प्रदेश

खाना बनाने को लेकर हुआ दंपत्ति के बीच विवाद...गुस्साए पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट...पढ़िए पूरी खबर

बस्तर : बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर के ग्राम भानपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रार्थी रामू मौर्य द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की आरोपी रैयनू मौर्य की पत्नी रिगो बाई खाना नहीं बनाई थी. जिस बात को लेकर आरोपी एवं मृत्तिका में विवाद हुआ, जिस कारण आरोपी रैयनु मौर्य अपनी पत्नि रीगो बाई की हत्या कडरी (चाकू) मारकर कर दिया है ।रिर्पोट पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं एस डी ओ पी भानपुरी घनश्याम कामड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भानपुरी राकेश राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसकी पत्नी रिगो बाई द्वारा खाना नहीं बनाने की बात को लेकर विवाद होने से आरोपी चाकू से अपनी पत्नी को मारकर हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया।

 

 
और पढ़ें ...

पुलिसकर्मी की कार से शराब तस्करी, आरक्षक शातिर तरीके से करा रहा था तस्करी, 10 पेटी शराब जब्त, जुर्म दर्ज होते ही पैट्रोलिंग छोड़ भागा आरक्षक

बिलासपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक अपनी लक्जरी कार से देसी शराब की तस्करी करा रहा था। इसकी सूचना पर मोपका पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार से 10 पेटी देसी शराब, खाकी वर्दी, एक प्लास्टिक केन, लाठी, खाकी रंग का बॉडीगार्ड कपड़ा, आरक्षक के नाम की बैंक पासबुक, उसका आईडी कार्ड जब्त किया गया है। वहीं इसकी भनक लगते ही मामले में शामिल आरक्षक नीलकमल राजपूत पेट्रोलिंग वाहन को छोड़कर भाग निकला है। सरकंडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

मोपका पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर रात देसी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने मोपका चौक पर घेराबंदी की।  मुखबिर के बताए अनुसार चिल्हाटी मोड़ की ओर से आ रही रेनाल्ट कार को पुलिस ने रोका और कार सवार बलराम यादव निवासी कंसा चौक टिकरापारा और नवीन बोले उर्फ भज्जी निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने को पकड़ा। पूछताछ में दोनों गोलमोल जवाब देने लगे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें पांच बोरियों में 480 पाव देसी शराब का जखीरा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर युवकों को थाने ले आई। थाने में कड़ाई से पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के कहने पर शराब लेकर आ रहा था। 

चौकी प्रभारी ने तत्काल मामले की जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी। इधर शराब पकड़े जाने की भनक आरक्षक को भी लग गई। इस दौरान वह सकरी थाने में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मौजूद था। मामले में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगते ही वह पेट्रोलिंग वाहन छोड़कर फरार हो गया। इधर पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है। पुलिस की टीम ने फरार आरक्षक के मुंगेली स्थित घर पर रेड कार्यवाही की है, जहां वह नहीं मिला है। पुलिस की टीम ने पकड़े गए ड्राइवर और शराब तस्करी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 

और पढ़ें ...

साय सरकार की रंग ला रही कोशिशें, छत्तीसगढ़ के इस जिले की 292 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त, भारत सरकार ने दिया प्रमाणपत्र

महासमुंद। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार टीबी की बीमारी से मुक्ति की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। अब इसके नतीजे भी सामने आने लगे हैं। महासमुंद जिले की 292 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हो गई है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने जहां पंचायतों को ‘टीबी मुक्त पंचायत’ का प्रमाण पत्र दिया है, वहीं स्वास्थ्य अमला सहित ग्रामीण भी इस उपलब्धि से खुश हैं। 

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत महासमुंद जिले को 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्ष्य था। यह लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों (SDG) द्वारा निर्धारित समय सीमा 2030 से पांच वर्ष पहले हासिल करने का है। जिले में जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 के बीच जिले के 551 पंचायतों मे से 292 पंचायतों का चयन कर संभावित ग्राम पंचायतों में प्रति हजार जनसंख्या पर 30 लोगों की जांच की गई। टीबी उन्मूलन के इस अभियान में जिले की स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और ग्रामीणों ने मिलकर मेहनत की है। 

नियमित जांच, समय पर उपचार और जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से टीबी के मामलों की पहचान और उपचार किया गया, जिसका परिणाम रहा कि जिले के 292 ग्राम पंचायते अब टीबी मुक्त हो गई है। इस सफलता पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का डॉ. पी कुदेशिया का कहना है कि यह प्रक्रिया सतत जारी रहेगी और इस वर्ष के अंत तक जिले की सौ फीसदी पंचायते टीबी मुक्त हो जाएगी। 

और पढ़ें ...

एक लाख के इनामी नक्सली समेत 14 माओवादियों नें किया आत्मसमर्पण, अब तक 137 ने किया सरेंडर

बीजापुर : जिला पुलिस की लगातार सर्चिंग के चलते पुलिस के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. उसूर – पामेड़ एरिया कमेटी अन्तर्गत 01 लाख की ईनामी केएएमएस अध्यक्ष एसीएम समेत उसूर-पामेड़ एरिया कमेटी, और गंगालूर एरिया कमेटी एवं भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 14 माओवादियों ने पुलिस समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

अब तक 137 माओवादियों ने किया सरेंडर 

आपको बता दें कि वर्ष 2024 में अब तक 137 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है, वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 306 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है. नागी पोड़ियाम उसूर एलओएस केएएमएस अध्यक्ष, एक लाख रूपये की ईनामी नक्सली हैं जो वर्ष 2003 से सक्रिय रही.

 
और पढ़ें ...

सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह - विद्यार्थियों के नाम आमंत्रित

सिक्ख विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 
सम्मान के लिए जानकारी कैसे भेजें ?
 
90% या अधिक अंक लाने वाले 10वीं व 12वीं के सिक्ख विद्यार्थियों का होगा सम्मान
गोल्ड-सिल्वर मैडल,स्मृति चिन्ह,प्रमाण प्रदान किए जाएगें  
8 अगस्त 2024 तक नाम आमंत्रित
 
विद्यार्थियों के नाम आमंत्रित
छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर व्दारा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के सिक्ख विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं में 10वीं एवं 12वीं (मुख्य विषयों में) 90% (नब्बे प्रतिशत) या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली सिक्ख छात्र-छात्राओं को अगस्त के तृतीय सप्ताह में रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। एसोसियेशन के संयोजक - सरदार जी.एस. बॉम्बरा, एजुकेशन कमेटी के चेयरमैन - प्रोफेसर (डॉ.) बी.एस. छाबड़ा, सचिव - सरदार बी.एस. सलूजा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश से सिक्ख छात्र-छात्राओं और उनके पालकों से गुरुवार 8 अगस्त 2024 तक नाम आमंत्रित किया है।
 
सम्मान की पात्रता
छत्तीसगढ राज्य में अध्ययनरत ऐसे सिक्ख छात्र-छात्राएं जिन्होनें केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सत्र् 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं की कक्षा 10वीं और 12वीं (मुख्य विषय) में 90% (नब्बे प्रतिशत) या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें CGSOWA व्दारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। 
 
गोल्ड मेडल - सिल्वर मेडल, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र
सम्मान हेतु प्राप्त नामों में केन्द्रीय व राज्य के परीक्षा बोर्ड में स्रर्वाधिक अंक पाने वाले पात्रताधारी एक-एक छात्र / छात्रा को गोल्ड मैडल, सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट तथा दूसरे स्थान वाले एक-एक छात्र / छात्रा को सिल्वर मैडल तथा प्रमाण पत्र (Certificate of Merit) से तथा अन्य सभी पात्र विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह (Memento) और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में CGSOWA व्दारा कुल चार गोल्ड मैडल व चार सिल्वर मैडल प्रदान किए जाएगें।
 
सम्मान के लिए जानकारी कैसे भेजें
ऐसे विद्यार्थी स्वयं तथा उनके पालक छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन, रायपुर को मोबाईल नंबर 94252-56592, 98274-04802, 93028-09125, के व्हॉट्स एप्प नंबरों पर अपना नाम,  कक्षा,  बोर्ड,  स्कूल का नाम,  संपर्क फोन नंबर,  निवास स्थान व अंक सूची, 12वीं कक्षा में मुख्य विषयों में प्राप्त प्रतिशत की जानकारी अनिवार्य रुप से प्रेषित करें। राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह अगस्त 2024 के तृतीय सप्ताह में रायपुर में आयोजित होगा।   
और पढ़ें ...

BREAKING : नक्सलियों ने बैनर लगाकर की दहशत फैलाने की कोशिश...28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की

कांकेर : रविवार से नक्सलियों की शहीदी सप्ताह शुरू हो गई है। वहीं नक्सलियों ने जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी से लगे सड़क किनारे बैनर लगाया है, वहीं इसके साथ ही भारी मात्रा में पर्चे भी फेंके। नक्सलियों ने बैनर पोस्टर फेंककर 28 से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की है। नक्सलियों ने बैनर में लगातार हो रहे नुकसान को लेकर चिंता भी जताई है।बैनर में लिखा कि माओवादी छापामार युध्द नियमो का सृजनात्मक रूप से पालन करेंगे, ताकि आवश्यक रूप से हो रहे नुकसान को कम किया जा सके, साथ ही गुरिल्ला युध्द में विजय का अनुपात बढ़ाने का भी उल्लेख बैनर में किया।

 
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, घर में खून से लथपथ मिली लाशें...जाँच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार :-  जिले से बड़ी खबर है। घर में घुसकर मां बेटी की नृशंश हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। यह घटना देर रात की घटना है। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कसडोल पुलिस पहुंच गई है।  जांच के लिए फोरेंसिक की टीम रायपुर से रवाना किया गया है। कसडोल थाने के भदरा गांव का पूरा मामला है। अज्ञात आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भदरा में मां और बेटी की लाश घर में मिली है. हत्या या आत्महत्या की जांच पुलिस  कर रही है. घर में मां संतोषी (44) और ममता (16) वर्ष की लाश  मिली है. घर में मां और बेटी ही  मौजूद थी. बेटे ने सुबह पड़ोसी को फोन  लगाया तब घटना का पता चला.  पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है. फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. 

जानकारी के मुताबिक मां और बेटी की हत्या करने के बाद दोनों को जलाने का प्रयास भी किया गया है । बेटी का शव लगभग 90 प्रतिशत जल चुका है तो मां का भी शव 70 फीसदी जल चुका है । मां की लाश किचन में गिरी पड़ी है तो बेटी की लाश रूम में के बाहर है । मामले की जांच करने पहुंचे SDOP किशोर वासनिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्तार में होगा ।

और पढ़ें ...

इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसाया, फिर अश्लील वीडियो बनाकर की ये शर्मनाक हरकत, आरोपी गिरफ्तार.....

बिलासपुर। जिले से ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। दरअसल, बिलासपुर से मैसूर घूमने गई युवती से युवक की दोस्ती हो गई। इसके बाद युवक उसके शहर पहुंचा और युवती को शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती से 5 लाख 22 हजार रूपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत युवती ने पुलिस से की। जिसपर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। 

तारबाहर क्षेत्र की रहने वाली युवती जुलाई 2023 में मैसूर घूमने गई थी। जहां होटल के रिसेप्शनिस्ट बरेली (यूपी) निवासी अमित तिवारी से उसकी जान पहचान हो गई। मैसूर लौटने के बाद अमित ने युवती से इंस्टाग्राम में दोस्ती कर ली और फिर दोनों के बीच में प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद युवती से मिलने अमित बिलासपुर आया और तारबाहर क्षेत्र के एक होटल में उसे मिलने के लिए बुलाया। जहां शादी करने का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। 

उसके बाद वीडियो युवती को भेजकर पैसे की मांग करने लगा। आरोपी युवक ने युवती को ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख 22 हजार 860 रूपये की वसूली कर ली। इस बीच बीते शनिवार को युवक शहर आया और युवती से पैसे की मांग कर मिलने के लिए बुला रहा था। तभी युवती ने मामले की रिपोर्ट लिखाई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी अमित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई कर रही है। 

और पढ़ें ...

2 मासूम बच्चों की मौत : बारिश बनी आफत, कच्चा मकान ढहने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, मां की हालत नाजुक, जन-जीवन अस्त-व्यस्त

बस्तर। छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर लगातार जारी है। बस्तर संभाग के कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं कई इलाके बाढ़ की चपेट में आने से मुख्यालय से कट गये है। लगातार हो रही बारिश के कारण कांकेर जिले में एक कच्ची झोपड़ी के ढहने से 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई। वहीं बच्ची की मां भी गंभीर रूप से घायल है। वहीँ कोंडागांव जिले में भी लकड़ी से बनी दीवार गिरने से डेढ़ साल के बच्ची की मौत हो गई।

प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश से जन जीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। वहीं किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर भी लैंड स्लाइड से रेल मार्ग बाधित हो गया है। जिससे किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से कोंडागांव के उरंदाबेडा के ग्राम झाकरी में एक परिवार कच्चे मकान में मौजूद था। परिवार में 3 बच्चे ठंड से बचने घर में आग से हाथ सेंक रहे थे। इसी दौरान भारी बारिश से कमजोर पड़ी लकड़ी से बनी दीवार भर भराकर गिर गई।

इस घटना में बच्चों को परिजन ने किसी तरह फौरन वहां से बाहर निकाला गया। वहीं इस घटना में डेढ़ साल का दशमु दुग्गा की मौत हो गई। जबकि दो अन्य बच्चों का नारायणपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं कांकेर जिले में भी एक कच्चे मकान के ढहने से एक 6 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गयी। 

और पढ़ें ...

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कालातीत खाद्य सामग्री को किया गया नष्ट गंदगी पर लाइसेंस निरस्त करने की नोटिस

कोण्डागांव जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डी के देवांगन के द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया व खाद्य सामाग्रियों के नमूने लेकर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान किराना, होटल, ढाबा, डेयरी. डेलीनीड्स, पान दुकान आदि प्रतिष्ठानों से दूध, पनीर, दही, चटनी, मसाला, तेल, नमकीन, बिस्कुट, बेसन, मैदा, आटा, चाय पत्ती, नमक, मिठाई, जलेबी, पान मसाला, कोल्ड ड्रिंक्स आदि विभिन्न प्रकार के खाद्य सामाग्रियों के नमूने लेकर चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर जांच की गई। निरीक्षण के दौरान इलियास किराना स्टोर्स, कोण्डागांव में खाद्य सामाग्रियों के रख रखाव में अव्यवस्था और साफ सफाई में कमी पाई गई जिसके संबंध में संचालक से जवाब मांगा गया है। झा हाइवे होटल, कोण्डागांव में बहुत ही गंदगी और अस्वच्छ वातावरण में खाद्य सामाग्रियों को रखना और रसोई संचालन करते पाया गया, जिस पर उन्हें नोटिस जारी कर खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबन की चेतावनी दी गई है। लक्ष्मी प्राविजन स्टोर्स, कोण्डागांव में एक्सपायरी खाद्य सामाग्रियां- छोले मसाले, पानीपुरी मसाला, ब्रिटेनिया बिस्कुट, जिमजैम बिस्कुट, राजश्री चाय पाई गई जिसे मौके पर नष्ट कराकर संचालक को नोटिस भेजा गया है। पंकज किराना स्टोर्स, फरसगांव से भारी मात्रा में एक्सपायरी हो चुके मसाले 4 किलो, चायपत्ती 1.5 किलो. सोन पापड़ी 8 किलो, बिस्कुट 14 पैकेट, जलजीरा 10 पैकेट आदि पाया गया जिसे मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की गई। इसी तरह कैफे वन एण्ड ओनली, बोरगांव, केशकाल से एक्सपायरी हो चुके सॉस 2 बॉटल, विनेगर 3 बॉटल, मॉकटेल कश 4 बॉटल, स्टिंग एनर्जी 14 बॉटल, पेप्सी 6 बॉटल, मिरिन्डा 4 बॉटल नष्ट कराया गया और उन्हें नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान दिलदार ढाबा बहीगांव में खाद्य अनुज्ञप्ति नहीं पाए जाने पर उनके विरूद्ध बिना खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य कारोबार करने का प्रकरण बनाया गया।

और पढ़ें ...

सोलर लाइट लगाने हेतु फर्जी कार्यादेश जारी करने को लेकर तीन व्यक्तियों के विरूद्ध हुई एफआईआर

जिले के माकड़ी जनपद पंचायत में सोलर लाइट लगाने के नाम पर फर्जी कार्यादेश जारी करवाने वाले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने इस बारे में शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल संज्ञान लेकर जिला पंचायत को प्रेषित दस्तावेजों की जांच सीईओ जनपद पंचायत के  द्वारा करवाई गई। जांच में पाया गया कि शामपुर निवासी श्री गजेन्द्र राठौर और सुश्री नेहा जैन द्वारा जनपद पंचायत माकड़ी में पदस्थ वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री इंद्र कुमार ध्रुव के साथ मिलकर यह फर्जी कार्यादेश जारी करवाया गया था। जो दस्तावेज जांच हेतु प्राप्त हुए, वह कार्यालय के आवक-जावक रजिस्टर में उस नाम से उल्लेखित नहीं है। वहीं वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री इंद्र कुमार ध्रुव द्वारा क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर कार्यादेश जारी करना, प्रस्ताव जारी करना, कार्य प्रारंभ करने हेतु पत्र जारी करना एवं वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत माकड़ी की मुहर का दुरूपयोग करना पाया गया। इस मामले में वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री इंद्र कुमार ध्रुव, श्री गजेन्द्र राठौर और सुश्री नेहा जैन के विरूद्ध थाना माकड़ी में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 64 बी, तथा 34 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस थाने द्वारा उक्त मामले में एफआईआर दर्ज करने सहित सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें ...

राज्यपाल हरिचंदन से विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने की सौजन्य मुलाकात

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने सौजन्य भेंट कर उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए उनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार पात्रा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर  सच्चिदानंद शुक्ला एवं कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर बलदेव शर्मा उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

राज्यपाल श्री हरिचंदन ने किया छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस इकाई की स्मारिका का विमोचन

राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने आज  राजभवन में रेडक्रॉस समिति छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा प्रकाशित वर्ष 2023-24 की स्मारिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति छत्तीसगढ़ के मुख्यकार्यपालन अधिकारी  एम.के.राउत ने संस्था के राज्य संरक्षक राज्यपाल श्री हरिचंदन के कार्यकाल के दौरान रेडक्रॉस की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस द्वारा संचालित ब्लड बैंक को अत्याधुनिक बनाने के लिए सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस निर्माण के लिए राज्यपाल ने स्वेच्छानुदान मद से 72 लाख रूपए प्रदान किए। राज्यपाल के निर्देश पर आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए शासकीय चिकित्सकों को प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा राज्य के सभी जिलों में गांव-गांव में प्राथमिक चिकित्सा सहायता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
श्री हरिचंदन की पहल पर विभिन्न औद्योगिक संस्थानों द्वारा अपने कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सी.एस.आर.) मद से 50 लाख की राशि रेडक्रॉस को प्रदान की गई है। साथ ही केन्द्र सरकार की संस्था ग्रामीण विद्युत कॉर्पोरेशन द्वारा 4 करोड़ 83 लाख की लागत के चार मेडिकल मोबाईल यूनिट (एम्बुलेेंस) आदिवासी क्षेत्रों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। रेडक्रॉस समिति के पदाधिकारियों ने इसके लिए श्री हरिचंदन का आभार माना। संस्था की ओर से राज्यपाल को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।  
इस अवसर पर रेडक्रॉस समिति छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्री अशोक अग्रवाल, सचिव डॉ. रूपल पुरोहित, डॉ.एस.एन पाण्डेय एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

पशुपालकों से अपील सड़कों पर मवेशियों को न छोड़े

जिला प्रशासन लगातार पशुपालको से अपील कर रहे हैं कि मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बनी होती है।

नगरीय- निकाय के अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग सहित बाजार, चौक-चौराहे भीड़-भाड़ जगहों में आवारा, घुमन्तू मवेशी का जमावड़ा न हो, इसकी लगातार निगरानी करते हुए देर रात तक मवेशियों को हटाने का अभियान चलाते रहें।

कलेक्टर के निर्देश के तहत देर रात तक बैकुंठपुर, सोनहत, शिवपुर-चरचा, पटना, खरवत, चेरवापारा, घुघरा, राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के सड़कों पर बैठे मवेशियों को कर्मचारियों द्वारा लगातार देर रात तक हटाने की कार्यवाही की भी जा रही है।




 

और पढ़ें ...

बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें - मुख्यमंत्री डॉ. यादव आपदा नियंत्रण कक्ष पहुचे

बांधों से जल प्रवाह की स्थिति पर नजर रखें, गेट खुलने के बाद जो क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं वहां आवश्यक व्यवस्थाएं करें: मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली से देर रात लोट राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष पहुचे

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली से लौटने के बाद सीधे अचानक राज्य बाढ़ कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रदेश के जिलों में अति वर्षा की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसे स्थान जहां भी पुल के ऊपर पानी बह रहा हो तो वहां नागरिकों को नहीं जाना चाहिए। इस संबंध में सभी सजग रहे। बांधों के गेट खुलने की स्थिति में सतर्क रहें। जो क्षेत्र जलमग्न हो सकते हैं वहां आवश्यक सावधानी रखी जाए। जनहानि न हो, यह ध्यान रखा जाए। कंट्रोल रूम में भी वरिष्ठ अधिकारी समय-समय पर उपस्थित रहें और जिलों में प्रशासनिक अधिकारी सभी प्रबंध सुनिश्चित करते रहें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देर रात भोपाल स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली की जानकारी प्राप्त की। पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा किए जा रहे कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से प्रदेश में वर्षा की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने ज्यादा वर्ष वाले जिलों के लिए विभिन्न प्रबंध के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ अधिकारी सभी स्थितियों पर निरंतर नजर रखें। आवश्यकता हो तो हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी ऐसे क्षेत्र के लिए रखी जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेल के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर नियंत्रण स्थापित करें।

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

सोलर लाइट घोटाले में जुर्म दर्ज

कोंडागांव जिले के माकड़ी जनपद पंचायत में सोलर लाइट लगाने के नाम पर फर्जी कार्यादेश जारी करवाने वाले 3 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाने में FIR दर्ज करवाई गई है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक लता उसेंडी के विधानसभा में सोलर लाइट का मामला उठाने के बाद कार्रवाई शुरू की गई है। दरअसल, जांच में पाया गया कि शामपुर निवासी गजेन्द्र राठौर और नेहा जैन ने जनपद पंचायत माकड़ी में पदस्थ वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण और टैक्सेशन अधिकारी इंद्र कुमार ध्रुव के साथ मिलकर यह फर्जी कार्यादेश जारी करवाया गया था। जो दस्तावेज जांच के लिए प्राप्त हुए, वह कार्यालय के आवक-जावक रजिस्टर में उस नाम से उल्लेखित नहीं है। वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण और टैक्सेशन अधिकारी इंद्र कुमार ध्रुव ने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर कार्यादेश जारी करना, प्रस्ताव जारी करना, कार्य प्रारंभ करने के लिए पत्र जारी करना और वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण और टैक्सेशन अधिकारी जनपद पंचायत माकड़ी की मुहर का दुरुपयोग करना पाया गया। इस मामले में वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण और टैक्सेशन अधिकारी इंद्र कुमार ध्रुव, गजेन्द्र राठौर और नेहा जैन के विरूद्ध थाना माकड़ी में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 64 बी, तथा 34 के तहत FIR दर्ज कराई गई है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इस बारे में शिकायत मिलने के बाद तत्काल संज्ञान में लेकर सीईओ जनपद पंचायत के द्वारा जिला पंचायत को प्रेषित दस्तावेजों की जांच करवाई गई। पुलिस थाने द्वारा उक्त मामले में FIR दर्ज करने सहित सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें ...

CG News : जिला प्रशासन से पंडित प्रदीप मिश्रा को मिला झटका, कथा आयोजित करने नहीं मिली अनुमति

मुंगेली। मुंगेली जिले में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को शिवमहापुराण आयोजित करने की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी है। प्रशासन ने आयोजन से जनजीवन को संकट की संभावना बताते हुए कथा की अनुमति आवेदन को अस्वीकार कर दिया है।
 
बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा मुंगेली के लोरमी में कथा का आयोजन 2 अगस्त से 8 अगस्त तक किया जाना था। लोरमी युवा मंडल ने कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रशासन को आवेदन 24 जुलाई को दिया था। 25 जुलाई को प्रशासन ने विभिन्न विभागों से मिले अभिमत के साथ आयोजन की अनुमति देने से इंकार कर दिया।
प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड याने बिजली विभाग, डीएसपी लोरमी, बीएमओ लोरमी, पीएचई लोरमी से अभिमत मांगा। सभी विभागों ने कार्यक्रम स्थल को कथा के लिए उचित नहीं माना और गंभीर आपत्ति जताई है।
और पढ़ें ...

BREAKING: नक्सलीयों के लगाये गये IED की चपेट आया कवासी, हालत गंभीर

बीजापुर : माओवादीयों की कायराना करतूत फिर आई सामने. पीड़िया मुरूमपारा के पास माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से 10 साल का बालक गंभीर रूप से घायल हुआ हैं । बालक के हाथ एवं पैर में गंभीर चोट आई हैं. हिड़मा कवासी की उम्र 10 वर्ष हैं जो की पटेलपारा मुतवेंडी थाना गंगालूर का हैं.

बता दें की कवासी बकरी चराने जंगल गया हुआ था. पीड़िया मुरूमपारा के पास आज लगभग 02.30 बजे माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से हुआ गंभीर रूप से घायल. मुतवेंडी केरिपु बल कैम्प में प्राथमिक चिकित्सा के बाद , जिला अस्पताल लाया जायेगा. पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र यादव ने इस घटना की जानकारी दी हैं.

और पढ़ें ...

लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम पर आयोजित हुई कार्यशाला

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, नवा रायपुर अटल नगर में शुक्रवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 (द पब्लिक एक्जामिनेशन, प्रीवेंशन ऑफ अनफेयर मींस, एक्ट 2024) पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में केन्द्र सरकार द्वारा पारित नये कानून के प्रावधानों के संदर्भ में आयोग के पैनल अधिवक्ता डॉ. सुदीप अग्रवाल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय द्वारा उक्त कानून के संबंध में व्याख्यान दिया गया। विदित हो कि उक्त कानून 21 जून 2024 से भारत सरकार द्वारा लागू किया गया है, जिसके तारतम्य में उत्तरप्रदेश तथा बिहार सरकार द्वारा भी इस कानून को राज्य की परीक्षाओं में लागू करने का अध्यादेश पारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में इस कानून को लागू करने के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। कार्यशाला में आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण वर्मा, सदस्य डॉ. सरिता उईके, सदस्य  संतकुमार नेताम एवं आयोग के सचिव  पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, विधिक सलाहकार  सुधीर कुमार, परीक्षा नियंत्रक श्रीमती लीना कोसम एवं विधि अधिकारी  अपूर्व श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

गोविंदगढ़ में सफेद शेरों के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

गोविंदगढ़ में सफेद शेरों के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

छुहिया घाटी में सड़क मार्ग पर बनेगी सुरंग

 

 

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा ज़िले के गोविन्दगढ़ में आयोजित सम्मान समारोह में कहा कि गोविंदगढ़ के समग्र विकास के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। सफेद शेरों के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा तथा छुहिया घाटी में सड़क मार्ग पर सुरंग बनाई जाएगी। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का गोविंदगढ़ में नागरिक अभिनंदन किया गया। उनका शॉल-श्रीफल से सम्मान हुआ तथा भगवान श्री रमागोविंद का चित्र भेंट किया गया।

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि गोविंदगढ़ की पहचान सफेद शेर से है। महाराजा मार्तण्ड सिंह को याद करना गौरव की बात है। विन्ध्य क्षेत्र में सफेद शेरों की वापसी हो गई है। शीघ्र ही गोविंदगढ़ में पूर्व से स्वीकृत सफेद शेर के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि अमिलकी की नहर की पुलिया के घुमाव को सीधा कराया जाएगा तथा गोविंदगढ़ घाट की सड़क का सुधार कार्य तत्काल होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास के कार्य लगातार जारी हैं। देश के विकास में जिस प्रकार मध्यप्रेदश का योगदान है उसी प्रकार प्रदेश के विकास में विन्ध्य भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। रीवा जिले में बाणसागर की नहरों से तीन लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। आने वाले पाँच वर्षों में 9 लाख एकड़ क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। बहुती नहर में 1500 करोड़ रुपए से तथा सीतापुर/हनुमना में 3500 करोड़ रुपए से सिंचाई सुविधा के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।

श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हमारे किसान समृद्धशाली हों। जिले में आईटी पार्क, फूड पार्क एवं अन्य रोजगार के संसाधन विकसित कर आने वाली पीढ़ी को रोजगार देने के कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं। अगस्त माह में रीवा हवाई अड्डे का लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली किया जाएगा।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत गोविंदगढ़ थाना परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और संतजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में त्रिदंडी स्वामी शेषमणि आचार्य ने शुभ आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विधायक श्री नागेन्द्र सिंह, पूर्व महापौर रीवा श्री राजेन्द्र ताम्रकार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

 

 

और पढ़ें ...

लोक परिसम्पत्तियों का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लोक परिसम्पत्तियों का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परिसम्पत्ति प्रबंधन कम्पनी के संचालक मंडल की मंत्रालय में हुई बैठक

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश और प्रदेश के बाहर अन्य राज्यों में प्रदेश सरकार की परिसंपत्तियों का उपयोग और बेहतर प्रबंधन का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को मंत्रालय में मध्य प्रदेश परिसंपत्ति प्रबंधन राज्य कंपनी लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक में निर्देश दिए कि परिसंपत्तियों एवं उनकी वर्तमान स्थिति का अध्ययन और सर्वेक्षण कर ऐसी परिसंपत्तियों के उपयोग के संबंध में समयानुसार आवश्यक निर्णय भी लिए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश हित में परिसंपत्ति का उपयोग हो और उस परिसंपत्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार किया जाए।

बैठक में जिला प्रोत्साहन योजना के तहत आगर-मालवा, धार, सतना, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर, शहडोल, कटनी, दमोह, खरगौन जिलों के 1899.55 लाख के प्रस्तावों को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में संचालक मंडल द्वारा मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कम्पनी लिमिटेड के वित्त वर्ष 2023-24 के वित्तीय विवरण की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय संजय कुमार शुक्ला, प्रमुख सचिव, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कम्पनी अनिरूद्ध मुखर्जी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

नक्सलियों का घिनौना चेहरा : सुरक्षाबल ने बाल नक्सली सहित 3 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ धर दबोचा

 सुकमा : सुकमा एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना चिंतलनार से 223 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन हेतु ग्राम मुकरम व आस-पास जंगल क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम मुकरम नाला के पास 1 संदिग्ध व्यक्ति द्वारा सुरक्षा बलों की पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिसे सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम बण्डी होना बताया गया। जिसके कब्जे के थैला को चेकिंग करने पर 1 नग टिफिन बम लगभग 2 किग्रा. बरामद किया गया। आईईडी रखा जाने के संबंध में पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर के पद पर कार्य करना तथा सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्ग में सुरक्षाबलों के मूव्हमेंट के दौरान मौका पाकर टिफिन आईइडी को प्लांट करने के उद्देश्य से रखना बताया। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से मड़कम बण्डी के खिलाफ थाना चिंतलनार में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार किया गया ।

इसी क्रम में कैम्प पुलनपाड़ से 223 वाहिनी सीआरपीएफ का बल एवं 206 कोबरा वाहिनी का बल की संयुक्त पार्टी केसो ड्यूटी हेतु ग्राम पुलनपाड़ व आस-पास क्षेत्र जंगल की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम पुलनपाड़ के जंगल पहाड़ी के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा सुरक्षा बलों की पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर लुकते/छिपते हुए भागने लगे।

जिनमे से सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर 2 संदिग्ध व्यक्तियों क्रमशः

1. मड़कम हड़मा मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर

2. विधि से संघर्षरत किशोर मिलिशिया सदस्य को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर दोनों नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताया गया। पकड़े गये संदिग्धों के कब्जे से क्रमशः 1. मड़कम हड़मा के कब्जे से 1 नग इम्प्रोवाईस आईईडी लगभग 1 किग्रा वजनी, इम्प्रोवाईस आईईडी पालिथिन में लपेटा हुआ 500 ग्राम, इम्प्रोवाईस आईईडी पालिथिन में लपेटा हुआ 250 ग्राम, फटाक (टाईगर बम) 50 नग, एवं 02. मड़कम हुंगा के कब्जे से कॉडेक्स वायर 20 मीटर, इम्प्रोवाईस स्वीच होल्डर 06 नग, इम्प्रोवाईस प्रेशर स्वीच (तार के साथ) 3 नग, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर 3 नग, बरामद किया गया। गहन पूछताछ करने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुचाने के नीयत से रास्ते में आईईडी लगाना बताया । उक्त संदिग्धों के निशानदेही पर रास्ते में छुपाकर रखे प्लास्टिक ड्रम में (विस्फोटक लगभग 20 किलो.ग्राम) का बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से 206 कोबरा वाहिनी के बीडीएस टीम द्वारा मौके पर निष्क्रिय किया गया। उक्त कृत्य विधि के विरूद्ध पाये जाने से दोनों के खिलाफ थाना चिंतलनार में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत् गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त गिरफ्तार सभी नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड मिलने पर विधि से संघर्षरत किशोर को बाल सुरक्षा गृह एवं 2 नक्सलियों को जेल दाखिला किया गया।

और पढ़ें ...

भरतमुनि की नायिकाएं 28 को उतरेंगी मंच पर, 120 कलाकार करेंगे जीवंत

भरतमुनि की नायिकाएं 28 को उतरेंगी मंच पर, 120 कलाकार करेंगे जीवंत
 

भिलाई। कृष्ण प्रिया कथा केंद्र दुर्ग भिलाई की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘घुंघरुओं का सफर‘ श्रृंखला के अंतर्गत नृत्य नाटिका ‘नायिका’ का मंचन 28 जुलाई रविवार की शाम महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में होने जा रहा है। इसमें प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क है।
केंद्र की संचालक उपासना तिवारी ने बताया कि यह नृत्य नाटिका प्राचीनकालीन नाट्यशास्त्र में भरतमुनि द्वारा वर्णित अष्ट नायिकाओं पर आधारित है। जिसमें भरत मुनि ने सभी 8 नायिकाओं के व्यवहार और प्रकार का विस्तार से वर्णन किया है। इसमें नारी के मनोभावों का और उसके प्रेम के विभिन्न चरणों का वर्गीकरण सूक्ष्मता से है। नृत्य नाटिका ‘नायिका’ में इसे गीत-संगीत के संयोजन के साथ मंच पर भव्यतम रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान के 29 वें वर्ष में होने जा रहे इस आयोजन में 10 वर्ष से 24 वर्ष की आयु के 120 कलाकार मंच इस नृत्य नाटिका को साकार करेंगे। इसका लेखन व निर्देशन स्वयं उपासना तिवारी का है। संगीत संयोजन रविंद्र कर्मकार,  वी के सुंदरेश संगीत, बिन्नी पॉल मिक्सिंग, सौमेंद्र फड़के, घुंघरू का स्वर जितेंद्र मानिकपुरी, बिंदिया का स्वर उपासना तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर दिव्या राहटगांवकर, सेजल चौधरी, नीलिमा वासनिक, सहयोगी अवनी अग्रवाल, देविका दीक्षित और एलईडी ग्राफिक्स सेजल चौधरी का है। उपासना तिवारी ने बताया कि नृत्य नाटिका के सफल मंचन के लिए सभी कलाकारों के साथ पूरी टीम नियमित अभ्यास कर रही है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : महिला ने रचा इतिहास...एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, खूब हो रही चर्चा

सुकमा: छत्तीसगढ़ के बस्तर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. बस्तर में एक आदिवासी महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें 2 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं. फिलहाल सभी बच्चे और मां सुरक्षित बताए जा रहे हैं और महारानी अस्पताल में भर्ती हैं. एक साथ 4 बच्चों को जन्म देने की खबर अब पूरे बस्तर में चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक 24 वर्षीय आदिवासी महिला को 25 जुलाई को प्रसव पीड़ा हुआ, जिसके बाद जगदलपुर के निजी बंसल नर्सिंग होम अस्पताल में सीजर के जरिये गर्भवती महिला का शुक्रवार को डिलवरी कराया गया।

बच्चों के सेहत को देखते हुए सभी बच्चों को महारानी अस्पताल के NICU में भर्ती कराया गया है, जहां उनका देखभाल किया जा रहा है. चार बच्चों के जन्म लेने से परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं बस्तर में एक साथ चार बच्चों का जन्म देने का यह पहला मामला सामने आया है।

मां और बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं. एक साथ चार बच्चों के जन्म की खबर से परिवार में खुशी का माहौल है।

और पढ़ें ...

CG : हाथियों का आतंक चरम सीमा पर...दो सगे भाइयों को पटक–पटककर उतारा मौत के घाट...ग्रामीणों में दहशत का माहौल

जशपुर। प्रदेश के कई इलाकों से पिछले कुछ दिनों में लगातार हाथियों के आतंक की खबर आ रही है। हाथियों का आतंक इतना बढ़ चुका है कि जंगली क्षेत्र में बसे लोगों में दहशत का माहौल है हाथियों के आतंक के चलते कई लोगों की जान भी चली गई। कुछ ऐसा ही मामला जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई से सामने आई है।

जहां हाथियों का उत्पात जारी है. बीती रात तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई में हाथियों के दल ने एक घर को तोड़ दिया और घर में सो रहे दो सगे भाइयों को पटक-पाटकर मार डाला, जबकि परिवार के अन्य सदस्य हाथियों को देख भाग खड़े हुए। जिससे उनकी  जान बच गई। घटना की सूचना मिलते पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि जिले में हाथियों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार तपकरा के ग्राम केरसई गांव में शुक्रवार की रात पांच हाथियों का दल पहुंचा। इस दौरान उत्पात मचाते हुए हाथियों के दल ने एक घर काे ताेड़ दिया और घर में साे रहे दाे सगे भाई काेकड़े (45 वर्ष) और पड़वा पर हमला कर उनकी मौत की घाट उतार डाला। दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। मामले की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शवाें काे पीएम के लिए भेज दिया है। माैके पर जशपुर DFO जितेन्द्र उपाध्याय भी माैजूद हैं। वहीं वन विभाग के द्वारा लगातार लाेगाें काे हाथीयाें से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है और आस पास के सभी गांवाें में मुनादी करवाया जा रहा है।

और पढ़ें ...

नीति आयोग की बैठक आज, छग सहित 8 राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल, विपक्षी दलों के कई CM नहीं लेंगे भाग

दिल्ली :- भारतीय जनता पार्टी शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री आज होने वाली नीति आयोग की बैठक में भाग लेने के लिए शुक्रवार की देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे. बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने अपने आगमन पर कहा कि वह राज्य के मुद्दों को नीति आयोग के सामने रखेंगे.

इस वर्ष का विषय ‘विकसित भारत-2047’ है. इसका मुख्य उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है. गवर्निंग काउंसिल की बैठक में विकसित भारत-2047 पर विजन डॉक्यूमेंट के लिए दृष्टिकोण पत्र पर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नीति आयोग के अध्यक्ष हैं. अन्य उपस्थित लोगों में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल, पदेन सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्य शामिल होंगे.कई मुख्यमंत्रियों ने इसमें शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है, लेकिन कई गैर-बीजेपी मुख्यमंत्रियों ने केंद्रीय बजट में उनके साथ किए गए ‘अनुचित व्यवहार’ का हवाला देते हुए इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है. उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सबसे पहले चेन्नई में बहिष्कार की घोषणा की थी.

नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे

बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने वालों में ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

 
और पढ़ें ...

आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित,भारी बारिश के चलते इस तारीख तक आंगनबाड़ी रहेंगे बंद...देखें आदेश

दुर्ग :- कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुर्ग जिले में अत्यधिक वर्षा से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 28 जुलाई 2024 को शासकीय अवकाश के साथ आगामी तीन दिवस 27 से 29 जुलाई 2024 तक अवकाश घोषित किया है। जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के लिए उक्त अवकाश लागू नही होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

और पढ़ें ...

ग्राम पंचायत सचिव निलंबित..जारी हुआ आदेश..

 बिलासपुर :  बिल्हा ब्लॉक के ग्राम निपनिया के पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार कन्नोजे को निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के सीईओ रामप्रसाद चौहान ने आज निलंबन आदेश जारी किए। प्रारंभिक रूप से उन पर शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

उनके द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव के एहतियाती उपाय ग्रामीणों को बताने के लिए पंचायत में जन चौपाल का आयोजन नहीं किया गया। पंचायत में स्वच्छता अभियान पर भी ध्यान नहीं दिया गया।

कलेक्टर ने कल निपनिया का दौरा किया था। छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा नियम 1999 की प्रावधान 4 ख नैतिक कदाचार किए जाने पर राजेंद्र कुमार कन्नौजे को निलंबित कर दिया गया है।

ग्राम पंचायत झल्फा की सचिव शीला वर्मा को निपनिया पंचायत सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। निलंबन अवधि में श्री कन्नोज़े का मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा किया गया है। जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार उन्हें दी जायेगी।

और पढ़ें ...

BREAKING : स्कूल के शौचालय की दीवार ढहने से 10 वर्षीय छात्र की मौत, मचा हडकंप

कोंडागांव : छत्तीसगढ़ के कोंडागावं जिले से दिल दहला देने वाली खबर समाने आ रही है, यहां स्कूल के शौचालय की दीवार ढहने से एक छात्र की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि स्कूल के जर्जर शौचालय की छत और सेप्टिक टैंक की दीवार एकाएक भरभरा कर गिरी गयी। जिसकी चपेट में आने से 10 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मलबे में दबने से मौत हो गयी। स्कूल कैंपस में हुए इस हादसे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश से जर्जर स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर लगातार खतरा बढ़ता जा रहा है। कुछ ऐसा ही मामला कोंडागांव जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां के सरकारी स्कूल में आज सुबह अचानक शौचालक की दीवार ढह गयी। इस घटना में 5वीं क्लास में पढ़ने वाला 10 वर्षीय छात्र आकाश मांडवी पिता सूरजु मांडवी मलबे की चपेट में आकर दब गया। दम घुंटने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बच्चे को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण कई जगहों पर पुराने और कमजोर स्कूल के ढांचों पर गिरने का खतरा बना हुआ है। कोंडागांव थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में सावधानी बरतें। टूटे.फूटे मकान के ढांचे के पास न जाएं।

और पढ़ें ...

BIG NEWS : भीषण बारिश के चलते तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी, देखें आदेश

 बेमेतरा : छत्तीसगढ़ में भीषण बारिश का प्रकोप लगातार जारी है, प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है, वहीं कई इलाके जलमग्न हो गये है। वहीं इसी के चलते बेमेतरा जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवम अनुदान प्राप्त विद्यालयों और समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी तीन दिवस (दिनांक 27, 28 एवं 29 जुलाई 2024 तक) अवकाश घोषित किया जाता है। समस्त शिक्षकगण, विद्यालयीन स्टॉफ एवं ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के लिए अवकाश लागू नहीं होगा।

वहीं दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में अत्यधिक वर्षा से उत्पन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में 28 जुलाई 2024 को शासकीय अवकाश के साथ आगामी तीन दिवस 27 से 29 जुलाई 2024 तक अवकाश घोषित किया है। जिले के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के लिए उक्त अवकाश लागू नही होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

देखें बेमेतरा जिले का आदेश 

और पढ़ें ...

BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, विस्फोटक सामाग्री के साथ 6 नक्सलियों को धर दबोचा

बस्तर: छत्तीसगढ़ से बस्तर संभाग मुख्यालय के जिला सुकमा में बस्तर IG सुंदर राज पी के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में सामिल आरोपियों की उपस्थिति की सूचना पर संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन नक्सली आरोपियों की धरपकड़ करने ग्राम तिम्मापुरम क्षेत्र की ओर रवाना हुए अभियान के दौरान ग्राम तिम्मापुरम पास सादे वेश-भूषा धारण किये कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छिपने लगे, जिनमें से घेराबंदी कर 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर सभी नक्सल संगठन में कार्य करना बताये पकड़े गए नक्सलियों के पास से विस्फोटक सामग्री नक्सल साहित्य बरामद किया गया।

वहीं सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र से सुरक्षा बल के जवान सर्च अभियान पर निकले थे इन इलाकों से भी तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया इनके पास से भी भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामंद की गई सभी गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

 
 
और पढ़ें ...

जन समस्या निवारण शिविर में 336 आवेदन हुये प्राप्त

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार आज जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के दूरस्थ अंचल विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत अक्तवार के ग्राफ हरफरा स्कूल परिषर में 4 ग्राम पंचायतों भगवानपुरए च्यूलए खोहराए तथा कुदरा को सम्मिलित कर जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजिन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती फूलमती, रवि शंकर सिंह, जनपद अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र, जनपद सदस्य चंद्र प्रताप क्षेत्र क्र.10 रूप जायसवाल क्षेत्र क्र. 07, ज्योति सिंह क्षेत्र क्र.12 तथा सरपंच अशोक कुमार, राजेन्द्र सिंह, तिलकधारी, रामसिया, प्रमिला सिंह ने छत्तीशगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर में जिला सदस्य दृगपाल सिंह, कलेक्टर डी.राहुल वेंकट परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय, एसडीएम प्रवीण भगत, तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया, तहसीलदार कोटाडोल निराजकांत तिवारी, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री, सर्व विभाग जिला स्तरीय अधिकारी, कोटवार सहित पांचों ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण

शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा दी गई। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माता तारा पाण्डेय, सुकवरिया, शांति सिंह तथा रानी सिंह की गोद भराई कर अच्छी पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया। इसी के साथ ही 3 बच्चों  शिवा सिंह, मायू तथा रिया का जनप्रतिनिधियों द्वारा अन्नप्राशन का रस्म कराया गया। कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत च्यूल के सरस्वती महिला स्व.सहायता समूह के 11 सदस्यों तथा ग्राम पंचायत अक्तवार के स्व. सहायता समूह के 10 सदस्यों को 4.4 किग्रा उन्नत किस्म के रागी बीज का वितरण किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में कृषकों को विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं की जानकारी उप संचालक कृषि विभाग द्वारा बताया गया। मत्स्य विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायत भगवानपुर में 02 नग, ग्राम तोजा में 01 नग, ग्राम खमरौध में 01, ग्राम मेंहदौली में 01, ग्राम हरचौका में 01, ग्राम चांटी में 01 नग, ग्राम अक्तवार में 01 नग, ग्राम माड़ीसरई में 01 नग, ग्राम पूंजी में 01 नग तथा ग्राम नौठिया में निजी एवं शासकीय तालाबों के लिए मछुआरे का कार्य करने वालों को एक-एक नग जाल प्रदाय किया गया। वन विभाग द्वारा ग्राम हरफरा स्कूल परिसर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा रोपण कर शिविर में आये हुए हितग्राहियों को बीज एवं विभिन्न प्रकार के फल एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया।  समाज कल्याण विभाग द्वारा उदकी ग्राम के राम लखन दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल तथा खमरौध की दिव्यांग ललिता को ट्राई साईकल तथा 8 लोगों कों जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभाग के माध्यम से छ़ड़ी प्रदाय किया गया।

ग्रामीणों का शिविर स्थल पर बनाया गया आधार कार्ड

जन समस्या निवारण शिविर में जिन ग्रामीणों का आधार कार्ड नहीं बना है उसके लिए भी स्टॉल लगाया गया था। जिसमें ग्राम हरफरा के 8, भगवानपुर के 4, अक्तवार के 3, रेंद के 3 तथा पतवाही एवं च्यूल के 01-01 आधार सहित कुल 20 आधार कार्ड मौके पर ही बनाकर उपलब्ध कराया गया।

मांग एवं शिकायत के कुल 366 आवेदन हुये प्राप्त

जनसमस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग के, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, आयुर्वेद औषधि विभाग, आजाक विकास विभाग, शिक्षा विभाग, रेशम विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सरगुजा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक, उद्योग विभाग, रोजगार कार्यालय, आबकारी विभाग, परिवहन विभाग, खनिज विभाग, श्रम विभाग, लीड बैंक से मांग एवं समस्याओं के आवेदन प्राप्त हुये, कुल मिलाकर 336 आवेदन प्राप्त हुये इनमें से 128 का निराकरण शिविर स्थल पर ही किया गया तथा शेष 208 आवदेन लंबित है। लंबित आवेदनों को विभागवार समीक्षा करते हुये प्राक्कलन तैयार कर आवेदनों को संबंधित विभागों द्वारा यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर डी.राहुल वेंकट ने शिविर स्थल पर हितग्राहियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकासखंड भरतपुर क्षेत्र में जिला प्रशासन का पहला शिविर आयोजित हुआ, जिसमें आप सबकी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए मैं सभी ग्रामीण जन एवं यहां के जनप्रतिनिधियों को बधाई देता हूूं। जिला अधिकारी समयाभाव के कारण ग्रामीण जनता तक पहुंच नहीं पाते तो उसी के सिलसिले में यहां पर शिविर का आयोजन किया गया। समस्याओं का निराकरण करने के लिए यह प्रयास हमारा, शासन और प्रशासन तथा आप सबका है। यहा पर जो शिकायतें प्राप्त हुई है। उनका निराकरण हम सबको मिलकर करना है। इसके साथ ही विभाग के वो अमला जो जमीन स्तर पर कार्य करते है वे सतर्क एवं सावधान हो जाये। अभी खरीफ फसल का सीजन है अधिक काम करने की आवश्यकता है। किसी भी विभाग के कर्मचारी कार्य में लापरवाही की शिकायत पाये जाने पर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

और पढ़ें ...

नर्सिंग कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र ने छत्तीसगढ़ में 5 नर्सिंग कॉलेजों को दी मंजूरी

अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 111 परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया है।
लोकसभा में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवालों का जवाब देते हुए आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री  तोखन साहू ने जानकारी दी कि, छत्तीसगढ़ में 2541 करोड़ रुपए की 111 परियोजनाओं का अनुमोदन किया गया है जिसमे से 18 परियोजनाओं के लिए 772.5 करोड़ रुपए प्रदत किए गए है और 1769 करोड़ रुपए लागत की 93 परियोजना, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट/ निविदा चरण में हैं।


@छत्तीसगढ़ में जनजातीय परिपथ के तहत जशपुर-कुनकुरी -मैनपाट- कमलेशपुर- महेशपुर कुरदार- सरोधदादर -गंगरेल- कोंडागांव- नथियानवगांव के विकास के लिए 94.23 करोड़ रुपए जारी किए गए  हैं। 

@*बिलासपुर और जगलपुर को
स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत चिन्हित किया गया*

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रहा है।
रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा लोकसभा में पूछे गए सवाल पर पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी है। 
जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ समिति संपूर्ण भारत में घरेलू पर्यटन 2020 कोरोना महामारी से पहले के स्तर पर पहुंच चुका है विदेशी पर्यटकों की संख्या भी इस वर्ष महामारी पूर्व के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है।
छत्तीसगढ़ में जनजातीय परिपथ के तहत जशपुर-कुनकुरी -मैनपाट- कमलेशपुर- महेशपुर कुरदार- सरोधदादर -गंगरेल- कोंडागांव- नथियानवगांव के विकास के लिए 94.23 करोड़ रुपए जारी किए गए  हैं। साथ ही स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत राज्य में बिलासपुर और जगलपुर को चिन्हित किया गया है। 
अग्रवाल के सवाल पर जानकारी देते हुए पर्यटन मंत्री ने बताया कि देश की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में नागरिकों में जागरूकता पैदा करने और देश के भीतर नागरिकों को यात्रा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देखो अपना देश पहल शुरू की गई है।
इतना ही नहीं बेहतर सेवा मानक प्रदान करने के लिए जनशक्ति को प्रशिक्षित एवं उन्नत करना।
पर्यटकों की सहायता के लिए देश भर से सूप प्रशिक्षित पेशेवर पर्यटक सुविधा कर्ताओं का समूह बनाकर ऑनलाइन शिक्षक मंच तैयार करना, 24×7 बहुभाषी पर्यटक हेल्पलाइन की शुरुआत की गई है।
विदेशी पर्यटकों के लिए ई वीजा पर्यटक, बिजनेस, मेडिकल, मेडिकल अटेंडेंट, कॉन्फ्रेंस समेत 7 श्रेणियों में प्रदान किया जा रहा है।
मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत देश में 14 थीम आधारित परिपथों के तहत 76 परियोजनाओं को 4865 हजार करोड़ रुपए जारी किए है।

नर्सिंग कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र ने छत्तीसगढ़ में 5 नर्सिंग कॉलेजों को दी मंजूरी

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के सवाल पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने दी जानकारी

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 1,73,410 आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यशील: बृजमोहन अग्रवाल 

 

देश में नर्सिंग कर्मियों की संख्या बढ़ाने के लिए, केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य में 5 नर्सिंग कॉलेजों सहित देश में 157 नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना की घोषणा की है। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को लोकसभा में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के सवाल के जवाब में दी।

बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में देश में प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों की प्रयाप्त संख्या हेतु कोई मानदंड निर्धारण और छत्तीसगढ़ समेत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार की योजना की जानकारी मांगी थी।
जिस पर श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने बताया कि, देश में राज्य आयुर्विज्ञान परिषदों और राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) में 13,86,136 एलोपेथिक चिकित्सक पंजीकृत और 5.65 लाख आयुष चिकित्सकों की 80% उपलब्धता मानते हुए देश में चिकित्सक जनसंख्या अनुपात 1:836 है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के 1:1000 के मानक में बेहतर है। इसके अतिरिक्त, भारतीय उपचय परिषद के अनुसार देन में लगभग 38.49 नाख पंजीकृत नर्सिंग कार्मिक है। देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 2014 से पहले की तुलना में 88% की वृद्धि से 731 हो गई है। इसके अलावा, एमबीबीएम सीटों में 118% की वृद्धि के साथ 1,12,112 और मेडिकल पीजी सीट्स 2014 से 31,185 की तुलना में वर्तमान में 72,627 हो गई हैं। 

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएमएसवाई) के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाकों के निर्माण द्वारा सरकारी मेडिकल कॉलेजों के उन्नयन के अंतर्गत कुल 75 परियोजनाएं अनुमोदित की गई हैं जिनमें में 66 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
नए एम्स की स्थापना के लिए केन्द्रीय क्षेत्र योजना के तहत 22 एम्स अनुमोदित किए गए हैं। इनमें में 19 में तक पाठ्यक्रम शुरु हो चुके हैं। मेडिकल फैकल्टी की नियुक्ति हेतु डीएनवी अर्हता को मान्यता दी गई है।
मंत्री ने बताया कि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) के माध्यम से उप स्वास्थ्य केन्द्रों (एमएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (पीएचमी) को सुदृढ़ करके व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है। वर्तमान में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 1,73,410 आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यशील हैं।

और पढ़ें ...

रायपुर नगर निगम की परिसीमन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस हाईकोर्ट भी जा सकती है.

वर्ष 2014 और 19 के बाद अब रायपुर नगर निगम में दोबारा परिसीमन हुआ इस परिसीमन को लेकर कांग्रेस पार्षद दल द्वारा बैठक की गई बैठक में परिसीमन में खामियों और त्रुटियां को लेकर चर्चा हुई बैठक के बाद प्रमोद दुबे सभापति ने कहा कि- परिसीमन के संबंध में नोटिफिकेशन जारी हुआ नोटिफिकेशन जारी करने के बाद यह प्रायोजित परिसीमन है किसी के बंगले में बैठकर बनाया हुआ परिसीमन है, 5-6 वार्डो को विलुप्त करना क्योंकि तीन बार लगातार कांग्रेस पार्टी का कब्जा रहा है रायपुर नगर निगम में और चौथी बार भी भाजपा अपने कार्यकाल से संतुष्ट नजर नहीं आ रही है,परिसीमन को कंधे में रखकर बंदूक जाने का काम किया, 22 वालों को विलुप्त कर दिया और वार्डों की संख्या बदली गई जिसमें अब आधार कार्ड में दोबारा घर का पता बदलना पड़ेगा 2025 में जनगणना होगी जिसका रिजल्ट 2026 में आएगा और 2 साल बाद क्या फिर से आप परिसीमन करेंगे सरकार को 5 साल कुछ नहीं करना है बस परिसीमन की आड़ में बस यही काम करना है परिसीमन को लेकर महापौर क्या कहना है कि- अगर प्रशासनिक प्रशासनिक दृष्टि से परिसीमन होता है तो पूरा समर्थन रहेगा और राजनीतिक दृष्टि से परिसीमन होता है तो हम इसका विरोध करेंगे कोर्ट का रास्ता भी अपनाएंगे... कल परिसीमन का नोटिफिकेशन हुआ उसमें यह साबित हो गया नगर निगम के सभी 70 वार्डो को तीतर बीतर कर दिया जिन वार्डों में कांग्रेस पार्टी जीतती आई है उन्हें विलोपित कर दिया राजनीतिक दृष्टि से परिसीमन किया गया 2019 में परिसीमन हुआ 2024 और 2026 में या फिर परिसीमन होगा इसमें सबसे ज्यादा परेशानी जनता को होगी, ऐसा कोई वार्ड है जिसमें त्रुटिया गया सामने आई है, प्रदेश अध्यक्ष चर्चा हुई है और हम आगे कोर्ट का रास्ता अपनाएंगे... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है उनका अपमान किया गया है हम और हमारी परिषद पूरा इसका विरोध करती है और हम कोर्ट में जाएंगे 2014 और 2019 के जनगणना के आधार पर हम कोर्ट जाएंगे

 

और पढ़ें ...

पेड़ से ट्रेन की टक्कर में पायलट घायल हुआ है रेल का दोनों पहिया ट्रेक से उतरा, ट्रेन रद्द

बालोद जिले के दल्लीराजहरा से रोजाना पैसेंजर ट्रेन अंतागढ़ पहुंचती है. यहाँ से यात्रियों को लेकर अंतागढ़ से रायपुर की ओर रवाना होती है. लेकिन दल्लीराजहरा से निकलकर अंतागढ़ जाने के दौरान भानुप्रतापपुर ब्लॉक के मुल्ले के पास रेल्वे ट्रैक में गिरे विशालकाय बरगद के पेड़ से टकरा गई. पेड़ कब रेलवे ट्रेक पर गिरा इनकी भनक रेलवे को भी नहीं थी. पेड़ से ट्रेन की टक्कर में पायलट घायल हुआ है. जिसे मामूली चोट आने की बात कही जा रही है. वही रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना मिलने पर पहुंच कर रेलवे ट्रेक से पेड़ को हटाने की कवायत जारी है. मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है.

रेल्वे ट्रैक में ट्रेन के पेड़ से टकराने से ट्रेन के ईंजन का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. जिसका दोनो पहिया ट्रैक से नीचे उतर गया है. जिसके कारण आज अंतागढ़- भानुप्रतापपुर से दुर्ग-रायपुर आने जाने वाली ट्रेन रद्द कर दी गई है. ट्रेन के रद्द होने के आज आमजनता को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा.

और पढ़ें ...

CG - माओवादियों के नापाक मंसूबे नाकाम, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा बनाए फोक्स हॉल खोज निकाला

सुकमा : जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् जिला सुकमा के थाना भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि 25 जुलाई 2024 को थाना भेज्जी एवं कैम्प कोत्ताचेरु के मध्य अज्ञात नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को आईईडी लगाकर नुकसान पहूंचाने की नीयत से बनाये गये फोक्स हॉल मिला, जिसे सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस बल, 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 207 कोबरा के बीडीएस टीम के माध्यम से फॉक्स हॉल के आस-पास एरिया की प्रॉपर डी-माईनिंग कर बाद जेसीबी वाहन के माध्यम से मिट्टी मुरुम डालकर फोक्स हॉल को बंद किया।

और पढ़ें ...

कार्य में लापरवाही बरतने वाले सचिवों पर गिरी गाज, किए गए निलंबित

राजनांदगांव : मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों की जांच पश्चात जनपद पंचायत डोंगरगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेढ़ा के पूर्व सचिव एवं वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत कोल्हिापुरी (नवागांव) प्रकाश रामटेके तथा पूर्व सचिव एवं वर्तमान सचिव ग्राम पंचायत अउरदा मनहरण राउत्रे को पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं उच्च कार्यालयों के निर्देशों का पालन नहीं किये जाने के कारण निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में प्रकाश रामटेके का मुख्यालय जनपद पंचायत डोंगरगढ़ एवं मनहरण राउत्रे का मुख्यालय जनपद पंचायत राजनांदगांव निर्धारित किया गया है। निलंबित सचिवों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजनांदगांव सुरूचि सिंह ने मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार सचिव संलग्न जनपद पंचायत मोहला जितेन्द्र कुमार धु्रव एवं सचिव ग्राम पंचायत डूमरटोला तिलक राम हेड़ामे को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं उच्च कार्यालयों के निर्देशों का पालन नहीं किये जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में में सचिवों का मुख्यालय जनपद पंचायत मोहला निर्धारित किया गया है। इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार सचिव ग्राम पंचायत आटरा हेमुलाल कोमरे को पदीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं उच्च कार्यालयों के निर्देशों का पालन नहीं किये जाने के कारण निलंबित किया कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी निर्धारित किया गया है। निलंबित सचिवों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

और पढ़ें ...

कार्य की गुणवत्ता और गति से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर  कुणाल दुदावत द्वारा गुरुवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता एवं गति के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कलेक्टर  दुदावत ने हर घर जल के लिए प्रमाणन हेतु शेष कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही 144 गांावों में 90 प्रतिशत तक पूर्ण कार्यों को भी पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत कनेक्शन हेतु भुगतान किए गए कार्यों में विद्युत कनेक्शन प्रदान करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कोकोड़ी में विद्युत कनेक्शन प्रदान करने के कार्य में विलंब पर विद्युत विभाग के अनुविभागीय अधिकारी तथा उप अभियंता को नोटिस देने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यों में विद्युत कनेक्शन प्रदाय करने हेतु कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता को दिए।
भगदेवा में संचालित कार्य में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। ग्राम खड़पड़ी में स्त्रोत में पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर नए स्त्रोत के खनन हेतु सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। घोड़ागांव में फ्लोराईड रिमुवल प्लांट की स्थापना के लिए कार्य की स्वीकृति हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित किया गया। उन्होंने फिल्ड टेस्ट किट के माध्यम से अधिक से अधिक पानी के नमूनों की जांच सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया, जिससे दुषित जल का सेवन करने से ग्रामीणों को बचाया जा सके।
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एचएस मरकाम, विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एमआर तारम सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व.सोमनाथ चटर्जी जी की जयंती के अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व.सोमनाथ चटर्जी जी की जयंती के अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में रखे गए स्व.चटर्जी के तैलचित्र पर उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगाया बेल का पौधा

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के आवासीय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अपनी मां के सम्मान में वहां बेल का पौधा लगाया। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीताफल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने हनुमान फल और उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने नीम के पौधे का रोपण किया।

    विधानसभा आवासीय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने रामफल, वन मंत्री  केदार कश्यप ने महुआ, खाद्य मंत्री  दयालदास बघेल ने आंवला, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने हर्रा, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने लक्ष्मण फल, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी ने बेल तथा राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा ने पीपल का पौधा लगाया।

    वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायकों और राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपनी मां की स्मृति और सम्मान में पौधे लगाए। कार्यक्रम में आज विभिन्न प्रजाति के सौ से अधिक पौधे लगाए गए। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा के आवासीय परिसर में 50 एकड़ क्षेत्र में इकोलॉजिकल पार्क (Ecological Park) विकसित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

और पढ़ें ...

CG BIG NEWS : नक्सालियों ने 28 जुलाई से 3 अगस्त तक बस्तर बंद का किया ऐलान

बस्तर : नक्सालियों ने हर साल की तरह इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक बंद का आह्वान किया है. इस दौरान नक्सली संगठनों के संस्थापक चारू मजूमदार और कन्हैया चटर्जी की याद में नक्सली शहीद स्मृति सप्ताह मनाते हैं. पुलिस और जवानों की गोलियों से मरने वाले नक्सलियों को भी शहीद बताते हैं. इस साल भी नक्सलियों ने अपने बंद को सफल बनाने के लिए पहले से ही अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में बैनर पोस्टर लगाकर आम जनों से आह्वान कर रहे हैं।

भारी बारिश के बीच एंटी नक्सल ऑपरेशन-

नक्सलियों के बंद के आह्वान के बाद सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई पुलिस और जवान पहले सी सतर्कता बरत रहे हैं. बस्तर में हो रहे भारी बारिश के बावजूद अंदरूनी इलाकों में जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है. इस ऑपरेशन के दौरान जवानों को सफलता भी मिली है. हालांकि बस्तर के आईजी ने नक्सलियों के कथित शहीदी सप्ताह को देखते हुए से अंदरूनी इलाकों के पुलिस कैंप, थाना और चौकी को अलर्ट कर दिया है।

बैनर पोस्टर से दहशत फैलाने की कोशिश

दरअसल, नक्सली अपने बंद को सफल बनाने के लिए पहले से ही अंदरूनी इलाकों में बैनर पोस्टर फेंककर दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ सालों से कथित शहीदी सप्ताह के दौरान जवानों के एक्शन से उनकी ये कोशिश नाकाम साबित हुई है. इसके बावजूद अंदरूनी इलाकों में निर्माण कार्य के दौरान वाहनों में आगजनी और मुखबिरी करने का आरोप लगाकर नक्सली ग्रामीणों की हत्या की साजिश रचते रहे हैं. इसे देखते हुए बस्तर संभाग के सातों जिलों के एसपी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए है।

‘जवानों ने नक्सलियों के मंसूबों पर फेरा पानी’

आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि इस साल नक्सलियों को बस्तर में काफी नुकसान उठाना पड़ा है. बीते 6 महीने के ऑपरेशन में 140 से ज्यादा नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए हैं, जबकि 250 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उन्होंने बताया कि इसके अलावा 200 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता हासिल हुई है।

हालांकि, नक्सलियों के इस बंद को देखते हुए पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि कुछ सालों से नक्सली बस्तर में बैकफुट पर हैं. उन्होंने बताया कि बंद के दौरान नक्सली किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं, लेकिन बस्तर में तैनात जवान नक्सलियों के इस नापाक मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं.

पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर

बस्तर आईजी ने कहा कि शहीदी सप्ताह को देखते हुए सुरक्षा के चाक- चौबंद इंतजाम किए गए हैं, बस्तर संभाग के जितने भी पुलिस कैंप और थानें है, सभी में अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के दौरान अंदरूनी इलाकों में ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.

आईजी ने कहा कि नक्सलियों के बंद को देखते हुए लोगों के जानमाल की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है, ऐसे में किसी तरह के बंद का प्रभाव अंदरूनी क्षेत्रों में पड़ने नहीं दिया जाएगा और खास सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाएगा. सीमावर्ती इलाकों में भी पुलिस के जवान MCP लगाकर वाहनो की जांच कर रहें हैं।

 
और पढ़ें ...

जवानों को मिली सफलता, कुख्यात इनामी माओवादी गिरफ्तार, 3 महिला नक्सलियों ने किया सरेंडर...

दंतेवाड़ा/कांकेर। छत्तीसगढ़ के इन दो जिलों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। दंतेवाड़ा में एक कुख्यात इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कांकेर में तीन महिला इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
 
 बता दें कि अरनपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने कुख्यात माओवादी आयता मरकाम को गिरफ्तार किया है। डीआरजी और बस्तर फाइटर की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आयता मरकाम के खिलाफ थाना अरनपुर में छत्तीसगढ़ विशेष जनसुरक्षा अधिनियम, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और आईपीसी के तहत 08 अपराध दर्ज हैं। यह माओवादी अरनपुर आईईडी ब्लास्ट, विधानसभा चुनाव के दौरान आईईडी लगाना, पुलिस बल पर हमला, और ग्रामीणों की जनदालत में हत्या जैसी घटनाओं में शामिल रहा है।
 
वहीं कांकेर जिले में तीन महिला इनामी नक्सलियों ने बीएसएफ की 94वीं बटालियन और पखांजूर पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इन तीनों पर कुल 7 लाख रुपए का इनाम था। बीएसएफ के डीआईजी व्ही एम बाला के समक्ष बांदे में आत्मसमर्पण करने वाली इन नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।
 
आत्मसमर्पित नक्सलियों ने बताया कि अंदरूनी इलाकों में सुरक्षाबलों के लगातार ऑपरेशन और मुठभेड़ों के चलते नक्सलियों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने संगठन छोड़कर मुख्य धारा में लौटने और अपने परिवार के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाली इन महिला नक्सलियों से गहन पूछताछ की जा रही है और इससे कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। यह घटनाएं छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की लगातार बढ़ती सफलता को दर्शाती हैं और राज्य में शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
और पढ़ें ...

विधानसभा में आज डेंगू, मलेरिया और डायरिया से मौत का मामला जोर शोर से उठा

विपक्ष ने बढ़ते मलेरिया के मरीज ओर डायरिया के मरीजों पर लाया स्थगन

राजधानी सहित प्रदेश में फैले डायरिया,मलेरिया 
अस्पतालों में दवाई की कमी का,अस्पतालों की बदहाली का पर चर्चा कराने की मांग ....

आज के समय बड़े समयस्या है  यह बीमारी , 

लोग प्रभावित हो रहे है ,

विधानसभा में आज डेंगू, मलेरिया और डायरिया से मौत का मामला जोर शोर से उठा, इस मामले पर विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए सदन में चर्चा की मांग की। स्पीकर डॉक्टर रमन सिंह ने स्थगन प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शुक्रवार को इस विषय पर चर्चा कराने का आश्वासन विपक्ष को दिया है

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश भर की हालत बेहद ख़राब है। अस्पतालों में दवा नहीं है. सरकारी अस्पतालों में जांच की व्यवस्था नहीं है। गरीब परिवार के लोग मलेरिया और डायरिया से ज्यादा पीड़ित हैं। गरीबों को कहा जा रहा है कि प्राइवेट लैब से जांच करा ले। कई मरीज़ों की मृत्यु हो गई है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में NIA की छापेमारी,NGO संचालक के घर कार्रवाई;नक्सल एक्टिविटी से जुड़े होने का शक

भिलाई :-  छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति के सदस्य कला दास डहरिया से पूछताछ करने NIA की टीम पहुंची है। जामुल लेबर कैम्प स्थित घर के बाहर CISF और जामुल पुलिस की टीम तैनात है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई नक्सल गतिविधियों से जुड़े होने के शक में की गई है। हालांकि NIA की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।कला दास डहरिया रेला नाम का जनवादी सांस्कृतिक संगठन (NGO) चलाते हैं। ये NGO किसान, आदिवासी और मजदूरों के संगठन के लिए काम करता है। इसके लिए इसे देश भर से फंडिंग मिलती है। एक स्थानीय अधिवक्ता ने बताया कि सुबह 5.30 बजे छत्तीसगढ़ से बाहर की 4-5 गाड़ियों में भर कर आए लोगों ने छापेमारी की है। इस दौरान आसपास के घरों से भी लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

कार्रवाई को लेकर कला दास डहरिया ने कहा कि NIA ने उनसे नक्सली संपर्क को लेकर सवाल-जवाब किए हैं। मैं जनगायक हूं, इसलिए कई लोगों के पास मेरा मोबाइल नंबर है, ऐसे में ये नक्सलियों से सांठगांठ की शंका गलत है।

और पढ़ें ...

अपराध के मामले में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश में अंडरवर्ल्ड की एंट्री हो चुकी है

 

 छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर आज छत्तीसगढ़ विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव किया गया, विकास उपाध्याय ने बताया कि आज कांग्रेस पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोने-कोने से कांग्रेस के जाबाज सिपाही सहित विकास उपाध्याय के साथ हजारों की संख्या मे विधानसभा से हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं प्रदेश के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव करने रायपुर पण्डरी से निकले, जहाँ बरबरता पूर्वक पुलिस द्वारा वज्र और वरूण का प्रयोग करते हुए पानी की बौछारों से उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, उसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेट तोड़ने में सफल हुए। पुलिसिया कार्यवाई से साफ झलक रहा था कि शासन-प्रशासन कितना डरा हुआ है और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के ईशारों में पुलिस कार्यवाही कर रही है। विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस के साथी एवं काफी संख्या में महिलायें, बहनें अपनी जायज मांग रखने के लिए विधानसभा का शांतिपूर्ण तरीके से घेराव करने जा रहे थे तभी पुलिस द्वारा लाठी का प्रयोग करने से विकास उपाध्याय चोटिल हो गए एवं महिला बहनों और कांग्रेस के युवा साथियों पर भारतीय जनता पार्टी की पुलिस ने लाठी का प्रयोग किया और वज्र एवं वरूण का प्रयोग किया। उपाध्याय ने कहा कि अपराधियों को तो पुलिस रोक नहीं पा रही है और यहाँ बेगुनाह कांग्रेस के साथियों व महिलाओं पर पुलिस बेवजह लाठी का प्रयोग कर धौंस दिखा रही है। उन्होंने आगे कहा आरंग के अंदर मॉब लिंचिंग में तीन लोगों की संदिग्ध हत्या हो जाती है लेकिन पुलिस के पास कोई सुराग नहीं मिलता, बेगुनाह आदिवासियों को नक्सली बताकर उनको गिरफ्तार किया जाता है। बढ़ती आपराधिक गतिविधियाँ, बढ़ते अपराध, हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार और प्रदेश में फैली अराजकता के प्रति गृह विभाग पूरी तरह लापरवाह नजर आ रही है। विकास उपाध्याय ने नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग की।

उपाध्याय ने वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रामनगर में अपहरण कर विडियो बनाया जाता है अपराधियों द्वारा और कहा जाता है कि कोई हमारा क्या कर लेगा, इसके साथ ही विभिन्न स्थानों जैसे कबीर नगर क्षेत्र में जुए के दौरान विवाद अगले दिन चाकूबाजी, कोतवाली-डीडी नगर इलाके में चाकूबाजी, वहीं नवा रायपुर में फिर लूटपात चाकू अड़ाकर स्कूटर ले भागे अपराधी, डीडी नगर में तो किसी व्यक्ति ने खुद को डॉन बताकर महिला के साथ सड़क पर मारपीट की, डीडी नगर थाना क्षेत्र के रायपुरा स्थित शिव विहार कॉलोनी में चैन स्नैचिंग के बाद यहीं के गायत्रीपारा के सूने मकान में चोरी की वारदात, टाटीबंध स्थित शांतिनाथ कॉलोनी के कैम्पस में एक कारोबारी के घर घुसकर रेकी करते हुए एक संदिग्ध अधेड़ का लाइव वारदात, राजधानी सहित छत्तीसगढ़ में लूट, चोरी, हत्या के वारदात बढ़ रहे हैं, प्रदेश में ऐसे कई आपराधिक प्रकरण बढ़ चुके हैं, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार व गृह विभाग रोकने में नाकाम हैं। प्रदेश में फैलती आपराधिक गतिविधियाँ जिसका उदाहरण बलौदाबाजार प्रकरण जो किसी बड़ी स्थिति को अंजाम देने की ओर इंगित करता है, जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार गृह विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण हुआ। सरकार व पुलिस प्रशासन के पास तमाम प्रकार के तंत्र हैं फिर भी पुलिस इन सभी चीजों को रोकने में असफल हो रही है क्योंकि पुलिस को भारतीय जनता पार्टी अपने संरक्षण में रखी हुई है। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आज ऐतिहासिक विधानसभा का घेराव सफल रहा जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश उत्पन्न हुआ है साथ ही प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट जी, प्रभारी सचिव चंदन यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास जी महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार डहरिया, ताम्रध्वज साहू , रविंद्र चौबे , गिरीश दुबे ने अपने भाषण से एक नई ऊर्जा कार्यकर्ताओं में डाली जिसका परिणाम आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में देखने को मिलेगा और साथ ही कांग्रेस के इस जनआन्दोलन से कांग्रेस के प्रति आम जनता का विश्वास बढ़ेगा और जनता भी कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जब-जब अन्याय होगा एवं जनता की भावनाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी खेलने का प्रयास करेगी तब-तब जनता भी कांग्रेस के साथ खड़ी नजर आएगी।

 

और पढ़ें ...

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला कांग्रेस का जंगी विधानसभा घेराव

  • हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी चौक पर एकत्रित विधानसभा की ओर बढ़े
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला
  • पुलिस के वाटरकेनन, लाठीचार्ज से अनेकों कार्यकर्ता घायल

बिगड़ती कानून व्यवस्था और साय सरकार की नाकामी को लेकर कांग्रेस ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में सरकार पर बड़ा हमला बोला। हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मंडी चौक पर एकत्रित होकर विधानसभा की ओर बढ़े, जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज स्वयं बेरिकेट पर चढ़कर पुलिस के द्वारा लगाये गये अवरोध को तोड़कर आगे बढ़े। प्रदेश भर से राजधानी रायपुर पहुंच रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने रास्ते में रोका, भिलाई, बिलासपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, महासमुंद की ओर से आने वाले कांग्रेसजन कार्यक्रम स्थल नहीं पहुंच पाये। इसके लिये भाजपा सरकार ने पुलिस को आगे कर के तमाम अवरोध पैदा किया। लोगों की गाड़ियों को बीच रास्ते में रोका। हजारों लोग मीलो पैदल चलकर कार्यक्रम में शामिल हुये 25000 से अधिक लोग घेराव कार्यक्रम में शामिल हुये। कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने वाटरकेनन, लाठीचार्ज भी किया, जिसमें अनेकों कार्यकर्ता घायल हो गये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का कपड़ा भी पुलिस ने फाड़ दिया।


घेराव कार्यक्रम के पहले सभा को संबोधित करते हुये एआईसीसी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को धन्यवाद देते हुये कहा आपके आव्हान पर एवं समूचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यहां पर एकत्रित होना इस विधानसभा के बाहर प्रदेश के लोगो की पीडा और उनके जख्म को जगजाहिर करते हुये न्याय की मांग करने के लिये और सरकार की नींद खोलने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया। लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता की होती है और संख्या बल की होती है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीवित है, ताकतवर है और जवाबदेही तय करने के लिये तैयार है। छत्तीसगढ़ में पांच साल कांग्रेस की सरकार रही है और जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कानून और नियम बनाये उनको खत्म करके भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने जनता के साथ अन्याय करने का काम किया। पिछले 7 महीने में जो हत्या, बलात्कार, लूटपाट, चोरी, डकैती हुई है और जो गोलियां चली है उसकी जवाबदेही तय करने को सरकार को मजबूर करने का समय आ चुका है। एक राजनैतिक कार्यकर्ता होने के नाते हमें याद रखना होगा हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है। ये 139 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है, अहिंसा और विन्रमता और मजबूती से अपनी बात रखनी होगी। 2018 के बाद भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष थे और मैं राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष था, वैसी ही आक्रमकता से हमें लड़ना है। सरकार जो घमंड में है जो कांग्रेस के लोगों के ऊपर झूठे मुकदमे करती है। बलौदाबाजार के प्रकरण में सतनामी समाज के खिलाफ साजिश पूर्ण कार्यवाही करके लोगों में बंटवारा करना चाहती है। कोई भी समाज हो विशेष रूप से सतनामी समाज उसके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचेगा। कांग्रेस के लोगो को जेल में बंद करोगे और अपनी नाकामी छुपाने के लिये कांग्रेस के लोगो के ऊपर मुकदमे करोगे, आम जन को परेशान करोगे उसका विरोध होगा। वहां पर बाहर के कौन लोग आये थे सरकार जवाब दे, सूचना तंत्र पूरी सरकार कहा सो रहा था? ये सरकार रायपुर से नहीं चलती, ये सरकार दिल्ली से चलती है। यहां के मुख्यमंत्री और मंत्री को पता नहीं हो क्या रहा है? यहां पर वो जो लिखकर दिल्ली से भेज देते है उस काम को भाजपा सरकार करती है। आज समय है कांग्रेस पार्टी को एकजुटता से आगे बढ़ने का, आज पूरी जनता उमीद करती है कांग्रेस पार्टी पूरी आवाज को उठायेगी। कांग्रेस के बड़ी संख्या में और भारी बारिश के बावजूद और सरकार चारो तरफ पुलिस ने बैरीगेट्स लगाकर रोकने का काम किया। उसके बावजूद हजारों की संख्या में लोग आये। गरीब, किसान और नौजवान का आवाज उठाने का काम कांग्रेस पार्टी करती है। राहुल गांधी देश की संसद में किसानों की आवाज को उठाया है और हमेशा कहते है डरना नहीं है ये लोग चिल्लाते है, डराते है और पुलिस प्रशासन का डर दिखाते है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है और चार साल का समय है भाजपा सरकार को नींद खोलकर काम करना है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भाजपा सरकार के लापरवाही के खिलाफ है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से बदहाल है। हमारी लड़ाई जनता के हित और सुरक्षा के लिये है। हम विधानसभा के बाहर सड़कों पर लड़ने के लिये तैयार है। बरसते पानी में इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन आये है, आंधी, तूफान आ जाये कोई ताकत हमें नही रोक सकती। यह विधानसभा घेराव सरकार की नाकामी को लेकर है। साय सरकार की 6 महीनें में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया हैं। 5 सालों तक बस्तर शांत हुआ करता था, अब पूरी तरीके से अशांत हो गया है। आदिवासियों को नक्सली बताकर मारा जा रहा है। भाजपा की सरकार जनता के बीच अपना विश्वास खो चुकी है। साय सरकार ने शांत छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है। गृहमंत्री का गृह जिला कवर्धा में तो अपराध बहुत ज्यादा हो रहा है। हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे है, सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई होगा। हमारे 35 विधायक सदन के अंदर लडेंगे। बलौदाबाजार में कलेक्टर और एसपी कार्यालय जलाये जा रहे है। क्या यही सुशासन है? छत्तीसगढ़ जंगल राज बन चुका है। धूप हो, गर्मी हो या बरसात हो हम सब सरकार के किले को भेदने के लिये तैयार है। ये तो झांकी है लड़ाई पूरी तरह बाकी है। जनता के हितों के लिये हम संघर्ष करते रहेंगे। सरकार हमारे प्रदर्शन से डर गयी हैं बस्तर, सरगुजा और अन्य जिलों से आने वाले हमारे कार्यकताओं को रोकने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हमारे लोग बिना डरे यहां पहुंच रहे है जनता के लिये हम हर जुल्म को सहेंगे।  

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने संबोधन में कहा कि लोगों के हित में यह सरकार काम नहीं कर रही है। 1 साल भी नहीं होने दिया हम लोगों को मजबूर कर दिया, आम जनता को मजबूर कर दिया, विधानसभा घेराव करने के लिये। सरकार की बात करूंगा विधानसभा में सरकार ने जो उत्तर दिया है उसकी बात करूंगा। मैंने विधानसभा में सरकार से पूछा कि 6 महीने तक में कितने नक्सली घटना हुये? सरकार का उत्तर है 6 माह में 273 नक्सली घटनाएं हुई है। 180 में 273 नक्सली घटनायें, हमारे जवान मर गये, 80 जवान घायल, 34 आम जन घायल है। वे नक्सली नहीं है वो हमारे गांव के आम आदमी है। छत्तीसगढ़ को शांति का टापू समझ रहे थे आज अपराध गढ़ बन गया है। अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। रायपुर के नजदीक मॉब लीचिंग हो रही है। पुलिस भाजपा के मंत्रियों के स्वागत में खड़ा है। जानकारी मिला है कि ऐसी धाराओं में आरोपी को गिरफ्तार किया है कि उनका बचाव हो जायेगा। हत्या के 562 घटनायें, लूट के 215, महिला उत्पीड़न के 8, महिला तस्करी के 9, ठगी के 800, नकली पदार्थ सामग्री के लिये 713, अपहरण के 251, हत्या के प्रयास के 443 ये विधानसभा के उत्तर है। साय सरकार के 6 माह में 12458 घटनायें हुई है। 12000 घटनाओं के बाद 8307 लोग गिरफ्तार किया है। 1 हत्या या 1 अपराध के पीछे 1 आरोपी भी गिरफ्तार नहीं हुये है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। बस्तर, सरगुजा, दुर्ग और अन्य जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया है, लेकिन  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक नहीं पायेंगे। हजारों की संख्या में हमारे साथी आये है। साय सरकार के पिछले 6 महीने में कानून व्यवस्था लचर हो गया है। महिला, युवा, आदिवासी, आम आदमी सुरक्षित नहीं है। बस्तर के लोगों को नक्सली बोलकर मारा जा रहा है। साय सरकार को 6 महीने हुये है और अपराध बहुत बढ़ गये जिस कारण 6 महीनें में ही कांग्रेस को आंदोलन करना पड़ा। भाजपा के नेता एफआईआर नहीं होने देते और पुलिस अधिकारियों को धमकाते है, कानून के तहत कोई कार्यवाही नही होती। बलौदाबाजार की घटना में कलेक्टर, एसपी कार्यालय जला दिये गये है। देश और छत्तीसगढ़ में कभी ऐसी घटना नही हुयी हैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है और भाजपा वालों से कोई पूछताछ नही हो रही है। राजधानी में आदिवासी युवक पता पूछता है तो उसकी हत्या हो जाती है, आये दिन गोली, हत्या, लूट, बालात्कार की घटनाये हो रही है, मंत्रियों के संरक्षण के कारण कोई कार्यवाही नही होती। महिला, व्यापारी, युवा सभी वर्ग के लोग डरे हुये है। अपराध लगातार बढ़ रहे है। हमारे कार्यकर्ता हजारों की संख्या में आये है, अब सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ना है।

विधानसभा घेराव कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश प्रभारी चदंन यादव, एआईसीसी संयुक्त सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री रविन्द्र  चौबे, पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री गुरू रूद्र कुमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक कवासी लखमा, पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, विधायकगण  श्रीमती विद्यावती सिदार, श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, लालजीत सिंह राठिया, फूल सिंह राठिया, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, राघवेन्द्र कुमार सिंह, रामकुमार यादव, बालेश्वर साहू, श्रीमती शेषराज हरवंश, श्रीमती चातुरी नंद, द्वारिकाधीश यादव, सुश्री कविता प्राण लहरे, संदीप साहू, इन्द्र साव, जनक राम धु्रव, अंबिका मरकाम, ओंकार साहू, श्रीमती संगीता सिन्हा, कुंवर सिंह निषाद, देवेन्द्र यादव, यशोदा वर्मा, श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, दलेश्वर साहू, भोलाराम साहू, इंद्रशाह मंडावी, सावित्री मंडावी, लखेश्वर बघेल, विक्रम मंडावी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, महामंत्रीगण- प्रशांत मिश्रा, दीपक मिश्रा, नरेश ठाकुर, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, सकलेन कामदार, जितेन्द्र साहू, द्वितेन्द्र मिश्रा, सीमा वर्मा, कन्हैया अग्रवाल, शाहिद खान, दीपक दुबे, सुबोध हरितवाल, जिला अध्यक्षगण गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, पूर्व विधायक अरूण वोरा, पूर्व खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजकुमार अंचल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष केशव चंद्राकर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, रामशरण यादव, विजय देवांगन, एजाज ढेबर, धीरज बाकलीवाल, हेमा देशमुख, नंदलाल देवांगन, नीरज पाल, शशि सिन्हा हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने किया।
और पढ़ें ...

कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ बन गया था अपराध गढ़ : किरणदेव

कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ बन गया था अपराध गढ़ : किरणदेव

पीड़ित को और पीड़ित करती थी कांग्रेस सरकार:किरण देव


 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन  को मुद्दाविहीन कांग्रेस का राजनीतिक प्रदर्शन बताया है। श्री देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सशक्त नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार में सबको न्याय मिलने की गारंटी है और सबको न्याय मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि सभी की मुकम्मल सुरक्षा का समुचित उपाय प्रदेश सरकार ने किया है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में अपराधी बेलगाम थे और अपराधियों को संरक्षण देने का काम होता था। कांग्रेस के राज में जो पीड़ित होते थे, उनकी एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई थी। कांग्रेस शासनकाल में अंजाम दिए गए ऐसे तमाम  अपराधों पर अब भाजपा सरकार कार्रवाई कर रही है और अपराधियों को सींखचों के पीछे डाल रही है। श्री देव ने कहा कि इससे अधिक शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि कांग्रेस के शासन में कांग्रेस के ही विधायक तक तत्कालीन गृह मंत्री के सामने यह बोलते थे कि पुलिस एफआईआर नहीं लिखती है और सब्जी वालों, टमाटर वालों से भी पैसे वसूली करती है। श्री देव ने कहा कि आज कानून-व्यवस्था के नाम पर प्रलाप करते कांग्रेसी पहले यह बताएं भूपेश सरकार के समय आखिर हो क्या रहा था? प्रदेश में सरकार चल रही थी या माफिया गुंडाराज? एनएसयूआई के अध्यक्ष शराब दुकानों से अवैध वसूली कर रहे थे। कांग्रेस के लोग यह कतई न भूलें कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ अपराधियों का गढ़ बन गया था और अपराधी तमाम अपराध पुलिस की नाक के नीचे संगठित गिरोह बनाकर अपराध कर रहे थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि अब भाजपा की सरकार है, जिसके शासन में अपराधियों को पकड़ा जाता है, हर अपराध की एफआईआर लिखी जाती है। यहाँ पर कोई अपराधी बच नहीं सकता। अपराधियों में खौफ कायम हो रहा है और कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ जो अपराध गढ़ बन गया था,  उसे फिर से शांति का टापू बनाने के लिए भाजपा की प्रदेश सरकार संकल्पित है और उस दिशा में सुविचारित रणनीति बनाकर काम कर रही है। श्री देव ने कहा कि दरअसल कानून-व्यवस्था तो कांग्रेस के लिए एक बहाना भर है। कांग्रेसी कानून-व्यवस्था का प्रलाप मचाकर खुद के मृत संगठन को जिंदा करने का प्रयास कर रही है, लेकिन प्रदेश की जनता जनार्दन कांग्रेस के झूठ, झाँसों व प्रपंच की राजनीति से भलीभाँति वाकिफ हो चुकी है, पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनावों के नतीजे इस बात की तस्दीक़ कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

बृजमोहन अग्रवाल के 'अमृत भारत स्टेशन योजना' में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग पर रेल मंत्री ने दी जानकारी

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान  रेलवे से जुड़े मुद्दे उठाए । उन्होंने 
रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव से 
रेल मंत्रालय की 100 प्रतिशत विद्युतीकरण की पहल की राज्य-वार स्थिति पर सवाल पूछा था।
जिसपर रेल मंत्री ने लिखित में उत्तर दिया है कि, छत्तीसगढ़ समेत 20 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में बड़ी लाइन नेटवर्क का 100 फीसदी विद्युतीकरण कर लिया गया है।
बृजमोहन अग्रवाल ने सवाल भारतीय रेल में पर्यावरण अनुकूल इंधन और ऊर्जा के नए स्रोतों का विस्तार करने में भारतीय रेलवे वैकल्पिक ईंधन संगठन (आईआरओएएफ) द्वारा की गई प्रगति की जानकारी मांगी थी।
जिसपर रेल मंत्री ने बताया कि, भारतीय रेल में आईजारओएएफ की स्थापना वैकल्पिक ईंधन की खोज के लिए की गई थी। इससे कर्षण के लिए मिश्रित बायो-डीजल का उपयोग करने तथा डीजल के स्थान पर आंशिक रूप से सीएनजी और एलएनजी के उपयोग को प्रोत्साहन मिला है। कर्षण के लिए डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (डेमू) रेक पर हाइ‌ड्रोजन ईधन सेल के रेट्रो-फिटमेंट के लिए एक प्रायोगिक परियोजना भी शुरू की गई है। जिसकी शुरुवाती कार्य को उत्तर रेलवे ‌द्वारा निगरानी की जा रही हैं।
इसके अलावा 'अमृत भारत स्टेशन योजना' में नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के सवाल पर रेल मंत्री ने जवाब दिया है कि, 'अमृत भारत स्टेशन योजना में निधियों की उपलब्धता और मौजूदा परिसंपत्तियों की स्थिति के अनुसार स्थायी और पर्यावरण अनुकूल समाधान की ओर क्रमिक बदलाव की परिकल्पना की गई है जिसमें नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग शामिल है।

और पढ़ें ...

लाखों का वाटर एटीम कबाड़ में तब्दील, जनता के पैसे का इस तरह दुरुपयोग के लिए आखिर कौन हैं जिम्मेदार…

महासमुंद : शहर के भीतर राहगीरों को शुद्ध पानी के लिए शहर में दो स्थानों पर लगे लाखों रुपए के वाटर एटीएम कबाड़ में तब्दील हो गए हैं। वॉटर एटीएम में लगे सामनों की चोरी हो रही है। नगर पालिका की लापरवाही के चलते जनता की गाढ़ी कमाई का पैसे का बंदर बाट किया जा रहा हैं। मामले में जवाब देने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी बचते नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि 2018_2019 में महासमुंद नगर पालिक परिषद ने राइट वाटर सलूशन प्राईवेट लिमिटेड नागपुर की एक कंपनी ने राज्य सरकार के आदेशानुसार इसे इंस्टॉल किया था। एक वाटर एटीएम शहर के मध्य शनि मंदिर के पीछे इंस्टॉल किया था, जिस वाटर एटीएम से अब तक एक बोतल पानी नहीं निकाल पाए और यह वाटर एटीएम कबाड़ हो गया।

वहीं महासमुंद शहर के बस स्टैंड में एक वाटर एटीएम लगाया गया था जो वर्षों से बंद पड़ा है। रख रखाव के अभाव में लगभग 24 लाख की लागत से बना वाटर एटीएम कबाड़ हो गया है। जिसका उपयोग अब शहर के असामाजिक तत्व उपयोग कर रहे हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे का इस तरह दुरुपयोग के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है।

 
 
और पढ़ें ...

Breaking: जिला कांकेर में 3 इनामी महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर : नक्सली गडचिरोली डिवीज़न अंतर्गत गट्टा एल.ओ.एस. में एरिया कमेटी सदस्य (डिप्टी कमांडर) एवं दूसरी टेलर टीम सदस्य के रूप में सक्रिय थी I तीसरी नक्सली मेढ़की एलओएस सदस्य थी।

छ.ग. शासन की “पुनर्वास नीति” तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के बढ़ते प्रभाव से किया आत्मसमर्पण I
छ. ग. शासन द्वारा पदों के अनरूप 01 नक्सली पर 05 लाख एवं शेष दो नक्सली पर 1- 1 लाख का है इनाम
आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत तत्काल 25000-25000 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया I
कांकेर जिला पुलिस और सीमा सुरक्षा बल द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे हैं नक्सली उन्मूलन अभियान, छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति, नक्सलियों की खोखली विचारधारा, शोषण, अत्याचार एवं हिंसा से तंग आकर तथा बी एस एफ के फील्ड जी टीम (इंटेलिजेंस ब्रांच) के अथक अनुकूल प्रयासों एवं सहयोगात्मक प्रेरणा से प्रोत्साहित होकर प्रतिबंधित तीनों महिला नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।
1.सीपीआई माओवादी संगठन अंतर्गत गढ़चिरोली डिवीज़न के भामरागढ़ एरिया कमेटी के गट्टा एलओएस में एरिया कमेटी सदस्य (डिप्टी कमांडर) मोती पोयाम उर्फ़ यमला पिता मंगलू पोयाम उम्र 25 वर्ष, ग्राम – बरदेला, थाना – जांगला, जिला – बीजापुर (छ.ग)
2. गडचिरोली डिवीजन अंतर्गत टेलर टीम सदस्य संचिला मंडावी पिता सोम्बारू मंडावी उम्र 21 वर्ष, ग्राम –उसपर, थाना- भैरमगढ़, जिला – बीजापुर (छ.ग.) जो नक्सली संगठन में क्रमशः वर्ष 2015 और 2020 से सक्रिय थी |
3 लखमी पददा पिता मंगलू पददा (काकनार एल ओ एस कमांडर ) , उम्र 20 वर्ष, पता – ग्राम – डोमांज, पोस्ट- कोहकमेटा, थाना – ओरछा, जिला- नारायणपुर, (छ.ग.) जो नक्सली संगठन में 2019 में पार्टी सदस्य के रुप में सक्रिय थी ।
तीनो पर छ.ग. शासन की “पुनर्वास नीति” के तहत कुल 07 लाख रूपये का इनाम घोषित है |

और पढ़ें ...