प्रदेश

अनुबंध में निहित प्रावधान के तहत चल देयक से सरकारी दर पर रॉयल्टी राशि काटकर खनिज विभाग में जमा करते हुए ठेकेदारों का भुगतान करे

निर्माण कार्य में संलग्न ठेकेदार स्थानिय खनन पट्टा प्राप्त क्रेशरों से खनिज सामग्री] गिट्टी, मुरूम, रेती को पूरा मूल्य देकर खरीदा जाता है। उत्खननकर्ता की जवाबदारी है कि खनिज विभाग को रॉयल्टी का मूल्य प्रदाय करें। निर्माण करता ऐजेन्सी पट्टा प्राप्त व्यापारी से खनिज खरीद कर सिर्फ परिवहन करता है व निर्माण कार्य में प्रयोग कि गई सामग्री का सरकारी दर पर निर्माण विभाग कटौती करता आ रहा है। वर्तमान में ठेकेदारों के पास रॉयल्टी न होने की स्थिति में 5 गुना काटने का प्रावधान खनिज विभाग ने किया है। बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया माँग करती है कि अनुबंध में निहित प्रावधान के तहत चल देयक से सरकारी दर पर रॉयल्टी राशि काटकर खनिज विभाग में जमा करते हुए ठेकेदारों का भुगतान करे जिससे छत्तीसगढ़ के विकास में सलग्न ठेकेदार जो तन मन धन से लगे है इनका भुगतान हो सके व निर्माण कार्य गुणवत्ता से निर्वाध चले व समय सीमा में पूर्ण हो सके। छत्तीसगढ़ शासन के निर्माण कार्यों में GST की समस्या विकराल रूप ले चुकी है GST के संबंध में बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया आपका ध्यान 2 बिन्दुओ पर आकर्षित करना चाहती। है:- 1. पूर्व में निर्माण में GST 12% लागू किया गया था। जिस समय Vat हटाकर GST लागू किया गया उस समय चल रहे कार्यों में GST 12% व Vat 5% की फर्क की राशि का भुगतान ठेकेदारों को किया गया है पर पिछले वर्ष GST 12% के स्लेब को बदलकर 18% कर दिया गया। परन्तु छत्तीसगढ़ के विभाग जैसे लोक निर्माण विभाग अंतर की 6% की राशि का भुगतान नहीं कर रहा है इस संबंध में कुछ ठेकेदार माननीय उच्चन्यायालय की शरण में गये जिसमे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 12% से 18% GST के अंतर की राशि की गणना कर भुगतान करने आदेश पारित किया गया पर कोई भी विभाग इसमे रूची नही ले रहा है। जबकि केन्द्र के सभी विभागो में एवं छत्तीसगढ़ के अन्य विभागो में अंतर की राशि का भुगतान किया जा रहा है। 2. केन्द्रीय निर्माण विभाग व PMGSY MMGSY ने निविदा में GST की गणना अलग से की जाती है। परन्तु लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों में नही कि जाती है। अंतर की 6% राशि का भुगतान सुनिश्चित करते हुए निविदाओं में GST की राशि की गणना अलग से करने का प्रावधान करने हेतु । कंवलजीत सिंह ओबेरॉय ( स्टेट चेयरमैन छत्तीसगढ़ ), रूपेश सिंघल ( सेंटर चेयरमैन रायपुर ) आलोक शिवहरे हरसिमरन सिंह ओबेरॉय के चन्द्रशेखर राव सुशील अग्रवाल
और पढ़ें ...

*रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, एक डॉलर हुआ 83.11 रूपये का*

*मोदी सरकार में 44 प्रतिशत गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, एक डॉलर हुआ 83.11 रूपये का* *मोदी के कुशासन में तेजी से उल्टे पांव भाग रही है देश की अर्थव्यवस्था, कर्ज़ तीन गुना,* *बढ़ती गरीबी, भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी और असमानता सर्वोच्च शिखर पर* रायपुर/18 अगस्त 2023। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विपक्ष में रहते हुए रुपए की गिरावट को प्रधानमंत्री की गरिमा से जोड़ने वाले भाजपाई यह बताएं कि मोदी राज के कुशासन में विगत 9 वर्षों में 44 प्रतिशत की गिरावट के साथ रुपया अब तक के रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है, तो क्या भाजपाई मानते हैं कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को गिराया है? दुनिया भर के विश्वविद्यालयों के सिलेबस से बाहर “एंटायर पॉलीटिकल साइंस“ वाले अनर्थशास्त्री के 18-18 घंटे परिश्रम का ही प्रमाण है कि देश की अर्थव्यवस्था तेज़ी से उल्टे पांव भाग रही है। जनता का खून चूस कर दैनिक उपभोग की वस्तुओं को भी टैक्स के दायरे में लाकर कर संग्रहण तीन गुना करने के बावजूद भी 2014 की तुलना में आज देश पर कुल कर्ज का भार तीन गुना अधिक बढ़ गया है, तो आखिर यह पैसा जा कहां रहा है? 30 से अधिक सार्वजनिक उपक्रम औने-पौने दाम पर बेच दिए गए, देश के संसाधन, सरकारी विभागों की संपत्तियां, सार्वजनिक उपक्रम औने-पौने दाम पर पूंजीपति मित्रों को लुटाए गए। पूंजीपत मित्रों के लाखों करोड़ का लोन राइट-ऑफ कर दिए। कोर्पोरेट टैक्स में छूट भी अर्थात् मित्रों को मलाई लेकीन देश के युवा, देश के किसान और आम जनता को मिलने वाली सब्सिडी को रेवड़ी करार देकर उससे भी वंचित कर रहे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार आम जनता से जिस बेरहमी से जीएसटी वसूल रही है इतनी निर्दयता से तो अंग्रेज भी लगान नहीं वसूलते थे, उसके बावजूद देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है। दूरस्थ अंचलों में गरीब परिवारों के बच्चे छात्रावास में रहते हैं हाल ही में मोदी सरकार ने छात्रावास में रहने वाले उन बच्चों पर भी 12 प्रतिशत जीएसटी का अतिरिक्त बोझ डाला है। अस्पताल के कमरों से लेकर कफन के कपड़े तक कुछ भी नहीं छोड़ा, सबकुछ जीएसटी के दायरे में। कृषि उपकरण पर 12 और 18 पर्सेंट जीएसटी, कृषि उपकरणों के स्पेयर पार्ट्स पर 28 प्रतिशत जीएसटी। दही, पनीर, लस्सी, शहद, मटर, गेहूं, मुर्रा जैसे दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर भी बेरहमी से जीएसटी वसूलने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही है। डीजल पर सेंट्रल एक्साइज की दर 2014 में 3 रूपया 56 पैसा प्रति लीटर था जो मोदी में 13 बार बढ़ोतरी करके अधिकतम 31 रूपया 83 पैसा तक पहुंचा दिया गया वर्तमान में 21 रुपया 80 पैसा है अर्थात 530 प्रतिशत अधिक मुनाफाखुरी मोदी सरकार कर रही है। 410 का रसोई गैस सिलेंडर 1200 के पार है 3 गुना अधिक मुनाफाखोरी। दलहन, तिलहन, साग, सब्जी से लेकर दैनिक उपभोग की हर वस्तु बेलगाम महंगाई की चपेट में है लेकिन 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में बैठी मोदी सरकार 9 साल बाद भी मौन है। केवल एक्साइज ड्यूटी से वसूली 68 परसेंट बढ़ी है। मोदी सरकार ने आम जनता के जेब में 26 लाख़ करोड़ से अधिक की डकैती तो केवल डीजल पेट्रोल से ही की गई है। सवाल फिर वही है कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर संग्रहण बढ़ा जीएसटी सेंट्रल एक्साइज भी बेरहमी से वसूली कर रहे हैं लेकिन आखिर यह पैसा जा कहा रहा है? प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि दुनिया भर में डंका बजने के दावों की हकीकत यह है कि इकोनामिक इंटेलिजेंस यूनिट डेमोक्रेसी इंडेक्स में हम 2014 में 27 वें स्थान पर थे जो मोदी राज में तेज़ी से नीचे खिसककर 53वे स्थान पर आ चुके है। भुखमरी के ग्लोबल इंडेक्स में बेहद ख़राब स्थिती है, पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे खड़े हैं। महिला न्याय, मानव विकास और मीडिया की स्वतंत्रता में लगातार पिछड़ रहे हैं। प्रेस फ्रीडम की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में गिरकर 150 में स्थान पर पहुंच चुके हैं। इन्हीं के आंकड़ों में 137 करोड़ की आबादी में 81 करोड़ गरीबी रेखा से नीचे हैं अर्थात् 60 प्रतिशत अबादी, जो 2014 में मात्र 20 से 22 प्रतिशत थी। गरीब और गरीब हो रहे है, और मोदी सरकार के संरक्षण में उनके चंद पूंजीपति मित्र हर घंटे करोड़ कमा रहे हैं। मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपति मित्रों के हित में, आम जनता और देश की अर्थव्यवस्था से इनका कोई सरोकार नहीं।
और पढ़ें ...

उपमहानिरीक्षक ने जारी किया छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में रक्षाबंधन कार्यक्रम नही आयोजित करने का सर्कुलर

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट -- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की जेलों में इस बार भी रक्षा बंधन का पर्व सूखा रहेगा। जेल में बंद कैदियों की बहनों की अरमान पर इस बार भी कोरोना व आइफ़्लू का ग्रहण लग गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जेल मुख्यालय ने पूर्व सालो की तरह इस बार भी कैदी भाइयों के लिए रक्षा-बंधन पर्व का आयोजन नहीं करने का फैसला लिया है। लिहाजा, बहनों के लिए जेल प्रबंधन ने परिसर के बाहर बाक्स लगा दिया है, और उन्हें टेलीफोन के माध्यम से बात करने के की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश उपमहानिरीक्षक मुख्यालय जेल एवम सुधारात्मक सेवाओं द्वारा प्राप्त हुए है। बहने लिफाफों में अपने भाइयों के लिए राखी रखकर बिना मुलाकात के ही लौट जाएंगी।जेल प्रशासन ने रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाले राखी बांधने के कार्यक्रम को इस साल फिर से निरस्त कर दिया है। यह एक और साल होगा, जब जेल परिसर रक्षाबंधन पर्व के दिन सूना रहेगा। जेल परिसर में नई व्यवस्था के तहत अलग-अलग बाक्स रखे जाएंगे। इसमें कैदियों की बहनें अपने भाइयों के नाम-पता लिखकर राखी बाक्स डालेंगी। लिफाफों में राखी के साथ टीका और चावल दे सकती हैं। उन्हें पूरी तरह सैनिटाइज कर बंदियों को तक पहुंचाया जाएगा।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ व पाटन को कलंकित करने वाले मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ को मुक्ति दिलाएंगे : विजय बघेल प्रत्याशियों की घोषणा से मुख्यमंत्री बघेल के मन में डर समा गया है और यह डर बहुत जल्दी समाप्त होगा, मुख्यमंत्री जमीन पर आएंगे : सांसद बघेल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद विजय बघेल ने कहा है कि धोखेबाज, फरेबी, झूठ बोलने वाले, शराब की नदियाँ बहाने वाले, घपले-घोटाले करके भ्रष्टाचार की हदें पार करने वाले, छत्तीसगढ़ और पाटन की धरती को कलंकित करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ की जनता को मुक्ति दिलानी है। श्री बघेल ने पाटन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से स्वयं को भाजपा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद कहा कि जनता ने हर हमेशा उन्हें (सांसद श्री बघेल को) बहुत आशीर्वाद दिया है और आज भी उन्हें भाजपा, भाजपा के शीर्ष और प्रादेशिक नेतृत्व ने पाटन की जनता और वहाँ कार्यकर्ताओं के प्रेम और स्नेह की बदौलत पाटन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकित किया है, उसके लिए वे पार्टी के राष्ट्रीय व प्रादेशिक नेतृत्व के आभारी हैं।

भाजपा सांसद श्री बघेल ने पाटन क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री बघेल और स्वयं को पुराने प्रतिद्वंद्वी बताया और कहा कि भाजपा ने जो अवसर दिया है तो अब मुख्यमंत्री के तौर पर भूपेश बघेल के साथ चुनावी दंगल में और अधिक आनंद आएगा। हमारा यह दृढ़ विश्वास है कि पाटन विधानसभा क्षेत्र तथा छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा यकीनन जीतेगी। भाजपा द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा करने पर मुख्यमंत्री बघेल की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए सांसद श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के अंदर की पीड़ा सहज ही समझी जा सकती है। मुख्यमंत्री की यह पीड़ा उनसे (सांसद श्री बघेल से) बेहतर कोई नहीं जानता। ऊपर चेहरे से मुख्यमंत्री भले ही दिखावा कर रहे हों, लेकिन उनके अंदर क्या बीत रही है, यह वह (सांसद बघेल) और पाटन की जनता समझ सकती है कि मुख्यमंत्री के मन में कितना डर समा गया है! यह डर बहुत जल्दी समाप्त होगा और मुख्यमंत्री जमीन पर आएंगे।

भाजपा सांसद व पाटन से घोषित भाजपा प्रत्याशी श्री बघेल ने पाटन विधानसभा से अपनी जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पाटन की जनता ने मुख्यमंत्री को पाँच-पाँच बार विधायक बनाकर इस लायक बनाया कि वे मुख्यमंत्री बने। लेकिन, आज पाटन की जनता अफसोस कर रही है, अपने आपके ऐसा महसूस कर रहे हैं कि हम ही हैं जो इस जैसे मुख्यमंत्री को बार-बार विधायक बनाकर भेजते रहे, और आज वे मुख्यमंत्री हैं फिर भी उन्होंने पाटन क्षेत्र को कलंकित कर दिया है। भाजपा सांसद श्री बघेल ने कहा कि पाटन स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों की पवित्र धरती है, और उसे अपनी सरकार के भ्रष्टाचार से मुख्यमंत्री ने कलंकित कर रखा है। हत्या-बलात्कार और बढ़ते अपराध ने पाटन क्षेत्र की दुर्गति कर दी है। ‘सब ले बढ़िया छत्तीसगढ़िया’ इस भाव से सम्मानित करने वाले हम लोग स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

और पढ़ें ...

CRIME : नाबालिग की मांग में सिंदूर भरकर किया दुष्कर्म, आरोपी आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार

बेमेतरा। जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को आंध्र प्रदेश से रेस्क्यू किया है।

नांदघाट थाना पुलिस थाने में नाबालिग के भाई ने 3 अगस्त को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसकी बहन 31 जुलाई को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन छुट्टी होने के बाद भी घर वापस नहीं लौटी। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश शुरू की। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ परदेशी चंदेल (21 वर्ष) के कब्जे से पुलीवेंडेला जिला वयासर-कडप्पा (आंध्र प्रदेश) से नाबालिग को बरामद किया है।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ओम प्रकाश ने उसे प्यार के जाल में फंसाया। इसके बाद उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 क, 376, 376 (2) एन, 5(ठ), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गुरुवार को आरोपी को जिला कोर्ट बेमेतरा में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

 
और पढ़ें ...

BREAKING : एक करोड़ के इनामी नक्सली की मौत

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र बस्‍तर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां 1 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम उर्फ सायन्ना की बस्तर के जंगलों में लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई है। राजी मोस्ट वांटेड नक्सलियों में शामिल था।

बता दें कि तेलंगाना के एक एग्लासपुर जिले पेदापली मंडल का रहने वाला और छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ ही माओवादी विचारधारा से जुड़ गया था। पीपुल्स वार ग्रुप में सक्रिय रहने के दौरान उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी राजी ने काम किया था।

 राजी नक्सल संगठन में केंद्रीय कमेटी और पोलितब्यूरो का लंबे समय से सदस्य होने के साथ अर्बन वार फेयर में विशेष तौर पर प्रशिक्षित माना जाता था. माओवादी संगठन को कई स्तर पर खड़े करने के साथ-साथ पिछले 5 सालों से अबूझमाड़ के बीजापुर महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से लगे इलाके में सक्रिय था। बीते 4 सालों में माओवादियों के 5 बड़े नक्सलियों की मौत हो चुकी है। जिन पर 50 लाख रुपए से अधिक का इनाम है। माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व की एक के बाद एक हो रही मौत से संगठन को बड़ा झटका लगा है।
और पढ़ें ...

कलेक्टर ने राज्य मानसिक चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

बिलासपुर से मनु मानिकपुरी की रिपोर्ट अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा मरीजों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश बिलासपुर, 18 अगस्त 2023/कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज सेंदरी स्थित राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में फिलहाल लगभग 133 मानसिक रोगियों का इलाज किया जा रहा है और ओपीडी में पूरे प्रदेश भर से प्रतिदिन 100 से ज्यादा मरीज इलाज एवं परामर्श के लिए आते हैं। कलेक्टर ने चिकित्सालय के महिला वार्ड, पुरूष वार्ड एवं पुनर्वास वार्ड का अवलोकन कर मानसिक रोगियों के बारे में जानकारी लेते हुए उनके लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने चिकित्सकों से मरीज़ों को बेहतर इलाज के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने दवाई काउंटर में जाकर दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली और फायर सेफ्टी यंत्रों के स्थिति को भी देखा। इसके अलावा उन्होंने रसोईघर का अवलोकन करते हुए मरीजों को दी जाने वाली भोजन की जानकारी ली। उन्होंने वार्डाें में इलाज करा रहे मरीजों एवं परिजनों से भी मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने मरीज के परिजनों के लिए बन रहे परिजन कक्ष का भी निरीक्षण किया और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। इस दौरान मानसिक चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. बी. आर. नंदा, सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला, डॉ. जे. पी. आर्य, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष तिवारी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही की भेंट चढ़ी 40 वर्षीय व्यक्ति की जिंदगी...गलत इंजेक्शन देने से हुई मौत

सरगुजा।  जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उदयपुर के ग्राम खुटिया में झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद एक 40 वर्षीय व्यक्ति की और तबीयत बिगड़ जाने से जान चली गई।

परिजन-

मिली सुचना के अनुसार ग्राम खुटिया में एक व्यक्ति को बुखार आने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास ले गए थे। झोला छाप डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद से उस व्यक्ति की तबीयत और ज्यादा बिगड़ने लगी थी। व्यक्ति को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह सब झोला छाप डॉक्टर के कारण हुई है।

और पढ़ें ...

CRPF जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को अपने बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल बीजापुर लाया गाया था, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक सीआरपीएफ जवान का नाम शशि अख्तर बताया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद से सीआरपीएफ कैंप में हड़कंप मच गया है। पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

और पढ़ें ...

इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन, जीते 1 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 11 से 13अगस्त 2023 तक न्यू दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 17वी ऑल इंडिया इंडिपेंडेंट कप इंटरनेशनल कराटे चैम्पियन शिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किया है।

बता दें आयोजन शिकोकाई शितोरियु कराटे इंटरनेशनल के प्रमुख प्रशिक्षक एवम कराते इंडिया आर्गनाइजेशन के मेंटर हांशी भरत शर्मा जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमे देश विदेश के 2500 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पदक जितने वाले खिलाड़ियों के नाम

टूर्नामेंट में राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी के 13 खिलाड़ी शिहान मुरली सिंह भारद्वाज के नेतृत्व में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए 01स्वर्ण , 03 रजत एवम 06 कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे। टूर्नामेंट में खिलाड़ी अलग अलग आयु और वजन वर्ग में भाग लिए जिसमे सब जूनियर बालिका वर्ग में आदविका दुबे 9 से 10 वर्ष काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही। पारूल साहू ने काता में कांस्य एवं कुमिते में कांस्य पदक जीता, पाखी टेंबुरकर 35 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। बालक सब जूनियर वर्ग में आराध्य दुबे रजत पदक एवम डॉर्विन् साहू ने कांस्य पदक हासिल किया । बालको के कैडेट स्पर्धा में रंजीत सिंह ने काता एवम कुमिते स्पर्धा में एक -एक रजत पदक जीता, अनिमेश् रजक काता कास्य पदक् व बालको के 70 किलो ग्राम वजन वर्ग कुमिते स्पर्धा में शेख हमजा ने कांस्य पदक जीता।

उक्त टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन पर राजनांदगांव जिला कराटे संघ के अध्यक्ष नीलू शर्मा जी, सचिव शीहान मुरली सिंह भारद्वाज, कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिवेदी, अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी गुण्डाधुर अवॉर्डी अंबर सिंह भारद्वाज एवम राजनांदगांव मार्शल आर्ट अकादमी के सीनियर खिलाड़ी दुर्गेश साहू , जय प्रकाश साहू, मोनिका पाढ़ी, ईशभ सिंह राजपूत, टिकेश्वर साहू ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें ...

जगदलपुर : कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी ने महापौर के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव का सम्मिलन आहूत की 29 अगस्त को

कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी  विजय दयाराम के. द्वारा छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 23(क) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिक निगम जगदलपुर महापौर श्रीमती सफीरा साहू के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव का सम्मिलन आहूत किया गया है। सम्मिलन 29 अगस्त को दोपहर 3 बजे जिला कार्यालय के प्रेरणा हाॅल में होगी।

और पढ़ें ...

हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के लिए 18 अगस्त को रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन - मौके पर ही दी जाएगी नौकरी

हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के लिए 18 अगस्त को रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन
मौके पर ही साक्षात्कार के बाद दी जाएगी नौकरी


रायपुर 17 अगस्त 2023/ जिला प्लेसमेंट सेल एवं रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा 18 अगस्त 2023 को पॉलिटेक्निक कॉलेज, बैरन बाजार में हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के लिए रोजगार सह कौशल मेला आयोजित किया गया है। कुल 609 पदों में शहर के विभिन्न अस्पतालों के लिए भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी 10ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आवेदन कर सकते है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार सह कौशल मेले में शामिल होकर योग्यतानुसार आवेदन करें और रोजगार प्राप्त करें।

आवेदन लेने के पश्चात 18 अगस्त को ही अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के पश्चात उसी दिन नियुक्ति पत्र भी दे दी जाएगी। इसका उद्देश्य बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। सभी पदों के अनुसार योग्यता, अनुभव और वेतनमान तय किया गया है।

इस मेले के माध्यम से हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के क्षेत्र से ड्यूटी डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एक्सरे टेक्निशियन, एण्डोस्कोपी टेक्निशियन, डायलसिस टेक्निशियन, एस्क्यूटिव इन रिसेप्शन, एमआरडी एस्क्यूटिव, वार्डबॉय वार्डगर्ल, एंबुलेंस-ड्राईवर, रिसेप्शनिस्ट,, क्लीनर, नर्सिंग स्टाफ, ओटी टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, ड्यूटीआरएमओ, बिलिंगमैनेजर, सुपरवाईजर सहित कुल 609 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदकों की भर्ती योग्यतानुरुप वेतनमान पर की जाएगी। रोजगार सह कौशल मेला में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा और आधार कार्ड, शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर.. मौके पर 2 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बेटी की इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है। जहां ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था के मौके पर ही मां बेटे की मौत हो गई और एक बेटी घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केरेगांव थाना प्रभारी एएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि सियादेही के पास राइस मिल के सामने ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे रिफर किया गया है. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।
और पढ़ें ...

राज्य सशस्त्र बल वर्ग में मार्च पास्ट के लिए पहला पुरस्कार छत्तीसगढ़ जेल विभाग को

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

बिलासपुर -- राजधानी रायपुर में आयोजित 76 वे स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वर्ग मार्च पास्ट जेल विभाग को प्रथम पुरस्कार मिला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें पुरुस्कृत किया जेल उप महानिरीक्षक एस एस तिग्गा के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापित होने के बाद से पहली बार जेल विभाग को परेड में प्रथम पुरस्कार मिला। इसके लिए तिग्गा ने छत्तीसगढ़ के सभी जेलों से उत्कृष्ट कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें परेड में शामिल किया ज्ञात हो की अभी हाल ही में एस एस तिग्गा जेल उपमहानिरीक्षक बने और उनके कुशल प्रशासनिक क्षमता से जेल विभाग नई उचाईयों को छू रहा है। कार्यक्रम में केन्द्रीय सशस्त्र बल के वर्ग में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ी को प्रथम स्थान मिला इसका नेतृत्व उपनिरीक्षक विजय सिंह ने किया। मार्च पास्ट में दूसरे स्थान पर सीमा सुरक्षा बल का दस्ता रहा। जिसका नेतृत्व उपनिरीक्षक हेमकरण पारिक ने किया। विभु प्रसाद प्रधान निरीक्षक के नेतृत्व में मार्च पास्ट का तृतीय पुरस्कार ओड़िशा पुलिस को प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र महिला बल की टुकड़ी ने उपनिरीक्षक उमा ठाकुर के नेतृत्व में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपनिरीक्षक शांति लकड़ा के नेतृत्व में नगर सेना की टुकड़ी ने मार्च पास्ट में तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार एनसीसी जूनियर वर्ग की टुकड़ियों में सुश्री प्रणाली रंगारी नेतृत्व में एनसीसी सीनियर विंग गर्ल्स टुकड़ी को पहला और श्री चेतन पांडेय के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयस के दल को दूसरा स्थान मिला।

राज्य सशस्त्र बल वर्ग में मार्च पास्ट के लिए पहला पुरस्कार छत्तीसगढ़ जेल विभाग को

राजधानी रायपुर में आयोजित 76 वे स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। इसमें बेहतर प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य वर्ग मार्च पास्ट जेल विभाग को प्रथम पुरस्कार मिला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें पुरुस्कृत किया जेल उप महानिरीक्षक एस एस तिग्गा के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापित होने के बाद से पहली बार जेल विभाग को परेड में प्रथम पुरस्कार मिला। इसके लिए तिग्गा ने छत्तीसगढ़ के सभी जेलों से उत्कृष्ट कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें परेड में शामिल किया ज्ञात हो की अभी हाल ही में एस एस तिग्गा जेल उपमहानिरीक्षक बने और उनके कुशल प्रशासनिक क्षमता से जेल विभाग नई उचाईयों को छू रहा है। कार्यक्रम में केन्द्रीय सशस्त्र बल के वर्ग में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ी को प्रथम स्थान मिला इसका नेतृत्व उपनिरीक्षक विजय सिंह ने किया। मार्च पास्ट में दूसरे स्थान पर सीमा सुरक्षा बल का दस्ता रहा। जिसका नेतृत्व उपनिरीक्षक हेमकरण पारिक ने किया। विभु प्रसाद प्रधान निरीक्षक के नेतृत्व में मार्च पास्ट का तृतीय पुरस्कार ओड़िशा पुलिस को प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ सशस्त्र महिला बल की टुकड़ी ने उपनिरीक्षक उमा ठाकुर के नेतृत्व में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उपनिरीक्षक शांति लकड़ा के नेतृत्व में नगर सेना की टुकड़ी ने मार्च पास्ट में तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार एनसीसी जूनियर वर्ग की टुकड़ियों में सुश्री प्रणाली रंगारी नेतृत्व में एनसीसी सीनियर विंग गर्ल्स टुकड़ी को पहला और श्री चेतन पांडेय के नेतृत्व में एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयस के दल को दूसरा स्थान मिला। 

और पढ़ें ...

सड़क, पुल-पुलिया का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

जिले में निर्माणाधीन सड़क, पुल-पुलियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भानुप्रतापपुर डिवीजन अंतर्गत बनोली सरहद से तरान्दुल हायर सेकेण्डरी स्कूल तक 03 किलोमीटर कार्य प्रगति पर है, जिसे दिसम्बर महीने तक पूर्ण किया जाना है। भानुप्रतापपुर से कांकेर मार्ग को अक्टूबर तक, भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ मार्ग तथा भानुप्रतापपुर से कच्चे मार्ग को 15 मई 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। कांकेर भानुप्रतापपुर संबलपुर मार्ग के किलोमीटर 7/8 से 16/8 एवं 20/6 से 22 इस प्रकार 11.80 किलोमीटर में मजबूतीकरण कार्य किया जा रहा है, जिसे दिसम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार कांकेर भानुप्रतापपुर संबलपुर मार्ग में निर्माणाधीन 08 पुलियों का निर्माण अक्टूबर एवं नवम्बर माह तक पूर्ण किया जायेगा। कांकेर शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 137 से 138 एवं 140 से  141.60 पर 3.60 किलोमीटर में चौड़ीकरण निर्माण कार्य एवं कांकेर दुधावा मार्ग 1 से 9 किलोमीटर के मजबूतीकरण कार्य एवं मासुलपानी जामगांव मार्ग में लंबाई 15.80 किलोमीटर को दिसम्बर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।  पुसवाड़ा पहुंच मार्ग लंबाई 05 किलोमीटर के उन्नयन कार्य स्वीकृत है, जिसे वर्षा ऋतु बाद प्रारंभ किया जायेगा। कांकेर-देवरी-पीढ़ापाल मार्ग में 19.93 किलोमीटर लंबाई सड़क का मजबूतीकरण एवं उन्नतीकरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है तथा संबंधित ठेकेदार द्वारा मेंटनेस का कार्य किया जा रहा है।

और पढ़ें ...

सड़कों को किया जायेगा दुरूस्त, कलेक्टर ने की समीक्षा एसडीएम, सीईओ को दौरा करने के निर्देश

आवागमन को सुगम बनाने के लिए जिले के मरम्मत योग्य सभी सड़कों को दुरूस्त किया जायेगा। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज समय-सीमा की बैठक में लोक निर्माण विभाग एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा स्वीकृत एवं निर्माणाधीन सड़कों तथा ऐसे सड़क जिनका मरम्मत किया जाना जरूरी है, उनकी जानकारी ली और उन्हें दुरूस्त करने के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को क्षेत्र भ्रमण कर सड़कों के वर्तमान स्थिति की जानकारी भेजने के लिए निर्देशित किया है ताकि उनके मरम्मत के लिए आवश्यक पहल की जा सके। जिले के सभी आश्रम-छात्रावासों का भी औचक निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर ने आम जनता की समस्याओं को त्वरित निराकृत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संवेदनशीलता के साथ समस्याओं का निराकरण किया जाये। ई-जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर निराकृत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये गये। गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर की खरीदी और उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण तथा उसके विक्रय की भी समीक्षा बैठक में की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार एव ंबी.एस. उईके सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे।

और पढ़ें ...