तत्काल खोलें जिसे पशुधन को रहने का उचित स्थान मिल सके। भाजपा सरकार के द्वारा गौ अभ्यारण बनाने का दावा किया जा रहा है वह हवा हवाई है इससे न तो पशुधन को कोई लाभ होगा न किसानों को। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पशुधन पशुपालक किसान और महिला स्वास्थ्य समूह को लाभ पहुंचाने के लिए गोधन न्याय योजना की शुरूआत किया था। गौठानों का निर्माण किया था। गोठानों में पशुधन के लिए चारा पानी दवाईयां उनके व्यवस्थाएं थी। किसान पैरा दान करते थे। महिला स्व सहायता समूह इन गौठानों के माध्यम से 2 रु किलो में गोबर और 4 रु लीटर में गोमूत्र की खरीदी करके गोबर से वर्मी कंपोस्ट, पेंट, दीया, गुलाल और अन्य प्रकार के उत्पाद बनाकर आर्थिक लाभ कमाते थे। गौठानों का संचालन करते थे। गोधन न्याय योजना के चलते प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ा था पशुधन के नस्ल में सुधार हुआ था और सड़को में होने वाली दुर्घटनाये रुकी थी। भाजपा सरकार गौधन न्याय योजना को पुनः शुरू करे एवं गोठानो का ताला खोले।
और पढ़ें ...

BREAKING: शिवनाथ नदी पुल के उपर बैठे 11 मवेशियों को बस ने मारी टक्कर...9 गाय की मौके पर मौत

दुर्ग : बस चालक ने दुर्ग के शिवनाथ नदी पुल के उपर बैठे 11 मवेशियों को टक्कर मारकर हो गया, घटना में 9 गाय की मौके पर ही मौत हो गई, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान कर ली है, उसे पकड़ने के लिए टीम बिलासपुर गई है।

दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी पुल पर कल देर रात बस चालक ने 11 मवेशियों को ठोकर मार कर फरार हो गया था, घटना में 9 गायों की मौके पर ही मौत हो गई,दो गंभीर रूप से घायल गाय का इलाज किया जा रहा है।वहीं दुर्ग शहर एडिशनल एसपी अभिषेक झा ने कहा कि शिवनाथ नदी पुल के ऊपर बस चालक ने 11 मवेशियों को टक्कर मारता हुआ निकल गया।एक्सीडेंट में 11 मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए,उनमें से 9 की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर मवेशियों की सड़क से हटाकर दफनाया गया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस चालक की पहचान कर ली गई है। बस चालक का लोकेशन बिलासपुर दिखाया गया है, पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें ...

एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने भिलाई में दी दबिश, ऑनलाइन महादेव सट्टा चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। एसीबी और ईवोडब्ल्यू की टीम ने आज भिलाई के कई ठिकानों में दबिश देकर ऑनलाइन महादेव सट्टा एप चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आई है, जहां उन दोनों से पूछताछ जारी है। 
बता दें कि एसीबी की टीम ने ऑनलाइन महादेव सट्टा ऐप के कारोबार करने वाले पर भिलाई के कई ठिकानों पर दबिश देकर न्यू खुर्सीपार के बंगाली मोहल्ला में रहने वाले विश्वजीत राय और अतुल राय को गिरफ्तार किया है। वहीं टीम ने भिलाई में फरीदनगर स्थित मोहम्मद सद्दाम के निवास पर भी छापेमारी की लेकिन सद्दाम के घर पर ताला लगा हुआ था। सद्दाम के निवास पर ईडी की टीम भी कार्रवाई कर चुकी है।
विश्वजीत रॉय जिम का संचालन करता है और पिछले कुछ महीनों से उसका जिम बंद पड़ा है। जानकारी के अनुसार विश्वजीत राय जिम बंद करके महादेव सट्टा एप का पैनल का संचालन करना शुरू कर दिया था। वही विश्वजीत राय कुछ महीने पहले दुबई से वापस आया था।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री के समक्ष डिजिटल एप्प ई-जादुई पिटारा की खूबियों का किया गया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के समक्ष आज जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआं में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए संचालित डिजिटल एप ई- जादुई पिटारा की खूबियों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षिका श्रीमती शशिकिरण कश्यप ने बहुत ही सुंदर तरीके से एक छोटी सी कहानी बताई। कक्षा 5वीं के बच्चे प्रतीक कुजूर, स्नेहा मिंज और प्रियंका बाई ने किस तरह खेल-खेल में इस एप के माध्यम से सिखाया जाता है उसका बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया।
    ई-जादुई पिटारा नई शिक्षा नीति ने तहत ही बनाया गया है ताकि बच्चों को पढ़ाई  बोझ न लगे और नवाचार के माध्यम से  बच्चे कठिन विषयों को भी  खेल खेल के माध्यम से आसानी से सीख सकते हैं। यह एप में मुख्य रूप से प्राइमरी तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। इस एप के माध्यम से बच्चों  को उनके रुचि के अनुकूल बहुत ही सरल और मनोरंजक तरीके से सिखाया जाता है।
     इस एप्प में कहानियां, बालगीत, पहेलियां, कार्ड, ऑडियो पुस्तकें, खिलौने और खेल, हैंडबुक चार्ट और जादुई पिटारा बॉक्स के माध्यम से बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया जाता है। इस एप से बच्चे, शिक्षक और पालक जुड़े रहते हैं।  कोई भी स्कूल में यदि कोई भी रचनात्मक गतिविधि होती है तो उसे इस एप में अपलोड कर सकते है। जिसे कोई भी पालक, बच्चे और टीचर अवलोकन कर सकते है।
    मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और पूरे मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव से वनमंत्री केदार कश्यप ने की सौजन्य भेंट

छत्तीसगढ़ के वनमंत्री केदार कश्यप अपने एक दिवसीय दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान आज उन्होंने ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव जी से सौजन्य भेंट कर, विभिन्न जनजातीय विषयों पर सार्थक चर्चा की।

वनमंत्री केदार कश्यप ने केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव को जानकारी देते हुए बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मर्यादित रायपुर द्वारा लगभग 6.5 लाख आदिवासी परिवारों से वर्ष 2014-15 से लघु वनोपज का क्रय किया जा रहा है। इनके व्यापार में होने वाली हानि की 75 प्रतिशत की प्रतिपूर्ति भारत सरकार द्वारा किये जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को वर्ष 2014-15 से 2019-20 तक की अवधि में उक्त व्यापार में रुपये 52.18 करोड़ की हानि हुई है। जिसकी 75 प्रतिशत राशि रुपये 39.14 करोड़ की प्रतिपूर्ति हेतु छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ मर्यादित रायपुर द्वारा ट्रायफेड को औपचारिकताओं की पूर्ति उपरांत लिखे जाने के बाद भी उक्त राशि अप्राप्त है। 

वनमंत्री कश्यप ने केंद्रीय मंत्री  जुएल उरांव जी से आग्रह किया है कि उक्त कार्य को सुबारू रूप से संपादित करने के लिये राशि रुपये 200 करोड़ की अतिरिक्त कार्य पूंजी की भी राज्य को आवश्यकता है।
साथ ही छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव सरकार द्वारा आदिवासियों के हित के किए जा रहे कार्यों से उन्हें अवगत कराया।

------///------

और पढ़ें ...

CG NEWS : जान जोखिम में डालकर बच्चों को पढ़ाने जा रहे शिक्षक, देखें

बीजापुर : जिले मे इंद्रावती व गोदावरी नदी तांडव मचा रही है और इनकी सहायक नदियां चिंतावागु का भी रौद्र रूप दिख रहा है, उसके बावजूद भोपालपटनम के अंदरूनी क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाने शिक्षकों को अपनी जान हथेली में रखकर पढ़ाने जाना पड़ता है। आजादी के वर्षों बाद भी भोपालपटनम ब्लाक के दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो जाता है, उसके बाद भी शिक्षक उफनते नदियों को पार कर शिक्षक अपने स्कूलों में जरूर जाते हैं।भोपालपटनम के गोंगला गांव के मिनूर के लोगों की जिंदगी बारिश में खासकर बाढ़ में बद से बद्तर हो जाती है और इसके बीच प्रशासन द्वारा स्कूलों के संचालन की अनुमति देता है। उफनती नदियों को पार कर शिक्षक अपने कार्य में मौजूद रहते हैं। विगत दिनों दिन -रात चौबीस घंटे की भारी बारिश के बीच भी पढ़ाई कराने शिक्षक पहुंचे हुए थे। मिनूर गांव में प्राथमिक विद्यालय मे 21 बच्चें अध्ययनरत हैं तो दो शिक्षक यहां बखुबी दायित्व निभा रहें हैं। इसी प्रकार की स्थिति माध्यमिक विद्यालय में 7 बच्चें हैं जिसमें दो शिक्षक जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहें हैं। कुल मिलाकर यहां शिक्षकों द्वारा ईमानदारी से काम किया ज रहा है।

 

और पढ़ें ...

एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान का 2 लाखवां पौधा आज बंदरचुंआ की महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती नीलम टोप्पो को सौंपा। गौरतलब है कि जशपुर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण के लिए महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने बीते विगत् माह 14 जुलाई को दुलदुला से की थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय उपस्थित रही।
      श्रीमती टोप्पो ने बताया कि वह अपने घर के आंगन में अपनी सासु मां के नाम से यह आम का पौधा लगाएंगी। महतारी वंदन योजना को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें हर माह 1 हजार की राशि मिल रही है। पिछले माह मिली राशि से उन्होंने अपने बेटे ईशांत टोप्पो के लिए कॉपी, स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री खरीद कर दिया, वह कक्षा 6 वीं का छात्र है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि मैं अपने स्वयं की राशि से यह पहली बार है जब अपने बच्चे को स्कूल के लिए कुछ खरीद कर दिलवायी हूं। यह महतारी वंदन से मिली राशि से ही संभव हुआ है। महतारी वंदन की राशि का उपयोग मैं अपने दैनिक उपयोग की सामग्री क्रय करने पर व्यय करती हूं साथ ही कुछ राशि को भविष्य के लिए बचत करके रखती हूं ताकि आपात स्थिति में उस राशि का उपयोग किया जा सके।

और पढ़ें ...

राज्यपाल रमेन डेका से मंत्री राम विचार नेताम ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल  रमेन डेका से आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के आदिम एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री  राम विचार नेताम ंने सौजन्य मुलाकात की।

और पढ़ें ...

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, पुलिस-वनकर्मियों ने शुरू की तलाश

धमतरी/नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के सिहावा क्षेत्र घर के बाहर खेल रहे बच्चा अचानक गायब हो गया। बहुत खोज- बीन करने पर भी जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच में घटना स्थल के पास जंगली जानवर तेंदुआ के पंजे ​के निशान मिले हैं। जिसके बाद पुलिस-वनकर्मियों ने बच्चे की तलाश शुरु कर दी है। घटना सिहावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरमुड़ कमार बस्ती है। कोरमुड़ का जंगल पहाड़ी बांध से लगा हुआ है। 
 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 7 बजे पूरी बस्ती के लोग हरेली के त्योहार मना कर अपने अपने घर जा चुके थे। योगेश्वर मरकाम भी अपने परिवार संग घर के अंदर खाना खाने लग गए। इधर उनका बेटा तिरेश मरकाम खाना खाकर बाहर खेलने चल दिया। थोड़ी देर बाद जब योगेश्वर घर के बाहर निकला तो उसे तीरेश दिखाई नहीं दिया। सभी उसे ढूंढने में लग गए जब नहीं मिला तो पुलिस को खबर की गई। 
 
पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पास जंगली जानवर के पैरों के निशान होना पाया गया। इससे किसी जंगली जानवर के उठा ले जाने की आशंका है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है। वन विभाग के कर्मचारी भी मौके का मुआयना करने पहुंचे। वनकर्मियों ने पाया कि शायद तेंदुआ बच्चे को उठा ले गया है। वन विभाग और पुलिस की टीम खोज बीन में लगी हुई है।
और पढ़ें ...

हनुमान जी की पूजा में महिलाएं इन बातों का रखें ध्यान

  • हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाओं को मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए.
  • साथ ही महिलाएं इस बात का भी ध्यान रखें कि वो पूजा करते समय हनुमान जी के पैर न छूए. क्योंकि हनुमान जी महिलाओं का सम्मान करते हैं और मां सीता की तरह सभी महिलाएं उनके लिए मां समान हैं.
  • महिलाओं को हनुमानजी को पंचामृत से स्नान भी नहीं कराना चाहिए. इससे उनके ब्रह्मचारी होने का अपमान होता है.
  • अगर आप हनुमान जी की पूजा कर रही हैं तो उन्हें चोला, वस्त्र और यज्ञोपवीत नहीं चढ़ाएं. इन चीजों का आप किसी पुरुष से अर्पित कराएं.
  • महिलाओं को हनुमान जी के प्रति श्रद्धाभाव प्रकट करने के लिए सिर नहीं झुकाना चाहिए. आप केवल हाथ जोड़कर प्रणाम कर सकती हैं.
  • महिलाओं को हनुमान जी को सिंदूर भी नहीं चढ़ाना चाहिए और ना ही बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए.
और पढ़ें ...

स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, टनल फर्नेस में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 4 लोग झुलसे

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगरनार स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 4 लोग झुलसे और 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दो लोगों की हालत बेहद नाजुक है। मिली जानकारी के मुताबिक टनल फर्नेस में शॉर्ट सर्किट हुई, जिससे भीषण आग लग गई।जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब प्लांट में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से शॉर्ट सर्किट के बाद टनल फर्नेस में भयानक आग भड़क गई। इस आग की चपेट में 4 लोग झुलस गए, जिनमें से 2 गंभीर बताए जा रहे हैं। आधिकारियों के मुताबिक ब्रेकर मेंटेनेंस का काम किया जा रहा था। तभी जोरदार विस्फोट हो गया। पर्याप्त सुरक्षा उपाय न होने के कारण ही ये हादसा हुआ है। 2 गंभीर कर्मचारियों को रायपुर रेफर किया गया है।

और पढ़ें ...

Crime : बदमाशों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप संचालक से दिनदहाड़े 6 लाख लूटकर फरार, जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, करतला थाना अंतर्गत रामपुर अधरिकोना गांव के पास लुटेरों ने पेट्रोल पंप संचालक पर डंडे ताबड़तोड़ हमला किया। बैग में रखे 6 लाख रुपए छीनकर गांव से लगे जंगल की ओर भाग गए। घटना उस समय घटी जब पेट्रोल पंप संचालक संतोष गोयल बाइक से रामपुर से अपने घर सक्ति जा रहे थे। इस दौरान लुटेरों ने उन पर डंडे से हमला किया और बैग में रखे 6 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। खून से लथपथ संतोष गोयल ने फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। फ़िलहाल पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING: ’शराब प्रेमियों' के लिए जरूरी खबर...इस दिन सभी शराब दुकानें रहेगी बंद

रायगढ़। शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त शुष्क दिवस पर जिले की समस्त देशी मदिरा (सीएस-2 घघ), कम्पोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट) एवं विदेशी मदिरा (एफएल-1 घघ), दुकानों, देशी मंदिरा भंडागार एवं समस्त होटल बारों (एफएल-3) को पूर्ण रूप से बंद रखे जाने हेतु आदेश जारी किया है। उक्त दिवसों में मदिरा, मादक पदार्थ का विक्रय एवं परिवहन पूर्णत: बंद रहेगा।

और पढ़ें ...

ट्रांसफर ब्रेकिंग : बड़े पैमाने पर ग्राम पंचायत सचिवों का हुआ तबादला, जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखिये लिस्ट

 मुंगेली। शासन के निर्देश पर जिले के 20 पंचायत सचिवों का स्थानांतरण किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने जनपद पंचायत मुंगेली, लोरमी और पथरिया के प्रस्ताव व अनुशंसा के आधार पर आगामी आदेश पर्यंत तक अस्थायी रूप से पंचायत सचिवों को एक ग्राम पंचायत से दूसरे ग्राम पंचायत में स्थानांतरित किया है। 

देखिये लिस्ट…

और पढ़ें ...

Crime : पति ने पत्नी को सिलबट्टे से हमला कर उतारा मौत के घाट...उधर नशे में बदमाश ने चाकू मारकर युवक की हत्या, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले से दिल दहला देने वाली दो घटना सामने आई है। आपसी विवाद के चलते अलग रह रही पत्नी जब खर्च के लिए अपने पति से पैसे मांगने गई, तो पति ने गुस्सा होकर सिलबट्टा से सिर पर हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह मामला सीपत थाना क्षेत्र के नरगोड़ा गांव का है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हमलावर पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

उधर पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी समेत उनके तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा संतोषी चौक की है। जानकारी के मुताबिक सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में रहने वाले विक्की साहू और नरेंद्र चंद्राकार नशे के आदी थे। बीती रात नशा करने के बाद दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया। विवाद के बाद विक्की अपने साथियों संग चाकू लेकर आया और नरेंद्र की पीठ में चाकू घोंप दिया। 

चाकू से हमले के बाद नरेंद्र मौके पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने 112 को कॉल किया। घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने विक्की और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

और पढ़ें ...

CG - छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत...लागातार बारिश से भरभराकर गिरी घर की दीवार, पति-पत्नी की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में बीते दो दिनों से लागातार बारिश हो रही है। इस बारिश की वजह से अब हादसों के मामले सामने आने लगे हैं। पेंड्रा थाना क्षेत्र में तेज बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं उनका 8 साल का बच्चा घायल हो गया, जिसे गौरेला जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना पेण्ड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गाँव की है। दिनेश वाकरे और उसकी पत्नी का नाम शारदा बाई रात में अपने बच्चे के साथ अपने कच्चे मकान में सो रहे थे।  लगातार हो रही बारिश से घर की कच्ची दीवार तीनों के ऊपर गिर गईं। जिसमे पति और पत्नी की मलबे में दबकर मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मकान बहुत ही पुराना हो चुका था। जो लगातार बारिश को नहीं झेल पाया। सूचना मिलने पर पुलिस और तहसीलदार मौके पर जांच के लिए पहुँचे। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृत पति-पत्नी गरीबी के कारण मकान की मरम्मत नहीं करा पाएं। इस इलाके के आसपास और भी कच्चे और पुराने मकान हैं। जिन पर ज्यादा बारिश से भी खतरा मंडरा रहा है। 

और पढ़ें ...

CG - पाट जात्रा पूजा विधान के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व...

पाट जात्रा पूजा विधान के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व

बस्तर सांसद महेश कश्यप,जनप्रतिनिधियों सहित मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-गायता और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में जनसमुदाय हुए शामिल

जगदलपुर : हरियाली अमावस्या के मौके पर बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी मन्दिर के सामने सोमवार को पाट जात्रा पूजा विधान के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व शुरू हो गया। बस्तर दशहरा पर्व के इस प्रथम पूजा विधान में बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति केअध्यक्ष  महेश कश्यप, महापौर  सफीरा साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और बस्तर दशहरा पर्व समिति के पारंपरिक सदस्य मांझी-चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन, पुजारी-गायता तथा जिला कलेक्टर  विजय दयाराम के. जिला  पंचायत सीईओ  प्रकाश सर्वे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में जनसमुदाय शामिल हुए।

ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के पहले पूजा विधान पाट जात्रा में रथ निर्माण के लिए बनाये जाने वाले औजार ठुरलू खोटला तथा अन्य औजारों का परम्परागत तरीके से पूजा-अर्चना कर रस्म पूरी की गयी। इसके साथ ही विश्व  प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व शुरू हो गया, जो इस वर्ष करीब 75 दिवस की अवधि तक पूरे आस्था,श्रद्धा और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। बस्तर दशहरा पर्व के प्रमुख पूजा विधानों को निर्धारित तिथि अनुसार सम्पन्न की जाती है। जिसके तहत आगामी 16 सितम्बर को डेरी गड़ाई रस्म,02 अक्टूबर को काछनगादी पूजा विधान,03 अक्टूबर को कलश स्थापना एवं 04 अक्टूबर को जोगी बिठाई रस्म पूरी की जाएगी।

इसके बाद 10 अक्टूबर को बेल पूजा,11 अक्टूबर को निशा जात्रा एवं महालक्ष्मी पूजा विधान,12 अक्टूबर को कुंवारी पूजा विधान, जोगी उठाई और मावली परघाव पूजा विधान होगी। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के दौरान 13 अक्टूबर को भीतर रैनी पूजा एवं रथ परिक्रमा पूजा विधान,14 अक्टूबर को बाहर रैनी पूजा विधान, 15 अक्टूबर को काछन जात्रा और मुरिया दरबार तथा 16 अक्टूबर को कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान पूरी की जायेगी और 19 अक्टूबर को माई दन्तेश्वरी की विदाई के साथ ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व सम्पन्न होगी।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री श्री साय और उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मुलाकात की और भंडारा स्थल पर पहुंचकर अपने हाथों से श्रद्धालुओं को खीर, पुड़ी, चावल और प्रसाद वितरित किया।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के प्राचीन, पुरातात्विक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल बाबा भोरमदेव मंदिर में पवित्र सावन मास के अवसर पर हजारों कावड़ियों का हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में मुख्यमंत्री श्री साय ने हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष के साथ कावड़ियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया और उनका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी कावड़ियों का अभिनंदन किया।

    यह छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार हुआ है जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं हेलीकॉप्टर से शिवभक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अद्वितीय मौके पर भोरमदेव बाबा भगवान शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक भी किया, जिसमें उन्होंने प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    मुख्यमंत्री श्री साय और उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मुलाकात की और भंडारा स्थल पर पहुंचकर अपने हाथों से श्रद्धालुओं को खीर, पुड़ी, चावल और प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राम कुमार भट्ट, जनपद अध्यक्ष श्री इंद्राणी चंद्रवंशी, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, और नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनहरण कौशिक ने भी बाबा भोरमदेव भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

सावन में शिव भक्तों के लिए ऐतिहासिक आयोजन
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम सभी भक्तजनों को सावन मास की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन के तीसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। पवित्र सावन माह में शिव भक्तों के लिए यह ऐतिहासिक आयोजन रहा।
    कबीरधाम जिले में स्थित बाबा भोरमदेव मंदिर के साथ-साथ, बुढ़ा महादेव और डोंगरिया के जलेश्वर महादेव जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर भी हर साल हजारों कावड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाता है। इस अवसर पर, अमरकंटक से शिव भक्त पदयात्रा कर छत्तीसगढ़ के विभिन्न शिवालयों में जल चढ़ाते हैं।
कावड़ यात्रा की ऐतिहासिक परंपरा
    बाबा भोरमदेव मंदिर 11वीं शताब्दी का एक प्राचीन, ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व का स्थल है, जहां हर साल सावन मास में कावड़ियों की पदयात्रा का आयोजन होता है। इस कावड़ यात्रा में मध्यप्रदेश के अमरकंटक से मां नर्मदा का पवित्र जल लेकर भक्तजन कठिन मार्गों से गुजरते हुए बाबा भोरमदेव, जलेश्वर महादेव और पंचमुखी बूढ़ा महादेव में जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान वे “बोल बम” के जयघोष के साथ भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हैं।
    मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में इस वर्ष की कावड़ यात्रा विशेष रूप से स्मरणीय रही, जिसमें सरकार की ओर से कावड़ियों के स्वागत और सेवा का अभूतपूर्व आयोजन किया गया।

और पढ़ें ...

अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने किया पलटवार,कहा,

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटे 5 साल पूरे होने के बाद कश्मीर में आई है शांति, खुशहाली आई है, सीएम के बयान C

भारतीय जनता पार्टी के लोगों को अपने चश्मे का नंबर चेक करवाना चाहिए,

देशभर के अखबार कश्मीर के हिंसा से भरे पड़े रहते हैं 

370 हटाने के बाद कितने बाहरी लोग वहां जाकर जमीन खरीदे हैं इसका आंकड़ा दे सरकार

370 हटाने के बाद भी कश्मीर में आतंकी हमले क्यों हो रहे हैं 

प्रति दिन हर हफ्ते बड़ी घटनाएं हो रही है और भारतीय जनता पार्टी को शांति दिख रही है,
 
भारतीय जनता पार्टी को रतौंधी हो गई है,

370 इनका पॉलीटिकल एजेंडा था उसको हटाने से कश्मीर की राजनीति में और देश की राजनीतिक में कोई फर्क नहीं पड़ा,

कश्मीर की जो फिजा थी वहां पर शांति का वातावरण नहीं बना,

अपितु 370 हटाने के बाद मोदी सरकार के प्रति एक अविश्वास जरूर पैदा हुआ है,
 
सरकार श्वेत पत्र जारी करें कि 370 हटाने के बाद कितने आतंकी घटनाएं हुई है कितने लोगों के वहां पर बसाहट हुई है कितनी वहां शांति स्थापित हुई है,

बल्कि एक अच्छे भले राज्य को विभाजित कर दिया गया,

 कश्मीर को छोड़िए लद्दाख में भी अशांति फैली हुई है,

वहां के लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन हो रहा है,

 वहां के सामाजिक कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं तो सफलता कहां मिली है,

और पढ़ें ...

*शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने हुए कोंडागांव जनपद पंचायत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों की कार्यशाला आयोजित*

कोंडागांव, 3 अगस्त 2024/कोंडागांव जनपद पंचायत क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों को शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए कार्यशाला का आयोजन शनिवार को जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में किया गया। 
इस अवसर पर कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कहा कि इस कार्यशाला का आयोजन इसलिए किया गया है, ताकि जनप्रतिनिधि शासन की सभी योजनाओं से वाकिफ हों और वास्तविक हितग्राहियों को उनका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने सिकलसेल और एनीमिया स्क्रीनिंग के संबंध मंे कहा कि यह कार्य पूर्ण हो चुका है तथा अब चिन्हांकित रोगियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि रक्तचाप और मधुमेह की जांच भी की जा रही है, जिससे रोगियों की पहचान कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने गर्भावस्था के प्रारंभ से ही जच्चा बच्चा की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए शुरुआत में ही पंजीयन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में की किसी प्रकार की जटिलता पाए जाने पर देखभाल में सहजता होती है। उन्होंने इसके साथ ही वजन त्यौहार में बच्चों के सही ढंग से वजन लेने को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों का उपचार पोषण पुनर्वास केन्द्र में किया जाता है, जहां बच्चे के उपचार के साथ ही माता को 2200 रुपए भी प्रदान किया जाता है। उन्होंने बच्चों के शारीरिक के साथ ही मानसिक विकास के लिए सुपोषण को आवश्यक बताया। उन्होंने इसके साथ ही प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण और 7500 रुपए की सहायता के साथ ही बिना ब्याज के प्रदाय किए जा रहे ऋण के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने किसान सम्मान निधि एवं किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को लाभान्वित करने के लिए छूटे हितग्राहियों को भी जागरुक करने पर जोर दिया। उन्होंने ऑइल पॉम की खेती के लिए शासन द्वारा दिए जा रहे लाभ को देखते हुए किसानों को प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए शिविरों का आयोजन किया गया था। छूटे हुए हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए पुनः इसका आयोजन किया जाएगा। उन्होंने शालाओं में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए पालकों को प्रेरित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि शालाओं मंे शिक्षकों की कमी को शीघ्र ही दूर किया जाएगा। 
कलेक्टर श्री दुदावत ने फ्लोराईड प्रभावित क्षेत्रों में तीन वर्षों के संधारण की शर्तों के साथ फ्लोराईड रिमुवल प्लांट स्थापित करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दुकानों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुनगापदर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम मेड़पाल में नए उचित मूल्य की दुकान की स्थापना हेतु पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव देने को भी कहा। 
कलेक्टर  दुदावत ने मलेरिया, डेंगू, डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों के साथ ही सर्पदंश की घटनाओं को लेकर सतर्क रहने को कहा। उन्होंने कहा कि मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि पानी को जमा न होने दें। वहीं मच्छरदानी का उपयोग अवश्य करें। बुखार आने पर तुरंत अस्पताल जाएं। उन्होंने कहा कि सभी पेयजल स्त्रोतों के क्लोरोनाईजेशन का कार्य किया गया है, जिससे डायरिया की स्थिति निर्मित न हो। वहीं इसके साथ ही क्लोरोनाईनेशन का द्वितीय चरण प्रारंभ करने की बात भी कही। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सभी मातागुड़ी और देवगुड़ियों में पौधरोपण का कार्य वृहद स्तर पर किया जाएगा, जिसमें सभी ग्रामवासियों की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने इस अवसर पर ग्रामों की समस्याओं के संबंध में भी जानकारी लेते हुए कहा कि इनका शीघ्रता के साथ निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार जिले में वन अधिकार पट्टे से संबंधित नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें नामांतरण एवं बंटवारे का कार्य  पट्टे के साथ प्रदाय किए गए किसान किताब में किया जाता है। वन भूमि पट्टा से संबंधित नामांतरण, बंटवारा तथा सीमांकन की प्रकरणों के वन विभाग में प्रकरण दर्ज होने के संबंध में जानकारी दी। 
जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम ने जिला प्रशासन द्वारा की गई इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। इसके साथ ही जिला प्रशासन के संज्ञान में ग्राम की समस्याएं भी सामने आईं, जिनका समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत की उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल तथा जनपद पंचायत कोंडागांव के अध्यक्ष  शिवलाल मंडावी ने भी संबोधित किया और कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शासकीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य  खेमचंद नेताम,  बालसिंह बघेल, रेशमा दीवान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अविनाश भोई सहित क्षेत्र के जनपद सदस्य एवं सरपंचगण व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिव भक्त कावड़ियो और श्रद्धालुओं से कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है...

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने शिव भक्त कावड़ियो और श्रद्धालुओं से कहा कि आज बड़े सौभाग्य की बात है सावन के तीसरे सोमवार को भोरमदेव में भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने आए है। यहां पहुंचकर मैं भगवान भोलेनाथ से प्रदेश के सभी लोगो की सुख शांति समृद्धि के लिए कामना किया हूं। हेलीकॉप्टर से भोरमदेव मंदिर में पुष्पवर्षा भी किए है। उन्होंने सावन मास के लिए सभी भक्तजनों को शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री के पी.जी.कालेज हेलीपेड कबीरधाम पहुंचने पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय शिव भक्त कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के उपरांत कबीरधाम जिले के पी.जी.कालेज हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले के भोरमदेव में बाबा भोरमदेव और बूढ़ा महादेव में दर्शन व अभिषेक करेंगे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री ने आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये।

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण
मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया। इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा।

और पढ़ें ...

CG - शराब दुकान के बंद पेटी से लाखों रुपए पार...कैसे हुआ संभव यहां का मामला...पढ़े पूरी ख़बर..!!

दुर्ग :-  नयापारा सरकारी शराब दुकान से चोरी में नया मोड़ा आ गया है। शराब दुकान से कुछ दूर खेत में यह तिजोरी पड़ा मिला। जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्कत से जेसीबी के माध्यम से थाने तक पहुंचाया और बड़े जद्दोजहद से इस तिजोरी को गैस कटर से काटा गया।

तिजोरी के साबुत होने से ऐसा लग रहा था की उसके अंदर पूरा पैसा सुरक्षित है। लेकिन जब तिजोरी काटी गई तो सब खाली था। दरअसल, 25 जुलाई की दरमियानी रात चोरी हुए लाखों रुपए का कोई सुराग नहीं मिल पाया। ना ही अब तक की जांच में पुलिस को किसी आरोपी के संलिप्त होने की सूचना मिली। लेकिन आज पुलिस के लिए एक अहम सुराग मिला है।

वो है शराब दुकान की भारी भरकम तिजोरी। जिसे चोर अपने साथ ले गए थे। चोरों ने तिजोरी तोड़ने का प्रयास जरूर किया, लेकिन मजबूत तिजोरी नहीं टूटी सिर्फ एक तरफ से थोड़ा बैंड हो गई। लेकिन उस स्थान से भी पैसा निकालना मुमकिन नहीं। तिजोरी को गैस कटर से काटते वक्त पुलिस के आला अधिकारी सहित आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। करीब 2 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद जब तिजोरी टूटा तो पुलिस भी हैरान रह गई। तिजोरी पूरी तरह से खाली थी। अब सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस ने जब इतनी मशक्कत के बाद तिजोरी को तोड़ा तो खाली मिला ।

और पढ़ें ...

स्वतंत्र भारत का क्रांतिकारी निर्णय है तीन नए कानूनों पर अमल : अरुण साव

रायपुर ।  उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव रविवार को रायपुर के नरदहा में आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश में तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता पर अमल भारत सरकार का क्रांतिकारी निर्णय है। यह लोगों को त्वरित न्याय दिलाने और देश की न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दिशा में बड़ा कदम है। पुराने कानूनों में सुधार की जरूरत काफी लंबे समय से महसूस की जा रही थी, पर इन्हें बदलने देश के किसी भी सरकार ने हिम्मत और हौसला नहीं दिखाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्र भारत का क्रांतिकारी निर्णय लेते हुए 1 जुलाई 2024 से नए कानूनों को देश में लागू कराया है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कॉन्फ्रेंस में उत्कृष्ट शोध प्रस्तुत करने वाले शोधार्थियों और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विगत 2 अगस्त से प्रारंभ हुए इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से आए कानूनी विशेषज्ञों, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ पर तीन दिनों तक मंथन किया। साव ने ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ जैसे सामयिक और प्रासंगिक विषय पर राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के आयोजन के लिए आंजनेय विश्वविद्यालय परिवार को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय की जरूरत, नागरिकों को जल्दी न्याय दिलाने, जांच और न्याय की प्रकिया में वैज्ञानिक तकनीकों, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के प्रावधानों को शामिल करने तीन नए कानूनों को प्रभावशील किया गया है। भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर देश की आजादी से काफी पहले बने पुराने और अप्रासंगिक औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव किया गया है। अंग्रेजों ने भारतीयों पर शासन करने और दंड देने के लिए पुराने कानून बनाए थे, जबकि नए कानूनों का उद्देश्य नागरिकों को न्याय दिलाना है।

साव ने कहा कि नए कानूनों से आपराधिक मामलों की जांच और सुनवाई में तेजी आएगी। आधुनिक प्रावधानों के साथ साक्ष्य संग्रह और प्रस्तुतीकरण में सुधार होगा। यह नया अधिनियम डिजिटल साक्ष्य और तकनीकी उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहित करेगा। तीनों नए कानूनों को नागरिकों की वर्तमान जरूरतों और आकांक्षाओं के अनुरूप बनाया गया है, जिससे न्याय प्रणाली जनता के लिए अधिक प्रासंगिक और उपयोगी होगी। ये कानून आपराधिक न्याय प्रणाली में महत्वपूर्ण सुधार लाने के साथ ही समाज में न्याय और पारदर्शिता को बढ़ावा देगा। नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे साव ने आज विश्वविद्यालय परिसर में आंवला का पौधा भी लगाया।

आंजनेय विश्वविद्यालय के चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि समय के साथ प्रचलित कानूनों में बदलाव जरूरी है। भारत सरकार ने भी जनहित और न्यायिक व्यवस्था को ज्यादा प्रभावी बनाने इनमें परिवर्तन किया है। एक विश्वविद्यालय होने के नाते लोगों को जागरूक करना और देश-दुनिया में हो रहे बदलावों से अवगत कराना हमारा दायित्व है। इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। स्कॉलरशिप और वित्तीय सहायता (Aids) उपलब्ध कराकर हम आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को भी उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर सुमीत श्रीवास्तव, महानिदेशक डॉ. बी.सी. जैन, नेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजन समिति के संयोजक डॉ. राहुल चौधरी, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. राहुल तिवारी ने भी समापन समारोह को संबोधित किया। वाइस-चांसलर टी. रामाराव और तुषार चोपड़ा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजन समिति की सचिव डॉ. रूपाली चौधरी सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापक और शोधार्थी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

 
और पढ़ें ...

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव बिलासपुर में बुद्धिजीवी वर्ग को कर रहे संबोधित

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वंत्रत प्रभार आयुष,स्वास्थ्य व कल्याण विभाग राज्य मंत्री) प्रताप राव जाधव पहुंचे छत्तीसगढ़। केंद्रीय बजट पर बिलासपुर में बुद्धिजीवी वर्ग को कर रहे संबोधित। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल,पूर्व मंत्री विधायक अमर अग्रवाल,विधायक सुशांत शुक्ला,भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी व छत्तीसगढ़ में बजट कार्यक्रमो के सम्वन्यक अमित चिमनानी कार्यक्रम में माजूद।
और पढ़ें ...

CG NEWS : जिला अस्पताल से रेप का आरोपी फरार, मचा हड़कंप, खोजबीन जारी

रायगढ़ : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। यहां 376 का आरोपी सिटी कोतवाली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया है। आरोपी को पुलिस जम्मू से पड़कर लाई थी

आरोपी का नाम नरेंद्र पटेल निवासी जांजगीर चांपा उम्र 37 वर्ष लगभग, आरोपी रायगढ़ जिला चिकित्सालय से मेडिकल के दौरान फरार हुआ है। वहीं फरार आरोपी की तलाश के लिए रायगढ़ पुलिस ने ओड़िसा से लगे हुए हर चौराहा पर नाकेबंदी कर शहर के मोहदापारा, चांदनी चौक समेत कई मोहल्लों में दबिश दी है। आरोपी की खोजबीन लगातार जारी है।

और पढ़ें ...

CG - गुंडागर्दी पर उतरे पुलिस वाले : पुलिसवालों ने की आपस में जमकर मारपीट, वर्दी का बीच सड़क पर बना तमाशा, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान.....

बिलासपुर। जिले से वर्दीधारियों के बीच सड़क पर मारपीट का मामला सामने आया है। कोर्ट में अपराधियों की पेशी के दौरान आरक्षकों के बीच हुआ विवाद सड़क पर आ गया और सड़क में दोनों के बीच जम कर मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस के जवान एक दूसरे से मारपीट, गालीगलौज करते नज़र आ रहे हैं, बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर जेल चौक पर वर्दीधारी आरक्षकों के बीच कैदी को जेल दाखिल कराने के मामले में जोरदार मारपीट हो गई,शराब के नशे में धुत आरक्षक विष्णु चंद्रा और साथी आरक्षक विनय ठाकुर के बीच हुए इस विवाद ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया।

जानकारी के मुताबिक घटना उस समय की है, जब आरक्षक विष्णु चंद्रा और विनय ठाकुर कुछ दिन पहले कैदी की पेशी कोर्ट में कराने गए थे,कोर्ट में विष्णु की तबीयत बिगड़ने पर उसने बेंच पर आराम करने का फैसला किया और विनय को कैदी की पेशी कराने के बाद उसे जगाने को कहा,विनय ने पेशी कराकर कैदी को अकेले ही जेल पहुंचा दिया, विष्णु के जागने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कांस्टेबल विष्णु चंद्रा शराब के नशे में था, और उसने विनय को फोन कर पुरानी बात को लेकर बहस छेड़ दी।

जानकारी के मुताबिक उस समय आरक्षक विनय ठाकुर ड्यूटी में था और कैदी की पेशी कराने में व्यस्त था, लेकिन अभद्र भाषा सुनकर वह भी भड़क उठा और सीधे जेल चौक पहुंचा,यहां दोनों के बीच बहस ने मारपीट का रूप ले लिया,वर्दीधारियों के बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर लोग वहां रुकने लगे और भीड़ जमा हो गई इधर घटना की सूचना सिविल लाइन थाने को दी गई, एएसआई अमृत साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों आरक्षकों को अलग कर वहां से भेज दिया,घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया और थोड़ी देर बाद यह वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो गया,वीडियो वायरल होते ही वर्दीधारियों के बीच हुई इस मारपीट की चर्चा पूरे इलाके में फैल गई।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान जेल चौक पर जाम की स्थिति बन गई थी,सिविल लाइन थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरक्षकों को समझाया और ड्यूटी पर वापस भेज दिया,इसके बाद जवानों ने भीड़ को नियंत्रित कर यातायात व्यवस्थित किया,हालांकि, मारपीट की शिकायत किसी ने थाने में नहीं की है, लेकिन वर्दीधारियों के इस व्यवहार ने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए है। मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।

और पढ़ें ...

Crime : स्कूटी सहित सोने की बिस्किट चुराने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पढ़ें पूरी खबर...!!

दुर्ग। जिले के भिलाई में बिरयानी खाने गए सराफा व्यापारी की गाड़ी की डिक्की से सोने के बिस्किट चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए सोने के 8 बिस्किट, स्कूटी और बाइक जब्त किया है। 
मामले का खुलासा करते हुए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने अपने ही परिचित की रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस केस में दो आरोपियों को दुर्ग से गिरफ्तार किया गया है। चोरी करने वाले आरोपी नरेश सोनी 45 वर्ष निवासी सिकोलाभाठा और आनंद सोनी 38 वर्ष निवासी राजीव नगर सिन्हा भवन के पास दुर्ग के कब्जे से सोने के आठ बिस्किट कुल 740 ग्राम सोना, चोरी की स्कूटी और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित सागर हिम्मत जरे, निवासी वैशाली नगर अपने दुर्ग स्थित जेबीआर रिफाईनरी दुकान में सोना गलाने का काम करता है।
 
 
पीड़ित ने 25 जुलाई को अपनी दुकान से सोना अपनी स्कूटी की डिक्की में रखकर रात 9 बजे खाना खाने अंसारी बिरयानी सुपेला आया था। अंसारी बिरयानी की दुकान के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर खाना खाने गया। 10 मिनट में खाना खाकर वापस आकर देखा की स्कूटी उस स्थान में नहीं है। पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आने-जाने वाले रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज प्राप्त कर उसका अवलोकन किया। घटना स्थल पर 1 मोटर सायकल में सवार होकर आए 2 रेन कोट पहने व्यक्तियों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देना दिखाई दिया।
 
जिसके आधार पर आरोपियों की पतासाजी करने के लिए विशेष सूत्र लगाए गए थे। तभी विशेष सूत्रों से पता चला कि वायशेप ओव्हर ब्रीज के नीचे नर्सरी के पास 2 व्यक्ति आपस में सोने के बटवारे की बात कर रहे है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ करने पर अपना नाम नरेश सोनी और आनंद सोनी बताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि सागर हिम्मत जरे के पास रखे सोने को चोरी करने की नियत से उसका पीछा किया। सुपेला अंसारी बिरयानी के सामने स्कूटी एवं डिक्की में रखा सोना चोरी करने की बात स्वीकार किया। सोने को आपस में बांट लेना बताया। आरोपियों के कब्जे से कुल 50 लाख का सामान जब्त किया गया है।
और पढ़ें ...

CG : करंट की चपेट में आने से दंपति की गई जान, पुलिस जांच में जुटी...

जांजगीर-चाम्पा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव में एक दर्दनाक हादसे में खेत में काम कर रहे पति-पत्नी की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि ग्राम डोंगरी निवासी फिरतराम पटेल और उसकी पत्नी पूर्णिमा बाई काम करने खेत पहुंचे थे और काम कर रहे थे। इस दौरान वहां टूटकर गिरे तरंगित तार की चपेट में पति-पत्नी आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस हादसे को विद्युत मंडल की लापरवाही का नतीजा बताया है।
 
उनका कहना है कि अस्थायी कनेक्शन का तार टूटकर गिरा था और इसे ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया था, जिससे यह हादसा हुआ। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि जांच के बाद घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
और पढ़ें ...

SP ने की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से आरक्षक को किया निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला..!!

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस अधिक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने आज पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक विष्णु चंद्रा को ड्यूटी के बीच लापरवाही और सहकर्मी के साथ विवाद करने को लेकर कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। एसपी रजनेश सिंह ने आरक्षक के सहकर्मी के साथ हुए विवाद के वीडियो सामने आने के बाद यह एक्शन लिया है। 

बता दें, बिलासपुर में शुक्रवार को जेल चौक के पास दो पुलिस आरक्षकों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। यह विवाद कैदी को जेल दाखिल कराने को लेकर हुआ, जब एक आरक्षक ने दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।  इसके बाद रक्षित निरीक्षक से प्रारंभिक जांच करवा पुलिस अधीक्षक ने दोषी आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की है।

देखे आदेश

और पढ़ें ...

हरेली तिहार मनाने सज गया मुख्यमंत्री निवास - एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील

हरेली तिहार मनाने सज गया मुख्यमंत्री निवास

रहचुली झूला, गेड़ी और साजसज्जा वाली बैलगाड़ियों से दिख रही रौनक

हरेली के मौके पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने धरती माता के श्रृंगार के लिए एक पेड़ मां के नाम लगाने की अपील भी प्रदेशवासियों से की

रायपुर, 03 जुलाई 2024/हरेली तिहार की तैयारियों के लिए सजा मुख्यमंत्री निवास एक छोटे से गांव के रूप में नजर आ रहा है जहां हर तरफ हरेली की धूम है। मुख्यमंत्री निवास एक ग्रामीण मड़ई मेला की तरह सुंदर साजसज्जा में नजर आ रहा है। रहचुली झूला, गेड़ी और सुंदर बैलगाड़ियों से पूरा परिसर हरेली की रौनक से दमक रहा है। 

कल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हरेली के अवसर पर परंपरागत तरीके से पूजा करेंगे। हरेली के मौके पर पशुधन की पूजा की जाती है। खेती किसानी की शुरूआत में मनाया जाने वाला यह पर्व धरती के प्रति हमारी कृतज्ञता को व्यक्त करता है और इस भावना के अनुरूप मुख्यमंत्री पूजा के पश्चात किसान भाइयों को आधुनिक कृषि उपकरणों का वितरण भी करेंगे।
समय बदलता है लेकिन छत्तीसगढ़ अपनी परंपराएं नहीं छोड़ता। हवाई झूलों के दौर में भी रहचुली झूला की परंपरा छत्तीसगढ़ के लोग याद रखते हैं जो उन्हें अपने ग्रामीण अंचल और पुरखों से जोड़ती है। हरेली के पावन अवसर पर रहचुली झूले पर चढ़ते हैं और याद करते हैं कि मनोरंजन के माध्यम बदले हैं मनोरंजन नहीं बदला है। इस अवसर पर अतिथिगण रहचुली के उत्साह को फिर से याद करेंगे। गेड़ी के उत्साह को याद करेंगे। सीसी रोड से पहले के दिनों में जब ग्रामीण सड़कें मानसून की उफान में कीचड़ में तब्दील हो जाती थीं तब गेड़ी सबसे सुरक्षित जरिया होता था ताकि कीचड़ से बच सकें। साथ ही हरेली के मौके पर बारंबार गेड़ी चढ़कर सावन मास के उत्साह को जाहिर किया जाता था।

हरेली के मौके पर बैल भी सजते हैं और बैलगाड़ी भी सजती है। अपने पशुधन के सम्मान के लिए, उनकी पूजा के लिए यह बड़ा पर्व होता है। खेती किसानी की तैयारियों के बीच धरती माता के अभिवादन का यह त्योहार है और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपने परिवार सहित परंपरागत तरीके से हरेली की पूजा करेंगे।

हरेली के मौके पर ग्रामीण खेल भी यादगार होते हैं। गेड़ी दौड़ जैसी कई प्रतिस्पर्धाएं होती हैं। परंपरागत छत्तीसगढ़ी खेलों का जादू इस दिन उफान पर होता है। मुख्यमंत्री निवास में भी इसकी पूरी तैयारी की गई है। पिट्ठूल, भौरा जैसे खेल विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही परंपरागत छत्तीसगढ़ी पकवान चीला, खुरमी, ठेठरी, अइरसा आदि का भी  आनंद लेंगे। 
इस मौके पर सबसे खास लोक संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन है। राऊत नाचा, करमा नृत्य आदि छत्तीसगढ़ के परंपरागत नृत्यों का आयोजन होगा। इस अवसर पर विविध लोकगीतों की प्रस्तुति भी होगी।

छत्तीसगढ़ में हरेली हर जगह अपनी विशिष्ट सुंदरता और विशिष्ट रूपों तथा तरीकों से मनाई जाती है। प्रदेश का हर अंचल अपनी सांस्कृतिक सुंदरता के साथ अपने को व्यक्त करता है। हरेली के अवसर पर होने वाले कार्यक्रमों में इनकी भी प्रस्तुति होगी।

हरेली त्योहार प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का त्योहार है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान देश की जनता से किया है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हरेली के दिन एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है ताकि अपनी जननी और जन्मभूमि दोनों के प्रति प्रदेश के सभी नागरिक अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर सकें।

और पढ़ें ...

CG News : सर्चिंग के दौरान जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़, पाइप बम को किया निष्क्रिय...

नारायणपुर। जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कच्चापाल की पहाड़ियों में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सली जवाबी कार्यवाही में भाग निकले। बता दें कि डीआरजी, बस्तर फाइटर, और बी.एस.एफ. के जवानों ने संयुक्त रूप से इस कार्यवाही को अंजाम दिया।सुरक्षाबलों की सतर्कता और तेजी से की गई इस कार्यवाही में नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया गया। मौके पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5-5 किलो के पाइप बम को जवानों ने निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षाबलों की इस संयुक्त कार्रवाई ने नक्सलियों की साजिश को विफल कर दिया और इलाके की सुरक्षा को सुनिश्चित किया है।

और पढ़ें ...

CG - नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: स्कूल से लौटते वक्त दरिंदों ने बारी-बारी बनाया हवस का शिकार

कोरिया। नाबालिक से अनाचार करने वाले तीन आरोपी को कोरिया पुलिस ने हिरासत में ले लिया हैं। पटना थाना क्षेत्र का मामला है। नाबालिक लड़की रिश्तेदार के यहाँ रहकर पढ़ाई करती थी। परिजनों को पिछले शुकवार को पता चला कि नाबालिक लड़की 04 महिना की गर्भवती है। उसने बताया कि अप्रैल में वह स्कूल गयी थी। शाम 4 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वापस घर जा रही थी। उसी रास्ते में (1) रमिंन्द्र सिंह गोड़ उर्फ़ छोटू उम्र 20 वर्ष, (2) संदीप चेरवा उम्र 19 वर्ष और (3) तुजफान उर्फ़ तूफ़ान उम्र 19 वर्ष बैल चरा रहे थे। वहीं रास्ता में मुझे रोककर मेरे साथ खण्डहर में ले जाकर पहले संदीप, फिर तुजफान और आखरी में रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू बारी-बारी से बलात्कार किये है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिए है।

जब नाबालिग लडकी का स्वास्थ्य खराब हुआ, तब पता चला कि आरोपीगण संदीप चेरवा, तुजफान पनिका और रमिंन्द्र सिंह उर्फ़ छोटू तीनों के बलात्कार से वह गर्भवती हो गई और आरोपी तुजफान पनिका ने गर्भपात कराने के लिए दवाई खिलाया है, जिससे लड़की का तबियत खराब हुआ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पटना मे धारा 376 (घ)(क), 315, 506, भा०द०सं० एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। घटना स्थल थाना पटना क्षेत्र का ना होने पर भी पुलिस द्वारा पर्याप्त गंभीरता एवं संवेदनशीलता दिखाते हुए थाना पटना में जीरो में अपराध पंजीबद्ध कर सम्बंधित थाना को ट्रांसफर किया गया है।

उक्त प्रकरण में तीनो आरोपियों को कोरिया पुलिस द्वारा फरार होने से पहले दबिश देकर हिरासत में लिया गया है। उपरोक्त तीनो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है एवं रिमांड पर भेजनें की कार्यवाही की जा रही है। 

और पढ़ें ...

BIG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला शिक्षा अधिकारी के घर पर चल रही कार्रवाई

बिलासपुर: जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के कई ठिकानों पर  एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक साथ छापा मारा। कार्रवाई के दौरान, बिलासपुर में रात से हो रही बारिश के बीच, एसीबी की टीम सुबह 5:45 बजे नूतन कॉलोनी स्थित साहू के आवास पर पहुंची।

बिलासपुर के साथ-साथ कवर्धा में स्थित साहू के निवास पर भी एसीबी की टीम ने छापा मारा है । इस छापे की खास बात यह थी कि एसीबी ने इस बार पुलिस की मदद नहीं ली, जिससे स्थानीय लोगों को इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी।

टीम केवल एक गाड़ी में सुबह-सुबह साहू के घर पहुंची, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। कॉल बेल बजाने पर जब दरवाजा खोला गया, तो एसीबी के अधिकारियों ने अपना परिचय दिया। एसीबी का नाम सुनते ही साहू और उनके परिवार के सदस्य के होश उड़ गये 

एसीबी सूत्रों के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू के खिलाफ अनुपातहीन संपत्ति की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों की विस्तृत जांच के बाद एसीबी ने यह कार्रवाई की।

सूत्रों का कहना है कि साहू के खिलाफ विभिन्न स्रोतों से मिले संपत्ति संबंधी दस्तावेजों और सबूतों की जांच जारी है। एसीबी टीम ने साहू के आवास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें जब्त की हैं

और पढ़ें ...

72 ट्रेनें रद्द होने पर भड़के भूपेश, राज्य के सांसदों को लेकर कह दी बड़ी बात…

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ से होकर गुज़रने वाली 72 ट्रेने रद्द कर दी गयी है, इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेसवही ट्रेन रद्द मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि कोरोना काल से गुड्स ट्रांस्पोर्टिंग को सरकार ज़्यादा महत्व दे रही, और कोयला परिवहन को ज्यादा महत्व दे रही, ये यात्रियों के साथ छलावा किया जा रहा है , गरीब मिडल क्लास के लिए सिर्फ़ यातायात का साधन रेल है और इसे बाधित किया गया है,, 72 ट्रेन रद्द करना अन्याय है, छत्तीसगढ़ ने इतने सांसद दिए है इन सांसदों को लोकसभा में बात उठाना चाहिए,

ये प्रमुख ट्रेनें, जिनसे बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

इन ट्रेनों में बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस, जैसे कई ट्रैन शामिल है

और पढ़ें ...

Big News : विधायक ईश्वर साहू का पूर्व निज सचिव गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला….!!

बेमेतरा : जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र मे विगत महिने भर से राजनीतिक पारा विधायक ईश्वर साहू (MLA Ishwar Sahu) के भतीजे प्रेम लाल साहू के कारण काफी हाई हो चुका था। अभी हाल ही में साजा थाना चौकी में रात को पुलिस वाले के साथ गाली गलौज का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

अब ताजा मामला सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर चल रहे सियासी संग्राम को लेकर है जिसमे एक तरफ ग्राम कंदई निवासी व जिला पंचायत सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल जो कि पटेल समाज के जिलाध्यक्ष भी है। वही उनके खिलाफ बिरनपुर गांव के निवासी प्रेमलाल साहू जो साजा विधायक ईश्वर साहू के पूर्व निज सचिव होने के साथ रिश्तेदारी में भतीजा भी है। बताया जाता रहा है कि प्रेम लाल साहू द्वारा विगत दिनो भाजपा के वाट्सएप ग्रुप पर सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल को लेकर तरह तरह की पारिवारिक व व्यक्तिगत अमर्यादित टिप्पणी की। इससे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी देखने मिल रही है।

वही इस मामले में सभापति गोवेन्द्र गुड्डा पटेल ने पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहु से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की। अगले दिन ही देवरबीजा चौकी पुलिस ने बिरनपुर में प्रेमलाल साहू को बुलाकर पूछताछ करने के बाद 151 धारा लगाकर हिरासत में लिया गया। बाद में बेमेतरा एस डी एम कोर्ट में मामले को पेश किया गया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।

 
और पढ़ें ...

*रोका-छेका बंद होने से गायें मर रहीं है, किसान परेशान हो रहे है*

*रोका-छेका बंद होने से गायें मर रहीं है, किसान परेशान हो रहे है* *गौठान और रोका-छेका योजना भाजपा सरकार की बदनीयति की भेट चढ़ी* *भाजपा की कुशासन में रोज बेमौत मारी जा रही है गाय, गौठान बंद, गौ अभ्यारण्य का अता-पता नहीं* रायपुर/ 02 अगस्त 2024। बलौदा बाजार के निकट मरदा गांव में दम घुटने से 20 गौवंशीयों की मृत्यु पर कड़ी प्रतिक्रिया वक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा कहा है कि मरदा गांव में गायो की हत्या के लिये गांव वाले नहीं बल्कि भाजपा सरकार जिम्मेदार है। जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से रोका-छेका का बंद कर दिया गया है, गोठानो को भी दुर्भावना पूर्वक बंद कर दिया गया, किसान खुली चराई से परेशान हैं, राहगीर सड़कों पर बैठे मवेशियों के झुंड से दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं और गाएं भी सड़कों पर भारी वाहनों से रौंदे जानें से बेमौत मरने मजबूर हैं। बलौदा बाजार की घटना भाजपा सरकार के निकम्मेपन का परिणाम है। भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार की ना कोई नीति है, ना नियत, दुर्भावना और पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर गोठान योजना तो बंद कर दिए लेकिन विकल्प के तौर पर साय सरकार के गौ अभ्यारण का जुमला केवल कागजी है, धरातल पर अव्यवस्था सर्वविदित है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकार गौ हत्यारी सरकार है। गाय के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल राजनीति करते हैं, काम नहीं करते बल्कि उल्टे बीफ कंपनियों से चंदा खाते हैं। जब से सई सरकार आई है छत्तीसगढ़ में गो तस्करी की घटना बढ़ गई है, सड़कों पर मवेशी मारे जा रहे हैं हाल ही में राजधानी के निकट किरना गांव में एक साथ 18 गाएं सड़क पर रौंद दी गई थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गौठान और रोका छेका योजना भाजपा सरकार की बदनीयति की भेट चढ़ गयी है। गौशालयों से कमीशनखोरी के लालच में छत्तीसगढ़ की चाक चौबंद व्यवस्था “गोधन न्याय योजना“ को बंद कर दिया गया है। पिछले 8 महीनों से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है, गौसेवा के लिए कोई कार्ययोजना तैयार नहीं कर पाए हैं। भाजपा सरकार का पूरा फोकस नकली खाद, नकली बीज, नकली कीटनाशक दवा, नकली नैनो यूरिया के बिचौलियों और अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने में है। किसान खुली चराई से परेशान हैं, साय सरकार की दुर्भावना से चलते किसानी करना कठिन हो गया है।
और पढ़ें ...

Breaking : शराबी प्राचार्य निलंबित, नशे में अधिकारी और कर्मचारियों से की थी अभद्रता

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के निर्देशानुसार तहसीलदार केल्हारी द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पारसराम वर्मा, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बाला विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ को निलंबित कर दिया गया है

वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने 27 जुलाई 2024 को विद्यालय में शराब के नशे में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 और 3 का उल्लंघन माना गया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 उपनियम 1 (क) के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि में वर्मा का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी भरतपुर जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर नियत किया गया है, और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

 
और पढ़ें ...

अब छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप से हो सकेगा रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण

जगदलपुर : संचालनालय रोजगार विभाग रायपुर द्वारा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र्र जगदलपुर में ’छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप’ विकसित किया गया है। इच्छुक शिक्षित आवेदक छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से रोजगार पंजीयन व नवीनीकरण का कार्य कर सकते हैं। इस हेतु विभगीय वेबसाईट ीजजचेरूध्ध्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद पर उक्त ऐप उपलब्ध है।

ऐप पर पंजीयन नवीनीकरण करते समय किसी प्रकार की समस्या होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर +91-1800-233-2203 पर समय प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे के मध्य सोमवार से शुक्रवार तक शासकीय अवकाश को छोड़कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु नजदीकी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क किया जा सकता है।

और पढ़ें ...

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने गई नाबालिग लड़की हुई लापता, परिजनों ने थाने में कराई शिकायत दर्ज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग भिलाई जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा का आयोजन हुआ है। जहां पर हजारों की संख्या में लोग यहां पर मौजूद थे। वहीं इस दौरान यहां कथा सुनने आई एक नाबालिग युवती लापता हो गई है। बता दें कि ये 17 वर्षीय युवती बोरसी की निवासी हैं। 

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि 28 जुलाई को दोपहर एक बजे बोरसी क्षेत्र की 17 वर्षीय युवती अपनी मां और मामी के साथ जयंती स्टेडियम में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आई थी। कथा के दौरान उसने अपनी मां से कहा कि वह बाथरूम जा रही है। कथा समाप्त हो जाने के बाद भी जब किशोरी नहीं लौटी तो उसकी मां को चिंता हुई। उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी और परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की। पुलिस को भी सूचना दी गई। जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। 

मामले में सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा है। जिस तरह से वह अपनी मां से झूठ बोलकर गई है, इससे ऐसा अंदेशा है कि उसका किसी लड़के के साथ प्रेम संबंध था और वह उसी के साथ कहीं चली गई है। पुलिस ने लड़की की तलाश के लिए टीम को भेज दिया है और जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा। 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में कुदरत का कहर जारी, वज्रपात की चपेट में आने से मां-बेटे की गयी जान, ऐसे हुए हादसे के शिकार

बलरामपुर। मानसून की जद में पूरी तरह से आ चुके छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। बलरामपुर में अचानक बदले मौसम और वज्रपात से दो लोगों की जान चली गयी। घटना बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के शारदापुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मां और बेटे की जान चली गयी। हादसे के वक्त मां और बेटे दोनों खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान वज्रपात हो गया। दोनों की गंभीर रूप से झुलसने से जान चली गयी।

चश्मदीदों के मुताबिक बारिश के साथ वज्रपात देख, दोनों मां बेटे एक छतरी के नीचे छुप गये। लेकिन उसी छतरी पर ठनका गिर गया। घटना में दो लोगों की जान चली गयी, वहीं तीन मजदूर घायल  हैं। तीनों घायल का इलाज सिविल अस्पताल मे चल रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया।

और पढ़ें ...

प्रदेश में नवीन औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने पर जोर

सीएसआईडीसी के संचालक मण्डल की बैठक सम्पन्न

रायपुर, 02 अगस्त 2024

सीएसआईडीसी की बैठक

सीएसआईडीसी की बैठक

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सीएसआईडीसी की बैठक में कहा है कि प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 01 नवम्बर 2024 से लागू होगी। नई औद्योगिक नीति के आधार पर यहां निवेश करने का एक बड़ा आकर्षण होगा, जो न केवल राज्य के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को और मजबूती प्रदान करेगा। इससे प्रदेश में बेहतर औद्योगिक वातावरण का निर्माण होगा और प्रदेश के निवासियों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खनिज संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ में उद्योग धंधे स्थापित करने की भरपूर संभावनाएं हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के संचालक मण्डल की 152वीं बैठक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सह अध्यक्ष सीएसआईडीसी श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में उद्योग भवन में संपन्न हुई। बैठक में सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग श्री अंकित आनंद, संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री सौरभ कुमार, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक श्री पी. अरूण प्रसाद, वित्त विभाग के उप सचिव श्रीमती पूजा शुक्ला मिश्रा उपस्थित थे।  बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
नवा रायपुर, अटल नगर सेक्टर-22 में मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप 141.84 एकड़ में फार्मास्युटिकल पार्क की स्थापना किये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। पार्क की स्थापना से नवीन निवेश के साथ - साथ स्थानीय रोजगार को बढावा मिलेगा। जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम गतवा, बिर्रा एवं सिलादेही में निगम के आधिपत्य की 881.60 एकड भूमि पर आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। जिला जांजगीर-चांपा के ग्राम भागोडीह, ग्राम मुक्ताराजा, ग्राम सरहर एवं ग्राम रिस्दा में निगम के आधिपत्य की भूमि में 245.29 एकड़ में आदर्श औद्योगिक क्षेत्र एवं 111.02 एकड में टैक्सटाईल पार्क की स्थापना हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। जिला-राजनांदगांव के ग्राम बिजेतला की 421.9 एकड़ भूमि में नवीन आदर्श औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। भारत सरकार की एमएसई-सीडीपी  योजनांतर्गत छत्तीसगढ राज्य में सीएसआईडीसी के अधीनस्थ स्थापित 13 औद्योगिक क्षेत्रों के उन्नयन कार्यों हेतु परियोजना प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।
राज्य के समस्त एच.ओ.डी एवं अन्य कार्यालयो का संचालन अटल नगर, नवा रायपुर में किया जाना प्रारंभ हो गया है। इस अनुक्रम में सीएसआईडीसी के नवा रायपुर स्थित भूमि पर उद्योग भवन का निर्माण किये जाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की गई। उपरोक्त निर्णय छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने, फलस्वरूप औद्योगिकीकरण को बढ़ाने तथा नवीन निवेश आकर्षित करने एवं स्थानीय रोजगार को बढ़ावा प्रदान किये जाने की दिशा में बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है जो कि विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार किये जाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को जल्द ही मिलेंगे दो नए जज, मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने जताई सहमति….

बिलासपुर :-  21 फरवरी 2024 को, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने दो वरिष्ठतम सहयोगियों के परामर्श से हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में बीडी गुरु व एके प्रसाद की नियुक्ति की सिफारिश की। चीफ जस्टिस की सिफारिश पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने अपनी सहमति व्यक्त की है। कालेजियम ने अपनी सहमति के संबंध में लिखा है कि उम्मीदवारों की फिटनेस और उपयुक्तता का पता लगाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मामलों से परिचित सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की राय मांगी गई थी। एकमात्र परामर्शदाता-न्यायाधीश ने इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए अपने विचार पेश करने से खुद को अलग कर लिया है कि सूची में अनुशंसित लोगों में से एक उनसे संबंधित है। उच्च न्यायालय में पदोन्नति के लिए उपरोक्त उम्मीदवारों की योग्यता और उपयुक्तता का आकलन करने के उद्देश्य से, हमने रिकॉर्ड पर रखी गई सामग्री की जांच और मूल्यांकन किया है। हमने भी इसका अवलोकन किया है।सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने अधिवक्ता बीडी गुरु व एके प्रसाद के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है

और पढ़ें ...

BREAKING : पति – पत्नी की निर्मम हत्या, इलाके में फैली सनसनी, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी

सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहां बीती मंगलवार रात अज्ञात व्यक्ति ने पति पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने बताया कि ग्राम मुक्ता के मगन गबेल व उसकी पत्नी की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है, जिन्हे पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पंहुचा दिया गया है, वहीं पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में खुलासा हो पाएगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : शराब पीने से तीन साल की बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जानिए पूरा मामला

बलरामपुर :- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मासूम बच्ची की शराब पीने से मौत हो गई। बच्ची की उम्र तीन साल थी। बच्ची खेल-खेल में शराब पी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची खेल रही थी। इस दौरान घर में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पी गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कालेज में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरा परिवार सदमें में हैं। घटना बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, डिंडो पुलिस चौकी के ग्राम बैकुंठपुर में तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी। उसकी मां सावित्री पास में ही काम कर रही थी। इस दौरान बच्ची खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंची, जहां वहां शराब की बोतल और गिलास रखा हुआ था। बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया।

अनजाने में शराब पीने के बाद बच्ची को नशा चढ़ने लगा तो वह अपनी मां के पास पहुंची और नहलाने के लिए कहा. वहीं थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई. उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. बच्ची के पिता रामसेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल और गिलास पड़ा हुआ था. गिलास में शराब भी पड़ी थी।

बच्ची की हालत ख़राब होने पर परिजन उसे वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत बिगड़ता देख उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया. बच्ची को सोमवार की शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां मंगलवार को 3 वर्षीय सरिता ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : बहन से बात कर रहा था युवक, भाई ने कैंची गोदकर कर दी दोस्त की निर्मम हत्या

राजनांदगांव : जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां बहन से प्रेम-प्रसंग की शंका पर नाबालिग भाई ने अपने दोस्त की कैंची मारकर हत्या कर दी। घटना साेमवार रात 12 बजे की आसपास की है। नाबालिग डोंगरगढ़ भगत सिंह चौक के रहने वाला है, जबकी उसका 22 वर्षीय दोस्त राजू निषाद राजनांदगांव के मोहारा गौरा चौक का रहने वाला था। नाबालिग ने अपने दोस्त राजू निषाद को शराब पिलाने के बहाने अपने घर बुलाया था।

दोस्त के बुलाने पर राजू अपने साथी भवानी ध्रुव को लेकर डोंगरगढ़ पहुंचा। घर पहुंचते ही नाबालिग ने अपने पास रखी कैंची से राजू निषाद के पेट और गले में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद राजू मौके पर ही गिर गया। वहीं उसके साथ गए भवानी ध्रुव को भी नाबालिग आरोपित ने मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन वह बचकर भाग निकला।

इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि भगत सिंह चौक में चाकूबाजी हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो राजू खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

नाबालिग ने दोस्त को जब अपने घर बुलाया तो घर में कोई नहीं था। उसके स्वजन जन्मदिन पार्टी में बाहर गए हुए थे। रात में लौटे तो घर के सामने पुलिस व लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने लड़के को खोजने कई ठिकानों पर दबिश दी। कुछ घंटे बाद नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में लड़के ने बहन से प्रेम-प्रसंग होने के शक में वारकर हत्या करना स्वीकार किया।

युवक राजू और नाबालिग गहरे दोस्त थे। कुछ दिन से लड़के को अपने दोस्त राजू पर बहन से फोन पर बातचीत करने और प्रेम-प्रसंग होने शंका थी। नाबालिग ने पूरी योजना के साथ मृतक को अपने घर शराब पीने बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। इधर, राजू की हत्या होने के बाद उसके दोस्त भवानी ध्रुव सदमे में हैं। पीएम के बाद दोपहर शव को स्वजन को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि विधि से संघर्षरत बालक का अपराधिक रिकार्ड तलाशने पर उसके विरूद्ध इसके पूर्व भी थाना डोंगरगढ़ में तीन प्रकरण मारपीट, गंभीर चोंट, लूट एवं आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है। विवेचना दौरान घटना स्थल से घटना मे प्रयुक्त कैंची एवं अन्य साक्ष्य बरामद कर बालक के खिलाफ कार्रवाई करत हुए संरक्षणात्मक अभिरक्षा में भेजने के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

और पढ़ें ...

BREAKING : बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

धमतरी : जिले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, जिसका आदेश धमतरी पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णेय ने जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार 36 पुलिसकर्मियों के थाने में फेरबदल किया गया है।

देखें लिस्ट 

 

और पढ़ें ...