प्रदेश

पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम 23 को भाजपा में शामिल होंगे, यहां से हो सकते हैं उम्मीदवार

रायपुर। CG News: भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर नीलकंठ टेकाम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की मंजूरी में देरी होने पर तीन माह की सैलरी जमा कर इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी कर लिया है। वो संभवतः 23 तारीख को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

CG News: हालांकि टेकाम से इस सिलसिले में कुछ नहीं कहा है। मगर सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि टेकाम कोंडागांव में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को विधिवत भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

CG News:कोंडागांव कलेक्टर रह चुके टेकाम को भाजपा केशकाल से प्रत्याशी बना सकती है। यह सीट पिछले दो चुनाव से भाजपा हार रही है। कहा जा रहा है कि टेकाम ने कोंडागांव कलेक्टर रहते केशकाल में काफी काम कराया था।

और पढ़ें ...

बस्तर के धर्मांतरण में माओवादियों की इंट्री, बीजेपी के पूर्व विधायक भोजराज नाग को नक्सलियों ने जन अदालत में किया तलब, विक्रम उसेंडी का भी नाम

रायपुर/अंतागढ़। CG Breaking: बस्तर में धर्मांतरण को लेकर नक्सलियों ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे लोगों को आपस में भड़का कर लड़वा रहे हैं,जिसके लिए माओवादियों ने मोहन भागवत जिम्मेदार बताया है।

CG Breaking: उत्तर बस्तर डिवीजनल कमेटी (भाकपामाओ) के सचिव सुखदेव कौड़ो ने प्रेस रिलीज जारी कर अंतागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग का विरोध किया है। नक्सलियों ने भोजराज नाग को आरएसएस का संयोजक बता को मार भागने की बात कही है। नक्सलियों ने कहा कि भोजराज नाग आदिवासियों के बीच दरार पैदा कर रहे है षड्यंत्र के तहत उन्हें आपस में लड़ा रहे हैं।

 

CG Breaking: नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि भोजराज नाग को आदिवासी समाज से त्याग कर ब्रह्मणीय हिंदुत्व धर्म को उकसा रहे हैं, धर्मांतरण करवा रहे हैं। नक्सलियों ने भोजराज को जन अदालत में खड़े होने को कहा है। साथ ही साथ इसके लिए भाजपा से अंतागढ़ पूर्व विधायक विक्रम उसेंडी को भी जिम्मेदार ठहराया है।

और पढ़ें ...

सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

कोरबा । कोरबा में फिर से सेक्स रैकेट का बाजार सजने लगा है। फिर देह व्यापार शुरू हो गया है. पुलिस ने मकान मालकिन सहित 3 लोगों को पकड़ा है।

 इसके पहले 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. मिली जानकारी के मुताबिक शहर में पुलिस की अल-अलग टीम ने एमपी नगर मुख्य मार्ग पर संचालित हो रहे देह व्यापार के ठिकाने पर कार्रवाई की। मौके से मकान मालकिन के अलावा दो युवतियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बार फिर से यहां अनैतिक गतिविधियां शुरू हो गई है।

 जिसके कारणआसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी से मार्गदर्शन प्राप्त कर कोतवाली टीआई रूपक शर्मा सिविल लाइन थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे और पुलिसकर्मियों ने इस अड्डे पर कार्रवाई की। बता दें कि पुलिस द्वारा इससे पहले भी यहां पर कार्रवाई करने के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना : मुख्यमंत्री ने 50 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज महासमुंद के हाई स्कूल मैदान में राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को राशि के अंतरण कार्यक्रम के पहले ’’मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना’’ के तहत महासमुंद जिले के लिए 7 तथा संभाग के अन्य जिलों के लिए 43 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री गौवंश मोबाईल चिकित्सा योजना को मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना एवं मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की तर्ज पर शुरू किया है। जिसके तहत चिकित्सायुक्त 163 मोबाईल वैन के माध्यम से गौठानों, ग्राम पंचायतों तक पहुंच सेवा एवं कॉल सेंटर के माध्यम से जी.पी.एस. लगे मोबाईल वैन एवं पशु चिकित्सा सेवा की मॉनिटरिंग तथा परामर्श सुविधा प्रदान की जाएगी। मुफ्त पशु चिकित्सा सुविधा एवं परामर्श हेतु टोल फ्री नम्बर 1962 जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ के सभी गौवंश (पशुओं) को वक्त पर बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। जिसके लिए इस योजना के तहत आज मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा आज चिकित्सा वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इन चिकित्सा वाहन के द्वारा बीमार पशुओं को घर-घर जाकर ट्रीटमेंट दिया जाएगा। अब राज्य सहित जिले के कोई भी पशुपालक अपने पशुओं के बीमार होने पर जल्द से जल्द चिकित्सा वाहन को अपने स्थान पर बुलवा सकेंगे और अपने पशुओं का समय पर इलाज करवा सकेंगे। इससे पशु संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़ें ...

आज से हजारों स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर, बढ़ेगी मरीजों की परेशानी, वेतन विसंगति और वेतन वृद्धि समेत अनेक मांगों को लेकर देंगे धरना…

रायपुर । छ्त्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के करीब 40 हजार कर्मी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज बेमुद्दत हड़ताल पर रहेंगे। हेल्थ फेडरेशन ने कमल वर्मा, संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को पत्र भेजकर अपनी हड़ताल के लिए समर्थन मांगा है। साथ ही सभी जिला संयोजकों को हेल्थ फेडरेशन के पक्ष में समर्थन पत्र जारी करने एवं हड़ताल स्थल में आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचने का अनुरोध किया है। अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से ठप नजर आई- बता दें ​कि बीते कुछ दिनों पहले इन डॉक्टर्स के हड़ताल की वजह से मरीजों की समस्या को देखते हुए, जूडा ने टेंट में ही ओपीडी संचालित की। लेकिन आज 3 अगस्त को अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से ठप नजर आई। जूनियर डॉक्टर्स के काम पर नहीं होने से मरीजों को समय से इलाज नहीं मिल पाया। अस्पताल में लंबी लाइनें लगी रही। जूडा ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। जूडा 5 रुपए की चाय 2 रुपए में बेचकर अपना विरोध दर्ज किया है। इंटर्न डॉक्टर, पीजी डॉक्टर एवं पोस्ट पीजी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के स्टाइपंड बढ़ाने की मांग काफी लंबे समय से कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है। जहां कुल 4 साल का स्ट्रिक्ट रूरल बांड करवाया जाता है। MBBS के बाद 2 साल और पीजी MD/MS के बाद 2 साल (बांड ब्रेकेज अमाउंट- 50 lac)। रूरल बांड 4 साल तो है ही।
और पढ़ें ...

शादी का झांसा देकर छात्रा से रेप

ग्वालियर। इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ उसके ही दोस्त ने विवाह का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। पीडि़ता को आरोपी अपने साथ कश्मीर भी ले गया था जहां पर होटल में भी गलत काम किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर दबिश दी।

थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित जगजीवन नगर में रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा इंजीनियर की पढ़ाई कर रही है। उसके साथ कंचनसिंह कुशवाह निवासी सिरसौद हस्तिनापुर भी पढ़ता है। कंचन ने छात्रा को अपने कमरे पर बुलाया और फिर विवाह का झंासा देकर उसके साथ शारीरिक शोषण कर दिया। आरोपी छात्रा को कश्मीर भी घुमाने ले गया और यहां पर होटल में भी उसके साथ गलत काम किया। पीडि़ता ने कंचन कुशवाह से विवाह करने की कही तो वह इंकार करेन लगा। दुष्कर्म की शिकार छात्रा ने कंचन की शिकायत पुलिस से कर दी। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 व हरिजन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है

गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित बजरंग पुलिया के पास रहने वाली 25 वर्षीय युवती की पास ही रहने वाले अंकित दीक्षित से पहचान होने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई थी। अंकित ने युवती को विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया और बाद में विवाह करने इंकार करने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

 

और पढ़ें ...

नक्‍सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर में पूर्व सरपंच के अपहरण के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्‍सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। मृतक रामा पूनेम चिन्नागेलुर का निवासी है।

दअरसल, यह घटना बीजापुर के तर्रेम थानाक्षेत्र का है। खबरों के अनुसार नक्‍सली 18 अगस्त को ग्रामीण रामा पूनेम को अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। बीती रात हत्या किए जाने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि नक्‍सलियों ने पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। नक्‍सलियों के खौफ से मृतक के स्‍वजन पुलिस के पास मामला पंजीबद्ध कराने नहीं पहुंचे हैं।हालांकि इस घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नक्‍सलियों ने किया पूर्व सरपंच का अपहरण
इधर, बीजापुर से 50 ग्रामीणों के अपहरण खबर आ रही है। ये सभी ग्रामीण पूजा-अर्चना करने गए थे। खबरों के अनुसार नक्‍सलियों ने वहां फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच को अगवा कर लिया, जबकि शेष ग्रामीणों को छोड़ दिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक नक्सलियों के अपहरण करने की पुष्टि नहीं की है।

दरअसल, यह मामला बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कुपलेर की पहाड़ी का है। बताया जा रहा है कि फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के कुपलेर की पहाड़ी में गांव के लोग पूजा करने गए हुए थे। वहां सादे कपड़ों में आए कुछ लोगों ने 50 से अधिक ग्रामीणों को अपने साथ लेकर चले गए।

इनमें से पूर्व सरपंच महेश गोटा को छोड़कर बाकी अन्य ग्रामीण लौट आए हैं। नक्सलियों के अपहरण करने की अब तक पुलिस ने पुष्टी नहीं की है। पुलिस के एक आधिकारी ने बताया की ग्रामीण रात होने से रास्ता भटक गए थे। गांव के अन्य लोग खोजबीन में गए हुए हैं।

और पढ़ें ...

लोक निर्माण कर रहा हैं ठेकेदार के बिल में 5 प्रतिशत की कटौती - बीएआई

सरकारी मूल्य में कटौती कर लोक निर्माण कर रहा हैं ठेकेदार के बिल में 5 प्रतिशत की कटौती - बीएआई 00 अंतर की राशि का विभाग शीघ्र करें भुगतान रायपुर। बिल्डर्स एसाोसिएशन ऑफ इंडिया का एक दिवसीय कार्यशाला शनिवार को हुआ, इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन रेड्डी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोक निर्माण विभाग सरकारी मूल्य में कटौती कर ठेकेदार के बिल में 5 प्रतिशत की कटौती कर रहा है जो तथ्य संगत नहीं है और इस कारण ठेकेदार काफी परेशान है। बहुत जल्द बिल्डर्स एसाोसिएशन ऑफ इंडिया का प्रतिनिधिमंडल राज्य शासन के अधिकारियों से मुलाकात कर विसंगतियों को दूर अंतर की राशि का भुगतान करने की मांग करेगा। इस अवसर पर बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के स्टेट चेयरमैन कंवलजीत सिंह ओबेरॉय, सेंटर चेयरमैन रायपुर रूपेश सिंघल, हरसिमरन सिंह ओबेरॉय, के. चन्द्रशेखर राव, सुशील अग्रवाल के अलावा अन्य पदाधिकारी व ठेकेदार उपस्थित थे। एसएन रेड्डी ने बिल्डर ठेकेदारों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग को छोड़ दिया जाए तो लोक निर्माण विभाग से जुड़े ठेकेदार छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में निविदा प्रस्तुत करते हुए निविदा निकलने के बाद सड़कों का निर्माण कर रहे है। इस निविदा में जीएसटी की गणना अलग से की जाती है जबकि छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग जीएसटी की गणना अलग से नहीं करती है और इसके लिए कोई अलग से प्रावधान भी नहीं रखा है। लोक निर्माण विभाग कार्य मूल्य को अलग करते हुए जीएसटी की गणना अलग कर निविदा बुला ताकि ठेकेदार निर्भिक होकर लोक निर्माण विभाग के द्वारा दिए गए कार्यों को कर सकें। स्टेट चेयरमैन कंवलजीत सिंह ओबेरॉय ने बताया कि जिस तरह से लोक निर्माण विभाग ने जुलाई 2017 में जीएसटी 12 प्रतिशत और पूर्व में वेट लगाकर टैक्स 5 प्रतिशत के बीच के अंतर की राशि का भुगतान ठेकेदारों को किया है, उसी तरह 2022 में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी 12 प्रतिशत के स्लैब को बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है जिसके अंतर के 12 प्रतिशत से 18 प्रतिात के बीच की अंतर की राशि का भुगतान छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सभी निर्माण विभाग द्वारा अंतर की राशि का भुगतान ठेकेदारों को किया जा रहा है और सीपीडब्ल्यूडी और एनएचएआई भारत सरकार द्वारा स्पष्ट आदेशित है कि अंतर की राशि का भुगतान किया जाना चाहिए। सेंटर चेयरमैन रायपुर रूपेश सिंघल का कहना है कि लोक निर्माण विभाग शुरू से ही उपयोग की जाने वाली खनिज की रॉयल्टी का सरकारी दर से कटौती कर विभाग में देती है। निर्माण करता एजेंसी, ठेकेदार निर्माण सामग्री को बाजार से खरीदता है, साथ ही उसका परिवहन अपने कार्यस्थल तक करवाता है इसलिए उसकी रॉयल्टी की जवाबदारी नहीं होती बावजूद इसके निर्माण कार्य में उपयोग की गई सामग्री की मात्रा का सरकारी मूल्य पर कटौती विभाग ठेकेदार के बिल से करती है। जिसमें 5 गुना बाजार भाव का रेट लगना तथ्य संगत नहीं है और इसके कारण काफी विसंगतियां पैदा हो गई हैं और ठेकेदार काफी परेशान है। बिल्डर्स एसाोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही विभागीय मंत्री से मुलाकात कर अंतर की राशि का भुगतान शीघ्र करने व अन्य समस्याओं से अवगत कराएगा।
और पढ़ें ...

TRANSFER : 11 निरीक्षक, 2 सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई का तबादला...देखें लिस्ट..!!

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में होने वाले विधान सभा चुनाव से ठीक पहले बस्तर एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने 11 निरीक्षक, 2 सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई के ट्रांसफर का लिस्ट जारी किया हैं। ट्रांसफर आदेश में बस्तर थाना प्रभारी को कोतवाली थाना का प्रभार दिया गया है, वहीं साइबर सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे लालजी सिन्हा को परपा थाना प्रभारी बनाया गया है।

गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर हैं। ऐसे में बस्तर में पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी किया हैं। एसएसपी मीणा द्वारा जारी लिस्ट में थाना प्रभारी मारडूम विकेश तिवारी को थाना प्रभारी बस्तर बनाया गया है। इसी तरह निरीक्षक हर्ष धुरंधर को रक्षित केंद्र जगदलपुर से थाना प्रभारी मारडूम, चौकी प्रभारी पखनार निरीक्षक केसरी चंद्र साहू को थाना प्रभारी दरभा बनाया गया है।

देखें लिस्ट 

 

थाना प्रभारी बड़ाजी निरीक्षक तारिक हरीश को थाना प्रभारी कोड़ेनार, निरीक्षक विकास चंद्र रॉय को रक्षित केंद्र जगदलपुर से थाना प्रभारी बड़ाजी बनाया गया है। उधर निरीक्षक जितेंद्र कोशले को थाना प्रभारी चित्रकोट से थाना प्रभारी अजाक, निरीक्षक विजय चेलक को रक्षित केंद्र जगदलपुर से थाना नगरनार, निरीक्षक दिनेश यादव को रक्षित केंद्र जगदलपुर से कैंप प्रभारी नानगुर, निरीक्षक सुरेश जांगड़े को प्रभारी साइबर सेल, उप निरीक्षक गणेश राम को रक्षित केंद्र जगदलपुर से थाना परपा, उप निरीक्षक राकेश राठौर को रक्षित केंद्र जगदलपुर से थाना लोहड़ीगुडा और एएसआई ज्योति प्रकाश खाखा को थाना नगरनार से रक्षित केंद्र जगदलपुर भेजा गया है।

और पढ़ें ...

मतदान केन्द्रों में लगे विशेष शिविरों का कलेक्टर ने लिया जायजा

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी के रिपोर्ट बिलासपुर, 19 अगस्त 2023/ कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहर के कोनी वार्ड स्थित 4 मतदान केन्द्रों में आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। कोनी के हाई एवम् मिडिल स्कूल भवन में ये मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जिले की सभी मतदान केन्द्रों में 19 व 20 अगस्त को विशेष शिविर आयोजित किए गए हैं। कलेक्टर झा ने केन्द्र पर ही अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ की बैठक लेकर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इसे ऑनलाइन एंट्री करने की प्रक्रिया भी बताई। सूची में नाम जुड़वाने हेतु आवेदन करने पहुंचे कुछ युवाओं से कलेक्टर ने चर्चा भी की। पुनरीक्षण कार्य 2 अगस्त से शुरू हुआ है जो कि 31 अगस्त तक चलेगा। इस साल की पहली अक्टूबर को 18 साल की उम्र पूर्ण करने वाले युवा भी अपना नाम मतदाता सूची में नाम जोड़वा सकते हैं। उन्हें केन्द्रों पर निःशुल्क रूप से फॉर्म 6 उपलब्ध कराया जायेगा। I इसके अलावा पुराने मतदाता भी अपना नाम जुड़वा, कटवा अथवा संशोधित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने पुनरीक्षण के अलावा मतदान केन्द्र भवन का भी अवलोकन किया। खासकर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के अनुरूप व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त सेक्टर अफसरों को मतदान केंद्रों का भ्रमण कर आवश्यक मार्गदर्शन बीएलओ को देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम सुभाष सिंह राज, अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी भी साथ थे।
और पढ़ें ...

चीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया बाल संप्रेक्षण गृह व किशोर न्याय बोर्ड भवन का निरीक्षण

बिलासपुर से मनु मानिकपुरी की रिपोर्ट भवनों की नियमित साफ सफाई एवम् देखरेख करने दिए निर्देश सिन्हा ने जिला प्रशासन की ओर से बालिका को दिए लैपटॉप बिलासपुर, 19 अगस्त/ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने आज शहर के नूतन चौक स्थित किशोर न्याय बोर्ड, ऑब्जरवेशन होम प्लेस ऑफ सेफ्टी एवम् बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया गया। वहां पर उन्होंने प्रत्येक कक्ष का बारी-बारी से निरीक्षण किया एवं उचित साफ-सफाई नहीं होने से नाराजगी जाहिर की। बिल्डिंग की दीवालों में सीपेज एवं छत से पानी टपकते हुए पाया गया। वहां उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग काफी पुरानी लगभग सन् 1985 में बनी हुई है। इसके संबंध में उचित सुधार कार्य करने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। न्यायमूर्ति ने रसोई घर का निरीक्षण भी किया। वहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिए। कलेक्टर संजीव कुमार झा एवं निगम कमिश्नर कुनाल दुदावत ने मुख्य न्यायाधिपति को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द उचित मरम्मत का कार्य उनके द्वारा करा लिया जायेगा। मुख्य न्यायाधिपति सिन्हा के द्वारा वहां उपस्थित बच्चों से चर्चा कर उनकी समस्या जानने का प्रयास भी किया गया एवं उनको मिलने वाली चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली गई। वहां पर उपस्थित अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि कम्पाउण्डर की ड्यूटी प्रतिदिन की है। परंतु चिकित्सक सप्ताह में एक बार ही आते हैं। मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा चिकित्सक को प्रतिदिन 1 से 2 घंटे उपस्थित रहना सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मुख्य न्यायाधिपति द्वारा चिल्ड्रन सेफ्टी होम एवं स्पेशल होम का भी निरीक्षण किया गया। वहां उपस्थित जिला महिला बाल विकास अधिकारी उमाशंकर गुप्ता ने जानकारी दी कि ऑब्जरवेशन होम में 35 बच्चे, प्लेस ऑफ सेफ्टी में 9 बच्चे एवं स्पेशल होम में 6 बच्चे निवासरत हैं। निरीक्षण के दौरान चिल्ड्रन सेफ्टी होम एवं स्पेशल होम में अच्छी आधारभूत संरचना एवं समुचित साफ-सफाई पायी गई। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसी ही साफ-सफाई, ऑब्जरवेशन होम में भी होनी चाहिए। इसके बाद मुख्य न्यायाधिपति ने शासकीय बालिका गृह का भी निरीक्षण किया। बालिका गृह के अधीक्षक श्रीमती ज्योति तिवारी के द्वारा बताया गया कि यहां वर्तमान में 34 बालिकाएं रहती हैं। उनके पढ़ाई-लिखाई के संबंध में मुख्य न्यायाधिपति के द्वारा उपस्थित बच्चों से पूछताछ की गई। इस अवसर पर कलेक्टर संजीव कुमार झा की पहल पर न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के हाथों से वहां उपस्थित एक छोटी बालिका को लैपटॉप भी प्रदान किया गया। जिस पर बच्चों ने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की। मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा जी द्वारा अधिकारियों को भवन को व्यवस्थित रखने के लिए भी निर्देशित किया।उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड का भी निरीक्षण किया, जिसमें उचित इन्फास्ट्रक्चर का अभाव पाया गया एवं संबंधित अधिकारियों को यथाशीघ्र सुधार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। चीफ़ जस्टिस के औचक निरीक्षण के समय कलेक्टर संजीव कुमार झा, निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा, जिला न्यायाधीश अशोक कुमार साह, एडीजे स्मिता रत्नावत, जुवेनाईल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सुश्री राजेश्वरी सूर्यवंशी, जिला महिला बाल विकास अधिकारी उमाशंकर गुप्ता एवं एडिशनल रजिस्ट्रार-कम- पी.पी.एस. एम. व्ही. एल. एन. सुब्रमन्यम उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में होता है विकास : जस्टिस श्री गौतम चौरड़िया

छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अधीनस्थ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोगों में नियुक्त अध्यक्षों एवं सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में शुरू हो गया है।

शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने कहा कि प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में विकास होती है। अतः समय-समय पर प्रशिक्षण होते रहना चाहिए। जब हम शुरूआती दौर पर होते है तो हम सबको प्रशिक्षण की आवश्यकता पड़ती है। उन्होंने कहा कि ज्ञान की खोज कभी भी समाप्त नहीं होनी चाहिए। जीवन में ज्ञान को खोजते रहना चाहिए और विनम्रता एवं सद्भाव के साथ ज्ञान को ग्रहण करना चाहिए। न्याय मूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि किसी भी प्रकरणों पर निर्णय देने से पहले पूर्व के निर्णयों के साथ ही माननीय सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायमूर्तियों द्वारा दिए गए निर्णयों का अवलोकन व अध्ययन करना चाहिए। इसके साथ जनहित में ईमानदारी पूर्वक स्वविवेक का भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

    न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने उदाहरण देते बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट इसलिए सुप्रीम नहीं है क्योंकि उनके फैसले पर कोई अपील नहीं कर सकता, बल्कि इसलिए सुप्रीम है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा ही समय-समय पर अपने द्वारा दिए गए फैसलों को स्वयं बदलकर जनहित में फैसले लिए जाते है। उन्होंने कहा कि जनता की पीड़ा को समझ-बूझकर प्रकरणों पर निर्णय देना चाहिए। न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि कभी भी संशय में रहकर निर्णय नही देना चाहिए। संशय मुक्त होकर निर्णय ले। संशय में रहकर दिए गए निर्णय कभी भी सही नहीं हो सकता। अतः मति और गति को नियंत्रित रखते हुए सही निर्णय देना चाहिए।

    न्यायमूर्ति श्री चौरड़िया ने कहा कि जब हम कुर्सी में बैठते है तो सिर्फ न्यायाधीश होते है। हमारी कोई जात, धर्म या कोई रिश्तेदार नहीं होता। हमें इस कुर्सी पर बैठकर कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्णय देना चाहिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि उपभोक्ता संरक्षण प्रतितोष आयोग का मुख्य दायित्व है कि पीड़ित उपभोक्ताओं को उचित न्याय मिले। उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित दैनिक कार्यों एवं कानूनी पहलुओं से संबंधित विषयों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विषय विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी को गंभीरता से सुने और समझे, ताकि पीड़ित उपभोक्ताओं के हित में बेहतर निर्णय लिया जा सके। खाद्य सचिव श्री वर्मा ने कहा कि निश्चित ही इस प्रशिक्षण से उपभोक्ताओं से संबंधित प्रकरण के निराकरण में आसानी होगी और तेजी आएगी।

    प्र्रशिक्षण कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री सी.डी. वाजपेयी, छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के संचालक श्री टी.सी. महावर ने भी संबोधित किया।

    इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग की रजिस्टार श्रीमती हिमांशु जैन, पूर्व रजिस्टार एवं अतिरिक्त जज (एससी-एसटी फास्ट ट्रैक कोर्ट) जिला कबीरधाम श्रीमती उदय लक्ष्मी सिंह परमार सहित विभिन्न जिलों के उपभोक्ता प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित थे। प्रशिक्षण सत्र का समन्वय श्री राजकिशोर ने किया।

और पढ़ें ...

बिग ब्रेकिंग-सांसद विजय बघेल से होगी सीधी टक्कर...मुख्यमंत्री बघेल पाटन से लड़ेंगे चुनाव...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन से लड़ेंगे चुनाव...

नामांकन के लिए ब्लॉक अध्यक्षों को दिया दावेदार का आवेदन...

भाजपा प्रत्याशी सांसद विजय बघेल से होगी सीधी टक्कर...

पाटन ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जामगांव ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कुम्हारी ब्लॉक अध्यक्ष आरके राजपूत को किया आवेदन...

चुनाव लड़ने के लिए करनी होती है यह प्रक्रिया...

प्रक्रिया के बाद ही पार्टी देती है, बी फार्म....

और पढ़ें ...

आटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, यहां रखी बाइक समेत अन्य सामान जलकर खाक, देखें वीडियो…

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले से भीषण आगजनी की खबर सामने आई है। यहां कसडोल नगर स्थित आटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। देर रात इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। यहां रखी 9 बाइक आग की चपेट में आ गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया.

फ़िलहाल आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। यह घटना कसडोल नगर के गायत्री चौक स्थित लखेश्वर आटो पार्ट्स की है। कसडोल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

देखें वीडियो

 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में 8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, CRPF जवानों पर किया था हमला

बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस ने 8 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार नक्सली ने साल 2020 में CRPF जवानों पर फायरिंग की थी। 8 लाख के इनामी नक्सली पुतना उर्फ फुटन उर्फ सरजुन यादव को जशपुर के भागलपुर से गिरफ्तार किया गया है।

सीआरपीएफ जवानों पर अक्टूबर 2020 में फायरिंग करने वाले फरार आरोपी भाकपा मिलिट्री कंपनी सदस्य पुतना उर्फ फुटन उर्फ सरजुन यादव को भी गिरफ्तार किया गया। 17 अगस्त को उसे जशपुर जिले के भागलपुर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी पीपरढाबा (बहागाढ़ा) का रहने वाला है। गिरफ्तार नक्सली भाकपा माओवादी मिलिट्री कंपनी का 3 साल तक सक्रिय सदस्य रह चुका है, 2 साल पहले नक्सलियों के दल से भागकर लुक-छिपकर जीवन गुजार रहा था। उसके खिलाफ थाना सामरी पाठ में IPC की धारा 341, 120बी, 307, 34, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

और पढ़ें ...

इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक मैनेजर से करोड़ों रुपए रिश्वत लेने वाले रामविचार नेताम को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया*

*भाजपा ने इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक मैनेजर से करोड़ों रुपए रिश्वत लेने वाले को रामविचार नेताम को प्रत्याशी बनाया* *रामविचार नेताम को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने बता दिया कि वो भ्रष्टाचारियों और घोटालेबाजों के साथ है* रायपुर/18 अगस्त 2023। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक के घोटालेबाजों के ऊपर कार्यवाही कर रही है। बैंक के पैसा खाने वालों से बैंक की राशि की रिकवरी कर रही है और बैंक के खाताधारकों को पैसा लौटाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और वहीं भाजपा इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाले बाजों को बचाने के लिए बैंक के मैनेजर से करोड़ों रुपए रिश्वत लेने वाले राम विचार नेताम को प्रत्याशी बनाकर प्रदेश की जनता को बता दिया कि भाजपा के लिए भ्रष्टाचारी, घोटालेबाज सर्वोपरी है, आम जनता की समस्याओं से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रामविचार नेताम के परिजनों के ऊपर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा की जमीन को कूटरचित दस्तावेज और षड्यंत्र कर अपने नाम में कराने का आरोप है। रामविचार नेताम गृह मंत्री रहते इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक के घोटाले बाजों को बचाने के लिए करोड़ों रुपए की रिश्वत लिए थे। रामविचार नेताम के ऊपर गृहमंत्री रहते नक्सलियों को चंदा देने का आरोप लगा था। ऐसे में भाजपा का यह चरित्र आदिवासी विरोधी है और इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक खाताधारकों के जख्मों में नमक छिड़कने वाला है। प्रदेश की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी बल्कि अब पूरी तरीका से साफ करेगी।
और पढ़ें ...