प्रदेश

साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई लोगों की समस्या

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी का रिपोर्ट बिलासपुर, 12 अगस्त 2024/कलेक्टर  अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर  एस.एस. दुबे ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये ग्रामीणों की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और अधिकारियों को उनके जल्द निराकरण के निर्देश दिए। 
साप्ताहिक जनदर्शन में मटियारी तहसील से पहुंचे  सालिकराम सूर्यवंशी ने राजस्व अभिलेख में नाम सुधरवाने आवेदन दिया। संयुक्त कलेक्टर ने इस आवेदन को एसडीएम बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शहर के वार्ड नम्बर 52 लिंगियाडीह निवासी मो. इसराजू ने अपनी पोती समायरा परवीन को आत्मानंद अंग्रजी माध्यम स्कूल लिंगियाडीह में प्रवेश दिलवाने गुहार लगाई। इस मामले को जिला शिक्षा अधिकारी देखंेगे। दयालबंद निवासी श्रीमती नम्रता राज ने पति द्वारा बेदखल करने संबंधी आवेदन दिया। लिमतरा के  बैजनाथ राठौर सहित अन्य ग्रामीणों ने कृषि यंत्र के आवागमन रास्ते के संबंध में आवेदन लिया। उन्होंने बताया कि हमारे गांव से भारतमाला एनएच 130 ए सड़क का निर्माण चल रहा है जिससे हमारे गांव की 1500 एकड़ जमीन 2 भागों में विभाजित हो गई है। खेतों में कृषि कार्य हेतु कृषि यंत्र एक तरफ से दूसरे तरफ आने-जाने का मार्ग बंद हो गया है। इस सड़क पर अंडरब्रिज तो बन रहा है पर उसकी उंचाई कम है जिससे कृषि यंत्र बिलकुल भी पार नहीं हो सकता है। इस मामले को नेशनल हाईवे के अधिकारियों को साैंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शाला प्रबंधक समिति लिमतरी के उपाध्यक्ष  विनाद कौशिक ने स्कूल के खेल मैदान समतलीकरण के लिए आवेदन दिया। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए गए। 
और पढ़ें ...

BREAKING: एक लाख का ईनामी माओवादी सहित 3 नक्ससली गिरफ्तार

बीजापुर : बीजापुर जिले में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही के दौरान मिरतुर-कोडोली के बीच 01 लाख रुपए के ईनामी माओवादी जनमिलिशिया कमांडर सहित 03 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं।

गिरफ्तार माओवादीयों में से एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या में शामिल था। यह गिरफ्तारी थाना नेलसनार और केरिपु 199 की संयुक्त एमसीपी (MCP) कार्यवाही के दौरान की गई।

और पढ़ें ...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजेपी ने निकाली रैली, देशभक्ति का दिखा जोश

बीजापुर: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आमजनों में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में वृद्धि के उद्देश्य से 13 से 15 अगस्त 2024 तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज बीजापुर भाजपा संगठन ने भी जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के ग्राम नेलसनार से भोपालपट्टनम चेक पोस्ट तक “हर घर तिरंगा यात्रा” निकाली गई. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीजापुर के पूर्व विधायक महेश गागड़ा व जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार जी ने शिरकत किया.

 
और पढ़ें ...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज परिवारजनों के साथ मिलकर बड़े श्रद्धाभाव से घर पर तिरंगा लगाया।य

रायपुर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल 15 अगस्त को गरियाबंद में स्वतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि रहेंगे।
गरियाबंद कलेक्टर  दीपक अग्रवाल ने जानकारी दी है कि,  बृजमोहन अग्रवाल पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह के उपरांत अग्रवाल सर्किट हाउस में स्थानीय वरिष्ठजनों और पत्रकारों से संवाद भी करेंगे।

और पढ़ें ...

कानून व्यवस्था बनाए रखने सभी अधिकारी सजगता एवं सतर्कता से करें काम-कलेक्टर

 
कलेक्टर-एसपी ने संयुक्त बैठक लेकर की कानून व्यवस्था की समीक्षा
 
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी रिपोर्ट - बिलासपुर, 12 अगस्त 2024/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से  एसडीएम एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी सजगता एवं सतर्कता के साथ कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जाए। गुंडे बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने स्कूल की बाउन्ड्री से लगे पान ठेले भी हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान निजात की सराहना की। इसी प्रकार नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखने कहा। समाज कल्याण विभाग को भी नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के निर्देश दिए।
    बैठक में जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि जिले में लॉ एण्ड ऑर्डर के लिए चुनौती बन सकने वाले संभावित मुद्दो पर पैनी नजर रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की असमाजिक एवं अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। एसडीएम-एसडीओपी, तहसीलदार-थाना प्रभारी संयुक्त रूप से दौरा करें तथा सूचनाओं का आदान-प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी लोगों से सतत संपर्क बनाए रखें। लोगों के बीच विश्वसनीयता बनाए रखें। जिले में शांति व्यवस्था तथा सामाजिक सौहार्द्र कायम रहे। कहीं पर सड़क दुर्घटना होने पर जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। सड़क दुर्घटना के कारण पर ध्यान देने और निराकरण करने की आवश्यकता है ताकि सड़क दुर्घटना में कमी आ सके। उन्होंने कहा कि टीम वर्क से यह कार्य किया जाए। 
       एसपी  रजनेश सिंह ने कहा कि सूचना तंत्र को मजबूत बनाए रखें। ऐसी कोई भी असमाजिक गतिविधि जो कानून और व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होेंने कहा कि आम लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा होना चाहिए। अपराधियों के बीच पुलिस का कठोर रूप भी दिखना चाहिए। उन्होेंने कहा कि आम जनता एवं विभिन्न संगठनों से जितना ज्यादा संवाद होगा उतनी ज्यादा जानकारी मिलेगी जो उपयोगी साबित होगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखने कहा। बैठक में नगर निगम आयुक्त  अमित कुमार, एडीएम  आर.ए. कुरूवंशी,  शिव कुमार बनर्जी, एडीशनल एसपी  उमेश कश्यप,  नीरज चन्द्रकार सहित सभी एसडीएम, एसडीओपी एवं सीएसपी मौजूद थे। 
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 2 अतिरिक्त जजों की हुई नियुक्ति, इन्हे दी गई जिम्मेदारी...अधिसूचना जारी

 बिलासपुर। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दो नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की है। अधिवक्ता बिभु दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को वरिष्ठता के क्रम में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) के तहत की गई है और दोनों न्यायाधीशों का कार्यकाल उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से दो वर्षों के लिए होगा। इस संबंध में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। 

और पढ़ें ...

संत गुरू घासीदास बाबा के विचार व संदेश प्रासंगिक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय’

’मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री’

’ममतामयी मिनीमाता ने आजीवन नारी शक्ति को बढ़ाने, अस्पृश्यता को दूर करने का कार्य किया’

’शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह का नाम संत गुरू घासीदास बाबा के नाम पर रखने की घोषणा’

’सोनेसरार, साकरदाहरा, मोतीपुर में सतनाम भवन निर्माण एवं सतनाम भवन राजनांदगांव में मंच निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए की मंजूरी’

’शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज राजनांदगांव में ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा लगाने के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा’

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज पùश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित ममतामयी मिनीमाता निर्वाण दिवस एवं जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद  संतोष पाण्डेय, विधायक आरंग गुरू खुशवंत साहेब एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस मौके पर शासकीय नवीन महाविद्यालय ठेलकाडीह का नाम संत गुरू घासीदास बाबा के नाम पर रखने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सोनेसरार, डोंगरगांव विकासखड के ग्राम साकरदाहरा, राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोतीपुर में सतनाम भवन निर्माण एवं सतनाम भवन राजनांदगांव में मंच निर्माण के लिए 10-10 लाख रूपए तथा शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज राजनांदगांव में ममतामयी मिनीमाता की प्रतिमा स्थापना के लिए 5 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर सतनामी समाज द्वारा मुख्यमंत्री को साफा पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को हर घर तिरंगा कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान के लिए शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि ममतामयी मिनीमाता के योगदान से समाज में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। उन्होंने महिलाओं के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है। वर्ष 1952 में पहली महिला सांसद के रूप में उन्होंने अस्पृश्यता को दूर करने के लिए कानून बनाने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध किया। उन्होंने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का नेतृत्व किया। सतनामी समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि गिरौदपुरी में जैतखाम के निर्माण के लिए मैं निमित्त बना, इस बात की मुझे खुशी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की विभिन्न योजनाएं देश को विकास पथ पर आगे ले जा रही हैं। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय गांव, गरीब एवं किसानों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान, 2 साल का धान का बकाया बोनस 3716 करोड़ रूपए का भूगतान, महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख माताओं-बहनों को हर महीने 1000 रूपए देने की योजना से सभी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने आम जनता के लिए जीवन भर का रास्ता बनाया है। आने वाले समय में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में और भी अच्छे कार्य होंगे और प्रदेश उन्नति की दिशा में आगे बढ़ेगा।
    सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि सतनामी समाज अन्य सभी समाज को साथ लिए समरसता एवं सद्भावना के साथ आगे बढ़ते जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजनांदगांव जिले के लिए विशेष स्नेह के प्रति आभार प्रगट किया। उन्होंने कहा कि हम सब संत गुरू घासीदास बाबा के बताए हुए मार्ग मनखे-मनखे एक समान के अनुसार चले। मुख्यमंत्री इसी मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकानाएं दी।
    विधायक आरंग गुरू खुशवंत साहेब ने कहा कि ममतामयी मिनीमाता ने बाल विवाह को रोकने, अस्पृश्यता का निवारण करने तथा समाज के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सतनामी समाज द्वारा संत गुरू घासीदास बाबा के मनखे-मनखे एक समान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में आवास का निर्माण किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले अनुसूचित जाति एवं जनजाति के हितग्राही इससे लाभान्वित हुए हैं। सतनामी समाज की उन्नति एवं विकास हुआ है। उन्होंने  कहा कि समाज के सर्वागीण विकास के लिए सभी को संत गुरू घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलना है। मदिरापान तथा गुटखा जैसे व्यसन से दूर रहना है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद  मधुसूदन यादव, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक  रामजी भारती, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, पूर्व विधायक  विनोद खांडेकर,  सचिन बघेल,  खूबचंद पारख, नीलू शर्मा,  रमेश पटेल,  भरत वर्मा, कोमल राजपूत,  दिनेश गांधी,  रिखीराम गेण्ड्रे, कुलबीर सिंह छाबड़ा,  चेतन चंदेल,  पार्थ गेंड्रे एवं अन्य जनप्रतिनिधि, जिला सतमानी सेवा समिति के अध्यक्ष युवराज दास ढ़ीरहेर, उपाध्यक्ष  कमलेश्वर सांडे, उपाध्यक्ष महिला प्रतिमा बंजारे, महामंत्री  कमल कुमार लहरे, कोषाध्यक्ष  संजीव बंजारे, सचिव  ऋषिराज खरे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। विष्णु देव साय ने ममतामयी मिनीमाता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला सतनामी सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि सभी संत गुरू घासीदास बाबा के पथ पर चलते हुए सतनामी समाज को शिक्षा एवं विकास के हर क्षेत्र में आगे बढ़ा़एं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद ममतामयी मिनीमाता पहली महिला सांसद रही हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश में कार्य करते हुए उन्होंने आजीवन नारी शक्ति को आगे बढ़ाने, अस्पृश्यता को दूर करने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि संत गुरू घासीदास बाबा ने 18वीं सदी में मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया तथा समाज में व्याप्त छूआ-छूत एवं भेदभाव को दूर करने के लिए उनके संदेश आज भी मार्गदर्शक एवं प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संत गुरू घासीदास बाबा के विचार एवं उनके संदेशों का अनुकरण करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के हित में कार्य किया जा रहा है। रामलला दर्शन, तेंदूपŸाा संग्रहण के अंतर्गत 5500 रूपए मानक बोरा पारिश्रमिक जैसी योजनाओं से आम जनता को लाभ मिल रहा है। संत गुरू घासीदास बाबा का आर्शीवाद ऐसे ही बना रहे और हम आम जनता के हित में कार्य कर सकें। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा गिरौदपुरी में जैतखाम के निर्माण, प्रदेश में सतनामी समाज के लिए भवन, सांस्कृतिक पंथी नृत्य को बढ़ावा देने के लिए उनके अवदानों को स्मरण किया।

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा : पिकअप ने साइकल को मारी जोरदार ठोकर, दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौत, कॉलेज जाने के दौरान हुआ हादसा

बालोद। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सायकिल को पिकअप ने ठोकर मारी जिससे कॉलेज जा रही छात्रा की मौत हो गई। यह घटना अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम परसतराई और बोरगाहन गांव के बीच की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका याचना देशमुख पिता टिकेश्वर देशमुख उम्र 19 वर्ष अर्जुन्दा कॉलेज में बीएससी प्रथम ईयर की छात्रा थी। वह अपने गांव परसतराई से अर्जुन्दा कॉलेज जाने निकली थी। तभी चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरी से कुर्दी फरसी खदान जा रहे पिकअप ने छात्रा को ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया। 

घटना की सूचना पर अर्जुन्दा पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आरोपी पिकअप चालक प्रीतराम मंडावी ग्राम पूरी थाना चारामा निवासी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है। 

और पढ़ें ...

फिल्म देख रची हत्या की साजिश, हत्या से पहले कई बार देखी दृश्यम मूवी, फिर पति और प्रेमी ने मिलकर महिला को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लव ट्रायंगल का एक खौफनाक मामला सामने आया है। दो युवकों ने मिलकर एक महिला की हत्या कर दी उसके बाद शव को जंगल में दफना दिया। फिल्म दृश्यम की नकल कर शातिराना तरीके से हत्या को छिपाने की कोशिश की गई। हालांकि आरोपी ज्यादा दिन पुलिस के शिकंजे से बच नहीं सके और पुलिस ने महिला की हत्या करने वाले पूर्व पति और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने ही मिलकर फिल्म दृश्यम देखी और फिर हत्या को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए शव को जंगल में दफना दिया था। घटना थाना लोहारा क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, लोहारा के ग्राम कल्याणपुर निवासी रामखेलावन साहू ने 22 जुलाई को लोहारा थाना आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि बेटी ग्वालीन साहू पति लुकेश साहू उम्र 28 साल घर से पेशी मे कवर्धा जा रही हूँ कहकर 18 जुलाई के सुबह 11 बजे से निकली और फिर घर नहीं लौटी। इस रिर्पोट पर गुम इंसान कायम कर जांच कार्रवाई में लिया गया। जांच के दौरान गुमशुदा के भाई मुकेश साहू से पूछताछ करने पर बताया कि ग्वालिन बाई साहू की शादी ग्राम चिमागोदी के लुकेश साहू से हुई थी। बहन और जीजा के 3 बच्चे है। जीजा अक्सर बहन के चरित्र पर शंका करता था। आये दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच में विवाद भी होता था। इसी वजह से जीजा लुकेश साहू पीछले तीन वर्ष पहले ही बहन को छोड दिया। बहन अपने बच्चो के साथ मायके कल्याणपुर में रह रही थी।

पति से अलग रहने के दौरान हुआ प्रेम संबंध

इसी बीच बहन ग्वालिन बाई ग्राम चिमागोदी के राजा राम साहू से प्रेम संबंध हुआ और वो उसके पास बच्चों के साथ रहने को चले गई थी। राजा राम साहू ने घोटिया रोड कवर्धा मे किराये के मकान में रखा था l बहन अपने पति लुकेश साहू से अपने व बच्चो के लिए भरण पोषण हेतु कोर्ट में केस की थी। कोर्ट द्वारा तीनो बच्चो के नाम पर 4500 रूपये मासिक खर्च आदेश दिया था। पूर्व पति पैसा समय-समय पर कोर्ट में जमा करता रहता था। 18 जुलाई को भी ग्वालीन साहू भरण पोषण का पैसा लेने स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 09 जे क्यू 9044 से कवर्धा गई थी। तब से घर नहीं लौटी।

मामले को गंभीरता से देखते हुए एसपी अभिषेक पल्लव ने लोहारा प्रभारी निरीक्षक लालमन साव को जांच के निर्देश दिए। मृतिका के मोबाइल लोकेशन, आईपीडीआर, सीडीआर के आधार पर पूर्व पति लुकेश साहू, प्रेमी राजा राम साहू को तलब कर कडाई से पूछताछ की गई। दोनों पूछताछ में पुलिस को ज्यादा देर गुमराह नहीं कर पाए और हत्या करने की बात कबूल की। दोनों ने बताया कि ग्वालिन साहू का किसी और के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इस बात से प्रेमी नाराज था और पूर्व पति ग्वालिन को पैसे दे देकर परेशान था। दोनों ग्वालिन से छुटकारा पाना चाहते थे। इसलिए मिलकर ग्वालिन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

दृश्यम फिल्म देख बनाई योजना

राजाराम ने 4 बार और लुकेश ने 1 बार दृश्यम फिल्म देखा ताकी हत्या कर शव को ठिकाना लगा कर पुलिस से बच सके। प्लानिंग के तहत ही दोनों आरोपी 19 जुलाई को पुर्वनियोजित मंशा से एक राय होकर षडयंत्रपुर्वक ग्वालिन बाई साहु को घानीखुटा घाट के जंगल में बुलाये। फिर महिला की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दफ़ना दिये l आरोपियों के निशानदेही पर मृतिका के शव को निकाला गया। आरोपियों के मेमोरेंण्डम कथनानुसार उनके निशानदेही पर अलग–अलग जगहो से घटना मे प्रयुक्त एक मोटर सायकल आरोपी लुकेश के घर से बरामद किया गया। साथ ही गैती, फावडा, मृतिका की स्कूटी, मृतिका की साडी, सोने चांदी के जेवर को जब्त किया गया।

आरोपी राजा राम और लुकेश के खिलाफ धारा - 103(1), 61(2)(क), 238(ख) भारतीय न्याय संहिता का घटित करना पाये जाने से आरोपीयो के विरूध्द थाना स. लोहारा मे अपराध क्रमांक 234/2024 कायम कर विवेचना मे लिया गया l आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजनांदगांव में तिरंगा रैली में हुए शामिल

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजनांदगांव के नया बस स्टैण्ड में आयोजित तिरंगा रैली में शामिल हुए। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया।

गौरतलब है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 09 से 15 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान राज्य से लेकर जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन जैसे अनेक देश-भक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज राजनांदगांव में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद  संतोष पाण्डेय और विधायक गुरू खुशवंत साहेब सहित अनेक जनप्रतिनिधि, जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगांव के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,मंत्री रामविचार नेताम,श्याम बिहारी जयसवाल,पूर्व मंत्री,विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में धूम धाम से निकली तिरंगा यात्राएं

भाजपा की तिरंगा यात्रा से छत्तीसगढ़ में चारो ओर भारत माता के नारों की गूंज

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव,मंत्री रामविचार नेताम,श्याम बिहारी जयसवाल,पूर्व मंत्री,विधायक अजय चंद्राकर के नेतृत्व में धूम धाम से निकली तिरंगा यात्राएं

भाजपा की तिरंगा यात्राओं ने छत्तीसगढ़ के माहौल को पूरी तरह देशभक्तिमय कर दिया है ,छत्तीसगढ़ भारत माता की जय के जयघोष और नारों से लोगो में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को लेकर उत्साह का संचार हो रहा है।भाजपा तिरंगा अभियान के तहत  प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव  ने जगदलपुर के तिरंगा चौक में संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ की। इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।इस दौरान श्री देव  ने इस अभियान के तहत अपने घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम  हर घर तिरंगा यात्रा में  मेंसनावल दुर्गा मंदिर से बरवाही चौक तक, विकासखंड रामचंद्रपुर, जिला बलरामपुर  रामनुजगंज में शामिल हुए। जनपद पंचायत खड़गवाँ में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री श्याम बिहारी जयसवाल ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक से अपने घरों व प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने की अपील की।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर कुरूद में हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

नारी से ही सृष्टि चल रही है : हरियर सावन महोत्सव : विष्णु देव साय*

महिला मोर्चा के भव्य सावन कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय *कहा नारी से ही सृष्टि चल रही है : हरियर सावन महोत्सव : विष्णु देव साय* *यह कार्यक्रम मातृ शक्ति की ओर से प्रकृति वंदन:विष्णु देव साय* *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हरियर सावन महोत्सव का आयोजन रखा गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थे। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य द्वय सुनीता दुग्गल व पूजा विधानी ने भी शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नारी का सम्मान हमारी परम्परा रही है। विश्व में भारत एकमात्र देश है,जो अपनी भूमि को माँ का दर्जा देकर भारत माँ के रूप में देश की पूजा करता है। छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना करके हम छत्तीसगढ़ की पूजा करते हैं। अपने संबोधन में श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता का भी पुणयस्मरण किया और कहा कि भाजपा ने महिलाओं के राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों पर काम कर रही है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा को प्रदेश की मातृ-शक्ति से मिले अपूर्व आशीर्वाद के लिए आभार मानते हुए मुख्यमंत्री ने महिला मोर्चा को इसका श्रेय दिया। हर घर तिरंगा अभियान और एक पेड़ माँ के नाम अभियान में महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी का आग्रह करते हुए श्री साय ने कहा कि मोर्चा का यह सावन उत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना से परस्पर सबको जोड़ने वाला है। प्रदेश की इस सांस्कृतिक विरासत को हम सबको जीवंत बनाए रखाना है। महिला मोर्चा के इस आयोजन की सराहना करते हुए श्री साय ने कहा कि यह कार्यक्रम मातृ-शक्ति की ओर से प्रकृति-वंदन है। श्री साय ने महिला मोर्चा को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए उपस्थित जनों को अभिवादन किया। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विपक्ष के दिनों में अक्सर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिला मोर्चा की बहनों को आज सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी लेते देख बहुत अच्छा लग रहा है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हम सब महिला मोर्चा की बहनों को सदैव राजनैतिक भूमिका में देखते रहे हैं और आज सावन उत्सव में हमारी बहनों का अलग ही रूप देखने को मिल रहे है। श्रीमती राजवाड़े ने नृत्य के गीत ‘बेटी हूं मैं बेटी’ की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि आज बेटियां सभी क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं। इसका श्रेय माताओं-बहनों को जाता है। वरिष्ठ विधायक व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि हम और हमारी पीढ़ी ने संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होते अपनी आँखों से देखा है, इसके हम साक्षी बने हैं, यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। महिलाओं को जिस तरह से सदन में अधिकार और सम्मान मिल रहा है, वह बहुत ही गर्व की बात है। भाजपा महिला मोर्चा के इस आयोजन में विविध स्पर्धाएँ भी रखी गईं। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय सरला कोसरिया व लक्ष्मी वर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय संजय श्रीवास्तव व जगदीश (रामू) रोहरा, पूर्व मंत्री रामशिला साहू, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री चंपादेवी पावले, विभा अवस्थी, उपाध्यक्ष मीनल चौबे, प्रभा दुबे, ममता साहू, शीतल नायक, हेमलता शर्मा, संध्या तिवारी, सुषमा खलको, माया बेलचंदन, अरुणा सिंह, दीप्ति पांडेय, पुनीता डहरिया, मिनी पांडेय, निशा चौबे, आयुषी पाण्डेय समेत सभी कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष समेत पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से माता-बहनें उपस्थित रहीं।
और पढ़ें ...

TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, इस जिले में 23 SI, 3 ASI और 70 हवलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट

 दुर्ग :- छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के पहले लगातार पुलिस विभाग में तबादलो का दौर जारी है। इसी बीच खबर आई है कि दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने जिले में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए, लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात 96 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है। आदेश के अनुसार 23 सब इंस्पेक्टर, 3 एएसआई और 70 हवलदारों को इधर से उधर किया गया है। इनमें रक्षित केंद्र के 11 सब इंस्पेक्टरों का नाम भी शामिल है।

देखें लिस्ट –

और पढ़ें ...

CG : एक लाख के ईनामी डीएकेएमएस अध्यक्ष सहित 4 खूंखार नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर : जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान थाना बासागुड़ा एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही में जवानों ने के दौरान मल्लेपल्ली बण्डागुड़ा के जंगल से 04 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 01-01 नग धनुष और 02-02 नग तीर बरामद किया गया है। पकड़े गये माओवादी 03 जून 2024 को पुतकेल कैम्प में फायरिंग करने एवं 11 दिसम्बर 2016 को पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे।गिरफ्तार गये माओवादी मिड़ियाम लच्छू उम्र 50 वर्ष जो डीएकेएमएस अध्यक्ष इस पर एक लाख का ईनामी नक्सली रहा जो वर्ष 2009 से सक्रिय था। वही उईका लक्कू उम्र 45 पदनाम – मिलिशिया सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय और सतीश मिड़ियाम ऊर्फ महेश मिड़ियाम उम्र 35 वर्ष जिला बीजापुर, पदनाम- पार्टी सदस्य, वर्ष 2009 से सक्रिय
एंव मिड़ियाम कमला शर्मिला ऊर्फ सोमे उईके उम्र 30 वर्ष निवासी पदनाम- पार्टी सदस्य वर्ष 2009 से सक्रिय रही पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना बासागुड़ा में कार्यवाही के बाद न्यायालय पेश किया गया है।

और पढ़ें ...

एक बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियां भिड़ी, पकड़े एक-दूसरे के बाल, जमकर बरसाए थप्पड़, बोली - वह मेरा बॉयफ्रेंड है….जाने पूरा मामला..!!

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा अंचल क्षेत्र में आए दिन लड़के-लड़कियों के बीच विवाद होने की बात अब आम सी हो गई। आए दिन लड़कियों के बीच मारपीट की घटनाएं घटित होती रहती है। अंबिकापुर से युवतियों बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जहां बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दावा किया जा रहा है कि एक बॉयफ्रेंड के लिए दो युवतियां आपस में ही भीड़ गई। इस दौरान बीच सड़क में लड़कियों ने जमकर मारपीट की। एक दूसरे के बाल खींचे और थप्पड़ भी बरसाए। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकाॅर्ड कर उसे वायरल कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

जानिए मामला

पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में पीजी कॉलेज के पास सड़क किनारे दो लड़कियों की मारपीट हो गई। दोनों लड़कियां कॉलेज की छात्राएं हैं। दोनों लड़कियों के साथ उनकी कुछ अन्य सहेलियां खड़ी थी। दोनों में आपस में कुछ बातचीत हुई, जो विवाद में बदल गया। इसके बाद एक लड़की ने दूसरी लड़की को बाल पड़कर खींचते हुए कहा कि वह मेरा बॉयफ्रेंड है और थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए।

इनके साथ खड़ी अन्य छात्राओं ने दोनों को छुड़वाने की कोशिश की। एक लड़की दूसरी के बाल पकड़ कर लगातार खींची जा रही थी और उसकी शर्ट भी खींच रही थी। विवाद शांत ना होता देख वहां पास खड़ा एक लड़का भी उन्हें छुड़ाने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा जारी था।

लड़कियों को बीच सड़क पर लड़ता हुआ देख राहगीरों की भीड़ लग गई। काफी देर तक विवाद व हंगामा चला। पर उन्हें छुड़ाने की कोशिश किसी राहगीर ने नहीं की। लड़कियां जब थक कर चूर हो गई तो खुद से वहां से चली गई। गांधीनगर पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में से कोई भी मामला दर्ज करवाने थाने तक नहीं पहुंचा है।

मामले में ज्यादा जानकारी जुटाने पर पता चला कि एक छात्रा ने किसी लड़के के साथ घूमने का फोटो सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। जिसे दूसरी छात्रा ने देखा और भड़क गई। पीजी कॉलेज के पास मिलने पर पहली छात्रा ने सोशल मीडिया पर युवक के साथ फोटो पोस्ट करने वाली छात्रा के साथ वह मेरा बॉयफ्रेंड है बोलकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट का वीडियो आसपास खड़े लोगों ने अपने मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

और पढ़ें ...

युवक को मिली तालिबानी सजा : लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में सनसनी का माहौल, हिरासत में 15 ग्रामीण

बलौदाबाजार। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक मृतक आदतन बदमाश था और ग्रामीण परेशान रहते थे। बीती रात ग्रामीणों ने युवक को लाठी डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतारा। इस मामले में कसडोल पुलिस ने 15 ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। 

यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के सुदूर गांव कोटियाझर की है। मृतक का नाम जयकुमार ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोटियाझर है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामला दर्ज कर 15 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। शाम तक हत्या के कारणों का खुलासाअ हो सकेगा। 

और पढ़ें ...

भाजपा के लिए जनजातीय विकास अंत्योदय का मार्ग - केदार कश्यप

जगदलपुर : बोधघाट जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि  आदिवासियों की सुरक्षा और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी दुनिया में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। कश्यप ने कहा जनजातीय समाज से आज पूरी दुनिया विश्व बन्धुत्व , जलवायु संरक्षण एवं समरसता सीख सकती है। हमारे देश में जनजातीय समाज राष्ट्रीय चेतना का केंद्र रहा है, वैदिक काल से जनजातीय समाज की श्रेष्ठता के प्रमाण मिलते हैं। हमारे यहाँ राष्ट्रप्रेम, ज्ञान का उद्भव जनजातीय संस्कृति में है, वनों में रहने वाले जनजातीय समाज के बीच रहकर वैदिक ग्रंथ की रचना हुई।स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय समाज के योद्धाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 

और पढ़ें ...

CG - हाथी ने फिर मचाया तांडव, हमले से पिता-बेटी समेत चार लोगों की मौत...गांव में पसरा मातम.....

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथी ने फिर तांडव मचाया है। यहां हाथी के हमले से घर में साे रहे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा व पड़ोसी युवक शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। यह मामला नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 का है। 

जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे अकेले घूम रहे हाथी ने बगीचा में जमकर उत्पात मचाया। वहीं हाथी के हमले से पिता, पुत्री व चाचा की मौत हो गई। शोरगुल सुनकर बचाने आए पड़ोसी युवक को भी हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। 

और पढ़ें ...

साय सरकार की पहल : राज्य के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य के 160 आईटीआई को मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन किया जा रहा है। इसके लिए रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 484 करोड़ 22 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की गई है। मॉडल आइटीआई में उन्नयन के पश्चात युवाओं को स्थानीय उद्योगों की मांग के मुताबिक प्रशिक्षण मिल सकेगा।

    राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने मॉडल आईटीआई में उन्नयन को राज्य के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य के आईटीआई को मॉडल आईटीआई में अपग्रेड करने की योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के पहले चरण में प्रदेश के 160 आईटीआई के लिए 484.22 करोड़ रूपए का तीन वर्षीय प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। बलौदाबाजार के सकरी स्थित आईटीआई को मॉडल आईटीआई बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए सिडबी योजना के तहत 20 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि की स्वीकृति जारी की गई है।

    राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा ने बताया कि बलौदाबाजार के सकरी शासकीय आई टी आई के विभिन्न ट्रेड का उन्नयन और अधोसंरचना के कार्य किये जाएंगे। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मशीन टूल्स और उपकरण के लिए 3 करोड़ 23 लाख रुपए जारी किया गया है। इसमें कंप्यूटर, हार्डवेयर और नेटवर्क मेंटनेंस के लिए 1 करोड़ 5 लाख रूपए, इलेक्ट्रिशियन के लिए 75 लाख रूपए, फीटर के लिए 46 लाख, मेकेनिक डीजल के लिए 44 लाख रूपए और वेल्डर के लिए 53 लाख रूपए शामिल है। इसी तरह सिविल वर्क में आईटीआई के नए भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ 44 लाख रूपए, गार्ड रूम के लिए 7 लाख 42 हजार रूपए, मोटर गाड़ियों के पार्किंग के लिए 1 करोड़ 25 लाख रूपए, स्टाफ क्वाटर्स निर्माण के लिए 11 करोड़ 78 लाख रूपए तथा प्रवेश द्वार और बाऊण्ड्रीवाल के लिए 34 लाख 80 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

और पढ़ें ...

वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी 11अगस्त से रहेंगें अनिश्चित कालीन हड़ताल में

छत्तीसगढ़ के वन विभाग छ. ग. राज्य लघु वनोपज संघ, छ. ग. राज्य वन विकास निगम, छ. ग. राज्य वनौषधी पादप बोर्ड, छ. ग. राज्य वन अनुसंधान, कैम्पा में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी, कम्प्युटर आपरेटर, वाहन चालक, तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक, दैनिक श्रमिक,  सुरक्षा श्रमिक लोग अपनी लंबित 09 सूत्रिय मांगो को लेकर 11अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जा रहे है! दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी हड़ताल में जाने से पहले 25 दिन पूर्व से प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रबंध संचालक, अपर मुख्य सचिव, मुख्य मंत्री, वन मंत्री, वित्त मंत्री  ग्यापन सौंपे थे किन्तु समस्या का हल नही किया! 
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो ने वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, उप मुख्य मंत्री अरूण साव, विधान सभा अध्यक्ष रमन सिंह, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन जी के बंगला का 04अगस्त को घेराव किया था उसके बाद भी कोई पहल नही किया गया! 
संगठन के पदाधिकारियों नें वन मंत्री जी से मिलकर बार बार निवेदन किया किन्तु सकरात्मक पहल ही नही किया गया जिसके कारण नाराज दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने दिनांक 11 से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने का निर्णय लिया और अनिश्चित कालीन हड़ताल में जा रहे है! दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने से विभाग के काम काज बहुत ही प्रभावित होंगें,  प्रधीन मुख्य वन संरक्षक को गंभीरता पूर्वक होकर मांगों को पुरा करने का प्रयास करना चाहिये !

पुरे छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, वाहन चालक, कम्प्युटर आपरेटर, कार्यालय सहायक,  दैनिक श्रमिक,  सुरक्षा श्रमिक,  तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिक हड़ताल में सामिल होने तुता धरना स्थल पहुंचेंगें! देखना यह है कि अब मुख्य मंत्री, वनमंत्री, अपर मुख्य सचिव वन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक कितना गंभीरता पूर्वक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मांगो को पहल करने का प्रयास करते है! 09अगस्त को छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी व संभाग तथा जिला पदाधिकारियों ने राजनांदगांव में विधान सभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह जी से मुलाकात कर मांगो को जल्द पुरा करने हेतु निवेदन भी किया है,  जिसमें उनके द्वारा वन, मंत्री से बात करके पहल कराने का आश्वासन दिया गया है!

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हों सकते हैं एक साथ आम जनता से हों रहीं रायसुमारी...पढ़े पूरी ख़बर

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ हो सकते हैं. इसे लेकर प्रदेश की साय सरकार आम जनता से उनकी राय ले रही है. अब इस मुद्दे पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है.डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि देश में वन नेशन, वन इलेक्शन की चर्चा हो रही है. एक समिति का गठन किया गया है. जनता अपनी राय रखेगी. सरकार भी इस दिशा में सोच रही है. उन्होंने कहा कि दोनों तरह की निकाय चुनाव के लिए अलग-अलग नियम बने हुए हैं. कानूनी प्रावधान की भी स्टडी करके अपना रिपोर्ट देंगे. उसके हिसाब से सरकार आगे बढ़ेगी.

अब निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई है. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है. PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि क्या बीजेपी निकाय और पंचायत चुनाव भी पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ेगी. BJP चुनाव में जाने से डरी हुई है. हम हर तरह से चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है.

BJP कार्यकर्ताओं पर राजनीतिक प्रकरण को लेकर पॉलिटिक्स

भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज राजनीतिक प्रकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पिछले 5 सालों में कांग्रेस ने झूठे मुकदमे दर्ज किए. मुकदमे दर्ज कर जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर मुकदमे बनाए गए. उन मुकदमों की सरकार के लेवल पर समीक्षा हो रही है. इसके लिए मंत्री उप समिति बनी है. समिति विचार करके रिपोर्ट देगी और उसके आधार पर सरकार फैसला करेगी.

वक्फ बोर्ड अधिनियम पर संशोधन को लेकर साव ने कहा कि देश की एक पार्टी ने संविधान का उल्लंघन किया है. आपातकाल लगाकर संविधान को तोड़ा मरोड़ा है. कई बार कांग्रेस पार्टी ने संविधान का उल्लंघन किया है. वक्फ अधिनियम में संशोधन का विषय आज के समय की आवश्यकता है. कांग्रेस पार्टी हर मामले में राजनीति करती है. कांग्रेस हर मुद्दे पर भ्रम पैदा कर राजनीति करती है.

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि भ्रम पैदा करना ही कांग्रेस की राजनीति का आधार है. विभाजन हम सबके जहन में है कि कैसे लोगों ने कष्ट झेले हैं. लोगों को धर्म, संपत्ति, परिवार की रक्षा के लिए क्या-क्या करना पड़ा है, यह हम सभी ने देखा है, इसलिए भाजपा ने देशभर में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है.

और पढ़ें ...

BREAKING : लाल आतंक को बड़ा झटका, 8-8 लाख के ईनामी सहित 3 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर : विश्व आदिवासी दिवस पर लगा लाल आतंक को बड़ा झटका लगा है, जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं सी आर पी एफ के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से और सरकार की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति से प्रभावित होकर आठ लाख के इनामी नक्सली समेत 03 माओवादियों पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

और पढ़ें ...

Breaking : किसानों के लिए खुशखबरी: फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

रायपुर : केन्द्र सरकार द्वारा ऋणी किसानों के लिए खरीफ फसलों का बीमा कराए जाने की तिथि को 16 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है, जबकि अऋणी कृषकों के लिए फसलों का बीमा कराने की 16 अगस्त तक की निर्धारित तिथि यथावत रहेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पर्वू में 31 जुलाई तक फसल बीमा कराएं की तिथि निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने ऋणी और अऋणी किसानों के बीमा कराने की तिथि 16 अगस्त तक कर दिया था। अब भारत सरकार ने ऋणी किसानों को और रियायत देते हुए फसल बीमा कराने की तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य के किसानों को फसल बीमा कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने तथा  पंजीयन कराने को कहा है, ताकि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके।

राज्य में कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2024 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान सिंचित, असिंचित, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, कोदो-कुटकी, रागी फसल का बीमा करा सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति होती है। योजना में ऋणी और अऋणी किसान, जो भू-धारक व बटाईदार हो, शामिल हो सकते हैं। ऐसे किसान जो अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल का बीमा करा सकते हैं, इसके लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी-1 पॉचशाला खसरा, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं बोनी प्रमाण पत्र के साथ पंजीयन कराना होगा। बैंक अथवा चॉईस सेंटरों के माध्यम से भी फसल बीमा कराया जा सकता है।

और पढ़ें ...

KYC अपडेट का झांसा देकर महिला से चार लाख की धोखाधड़ी…

अंबागढ़ चौकी :- बैंक खाता में केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर अज्ञात ठग ने महिला से करीब चार लाख 26 हजार रुपये ठगी कर ली। मामले में अंबागढ़ चौकी पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। ग्राम बहोरनभेड़ी निवासी प्रार्थी महिला का ग्रामीण बैंक माहुद मचांदुर में खाता है। महिला खाते से राशि निकालने आइ थी। राशि निकालने के बाद वापस घर लौटी गई। कुछ देकर बाद अज्ञात ठग ने महिला को काल कर अपना नाम अभिषेक शर्मा माहुद मचांदुर बैंक से बोलना बताया। ठग ने महिला को केवाईसी नहीं होने के कारण खाता हाेल्ड होने की जानकारी दी।
केवाईसी अपडेट कराने के लिए शुल्क लगने की बात कहते हुए 1000 रुपये ट्रांसफर करने कहा। महिला ने राशि भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठग खाता बंद होने का हवाला देते हुए और राशि की मांग करते हुए अलग-अलग बार कोड भेजकर प्रार्थी से कहा कि सभी राशि केवाईसी अपडेट हाेने के बाद खाते में आ जाएगी। लेकिन राशि खाते में नहीं आई। अज्ञात ठग ने करीब चार लाख 26 हजार रुपये की ठगी की है। महिला जब बैंक पहुंची तक उसे ठगी का एहसास हुआ।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में बेटी के दहेज में मिलते हैं 9 सांप...जानिए अनोखी परंपरा की कहानी..!!

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सिवनी गांव में एक अनोखी परंपरा है, जो सदियों से चली आ रही है। इस परंपरा के तहत, यहां के सपेरे अपनी बेटी की शादी में दहेज के रूप में 9 सांप देते हैं। यह परंपरा न केवल इस समुदाय की विशिष्टता को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि इनका जीवन और आजीविका पूरी तरह से सांपों पर निर्भर है।
 सपेरे और सांपों का गहरा रिश्ता-
सिवनी गांव में दो दर्जन से अधिक सपेरों के परिवार रहते हैं, जो सांप पकड़ने और उन्हें संभालने का काम पीढ़ियों से करते आ रहे हैं। ये परिवार हर साल छह महीने के लिए अपने घरों से दूर निकलते हैं, और इस दौरान वे अपनी आजीविका के लिए जगह-जगह सांप पकड़ते हैं। अगर ये ऐसा नहीं करते, तो इन्हें अपने समुदाय से बाहर कर दिया जाता है।
दहेज में सांप देने की परंपरा-
सपेरे अपनी बेटी के विवाह में 9 प्रकार के सांप दहेज के रूप में देते हैं। इन सांपों को दूल्हे के परिवार को सौंपा जाता है ताकि वे इन्हें गांव-गांव में दिखाकर अपनी आजीविका कमा सकें। सपेरों के लिए सांप न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि यह उनके जीवनयापन का प्रमुख साधन भी हैं।
नाग पंचमी का महत्व-
नाग पंचमी का त्योहार सपेरों के जीवन में विशेष महत्व रखता है। इस दिन, सपेरे सुबह से जंगलों में जाकर जड़ी-बूटी लाते हैं, जो सांपों के जहर से बचाव के लिए उपयोगी होती है। इसके बाद, शाम को वे विधि-विधान से सांपों की पूजा करते हैं और नाचते-गाते हुए त्योहार मनाते हैं।
पूर्वजों से सीखी कला-
इन सपेरों की सांप पकड़ने की कला किसी स्कूल या प्रशिक्षण से नहीं, बल्कि पूर्वजों से मिली है। यह कला और परंपरा इनकी जिंदगी का हिस्सा है, जिसे वे आज भी निभा रहे हैं। घरों में सांप निकलने की सूचना मिलते ही ये सपेरे तत्काल वहां पहुंचते हैं और सांपों का रेस्क्यू करते हैं।
 इस परंपरा और जीवनशैली की कहानी इस बात का प्रमाण है कि कैसे कुछ समुदाय अपनी सांस्कृतिक धरोहर को पीढ़ियों तक बनाए रखते हैं। छत्तीसगढ़ के इन सपेरों का जीवन और उनकी परंपराएं वास्तव में अनोखी और दिलचस्प हैं।
 
और पढ़ें ...

Attack : छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के अंदर हाथी ने तीन लोगों को कुचला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक हाथी ने 24 घंटे के भीतर तीन महिलाओं को कुचलकर मार डाला। यह घटनाएं रिहायशी इलाके के पास हुईं, जहां हाथी अचानक पहुंच गया था। हाथी ने गुरुवार सुबह रलिया गांव में एक महिला पर हमला किया, जो सुबह की सैर पर निकली थी। इसके बाद, देर रात खैरभवना गांव में एक ही परिवार की दो महिलाओं को कुचलकर मार डाला।
बता दें कि बीती रात खैरभवना गांव में एक ही परिवार की दो महिला सदस्य तीज कुंवर 60 वर्ष और सुरजा बाई 40 वर्ष पर हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार सुबह हाथी ने रलिया गांव में गायत्री राठौर पर उस समय हमला कर दिया जब वह मॉर्निंग वॉक करने घर से बाहर निकली थी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे तुरंत कोरबा के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हाथी ने खोडरी गांव में 5 मवेशियों को भी कुचलकर मार डाला।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह हाथी आठ हाथियों के एक झुंड का हिस्सा था, जो करतला वन क्षेत्र में घूम रहा था। करीब तीन दिन पहले यह हाथी झुंड से अलग हो गया था और गुरुवार को कटघोरा वन संभाग में कुसमुंडा कोयला खदान के पास के गांवों में घूमते देखा गया। खदान के पास की भीड़ को देखकर हाथी आक्रामक हो गया और उसने तीन महिलाओं पर हमला कर दिया।
वन विभाग ने हाथी के हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को 25,000 रुपये की तत्काल राहत राशि दी है। इसके अलावा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 5 लाख 75 हजार रुपये का मुआवजा भी दिया जाएगा। वन विभाग हाथी को सुरक्षित जंगल में वापस भेजने की कोशिश कर रहा है, जबकि ग्रामीणों को हाथी से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस घटना ने क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया है और लोग अपने घरों में सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़ें ...

सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ में न्यायालय ई सेवा केंद्रों का मुद्दा लोकसभा में उठाया

छत्तीसगढ़ के सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अधिक सुलभ और पारदर्शी न्यायिक सेवा दिलाने के लिए रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में न्यायालय ई सेवा केंद्र का मुद्दा उठाया।
श्री अग्रवाल ने विधि और न्याय मंत्री से छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कार्यशील ई सेवा केंद्र और वहां उपलब्ध सेवाओं की जानकारी मांगी।
जिसपर विधि और न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि, भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को पायलट परियोजना के अधीन 2 ई-सेवा केंद्र स्थापित करने के लिए 10.68 लाख रुपये जारी किए गए थे। हालांकि, ई-न्यायालय मिशन मोड परियोजना के तीसरे चरण के अधीन, अतिरिक्त ई-सेवा केंद्र स्थापित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को 4.44 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ में जिला न्यायालयों में 23 और उच्च न्यायालय में 1 ई-सेवा केंद्र काम कर रहे हैं। देशभर में ई-सेवा केंद्रों की संख्या 1,072 है।
ई-न्यायालय मिशन मोड परियोजना के भाग के रूप में, ई-सेवा केंद्रों को वन स्टॉप सेंटर के रूप में स्थापित किया गया है, जो अदालती मामलों/आदेशों/निर्णयों, न्यायालय से संबंधित मामलों की सुविधा और ई-फाइलिंग सेवाओं के बारे में निःशुल्क जानकारी प्रदान करते हैं, विशेष रूप से उन लोगों को लाभान्वित करते हैं, जिनके पास प्रौद्योगिकी तक पहुंच नहीं है या जो दूरदराज के क्षेत्रों में रहते हैं।

ई-सेवा केंद्रों का उद्देश्य वाद स्थिति, सुनवाई की अगली तारीख और अन्य विवरणों के बारे में पूछताछ का निपटारा करना।
प्रमाणित प्रतियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना।
हार्ड कॉपी याचिकाओं की स्कैनिंग, ई-हस्ताक्षर जोड़ने, उन्हें सीआईएस पर अपलोड करना और फाइलिंग नंबर बनाने से लेकर याचिकाओं की ई-फाइलिंग, ई-स्टाम्प पेपर/ई-भुगतान की ऑनलाइन खरीद में सहायता आदि प्रदान करना है।

और पढ़ें ...

सैकड़ों पैरामेडिकल छात्रों को मिली बड़ी राहत, सरकारी अस्पतालों में नियुक्ति का मिलेगा अवसर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी से पासआउट पैरामेडिकल छात्रों के लिए महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए राज्य शासन को निर्देश दिया है कि इन छात्रों का पंजीयन छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में किया जाए, जिससे उन्हें शासकीय और केंद्र सरकार के अधीन संचालित अस्पतालों में नौकरी के अवसर प्राप्त हो सके।

इन छात्रों को होगा लाभ

यह फैसला उन छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है जो आप्टोमेट्री और एमएलटी (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) जैसे कोर्स से स्नातक और स्नातकोत्तर कर चुके हैं। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी द्वारा आप्टोमेट्री और बीएससी, एमएलटी जैसे कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन पासआउट छात्रों का पंजीयन राज्य सरकार द्वारा पैरामेडिकल काउंसिल में नहीं किया जा रहा था। इस वजह से इन छात्रों को शासकीय नौकरियों में अवसर प्राप्त नहीं हो पा रहे थे।

इस मामले को लेकर छात्रों ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अधिनियम, 1956 और पैरामेडिकल काउंसिल के अनुसार, इन पासआउट छात्रों का पंजीयन किया जाना चाहिए था। कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देशित किया कि याचिकाकर्ताओं का नाम परिषद के रजिस्टर में दर्ज कर उन्हें पंजीकरण प्रदान किया जाए।

क्या है फैसले में..?

कोर्ट ने कहा है कि याचिकाकर्ताओं को प्रैक्टिस करने का प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा, जिससे वे विधिवत रूप से चिकित्सा क्षेत्र में कार्य कर सकें। साथ ही, राज्य शासन को यह छूट भी दी गई है कि वह पंजीकरण और प्रमाण पत्र जारी करने से पहले सभी प्रमाणपत्रों की जांच कर सके। यदि किसी छात्र ने गलत तरीके से डिग्री हासिल की है, तो अधिनियम, 2001 की धारा 40 के तहत राज्य शासन उचित कार्रवाई कर सकता है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के इस महत्वपूर्ण फैसले से श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के 500 से अधिक पैरामेडिकल पासआउट छात्रों के लिए शासकीय और गैर-शासकीय चिकित्सा क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ गए हैं। अब वे राज्य और केंद्र सरकार के विभिन्न अस्पतालों में सेवा का अवसर पा सकेंगे।

और पढ़ें ...

24 घंटे भीतर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

 24 घंटे भीतर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्‌तार।
◆ तीन आरोपी गिरफ्‌तार।

◆ आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त कार जप्त।

गिर० आरोपी का नाम:
 01 यजुवेन्द्र सिंह चंदेल पिता बनमाली चंदेल उम्र 41 साल

02. प्रमोद सिंह चंदेल पिता कृष्ण कुमार चंदेल उम्र 50 साल

03 अखिलेश सिंह पिता नरेन्द्र पाल सिद्ध उम्र 47 साल तीनो साकिनान रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ.ग

  बिलासपुर मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट - विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनाक 08.08 2024 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 07.08.2024 को शाम को 05:00 बजे के आस पास अपने घर लाल खदान से डिघोरा जाने के लिए बस का इतजार करते हुए दर्रीघाट में खड़ी थी उसी समय यजयेन्द्र सिंह का फोन आया और बोला की मेरे साथ चलना हैं  तो मैं बोली ठीक है और प्रमोद चदेल अपनी सफेद कलर के कार में आया जिसमे मुझे बैठने बोला कार में दो व्यक्ति थे एक प्रमोद दूसरा उसका दोस्त यजवेन्द्र था ये लोग मेरे से बात चीत करते हुए मुझे ग्राम रिस्दा मंडी के पास ले गये औ वहा पर स्थित एक कमरे में शाम करीबन 07:00 बजे बारी-बारी से मेरे साथ दोनो कमरे में बलात्कार किये है कुछ देर बाद अखिलेश सिंह आया वो भी मेरे साथ बलात्कार किया मेरे बार बार मना करने के बाद भी तीनो लोग सामूहिक रूप से बलात्कार किये है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  उदयन बेहरा के दिशा निर्देश पर आरोपी यजुवेन्द्र सिंह चंदेल, प्रमोद सिंह चंदेल अखिलेश सिंह को उनके सकुनत पर दबिश देकर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा दिनांक घटना को अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार को पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफतार कर आज दिनांक 09:08 2024 का न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान सउनि शिव चन्द्रा राजेश सिंह ममता दुबे आरक्षक शिवधन बंजारे मिथलेश सोनवानी, शशीकरण कुरै महिलाआरक्षक चंदा यादव अनामिका नेताम का विशेष योगदान रहा।।

और पढ़ें ...

CG ब्रेकिंग : तोड़े जाएंगे 59 स्कूल भवन एवं शौचालय...राज्य सरकार ने दिए निर्देश

रायपुर: जर्जर हो चुके 59 शाला भवन एवं शौचालयों को डिस्मेंटल करने की अनुमति मिल गई है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरम्मत योग्य नहीं जर्जर हो चुके शाला भवनों को डिस्मेंटल कराने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्देश दिए गए है,  ताकि जर्जर हो चुके शाला भवनों से किसी तरह की अप्रिय घटना एवं जानमाल की क्षति होने से बचा जा सके। शाला विकास समितियों के प्रस्ताव पर मरवाही विकासखंड के अंतर्गत अत्यंत जर्जर हो चुके 59 शाला भवनों एवं शौचालयों को डिस्मेंटल करने न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही द्वारा अनुमति प्रदान की गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि नवीन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्संबंध में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मरवाही की संयुक्त जांच दल के प्रतिवेदन के अनुसार 28 शाला भवन, 18 शौचालय एवं 06 शालाओं के अतिरिक्त कक्ष भवन डिस्मेंटल योग्य पाया गया है। उपरोक्त भवनों को डिस्मेंटल करने की अनुमति पदान की गई है। डिस्मेंटल उपरांत मलबा एवं अन्य सामग्री का निस्तारण संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। संबंधित शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के बैंक खातों में नियमानुसार राशि जमा की जाएगी।

डिस्मेंटल योग्य शाला भवनों में माध्यमिक शाला धुम्माटोला, माध्यमिक शाला बरौर, माध्यमिक शाला बगरार, माध्यमिक शाला कटरा, प्राथमिक शाला देवराजपारा, प्राथमिक शाला मौहारटोला, प्राथमिक शाला सिलपहरी, प्राथमिक शाला कांसबहरा, प्राथमिक शाला डोगराटोला, प्राथमिक शाला चिलहनटोला, प्राथमिक शाला माड़ाकोट, प्राथमिक शाला बरैहाटोला, प्राथमिक शाला मडवाही, प्राथमिक शाला दुवारीटोला, प्राथमिक शाला सिलवारी, प्राथमिक शाला मढैयाटोला, प्राथमिक शाला सचराटोला, प्राथमिक शाला ठाड़पथरा, प्राथमिक शाला बलबहराटोला, प्राथमिक शाला कटरा, प्राथमिक शाला करहनिया, प्राथमिक शाला धौराठी, प्राथमिक शाला फाटपानी, प्राथमिक शाला बरटोला, प्राथमिक शाला टिकठी, प्राथमिक शाला भर्रीडांड, प्राथमिक शाला ढपनीपानी एवं प्राथमिक शाला धनुहारीटोला शामिल है।

डिस्मेंटल शौचालयों में माध्यमिक शाला धुम्माटोला, माध्यमिक शाला सिलपहरी, प्राथमिक शाला मौहारटोला, प्राथमिक शाला कांसबहरा, प्राथमिक शाला डोगराटोला-बेलझिरिया, प्राथमिक शाला पतेराटोला, प्राथमिक शाला डोगराटोला, प्राथमिक शाला ललमटियाटोला, प्राथमिक शाला भर्रीडांड, प्राथमिक शाला खलोटिहाटोला, प्राथमिक शाला चितवाहीटोला, प्राथमिक शाला कोरकोरटोला, प्राथमिक शाला मसूरीखार, प्राथमिक शाला अरमानटोला, प्राथमिक शाला पीपरडांड, प्राथमिक शाला मासुलडांड, प्राथमिक शाला भर्रीडांड एवं प्राथमिक शाला टिकठी शामिल है। इसी तरह अतिरिक्त कक्षों में प्राथमिक शाला देवराजपारा, प्राथमिक शाला भिरहीनार, प्राथमिक शाला खरकाटोला, प्राथमिक शाला देवरीडांड, माध्यमिक शाला अण्डी एवं बालक माध्यमिक शाला उषाढ शामिल है।

और पढ़ें ...

CG - पति बना हैवान : कुल्हाड़ी से हमला कर गर्भवती पत्नी को उतारा मौत के घाट...वजह जान हो जाएँगे रोंगटे खड़े

बिलासपुर। जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बिच छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली में एक शख्स अपनी गर्भवती पत्नी की बेहरमी से हत्या कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सुचना के बाद आसपास के लोगों ने डायल 112 को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतिका रिंकी मैत्री ग्राम कुली में अपने पति प्रकाश मैत्री के साथ एक घर में बीते दो-तीन दिनों से रह रही थी। आज किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया प्रकाश मैत्री ने तैश में आकर पत्नी को कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद आसपास के लोगों की सुचना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने पीड़िता को अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।

बता दें कि मामले में सीपत थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पति की तलाश की और उसे ढूंढकर धर दबोचा और थाने ले आई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

और पढ़ें ...

CG : शादीशुदा महिला से गैंगरेप: लिफ्ट देने के बहाने 3 दरिंदों ने बारी-बारी बनाया हवस का शिकार

Bilaspur: शादीशुदा महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का मामला है। महिला मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। लिफ्ट देने के बहाने आरोपियों ने गाड़ी में बैठा लिया। बात करते करते मंडी ले गए। तीनों बारी बारी से उसके साथ अनाचार किए। फिर कार से लाल खदान के पास छोड़ दिए। घटना के संबंध में किसी को बताने से मना भी किए। 

मस्तुरी थाने में पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराई थी की कल शाम वह अपने मायके जाने के लिए रोड में बस का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान आरोपी वहा आया और उसे साथ चलने बोला। जिससे वह आरोपी की गाड़ी में बैठ गई। गाड़ी में दो अन्य उसके साथी थे जो उससे बात करते ग्राम रिसदा मंडी ले गए और तीनों बारी बारी से उसके साथ अनाचार किए तथा उसे अपनी कार से लाल खदान के पास छोड़ दिए और घटना के संबंध में किसी को बताने से मना किए।

पीड़िता आज थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर से बी एन एस की धारा 70(1) के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट महिला विवेचक द्वारा ली गई तथा पीड़िता का मुलाहिजा कराया गया। प्रकरण के तीनों आरोपी यजवेंद्र सिंह चंदेल अखिलेश सिंह चंदेल और प्रमोद सिंह चंदेल को हिरासत में लिया जा चुका है जिनको न्यायालय में पेश किया जाएगा।

और पढ़ें ...

*पांच जिलों के पंजीयन कार्यालयों में दस्तावेजों की जांच में पायी गई गड़बड़ी*

*पांच जिलों के पंजीयन कार्यालयों में दस्तावेजों की जांच में पायी गई गड़बड़ी* *सतर्कता प्रकोष्ठ द्वारा की गई 1.02 करोड़ रूपए की राजस्व हानि की पहचान* *संबंधित उप पंजीयक एवं जिला पंजीयकों को जारी किया गया कारण बताओ नोटिस* रायपुर, 08 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ शासन के पंजीयन विभाग द्वारा अचल संपित्तयों के क्रय-विक्रय पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इन संपत्तियों के पंजीयन के दौरान दस्तावेज़ों के गलत मूल्यांकन को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये हैं। विभाग के सर्तकता प्रकोष्ठ द्वारा 18 प्रकरणों में 1.02 करोड़ रुपये की राजस्व हानि की पहचान की और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। सर्तकता प्रकोष्ठ द्वारा संबंधित जिलों के जिला पंजीयक शुल्क की वसूली के लिए प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। साथ ही संबंधित उप पंजीयक एवं जिला पंजीयकों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया है। गौरतलब है कि राज्य में स्थित 102 पंजीयन कार्यालयों में पंजीबद्ध होने वाले दस्तावेजों में कर अवपंचन की रोकथाम और सतत् निगरानी के लिए महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक मुख्यालय में विभागीय सतर्कता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। पंजीयन विभाग द्वारा अचल संपत्ति के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों का पंजीयन से वित्तीय वर्ष 2023-24 में विभाग ने लगभग 2505.98 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक से मिली जानकारी के अनुसार सतर्कता प्रकोष्ठ द्वारा रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़ और बेमेतरा जिले के अधिनस्थ पंजीयन कार्यालयों में पंजीबद्ध दस्तावेजों की रेण्डम जांच की गई। जिनमें 18 प्रकरणों में 1.02 करोड़ रूपए की राजस्व हानि पायी गई है। इन प्रकरणों में कम बाजार मूल्य का निर्धारण, इसके अलावा मुख्य मार्ग से लगी हुई एक ही खसरे की भूमि को दो दस्तावेजों के माध्यम से मुख्य मार्ग एवं अन्य मार्ग के दर अनुसार अलग-अगल उप पंजीयकों से पंजीयन कराया जाना पाया गया है। साथ ही गाइडलाईन के उपबंधों के अनुसार मूल्याकंन नहीं किया गया है। स्टाम्प शुल्क की छूट का प्रमाण पत्र जिस व्यक्ति के नाम से था उसके नाम से दस्तावेज का पंजीयन न किया जाकर अन्य व्यक्ति के नाम से दस्तावेज का पंजीयन किया गया है तथा औद्योगिक संपत्ति का 25 प्रतिशत अधिक मूल्यांकन नहीं किया गया है। स्टाम्प शुल्क छूट का प्रमाण पत्र बैंक के लोन पर प्रभार्य मुद्रांक शुल्क से छूट का था परंतु उस प्रमाण का लाभ भूमि क्रय करने हेतु लिया गया है। स्टाम्प शुल्क छूट निजी भूमि के क्रय पर दिया गया है परंतु औद्योगिक इकाई द्वारा स्टाम्प शुल्क छूट का लाभ भवन, शेड, मशीनरी हेतु लिया गया है।
और पढ़ें ...

सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के समुचित विश्लेषण एवं निराकरण बाबत वर्चुअल समीक्षा बैठक

पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ दिनांक 08.08.2024 को सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के समुचित विश्लेषण तथा आवश्यक सुधार कार्यो हेतु इंटीग्रेटेड रोड़ एक्सीडेंट डाटाबेस (iRAD) में सड़क दुर्घटनाओं की शत प्रतिशत प्रविष्टियां अंकित करने तथा हिट एण्ड रन के क्षतिपूर्ति प्रकरणों को निर्धारित समयावधि में दावा प्राधिकरण को प्रेषित कर प्रभावितों को यथाशीघ्र राहत हेतु पहल करने तथा राज्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के उपायों के संबंध में श्रीमती नेहा चंपावत भा.पु.से. पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) की अध्यक्षता में वर्चुअल समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में ए.आई.जी. ट्रैफिक संजय शर्मा सहित प्रदेश में यातायात के समस्त अति. पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक, प्रभारी यातायात गण/पर्यवेक्षण अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में अवगत कराया गया कि भारत सरकार के 03 नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों के संबंध में यथाशीघ्र प्रशिक्षण के साथ-साथ नवीन नियमों के अनुसार पुलिस विभाग के विवेचक अधिकारियों को सड़क दुर्घटना स्थल में जाकर ऑनलाईन (लाईव लोकेशन, अक्षांश व देशांश सहित) प्रविष्टियां अंकन सुनिश्चित किया जाना है। सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) संजय शर्मा द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश के सभी जिलों में 2024 (जनवरी से जुलाई तक) प्रतिवेदित सड़क दुर्घटनाओं के आधार पर जिला महासमुंद्र, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, सरगुजा, दन्तेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, गौरेला-पेण्ड्रा, सांरगढ बिलाईगढ, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर में पुलिस विभाग द्वारा इंटीग्रेटेड रोड़ एक्सीडेंट डाटाबेस (iRAD) में शत प्रतिशत प्रविष्टि सराहनीय है तथा शेष जिलों को लंबित प्रविष्टियां यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर मृतक के आश्रितों को 2 लाख तथा घायलों को 50 हजार रूपए मुआवजें के प्रावधान का लाभ प्रभावितों को यथासमय मिलने हेतु किये जाने वाले पहल/ शासन के नियमों की जानकारी साझा कर समय-सीमा में हिट एण्ड रन के क्षतिपूर्ति प्रकरणों को प्रतिवेदन(सभी सुसंगत दस्तावेजों के साथ) दावा जांच अधिकारी को राहत प्रकरण प्रेषण सुनिश्चित किया जाय। गत वर्ष 2023 (जनवरी से जुलाई) की तुलना में वर्ष 2024 (जनवरी से जुलाई) में जिला महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव, जाजगीर चांपा, सुकमा, बीजापुर, सारंगढ़ बिलाईगढ़ और मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी में यद्यपि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है मृत्युदर में तुलनात्मक रूप से कमी वाले जिलें- महासमुंद्र,राजनांदगांव, बिलासपुर, सूरजपुर, जगदलपुर, कांकेर, कोण्ड़ागांव, दन्तेवाड़ा, सुकमा एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर है तथापि अन्य जिलों के साथ राज्य में इस वर्ष माह जुलाई तक 88156 सड़क दुर्घटनाओं में 4084 मृत्यु एवं 7539 घायलों के साथ दुर्घटनाओं में 7.93 प्रतिशत एवं मृत्युदर में 7.14 प्रतिशत तथा घायलों में 1.66 प्रतिशत की वृद्धि चिंताजनक है। लगातार जन जागरूकता कार्यक्रमों के साथ गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता वाहन चालको के विरूद्ध 3,50,836 प्रकरणों में से प्रशमन शुल्क राशि 15,73,90,908/-रू. वसूल किया गया है। बैठक में निर्देशित किया गया कि मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन, ओव्हर स्पीडिंग, सड़को में खड़े वाहनों से होने वाली दुर्घटना सहित, सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मृत्यु दोपहिया वाहन चालको की परिलक्षित हुई है, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को निरूत्साहित किया जाकर प्रभावी समझाईश के साथ नियमित प्रवर्तन से जीवन रक्षा के प्रयास किये जाय। दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों में प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही हेतु लक्ष्य निर्धारण कर कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
और पढ़ें ...

पत्नी को मामा संग रंगरेलियां मनाते पकड़ा: आपत्तिजनक अवस्था में देख पति ने पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, मामला जान रह जाएंगे दंग

कवर्धा। अपनी पत्नी को मामा के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख चरित्र शंका पर पत्नी को मौत के घाट पति ने उतार दिया। कुकदुर थाना थाना क्षेत्र का मामला है। आरोपी खेलन उर्फ राऊत धुर्वे को कुकदूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम तेलियापानी लेदरा में खेलन सिंह ध्रुवे ने अपनी पत्नी की हत्या कर दिया।

थाना स्तर पर टीम तैयार कर दिशानुसार जिला फोरेंसिक टीम एवम वीडियो फोटो ग्राफर को मौका घटना स्थल पर पहुंचे। खेलन उर्फ राऊत धुर्वे रात्रि में अपनी पत्नी को बजारू बैग के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गुस्से में आकर सरई लकड़ी के चिरान से सिर व चेहरे में मारपीट कर हत्या कर दिया। रिपोर्ट पर मौके पर देहाती मर्ग 0/24 धारा 194 भा.ना.सु. स. इंटीमेशन कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। मौका /घटना स्थल पर फोरेसिक टीम फोटो विडियो ग्राफर एवम हमराह पुलिस व पंचानो को साथ लेकर मर्ग जांच की मौका निरीक्षण, शव पंचनामा कार्यवाही किया गया एवम प्रार्थी/ पंचान/ गवाहन व चशमदीद गवाहन जीवन धुर्वे का कथन लिया गया। 

आरोपी सदर खेलन उर्फ रावत धुर्वे सकिन तेलियापानी लेदरा के द्वारा धारा 103(1) भा. न्या. स. घटित पाए जाने पर मौका पर आरोपी सदर के विरुद्ध देहाती नालसी 0/24 धारा 103(1) भा. न्या. स. अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी खेलन सिंह ध्रुवे की पता तलाश लगातर किया जा रहा था जिसे घेरा बंदी कर पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी को गवाहों के समक्ष पुछताछ किया गया। पुछताछ में बताया की परिवार में अपने बड़े भाई के घर त्यौहार मना कर खा पी रहें थे। रात्रि में पत्नी को मामा के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देखने पर अपनी पत्नी एवम मामा के साथ मारपीट किया। उसका मामा डर से भाग गया। आरोपी इसी बात को लेकर अपने भाई के घर वापस आया गुस्से में आकर अपनी पत्नी को सरई लकड़ी के चिरान से सिर , गला, चेहरे पर मार पीट कर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या कर देना बताया, आरोपी का मौका मेमोरेंडम कथन लेख किया गया।

मामले में आरोपी सदर के विरुद्ध थाना कुकदुर में असल अपराध क्रमांक 104/24 धारा 103(1) भा.न्या. स. का अपराध पंजीबद्ध किया गया की आरोपी खेलन सिंह उर्फ देवलाल ध्रुवे उम्र 30 वर्ष सा तेलियापानी लेदरा थाना कुकदुर जिला कबीरधाम के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर से विधिवत गिरफ्तार कर मामला अजमानतीय होने से आरोपी को न्यायालय पेश किया जाता है।

और पढ़ें ...

CG - दंतैल हाथी ने जमकर मचाया उत्पात, सुबह सैर के लिए निकली महिला को कुचला...अस्पताल में हुई मौत

कोरबा। जिले में हाथियों का आतंक जारी है। जंगल से भटक कर एक दंतैल हाथी एसईसीएल कुसमुंडा खदान के करीब पहुंच गया है और जमकर उत्पाद मचा रहा है। हाथी के आने से खदान क्षेत्र और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वहीं मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की हाथी ने पटक-पटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी पर निगरानी रख रही है। 

जानकारी के अनुसार, दल से भटका दंतैल हाथी एसईसीएल कुसमुंडा खदान के आसपास मुख्य मार्ग पर मवेशियों को दौड़ाता हुआ नरईबोध और आसपास के गांवों के करीब पहुंच गया है। मुख्य रोड पर हाथी के आने के बाद से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है और दोनों तरफ लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। हाथी के आने की सूचना मिलते ही कोरबा डीएफओ और कटघोरा डीएफओ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम हाथी पर निगरानी रख रही है और लोगों को हाथी के पास जाने से मना कर रही है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास कर रही है। 

रलिया गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला गायत्री राठौर (उम्र 50 वर्ष) को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया। इस हमले में घायल महिला को न्यू कोरबा हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। 

और पढ़ें ...

*अनुसूचित एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शत प्रतिशत पहुंचे शासन की योजनाएं: राज्यपाल रमेन डेका*

*अनुसूचित एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शत प्रतिशत पहंुचे शासन की योजनाएं: राज्यपाल रमेन डेका* *राज्यपाल ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली* रायपुर, 08 अगस्त 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, महानिदेशक अरूण देव गौतम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में प्रशासन, कानून एवं व्यवस्था, नक्सल प्रभावित एवं आदिवासी क्षेत्रों में कंेंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, आपदा प्रबंधन की तैयारी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। राज्यपाल श्री डेका ने राज्य में कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो नक्सली समर्पण कर रहें है उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए उपाय करंे और प्राथमिकता से उन्हें आश्रय उपलब्ध कराया जाये। इन क्षेत्रों के लोगों को केन्द्र एवं राज्य शासन की शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाये। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक रूप से संचार व्यवस्था की जाए ताकि यहां के निवासी दूसरे क्षेत्रों के विकास एवं गतिविधियों के बारे में जान सकें। पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति से राज्यपाल को अवगत कराया और पिछले पांच वर्षो में राज्य में होने वाले बड़ी घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया। राज्यपाल ने मानव तस्करी रोकने के लिए किए गए उपायों, नये न्याय अधिनियम लागू करने के लिए पुलिस द्वारा की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस को शारीरिक रूप से चुस्त रहना चाहिए और जनता से मित्रवत् व्यवहार करना चाहिए। पुलिस विभाग में लंबे समय तक पद खाली न रहें और रिक्त पदों पर भर्ती त्वरित रूप से होना चाहिए। राज्यपाल श्री डेका ने अनुसूचित क्षेत्रों में सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास के लिए सी.एस.आर और जिला खनिज न्यास (डी.एम.एफ.फंड) की राशि खर्च की जानकारी। इन क्षेत्रों में नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मिलने वाले शत-प्रतिशत राशि निचले स्तर तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल श्री डेका ने राज्य में विशेष कर स्थानीय निकायांे में शौचालयों की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने बताया कि प्रदेश में स्वच्छता अभियान का द्वितीय चरण चल रहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल श्री मनोज कुमार पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, राजस्व विभाग के विशेष सचिव श्री रमेश शर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वय श्री विवेकानंद, (खुफिया) श्री अमित कुमार, उप सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित गृह विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : दिल दहला देने वाली घटना, यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में जबरदस्त हुई भिड़ंत, 20 फीट गहरी खाई में गिरे दोनों वाहन, मची चीख पुकार, कई यात्री घायल

कोरबा। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। खाई में गिरने के बाद ट्रेलर वाहन बस के ऊपर गिर गया, जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों जनदर्शन कार्यक्रम में तीन दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। उनमें से कुछ महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची तो कुछ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देने जनदर्शन में आई।

    राजिम से आई श्रीमती हेमलता तारक, श्रीमती पूर्णिमा बंजारे और श्रीमती पूर्णिमा ने बड़े हर्ष से बताया कि इस महीने जैसे ही महतारी वंदन का पैसा खाते में आया तभी सोच लिया कि इनसे अब धूमधाम से रक्षाबंधन मनाएंगे। भाईयों के लिए राखी और अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। हम मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हैं। भिलाई की श्रीमती अंजना दास और श्रीमती सुनंदा साहू ने कहा कि महतारी वंदन का पैसा जब-जब खाते में आता है, बहुत खुशी मिलती है। योजना में आए कुछ पैसे खर्च करते हैं और कुछ बचाते हैं।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त एक अगस्त को जारी कर दी है। इस योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में राशि अंतरित हुई। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था।

    प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है। नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, तो कुछ राशि को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं। कुछ भविष्य  के लिए पैसे बचा रहीं हैं और कुछ निवेश भी कर रही हैं।

    महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं। डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। बीते दिनों जनदर्शन में भी बहुत सी महिलाओं ने आवेदन दिए साथ ही महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की थी। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं।

और पढ़ें ...

महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनों की रक्षाबंधन मनेगी शानदार

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। उनमें से कुछ महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची तो कुछ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देने जनदर्शन में आई।

    राजिम से आई श्रीमती हेमलता तारक, श्रीमती पूर्णिमा बंजारे और श्रीमती पूर्णिमा ने बड़े हर्ष से बताया कि इस महीने जैसे ही महतारी वंदन का पैसा खाते में आया तभी सोच लिया कि इनसे अब धूमधाम से रक्षाबंधन मनाएंगे। भाईयों के लिए राखी और अच्छी मिठाईयां खरीदेंगे।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने हमें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की। हम मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हैं। भिलाई की श्रीमती अंजना दास और श्रीमती सुनंदा साहू ने कहा कि महतारी वंदन का पैसा जब-जब खाते में आता है, बहुत खुशी मिलती है। योजना में आए कुछ पैसे खर्च करते हैं और कुछ बचाते हैं।

    गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त एक अगस्त को जारी कर दी है। इस योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खातों में राशि अंतरित हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था।

    प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। इसके पश्चात नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है। नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, तो कुछ राशि को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं। कुछ भविष्य  के लिए पैसे बचा रहीं हैं और कुछ निवेश भी कर रही हैं।

    महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं। डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। बीते दिनों जनदर्शन में भी बहुत सी महिलाओं ने आवेदन दिए साथ ही महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की थी। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं।

और पढ़ें ...

तहसीलदारों के बीच नये सिरे से कार्य-विभाजन

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट/ बिलासपुर :-  जिला मुख्यालय की तहसील बिलासपुर में पदस्थ तहसीलदार, अतिरिक्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के बीच दायित्वों में नये सिरे से कार्य-विभाजन किया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय बिलासपुर द्वारा इस संबंध में आज आदेश जारी किये गये हैं। जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार अतुल वैष्णव को राजस्व निरीक्षक मण्डल सरकंडा/कोनी के पटवारी हल्का मटियारी, मदनपुर, परसदा, भरारी, गतौरी एवं सेन्दरी का प्रभार सौंपा गया है। 
 अतिरिक्त तहसीलदार मुकेश देवांगन को राजस्व निरीक्षक मण्डल मोपका जूना/जूना बिलासपुर के पटवारी हल्का जूना बिलासपुर, उरतुम, चांटीडीह, तालापारा, बिजौर एवं मोपका, अतिरिक्त तहसीलदार श्रीमती सिद्धी गबेल को रानिमण्डल जूना बिलासपुर/कोनी/सरकण्डा के पटवारी हल्का बिरकोना, बहतराई, कुदुदण्ड, जरहाभांठा, कोनी एवं लिंगियाडीह का प्रभार, अतिरिक्त तहसीलदार  गरिमा ठाकुर को राजस्व निरीक्षक मण्डल कोनी/सिरगिट्टी के पटवारी हल्का नम्बर सिरगिट्टी, सेमरताल, बन्नाकडीह, खैरा (ल), पेण्डरवा एवं तिफरा का प्रभार सौंपा गया है। नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल सिरगिट्टी/सरकण्डा के पटवारी हल्का देवरीखुर्द, लोफंदी, मंगला एवं सरकंडा तथा नायब तहसीलदार राहुल शर्मा को राजस्व निरीक्षक मण्डल तोरवा, खमतराई, ढेका-महमंद एवं मानिकपुर की जवाबदारी सौपी गई है। 

और पढ़ें ...

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला द्वारा रे०सु०बल, जी०आर०पी० और जिला पुलिस अधिकारियों की ली गई संभाग स्तरीय त्रैमासिक बैठक

 
* रेलवे स्टेशन के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में FRS, NBR तकनीक के हाईटेक CCTV कैमरे लगाने एवं कैमरे लगवाने पोजिशनिंग में जिला पुलिस का सहयोग लेने दिये गये निर्देश।
* रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में रात्रि में असामाजिक तत्वों के जमावड़े के विरूद्ध अंकुश लगाने दिये गये निर्देश।
* स्थानीय प्रशासन, हॉस्पिटल, फायर सर्विसेस, आर०पी०एफ०, जी०आर०पी०, जिला पुलिस, जिला प्रशासन के साथ संयुक्त मॉकड्रील की कार्यवाही कराने दिये गये निर्देश।
* अवैध कबाड़, मादक पदार्थ गांजा, नशीली टेबलेट, इंजेक्शन इत्यादि की रेलवे के माध्यम से तस्करी रोकने के लिए संयुक्त कार्यवाही के दिये गये निर्देश।
* कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत संस्थागत प्रयास किये जाने दिये गये निर्देश।
* रेलवे स्टेशन पार्किंग में लावारिस वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही के दिये गये निर्देश।  
 
 बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट / दिनांक 07 अगस्त, 2024 को डॉ०संजीव शुक्ला, भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस एवं रेंज के रेल लाईन से जुडे जिले बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही एवं सक्ती के पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल बैठक ली गई। 
 
बैठक के दौरान श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कार्यालय पुमनि० बिलासपुर रेंज द्वारा रेलवे सुरक्षा संबंधी राज्य स्तरीय तथा रेंज स्तरीय आयाजित विगत बैठक के कार्यवाही विवरण का ए टी आर  प्रस्तुत किया गया तथा बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर जिलों द्वारा तैयार की गई जानकारी साझा की गयी।
 
पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशनों में स्थापित किये गये  सी०सी०टी०व्ही० कैमरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए एफ०आर०एस० तकनीक के स्थापित किये सी०सी०टी०व्ही० कैमरों की जानकारी छ.ग.पुलिस के 'त्रिनयन एप'  में साझा करने पर ज़ोर दिया गया । रेलवे स्टेशनों में स्थापित एफ०आर०एस० तकनीक के सीसीटीव्ही कैमरों के डाटा में अपराधियों के फोटो और डाटा को अपलोड करने सुझाव दिया गया। आगामी दिनों में आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशनों में स्थापित किये जाने वाले सीसीटीव्ही कैमरों को लगाने के पूर्व इसकी पोजिशनिंग के लिए जिला पुलिस के साथ समन्वय कर कार्य निर्देशित किया गया। 
 
मॉक ड्रील में स्थानीय प्रशासन, हास्पिटल, फायर सर्विसेस, जीआरपी, जिला पुलिस, जिला प्रशासन को शामिल करते हुए एक प्रभावी मॉक ड्रील आयोजित करने निर्देश दिये गये। 
 
बैठक मे उपस्थित पुलिस अधीक्षकों को आरपीएफ एवं जीआरपी के साथ रेलवे सुरक्षा से संबंधित मुद्दे तय कर इसकी समीक्षा करने निर्देशित किया। 
 
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत रेलवे स्टेशन में नशा करने वाले घुमंतू बच्चों को नशा मुक्त करने हेतु संस्थागत प्रयास किये जाने निर्देशित किया गया। रेल के माध्यम से हो रही मादक पदार्थ गांजा, नशीले टेबलेट, इंजेक्शन इत्यादि की तस्करी रोकने हेतु आरपीएफ, जीआरपी के साथ स्थानीय पुलिस को कार्यवाही करने को सुगम, सुरक्षित बनाने हेतु पुलिस अधीक्षकों को पहल करने तथा जिला बिलासपुर रेलवे स्टेशन में लावारिश खड़े वाहनों का विधिवत निराकरण करने निर्देश दिये गये। 
 
उपरोक्त बैठक में  विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा,  दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक रायगढ़, श्रीमती भावना गुप्ता पुलिस अधीक्षक गौपेम,  सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधीक्षक कोरबा, सुश्री अंकिता शर्मा पुलिस अधीक्षक सक्ती,  जे०आर०ठाकुर पुलिस अधीक्षक(रेल) रायपुर,  व्ही०के० लांजीवार सहायक सुरक्षा आयुक्त (रे०सु०ब०) तथा श्रीमती मधुलिका सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुमनि० कार्या० बिलासपुर उपस्थित रहे।
और पढ़ें ...

*तिरवैया गांव के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए विधायक एवं कलेक्टर*

*छत्तीसगढ़ सरकार आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने दृढ़संकल्पितः विधायक श्री शर्मा* *तिरवैया गांव के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए विधायक एवं कलेक्टर* *जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, मछली जाल व आईसबाॅक्स का वितरण* *समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता, गंभीरता के साथ जल्द से जल्द निराकरण* रायपुर 7 अगस्त 2024। धरसींवा के तिरवैया गांव में आज जन समस्या निवारण शिविर में विधायक श्री अनुज शर्मा व कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह शामिल हुए। शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और आवेदन के माध्यम से अपनी समस्याओं को दर्ज कराई। इस दौरान कुछ समस्याओं का निराकरण भी मौके पर किया गया। इस शिविर को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आम नागरिकों के लिए गांव में लगाए जा रहे शिविर का अधिक से अधिक लोग पहुंचकर लाभ उठाएं। श्री शर्मा ने कहा कि शिविर में आए समस्या का निदान हो रहा हैं। छत्तीसगढ़ सरकार सभी वर्गाें के लिए योजना चला रही है। हर व्यक्ति को प्रत्येक योजना का लाभ दिया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है और समस्या का निराकरण भी हो रहा हैं। धरसींवा में औद्योगिक क्षेत्र आते है और जहां बड़ी संख्या में श्रमिक है, उनके श्रम कार्ड बनना चाहिए। शिविर में अधिक से अधिक लोगों को श्रम कार्ड बनाना चाहिए। सौर घर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाए और अपने घरों में भी सोलर से बिजली चलाए। इसके लिए अनुदान भी दिए जा रहे है। आने वाले दिनों में लोगों को अधिक से अधिक योजना का लाभ दिलाया जाएगा। *आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता* तिरवैया गांव के जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोच के अनुरूप दूरस्थ क्षेत्रों के आम नागरिकों को शिविर के माध्यम से समस्याओं का निराकरण किया जाए। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे है और दूरियों को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में मुख्यमंत्री के संवेदनशील निर्देश का पालन करते हुए गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। इससे कार्यालयों तक पहुंचने में दिक्कतें नहीं होती है और सारे विषयों का निराकरण भी एक ही स्थान पर हो रहा है। शिविर में ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस भी बनाकर दिए जा रहे हैं। बिजली, राजस्व समेत अन्य समस्याओं को भी तुंरत निराकृत किया जा रहा है। डाॅ. सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन की टीम सप्ताह में पांच दिन तक जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुन रही है और उसका गंभीरता के साथ निराकरण कर रही है। रायपुर जिला प्रशासन ने 10 दिन पूर्व जनसमस्या काॅल सेंटर की शुरूआत की है। इसमें रोज फोन कर आम नागरिक अपनी समस्याओं को दर्ज करा रहे है और एक हजार से अधिक समस्याएं दर्ज की गई और इसमें 8 सौ से अधिक समस्याओं का निराकरण भी किया जा चुका है। इसकी माॅनीटरिंग भी की जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा समेत जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। *जरूरतमंदों को व्हीलचेयर व ट्राई साइकिल का वितरण* शिविर में पहुंचे जरूरतमंदों को व्हीलचेयर व ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। नमरगांव के श्रीमती चि़त्ररेखा निषाद और रमेश निषाद को व्हील चेयर का वितरण किया गया। साथ ही मेहरसखा के बहलराम यादव को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल का वितरण किया गया। इसके अलावा शिविर में हितग्राहियों को मछली जाल व आइस बाॅक्स का वितरण किया गया। शिविर में 160 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसका निराकरण भी किया जा रहा है।
और पढ़ें ...

भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि इसीलिए हर घर तिरंगा,विभाजन विभीषिका जैसे कार्यक्रम उसकी विचारधारा का हिस्सा:गुरु प्रकाश पासवान

हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी एवं बिहार प्रदेश भाजपा मंत्री गुरुप्रकाश पासवान ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक संगठन आधारित वैचारिक आंदोलन है और भाजपा समय-समय पर ऐसे गैर राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम करती रहती है। श्री पासवान ने स्मरण कराया कि जब कोविड की महामारी आई थी, तो सेवा ही संगठन के माध्यम से पूरे देश में हमारे करोड़ों कार्यकर्ताओं ने मास्क का वितरण, भोजन का वितरण किया था और जो जनता इस दुविधा का सामना कर रही थी, उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया।

अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी श्री पासवान ने कहा कि इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम हर घर तिरंगा पखवाड़ा होता है जो 1 अगस्त से होता है और राष्ट्रव्यापी भाव एक अद्भुत वातावरण बनता है। हम सब 365 दिन भावना से  ओतप्रोत रहते हैं। श्री पासवान ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हम सभी प्रमुखता से तीन बड़े कार्यक्रम करने वाले हैं : पहला कार्यक्रम 11, 12 एवं 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। युवाओं में देशप्रेम की  भावना सशक्त हो, जागरूक हो, इस लिहाज से एक सर्वव्यापी सर्वस्पर्शी तिरंगा यात्रा 11, 12  व 13 अगस्त को युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रत्येक विधानसभा में हम निकालने वाले हैं। यह विषय हमारी पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हृदय के बहुत करीब है। श्री पासवान ने कहा कि हम पूरे देश में, विशेष कर छत्तीसगढ़ में जहां-जहां युद्ध स्मारक हैं, शहीद स्मारक हैं, शहीदों की प्रतिमाएँ हैं वहां माल्यार्पण के साथ स्वच्छता का कार्यक्रम हमारा दूसरा प्रमुख कार्यक्रम है।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगो में उत्साह:संजय श्रीवास्तव

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश मंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सब बड़े उत्साह के साथ में मनाते हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 15 अगस्त 1947 से पहले 14 अगस्त 1947 को जब देश का विभाजन हुआ था तब कई प्रकार की घटनाएं हुई है। देश के कई लोगों की मृत्यु विभाजन के दौरान हुई है। इसलिए हम 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। 2022 में जब आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया तबसे हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया गया। इस अभियान को पूरे देश में वृहद स्तर पर मनाया जाता है। यह अभियान हम लगातार 3 वर्षों से मना रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर यह अभियान पूरे देश भर में हर घर तिरंगा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर व्यक्ति की सहभागिता हो, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जिस प्रकार से स्वच्छता को एक जन्म आंदोलन का स्वरूप दिया है, तमाम ऐसे संगठन चाहे डब्लूएचओ यूनाइटेड नेशन शो बताते हैं कि जहां टॉयलेट की उपलब्धता 35% थी ओ डी एफ को अर्जित करने में हम सफल हुए। उसके पीछे हमारी पार्टी की सोच और नेतृत्व है, प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता है। तीसरा बड़ा कार्यक्रम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है। 14 अगस्त को भारत देश का विभाजन हुआ था। भारत हमारी माता है और इसका खंडन होना हम सबके लिए असहनीय था। भारत माता हमारे लिए केवल भू-भाग नहीं है। यह हमारे लिए राष्ट्र माता का स्वरूप है और इसका खंडन हुआ था। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि 1947 में भारत देश का खंडन हुआ और यह आंकड़े बताते हैं कि मानव जाति के इतिहास में इस दिन की जैसी हिंसा किसी ने नहीं देखी थी। इस दिन 20 लाख लोगों की नृसंश हत्या हो गई थी और लगभग 2 करोड़ लोग विस्थापित हो गए थे। आप कल्पना कर सकते हैं कि अपनी जड़ों को छोड़कर के जाने का आर्थिक, मानसिक व भावनात्मक दुष्प्रभाव क्या होता है और एक हस्ताक्षर से पूरे देश को विभाजित कर दिया गया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के दिन यह सुनिश्चित करेंगे कि पूरे क्षेत्र में जहां-जहां रिफ्यूजी परिवार है कोई ऐसा व्यक्ति जो यह संस्मरण हमारे सामने रख सकता है, प्रदर्शनी के माध्यम से हम उस चित्र को सामने रखेंगे और एक मौन जुलूस निकालेंगे जिससे समाज में एक संदेश जाए कि इतनी बड़ी विभीषिका का सामना हमारे देश ने किया था। हम लोग यह भी सुनिश्चित करेंगे की हर एक घर तिरंगा अधिकतम, जहां तक संभव हो हर घर पर, तिरंगा ध्वज लहराए और ऐसे वातावरण के निर्माण से वह सशक्त होकर के सामने आए। केंद्र की तरफ से हमें यह भी कहा गया है कि जितने भी सामाजिक कार्यक्रम जिले के मुख्यालय में, प्रदेश के सचिवालय में, प्रदेश की राजधानियों में होते हैं, वहां भी हमारे कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त छत्तीसगढ़ में आज भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई और हम सबने यह संकल्प लिया है जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ एक अग्रणी भूमिका निभाएगा और पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त सफल अभियान यहां पर प्रदेश की टोली के नेतृत्व में एक सहज भाव है इसका प्रयास करेगा।

इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी, विधायक राजेश अग्रवाल,  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल माजूद रहे।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दो घायल

राजिम। गरियाबंद जिले के राजिम से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई है, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना राजिम थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार राजिम-फिंगेश्वर मार्ग में ग्राम कोमा और किरवई के बीच बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि राजिम के रहने वाले दुष्यंत पटेल अपने बेटे शौर्य पटेल और भूपेन्द्र पटेल के साथ ससुराल बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम लमकेनी गए थे। वहां से लौटते समय रात करीब 9.30 बजे ग्राम किरवई और कोमा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार क्र. सीजी 04 जेए 1032 ने टक्कर मार दी।

हादसे में तीनों बाइक से गिर गए। जिसमें दुष्यंत पटेल के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि शौर्य और भूपेन्द्र के हाथ-पैर में चोट लगी। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। जिसके बाद घायलों को संजीवनी 108 के माध्यम से राजिम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दुष्यंत पटेल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रधान आरक्षक पुरषोत्तम लाल यादव ने बताया कि घटना की सूचना के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है

और पढ़ें ...

रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन का रायपुर गारमेंट फेयर का भव्य आयोजन 6 अगस्त से

 रायपुर, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन द्वारा 6 अगस्त से विधानसभा रोड स्थित रामा वर्ल्ड में रायपुर गारमेंट फेयर का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। यह तीन दिवसीय आयोजन छत्तीसगढ़ के साथ-साथ प्रदेश के सीमावर्ती पांच प्रदेश के व्यापारियों के लिए एक बड़ा मंच प्रदान करेगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य रिटेल व्यापारियों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार के गारमेंट्स और कपड़ों से रूबरू कराना है। इस फेयर में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हुए थोक व्यापारी नवीनतम फैशन के कपड़े, होजरी उत्पाद और रेडीमेड कपड़े प्रदर्शित कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में "संत डॉ.  युधिष्ठिर लाल  पूज्य  सद्दानी दरबार" " अमर पारवानी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़" " आनंद चौकसे (मुंबई) सीएमएआई क्लॉथ मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया" "सर. आनंद गोलचा  (मुंबई) सीएमएआई  क्लॉथ मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन इंडिया " " विजय पुरोहित जी अहमदाबाद अध्यक्ष जीजीएमए गुजरात गार्मनेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन" " दिलीप कुमार बेलानी सचिव गुजरात गार्मनेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन " " राज नवानी जी नोस्ट्रम के मालिक  ओम प्रकाश खुशलानी नंदलाल बलवानी  विजय मुकीम  रक्षक रायपुर होलसेल होजरी एवं रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन  विनोद तलरेजा जी रायपुर होलसेल  होजरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष " " जसप्रीत सलूजा आरजीएफ 2024 मेला समिति अध्यक्ष" "सर।  विनय जैन जी महा सचिव रायपुर होलसेल होजरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन" " साईं रामचनद  उल्लासनगर से"  चेतन तोरवानी जी मुख्य रूप से शामिल रहे।

 

व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर

यह फेयर रिटेल व्यापारियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे थोक मूल्यों पर विभिन्न प्रकार के कपड़े खरीद सकते हैं। साथ ही, वे नवीनतम फैशन ट्रेंड के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  6 अगस्त को स्वर्णभूमि में रामा वर्ल्ड सिटी में बजरंग हैण्डलूमस का उद्घाटन किया गया है। इस साल दीपावली तक यंहा 400 से ज्यादा शोरूम खुलने वाले हैं।

एसोसिएशन का प्रयास

रायपुर होलसेल होजियरी एंड रेडीमेड डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का मानना है कि यह आयोजन राज्य के वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस आयोजन के माध्यम से राज्य के व्यापारियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा।

तीन दिनों तक चलेगा आयोजन

यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा और इसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 

उम्मीद है कि यह आयोजन व्यापारियों के लिए लाभदायक साबित होगा और राज्य के वस्त्र उद्योग को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।


इस आयोजन का वेन्यू पार्टनर "रामा वर्ल्ड" ग्रुप है
राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड स्थित स्वर्णभूमि "रामा वर्ल्ड" सिटी को आप अगर होलसेल व्यापारियों का जन्नत कहे तो सही होगा। रायपुर में स्थित "रामा वर्ल्ड" को यूरोप के तर्ज में विकसित किया गया है। यंहा पर गैलेरिया एवं मॉल का निर्माण कार्य जारी है तथा इसके साथ ही सेंट्रल इंडिया का सबसे वृहद अम्यूजमेंट पार्क और बैंक्वेट हॉल निर्माणाधीन है। यंहा 4 हजार से ज्यादा गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था है। 

भरोसे का प्रतीक
आपको बता दें कि स्वर्णभूमि हाईस्ट्रीट छत्तीसगढ़ में सबसे भरोसेमंद नामों में से एक द्वारा तैयार किया गया एक दूरदर्शी बिजनेस हब है। हर प्रकार के व्यवसाय के लिए एक स्वप्नलोक के रूप में कल्पना की गई यह जगह समृद्ध व्यावसायिक वातावरण प्रदान करने के लिए सभी सही सुविधाओं और एक अतुलनीय स्थान की मेजबानी करती है।

यंहा पर प्रत्येक प्रकार के व्यवसाय की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक स्थान बनाए गए हैं। चाहे आप थोक विक्रेता हों, खुदरा विक्रेता हों या सेवा क्षेत्र से हों, ये व्यावसायिक स्थान आपको ढेर सारे लाभ प्रदान करते हैं। विकास के स्पष्ट रूप से दिखाई देने वाले असीमित अवसरों के साथ, स्वर्णभूमि हाईस्ट्रीट की ओर एक कदम विश्वास की छलांग नहीं है, यह एक उज्जवल भविष्य की ओर एक छलांग है।
[2:08 pm, 7/8/2024] Rekha: 

और पढ़ें ...

वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमितीकरण के मांग को लेकर मिले सीएम साय से

छत्तीसगढ़ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने लंबित मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे है, उसी कड़ी में वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी/वाहन चालक/कम्प्युटर आपरेटर/डाटा एन्ट्रीआपरेटर/कार्यालय सहायक/ दैनिक श्रमिक/सुरक्षा श्रमिक/तेन्दुपत्ता गोदाम सुरक्षा श्रमिकों ने नियमितीकरण, स्थायीकरण, कार्यभारित आकस्मिक्ता निधि सेवा नियम, सीधी भर्ती पर रोक, वेतन विसंगति, कार्य से पृथकीकरण, श्रम सम्मान राशि भुगतान,  महासमुंद वन मंडल के कार्यरत दैनिक वेतन भोगी की स्वीकृति,  कार्य से पृथक किये है उनकी वापसी सहित 09 सूत्रिय मांगों को लेकर दिनांक 25-07-2024 से काली पट्टी लगाकर कार्य किये, दिनांक 04-08-2024 को मा. उप मुख्य मंत्री अरूण साव,मा. वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, मा. विधान सभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह तथा श्रम मंत्री मा. लखन लाल देवांगन के बंगले का घेराव करके 09 सूत्रिय मांगो को पहल करने हेतु ग्यापन सौंपा सांथ में मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात कर आवेदन देते हुए अवगत कराया गया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की नियमितीकरण,  स्थायीकरण, कार्यभारित आकस्मिकता निधि सेवा, नियम सहित अन्य 06 लंबित मांगो को पुरा करने का निवेदन किया गया! 
मुख्य मंत्री जी द्वारा कहा गया कि हम बिल्कुल करेगे चिंता ना करें,  नियमितीकरण स्थायीकरण के लिय समिती बनाये है समिति की रिपोर्ट आते ही मांगों को जल्द पुरा कर दिया जायेगा कहा गया है! 
मुख्य मंत्री जी संगठन के पदाधिकारियों ने अवगत कराया है कि हमारी 09 सूत्रिय मांगों को जल्द पुरा किया जायें,  घोषणा किया जायें, अगर मांगो के बारे में विचार नही किया जाता है तो दिनांक 11.08.2024 से दैनिक वेतन भोगी  कर्मचारी  अनिश्चित कालीन हड़ताल में चले जायेंगें! 

छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ के मंच में उपस्थित होकर अरूण साव जी, विजय शर्मा जी, ओ. पी. चौधरी जी, केदार कश्यप जी,  जो वर्तमान में मंत्री के पदों पर पदस्थ है, डा. रमन सिंह जी विधान सभा अध्यक्ष के रूप में पदस्थ है जिन्होने मंच से हि भाजपा की सरकार बनती है तो नियमितीकरण किया जायेगा का ऐलान किया था,  उसी ऐलान और वादा को याद दिलाते हुए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी व श्रमिक दिनांक 11 अगस्त 2024 से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जा रहे है! 

फिर हार अब देखना यह है कि सरकार इन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मांगों को किस तरह से पुरी करता है, या पूर्ववर्तिय सरकार की तरह ठगने का काम करेगा! 
मुख्य मंत्री साय जी से मिले प्रान्ताध्यक्ष रामकुमार सिन्हा, प्रदेश महामंत्री राजकुमार चौहान, प्रदेश मंत्री समर विजय, प्रदेश कार्यकारिणी नरेन्द्र यादव, संभागाध्यक्ष सरगुजा मुकेश कुशवाहा,  बलरामपुर जिलाध्यक्ष विजय यादव, जशपुर जिलाध्यक्ष जयंत सिंह, सरगुजा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, उदय दिक्षित, नरेश गुप्ता, परमानंद दास, रामाधार यादव, शकुन्तला सहित अन्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने की मुलाकात!

और पढ़ें ...

जंगल में मिला 3 साल के बच्चे का सिर, उठा ले गया था तेंदुआ, शरीर के बाकी हिस्से की तलाश जारी

धमतरी : जिले में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है, पत्रकार पर हमला करने के बाद तेंदुए ने एक तीन साल के मासूम को अपना शिकार बनाया है,  सिहवा थाना क्षेत्र बीरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम कोरमूड में बीते दिन हुई घटना में बच्चे का कटा हुआ सिर मिला है। वन विभाग और ग्रामीणों द्वारा लगातार जंगल मे बाकी बच्चे के अवशेष की तलाश की जा रही है। बताया गया कि कल से ही लगतार वन विभाग की टीम और ग्रामीणों द्वारा लापता बच्चे की तलाश की जा रही थी, कि घर से करीब 250 मीटर दूर जंगल पहाड़ी पर मृत 3 साल का मासूम बच्चा ऋतिक मरकाम का सार मिला है।

इस साथ ही वही पास एक पायल मिली है जो कि बच्चे ने अपने पैर में पहना हुआ था। वहीं वन विभाग द्वारा आसपास तलाश और तेज़ कर दी गई है। बता दें कि धमतरी जिले के नगरी-सिहवा क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीण तेंदुए के आतंक में जी रहे हैं। जहां एक तीन साल का बच्चा को बीते दिन तेंदुआ ने उठा ले गया। मृत ऋतिक मरकाम पिता योगेश्वर मरकाम घर के बाहर खेल रहा था।जब कही नही दिखा तो आसपास पता तलाश किया गया।

वहीं घर के पास तेंदुआ के पंजे के निशान पाए गए,जिस पर तेंदुआ द्वारा बच्चे को उठा ले जाने की शंका जताई गई।जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसपर पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे को ढूढने में लग गई थी।जिस पर आज बच्चे का कटा हुआ अंश जंगल ने मिला है।बच्चे के बाकी अंशों की तलाश अभी भी जारी है।
और पढ़ें ...

Crime : शराब पीने के लिए नहीं दिए पैसे...तो नशेड़ी बेटे ने मां की कर दी हत्या... पढ़िए पूरी खबर

कोंडागांव : कोंडागांव जिले के फरसगांव में एक शराबी बेटे ने चंद पैसों की लालच में अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी, फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम सिदावंड में रात को करीब 10 से 11 बजे के आरोपी सोभीराम मरकाम शराब के नशे में धुत अपनी मां उपासिन बाई मरकाम और पिता जेठूराम मरकाम से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर उसने कहा कि, तुम लोगों को जब भी पैसा मांगता हूं तो नही देते हो। आज तुम दोनों को जान से मार दूंगा। कहते हुए आवेश में आकर उसने घर में रखे डण्डे से पिता के सिर बांये कान और अपनी मां के सिर और पीठ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मां की मौत हो गई।

यह आरोपी के पिता ने डर के कारण वहां से भाग निकला और थाना केशकाल पहुंचकर घट्न की शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शोभीराम को जंगल से गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

 
और पढ़ें ...

CG : शिक्षा के मंदिर में जाम छलकाने वाले गुरूजी पर गिरी गाज...डीईओ ने किया निलंबित...!!

सारंगढ़। बच्चों का भविष्य गढ़ने में एक शिक्षक का अहम योगदान होता है। लेकिन आज के शिक्षक नशे के गिरफ्त में आ कर अपना होश खो बैठते है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा के मंदिर में नशा करने का मामला सामने आया है। जिले के बरमकेला प्राथमिक शाला बोकरामुडा में सहायक शिक्षक को शराब पीते हुए देखा गया है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी वर्षा बंसल ने कार्रवाई करते हुए सहायक शिक्षक छत्तर सिंह को निलंबित कर दिया। 

दरअसल, बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला प्राथमिक शाला बोकरामुडा में सहायक शिक्षक को शराब पीते हुए देखा गया है। मामले का पता चलने पर गाँव के लोगों में भारी आक्रोश है। स्टूडेंट्स में डर का माहौल बना हुआ है।

यह पूरा मामला बरमकेला के प्राथमिक शाला बोकरामुड़ा का है। जहाँ पर एक शराबी शिक्षक को स्कूल में शराब पीते हुए करते देखा गया है। वहीं इस मामले की जानकारी गाँव वालों को मिली तो उन्होंने स्कूल में इस तरह शराब के सेवन करने पर नाराज़गी जताई है। जिसके बाद शिक्षक माफ़ी मांगने के बजाय गाँव वालों के सामने ऊँची पहुँच होने का रौब झाड़ने लगा। 

और पढ़ें ...