प्रदेश

बस स्टैंड और वाहन से 14 लाख कैश जब्त, व्यक्ति से पूछताछ जारी

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है. विधानसभा चुनाव से पहले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नोटों की गड्डी पकड़ाई हैं. पुलिस ने संदिग्धों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 14,80,000 रुपये बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव पुलिस ने 14 लाख 80 हजार रूपये जब्त किया है. कोतवाली थाना क्षेत्र बस स्टैण्ड चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से नगदी रकम 8.50.000 रूपये जब्त और सोमनी थाना क्षेत्र वाहन चेकिंग के दौरान 6 लाख 30 हजार रूपये जब्त किया गया है. पुलिस नगद जब्ती कर आगे की कार्रवाई कर रही है. आगामी चुनाव को देखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच कार्रवाई जारी रहेगी. बता दें कि चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भर में पुलिस एक्टिव मोड़ पर है और लगातार संदिग्धों पर कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में मंगलवार को राजधानी रायपुर में 80 लाख रुपये कैश बरामद किया गया और कुछ दिन पहले कवर्धा के चिल्फी थाना चेक पोस्ट पर एक करोड़ कैश के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया था.
और पढ़ें ...

रायपुर : तंबाकू नियंत्रण के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर

राज्य में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों पर नियंत्रण के लिए इससे जुड़े कानूनों को कड़ाई से लागू करने तथा सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं को तम्बाकू मुक्त बनाने प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। नवा रायपुर स्थित स्वास्थ्य भवन में राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ (एसटीसीसी), राष्ट्रीय सहयोगी संस्थाओं तथा गैर-सरकारी संगठनों की बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान राज्य में तंबाकू नियंत्रण के लिए सभी संस्थाओं एवं संगठनों की सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया गया। बैठक में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तार से चर्चा की गई और सहयोगी संस्थाओं की भागीदारी से छत्तीसगढ़ को तंबाकू मुक्त राज्य बनाने का निर्णय लिया गया।

राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रही सहयोगी संस्थाओं और एनजीओ द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की सराहना की गई। डॉ. जैन ने बैठक में कहा कि राज्य को तंबाकूमुक्त बनाने में संस्थाओं की सहभागिता बहुत आवश्यक है। सामूहिक सहभागिता के माध्यम से ही राज्य को तंबाकूमुक्त बनाया जा सकता है। जन-जागरूकता के जरिए ही तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को राज्य में प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा सकता है। उन्होंने सहयोगी संस्थाओं और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि जमीनी स्तर पर तंबाकू नियंत्रण के लिए कोई कमी दिख रही है तो वे इससे विभाग को अवगत कराएं। उन्होंने सामूहिक सहभागिता से खामियों और कमियों को दूर कर तंबाकूमुक्त राज्य की परिकल्पना को किस प्रकार साकार किया जा सकता है, इसे सुनिश्चित कराने में स्वयं का योगदान देने की अपील भी की।

बैठक में बताया गया कि राज्य में व्यस्कों एवं बच्चों द्वारा तम्बाकू का उपयोग चिंताजनक है। राज्य की 39.1 प्रतिशत आबादी तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का उपयोग करती है। प्रदेश में 13-15 वर्ष आयु वर्ग के आठ प्रतिशत बच्चे तंबाकू का उपयोग कर रहे हैं। इस पर सभी संस्थाओं ने चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों और युवाओं को तम्बाकू के हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने को जरूरी बताया। बैठक में तम्बाकू नियंत्रण के लिए कानूनी प्रावधानों जैसे कोटपा एक्ट-2003, कोटपा छत्तीसगढ़ (संशोधन) अधिनियम-2021 तथा ई-सिगरेट पर प्रतिबंध कानून-2019 का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया गया। छत्तीसगढ़ की सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थाओं को तम्बाकमुक्त बनाने के लिए एक क्रियान्वयन समिति का गठन शीघ्र किए जाने की भी जानकारी इस दौरान साझा की गई।

बैठक में ‘द यूनियन’ संस्था के सीनियर तकनीकी एडवाइजर डॉ. अमित यादव ने राज्य में तंबाकू नियंत्रण के लिए सामूहिक सहभागिता की जरूरत को रेखांकित किया। राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की राज्य विधिक सलाहकार सुश्री ख्याति जैन एवं राज्य सलाहकार डॉ. नेहा साहू ने राज्य तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की गतिविधियों और प्रयासों की जानकारी दी। बैठक में राज्य में संचालित टोल-फ्री नंबर 104 के प्रतिनिधि ने बताया कि तम्बाकू का उपयोग छोड़ने के लिए मरीजों द्वारा टोल-फ्री नंबर 104 में कॉल कर सहयता ली जा रही है। टोल-फ्री नंबर के माध्यम से तम्बाकू का उपयोग करने वाले मरीजों को तम्बाकू छोड़ने के लिए आवश्यक परामर्श सेवाएं प्रदान की जा रही है। बैठक में वोलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन ऑफ इंडिया (वीएचएआई), सी थ्री और समर्थन संस्था, रायपुर के अवतार नशामुक्ति केन्द्र, पिरामल स्वास्थ्य, सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, रायपुर एवं बिलासपुर स्थित दंत चिकित्सा महाविद्यालय तथा राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र (एसएचआरसी) के प्रतिनिधियों ने तंबाकू नियंत्रण के लिए अपने-अपने संस्थानों द्वारा किए जा रहे कार्यों के अनुभव साझा किए।

और पढ़ें ...

कवर्धा विधानसभा में सिंचाई सुविधाओं को मिला विस्तार*

*कवर्धा विधानसभा में सिंचाई सुविधाओं को मिला विस्तार* *वन मंत्री श्री अकबर ने एक और नए घटोला बांध का किया भूमिपूजन* *घटोला जलाशय से होगी 250 हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई की सुविधा* *कवर्धा के किसानों की उन्नति का खुलेगा रास्ता - वन मंत्री श्री अकबर* रायपुर, 06 सितम्बर 2023/वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को खेती-किसानी के लिए कबीरधाम जिले में सिंचाई क्षमता को विस्तार देते हुए एक और नए बांध घटोला जलाशय का भूमिपूजन किया। इस भूमि पूजन के साथ सहसपुर लोहारा क्षेत्र के किसानों की एक और बड़ी मांग आज पूरी हो गई है। इस बांध का निर्माण होने से हजारों किसानों के 250 हेक्टेयर में खरीफ फसल में सिचाई का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इस बांध की लम्बाई 480 मीटर होगी और उचाई 17.17 मीटर रखी जाएगी। इसमें दो नग जल द्वार और एक नग वेस्ट वीयर का निर्माण प्रस्तावित है। बांध की दायी तट नहर जिसकी लंबाई 6.54 किलोमीटर और बांयी तट नहर जिसकी लंम्बाई 1.50 किलोमीटर निर्माण होगा। इस प्रकार कुल इन नहरों द्वारा 250 हेक्टेयर में सिचाई सुविधा किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कबीरधाम जिले के कुल सिंचाई क्षमता 28 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाकर 35.90 प्रतिशत बढाने के लिए भी वर्कप्लान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार तैयार कर रही है। वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले का समग्र विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ काम किया जा रहा है। जिले में मेडिकल कॉलेज खुलने का सपना भी हमारी सरकार पूरा करेगी। जिले में गन्ना उत्पादक किसानों को समृद्ध बनाने के लिए गन्ना बेस इथेनॉल उद्योग बन कर तैयार है। इससे हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार का राह सृजन होगा। केबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर नवांगांव में सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 06 लाख रूपए, मंच निर्माण के लिए 02 लाख रूपए और गांव की जय मां दुर्गा महिला स्व सहायता समूह, उगता सूरज स्व सहायता समूह को 10-10 हजार रूपए देने की घोषणा की। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते पौने पांच वर्षों में प्रदेश में सिचाई क्षमता को विस्तार करने के लिए अनेक योजनाएं बनाई है। प्रदेश के अलग-अलग जिलो में विकासखण्डों में किसानों की स्थिति को सुधारने के लिए अनेक बांध-जलाशयों का निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार की नरवा योजना से पूरे प्रदेश में भू-जल स्तर भी सुधरा है। किसानों को इसका सीधा लाभ भी मिलने लगा है। कबीरधाम जिले में सिचाई क्षमता बढ़ाने जिले में और 15 नए जलाशय और व्यपवर्तन पर हमारी सरकार काम कर रही है- वन मंत्री श्री अकबर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कबीरधाम जिले में औसत से कम बारिश होती है, इसलिए हमारी सरकार ने किसानों को सशक्त, समृद्ध बनाने के लिए कबीरधाम जिले में सिंचाई क्षमता को बढ़ाने के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। कबीरधाम जिले में घटोला बांध सहित और 15 नवीन सिंचाई योजनाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में काम बढ़ा दिया है। इनमें रामपुर बरेड़ा व्यपवर्तन, जगमड़वा जलाशय, सुतियापाठ मध्यम जलाशय के दायी तट पर नहर विस्तारीकरण, राली व्यपवर्तन नहर कार्य, मगरवाड़ा व्यपवर्तन नहर कार्य, कोयलारी व्यपवर्तन, बकेला फीडर कैनाल से कं्राति रमतला एवं देवसरा जलाशय की नहरों का विस्तरीकरण, रिमाडलिंग कार्य, सनकपाटनाला एनीकट कम काजवे, रेंगाबोड कुण्डा व्यपवर्तन नहर कार्य, दमगढ़ व्यपवर्तन योजना, थुवा व्यपवर्तन, नहर कार्य, जल्दानाला जलाशय नहर कार्य का काम प्रस्तावित है। इसमें से क्रांति जलाशय एव नहर विस्तारी करण का भूमिपूजन हो चुका है। इन सभी कार्य पूरा होने से 13 हजार 542 हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। इस प्रकार जिले में कुल सिंचाई रकबा 54465 हेक्टेयर से बढ़कर 68006 हेक्टेयर हो जाएगा। साथ ही कुल सिंचाई क्षमता कबीरधाम जिले की 28.75 प्रतिशत से बढ़कर 35.90 प्रतिशत हो जाएगी।
और पढ़ें ...

नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा किया गया पदभार ग्रहण*

बिलासपुर से मन्नू मनिकपुरी की रिपोर्ट ????छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दिनांक 06.09.2023 को बिलासपुर रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। अजय कुमार यादव भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2004 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के पुलिस अधिकारी हैं। अजय यादव पूर्व में रायपुर रेंज आईजी, आईजी इंटेलिजेंस के पद पर एवं बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे एवं 07 जिलों के पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवा दे चुके हैं। ????नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज अजय कुमार यादव के पदभार ग्रहण दौरान पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह जी द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। पदभार ग्रहण करने के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज राम गोपाल गर्ग, उप पुलिस महानिरीक्षक डी.रविशंकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर एवं बिलासपुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षक, अति.पुलिस अधीक्षक बिलासपुर(शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अति.पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राहुल देव शर्मा, पु.म.नि.कार्या.रेंज बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम और उप पुलिस अधीक्षक जेरोल लकड़ा तथा रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू उपस्थित रह ------
और पढ़ें ...

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- PM Modi जब-जब आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं …

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी रायगढ़ जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आम सभा भी करेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं. इसके साथ ही दीपक बैज ने भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर बयान दिया है. प्रधानमंत्री के दौरे लेकर दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता चाहिए हैं. उनको छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता नहीं है. सत्ता की लालच में छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. जनता जानती हैं कांग्रेस की सरकार ने भूपेश बघेल के नेतृत्व में बेहतर काम किये हैं. कितनी भी कोशिश कर ले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ही आएगी. प्रधानमंत्री जब-जब छत्तसीगढ़ आते हैं झूठ बोलकर जाते हैं. BJP की परिवर्तन यात्रा को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी जनता के पास जाने का बहाना खोज रही हैं, किस बात का परिवर्तन और किस बात की यात्रा? बीजेपी सत्ता हासिल करने हर हथकंडा अपना रही है. क्या बीजेपी इस बात से सहमत हैं कि किसानों को 2600 रुपये न मिले. बीजेपी चाहती है क्या कि किसानों का कर्ज माफ न हो? युवाओं को 2500 रुपये न मिले? बीजेपी को खुद को परिवर्तन करने की आवश्यकता हैं. आपस में मतभेद है इसलिए परिवर्तन की बात कर रहे हैं.
और पढ़ें ...

शिक्षिका के साथ परिचित साथियों ने किया गैंगरेप, वॉटर फॉल घुमाने के बहाने बनाए हवस का शिकार

जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत दनगरी वॉटर फॉल घूमने आई एक शिक्षिका के साथ दो दरिंदों ने गैंगरेप किया है. मामले में पंडरापाठ चौकी में शिकायत के बाद बगीचा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी शुरु कर दी है. आरोपी बलरामपुर जिले के कुसमी इलाके के बताए जा रहे हैं. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका के साथ आरोपियों की जान पहचान थी. फोन में उनसे बात हुआ करती थी. पिछले 4 सितंबर को आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि उन्हें दनगरी वाटर फॉल दिखाने ले चले, जिसपर पीड़िता पूर्व परिचय होने के नाते तैयार हो गई और आरोपी कुसमी से मनोहरपुर आकर दनगरी वॉटर फॉल चले गए. इस दौरान घने जंगल और सूनेपन का फायदा उठाते हुए आरोपियों की नियत बिगड़ गई और उन्होंने पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया. किसी को इस घटना के बारे में न बताने की बात कह उसे जान से मारने की धमकी देते दोनों आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए. घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मामले की शिकायत पंडरा पाठ चौकी में कराई. जिस पर बगीचा थाने में आरोपी सद्दाम खान व सोनू उर्फ इम्तियाज के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294,506,323 व 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
और पढ़ें ...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 7 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित

रायपुर। राज्य शासन द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 7 सितंबर को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान प्रदेश में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब, भांग एवं भांग घोटा की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी। इस अवधि के दौरान मदिरा के व्यक्तिगत भण्डारण एवं गैर लायसेंस प्राप्त परिसरों में मदिरा के भण्डारण पर सख्ती से रोक लगाने, उडऩदस्तों द्वारा अवैध मदिरा के परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम तथा दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं।
और पढ़ें ...

छग में बड़ा हादसा : शिवनाथ नदी में गिरी कार, तीन बच्‍चों सहित 5 लोगों के डूबने की आशंका, रेस्‍क्‍यू में जुटी एसडीआरएफ की टीम

दुर्ग।  जिले में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है। यहां एक कार शिवनाथ नदी में डूब गई है। कार में पांच लोग सवार थे। एसडीआरएफ की टीम रेस्‍क्‍यू में जुट गई है। कार में पति-पत्‍नी के साथ तीन बच्चें भी थे। सभी लोग राजनांदगांव से दुर्ग जिले की ओर आ रहे थे। यह पूरी घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है।जानकारी के अनुसार मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात शिवनाथ नदी के पुराने पुल से एक कार नदी में गिर गई। एसडीआरएफ की टीम द्वारा सुबह से नदी में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। कार को बाहर निकला जा रहा है।पुलगांव पुलिस भी मौके पर मौजूद है।
और पढ़ें ...

यूट्यूबर विलेज तुलसी में जिला प्रशासन के सहयोग से बना अत्याधुनिक स्टूडियो “हमर फ्लिक्स”

रायपुर. जिले के अनूठे यूट्यूबर गांव तुलसी नेवरा में यूट्यूबर युवाओं के समूह में खुशी की लहर दौड़ उठी जब कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे उनके बीच उनके गांव पहुंचे और उनके लिए विशेष स्टूडियों ’’हमर फ्लिक्स’’ का उद्घाटन किया। यह स्टूडियों जिला प्रशासन और सीएसआर हाईटेक द्वारा बनाया गया है। इस अवसर पर बीइंग छत्तीसगढ़िया यूट्यूब चैनल के क्रिएटर श्री ज्ञानेन्द्र शुक्ला सहित अन्य यूट्यूबर्स ने कलेक्टर को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिला प्रशासन की इस सहयोग से हमारे गांव के यूट्यूबर्स को सहयोग मिलेगा और पहले से अच्छी गुणवत्ता की यूट्यूब वीडियों बना सकेंगे। पहले जिस कार्य के लिए हम महानगर जाते थे अब उसे अपने गांव में रहकर ही कर सकेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ परंपरा-संस्कृति का प्रचार प्रसार अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे। कलेक्टर ने यहाँ के युवाओं द्वारा बनाए गए यूट्यूब वीडियो को देखा और लाइक भी किया | इस अवसर पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि तुलसी गांव एक हमारे जिले ही नही प्रदेश का अनूठा यूट्यूबर विलेज है जहाँ 40 युवा यूट्यूबर का काम करते हैं जिनके 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इनके बनाये वीडियो में 3 करोड़ से ज्यादा व्यू मिले हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस स्टूडियो के माध्यम से यहाँ के युवाओं के टैलेंट और उनके माध्यम से अन्य युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होेंने कहा कि हम यहां 15 लाख रूपये की लागत से डिजिटल स्किल सेंटर भी डीएमएफ के माध्यम से बनाएंगे, जहां यूट्यूब और सोशल मीडिया से जुड़े युवा डिजिटल मार्केटिग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एसईओ जैसे स्किल्स सीख पाएंगे। गौरतलब है कि तुलसी गांव का हमर फ्लिक्स स्टुडियों यूट्यूबर्स और क्रिएटर्स के लिए आवश्यक उपकरण से लैस है। अत्याधुनिक कैमरे, ड्रोन कैमरे, हाइएंड कंप्यूटर जैसे उपकरण जिला प्रशासन ने उपलब्ध कराए है। शूटिंग के साथ-साथ एडिटिंग के लिए भी सॉफ्टवेयर्स की व्यवस्था की गई है। स्टूडियो में ऑडियो लैब भी बनाया गया है जहां ऑडियो मिक्सर सॉफ्टवेयर और उपकरण से क्रिएटर्स आसानी से ऑडियो रिकॉर्डिंग और मिक्सिंग कर पाएंगे साथ ही पॉडकास्टिंग भी कर पाएंगे। 25 लाख की लागत से इस स्टूडियों को तैयार किया गया है। साथ ही यह आर्टिस्ट एसोसिएशन भी बनाया जाएगा जिसके लिए जिला प्रशासन आर्ट से संबंधित संस्थानों के साथ एमओयू कर युवाओं को डिजिटल क्षेत्र में बेसिक और प्रोफेशनल कौशल सीखा कर उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर पाएंगे।
और पढ़ें ...

ग्रामीण ने की नहर में पीचिंग कार्य किये जाने की मांग...कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश बिलासपुर, 5 सितम्बर 2023/जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज जिले के आम लोगों के साथ ही बुजुर्ग, महिलाएं एवं ग्रामीण किसान अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर के समक्ष पहंुचे। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सभी की समस्याओं को बड़े ही इत्मीनान के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। जिले के घुटकू ग्राम के निवासी सुरेन्द्र कुमार चौहान द्वारा नहरों में पीचिंग कार्य नहीं होने के कारण सिंचाई कार्य में आ रही बाधा को दूर करने के संबंध में कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रखी गई। कलेक्टर झा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस हेतु आवश्यक निर्देश दिए। कोटा ब्लॉक के भैंसाझार के ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत में ही नवीन धान खरीदी उपकेंद्र खोले जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि रतनपुर से कोटा के मध्य पुल क्षतिग्रस्त होने से वर्तमान में धान विक्रय हेतु जाने में समस्या हो रही है। मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोहर्सी की सरपंच, पंच एवं अन्य ग्रामीण ने कलेक्टर को बताया कि उनके ग्राम के कुछ व्यक्तियों द्वारा आम रास्ते पर बाऊंड्री वॉल का निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने कलेक्टर के समक्ष गांव के लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए अवैध निर्माण को हटाने एवं पुनः निकासी बहाल करने की बात रखी। कलेक्टर द्वारा उक्त समस्या के निराकरण हेतु मस्तूरी तहसीलदार को इसकी जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कोटा विकासखण्ड निवासी रामदीन द्वारा नेशनल हाईवे निर्माण हेतु अधिग्रहित की गई भूमि की मुआवजा राशि के संबंध में आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्या रखी गई। इस संबंध में कलेक्टर झा ने समस्या के जल्द निराकरण किये जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने बिल्हा ब्लॉक के ग्राम गढ़वट के किसानों की मांग पर भकरबंधा तालाब से सिंचाई के लिए पानी छोड़ने के निर्देश दिए। मछली पालन के लिए ठेकेदार द्वारा पानी छोड़ने से इंकार किया जा रहा था। --
और पढ़ें ...

BREAKING : ऑनलाइन सट्टा मामले में सौरभ और रवि उप्पल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

रायपुर। “महादेव एप ऑनलाइन सट्टा” के संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया गया है। अब ED दोनों को विदेश से भारत लाने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ED ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए विदेश और गृह मंत्रालय सहित झारखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के अतिरिक्त अन्य राज्यो को भी जानकारी भेजी है। इस मामले में ED के स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की कोर्ट ने आज वारंट जारी कर दिया। ED को जिन दो लोगों की तलाश है उनको लेकर काफी समय से चर्चा है कि वे दोनों दुबई में हैं। ईडी ने इस मामले में इंटरपोल से भी संपर्क किया है और उम्मीद की जा रही है कि कुछ ही समय में रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो जाएगा।
और पढ़ें ...

डे-एनयूएलएम के सामुदायिक संगठकों की मानदेय में 3 हजार रुपए की हुई वृद्धि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के अंतर्गत डे-एनयूएलएम के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाले सामुदायिक संगठकों के मानदेय में 3 हजार रुपए की वृद्धि की गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ मंत्रालय (महानदी भवन) ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के तहत डे-एनयूएलएम अंतर्गत कार्यरत 208 सामुदायिक संगठकों को पूर्व मानदेय 15 हजार रुपए में 20 प्रतिशत वृद्धि की गई है, जिससे अब उन्हें 3 हजार रुपए बढ़ कर यानी 18 हजार रुपए मानदेय दिए जाएंगे।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल से मरीज समेत 3 लोग हुए किडनैप, तमाशा देखते रहे लोग, जांच में जुटी पुलिस....

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मरीज और उसके परिजनों की किडनैपिंग कर पिटाई का मामल सामने आया है। इस घटना से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती मलेरिया पीड़ित मरीज भागीरथी, रजगामार निवासी और उसके परिजनों का देर रात करीब 11 बजे आधा दर्जन से अधिक लोगों ने किडनैपिंग किया। जब किडनैपर्स इस घटना को अंजाम दे रहे थे तो अस्पताल में भर्ती लोग तमाशा देखते रहे थे। किडनैपर्स सभी को अस्पताल से उठाकर स्कूल बस में ले गए। जिसके बाद मरीज समेत उसके बेटे और दोस्त की जमकर पिटाई की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सभी को अस्पताल के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़ित मरीज भागीरथी के बगल वाले बेड में भर्ती युवक के पत्नी से भागीरथी और उसके बेटे समेत दोस्त पर रेप करने के आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया है।
और पढ़ें ...

शिक्षक दिवस पर आज 52 शिक्षकों का हुआ सम्मान, इतने हजार रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र किया गया प्रदान

रायपुर। शिक्षक दिवस पर आज राजभवन के दरबार हाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 52 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें से 48 शिक्षक राज्य शिक्षक सम्मान और 4 शिक्षकों को प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के दरबार हॉल में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। इस दौरान अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे और विशिष्ट अतिथि के तौर पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव मौजूद थे। समारोह में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित 48 शिक्षिकों में से प्रत्येक को 21-21 हजार रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा प्रदेश के महान विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रत्येक शिक्षक को 50-50 हजार रूपए और प्रशस्ति पत्र दिया गया। सीएम भूपेश बघेल ने सभी बधाई देते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्ण के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के मनाया जाता है। आज राष्ट्रनिर्माण समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका है। आज चंद्रमा अभियान सफल रहा है, इसके पीछे भी गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान है। आज आपके सामने खड़े हैं, उसके पीछे भी गुरुओं का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। वातावरण तैयार करना है, जो हमने किया स्कूलों के हमने राशि की कमी नहीं होने दी। विभागीय अधिकारी जब जितना माँगे दिया गया। अच्छे वातावरण के लिए जो आवश्यक है, पहले शिक्षकों की भर्ती हो, दूसरा स्कूल के वातावरण सुंदर हो। दोनों कामों को प्राथमिकता से किया गया है।
और पढ़ें ...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जरूर लगाना चाहिए इन चीजों का भोग

श्रीकृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग
जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग जरूर लगाना चाहिए. आप उसमें तुलसी दल भी डाल सकते हैं. आप मेवा, माखन और मिसरी का भोग भी लगा सकते हैं. कहीं-कहीं, धनिये की पंजीरी भी अर्पित की जाती है. पूर्ण सात्विक भोजन जिसमें तमाम तरह के व्यंजन हों, इस दिन श्री कृष्ण को अर्पित किए जाते हैं.

 

कैसे मनाएं जन्माष्टमी का पर्व? (Janmashtami 2023 puja vidhi)
जन्माष्टमी के दिन प्रातःकाल स्नान करके व्रत या पूजा का संकल्प लें. व्रत रखने वाले दिन भर जलाहार या फलाहार ग्रहण करें और सात्विक रहें. मध्यरात्रि को भगवान कृष्ण की धातु की प्रतिमा को किसी पात्र में रखें. उस प्रतिमा को पहले दूध, दही, शहद, शर्करा और अंत में घी से स्नान कराएं. इसी को पंचामृत स्नान कहते हैं.

 

इसके बाद प्रतिमा को जल से स्नान कराएं. तत्पश्चात पीताम्बर, पुष्प और प्रसाद अर्पित करें. ध्यान रखें की अर्पित की जाने वाली चीजें शंख में डालकर ही अर्पित की जाएंगी. पूजा करने वाला व्यक्ति काले या सफेद वस्त्र धारण नहीं करेगा. इसके बाद अपनी मनोकामना के अनुसार मंत्र जाप करें. अंत में प्रसाद ग्रहण करें और वितरण करें.

और पढ़ें ...

रक्षाबंधन की तरह जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी लोगों में बड़ा कन्फ्यूजन- आखिर जन्माष्टमी का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा.

हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. कहते हैं कि श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. लेकिन इस साल रक्षाबंधन की तरह जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी लोगों में बड़ा कन्फ्यूजन है. कोई 6 सितंबर तो कोई 7 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार बता रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर जन्माष्टमी का त्योहार किस दिन मनाया जाएगा.

 
 

6 या 7 सितंबर कब है जन्माष्टमी? (Janmashtami 2023)
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण अष्टमी तिथि 6 सितंबर को दोपहर 03.37 बजे आरंभ होगी और  7 सितंबर शाम 04.14 बजे इसका समापन होगा. चूंकि श्रीकृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में रात्रि 12 बजे हुआ था, इसलिए गृहस्थ जीवन वालों के लिए 6 सितंबर को जन्माष्टमी मनाना उचित रहेगा. जबकि वैष्णव संप्रदाय के लोग 7 सितंबर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाएंगे. ज्योतिषियों की मानें तो इस वर्ष जन्माष्टमी पर रोहिणी नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है. रोहिणी नक्षत्र 6 सितंबर को सुबह 09.20 बजे से 7 सितंबर को सुबह 10.25 बजे तक रहेगा.

जन्माष्टमी पर 4 शुभ योग (Janmashtami 2023 shubh yog)
सर्वार्थ सिद्धि योग- जन्माष्टमी पर पूरे दिन रहेगा
रवि योग- 6 सितंबर को सुबह 06 बजकर 01 मिनट से सुबह 09 बजकर 20 मिनट तक
बुधादित्य योग- जन्माष्टमी पर पूरे दिन रहेगा
रोहिणी नक्षत्र- 6 सितंबर को सुबह 09 बजकर 20 मिनट से 7 सितंबर को सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक

और पढ़ें ...