प्रदेश
याचिकाकर्ता के के सहारे के निलंबन आदेश पर रोक, सुनवाई की अगली तारीख तक राहत
52 परियों के साथ इश्क लड़ा रहे थे दीवाने, जब पुलिस पहुंची तो उड़ गए होश, 12 जुआरी गिरफ्तार, लाखों रूपए जब्त...
भिलाई। दुर्ग पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग पुलिस ने रुआबांधा बस्ती के जयस्तंभ चौक क्षेत्र में एक बड़ी छापेमारी कर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 56 हजार 100 रुपये नगद और 52 पत्तियां ताश बरामद की गईं। इस कार्यवाही से शहर में अवैध जुआ के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मिसाल पेश की गई है। देर शाम भिलाई नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि रुआबांधा बस्ती के जयस्तंभ चौक पर एक सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पर छापेमारी की और जुआं खेलते हुए 12 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों के नाम…
शैलेश मिश्रा (51 साल) – गांधी चौक, दुर्ग
अमन जैन (24 साल) – रुआबांधा बस्ती
हेमलाल ढीमर (24 साल) – रुआबांधा बस्ती
राजेन्द्र बागडे (42 साल) – उरला, दुर्ग
नितेश जायसवाल (34 साल) – नेहरू चौक, कैम्प 01, भिलाई
पप्पु साहु (35 साल) – राजीव नगर, दुर्ग
राजेश गुजराती (52 साल) – खंडेवाल कालोनी, दुर्ग
मनीष जैन (25 साल) – शनीचरी बाजार, रुआबांधा
बल्लु चंद्राकर (56 साल) – रिसाली पानी टंकी, भिलाई
विनय यादव (34 साल) – गायत्री मंदिर, रुआबांधा
अनिल सिंह (32 साल) – शनीचरी बाजार, रुआबांधा
मयंक गावडे (29 साल) – भिलाई
इन आरोपियों के पास से कुल 2 लाख 56 हजार 100 रुपये की नगदी और 52 पत्तियां ताश बरामद की गईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआं प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 03 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
CG : अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े दे रहे चाकूबाज़ी की घटना को अंजाम
दुर्ग: छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है, कि वह पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार चाकू बाजिया हो रही है। चाकूबाजी अब रात के साथ-साथ दिनदहाड़े भी चाकूबाजी को अंजाम दे रहे हैं। दुर्ग जिले में बीते दो दिन में मोहन नगर और सुपेला थाना क्षेत्र में मर्डर के बाद सोमवार को एक ही रात में 5 अलग-अलग जगहों पर चाकूबाजी की घटना हुई। इस घटना में पांच लोगों की हालत गंभीर है। पांचों मामलों में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एक भी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पुलिस पहले से ही चाकू बाजी करने वाले लोगों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। हमारे यहां पेट्रोलिंग पैटर्न को भी चेंज किया गया है, अब गलियों में बाइक से भी पेट्रोलिंग की जा रही है। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि जितने भी गुंडे बदमाश हैं, उनके गतिविधियों पाई जाती है तो तुरंत जेल दाखिल करने का निर्देश दिया गया है। चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने वाले जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
CG : राज्योत्सव कार्यक्रम में बड़ा हादसा, करंट लगने से शिक्षक की मौत, पसरा मातम
सारंगढ़ : जिले में राज्योत्सव के कार्यक्रम स्थल में बड़ा हादसा हो गया। घटना करंट लगने से एक सरकारी शिक्षक की मौत हो गयी। शिक्षक का नाम भगत राम पटेल है। उनकी ड्यूटी शिक्षा विभाग के स्टॉल में लगी थी। जानकारी के मुताबिक राज्योत्सव में शिक्षा विभाग के स्टॉल में फ्लैक्स लगाने के दौरान करंट की चपेट में वो आ गये।
जानकारी के मुताबिक टेंट पर बिजली के एक खंभे में बिजली का तार सटा हुआ था, जिसकी वजह से करंट पूरे टेंट में फैला हुआ था। जैसे ही शिक्षक ने बिजली के पोल को पकड़ा, करंट की चपेट में आ गये। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भेड़वन संकुल में संकुल समन्वयक के पद पर पदस्थ है।
घटना में प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। शिक्षक भगत राम पटेल (52 वर्ष) के साथ हुए हादसे की खबर सुनते ही शिक्षक समुदाय में शोक की लहर दौड़ गयी। घटना के बाद साथी शिक्षक-शिक्षिकाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं राज्योत्सव के जश्न में भी मातम पसर गया। उधर परिजन भी सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद माहौल काफी गमगीन है।
CG: SBI के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी, एक मिहला की मौके पर मौत, मचा हड़कंप
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में स्टेट बैंक आफ इंउिया के ग्राहक सेवा केंद्र में गोलीबारी हुई है। कियोस्क शाखा में रुपये निकालने गए लोगों पर फायरिंग की गई है। इस गोलीबारी में एक मिहला को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं फायरिंग में एक घायल बताया जा रहा है। घायल को कांसाबेल के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गोलीबारी करने वाले मौके से फरार हो गए हैं। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटाईकेला गांव का ये पूरा मामला है
बता दें कि राजधानी में पिछले चार दिनों में नौ हत्या की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है, इसी दौरान शहर के सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाकों में से एक सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग की घटना ने सबको चौंका दिया है। जेल पसिसर के बाहर फायरिंग की घटना को पुलिस गैंगवार से जोड़कर देख रही है। इसकी वजह सेंट्रल जेल में दो माह पूर्व हुई चाकूबाजी की घटना है। घायल साहिल ने भी पुलिस को बताया है कि जेल में चाकूबाजी की घटना के कारण उस पर जानलेवा हमला किया गया है।
पुलिस विभाग में ASI समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, जानिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी...देखें ट्रांसफर लिस्ट…!!
धमतरी :- पुलिस विभाग में तबादला हुआ है, जिसमें 13 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है. इस सूची में दो सहायक उपनिरीक्षक (ASI) और 11 प्रधान आरक्षक के नाम शामिल हैं, जो कि वर्तमान में रक्षित केंद्र में पदस्थ थे. यह ट्रांसफर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने जारी की है.

CG - पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या फिर...... जांच में जुटी पुलिस.....
कवर्धा। जिले में आम के बगीचे में पेड़ पर युवक की लटकती लाश मिली है, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।
घटना पिपरिया थाना के बैजलपुर गांव की है, जहां आम के बगीचे में मुकेश साहू की लाश मिली है। अंतिम बार युवक लक्ष्मी विसर्जन के दौरान डीजे की धुन पर थिरकते नजर आया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से नीचे उतारने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
पिपरिया थाना प्रभारी कमलकांत शुक्ला ने बताया कि पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बैजलपुर के आम बगीचे में पेड़ पर युवक की लाश फांसी के फंदे में लटकती हुई मिली है। मृतक युवक शराब की आदी था, और घर में आए दिन अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करता था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता विकासखंड स्तर से होगी प्रारंभ
जगदलपुर। बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन बस्तर जिले में किया जा रहा है। इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए राजेंद्र डेकाटे सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला बस्तर ने बताया कि बस्तर ओलंपिक 2024 के अंतर्गत प्रथम चरण की खेल प्रतियोगिता विकासखंड स्तर से प्रारंभ होगी, जो पूर्व में जोन स्तर पर निर्धारित की गई थी। विकासखंड स्तर पर प्रत्येक पंचायत के खिलाड़ी जिन्होंने अपना पंजीयन कराया है शामिल हो सकेंगे, विकासखंड स्तर पर प्रत्येक 10 से 12 पंचायतो का समूह बनाकर, प्रतिदिन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 10 से 12 पंचायत में जो खिलाड़ी विजेता अथवा प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, वह अगले राउंड में प्रवेश करेंगे, जो सेमीफाइनल राउंड होगा। विकासखंडो में लगातार चार से पांच दिनों तक प्रतियोगिताएं संपन्न होगी और विजेता खिलाडी/टीम अगले राउंड सेमीफाइनल और फिर फाइनल में प्रवेश करेंगे, फाइनल के विजेता अपने विकासखंड से जिला स्तर पर भाग लेंगे।
उपरोक्तानुसार विकासखंड स्तरीय आयोजन के लिए सीईओ जनपद पंचायत को इसके निर्देश जारी कर दिए गए है।

बस्तर ओलंपिक 2024 के लिए पंजीकृत सभी खिलाड़ी अपने पंचायत के सचिव/ सरपंच /पीटीआई या जनपद पंचायत,नगर निगम, नगर पंचायत के नोडल/प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर, विकास खंड स्तर पर अपनी पंचायत/नगर निगम का मैच किस तिथि को है, पता कर उस तिथि में विकास खंड स्तर पर भाग ले सकेंगे।सभी सीईओ जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया है , किस तिथि में किस पंचायत को विकासखंड स्तर पर खेलने आना है, निर्धारण कर संबधित पंचायतों को, सचिव के माध्यम से अवगत कराए, एवम प्रचार प्रसार करे, ताकि जिन खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक के लिए अपना पंजीयन कराया है, वे सुगमता पूर्वक बस्तर ओलंपिक की खेल प्रतियोगिता में शामिल हो सके।
*ट्रक पर बना विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग – मधेश्वर पर्वत का अद्भुत चित्र*
कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त हुए 40 आवेदन
स्वर्गीय पति की सेवानिवृत्त पश्चात अंतिम भुगतान एवं पेंशन प्रदाय करने जनदर्शन में लगाई गुहार
-मोर मकान मोर आवास योजना के अंतर्गत मकान का स्वामित्व दिलाने दिया आवेदन
जनदर्शन में आज 40 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग 4 नवम्बर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज एडीएम अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह एवं संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा ने जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहंुचे लोगांे से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन मंे पहंुचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में आज 40 आवेदन प्राप्त हुए।
जुनवानी निवासी ने अपने स्वर्गीय पति की सेवानिवृत्त पश्चात अंतिम भुगतान एवं पेंशन की राशि प्रदान करने आवेदन दी। उन्होंने बताया कि उनके पति नगर पालिक निगम भिलाई में फिल्ड वर्कर के पद पर जोन-01 नेहरू नगर में कार्यरत थे। सेवानिवृत्त के पश्चात निगम द्वारा किसी भी प्रकार का अंतिम भुगतान व पेंशन प्रदान नही किया गया है। इस संबंध में निगम में आवेदन भी दिया गया है। पति की मृत्यु के पश्चात आश्रितों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीएम ने नगर निगम भिलाई आयुक्त को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। तमेर पारा दुर्ग निवासी ने मोर मकान मोर आवास योजना के अंतर्गत मकान का स्वामित्व दिलाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि वह परित्यक्ता है। वह वर्तमान में अपने मां एवं भाई के साथ निज आवास में निवास कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम पात्र सूची में दर्ज है। उक्त मकान हेतु निर्धारित राशि में जमा की जा चुकी है, किंतु आज दिनांक तक मकान हस्तांतरित नही किया गया है। इस पर एडीएम ने नगर निगम दुर्ग आयुक्त को तत्काल कार्यवाही करते हुए मकान हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। ग्राम नगपुरा निवासी ने जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाईन बिछाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम नगपुरा में बाजार चौक से रावणभाठा चौक तक पानी की पाईप लाईन बिछाई नही गई है, जिसके कारण ग्रामवासियों को पानी के लिए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर एडीएम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। ग्राम मेडेसरा अहिवारा निवासियों ने कृषि भूमि में जाने हेतु रास्ता प्रदान करने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि अपने स्वामित्व की कृषि भूमि पर कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं, किंतु वर्तमान में कृषि भूमि से लगी कच्ची सड़क है जिसकों अन्य भूमि स्वामी द्वारा अतिक्रमण कर घेर लिया गया है, जिसकी वजह से कृषकों को आने जाने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उन्हें कृषि कार्य भी करने नहीं दिया जा रहा है। इस पर अपर कलेक्टर ने तहसीलदार अहिवारा को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
CG ब्रेकिंग : मंत्री के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त,ओवरटेक कर रही बस से टक्कर….
बलौदाबाजार। रविवार को एक सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री के काफिले की गाड़ी को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी. घटना के समय मंत्री अपने काफिले के साथ क्षेत्र के दौरे पर थे. टक्कर के कारण काफिले की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा. सिमगा थाना क्षेत्र में स्थित फैमिली ढाबा के पास यह हादसा हुआ.
मंत्री दयाल दास बघेल बेमेतरा से रायपुर जा रहे थे. तभी उनके फॉलो वाहन को बस ने टक्कर मार दी. मंत्री के काफिले में शामिल गाड़ी सीजी04 एनएल 5643 को रैंबो बस कंपनी की बस सीजी 04 एमजेड 8792 ने टक्कर मार दी. बस काफी तेज रफ्तार में थी जिससे ये हादसा हुआ. बलौदा बाजार के सिमगा थाना क्षेत्र में हुए हादसे के तुरंत बाद हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी मौके पर पहुंची. साथ ही एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर, सिमगा थाना प्रभारी योगिता खापर्डे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व SDOP भाटापारा ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि मंत्री दयाल दास बघेल का काफिला जा रहा था. उस दौरान बस वाले ने ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की. जिससे उसकी टक्कर मंत्री के काफिले की गाड़ी से हो गया. एक्सीडेंट में गाड़ी की हेडलाइट और सामने का हिस्सा टूटा है. घटना रात करीब 10 से 10:30 की हैं जब मंत्री बेमेतरा दौरे के बाद रायपुर जा रहे थे. इस दुर्घटना में कई हताहत या जनहानि नही हुई हैं. फिलहाल FIR दर्ज नहीं हुई हैं. मंत्री जब आएंगे तब FIR दर्ज होगी.
BREAKING : रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग, आदतन अपराधी पर चलाई गई दो गोलियां
पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव; आज से भूपेश-महंत करेंगे डोर-टू-डोर अभियान
रायपुर। रायपुर दक्षिण उपचुनाव के प्रचार अभियान की कमान आज से कांग्रेस के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के हाथों में होगी। क्षेत्र में अब बड़े नेताओं का जमावड़ा दिखाई देगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व अध्यक्ष धनेन्द्र साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रचार कार्यक्रम तय हो चुके हैं। कांग्रेस हर बूथ पर अपने विधायकों और पूर्व विधायकों की तैनाती कर रही है।
भूपेश और महंत का डोर-टू-डोर अभियान
पार्टी के वरिष्ठ नेता डोर-टू-डोर जाकर प्रचार की कमान संभालेंगे। दीपावली के बाद अधिकांश विधायक अपने-अपने प्रभार वाले वार्डों के बूथों में सक्रिय हो गए हैं। चुनाव संचालन समिति भी इस अभियान की निगरानी कर रही है।
AICC सचिवों को वार्डों की जिम्मेदारी
चुनाव को और प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस ने AICC के तीनों सचिवों को 6-6 वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी है। कुल 253 बूथों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जहां अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं और इनकी मॉनिटरिंग विधायकों द्वारा की जाएगी।
एकजुटता पर जोर
अंतर्कलह की खबरों के बीच पार्टी की बैठकों में एकजुटता को प्राथमिकता दी गई। वार्डों में कार्यरत प्रभारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से सीधा संपर्क कर रणनीतियों को लागू करने की हिदायत दी गई है। नेताओं को जीत के लिए एकजुट होकर काम करने की नसीहत भी दी गई।
हर घर तक पहुंचने का प्रयास
कांग्रेस का उद्देश्य है कि प्रचार अभियान के दौरान हर बूथ के हर घर में कम से कम दो बार पहुंचा जाए। कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं। अभियान के दौरान वरिष्ठ नेता प्रमुख सामाजिक हस्तियों के साथ भी बैठकें कर सकते हैं।
CG : नग्न अवस्था में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका
रायगढ़ : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र तमनार रोड में नगर पंचायत के वार्ड न. 8 में अज्ञात व्यक्ति के नग्न अवस्था में सड़ी गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस शव के शिनाख्त सहित आगे की कार्यवाही में जुट गई है
प्रथम दृष्टि हत्या की आशंक को लेकर पुलिस जाँच में जुट गई है। नग्न अवस्था में मिले शव के पास लल्लू सिंह पिता संजय के निवासी ग्राम चिनिया पोस्ट चिनिया गढ़वा झारखण्ड के नाम का आधार एवं लल्लू सिंह के नाम फिनो बैंक का एटीम कार्ड मौके पर मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जाँच में खुलासा होगा, स्थानीय लोगों के द्वारा हत्या कर शव को फेकने की आशंका जताई जा रही है।
*4 से 6 नवम्बर तक राज्योत्सव का होगा भव्य आयोजन*
ब्रेकिंग : सहकारी समिति के कर्मचारियों ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, इन मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन
रायपुर। 14 नवंबर से छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू हो रही है। इससे पहले छत्तीसगढ़ की 2058 सहकारी समिति में कार्यरत 13 हजार कर्मचारियों ने अपने 3 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। दरअसल मध्यप्रदेश के तर्ज पर प्रत्येक समिति को अब छत्तीसगढ़ में भी प्रबंधकीय अनुदान राशि प्रति वर्ष 3-3 लाख रुपए प्रदान करने का आदेश जारी करने, धान खरीदी नीति में 16.9 फीसदी सूखत मान्य का प्रावधान, सेवानियम 2018 में आंशिक संशोधन कर पुनरीक्षित वेतनमान लागू करने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी वर्ष 2023-24 में धान संग्रहण के बाद हुई संपूर्ण सूखत को मान्य करने की भी मांग की है।
महासंघ ने सीएम को लिखा पत्र
जानकारी के प्रदेशभर में राज्य शासन ने 14 नवंबर से धान खरीदी और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ करने की तैयारी की है। वहीं इस कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को महासंघ द्वारा जनदर्शन में पत्र लिखा था। कि धान खरीदी में सूखत नहीं है तो अब धान खरीदी का भी बहिष्कार किया जाना चाहिए। हालांकि इस दिशा में अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। वहीं प्रदेश में इससे पहले भी 13 हजार कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त किया है। सहकारी समितियों के कर्मचारी 4 नवंबर से लंबित मांग पूरी नहीं होने पर इस बीच अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि, प्रदेश में इस हड़ताल से धान खरीदी, राशन वितरण और रबी फसल के ऋण वितरण भी प्रभावित होगी।
