प्रदेश

मुख्यमंत्री बघेल 5 को कृषि महाविद्यालय मर्रा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे

नवनिर्मित हाईटेक नर्सरी, टिश्यू कल्चर लैब, बीज भंडार गृह तथा कृषक विश्राम गृह का लोकार्पण भी होगा रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मंगलवार 5 सितम्बर को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, मर्रा, पाटन के नवनिर्मित महाविद्यालय भवन, हाईटेक नर्सरी, टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला, इम्प्लीमेंट शेड, बीज भण्डार गृह एवं कृषक विश्राम गृह का 05 सितम्बर, 2023 को लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, गृह, जेल, लोक निर्माण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभग छत्तीसगढ़ शासन करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मोहम्म्द अकबर, मंत्री परिवहन, वन, मौसम, आवास एवं पर्यावरण, कानून विभाग छत्तीसगढ़ शासन, श्री रविन्द्र चौबे, मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य, पशुधन विभाग, मछली पालन, जल संसाधन, आयाकट, स्कूल शिक्षा, सहकारिता विभाग छत्तीसगढ़ शासन, डॉ. कमलप्रीत सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर श्रीमती रामबाई सिन्हा, अध्यक्ष, जनपद पंचायत, पाटन, श्री अशोक साहू, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, दुर्ग, श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम, सभापति, जिला पंचायत, दुर्ग, श्री देवेन्द्र चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत, पाटन, दुर्ग, श्री शंकर बघेल, सदस्य बीज निगम, श्री कौशल चन्द्राकर, सदस्य, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, श्री अश्वनी साहू, अध्यक्ष, कृषि उपज मण्डी, दुर्ग, श्रीमती कविता साहू, जनपद सदस्य, पाटन श्री विजय जैन, सरपंच, ग्राम पंचायत, मर्रा भी उपस्थित रहेंगे।
और पढ़ें ...

मूक-बधिर बच्चों का शिविर में किया गया दांतों की जांच

रायपुर। रायपुर केपिटल राउण्ड टेबल 241 संस्था ने बजाज कालोनी, न्यू राजेन्द्र नगर स्थित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत मूक-बधिर बच्चों के दांतों की जांच व उपचार के लिए दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया। सर्वसुविधायुक्त चिकित्सा वाहन में एक-एक बच्चों के दांतों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की। बच्चों को दांतों की सुरक्षा के उपाय से संबंधित पर्चा, मेडिकेटेड टूथपेस्ट व दवाइयां दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ दंत चिकित्सक जितेन्द्र सराफ ने कहा कि जरूरत पडऩे पर बच्चों के दांतों का निशुल्क उपचार नर्सिंग होम ले जाकर किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था ने स्कूल परिसर में 25 पौधे रोपे। संस्था के सचिव अक्षत टंडन ने मूक-बधिर बच्चों के लिए स्कूल संचालित करने पर अर्पण कल्याण समिति की प्रशंसा की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा ने चिकित्सकों का स्वागत कर संस्था का आभार माना।
और पढ़ें ...

8 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता; इनमें 2 इनामी भी शामिल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा पुलिस के सामने 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम भी घोषित है। सरेंडर करने वालों में 3 महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये सभी पिछले कई सालों से नक्सल संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। सड़क काटकर मार्ग बाधित करना, IED ब्लास्ट कर पुल-पुलिया उड़ाना, बैनर-पोस्टर लगाने जैसा काम किया करते थे। अब सभी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर हथियार डाल दिए हैं। दरअसल, सरेंडर करने वाले माओवादियों में से अधिकतर माओवादी धुर नक्सल प्रभावित इलाके मारजुम के रहने वाले हैं। सभी नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी में सक्रिय थे। इनमें से मारजुम पंचायत मिलिशिया कमांडर मंगडू कुहड़ामी और टेटम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष कुमारी लखमे उर्फ लक्ष्मी मुचाकी पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है। अन्य नक्सली भी पिछले कई सालों से संगठन में सक्रिय थे। जो बड़े लीडरों के बैठक की व्यवस्था करते थे। घर वापस आइए अभियान के तहत किया सरेंडर दरअसल दंतेवाड़ा पुलिस नक्सलियों के खिलाफ जिले में लोन वर्राटू यानी घर वापस आइए अभियान चला रही है। इसी अभियान से प्रभावित होकर सभी नक्सलियों में हिंसा का रास्ता छोड़ा है। अब विकास का साथ देने की बात कही है। बताया जा रहा है कि, इस अभियान से प्रभावित होकर अब तक जिले में कुल 639 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। इनमें से 163 पर इनाम भी घोषित है। इन्होंने किया सरेंडर 1. मंगडू कुहड़ामी, मारजुम पंचायत मिलिशिया कमांडर। 2. कुमारी लखमे उर्फ लक्ष्मी मुचाकी, टेटम पंचायत केएएमएस अध्यक्ष। 3. मंगडू सोड़ी, मारजुम पंचायत कृषि शाखा अध्यक्ष। 4.कोसा राम मंडावी, मारजुम पंचायत मिलिशिया सदस्य। 5. हड़मा मुचाकी, टेटम पंचायत मिलिशिया सदस्य। 6. बोटी मुचाकी, ग्राम कोटरूम कमेटी उपाध्यक्ष। 7. कोसी मड़काम, टेटम पंचायत केएएमएस उपाध्यक्ष। 8.देवे मड़काम, टेटम पंचायत केएएमएस सदस्य।
और पढ़ें ...

6 लाख के इनामी नक्सली दंपती गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा पुलिस ने 6 लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपती को गिरफ्तार किया है। ये दोनों नक्सली पुलिस को आता देख जंगल में छिप गए थे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया है। माओवादी मुन्ना बारसा नक्सलियों का PPCM कमांडर है। इस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जबकि, इसकी पत्नी मंगली पुनेम LOS सदस्य है। ये एक लाख रुपए की इनामी है। दोनों कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। भांसी थाना क्षेत्र से दोनों की गिरफ्तारी हुई है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा DRG और CRPF के जवान भांसी के झिरका, बासनपुर और कमालूर की तरफ सर्चिंग पर निकले हुए थे। वहीं इसी इलाके में मौजूद नक्सली दंपती को पुलिस के आने की सूचना मिली। जिसके बाद दंपती बासनपुर के जंगल में छिप गए थे। सर्चिंग करते हुए पुलिस जवान भी वहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इनके पास से करीब 54 हजार रुपए कैश, डेटोनेर समेत अन्य सामान बरामद किया गया। दंतेवाड़ा के SP गौरव राय ने बताया कि ये दोनों नक्सली पिछले कई सालों से नक्सली संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। भांसी थाना क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर हमला करने, कमालूर के पास रेलवे ट्रैक उखाड़ने जैसी कई घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। दोनों पर इनाम भी घोषित है। पूछताछ में इनसे कई खुलासे भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार उस इलाके में सर्चिंग कर रही है। 4 और माओवादी गिरफ्तार अरनपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने अन्य 4 और माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रवा मुका, मुका कमलू, हिड़मा राव, माड़वी भीमा शामिल हैं। ये सभी नक्सली मलांगेर एरिया कमेटी में स्क्रिय थे। पुलिस पार्टी की रेकी करना, सड़क काटना, IED लगाना, IED ब्लास्ट कर पुल-पुलिया को उड़ाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।
और पढ़ें ...

जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए 2 युवक की मौत

कवर्धा । जिले के पर्यटन स्थल रानीदहरा जल प्रपात में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की डूबने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि नहाते दोनों युवक गहराई में जा समाए। 2 सितंबर शनिवार की शाम 5 बजे की घटना है. 4 घंटे की कड़ी मशक्कद के बावजूद दोनों की लाश नहीं मिली थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह दोनों युवकों की डेड बॉडी को जलप्रपात से बाहर निकाला गया. दोनों युवक कवर्धा शहर के निवासी थे. मृतक युवक का नाम राहुल ठाकुर और शुभम झारिया बताया जा रहा है. 10 दोस्त एक साथ पिकनिक मनाने गए थे, जिसमें से रानी दहरा जलप्रपात से 8 दोस्त कल रात को लौट गए थे। बोडला थाना के रानीदहरा जलप्रपात का मामला है।
और पढ़ें ...

हड़ताल पर बैठे 568 स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त , मरीजों को हो रही थी परेशानी…

कांकेर : जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आयी है। कलेक्टर ने 568 स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। गौरतलब हो कि , जिले के संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर 21 अगस्त से हड़ताल पर थे।हड़ताल पर थे। जिसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही थी। स्वास्थ्यकर्मीयों को दो बार नोटिस भेजने के बाद भी वे काम पर नहीं लौटे। जिसके बाद कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने यह बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि ,स्वास्थ्य सेवा बेहद आवश्यक सेवा में से एक है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। जिले के बहुत से दूरस्थ अंचल है और इनमें स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ठीक नहीं इसलिए यह कार्रवाई की गई है।
और पढ़ें ...

BREAKING : नहाने के दौरान कुएं में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

अंबिकापुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। यहाँ बकना कला कुंदी गांव में 3 बच्चियों की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। तीनों बच्चियां नहाने के लिए पहुंची थी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। यह मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह बकना कला की तीन बच्चियां उम्र 6, 9 और 14 वर्षिय नहाने के लिए कुंदी बांध के समीप बने छोटे कुएं में नहाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान तीनों गहरे पानी में डूबने लगी। इधर काफी देर तक तीनों घर नहीं पहुंची तो परिजन तलाश करते हुए कुएं पर पहुंचे। यहां पर तीनों बच्चियों की लाश पानी में तैर रही थी। सुचना पर लुण्ड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बालिकाओं के शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गांव में एक साथ तीन बच्चों की मौत के बाद से मातम पसरा हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें कैंसिल; कल से 13 सितंबर तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल करने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। रेलवे बोर्ड ने डेवलपमेंट और मेंटेनेंस के चलते फिर से 16 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया हैं। ये गाड़ियां तीन से 12 सितंबर तक नहीं चलेंगी। ट्रेन कैंसिलेशन की हालात यह है कि बीते एक महीने में रेलवे ने 200 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया है, जिसकी वजह से 25 हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। रेलवे बोर्ड के आदेश पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन सहित, जबलपुर, भुवनेश्वर, पूर्वोत्तर और दूसरे जोन में रेलवे लाइन निर्माण का काम चल रहा है। जिसके कारण वहां से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया या फि​र परिवर्ति​त मार्ग से चलाई गई। फिलहाल छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों के कैंसिलेशन 2 अगस्त से शुरू हुआ है, जो अभी भी जारी है। कटनी रूट की 24 ट्रेनें थीं कैंसिल मुंबई-हावड़ा और कटनी रूट की 24 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया था। इस रूट की कई गाड़ियां अभी भी पटरी पर नहीं आ पाई है। इस दौरान 50 से अधिक ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलीं हैं और अभी भी चलाई जा रही है। ट्रेनों के कैंसिल होने की वजह से हजारों की संख्या में लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। ट्रेन रद्द होने से रेलवे को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है और रेलवे प्रशासन को लाखों रुपए रिफंड करना पड़ रहा है। 25 हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित अगस्त महीने के पहले सप्ताह से अलग-अलग ति​थियों में ट्रेनें कैंसिल रहीं। पिछले एक महीने की बात करें तो 25 हजार से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। रेलवे लोकल ट्रेनों को ज्यादा कैंसिल कर रहा है, जिसका असर दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा है। वहीं, लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द होने के कारण 10 हजार से ज्यादा यात्रियों को अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी। इन्हें रेलवे को रिफंड लौटाना पड़ा है। जिससे रेलवे को भी आर्थिक नुकसान हुआ है। दूसरी और तीसरी लाइन के साथ मेंटेनेंस का चल रहा है काम रेलवे के अफसरों के मुताबिक बिलासपुर सहित दूसरे जोन में स्टेशनों के यार्ड की रिमॉडलिंग, दूसरी और तीसरी लाइन बिछाने के साथ ही कनेक्टिविटी के लिए नॉनइंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने मेंटेनेंस और सुरक्षा संबंधी रखरखाव की वजह से भी ट्रेनों को कैंसिल करने की बात कही है। अब डेलवपमेंट और मेंटेनेंस के नाम पर 16 ट्रेनें कैंसिल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन, समय की पाबंदी और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रखरखाव कार्यों के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस काम के चलते रेलवे ने 16 ट्रेनों को तीन से 13 सितंबर तक कैंसिल कर दिया है। रद्द होने वाली गाड़ियां 3 सितम्बर से 12 सितम्बर तक रायपुर से चलने वाली 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 4 सितम्बर से 13 सितम्बर तक गेवरा रोड से चलने वाली 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 9 सितम्बर से 12 सितम्बर तक बिलासपुर एवं शहडोल से चलने वाली 08740/08739 बिलासपुर–शहडोल –बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 3 सितम्बर से 12 सितम्बर 2023 तक रायपुर से चलने वाली 08729 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 4 सितम्बर से 13 सितम्बर तक डोंगरगढ़ से चलने वाली 08730 डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 3 सितम्बर से 12 सितम्बर तक रायपुर एवं दुर्ग से चलने वाली 08701/08702 रायपुर-दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 3 सितम्बर से 12 सितम्बर तक इतवारी एवं बालाघाट से चलने वाली 08714/08715 इतवारी-बालाघाट-इतवारी मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 3 सितम्बर से 12 सितम्बर तक गोंदिया एवं कटंगी से चलने वाली 07805/07806 गोंदिया-कटंगी-गोंदिया डेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 3 सितम्बर से 12 सितम्बर तक गोंदिया से चलने वाली 07809 गोंदिया-कटंगी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 4 सितम्बर से 13 सितम्बर तक कटंगी से चलने वाली 07810 कटंगी-गोंदिया पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 3 सितम्बर से 12 सितम्बर तक गोंदिया से चलने वाली 08806 गोंदिया-वाडसा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 4 सितम्बर से 13 सितम्बर तक वाडसा से चलने वाली 08808 वाडसा-चांदाफ़ोर्ट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 4 सितम्बर से 13 सितम्बर 2023 तक चांदाफ़ोर्ट से चलने वाली 08805 चांदाफ़ोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 3 सितम्बर से 12 सितम्बर तक रायपुर से चलने वाली 08721 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 3 सितम्बर से 12 सितम्बर तक डोंगरगढ़ से चलने वाली 08723 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 4 सितम्बर से 13 सितम्बर तक गोंदिया से चलने वाली 08724 गोंदिया-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
और पढ़ें ...

राहुल गांधी आज रायपुर मेंं,राजीव युवा मितान किसान सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर रहेंगे। वे यहां युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में होने वाले राजीव युवा मितान किसान सम्मेलन में राहुल गांधी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचेंगे। कार्यक्रम में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह, सह प्रभारी विजय जांगिड़ समेत कई नेता मौजूद रहेंगे। जानिए राहुल गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम- दोपहर 2 बजे - राहुल गांधी का कार्यक्रम स्थल में आगमन 02.00 बजे से 2:20 बजे - प्रदर्शनी का अवलोकन और युवाओं से संवाद दोपहर 2:20 बजे - सभी नेताओं के साथ मंच पर आएंगे राहुल गांधी 2:20 से 2:20 बजे तक - छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण और राजगीत 2:23 से 2:28 तक - स्वागत, राजकीय गमछा से 2:38 से 2:50 तक - गिरीश देवांगन, प्रदीप शर्मा, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज और खेलमंत्री उमेश पटेल का उद्बोधन 2:50 से 2:53 तक - उत्कृष्ट काम करने वाले 5 राजीव युवा मितन क्लबों के सदस्यों का सम्मान 2:53 से 3 बजे तक - नव नियुक्त शिक्षकों को राहुल गांधी नियुक्ति पत्र देंगे। 3:00 से 3:10 बजे तक - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्बोधन 3:10 से 3:25 बजे तक - राहुल गांधी का सम्बोधन 3:25 से 3:27 बजे तक - अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट 3:27 से 3:30 बजे तक - डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव आभार प्रदर्शन करेंगे
और पढ़ें ...

1 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों की नौकरी गई, कर रहे थे हड़ताल

रायपुर। तीन जिलों के कलेक्टरों ने कल एस्मा लगने के बाद ड्यूटी पर न लौटने वाले करीब 1200 स्वास्थ्य कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें कोरबा में 337, जगदलपुर में 269, कांकेर में 568 शामिल हैं। आज कुछ और जिलों में आदेश जारी होने के संकेत हैं । वहीं स्वास्थ्य कर्मचारी शनिवार को 13 वें दिन भी हड़ताल पर रहेंगे। दूसरी ओर कलेक्टरों के आदेशों का विरोध तेज हो रहा है । कर्मचारी नेताओं ने इसे सरकार का दमन कहते हुए चुनाव में देख लेने की चेतावनी भी दी है। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांत अध्यक्ष, संरक्षक पीआर यादव ने कहा कि हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों की बर्खास्तगी हिटलरशाही है। इसका संघ कटु शब्दों में निंदा करते हुए राज्य शासन से मांग करता है कि बर्खास्तगी आदेश तत्काल वापस लिया जाए और हड़ताली स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रतिनिधियों को बुलाकर उनकी मांगों पर लोकतांत्रिक तरीके से निराकरण किया जाए। यह कार्यवाही 35 वर्ष पूर्व सुश्री जयललिता तत्कालीन मुख्यमंत्री तमिलनाडु के उसे बरबर कार्यवाही की याद दिलाती है जिन्होंने तमिलनाडु के हड़ताली चार लाख कर्मचारियों को निलंबित/ बर्खास्त की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ पूरे देश के राज्य के कर्मचारियों ने तब आंदोलन कर तमिलनाडु के बर्खास्त कर्मचारियों के साथ एकजुटता प्रदर्शित किए थे और तमिलनाडु सरकार को अपने निर्णय वापस लेने के लिए बाध्य किया गया था। यादव ने कहा कि तमिलनाडु के कर्मचारियों की हड़ताल का इतना असर हुआ कि जयललिता की एआईडीएमके विधानसभा चुनाव बुरी तरह हार गई थी। लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई स्थान नहीं है। हड़ताली कर्मचारी अपने ट्रेड यूनियन अधिकारों के अंतर्गत अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन कर गांधीवादी तरीके से चिरनिद्रा में सो रहे स्वास्थ्य मंत्री और राज्य शासन को जागने का प्रयास किया। कर्मचारियों पर हमला प्रदेश के कर्मचारियों को स्वीकार नहीं होना चाहिए और इसके विरुद्ध सोमवार से सभी जिला तहसील मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टरों का पुतला दहन कर हड़ताली कर्मचारियों के साथ एकजुटता का संदेश देना हमारी नैतिक दायित्व है।
और पढ़ें ...

हॉस्टल अधीक्षक बच्चों को भूखा रखने के मामले में सस्पेंड, DEO ने की कार्रवाई

सूरजपुर। आपने खेलकूद के दौरान बच्चों को इनाम पाते तो कई बार देखा होगा.लेकिन क्या कभी आपने खेल में गेंद फट जाने पर सजा की तौर पर बच्चों को भूखा रखने की सजा सुनी है.बेशक नहीं सुनी होगी. लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसा कारनामा हुआ है. जहां मिशनरी स्कूल के बच्चों को फादर ने फुटबॉल फाड़ने के बदले 19 घंटे तक भूखा रखा.मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और हॉस्टल अधीक्षक की लापरवाही मिलने पर उसे जिला शिक्षाधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है. ये पूरा मामला प्रतापपुर के जगरनाथपुर मिशन स्कूल का है.जहां 28 अगस्त के दिन 45 बच्चे ग्रुप बनाकर फुटबॉल खेल रहे थे.इसी दौरान फुटबॉल फट गया.शाम को जब स्कूल के फादर को ये बात पता चली तो उन्होंने बच्चों को फटकार लगाई और सजा के तौर भूखे सोने का आदेश सुना दिया.मासूम बच्चे भी डर के मारे अपने कमरों में जाकर सो गए.29 अगस्त दोपहर को कुछ ग्रामीणों को ये बात पता चली.जिसके बाद बच्चों को केले और बिस्किट बांटे गए. एक शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. बता दें कि शिक्षा विभाग की जांच में छात्रावास में बड़े पैमाने पर अव्यवस्था उजागर हुई थी. जांच में छात्रावास अधीक्षक ने बच्चों को भोजन नहीं देना स्वीकार किया था. आपको बता दें कि दो कमरों में संचालित छात्रावास में 21 बच्चों को रखने की मंजूरी है. लेकिन छात्रावास में 64 बच्चों को रखा गया है. साथ ही साथ बच्चों के कमरे में कीटनाशक भी मिले थे.जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है.
और पढ़ें ...

नक्सली स्मारक को किया ध्वस्त, सर्चिंग टीम को मिली सफलता

नारायणपुर। सुरक्षाबलों और डीआरजी के जवानों ने नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया है. जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी,बस्तर फाइटर और आईटीबीपी के संयुक्त टीम को भटबेड़ा थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में रवाना किया गया था. इस जगह पर सर्चिंग के दौरान टीम को एक नक्सली स्मारक दिखाई दिया. जिसे टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से नीचे गिराया इसके बाद आग लगाकर नष्ट किया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि 'थाना छोटेडोगर ग्राम भटबेड़ा में नक्सलियों ने लकड़ी का स्मारक बनाया था. जिसे सुरक्षाबलों ने आग लगाकर नष्ट किया है. डीआरजी, बस्तर फाइटर और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने इस स्मारक को ध्वस्त किया है. क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में शामिल टीम सुरक्षित और खैरियत से है.आपको बता दें कि नारायणपुर नक्सल प्रभावित जिला है.अबूझमाड़ के कई गांव आज भी नक्सलियों का दंश झेल रहे हैं.नक्सलियों के खिलाफ नारायणपुर पुलिस, जिले के क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान चलाकर शांति व्यवस्था बना रही है. इसी कड़ी में जवानों ने जंगल के अंदर बनाए गए नक्सली स्मारक को ध्वस्त कर दिया है. इस स्मारक को नक्सलियों ने जंगल के बीच में बनाया था.इसी वजह से स्मारक सुरक्षा बलों की नजर से बचा रहा.लेकिन सर्चिंग के दौरान जवानों की नजर स्मारक पर पड़ी.इसके बाद जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से लकड़ी के स्मारक को काटकर नीचे गिराया और फिर आग लगा दी.
और पढ़ें ...

देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने भूपेश बघेल, इतने प्रतिशत लोगों ने सराहा काम....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। वह देश के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में दूसरे स्थान पर है। सर्वे में 59.1 प्रतिशत लोगों ने उनके कामकाज पर संतुष्टि जताई है। यह सर्वेक्षण रिपोर्ट एक मीडिया ग्रुप ने हाल ही में प्रकाशित की है। इसके तहत देश भर में आम नागरिकों से मुख्यमंत्रियों के कामकाज के संबंध में किये गये सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। इंडिया टूडे समूह द्वारा देश भर में आम नागरिकों से मुख्यमंत्रियों के कामकाज के संबंध में किये गये सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता में और इजाफा हुआ है। उनकी सरकार के कामकाज पर 59.1 प्रतिशत लोगों ने भरोसा जताया है। इंडिया टूडे द्वारा मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता के लिए जनवरी 2023 में कराए गए सर्वे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज पर 55.7 प्रतिशत लोगों ने संतुष्टि जताई थी। इसके पूर्व वर्ष में हुए सर्वे में 53.3 प्रतिशत ने मुख्यमंत्री बघेल के कामकाज को सराहा था। इंडिया टूडे के सर्वे में लोकप्रियता के मामले में ओडिशा के मुख्यमंत्री पहले स्थान पर, दिल्ली के मुख्यमंत्री तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री चौथे, असम के मुख्यमंत्री पांचवे स्थान पर हैं।
और पढ़ें ...

CG News: भूपेश कैबिनेट की बैठक आज... मुहर लग सकती है नियमितिकरण पर

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 6.00 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. भूपेश कैबिनेट की बैठक की खबर को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि संविदा कर्मियों को रेगुलर किये जाने को लेकर मुहर लग सकती है. साथ ही 15 अगस्त के मौके पर सीएम भूपेश बघेल की ओर से की गई घोषणाओं को भी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जा सकता है. बता दें कि आज लोकसभा सांसद राहुल गांधी रायपुर आ रहे है. उनके साथ नवा रायपुर के मेला ग्राउंड आएंगे. यहां राजीव युवा मितान सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे लोकसभा सांसद राहुल गांधी को बिदाई देंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री बघेल शाम 6.00 बजे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे.
और पढ़ें ...

स्कूल में छात्राओं से अमर्यादित व्यवहार करने वाले प्रधानपाठक को किया निलंबित, शराब के नशे में धूत होकर आता था स्कूल...!!

मनेद्रगढ़। गुरु और शिष्य का रिश्ता सबसे सम्मानजनक होता है। लेकिन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोंगापानी में पदस्थ प्रधानपाठक अशोक मंडल ने इस रिश्ते को शर्मसार किया है। स्कूल में छात्राओं से अमर्यादित व्यवहार करने वाले प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया गया है। संयुक्त संचालक (शिक्षा) संभाग सरगुजा ने तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित किया है। प्रधानपाठक अशोक मंडल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोंगापानी में पदस्थ था। प्रधानपाठक लगातार शराब के नशे में स्कूल आता था और छात्राओं से छेड़खानी करते थे। इसकी शिकायत पर संयुक्त संचालक ने प्रधानपाठक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय भरतपुर बीईओ कार्यालय नियत किया गया है।
और पढ़ें ...

BREAKING : 1 करोड़ रुपए कैश के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां चिल्फी थाना चेक पोस्ट पर एक करोड़ कैश के साथ चार‌ संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी फरीदाबाद से कैश को ओडिशा ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर चिल्फी चेक पोस्ट पर आरोपी धरे गए। एक करोड़ कैश का कोई दस्तावेज संदिग्धों के पास मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द खुलासा हो सकता है। मामले में निशांत वैद्य हरियाणा, राहुल रावत हरियाणा, नरेंद्र कुमार सहाय दिल्ली और विपिन सिंह दिल्ली समेत कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
और पढ़ें ...