प्रदेश
महासमुंद में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण
महासमुंद जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी के 76 वर्ष पूरा होने के साथ ही 77 वां स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। श्री चंद्राकर द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया एवं शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जिले के 20 शहीद के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा और उन्हें शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।
स्वतंत्रता दिवस पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ गरिमामय माहौल में मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तिरंगा फहराने के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा। समारोह में परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के निर्देशन में मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति और छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति से परिपूर्ण प्रस्तुति दी। बच्चों की संगीतमय नृत्य और कला की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के तीन उत्कृष्ट गौठानों को भी पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि ने शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गफ्फार मेमन, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लोकेश्वर नेताम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लालीमा ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत डीएफओ श्री मणिवासगन एस, सीईओ श्रीमती रीता यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी और नागरिकगण उपस्थित थे।
राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में किया ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज गुरुकुल खेल मैदान पेंड्रारोड में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और छत्तीसगढ़ में चंहु ओर खुशहाली लाने का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया, पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल एवं परेड कमांडर के साथ सुसज्जित वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने समारोह में शहीद शिव नारायण सिंह बघेल के परिवार को सम्मानित किया। उन्होने गंगा महिला स्व सहायता समूह को धनौली गौठान का उत्कृष्ट संचालन लिए 25 हजार रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही उत्कष्ट सेवाओं के लिए 71 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया।
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड कमांडर भुपेंद्र सिंह कुर्रे की आगुआई में परेड का मार्च पास्ट किया गया। परेड में परेड ट्वाईसी, जिला पुलिस बल, वन विभाग बल, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेड क्रॉस, स्काउट, गाईड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। समारोह में विधायक डॉ केके ध्रुव, राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य अर्चना पोर्ते, राज्य युवा आयोग के सदस्य उत्तम वासुदेव, नगर पालिका अध्यक्ष पेंड्रा राकेश जालान, जनपद अध्यक्ष मरवाही प्रताप सिंह मरावी, जनपद अध्यक्ष गौरेला सुश्री ममता पैकरा, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे एवं जिले वासी उपस्थित थे।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृहस्पत सिंह ने किया संयुक्त जिला कार्यालय में स्थापित छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा का अनावरण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन में स्थापित छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा का अनावरण स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रिमीजियूस एक्का, पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, अपर कलेक्टर एस.एस. पैंकरा, संयुक्त कलेक्टर आर. एन. पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व करूण कुमार डहरिया, गणमान्य नागरिक विनोद तिवारी, रिपुजित सिंह एवं जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
महासमुंद में संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने किया ध्वजारोहण
महासमुंद जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर प्रभात मलिक और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
श्री चंद्राकर ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक नितीश आर नायर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, नगर सैनिक, एन.सी.सी, एन.एस.एस., स्काउट गाइड, रेडक्रॉस की कुल 12 टुकड़ियों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया एवं शांति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जिले के 20 शहीद के परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 32 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति और परम्परा तथा देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। श्री चंद्राकर ने परेड में उत्कृष्ट मार्च पास्ट करने वाले टुकड़ियों को भी सम्मानित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगे पोशाकों में सुंदर और मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में 7 शालाओं के लगभग 600 बच्चों ने शानदार संगीतमयी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, जिला स्काउट गाइड के अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनिता रावटे सहित अधिकारी-कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
मातृभाषा छत्तीसगढ़ी शामिल हुआ पाठ्यक्रम में राज्य आंदोलनकारियों की महंती मांग पूरी मुख्यमंत्री को साधुवाद,
रायपुर से गुजरने वाली ये 9 मेमू पैसेंजर रद्द, देखिये लिस्ट
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों में सुधार एवं ट्रैक रखरखाव कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह यह कार्य विभिन्न तिथियों में किया जाएगा।
इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-
- 1. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 2. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 3. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक बिलासपुर एवं शहडोल चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर –शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 4. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर चलने वाली 08729 रायपुर-डोगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 5. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक डोगरगढ़ चलने वाली 08730 डोगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 6. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक रायपुर एवं दुर्ग चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 7. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक गोंदिया एवं कटंगी चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 8. दिनांक 16 से 22 अगस्त, 2023 तक गोंदिया चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
- 9. दिनांक 17 से 23 अगस्त, 2023 तक कटंगी चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है ।
प्रेमी ने ही दोस्तों के साथ मिलकर की थी न्यूज एंकर सलमा सुलताना की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा। Anchor Salma Sultana murdered: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पांच साल पहले रहस्यमय ढंग से गायब होने वाली न्यूज एंकर सलमा सुलताना की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दापाश कर दिया है। सलमा की बेरहमी से हत्या कर लाश जमीन में गाड़ दिया गया था। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका प्रेमी ही था। पुलिस में आरोपी की दो अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी उदयकीरण ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना कुसमुण्डा के फरवरी 2019 में गुम इंसान को मामला दर्ज हुआ था। 20 जनवरी 2019 को सलमा सुल्ताना लस्कर के पिता का देहांत हुआ था अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सलमा उपस्थित नहीं हुई थी। काफी दिनों से सलमा के परिजनों का सलमा से सपर्क नहीं हुआ था।
परिजनों अनहोनी की आशंका में कुसमुण्डा थाने में गुम इंसान दर्ज कराया था। मार्च 2023 में राज्य स्तरीय आपरेशन मुस्कान में गुम इंसान, महिलाओं एवं बच्चों का पता तलाश करने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा था। इसी कड़ी में थाना कुसमुण्डा के गुम इंसान सलमा सुल्ताना की केस डायरी का भी बारीकी से अवलोकन किया गया। जिसमें यह बात सामने आई कि परिवार के कुछ सदस्यों का बयान लिया जाना शेष है।
पुलिस जांच में ये बात सामने आई कि यूनियन बैक से सुल्ताना ने लोन लिया था। इस संबंध में यूनियन बैंक से जानकारी ली गयी। बैंक से पता चला कि अभी भी बैंक एकाउंट में पैसा डिपोजिट हो रहा है एवं यह पैसा ईएमआई के तौर पर गंगाश्री जिम का मालिक एवं जिम इंस्ट्रक्टर मधुर साहू द्वारा किया जा रहा है। कुसमुण्डा पुलिस ने मधुर साहू की पता तलाश किया गया लेकिन वह फरार हो गया था।
जिसके बाद पुलिस ने उनके सभी दोस्तों एवं जान पहचान वाले एवं उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ शुरु की और गुम इंसान सलमा सुल्ताना के 05 वर्ष पूर्व का सीडीआर एनालिसिस किया गया। बयान लेने दौरान दो महिला एवं तीन पुरुषों के कथन में विरोधाभाष सामने आया। इन सबसे कड़ाई से पूछताछ करने पर 21 अक्टूबर 2018 एलजी 17 शारदा बिहार में मधुर साहू एवं कौशल श्रीवास के द्वारा सलमा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या करने की बात सामने आई और डेड बाडी को अतुल शर्मा की मदद से भवानी मंदिर के सामने कोहडिया पुल के आस-पास दफनाए जाने की जानकारी मिली।
एसपी ने बताया जहां डेड बाडी दफनाया गया है उनकी वास्तविक जानकारी सिर्फ तीन लोगों को ही पता था। प्रारंभिक पूछताछ में मिली जानकारी अनुसार सस्पेक्टेड जगह के आस-पास में सेटेलाईट डेटा, थर्मल ईमेजिंग एवं ग्राउण्ड पेनेट्रेशन राडार मशीन के माध्यम से डेडबाडी के बारे में पता करने का प्रयास किया गया था, किन्तु उस स्थान पर वर्तमान में नेशनल हाईवे बन चुका है। गवाहों के कथन के आधार पर गुम इंसान क्रमांक 02/2019 सलमा सुल्ताना का हत्या होना पता चला। जिस पर कुसमुण्डा थाने में मर्ग कायम कर शुन्य में FIR दर्ज किया गया।
मुखबीर की सूचना पर आरोपियों मधुर साहू एवं कौशल को पुलिस ने कब्जे में लिया और उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो आपसी संबंधों में अनबन होने एवं चरित्र शंका के कारण मृतिका सलमा सुल्ताना का गला घोटकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।
प्रकरण में आरोपी के पास से हार्ड डिस्क एवं लेपटाप जप्त किया गया है, जिसके तस्दीक करने पर घटना के संबंध में कुछ आडियो क्लिप के बारे में पता चला एवं जिस वाहन से डेडबाडी को दफनाने में उपयोग किया गया था उस वाहन की जप्ती किया जा चुका है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
भरोसा का सम्मेलन इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने वादा पूरा करके दिखाया: मल्लिकार्जुन खड़गे
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज यहां भरोसा का सम्मेलन इसलिए हो रहा है क्योंकि जो भरोसा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार ने आपको दिया था उसे पूरा करके दिखाया। छत्तीसगढ़ सरकार निडर होकर गरीबों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के लोगों का उत्थान करने के संकल्प को पूरा करने का कार्य कर रही है। आज यहां का प्रत्येक नागरिक संतुष्ट है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ’भरोसे के सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि जांजगीर-चांपा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नामकरण प्रथम महिला सांसद मिनीमाता के नाम पर होगा। उनका निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा रहा है। यहां 25 एकड़ में मेडिकल कॉलेज बनेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में अपने उद्बोधन में कहा कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी हमने जनता से किया अपना वादा निभाया। हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। कर्जमाफी, धान खरीदी का वादा हमने निभाया। उन्होंने कहा कि 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अगली किश्त किसानों के खातों में आएगी।
मुख्य मंच पर श्री खड़गे का गजमाला सहित जांजगीर-चांपा की प्रसिद्ध कोसा शाल और खुमरी पहनाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, सांसद श्री दीपक बैज सहित अतिथियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्रीगण और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिकगण उपस्थित थे। इसके पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट में श्री खड़गे की अगवानी की और हेलीकॉप्टर में उन्हें लेकर जांजगीर पहुंचे। खोखरा पहुंचने पर मुख्य अतिथि श्री खड़गे और अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सहित विशिष्ट अतिथियों का कर्मा नृत्य और झांझ मंजीरे के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद से हमारी सरकार ने एम्स बनाया, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी खोली। बड़े बड़े कारखाने, टेक्सटाइल यूनिट बनाए, औद्योगीकरण को बढ़ावा दिया। देश को आगे बढ़ाने का काम किया। पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पब्लिक सेक्टर को मजबूती देने का काम किया। भांगड़ा नागल, हीराकुंड बांध से लेकर भिलाई इस्पात संयंत्र हमारी सरकार ने बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम लाकर गरीब एवं आम जनता को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य किया, किसानों का कर्ज माफ किया। छत्तीसगढ़ सरकार न्याय योजना पर बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ की सरकार न्याय योजनाओं से समाज के अलग अलग वर्गों को सीधे लाभान्वित करने का काम कर रही है। पूरे देश में इस तरह की यह अपने आप में अकेली योजना है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसान, मजदूर, गरीब, महिला, युवा सभी वर्गों के उत्थान का कार्य हमारी सरकार कर रही है। हमने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग पौने 2 लाख करोड़ रूपए की राशि हितग्राहियों के खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर हुई है। कोई बीच का आदमी नहीं है, हमने लोगों की जेब में सीधे पैसे डाले। इस साल हमने 107 लाख मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा। तीसरे दिन ही खाते में पैसे पहुंच जाते थे। इस साल 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदेंगे।
श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पूरे देश में इकलौता राज्य है जहां मजदूरों को भी 7 हजार रुपए की सालाना सहायता राशि दी जा रही है। 13 लाख परिवार से हम तेंदूपत्ता 4000 रुपए प्रति मानक बोरा की दर पर खरीद रहे हैं। पूरे देश में गोबर कहीं नहीं खरीदा जाता लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में हम 2 रुपए प्रति किलो में गोबर खरीद रहे हैं। 42 लाख परिवारों को हम बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दे रहे हैं। अब हम हर ब्लॉक में जैतखाम बनाएंगे। ग्राम पंचायत के माध्यम से सरपंच इसका निर्माण करवाएंगे। आज ऐसा कोई समाज नहीं है जो यह कह सके कि सरकार ने हमें जमीन या भवन निर्माण के लिए पैसे नहीं दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को आज एक नई पहचान मिली है। रामायण महोत्सव, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव, युवा महोत्सव जैसे आयोजन हम कर रहे हैं। खेती किसानी की तरफ लोग लौट रहे हैं। 12 लाख से बढ़कर अब 26 लाख किसान प्रदेश में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से जुड़े हैं। धान के साथ अन्य फसलों को भी योजना के दायरे में लाया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि 5 साल पूर्व किसानों की हालत खराब थी भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी का बोलबाला था। हमने किसानों की स्थिति को मजबूत बनाया। पूर्व सरकार में बेरोजगारी भत्ता केवल 300 रूपये मिलता था हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारो को 112 करोड रुपए दिए।
कार्यक्रम में लोकसभा सांसद दीपक बैज, श्रीमती ज्योत्सना महंत, मंत्रीगण ताम्रध्वज साहू, रविंद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, डॉ. शिवकुमार डहरिया, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, श्रीमती अनिला भेंड़िया, कवासी लखमा, उमेश पटेल, मोहन मरकाम, गुरु रुद्रकुमार, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव, विधायकगण, विभिन्न आयोग बोर्ड निगम के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।
मुरुम खदान में डूबने दो बच्चों की मौत
बागबाहरा में स्वीप क्रिकेट लीग का हुआ आयोजन
नक्सलियों ने की कोटवार की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव, पर्चा भी फेंका
कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी नापाक करतूत को अंजाम दिया है। यहां माओवादियों ने मुखबिरी के शक में एक कोटवार की हत्या कर दी है और शव को खेत में फेंक दिया। नक्सलियों ने शव के साथ एक पर्चा भी फेंका है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, रिंगागोदी गांव में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में कोटवार को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात में 15 से 20 नक्सली गांव में आए और कोटवार धर्मलाल बघेल को उठाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद आज यानि रविवार सुबह खेत में कोटवार का शव मिला है। वहीं मौके पर नक्सलियों ने पर्चा भी फेंका है। एसपी वाय अक्षय कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस कोटवार के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।
8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया सरेंडर, नक्सल संगठन में 17 साल रही सक्रिय
सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 8 लाख की इनामी एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। महिला नक्सली का नाम माड़वी मल्ले उर्फ गंगी है। बताया जा रहा है कि, सरेंडर नक्सली पिछले 17 सालों से नक्सल संगठन में सक्रिय थी।
पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि, आत्मसमर्पित महिला नक्सली से पूछताछ में बटालियन की कार्यप्रणाली और संगठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसका उपयोग आगामी अभियानों में किया जाएगा। महिला नक्सली से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लगातार कैम्पों के निर्माण और आपरेशनल कार्यवाहियों से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र कमजोर/सिमटता जा रहा हैं। पिछले कुछ सालों में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर लगातार समय अंतराल पर भाग गए हैं। कैडरो में अविश्वास की भावना व्याप्त हैं। साथ ही समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। महिला नक्सली ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल आप्स सुकमा रजत नाग के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।
कलेक्टर ने किया कोटा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
धर्मजीत सिंह भाजपा की बी टीम से मूल भाजपा में चले गए
भाजपा के पास चुनाव लड़ने योग्य उम्मीदवार की कमी
धर्मजीत सिंह भाजपा की बी टीम से मूल भाजपा में चले गये
धर्मजीत सिंह भी अरविंद नेताम की तरह दल बदलने का कायम करेंगे रिकॉर्ड
रायपुर /13 अगस्त 2023/जेसीसी विधायक धर्मजीत सिंह के भाजपा प्रवेश पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मजीत सिंह भाजपा की बी टीम से मूल भाजपा में चले गये।धर्मजीत सिंह भी अरविंद नेताम की तरह अनेक दल के सदस्य होने और दल छोड़ने का रिकॉर्ड बनाएंगे।वैसे भी प्रदेश में जेसीसी का गठन मुख्य उद्देशय भाजपा को राजनीतिक लाभ पहुँचाने के लिए किया गया था।प्रदेश में जेसीसी को भाजपा का बी टीम माना जाता है। धर्मजीत सिंह और जेसीसी का वैसे भी कोई जनाधार नही था।लोरमी की जनता धर्मजीत सिंह के दलबदलू चरित्र से भलीभांति परिचित है धर्मजीत सिंह के लिए व्यक्तिगत महत्वकांक्षा महत्तपूर्ण है और इसकी पूर्ति के लिये में किसी भी हद तक जाकर किसी भी के साथ समझौता कर सकते हैं इनकी कोई स्थायी विचारधारा नही है कपड़े की तरह ये नेता और विचारधारा बदलते है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वैसे भी भाजपा के पास चुनाव लड़ने योग्य उम्मीदवार की कमी है पूरे देश में भाजपा अन्य दलों के नेताओं को अपने दल में मिलाकर चुनाव लड़ती है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के चुनाव चिन्ह पर कोई चुनाव लड़ने तैयार नहीं है भाजपा के नेता चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को तलाश रहे 15 साल के रमन सरकार के दौरान जो मठाधीश नेता थे जो उनके विधायक थे। जनता ने उन लोगों को 2018 में खारिज कर दिया है।अब बचे 13 विधायको को भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व घर बैठाने का मन बना ली है ऐसे में भाजपा को अब आयातित नेताओं के भरोसे ही विधानसभा चुनाव में जाना है लेकिन उनका यह फार्मूला भी छत्तीसगढ़ में काम नहीं आएगा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 75 सीट जीतकर पुनः सरकार बनायेगी।
