प्रदेश

दो मिनी बस में भिड़ंत, कई यात्री घायल

गरियाबंद। जिले से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. नेशनल हाइवे 130 से में पोड़ मोड़ के पास यात्रियों से भरी दो मिनी बस आपस में टकरा गई. हादसे में दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके के लिए 108 एंबुलेंस रवाना हो गई है. यह मामला पंडुका थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि यह हादसा वाहन चालकों को ऐंठबाजी के चलते हुई है. सड़क में साइड देते वक्त चालकों ने लापरवाही की. जिससे यह हादसा हुआ है. फ़िलहाल घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. वहीं घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है.
और पढ़ें ...

8 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में आज सभी निजी स्कूल बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे. राज्य के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की तरफ से स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. जिसमें लगभग 27 जिलों के 9 हजार निजी स्कूल बंद रहेंगे. छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बताया है कि निजी स्कूलों का तकरीबन आरटीई का 250 करोड़ रूपये स्कूल शिक्षा विभाग ने रोक रखा है जो अब तक जारी नहीं किया गया है. जिससे निजी स्कूल संचालकों को स्कूल चलाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एसोसिएशन हड़ताल कर रहा है. छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि हमारी मांग है कि पिछले 12 सालों से मिल रही आरटीई की राशि बढ़ाई जाये, सारे स्कूलों के खातों को PMAFA से जोड़ा जाए. इसके अलावा प्राइवेट स्कूल की छात्राओं को सरस्वती साईकल योजना का लाभ मिले और स्कॉलरशिप की राशि बढ़ाई जाए. अभिलंब जो राशि जो करीब 200 करोड़ से ऊपर रुकी हुई है वो प्रदान की जाए. ऐसे 8 सूत्रीय मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग के खिलाफ एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है और प्रदेशभर में एक दिन के लिए स्कूल बंद की हड़ताल की जा रही है. एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है अगर एक दिन की हड़ताल की बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो आगे चरणबद्ध आंदोलन की जाएगी. वहीं 21 सितंबर को एसोसिएशन बड़ा आंदोलन करेगा.
और पढ़ें ...

जगदलपुर : लालबाग खेल मैदान में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़ की पारम्परिक खेल विधाओं की विरासत को पुनर्जीवित कर इन खेल विधाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने का सार्थक प्रयास छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक है। इसकी शुरुआत कर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने सकारात्मक पहल के साथ ही इन खेल विधाओं के जरिये गांव से शहर के प्रतिभाओं को उभरने का बेहतर अवसर सुलभ कराया है। जिससे छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभा दिखा रहे हैं। इस संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में बस्तर संभाग के सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर में अपना परचम लहरायें और बस्तर का नाम रोशन करें। यह बात संसदीय सचिव  रेखचन्द जैन ने स्थानीय लालबाग खेल मैदान में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभारंभ करने के पश्चात खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा।
     इस अवसर पर कमिश्नर बस्तर संभाग  श्याम धावड़े ने स्वागत उदबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गांव से लेकर राज्य स्तर तक पारम्परिक खेलों के प्रतिभाओं को अपने दक्षता को प्रदर्शन करने मौका मिला है। इस संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में 16 विभिन्न खेल विधाओं में तीन आयु वर्ग के 2400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ अपनी बेहतर प्रतिभा प्रदर्शन करें और चयनित होकर राज्य स्तर में अपनी श्रेष्ठतम प्रदर्शन कर बस्तर को गौरवान्वित करें। आरंभ में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव  रेखचन्द जैन ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के विधिवत उदघाटन की घोषणा की। वहीं गिल्ली-डंडा खेलकर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर  विजय दयाराम के. सहित सभापति नगर पालिक निगम जगदलपुर श्रीमती कविता साहू, राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक श्री सुशील मौर्य और अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा सीईओ जिला पंचायत  प्रकाश सर्वे, आयुक्त नगर पालिक निगम  हरेश मण्डावी तथा अधिकारी-कर्मचारी, सभी 7 जिलों के खेल प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस दौरान अवगत कराया गया कि 13 से 14 सितम्बर तक आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023 में कब्बडी, खो-खो, रस्साकशी, सँखली,पिट्ठूल, कंचा-बाटी, गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़,100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, गेड़ी दौड़, रस्सीकूद, फुगड़ी, भौंरा, बिल्लस एवं कुश्ती खेल विधाओं में  0 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभा रहे हैं। आरम्भिक खेल 100 मीटर दौड़ में 0 से 18 वर्ष आयु समूह के बालक वर्ग के नारायणपुर जिले के राजेश कोर्राम ने प्रथम,कोण्डागांव के योगेश कोर्राम ने द्वितीय तथा दंतेवाड़ा जिले के अनिल तामो ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं उक्त आयु समूह के बालिका वर्ग में कांकेर जिले की तार्निका ने प्रथम, दंतेवाड़ा जिले की अक्षरा वेक ने दूसरा और बस्तर जिले की वेदवती कश्यप ने तीसरा स्थान अर्जित किया।

और पढ़ें ...

आकाशीय बिजली गिरने से 4 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे

बलरामपुर। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। बुधवार की शाम 2 जगहों में गाज गिरने से करीब 9 लोग इसकी चपेट में आ गए थे। जिसमें 4 की जान चली गई वहीं 5 लोग घायल हैं। चार मृतकों में तीन एक ही परिवार के हैं। जिले के शंकरगढ़ थाना इलाके बेलसर गांव में करीब 5 बजे दो अलग-अलग जगहों में आकाशीय बिजली गिरी है। वहीं पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी कर दिया है। एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत बेलसर में खेत में काम कर रहे छह लोगों पर गाज गिरी। इनमें एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं एक दूसरी घटना में खेत में काम कर रहे हैं 5 ग्रामीणों पर भी गाज गिरी और वे सभी गंभीर रूप से झुलस गए। गाज गिरने से 4 ग्रामीणों की मौत और 7 अन्य ग्रामीणों के गंभीर रूप से झुलस जाने की घटना से हड़कंप मच गया। सभी को शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद 4 ग्रामीणों को मृत घोषित कर दिया वहीं झूलसे हुए ग्रामीणों का उपचार शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। मृतकों और घायलों का नाम मृतकों में मनशु, कुंती, प्रितम, विपिन कुजूर शामिल हैं। वहीं गाज गिरने‌ से झुलसे ग्रामीणों में मुनिया पति जामकरन 35 निवासी बेलसर, ‌ प्रतिमा पति विपिन कुजूर 30 निवासी बेलसर, प्रियंका पति सुखदेव नगेशिया 24, सम्मी पिता धनसाय 42, मल्ली पति रंगु नगेशिया 36, अंजना पिता सुखदेव 3, संदीप पिता सुखदेव नगेशिया 10 निवासी बांसडीह थाना शंकरगढ़ शामिल हैं।
और पढ़ें ...

शहर भाजपा ने डेंगू-पट्टा-संपत्ति कर को लेकर दिया धरना, पूर्व मंत्री मूणत ने की अगुवाई

रायपुर। रायपुर पश्चिम में शहर जिला भाजपा ने पूर्व मंत्री राजेश मूणत एवं अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में आमापारा बाजार स्थित कारी तालाब के सामने एक दिवसीय धरना दिया। मूणत ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब मर रहा है मगर जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है, ना ही प्रदेश सरकार और ना ही महापौर।राजेश मूणत ने कहा कि किसी को गरीब की सुध लेने का समय नहीं है। रोजाना डेंगू से लोगो की जान जा रही, इसकी जवाब देही कौन तय करेगा। सड़को और गलियों पर खुले गढ्ढे हैं जो अब जानलेवा होते जा रहे हैं। रोजाना कोई ना कोई गढ्ढे के कारण दुर्घटना का शिकार हो रहा है। अगर महापौर अभी भी नहीं जागे तो उग्र प्रदर्शन किया जायेगा। आज दिए गए एक दिवसीय धरने में मुख्य रूप से गोवर्धन खंडेलवाल, डॉ सलीम राज, मनोज वर्मा, सत्यम दुवा, गोपी साहू, आशु चंद्रवंशी, अकबर अली, अमित मैशरी, बजरंग खंडेलवाल, भूपेंद्र ठाकुर, पार्षद सुनील चन्द्राकर, दीपक जायसवाल, कमलेश्वरी वर्मा, भोला साहू, रजियन्त ध्रुव, विशाल पांडेय, नवीन सिंह, दिनेश शर्मा, पंचू भारती, प्रकाश यदु, हर्षवर्धन शुक्ला, सनत बैस, अशोक ठाकुर,शिव सिंह ठाकुर, उपस्थित थे ।
और पढ़ें ...

सराफा कारोबारियों ने पुलिस पर लगाया परेशान करने का आरोप, सीईओ से मिलकर की शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ एवं रायपुर सराफा एसोसिएशन एवं सोना-चांदी होल सेल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज मुख्य निर्वाचन चुनाव पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरे राज्य मे जांच-पड़ताल कर रहा है। इसमें सराफा व्यवसाय से जुड़े छोटे-छोटे कारीगर, व्यापारी, एवं थोक व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।इस मौके पर सीईओ कंगाले ने सराफा पदाधिकारियों व सदस्यों को आश्वस्त किया कि हेल्पडेस्क एवं पुलिस प्रशासन व व्यापारियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, ताकि कारीगर, व्यापारियों व ग्राहकों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा, नरेंद्र दुग्गड़, सुनील पारख, अशोक बरड़िया, उत्तम गोलछा, सुरेश भंसाली, राजेन्द्र सेठिया, संजय पारख,अनिल दुग्गड़, दीपचंद कोटड़िया, भरत जैन, जितेंद्र गोलछा, सुनील सोनी प्रवीण मालू प्रकाश सोनी अभय कोठारी,संजय बरमट एवं अन्य उपस्थित रहे।
और पढ़ें ...

ताड़मेटला नक्सली मुठभेड़ की होगी मजिस्ट्रियल जांच, कवासी लखमा के अनुरोध पर सीएम ने दिए आदेश

रायपुर। ताड़मेटला में हुई नक्सली मुठभेड़ की मजिस्ट्रियल जांच होगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के मंत्री कवासी लखमा ने ये जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कवासी लखमा ने कहा कि 5 सितंबर को नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई थी और इस दौरान कथित तौर पर नक्सली मारे गए थे, जबकि गांव वाले इसे फर्जी मुठभेड़ बता रहे हैं।उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि दोनों पक्ष से अलग अलग बातें आ रही थी। जिसकी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। दोनों पक्षों की बातों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी, जिसके बाद सीएम बघेल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिले, इसे लेकर निष्पक्ष जांच करायी जायेगी। सरकार नहीं चाहती कि इस तरह की घटना हो, बस्तर में शांति स्थापित हो, हमारी सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। कवासी लखमा ने कहा कि मजिस्ट्रेट जांच के लिए मैं सीएम बघेल का आभार व्यक्त करता हूं। लगातार उठ रही थी जांच की मांग गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के कोंटा विधानसभा के पूर्व विधायक और आदिवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुंजाम ने ताड़मेटला-दुलेड़ के जंगल में मुठभेड़ में मारे गए कथित नक्सली सोढ़ी कोसा और रवा देवा को स्थानीय ग्रामीण बताया है। उन्होंने 5 सितंबर को हुए पुलिस एनकाउंटर को फर्जी बताया और इस घटना की निंदा करते हुए न्यायिक जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ताड़मेटला गांव के दो युवक सोढ़ी कोसा और रवा देवा तिम्मापुरम गांव में अपने सगे संबंधी से मिलने गए हुए थे, और वापसी के दौरान युवकों को पुलिस फोर्स ने रोक लिया, और गोलियों से भून डाला। पुलिस ने दोनों युवकों को एक-एक लाख का इनामी नक्सली बता दिया। गोली मारने के बाद उनके मोटरसाइकिल को भी छुपा दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने युवकों के शवों को खुद ही जला दिया। बस्तर आईजी ने आरोपों का किया खंडन इधर बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने फर्जी मुठभेड़ के आरोपों का खंडन किया है। आईजी ने अपने बयान में कहा है कि मारे गए दोनों ग्रामीण नक्सली संगठन के जनमलिशिया कैडर थे और ताड़मेटला गांव के शिक्षा दूत कवासी सुक्का, और गांव के उपसरपंच माड़वी गंगा और ग्रामीण कोरसा कोसा की हत्या में शामिल थे, इसके अलावा फोर्स के भी हर मूवमेंट की जानकारी नक्सलियों तक पहुंचाते थे।
और पढ़ें ...

65 कांग्रेसी गिरफ्तार, बैरिकेड तोड़कर स्टेशन के अंदर घुसे प्रदर्शनकारी

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा में आंदोलन कर रहे 65 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं राजधानी रायपुर में रेलवे स्टेशन के सामने लगे बैरिकेड को तोड़कर प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन के अंदर घुस गए। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पुलिस आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने प्रदर्शनकारियों को रेलवे स्टेशन के गेट पर ही रोक दिया और कांग्रेसी वहीं बैठकर नारेबाजी करते रहे।दरअसल, राज्य में लगातार ट्रेनों को रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से बुधवार को प्रदेश स्तर पर रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर चाम्पा में कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में रेलवे के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन के सामने धरना दिया और नारेबाजी करते हुए नजर आए। वहीं आंदोलनकारियों ने रेल रोकने के लिए स्टेशन के अंदर घुसने का प्रयास किया। यहां पर भी पुलिस के साथ आंदोलनकारियों की झूमझटकी हुई है। इसके बाद आंदोलन में शामिल करीब 65 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, राजधानी रायपुर में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद स्टेशन के सामने लगे बैरिकेड को तोड़कर प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन के अंदर घुस गए। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में रेलवे स्टेशन के गेट पर पुलिस ने कांग्रेसियों को रोका तो कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। पुलिस के रोकने के बावजूद युवा आयोग के सदस्य और जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव के नेतृत्व में कांग्रेसी पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। मरवाही विधायक डॉ. केके ध्रुव भी इस प्रदर्शन में मौजूद रहे। हालांकि यहां पर कांग्रेसी एक भी ट्रेन को नहीं रोक पाए। दोपहर 1:30 बजे से हुए प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों को पुलिस आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने रेलवे स्टेशन के गेट पर ही रोक दिया और कांग्रेसी वहीं बैठकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान बिलासपुर से इंदौर जा रही नर्मदा एक्सप्रेस बीना रुके आगे के लिए रवाना हो गई। ट्रेन के रवाना होने के बाद ही कांग्रेसी किसी तरह से रेलवे स्टेशन में एंट्री ले पाए और पटरी पर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए बैठ गए। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने कहा कि यदि जल्द ही इस रूट पर यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं हुआ तो आने वाले वक्त में मालगाड़ी को रोक दिया जाएगा।
और पढ़ें ...

राष्ट्रपति ने ‘आयुष्मान भव:’ का किया शुभारंभ, डिप्टी सीएम सिंहदेव ने वर्चुअली जुड़कर राज्य स्तर पर की अभियान की शुरुआत

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को गांधीनगर से ’आयुष्मान भव:’ अभियान का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने अंबिकापुर से शुभांरभ कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़कर राज्य में इस अभियान की शुरुआत की। देश के हर गांव और शहर तक स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम कवरेज प्रदान करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत आगामी 17 सितम्बर से आयुष्मान आपके द्वार 3.0 के तहत पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया जाएगा। आयुष्मान मेलों के रूप में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में साप्ताहिक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविरों का आयोजन कर स्वैच्छिक रक्तदान से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाएगी। लोगों को स्वैच्छिक अंगदान के लिए जानकारी देने के साथ ही इसके लिए प्रतिज्ञा भी करवाई जाएगी। अभियान के तहत 2 अक्टूबर से ग्राम और वार्ड स्तर पर आयुष्मान सभा आयोजित कर स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राज्य में ’आयुष्मान भव:’ योजना का शुभारंभ करते हुए सभी स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर इनसे जोड़ने को कहा। सिंहदेव ने कार्यक्रम में हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। उन्होंने टीबी के मरीजों को गोद लेने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित भी किया। टीएस सिंहदेव ने खुद 10 मरीजों को गोद लिया है। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति, स्वयं-सेवी संस्था, संगठन, औद्योगिक इकाई या राजनीतिक दल टीबी मरीज को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए गोद ले सकता है। टीबी के इलाज में पोषक आहार काफी महत्वपूर्ण है। उप मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में टीबी के मरीजों को पोषण आहार टोकरी प्रदान किया। सरगुजा के कलेक्टर कुंदन कुमार, सरगुजा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव और मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएन गुप्ता के साथ स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
और पढ़ें ...

भाजपा ने पूछा - लाखों युवकों को रोजगार देने का ढींढोरा, सिर्फ 61 पदों के लिए 52 हजार आवेदन कैसे जमा हुए?*

*भाजपा ने पूछा - लाखों युवकों को रोजगार देने का ढिंढोरा पीटकर झूठ का रायता फैलाती प्रदेश सरकार बताए, सिर्फ 61 पदों के लिए 52 हजार आवेदन कैसे जमा हुए?* *भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कहा भूपेश सरकार के दावों की पोल फिर काँकेर में खुली है, केवल भृत्य के हर एक पदों के लिए लगभग 2200 आवेदन जमा हुए हैं* *विज्ञापनों में 5 लाख नौकरी देने का दावा और विधानसभा में केवल 20 हजार नौकरी देने की बात स्वीकार की , बेरोजगारों का मखौल बनाने वाली भूपेश सरकार को युवा बेरोजगार उखाड़ फेंकेंगे* *अपनी योग्यता के बूते नई-नई सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं के शोषण के लिए गलत तरीके तक इस्तेमाल कर उनके वेतन पर भी डाका डाला प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने : रंजना* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार रोजगार देने के चाहे जितने झूठे दावे करके छत्तीसगढ़ को बरगलाने की नाकाम कोशिश करे, सच्चाई खुद-ब-खुद सामने आकर प्रदेश सरकार के दावों को खोखला साबित कर देती है। श्रीमती साहू ने कहा कि करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाकर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर लाखों युवकों को रोजगार देने का झूठ परोसकर अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू बन रही प्रदेश सरकार के दावों की पोल एक बार फिर काँकेर में खुली है, जहाँ कलेक्ट्रेट में राजस्व विभाग के तीन माह पहले निकली वेकेंसी में मात्र 61 पदों के लिए लगभग 52 हजार आवेदन जमा हुए हैं। इनमें से केवल भृत्य के 11 पदों के लिए लगभग 25 हजार आवेदन हैं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि जब प्रदेश सरकार लाखों युवकों को रोजगार देने का ढिंढोरा पीटती प्रदेशभर में झूठ का रायता फैला रही है तो फिर वह यह भी बताए कि सिर्फ 61 पदों के लिए 51,659 आवेदन कैसे जमा हो रहे हैं? इनमें से 24,874 आवेदन तो केवल भृत्य के 11 पदों के लिए जमा हुए हैं यानि हर एक पद के लिए 2200 आवेदन जमा हुए है ! इनकी गिनती और ऑनलाइन एंट्री करने में 19 कर्मचारी तीन महीने से लगे हैं। इन आँकड़ों के सामने आने के बाद अब क्या प्रदेश सरकार रोजगार के नाम पर अपने झूठ-फरेब के लिए छत्तीसगढ़, और विशेषकर बेरोजगार युवाओं से बिना शर्त माफी मांगेगी? श्रीमती साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार इन जैसे लाखों बेरोजगार युवकों के साथ बेरोजगारी भत्ते के नाम पर धोखाधड़ी करने का पाप भी किया है। प्रदेश सरकार बेरोजगारी भत्ता देने के मामले में कतई ईमानदार नहीं रही है। इस वर्ष के बजट में इसके लिए सिर्फ 250 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है, जबकि कांग्रेस के जनघोषणा पत्र में 10 लाख नौजवानों को या तो रोजगार या फिर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार साढ़े 4 साल बाद युवाओं के भारी दबाव के चलते बेरोजगारी भत्ता देने का दिखावा कर रही है और उसमें भी बेरोजगारी के जटिल मापदंड तय करके लाखों युवकों को बेरोजगारी की केटेगरी से बाहर कर दिया और अब कुछ हजार युवकों को बेरोजगारी भत्ता देकर ढिंढोरची बनी फिर रही है। यदि प्रदेश सरकार वास्तव में बेरोजगारी भत्ता देना चाहती है तो पूरे पाँच वर्षों के 15 हजार करोड़ रुपए युवकों को देना चाहिए। चूकि बजट में केवल 250 करोड़ रूपए का प्रावधान है जिससे केवल एक माह ही भत्ता दिया जा सकता है। बेरोजगारी भत्ते के लिए किए गए प्रावधान से साफ है कि प्रदेश सरकार युवाओं को छल रही है, बेरोजगारी भत्ता देने का दिखावा कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि विधानसभा में प्रदेश के रोजगार मामलों के मंत्री उमेश पटेल ने विधानसभा में बेरोजगारी के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया था कि प्रदेश में बेरोजगारी दर 0.5 प्रतिशत ही है लेकिन संख्या नहीं बता सकते। जबकि एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि प्रदेश में रोजगार चाहने वाले 18.78 लाख युवकों ने पंजीयन कराया है। इन दोनों आँकड़ों का विश्लेषण करें तो स्पष्ट होता है कि या तो छत्तीसगढ की आबादी तीन करोड़ नहीं, बल्कि 36 करोड़ है; या फिर बेरोजगारी दर के 0.5 प्रतिशत होने का दावा और लिखित उत्तर, दोनों झूठे हैं। श्रीमती साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार और बेरोजगारी भत्ता देने में पूरी तरह नाकारा साबित हुई है और अब झूठे आँकड़े देकर प्रदेश और यहां के प्रतिभासंपन्न युवकों की बेरोजगारी का मखौल उड़ाने में लगी हुई है और अपने वादे से मुकरने वाली यह सरकार गोलमोल जवाब देकर छल-कपट के अध्याय लिख रही है। छत्तीसगढ़ की तरुणाई अगले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हो रही है। कांग्रेस हमेशा से बेरोजगारों के साथ षड्यंत्र करती रही है। पिछले दिनों विज्ञापन में सरकार ने 5 लाख नौकरी देने की बात कही लेकिन विधानसभा में सरकार ने केवल 20 हजार नौकरी देने की बात स्वीकार की थी। बेरोजगारों के साथ मजाक करने वाली भूपेश सरकार को युवा बेरोजगार ही वर्ष 2023 में उखाड़ फेंकेंगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता के लिए प्रदेश सरकार ने जो जटिल नियम व शर्तें तय की थीं, उसके बावजूद हजारों आवेदन आना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश में बेरोजगारी नहीं होने के दावे को कोरा झूठ साबित करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन उसमें भी कुछ हजार आवेदन स्वीकृत होना यह दर्शाता है कि सरकार की बेरोजगारी भत्ता देने की मंशा नहीं है। बेरोजगार युवकों को इस प्रदेश सरकार ने एक तो रोजगार नहीं दिया, उस पर बेरोजगारी भत्ता देने में भी उसका छलावा सामने आ रहा है। श्रीमती साहू ने रोजगार देने के भूपेश सरकार के झाँसे की याद दिलाते हुए कहा कि वेकेंसी नहीं निकाले जाने के कारण आंदोलित करीब 10 हजार युवकों-युवतियों को दो किलोमीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाली भूपेश सरकार और उसके पिछलग्गुओं की मंडली आज झूठे दावे करके जरा भी शर्म महसूस नहीं कर रही है। सरकार ने शिक्षित युवाओं के लिए भर्ती नहीं निकाली और अपने हक की लड़ाई लड़ रहे युवाओं को नौकरी की जगह लाठियों से जख्म देने का काम किया।
और पढ़ें ...

जनता के लिए रोक दी 'रेल' अडानी के लिए 'आल इज वेल' ???

छत्तीसगढ़ में बार-बार रद्द हो रही ट्रेनों और बढ़ते किराये के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में "रेल रोको आंदोलन"  में शामिल हुए महापौर ऐजाज ढेबर, इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने इस वजह से शुरू किया रेल रोको आंदोलन, यहां ट्रेन को रोका, पटरी पर लेट नारेबाजी कर किया गुस्से का इजहार....

बिलासपुर। त्योहार के अवसर पर ट्रेनों को रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से आज प्रदेश स्तर पर रेल रोको आंदोलन किया जा रहा है।  बिलासपुर से लेकर महासमुंद तक कांग्रेस पार्टी के नेता-कार्यकर्ता रेलगाड़ियों को रोककर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।  बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने करग़ी रोड कोटा रेलवे स्टेशन में सुबह अप और डाउन दोनों लाइन पर मालगाड़ियों को रोका गया। पटरी में लेटकर रेलवे और केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी करते हुए रेलवे को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। इसी तरह महासमुंद में कांग्रेसी कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल के नेतृत्व महासमुंद रेलवे स्टेशन में रेल रोको आंदोलन के लिए पहुंचे। आरपीएफ व छत्तीसगढ़ पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मेन गेट पर ही रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता मेन गेट पर ही नारेबाजी कर रहे हैं। रेल रोको आंदोलन को लेकर रेलवे प्रशासन की तरफ से भी चेतावनी जारी की गई थी। इसमें कहा गया था कि अगर रेलवे यातायात प्रभावित हुआ तो कानूनी कार्रवाई की जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशभर में रेलवे ने रेलवे पुलिस बल को भी तैनात किया है।
और पढ़ें ...

केरल में निपाह वायरस को लेकर 4 जिलों में अलर्ट; 7 कंटेनमेंट जोन बनाए, मास्क जरूरी; राज्य में अब तक 4 केस, 2 की मौत

कोझिकोड। केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस से दो लोगों की मौत के बाद 3 और जिले कन्नूर, वायनाड और मलप्पुरम में अलर्ट जारी किया गया है। यहां के 7 ग्राम पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कंटेनमेंट जोन वाले इलाके और अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोझिकोड के जिला अधिकारी ने 7 पंचायतों में सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आंगनबाड़ी केंद्र, बैंक और सरकारी संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। सुबह 7 से शाम 5 बजे तक सिर्फ दवाइयां और जरूरी चीजों की दुकानें ही खोलने की इजाजत है। केरल में निपाह वायरस के अब तक 4 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हुई है। बुधवार को राज्य सरकार ने विधानसभा में बताया कि पुणे से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) की टीम निपाह वायरस की जांच को लेकर आज केरल आएगी। कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में NIV की टीम चमगादड़ों का सर्वे भी करेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने विधायकों, जिला अधिकारियों के साथ इमरजेंसी मीटिंग की इससे पहले केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार की रात इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। इसमें सभी विधायकों, जन प्रतिनिधियों, जिला कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ निपाह वायरस से निपटने के लिए जरूरी प्रयासों को लेकर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का काम जारी है। हेल्थ डिपार्टमेंट ने इंडियन काउंसिल और मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ भी बातचीत की और राज्य के प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के ट्रीटमेंट के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की उपलब्धता का आश्वासन दिया। दो बीमार मरीजों में एक 9 साल बच्चा, एक युवक शामिल केरल में निपाह से पहली मौत 30 अगस्त और दूसरी मौत 11 सितंबर को हुई थी। स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को बताया था कि दोनों मृतकों के सैंपल जांच के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजे गए हैं। उन्होंने दो और मरीज मिलने की पुष्टि की थी। इनमें एक 9 साल का बच्चा और 24 साल का युवक शामिल है। दोनों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्थानीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया है। 2018 में कोझिकोड और मलप्पुरम में निपाह से 17 की मौत हुई थी केरल के कोझिकोड और मलप्पुरम जिले में 2018 में निपाह वायरस से 17 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले निपाह वायरस का मामला 2019 में कोच्चि में सामने आया था। वहीं, 2021 में भी कोझिकोड में निपाह वायरस का एक केस मिला था।
और पढ़ें ...

राजापडा़व क्षेत्र का हाल बेहाल रपटा के ऊपर पानी, आवागमन बाधित

मैनपुर। विधान सभा टिकट जिन नेता को मिलेगा वे लोग अपने अपने पार्टी के बैनर पोस्टर और भीड़ समूह के साथ क्षेत्र मे आकर वही पुरानी वादे जिसे पूरा नही कर पाये आज भी आधा अधूरा है। उसे जीतने के बाद पूरा करने की कसमे खायेंगे और मेरे अपने पार्टी के सरकार बनने से किसी भी प्रकार के चिन्ता करने की जरूरत नही होगी ऐसा भी कहेंगे लेकिन क्या जितने के बाद अपने किये वादे को ईमानदारी पूर्वक निभाते है। समझने की जरूरत है। आज भी क्षेत्र के रपटा मे पुलिया निर्माण अधूरा राजापडा़व से गौरगाँव जाने वाली पक्की सड़क मार्ग मे पड़ने वाली अड़गडी, जरहीडीह, शोभा,शुक्लाभाठा बाघनाला पर अभी तक रपटा ही है। जिस पर पुलिया बनाने की माँग करते करते क्षेत्रवासियो का सपना चकनाचूर हो गया बारिश के दिनो मे पानी के तेज बहाव होने के कारण सड़क के ऊपर पानी आने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो जाता है। कल रात से क्षेत्र मे भंयकर बारिश होने के कारण नदी नाला ऊफान पर है। यात्री भवानी बस शुक्लाभाँठा बाघ नाला मे बाढ़ ज्यादा होने से फँसा हुआ है। अब देखना होगा अभी के चुनाव मे विधान सभा प्रत्याशी कैसे बुनियादी मुद्दे से क्षेत्रवासियो को भटकाते है।
और पढ़ें ...

वॉशेबल एप्रॉन के मरम्मत कार्य के चलते निरस्त छत्तीसगढ़ और गोंडवाना एक्सप्रेस हुई बहाल

रायपुर. झांसी स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन का कार्य किए जाने के चलते पूर्व में निर्धारित तिथियों में निरस्त की गईं छत्तीसगढ़ की दो प्रमुख ट्रेन गोंडवाना एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों की सेवा बहाल करने का निर्णय लिया गया है. वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन का कार्य के चलते निरस्त की गई थी. अब गाड़ी संख्या 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 15 सितंबर और तक और गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर आज से 17 सितंबर तक अपने निर्धारित समय से चलेंगी. 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 13, 14 सितंबर को और गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 13, 14, 15, 16 सितंबर को अपने प्रारंभिक स्टेशन से अपने समय से चलेंगी. रेल प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 4 पर 26 अगस्त से 29 सितंबर तक वॉशेबल एप्रॉन का मरम्मत कार्य किया जाना है. जिसके चलते कुछ गाड़ियों को निरस्त और कुछ का मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके अपनी यात्रा की शुरुआत करें.
और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। वे रायगढ़ के कोंडातराई में आयोजित कई कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे आम सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की अगुवानी के साथ ही उनके सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेना राज्यपाल और मुख्यमंत्री का प्रोटोकाल में आता है। मगर कई बार अपरिहार्य कारणों से ऐसा नहीं हो पाता है। पता चला है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 14 सितंबर को पहले से कई तय कार्यक्रम हैं लिहाजा वे रायगढ़ नहीं जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की जगह पर मंत्री टीएस सिंहदेव प्रधानमंत्री की अगुवानी करेंगे। हालांकि, इससे पहले भी 2020 के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री उड़ीसा जाते समय रायपुर एयरपोर्ट पर रुके थे। उस समय मुख्यमंत्री विधानसभा में थे। उनकी जगह पर दो मंत्रियों को प्रधानमंत्री का स्वागत करने एयरपोर्ट भेजा गया था। पीएम मोदी का 14 सितंबर को मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ का दौरा है। फर्स्ट हाफ में वे भोपाल में रहेंगे। वहां से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर दो बजे रायगढ़ के जिंदल हवाई पट्टी पहुंचेंगे। वहां स्वागत की औपचारिकता के बाद वे हेलिकाप्टर से कोंडातराई जाएंगे। 2.15 बजे वे कोंडातराई पहुंचेंगे। वहां ढाई बजे से लेकर तीन बजे तक सरकारी कार्यक्रम है। कोंडातराई में दो मंच बन रहा है। एक पर सरकारी कार्यक्रम होंगे। दूसरे पर आम सभा होगी। सरकारी कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी 3 बजे से 4 बजे तक पब्लिक मीटिंग को संबोधित करेंगे। आम सभा के तुंरत बाद वे रायगढ़ रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा का रिव्यू करने प्रदेश के डीजीपी अशोक जुनेजा अफसरों के साथ आज दोपहर रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट से लेकर हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। उनके साथ खुफिया चीफ डॉ0 आनंद छाबड़ा, बिलासपुर आईजी अजय यादव भी थे।
और पढ़ें ...