प्रदेश
प्रदेश के सभी जिलों में निकली भारत जोड़ो यात्रा, राजधानी मे भी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकले कांग्रेसी
रायपुर। भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले में यात्रा निकाली गई। इस यात्रा के दौरान जनता को भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया गया और साथ ही भाजपा के विभाजनकारी राजनीति के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रायपुर में दीपक बैज और सरगुजा में टी.एस.सिंहदेव प्रभारी के रूप में शामिल हुये। इसी प्रकार अन्य जिलों बेमेतरा में जांजगीर चांपा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री रविन्द्र चौबे, दुर्ग में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कवर्धा में मंत्री मो. अकबर, बिलासपुर में मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, सुकमा मंत्री कवासी लखमा, सुरजपुर में मंत्री अमरजीत भगत, कोण्डागांव में मंत्री मोहन मरकाम, कोरबा में मंत्री जयसिंह अग्रवाल, बालोद में मंत्री अनिला भेड़िया, सक्ती में मंत्री गुरू रूद्र कुमार, रायगढ़ में मंत्री उमेश पटेल, महासमुंद में सासंद रंजीत रंजन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में सांसद ज्योत्सना महंत, बस्तर जगदलपुर में सांसद फूलोदेवी नेताम शामिल हुई।
सांसद दीपक बैज, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, और अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से आजाद चौक गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा की। बैज ने कहा कि राहुल की यह ऐतिहासिक यात्रा भारत के दिल में समा गई है। यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है, यात्रा अभी भी चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा एक तीर्थ यात्रा थी और तीर्थ यात्रा कभी समाप्त नहीं होती। तीर्थ यात्रा, हर यात्रा का प्रारंभ होती है। भारत जोड़ो यात्रा का इतिहास स्याही से नहीं लिखा जा सकता, ये पसीने से लिखा गया है।
इस पदयात्रा मे विधायक सत्यनारायण शर्मा कुलदीप जुनेजा, राजेंद्र तिवारी, गिरीश देवांगन, मलकीत सिंह गैंदू, एजाज ढेबर, प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे, उधोराम वर्मा, ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पांडेय, सुमीत दास, प्रशांत ठेंगडी, बंशी कन्नौजे, जी श्रीनिवास, अविनय दुबे, इंद्रजीत गहलोत, कामरान अंसारी, सुनीता शर्मा, मोहसिन खान आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें ...
भरोसे का सम्मेलन कल नांदगांव में : यहां देखें मल्लिकार्जुन खड़गे के छग दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
रायपुर। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में 8 सितम्बर को कांग्रेस का ‘भरोसे का सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर जो प्रोटोकॉल जारी किया गया है उसके मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे वहां पहुंचेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई मंत्री और विधायक उपस्थित रहेंगे।
और पढ़ें ...
कल इस महत्वपूर्ण बैठक में तय होगा कांग्रेस प्रत्याशियों का टिकट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर कुछ ही दिन शेष हैं। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वही कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशियों के नाम पर सस्पेंस बरकरार रखा है। इस बीच कांग्रेस कैंडिडेट की लिस्ट को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद ही प्रत्याशियों की सूची जारी होगी।
दीपक बैज ने कहा शुक्रवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की रायपुर राजीव भवन में बैठक होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो सकती है। वही दिल्ली की बैठक नो फ्लाइंग जोन के कारण आगे पीछे हो सकती है। स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय मकान बैठक की अध्यक्षता करेंगे। चुनाव समिति की बैठक के बाद पहली लिस्ट जारी की जाएगी।
और पढ़ें ...
सीएम बघेल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री गोयल को लिखा पत्र, किया यह अनुरोध
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को केंद्रीय खाद्य एवम सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में केंद्रीय पूल में चावल उपार्जन का लक्ष्य 86.5 लाख मे.टन यथावत रखने का अनुरोध किया है। साथ ही परिणामी चावल की पैकेजिंग के लिए 3.56 लाख गठान नए जूट बैग की आपूर्ति जूट कमिश्नर के माध्यम से कराए जाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
सीएम बघेल ने पत्र में लिखा है कि खाद्य एवम सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार की ओर से खाद्य सचिवों की बैठक 21 अगस्त 2023 की जारी कार्यवाही विवरण 28 अगस्त 2023 की ओर से राज्य में धान के उपार्जन अनुमान 130 लाख टन के अनुसार बनने वाले परिणामी चावल की 86.5 लाख मे.टन मात्रा को घटाते हुए 61 लाख मे.टन कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त जूट पैकेजिंग की छठवीं आपूर्ति योजना 6 सितंबर की ओर से केन्द्रीय पूल में चावल उपार्जन के लिए आवश्यक नए जूट बारदानों की आपूर्ति मात्रा को कम करते हुए 3.56 लाख गठान के स्थान पर 2.45 लाख गठान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने 21 अगस्त को खाद्य सचिवों की बैठक में हुई चर्चा का का उल्लेख करते हुए कहा है कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में राज्य सरकार की ओर से धान खरीदी की सीमा 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने का उल्लेख करते हुए, जो कि विगत कई वर्षाे से खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 से 15 क्विंटल प्रति एकड निर्धारित थी, केन्द्रीय पूल में 86 लाख मे.टन चावल उपार्जन के लक्ष्य को यथावत रखे जाने का अनुरोध किया गया था। विगत वर्षों में धान के रकबे में हुई बढ़ोत्तरी के साथ-साथ राज्य के किसानों की ओर से उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग और बेहतर उर्वरक प्रबंधन के दृष्टिगत उत्पादकता में वृद्धि हुई है। विशेषतः मध्य छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्रों में, जिसके चलते किसानों समूहों की ओर से की गई मांग के आधार पर राज्य में धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ को बढ़ाते हुए राज्य शासन की ओर से अधिकतम 20 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है।
राज्य के कृषि विभाग की ओर से प्रथम अग्रिम अनुमान के आधार पर राज्य में बोए गए धान के रकबे 36 लाख हेक्टेयर में 136.5 लाख टन धान उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। राज्य के कुछ एक स्थानों को छोड़कर मानसून की स्थिति धान के फसल के अनुरूप है। राज्य के सिंचित रकबे में कुछ स्थानों पर पानी की कमी के चलते नहरों के माध्यम से सिंचाई का प्रबंध भी किया गया है। उपरोक्त व्यवस्था के दृष्टिगत राज्य में धान का उत्पादन अग्रिम अनुमान से अधिक होना अवश्यम्भावी है।
और पढ़ें ...
छत्तीसगढ़ में BJP की परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से, शाह 12 सितंबर को दिखाएंगे हरी झंडी
जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले से 12 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर भाजपा के नेता चुनावी शंखनाद करेंगे। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में ही शाह आम सभा को भी संबोधित करेंगे। जिसमें करीब 70 से 80 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा दो चरणों में होगी। इसके लिए भाटापारा के MLA शिवरतन शर्मा और पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को संयोजक बनाया गया है। ये दोनों नेता दंतेवाड़ा में ही हैं। इनके साथ पूर्व मंत्री केदार कश्यप, बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय भी मौजूद हैं। बुधवार को भाजपा कार्यालय में संगठन की बैठक लेकर यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।
भाजपा के दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष चैतराम अटामी ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के हाई स्कूल मैदान में शाह आम सभा को संबोधित करेंगे। मंच कितना बड़ा होगा। डोम कहां से कहां तक होगा। बैठक गैलरी कैसी होगी। मैदान पहुंचकर इसकी तैयारी अब शुरू कर दी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने रायपुर में प्रेसवार्ता लेकर बताया था कि पहले चरण की यह यात्रा दंतेवाड़ा से बिलासपुर तक निकलेगी। करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे।
16 सितंबर से शुरू होगा दूसरा चरण
भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 16 सितंबर जशपुर से शुरू होगा। इसमें BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। दूसरे चरण की यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दूसरी परिवर्तन यात्रा 12 दिनों में 1261 किमी का सफर तय करेगी। 2 संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। दूसरे चरण में 39 आम सभाएं, 53 स्वागत सभाएं और 2 रोड शो होंगे।
28 को होगा समापन, प्रधानमंत्री होंगे शामिल
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, इन दोनों यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों यात्रा करीब 2989 किमी की होगी। अलग-अलग जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होंगे।
और पढ़ें ...
भाजपा ने खड़गे से पूछे 9 सवाल
रायपुर. भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से 9 सवाल पूछे हैं. सरोज पांडे ने प्रेसवार्ता में कहा, छग में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ रहे हैं. कुछ सवालों का जवाब राष्ट्रीय अध्यक्ष दें. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा, भारत टूटा कब था, भारत शब्द का उपयोग किया गया तो भारत शब्द से क्या दिक्कत है ?
सरोज पांडे ने कहा, राहुल गांधी के सम्मेलन में जो भोजन परोसा गया था उसके खाने से 50 गायों की मौत हो गई. कांग्रेस जन्माष्टमी के दिन क्या इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे. स्टालिन इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं, जिन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया. प्रियंक खड़गे ने भी स्टालिन का स्टैंड लिया था, क्या उस पर एक्शन लेंगे.
उन्होंने कहा, जब सीएम चिट्ठी लिखते हैं तो जिन विषयों पर चिट्ठी लिखना चाहिए उस पर नहीं लिखते. राजस्थान में महिलाओं के साथ बर्बरता होती है, क्या उसके लिए सीएम राजस्थान के सीएम को चिट्ठी लिखेंगे. रक्षाबंधन पर गैंगरेप, जशपुर में गैंगरेप पर सीएम चुप रहते हैं. क्या इसके लिए माफी मांगा जाएगा.
सरोज पांडे ने कहा, छग में हो रहे भरष्टाचार के मुद्दे पर सीएम क्यों चुप हैं. गंगाजल लेकर सरकार ने कसम खाई थी. शराबबंदी का वादा किया था. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई, इस पर खड़गे जी का क्या स्टैंड हैं.
और पढ़ें ...
शराब के केस में पकड़े गए शख्स ने हिरासत में तोड़ा दम, स्वजनों का आरोप- पुलिस की प्रताड़ना से हुई मौत
धमतरी। अवैध शराब बेचने के आरोप में पकड़े गए कुरूद के धोबी चौक निवासी शिवचरण चक्रधारी 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के स्वजनों ने कुरूद पुलिस की प्रताड़ना के कारण मौत होने का आरोप लगाया है।
कुरूद पुलिस ने छह सितंबर को 17 पौवा अवैध शराब के साथ आरोपित शिवचरण चक्रधारी 50 वर्ष को गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे पड़कर थाने ले गई थी। मृतक के पुत्र देवनाथ चक्रधारी ने बताया कि छह सितंबर की रात पुलिस ने सूचना दी की उनके पिता शिवचरण चक्रधारी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें उपचार के लिए धमतरी के जिला अस्पताल ले जा रहे हैं। जब स्वजन जिला अस्पताल धमतरी पहुंचे तब तक शिवचरण की मृत्यु हो चुकी थी।
स्वजनों को पुलिस ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। मृतक के स्वजनों का आरोप है कि पुलिस ने थाने के अंदर मारपीट कर बुरी तरह प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण पुलिस थाना में ही मौत हो गई। इसके बाद शव को अस्पताल ले जाया गया। दोषी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को बचाने के लिए लीपापोती की जा रही है।
इस मामले को लेकर कुरूद में लोगों में भारी आक्रोश है। मृतक के स्वजन और मोहल्ले के लोग आक्रोशित होकर नेशनल हाईवे में उतर गए हैं और चक्काजाम करने का प्रयास कर रहे हैं। इस मामले कुरूद थाना प्रभारी दीपा केंवट और अन्य पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। मोबाइल काल रिसीव नहीं कर रहे हैं।
और पढ़ें ...
खून से सनी सड़क : तेज रफ्तार वाहन ने मवेशियों को रौंदा, 9 की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। इस घटना में करीब 9 मवेशियों की मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। हादसा बुधवार देर रात की बताई जा रही है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनकी तरदा मुख्य मार्ग में कल देर रात एक अज्ञात तेज रफ्तार भारी वाहन ने मवेशियों को रौंद दिया। इस हादसे में करीब 9 मवेशियों की मौत हो गई है। मवेशी मालिक और ग्रामीणों ने जब खून से सनी सड़क और मवेशियों के बिछी लाश का मंजर देखा तो वे आग बबूला हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों ने फौरन गांव में बैठक बुलाई। बैठक कर तेज रफ्तार भारी वाहनों पर लगाम लगाने और चक्काजाम करने का निर्णय लिया है। साथ ही मवेशियों की मौत को लेकर उरगा थाना पुलिस को ज्ञापन देंगे। घटनास्थल से मवेशियों के शवों को उठाकर ग्रामीणों ने सड़क के किनारे किया।
और पढ़ें ...
कांग्रेस का विधानसभावार संकल्प शिविर 9 से
रायपुर। एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री मोहन मरकाम, एआईसीसी सचिव राजेश तिवारी, सांसद ज्योत्सना महंत 9 सितंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा मनेन्द्रगढ़ के संकल्प शिविर में शामिल होंगे। दोपहर 01.30 बजे विधानसभा बैकुंठपुर के संकल्प शिविर में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे विधानसभा भरतपुर-सोनहट के संकल्प शिविर में शामिल होंगे।
और पढ़ें ...
CRIME NEWS : पिता बना हैवान, 24 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पिता-पुत्र के रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पिता ने 24 वर्षीय बेटे की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के साक्ष्य को छुपाकर आरोपित पिता ने बेटे की अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। तभी सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह मामला ग्राम धनगांव का है। घटना बीते मंगल-बुधवार की दरमियानी रात की है। रात करीब 12 बजे युगेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस बात को लेकर युगेश के साथ पिता देवसिंग का विवाद हुआ। विवाद के दौरान बेटे ने पिता के गले को रस्सी से दबाने का प्रयास किया, उसी रस्सी को पिता ने युगेश के गले में लपेट कर उसे जमीन पर गिरा दिया। जिससे युगेश के सिर पर गंभीर चोंट लगी। बेटे जमीन पर अचेत देखकर आरोपित ने गुस्से में रस्सी से उका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही युगेश की मौत हो गई।
शराब के लिए घर का सामान बेचने पर पिता-पुत्र में हुआ विवाद
आरोपित पिता ने बताया कि शराब पीने के लिए युगेश ने घर की मोटर साइकिल, मोबाइल फोन व अन्य घरेलू सामान को बेच दिया है। इसको लेकर ही वारदात वाली रात पिता-पुत्र में जमकर विवाद हुआ। पुलिस ने आरोपित देवसिंग के निशानदेही पर प्लास्टिक व कपड़े से बनी रस्सी को बरामद कर लिया है।
और पढ़ें ...
छत्तीसगढ़ में नेताओं को टिकट मिलने से ज्यादा सता रहा है IT और ED का डर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नागरिकों 5 माह पहले ईडी और आईटी के बारे में कुछ भी पता नहीं था। लेकिन बीते पांच महीने से जिस तरह से भ्रष्टाचारी नेताओं और अधिकारियों के खिलाफ ईडी और आईटी की ताबरतोड़ छापेमारी के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों को भी आईटी और ईडी की ताकतों का पता चल गया है और दोनों ही डिपार्टमेंट अब बोलचाल की भाषा में लोगों की जुबान पर आने लगा है।
सर्वे मैनेजेबल तो नहीं टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों, विधायकों,मंत्रियों के अलावा पूर्व मंत्रियों को जितना डर अपनी पार्टी के कामकाज और दिशा निर्देश व मापदंड से नहीं हो रहा है उससे कहीं ज्यादा डर मौजूदा दौर में हो रहे सर्वे रिपोर्ट से हो रहा है। इनके बीच चर्चा भी आम है कि पता नहीं सर्वे का मापदंड क्या है और किस आधार पर इसे सार्वजनिक किया जा रहा है। इनके बीच इस बात की अटकलें भी लगाई जा रही है कि कहीं मैनेजेबल तो नहीं। इनके लिए यह भी शोध का विषय है कि कथित सर्वे के पीछे विरोधी दल का हाथ तो नहीं। या फिर अपने बीच से ही कोई विभीषण की भूमिका तो नहीं निभा रहा। पता नहीं कौन कब किस रूप में आ जाए। बहुरुपिया तो दूर से समझ में आ जाता है पर आस्तिन में रहने वालों की जानकारी ही नहीं हो पाता। डसने के बाद पता चलता है कि आस्तिन में भी कुछ इसी तरह के लोग छिपे थे। बहरहाल दिन प्रतिदिन इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहे सर्वे ने इनकी तो हालत ही खराब कर दी है। एक चर्चा यह भी हो रही है कि मजे लेने के लिए इसे एडिट भी कर दे रहे हैं।
जाहिर है इन दिनों चौक-चौराहों से लेकर पान दुकान और सरकारी कार्यालयों सभी जगह चुनावी चर्चा हो रही है। शहर में सुबह शाम चर्चा चल रही है कि अब देखो केंद्र सरकार के अलावा भाजपा भी आइटी बना लिया है। भाजपा की आइटी टीम पता नहीं कहां-कहां जाएगी। कुछ तो मासूमियत से नाम भी गिनाने लगे। पक्का है बास पहले इनके यहां,फिर यहां-यहां। एक ने कान में धीरे से कहा। ये वो आइटी नहीं है भाई। ये आइटी सेल है। जो भीतर होगा उसे बाहर आपके मोबाइल पर पढ़ाने के लिए है ये आइटी।
और पढ़ें ...
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार
रायपुर ।छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस वर्ष एक जून से लेकर अब तक की स्थिति में बारिश की स्थिति अच्छी नहीं है। एक जून से लेकर छह सितंबर तक 98 दिनों में प्रदेश में 793.5 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य रूप से 990.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस प्रकार सामान्य से 20 फीसद बारिश कम हुई है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी तक 14 जिलों में कम वर्षा, 12 जिलों में सामान्य वर्षा और एक जिले में अति कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। साथ ही शुक्रवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी।
बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है और विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान में गिरावट भी आ रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून द्रोणिका बीकानेर, गुना, मंडल, रायपुर और उसके बाद दक्षिण पूर्व की ओर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक 2.1 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।
बीजापुर में सर्वाधिक 1386.8 मिमी बारिश
प्रदेश में अभी तक बीजापुर में सर्वाधिक 1386.8 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 18 फीसद ज्यादा है। इसी प्रकार सरगुजा में 412.2 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से 61 फीसद कम है और इस जिले में अति कम वर्षा हुई है। रायपुर जिले में वर्षा की स्थिति सामान्य है,यहां 966.8 मिमी बारिश हुई है।
और पढ़ें ...
रायपुर: 08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन
रायपुर: 08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन।
रायपुर l
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितम्बर 2023 को 12:00 बजे से 12:40 बजे तक राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन किया गया है। इस वेबीनार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, विशेष सचिव एवं राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक राजेश सिंह राणा तथा राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं राज्य साक्षरता केन्द्र (एस.सी.ई.आर.टी.) के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
इस वेबीनार में प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, डाइट, जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा के डीएमसी, समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड परियोजना अधिकारी, बीआरसी, सीएसी, सीआरसी, समस्त प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षकगण, स्कूल शिक्षा व साक्षरता से जुड़े सभी स्रोत व्यक्ति, कुशल प्रशिक्षक, स्वयंसेवी शिक्षक सहित प्रदेश के शिक्षार्थी लोग शामिल होंगे।
प्रदेश में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के लिए वातावरण निर्माण हेतु 01 सितम्बर से 07 सितम्बर तक साक्षर सप्ताह आयोजन किया गया। संचालक एवं सदस्य सचिव राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण राजेश सिंह राणा ने सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय महत्व के इस कार्यक्रम के लिए विशेष रणनीति तैयार कर सभी वर्गो की इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्य योजना अनुसार प्रत्येक दिवस गतिविधियों के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि साक्षरता सप्ताह का उद्देश्य सभी वर्गो का ध्यान नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की ओर केन्द्रित करना है।
गौरतलब है कि सभी के लिए शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप वित्त वर्ष 2022 से 2027 के दौरान क्रियान्यन के लिए भारत सरकार द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पांच घटक - बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यावहारिक शिक्षा और सतत् शिक्षा हैं।
यह उल्लेखनीय है कि साक्षरता सप्ताह के पहले दिन जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम पर केन्द्रित जागरूकता, कार्यशाला, सम्मेलन, सेमीनार का आयोजन किया गया। डीएलएमए, डाईट, शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत नारा लेखन कराया गया।
सप्ताह के दूसरे दिन शैक्षणिक संस्थाओं में साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ‘‘उल्लास’’ सबके लिए शिक्षा पर केन्द्रित गीत, नृत्य, पेंटिंग, चित्रकला, मेंहदी और रंगोली का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पालक आदि शामिल हुए।
सप्ताह के तीसरे दिन जिला, ब्लॉक, नगर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न संस्थाओं में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम ‘‘उल्लास’’ पर ‘साक्षरता संगोष्ठी एवं परिचर्चा’ का आयोजन किया गया। इसमें साहित्यकार, लेखक, पत्रकार, अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, साक्षरता कार्यक्रम से जुडे, शासकीय-अशासकीय व्यक्ति सम्मिलित हुए।
सप्ताह के चौथे दिन नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महिला साक्षरता पर केन्द्रित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व-सहायता समूह, मितानिन द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, लोकगीत, लोक परंपरा पर चर्चा एवं पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया।
सप्ताह के पांचवे दिन नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महाविद्यालय एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए अशिक्षित पालकों को बुनियादी साक्षरता व अंक ज्ञान की आवश्यकता, डिजिटल साक्षरता का उपयोग, वर्तमान समय में वित्तीय साक्षरता, सबके लिए शिक्षा, विधिक साक्षरता, चुनावी साक्षरता, कौशल विकास और जीवन कौशल विषय पर भाषण, निबंध, पोस्टर आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
सप्ताह के छठवें दिन उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के शिक्षार्थियों के लिए लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रत्येक शिक्षार्थियों के लिए ‘चित्र देखो और लिखो कार्यक्रम’ आयोजन में (उजास, उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की प्रवेशिका, पोर्टल के चित्रों का उपयोग) किया गया।
सप्ताह के सातवें दिन उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम पर पंचायत राज संस्थाओं शामिल करते हुए ग्राम पंचायतों में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के सदस्य, किसान, महिलाएं सेवानिवृत्त कर्मचारी, आईसीडीएस, वन स्टॉप सेंटर, महिलाएं, स्कूल प्रबंधन समितियों के सदस्य, स्वयं सहायता समूह, किसान क्लब, नव साक्षर और गैर साक्षर को आमंत्रित किया किया गया था।
08 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थाओं में साक्षरता रैली निकाली जाएगी। इसमें सभी शासकीय-अशासकीय स्कूलों एवं निजी शैक्षणिक संस्थाओं में प्रातः प्रभात फेरी, साक्षरता रैली, साइकिल रैली का आयोजन कर अंत में साक्षरता का संदेश और नारे का वाचन किया जाएगा।
और पढ़ें ...
फिर आई कांग्रेस सरकार तो 36 सौ रुपए क्विंटल में खरीदेंगे धान : मंत्री रविंद्र चौबे
रायपुर. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है. धान खरीदी को लेकर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है. इस बार किसानों के समर्थन से कांग्रेस 75 पार की सरकार बनाएगी. अगली सरकार के कार्यकाल तक 36 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदा जाएगा.
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा में किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 15 की बजाय 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं.
बायोमेट्रिक सिस्टम से होगी धान खरीदी
समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए इस साल किसानों की पहचान उपरांत धान खरीदी बायोमेट्रिक प्रणाली से की जाएगी. पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा धान खरीदी की संभावना को देखते हुए धान बेचने आने वाले किसानों का मौके पर ही फिंगर प्रिंट लिया जाएगा, उसके बाद ही धान खरीदी होगी. इसके लिए किसानों से 31 अक्टूबर तक समितियों में अपना आधार नंबर और उनके द्वारा नामित एक अन्य रिश्तेदार का आधार पंजीयन कराने के लिए जिले में यह प्रक्रिया शुरू हो गई है.
और पढ़ें ...
27 महिला आरक्षकों की हुई पोस्टिंग, 8 थर्ड जेंडर आरक्षकों को भी पहली बार मिला मौका
रायपुर। जिले में 27 महिला आरक्षकों की पोस्टिंग हुई है. 8 थर्ड जेंडर आरक्षकों को भी पहली बार मौका मिला है. यह पोस्टिंग ट्रेनिंग के बाद की गई है. एसएसपी रायपुर ने इसका आदेश जारी किया है. आदेश के बाद थर्ड जेंडर आरक्षकों ने एसएसपी से मुलाकात कर आभार जताया है.
थर्ड जेंडर के 8 आरक्षकों को ट्रेनिंग कम्पलीट करने के पश्चात् थानों में उनकी पहली पोस्टिंग का आदेश जारी हुआ है. थर्ड जेंडर के ये सभी आरक्षक अपनी पहली पदस्थापना को लेकर काफ़ी उत्साहित हैं. लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए पूरी तत्परता और लगन से अपनी ड्यूटी करने का जज़्बा रखते हैं.
सभी थर्ड जेंडर ने एसएसपी से मुलाकात कर पोस्टिंग को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया. एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने इन सभी को इनकी पहली पदस्थापना के लिए शुभकामनायें दी हैं.
और पढ़ें ...
IPS अजय यादव ने बिलासपुर रेंज आईजी का किया पदभार ग्रहण
बिलासपुर. वरिष्ठ आईपीएस अजय यादव ने बिलासपुर रेंज आईजी का पदभार ग्रहण किया है. उन्हें आईपीएस ऑफिस में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक आईजी अजय यादव पहले बिलासपुर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल चुके है.
गौरतलब है कि अजय यादव मूलतः छत्तीसगढ़ के रहने वाले है. अजय यादव बिलासपुर में ही रहते हुए आईपीएस की तैयारी की थी. इसके बाद उन्हें बिलासपुर में ही प्रोवेश्नर आईपीएस की जिम्मेदारी दी गई थी. अजय यादव बिलासपुर में पुलिस अधीक्षक के बाद अब रेंज आईजी की जिम्मेदारी संभालेंगे.
पदभार ग्रहण करते हुए बिलासपुर रेंज आईजी अजय यादव ने कहा कि पूरे रेंज में अपराध नियंत्रण पर कार्य किया जाएगा. इन्वेस्टिगेशन क्वालिटी बढ़ाई जाएगी. आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा.
और पढ़ें ...
