प्रदेश

मंत्री अकबर के जन्मदिन पर बधाई देने उमड़ा जनसैलाब

रायपुर छत्तीसगढ़ के कद्दावार कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर को गुरूवार को उनके जन्म दिन पर बधाई देने सरकारी आवास पर उनके समर्थकों व शुभचिंतकों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री अकबर के दीर्घायू होने की कामना करते हुए भी बधाई दी।

मंत्री के सरल और सौम्य स्वभाव के चलते पूरे प्रदेश भर से उनके समर्थक उनके दीर्घायु के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें जन्म दिन की शुभकामनाएं दे देने देर रात उनके सरकार आवास में मजमा लगा रहा।

 



विज़न न्यूज़ सर्विस के सम्पादक आशीष तिवारी, रायपुर निगम सभापति प्रमोद दुबे, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अनिल जैन, बबलू गुप्ता, प्रवीण मेश्राम, रवि तिवारी, राजकुमार दुबे, पीसीसीएफ श्रीनिवास राव व सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी सहित मंत्री अकबर के विधानसभा क्षेत्र कवर्धा और प्रदेश भर के हज़ारों समर्थकों और नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

और पढ़ें ...

अब दूसरे के सहारे का मोहताज नहीं रहेगी दिव्यांग गोदावरी, आगे की पढ़ाई का सपना होगा साकार

महासमुंद। ग्राम जीवतरा की गोदावरी अब दूसरे के सहारे का मोहताज नहीं रहेगी।  संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर उन्हें बैट्री चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिली है। इससे गोदावरी को अब एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने में सुगमता हो सकेगी। साथ ही गोदावरी के आगे की पढ़ाई का सपना भी साकार हो सकेगा। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिलने पर गोदावरी ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर का आभार जताया है।
यहां यह बताना लाजिमी होगा कि दो दिनों पहले संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर भूमिपूजन समारोह में ग्राम जीवतरा पहुंचे थे। यहां भेंट मुलाकात के दौरान गोदावरी ध्रुव ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से बैट्री चलित मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिलाने ध्यानाकर्षित कराते हुए बताया था कि टाईसिकल नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आने-जाने की परेशानी के कारण उन्हें 9 वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ना पड़ा। हाईस्कूल की पढ़ाई वह परसदा हाईस्कूल में कर रही थी। लेकिन स्कूल जाने व आने में दिक्कत होने के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी। ट्राई साइकिल के लिए कई बार दफ्तरों का चक्कर लगाने के बाद भी उसे सफलता नहीं मिली। गोदावरी की बात सुनने के बाद संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने गोदावरी को आश्वस्त किया कि एक-दो दिन के भीतर उनकी समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। साथ ही मौके से ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल मोटराइज्ड साइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संसदीय सचिव के निज सहायक राहुल ध्रुव ने दूसरे दिन समाज कल्याण विभाग पहुंचकर पूरी फार्मलिटी कर दिव्यांग गोदावरी को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिलवाने पहल की। ट्राई सायकल पाकर गोदावरी ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर का आभार जताया। गोदावरी ने चर्चा के दौरान बताया कि मोटराइज्ड ट्रायसायकल के माध्यम से उन्हें अब आवागमन में सुविधा होगी। आगे फिर से पढ़ाई शुरू करने में इससे सहायता मिलेगी।

और पढ़ें ...

थाना सरकंडा देर रात की हत्या कुछ ही घंटे में सभी आरोपीय गिरफ्तार

बिलासपुर से मन्नू मनिकपुरी की रिपोर्ट थाना सरकंडा के इमलीभाटा क्षेत्र मे प्रेम प्रसंग के कारण दो युवकों की धारदार से हत्या मृतकों में एक युवक घटना का सह आरोपी था सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति के इस प्रकार है कि दिनांक 23- 8- 2023 को थाना सरकंडा क्षेत्र के इमली भाटा में एक युवक मृतक राजेश रावत जो राजेंद्र नगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र का रहने वाला था तथा तहसील में साइकिल स्टैंड में काम करता था अपनी प्रेमिका से मिलने इमली भाटा अटल आवास आया हुआ था जहां पर आरोपी नशेड़ी युवकों के द्वारा उसके आने का विरोध किया गया जिस पर मृतक के द्वारा विरोध किया गया आरोपी नशेड़ी लड़कों ने मृतक के साथ धारदार हथियार एवं लाठी डंडा से मारपीट किए जिससे मृतक के पेट एवं सिर पर गंभीर चोट लगने से मृतक की मौके पर मौत हो गई तथा घटना के बाद मुख्य आरोपी बड़का यादव ने अपने साथी नानदाउ को घटना की जिम्मेदारी लेने के लिए दबाव बनाया जिसका नानदाऊ ने विरोध किया जिस पर मुख्य आरोपी बड़का यादव ने धारदार हथियार से नानदाऊ पर वार किया नानदाउ वहा से घायल अवस्था में भाग गया घटना की सूचना मिलते ही थाना जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सरकंडा के द्वारा उच्च अधिकारी जानकारी दी टीम मौक़े पर भेजा गया और मुख्य आरोप बड़का यादव सहित राममोहन बंजारे रमजान खान गौतम सारथी उर्फ गप्पी सभी निवासी इमलीभाटा अटल आवास को हिरासत में लिया गया घटना के दौरान मृतक के मोबाइल को सहआरोपी नानदाउ अपने पास रखा था जिसकी खोजबीन पुलिस के द्वारा की जा रही थी इसी दौरान आज प्रातः सहआरोपी नानदाउ का शव् घटना स्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियां में मिला है इस प्रकार आरोपियों ने दो युवकों की धारदार हथियार से हत्या की है सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में है ।
और पढ़ें ...

पंडीत प्रदीप मिश्रा कल पहुंचेंगे बालोद, 29 अगस्त तक होगा शिवमहापुराण कथा का आयोजन, शिव भक्तों में ख़ुशी की लहर…

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर यातायात विभाग द्वारा अगामी पंडीत प्रदीप मिश्रा के मणिशिवलिंग शिवमहापुराण कथा का आयोजन कार्यक्रम स्थल ग्राम जुंगेरा में 25.08.2023 से दिनांक 29.08.2023 तक होना है, जिसमे लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं, आम नागरिकों एवं व्हीआईपी का आगमन होना है, जिसके मद्देनजर रूट डायवर्सन चार्ट, पार्किंग स्थलों, यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। जो इस प्रकार है:- कथा में सम्मिलित होने वाले श्रद्वालुओं के लिए रूट चार्ट एवं पार्किंग स्थान इस प्रकार रहेगा-

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर यातायात विभाग द्वारा अगामी पंडीत प्रदीप मिश्रा के मणिशिवलिंग शिवमहापुराण कथा का आयोजन कार्यक्रम स्थल ग्राम जुंगेरा में 25.08.2023 से दिनांक 29.08.2023 तक होना है, जिसमे लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं, आम नागरिकों एवं व्हीआईपी का आगमन होना है, जिसके मद्देनजर रूट डायवर्सन चार्ट, पार्किंग स्थलों, यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के लिए रूट चार्ट तैयार किया गया है। जो इस प्रकार है:- कथा में सम्मिलित होने वाले श्रद्वालुओं के लिए रूट चार्ट एवं पार्किंग स्थान इस प्रकार रहेगा-

धमतरी से आने वाले श्रद्वालुओं के लिए झलमला चौक से सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम एवं सरदार पटेल मैदा

बालोद में पार्किंग रहेगा। इसके अतिरिक्त पर्रेगुड़ा व मेड़की, बघमरा में अतिरिक्त पार्किंग रहेगी। पार्किंग स्थान से पैदल कार्यक्रम

स्थल जुंगेरा जाएंगें।

दुर्ग तरफ से आने वाले श्रद्वालुओ के लिए दुर्ग से गुण्डरदेही अर्जुन्दा तिराहा – अर्जुन्दा कारगिल चौक-कमरौद-जगनाथपुर-सांकरा – घुमका-खपरी होते हुए मालीघोरी नवोदय विद्यालय मैदान में पार्किंग करेंगे। पार्किंग स्थान से पैदल कार्यक्रम स्थल जुंगेरा जाएंगें।

यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के लिए यह रोड बंद रहेगा पारस बालोद से बटेरा चौक लोहारा तक यात्री बसों एवं अन्य सभी वाहनों लिए मार्ग बंद रहेगा केवल श्रद्वालुओं और कथा में सम्मिलित होने वाले जनसमान्य के वाहनों के लिए मार्ग पाररास एवं मालीघोरी नवोदय विद्यालय पार्किंग तक ही खुला रहेगा। मालघोरी से जुंगेरा तक सभी प्रकार के वाहनो की आवाजाही बंद रहेगी, श्रद्धालु पार्किंग स्थल से पैदल जुंगेरा कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे। अर्जुन्दा रोड से आने वाले यात्री बसों एवं अन्य सभी वाहनों लिए के लिए ग्राम घुमका से कार्यक्रम स्थल जुंगेरा तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी

यात्री बसों एवं अन्य वाहनों के लिए रूट चार्ट इस प्रकार रहेगा- राजनांदगांव से बालोद धमतरी एवं धमतरी से बालोद राजनांदगांव जाने वाले यात्री बसे एवं अन्य सभी वाहनो के लिए परिवर्तित मार्ग बालोद से गुजरा – दानीटोला – कुसुमकसा चौक-बटेरा चौक लोहारा- राजनांदगांव मार्ग का उपयोग करेंगे। अर्जुन्दा से बालोद जाने वाले यात्री बसे एवं अन्य वाहने जगन्नाथपुर सांकरा से डायर्वट होकर ग्राम देवीनवांगावं-लाटाबोड़-पड़कीभाट-झलमला से बालोद आएगी, इसी प्रकार बालोद से अर्जुन्दा जाने वाले यात्री बसे एवं अन्य सभी वाहने बालोद झलमला चौक-पड़कीभाट- लाटाबोड़-देवीनवांगांव-जगन्नाथपुर सांकरा होते हुए अर्जुन्दा जाएंगी।

और पढ़ें ...

श्रमिकों के हित में की दो अहम् घोषणाएं मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जन्म दिवस पर श्रमवीरों को दी सौगात

 

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार रूपए से बढ़ाकर एक लाख रूपए
 
श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में उन्नयन

मुख्यमंत्री श्री बघेल का राजधानी के अम्बेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत तथा अभिनंदन 

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री श्री बघेल का राजधानी के अम्बेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक लोगों ने किया अभूतपूर्व स्वागत तथा अभिनंदन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज उनके जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक जुटी भीड़ में लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत तथा अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर लोगों से अपार स्नेह पाकर खुशी से अभिभूत हो गए। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

    इनमें मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना की राशि 50 हजार रूपये से बढ़ाकर 01 लाख रूपये करने और राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में उन्नयन की घोषणा शामिल है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को स्वयं के भू-खण्ड पर आवास निर्माण-नवीन आवास क्रय करने के लिए राशि 50 हजार रूपए मंडल द्वारा एकमुश्त देने का प्रावधान है, इस योजना की राशि को बढ़ाकर एक लाख रूपए करने की घोषणा की गई। इसी तरह राज्य के श्रम पदाधिकारी कार्यालय बस्तर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव का उन्नयन कर सहायता श्रमायुक्त कार्यालय किए जाने की घोषणा की गई।

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इनमें किसान, मजदूर से लेकर अनुसूचित वर्ग सहित सभी वर्ग के लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इस कड़ी में आज श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गई हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 2 हजार 507 हितग्राहियों को एक करोड़ 81 लाख रूपए की राशि का वितरण कर लाभान्वित किया।

    इन योजनाओं में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक हितग्राही को 5 लाख रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना में 6 हितग्रहियों को 3 लाख रूपए तथा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 500 हितग्राहियों को 20 हजार रूपए प्रति हितग्राही के मान से एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना अंतर्गत एक हजार 860 महिला हितग्राही को 68 लाख 19 हजार रूपए तथा 140 पुरूष हितग्राहियों को 5 लाख 18 हजार रूपए की देय राशि शामिल है। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री सुशील सन्नी अग्रवाल सहित श्रम मंडल के पदाधिकारी तथा नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।-विनोद चंद्राकर

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री   भूपेश बघेल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।
और पढ़ें ...

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी ने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी शुभकामनाएं

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री शैलजा कुमारी ने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को दी शुभकामनाएं

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया बीपीओ का तोहफा

कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग में हुई बीपीओ की शुरूआत

श्री बघेल ने एक सौ युवाओं को जॉब लेटर भी दिए

मल्टीनेशनल कंपनियों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री

और पढ़ें ...

मल्टीनेशनल कंपनियों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज अपने जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के युवाओं को बीपीओ सेंटर का तोहफा दिया। कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवे और छठवें माले पर बने इस बीपीओ सेंटर का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया। उन्होंने यहां बीपीओ सेंटर में काम करने के लिए एक सौ युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इस बीपीओ सेंटर की स्थापना लगभग दस करोड़ रूपये की लागत से की गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल की सोच के अनुरूप इस बी.पी.ओ. सेंटर के शुरू हो जाने से अब रायपुर के युवाओं को उन्नत व आधुनिक सुविधाओं के जरिए रोजगार के नये अवसर भी मिलेंगे। इस बी.पी.ओ. सेंटर के जरिए छत्तीसगढ़ के युवा कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, चौट सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसायों से जुड़ेंगे।

बीपीओ सेंटर का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सूचना क्रांति के इस दौर में रायपुर में लम्बे समय से ऐसे आधुनिक बी.पी.ओ. सेंटर की जरूरत महसूस हो रही थी, जहां काम करते हुए कम लागत पर बेरोजगार व कॉलेज में पढ़ रहें युवाओं को पूरी दुनियां से जुड़कर अपने कौशल बढ़ाने का समुचित अवसर मिले। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी हर घर तक संदेशों को पहुंचाने के लिए ऐसे बीपीओ आधारित हाइटेक कॉल सेंटर की आवश्यकता शहर में महसूस की जा रही थी। रायपुर में इस तरह के कॉल सेंटर उपलब्ध नहीं होने के कारण यहां के युवाओं को इंदौर, बैंगलुरू जैसे अन्य महानगरों में जाकर रोजगार के अवसर तलाशने पड़ते थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में सीमित संसाधनों के कारण यहां कें युवा रोजगार से वंचित हो जाते थे। अब रायपुर में बीपीओ सेंटर खुल जाने से ऐसे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस सेंटर के मार्फत देश-विदेश की बड़ी कंपनियों और वाणिज्यिक सेवा संस्थानों से जुड़कर स्थानीय युवाओं की रोजगार और विकास में भागीदारी भी बढ़ेगी। इसके साथ ही नई तकनीकों के उपयोग से विभिन्न कंपनियों में संपर्क होने से युवाओं का संवाद कौशल भी बढ़ेगा, जिससे विकास के नए रास्ते खुलेंगे।

उल्लेखनीय है कि देश में अपने तरह का अनोखा मॉडल है जिसमें सरकार एक सेतु बनकर सर्विस प्रोवाइडर्स को स्थानीय युवाओं को रोज़गार के लिए आमंत्रित कर रही है । इस बीपीओ सेंटर में पूरी अधोसंरचना सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है । सर्विस प्रोवाइडर्स को भी राज्य सरकार ने आमंत्रित किया है और राज्य के युवाओं को रोज़गार उपलब्ध कराया है। बीपीओ सेंटर में कार्यरत युवाओं को 15 से 18 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन के रूप में मिलेगा।

500 युवाओं को रोजगार मिलेगा, आज 100 युवाओं को मिले जॉब लेटर

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बीपीओ सेंटर का उद्घाटन करते हुए यहां काम करने के लिए 100 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इस बीपीओ सेंटर में छत्तीसगढ़ के 500 युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बीपीओ सेंटर में काम करने के लिए लगभग एक हजार आवेदन मिले थे। तीन दिन की स्क्रिनिंग प्रक्रिया के बाद इनमें से साढ़े छह सौ युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार के बाद 100 युवाओं का चयन बीपीओ में काम करने के लिए किया गया है। शेष चार सौ युवाओं का चयन भी आने वाले 10-15 दिनों में कर लिया जाएगा और एक महीने की ट्रेनिंग के बाद उन्हें बीपीओ में नौकरी दे दी जाएगी। बीपीओ सेंटर के लोकार्पण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवाओं के साथ सेल्फी भी ली।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर  एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष  कुलदीप जुनेजा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा, नगर निगम के सभापति  प्रमोद दुबे सहित पार्षद  जितेन्द्र अग्रवाल एवं  आकाश तिवारी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें ...

CG में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग : नवा रायपुर में आज से निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई मूवी की शूटिंग शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति लागू होने के बाद यहां बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। नवा रायपुर में बुधवार से एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। हिन्दी फिल्म ‘शादी में ज़रूर आना’ फेम निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई हिन्दी फ़िल्म का आज मुहुर्त शॉट सम्पन्न हुआ।

रायपुर और नवा रायपुर में अगले 20 दिनों तक इसकी शूटिंग चलेगी। फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, अशनूर कौर और आदिल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आज नवा रायपुर में फिल्म के मुहूर्त शॉट के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी भी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

CM भूपेश बघेल का जन्मदिन आज : राजनेताओं के साथ ही ब्यूरोक्रेट्स भी पहुंच रहे बधाई देने

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज यानी बुधवार को जन्मदिन है। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत प्रदेश के कांग्रेसी नेता, मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी सभी सीएम को बधाइयां दे रहे हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज दूरभाष पर सीएम बघेल को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने भूपेश बघेल को स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री बघेल को दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने सीएम के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर सीएम बघेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने बघेल के सुदीर्घ और स्वथ्य जीवन की कामना की। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी आज मुख्यमंत्री भूपेश को दूरभाष पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की।

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री बघेल को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी। स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने भी सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।

वहीं मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिवस के अवसर पर सीएम हाउस पहुंच कर मुख्यसचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, अंकित आनंद, डॉ. एस. भारतीदासन, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर ग्रामीण अजय यादव, संचालक प्रशासन अकादमी टीसी महावर, संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे ने पुष्प कुछ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह स्पेशल केक बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया है। डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है।  

बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है।

पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है।

और पढ़ें ...

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

और पढ़ें ...

पूर्व सरपंच महेश गोटा की हालत गंभीर, एयरलिफ्ट कर किया गया दिल्ली रिफर, नक्सलियों ने अपहरण कर की थी हत्या की कोशिश

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की ओर से अपहरण के बाद सड़क पर अधमरा कर छोड़े गए फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच और BJP कार्यकर्ता महेश गोटा की स्थिति गंभीर है। महेश गोटा को एयरलिफ्ट कर दिल्ली रिफर किया गया है। एयर एंबुलेंस दिल्ली से जगदलपुर पहुंची थी। मंगलवार को मौसम खराब होने की वजह से एयर एंबुलेंस उड़ान नहीं भर पाई थी। पूर्व सरपंच का मेकाज में इलाज चल रहा था।

उल्लेखनीय है कि, तीन दिन पहले नक्सलियों ने अपहरण कर पूर्व सरपंच महेश गोटा को जान से मारने की कोशिश की थी। इससे पूर्व सरपंच को सांस लेने में परेशानी हो रही है। महेश के परिजनों ने बताया कि, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई है।

ये है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि, दामाराम गांव में स्थित कुपरेल की पहाड़ी में हर साल ग्रामीण पूजा करने जाते हैं। यह पूजा अच्छी खेती और क्षेत्र में शांति के लिए की जाती है। फरसेगढ़, कुटरू, गुदमा सहित कई गांवों के करीब 200 से 250 ग्रामीण रविवार की सुबह यही पूजा करने के लिए दामाराम गांव में स्थित कुपरेल की पहाड़ी गए थे। इसी दौरान 50 से ज्यादा ग्रामीणों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए थे। इसमें पूर्व सरपंच महेश गोटा भी शामिल था। नक्सलियों ने पूछताछ के बाद 49 ग्रामीणों को उसी दिन देर शाम को छोड़ दिया था, लेकिन महेश गोटा को बंधक बनाकर रखा था, जिसे सोमवार देर रात हत्या की कोशिश कर नक्सलियों ने फेंक दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने महेश गोटा को गंभीर हालत में देखा। फिर इसकी जानकारी गांव वालों को दी गई और गंभीर रूप से घायल महेश गोटा को अस्पताल पहुंचाया गया।

और पढ़ें ...

रायपुर : जनसंपर्क एवं परिवहन विभाग के आयुक्त दीपांशु काबरा ने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई और शुभकामनाएं दी

रायपुर : जनसंपर्क एवं परिवहन विभाग के आयुक्त  दीपांशु काबरा ने जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल को बधाई और शुभकामनाएं दी

और पढ़ें ...