प्रदेश
मुख्यमंत्री श्री बघेल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल हुए - कोसरिया यादव महासभा का आयोजन
कोसरिया यादव महासभा का आयोजन
मुख्यमंत्री श्री बघेल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल हुए
-
दुर्ग, 10 सितम्बर 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय दुर्ग के पुराना बस स्टैंड में कोसरिया यादव महासभा द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा और देवेन्द्र यादव, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, महापौर भिलाई नीरज पाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू भी उपस्थित थे।
.jpeg)
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यादव समाज भगवान कृष्ण को मानने वाला समाज है। भगवान कृष्ण के विभन्न रूपों में हम दर्शन करते है। आज भगवान कृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर समाज जन्मोत्सव मना रहा है। सरकार में समाज के प्रतिनिधित्व के संबंध में अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रजातंत्र में सभी समाज को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए योजना बनाई है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। आज यहां के किसान खुश है। प्रदेश में कृषि के साथ व्यापार और उद्योग सभी चल रहे है। प्रदेश में धान के साथ दुग्ध उत्पादन भी बढ़ा है। कोई समाज ऐसा नही जिसको सरकार जमीन नही दिया हो। सभी समाज को जमीन उपलब्ध कराया गया है। साथ ही समाज के मांग के अनुसार भवन बनाने राशि भी दे रहे है। मुख्यमंत्री जी ने समाज के मांग का जिक्र करते हुए कहा कि यादव समाज जमीन के लिए कलेक्ट्रेट में आवेदन प्रस्तुत कर निर्धारित मापदण्ड के अनुसार जमीन की व्यवस्था करा लें। जमीन मिलने पर भवन के लिए सरकार राशि उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के साथ यहां लोगों के लिए रोजगार का प्रबंध करा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कोसरिया यादव समाज दुर्ग के अध्यक्ष श्री बोधन यादव ने स्वागत भाषण में समाज की विभिन्न मांगों की ओर मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और कोसरिया यादव समाज के अन्य पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में 9 प्रकरणों की हुई सुनवाई, समझाईस से समझौता कराकर शिकायतों का किया गया निराकरण : आर. एन. वर्मा
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग में 9 प्रकरणों की हुई सुनवाई, समझाईस से समझौता कराकर शिकायतों का किया गया निराकरण रू- आर. एन. वर्मा
दुर्ग 10 सितंबर 2023/इस माह छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग कार्यालय रायपुर में विचाराधीन 9 प्रकरणों का सुनवाई किया गया जिसके तहत आवेदक श्री सुकालू साहू ग्राम तेलीटोला पोस्ट जुनवानी जंगल, थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम द्वारा अनावेदक श्रीमती मुनमुन चक्रवर्ती फाइनेंसर मैग्मा क्राफ्ट लिमिटेड के खिलाफ जेसीबी वाहन लेकर झूठे केस में फसाने संबंधित शिकायत किया गया था जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लिया गया एवं दोनों पक्षों को समझाई देकर समझौता कराया गया, आवेदक के तरफ से 5 लाख की देनदारी को फाइनेंस कंपनी ने माफ किया, तथा कलकत्ता न्यायालय में अनावेदक के खिलाफ लंबित चेक बाउंस के केस को फाइनेंस कंपनी द्वारा वापस लेने कर लिखित में वचन पत्र दिया गया इस तरह प्रकरण का निराकरण किया गया। दूसरा प्रकरण आवेदक श्री रमेश चंद्र जायसवाल द्वारा अनावेदक प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सुरंगपानी विकासखंड छुरा जिला गरियाबंद के विरुद्ध दाखिल खारिज पंजी में दूसरी जाति दर्ज किए जाने संबंधित शिकायत किया गया था जिसमें प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला सुरंगपानी विकासखंड छुरा जिला गरियाबंद को निर्देश दिया गया है कि उचित कार्यवाही कर दाखिल खारिज पंजी में जाति को सुधारा जाए। तीसरा प्रकरण श्री मुनेश्वर सिंह केसर ग्राम बारंगजोर तहसील कुनकुरी जिला जशपुर द्वारा अनावेदक श्री रमेश दास महंत ग्राम पतरापारा धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ के खिलाफ कार की क्षतिपूर्ति राशि नहीं दिए जाने से संबंधित शिकायत किया गया था जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी राजी नामा कराकर 1 लाख रुपया क्षतिपूर्ति की राशि आवेदक को अनावेदक से देने बाबत समझोता कराया गया एवं 2 माह के अंदर संपूर्ण राशि की अदायगी कर आयोग को सूचित करने का निर्देश दिया गया। अन्य प्रकरण आवेदक श्री सौरभ कुमार वर्मा, श्री पारस वर्मा द्वारा अनावेदक प्रबंधक अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड रावन पोस्ट ग्रासिम विहार रावन तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा के विरूद्ध स्थानांतरण करने से दुखी होकर न्याय दिलाने संबंधित शिकायत पेश किया गया था, जिसमें प्रबंधक अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड रावन तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा को आयोग के समक्ष उपस्थित होकर स्थानांतरण के संबंध में स्पष्टीकरण देने निर्देशित किया गया। अन्य प्रकरण आवेदक श्री अजीत यादव विश्रामपुर द्वारा अनावेदिका श्रीमती पूजा सिंह के खिलाफ झूठे केस में फंसा कर परेशान किए जाने संबंधित शिकायत किया गया था जिसमें दोनों पक्षकारों को बुलाकर शिकायत से संबंधित जानकारी लिया गया एवं आगामी पेशी में दोनो को अपना अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया। अन्य प्रकरण आवेदक श्री सालिक राम सिन्हा पता बठेनापारा जिला धमतरी द्वारा अनावेदिका अन्नपूर्णा चतुर्वेदी के खिलाफ पुत्र के विरुद्ध फर्जी शिकायत पर ै.च् धमतरी को जांच कर आयोग में रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया। अन्य प्रकरण आवेदिका कुमारी योशिका देवांगन पता सिविल लाइन सिरपुर भवन रायपुर द्वारा अनावेदक श्री शंकर लाल संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं पंडरी रायपुर के खिलाफ अभद्र गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने से संबंधित शिकायत प्रस्तुत किया गया था, जिसमें अनावेदक को उपस्थित होकर पक्ष रखने निर्देश दिया गया। अन्य प्रकरण आवेदक श्री शोभाराम साहू, श्री नंदलाल साहू, श्री कमलेश पटेल, श्री अश्वनी साहू, ग्राम व पोस्ट पोडी तहसील बोड़ला जिला कबीरधाम द्वारा अनावेदक श्री नीलेश पटेल, श्री मयूर गुप्ता, श्री राजू साहू, श्री विक्की पटेल ठेकेदारों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनीमर्या में कार्यरत कर्मियों को नौकरी से निकाले जाने से संबंधित शिकायत पेश किया गया था जिसमें विद्युत ठेकेदारों एवं विद्युत विभाग को उपस्थित होकर जवाब देने निर्देश दिया गया। अन्य प्रकरण आवेदक श्री भुवन सिन्हा प्रधान पाठक पता शांति विहार कॉलोनी डौंडीलोहारा जिला बालोद द्वारा अनावेदक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड डौंडीलोहारा जिला बालोद के खिलाफ सेवा अभिलेख में उच्च शैक्षणिक अभिलेख इंद्राज नहीं किए जाने संबंधित किया गया था जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आहूत कर सेवा अभिलेख में उच्च शैक्षणिक अभिलेख इंद्राज नहीं किए जाने के कारणों के संबंध में स्पष्टीकरण देने निर्देशित किया गया। आयोग की बैठक में सुनवाई के दौरान आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) माननीय श्री आर. एन. वर्मा जी, सदस्य श्रीमती किरण सिन्हा जी, सचिव श्री बीरू कुमार साहू जी अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अनीता डेकाटे जी उपस्थित रहे।
राजनैतिक दलों की बैैठक
राजनैतिक दलों की बैैठक
दुर्ग 10 सितम्बर 2023/ विधानसभा आम चुनाव-2023 के दौरान अभ्यर्थियों/राजनैतिक दलों द्वारा विभिन्न मदों पर किये जाने वाले व्ययों के मानक दर निर्धारण के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग में सोमवार 11 सितम्बर 2023 को सायं 5 बजे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों की बैठक रखी गई है। उक्त बैठक में राजनैतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों को उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा के लक्ष्य पथ पर रवाना होने रथ तैयार*
रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और नितिन नवीन
झूठ बोलना हमारा संस्कार नहीं,सच बोलें और पूरी दमदारी से बात रखें-सैलजा
कहीं धूप तो कही छाँव… छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में सक्रीय हुआ मानसून, तो यहां निकल रहा लोगों का पसीना, जानिए मौसम का हाल…
धरमजयगढ़ रेंज में फिर एक हाथी की मौत, मेड़रमार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश …
Transfer : 11 सब इंस्पेक्टर सहित 26 पुलिस कर्मियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य मशीनरी हर संकट से निपटने के लिए तैयार – भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने हीरक जंयती समारोह का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य मशीनरी हर संकट से निपटने के लिए तैयार – भूपेश बघेल
रायपुर मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेन्सिंग लैब शुरू होगा
बिग ब्रेकिंग : NIA टीम ने आज छत्तीसगढ़ में की ताबड़तोड़ छापेमारी … कई दस्तावेज बरामद
सीएम ने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 23.93 करोड़ रूपए की राशि का किया अंतरित
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे रायपुर मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे रायपुर मेडिकल कॉलेज
700 बिस्तर वाले एकीकृत नवीन चिकित्सालय के भवन का करेंगे भूमिपूजन
322 करोड़ रुपये में तैयार होगा भवन
मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय के हीरक जयंती समारोह का किया शुभारंभ
