प्रदेश

जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी

*फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी* *बच्चों ने सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया* रायपुर, 17 अगस्त, 2023/ राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी का अवलोकन आम नागरिक महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्कूली बच्चों द्वारा उत्साह पूर्वक कर रहे हैं। रायपुर के बी.पी. पुजारी स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, संत कंवर राम शासकीय स्कूल कटोरा तालाब, शासकीय हाई और मीडिल स्कूल पुरैना रायपुर, शहीद भगत सिंह शासकीय स्कूल, माधराव स्प्रे शासकीय स्कूल रायपुर के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई थी। जिसमें लगभग 200 बच्चों ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। बच्चों को प्रदर्शनी के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें भी बताई जा रही है। ताकि बच्चों को आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो क्विज के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, अंग्रेजी, कृषि और रायपुर के प्रसिद्ध जगह और अन्य महत्वपूर्ण विषय के संबंध में प्रतियोगिता में प्रश्न पूछे गए और सही जवाब देने वाले बच्चों को तुरंत इनाम देकर पुरस्कृत भी किया गया। छाया चित्र का अवलोकन कक्षा 10वीं छात्रा पुष्पांजलि मानिकपुरी, पूनम पटेल, पूर्वी धु्रव, यामिनी, पूरवीनी धृतलहरे, पूर्वी मनहर ने बताया की आज उनको प्रर्दशनी देखर बहुत अच्छा लगा आम जनो के लिए जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और पूर्व प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी का छत्तीसगढ़ के प्रवास दौरान, भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का परिचय सहित फाटो प्रदर्शनी देखकर छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी मिली। विद्यार्थियों ने बताया कि छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से बहुत सारी ज्ञानवर्धक जानकारी मिल रही है। अन्य साथियों को भी इसकी जानकारी देंगे ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। कक्षा आठवीं की अंजल साहू, आशा, मोनिका ध्रुव, स्नेहा अन्य विद्यार्थियों ने क्विज प्रतियोगिता के साथ और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लिया प्रर्दशनी का अवलोकन श्रीमती अर्पना सिंह, श्रीमती प्रीति गुप्ता, रोशनी प्रधान, श्रीमती अंजू राघव, श्रीमती आशा सिंह ठाकुर, बंसती वर्मा, अस्मा फारूकी, श्री सुधीर पांडे आदि अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।
और पढ़ें ...

अवमानना पर सख्त हुआ हाई कोर्ट, IAS अफसरों को भेजा नोटिस, जानिए पूरा मामला…

बिलासपुर। अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने अधिकारियों की नाफरमानी पर सख्ती दिखाई है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और संचालक जयप्रकाश मौर्या को अवमानना नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

ये है मामला

जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के तत्कालीन सीएमएचओ डॉ. अरुण सिंह रात्रे को पदस्थापना के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने 30 जुलाई 2018 को आरोप पत्र जारी कर विभागीय जांच कार्यवाही प्रारंभ की। 30 जून 2019 को डॉ. रात्रे सेवानिवृत्त हो गए, लेकिन विभागीय जांच कार्यवाही समाप्त ना किए जाने से क्षुब्ध होकर उन्होंने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय व दुर्गा मेहर के माध्यम से बिलासपुर उच्च न्यायालय के समक्ष रिट याचिका दायर की।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ताओं ने तर्क दिया कि छग सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के उपनियम 14 में विभागीय जांच कार्रवाई की अधिकतम समय सीमा एक वर्ष है, लेकिन याचिकाकर्ता के विरूद्ध विभागीय जांच कार्रवाई पांच वर्ष से लंबित है। उच्च न्यायालय ने सुनवाई के पश्चात् याचिका को स्वीकार कर छह माह के भीतर याचिकाकर्ता के विरूद्ध संचालित विभागीय जांच कार्रवाई का अंतिम निराकरण करने का निर्देश दिया था।

निर्धारित समयावधि के भीतर भी विभागीय जांच कार्रवाई शुरू नहीं करने पर पर क्षुब्ध होकर डॉ। अरुण रात्रे ने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दुर्गा मेहर के माध्यम से उच्च न्यायालय में स्वास्थ्य विभाग सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी एवं संचालक जयप्रकाश मौर्या के विरूद्ध अवमानना याचिका दायर की। उच्च न्यायालय ने याचिका की सुनवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी कर तत्काल जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

और पढ़ें ...

27 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम तय, पीएम मोदी की मौजूदगी में देर रात तक चली बैठक

नई दिल्ली/रायपुर। मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों में से करीब 27 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट को फाइनल कर दिया है। नई दिल्ली में देर रात तक चली बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, नितिन नवीन, डॉ.मांडविया, पूर्व सीएम रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, महामंत्री अजय जामवाल, पवन साय, विजय शर्मा और ओपी चौधरी शामिल रहे।

Mission 2023: बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया था- ‘जीतेगा कमल और खिलेगा कमल’। यहीं से संकेत मिल गए थे कि इस बार का चुनाव अब केंद्रीय टीम के हाथ में चला गया है। इसके लिए जल्द ही कुछ नए परिणाम दिख सकते हैं। अब माना जा रहा है कि BJP इस बार टिकट का बंटवारा और चुनाव के सभी बड़े फैसले दिल्ली में ही करेगी। इससे पहले प्रदेश चुनाव समिति की सूची पर शीर्ष नेतृत्व की मुहर लगती रही है।

Mission 2023: 27 सीटों को 4 केटेगरी में बांटकर चर्चा

सूत्रों के हवाले से मिली जानकरी के अनुसार नड्ढा की अध्यक्षता में चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ की बी सी और डी कैटेगरी की कुल 27 सीटों को लेकर चर्चा हुई। सभी के लिए उम्मीदवारों के पैनल पर भी चर्चा की गई है। ए श्रेणी पर चर्चा अंतिम चरण में होगी। ये वो सीटें हैं जहां जहां जीत मिली और कांग्रेस के मंत्री और वरिष्ठ विधायक मैदान में रहे और पार्टी की स्थिति मजबूत है।

Mission 2023: बताया जा रहा है कि चर्चा में राज्य इकाई की तरफ से सीटों के कैटेगराइजेशन को केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा गया। जिन 27 सीटों को लेकर चर्चा हुई, उनमें से कुल 22 सीटें ‘बी’ और ‘सी’ कैटेगरी और 5 सीटें ‘डी’ कैटेगरी में रखा गया है।

Mission 2023: ‘बी’ कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है जिन पर बीजेपी उम्मीदवार कभी हारे और कभी जीते हैं। ‘सी’ कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया जिन्हें पार्टी दो बार से ज्यादा हारी है और ‘डी’ कैटेगरी में उन सीटों को रखा गया है जिन पर बीजेपी कभी नहीं जीती है। इन कमजोर सीटों पर उम्मीदवारों के नामों के पैनल पर भी चर्चा हुई है।

Mission 2023: जातिगत समीकरण पर मंथन

सूत्रों के अनुसार डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में छत्तीसगढ़ की इन 27 सीटों पर जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर जिताऊ उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की गई है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि इन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कब की जाएगी। उससे पहले तय प्रत्याशियों को तैयारी का इशारा कर दिया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा आलाकमान बड़े बदलाव करने के मूड में हैं। कई चेहरों को बदला जा सकता है।

और पढ़ें ...

विस्फोटक के साथ चार नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा  छत्तीसगढ़ के थाना दंतेवाड़ा क्षेत्र में अवैध विस्फोटक पदार्थ परिवहन करते हुए 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

नक्सलियों के पास से विस्फोटक के अलावा कुल 84 हजार रुपए नगद सहित 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।


तीन नक्सलियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच करने में जुट गई हैदरअसल, सीआरपीएफ 231 बटालियन की आसूचना पर जिला बल एवं सीआरपीएफ 231 बटालियन के बल के साथ सूचना को तस्दीक करने के लिए पुलिस पार्टी रवाना हुई थी।
बस स्टैंड के अंदर चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जिसमें से एक व्यक्ति के हाथ में ट्राली बैग तथा उसी के साथ खडे़ तीन अन्य व्यक्तियों के पीठ में पीठ्ठू बैग लटका रखे थे।

पुलिस बल के द्वारा इन सभी नक्सलियों की घेराबंदी करने पर वे भागने की कोशिश करने लगे।

सभी चारों संदिग्धों को पुलिस पार्टी द्वारा पकड़ा गया तथा उनसे पूछताछ करने पर सुभाष कुमार कड़ती उम्र 21 वर्ष, निवासी डेगमेटा फुलगट्टा भैरमगढ़, जिला बीजापुर, मनोज कुमार ओयाम उम्र 18 वर्ष, निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर, रमेश कुमार ओयाम उम्र 18 वर्ष, निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर एवं 1 संदेही विधि से संघर्षरत बालक है। उक्त चारों संदेहियों की तलाशी ली गई।

और पढ़ें ...

CG NEWS : मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के निधन पर... दुख व्यक्त किया

रायपुर। अविभाजित मध्य प्रदेश के भाजपा कद्दावर नेता औरपूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का बुधवार रात आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि भोजवानी का लंबा सार्वजनिक जीवन रहा है और उन्होंने पूरा जीवन आम जनता के लिए समर्पित होकर कार्य किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

और पढ़ें ...

जंगल में मिला नर कंकाल... इलाके में फैली सनसनी..जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के रंगोली जंगल में एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई . यह पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगोली जंगल ग्रामीणों से नर कंकाल को देखा। जिसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच के लिए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वाड को बुलाया है. वहीं घटनास्थल से कपड़े और चप्पल भी मिले हैं.आशंका जताई जा रही है कि ये नर कंकाल क्षेत्र के ही 15 दिनों से लापता प्रकाश सिंह कंवर का हो सकता है. यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

और पढ़ें ...

वृन्दावन के पुरोहित से कथा सुनने भिलाई, दुर्ग, धमतरी, अभनपुर, आरंग से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

रायपुर : राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर एवं समस्त तोमर परिवार द्वारा आयोजित 10 अगस्त से शुरु हुई श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। समापन दिवस की कथा में रायपुर सहित कई अन्य शहरों से कथा सुनने पधारे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दी। कथा के दौरान 36 कौम सर्वसमाजों के प्रमुख बंधुओं, प्रदेश के अनेकों लोकप्रिय राजनेताओं एवं अनेकों गणमान्य सम्माननीय जन भगवत कथा का अमृत पान करने इस अवसर पर पहुंचे,। कथा के अंतिम दिवस पर वृन्दावन के कथा व्यास श्री राजीव नयन जी महाराज द्वारा सुदामा चरित्र की कथा का रोचक वाचन किया गया, तत्पश्चात् पूर्णाहुति यज्ञ, गीता दान, ब्राह्मण भोज आदि वैदिक कार्यों की पूर्ति क्रमशः की गई। आयोजन के अंतिम चरण में भण्डारे की व्यवस्था की गई थी, जिसमें 11,000 से अधिक आगंतुक श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। भगवत कथा के आयोजक वीरेंद्र सिंह तोमर द्वारा निरंतर रूप से बिरगांव के व्यास तालाब में छठ महापर्व, और रायपुर के महादेव घाट पर खारुन गंगा महाआरती जैसे धार्मिक आयोजन किये जाते हैं,ऐसे में पावन पुरुषोत्तम मास में श्रीमद् भागवत कथा का यह आयोजन धर्म और समाज के लिए काफ़ी संतोषजनक एवं हितकारी रहा। तोमर ने बातचीत में बताया कि वे आगे भी धर्म और समाज के लिए ऐसे ही धार्मिक एवं जनसेवा के कार्यों हेतु तत्परता से लगे रहेंगे।
और पढ़ें ...

कुम्हारी स्थित बड़े तरिया में 15 अगस्त को रही 20 हजार से भी अधिक भीड़

दुर्ग, 16 अगस्त 2023/ कुम्हारी स्थित बड़े तरिया में दिन-ब-दिन जिस तरह लोगों की तादाद बढ़ रही है जिससे स्थानीय ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में लोग बड़े तरिया को देखने लालायित दिखाई दे रहे हैं। 15 अगस्त को छुट्टियां होने की वजह से यहां बेतहाशा भीड़ दिखाई दी। जानकारी के मुताबिक इस दिन करीब 20 हजार से भी अधिक लोगों की भीड़ यहां दिखाई दी। छुट्टी होने की वजह से लोग सपरिवार यहां पहुंचे थे । बच्चों ने जहां झूला व टॉयज ट्रैन का आनंद लिया वहीं लोगों ने सपरिवार म्युजिकल फाउंटेन का भी आनंद लिया । यातायात को दुरुस्त करने यातायात पुलिस पूरी तरह चाक चौबन्ध दिखाई दी। वे लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा की जाय। क्योंकि लोगों के सहयोग के बिना व्यवस्था संभव नहीं हो पाएगा। जानकारी के मुताबिक लोगों की भीड़ इतनी रही कि देर शाम को लोगों को बिना टिकट के ही छोड़ना पड़ा। लगातार बढ़ती भीड़ से ही बड़े तरिया के लोकप्रियता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

और पढ़ें ...

पिकनिक मनाने गए थे 4 दोस्त, पानी भरे खदान में डूबने से 3 की मौत

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पानी भरे खदान में डूबकर 3 दोस्तों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीनों पर्यटन क्षेत्र मंगगट्टा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घूमने के लिए आए हुए थे। इस दौरान तीनों खदान में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एन. मिश्रा, अरविंद और अतुल पुड़े गोंदिया में सिद्धि विनायक कोचिंग संस्थान में काम करते थे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीनों अपने एक और साथी नारायण साल्वे के साथ राजनांदगांव के मंगगट्टा में घूमने के लिए आए थे। इनमें से 3 युवक लंबे समय से बंद पड़े खदान में नहाने के लिए उतर गए। यहां उन्हें गहराई का पता नहीं चला और वे उसमें डूब गए। अपने दोस्तों को डूबता हुआ देखकर खदान के बाहर खड़े नारायण ने आसपास के लोगों को आवाज दी। मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्चिंग शुरू करवाई। खदान में डूबे तीनों युवकों के शव को निकाल लिया गया है। मृतकों में नागपुर निवासी अतुल पुड़े, उत्तर प्रदेश के निवासी अरविंद कुमार और भिलाई निवासी एन मिश्रा शामिल हैं।

खदान डेढ़ सौ फीट गहरी
इस संबंध में सीएसपी अमित पटेल ने बताया कि थाना सोमनी में मंगला गांव से सूचना मिली कि 4 लोग पिकनिक मनाने के लिए नागपुर से आए हुए थे। जहां तीन लोग बंद पड़ी खदान में नहाने उतरे थे। इनकी डूबकर मौत हुई है। तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि खदान डेढ़ सौ फीट गहरी है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री बघेल आज कर रहे है बस्तर संभाग के युवाओं से भेंट-मुलाकात, देखें LIVE

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर संभाग के युवाओं से आज बुधवार 16 अगस्त को भेंट-मुलाकात कर रहे है। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय काकतीय पीजी ग्राउंड, धरमपुरा, जगदलपुर में हो रहा है। मुख्यमंत्री इस मौके पर युवाओं से ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ पर चर्चा कर रहे है। बस्तर संभाग के युवाओं में मुख्यमंत्री से मिलने खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में युवाओं से भेंट मुलाकात का आयोजन हो चुका है।

इन आयोजनों में युवाओं ने प्रदेश के विकास के संबंध में अपनी आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। इन भेंट-मुलाकात कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने युवा हित में अनेक बड़ी घोषणाएं भी की हैं। इस अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर जगदलपुर सफीरा साहू, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, कमिश्नर बस्तर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दर राज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के. सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1691717047334715527?s=20

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने किया ध्वजारोहण।

स्वतंत्रता दिवस के 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य मुख्यालय रायपुर के कार्यालय में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि गुरप्रीत सिंह बाबरा ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के राज्य की जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। समारोह में रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। 77वीं स्वतंत्रता दिवस में झंडा वंदन कार्यक्रम किया । अध्यक्ष ने समारोह में सभी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को श्रीफल देकर सम्मान किया। अध्यक्ष ने कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य राजेंद्र महिलांग, सदस्य सचिव दयामणि मिंज, निज सचिव डॉ सूरज कुमार दुबे ,कर्मचारीगण, अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए |

77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य मुख्यालय नवा रायपुर के कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष  गुरप्रीत सिंह बाबरा ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि श्री बाबरा ने मुख्यमंत्री का राज्य की जनता के नाम जारी संदेश का वाचन किया। समारोह में रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। इस अवसर पर अध्यक्ष बाबरा ने समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य खाद्य आयोग के सदस्य  राजेंद्र महिलांग, सदस्य सचिव श्रीमती दयामणि मिंज, निज सचिव डॉ. सूरज कुमार दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी ने कांकेर में किया ध्वजारोहण

भारत का 77 वां स्वतंत्रता दिवस कांकेर जिले में गरिमामय ढंग से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः 7.30 बजे ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ। जिला स्तरीय समारोह शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में आयोजित किया गया, जहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी ने प्रातः 09 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान पश्चात उनके द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल  भी उनके साथ थे।
                 परेड निरीक्षण पश्चात मुख्य अतिथि  शिशुपाल शोरी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन पश्चात हर्ष एवं उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे नील गगन में छोड़े गये। स्वतंत्रता दिवस समारोह में शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात लगभग एक हजार विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।
    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष  भरत मटियारा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री बालाजी राव, कलेक्टर कांकेर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी, अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर सहित पार्षद, गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कमर्चारी व स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मंत्री मोहन मरकाम ने कोण्डागांव में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जिला मुख्यालय कोण्डागांव में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि आदिम जाति विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम ने जिला मुख्यालय कोण्डागांव के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर शांति के प्रतीक श्वेत कपोत तथा उत्साह के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गये।
    समारोह में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 29वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर निरीक्षक हितेश कुमार, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 41वीं बटालियन के प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक गुड्डू कुमार, जिला पुलिस बल के प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक विनोद कुमार नेताम, बस्तर फाइटर्स पुरूष के प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, बस्तर फाइटर्स महिला की प्लाटून कमांडर सहायक उप निरीक्षक अनिता मेश्राम नगर सेना के जवानों सहित नेशनल केडेट कोर बालक के प्लाटून कमांडर सगारूम नेताम, नेशनल केडेट कोर बालिका की प्लाटून कमांडर रीना नेताम तथा राष्ट्रीय सेवा योजना बालक के प्लाटून कमांडर राजू सोरी और राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका की प्लाटून कमांडर रामेश्वरी मरकाम के नेतृत्व में टुकड़ियों ने देश सेवा की भावना के साथ आकर्षक मार्चपास्ट किया।

    मुख्य अतिथि श्री मरकाम ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। समारोह में शहीद जवानों के परिजनों से भेंटकर उन्हे सम्मानित किया। दायित्व निर्वहन हेतु 41 विभिन्न विभागों के 260 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण 2023 से सम्मानित 11 शिक्षकों को जिले में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंत्री द्वारा सभी विजेता दलों को नगद पुरस्कार द्वारा भी सम्मानित किया। पारम्परिक माटी मांदरी नृत्य करने वाले राजागांव एवं छोटे उसरी के नाचा दलों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के मोबाईल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ
    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए मोबाईल मेडिकल यूनिट को मंत्री श्री मोहन मरकाम द्वारा शुभारंभ करते हुए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस यूनिट में एमबीबीएस डॉक्टर द्वारा परामर्श, मुफ्त जांच, मुफ्त दवाईयों का वितरण किया जायेगा।

और पढ़ें ...

हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया 76 वीं वर्षगांठ की अवसर पर स्वतंत्रता दिवस

बिलासपुर से मनु मानिकपुरी की रिपोर्ट हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया 76 वीं वर्षगांठ की अवसर पर स्वतंत्रता दिवस सिम्स चिकित्सालय महाविद्यालय में सिम्स के अधिष्ठाता डॉक्टर के के सहारे ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। व ध्वजारोहण महान सपूतों को महान विभूतियों को सादर नमन करता हूँ जिन्होंने देश प्रेम की मिशाल पेश की। सभी कर्मचारियों को ईमानदारी वह निष्ठा से कार्य करने का नसीहत दिया वह छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें कर्मचारियों व छात्र-छात्राएं वह अधिकारियों नर्स स्टॉप ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नीरज शिंदे द्वारा आभार व्यक्त किया गया उप चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विवेक शर्मा डॉक्टर निगम डॉक्टर चंद्रहास ध्रुव डॉ राकेश नहरेल डॉक्टर सुजीत नायक सुरक्षा अधिकारी कमलेश दीवान भूतपूर्व सैनिक मनोज यादव ई सुंदरेसन धीरज ठाकुर दिनेश निर्मलकर जितेन दुबे संतोष चंद्र सेन त्रिलोकी साहू फेकू चंद्राकर नर्सिंग अधीक्षक वह गरिमा में उपस्थिति में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मरीज के परिजन अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे
और पढ़ें ...

स्वतंत्रता दिवस : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बालोद में किया ध्वजारोहण

देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस बालोद जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला मुख्यालय के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में आज महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन भी किया।
    मुख्य अतिथि श्रीमती भेंड़िया ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोंड़े। उन्होंने जिले के शहीद जवानों के 36 परिजनों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के 76 अधिकारी-कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
    समारोह में जवानों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट के साथ हर्ष फायर किया गया। स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश निरोटी, कलेक्टर  कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र कुमार यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिला मुख्यालय में किया ध्वजारोहण

गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू ने दुर्ग जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह स्थल पुलिस परेड  ग्राउंड में  ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली ।  श्री साहू ने तत्पश्चात  मुख्यमंत्री  का प्रदेश के नाम जनता के संदेश का वाचन किया।  ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

और पढ़ें ...