प्रदेश
मनवता हुई शर्मसार : चाचा के अंतिम संस्कार के लिए भतीजे ने अपनी चाची से की ये घटिया डिमांड, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। चाचा की मौत पर मुखाग्नि के लिए भतीजे ने 1 लाख रुपये या 5 डिसमिल जमीन की डिमांड कर ली। जिसके बाद महिला ने खुद ही अपने पति को मुखाग्नि दी। घटना कोरिया जिले के पटना से सटे ग्राम पंचायत करजी का है। जहां मुक्ति धाम में महिला ने अपने पति को मुखाग्नि दी। नजारा देखकर लोगों की आंखें नम हो गयी।
दरअसल ग्राम पंचायत करजी निवासी कतवारी लाल राजवाड़े अपनी पत्नी के श्यामपति के साथ रहता था। कतवारी को कैंसर था। पिछले कई महीनों से उसकी स्थिति काफी खराब हो गयी थी। दोनों की कोई संतान भी नहीं थी, लिहाजा इलाज के लिए पत्नी श्यामपती को अपनी जमीन बेचनी पड़ गयी। इलाज के बीच ही कतवारी लाल राजवाड़े का निधन हो गया।
मृतक की पत्नी और राजवाड़े समाज के लोगों ने मृतक कतवारी के बड़े भाई के लड़के संतलाल को मुखाग्नि देने का अनुरोध किया। लेकिन, संतलाल ने इसके बदले एक लाख रूपये या 5 डिसमिल जमीन की मांग रख दी। मृतक की पत्नी ने कहा कि उनके पास महज 15 से 20 डिस्मील जमीन जीवन यापन करने के लिए है, उसमें से वह 5 डिस्मील जीन दे देगी तो जीवन यापन कैसे करेगी। वह 15 हजार रूपए देने के लिए तैयार थी, लेकिन वह नहीं माना तब अंत में मृतक कतवारी लाल राजवाड़े की पत्नी श्यामपति राजवाड़े ने स्वयं मुखाग्नि देने एवं समस्त क्रिया कर्म करने का फैसला लिया। श्यामपति अपने पति के अर्थी को कांधा देकर मुक्तिधाम पहुंची और मुखाग्नि दी।
TRANSFER : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी रजनेश सिंह ने कोटा और मस्तूरी टीआई को हटाया
बिलासपुर: जिले में एक बार फिर पुलिस विभाग मे बड़ा फेर बदल किया गया है। जिले के एसपी रजनेश सिंह ने कोटा और मस्तूरी टीआई को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, लगातार मिल रही शिकायत और थाना क्षेत्र में बेहतर काम नहीं करने से नाराज एसपी ने मंगलवार की रात आदेश जारी कर प्रशिक्षु डीएसपी रोशन आहूजा को कोटा थाना की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह सईद अख्तर को मस्तूरी थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा एएसआई जीवन साहू को सिविल लाइन और ममता साहू को सिविल लाइन भेजा है। कोटा टीआई उमेश साहू और मस्तूरी टीआई अवनीश पासवान को पुलिस लाइन में हाजिर होने का आदेश जारी किया गया है।
देखें आदेश –

जुआरियो पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार...17 जुआरियो को किया गया गिरफ्तार जुआरियो से 3,45,000 नगदी रकम जप्त
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुर की रिपोर्ट
नाम आरोपी 1-
देव प्रसाद कौशिक पिता बी एल कौशिक 50 वर्ष निवासी गनियारी कोटा
2- कैलाश घोरे पिता गुलजारी गोरे 35 वर्ष निवासी दयालबंद कोतवाली
3- कपिल चंदवानी पिता रतन चंदवानी 27 वर्ष निवासी तिफरा सिरगिट्टी
4- आशु कौशिक पिता जी एस कौशिक 35 वर्ष निवासी मंगला चौक सिविल लाइन
5-पारस पुरुषवानी पिता किशनचंद पुरुषवानी 29 वर्ष निवासी आज्ञेय नगर सिविल लाइन
6- रोशन चांदवानी पिता बलराम चादवानी 25 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप चौक के पास सिविल लाइन
7- शुभम गोत्रे पिता राम प्रसाद गोत्रे 30 वर्ष निवासी देवरीखुर्द गदा चौक तोरवा
8- राजेश गुप्ता पिता स्व नरेश चंद्र गुप्ता 35 वर्ष निवासी तेलीपारा होटल अजीत के पीछे कोतवाली
9- रितेश बंजारा पिता स्व फतेह सिंह 32 वर्ष निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर देवरीखुर्द तोरवा
10- सुखदेव भार्गव पिता आनंदी भार्गव 37 वर्ष निवासी जयरामनगर मेंनरोड मस्तूरी
11- रामेश्वर गुप्ता पिता स्व कृष्ण कुमार गुप्ता उम्र 37 वर्ष निवासी बाजार पारा कोटा
12- रवि गोयल पिता राजू गोयल 31 वर्ष निवासी टिकरापारा कोतवाली
13- नितिन तिवारी पिता पी एन तिवारी 38 वर्ष निवासी क्रांति नगर तारबाहर
14- देवांश मूर्ति पिता प्रशांत मूर्ति 23 वर्ष निवासी सिविल
15- लाइन आयुष अग्रवाल पिता ए के अग्रवाल 30 वर्ष निवासी विद्यानगर तारबाहर
16- सुमित महाजन पिता गोपाल महाजन 35 वर्ष निवासी शनि मंदिर के पास सरकंडा
17- मुकेश गुप्ता पिता सीजी गुप्ता 48 वर्ष निवासी विद्यानगर तारबाहर
बिलासपुर :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिले के पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में दिवाली त्योहार के मद्देनजर जुआ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है इसी क्रम में मुखबीर से सूचना मिला की क्रांति नगर स्थित एक मकान में कुछ लोग ताश पत्ती से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं कि सूचना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ACCU) अनुज गुप्ता, नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) अक्षय कुमार साबद्रा (भापुसे) को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल घेराबंदी कर जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर तत्काल ACCU और थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता तारबाहर से एक संयुक्त टीम मौके की ओर रवाना किया गया जो टीम के द्वारा मुखबीर के बताये पते पर दबिश दिया गया जहाँ से 17 जुआरीयो को जुआ खेलते पकड़ा गया जुआरियों के कब्जे से 3,45,000 हजार रुपए नगदी जप्त किया गया सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया तथा सभी आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया ।
श्री रामलला दर्शन योजना: बिलासपुर संभाग से 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की गई श्रीरामलला दर्शन योजना को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर आज विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस विशेष ट्रेन को श्रम और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
अयोध्या धाम यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का स्टेशन में भव्य स्वागत किया गया। गाजे बाजे और पारंपरिक नृत्य से उनका स्वागत हुआ। ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर भजन गाते हुए विशेष ट्रेन में सवार होकर यात्री रवाना हुए। सभी श्रद्धालुओं की रामलला के दर्शन की अभिलाषा पूरी होने जा रही है। ये श्रद्धालु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति दिल से आभार व्यक्त कर रहे थे। श्रद्धालुओं का कहना था कि मुख्यमंत्री ने अपना वादा निभाया है और सरकार की श्री रामलला दर्शन योजना से अयोध्या जाने की उनकी इच्छा पूरी हो रही है। यह उनका सौभाग्य है। कोरबा जिले के श्री हरि प्रसाद मैत्री, श्री मनमोहन साहू, श्री बनवारी पटेल, बिलासपुर जिले की श्रीमती उषा वाजपेयी भी अयोध्या श्री रामलला दर्शन के लिए जा रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गाे को तीर्थ यात्रा कराकर सरकार पुण्य का काम कर रही है। उम्र के इस पड़ाव में सभी को तीर्थ यात्रा की इच्छा रहती है लेकिन आर्थिक कठिनाईयों के चलते संभव नहीं हो पाता है। हम सरकार के आभारी है कि उन्होंने हमारी ये इच्छा पूरी की।
अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 यात्री भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां ठहरने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री आरपी चौहान, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, श्री रामदेव कुमावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
रिश्तों में खूनी खेल : छोटे भाई ने बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार, उतारा मौत के घाट, इलाके के फैली सनसनी
कवर्धा। जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ग्राम रघुपारा में पूर्व सरपंच काशीराम के छोटे बेटे भागबली मेरावी ने अपने बड़े भाई गोपाल मेरावी (उम्र 40 साल) पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस गोपाल को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल गोपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है, और अस्पताल के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात के समय आरोपी भागबली नशे की हालत में था, हालांकि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
20 डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा : डॉक्टरों ने इस बात से नाराज होकर दिया सामूहिक इस्तीफा, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
राजनांदगांव। राज्य शासन की ओर से निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाए जाने से नाराज राजनांदगांव के करीब 20 डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से इस्तीफा दे दिया है। आदेश में संशोधन नहीं होने पर सामूहिक रूप से विरोध जताते हुए एक साथ 20 डॉक्टरों ने इस्तीफा देने की पेशकश करते हुए सामूहिक हस्ताक्षर युक्त पत्र मेडिकल काॅलेज के डीन को सौंपा है। डाॅक्टरों के सामूहिक त्यागपत्र से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था बिगड़ गई है।
मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के स्वीकृत पदों के विरुद्ध 30% ही डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टरों की कमी से जो स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए वह पहले से ही पूरी नहीं हो पा रही है। इस बीच राज्य शासन द्वारा डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी आदेश जारी होने से यहां पदस्थ डॉक्टरों में आक्रोश है।
डॉक्टरों का कहना है कि चिकित्सा शिक्षा संचनालय के अधीन चिकित्सा पृथक श्रेणी में आते हैं इसलिए उनके संबंधित आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नहीं होना चाहिए। चिकित्सा शिक्षा के लिए निजी प्रैक्टिस संबंधी नियम पूर्ण और प्रासंगिक है। इसे तत्काल संशोधित किया जाना चाहिए। वर्तमान में डॉक्टरों को सिर्फ अपने घर में क्लीनिक चलाने की अनुमति दी गई है, जो पूरी तरह अव्यवहारिक है। डॉक्टरों ने इस आदेश को तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
नषे के सौदागरो पर बिलासपुर पुलिस का ’’प्रहार’’ नषीला पदार्थ ’’अफीम’’ बरामद
मादक पदार्थ अफीम 02 किलो ग्राम अनुमानित कीमत 20 लाख रू।
ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 किमती करीब 25 लाख रू।
ट्रक में लोड लोहे का पाईप वजन 25 टन किमती 15 लाख रू।
01 न सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन व सिम किमती 10000 रू।
जप्तषुदा सामग्री कुल किमती करीब 60 लाख रू।

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा ली गई बिलासपुर पुलिस अधिकारियों की बैठक
बिना लाइसेंस के चल रहा था अस्पताल, इलाज नहीं मिलने से मासूम की मौत, प्रशासन ने किया सील, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा था हॉस्पिटल!
लोरमी. मुंगेली जिले के लोरमी में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कुछ माह पहले जिस अस्पताल में एक नवविवाहिता गर्भवती महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी, उसी अस्पताल को "बुध केयर हॉस्पिटल" के नाम से फिर से संचालित किया जा रहा था। यहां एक नवंबर को बांधी गांव के 7 वर्षीय आदिवासी बालक धनंजय, जो मस्तिष्क ज्वर के झटके से पीड़ित था, की गलत इलाज से मौत हो गई। यह अस्पताल बिना लाइसेंस के चल रहा था।
मीडिया में खबर प्रसारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। इस घटना में अस्पताल संचालक और फर्जी डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज की गई और उन्हें जेल भेजा गया। पहले भी अस्पताल को सील किया गया था, लेकिन अब फिर से नया मामला सामने आने पर लोरमी के एसडीएम अजीत पुजारी, एसडीओपी माधुरी धिरही, जिला नोडल डॉ. खैरवार और बीएमओ डॉ. जीएस दाऊ सहित पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुध केयर अस्पताल में छापेमारी की।
अस्पताल में बिना अनुमति के आईसीयू में तीन मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था और बिना लाइसेंस के खुलेआम नर्सिंग होम एक्ट का उल्लंघन हो रहा था। जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया और फर्जी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टर गोकुल कुमार ने एसडीएम और एसडीओपी से बदसलूकी भी की।
फर्जी अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी : एसडीएम

एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि लोरमी के बुध केयर हॉस्पिटल का संचालन फर्जी तरीके से किया जा रहा था, जिसमें एक मासूम की मौत गलत इलाज के कारण हुई। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता के निजी क्लिनिक का संचालन करने की शिकायत सही पाई गई है। इसके अलावा डॉक्टर ने बदसलूकी की है, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी क्लिनिक और अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जांच के दौरान बदसलूकी पर एसडीओपी की प्रतिक्रिया
लोरमी एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि बुध केयर हॉस्पिटल की जांच के समय डॉक्टर ने अधिकारियों से बदसलूकी की और जांच में बाधा डाली। डॉक्टर के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन को झूठी जानकारी देकर किया गुमराह
जिला प्रशासन को दिए गए आवेदन में मकान मालिक ने शर्त रखी थी कि भवन का इस्तेमाल अस्पताल के लिए नहीं होगा, फिर भी मकान किराए पर देकर अस्पताल का संचालन किया गया।
आदिवासी समाज का आक्रोश और ज्ञापन
बांधी गांव के 7 वर्षीय बालक धनंजय के परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था, लेकिन बाद में दलालों के बहकावे में आकर बुध केयर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां गलत इलाज के कारण उसकी मौत हो गई। इस पर आदिवासी समाज ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि परिजनों को किसके द्वारा बहकाकर इस अस्पताल में लाया गया था।
ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवे पर बोलेरो से टकराई बाइक, 2 लोगों की मौके पर ही गई जान, परिवार में पसरा मातम
गरियाबंद। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे पर बोलेरा से टकराकर बाइक चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुटी। यह घटना नेशनल हाइवे 130 सी में देवभोग थाना क्षेत्र के डोहेल ग्राम के पास की है।
बताया जा रहा है कि देवभोग से जा रही बोलेरा वाहन से मूडागांव की ओर से आ रही बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक व सवार 20 मीटर दूर फेंका गए। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बोलेरा का सामने का हिस्सा उखड़ गया है। हादसे में बाइक चालक भवनों मांझी उम्र 35 साल व सवार दुलार मांझी उम्र 50 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। दोनों आपस में ममेरा भाई हैं, जो निजी काम से रात्रि लगभग मुड़ागांव से देवभोग की ओर आ रहे थे।
बोलेरो खोखमा ग्राम का है, जो सराईपानी से आए मरीज को लेकर वापस लौट रही थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। दुर्घटना की सूचना ग्रामीणों ने एम्बुलेंस 108 को दिया। मौके से दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार और चालक को मृत घोषित कर दिया। देवभोग थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने कहा कि अपराध कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
BREAKING : दिल दहला देने वाली घटना, किसान के घर में भीषण आग लगने से पांच मवेशी जिंदा जले, धान जलकर खाक
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग आग बुझाने के प्रयास में जुटे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि मवेशियों और फसल को बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मारवी और एसडीएम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित किसान को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
CG : 10वी के छात्र ने 14 साल की नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म, रात में हॉस्टल से होटल लेजाकर बनाया संबंध
दुर्ग। जिले के भिलाई में 16 साल के नाबालिग ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। नाबालिग लड़का लड़की के मामा के दुकान में काम करता था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर नजदीकियां बढ़ गई। नाबालिग लड़का रात में लड़की को होटल ले जाता था और नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस मामले में छावनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
छावनी पुलिस ने बताया कि लड़की के मामा की एक टेडर्स की दुकान है। जहां नाबालिग लड़का काम करता था और नाबालिग लड़की हॉस्टल में रहती थी और 10वीं में पढ़ती है। छुट्टियों पर हमेशा अपने मामा के घर आ जाती थी। जहां दोनों की मुलाकात हुई।पिछले 3-4 महीने से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई और दोनों फोन पर बातें करने लगे।
नाबालिग लड़का लड़की को रात में हॉस्टल लेने दुर्ग पहुंच जाता। इसके बाद दोनों बाइक से रात भर घूमते थे फिर सुबह उसे हॉस्टल छोड़ देता था। नाबालिग लड़का पहली बार पावर हाउस में एक दिन पहले होटल बुक कर नाबालिग लड़की को लेकर गया। जहां शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन दूसरी बार जब दोनों होटल पहुंचे तो लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी लग गई जिसके बाद नाबालिग लड़की और लड़के को परिजनों ने फटकार लगाई और परिजन लडकी के साथ थाना पहुंचकर नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 का आगाज कल से, देशभर से 10 राज्यों के 18 टीमें लेंगे भाग
जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में जिला फुटबॉल संघ बस्तर के तत्वाधान में 07से 17नवंबर तक 11दिवसीय अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2024 आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर मे कल गुरुवार 07 नवंबर को होगा।
इस विषय पर आगे जानकारी देते हुए बस्तर संभाग खेल अधिकारी रविन्द्र पटनायक ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अध्यक्षता लता उसेंडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा मुख्यअतिथि महेश कश्यप, सांसद, बस्तर विशिष्ट अतिथि लखेश्वर बघेल ,विधायक बस्तर , विनायक गोयल विधायक चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र महापौर, सफिरा साहू जगदलपुर वेदवती कश्यप अध्यक्ष, जिला पंचायत बस्तर एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों व जिला फुटबॉल संघ के सदस्यों की उपस्थिति में कल गुरुवार 07 नवंबर को सम्पन्न होगा, फाइनल मुकाबला रविवार 17 नवंबर को होगा,इस ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने आनेवाली टीमें तेलगांना, केरल, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु,महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ देशभर से 10 राज्यों के 18 टीमें भाग लेंगी।

खेलप्रेमियों मे भारी उत्साह
आपको बता दें कि बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में लगभग 09 वर्षो के बाद यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है जिसको लेकर खेलप्रेमियों मे खासा उत्साह है , लोगों ने बताया फुटबाल के इस महाकुंभ मे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का भी जमावड़ा होगा ,खेल प्रेमियों को बेहतरीन खेल देखने को मिलेंगे, प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख एवं उपविजेता को 75 हजार रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी पुरस्कार दिए जाएंगे।
CG - धारदार हथियार से युवक को उतरा मौत के घाट, लहूलुहान हालत में लाश मिलने से मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका......
सुकमा। जिले में एक युवक की लहूलुहान लाश मिली है। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को गांव के नजदीक फेंककर फरार हो गये। सुबह के वक्त ग्रामीणों ने लाश देखी तो क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया। ग्रामीण दबी जुबान नक्सलियों द्वारा हत्या किये जाने की बात कह रहे है। वहीं पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी ये स्पष्ट नही हो पाया है कि हत्या नक्सलियों ने की या फिर आपसी रंजीश में युवक को मौत के घाट उतार दिया गया।
ये पूरा मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार की सुबह गोंडेरास गांव में रहने वाले ग्रामीण बंडी की लहूलुहान लाश गांव के बाहर मिली। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजन और ग्रामीण शव उठाकर घर ले गए। ग्रामीणों ने हत्या की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस को मृतक के परिजन ने बताया कि युवक रात से ही घर नहीं लौटा था।
घर के लोग उसकी पतासाजी करते, तब तक सुबह उसका शव गांव के बाहर मिला। युवक की हत्या किसने की अभी इसकी पुष्टि नही हो पायी है। ग्रामीण जहां इसे नक्सली वारदात से जोड़कर देख रहे है।
नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 5 किलो का IED बरामद कर किया निष्क्रिय
बीजापुर। बस्तर के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 5 किलो वजनी IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया, जिसे प्रेशर स्विच सिस्टम से प्लांट किया गया था। सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए जवानों ने इस IED को मौके पर ही सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया।
जानकारी के अनुसार, DRG बीजापुर, COBRA 202 और BDS बीजापुर की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन और डिमाइनिंग के लिए सावनार से कोरचोली की ओर निकली थी। इस दौरान डिमाइनिंग के दौरान BDS बीजापुर की टीम ने यह IED बरामद किया। नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस IED को प्लांट किया था, लेकिन जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
IED निष्क्रिय करने का वीडियो आया सामने-
सुरक्षाबलों द्वारा IED को निष्क्रिय करने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस प्रकार विशेषज्ञ टीम ने सावधानीपूर्वक इस विस्फोटक को डिफ्यूज किया। इस सफलता से सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ा है और नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है।
